Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, August 3, 2023

 
डीएसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने कनीना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

-कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
**************************************************************************
***************************************************************
****************************************
************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने डीएसपी मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में ककराला, शहर कनीना व अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान उनके साथ थाना शहर कनीना और थाना सदर कनीना प्रबंधक भी मौजूद रहे। उन्होंने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख ना डालें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं।
डीएसपी ने कहा कि लोगों से यही अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत काम करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
फोटो कैप्शन 09 व 10: पुलिस फ्लैग मार्च निकालते हुए।



कनीना की टूटी सड़कें पत्रकार के लिए बनी आफत मोबाइल गिरकर टूटा
-इंद्रजीत अमर उजाला का टूटा फोन, रोष
**************************************************************************
***************************************************************
********************************
********************************************
कनीना की आवाज। वैसे तो कनीना की सड़कें जगजाहिर है यह बात अलग है कि मुख्यमंत्री के जनसंवाद के लिए प्रशासन के लोगों ने मुख्यमंत्री की आंखों पर पट्टी बांधने के लिए और क्षेत्र की जनता को खुश करने के लिए इनकी मरम्मत का काम किया लेकिन कहते हैं कि लीपापोती केवल आपके काम को कुछ समय के लिए दबा सकती है लेकिन सच्चाई छुपा नहीं सकती और वहीं अब कनीना में फिर से हो रहा है कल की बारिश के बाद करीना की सड़कें एक बार फिर जलमग्न नजर आ रही है और इन टूटी और जलमग्न सड़कों के कारण एक पत्रकार को आपने मोबाइल के प्राण देकर कीमत चुकानी पड़ी। वैसे  पत्रकार महोदय पहले से ही काफी परेशान थे और अब ऊपर से यह मोबाइल का टूटना इनके लिए जले पर नमक छिड़कने का काम कर दिया।
मेरी सभी पत्रकार साथियों से अपील है पत्रकार की पीड़ा को समझते हुए टूटी सड़कों की मांग उठाने के साथ ही टूटे मोबाइल को सरकारी खर्चे से ठीक कराने की मांग भी उठानी चाहिए






 फिर भरा जगह-जगह सड़कों पर पानी,जर्जर हुई सड़कें
-आवागमन में हो रही है परेशानी
**************************************************************************
***************************************************************
****************************************
************************************
कनीना की आवाज। बुधवार शाम को कनीना क्षेत्र में 35 एमएम बारिश होने के बाद फिर से सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। एक और जहां कनीना बस स्टैंड समक्ष गुजरने वाले महेंद्रगढ़ मार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया है और सीएम के आगमन को लेकर बनाया गया अस्थाई सड़क मार्ग अब जर्जर हो गया है। क्योंकि इस पर तारकोल न डाले जाने के कारण छिन्न-भिन्न होने हो गया है। सड़क के किनारों पर पानी भर गया है और आवागमन गंदे पानी से हो रहा है। यूं ही वर्षा होती रही तो हालात पहले से भी बदतर हो जाएगी।
 उधर होली वाला जोहड़ पर करीब 300 मीटर रास्ते में फिर से पानी भर गया है। विगत दिनों हुई बारिश का पानी जहां इंजन द्वारा  खाली करके हटाया गया था जो एक बार फिर से भरा खड़ा हो गया है परंतु इस क्षेत्र के लोगों को विश्वास है कि जल्द ही इंजन द्वारा सड़क का पानी निकाल दिया जाएगा। वर्तमान में सड़क पर  फीट पानी खड़ा हो गया है। यह पहला अवसर है जब दोनों सड़क मार्गों ने प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। कनीना मंडी की नहर के साथ साथ मार्ग गंदे जल से भर गया है वहीं कनीना थाने के पास से गुजरने वाले तथा अटेली सड़क को जोड़ने वाले मार्ग की हालात अति जर्जर हो गई है।  बार-बार इन सड़कों को अस्थाई रूप से सुधारा जाता है और फिर से यह सड़क मार्ग पहले वाली हालात में चले जाते हैं। जहां होलीवाला जोहड़ पर पंकज एडवोकेट, वेद प्रकाश बाबूजी कुलदीप फिटर आदि ने बताया कि लगातार गत दिनों से इंजन चल रहा है जो जोहड़ के पानी को हटाकर उसे एसटीपी लाइन में डाल रहा है। आने वाले समय में यह पानी खत्म होने की उम्मीद है। परंतु फिलहाल सड़क पर दूर-दराज तक पानी भर गया है जिसको निकालने के प्रयास जारी है। नगरपालिका गंदे पानी को निकाल रही है।
वर्षा ने इस बार किसानों को भी परेशान किया है। उनकी फसल को नष्ट कर दिया है जिसके चलते किसान भी परेशान हो गए हैं। फोटो कैप्शन 07: सड़क मार्ग पर दोनों तरफ भरा पानी
 8: होलीवाला जोहड़ के सड़क मार्ग पर भरा पानी





15 अगस्त तक करवा सकते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण
-किसान ले सकते हैं योजना का लाभ
**************************************************************************
***************************************************************
**************************************
**************************************
कनीना की आवाज। किसान अब 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवा सकते हैं।  खरीफ फसल जिसमें बाजरा और कपास उगाया गया है।
 विस्तृत जानकारी देते ही एडीओ विकास कुमार ने बताया कि निदेशक कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला के पत्र के अनुसार सभी किसान 15 अगस्त तक अपना फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करा सकते हैं जिसके लिए किसानों को पटवारी फसल बुआई का प्रमाण पत्र देंगे।






 डा. विकास विकास आफरिया बने महेंद्रगढ़ कृषि विकास अधिकारी संगठन के प्रधान
-नारनौल में हुआ सर्वसम्मति से मनोनयन
**************************************************************************
***************************************************************
***************************************
*************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ की कृषि विकास अधिकारी संगठन का पुनर्गठन नारनौल उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सभागार में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान डा संजू यादव ने की तथा कृषि विकास अधिकारी संगठन रेवाड़ी के प्रधान डा. संजय यादव में मौजूद रहे।
 इस मौके पर प्रधान डा विकास अफ़रिया, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ वीर कुमार, उपप्रधान डा सोनिया, महासचिव डॉ मनोज डाबला, संयुक्त सचिव डॉ अभिषेक, खजांची डा. सत्य प्रकाश, प्रेस सचिव डा. रजनीश तथा मुख्य संरक्षक डॉ देवेंद्र को मनोनीत किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान डॉ हरीश चंद्र ने फूलमाला पहना कर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ रवि प्रकाश, डा. प्रदीप, डा. सुमित यादव शहीद महेंद्रगढ़ जिले के सभी कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया।
 फोटो कैप्शन 6: नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए डा हरिशचंद्र एवं अन्य।



