Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, September 3, 2023

 

राज्य स्तरीय माता तारामनी देवी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डा होशियार सिंह कनीना
-प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ राष्ट्रीय शिक्षकों का समागम
*******************************************************************
******************************************************************************
****************************************
****************************
कनीना की आवाज। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय माता तारामनी देवी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया  जिसमें कनीना के डा होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कनीना निवासी डा होशियार सिंह यादव हरियाणा राज्य शिक्षक पुरस्कार सहित सैकड़ों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। दो बार राज्यपाल हरियाणा से सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अपितु 36 पुस्तकों की रचना करने पर भी राज्यपाल द्वारा नारद पुरस्कार से सम्मानित हजो चुके हैं वहीं हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकुला द्वारा भी दो पुस्तकें अनुमोदित की जा चुकी हैं।
इस विषय में जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करती है। नारनौल यादव धर्मशाला में राज्य स्तरीय शिक्षक समागम का आयोजन किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वी पी यादव उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. लाल चंद जोशी ने की। इसके आलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजकुमार यादव एडवोकेट राता वाले, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट  वक्ता के तौर पर हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. नीरज कर्ण सिंह उपस्थित रहे। कुशल मंच संचालन डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र में अनूठे कार्य करने वाले हरियाणा के 16 जिलों से 33 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके आलावा एमबीबीएस, आईआईटी , सीए आदि में सफल होने वाले इतने ही बच्चों को भी यह सम्मान प्रदान किया गया।
 समारोह में बोलते हुए चेयरमेन डा. वीपी यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. लाल चंद जोशी, विशिष्ट अतिथि डॉ, राजकुमार यादव एडवोकेट, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व संगोष्ठी में शिक्षा और शिक्षक विषय पर हुआ मंथन।
ट्रस्टी राकेश शर्मा और सचिव मनोज आफरिया ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में शिक्षा और शिक्षक के लिए वर्तमान परिदृश्य में चुनौतियां विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया  जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने व्याख्यान दिया।
16 जिलों के 33 शिक्षक सम्मानित -
 ट्रस्टी भीमसेन शर्मा एवं नरोतम सोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय माता तारामनी देवी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक शिक्षक पहुंचे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त सोनीपत से अंजू दहिया, करनाल  से विज्ञान अध्यापिका ललिता कुमारी और प्रवक्ता हरिओम शर्मा,  पानीपत से नेहा कुमारी, फरीदाबाद से वेद प्रकाश गौड़, जींद से डा. जगदीप राही और संतरों रानी, नूंह - मेवात से प्रवक्ता अजीत कुमार, हसमत अली, रामकिशन यादव, पलवल से कपिल देशवाल और पवन पांचाल, रोहतक से संजय कुमार चोपड़ा और नरेश कुमार, कुरूक्षेत्र से विकास शर्मा, अमरजीत पांचाल और राज कुमार, रेवाड़ी से सहायक प्रोफेसर डॉ. रेखा गर्ग, अध्यापक सत्य प्रकाश बावल, कृष्ण भारद्वाज नाहड़, किरण यादव पुंसिका, हिसार से शिक्षक नन्द किशोर यादव और प्रवक्ता संदीप शर्मा , महेंद्रगढ़ से प्राचार्य इंद्र कुमार , डॉ. होशियार सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव भिवानी से डॉ. सुरेश भारद्वाज, दादरी से शिक्षक हरपाल आर्य,  गुरुग्राम से प्राचार्य डॉ. स्नेहलता मान, सविता रानी (डाइट गुरुग्राम ) चंचल शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, और सविता रानी तहलान, राजस्थान बहरोड़ से प्रियंका यादव को यह सम्मान मिला।
नेशनल सेलिब्रेटी रहे आकर्षण का केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा और ट्रस्टी जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि समारोह में एक साथ 5 राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त अध्यापक उपस्थित रहे।जिनमें बसरुदीन खान, राजेश भारद्वाज, मनोज लाकड़ा, डॉ. ममता पालीवाल और अंजू दहिया नारनौल क्षेत्र प्रथम बार एक साथ किसी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके आलावा डॉ. रामनिवास मानव, विपिन शर्मा ने भी अपने विचार  व्यक्त किये।
यह रहे उपस्थित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सचिव योगेन्द्र यादव, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज , भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, हरिकिशन गौड़, नरोतम सोनी, बंसी लाल, अमित शर्मा, मुकेश दहिया, दिनेश शर्मा सचिव , दिनेश कौशिक, गोबिंद शर्मा, केके शर्मा, अरुण शर्मा, विजय शर्मा, लोकेश शर्मा, दीपक, संयम, कौशल शर्मा, अजय शर्मा, सुभाष कश्यप, मीना शर्मा, अनुपमा, डॉ. रामनिवास यादव, रवीना सोनी, वीरेंद्र शास्त्री, बेगराज गोयल, परमानन्द दीवान, राम सिंह मधुर, हंसराज गुर्जर बिजेंद्र कुमार और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: डा होशियार सिंह को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित करते हुए अतिथिगण।








