Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, November 9, 2022

 
न्यायालय ने किया एक को पीओ घोषित
*****************************************
***************************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना  जेएमआईसी वीरेन कादयान की अदालत ने जय भगवान नामक व्यक्ति को पीओ घोषित किया है। कनीना पुलिस ने जयभगवान के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार जय भगवान को कई बार न्यायालय में बुलाया किंतु वह अनुपस्थित रहा जिसके चलते उन्हें पीओ घोषित कर दिया गया है। कनीना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जय भगवान के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



चुनावी रंजिश के चलते हुए मारपीट दोनों तरफ से मामला हुआ दर्ज
*********************************************************
*****************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस में चुनावी रंजिश के लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामला जसवंत सिंह पड़तल निवासी ने दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि उसका पिता घीसाराम, कर्मवीर ,सुमन, अंतपाल सभी कर्मवीर के घर के आंगन में खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अपने हाथों में लाठी डंडा लिए अजय, अमित, वीर सिंह आदि टूट पड़े, मार पिटाई की। अंतपाल एवं घीसाराम ने बीच बचाव किया। उसके बयान पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 दूसरी और अमित कुमार शिकायत पर मार पिटाई का मामला भी दर्ज हुआ है। अमित कुमार ने कहा कि इनका चाचा चुनाव लड़ रहा था जिसके कारण रंजिश चली आ रही है। अमित कुमार, कृष्ण कुमार,सूबे सिंह,रोहतास, राकेश आदि पड़तल निवासी एक नवंबर को वोट मांगने गए थे। रास्ते में हंसराज, ओमपाल, जयसिंह अपने हाथों में लाठी-डंडे लिए खड़े थे और उन्होंने मार पिटाई शुरू कर दी जिसके चलते तीन व्यक्ति घायल हो गये।  अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।






खंड स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
********************************************
*****************************************
****
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला में दो दिवसीय खंड स्तरीय अंडर 11 खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडी विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने किया । खेल-कूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रारम्भ में खिलाडिय़ों के दस्तावेजों की जांच की गई व बाद में खेल प्रतियोगिता प्रारम्भ की गई। कबड्डी , खो- खो, कुश्ती , एथलेटिक्स आदि प्रतियागिताओं का आयोजन हुआ।
विस्तृत जानकारी देते हुए निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि कुश्ती 20 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य को प्रथम व यशदेव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कुश्ती 22 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिन्स व 24 किलोग्राम भारवर्ग  में मनीष एवं देवांश तथा 26 किलोग्राम भारवर्ग में चेतन व सुचेत को क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 28 किलोभार वर्ग में शिवम को प्रथम व रोहन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 30 किलोग्राम भार वर्ग में रविन एवं ईशांत व 32 किलोग्राम भारत वर्ग में कुनाल एवं आलोक को क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 34 किलोग्राम भारत वर्ग में मंयक प्रथम एवं लक्ष्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 34 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में हिमांशु को प्रथम एवं संजीव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राकेश डीपी, बलजीत डीपी, प्रदीप कोच फुटबाल, किसमति पीटीआई , कुलदीप पीटीआई आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: खेलों के शुभारंभ पर उपस्थित जन।





रक्तदान शिविर में 42 यू







निट रक्त किया इकट्ठा
-एसडीएम ने किया उद्घाटन
***********************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज। 75वें आजादी का अमृत महोत्सव अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजदीक अंबेडकर चौक कनीना में रक्तदान शिविर निफा संस्था एवं जनशक्ति विकास संगठन के सहयोग से संपन्न हुआ। महिला शक्ति एवं युवाओं ने रक्तदान के लिए एक विशेष भागीदारी दिखाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना महिला नर्स उमेश व जनशक्ति विकास संगठन की उपाध्यक्ष कुसुमलता ने रक्तदान कर नारी शक्ति  का उत्साह बढ़ाया। यह ब्लड थैलेसीमिया कैंसर पीडि़त जैसी बीमारी से ग्रसित रोगियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में 75 दिन में 750 कैंप के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा है और जरूरतमंद रोगियों के लिए रक्त उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रक्त को किसी फैक्ट्री में पैदा नहीं किया जा सकता यह जन सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का एक कल्याणकारी मंच है। उन्होंने जनशक्ति विकास संगठन की तरफ से आयोजित करवाई जा रही सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की कैंप को-ऑर्डिनेटर कुसुम लता एवं इंचार्ज दीपक वशिष्ठ हरियाणा में आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कहा हरियाणा के प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन कर नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की जा रही है। नगर पालिका महेंद्रगढ़ के वाइस चेयरमैन मंजू कौशिक ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी आयोजन कर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर बाबूलाल यादव टूरिज्म मंत्रालय एवं जल संरक्षण मंच के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं दी और सभी मित्रों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जनशक्ति विकास संगठन के उपाध्यक्ष कुसुमलता,बीजेपी आपदा में सेवा की जिला प्रमुख सुरेश कुमार वशिष्ठ,बीजेपी आपदा एवं सेवा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार वशिष्ठ,पीएसजी जिला अध्यक्ष प्रतिक वशिष्ठ,धनुष शर्मा,देवेंद्र कुमार, रोहित,गुढा के सरपंच वीरेंद्र दीक्षित,अमन चेलावास,विनोद ककराला आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01 एवं 02: एसडीएम सुरेंद्र सिंह रक्त शिविर का उद्घाटन करते हुए



गुम हुये युवक का सुराग नही, रोष
*******************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। कनीना वार्ड 12 के निवासी 25 वर्षीय युवा जितेन्द्र को लापता हुए तीन दिन हो चुके हैं, परन्तु पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। परिणामस्वरूप इलाके के लोगों में पुलिस की ढ़ीली कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोश व्याप्त है। इस सम्बन्ध में बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर लापता जितेन्द्र को तत्काल बरामद करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर मामले की त्वरित जांच कर सुराग लगाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर यदि लापता जितेन्द्र को बरामद नहीं किया गया तो इलाके की जनता बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
 इससे पहले अतरलाल ने पीडि़त परिवार के घर जाकर मामले के बारे में जानकारी हासिल की। पीडि़त परिवार ने पुलिस की सुस्त कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा की पुलिस को सोमवार को लापता के तत्काल बाद इतलाह देने के बावजूद भी पुलिस ने न तो बीट करवाई और न ही नाके बंदी कर वाहनों की जांच करवाई। पीडि़त परिवार कभी दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी, कभी सदर थाना कनीना, कभी शहर थाना कनीना के चक्कर लगा लगाकर थक चुका हैं। पीडि़त परिवार भारी सदमे में है। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 2-3 विशेषज्ञ एसआईटी गठित कर लापता जितेन्द्र को बरामद करने की मांग की है। इस अवसर पर राकेश सिंह, सचिन, भोपाल सिंह, संदीप, सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह, पंकज आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: पीडि़त परिवार से जानकारी हासिल करते बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।







