Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, August 7, 2022

 
आरकेवाई स्कूल में हुआ अभिभावक - शिक्षक गोष्ठी का आयोजन
***************************************************
*******************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। आरकेवाई स्कूल के प्रांगण में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों के अभिभावक बच्चों सहित  आए। अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। नई शिक्षा नीति के तहत खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने के तरीकों को श्रेष्ठ बताया।
अभिभावकों और अध्यापकों ने मिलकर विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी समस्याओं के निदान पर विचार विमर्श किया। अभिभावक नवीन शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से विद्यार्थियों की पढ़ाई खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतर तरीके से करवाए जा रहे हैं। वही अभिभावक सुरेन्द्र कनीना ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का भी पूरा प्रयास करते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। अभिभावक प्रदीप कुमार जैनाबाद ने बताया कि उन्हें इस विद्यालय की शूटिंग रेंज सबसे ज्यादा आकृष्ट करती है जोकि अपने आप में एक अद्भुत खेल है।
 संस्था के संचालक सुरेश कुमार व राजकुमार यादव ने बताया कि बच्चे के शैक्षणिक विकास में विद्यालय के शिक्षक के साथ साथ अभिभावक की भी अहम भूमिका होती है। संस्था के प्राचार्य शक्ति यादव एवं उप-प्राचार्या सतेन्द्रा यादव ने बताया कि  स्कूल में शिक्षा एवं सरबती कोचिंग कैंपस में विभिन्न कोचिंग दी जाती हैं।  इस मौके पर समस्त स्टाफ हाजिर था।
फोटो कैप्शन 01: आरकेवाई स्कूल में पीटीएम का नजारा।






शत-प्रतिशत नामांकन के चलते मुख्याध्यापक को किया सम्मानित
*************************************************
*****************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव पड़तल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के ईएसएचएम राजकुमार को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल में 5000 रुपये का इनाम चेक के रूप में दिया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें यह राशि शत-प्रतिशत नामांकन ट्रांजिशन के लिए प्रदान की है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी सभी विद्यार्थियों का ट्रांजिशन किया वही शत-प्रतिशत नामांकन किया है इसलिए उन्हें यह सम्मान मिला है। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन दो: जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल,राजकुमार को नारनौल में इनाम राशि चेक के रूप में देते हुए।






भारत विकास परिषद की बैठक में गूंजा दादरी अलवर रेलमार्ग का मुद्दा
********************************************************
*****************************************
*************
कनीना की आवाज। नेताजी मैमोरियल क्लब कनीना में भारत विकास परिषद् की बैठक मोहन सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  
  बैठक में कंवरसेन वशिष्ठ शाखा संरक्षक ने कहा कि 15 अगस्त के लिए झण्डा वितरण के लिए  दिनांक 13 अगस्त को परिषद के सभी सदस्यों को दस बजे इक_ा होना है, तथा दादरी से अलवर रेलवे लाइन जोकि वाया कनीना- काठुवास नीमराणा होकर निकलने वाली है पर जो विवाद चल रहा है उस पर आगे की कार्यवाही की रुपरेखा तय करने के लिए कृष्ण सिंह यादव उपाध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
 बैठक में प्रदेश सचिव संजय शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद दक्षिणी हरियाणा प्रान्त के माध्यम से कनीना शाखा में भी कृत्रिम अंग वितरण का कैम्प लगाया जाये जिसमें  दिव्यांग जनों को शाखा की तरफ से नि:शुल्क अंग प्रदान करवाये जाएंगे।
     शाखा के सदस्य अन्नु यादव सेहलंग की दादी जो कि लगभग 90 वर्ष की उम्र थी के निधन पर सभी ने मौन धारण किया और  सन्त लाल जांगड़ा ने श्रद्धांजलि देते हुए शान्ति पाठ किया। आज की बैठक में कंवर सेन वशिष्ठ शाखा संरक्षक, मोहन सिंह यादव अध्यक्ष, कृष्ण सिंह उपाध्यक्ष, लखन लाल शाखा सचिव, प्रेम कुमार सिंगला कोषाध्यक्ष सन्त लाल जांगड़ा, महेश बोहरा,  राजेन्द्र सिंह यादव पार्षद, देशराज,धनपत सिंह, आदि कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति रही।
फोटो कैप्शन 03: भारत विकास परिषद की बैठक का नजारा।




राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किये, पीटीएम भी आयोजित
***************************************
**************************************

कनीना की आवाज। हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के लिए सरस्वती पब्लिक स्कूल भडफ़ मे अध्यापक अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया । इस सम्मेलन में काफी संख्या में अभिभावकों ने बड़े ही जोश और उत्साह से भाग लिया। उन्होंने अपने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की जांच परख की। साथ ही अध्यापकों से विचार विमर्श करते हुए अपने -अपने बच्चों का शैक्षणिक कौशल और अधिक निखारने का निवेदन किया। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वे अपने कर्तव्य के निर्वाह में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जितना बन पड़ेगा वे सभी बच्चों को अपना श्रेष्ठत्तम देने का प्रयास करते रहेंगे।  बशर्ते की अभिभावक गण भी अपना वांछित सहयोग बनाए रखें । इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे आजादी के  अमृत महोत्सव मनाए जाने के लिए अध्यापकों बच्चों वह अभिभावकों से इस पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मां भारती के हजारों वीर सपूतों की कुर्बानी के उपरांत हमें यह आजादी मिली है यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। यह हमारा सबसे बड़ा त्यौहार है इसे  हर्षोल्लास के साथ मनाना हमारा परम धर्म है । सरकार की हर घर तिरंगा मुहिम को हमें हर हाल में सफल बनाना है। हर घर तिरंगा के सफल आयोजन हेतु संस्था के निदेशक गजराज सिंह द्वारा अभिभावकों को राष्ट्रध्वज वितरित किए गए। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा बच्चों को उत्साहित किया गया कि वे आकर्षक राष्ट्रध्वज बनाएं तथा बच्चों ने भी राष्ट्रध्वज निर्माण प्रतियोगिता में खूब उत्साह दिखाया ।आज का यह सम्मेलन बहुत ही सफल रहा .अपने राष्ट्र व राष्ट्र ध्वज के प्रति बच्चों अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ में असीम उत्साह देखने को मिल रहा था जो अपने देश के प्रति कृतज्ञता को प्रदर्शित करता है।
फोटो कैप्शन 4:सरस्वती स्कूल में ध्वज वितरित करते हुए।






 शिक्षकों के ट्रांसफर ऑप्शन खुलने का बेसब्री से इंतजार
***********************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। लंबे अरसे के बाद इस वर्ष जेबीटी को छोड़कर सभी शिक्षकों के तबादले होने की पूरी संभावना है। पल पल शिक्षक एमआईएस पर नजरें गड़ाए रखते हैं क्योंकि 6 और 7 अगस्त को कभी भी ऑप्शन खुलने की संभावना जताई गई थी किंतु अभी तक शिक्षकों से मिली सूचना अनुसार ऑप्शन नहीं खुले हैं। शिक्षा विभाग जल्द ही रेशनलाइजेशन की सूची , भाग लेने वाले शिक्षकों की सूची आदि जारी करेगा तथा जल्द ही ऑप्शन खुलने की संभावना है। तत्पश्चात ही शिक्षक अपने मनचाहे स्टेशन को पाने की उम्मीद जगेगी।
उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे के बाद शिक्षकों को यह मौका मिल रहा है किंतु जेबीटी शिक्षक भी चाहते हैं कि उनका भी तबादला जल्द से जल्द हो ताकि वे भी अपने मनचाहे स्टेशन पर जा सके। बहरहाल प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षक, मास्टर आदि सभी के तबादले एक साथ किए जा रहे हैं। यह पहला अवसर है जब सभी के तबादले एक साथ किए जा रहे हैं वरना अलग-अलग शिक्षकों के तबादले अलग-अलग समय आयोजित किए जाते हैं। अब देखा जाना है कि सभी शिक्षकों के एक साथ तबादले प्रक्रिया से शिक्षक कितने संतुष्ट हो पाते हैं। यह भी माना जा रहा है कि गणित अध्यापकों के पद ज्यादा है खाली पड़े हैं शिक्षकों का अभाव है वही विज्ञान अध्यापकों के पद बड़े-बड़े स्कूलों में भी सृजित नहीं किए गए हैं जिसका मलाल है। अगर कनीना उपमंडल में देखा जाए तो एक दर्जन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जिनमें विज्ञान अध्यापक का पद ही सृजित नहीं है। नियमानुसार तो विज्ञान का पद हर स्कूल में सृजित होना चाहिए किंतु सभी नियमों को ताक पर रखा जाता है।