 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए कृष्ण कुमार भारद्वाज
-प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने किया सम्मानित
*******************************************************************
******************************************************************************
****************************************
****************************
कनीना की आवाज। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय माता तारामनी देवी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया  जिसमें कनीना के डा कृष्ण कुमार भारद्वाज  विज्ञान अध्यापक नाहड़ को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करती है । इसी कड़ी में  नारनौल यादव धर्मशाला में राज्य स्तरीय शिक्षक समागम का आयोजन किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वी पी यादव उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. लाल चंद जोशी ने की। इसके आलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजकुमार यादव एडवोकेट राता वाले, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट  वक्ता के तौर पर हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. नीरज कर्ण सिंह उपस्थित रहे। कुशल मंच संचालन डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र में अनूठे कार्य करने वाले हरियाणा के 16 जिलों से 33 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके आलावा एमबीबीएस, आईआईटी , सीए आदि में सफल होने वाले इतने ही बच्चों को भी यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में बोलते हुए चेयरमेन डॉ. वीपी यादव ने कहा कि
शिक्षक वह शख्शियत है, जो अपने सभी विद्यार्थियों पर ज्ञान की छांव हमेशा बनाए रखता है। एक अच्छा शिक्षक एक अच्छा शिष्य तैयार करता है, उसका प्रथम दायित्व समाज निर्माण कि दिशा और दशा तय करना है।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. लाल चंद जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यापक राष्ट्र की नींव से लेकर कंगूरे तक का सृजन करने वाला होता है। उसका सम्मान सम्पूर्ण मानवता का सम्मान है।
विशिष्ट अतिथि डॉ, राजकुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि हमारे जीवन को सफल बनाने के लिए हम अपने शिक्षकों का जितना आभार प्रकट करें उतना ही कम है। ट्रस्ट की यह परम्परा सांस्कृतिक मूल्यों को संचरित करती है।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन को निखारने और तराशने मे शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है ,जो न सिर्फ हमे सही राह दिखाते बल्कि मानवीय के रूप में स्थापित होने में भी सहायता देते है। उन्होंने बालिका शिक्षा और महिलाओ के सम्मान को लेकर सरकार की प्रतिबद्धत्ता और मंशा को व्यक्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्य भर से पहुंचे शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श उदाहरण बन रहा है। शिक्षा क्षेत्र में सुधार और शिक्षकों नवीन प्रयासों से हम नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। यह शिक्षकों के परिश्रम का फल है
संगोष्ठी में शिक्षा और शिक्षक विषय पर हुआ मंथन।
ट्रस्टी राकेश शर्मा और सचिव मनोज आफरिया  ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में शिक्षा और शिक्षक के लिए वर्तमान परिदृश्य में चुनौतियां विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया  जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविध्यालय के प्रोफेसर डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित  करते हुए कहा कि सामाजिक जीवन में हमेशा शिक्षकों ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। यह देश शिक्षकों की कुर्बानियों का साक्षी रहा है उन्होंने कहा कि बदली हुई परिस्थितियों के मुताबिक शिक्षा को ढालने के लिए शिक्षकों को पुनरवलोकन की आवश्यकता है।
16 जिलों के 33 शिक्षक सम्मानित-----  ट्रस्टी भीमसेन शर्मा एवं नरोतम सोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय माता तारामनी देवी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक शिक्षक पहुंचे द्य इनमे शिक्षा का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान और राज्य शिक्षक सम्मान लेने वाले भी अनेक शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त सोनीपत से अंजू दहिया, करनाल  से विज्ञान अध्यापिका ललिता कुमारी और प्रवक्ता हरिओम शर्मा,  पानीपत से नेहा कुमारी, फरीदाबाद से वेद प्रकाश गौड़, जींद से डा. जगदीप राही और संतरों रानी, नूंह - मेवात से प्रवक्ता अजीत कुमार, हसमत अली, रामकिशन यादव, पलवल से कपिल देशवाल और पवन पांचाल, रोहतक से संजय कुमार चोपड़ा और नरेश कुमार, कुरूक्षेत्र से विकास शर्मा, अमरजीत पांचाल और राज कुमार, रेवाड़ी से सहायक प्रोफेसर डॉ. रेखा गर्ग, अध्यापक सत्य प्रकाश बावल, कृष्ण भारद्वाज नाहड़, किरण यादव पुंसिका, हिसार से शिक्षक नन्द किशोर यादव और प्रवक्ता संदीप शर्मा , महेंद्रगढ़ से प्राचार्य इंद्र कुमार , डॉ. होशियार सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव भिवानी से डॉ. सुरेश भारद्वाज, दादरी से शिक्षक हरपाल आर्य,  गुरुग्राम से प्राचार्य डॉ. स्नेहलता मान, सविता रानी (डाइट गुरुग्राम ) चंचल शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, और सविता रानी तहलान, राजस्थान बहरोड़ से प्रियंका यादव को यह सम्मान मिला द्य
नेशनल सेलिब्रेटी रहे आकर्षण का केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा और ट्रस्टी जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि समारोह में एक साथ 5 राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त अध्यापक उपस्थित रहे जो कि आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें 2018 का  राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाले बसरुदीन खान, 2019 का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाले राजेश भारद्वाज, 2020  का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाले मनोज लाकड़ा, 2021 का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाली  डॉ. ममता पालीवाल और 2022  का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाली अंजू दहिया नारनौल क्षेत्र प्रथम बार एक साथ किसी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके आलावा राज्य शिक्षक सम्मान पाने वाले 10 शिक्षक, स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति मैडल लेने वाले शिक्षक, साहित्य अकादमी से पुरस्कृत शिक्षक भी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। इसके आलावा डॉ. रामनिवास मानव, विपिन शर्मा ने भी अपने विचार  व्यक्त किये।
यह रहे उपस्थित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सचिव योगेन्द्र यादव, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज , भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, हरिकिशन गौड़, नरोतम सोनी, बंसी लाल, अमित शर्मा, मुकेश दहिया, दिनेश शर्मा सचिव , दिनेश कौशिक, गोबिंद शर्मा, के के शर्मा, अरुण शर्मा, विजय शर्मा, लोकेश शर्मा, दीपक, संयम, कौशल शर्मा, अजय शर्मा, सुभाष कश्यप, मीना शर्मा, अनुपमा, डॉ. रामनिवास यादव, रवीना सोनी, वीरेंद्र शास्त्री, बेगराज गोयल, परमानन्द दीवान, राम सिंह मधुर, हंसराज गुर्जर बिजेंद्र कुमार और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: कृष्ण कुमार भारद्वाज को सम्मानित करते हुए।