Tuesday, November 8, 2022

 
अमीश कुमार की कहानी मां और मौसी रही हरियाणा में प्रथम
-मिलेगा 5000 रुपये का नकद पुरस्कार
-अमीश की मां की पुस्तक भी अनुदान के लिए चयनित
************************************************
*****************************************
****************
*********************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा युवा लेखकों द्वारा कहानी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें कनीना के अमीश कुमार की कहानी मां और मौसी ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनीश कुमार कनीना के लेखक एवं साहित्यकार डा होशियार सिंह के पुत्र है तथा पहले भी स्वामी विवेकानंद पर लेख में पूरे भारत में छठे स्थान पर तथा तथा हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल कर चुका है। कई बार मंच से सम्मानित अमीश कुमार वर्तमान में नीट की परीक्षा परीक्षा देने की तैयारी में लगे हुए हैं। उनकी दो कृतियां भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
उधर अमीश कुमार की मां आशा यादव की हरियाणवी कृति गीतमाला एम कुंडलियां अनुदान के लिए चयनित हुई है। मिली जानकारी अनुसार हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 50 कृतियों का अनुदान दिया जाना है। अधिकतम 25000 रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। इसमें उनकी हरियाणवीं कृति का चयन हुआ है। आशा यादव पहले ही एक कृति उपयोगी पेड़ पौधे निरोगी काया हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 31000 रुपये का इनाम पा चुकी है। उनकी भी दो कृतियां पहले आ चुकी है तथा लंबे समय से लेखन कार्य से जुड़ी हुई है। पत्रिकाओं और पत्रों में उनकी कहानियां, लेख तथा अनेकों विधाओं में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि डा होशियार सिंह का पूरा ही परिवार लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है तथा डा होशियार सिंह की 36 पुस्तकें आ चुकी हैं। हरियाणा के राज्यपाल से दो बार सम्मानित तथा सैकड़ों पुरस्कारों से सम्मानित श्री सिंह की अब पांच और पुस्तकें प्रकाशित होने जा रही हैं। जो इसी साल के अंत तक आ चुकी होगी।
 फोटो कैप्शन: अमीश कुमार एवं आशा यादव।





समीक्षा में सीएम ने पकड़ी डेटा में खामियां
- डेटा मिसमैच, 38 विभागों ने 2 दिन में अपडेट न किया तो विभाग प्रमुखों को नहीं मिलेगा वेतन
**************************************************************************
**************************************
*************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा में कर्मचारियों की पूरी कुंडली रखने वाले एचआरएमएस पोर्टल और नए इजाद किए गए ई-पोस्टिंग सिस्टम में कर्मचारियों का डेटा ही मैच नहीं हो रहा है। दरअसल, विभागों ने गलत डेटा दर्ज किया हुआ है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की तो इस बात का पता चला। गलत डेटा ठीक कराने के लिए जून से लेकर अब तक वित्त विभाग लगातार विभागों व डिविजनल कमिश्नर को पत्र लिख रहा है लेकिन इसके बावजूद डेटा अपडेट नहीं किया गया।
ऐसे में अब वित्त विभाग ने 38 विभागों व सभी डिविजनल कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि यदि 9 नवंबर तक डेटा अपडेट नहीं हुआ तो डीडीओ और विभाग प्रमुखों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विभाग की ओर से पहली चि_ी 8 जून को लिखते हुए 15 जून तक डेटा ठीक करने के निर्देश दिए गए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद सितंबर में समय बढ़ाकर 14 सितंबर किया गया। फिर भी अनेक डिपार्टमेंट ने डेटा को अपडेट नहीं किया।
इन विभागों ने नहीं किया डेटा अपडेट-
कृषि, पशुपालन, मछली पालन, बागवानी, विकास एवं पंचायत, स्वास्थ्य, कर्मचारी राज्य बीमा हेल्थ केयर, फैमिली वेलफेयर, फूड एंड ड्रग, स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग, मेडिकल एजुकेशन, टेक्नीकल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, सेकंडरी एजुकेशन, एलीमेंट्री एजुकेशन, आयुष, फॉरेस्ट, एडवोकेट जनरल, ऑर्किटेक्चर, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम, आर्काईव, रेवन्यू, गुरुद्वारा इलेक्शन, हॉस्पिटेलिटी ऑर्गेनाइजेशन, हरियाणा विधानसभा, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन, हरियाणा राज भवन, स्टेट इन्फॉर्मेशन कमीशन, स्माल सेविंग एंड लॉटरिज, हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन, हाई कोर्ट, चीफ सेक्रेटेरिएट एस्टेब्लिशमेंट, एक्साइज एंड टेक्सेशन, प्रोसीक्यूशन, स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर, पीडब्ल्यूडी, इरीगेशन एंड वाटर रिसोर्स और पुलिस।
डेटा अपडेट न होने से सीएम को रिपोर्ट सौंपने में हो रही देरी-
वित्त विभाग ने पत्र में लिखा है कि सीएम ने दोनों सिस्टम के डेटा का मिलान किया तो सामने आया कि स्वीकृत पदों में डेटा ही अलग दर्ज है। लगता है कि विभागों ने निर्देशों का सही पालन नहीं किया। इसलिए बार-बार पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा है कि सीएम के निर्देश के बावजूद डेटा अपडेट न हो रहा है। इसकी वजह से मुख्यमंत्री को फाइनल रिपोर्ट नहीं सौंपी जा रही है। यदि 9 नवंबर तक डेटा अपडेट नहीं किया तो जो है, वही फ्रीज कर सीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।





दिन भर हुई बूंदाबांदी, आसमान पर छाए रहे बादल
**********************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे तथा बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। रबी फसल सरसों और गेहूं फसल के लिए बेहतर बताई जा रही है। यद्यपि यह बारिश अधिक नहीं हुई किंतु इस समय खेतों में सरसों तथा गेहूं आदि की फसल खड़ी हुई जिसके लिए बूंदाबांदी बहुत लाभप्रद मानी जाती है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बूंदाबांदी ठंड को बढ़ाएगी जिससे फल को लाभ मिलेगा।





 सपना ने किया राजा वाली बनी में हनुमान जी का रोट
************************************************
****************************************
*************
 संवाद सहयोगी, कनीना। करीरा की नवनियुक्त महिला सरपंच सपना ने राजा वाली करीरा में हनुमान जी का रोट आयोजित किया। विस्तृत जानकारी देते महिपाल सिंह समाजसेवी ने बताया कि सपना विगत योजना में महज एक वोट से हार गई थी किंतु इस बार अच्छे मतों से विजयी रही है। इसी खुशी में उन्होंने हनुमान जी का रोट आयोजित किया जिसमें दूर दराज से लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।




गुरु गोविंद के बताए मार्ग पर चलकर मानव दुखों से छुटकारा लेता है पा
***************************************************************
*****************************************
********************
कनीना की आवाज। गुरु गोविंद देव जी के बताए मार्ग पर चलकर मानव मोक्ष को प्राप्त हो सकता है क्योंकि वह एक उच्च कोटि के महान संत थे जिन्होंने अपना समूचा जीवन संसार की भलाई में लगाया है। ये विचार स्वामी श्रीकृष्णानंद महाराज ने उनकी महान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशाल यज्ञ के उपरांत भक्त जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा संत सारी दुनिया के होते हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर मानव मोक्ष को प्राप्त हो सकता है। इसलिए हमें गुरु गोविंद देव जी की जयंती पर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज के उत्थान के लिए शुभ कर्म करने चाहिए ताकि समाज का उत्थान हो और देश में सुख शांति तथा भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा इस जयंती पर यदि करने का मुख्य कारण यह है कि क्योंकि उक्त संत यज्ञ की तरह है। अपने द्वारा सारी दुनिया में ज्ञान की लहर फैलाते थे और उनके ज्ञान से हजारों संत इस दुनिया में उच्च कोटि के विद्वान भी कहलाए।
 इस अवसर पर स्वामी ने विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें गांव में क्षेत्र के हजारों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर आनंद उठाया। इस अवसर पर गांव एवं दूर दराज के लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: प्रसाद वितरित करते संत कृष्णानंद।