चीन में खेलने जाएगी छीथरोली की शर्मिला
-होंगजोन में 22 से 28 अक्टूबर तक चलेंगे पैरा एशियन गेम्स
**************************************************************************
***************************************************************
***************************************
*************************************
कनीना की आवाज। छीथरोली की शर्मिला  चीन में खेलने जाएगी। होंगजोन में 22 से 28 अक्टूबर तक पैरा एशियन गेम्स चलेंगे। इस वक्त खेलों की तैयारी में जुटी है। अब तक कई मेडल हासिल कर  नाम कमाया हुआ है। 36 वर्षीय शर्मिला ने बेशक दसवीं तक परीक्षा पास की हो किंतु जिन परिस्थितियों से होकर वो गुजरी है उन पर नजर डाली तो लगता है कि सचमुच नारी कुछ करने की ठान लेती है तो वह कठिन से कठिन काम को करके ही दम लेती है। जब शर्मिला 2 वर्ष की थी बुखार के कारण पोलियो में अपना एक पैर गंवा बैठी थी। मां संतोष गृहणि थी जबकि पिता जय लाल एक जमींदार हैं जिनकी 2014 में दोनों टांगे चली गई थी। शर्मिला की शादी 2005 में कर दी गई दो लड़कियां हुई किंतु शादी अधिक दिनों तक नहीं चली।  शादी के 4 साल बाद अपने पीहर आ गई घर से निकाल दिया गया यही कारण है कि शर्मिला ने जिंदगी भर अपने ससुराल में न जाने का निर्णय किया और कुछ करके दिखाने का फैसला लिया। 2017 में अजीत सिंह जिला रेवाड़ी से संबंध रखने वाले बिजनेसमैन से शादी की जिन्होंने अपनी पत्नी शर्मिला को कुछ कर दिखाने के लिए विकलांग खेलों के लिए प्रेरित किया। परंतु अपनी हिम्मत के कारण वर्ष 2018 में हरियाणा रोडवेज बस कंडक्टर बतौर नियुक्ति हुई। वे हरियाणा की प्रथम महिला परिचालक बनी। रेवाड़ी में खंडोड़ा रोड पर लड़कियों को कालेज तक छोडऩे और घर तक पहुंचाने का कार्य करने लगी। उनकी इस कार्य की सराहना होने लगी किंतु उनके भाग्य में कुछ और ही लिखा था।
 समय बीता और वर्ष 2020 आ गया और उन्हें खेलों के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने एसडीएम स्कूल छीथरोली के निदेशक अजमेर सिंह दांगी से सलाह ली। अजमेर सिंह दांगी ने उन्हें आगे तक पहुंचाने के लिए एक प्रयास किया। चूंकि खेलों की कोचिंग के लिए ममहेंद्रगढ़ जिला में बेहतर कोच नहीं होने से तुलाराम  स्टेडियम में चेतन कोच के पास भेजा ताकि कुछ सीखने का मौका मिले और भारत भर में नाम कमा सकें।
 महज एक साल की कोचिंग के बाद ही वर्ष 2021 में पहला नेशनल मेडल शाट पुट में प्राप्त किया। 19वीं पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल लेकर नाम कमाया। 2021 में दिसंबर में एक नहीं दो बेंगलुरु में आयोजित तीसरे नेशनल ओपन खेलों में दो मेडल हासिल किये। जहां शाटपुट में सिल्वर तो ज्वेलिन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
 मार्च 2022 में दुबई में आयोजित 20वीं पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में अपना पिछला रिकार्ड ध्वस्त कर 8.03 मीटर गोला फेंक गोल्ड मेडल हासिल किया। दुबई में वर्ष 2022 में आयोजित खेलों में पांचवां स्थान प्राप्त किया। फिर अगस्त 2022 में इंग्लैंड में आयोजित कामनवेल्थ गेम में चौथा स्थान हासिल किया। परिणाम स्वरूप हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनकी प्रतिभा से बहुत प्रभावित हुये और 15 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया। शर्मिला का हौसला अफजाई करने के लिए 20 सितंबर 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे बात की। तत्पश्चात एक के बाद एक अनेकों मेडल लाकर पूरे भारत में नाम कमाया है।
 इंटरनेशनल वूमेन डे पर बेस्ट वूमेन एथलीट अवार्ड तथा 21 हजार रुपये की राशि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदान की। हाल ही में पुणे में आयोजित 21वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप अपना ही पिछला रिकार्ड ध्वस्त कर गोला फेंक में 8.67 मीटर गोला फेंक राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक भी हासिल किया।
  शर्मिला इस समय रेवाड़ी में तुलाराम स्टेडियम ओलंपियन सीनियर कोच टेकचंद से प्रेक्टिस कर रही हैं।  उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर नाम कमाएंगी। विषम परिस्थितियां होने पर भी शर्मिला ने जो कार्य कर दिखलाया वह सच में  महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य है।
 फोटो कैप्शन: शर्मिला छीथरोली।



