Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, October 4, 2022

 

आधी अधूरी बाजरे की खरीद पर जताया रोष
*****************************************
***********************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। जिला की मंडियों में बाजरा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद न किए जाने, आधी अधूरी खरीद किए जाने, किसानों के गेट पास रद्द किए जाने और खरीद अधिकारियों द्वारा तानाशाही बरतने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी तथा प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ता आगामी 7 अक्टूबर को उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।
     यह घोषणा बसपाके नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने पार्टी के कार्यालय गांव धनौन्दा में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में की। उन्होंने कहा कि सरकार ने चालू सीजन के लिए बाजरा की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। परन्तु उन्हें कार्यकर्ताओं से शिकायत मिली है कि जिला की किसी भी मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है। हैफेड द्वारा जो आधी अधूरी खरीद की जा रही है, वह भी 1950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। जो कि किसानों के साथ सरासर धोखा और अन्याय है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बाजरा खरीदने में मनमर्जी तथा तानाशाही कर रहे हैं। गेट पास जारी करने के बाद किसानों के गेट पास रद्द करना अधिकारियों की तानाशाही नहीं तो क्या है। उन्होंने कहा कि खरीद अधिकारियों की तानाशाही को लेकर तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य न दिए जाने के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने तत्काल जिला की सभी मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू नहीं की और अधिकारी किसानों को परेशान करने से बाज नहीं आए तो आगामी 7 अक्टूबर को कनीना में उपमंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लालचंद शर्मा, भाग सिंह चेयरमैन, दान सिंह प्रजापत, कैलाश सेठ, राजबीर गौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।






रोल प्ले में पाया दूसरा स्थान, किया सम्मान
****************************************
**************************************
*****
कनीना की आवाज। एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फोक डांस एवं रोल प्ले प्रतियोगिता में चम्पा देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किए जाने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया । विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य कुसुमलता यादव ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नही होती, अनुकूल माहौल में वह स्वत ही मुखर हो जाती हा । कुसुम ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नही है, जरूरत बस प्रतिभा को पहचानने एवं अवसर प्रदान करने की है । कार्यक्रम प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चम्पा देवी स्कूल की टीम ने सामाजिक बुराइयों पर आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जबकि फोक डांस प्रतियोगिता में स्कूल की टीम सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनी गई है । टीम के विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ।
फोटो कैप्शन 02: रोल प्ले में दूसरा स्थान मिलने पर स्वागत करते स्कूल स्टाफ।





उन्हाणी कालेज में फ्री हेल्थ चेकअप कार्यक्रम आयोजित
************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में फ्री हेल्थ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संतोष यादव प्रभारी महिला मोर्चा हरियाणा एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर हरियाणा रही। इस मौके पर संतोष यादव ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए, समय.समय पर स्वास्थ्य का चेकअप करवाते रहना चाहिए। वरना समस्या बड़ी उत्पन्न होने पर बहुत देर हो चुकी होती है। उन्होंने कहा कि युवा उम्र में भी अपने चेकअप करवाना जरूरी होता है। इस उम्र में जहां अनेकों शारीरिक परिवर्तन होते हैं जिसके चलते कई बार विकार पैदा हो जाते हैं। इस अवसर पर एसएमओ सुंदरलाल एवं का समस्त स्टाफ ,मुनीलाल साहब ओम प्रकाश लिसानिया, अनीता यादव, अतर सिंह हंस राज, रतन सिंह, राज कुमार आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 3: हेल्थ चेक अप में उपस्थित संतोष यादव एवं अन्य।
 


जिला स्तरीय रोल प्ले में भाग लेकर लौटे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
**************************************************************
***************************************************************
**************************************
***************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के 5 विद्यार्थी रोलप्ले में जिला स्तरीय प्रतियोगिता से लौटे। प्राचार्य सतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। कनीना खंड स्तर पर रोलप्ले की टीम प्रथम स्थान पर आई थी जिसके चलते उन्होंने डाइट महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। डाइट में उन्हें सर्टिफिकेट से नवाजा। विद्यार्थियों की स्कूल में पहुंचने नोटबुक देखकर प्राचार्य सतीश कुमार द्वारा सम्मानित किया।
 उन्होंने कहा कि हार जीत कोई मायने नहीं रखती। हार ही विद्यार्थियों को नई सबक सिखाती है। विद्यार्थी अल्प समय में तैयारी करके महेंद्रगढ़ पहुंचे और बेहतर प्रदर्शन किया इसके लिए बधाई के पात्र है।
  इस अवसर पर डा मुंशीराम, विजय कुमार महक प्रवक्ता, रणजीत सिंह, सूबे सिंह, विनोद कुमार ,नरेश कुमार, सुनीता देवी, प्रीति डीपी, संतोष देवी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
 फोटो कैप्शन 1: प्राचार्य सतीश कुमार विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।



 नवरात्रि विधि विधान से संपन्न
****************************************
************************************
*********
कनीना की आवाज। दिन भर कंजकों को भोजन कराकर नवरात्रि संपन्न हो गए।
कनीना एवं आस पास गांवों में दिनभर बच्चियों को खाना खिलाया गया। विभिन्न घरों में कढ़ाई की जाती है तथा पूरे 9 दिन माता के जागरण चलते रहे।

जल में प्रवाहित किया जाएगा संझी को दशहरे के दिन
**********************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। पूरे 9 दिनों से बच्चियों द्वारा मनाये जा रहे सांझी पर्व पूर्ण होने पर विधि विधान से उसे दशहरे के दिन जल में प्रवाहित किया जाएगा। बुजुर्ग महिला संतरा देवी ने बताया कि 9 दिनों तक बच्चियां विशेषकर छोटे बच्चे सांझी का पर्व खेलते आ रहे हैं। सांझी को दीवार पर बनाकर उसके समक्ष गीत आदि गाकर बच्चियां पर्व मनाती आ रही थी जो पूर्ण हो गया। दशहरे के दिन सांझी को जल में प्रवाहित किया जाएगा।





अटेली फाटक पर घटिया सामग्री की सड़क बनाए जाने का रोष
****************************************************
**************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना-अटेली मार्ग पर रेलवे फाटक के पास बन रही सड़क मार्ग में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर लोगों ने रोष जताया है। करीब एक वर्ष पहले भी यह सड़क भी बनाई गई थी किंतु घटिया सामग्री के चलते टूट गई थी। एक बार फिर से क्षेत्र के रवि कुमार, सुरेश कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि  रेलवे फाटक के पास सड़क बनाई जा रही है जो घटिया सामग्री से युक्त है। सड़क इतनी घटिया है कि आसानी से हाथ से भी अलग किया जा सकता है। रोड़ी बिखरने लगी है। उन्होंने प्रशासन सरकार से मांग की है कि कम से कम फाटक पर बढिय़ा सामग्री युक्त बेहतरीन सड़क बनवाई जाए ताकि वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी न आए। सड़क निर्माण की जांच कराई जाए।



अधर्म में धर्म की जीत दशहरा उत्सव विधि विधान से मनाए-सुरेंद्र शर्मा
***********************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। दशहरा विधि विधान से मनाना चाहिए। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। ये विचार कनीना के पंडित सुरेंद्र शर्र्मा ज्योतिषाचार्य ने यहां व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि दशहरा है बुराई पर अच्छाई की जीत सबसे बड़ा प्रतीक जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा दिवाली से ठीक 20 दिन पहले हिंदू मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयदशमी के त्यौहार के नाम से जाना जाता 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 नवरात्रि दशहरा हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है। इस त्यौहार को स्पष्ट पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत विजय के रूप से मनाया जाता है। हर साल यहां पर वो अश्विनी मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दिया मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम, देवी अपराजिता और शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। इस त्यौहार को हम लोग हर साल मनाते हैं परंतु एक दिन की सोच के लिए ही खुशी मनाते हैं। अगर हम यह सोचे कि भगवान राम की सत्य की जीत हुई थी और हम सभी  सत्य के मार्ग पर चलते हैं तो हमारी भी जीत होगी।
दशहरा के दिन भगवान राम ने सीता माता को रावण की लंका से मुक्त करा कर लाए थे पर भगवान राम की विजय की खुशी में हर साल दशहरा मनाया जाता है। इसके साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर देवताओं को मनुष्यों पर उपकार किया था इस हर्ष में भी दशहरा मनाया जाता है। विजयदशमी या दशहरा स्पष्ट रूप से बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दिन महिषासुर मर्दनी मां जगदंबा साक्षात दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इससे संपूर्ण बाधाओं का नाश होगा और जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी। इस दिन अस्त्र और शस्त्र की पूजा करने से भी लाभ होता है। दशहरे के लिए शास्त्रों की पूजा होती है। इस दिन सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष महत्व है। शास्त्र की रक्षा और आत्मरक्षा के लिए धर्म संत तरीके से शस्त्र का प्रयोग होता है। इसलिए शास्त्र और शस्त्र की पूजा भी इसी दिन होती है। हम सभी भक्तों को दशहरे का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए और भगवान राम मां जगदंबा की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उत्सव मनाना चाहिए।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा।