अखबार सप्लाई करने वाला युवक गायब, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज
***************************************************************
******************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी जितेंद्र अखबार बांटने के लिए निकला था किंतु घर नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र ,धीरज ट्रेडिंग न्यूज़ एजेंसी दौंगड़ा में अखबार सप्लाई का काम करता है। सुबह करीब 5:10 पर कनीना से अखबार लेकर चला था। नांगल, कोका में अखबार सप्लाई करके








सुंदराह की ओर निकला था। किंतु वह घर पर नहीं पहुंचा। उसके परिजन  सचिन कुमार ने उनकी गुमशुदगी का मामला दौंगड़ा अहीर चौकी में दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन आज एसडी ककराला में
************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। ककराला के एसडी स्कूल में खण्ड स्तरीय आयु वर्ग 11 वर्ष की खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 व 10 नवम्बर को हो रहा है जिसमें सरकारी व गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से प्रतिभागी (लड़के/लडकियां) भाग ले सकते हैं। खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में टीम मुखिया इलिजिबिलिटी फार्म व एंट्री फार्म के साथ आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की प्रति सत्यापित करवाकर साथ लेकर आऐं। इस प्रतियोगिता में 9 नवम्बर को खो-खो, चैस, कबड्डी, स्केटिंग, योगा, रस्सा कस्सी, कैरम, जिमनास्टिक, कुश्ती, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता  होंगी व 10 नवम्बर को एकल अभिनय, समूह गान, रागिनी (शिक्षाप्रद), फैन्सी ड्रेस, पेंटिंग, एकल नृत्य व समूह नृत्य गतिविधियाँ करवाई जायेंगी। सभी प्रतिभागी प्रात: 9 बजे प्रतियोगिता स्थल पर अपनी उपस्थित दर्ज करवाएं। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया की खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।







 कनीना निवासी योगराज का विदेश मंत्रालय में एएसओ के पद पर हुआ चयन, कस्बे में खशी का माहौल
***********************************************************************************
**********************************
**********************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी योगराज का विदेश मंत्रालय में एएसओ के पद चयन होने पर कस्बे में खुशी का माहौल है। बता दे कि योगराज ने पूरे भारत में 48वां रैंक प्राप्त किया है और ओबीसी कैटेगरी में 11वीं रैंक प्राप्त की है। योगराज ने बताया कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स ऑनर्स से पढ़ाई की है और वही पढ़ते-पढ़ते उन्होंने एसएससी सीजीएल की तैयारी की। इससे पहले योगराज ने पहले ही प्रयास में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ लिपिक पद पर चयन हुआ था। योगराज एक गरीब परिवार का लड़का होते हुए भी उसने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका इस नौकरी में चयन होने पर समाजसेवी दीपक कुमार वशिष्ठ, सुरेश वशिष्ठ, लड़के के ताऊ ओम प्रकाश, माता बाला, चाचा अनिल ने खुशी जाहिर की।
फोटो कैप्शन: योगराज।

Monday, November 7, 2022

 खेलों से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास-वर्षारानी
*********************************************
**************************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय गुजरवास में अंडर 11 खण्ड स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव गुजरवास की नव निर्वाचित महिला सरपंच वर्षारानी ने किया। बतौर मुख्यातिथि सरपंच वर्षारानी ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व होता है । खेलों से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और प्रतिस्पर्धा के इस युग में जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है ।
 खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्याध्यापक भूप सिंह यादव  ने कहा कि खेलों से आपसी सहयोग की भावना पैदा होती है जो सामाजिक समरसता बनाये रखने में सहयोगी है । कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र डीपीई ने बताया कि प्रथम दिन कबड्डी प्रतियोगिता में आर एन आर स्कूल प्रथम तथा गुजरवास स्कूल द्वितीय रहा जबकि कबड्डी गर्लज में आरपीएस सुराणा प्रथम तथा आरएनआर स्कूल द्वितीय रहा । खोखो प्रतियोगिता में आरएमएस स्कूल राता  प्रथम तथा आरपीएस स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा । इस अवसर पर मुख्याध्यापक भूपसिंह यादव , एडवोकेट सुधीर राठौड़, एस एमसी प्रधान सोनू रोहिला, ओमप्रकाश आर्य, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र डीपीई, सरोजबाला , संजय कुमार पंच, सोनू गोठवाल, कुलदीप चौहान, रोहताश शास्त्री,  शीशराम यादव, जयकेश, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप चौहान व वेदप्रकाश रोहिला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा ।
फोटो कैप्शन 6: अव्वल खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए वर्षा एवं अन्य।





बाघोत के नवनियुक्त सरपंच ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से की मुलाकात
-डिप्टी सीएम ने मिठाई खिला राजेन्द्र को सरपंच नियुक्त किए जाने पर दी बधाई
**********************************************************************
**************************************
***********************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में सरपंच पर पंच पद के चुनाव सम्पन्न होने के बाद चुने गए सरपंचों ने अपनी-अपनी पार्टी के नेताओं के पास हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गांव बाघोत के नवनियुक्त सरपंच राजेन्द्र पहलवान ने सोमवार को पूर्व विधायक चौधरी मूलराम के साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मिठाई खिलाकर नवनियुक्त सरपंच व जेजेपी खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र पहलवान को बधाई दी। इस दौरान नवनियुक्त सरपंच राजेन्द्र पहलवान ने ग्रामीणों की समस्याओं व गांव के विकास को लेकर भी डिप्टी सीएम से चर्चा की। ताकि जल्द से जल्द गांव में विकास कार्य शुरू करवाकर ग्रामीणों की समस्याओं को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर युवा नेता जेजेपी महीपाल नम्बरदार बागोत, रत्तीराम कोच, विकास एडवोकेट, सत्यवान रावत, हरिश जानी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: डिप्टी सीएम से मुलाकात करते गांव बाघोत के नवनियुक्त सरपंच राजेन्द्र पहलवान






कैंसर पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता
************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में  विश्व कैंसर दिवस पर अंतरसदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग मे चंदर शेखर सदन से छात्रा यशिका ने प्रथम स्थान व छात्रा भव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा राज गुरु सदन से छात्रा रिशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग मे राज गुरु सदन से छात्रा हर्षिता ने प्रथम स्थान तथा चंदर शेखर सदन से तन्नु ने व भगत सिंह सदन से दक्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही राज गुरु सदन से छात्रा पूजा ने तीसरा स्थान किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने बताया कि कैंसर एक असाध्य रोग है इस का बचाव इसका उपचार है उन्होंने विद्यार्थियों को कैंसर रोग के लक्षणों, कारणों व इसके बचाव एवं सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने भी कैंसर रोग के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनायें दी।
फोटो कैप्शन 4: अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते आरआरसीएम स्कूल स्टाफ।







10 पेटी बोतल देसी शराब तथा तीन पेटी अध्धा देसी शराब बरामद
**************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली की स्विफ्ट डिजायर नाम गाड़ी में कोई व्यक्ति भडफ़ गांव से डहीना की ओर शराब लेकर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की जिसके जिससे एक व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर में आया जिसका नाम पूछने पर राकेश धवाना बताया। गाड़ी की डिक्की की तलाशी ली तो उसमें 10 पेटी देसी शराब तथा तीन पेटी आधा देसी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