बाजरे की कटाई में व्यस्त होने के बावजूद भी 175वें दिन जारी रहा धरना
*******************************************************************
******************************************************************************
*************************************
*******************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चित्कालीन धरना 175वें दिन जारी रहा धरने की अध्यक्षता डॉक्टर लक्ष्मण सिंह  -सेहलंग  ने की।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष   विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 175 दिन हो गए हैं ।  गर्मी बढ़ रही है, किसान बाजरे की कटाई में लगे हुए हैं, समय निकालकर धरने पर भी अपना योगदान दे रहे हैं। किसान केंद्र सरकार के भरोसे धरना स्थल पर बैठे हुए हैं कि  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक धरातल पर कट का काम शुरू नहीं हुआ है ।
 संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने बताया कि धरना स्थल पर बुजुर्ग  किसानों को यह बताया गया कि केंद्र सरकार के द्वारा हमें आश्वासन मिल गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्दी शुरू होने वाला हैढ्ढ किसानों को बड़ी खुशी हुई, लेकिन अब तक कट का काम शुरू नहीं हुआ है ढ्ढ किसानों का निराश होना स्वाभाविक है।
 पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा बाघोत ने बताया कि  केंद्र सरकार को इस क्षेत्र की मांग को जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहिए। 50 गांवों की यह जायज मांग है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बन जाने के बाद इस इलाके के विकास के सभी रास्ते खुल जाएंगे।
 नंबरदार लोकेंद्र सिंह पोता ने बताया कि केंद्र सरकार  धरना स्थल पर बैठे किसानों के दर्द और उनकी पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू करवाया जाए।
इस मौके पर मास्टर विजय सिंह,  महेंद्र सिंह, बलवान सिंह, रणधीर सिंह,नरेंद्र शास्त्री, राजेश सिंह, विजय सिंह, राम भक्त , दाताराम, वेद प्रकाश ,पूर्व उपसरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल सिंह, बाबूलाल, मनोज कुमार,मुंशी राम, कृष्ण कुमार पंच, पूर्व सरपंच सतवीर,रामभज, सूबेदार हेमराज,सुरेंद्र सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार,सत्य प्रकाश , रोशन लाल,भरत सिंह कमांडो ,राम भक्त, दाताराम , मुंशी राम,  प्यारे लाल,सीताराम ,जय सिंह पंच  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो साथ है