अपने हाथों से नष्ट कर दी खरपतवार







-अनेकों खरपतवार थी शाक सब्जी बनाने में महत्वपूर्ण
***********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना और आसपास क्षेत्रों में किसी जमाने में अनेकों जड़ी बूटियां औषधीय पौधे खरपतवार के रूप में उगती थी किंतु किसान ने अपने हाथों से इनको नष्ट कर दिया है। परिणाम स्वरूप पंसारी की दुकानों पर महंगे दामों पर जड़ी बूटियों को ढूंढते फिरते हैं। यही नहीं मिलने वाली जड़ी बूटियों की कोई प्रमाणिकता भी नहीं होती।
 एक वक्त था जब ग्रामीण क्षेत्रों में खरपतवार आदि को नष्ट करने के लिए कोई दवा का छिड़काव नहीं किया जाता था। महज अपने हाथों से उखाड़ कर इन खरपतवार को फेंक दिया जाता था जिससे अनेकों खरपतवार खेतों में रह जाती थी। किसान ही नहीं लोगों को भी जिनको जरूरत होती थी विभिन्न उद्देश्यों के लिए काम में लेते थे। ऐसी ही आने को खरपतवारों में बथुआ, चौलाई, सीरियाई, कोहेंद्रा, पुनर्नवा आदि प्रमुख थी।
किसान उनको अपने खेत सुखाड़ कर लाता था और परिवार के लिए महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ रायता, कोफ्ता, पराठे, भाजी, खाटा का साग, कढ़ी आदि बनाता था किंतु जब से खरपतवार किसानों ने जहरीली दवा डाल कर नष्ट कर दी तब से बाजार में सब्जी की दुकानों पर किसान इन्हें खरीदते देखा जा सकता हैं।
 सर्दियों के मौसम में पैदा होने वाला बथुआ एवं कोहेंद्रा प्रमुख औषधियां थी। वैसे भी शाक सब्जियां थी जिन्हें विभिन्न रूपों में प्रयोग करता था। डॉक्टर ही नहीं वैद्य भी इनको प्रयोग करने की सलाह देते थे। खून की कमी को अक्सर दूर करने के लिए भी इनका अहं योगदान होता था किंतु अब ये खरपतवार किसी खेत में या तो पैदा होती ही नहीं होती है और अगर पैदा होती है तो उन पर जहरीली दवा छिड़की जाती हैं ताकि वेे समूल नष्ट हो जाए। इन दवाओं का कुप्रभाव अनाज पर भी पड़ता है और सांस की बीमारी, कैंसर, मिर्गी, दमा आदि उत्पन्न होते हैं किंतु किसान किसान जानबूझकर आज भी इनका उपयोग कर रहा है। गर्मियों के दिनों में पैदा होने वाली चौलाई ,श्रीआई, पुनर्नवा आज ढूंढे भी नहीं मिलते। बाजार और पंसारी की दुकान ऊपर चौलाई, सीरियाई के बीज ढूंढते हैं या उन्हें पुस्तकों में पढऩे को मिलती हैं। अधिकांश युवा पीढ़ी तो इनके नाम लेते ही अचंभित होते हैं कि यह भी कोई पौधा होता था। वास्तविकता यह है कि आज भी इक्का-दुक्का किसी जगह यह पौधे देखे जा सकते हैं। पर अधिक मात्रा में उत्पन्न नहीं होते।
 एक जमाना था जब जंगल में गहरी बणिया होती थी। पशुपालक उन बणियों में अपने पशुओं को चराने के लिए ले जाते थे। कैर एवं जाल पेड़ों के आसपास भारी मात्रा में चौलाई और खेतों में सीरियाई खड़ी नजर आती थी। इनको तोड़कर शुद्ध आयरन युक्त शाक बनाता था। आज भी बुजुर्गों के सामने यदि रायता, शाक, कोफ्ता, भाजी, पराठे कढ़ी, खाटा का साग आदि का नाम ले तो वह उत्सुकता भरी नजरों से देखते नजर आएंगे क्योंकि उनके जमाने में उन्होंने बहुत अधिक मात्रा में प्रयोग किया और आधुनिक पीढ़ी ने इनको अपने हाथों से नष्ट कर दिया। ऐसे समय में किसान और आम आदमी इन को नष्ट करके पछता रहा है किंतु कहते हैं अब पछताए होत क्या जब चिडिय़ा चुग गई खेत। अब तो किसी दुकान पर इनको ढूंढ सकते हैं। यही नहीं खेतों में जंगल के रूप में पैदा होने वाली कचरी, जंगली टिंडा, जंगली करेला आदि पूर्ण रूप से खो दिए। इनकी सब्जी जायकेदार होती थी और इंसान आज भी इनको नहीं भुला पाया है।
 फोटो कैप्शन 5: सीरियाई का खड़ा हुआ खेतों में एक पौधा।

Saturday, August 6, 2022

 
सड़क हादसे में तीन मरे और तीन घायल घायलों का इलाज रोहतक और कनीना के अस्पतालों में
****************************************************************************
*********************************************************************
*************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना एरिटगो कार में 6 लोग सवार होकर कनीना की ओर आ रहे थे । रास्ते में खरखड़ा बास के पास संतुलन खो जाने से गाड़ी सामने  बिजली के खंभों से जा टकराई ,2 खंबे पूर्णतया तोड़  डालें तथा गाड़ी में सवार तीन लोग  घायल हो गए जबकि तीन की मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों में शिव कुमार खेड़ी, मोहित तलवाना, राकेश तलवाना शामिल है जबिक घायलों में अशोक और विजेंद्र को रोहतक रेफर कर दिया गया है तथा सोनू नामक घायल का इलाज कनीना अस्पताल में चल रहा है।
  बिजली के पोल से टक्कर इतनी जोर की थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी घायलों एवं मृतकों को शीशे तोड़कर निकाला गया। तुरंत उन्हें कनीना अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन की मौत की पुष्टि डाक्टरों की टीम ने कर दी। खेड़ी व तलवाना में मातम छाया है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ब्रहम प्रकाश व  सीटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व हालात का जायजा लिया तथा पुलिस  कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
फोटो कैप्शन 2 एवं 3: दुर्घटनास्थल पर गाड़ी एवं बिजली के पोल की हालात।





एसडी स्कूल में हुआ झण्डा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
********************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में झण्डा पेंटिंग का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई। जेआरसी काउंसलर श्रीराम प्रवक्ता द्वारा प्रतिभागियों का निरीक्षण किया गया। श्रीराम द्वारा सभी प्रतिभागियों के कार्य की प्रशंसा की गई व उनके भविष्य की कामना की। विद््यालय प्राचार्य औमप्रकाश यादव ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत में बच्चों के साथ प्रत्येक नागरिक में उत्साह है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में देश भक्ति की भावना बढ़ती है तथा राष्ट्रीय प्रतीकों केे महत्व को भी जाना जाता है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का नजारा।






यूरो स्कूल में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
*************************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए यूरो स्कूल में आज लेमन रेस, सैक रेस, थ्री लैग रेस का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अन्त: कक्षा स्तर पर करवाई गई जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। लेमन रेस प्रतियोगिता कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के लिए, सैक रेस प्रतियोगिता कक्षा चार के लिए और थ्री लैग रेस कक्षा पांच के लिए आयोजित की गई। कक्षा तीन में भारती ने द्वितीय तथा गरिमा व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में भावेश व प्रीत ने प्रथम, कनिका व ऋषभ ने द्वितीय व अवनी व दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में राधिका व लक्षिता ने प्रथम, वंशिका व तमन्ना ने द्वितीय तथा जिगर व कनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर यूरो स्कूल के निर्देशक डा. राजेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव, गतिविधि प्रभारी रीतू, का-र्डिनेटर तनु गुप्ता व सुमन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समय-समय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का होना बहुत जरूरी है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में सहयोग व भाईचारे की भावना भी जागृत होती है।
फोटो कैप्शन 5: यूरो स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का नजारा।


यदुवंशी शिक्षा निकेतन में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता
***********************************************
*****************************************
******
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के प्रांगण में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चे काफी दिनों से इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी अपने अपने अध्यापकों से इस प्रतियोगिता के नियमों को पूछ रहे थे।
 बच्चों ने इस प्रतियोगिता को लेकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सभी ने अपनी कला का अद्भुत नमूना पेश किया। बच्चों ने मनमोहक राखियां बनाई।  जिसमें छोटा भीम, नगों, मैच स्टिक्स, काटन आदि प्रकार की विशेष राखी बच्चों के द्वारा बनाई गई।  राखियों को देखकर लग रहा था कि ये सभी बाजार से खरीदी गई राखियां हों। सभी अध्यापकों ने बच्चों के द्वारा बनाई राखियों की प्रशंसा की। विद्यालय इनमें से कुछ राखियों को भारतीय सेना के जवानों को भी भेज रहा है। रक्षाबंधन का भारतीय त्योहारों में विशेष स्थान है।
 इस अवसर पर प्राचार्य योगेंद्र यादव ने बच्चों की इस अद्भुत कला को बारीकी से देखा और बच्चों को निरंतर अपने लक्ष्य की तरफ बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं तो वास्तव में कल्पना भी नहीं कर सकता था कि इतने छोटे- छोटे बच्चे भी इतनी अच्छी राखियां बना सकते हैं। उन्होंने अपनी कलाई पर बच्चों से राखियां बंधवाई।  उन्होंने समस्त अभिभावकों का भी हार्दिक धन्यवाद किया जो निरंतर अपने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर  एकेडमी हेड श्रीमान नरेंद्र यादव बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय  स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 06: यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में राखी बनाओ प्रतियोगिता का नजारा।


मार पिटाई करने के मसले में 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
*************************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। बवाना निवासी प्रदीप कुमार ने कनीना पुलिस में 9 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई करने जान से मारने की धमकी देने तथा पैसे लूटने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने दी शिकायत में कहा है कि एक अगस्त की रात को महेंद्रगढ़ से अपनी मोटरसाइकिल पर बवाना आ रहा था। बवाना में प्रवेश से पहले बणी से जाने वाली सड़क मार्ग पर 9 युवकों ने चार मोटरसाइकिल लगाकर रोड जाम कर रखा था। प्रदीप द्वारा मोटरसाइकिल रोकते ही मारपीट शुरू कर दी, लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उनकी जेब से पर्स छीन लिया जिसमें 7000 रुपये और एटीएम कार्ड आदि है। उनके बयान पर अनिल उर्फ लीलाराम, अंकित, इंद्रजीत, दीना तथा पांच अन्य लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज किया है।



धनौंदा में निकाली तिरंगा यात्रा
*************************************
*************************************
*****
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को प्राचार्य कृष्ण कुमार, प्राध्यापक सतन सिंह,  मुख्याध्यापक महिपाल सिंह सहित विभिन्न शिक्षकों ने संबोधित किया, तत्पश्चात यात्रा धनौंदा से शुरू हुई। वरिष्ठ प्रवक्ता सतन कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा से जहां एकता को बल मिला है वहीं राष्ट्रीयता की भावना जागृत हुई है। घर-घर में तिरंगा लगाने की अपील करने से घरों पर तिरंगा लगाने की लोग सकारात्मक सोच में देखे गये। विद्यार्थी गांव से होकर के नारे स्लोगन बोलते हुए वापिस धनौंदा स्कूल में पहुंचे। वे अपने हाथों में तिरंगा ले रहे थे और हर घर तिरंगा लगाने की अपील कर रहे थे।
फोटो कैप्शन 11: धनौंदा के विद्यार्थी तिरंगा लगाने की अपील करते हुए।


 आजादी के अमृत महोत्सव में हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हर घर तिरंगा की शपथ ली
***********************************************
****************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हर घर तिरंगा की शपथ ली। इस कार्यक्रम को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के लेक्चरर श्रीराम की उपस्थिति में आयोजित किया गया उन्होंने बच्चों को आजादी के इस अमृत महोत्सव में जो एक मुहिम चलाई जा रही है। हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया और सभी बच्चों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने तिरंगा लहराया और इस तिरंगे को अपने घर पर लगाने की शपथ ली। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने लेक्चरर श्रीराम का धन्यवाद किया कि उन्होंने हमारे बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव की कढ़ी के साथ जोड़ा और बच्चों को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर, खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य, कृष्ण सिंह पीआरओ, भुवनेश, तेजपाल डीपी को-आर्डिनेटर, सुमन तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 7: हेरीटेज स्कूल में झंडा दिवस मनाते हुए।