एसडीजेएम ने किया एक व्यक्ति को पीओ घोषित
***************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। मेनका सिंह एसडीजेएम कनीना ने बोदन गुडियानी को पीओ घोषित किया है। बार बार न्यायालय में बुलाए जाने के बाद भी बोदन हाजिर न होने के कारण उन्हें पीओ घोषित कर दिया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उनके विरुद्ध 19 सितंबर 2022 को मामला दर्ज हुआ था और उन्हें न्यायालय में पेश होना था किंतु वह हाजिर नहीं हुआ।




चंद्र ग्रहण के कारण 8 नवंबर को श्याम मंदिर के पट रहेंगे बंद
****************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने के कारण कनीना के खाटू श्याम मंदिर के पट प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद रहेंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदीप शास्त्री ने बताया कि शयन आरती रात्रि 10:15 बजे होगी।





 हनुमान जी रोट 8 नवंबर को
*********************************
****************************************

कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव करीरा की राजा वाली बणी में 8 नवंबर को हनुमान जी का रोट आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए महिपाल सिंह समाजसेवी ने बताया सपना नामक महिला के सरपंच बनने की खुशी में तथा हनुमान जी का वार होने के कारण यह रोट पर आयोजित किया गया है। इसमें दूरदराज से लोग प्रसाद ग्रहण करने आएंगे।





आर्ट एंड ड्राइंग प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
*****************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। पंजाब के संगरूर में राष्ट्रीय स्तर पर आर्ट एंड ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना के आशीष द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय, परिवार एवं राज्य का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर प्रतियोगिता आयोजक द्वारा आशीष को प्रथम स्थान पाने पर 5100 रुपये की पारितोषिक राशि चैक के द्वारा दी गई।
इस अवसर को विद्यालय में सम्मान समारोह के तौर पर मना कर आशीष को आरआरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशन लाल यादव व प्राचार्या मनीषा यादव द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के डीन शिवचरण शर्मा,कोऑर्डिनेटर रितु यादव, रवि प्रकाश, प्रदीप ,सतीश, कृष्ण , नवीन,मनीषा आदि समस्त अध्यापक गण मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 01: आशीष को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ।


 

 

 











विवाह शगुन योजना की शुरुआत
**************************************
************************************
कनीना की आवाज। ग्राम पंचायत पोता में नवनिर्वाचित सरपंच मास्टर हरिओम आर्य ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हम चुनाव जीतने के बाद अपने गांव पोता में अनेक योजनाओं को लागू करेंगे । इन योजनाओं में एक शगुन योजना के तहत  गांव की लड़की की शादी में 5100 रुपये की राशि कन्यादान स्वरूप की बात की थी। आज इस योजना को लागू करते हुए ग्राम पंचायत पोता ने ओमप्रकाश गोस्वामी की लड़की की शादी में 5100 रुपये कन्यादान दे कर अपने वादे को पूरा किया है। इस मौके पर सरपंच हरिओम आर्य, पंच अमर सिंह, अक्षय तंवर, रणवीर, पवन, राजपाल, अजेंद्र, विवेक, लक्की, मास्टर हिम्मत सिंह, मास्टर हरिपदम तंवर, मास्टर मुकेश, मास्टर नरेश तंवर, राजेंद्र भारद्वाज व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2: 5100 रुपये की शगुन राशि प्रदान करते सरपंच पोता।


Sunday, November 6, 2022

 
16 नवंबर को नसीबपुर में शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
************************************************
******************************************************
****************************************
****************
कनीना की आवाज। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। उसके बाद एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें 16 नवंबर को नसीबपुर में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 1857 में 7000 वीर अहीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
 इस मौके पर वहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की राव अजीत सिंह ने बोलते हुए कहा कि कनीना वीरों की धरती है यहां जमादार भैरु सिंह जैसे वीर जांबाज हुए हैं। उन्होंने मेजर भवानी सिंह अशोक चक्र प्राप्त सूबेदार सज्जन सिंह सहित अनेकों वीर शहीदों की चर्चा करते हुए इस पावन धरती को नमन किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने की लोगों से अपील की। कर्नल घीसाराम ने बोलते हुए कहा कि अहीर रेजिमेंट हमारा हक है। हमारे जांबाज सैनिकों ने अपने देश के लिए कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को नसीबपुर में लाखों की तादाद में पहुंच कर शहीदों को नमन करते हुए अहीर रेजिमेंट की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। कर्नल भूप सिंह ने अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के आये हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सूबेदार मोहर सिंह ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में नसीबपुर पहुंच कर शहीदों को पुष्प अर्पित करने का काम करेंगे और हम सब तन मन धन से अहीर रेजिमेंट बनवाने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर एलएन यादव, मास्टर इन्द्रजीत, डाक्टर यतेन्द्र, डाक्टर यदवन्द, सुबेदार बलवंत सिंह सूबेदार मेजर अमर सिंह,धरमु जेई, पुर्व प्रधान मास्टर दलीप सिंह, पूर्व पार्षद मोहन सिंह यादव, कंवरसेन वशिष्ठ, मास्टर कृष्ण सिंह, ठाकुर अतर लाल, प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह, मास्टर रामप्रताप, धनपत, दिलावर सिंह, सत्यप्रकाश सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5: अहीर रेजिमेंट की मांग करते अजीत सिंह।



पुलिस प्रशासन की मदद से परीक्षार्थियों को पहुंचाया उनके परीक्षा केंद्रों पर
*************************************************************
****************************************
*******************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड पर सीईटी परीक्षा के लिए बसों की बुकिंग करने का कार्य शुरू होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत ली तथा लगातार दो दिनों तक परीक्षार्थियों ने सीईटी की परीक्षा के लिए बुकिंग करवाई। यही नहीं सुबह करीब पांच बजे तथा शाम की पारी के लिए करीब आठ बजे बसों को उनके गंतव्य मार्गों पर पुलिस प्रशासन की मदद से भेजा गया। बहुत अधिक विद्यार्थी बसों के जरिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। विभिन्न रूटों पर बसों का अभाव रहा किंतु परीक्षार्थियों के लिए कनीना बस स्टैंड पर विभिन्न केंद्रों पर पहुंचने के लिए लोग पूरी मदद करते नजर आए। यही कारण है कि पहली बार प्रशासन की मदद से गंतव्य स्थानों तक पहुंच पाये। विद्यार्थी शिक्षा केंद्र अपने गृह जिले में बनाने की मांग करते आ रहे किंतु दूरदराज परीक्षा देने के लिए जाते हुए विद्यार्थी परेशानी महसूस कर रहे थे।
 फोटो कैप्शन तीन:कनीना बस स्टैंड पर परीक्षा देने जाते हैं परीक्षार्थी






मजदूर चौक बना कनीना का शिवालय चौक
*******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना के संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम के पास शिवालय चौक अब मजूदर चौक में तबदील होने लगा है। जहां सुबह सवेरे भारी संख्या में मजदूर बैठ जाते हैं। जिस किसी को मजदूर लेने होते हैं वो वहां पहुंच जाता है। ऐसे में यह चौक मजदूर चौक बनकर रह गया है।
 यूपी, बिहार, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश आदि से भारी संख्या में मजदूर आये हुये हैं जो विभिन्न किराये के घरों में रहते हैं। ये मजदूर चिनाई, कटाई, आइसक्रीम बेचना, कबाड़ी का काम, मजदूरी एवं अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं। जिस किसी को मांग होती है वह इस चौक से उन्हें वाहन में बैठाकर काम पर छोड़ देता है। अब तो हर शहर में इसी प्रकार की हालात बन गई है।
फोटो कैप्शन 2: मजदूर मजदूरी का इंतजार करते हुये।