धनौंदा के प्रज्ज्वल अग्रवाल को उत्तरप्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज हुआ चयन
-गांव धनौंदा में खुशी का माहौल
*******************************************************************
******************************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौन्दा निवासी प्रज्ज्वल अग्रवाल के उत्तरप्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज चयनित होने पर उनके पैतृक गांव तथा पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर इकट्ठे होकर गांव के होनहार बेटे के जज बनने पर लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।
 इस मौके पर  पूर्व चेयरमैन रतनसिंह, अतरलाल, सरपंच बिन्नू देवी के प्रतिनिधि बीर सिंह, जगदीश अग्रवाल, कैलाश सेठ, सुनिल पंच, घनश्याम पंच, किशनपाल, मुख्याध्यापक सूरत सिंह ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि गांव के होनहार छात्र प्रज्ज्वल अग्रवाल के उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में जज के पद पर चयन होने पर पूरे गांव में अपार खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि प्रज्ज्वल अग्रवाल के पिता चैनसुख टनकपुर (उत्तराखंड) में व्यापार करते हैं तथा माता मंजू गृहणी है। प्रज्ज्वल के ताऊ रोहताश कुमार अग्रवाल भी अपने समय के प्रतिभावान होनहार छात्र रहे हैं। ग्रामीण जल्दी ही कार्यक्रम बनाकर अपने लाडले को सम्मानित करने के लिए गांव में सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। इससे गांव के बच्चों को भी आगे बढऩे की सीख मिलेगी।
फोटो कैप्शन: प्रज्ज्वल अग्रवाल।