दीपावली पर दीयों के प्रति घटता जा रहा रुझान
-एक समाज विशेष दीये बनाने में व्यस्त
*****************************************
************************************
*********
कनीना की आवाज। दीपावली पर खुशियों को व्यक्त करने के लिए परम्परागत रूप से जलाए जाने वाले दीयों के प्रति लोगों का रुझान घटता ही जा रहा है। एक जाति विशेष कुम्हार जाति, के लोगों द्वारा दीये बनाकर अपनी रोटी रोजी कमाने वालों का तो मानो धंधा ही चौपट हो गया है।
     दीपावली के आगमन से करीब एक माह पूर्व ही कुम्हार जाति के लोग मिट्टïी लाकर दीपक बनाते हैं तत्पश्चात उन्हें पकाकर घर-घर वितरित करते हैं। एक जमाना था जब दीपावली के शुभ दिन पर घी के दीये जलाते थे किंतु अब दीयों के प्रति रुझान भी बदल गया है। श्रीराम के 14 वर्षों का वनवास पूरा करके, रावण पर विजय पाकर जब सीता सहित राम, लक्ष्मण व हनुमान अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने खुशी के मारे घरों में घी के दीये जलाए थे और तत्पश्चात प्रति वर्ष उसी याद को दिलों में संजोकर प्रतिवर्ष घी के दीये जलाते आ रहे हैं। परंतु अब तो लोग तेल के दीये भी नहीं जलाते अपितु मोमबत्ती जलाकर ही खुशी व्यक्त करते हैं। कुम्हार जाति के लोगों ने बताया कि एक वक्त था जब दीपावली के दिन इतने दीये बिकते थे कि उनके परिवार का गुजर बसर आसानी से हो जाता था किंतु अब तो रोटी रोजी के भी लाले पड़ गए हैं।  अब तो दीये बनाकर पकाने का काम भी धीमा पड़ गया है। कुम्हारों ने तो अपना यह धंधा ही बदल लिया है या फिर दीये खरीदकर लाते हैं और उन्हें घरों में बेचते हैं।
   गृहणियों आशा, शकुंतला, नीलम ने बताया कि दीयों को देशी घी से जला पाना कठिन हो गया है क्योंकि देशी घी का भाव भी 1000 रुपये किलो तक पहुंच गया है वहीं रुई की बाती बनानी पड़ती हैं और दीपकों को पानी में भीगोकर रखना पड़ता है ताकि वे घी कम चूसे। बाद में तेल के दीये जलाने की प्रथा चली क्योंकि तेल का भाव भी 150 रुपये किलो से कम नहीं होता है ऐसे में तेल के दीये जलाना भी आसान काम नहीं है।  अब तो दीपावली के दिन मोमबत्तियां ही जलाई जा रही है।









Monday, October 3, 2022




 
कन्या पूजन करें विधि विधान से-प्रदीप शास्त्री
********************************************
***************************************************
******************************************
**
कनीना की आवाज। मंगलवार को नवराात्रि का पर्व संपन्न हो रहा है। नवरात्रि का समापन कन्या पूजन से किया जाता है। विधि विधान से कन्या पूजन करना चाहिए। कन्या पूजन से पूर्व विधि विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। ये विचार पं. प्रदीप शास्त्री खाटू श्याम मंदिर कनीना ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नवमी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार की विधियां है। जिनमें से हम मां को प्रसन्न कर सकते हैं और वह हमारे लिए आशीर्वाद देंगी। घर परिवार में सुख शांति समृद्धि के लिए मां भगवती को प्रसन्न करने इन दिनों में जो भक्त विधि विधान से पूरी निष्ठा के साथ मां भगवती की पूजा करते हैं उन्हें सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। नौवें दिन माता सिद्धिदात्री के के बाद अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है। माताजी की चौकी पर मूर्ति स्थापित करके हवन करें आरती की जाती है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव ने भी कृपा से सिद्धियों को प्राप्त किया था। साथ ही शिवरात्रि माता कपाल पर आसीन हैं केवल माना ही नहीं बल्कि सिद्ध गंधर्व यक्ष देवता असुर सभी इनकी आराधना करते हैं। संसार में सभी वस्तुओं को सहज सुलभ से प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन की पूजा की जाती है। मां को भोग लगाने के लिए मीठा फल, पंचामृत खीर ,कल का बना हुआ प्रसाद का भोग लगाकर, माता रानी को प्रसन्न किया जाता है।
फोटो कैप्शन : प. प्रदीप शास्त्री।





पेड़ ईश्वर द्वारा प्रदत्त बेहतरीन उपहार-कैलाश
*******************************************
*****************************************
********
कनीना की आवाज। पेड़ मनुष्य के लिए ईश्वर की तरफ से दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। एक पेड़ सैकड़ों मनुष्यों के जीवन की रक्षा करता है। वर्तमान समय में इन्हें लगाना और इनका पालन पोषण करना एक चुनौती पूर्ण कार्य बन गया है,  यदि इस चुनौती का हम  सब ने मिलकर सामना नहीं किया तो संपूर्ण विश्व में मानव जाति का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। यह बात राजीव दीक्षित गुरुकुल पाली द्वारा आचार्य कमल कांत के नेतृत्व में 9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन एक साथ एक समय 1111 त्रिवेणी लगाओ अभियान में टोली बैठकों को संबोधित करते हुए अभियान के संरक्षक कैलाश पाली ने कही।
 उन्होंने कहा आज पेड़ लगाना पेड़ बचाना समय की आवश्यकता है और हम सबको इस पवित्र कार्य हेतु अपना अमूल्य समय समर्पण करना होगा। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की आचार्य कमल कांत और उनकी टोली के नेतृत्व में पाली बणी में उस दिन 250 त्रिवेणी लगाई जाएंगी। इसी प्रकार जड़वा गौशाला में पवन महाराज के नेतृत्व में 101 त्रिवेणी रोपित की जाएंगी सतनाली और श्यामपुरा में नवीन कुमार इस कार्य में अपनी भूमिका निभाएंगे, वही सिसोठ मंदिर पर नवरंग सिंह इस कार्य को अमली जामा पहनाएंगे। पाली ने बताया की एनसीसी के विद्यार्थी जावा ,बीजना, बधवाना मे 150 त्रिवेणी लगाकर अपनी सहभागिता इस पवित्र कार्य में दर्ज कराएंगे। इसी प्रकार ग्राम जाट के मोक्ष धाम पर हरिराम और अशोक इस अभियान की कमान संभालेंगे, वही मंदिर पर संजीव कौशिक के नेतृत्व में पेड़ लगाए जाएंगे। ग्राम झारवड़ी पहाड़ी पर स्थित मंदिर पर राजकुमार बिशंबर पंच, पवन, सुंदर, कृष्ण इस कार्य का संचालन करेंगे। गांव के मंदिर में अमित, मास्टर प्रेम प्रकाश, राकेश रोशन, विक्रम  के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस कार्य को अंजाम देंगे। धोली सोमबीर, विकास, संदीप और दीपक गांव में बन रहे जलघर पर पौधारोपण करेंगे। सभी पानी सप्लाई केंद्रों पर त्रिवेणी रोपित हो जाएं इसके लिए एक्शन  प्रदीप कुमार यादव स्वयंसेवक की भूमिका का निर्वहन करते हुए सभी स्थानों पर 4 -4त्रिवेणी लगवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया की 5 अक्टूबर तक सभी 1111 त्रिवेणी लगाने की योजना बना ली जाएगी। इस कार्य में समाज का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
फोटो कैप्शन 2: टोली को संबोधित करते हुए कैलाश पाली।