स्वयंसेवक संघ ने की परीक्षार्थियों की दो दिनों तक सेवा
************************************************
*****************************************
********
कनीना की आवाज। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा में महेंद्रगढ़ के सामान्य बस स्टैंड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महेंद्रगढ़ नगर शाखा द्वारा 5 और 6 नवंबर को परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नए हो इसके लिए एक सहायता केंद्र बनाया गया।
 इसके बारे में जानकारी देते हुए संघ के विभाग प्रचार प्रमुख कैलाश पाली ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने जो पात्रता परीक्षा आयोजित की उसने इन दिनों में रोहतक, दादरी, भिवानी, हिसार आदि जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने हेतु महेंद्रगढ़ पहुंचे। संघ के स्वयंसेवकों ने इन्हें असुविधा से बचाने के लिए सहायता केंद्र की स्थापना की जिसमें इन 2 दिनों में लगभग 11,000 परीक्षार्थियों ने इस सुविधा केंद्र का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों ने महेंद्रगढ़ से जाने वाले परीक्षार्थियों को गंतव्य थानों की बसों की जानकारी देते हुए उन्हें उपयुक्त साधन तक पहुंचाने में मदद की वही परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को नगर के विविध विद्यालयों तक जाने वाले रास्तों और साधनों से अवगत कराया। साथ ही आने जाने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वयंसेवकों ने जलपान करवाया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पाली ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही नर सेवा नारायण सेवा में विश्वास रखता है और संघ सेवा विभाग केवल सेवा कार्य ही करता है तथा समय-समय पर समाज को जो आवश्यकता होती है उसी प्रकार के सेवा कार्य में लग जाता है। दो दिनों तक  सहायता केंद्र में नगरपालिका के चेयरमैन रमेश सैनी, जिला संघचालक सुभाष डागर, नगर संघचालक मनोहर लाल झुकिया, रामजीवन मित्तल, बालमुकुंद, कमल सैनी, सुरेश, संजय अग्रवाल, महेश, महावीर, राजेश झाड़ली,  बिशनदयाल, सुभाष झकिया,  राजू मिस्त्री ने सहयोग दिया। परीक्षार्थियों के लिए जो जलपान उपलब्ध कराया गया, उसमें नगर के कुछ गणमान्य व्यक्तियों ने अपना सहयोग दिया। परीक्षा देने वालों आए लोगों संघ के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
फोटो कैप्शन 4: स्वयंसेवक संघ परीक्षा देने जाते विद्यार्थियों की सहायता करते हुए।





हनुमान मंदिर का शीशा तोड़कर हजारों रुपए की चोरी
-अज्ञात चोर ने की रात को चोरी
*******************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना सिटी थाने के पास हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा की फ्रेम के रूप में लगा शीशा तोड़कर उसमें डाले गए करीब 2000 रुपये की चोरी हो गई। पवन उर्फ पोंडा चाय वाले ने चोरी के बारे में बताया कि सुबह जब पूजा अर्चना करने पहुंचे तो शीशा टूटा मिला। इसके पास ही एक पत्थर भी पड़ा है जिससे शीशा तोड़ा गया और उससे पैसे निकाल लिए गए हैं। अज्ञात चोर ने मंदिर को निशाना बनाया। लोगों की मांग है कि अज्ञात चोर पकड़ा जाए और चोरी बरामद की जाए।
फोटो कैप्शन 01:हनुमान मंदिर में तोड़ा शीशा तथा उसके नीचे पड़ी हुई ईंट को दिखाता पवन उर्फ पोंडा।




विशाल शर्मा ने प्रथम प्रयास में पर्यावरण विज्ञान में पास की नेट की परीक्षा
************************************
*********************
***************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में निजी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर अजीत शर्मा के छोटे पुत्र विशाल शर्मा ने अपने प्रथम प्रयास में नेट की परीक्षा पास की।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ अजीत शर्मा ने बताया बताया कि उनके पुत्र विशाल शर्मा ने जहां दसवीं और बारहवीं की परीक्षा यदुवंशी शिक्षा निकेतन से 12वीं परीक्षा पास की तथा मुरथल के दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय से बीटेक की। तत्पश्चात उन्होंने इसी विश्वविद्यालय  से एमटेक की परीक्षा पास की। उन्होंने पर्यावरण विज्ञान में नेट की परीक्षा दी थी और प्रथम ही प्रयास में सफल रहे। उनकी इस सफलता पर विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: विशाल शर्मा।




करुणा ने की नेट की परी














क्षा पर्यावरण विषय में की पास
*********************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी से मुकेश नंबरदार की पुत्री करुणा ने अपने प्रथम प्रयास में नेट की परीक्षा पास की है। पर्यावण विज्ञान में उन्होंने यह परीक्षा पास की है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए मुकेश नंबरदार ने बताया कि उनकी पुत्री करुणा ने जीआर इंटरनेशनल स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की थी तत्पश्चात बीएससी आनर्स रसायन शास्त्र में आईआईएस विश्वविद्यालय जयपुर से तत्पश्चात एमएससी की परीक्षा पर्यावरण विज्ञान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा से पास की। अब उन्होंने नेट की परीक्षा  प्रथम प्रयास में पास की है। उनकी सफलता पर विभिन्न लोगों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: करुणा।



Saturday, November 5, 2022

 
15 दिनों में लगे दो ग्रहण
-दीपावली पर सूर्य ग्रहण लगा तो देव दीपावली पर लगेगा चंद्र ग्रहण
***********************************************************
*************************************************************
***************************************
*************************
कनीना की आवाज। दीपावली और देव दीपावली पर इस वर्ष ग्रहण का साया रहा है। जहां दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण लगा वही देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैसे यह पहला अवसर है जब 15 दिनों में ही दोनों ग्रहण लग रहे हैं। बेशक ये इस साल के दोनों ही अंतिम ग्रहण हो है किंतु दोनों ही महापर्व ग्रहण के साये में बीतेंगे।






लोकल बस सेवा सीईटी के लिए चलाये प्रशासन
******************************************
*****************************************
****
कनीना की आवाज। सीईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए भारी जेब खर्च करके पहुंच पाए हैं। ऐसे में सरकार से अभ्यर्थियों ने मांग की है कम से कम लोकल स्कूलों तक यातायात का प्रबंध करना चाहिए। यहां तक कि जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है उन स्कूलों के आदेश दिया जाना चाहिए ताकि वे बसों का प्रबंध करें।
 विद्यार्थी रमेश, सुरेश, दिनेश आदि ने बताया कि महज दो 2 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए 300 रुपये तक निजी वाहनों को देने पड़े। यहां तक कि वापसी आने पर भी इतने रुपए खर्च आए। उन्होंने बताया कि बेहद परेशान रहे। ऐसे में सरकार को 6 नवंबर को होने वाली परीक्षा केंद्रों के लिए लोकल बसों का प्रबंध करना चाहिए या फिर परीक्षा केंद्रों को ही यह सेवा प्रदान करनी चाहिए। या फिर परीक्षा केंद्र गृह क्षेत्र में बनाने चाहिए ताकि कम से कम इस प्रकार की समस्याओं से निजात पाया जा सके। बार-बार विद्यार्थी अपने गृह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की बार-बार मांग करते हैं किंतु उनको खारिज कर दिया जाता है। हर गांव में निजी स्कूल स्थापित है तथा हर जगह परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है परंतु सरकार दूरदराज परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी को भेजती है जिससे भारी परेशानी अभिभावकों तक भी उठानी पड़ती है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के लिए लोकल बस सेवा/ लोकल साधन उपलब्ध करवाने चाहिए तथा प्रशासन को उन लोगों पर नजर रखनी चाहिए जो भारी पैसे वसूल कर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाते हैं। एसडी स्कूल ककराला ने सुंदर पहल करते हुए अपने स्तर पर बसें उपलब्ध कराई हैं। जो सराहनीय कदम है। कनीना में चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं किंतु एक परीक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों की समस्या को जाना है।