मंत्री समक्ष रखे गांवों की पंचायतों ने अपने-अपने मांग पत्र -रामबास- ककराला में मंत्री डॉ बनवारी लाल का संपन्न हुआ जन संवाद कार्यक्रम
*******************************************************************
******************************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। डा. बनवारी लाल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का कनीना उप-मंडल के गांव रामबास एवं ककराला में जल संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न गांवों की पंचायतों ने अपने-अपने मांग पत्र सौंपे।
 सरपंच ग्राम पंचायत भडफ़ ने मांग पत्र में कहा कि गांव में स्वास्थ्य संबंधी कोई सुविधा नहीं है। 5000 के करीब की आबादी का गांव है। वृद्ध व्यक्ति व गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कपूरी गांव जो पास में लगता है वहां भी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। कपूरी की जनसंख्या लगभग 2000 के करीब है। दोनों गांवों की कुल जनसंख्या 7000 के करीब है। स्वास्थ्य विभाग के नियम अनुसार दोनों गांव की जनसंख्या मिलाकर देखा जाए तो उप स्वास्थ्य केंद्र बन सकता है। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। सरपंच भडफ़ ने कुछ मांगे स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी जिनमें नए बोरवेल जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाने, बोरवेल पर वाल्व सिस्टम लगाने, बैंक किस सुविधा न होने पर कारपोरेशन बैंक की शाखा उपलब्ध करवाने, लाइब्रेरी बनवाए जाने, अंबेडकर भवन का निर्माण करवाने, बीसी की चौपाल बनवाने तथा खेल स्टेडियम आदि बनवाने की मांग रखी। उधर आईसीटीएम सोशल ग्रुप ने मोड़ी में बेसहारा अनाथ दिव्यांग लोगों के लिए शांतिकुंज आश्रम में बिजली कनेक्शन एवं पानी की सुविधा प्रदान करने की मांग की और ज्ञापन भी सौंपा। उधर ग्राम पंचायत शादीपुर ने भी अपनी मांग पत्र यहां सौंपा जिसमें बीपीएल कालोनी के रास्ते को पक्का करवाने, अंबेडकर वहां आंगनबाड़ी बनवाए जाने, शादीपुर से राजावास गांव की सीमा तक 1260 फीट लंबाई तथा 27 फीट चौड़ाई है इसे टाइलों से पक्का करने की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा।
 उधर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति कनीना ने अंबेडकर भवन बनाने की मांग की और मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा। कनीना कि अनुसूचित जाति के सदस्यों ने उनके पानी के बिल माफ करने की मांग करते मांग पत्र सौंपा और कहा कि 2011 में इंदिरा गांधी पर जल योजना के तहत 200 लीटर की पानी की टंकी और पेयजल कनेक्शन मुफ्त दिए थे। 10 वर्ष के बाद विभाग द्वारा सभी के घरों में 13000-13000 का बिल थमा दिया। इस बारे में विभाग को लिखा किंतु कोई प्रभाव नहीं पड़ा और यह बिल अब 20-20 हजार रुपए हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 28 जुलाई 2023 के कनीना में जन संवाद कार्यक्रम में यह मांग पत्र रखा था और उन्होंने बकाया बिलों पर जुर्माना और ब्याज माफ करने की घोषणा की थी। उन्होंने सामान्य वर्ग के लिए 40 रुपये और अनुसूचित जाति के परिवारों के 20 रुपये प्रतिमाह बिल चुकाने की घोषणा की थी किंतु यह घोषणा अभी तक लागू नहीं हो पाई। इसे लागू करने की उन्होंने मांग की। इस मौके पर विधायक सीताराम यादव एवं एसडीएम कनीना सुरेंद्र भी मौजूद रहे। मंत्री ने समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिये।
फोटो कैप्शन 5: मंत्री को मांग पत्र सौंपती विभिन्न पंचायतों के सदस्य।








जनसंवाद कार्यक्रमों में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल के समक्ष उभरकर आई नागरिकों के दिल की आवाज
--परिवार पहचान पत्र ने गरीब व असली हकदार को हक दिया : डॉ बनवारी लाल
*******************************************************************
******************************************************************************
**************************************
******************************
कनीना की आवाज। जनसंवाद कार्यक्रमों में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल के समक्ष नागरिकों के दिल की आवाज उभरकर आई। नागरिक बोले, मंत्री जी। इस पोर्टल ने हम गरीबों को हक दिया है, इसे जारी रखना।
मंत्री जी। इस पोर्टल ने हम गरीबों को हक दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस व्यवस्था को लागू करके पारदर्शी तरीके से असली हकदार को हक देने का कार्य किया है। यह व्यवस्था इसी प्रकार बनी रहनी चाहिए। हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने जब लोगों से पूछा कि आनलाइन पोर्टल और परिवार पहचान पत्र जैसी व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाए या इसे बंद कर दिया जाए, तो हर जगह ग्रामीणों ने एक ही सुर में इसे जारी रखने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर कहा कि अगर यह व्यवस्था बंद हुई तो दोबारा से भेदभाव शुरू हो जाएगा और गरीबों का हक मारा जाएगा।
डॉ बनवारी लाल ने अटेली हलके के  रामबास व ककराला में जन संवाद कार्यक्रमों में नागरिकों से रूबरू होकर हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक ले रहे थे। इस मौके पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार बिना भेदभाव अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रही है। इस अंत्योदय के सिद्धांत को लागू करने में तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। यह ऑनलाइन पोर्टल का ही नतीजा है कि आज बिना किसी भेदभाव गरीबों को योजनाओं का फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि बिना किसी भेदभाव गरीबों को योजनाओं का फायदा मिले। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद व्यवस्थाओं में परिवर्तन हुआ है। अब योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है। इस मौके पर उन्होंने मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत कलश में मिट्टी डालकर शहीदों को नमन किया। इसके अलावा नागरिकों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, कनीना ब्लॉक समिति अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, चेयरमैन छोटेलाल व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03 व 04: जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम जन की समस्या सुनते हुए मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ।