डॉ रामानंद को मिला ग्लोबल एम्बेसडर आफ पीस अवार्ड
***********************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना में खंड शिक्षा अधिकारी रह चुके एवं रेवाड़ी से उप जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त डा रामानंद यादव डीगरोता निवासी को मिस एम्बेसडर ग्लोबल संस्था द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के मद्देनजर ग्लोबल एम्बेसडर आफ पीस अवार्ड से सम्मानित किया
गया। उन्हें यह  अवार्ड नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आयोजित शिक्षा एवं सामाजिक, आर्थिक विकास पर बुलाई गई राष्ट्रीय सेमिनार में दिया गया। अवार्ड देने वालों में केएल मंजू आनेरी काउंसिल जनरल यूनियन ऑफ कॉमर्स ने अपने हाथों से यह अवार्ड प्रदान किया।
 उल्लेखनीय डॉ रामानंद यादव ने बताया कि उन्हें अब तक दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। यह अवार्ड मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई ह। कनीना निवासी राजेश कुमार डॉक्टर राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, महेश कुमाार, सुनील कुमार आदि ने बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन 3: रामानंद यादव अवार्ड दिखाते हुए।


इनको मिलना चाहिए राज्य शिक्षक पुरस्कार
-अकेला मुख्य अध्यापक पढ़ा रहा है तीन कक्षाएं, दर्जनों अन्य कार्य पड़ रहे हैं करने

-







एक दो नहीं सात विषय पढ़ाने पड़ते हैं
***********************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया कनीना उपमंडल का एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां केवल एक मिडिल मुख्य अध्यापक के सहारे 3 कक्षाएं तथा 7-7 विषय पढ़ाने पड़ते हैं। वैसे तो हरियाणा सरकार बेहतरीन कार्य करने वालों को राज्य शिक्षक पुरस्कार देती है किंतु अकेले मुख्याध्यापक पर नजर डाले तो 3 कक्षाओं के सभी विषय अकेले पढ़ा रहा है। ऐसे शिक्षक को राज्य शिक्षक पुरस्कार अवश्य मिलना चाहिए।
 मिली जानकारी अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में विगत अर्से में हुए तबादलों के बाद केवल एक मुख्याध्यापक को भेजा गया है। यद्यपि कुछ समय पहले इस विद्यालय को मर्ज करने के आदेश भी मिले थे किंतु न तो विद्यालय को मर्ज किया गया है और न ही अन्य शिक्षक भेजे हैं। विद्यालय में 20 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यदि विद्यालय में अध्यापक नहीं भेजे गए तो बचे हुए विद्यार्थी भी स्कूल छोडऩे को विवश हो जाएंगे। मुख्याध्यापक से बात की तो पता चला कि इस वर्ष कोटिया गांव से अनेकों विद्यार्थी विद्यालय में प्रवेश लेंगे परंतु शिक्षकों का अभाव ने पहले ही चल रहा है। यदि शिक्षक नहीं आएंगे तो निश्चित रूप से भविष्य में अन्य विद्यार्थी प्रवेश लेने से गुरेंज करेंगे। उधर माध्यमिक विद्यालय में केवल एक मुख्याध्यापक के सहारे न केवल शिक्षण कार्य अपितु दर्जनों अन्य स्कूली कार्य करने पड़ रहे हैं।  बहरहाल उनकी जिम्मेदारी और इतने विषय को पढ़ाने के दृष्टिगत सम्मान के हकदार बनते लजर आ रहे हैं।
एक और जहां कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की भरमार है, एक भी विद्यार्थी शिक्षा नहीं ग्रहण कर रहा और उस विषय के प्राध्यापक और अध्यापक भी बैठाए गए हैं। परंतु बदनसीब कोटिया का स्कूल है जहां शिक्षक एक और विद्यार्थी अनेक हैं।
 मुख्य अध्यापक ने बताया कि वेस्मार्ट कक्षाएं भी ले रहे हैं। विद्यार्थियों का हर विषय की शिक्षा देनी पड़ रही है ताकि विद्यार्थियों का मनोबल न टूटे और वे लगातार अपनी शिक्षा को सुचारू रूप से जारी रख सके।
फोटो कैप्शन 6: मिडिल मुख्याध्यापक विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए






देश का भविष्य पुस्तकालय जाने वाले युवाओं की संख्या से तय होता है--संजय जोशी
-उड़ान पुस्तकालय का हुआ उदघाटन
*******************************************************************
****************************************
****************************
कनीना की आवाज। माजरा चुंगी स्थित उड़ान पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय, महेन्द्रगढ़ के प्राचार्य प्रो. संजय जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एवं रिबन काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रो. संजय जोशी ने कहा कि देश का भविष्य पुस्तकालय जाने वाले युवाओं की संख्या से तय होता है, क्योंकि शिक्षा ही सभी आयामों का आधार है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य इससे तय नहीं होता कि वहां कितने उद्योग, कितनी फैक्टरियां और कितनी ताकतवर सेनाएं हैं अपितु देश का भविष्य इस बात से तय होता है कि उसके कितने युवा पुस्तकालय जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों एवं ई-रिसोर्सिज से बच्चों के मानसिक स्तर में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर उड़ान पुस्तकालय के संरक्षक सुरेन्द्र यादव एवं रितिक यादव ने कहा कि यह पुस्तकालय न केवल पुस्तकों के लिये होगा, बल्कि एक सम्पूर्ण ज्ञान संग्रहालय के रूप में विकसित होगा। इस पुस्तकालय में 100 विद्यार्थियों पढऩे हेतु वातानुकूलित व्यवस्था की गई है जिसमें जलपान की व्यवस्था भी सम्मिलित है। हम यहां हर रचनात्मकता को सम्मान देंगे, सिस्टम से जुड़े लोगों को युवाओं के लिए उनके अनुभव शेयर करने हेतु सेमिनार आयोजित करेंगे। हमें हर चैलेंज का सामना कर अपने विचार के लिए सदैव प्रयासरत रहना है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक उन्नति और विकास हेतु चलाई जा रही देशव्यापी मुहिम के तहत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर सफल होने के लिए पढऩे हेतु अच्छी पुस्तकें मुहैया कराने के उद्देश्य से इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व बीइओ चन्द्रभान यादव ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पुस्तक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पुस्तक हमें जीना और जीने का तरीका दोनों सिखाती है जो व्यक्ति पुस्तक को वक्त देता है तो पुस्तक उसे वो अमूल्य चीज देती है, जिसे ज्ञान कहते है। एक पुस्तक ही है जिससे मिला ज्ञान कभी धोखा नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में यह पुस्तकालय मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर माहाराम यादव, मास्टर रविन्द्र कुमार, इंजीनियर विजय यादव, सतबीर झूकिया, अश्विनी कुमार, डॉ. उमेश यादव, संजय बोहरा, विजय यादव, अभय सिंह, निलेश मुद्गिल, महीपाल, मालाराम सरपंच, मास्टर सरजीत सिंह यादव, रणसिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: अन करते संजय जोशी एवं अन्य।


विधायकों ने सुनी कनीनावासियों की समस्याएं
************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। नगर पालिका कनीना में , प्रधान  नगर पालिका सतीश जेलदार के आग्रह पर अटेली विधायक सीताराम व नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव ने जन समस्याएं सुनी।
 इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय गो-सेवा प्रमुख ने विधायक सीता राम से पूछा कि गौशाला कनीना में चारे के लिये सरकारी अनुदान दिलाया जाये तो उन्होंने गौशाला आयुक्त चंडीगढ़ से बात करके बताया कि कनीना गौशाला को 7,50000 रुपए भेज दिए हैं और साढ़े तीन लाख
जल्दी ही भेज दिए जाएंगे। पार्षद प्रतिनिधि कमल ने कहा कि कनीना उप नागरिक अस्पताल कनीना में डाक्टरों की कमी पूरी की जाए। विधायक ने कहा कि जल्दी ही स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी। मास्टर किशन सिंह व अन्य ने कनीना  सरकारी कालेज का नाम पितामह कान्हा सिंह  पुन: रखने की मांग की। किसान होशियार सिंह ने रणास की बणी में गंदे पानी के रिसाव को रोकने का आग्रह किया। विधायकों ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
 कनीना मंडी की तरफ से मंडी गेट से रेलवे स्टेशन तक रोड बनाने की मांग उठाई जिसे 1 महीने में बनवाने का आश्वासन दिया। नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह ने कहा कि मैं सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल से संतुष्ट हूं और सरकार जनहित के कार्य बहुत तेजी से कर रही है और कहा अेटली क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं जिन्हें इतना कर्मठ विधायक मिला है, कार्य करने में व्यक्तिगत रुचि लेकर दिन रात लगे रहते है। मेरे दिल में भी इस क्षेत्र  के लिए विशेष प्रेम है। इस मौके पर जिला महामंत्री दयाराम यादव, कंवरसेन वशिष्ठ, पार्षद दलीप सिंह, प्रहलाद सिंह, कंवर सिंह चेयरमैन महेंद्रगढ़ ,मास्टर कृष्ण सिंह, सुखपाल ,सुनील, राम किशन, राज सिंह अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: विधायक अभय सिंह एवं सीताराम कनीना की समस्याएं सुनते हुए।