सीईटी परीक्षा के लिए राज्य परिवहन की बसें न मिलने से छात्र छात्रों सहित उनके परिजन परेशान
-एक या दो रूटों पर चली इक्का दुक्का बसें

**********************************************************************
*****************************************
******************************
कनीना की आवाज। सीईटी परीक्षा के लिए राज्य परिवहन की बसें न मिलने से छात्र छात्रों सहित उनके परिजन परेशान नजर आये।
एक या दो रूटों पर इक्का दुक्का बसें चल रही थी।
प्राइवेट व अपने साधनों से परीक्षा देने जाने को अभ्यर्थी मजबूर रहे। सुबह से कनीना बस स्टैंड पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यहां तक कि
निजी वाहनों के कारण कनीना बस स्टैंड पर  जाम के हालात बने रहे।
 पांच एवं छह नवंबर को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की बसे उपलब्ध कराने के जो दावे किए गए थे वो हवा हवाई साबित हुए। कनीना बस स्टैंड से सुबह कुछ बसें तो गई लेकिन उसके बाद छात्र छात्राएं बसों के लिए इधर-उधर दौड़ते देखे गए। छात्र-छात्राएं सुबह से ही बसों के इंतजार में खड़े रहे लेकिन उन्हें बसें नहीं मिल पा रही है जब इस बारे में बस स्टैंड पर अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि सुबह दो बसें   छात्रों को लेकर गई है । दो  रूटों पर बसे  चल रही है तथा उनके फेरे बढ़ाए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो परीक्षार्थियों को बसे नहीं मिल पा रही है। परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके परिजन भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वही यात्रीगण भी काफी परेशान हो रहे हैं। कुछ परीक्षार्थी तो अपने अपने निजी वाहनों से परीक्षा देने जा रहे हैं। जिससे बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वही बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
राज्य परिवहन अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि हरियाणा सरकार और जीएम के निर्देशों पर लंबे रूटों पर कल से बुकिंग की थी। जिसमे कैथल, हिसार, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम व भिवानी 6 मार्गों पर बुकिंग की गई थी। लेकिन लोकल मार्गों पर गाडिय़ा नहीं है। केवल दो रूटों पर बसे चल रही है। बस न होने से लोकल रूटों पर विद्यार्थियों को भेजने में समस्याएं हो रही है।
उधर एसडी स्कूल ने उदारता का परिचय देते हुए अभ्यर्थियों के लिए कनीना बस स्टैंड से स्कूल के केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्कूल बसें लगा रखी थी। कनीना में चार परीक्षा केंद्रों पर करीब दो हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा देनी है। सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थी पैदल मोहनपुर नांगल , आरआरसीएम एवं यूरो स्कूलों में जाते नजर आये। सरकार से मांग की गई है कि जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाये हैं उस स्कूल की बसें अभ्यर्थियों को बस स्टैंड तक लाने ले जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
फोटो कैप्शन 01: कनीना बस स्टैंड पर सीईटी परीक्षार्थी बसों की जानकारी लेते हुए।


कनीना उपमंडल के गांव कोटिया में एक व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत
*********************************************************************
****************************************
*********************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया निवासी लगभग 53 वर्षीय राज सिंह की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम तकरीबन 4 बजे राज सिंह खेत में लाइन बदलने के लिए बोल कर गया था लेकिन शुक्रवार शाम को जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने पूरे गांव में ढूंढना शुरू किया तत्पश्चात एक ग्रामीण ने फोन करके सूचना दी कि बाबा बृजेश्वर धाम के पास बने जोहड़ की पाल पर एक व्यक्ति के कपड़े रखे हुए हैं। परिजनों ने जब जाकर देखा तो वहां पर राज सिंह डूबा हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर इसके बारे में अवगत करवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।



कनीना में अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की बैठक 6 नवंबर को
****************************************************
***************************************
******************
कनीना की आवाज। नेताजी सुभाष चंद्र मेमोरियल नजदीक बस स्टैंड कनीना में राष्ट्रीय अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति जन जागरण अभियान बैठक 6 नवंबर को आयोजित की गई है। विस्तृत जानकारी देते कहुए समाजसेवी कृष्ण कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को बुलंद करें। इस मौके पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय ही रेजिमेंट संघर्ष समिति के संरक्षक कर्नल जीआर यादव,
राष्ट्रीय अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के संयोजक राव अजीत सिंह और राष्ट्रीय अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव  लक्ष्मी नारायण यादव सहित डा यतेंद्र तथा धरमू कोसली सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।







साल का अंतिम चंद्रग्रहण 8 नवंबर को
*****************************************
********************************************
कनीना की आवाज। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 1:32 बजे से शुरू होगा। विस्तृत जानकारी देते ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र जोशी ने बताया यह साल का अंतिम चंद्रग्रहण होगा जिसके लिए सूतक सुबह 921 शुरू होगा तथा सूतक काल शाम 6:18 पर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण शाम को 7:26 पर समाप्त होगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्व के भागों में दिखाई देगा। यह भारत में पूर्ण रूप से कोलकोता, पटना, सिलीगुड़ी, रांची, गोहाटी आदि में दिखाई देगा। उन्होंने बता ग्रहण के समय कथा करें, भगवान शिव का ध्यान रखें, शिव तांडव स्रोत का पाठ करें। सूतक समाप्त होने के बाद स्नान करके घर में धर्म का दीपक जलाएं।
 फोटो कैप्शन: सुरेंद्र जोशी।

Friday, November 4, 2022

 
 5 नवंबर को सभी शिक्षण संस्थाओं में रहेगा अवकाश
***************************************************
***********************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में 5 नवंबर सीईटी परीक्षा के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया है। वैसे भी विवाह शादियां शुरु हो गये हैं तथा सीईटी की परीक्षा दो दिनों तक चलने के कारण बस स्टैंड पर भीड़ बढऩे की संभावना बन गई है।



 कनीना में भी सीईटी के लिए बसों की शुरू हुई बुकिंग
*****************************************************
***************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड पर पांच नवंबर को विभिन्न रूटों पर सीईटी की परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों की बुकिंग की गई। विस्तृत जानकारी देते हुए बस स्टैंड इंचार्ज कर्मवीर ने बताया कि 5 नवंबर को सीईटी के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों की बुकिंग की गई है।  6 नवंबर को जाने वाले अभ्यर्थियों की बुकिंग 5 नवंबर को की जाएगी।