गोगा पीर की छड़ी घूमने लगी
-गोगा पर्व 08 सितंबर को
*******************************************************************
******************************************************************************
*************************************
*******************************
कनीना की आवाज। गोगा पीर की छड़ी को कनीना में घूमते एक माह होने को है। यह छड़ी गोगा पर्व के पास आने पर ही दिखाई पड़ती है। करीब 50 फुट ऊंची गोगा पीर की मुबारक देने वाली छड़ी को चंद एक जाति विशेष के लोग घर घर ले जाते हैं।
   वर्षों से कनीना में एक जाति विशेष के लोग जिनमें प्रवीण मलिक, विजय की टोली जाहर वीर गोगा पर्व नजदीक आने पर गोगा छड़ी को कनीना में घूमाने लग जाते हैं जिसे जाहर वीर को घोड़ा नाम से जाना जाता है। जो इस ओर इंगित करते हैं कि अब गोगा पर्व नजदीक आ पहुंचा है। करीब 50 फुट ऊंची यह गोगा की छड़ी अति मेहनत से बनाई हुई है। इस छड़ी में एक बड़े बांस पर मोर पंख, रंगीन वस्त्र,गोटा आदि से सजाकर गोगा पीर की छड़ी बनाते हैं। गोगा पर्व से दो माह पूर्व ही इस छड़ी को लेकर पांच सात जनों की एक टोली, ढोल और ताशों के साथ नृत्य करती द्वार-द्वार तक पहुंचती है और छड़ी की मुबारक देते हैं।
 जहां गोगा की छड़ी अति मनमोहक होती है वहीं छड़ी के साथ गीत एवं भजन करती टोली भी अति सुंदर लगती है। इस छड़ी को देखने के लिए बच्चों की भारी भीड़ जमा हो जाती है वहीं घर घर के द्वार पर जाने पर घर के दरवाजे खोलकर इसका स्वागत किया जाता है। इस छड़ी के आने के पीछे मुबारकवाद देना होता बदले में प्रत्येक घर से इन्हें कुछ दान दक्षिणा दी जाती है।  
उन्होंने बताया कि इस छड़ी का हर वर्ष शृंगार किया जाता है तथा गलियों में लेकर जाते हैं। इस छड़ी को हर वर्ष जाहर वीर गोगा स्थल गोगामेड़ी भी ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों वर्षों से उनके पूर्वज यह छड़ी यूं ही गली गली ले जाया करते थे जो आज भी चली आ रही है।
फोटो कैप्शन 01 एवं 02: गोगा पर्व की मुबारक देने वाली छड़ी।




सिलेंडर बुक किया ही नहीं





















और घर पर आ गया
*******************************************************************
******************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू के घर बगैर बुक किया ही कुकिंग गैस सिलेंडर घर पर आ गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने तथा उनके परिवार में कोई गैस सिलेंडर बुक नहीं किया किंतु जब कुकिंग गैस सिलेंडर का मैसेज आया तो चकित हुआ कि उनका गैस सिलेंडर किसने बुक कर दिया है और इस प्रकार उनका कुकिंग गैस सिलेंडर घर पर आ गया है। वह इस बात का पता लग रहे हैं कि कहीं कोई उनके खाते या नंबर पर सेंधमारी तो नहीं कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों से बताया कि कितनी आश्चर्यजनक बात है कि सिलेंडर बुक करवाने के बाद ही सिलेंडर घर पर आता है किंतु उन्होंने सिलेंडर बुक की नहीं करवाया फिर भी उनके घर पर सिलेंडर आ गया है।

Saturday, September 2, 2023

 