अटेली फाटक पर घटिया सामग्री की सड़क बनाए जाने का रोष
****************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना-अटेली मार्ग पर रेलवे फाटक के पास बन रही सड़क मार्ग में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर लोगों ने रोष जताया है। करीब एक वर्ष पहले भी यह सड़क भी बनाई गई थी किंतु घटिया सामग्री के चलते टूट गई थी। एक बार फिर से क्षेत्र के रवि कुमार, सुरेश कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि  रेलवे फाटक के पास सड़क बनाई जा रही है जो घटिया सामग्री से युक्त है। सड़क इतनी घटिया है कि आसानी से हाथ से भी अलग किया जा सकता है। रोड़ी बिखरने लगी है। उन्होंने प्रशासन सरकार से मांग की है कि कम से कम फाटक पर बढिय़ा सामग्री युक्त बेहतरीन सड़क बनवाई जाए ताकि वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी न आए। सड़क निर्माण की जांच कराई जाए।

Sunday, October 2, 2022

 
अग्रसेन जयंती मनाई कनीना में
**************************************
********************************************
*****************************************
******
कनीना की आवाज। अग्रवाल वैश्य समाज तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कनीना शाखा के तत्वावधान में कनीना में महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने गणमान्य लोगों के साथ अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्षता समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर महाराज अग्रसेन के साथ महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया गया। समारोह में श्यामसुंदर सिंगला, जगदीश प्रसाद भोजावासिया, गीता देवी, यादराम मित्तल, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, सीताराम सिंगला, कैलाश गुप्ता, पूनम गुप्ता एवं प्रभाती लाल धनौन्दा सहित तीन दर्जन वरिष्ठ नागरिकों को पटका तथा मोतियों की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल ने महाराज अग्रसेन के जीवन तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन ने आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया वह आज भी उपयोगी है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में रविंद्र बंसल, ओमप्रकाश लिसानियां, मनोज गुप्ता, प्रेम सिंगला, रोशन लाल पूर्व पार्षद हंसराज मित्तल, कैलाश सेठ, सुरेंद्र सिंगला, राकेश सिंगला, नवीन मित्तल, सुरेंद्र बंसल, विजय बवानिया, निर्मला, निशा, धनकोर सिंगला, सुषमा, पुष्पा, राजरानी गर्ग, रेनू बंसल, सतीश गुप्ता मनीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7. महाराज अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल को सम्मानित करते हुए गणमान्य जन।
8.महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।





सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुई पीटीएम
-विद्यार्थी होते शिक्षकों का आइना-धर्मेश कौशिक
*********************************************************
***************************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के प्रांगण में अध्यापक अभिभावकगण संवाद का आयोजन हुआ। इसमें 350 अभिभावकों ने हिस्सा लिया व अपने बच्चों के शैक्षणिक संबंधी प्रदर्शन को देखा। बच्चों ने सभी अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों द्वारा अभिभावकों के स्वागत के लिए गायन व नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर धर्मेश कौशिक ने यदुवंशी परिवार की तरफ से सभी अभिभावकों का स्वागत किया। मां सरस्वती समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। उन्होंने अभिभावकों द्वारा अपने कीमती समय में से समय निकाल कर विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर उनका आभार प्रकट किया।
  इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षकों का आइना होते हैं। वे शिक्षकों एवं स्कूल की हर गतिविधि को घर जाकर परिवार से शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल एवं शिक्षकों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना होता है।
 इस अवसर पर चेयरमैन राव बहादुर सिंह , डिप्टी डायरेक्टर धर्मेश कौशिक , प्रधानाचार्य नरेंद्र गौतम, पूर्व प्राचार्य यादवेंद्र सिंह, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: यदुवंशी में दीप प्रज्वलित करते प्राचार्य नरेंद्र गौतम एवं पूर्व प्राचार्य यादवेंद्र सिंह, निदेशक धर्मेश कौशिक।
5: सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक






कम्प्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन
************************************
*************************************
*
कनीना की आवाज। कनीना में रेडक्रास के उपक्रम दारा  कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी ओम तंवर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा व हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के मेम्बर ने अपने हाथों से रिबन को काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं को टेक्नोलॉजी के युग में सभी को कम्प्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसी अवसर पर एडवाकेट मनदीप सिंह खेड़ी ने बताया कि यह एक रेडक्रास सोसायटी नारनौल का ही उपक्रम है जो युवा यहां से कोर्स करेंगे वो कहीं ना कहीं नौकरी लग सकता है। इस मौके पर सैंटर के डायरेक्टर जितेन्द्र सागरपुर, मा.राकेश नेहरा, हरकेश सिंह सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: कम्प्यूटर सेंटर का रिबन काटकर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि।



भोजावास में गली मोहल्ले एवं नालियों की साफ-सफाई कर मनाई महात्मा गांधी जयंती
******************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव भोजावास में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जगह जगह सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की गई इस अभियान की शुरुआत युवा समाजसेवी रजनीश वाल्मीक व उनकी टीम द्वारा की गई। उन्होंने ग्राम सचिवालय गांव के मुख्य रास्तों पर व प्राइमरी स्कूल के आसपास बिखरा हुआ कूड़ा करकट इक_ा कर साफ सफाई की गई वही टीम के सदस्यों ने गांव की कुछ मुख्य नालियां जो प्लास्टिक की थैलियों से अवरुद्ध हो रही थी, उन्हें भी निकाल कर नालियों का पानी का संचालन किया इस मौके पर युवा समाजसेवी रजनीश वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री वह हरियाणा सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर है। हमारे मुख्यमंत्री की सोच है कि शहर व गांव को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। जब हर व्यक्ति साफ-सफाई का महत्व समझने लग जाएगा तो गांव भी शहर से अधिक सुंदर बनाए जा सकते हैं वह स्वच्छता में शहरों से भी सुंदर रखें जा सकते हैं। उन्होंने कहां की स्वच्छता ही समाज की सबसे बड़ी जरूरत है।
इस मौके पर इनके साथ मास्टर हनुमान, सचिन शर्मा, पूर्व सरपंच पवन तंवर समेत अनेक युवा व सफाई कर्मी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: भोजावास में गंदगी साफ करते युवा जन।




एसडी स्कूल में सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित
-61वें जन्म दिन पर किया सेवानिवृत्त
*************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुरेश कुमार के लंबे कार्यकाल के बाद उनके 61वें जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय से विदाई दी गई। इस सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा स्टाफ  सदस्य द्वारा उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को भी साझा किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव द्वारा सुरेश कुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य द्वारा सत्यार्थ पुस्तक एवं शाल भेंट किया गया। सभी स्टाफ  सदस्यों द्वारा सम्मान स्वरूप विभिन्न वस्तुएं भेंट की गई।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव विद्यालय निदेशक द्वारा एक लाख रुपये सम्मान स्वरूप दिए गए व बताया कि सुरेश कुमार प्रारंभ से ही विद्यालय में कार्यरत रहे हैं। सुरेश कुमार को सभी स्टाफ  सदस्यों की उपस्थिति में बैंड-बाजे के साथ घर तक ले जाया गया। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ घर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुरेश का स्वागत किया व विद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने कहा कि आने वाला समय निजी क्षेत्र का रहेगा भारत के प्रत्येक मनुष्य को काम करने की आदत बना लेनी चाहिए। सरकारी नौकरियां केवल 2 प्रतिशत हैं और उस 2 प्रतिशत के लिए बच्चे तैयारी करते-करते 30 से 35 वर्ष की आयु तक पहुंच जाते हैं। इस बारे में विदेशों से सीखना चाहिए जिनके बच्चे जब कालेज में जाते हैं उस समय वह इतना कमा लेते हैं कि उनको अपना खर्चा चलाने के लिए माता-पिता पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। विद्यालय में भी बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार उन्हें ज्ञान देना चाहिए क्योंकि आगे प्रमाण पत्र के साथ ज्ञान की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी। अभिभावकों से निवेदन है कि बच्चों को घर पर भी काम करने की आदत डालें।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव, सन्दीप कुमार, जीतू श्रीवास्तव, धनराज, नवीस शर्मा व समस्त स्टॉफ  सदस्य एवं सुरेश कुमार के घर से आये ओमप्रकश, मास्टर गुलशन कुमार एवं असिंसटेंट प्रोफेसर सत्या यादव उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: सुरेश कुमार को सेवानिवृत्त करते जगदेव ककराला।