15 सदस्य जीआरसी काउंसलर द्वारा प्रत्येक स्कूल में प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा तिरंगा बनवाया
**********************************************************************
*************************************
****************************
कनीना की आवाज। आजादी के अमृत महोत्सव पर उपायुक्त द्वारा गठित जेआरसी काउंसलर एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्कूल में प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा तिरंगा बनवाया गया। कनीना में राज सिंह यादव खंड शिक्षा अधिकारी एवं अजमेर सिंह दांगी ब्लॉक को-आर्डिनेटर के नेतृत्व में 15 सदस्य जीआरसी काउंसलर द्वारा प्रत्येक स्कूल में प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा तिरंगा बनवाया जाए। प्रत्येक काउंसलर द्वारा चार - चार स्कूलों में अपने नेतृत्व में स्कूलों में जाकर चार्ट पर तिरंगा बनवाया गया तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया।  
  श्रीराम प्रवक्ता ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला, एसडी स्कूल ककराला ,हेरिटेज स्कूल मोहनपुर, रेख दांगी प्रधानाचार्य एस डी एम स्कूल छितरौली ,राजकीय उच्च विद्यालय छितरौली,राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला ,आरआर ग्रीनफील्ड खेड़ी तलवाना,शर्मिला यादव डी पी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचावास ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानिया, सैंड ग्रोव बुचावास,उज्जवल बवानिया, सरिता डी पी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा,आर आर सी एम कनीना, सदा सुख कनीना। अनिल कुमारी मुख्य शिक्षक,राजकीय प्राथमिक पाठशाला पड़तल ,राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल ,गीता स्कूल कनीना, इंडियाना स्कूल भोजावास ,डॉक्टर ममता राजकीय संस्कृति माध्यमिक विद्यालय कनीना,सरस्वती स्कूल भडफ़ ,राजकीय उच्च विद्यालय भडफ़, ओ पी वाई स्कूल भडफ़,विक्रम पीटीआई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर ,राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाहरा ,एन आर स्कूल कोटिया, आर के हाई स्कूल कोटिया,कविता यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौदा, हैप्पी मॉडल स्कूल धनौदा , एस एन डी हाईस्कूल कनीना,महेन्द्र सिहं राजकीय प्राथमिक पाठशाला झाड़ली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागोत,फलोरेनन्स स्कूल बागोत, सरस्वती विद्या निकेतन बागोत, संजय यादव राजकीय प्राथमिक पाठशाला उच्चत , बीआर आदर्श स्कूल सेहलंग, ज्ञानपीठ स्कूल सेहलंग, सोमबीर ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्दरह , एमडीएस बेवल ,देवयानी स्कूल बेवल, पूनम राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना कनीना ,राजकीय माध्यमिक स्कूल कनीना ,जीआर स्कूल कनीना ,आर सी एम स्कूल कनीना,नरेश कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय मुडिय़ा खेड़ा ,पैराडाइज स्कूल मुडिय़ा खेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौगड़ा,डी ए वी स्कूल दौगड़ा, सरिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिगड़ी,डी पी एस स्कूल सिगड़ी , एम एस मेमोरियल सिगड़ी,राजकीय माध्यमिक विद्यालय झगड़ोंली में प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा तिरंगा बनवाया गया। इस सफल आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह ने सभी टीचर
अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 8: एसडीएम स्कूल में तिरंगा प्रतियोगिता का नजारा।


कैमला में हुआ तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
*************************************************
*-***********************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने रुचि के साथ बढ़ -चढ़कर भाग लिया प्रतियोगिता दो ग्रुपों में कराई जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के ग्रुप में ऋषि प्रथम स्थान पर रहा और सविना व निधि दूसरे स्थान पर रहीं ग्रुप बी कक्षा छठी से आठवीं में रोहित का तिरंगा सबसे श्रेष्ठ रहा तथा  शिवानी द्वितीय स्थान व दीपिका को तृतीय स्थान मिला जबकि भूपेंद्र को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
 इस अवसर पर मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने  राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और विशेषता पर प्रकाश  डालते हुए बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की आन -बान -शान और देश के शौर्य ,शांति एवं सद्भावना एवं खुशहाली के साथ-साथ देश की प्रगति एवं समृद्धि का सूचक है तथा देश की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है और झंडे की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबको इसका हमेशा सम्मान करना चाहिए यह देश का गौरव है इस अवसर पर सतवीर सिंह, भगत सिंह ,राजेश कुमार ,सुनील आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 09: कैमला में तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन।


तिरंगा यात्रा निकालकर दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश
*******************************************
**************************************
********
कनीना की आवाज। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सदासुख मेमोरियल स्कूल कनीना के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा से लोगों को राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा गाहड़ा रोड से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।
इस मौके पर छात्रों ने घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा व जय जवान जय किसान तथा भारत माता की जय के नारे लगाये।
यात्रा के दौरान छात्रों सहित सीटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने नेताजी सुभाष क्लब में शहीदों को नमन करते हुए की माल्यार्पण किया।
कनीना में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के दौरान भारत सरकार द्वारा आजादी अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा मुहिम के तहत सदा सुख मेमोरियल स्कूल के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस यात्रा के दौरान छात्रों ने जो तिरंगे झंडे हाथों में ले रखे थे वह उन्होंने खुद अपने हाथों से बनाए हुए थे। यह तिरंगा यात्रा गाहडा रोड से शुरू होकर बस स्टैंड कनीना, नेताजी सुभाष क्लब, रेलवे रोड टी पॉइंट से होते हुए अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। इस मौके पर छात्रों ने घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारे लगाए तथा लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया । इस यात्रा में छात्रों ने नेताजी सुभाष क्लब कनीना में पहुंचकर शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण की वही सिटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने भी शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण की। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए  सिटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत छात्रों द्वारा जो तिरंगा यात्रा निकाली गई है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है । इस तरीके की यात्राओं से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। वही स्कूल प्राचार्य ने कहा की यात्रा का मेन मकसद राष्ट्रप्रेम के लिए लोगों को जागृत करना है तथा बच्चों के मन में भी राष्ट्रप्रेम की भावना आए। आगे भी वह इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहेंगे । वही स्कूल संचालक एडवोकेट विनय यादव ने कहा कि हर भारतीय को तिरंगे झंडे का सम्मान करना चाहिए। तिरंगा हमारी आन बान और शान है । इस यात्रा से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो, राष्ट्रप्रेम हर भारतीय का परम धर्म है। झंडे का सम्मान अपनी मां का सम्मान है।
फोटो कैप्शन 10: सदासुख द्वारा तिरंगा यात्रा शुरू करते हुए।



रामचंद्र स्कूल में आयोजित हुई पीटीएम
***************************************
***************************************
***
कनीना की आवाज। रामचन्द्र पब्लिक स्कूल कनीना में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की । अभिभावकों ने अपने बच्चों  की पढ़ाई से संम्बधित विषय पर चर्चा की और अध्यापकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निवारण किया । ताकि बच्चों  के सामने किसी प्रकार की समस्या न आ सके   और अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति कर सके । इस प्रकार समय - समय पर हमारे विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। ताकि बच्चों की शिक्षा में  किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके और ऐसा करने से बच्चों की शिक्षा व गुणवता में सुधार होता है और इस से बच्चों  को अपनी पढ़ाई के मूल्यांकन के बारे में पता चलता हैं।




 प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन
*****************************************
************************************
*******
कनीना की आवाज। आरआरसीएम शिक्षण संस्थान समूह द्वारा  अन्तर विद्यालयी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षण संस्थान समूह के सभी विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आर आर सी एम पब्लिक स्कूल कनीना की छात्रा रितिका,पूजा, पारुल व समायरा की टीम ने 170 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी और सरस्वती शिक्षा निकेतन, माजरा कलां की छात्रा सपना, ख़ुशी, छात्र कीर्तिपाल व दक्ष की टीम ने 100 अंक प्राप्त कर इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा रामचन्द्र पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा नेंसी,रचना, हर्षिता, व छात्र गौरव की टीम ने 80 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन रोशन लाल यादव एवं निदेशक हंसराज यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
फोटो कैप्शन 04: आरआरसीएम स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मान देते।












Friday, August 5, 2022

 
कनीना क्षेत्र में हुई 19 एमएम बारिश
****************************************
*******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में इस वर्ष इंद्रदेव मेहरबान है। अकेले जुलाई माह में 204 एमएम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को कनीना क्षेत्र में 19 एमएम बारिश हुई जिसके चलते एक बार फिर से कनीना कस्बे की गलियां जलमग्न हो गई हैं। वैसे भी कनीना कस्बे का पानी निकासी प्रबंध बेहतर न होने और सीवर व्यवस्था लचर होने के कारण कनीना वासी परेशानी से जूझ रहे हैं। जैसे तैसे प्रधान जल निकासी का प्रबंध कर रहे हैं किंतु सीवर व्यवस्था सुचारु रूप से जब तक नहीं चल पाएगी। तब तक कस्बा कनीना में पानी भरने की समस्या बन जाएगी। इस वक्त कनीना के दो जोहड़ होलीवाला तथा कालावाली पानी से पूरी तरह भरे हुए हैं। यद्यपि नगरपालिका कालरवाली जोहड़ का पानी निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा पानी निकासी के लिए ट्रैक्टरों की मदद ली जा रही है।
 वर्तमान में जहां खेतों में बाजरा कपास, ज्वार मक्का आदि की फसल खड़ी है तथा बेहतर होने की संभावना बनी हुई है। बहरहाल कनीना क्षेत्र में बारिशमय मौसम बना हुआ है। वही इस बार मौसम विभाग के अनुकूल बारिश हुई है तथा किसान खुश है। विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक बारिश हुई है। यही कारण है कि खेतों में कपास बाजरा, ग्वार, मक्का ज्वार आदि की फसलें लहलहा रही है। सावन माह रक्षाबंधन पर संपन्न हो जाएगा तब तक माना जा रहा है बारिश और होगी।


मोहनपुर में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरियाली महोत्सव मनाया गया