मच्छरों के लार्वा संबंधित दी गई जानकारी
-विभिन्न घरों में पानी स्टोर को भी जांचा
**************************************************************************
***************************************************************
***********************************
*****************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुपरवाइजर राजकुमार ,अमरजीत पड़तल एमपीएचडब्ल्यू तथा आशीष कुमार ने विभिन्न लोगों के घरों में पानी के स्टोर जांचे तथा विभिन्न स्थानों पर खड़ा हुआ पानी भी चेक किया। ग्रामीणों को एंटी लार्वा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया घातक बीमारी पनप रही है इनसे बचने का एकमात्र इलाज है अपने आसपास पानी को खड़ा न होने दे। उन्होंने बताया कि डेंगू की चार प्रकार है, डेंगू का मच्छर दिन में काटता है क्योंकि मलेरिया का मच्छर हर समय काटता है। उन्होंने मच्छरों से बचने के लिए विभिन्न दवाइयां प्रयोग करने, मच्छरों को भगाने वाले सभी प्रकार की वस्तुएं प्रयोग करने तथा डेंगू जैसी बीमारी से बचने के उपाय बताएं।
 उन्होंने कहा कि डेंगू के समय रोगी अत्यधिक बेचैन रहता है, कभी कभी होश खोने लगता है, रक्तचाप कम हो जाता है, इसलिए ऐसे व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह पर पेरासिटामोल लेकर बुखार को कम करना चाहिए, एस्प्रीन आदि न ले,सामान्य रूप से भोजन ग्रहण करें रोगी को आराम दिलाने जरूरी है। उन्होंने कहा कि एडीज मच्छरों से रोग फैलता है इसलिए एडीज से बचना चाहिए। जहां भी पानी खड़ा हो उस पर तेल छिड़क देना चाहिए, मच्छरदानी प्रयोग करके सोना चाहिए, साफ सफाई रखें, जिस बर्तन में भी पानी खड़ा रहता है उसे सप्ताह में 1 दिन साफ कर दे, पानी खड़ा हो वहां तेल का छिड़काव कर दे।
 फोटो कैप्शन 5: मलेरिया के लार्वा की जांच करता सुपरवाइजर राजकुमार




आई फ्लू के प्रभाव के बीच 144वें दिन जारी रहा धरना
-ग्रामीण हैं अनिश्चितकालीन धरने पर
**************************************************************************
***************************************************************
**************************************
**************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना 144वें दिन जारी रहा। इस अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता कृष्ण कुमार प्रधान सेहलंग ने की।
ककृष्ण कुमार प्रधान सेहलंग ने बताया कि आज धरने को 144 दिन हो गए हैं। क्षेत्र में आई फ्लू की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से बचने के लिए धरना स्थल पर पूरी सावधानी बरती जा रही है और धरना भी जारी है। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें दवाइयां दी जा रही है। धरने पर बैठे लोगों को परेशानी है, लेकिन सरकार जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
 संघर्ष समिति के सदस्य पहलवान रणधीर सिंह बाघोत, नरेंद्र शास्त्री छिथरोली, धर्मपाल सेहलंग  ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनवाने में देरी कर रही है। हमारी मांग जायज है और सरकार को जायज काम को करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए।
इस मौके पर  डॉ लक्ष्मण सिंह, भीम सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, रामकुमार , कृष्ण कुमार पंच,  दाताराम,   हंस कुमार, शेर सिंह,   मनोज कुमार करीरा,  मास्टर विजयपाल, सूबे सिंह, वेद प्रकाश, प्यारेलाल, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह,  सज्जन सिंह, अशोक चौहान, भोले साहब, भरत सिंह, प्रधान तेज नौसवा व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे ग्रामीण।




कनीना के डा मेहरचंद का निधन, कस्बा में शोक की लहर
-मोलड़नाथ सत्संग मंडल थे संस्थापक, समाज सेवा में हैं उनका अहं नाम
**************************************************************************
***************************************************************
**************************************
**************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा मेहरचंद का निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे तथा अपने पीछे पुत्र पौत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पशु अस्पताल से सेवानिवृत्ति के बाद से जन सेवा में जुटे हुये थे। हंसमुख प्रकृति तथा मिलनसार डॉक्टर मेहरचंद चंद प्रतिदिन घूमने फिरने जाते थे और अखबार आदि पूर्व बिना चश्मे के ही पढ़ लेते थे।
सत्संग मंडल के रहे हैं संस्थापक-
डा मेहरचंद ने वर्ष 1963 में सत्संग मंडल की स्थापना की थी। उन्होंने जन सेवा एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से सत्संग मंडल बनाया था। जब प्रारंभ में कुछ राशि प्राप्त हुई तो उन्होंने पांच सदस्यीय एक कमेटी बनाई जिसका उद्देश्य बाबा मोलड़नाथ आश्रम का उद्धार करना था। आज तक सत्संग मंडल चला आ रहा है।
बाबा मोलड़नाथ के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं-
डा मेहरचंद ने कनीना के संत मोलड़नाथ को अपनी आंखों से देखा था तथा उनके गुणों की चर्चा वो अक्सर करते रहते थे। उनके असामयिक निधन पर कनीनावासियों में में गम है। उनकी अंत्येष्टि में भारी संख्या में कनीना एवं आस पास के लोग पहुंचे।
फोटो कैप्शन: डा मेहरचंद।





एसडी स्कूल ककराला में आयोजित हुई विज्ञान प्रतियोगिता
**************************************************************************
***************************************************************
***********************************
*****************************************
कनीना की आवाज।। स्वामी दयानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को छह टीमों में विभाजित किया गया। जिसके नाम क्रमश: बिग डिप्पर, हन्टर, ओरियन, पोलस्टार, गे्रट बे्रयर ओर एटलेस रखा गया। इस प्रतियोगिता में पाँच दौर चले। जिसमें सभी टीमों के बीच काँटे की टक्कर रही। पोलस्टार सदन प्रथम रहा। पोलस्टार सदन के पियूष, अनुष्का, योगेश, यश, यंशु व नैन्शी टॉप स्कोर करके अपने सदन को प्रथम स्थान दिलाया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, ज्ञान में वृद्धि करना था।
विद्यालय के निदेशक जगदेव ने बच्चों को विज्ञान का महत्व समझाते हुए उनमें उत्साह जगाया व मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश , सीईओ  आर एस यादव, उपप्राचार्य पीएस यादव, सीएओ नरेन्द्र यादव, सुनील यादव, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र सिह , स्नेह, इन्दु गेरा व अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का नजारा।



 सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड आज भी कर रहा है अंडरपास की देखरेख
-प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित करने की मांग
**************************************************************************
***************************************************************
*********************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी रेलवे कार्ड से सेवानिवृत्त गुरुदयालमल बेशक बुजुर्ग है किंतु रेलवे संपत्ति को अपनी संपत्ति समझ कर कोई न कोई सेवा में जुटा रहता है। ककराला कनीना रेलवे फाटक पर एक अंडरपास बनाया गया है जहां जब भी बारिश होती तो पानी रुक जाता है, जमा हो जाता है। गुरुदयाल मल उस स्थान पर हर बार सेवा करता देखने को मिलता है जो इस पानी को निकालने में अहम भूमिका निभाता है। अपने साथ एक बेंत रखता है जिसकी सहायता से गंदगी को हटाकर भरा हुआ पानी डीप बोर तक पहुंचाने में मदद करता है ताकि सारा पानी धरती के अंदर चला जाए और धरती में  भूमिगत जल का स्तर बढ़ सके।  आवागमन सुचारू रूप से हो।  उसकी निस्वार्थ सेवा को देखकर क्षेत्रवासी प्रभावित हैं। कनीना के मुकेश नंबरदार, दिनेश, सुरेश आदि ने बताया कि वे विगत 2 महीने से इस गार्ड को देख रहे हैं जब कभी बारिश होती है तो वहां पास में अपनी निस्वार्थ सेवा करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है इस प्रकार के व्यक्ति को स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर जरूर सम्मानित किया जाए।
फोटो कैप्शन 03: अंडरपास का पानी निकालता बुजुर्ग गुरुदयाल मल।






























फसल की धरती पर लेटी
-बारिश का पड़ा है कुप्रभाव
**************************************************************************
***************************************************************
****************************************************************************
कनीना की आवाज। बुधवार देर शाम को क्षेत्र में अच्छी खासी बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस समय बाजरा पकान पर पहुंचा हुआ है, भुट्टे आए हुए हैं जिससे वजन बढ़ गया है यही कारण है कि बारिश होते ही बाजरे की फसल खेतों में लेट गई है, फसल को नुकसान होने का अंदेशा बढ़ गया है।
 किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार और राजेंद्र सिंह ं किसान खेत में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जमकर बारिश हुई है जिसके चलते पकान पर पहुंचे हुए बाजरे के भुट्टे सहित फसल धरती पर लेट गई हैं। फसल को नुकसान होगा। किसानों ने बताया इस बार बारिश की कोई कमी नहीं रही है परंतु बार-बार बारिश होने से फसलों को नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है किबाजरे की फसल किसान अनाज बतौर कम अपितु पशु चारे के लिए आदि उगाते हैं। कड़बी वर्षभर पशुओं के लिए चारे के काम आती है। यह भी सत्य है बाजरे का एमएसपी 2500 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले गेहूं के समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। किसान इसलिए खुश है कि पैदावार अच्छी हो जाए तो आय भी अच्छी हो पाएगी। अपनी पड़ी हुई फसल को खड़ा देखना चाहता है किसान।  है फोटो कैप्शन 04. बाजरे की फसल धरती पर लेटी हुई।

Wednesday, August 2, 2023

 

 कनीना में फिर से बरसे बादल
-शाम तक 35एमएम वर्षा हुई, वर्षा का दौर जारी
*********************************************************
**********************************************************************
*************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे में विगत दिनों जहां हुई बारिश का पानी अभी सूखा भी नहीं था और बुधवार को देर शाम फिर से वर्षा हो गई। 35 एमएम वर्षा शाम तक हो चुकी थी तथा समाचार लिखे जाने तक वर्षा  जारी थी।
 वर्षा के चलते सड़कों की हालत बदहाल हो गई है। फिर से होलीवाला जोहड़ पर पानी खड़ा हो गया है। यद्यपि होली वाला जोहड़ पर लगातार इंजन कार्यरत है जो जोहड़ के पानी को एसटीपी तक पहुंचाने मदद कर रहा है किंतु लगातार बारिश के चलते फिर से सड़क मार्ग पर पानी आ खड़ा हुआ है।
 वर्षा  के चलते फसलों में कोई विशेष लाभ होता नजर नहीं आ रहा है। किसान मायूस है क्योंकि फसल पकने जा रही है और इस वक्त वर्षा  होना फसलों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। किसान रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार ,दिनेश कुमार, अजीत कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया कि जमकर वर्षा  होने से जहां विगत दिनों भी फसल में लंबे समय तक पानी खड़ा रहा था और पानी ने फसलों में भारी नुकसान पहुंचाया था, सड़क मार्गों की हालात बदतर बना दी थी। एक बार फिर से कनीना कस्बे की हालात बारिश के कारण दयनीय होती जा रही है क्योंकि भारी वर्षा  के चलते सड़कों के किनारे पानी बढ़ता ही जा रहा है और वाहन इसे सड़कों पर पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत अस्थाई सड़क बनाई गई थी  जो अब नष्ट होने के कगार पर है। आवागमन सबसे अधिक इसी मार्ग से होता है जिसके चलते फिर से लोगों के आवागमन के लिए परेशानी बढ़ गई है।
 कृषि विशेषज्ञों की माने तो वर्षा कोई विशेष लाभप्रद नहीं होगी। भावी फसल के लिए वर्षा बेहतर साबित हो सकती है किंतु अभी तो यह फसल पकाने पर है। बाजरे के भुट्टे आ गए हैं जिसमें दाने पड़ रहे हैं और इस समय बारिश सारे परागण को नष्ट कर देगी जिसके चलते पैदावार घट जाएगी। यहां तक कि लगातार वर्षा चली तो फसलों में भारी नुकसान का अंदेशा बन जाएगा।
फोटो कैप्शन 07/08: सड़कों पर हो रही वर्षा तथा भरा पानी।







 मुर्रा भैंस 3.61 लाख में
-डीजे पर नृत्य करते हुए माला पहना कर किया विदा
*********************************************************
**********************************************************************
************************************
*****************************
कनीना की आवाज। समीपवर्ती गांव खेड़ा में किसान नाहर सिंह ने अपनी एक मुर्रा नस्ल की भैंस 3.61 लाख रुपये में बेची है। यह भैंस किशोरी लाल रसूलपुर ने खरीदी है। इतनी अधिक कीमत पर बिकने पर क्षेत्रवासियों ने डीजे पर नृत्य किया, भैंस को नोटो की माला पहनाई और इसे किशोरी लाल रसुलपुर को थमाया। अभी यह भैंस 15- 20 दिनों के बाद पहली बार ब्याने वाली है।
 खेड़ा के नाहर सिंह ने बताया कि इस भैंस की मां को वो खरीद कर लायेा था। जो 1.66 लाख रुपये की बेची थी जो 22 लीटर दूध देती थी। उस भैंस की यह कटरी है जिसे बड़ी देखरेख से पाला गया है। अब उसे बेच दिया है। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 06: मुर्रा नस्ल की भैंस को माला पहना कर डीजे के साथ विदा करते हुए।