कंजकों को कराया गया भोजन, किरायेदारों की लड़कियां जीम रही हैं जमकर
*************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। दुर्गा अष्टमी पर कंजकों को भोजन कराया और उन्हें दान पुण्य किया। सोमवार को भी भोजन कराया जाएगा। दोपहर तक कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहा। लड़कियों की संख्या कम होने के कारण किरायेदारों एवं बाहर के ललोगों की बच्चियों को भी खूब खाना मिला।
शनिवार से कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी है। दुर्गा सप्तमी से सिलसिला शुरू हुआ था और दुर्गा नवमी सोमवार को भी जारी रहेगा। वैसे तो कंजकों की कमी रही वहीं उन्हें जबरन खाना खाना पड़ा।
  नवरात्रों के आठवें दिन मंदिरों में पूजा अर्चना का जोर रहा वहीं मां की कढ़ाई की गई। विभिन्न मंदिरों में रौनक देखने को मिली। सोमवार को क्षेत्र में नवरात्रे पूर्ण होने जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर हवन, कढ़ाई, भजन एवं सत्संग होते रहे।   
कंजकों को तीन दिन कराया जाएगा भोजन-
 नवरात्रों के समापन उपलक्ष्य पर कंजकों को भोजन कराने और उन्हें दान पुण्य करने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो चुका है। रविवार को भी कंजकों को भोजन कराया गया। एक-एक लड़की को दो से पांच जगह भोजन करना पड़ रहा है।
   नवरात्रों के दिनों में फल एवं सब्जियां महंगी रही हैं। दिनोंदिन टमाटर एवं सब्जी के भाव बढ़ रहे हैं। केले से लेकर सेब तक महंगे हैं। इन चीजों की जरूरत हर घर में रहती है।







मछलियों को डालने गये थे आटा, सांड ने पीछे से आकर मारी टक्कर
-मां और बेटा पानी में गिरे, मां को बचाया किंतु पुत्र की मौत
********************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत के जोहड़ में मछलियों के लिए आटा डालने गये मां एवं बेटे को आवारा सांड ने टक्कर मारी। दोनों जोहड़ में गिर गये। महिला को बचा लिया गया किंतु पुत्र की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर लिया है।  
रविवार को कनीना उप-मंडल के गांव बाघोत स्थित बागेश्वरी धाम के पास स्थित जोहड़ में मछलियों के लिए हर्ष 18 वर्ष और उसकी मां शर्मिला प्रात: सीढिय़ों पर खड़े होकर आटा डालने गए थे। ज्योंही हर्ष और शर्मिला जोड़ की सीढिय़ों पर खड़े होकर मछलियों के लिए आटा डाल रहे थे तभी से पीछे एक आवारा सांड ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों जोहड़ में गिर गए। जब दोनों जोहड़ में डूबने लगे तो पास खड़े लोगों ने बचाने की कोशिश की। महिला को पानी से बाहर निकाल लिया किंतु हर्ष युवक को तैरना नहीं आता था जिससे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से हर्ष को बाहर निकाला गया। पुलिस युवक को कनीना अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई ने सारांश ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। कनीना शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ ले गई।
फोटो कैप्शन 2: बाघोत के जोहड़ में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।




युवक गायब,गुमशुदगी का मामला दर्ज
****************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कृष्ण कुमार 29 सितंबर से गायब है। उनके बड़े भाई ने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया और उनकी तलाश करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वह दौंगड़ा अहीर बस स्टैंड पर सब्जी लेने के लिए महिंद्रा टेंपो लोडिंग में 29 सितंबर को शाम के समय निकला था किंतु वह घर लौट कर नहीं आया। दौंगड़ा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है।





विवाहिता हुई गायब, किसी के भगा ले जाने की की गई शिकायत
*******************************************************
***************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव से एक 21 वर्षीय विवाहिता अचानक गायब हो गई। कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। विवाहिता के पति ने कहा है कि उसकी पत्नीगायों को चारा डालने के बहाने तसला लेकर निकली थी किंतु लौटकर नहीं आई। उन्होंने कहा कि लव मैरिज कर के पत्नी को लाया था। अब इधर उधर तलाशने पर कहीं नहीं मिली। उन्हें अंदेशा है कि कोई उसे भगा ले गया।


गुजरात में बूथ जोड़,यूथ जोड़ो कार्यक्रम में व्यस्त हैं कनीना के राजकुमार यादव
***************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस महीने में 20-20 दिन गुजरात में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम में व्यस्त हैं। फोन पर उन्होंने बताया अधिक से अधिक वोटर जोडऩे की कार्रवाई जारी है। वे महीने में 20 दिन वहां बिताते हैं और 10 दिन कनीना में बिताते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में यूथ जोडऩे का कार्यक्रम जारी है।
 फोटो कैप्शन 1: राजकुमार कनीना निवासी गुजरात में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ों कार्यक्रम में।














विधि विधान से करनी चाहिए सिद्धिदात्री की पूजा-प्रदीप शास्त्री
******************************************************
****************************************
*****************
कनीना की आवाज। मां सिद्धिदात्री नवरात्रि तिथि महानवमी के नाम से प्रसिद्ध है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधि विधान से की जाती है। विस्तृत जानकारी देते हुये कनीना खाटू श्याम मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप शास्त्री ने कहा कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को कार्य की सिद्धि प्राप्त होती है। साथ ही शौक रोग एवं भय से मुक्ति मिलती है। देव गंधर्व सूर्य शादी भी सिद्धियों को प्राप्ति के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना करते माता सिद्धिदात्री हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले हैं। देवों के देव महादेव भी इनकी पूजा करते हैं। शीतकालीन नवरात्रि शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सिद्धिदात्री मां की पूजा की विधि-
माता सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान और सिंह की सवारी करने वाली मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं में गदा चक्र कमल का फूल, शंख धारण करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मांड के आरंभ में सर्वशक्तिमान देवी आदि पराशक्ति भगवान शिव के शरीर के बाएं भाग जाती का रूप में प्रकट हुई थी। मां सिद्धिदात्री की होने वाली पूजा से व्यक्ति को समस्त प्रकार की सिद्धियां प्राप्त हो सकती है। मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए अपने समस्त शो करो एवं भय से मुक्त प्राप्त कर सकते हैं। मार्कंडेय पुराण में बताया गया है कि देवों के देव महादेव जब तारक मंत्र देते हैं तो मासिक जाति का मतदान करने वाले व्यक्ति को मोक्ष प्रदान करती हैं। माता सिद्धिदात्री अपने भक्तों के लिए आशीर्वाद प्रदान करती हैं महा नवमी के दिन प्रात: काल में स्नान आदि से निर्मित हो जाए। इसके पश्चात मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजन करें जिसमें उनको पुष्प अक्षत सिंदूर धूप फल आदि समर्पित करें। षोडशोपचार पूजा करें, आज के दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाएं ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाले अनहोनी से आपका बचाव होगा मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। इनकी पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करना उत्तम होगा प्रात: काल उठकर माता सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना अनिवार्य है। मां दुर्गा को मीठा हलवा, खीर, मालपुआ, नारियल मिष्ठान बहुत अच्छी है। नवरात्रि में उनको इन सामग्रियों का भोग लगाना चाहिए। माता रानी को सभी प्रकार का हलवा पसंद है। छोले का भोग लगाना चाहिए।  आरती के पश्चात महानवमी को भी लोग कन्या पूजा करते हैं। कन्याओं को माता दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन के लिए आप कन्याओं को अपने यहां आमंत्रित करें उनके आगमन पर उनका चरण धोकर स्वागत करें और वंदना करें और श्रद्धा पूर्वक आसन पर बैठाये। अब उनको अक्षत पुष्प आदि से पूजन करें और तिलक करें। आरती उतारे इसके पश्चात उनको घर पर बने पकवान भोजन कराएं ।भोजन होने के बाद उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें तथा दान दक्षिणा देकर उन्हें खुशी खुशी विदा करें माता रानी ऐसा करने से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं और अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इसलिए सभी भक्तों को माता रानी की आराधना बड़े प्रेम और स्नेह के साथ करनी चाहिए। वन वांछित फल देने वाली जो हमारे मन में है वह सिर्फ माता ही जान सकती है और माता हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
फोटो कैप्शन: प्रदीप शास्त्री