 जाति बंधन तोड़कर बीसी-ए के विनीत कुमार को चुना सरपंच
******************************************************
***************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना खंड के गांव सेहलंग में जनरल सीट होने पर भी बीसी-ए के  विनीत कुमार उर्फ बिंता भारी बहुमत से लोगों ने सरपंच पद पर चुने है। गांव के लोगों ने जाति पाती से ऊपर उठकर जाति के बंधन तोड़कर अपने मत का प्रयोग किया। अहीर बाहुल्य गांव होने पर भी जाति पाती बंधनों से ऊपर उठकर गांव सेहलंग के लोगों ने एक बहुत अच्छी मिसाल पेश की है और भाईचारे का संदेश दिया है।  चुनावों में जो जाति का जहर फैलाया जा रहा है उसे दफन कर दिया और सभी लोगों से आगे चुनाव में जाति पाती को छोड़कर  देश  प्रदेश और गांव हित में  योग्य उम्मीदवार को बनाने का संदेश दिया है जो  एक अच्छी पहल है। इस तरह गांव में भाईचारा मजबूत होगा। गांव में विकास के रास्ते खुलेंगे। गांव के मतदाताओं ने देश प्रदेश में अच्छा संदेश दिया है।
फोटो कैप्शन: विनीत कुमार चुना हुआ सरपंच।


1980 अभ्यर्थी कनीना में देंगे सीईटी की परीक्षा
***********************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना खंड के चार विभिन्न स्कूलों में 1980 अभ्यर्थी सीइटी के परीक्षा देंगे। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव ने बताया कि हेरिटेज स्कूल मोहनपुर नांगल में 360 अभ्यर्थी, एसडी स्कूल ककराला में 720 अभ्यर्थी, आरआरसीएम स्कूल में 600 अभ्यर्थी,यूरो स्कूल में 360 र्अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 41 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है।



मोटरसाइकिल सवार को बस ने मारी टक्कर,एक  घायल, मामला दर्ज
**********************************************************
*****************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना-अटेली सड़क मार्ग पर एसआर पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल सवार को बस ने टक्कर मार दी जिससे घायल हो गया। घायल को कनीना अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मिली जानकारी अनुसार ओमप्रकाश, नेहरूगढ़ निवासी अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी सहित कोसली से अटेली की ओर जा रहे थे। कनीना में एसआर पेट्रोल पंप के सामने जब पहुंचे तो एक तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया जिसे कनीना अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके बयान पर बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।




रोड रोलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, कनीना पुलिस ने
विभिन्न धाराओं के तहत मामला किया दर्ज
-रोडरोलर जानबूझकर चढ़ाने का मामला हुआ दर्ज
*******************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना थाने में महेंद्र सालवा, राजस्थान के बयान पर कुलदीप नामक व्यक्ति के विरुद्ध जान से मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में मृतक के भाई महेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
 महेंद्र ने पुलिस में बताया कि वह अटेली मोड पर रह है तथा राजस्थान का निवासी है। 3 नवंबर को शाम के समय अटेली मोड़ पर प्रेम नामक उनका भाई सो रहा था।  कुलदीप राजस्थान निवासी ने अपना रोड रोलर जानबूझकर चला कर उनके भाई जो चारपाई पर सो रहा था, पर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कनीना पुलिस ने कुलदीप के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, मामला दर्ज
*************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना खंड के गांव बाघोत के पास एक मारुति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मारुति में सवार हिम्मत और पुनीत नामक दो व्यक्ति चोटिल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल दादरी ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। कनीना पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कनीना पुलिस ने हरपाल सिंह बरसाना,चरखी दादरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि बीती शाम हिम्मत सिंह बरसाना तथा उनका लड़का पुनीत अपनी मारुति में सवार होकर बरसाना से नसीबपुर, नारनौल शादी का कार्ड देने जा रहे थे। एनएच-152 डी नजदीक बाघोत के पास पहुंचे तो तेज गति से आगे से आ रहे वाहन ने मारुति को टक्कर मार दी जिससे मारुति में सवार दोनों व्यक्ति चोटिल हो गए। एंबुलेंस द्वारा घायलों को सरकारी अस्पताल चरखी दादरी ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। कनीना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


Thursday, November 3, 2022

 
सीईटी परीक्षा के लिए बनाए 7 रूट
***************************************
*********************************************
***********************************
**********
कनीना की आवाज। रोडवेज के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के नारनौल से 7 रूट बनाए गए हैं। भिवानी के लिए सुबह की शिफ्ट के लिए परीक्षार्थियों को 4:00 बजे बस स्टैंड पहुंचना होगा जबकि दोपहर की शिफ्ट वाले परीक्षार्थियों को 9:00 बजे पहुंचना होगा। इसी प्रकार हिसार के लिए सुबह 3:00 बजे तथा दोपहर की शिफ्ट के लिए 8:00 बजे, फरीदाबाद के लिए सुबह 3:00 बजे व दोपहर की शिफ्ट के लिए 8:00 बजे, गुरुग्राम के लिए सुबह 4:00 बजे व दोपहर की शिफ्ट वाले अभ्यार्थियों को 9:00 बजे, कैथल के लिए सुबह 3:00 बजे तथा दोपहर की शिफ्ट के लिए 8:00 बजे, रेवाड़ी के लिए सुबह 6:00 बजे तथा दोपहर की शिफ्ट वाले परीक्षार्थियों को 9:30 बजे और सोनीपत के लिए भी सुबह 3:00 बजे तथा दोपहर की शिफ्ट वाले परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे बस स्टैंड पर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के आसपास के परीक्षार्थी महेंद्रगढ़ में तथा नारनौल के आसपास के विद्यार्थी नारनोल में अपना पंजीकरण करवाएं।





अवैध कब्जा की हुई जमीन को छुड़वाया
***************************************
******************************************
***************************************

कनीना की आवाज। सरकार द्वारा नशा तस्करी और अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश पर जिला प्रशासन और महेंद्रगढ़ पुलिस ने नशा तस्कर जय भगवान वासी धनौंदा कनीना के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से नशा तस्कर जयभगवान के द्वारा गांव धनौंदा के क्षेत्र में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई इमारत को ध्वस्त किया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध कारोबारियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिन अपराधियों के द्वारा नशा तस्करी, अवैध कब्जा कर और अन्य अवैध गतिविधियों से संपत्ति कमाई हुई है, उन के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन की मदद से कड़ी कार्रवाई की जा रही है, प्रशासन की मदद से उनकी संपत्ति पर पीला पंजा चलवाया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कनीना क्षेत्र के गांव धनौंदा में नशा तस्कर जयभगवान के खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई करते हुए उसके द्वारा नशा तस्करी करके कमाई गई अवैध संपत्ति से पंचायत की करीब 600 गज जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए सुअर फार्म पर पीला पंजा चलाया है। आरोपित जयभगवान के खिलाफ आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपित पिछले करीब 4 साल से नशा तस्करी का काम कर रहा था जिसने नशा तस्करी करके कमाई गई संपत्ति से धीरे-धीरे पंचायत की जमीन पर कब्जा कर के वहां पर इमारत खड़ी कर सूअर फार्म बना लिया। प्रशासन द्वारा आरोपित को कब्जा खाली करने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था, जिसके पश्चात महेंद्रगढ़ पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया। कनीना डीएसपी रणबीर सिंह, सिटी कनीना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत, सदर थाना प्रभारी एसआई कृपाल तथा उनकी टीम ने की देखरेख में इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनके खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन 02: अवैध कब्जे में ली गई पंचायती जमीन को छुड़वाते हुए प्रशासन।