करिश्मा कनीना ने पास की प्राणीशास्त्र में नेट की परीक्षा
-कोटिया के मिलन ने पास की रसायनशास्त्र में जेआरएफ एवं नेट
*********************************************************
**********************************************************************
*************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी भरपूर सिंह की पुत्री करिश्मा ने प्राणी शास्त्र में नेट की परीक्षा पास की है। उन्होंने आखिर स्तर पर 84वां रैंक हासिल किया है। करिश्मा ने 10 जमा दो की परीक्षा कनीना से तथा बीएससी व एमएससी की परीक्षा दिल्ली से पास की है। वर्तमान में वो आकाश कोचिंग सेंटर दिल्ली में प्राध्यापक पद पर कार्यरत है। बिना किसी कोचिंग के उन्होंने यह परीक्षा पास करने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई दी है। उनके पिता भरपूर सिंह हैफेड में कार्यरत हैं।
मिलन ने पास की रसायनशास्त्र में नेट एवं जेआरएफ-
उधर हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से घोषित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के परिणाम में गांव कोटिया से मिलन कुमार  ने रसायन विज्ञान में जेआरएफ में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार 81वां स्थान प्राप्त किया।  मिलन कुमार हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान का शोधार्थी है। इस उपलब्धि पर ग्राम वासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  
फोटो कैप्शन: करिश्मा तथा मिलन कुमार।







कट के लिए ग्रामीणों का धरना 143वें दिन रहा जारी
-अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं ग्रामीण
*********************************************************
**********************************************************************
*************************************
****************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीण का अनिश्चितकालीन धरना 143वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री  -छिथरौली  ने की और बताया शिव भक्तों ,छात्रों और सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट न होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। सरकार इस कट को बनवाए जिससे लोगों को आने-जाने की सुविधा मिल सके।
धरना कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि आज धरने को 143 दिन हो गए। सावन का महीना है,शिव भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है, धरना स्थल पर आते हैं और हमें विश्वास दिलाते हैं कि बाबा शिव भोले आपकी मांग को जरूर पूरी करवाएंगे। हम शांतिपूर्वक और अनुशासन के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं।  हमें बाबा शिव भोले पर, हमारी सरकार पर और  लोगों पर विश्वास है कि यह कट का काम जल्दी होगा और लोगों को राहत मिलेगी और इलाके के विकास के रास्ते खुलेंगे।
फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।






उन्हानी महाविद्यालय की छात्रा ने विश्वविद्यालय में पाया पहला स्थान
-नैंसी है गुढ़ा गांव की निवासी
*********************************************************
**********************************************************************
*********************************
********************************
कनीना की आवाज। उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राएं लगाकर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण लगातार बनी रहती हैं, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार महाविद्यालय की छात्रा नैंसी गुढा ने कला स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर  में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय में अत्यंत ही हर्ष का माहौल बना हुआ है ।  
प्राचार्य डा.विक्रम सिंह  ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय में कार्यरत कर्मठ, महेनती एवं अनुभवी शिक्षकों को दिया है। जिन्होंने अपने  श्रेष्ठ मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशा है। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धि के कारण ही जनसाधारण की अब यह अवधारणा बदल रही है कि सरकारी महाविद्यालयों में प्राइवेट महाविद्यालय की अपेक्षा कम पढ़ाई होती है । इस महाविद्यालय की छात्राओं ने खेलकूद एवं  सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  कहते हुए गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि म्हारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व ही आइआइटी जैम में भी इस महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस महाविद्यालय में नवीनतम संसाधनों द्वारा छात्राओं को ज्ञानार्जन कराया जाता है। महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने नैंसी को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि जो छात्राएं किसी कारणवश  दाखिला नहीं ले पाई  वे किसी भी कार्य दिवस को महाविद्यालय में आकर बची हुई सीटों पर  दाखिला  ले सकते हैं।
फोटो कैप्शन: नैंसी छात्रा।




स्कूल स्तर पर मनाया कल्चरल फेस्ट
-नाटक, एकल नृत्य, समूह नृत्य की दी प्रस्तुति
*********************************************************
**********************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में स्कूल स्तर पर कल्चरल फेस्ट उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में अव्वल रहे विद्यार्थी खंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य सतीश कुमार रहे वही एबीआरसी श्रुति आर्या एबीआरसी विशिष्ट अतिथि रही।
इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार ने कहा कि कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम में केवल विद्यार्थियों में एक विशिष्ट गुण पैदा करते हैं अपितु इस गुण के चलते उनकी अपनी विशेष पहचान बनती है। ये कार्यक्रम एक प्रकार से स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर होते हैं क्योंकि एक्सरसाइज भी हो जाती है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की ताकि भविष्य में उनको अपनी पहचान बनाने में इनका विशेष योगदान मिलेगा। इस मौके पर श्रुति आर्या एबीआरसी ने बताया पर्यावरण पर नाटक, एकल नृत्य, समूह नृत्य, हरियाणवी रागिनी आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थी खंड स्तर पर भाग लेंगे।
 इस मौके पर डा मुंशी राम, राजेश कुमार ककराला, सुनीता प्राध्यापिका, प्रदीप कुमार कंप्यूटर शिक्षक,सूबे सिंह शिक्षक सहित विभिन्न जन मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 05: धनौंदा में नृत्य करती बालिकाएं।


न्यायालय के आदेश पर एक को भगोड़ा घोषित
-न्यायालय में हाजिर न होने पर किया मामला दर्ज
*********************************************************
**********************************************************************
**************************************
***************************
कनीना की आवाज। सुनील नामक आरोपित  न्यायालय द्वारा बुलाये जाने पर भी हाजिर न होने के चलते ही एसडीजेएम कनीना ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया और पुलिस को आदेश दिया कि उसे भगोड़ा घोषित कर मामला दर्ज किया जाए। कनीना पुलिस ने सुनील कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है और भगोड़ा घोषित कर दिया है।



कलवाड़ी से हड़ंपा चोरी
-अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज
*********************************************************
**********************************************************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव कलवाड़ी से श्योताज सिंह नामक व्यक्ति के कुएं से अज्ञात चोर 
हड़ंपा

