Saturday, October 1, 2022

 
विधि विधान से करें मां कालरात्रि की पूजा-सुरेंद्र
*********************************************
**************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। सुरेंद्र शर्मा ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि माता दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा मां कालरात्रि के रूप में की जाती है। सप्तमी की पूजा सुबह अन्य दिनों की तरह ही होती है लेकिन माता कालरात्रि की पूजा में विशेष विधान के साथ पूजा की जाती है जिसके लिए विशेष स्तर की शुद्धता नियम की जरूरत होती है।
माता कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है इनका वर्ण अंधकार की भांति काला और केस भी खरे हैं मां कालरात्रि के तीन नेत्र इस ब्रह्मांड में विशाल वह गोल हैं जिनमें से जिस तरह आकाश में बिजली चमकती है उसी तरह मां की नेत्रों से किरण निकलती है। मां का यह भय उत्पन्न करने वाला स्वरूप केवल पापियों को नाश करने के लिए है। बाकी लोगों के लिए माता कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और उनका भला ही करती हैं।
सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करके अपने मन क्रोध पर विजय पा सकते हैं। कालरात्रि साधक को ज्ञान देते हैं कि क्रोध का उपयोग स्वयं की सफलता के लिए कैसे करना है।
देवी का यह रूप ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाला है। दुर्गा पूजा का सातवां दिन तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। सप्तमी पूजा के दिन तंत्र साधना करने वाले साधक मध्य रात्रि में देवी की तांत्रिक विधि से पूजा करते हैं। इस दिन मां की आंखें खुलती हैं। दुर्गा पूजा में सप्तमी तिथि का काफी महत्व बताया गया है। इस दिन से भक्त जनों के लिए देवी मां का दरवाजा खुल जाता है और भक्तगण पूजा स्थलों पर देवी के दर्शन हेतु पूजा स्थल पर जुटने लगते हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्वेत या लाल वस्त्र धारण करके और ध्यान रहे कि यह विशेष पूजा आपको रात्रि में ही करनी चाहिए मां कालरात्रि के सक्षम दीपक जलाएं और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं 108 बार नवार्ण मंत्र पढ़ते जाएं और एक-एक लोंग चढ़ाते जाएं लव का भोग लगाकर अग्नि में छोड़ते जाएं ऐसा करने से आपके घर की बाधाएं दूर होती हैं आपके शत्रु पराजय होते हैं। विजय की प्राप्ति होती हैं।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा





आज भी जन जेहन में बसी है 31 वर्ष पूर्व बंद हुई कनीना की रामलीला
***********************************************************
***************************************
**********************
कनीना की आवाज।  बेशक कनीना मंडी में दशहरा पर्व पर चलने वाली रामलीला 14 वर्षों तक चलकर बंद हो चुकी है किंतु लोगों के जेहन में आज भी रंगी बसी हुई है। रामलीला के कुछ पात्र आज भी जिंदा है जो उस वक्त को याद कर यादों में खो जाते हैं। उनके पास अपने द्वारा अभिनीत भूमिकाओं के संग्रह मौजूद हैं।
 धनुष यज्ञ, कोप भवन, सीता हरण, लक्ष्मण मूर्छा की लीलाएं बेहतरीन होती थी जब कई हजार लोग जमा होकर देखते थे। कनीना की रामलीला पूर्णरूप से मर्यादित होती थी।
   कनीना में वर्ष 1977 से 1991 तक चली रामलीला में विष्णु, राम एवं वेदमति आदि की भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि राम को चौदह वर्षों का वनवास मिला था ठीक उसी प्रकार 14 सालों तक ही रामलीला चली थी। उनको सारे संवाद मौखिक याद थे और राम का रोल करके अति प्रसन्न होते थे किंतु कनीना पालिका के वर्ष 1991 के चुनावों के कारण तथा अपरिहार्य कारणों के चलते रामलीला को बंद करना पड़ा था। अपने जमाने के प्रसिद्ध कलाकार एवं रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार मुरारीलाल आज इस दुनिया में नहीं है किंतु उनकी यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।
  कनीना की रामलीला रावण की भूमिका निभाने वाले मुरारीलाल, हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले जगदीश प्रसाद एवं श्रीचंद आज भगवान को प्यारे हो चुके हैं।  किंतु लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुरेश एवं महेंद्र, सीता की भूमिका निभाने वाले सुभाष एवं रमेश,परशुराम, मंथरा की भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश सहगल, सुग्रीव एवं बाली की भूमिका निभाने वाले केदार नाथ, कामदेव, श्रवण, सुमंत, केकैई, मेघनाद आदि की भूमिका निभाने वाले शेर सिंह टेलर, अंगद एवं हनुमान की भूमिका निभाने वाले पवन गोयल, भरत की भूमिका निभानेवाले नवीन मित्तल, मारिच, कुंभकर्ण तथा कई अन्य रोल निभाने वाले शिब्बू पंसारी, कौशल्या एवं अन्य भूमिकाएं निभाने वाले महाबीर दोधिया आज भी सेहत से तंदुरुस्त हैं।
राम की भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश लिसानिया जो राम की भूमिका निभाते थे का कहना है कि राम का रोल शीतलता, मधुरवाणी एवं मर्यादित रहकर निभाते थे। उन दिनों पर मां मेदिनी पर ही सोते थे और एक वक्त का भोजन लेते थे तत्पश्चात शुद्ध विचार लेकर ही रोल निभाते थे।
फोटो कैप्शन: रामलीला के कलाकार ओमप्रकाश लिसानिया, शेर सिंह , नवीन मित्तल।



एफपीओ दौंगड़ा अहीर के खरीद केंद्र का जिला उपायुक्त डा जेके आभीर ने उद्घाटन
***********************************************************************
***************************************
******************************
कनीना की आवाज। बीआरडी एफपीओ दौंगड़ा अहीर के खरीद केंद्र का जिला उपायुक्त डा जेके आभीर ने उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उपकरण,खाद और बीज जैसी जरूरी और अहम उत्पाद अच्छी गुणवत्ता और उचित मूल्य पर दिलवाना तथा तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण,प्रोसेसिंग,सिंचाई आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना हैं। इससे किसान की आय बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 2024 तक 10 हजार एफपीओ खोलने की योजना है। इस स्कीम पर 6865 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। टैगोर सामाजिक एवं शिक्षा समिति के चेयरमैन वीर सिंह यादव ने बताया कि हमारे देश में छोटे और सीमांत किसानों की संख्या सबसे अधिक है। इसे देखते हुए सरकार इन एफपीओ की स्थापना कर रही है ताकि छोटे और सीमांत किसानों को इसका लाभ मिल सकें।एफपीओ की जानकारी देते हुए डॉक्टर हरपाल सिंह विषय विशेषज्ञ नारनौल,डॉक्टर गजानंद शर्मा, देवेंद्र यादव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर ने एफपीओ के बारे में बताया कि यह एक संगठन होता है जिसके सदस्य किसान होते हैं। यह किसान संगठन कंपनी एक्ट के तहत पंजीकृत होता है वहीं एफपीओ के डायरेक्टर इंजीनियर अशोक यादव,राजकुमार,महेंद्र सिंह,सत्यपाल यादव ने बताया की यह संगठन खेती-किसानी से जुड़े काम को आगे बढ़ाने में मदद करता है।एफपीओ के माध्यम से किसानों की आर्थिक दशा सुधारने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में सरकार का प्रयास जारी है। किसान एफपीओ योजना से खासकर छोटे किसानों को काफी लाभ हो रहा है और उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं इस अवसर पर विजय सिंह एलडीएम ने किसानों को बैंक से संबंधित फायदों के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक समझाया।
फोटो कैप्शन 01: जिला उपायुक्त एफपीओ का उद्घाटन करते हुए।






भाषण प्रतियोगिता आयोजित
*******************************
**********************************