********************************

***********************************
कनीना की आवाज। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कनीना उप-मंड के गांव मोहनपुर नांगल में वाटर सप्लाई की जगह पर 500 पौधे लगाकर हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एसडीओ जनस्वास्थ्य पवन कुमार विशेष अतिथि रहे। पवन कुमतार एसडीओ ने इस अवसर पर बताया कि मोहनपुर में वृक्षारोपण भारत सरकार के आजादी  का अमृत महोत्सव के तहत  हरियाणा सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। वर्तमान पीढिय़ों के जीवन को बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के जीवन को सुरक्षित रखने में पेड़ों के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से  वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों  से निपटने के लिए पेड़ महत्वपूर्ण हैं। हरियाली महोत्सव वनों के संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए लोगों में उत्साह उत्पन्न करने का एक प्रभावी साधन है।
 जेई सुरेंद्र कुमार नेे बताया कि करीब 500 पौधे फलदार एवं छायादार लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ ही जीवन है तथा जीवनदायिनी आक्सीजन छोड़ते हैं। उनके बगैर जीवन की कल्पना अधूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की अपील की।
फोटो कैप्शन 2: मोहनपुर में पौधारोपण करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी।







11 बोतल देसी शराब बरामद
********************************
**************************************

कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि सेहलंग में सुनील नामक व्यक्ति अपनी दुकान पर शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापामारी की तो बताए गए स्थान से एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। दुकान के पास प्लास्टिक की थैली से 11 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






डाकघर की ओर वितरित किये तिरंगे
**********************************
*********************************

कनीना की आवाज। उप डाकघर कनीना के अंतर्गत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं व स्कूलों में अधिकारियों ने दौरा कर स्टाफ व छात्रों को हर घर तिरंगा के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा फहराने के लिए अपील की। इस मौके पर सहायक अधीक्षक रेवाड़ी जय सिंह, विशाल यादव उप डाक पाल  कनीना व स्टाफ के साथ प्रोत्साहित किया गया और तिरंगों का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वहीं कर्मियों ने भी सहयोग किया।
फोटो कैप्शन 3: डाकघर की ओर से तिरंगा वितरित करते विशाल यादव डाकपाल एवं अन्य।





भोजवास में जल मिशन पर आयोजित हुई ग्राम सभा
******************************************
******************************************
*
कनीना की आवाज। जल जीवन मिशन के तहत महेंद्रगढ़ में आगामी 7 अगस्त तक विशेष हर घर जल उत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन  के खंड संसाधन समन्वयक मोहित कुमार के नेतृत्व में गांव भोजावास में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
   मोहित कुमार ने कहा कि इस ग्राम सभा का उद्देश्य जल जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत गांव में नल से जल पीने के पानी की व्यवस्था की जानकारी लेना है। उन्होंने कहा कि पेयजल के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की होगी इसलिए समुदाय को मिलकर आगे आने की जरूरत है।
 उन्होंने पूछा कि क्या आपके गांव में जल जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत सभी घरों में नल से पीने की व्यवस्था हो गई है। गांव वासियों ने हाथ उठाकर कहा कि हमारे गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल की व्यवस्था हो गई है। इस अवसर पर ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार, सक्षम सीमा ,नीलम उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4:भोजावास में जल मिशन पर गोष्ठी को संबोधित करते मोहित।



धनौंदा स्कूल में आयोजित हुई तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता
-भविष्य का तिरंगा रहा प्रथम स्थान पर
*******************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण कुमार थे वहीं अध्यक्षता महिपाल सिंह मुख्याध्यापक में की।
 इस मौके पर तिरंगा निर्माण के तहत विभिन्न विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आपने रंगो द्वारा तिरंगे का निर्माण किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि कर देती है। इस प्रकार की प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए। कला अध्यापक अनिल कुमार ने इस मौके पर भविष्य कक्षा- 7 कक्षा को प्रथम, इशांत कक्षा-6 को द्वितीय तथा कार्तिक कक्षा-8 को तृतीय स्थान दिया और उन्हें सम्मानित भी किया। फोटो कैप्शन 5: तिरंगा निर्माण कर दिखाते हुये विद्यार्थी।






राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी  ईंट भट्टा में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
**********************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। विद्यालय के मुख्य शिक्षक चंदन सिंह के सहयोग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेडी ईंट भट्टा में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण में उनका सहयोग करते हुए राजेश उन्हाणी ने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए।  पौधे जीवन रक्षक होते हैं, दुनिया में आक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत पौधे ही हैं। इसलिए हमें अधिक पौधे लगाने चाहिए। अवसर पर शिक्षक करतार सिंह ने कहा कि हमें जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़े मत पौधा को केवल निहारो। मुख्य शिक्षक चंदन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं।
फोटो कैप्शन 06: खेड़ी में पौधारोपण करते हुए शिक्षक।












पुस्तक मेले का किया आयोजन
*********************************
**************************************

कनीना की आवाज। आरआरसीएम  पब्लिक स्कूल कनीना में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।  जिसका शुभारम्भ संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव  द्वारा रिबन काटकर  किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह पुस्तक मेला विद्यालय में  5 दिन  के लिए लगाया गया है। पुस्तक मेला में कक्षा यूकेजी से 8वीं तक विद्यार्थियों की पुस्तक लगाई गई है।
इस अवसर पर उन्होंने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मेला सामान्य जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रकाश फैलाता है। उसी प्रकार पुस्तक मेला विद्यार्थी जीवन में ज्ञान एवं संस्कार का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने बताया कि पुस्तकें अनमोल हैं । वे हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं क्योंकि वे ज्ञान-विज्ञान की भंडार होती हैं। व्यक्ति आते हैं एवं चले जाते हैं परन्तु उनके श्रेष्ठ विचार, ज्ञान, उपदेश, संस्कृति, सभ्यता पुस्तकों के रूप में जीवित रहते हैं। उनका विनाश नहीं होता। वे एक पीढ़ी द्वारा दूसरी पीढ़ी तक प्राप्त होते रहते है।
फोटो कैप्शन 01: आरआरसीएम में आयोजित पुस्तक मेला।

 

 

 एक बार फिर से मानसून हुआ सक्रिय
**********************************
*********************************

कनीना। उत्तर भारत  के पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब में  एक बार फिर से मानसून सक्रिय  हो गया है  और एक बार फिर से अपनी लय में आ गया है। जिसकी वजह से आज 5 अगस्त से 8 अगस्त  के दौरान कही हल्की कही मध्यम और कुछ स्थानों भारी बारिश की संभावना बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। इस साल सम्पूर्ण इलाके में मानसून मेहरबान है। पिछले दो तीन दिनों से कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही थी। कुछ दिन के  सुस्त मानसून में अब फिर से सक्रियता आ गई है। जो अगले 4 -5 दिनों तक  सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, एनसीआर दिल्ली व राजस्थान यहां तक बिहार बंगाल झारखंड  पर बनी रहेगी और साथ ही साथ सम्पूर्ण उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर भी मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।  वर्तमान समय में निम्नलिखित मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं जिनमें एक  नया पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर-मध्य पाकिस्तान  पर बना हुआ है। साथ ही साथ पूर्वी राजस्थान पर  एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से अरब सागर की नमी वाली हवाओं   के साथ  बंगाल की खाड़ी की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रुख उत्तर भारत  के मैदानी राज्यों पर जारी है । और इसके अलावा मानसून की टर्फ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल, मंडला, रायपुर, सुबर्णपुर, भुवनेश्वर और फिर बंगाल की खाड़ी ड़ी के मध्य-पूर्वी इलाकों तक बनी हुई है। 7 अगस्त के बाद मानसून टर्फ रेखा वापिस से उत्तर भारत की तरफ आएगी साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं। इन सभी मौसम प्रणालीयों द्वारा सम्पूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियां जारी है। 7  और 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में क्रमश: लो प्रेशर एरिया और वेलमारक लो प्रेशर एरिया का निर्माण होने से 9-12 अगस्त के दौरान राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा गुजरात पर भारी बारिश देखने को मिलेगी जबकि हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में और एनसीआर दिल्ली  में भी इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश देखने को मिलीं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थी आज सुबह पहले महेंद्रगढ़ कनीना और सतनाली पर बारिश दर्ज हुई और दोपहर बाद नारनौल अटेली साथ ही नांगल चौधरी और आसपास निजामपुर पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम आकार की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया आज  नारनौल में 26.0, महेंद्रगढ़ में 19.5 कनीना में 19.0 मिलीमीटर , अटेली में 17.5 मिलीमीटर  ,और नांगल चौधरी और निजामपुर  और आसपास 15.0 मिलीमीटर, जबकि सतनाली में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 30.0 डिग्री सेल्सियस और 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.5 डिग्री सेल्सियस और 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था और साथ ही साथ बारिश की गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है।




Thursday, August 4, 2022

 

कनीना क्षेत्र में 6 एमएम बारिश
***********************************
*************************************
***********************************
**
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र पर जहां इंद्रदेव मेहरबान है, लगातार सावन के हर दिन थोड़ी या अधिक बारिश होती आ रही है। जुलाई माह में जहां 204 एमएम बारिश हुई है वहीं गुरुवार को 6 एमएम बारिश हुई बारिश हुई जिससे फसलें लहलहाने लगी हैं। वही इस बार मौसम विभाग के अनुकूल बारिश हुई है तथा किसान खुश है। विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक बारिश हुई है। यही कारण है कि खेतों में कपास बाजरा, ग्वार, मक्का ज्वार आदि की फसलें लहलहा रही है। सावन माह रक्षाबंधन पर संपन्न हो जाएगा तब तक माना जा रहा है बारिश और होगी।