चोरी कर ले गया। उन्होंने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाते कहा है कि अपने कुएं पर कलवाड़ी से राता गांव को जाने वाले रास्ते पर हड़ंपा खड़ी कर रखी थी। 31 जुलाई की शाम को जब कुएं पर कृषि कार्यों के लिए गया तो मशीन खड़ी थी लेकिन एक अगस्त को मशीन नहीं मिली। अज्ञात चोर रात को ही उसे उठा ले गया। घटना 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात की है। श्योताज के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, कार्रवाई जारी है।

Tuesday, August 1, 2023

 
बाबूलाल एएफएम सेवानिवृत्त
-स्टाफ ने उन्हें दी विदाई
****************************************
*****************************************************************
***************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना के डीएचबीवीएन के एएफएम बाबूलाल सेवानिवृत्त हो गए।  एसडीओ उमेश वर्मा तथा राजेंद्र नौताना  राज्य प्रधान एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें विदाई दी। बाबूलाल एएफएम 1988 से कनीना में कार्यरत थे और 34 साल 9 महीने की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त हो गए। एसडीओ डीएचबीवीएन उमेश वर्मा ने बताया कि बाबूलाल ईमानदार एवं निष्ठावान रहे हैं। एक सादा समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। समारोह में नरेश कुमार, सज्जन सिंह, सोमदत्त,  ब्रह्मप्रकाश, धर्मपाल, विकास, शंकर लाल, चमन लाल,  सुरेश, राजवीर, कुलदीप, राजेश कुमार, समुद्र सिंह, सुनील कुमार ,भूपेंद्र, सुनील, शिवकुमार ,मोहनलाल मामन आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 12: एएफएम बाबूलाल को विदा करते हुए स्टाफ सदस्य।





 बस स्टैंड के क्षेत्र में डाला जा रहा है भारी कूड़ा कचरा
-बन गया है आफत, अधिकारी देखकर जाते हैं समाधान नहीं कराते
****************************************
*****************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में कूड़ा कचरा एक सबसे बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। दो कूड़ा उठाने की गाड़ियां खराब होने के बाद अब तो आलम यह है कि लोग घरों में कूड़ा रखते हैं और देर सवेर इधर-उधर फेंक जाते हैं। कनीना बस स्टैंड के समक्ष मोलड़नाथ आश्रम के पास दीवार को तोड़कर कूड़ा कचरा इस कद्र डाला हुआ है कि दूर-दराज तक बदबू फैलती जा रही है। आवारा जंतु कुत्ते एवं सूअर घूमते रहते हैं। बस स्टैंड के सामने दीवार को तोड़कर भारी मात्रा में कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। जब कभी इनमें आग लग जाती तो इतना प्रदूषण बढ़ जाता है कि आसपास के दुकानदार दुकान छोड़कर इधर-उधर छिपने को मजबूर हो जाते हैं।  आसपास के निवासी एवं दुकानदार, होटलों की गंदगी सभी यहां पर डाला जाते है। एक और जहां धार्मिक स्थल है वहीं पालीथिन सहित  कचरा डालकर लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।
 राजकुमार समाजसेवी ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कनीना बस स्टैंड इंचार्ज को दो बार लिखित शिकायत दी है, यही नहीं नगरपालिका में भी पहुंचे परंतु नगरपालिका ने यह कहकर मना कर दिया कि उनके क्षेत्राधिकार से बाहर की बात है। आसपास के  राजकुमार ,महेंद्र शर्मा, पूर्ण सिंह पूर्व पार्षद, संतलाल, सुनील कुमार आदि ने बताया कि जब भी मौका लगता है लोग वाहनों से कूड़ा कचरा लादकर लाते हैं और बस स्टैंड की दीवार के ऊपर से फेंक देते हैं। यह बस स्टैंड की दीवार दो बार बनाई जा चुकी है किंतु लोग फिर से दीवार में छेद करके कूड़ा डाल जाते हैं।। यही नहीं पार्कों की दीवारों के पास, जोहड़ों के आसपास तो कूड़ा कचरा डालकर कितने ही लोग अपना स्थान रोकते नजर आते हैं। ऐसे में कूड़ा कचरा सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।
बस स्टैंड के सामने हजारों मण कूड़ा कचरा विशेषकर पालीथिन डाला हुआ है। पास में विलायती कीकर आसपास के लोगों के लिए शौचालय का कार्य कर रहा है। यहां पर कूड़ा डालने से रोकने वाले की खैर नहीं है। कूड़ा डालने वाले दो दो हाथ करने को तैयार हैं। दुकानदार इतनी परेशान है कि वे किसी को कुछ कह नहीं सकते। दुकानदारों ने बताया कि बार-बार मना करने पर उन्हीं के साथ झगड़ना पड़ता है।
पूर्व प्रधान सतीश जेलदार बताते उनके समय में नई गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए खरीदने के लिए पैसे आ गए थे किंतु वो खरीद नहीं सकते थ, प्रशासन ही ये गाड़ियां खरीदेगा। अब तो एसडीएम कनीना प्रशासनिक अधिकारी है किंतु अभी तक कोई नये वाहन नहीं खरीदे गए जिसके चलते कनीना क्षेत्र में जहां भी देखें कूड़ा कचरा इधर-उधर पड़ा मिलता है। यदि कूड़ा कचरा उठाने के लिए गाड़ियां खरीद ली जाए और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था कर दी जाए तो कनीना का सुधार हो सकता है और एक सुंदर कस्बा बन सकता है।
 उधर कनीना बस स्टैंड के सामने डाला गया कचरा लेवल करवाकर विलायती कीकर को हटवा कर यहां मिट्टी डलवाने की मांग की है ताकि यहां बस स्टैंड और आसपास के दर्शनीय स्थलों की शोभा बढ़ सके ।
फोटो कैप्शन 11 एवं 12: बस स्टैंड के सामने पड़े हुए कूड़े कचरे के ढेर।