कनीना की आवाज। नेहरू युवा केंद्र नारनौल के सौजन्य से राजकीय महाविद्यालय कनीना में विकसित भारत का लक्ष्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन से खंड संसाधन संयोजक मोहित इसराना रहे।
 कार्यक्रम के अंदर प्रतिभागियों ने विकसित भारत का लक्ष्य विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए प्रतियोगिता में छात्रा विशाखा ने प्रथम स्थान,  सिमरन ने द्वितीय, महिमा तृतीय स्थान पर रही
 वही संवाद में अंशु और कोमल ने बाज़ी मारी
मोहित इसराना ने छात्रों निष्ठापूर्वक जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया।
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल दिया
एन वाई वी कार्तिकेय ने नेहरू युवा केंद्र नारनौल से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डा कांता ने छात्रों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने को कहा। क्योंकि जब हर व्यक्ति अपने दायित्व के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेगा तभी एक लिखित भारत का निर्माण हो सकेगा छात्रों को अपने जीवन में पढ़ाई पर स्थित ध्यान करना चाहिए किसान लगातार अपने खेत में मेहनत करता है जवान नियमित रूप से सरहद पर रक्षा करता है अध्यापक अपने शिक्षण कार्य के प्रति सजग  रहे तो ही भारत विकसित बन सकता है।
डा हरिओम भारद्वाज ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा सिंहमार , अध्यक्षता डा कांता , निर्णायक मंडल डा अनीता, डा. संदीप ,
कार्यक्रम संयोजक डा हरिओम, डा भारती
 डा सोमवीर,डा अंजू, डा मनीषा,डा आशा,डा माधवी डा मंजू, कैलाश चेतन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कार्तिकेय, गीता, प्राचार्य डा सिंहमार , अध्यक्षता डा कांता , निर्णायक मंडल डा अनीता, डा. संदीप ,कार्यक्रम संयोजक डा हरिओम, डा भारती आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: विजेताओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य एवं अन्य।



 सड़क के बीच में खड़े हैं ट्रांसफार्मर युक्त पोल -पोल तुरंत हटवाने की मांग
************************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। खेड़ी से अगिहार सड़क मार्ग बनाये जाने का मामला पूरे यौवन पर है। किंतु सड़क मार्ग के बीच में ट्रांसफार्मर युक्त पोल आ गए हैं जिन्हें अविलंब हटाने की मांग की गई है। खेड़ी तलवाना तथा अन्य गांव के लोगों ने सड़क मार्ग के बीच में आने वाले इन ट्रांसफार्मर युक्त पोल को हटवाने की मांग की है ताकि सड़क सीधी बन सके और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। तलवाना के सरपंच ने भी इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मांग की है।
 उल्लेखनीय है कि सड़क मार्ग बनाए जाने को लेकर रोड़ी डाले हुए हैं तथा सड़क मार्ग बनाए जाने की तैयारी पूरी हो गई है। सड़क मार्ग को बनाए जाने से पहले इस ट्रांसफर युक्त पोल को हटाने की मांग उठ रही है।
फोटो कैप्शन 04: सड़क के बीच में खड़े पोल जो समस्या बने हुए हैं।




आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपए ठगने के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार
*****************************************************************************
*****************************************
**************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के कुशल नेतृत्व एवमं मार्गदर्शन में काम करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान संदीप वासी एयर फोर्स स्टेशन विमान नगर, पुणे हाल बघेला महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इससे पहले पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपितों रविंद्र उर्फ डॉक्टर वासी सेहलंग और विजय वासी शंकर बाड़ी थाना विश्वकर्मा जयपुर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। जिनसे पूछताछ में पुलिस द्वारा एक लाख 40 हजार की नकदी बरामद की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता कमलेश निवासी सुरजनवास ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ में बतौर चालक नौकरी करता था। शिकायतकर्ता ने दो नामजद के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को एमईएस आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। जो उनके झांसे में आकर नौकरी लगवाने के नाम पर मई 2021 में पांच लाख रुपये दे दिए और बाकि के रुपए ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद देने बारे कहा। इसके बाद आरोपितों ने नवंबर 2021 में ज्वाइनिंग लेटर और अन्य कागजात के साथ उसके लड़के को पूना भेज दिया, इस दौरान आरोपितों ने शिकायतकर्ता के पति से बची हुई राशि पांच लाख रुपए ले लिए। आरोपित शिकायतकर्ता के बेटे को इधर-उधर घुमाते रहे। जब शिकायतकर्ता के पति को शक हुआ तो उसने आरोपितों से मिलकर बातचीत करने पर उन्होंने नौकरी लगवाने और पैसे देने से इंकार कर दिया। जिस कारण शिकायतकर्ता के पति को सदमा लगने से उसकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने शिकायत दी कि आरोपितों ने नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड देकर दस लाख रुपये ठग लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ की जा रही है।






नकदी चोरी के मसले में एक गिरफ्तार
*********************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोनू उर्फ गलकटा वासी वासी महासर अटेली के रूप हुई। पुलिस ने आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है, जो हत्या के प्रयास के मामले में जिला जेल नसीबपुर में बंद था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधीर वासी अटेली मंडी ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रात के समय में दो व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर चोरी कर ली। शिकायतकर्ता ने नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि चोरों ने घर से नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर उसके पड़ोसी का भी मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपित मोनू उर्फ गलकटा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया और न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।





जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार
मामले में अब तक 10 आरोपितों को किया जा चुका है गिरफ्तार
***********************************************************
*****************************************
********************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने गांव भोजावास के बस अड्डा पर एक व्यक्ति पर जान से मारने नियत से गोली चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान उमेश वासी भोजावास के रूप में हुई है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित उमेश ने आरोपितों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा नौ आरोपितों विकास उर्फ सोनी वासी सुंदरह कनीना, ओमप्रकाश वासी भोजावास, संदीप वासी बिरोहड़ थाना साल्हावास झज्जर, शिशनपाल उर्फ टमाटर वासी ढाणी फोगाट, हेमंत, सोमबीर, अनिल वासी भोजावास, सतपाल वासी दुबलधन और सोनू उर्फ जीपीएस वासी सुंदरह को पहले गिरफ्तार किया गया था।
गांव गोमला निवासी सोनू ने थाना सदर कनीना को शिकायत दी थी कि वह शाम के समय गांव भोजावास के बस अड्डा पर बर्गर खा रहा था। उसने बताया कि उसी समय अंकुर उर्फ बोगा वासी भोजावास व क्रांति वासी भोजावास और 9-10 अन्य व्यक्ति पैदल आए और 4-5 लड़के पिस्टल, रिवाल्वर और देशी कट्टा लिए हुए थे।
जिन्होंने आते ही शिकायतकर्ता के ऊपर एक दम गोलियां चलानी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अंकुर ने अपने हथियार से एक गोली छाती में मारी तथा क्रांति ने अपने हथियार से एक गोली दाहिनी कोच पर मारी तथा उनके साथियों ने भी गोलियां मारी। जो पीठ पर, हाथ वा शरीर पर गोलियां लगी, सभी ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अंकुर वा क्रांति के साथ उसकी कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी हुई थी, इसी रंजिश के कारण उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उसे गोलियां मारी थी। लोगों को आता देखकर वे छोङ़कर भाग गये। शिकायत के आधार पर थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन 7: पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित





जीआर इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती
*********************************************
***************************************
*******
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सत्य अहिंसा ही जीवन का आधार और जय जवान जय किसान जैसे नारों से विद्यालय गूंज उठा। छोटे बच्चों ने होगी स्वच्छता चारों और मन में है विश्वास जीत पर बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और गांधीजी के तीन बंदर हमें क्या संदेश देते हैं इस पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता कला और शिल्प और  चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से मन्नत कक्षा दसवीं से रमा कक्षा ग्यारहवीं से कीर्ति और कक्षा बारहवीं से गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला और शिल्प और चित्र बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से युग और रुचि कक्षा चौथी से हिमांशी और जीविका कक्षा पांचवी से नेहा कक्षा छठी से साक्षी कक्षा सातवीं से इशिता और तनिष्का कक्षा आठवीं से प्रशांत और अनिरुद्ध  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव और प्राचार्य त्रिभुवन राठौड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने के निर्देश दिए।