शिक्षक अवार्ड के लिए साक्षात्कार पर बुलाये जाने वाले शिक्षकों की हो वीडियोग्राफी
************************************************************
***************************************
**************************
कनीना की आवाज। यूं तो हर साल शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन मांगे जाते हैं जिनका साक्षात्कार भी जिला स्तर पर होता है किंतु भारी अनियमितताएं देखने को मिलती है। ऐसे में शिक्षक नेताओं की मांग उठने लगी है कि जो शिक्षक, शिक्षक सम्मान के लिए साक्षात्कार देने जाए उसकी पूरी वीडियोग्राफी की जानी चाहिए। उन्हें क्या डॉक्यूमेंट चेक करवाएं, बाहर से साक्षात्कार लेने आए कौन-कौन अधिकारी साक्षात्कार में शामिल थे, क्या उन्होंने सही ढंग से साक्षात्कार लिया या रूटीन के जरिए उन्हें सुलटा दिया गया। ऐसे में पूरी वीडियोग्राफी की जानी चाहिए ताकि निष्पक्षता से शिक्षकों को यह अवार्ड मिल सके। हर वर्ष कितने ही शिक्षकों की शिकायत रहती है कि उनका साक्षात्कार सही ढंग से नहीं लिया गया, उनके डॉक्यूमेंट चेक नहीं किए गए, यहां तक कि अधिकारी महज यह कहकर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं कि तुम्हारी ऑनलाइन फाइल ही नहीं खुल रही जबकि टेक्रीकल आदमी नहीं  बैठाया जाता। ऐसे में शिक्षकों ने मांग की है कि इस कार्य को वरीयता दी जाए। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री तथा अन्य अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन भेजने की योजना बनाई है ताकि साक्षात्कार लेने वालों के संग साक्षात्कार देने वाले की वीडियो बन सके। बहुत से मसलों में शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जाता है यहां तक कि साक्षात्कार पर कोई एकाघ अधिकारी ही बैठता है बाकी तो साक्षात्कार पर मिलते नहीं अपितु अपने कार्यालय में बैठे तमाशा देखते रहते हैं। यही कारण है कि सबसे बड़े सम्मान के लिए वीडियोग्राफी की मांग उठने लगी है। शिक्षकों ने इस बार सही ढंग से साक्षात्कार नहीं हुआ तो उच्च न्यायालय के दरवाजे खटखटाने की भी सोच बनाई है। शिक्षकों ने अपना नाम न बताते हुए बताया कि हर वर्ष उनके साथ भेदभाव किया जाता है, साक्षात्कार सही ढंग से नहीं किया जाता, सभी डॉक्यूमेंट चेक तक नहीं किए जाते हैं। ऐसे में योग्य  शिक्षक अवार्ड से वंचित रह जाते हैं। इस प्रकार की समस्या समाधान का एकमात्र इलाज वीडियोग्राफी है।





स्केटिंग में जीआर स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते पदक
*********************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के विभिन्न वर्ग के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें नव्या रोलर स्केट आयु वर्ग अंडर -9 में प्रथम, खुशी कुओटस स्केट के आयु वर्ग -11 में प्रथम, उज्ज्वल क्वायड स्केट आयु वर्ग- 4, जियान ने लाइनर स्केट आयु वर्ग -7 में प्रथम ,नीतीश लाइनर स्केट आयु वर्ग-14 में प्रथम और राशि ने रोलर स्केट आयु वर्ग-7  में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऋषभ ने रोलर स्केट आयु वर्ग-9 में द्वितीय, जतिन ने लाइनर स्केट आयु वर्ग अंडर 14 में द्वितीय और वंशवीर ने लाइनर स्केट आयु वर्ग अंडर 10 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। आरवी गुप्ता ने रोलर स्केट आयु वर्ग अंडर 9 में तृतीय, हर्ष ने रोलर स्केट आयु वर्ग अंडर-14 में तृतीय, लोकेश ने क्वल्ड स्केट अंडर 14  और आयुष ने अंडर 9 रोलर स्केट में तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय के कोच अमित यादव को बेस्ट कोच की ट्रॉफी दी गई। विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव व उप प्राचार्य पूनम राणा ने विजेता बच्चों एवं कोच को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 01: जीआर स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी, सम्मान पाते हुए।





खैराना से ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज
***********************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। दौंगड़ा पुलिस चौकी के तहत पडऩे वाले गांव खैराना में 16 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। एक जुलाई को ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी होने की सूचना दी गई।
 चोरी की सूचना हवा सिंह की एएफएम ने अपने फीडर इंचार्ज कृष्ण एएफएम को दी। फीडर इंचार्ज ने मौके पर जाकर पाया कि ट्रांसफार्मर का ढक्कन खुला हुआ था ट्रांसफार्मर के कुछ भाग नीचे बिखरे पड़े थे। कॉपर की क्वायल निकली हुई थी। एसडीओ डीएचबीवीएन सीहमा ने दौंगड़ा पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




 
 लड़का हुआ गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*****************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। बबलू गांव सेहलंग ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका लड़का 31 जुलाई की शाम को करीब चार बजे से गायब है। हेमंत उम्र 16 साल मंदबुद्धि का है तथा जींस पहन रखी है। सभी जगह तलाश की किंतु नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।





विज्ञान संकाय की छात्राओं का प्रदर्शन रहा शानदार
**********************************************
*************************************
************
कनीना की आवाज। छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जिसके कारण आज लोगों  में बेटियों के प्रति यह धारणा बलवती होती जा रही है कि म्हारी बेटियां, बेटों से कम नहीं हैं। ग्रामीण परिवेश में स्थित उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राएं भी निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में  अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में भी इस महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। जिसका श्रेय महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने छात्राओं के अथक परिश्रम व महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग को  दिया है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की 42 प्रतिशत छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में विशेष स्थान प्राप्त किया है, जो कि हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रतिशत भी विश्वविद्यालय के परिणाम प्रतिशत से भी कहीं ज्यादा है। विज्ञान संकाय के पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय में मुस्कान ने 83 प्रतिशत अंकों से प्रथम, एकता ने 77 प्रतिशत अंकों से द्वितीय तथा निक्की ने 74 प्रतिशत अंकों  से तृतीय स्थान प्राप्त किया है तथा सविता, अदिति, मौसम, प्रीति, तमन्ना, दीपिका ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट स्थान प्राप्त किया है। इसी संकाय के तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं में कीर्ति, सपना व प्रीति ने 85 प्रतिशत,78 प्रतिशत, व 77 प्रतिशत अंकों से महाविद्यालय में पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया है तथा संचित, मुक्ता, चांदनी, सुकन्या, प्रियंका, निशा आदि छात्राओं ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में रही। प्राचार्य महोदय ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न एवं सुसज्जित यह महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जिससे कि ग्रामीण वर्ग की छात्राएं भी आज डिजिटल माध्यम से अधिगम कर अपना ज्ञानार्जन कर शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी मात दे रही हैं। अनेक  उपलब्धियों के परिणामस्वरूप इस महाविद्यालय ने प्रयास फ्रेमवर्क रैंकिंग में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।







पूरे भारत से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने विशेष अभियान के तहत प्रधानमंत्री को भेजे मांगपत्रक
**************************************************************************
****************************************
*******************************
कनीना की आवाज। उन्हाणी निवासी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की आवाज बुलंद करने वाले शिक्षक व समाजसेवी मास्टर राजेश ने कहा हैं कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का एक अनूठा, घर बैठे पत्र, अहिंसक आंदोलन अभियान एक राष्ट्रीय अभियान बन गया।
 प्रधान मंत्री को अपने पत्रों में अनुरोध के साथ स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त को आजादी का अमृत के रूप में अपने परिवारों के पक्ष में कुछ विशेष कहने के लिए मांग की हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवार आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे और अधिकांश जीवित स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों के परिवार अभी भी भारत सरकार के किसी भी समर्थन के अभाव में निम्न स्तर का जीवन जीने को मजबूर हैं। इसलिए स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का अहिंसक आंदोलन अभियान बन गया एक राष्ट्रीय अभियान वास्तव में एक अनूठा  अभियान हैं जिसमें प्रधानमंत्री को पत्र 17 जुलाई 2022 को शुरू किया गया था और 12 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। इस कड़ी मे पीएमओ को लगभग 3000 से अधिक पत्र भेजे गए हैं और अनुकूल प्रतिक्रिया की तलाश है। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी लोक कल्याण समिति उत्तराखंड रुड़की स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के परिवारों के लिए राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलन अभियान का नेतृत्व कर रही है।
स्वतंत्रता  सेनानियों के उत्तराधिकारियों के मांग पत्रक मे पहली मांग भारत सरकार बिना किसी लिंग भेद व बिना बाध्यता के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय सेनानी परिवार घोषित किया जाए इस संदर्भ में केंद्र सरकार राष्ट्रीय सेनानी परिवार सदस्य परिचय पत्र जारी करे।
दूसरी मांग हैं कि स्वतंत्रता सेनानी केंद्रीय पेंशन कोष में बिना कोई परिवर्तन किए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के लिए आरक्षित करते हुए उत्तराखण्ड राज्य की तर्ज पर उत्तराधिकारी कुटुंब पेंशन का प्रावधान करे।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की प्रधानमंत्री से विनती है कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों उनकी शिक्षा के अनुकूल सरकारी  सेवाओं में आरक्षण का विशेष प्रावधान करे क्योंकि बहुत से परिवार दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं क्योंकि आजादी के आंदोलनों में उक्त स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जवानी देश के नाम कर दी थी जिससे वे अपने परिवारों की तरफ उचित ध्यान नहीं दे पाए।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने मांग हैं कि उनके परिवारों के हितों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मंत्री की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण आयोग का गठन हो जिसको संपूर्ण अधिकार प्राप्त हो इसके सदस्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी हों ताकि इस आयोग के माध्यम से गुम स्वतंत्रता सेनानियों अनुसंधानात्मक अध्ययन कर युवाओं के प्रेरणा हेतु धरातल पर लाया जा सके।
मांगपत्र में उनकी मांग हैं कि राज्य विधानसभा, लोकसभा में शिक्षित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी  युवाओं को विधायक सांसद मनोनीत किया जाए ताकि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की नसों मे बह रहे सेवाभाव व ईमानदारी युक्त रक्त देशहित में प्रयोग हो सके।




सड़क में बने जानलेवा गड्ढे, विभाग बड़े हादसे के इंतजार में
***************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। अटेली विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खस्ता है। कनीना शहर और शहर से अन्य दूसरे गांव से शहरों को जाने वाले सड़कों से गुजरना जोखिम भरा है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी को गुजरने वाले स्टेट हाईवे 24 कि कनीना शहर में अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक हालत काफी खस्ता है। इस सड़क मार्ग पर एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के मौसम के चलते इन गड्ढों में पानी भरने से आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की तरफ से इस और कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा।
कनीना से अटेली रोड पर गांव भोजावास में गौशाला गेट के पास भी कुछ इसी तरह के जानलेवा गहरे गड्ढे बने हुए हैं। एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे मैं विभाग की तरफ से खानापूर्ति करते हुए कभी कभार पत्थर डाल कर इतिश्री कर दी जाती है। पीडब्ल्यूडी विभाग का ढुलमुल रवैया लोगों की जान लेने पर आमादा है।  कनीना और आसपास के क्षेत्र में सड़कों में बने जानलेवा गड्ढे संभवत विभाग कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हलका विधायक से भी इन गड्ढों की काफी बार शिकायत की जा चुकी है। विधायक ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को गड्ढे भरने के लिए बोल दिया गया। लेकिन विभाग के इस रवैया को देखकर लगता है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विधायक की भी अनसुनी कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 2: मुख्य सड़क मार्ग पर बने गड्ढे।