 समस्या बन रही प्रेशर होर्न
- दुपहिया वाहनों में भी लगवा रखे प्रेशर हार्न
- किसी को बुलाना हो तो भी जोर जोर से बजाते हैं
****************************************
*****************************************************************
**********************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में ही नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में प्रेशर हार्न का प्रचलन बढ़ने लगा है। रास्ते में हो या घर के सामने से गुजरते समय इसे प्रयोग कर समस्या पैदा कर रहे हैं।
 युवा पीढ़ी में तो क्रेज बढ़ा है। लोगों को या दोस्तों को बुलाते हैं तो घर की घंटी न बजाकर  प्रेशर हार्न बजाते हैं। रास्ते में तेजी से चलते हुये कुछ लोग तो प्रेशर हार्न सुनकर कानों पर हाथ रखते हैं या फिर झुंझलाते हैं किंतु वे किसी को कह नहीं पाते हैं।  अनेकों लोग बेहद परेशान देखे गए। यहां तक कि किसी घर के सामने खड़े होकर बार-बार हार्न बजाया जाता है और अपने साथी को याद किया जाता है। अब तो एक नया ट्रेंड आ गया है कि बच्चों को बिठाकर हार्न बजाकर उसे खुश किया जाता है। बच्चा खुश रहे किंतु उस पर बुरा प्रभाव कितना पड़ता है यह बात नहीं जानते हैं। विज्ञान के जानकार बताते हैं कि इस प्रकार के प्रेशर हार्न प्रयोग करने से कानों में बहरापन तो आ ही जाता है स्वभाव चिड़चिड़ा और शरीर को हानि हो जाती है। शरीर में कई रोग पनपने लगते हैं।  विशेषकर युवा पीढ़ी खुद तो जोखिम में रहती है साथ में दूसरों को जोखिम में भी डालते हैं। इस प्रकार के प्रेशर हार्न बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है किंतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
  पुहलिस प्रशासन मूक बनकर देखती रहती है।  पुलिस प्रशासन अगर सख्ती से पेश आए और छोटे वाहनों में प्रेशर हार्न लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करे तो निश्चित रूप से हजारों लोगों का भला हो सकता है, अनेक दुर्घटना घटने से बचा जा सकता है। कितने ही लोगों का चिड़चिड़ापन भी दूर हो सकता है परंतु विज्ञान के जानकार रविंद्र कुमार का कहना है कि प्रेशर हार्न कभी प्रयोग नहीं करना चाहिए। सामान्य हार्न उतना ही प्रयोग करें जितनी जरूरत होती है किंतु हार्न बजाकर लोग खुशी का इजहार करते हैं वो परिणाम बाद में झेलते हैं। बगैर किसी कारण भी हार्न को बजाते पूरे रास्ते जाने की आदत बन गई है। विशेषकर प्रेशर होने वाले लोग तो बेहद परेशान करके रख देते हैं।





 5 दिन लगातार इंजन लगाने से होलीवाला जोहड़ का सड़क मार्ग पर भरा पानी खत्म
-अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक उड़ता है धूल का गुब्बार
 -सांस के रोग होने की बढ़ी संभावना
****************************************
*****************************************************************
********************************
********************************
कनीना की आवाज।। कनीना कस्बे के दो सड़क मार्गों अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक तथा होलीवाला सड़क मार्ग ने बेहद परेशान कर दिया ह। हालांकि मुख्यमंत्री के कनीना में संपन्न जनसंवाद कार्यक्रम से बड़ी आशा थी कि कम से कम इन मार्गों को तो जरूर बनवा दिया जाएगा किंतु उस समय कनीना वासियों को निराशा हाथ लगी जब कोई विकास कार्यों की बात नहीं चलाई गई। वर्तमान में विगत 2 महीनों से कनीना के होलीवाला जोहड़ मार्ग पर भरा हुआ गंदा पानी आखिरकार खत्म दिया गया है। कम से कम  5 दिनों से लगातार इंजन चला जिसके चलते कुछ जोहड़ का पानी कम हुआ है और सड़क मार्ग चलने योग्य बन गया है परंतु चंद बूंदे वर्षा के होते फिर से इसकी हालात पहले जैसी हो  जाएगी। इस मार्ग को ऊंचा उठाने की जरूरत है, वही अटेली टी-प्वाइंट से रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक का मार्ग लोगों के लिए वर्तमान में आफत बना हुआ है यहां उड़ते हुए धूल के गुब्बार परेशानियों का सबब बन गये हैं। हजारों दुकानदार इतने परेशान है कि अपने दुकानों के पर्दे डालकर या शटर आधा बंद करके उसमें बैठे रहते हैं। भारी वाहन भारी संख्या में चलने के कारण भारी मात्रा में धूल के गुबार उड़ते हैं।
 यह सौभाग्य रहा कि मुख्यमंत्री आगमन के समय बारिश नहीं हुई वरना इस सड़क की हालात पहले से भी बुरी होती और प्रशासन की पोल खुल जाती। सड़क मार्ग के दोनों तरफ माटी के ढेर दुकानों के आगे लगा दिए हैं। सड़क मार्ग अस्थाई तौर पर बनाया गया है। अब दुकानदार बेहद परेशान हैं। पहले भी इस सड़क मार्ग को लेकर आंदोलन ज्ञापन दिए, नेता मौके पर पहुंचे, रिजल्ट बार-बार यही बात सुनने को मिलता रहा कि अब टेंडर हो गये हैं, अब खुल गए हैं किंतु सड़क मार्ग बनती नजर नहीं आ रही। उड़ते हुए धूल के गुब्बार को लेकर भी एक बार ज्ञापन दिया था जिसके बाद सड़क मार्ग पर पानी का छिड़काव करने की बात कही थी। पानी का छिड़काव कुछ दिनों तक किया किंतु फिर से सभी वादों को भुला दिया गया है। बहरहाल अभी सड़क मार्ग फिर से लोगों के लिए समस्या बन गया है। इस सड़क मार्ग पर हजारों दुकानदार बैठे हुए हैं जिनमें सांस से संबंधित रोगों का खतरा होने की संभावना बन गई है। वे यहां से दूर कहीं दुकान चलाना चाहते हैं किंतु जाये तो जाये कहां वाली बात लाग हो रही है।
 कनीना के शिवकुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार आदि से बात हुई उन्होंने कहा कि अब तो यहां से दुकानदारी खत्म होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि 5 सालों से इस बदहाल सड़क ने सभी को परेशान करके रख दिया है। कोई सुनने वाला नजर नहीं आता, प्रशासन भी मौन बैठा हुआ है।  क्षेत्रवासी पल पल निहार रहे है कि कब सड़क निर्माण शुरू हो। बेशक सड़क बन भी जाये किंतु होटलों, दुकानों एवं घरों आदि से निकलने वाले गंदे नाले एवं नालियों का जब तक प्रबंध नहीं होता है  और यह सड़कों पर आकर गिरता रहेगा तो सड़क मार्ग कुछ दिनों में ऐसे ही मिलेंगे।
जितेंद्र, भूपेंद्र सिंह, सत्यनारायण आदि ने बताया की सड़क मार्ग को लेकर अब कोई समाधान नजर नहीं आता। इस सड़क मार्ग ने पिछले 5 सालों से जितना दर्द दुकानदारों को दिया है, आवागमन वालों को दिया है उतना किसी दुश्मन ने भी नहीं दिया होगा। दुर्घटनाएं घटी है परंतु कोई सुनने वाला नहीं है। अब तो पीडब्ल्यूडी इस सड़क निर्माण का कब निर्माण करवा पाती है भविष्य के गर्भ में छुपा है परंतु लोगों का जीना मुहाल हो गया है और पल पल दुखी और मायूस नजर आते हैं।
 फोटो कैप्शन 07 और 10: उड़ते हुए धूल के गुब्बार और गुजरते हुए भारी वाहन