हेरिटेज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया
*************************************************************************
****************************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के इस उपलक्ष्य पर सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सरस्वती मां की पूजा की तथा गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की तथा इन महापुरुषों को नमन किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किए कक्षा नौवीं की छात्रा नैंसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने क्यों अपनी पूरी उम्र एक ही धोती पहनकर देश को संदेश दिया नैंसी ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि गांधीजी की महानता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भारत के बाहर दुनिया के अन्य कई देशों में उनकी मूर्ति है उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। कक्षा आठवीं की छात्रा सारिका में लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताते हुए कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री जी केवल 11 वर्ष के थे तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था गांधी जी ने असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने देशवासियों से आह्वान किया था। इस समय लाल बहादुर शास्त्री केवल 16 वर्ष के थे उन्होंने महात्मा गांधी जी के इस आह्वान पर अपनी पढ़ाई छोड़ दी देश को आजाद करवाने के लिए उन्होंने अपनी माता की उम्मीदों को भी तोड़ दिया था। अंत में विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने इन महान दिवंगत आत्माओं के जीवन से प्रेरित होने के लिए सभी बच्चों को उनके मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने गांधीजी के बारे में बताते हुए कहां गांधी जी चाहते थे कि महिलाओं का मान सम्मान हो सब को न्याय मिले गांधीजी भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाते रहे गांधी ने भारतीयों को स्वदेशी वस्तुओं से प्रेम करना सिखाया विदेशी वस्त्रों की होली मंगवाई नतीजा यह हुआ कि स्वदेशी उद्योग धंधों को बढ़ावा मिला आजादी के अलावा गांधी का एक और सपना था ग्राम स्वराज्य वह चाहते थे कि भारत का प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर हो गांव में उद्योग धंधे मजबूत हो चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताते हुए कहा कि भारत के एक महान क्रांतिकारी नेता जिन्होंने एक रेल दुर्घटना जिसमें कई लोग मारे गए थे के लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। देश एवं संसद ने उनके इस अभूतपूर्व पहल को काफी सराहा राजू शास्त्री जी महात्मा गांधी के राजनीतिक शिक्षकों से अत्यंत प्रभावित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, ज्योति, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पीआरओ भुवनेश, तेजपाल, डीपी सुरेंद्र कुमार को-ऑर्डिनेटर सुमन, सुदेश कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: हेरीटेज स्कूल में गांधी जयंती मनाते हुए।






बाजरे की खरीद न होने पर रोष
*********************************
***********************************
***
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसारकनीना तथा अटेली मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न किए जाने पर बसपा के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने रोष व्यक्त करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि आगामी सोमवार से मंडियों में समर्थन मूल्य पर बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मार्केट कमेटियों पर धरना व प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
 तरलाल ने कनीना तथा अटेली मंडी का दौरा करने के बाद कहा कि सरकार ने एक अक्टूबर से मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए जिले में 12 खरीद केन्द्र भी बनाए गए हैं। परन्तु शनिवार को कनीना तथा अटेली मंडी सहित किसी भी खरीद केंद्र पर बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने किसानों को राजी करने के लिए यह झूठी घोषणा की है, क्योंकि अभी तक सरकार द्वारा मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने की कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। न तो किसानों का गांव वाईज खरीद कार्यक्रम अथवा सारणी घोषित की गई है और न ही किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की झूठी घोषणाओं को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसान समर्थन मूल्य से 500-600 रूपए प्रति क्विंटल कम कीमत पर बाजरा बेचने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जिले के लगभग 72000 किसानों ने बाजरे का मेरी फसल पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है। जो किसान अब ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी की सरकार ने किसानों के रोश का संज्ञान लेते हुए तत्काल बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी तथा प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ता मार्केट कमेटियों पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।






सरकार के दावों और वादों के बावजूद भी 1 तारीख को बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हो पाई
-कनीना में खरीद के टोकन नहीं कटे अटेली में 40 टोकन कांटे पर एक भी ढेर नहीं खरीदी गई
-जय किसान आंदोलन के नेतृत्व में लगातार छटे वर्ष किया मंडियों का दौरा
****************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह अहलावत ने बताया 1 अक्टूबर को अटेली में खरीद के 40 टोकन कटे लेकिन शाम 5:00 बजे तक एक भी किसान की फसल हेफड़ द्वारा नहीं खरीदी गई थी वही कनीना में एक भी टोकन नहीं काटा गया था मंडी में किसान सुबह से आए हुए थे लेकिन मार्केट कमेटी या फिर हैफड़ की तरफ से खरीद नहीं की गई।
जय किसान आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता संदीप राव ने बताया मार्केट कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक कनीना में 3600 क्विंटल, अटेली में 21000 क्विंटल और रेवाड़ी में 126800 क्विंटल बाजरे की गैर सरकारी खरीद अब तक हुई है अगर पर क्विंटल 1750 का भाव मान ले तो किसान को अनुमानित 500 रु एक क्विंटल पर नुकसान हुआ है क्योंकि एमएसपी बाजरे की 2350 है इस हिसाब से किसान की जेब पर लगभग 7 करोड़ का किसान की जेब पर डाका पड़ा है अगर किसान की फसल एमएसपी पर बिकती तो यह पैसा किसान की जेब में होता।
संदीप राव ने कहा पिछले सालों में सरकारें घोषणाएं करती आई है बड़े बड़े वादे करती रही हैं लेकिन इस बार यह स्पष्ट दिख रहा है की सरकार घोषणा करने से वादे करने से भी पीछे हटती दिखाई दे रही है सरकार साफ नियत से किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदे, जिन किसानो का बाजरा बरसात की वजह से खराब हुआ है उनको मुआवजा दिया जाए और जिन किसानों का बाजरा कम कीमत पर बिक चुका है उनको भावांतर मूल्य दे कर नुकसान की भरपाई की जाये। इस मौके पर रामनिवास, लाल सिंह, प्रदीप, सुनील सतपाल राजेन्द्र व अन्य किसान मौजूद थे।



बुजुर्ग समाज के आधारभूत स्तंभ तथा आशीर्वाद -  डॉ. विक्रम सिंह
********************************************************
***************************************
****************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में  अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हानी गांव की 90 वर्षीय रिसालो देवी, 71 वर्षीय चंद्रकला देवी , 70 वर्षीय हरि सिंह, 72 वर्षीय  ईश्वर सिंह को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को वृद्धजनों के सम्मान एवं सेवा- सुश्रुषा का संदेश देना था। प्राचार्य डॉ. विक्रम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि वर्तमान समय में सभी छात्राएं बुजुर्ग एवं वरिष्ठ जनों को सम्मान देने एवं  उनकी सेवा- सुरक्षा का ध्यान रखने का संकल्प लें ,क्योंकि बुजुर्ग समाज का आधारभूत स्तंभ तथा आशीर्वाद है के बारे में ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा की समाज में बुजुर्गों के प्रति गिरते हुए सम्मान के पुनर्जागरण के लिए महाविद्यालय  ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रत्येक स्वयं सेविकाओं को एक-एक  बुजुर्ग का दायित्व लेने का अभियान चलाया। इस अनूठी पहल  का उच्चतर  शिक्षा विभाग द्वारा  भी अनुमोदन किया गया तथा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर ने इस सराहनीय पहल का अनुसरण करते हुए इसे राष्ट्रीय सेवा योजना में  अनिवार्य रूप  से लागू किया गया। बुजुर्गों ने भी अपने अनुभव छात्राओं के साथ सांझा किये तथा छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार भी ग्रहण करने का संदेश दिया ,क्योंकि संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। अच्छे संस्कार ही एक आदर्श समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। डॉ. सुधीर ने कहा कि बुजुर्ग  के  अनुभव और संघर्ष की यात्रा वह ताकत है, जो परिवार ,समाज एवं देश को बुलंदी पर पहुंचा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सीमा देवी ने आज अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर न केवल स्वयंसेविकाओं  से अपितु  महाविद्यालय प्रत्येक छात्रा से कम से कम 1 घंटे बुजुर्गों की सेवा करने का अनुरोध किया ,स्वयं सेविकाओं को अपने  द्वारा प्रतिगृहित  बुजुर्ग जनों की सेवा -सुरुषा कर अपने अनुभवों को बुजुर्ग सेवा रिपोर्ट डायरी में लिपिबद्ध करने को कहा। डा सीमा देवी ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा  कि वृद्ध जनों की सेवा करने वालों की आयु, विद्या, यश और बल बढ़ते हैं उन्होंने जीवन अनुभवों के स्तर पर होने वाले परिवर्तनों के बारे में भी अपने अनुभव सांझा किये ।  इस कार्यक्रम के दौरान डा. सुधीर यादव, डॉ. सीमा देवी, नीतू, सोमेश चंद , डॉ. अंकिता  यादव,राजेश अनिल ,हरपाल, दिनेश,  मोनू,  कंवर सिंह, रामपाल, नीरज  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: बुजुर्गों का सम्मान करते प्राचार्य उन्हाणी।