Wednesday, August 3, 2022

 
संघर्ष करना आदत बन गई है कनीनावासियों की
-बिन रोय मां भी दूध नहीं पिला रही
******************************************
**********************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। जब जब कनीना के हक को कोई छीनना चाहता है तब तब कनीना वासियों के लिए संघर्ष ही एकमात्र तरीका है जो काम आया है। जो हर कार्य को सफलता की ओर ले जाता है। बीते इतिहास में देखा जाए तो न जाने कितनी बार कनीना वासियों ने संघर्ष किया और हर बार सफलता का मुंह देखना पड़ा चाहे कनीना की नगरपालिका को 2000 में भंग करना, कनीना को गांव का दर्जा देकर पंचायत चुनाव करवाना, कनीना के दो  पूर्व प्रधानों को जेल में बंद करना, न्यायिक परिसर कनीना में बनवाना या कोई अन्य और मुद्दा हो सभी के लिए कड़ा संघर्ष झेलना पड़ा है। जीत हर बार हुई है महज कनीना को विधानसभा क्षेत्र का दर्जा देने के लिए कड़ा संघर्ष करने के बावजूद भी असफलता ही हाथ लगी परंतु इस हार ने भी भावी जीत के संकेत दिये, दूर दराज तक के लोगों को पता चल गया कि कनीनावासियों की एकता अटूट है। एक बार फिर से संकेत मिल रहे हैं कि चरखी दादरी से अलवर तक रेल मार्ग बिछाए जाने को लेकर के कनीना ही नहीं अपितु समस्त कनीना और आसपास गांव के लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, तब जाकर कनीना को जंक्शन का दर्जा मिल सकता है क्योंकि हर बार कुछ स्वार्थी नेता कुछ सत्ता लोलुप लोग कनीना की विकास को नहीं देखना चाहते जिसके चलते कनीना के हाथ आई वस्तु को छीनने की फिराक में रहते हैं।
 उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में जब कनीना पालिका के लिए नामांकन भरे जा रहे थे तो नगरपालिका को भंग कर दिया गया यही नहीं नगरपालिका की जगह कनीना को पंचायत का दर्जा दे दिया गया। कनीना वासियों ने वह संघर्ष दिखाया जो पूरे विश्व में नाम हुआ है यहां तक कि कनीना की दादी माना देवी को निर्विरोध महिला सरपंच बना कर उनका त्यागपत्र दिलवा दिया। एकमात्र सरपंच के लिए ही प्रत्याशी को खड़ा करना एकजुटता का परिचय दिया। यही नहीं नगरपालिका को पुन: बहाल करवाने के लिए जी तोड़ संघर्ष किया और नगरपालिका निर्मित हुई नगरपालिका बनने के बाद सर्वसम्मति से सभी पालिका पार्षदों का चयन करना भी अपने आप में अनूठा उदाहरण पेश किया। एक साथ कनीना के पार्षदों का कनीना न्यायिक परिसर की मांग को लेकर त्यागपत्र देना अपने आप में एकता का परिचायक रहा है। परिणाम स्वरूप कनीना का न्यायिक परिसर भी कनीना में ही बननी शुरू हुआ। कनीना पालिका की बहाली की गई जिसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। कनीना के दो पूर्व प्रधानों को रातोंरात उठाकर जेल में बंद कर दिया तो कनीना वासियों ने एकता का परिचय देकर उनको न केवल जेल से छुड़वाया अपितु सम्मान के साथ कनीना में लाया गया। इसी प्रकार के कितने ही संघर्ष कनीना वासियों ने किये है। यह सत्य है कि लंबा संघर्ष कनीना विधानसभा तोडऩे के विधानसभाओं के पुनर्गठन के समय कनीना को विधानसभा बनाने की मांग को लेकर 2015 में लंबे समय तक संघर्ष चला किंतु कुछ असफलता हाथ लगी वरना कभी भी कनीना वासियों ने हार का मुंह नहीं देखा। अब कनीना से होकर के चरखी दादरी से अलवर तक रेल मार्ग बिछाया जा रहा है जिसको लेकर बहुत कड़ा संघर्ष करने के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि सत्ता लोलुप, स्वार्थी कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में कनीना को विकास नहीं देखना चाहते यही कारण है कि वे नहीं चाहते कि कनीना से होकर कोई रेल मार्ग गुजरे। किंतु वासियों ने भी पक्की ठान रखी है कि रेलमार्ग कनीना से होकर ही गुजरेगा। महापंचायत तक आयोजित कर ली है और अब कड़ा संघर्ष होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि यह रेल मार्ग भी हाथ से छिन गया तो भविष्य में कनीना का विकास संभव नहीं हो पाएगा। यही नहीं कनीना के छोटे बड़े सभी गांवों को जोडऩे वाली रेल लाइन का फिर से मौका नहीं मिलेगा। इसलिए पूरे जोर-शोर से संघर्ष करने का लोग मन बना चुके हैं और यदि वे भविष्य में कड़ा संघर्ष करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। बहरहाल कनीना से होकर गुजरने वाली रेल लाइन को लेकर के न जाने कितने लोगों की नजरें टिकी हुई है और कुछ लोग तो यह नहीं चाहते कि किसी प्रकार करीना का विकास हो। अब कनीना वासियों को देखना है कि किस प्रकार अपने इस रेल मार्ग को कनीना से होकर गुजरने के लिए कष्ट झेलते हुए संघर्ष का मार्ग इख्तियार करना होगा।





शिक्षकों के तबादले का कार्य पूरे यौवन पर
****************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। जेबीटी को छोड़कर सभी शिक्षकों एवं प्राचार्यों के तबादले एक साथ किए जा रहे हैं जिसके लिए कार्रवाई जारी है। यस या नो के ऑप्शन पहले ही भरवा लिए गए थे किंतु एक बार फिर से जोन 5, 6 तथा सात वाले अध्यापक जिन्होंने पिछली बार अनिवार्य रूप से ड्राइव में भाग लेना पड़ा था उनके लिए यस/स्किप का ऑप्शन खोल दिया है। ये अध्यापक 3 अगस्त की रात तक अपना यस या स्किप का चयन कर सकते हैं। इसके लिए मिली जानकारी अनुसार विभाग व्यक्तिगत रूप से भी संदेश भेज रहा है। लगातार विभाग द्वारा इस बार तबादलों के लेकर कोई न कोई अपडेट आ रहा है जिससे लगता है कि इस बार तबादले निश्चित रूप से होंगे। शिक्षकों में खुशी और गम दोनों शामिल हैं, जिन्हें दूर जाना पड़ेगा उन्हें गम है तथा मनचाहा स्टेशन मिलेगा वो प्रसन्नचित नजर आ रहे हैं। शिक्षा विभाग अनुसार 15 अगस्त तकिया प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है।






सड़के ठीक नहीं हुई तो अतरलाल देगा धरना
*************************************
************************************

कनीना की आवाज। अटेली विधानसभा हलके के विभिन्न मार्गों पर पिछले काफी समय से सड़कों की हालत बदहाल बनी हुई है। इस सम्बन्ध में बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं सड़क भवन लोक निर्माण मंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर जर्जर सड़कों की सुदृढ़ मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के कार्यालय पर धरना देंगे।
  ज्ञापन के बारे जानकारी देते हुए अतरलाल ने कहा कि कनीना शहर के पास अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी मोड तक सड़क में जगह-जगह काफी गहरे गड्ढे बने हुए है। बारिश के मौसम में यहाँ से पैदल गुजरना भी किसी खतरे से कम नहीं है। गहरे गड्ढों के कारण दिन में कई बार जाम लगता है। कनीना अनाज मंडी रोड़ पर भी जगह-जगह गहरे गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। मैन महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी से केनरा बैंक के पास सीहोर अप्रोच रोड की हालत अति दयनीय होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सम्पर्क मार्ग पर सीएसडी कैंटीन होने के कारण यहां से पूर्व सैनिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों का भी आना जाना होता है। इसके बावजूद भी इस रोड़ की मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कनीना अटेली रोड़ पर भोजावास के पास सड़क में गहरे गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहन पलटने का अंदेशा बना रहता है। इसी रोड से पड़तल से ढ़ाणा, मानपुरा, अप्रोच रोड़ पर जगह-जगह गहरे गड्डे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहें है। धनौन्दा से झाड़ली अप्रोच रोड़ की हालत भी बदतर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बेवल से खैरानी वायां खैराणा सम्पर्क सड़क जगह-जगह टूटने और गहरे गड्ढों के कारण बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।
 अतरलाल ने कहा कि जिला प्रशासन तथा विभाग से बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग कई बार कर चुके हैं। परन्तु प्रशासन बदहाल सड़कों की मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। परिणामस्वरूप लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसलिए ज्ञापन के माध्यम से विभाग के आला मंत्री को अवगत करवाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी 15 दिन के अंदर उक्त बदहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।





गुणी सुखीराम को याद किया
*********************************
***************************************

कनीना की आवाज। 31 जुलाई से 4 अगस्त तक गांव स्याणा में गुणी सुखीराम की जयन्ती व पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल की तरफ से तीन दिवसीय सांग करवाए जा रहे है। हरियाणा की संस्कृति को बचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रयासरत है। गुणी सुखी राम 1857 तीज वाले दिन पैदा हुए 1905 तीज वाले दिन संसार से विदा हो गए। महान विद्वान गुणवान याद किया गया प्रथम व द्वितीय दिन सांगी रहीस यादव सांग पृथ्वी सिंह किरणमई का कार्यक्रम रहा। तीसरे दिन सांगी सूरज बेदी कुरुक्षेत्र का सांग माया देवी रहा।
   3 अगस्त  को सांगी सुभाष प्रचारी व चौथे बाबू दान सिंह चौहान का रहेगा।। स्वर्गवासी श्री बलबीर मुनि बताए रास्ते पर संस्कृति को बताने के लिए कार्यक्रम। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद की तरफ से हिसार  डीवीजन अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू व  रविंद्र व ढाब धाम के महंत श्रद्धानंद,लख्मीचंद समिति के अध्यक्ष  मुकेश गौड़,सियाराम,ओमी पहलवान, गुणी सुखीराम कमेटी के प्रधान हवा सिंह यादव, धर्मपाल पटवारी, जिले सिंह, रामकुमार अलेवा चंद्र लाल लोक संस्कृति मंच के प्रधान वेद प्रकाश भारती आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: गुणी सुखीराम स्याणा की याद में कार्यक्रम आयोजित करते हुए।