एसडी स्कूल ककराला में आयोजित हुई विज्ञान प्रतियोगिता
****************************************
*****************************************************************
*****************************************
***********************
कनीना की आवाज। स्वामी दयानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को छह टीमों में विभाजित किया गया। जिसके नाम क्रमश: बिग डिप्पर, हन्टर, ओरियन, पोलस्टार, गे्रट बे्रयर ओर एटलेस रखा गया। इस प्रतियोगिता में पांच दौर चले। पोलस्टार सदन प्रथम रहा। पोलस्टार सदन के जोया , वैश्वी, नैतिक, नक्ष, जीवेश व समृद्धि ने सभी प्रश्नों के सही जवाब देकर अपना सदन को प्रथम स्थान दिलाया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, ज्ञान में वृद्धि करना था।
विद्यालय के निदेशक जगदेव ने बच्चों को विज्ञान का महत्व समझाते हुए उनमें उत्साह जगाया व मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश , सीईओ  आरएस यादव, उप-प्राचार्य पी एस यादव, सीएओ नरेन्द्र यादव, सुनिल यादव, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र सिह , स्नेह, इन्दु गेरा व अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 08: एसडी स्कूल में प्रश्रोत्तरी का नजारा।






फव्वारा तोड़कर भागा चोर, पकड़कर किया पुलिस के हवाले
-बाइक पर सवार होकर आया था चोर
****************************************
*****************************************************************
****************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव ककराला में विक्रम सिंह के खेत से एक चोर फव्वारा चोर कर भागने लगा किंतु उसे पकड़ लिया गया तथा पुलिस के हवाले कर दिया गया। विक्रम ककराला निवासी ने पुलिस में कहा है कि वे रोजाना घर से बाहर निकल कर बाजरे की खेत की तरफ जाता है। जब रविवार की शाम को बाजरे खेत की ओर गया तो एक व्यक्ति फव्वारा तोड़ते हुए देखा और आवाज लगाई तो चोर वहां से फव्वारा नलकी सहित फव्वारा लेकर,एक बाइक पर सवार होकर भागने लगा। विक्रम दौड़कर चोरी करके भाग रहे मोटरसाइकिल सवार के आगे आ गया। चोर को रोकने की कोशिश की चोर बाइक छोड़कर भागने लगा। आवाज लगाने पर राहगीर इक_े हो गए। उस व्यक्ति के पास चोरी किए हुए दो फव्वारा नलकी सहित मिले। उसकी मोटरसाइकिल नंबर नोट कर लिया तथा नाम पूछने पर विनय धनौंदा निवासी बताया। पुलिस को पीड़ित ने फोन पर शिकायत की। पुलिस के आने पर चोर को उनके हवाले कर दिया। पुलिस चोर अपने साथ ले गई विक्रम के बयान पर चोर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।






ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 142वें दिन रहा जारी
-मांग के लिए अडिग हैं ग्रामीण
****************************************
*****************************************************************
*******************************
*********************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 142वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता चेयरमैन सतपाल पोता ने की।
धरना कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि आज धरने को 142 दिन हो गए, उनकी मांग पूरी न होने से गर्मी और उमस से लोगों में आक्रोश है। फिर भी हम  शांतिपूर्वक ढंग से  धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। जब तक सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत - सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है,तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
 संघर्ष समिति के सदस्य मास्टर विजय  सिंह सेहलंग ने बताया कि सरकार ने अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए कोई काम शुरू नहीं किया है। सरकार लोगों की पीड़ा को समझें और जल्द कट का काम शुरू करवाएं। संघर्ष समिति के सदस्य नरेंद्र शास्त्री छिथरौली ने बताया कि सरकार धरने पर बैठे लोगों की परेशानी को समझे ढ्ढ मांग जायज है और सरकार को जल्द से जल्द इस कट को  बनाना चाहिए, तभी इलाके का विकास होगा।
इस मौके पर दाताराम,  डॉ लक्ष्मण सिंह, हंस कुमार, शेर सिंह,  पहलवान रणधीर सिंह, पहलवान धर्मपाल सिंह, तेज सिंह प्रधान नौसवा,मनोज कुमार, मास्टर विजयपाल, सूबेदार हेमराज,
 कृष्ण प्रधान,  सूबे सिंह,   बाबूलाल,  वेद प्रकाश, प्यारेलाल,  कृष्ण कुमार ,  प्रधान राम सिंह,   सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, नंबरदार लोकेंद्र सिंह,रामकुमार  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 09: बाघोत-सेहलंग के बीच धरने पर बैठे ग्रामीण।































अटेली हलके का पन्ना प्रमुख सम्मेलन रविवार को
****************************************
*****************************************************************
***********************************
*****************************
कनीना की आवाज। सभी अटेली हलके के प्रत्येक गांवों के वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुख भाजपा सदस्यों का सम्मेलन नई अनाज मंडी अटेली में 06 अगस्त रविवार को सुबह होगा।  सम्मेलन में मुख्य अतिथि सीताराम यादव विधायक अटेली होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज (पोता) पूर्व महामंत्री भाजपा कनीना मंडल एवं ग्रीवेंस कमेटी सदस्य ने जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जनों एवं पदाधिकारियों के पहुंचने की अपील की।