चुनावी तैनाती का पारिश्रमिक नकद न दिए जाने का रोष
************************************************
***************************************
*******
कनीना की आवाज। एक और जहां शिक्षा विभाग के लगभग सभी शिक्षकों को चुनावी तैनाती में लिया गया था किंतु शिक्षकों को इस बार पंचायत चुनाव में पारिश्रमिक नकद न दिए जाने का भारी रोष पनप रहा है। शिक्षकों का कहना है कि विगत समय में मतगणना तथा अन्य तैनातियों  का पारिश्रमिक भी अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में इस बार पारिश्रमिक देने के लिए महज पेई कोड लिया गया है जिससे पारिश्रमिक मिलना उन्हें कठिन नजर आ रहा है क्योंकि जीरो एवं शून्य आपस में मिलते हैं वहीं कई पीठासीन अधिकारियों ने पारिश्रमिक फार्म में आधूू अधूरी जानकारी दी हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी शिक्षकों को अविलंब पारिश्रमिक भिजवाने सुनिश्चित किया जाए। वैसे भी इस बार दीपावली के दिनों में तथा अवकाश के दिनों में रिहर्सल एवं चुनाव पूर्ण करवाये गये हैं। शिक्षक पूरी पूरी रात चुनावी तैनाती में लगे रहे यहां तक की सामान जमा करवाते समय भी पूरी रात कागज कार्रवाई करते रहे परंतु उन्हें पारिश्रमिक बतौर पीठासीन अधिकारी को 350 रुपये तथा अन्य को 250 रुपये प्रतिदिन के दिये गये हैं जिनमें से प्रतिदिन का किराया भी एक सौ रुपये तक खर्चा आया है। पैारिश्रमिक न के बराबर है। एक और गेस्ट शिक्षकों को भी प्रति घंटे के हिसाब से अधिक पारिश्रमिक दिया जाता रहा है और चुनावी तैनाती जो सबसे कठिन कार्य होता है उसके लिए पारिश्रमिक अल्प देने की बात कही जा रही है। वह भी समय पर नहीं दिया जाता। शिक्षकों ने इस संबंध में चुनाव आयोग से प्रार्थना की है कि अविलंब पारिश्रमिक सभी शिक्षकों को स्कूलों में जाकर प्रदान किया जाए।





नहीं मिले सीईटी में गृह जिले के परीक्षा केंद्र,रोष
********************************************
***************************************
*********
संवाद सहयोगी,कनीना। परीक्षा 5 तथा 6 नवंबर को विभिन्न जिलों में आयोजित की गई है किंतु अभ्यर्थियों को दूरदराज क्षेत्रों में परीक्षा देने जाना पड़ेगा। जिसके चलते अभिभावक भी अब परेशानी उठाने को मजबूर हो जाएंगे। एक और गृह जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं दिए गए हैं वहीं सरकार द्वारा परीक्षा केंद्रों तक विद्यार्थियों को लाने ले जाने के लिए मुफ्त यात्रा तथा उनके साथ अभिभावक के लिए भी प्रावधान किया गया है किंतु देर शाम तक विद्यार्थी परीक्षा देकर अपने घर तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो जाएंगे। अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों का जाना लगभग तय हो गया है। ऐसे में भारी संख्या में बसों का प्रबंध भी करना पड़ेगा जो कठिन नजर आ रहा है। छोटे बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलेंगी। सरकार से अभ्यर्थियों द्वारा हर बार मांग की जाती है क परीक्षा केंद्र गृह जिले में बनाये जाए परंतु उनको ऐसा नसीब नहीं होता। 11 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा देंगे परंतु उनके परीक्षा केंद्र हिसार, करनाल, अंबाला आदि दूरदराज क्षेत्रों में बनाये गये हैं जिसके चलते परीक्षा से एक दिन पहले जाने को मजबूर होना पड़ेगा तथा परीक्षा के एक दिन बाद आना पड़ेगा क्योंकि परीक्षा केंद्र भी गृह जिला मुख्यालयों पर नहीं है अपितु बहुत से परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर भी रखे गए हैं। यही कारण है की सीईटी अभ्यर्थी इस बार बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। अभ्यर्थी दिनेश, महेश, सुरेश, राकेश आदि ने बताया किस प्रकार की परीक्षा पहली बार देने जाएंगे किंतु अपने जिले में परीक्षा केंद्रों पर नहीं अपितु दूरदराज जाना पड़ेगा। वे अपने अभिभावकों को भी साथ ले जाने को मजबूर हो जाएंगे।






पुलिस टीम ने रास्ता भटक कर गुम हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया
****************************************************************
**************************************
********************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई डायल 112 सेवा जिला महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में एक ओर परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में एक बच्चा खेलते हुए घर से दूर निकल गए और रास्ता भटककर घर से बिछड़ गया। डायल 112 की गाड़ी पर तैनात पुलिस टीम को को बीती शाम सूचना मिली की कनीना क्षेत्र में एक बच्चा अपने घर से दूर निकल आया है और रास्ता भटक गया है। सूचना पर डायल 112 गाड़ी पर तैनात एएसआई विद्यानंद, एचसी राधेश्याम की टीम तुरंत वहां पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए करीब 30 मिनट में ही बच्चों को उनके परिजनों के पास पहुंचा दिया, जिस पर डायल 112 की पुलिस टीम का परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में एक बच्चा रास्ता भटककर घर से दूर पहुंच गया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिस पर डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम तुरंत प्रभाव से बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाने में जुट गई और करीब 30 मिनट में ही बच्चे को परिजनों तक पहुंचाया।
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब जिला महेंद्रगढ़ पुलिस ने कम समय में इस तरह का मामला सुलझाया हो। इससे पहले भी पुलिस इसी तरह गुम हुए या रास्ता भटक कर खोए हुए बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलवा चुकी है।


कैरियर की दी जानकारी
*******************************
************************************

कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया रेवाड़ी ब्रांच से सीए जतिन सैनी एवं सीए  राकी शर्मा ने एक सेमिनार आयोजित कर लगभग 200 बच्चों को प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को कॉमर्स विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सीए कोर्स करने के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने समाज में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रोल एवं योगदान पर प्रकाश डाला और बच्चों को कैरियर संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने इस कोर्स को करने में होने वाले खर्चे के बारे में बताया। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि इस में कैरियर बनाने के भी अच्छे अवसर उपलब्ध है। बच्चों ने उनकी बातों को गंभीरता से एवं समझा और सीए कोर्स करने के लिए उत्सुकता प्रकट की।
फोटो कैप्शन 01: सीए जीआर स्कूल में कामर्स विषय की जानकारी देते हुए।



4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी विवाह शादियां
*****************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। देव उठानी एकादशी 4 नवंबर से एक बार फिर से शहनाइयां शुरू हो जाएंगी। इस बार लंबे समय तक शादियां चलेंगी। विस्तृत जानकारी देते हैं ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र जोशी ने बताया कि शादियों के शुरुआत होने के बाद आठ दिसंबर तथा 9 दिसंबर को जमकर शादियां होंगी। 14 दिसंबर को शादियां बंद हो जाएंगी जो 26 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगी। 26 जनवरी के बाद फिर से शादियां जारी रहेगी तथा ये शादियां मार्च 2023 तक जारी रहेंगी।





 बाबा उधोदास का महापरिनिर्वाण





 दिवस 5 नवंबर को
*************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। संत शिरोमणि बाबा उधोदास महापरिनिर्वाण दिवस 4 नवंबर देव उठानी एकादशी को मनाया जाएगा। रात्रि को जागरण होगा तथा द्वादशी पांच नवंबर को भंडारा आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए संत शिरोमणि लाल दास महाराज ने बताया कि वर्षों से यह परंपरा इसी प्रकार चली आ रही है। बाबा उधोदास का महापरिनिर्वाण दिवस देव उठानी एकादशी को मनाया जाता है।