भोजावास में आयोजित हुआ





एक दिवसीय आंखों का कैंप
**********************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। कनीना खंड के गाव भोजावास में एक मंच एक आवाज संस्था के बैनर तले आंखों का एक दिवसीय जांच शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी सनोज भोजावास द्वारा किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंखें हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं। आंखों के बगैर संसार और प्रकृति की कल्पना अधूरी और केवल नाम मात्र है। आंखें ही वह माध्यम है जो हमें प्रकृति के अद्भुत और सुनहरे दृश्यों को देखने का मौका देती है। इसलिए हमें शरीर की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए और समय समय पर अपने शरीर के अंगों की जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप  आंखों के जाँच शिविर की आवश्यकता थी जिसको सावित्री देवी आई अस्पताल महेंद्रगढ़ के नेत्र विशेषज्ञ डॉ राजबीर और डा एसएस यादव के सहयोग द्वारा संपन्न किया गया। क्षेत्र के आस पास के गांव के लोगों ने शिविर जांच का लाभ उठाया। शिविर में नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन, जांच और दवाइयां वितरित की गई। सनोज भोजावास ने सावित्री देवी आई अस्पताल टीम को एक मंच एक आवाज का प्रतिक चिन्ह भेंट कर धन्यवाद किया और जल्द ही एक जांच शिविर और लगवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर रामचंद्र, जसवंत, संतोष, संजय, गुलु, सुभाष, मदन, महावीर प्रधान, पंच रघुवीर, संदीप, राहुल, सुनील, दीपक, राहुल, सतबीर, रामबीर, सतीश पंच, राजेंद्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
फोटों कैप्शन 2: भोजावास में आंखों के जांच शिविर का नजारा।

Tuesday, August 2, 2022

 
ट्रांसफर को लेकर दिन भर होती है चर्चा शिक्षक
-ट्रांसफर में हजारों शिक्षक ट्रांसफर में ले रहे हैं भाग
********************************************
**********************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। कुछ अर्से के बाद ट्रांसफर खुलने से शिक्षकों में बदलियों की पूरी उम्मीद जग गई है। अभी तक भाग लेने वाले शिक्षकों से हां या ना का ऑप्शन भरवा लिया गया है और अब 5 अगस्त से 13 अगस्त तक शिक्षकों ने अपने मनचाहे स्टेशनों के ऑप्शन भरने है जिसके बाद 14 अगस्त को अस्थाई आवंटन होगा और 15 अगस्त को अंतिम स्कूल अलॉट कर दिया जाएगा। अब तक इस बार ट्रांसफर ड्राइव सही ढंग से चल रहा है जिसके चलते कुछ बचे हुए वैकेंसी पर छूट गए शिक्षकों को पुन: मौका 15 अगस्त 2022 से दिया जाएगा और उन्हें 16 से 18 अगस्त तक आप्शन संभालने होंगे 19 अगस्त को उनकी सूची जारी होगी।
 ऐसे में बहुत अधिक शिक्षक इस बार तबादले में शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय इस साल जेबीटी को छोड़कर सभी शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं जिसके चलते भी दिनभर चर्चा का विषय शिक्षकों में बना हुआ है। यदि ये तबादले हो जाते हैं तो सरकार की साख कुछ बढ़ती है नहीं तो विगत वर्षों की भांति जब यस या नो भरवा कर ट्रांसफर नहीं करवाए गए और वैसी ही हालत इस बार पाए जाने की स्थिति में सरकार की किरकिरी हो सकती है। शिक्षक अब आस-पास के स्टेशन ढूंढने लगे हैं ताकि वहां पर वह अपना ऑप्शन भर सके और बदली करवा सके। बदली करवाने वाले शिक्षकों में इस बार काफी स्पर्धा देखने को मिल रही है क्योंकि महिलाएं या उनके पति यदि नौकरी में है तो उनके नंबर सबसे अधिक मिलते हैं, सामान्य शिक्षकों से आगे मिलती है और उन्हें नजदीक स्टेशन मिलने की संभावना होती है। यहां तक कि जितना बुजुर्ग शिक्षक होगा उसके उतने ही अंक अधिक होते हैं, जिसके चलते बुजुर्ग एवं महिलाएं कपल केस को नजदीक स्टेशन मिलते हैं जबकि युवा शिक्षक दूर जाने को मजबूर हो जाते हैं क्योंकि उनके नंबर कम पाए जाते हैं। ऐसे में युवा शिक्षक जहां 5 साल एक स्टेशन पर पूरी कर गया है उन्हें निश्चित रूप से इस ट्रांसफर में भाग लेना पड़ रहा है जिनको तीन साल हो गए हैं उनसे यस या नो का ऑप्शन मांगा गया है। अब यही कारण है कि युवा शिक्षक कुछ परेशान नजर आ रहा है जबकि बुजुर्ग शिक्षक और महिला या कपल के आश्वस्त है कि नजदीक कोई स्टेशन मिल जाएगा और उनका 5 साल का समय अच्छी प्रकार भी जाएगा। बहरहाल स्कूलों में इस समय जहां यूनिट टेस्ट चल रहे हैं वहीं शिक्षक दिन भर तबादलों को लेकर चर्चा करते देखे जा सकते हैं।







गोगा पीर की छड़ी-2022 घूमने लगी
-गोगा पर्व को करती है इंगित
**************************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। गोगा पीर की छड़ी को कनीना में घूमते एक माह होने को है। यह छड़ी गोगा पर्व के पास आने पर ही दिखाई पड़ती है। करीब 50 फुट ऊंची गोगा पीर की मुबारक देने वाली छड़ी को चंद एक जाति विशेष के लोग घर घर ले जाते हैं।
   वर्षों से कनीना में एक जाति विशेष के लोग जिनमें प्रवीण मलिक, विजय की टोली जाहर वीर गोगा पर्व नजदीक आने पर गोगा छड़ी को कनीना में घूमाने लग जाते हैं जिसे जाहर वीर को घोड़ा नाम से जाना जाता है। जो इस ओर इंगित करते हैं कि अब गोगा पर्व नजदीक आ पहुंचा है। करीब 50 फुट ऊंची यह गोगा की छड़ी अति मेहनत से बनाई हुई है। इस छड़ी में एक बड़े बांस पर मोर पंख, रंगीन वस्त्र,गोटा आदि से सजाकर गोगा पीर की छड़ी बनाते हैं। गोगा पर्व से दो माह पूर्व ही इस छड़ी को लेकर पांच सात जनों की एक टोली, ढोल और ताशों के साथ नृत्य करती द्वार-द्वार तक पहुंचती है और छड़ी की मुबारक देते हैं।
 जहां गोगा की छड़ी अति मनमोहक होती है वहीं छड़ी के साथ गीत एवं भजन करती टोली भी अति सुंदर लगती है। इस छड़ी को देखने के लिए बच्चों की भारी भीड़ जमा हो जाती है वहीं घर घर के द्वार पर जाने पर घर के दरवाजे खोलकर इसका स्वागत किया जाता है। इस छड़ी के आने के पीछे मुबारकवाद देना होता बदले में प्रत्येक घर से इन्हें कुछ दान दक्षिणा दी जाती है।  
  उन्होंने बताया कि इस छड़ी का हर वर्ष शृंगार किया जाता है तथा गलियों में लेकर जाते हैं। इस छड़ी को हर वर्ष जाहर वीर गोगा स्थल गोगामेड़ी भी ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों वर्षों से उनके पूर्वज यह छड़ी यूं ही गली गली ले जाया करते थे जो आज भी चली आ रही है।
फोटो कैप्शन  एक व दो: गोगा पर्व की मुबारक देने वाली छड़ी।






हरियाणा सरकार द्वारा पोस्ट बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने की गुहार लगाई है
************************************************************************
*****************************************
************************************

कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र  के दर्जनों गांव के छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र भेजकर बीएससी पोस्ट नर्सिंग स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा 31 जुलाई को होनी थी जिसको सरकार द्वारा रद्द कर 4 सितंबर रखी गई है वही दर्जनों छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र भेजकर 4 सितंबर को होने वाली स्टाफ नर्स की प्रवेश परीक्षा को 6 सितंबर या इससे पहले कराने की मांग की है छात्र छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर को एनडीए की परीक्षा पहले से ही निर्धारित की गई है। जिसके फॉर्म भी समूचे प्रदेश के छात्र छात्राओं ने भरे हुए हैं वही अब हरियाणा सरकार द्वारा पोस्ट बीएससी स्टाफ नर्स की प्रवेश परीक्षा को 4 सितंबर रख दिया जो अनुचित है। इसलिए सरकार को चाहिए कि 4 सितंबर को स्टाफ नर्स की एंट्रेंस परीक्षा को रद्द कर 21 अगस्त या 28 अगस्त किया जाए ताकि एनडीए व स्टाफ नर्स की परीक्षा देने वाले लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। दर्जनों छात्र छात्राओं ने यह भी बताया की इस सरकार को इन दोनों परीक्षाओं में कम से कम एक हफ्ते का फासला देना चाहिए ताकि छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षाओं में अपना भाग्य आजमा सके। पीडि़त छात्र छात्राओं ने बताया स्टाफ नर्स के एंट्रेंस परीक्षा व एनडीए की एंट्रेंस परीक्षा कि एक ही तिथि होने के कारण दोनों फॉर्म भरने वाले हजारों छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है।
 इसलिए छात्र छात्राओं ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मांग कर स्टाफ नर्स की एंट्रेंस परीक्षा की तिथि बदलने की गुहार लगाई है ताकि छात्र छात्राओं को उक्त समस्या से जूझना पड़े।
फोटो कैप्शन 03:छात्र-छात्राएं हरियाणा सरकार को पत्र भेजकर 4 सितंबर की स्टाफ नर्स एंट्रेंस परीक्षा को आगे कराने की गुहार लगाते हुए।





कनीना कस्बा के वार्ड नंबर 8 में मूलभूत सुविधाओं का टोटा
*************************************************
****************************************
************
कनीना की आवाज। कस्बा कनीना के वार्ड नंबर 8 में लगभग 2000 लोगों की बस्ती है लेकिन मूलभूत सुविधाएं न के बराबर होने के कारण वार्ड नंबर आठ के लोग दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हो रहे हैं। यह जानकारी देते हुए वार्ड वासी संजय कुमार यादव, अमित कुमार, केला देवी, जगत सिंह, सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार, संतोष देवी सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक डीग राम, हरीश कुमार, सतनारायण, शर्मिला देवी के अलावा अन्य वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 8 में लगभग गलियां कच्ची पड़ी है जिनके कारण वार्ड में आना जाना मुश्किल हो रहा है। वहीं उन्होंने यह भी बताया की जो गली पक्की है उनके सही लेवल न होने के कारण वह कच्ची जैसी ही बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड में पीने के पानी की विकट समस्या है। जन स्वास्थ्य विभाग की वाटर सप्लाई का जो पानी आता है वह ठीक समय पर नहीं आता तथा रोजाना नहीं आता जिसके कारण वार्ड के लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है। वहीं बिजली की समस्या भी वार्ड के लिए एक चुनौती बनी हुई है क्योंकि वार्ड में आबादी ज्यादा होने के कारण तथा ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण आए दिन बिजली की वोल्टेज की समस्या बनी रहती है जिसके कारण लोगों के कई बिजली उपकरण जलकर राख हो गए या खराब हो गए। वार्ड वासियों ने यह भी बताया की नगर पालिका के पास दर्जनों सफाई कर्मी हैं लेकिन इस वार्ड की गलियों में कभी कभार छोड़ सफाई कर्मी आकर सफाई करना तो दूर की बात देखना भी उचित नहीं समझते जिसके कारण यह वार्ड नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हो रहा है। नालियों की भरी गंदगी इस बात का सबूत है कि यहां सफाई कर्मी आते भी है या नहीं। वार्ड के लोगों ने यह भी बताया कि इस वार्ड में मेन रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं वार्ड में जाने के लिए नहर पर एक पुल बनाया गया है जो नहर के लेवल से काफी ऊंचा होने के कारण इससे गाडिय़ों का आना जाना तो दूर की बात पैदल आना जाना भी मुश्किल हो रहा है जिसके लिए वार्ड के लोगों ने कई बार संबंधित नहर विभाग व नगरपालिका को शिकायत देकर मामले से अवगत कराया है। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ।
लोगों ने बताया कि गलियों में  स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के अंधेरे में निकलना मुश्किल हो रहा है जिसको लेकर उन्होंने गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की गुहार लगाई है। वार्ड में सीवर के पाइप छोटे लगे होने के कारण उनसे वार्ड का पानी बड़ी मुश्किल से बाहर निकलता है जिसके कारण थोड़ी सी बारिश होने पर गलियों में एक एक-एक फीट तक पानी खड़ा हो जाता है जिसके कारण लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों का जीना हराम हो रहा है। कस्बा वासियों ने शिविर व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी गुहार लगाई है। वही वार्ड के लोगों ने उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह नगर पालिका के चेयरमैन सतीश जेलदार तथा वार्ड नंबर 8 के पार्षद तथा पूर्व पालिका का प्रधान मास्टर दलीप सिंह से मांग करते हुए कहा है कि वार्ड नंबर 8 में पड़े विकास के अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाए तथा वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तथा वार्ड की गलियों में बनी नालियों का पानी शिविर में जाने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि वार्ड नंबर आठ के लोग नारकीय जीवन जीने से बाहर आ सके।  
 फोटो कैप्शन 04:गली में खड़े दर्जनों लोग वार्ड की समस्या बताते हुए।





Monday, August 1, 2022

 
जागरुकता रैली निकाली, धनौँंदा स्कूल ने
****************************************
**********************************************
**********************************
**************
कनीना की आवाज। भारतवर्ष में विभिन्न संस्थानों के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव  मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आप सब की रहनुमाई में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ हरियाणा भर के स्कूलों में 1 अगस्त को  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत मां की वंदना वह स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले या उनके वारिस या पूर्व सैनिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। न केवल विद्यार्थियों के माध्यम से बल्कि एक जागरूक रैली भी विद्यालय गेट से आरंभ की जिससे समुदाय में देश प्रेम देश भक्ति का संचार हो सके व आप लोग अपने विवेक के अनुसार फोटो बनाकर  न केवल आपका संदेश दिया बल्कि समाज भी जागरूक किया गया। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार, प्राध्यापक सतन कुमार, प्रदीप कुमार, प्राध्यापक अनूप सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 4: आजादी का अमृत महोत्सव की जागरूकता रैली निकालते धनौंदा के शिक्षक एवं विद्यार्थी।




बाल गंगाधर तिलक को याद किया
**********************************
****************************************

कनीना की आवाज। आर.आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल, कनीना में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक महान समाज सुधारक थे उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों एवं परम्पराओं को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई। लोकमान्य तिलक ने जनजागृति का कार्यक्रम पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में गणेश उत्सव तथा शिवाजी उत्सव  मनाना प्रारंभ किया। वे भारतीय संस्कृति के प्रबल समर्थक थे ।
कार्यक्रम को संस्था के निदेशक हंसराज यादव ने भी संबोधित किया।  इस अवसर पर संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: बाल गंगाधर तिलक को याद करते स्कूल कर्मी।





 नवोदय विद्यालय में पढऩे वाले दर्जनों छात्र छात्राएं बीमार
-उप-नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे
*****************************************
**************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना खंड के निकटवर्ती ग्राम करीरा में स्थित नवोदय  विद्यालय में दर्जनों छात्र छात्राएं बीमार इलाज के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचे।  उप नागरिक अस्पताल कनीना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अंकित यादव ने जांच कर छात्र छात्राओं को किया भर्ती। मिली जानकारी के अनुसार कनीना के निकटवर्ती ग्राम करीरा में स्थित नवोदय विद्यालय में देश के विभिन्न राज्यों सेहजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए हुए हैं जो फीवर पेट दर्द उल्टी तथा दस्त व वायरल से ग्रस्त हो रहे है जिन्हें स्थानीय उप नागरिक अस्पताल कनीना में लाया गया जहां वरिष्ठ चिकित्सक अंकित यादव द्वारा एडमिट कर उनका इलाज किया गया। यहां गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से नवोदय विद्यालय में आए दिन छात्र-छात्राएं किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त रहते हैं। आखिर इसके पीछे कारण क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा वही उक्त मामले में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अंकित यादव से जब बात की गई तो उनका कहना था कि पिछले काफी समय से नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं किसी न किसी बीमारी को लेकर अस्पताल आते रहते हैं जो एक विशेष समस्या है जिसे जरूर दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि नवोदय विद्यालय में प्रशासन द्वारा महीने में एक बार अच्छे चिकित्सक से स्कूल में पढऩे वाले छात्र छात्राओं का रूटीन चैकअप कराना चाहिए ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा सके और स्कूल में पढऩे वाले छात्र छात्राएं स्वस्थ रह सकें वहीं क्षेत्र के समाजसेवी संगठनों ने जिला उपायुक्त से मांग कर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गौर फरमाने की गुहार लगाई है ताकि भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले बच्चे स्वस्थ रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें।
फोटो कैप्शन 2: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अंकित यादव नवोदय विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं को चेक करते हुए।


 वार्ड 7 और 8 की सीवरेज व्यवस्था चरमराई लोगों ने सफाई की मांग की है
************************************************************
*********************************
************************
कनीना की आवाज। जन स्वास्थ्य विभाग दवारा लाखों रुपए की सीवरेज सफाई मशीन खरीद कर आ चुकीी है वहीं कस्बा कनीना में रुके सीवरेज उसका इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के दर्जनों समाजसेवी लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 7 वह वार्ड नंबर 8  शिविरों की हालत सस्ता बनी हुई है जिसके कारण वह सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में फेल रहा है लेकिन उसे रोक पाना जन स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल बन रहा है। कस्बा वासियों ने यह भी बताया की सीवरेज व्यवस्था गड़बड़ हो जाने के कारण दोनों वार्ड का बुरा हाल हो रहा है और गली में सीवरेज का गंदा पानी खड़ा होकर विभाग को मुंह चढ़ा रहा है लेकिन इस समस्या की तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है उन्होंने यह भी बताया जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदी गई सीवरेज मशीन का उद्घाटन समूचे जिले में जगह-जगह हो रहा है और कस्बा कनीना रुकी हुई सीवरेज व्यवस्था से जूझ रहा है। आखिर इस समस्या का समाधान कब हो पाता है यह तो वक्त ही बताएगा।







फुटबॉल नर्सरी खेड़ी तलवाना का उद्घाटन किया
*************************************
**********************************
कनीना की आवाज।  जिला स्तरीय गोल्डन जुबली फुटबॉल नर्सरी खेड़ी तलवाना का उद्घाटन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के  प्राचार्य एवं संयोजक सतवीर यादव ने फुटबॉल को किक मारकर किया। प्राचार्य ने बताया इस नर्सरी में 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को महीने में कम से कम 22 दिन उपस्थित होना होगा इसमें 8 से 14 वर्ष आयु के बच्चों के लिए  1800 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष  आयु वर्ग के लिए 2000 रुपए खुराक राशि के रूप में दिया जाएगा नर्सरी में प्रशिक्षक प्रतिदिन खिलाडिय़ों को 3 घंटे अभ्यास करवाएंगे तथा खिलाडिय़ों  की हाजिरी प्रशिक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि सन  2019 में इस नर्सरी का आवंटन जिला स्तर पर हुआ था तथा कोविड-19 के दौरान इसके संचालन में बाधा आई थी लेकिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरियाणा सरकार ने इसे पुन: शुरू किया है तथा आज एक 1 अगस्त को इसका विधिवत उद्घाटन किया जा रहा है ,इस अवसर पर गोल्डन जुबली फुटबॉल नर्सरी के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार राकेश कुमार कोच, प्रवक्ता राजेश कुमार जैलदार, रविंद्र प्रधान ठेकेदार, रविंद्र सिंह ,विकास कुमार, सूबे सिंह सरपंच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। नर्सरी मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रवक्ता  नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि इस नर्सरी का कार्यकाल 31 जनवरी 2023 तक रहेगा इन 25 खिलाडिय़ों  को जिले के एकमात्र घास के फुटबॉल मैदान पर  प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है इस नर्सरी की स्थापना में एनआईएस  कोच जसमेर सिंह एन. आई एस. कोच जगमोहन सिंह फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी रहे मास्टर ताराचंद तथा क्लब के आजीवन संरक्षक स्वर्गीय  मास्टर देशराज सिंह का अभूतपूर्व योगदान रहा तथा इस मैदान पर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा चुका है।
फोटो कैप्शन 3: खेड़ी तलवाना की फुटबाल की टीम।