गोगा पीर की छड़ी-2023 घूमने लगी
-गोगा पर्व को करती है इंगित
****************************************************
****************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। गोगा पीर की छड़ी को कनीना में घूमते एक माह होने को है। यह छड़ी गोगा पर्व के पास आने पर ही दिखाई पड़ती है। करीब 50 फुट ऊंची गोगा पीर की मुबारक देने वाली छड़ी को चंद एक जाति विशेष के लोग घर घर ले जाते हैं।
   वर्षों से कनीना में एक जाति विशेष के लोग जिनमें प्रवीण मलिक, विजय की टोली जाहर वीर गोगा पर्व नजदीक आने पर गोगा छड़ी को कनीना में घूमाने लग जाते हैं जिसे जाहर वीर को घोड़ा नाम से जाना जाता है। जो इस ओर इंगित करते हैं कि अब गोगा पर्व नजदीक आ पहुंचा है। करीब 50 फुट ऊंची यह गोगा की छड़ी अति मेहनत से बनाई हुई है। इस छड़ी में एक बड़े बांस पर मोर पंख, रंगीन वस्त्र,गोटा आदि से सजाकर गोगा पीर की छड़ी बनाते हैं। गोगा पर्व से दो माह पूर्व ही इस छड़ी को लेकर पांच सात जनों की एक टोली, ढोल और ताशों के साथ नृत्य करती द्वार-द्वार तक पहुंचती है और छड़ी की मुबारक देते हैं।
 जहां गोगा की छड़ी अति मनमोहक होती है वहीं छड़ी के साथ गीत एवं भजन करती टोली भी अति सुंदर लगती है। इस छड़ी को देखने के लिए बच्चों की भारी भीड़ जमा हो जाती है वहीं घर घर के द्वार पर जाने पर घर के दरवाजे खोलकर इसका स्वागत किया जाता है। इस छड़ी के आने के पीछे मुबारकवाद देना होता बदले में प्रत्येक घर से इन्हें कुछ दान दक्षिणा दी जाती है।  
उन्होंने बताया कि इस छड़ी का हर वर्ष शृंगार किया जाता है तथा गलियों में लेकर जाते हैं। इस छड़ी को हर वर्ष जाहर वीर गोगा स्थल गोगामेड़ी भी ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों वर्षों से उनके पूर्वज यह छड़ी यूं ही गली गली ले जाया करते थे जो आज भी चली आ रही है।
फोटो कैप्शन 12 एवं 13: गोगा पर्व की मुबारक देने वाली छड़ी।





आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
-नेताजी मेमोरियल क्लब में हुई बैठक
****************************************************
****************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। आशा वर्कर की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल 26वें दिन में प्रवेश कर गई। अपनी मांगों को लेकर कमलेश स्याना, रेखा पड़तल की अध्यक्षता ये लोग नेताजी मेमोरियल क्लब में इक_ा हुए और अंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया। 28 अगस्त को भी विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रही थी तो यमुनानगर की आशा वर्कर्स पारुल को व राज्य के नेता सुरेखा सहित सैकड़ों आशा वर्कर्स को गिरफ्तार किया कर लिया। उनका आरोप है कि पुलिस बस में बिठाकर बस को घूमाते रहे, पानी की मांग करने के बाद भी बस नहीं रोक पानी नहीं पीने के कारण पारुल की तबीयत खराब हो गई और पारुल की मौत हो गई। जिसके कारण आशा वर्कर्स में जबरदस्त रोष है। प्रदर्शन करते हुए मांग की कि पारुल के परिवार को 20 लाख रुपये एवं मुआवजा दिया जाए व परिवार के लिए एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सरकार आशा वर्कर्स की मांगों का उन्हें वार्ता के लिए बुलाकर जल्दी समाधान करें ।
2018 के बाद महंगाई कई गुणा बड़ी है लेकिन आशा वर्कर के मानदेय में कोई  बढ़ोतरी नही हुई है लेकिन इन 5 सालों में आशा वर्कर के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आशा वर्कर्स यूनियन सरकार से मांग करती है कि आशा वर्कर के वेतन में बढ़ोतरी की जाए, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिए जाएं तथा आशा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इस मौके पर कमलेश दौंगडा, पिस्तो रोहतास गोठवाल, कामरेड महावीर व शिव कुमार राज्य के उप-प्रधान प्रवेश आदि ने  संबोधित किया।
फोटो कैप्शन 01: अपनी मांगों कें समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आशा वर्कर।







वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर एक कार्यशाला का हुआ आयोजन
-शिक्षा विकास का बीजारोपण का एक सशक्त माध्यम
****************************************************
****************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कनीना द्वारा वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में किया गया। न्यायाधीश ने किया स्कूल प्रांगण में किया पौधारोपण भी किया।
कार्यशाला में कनीना की उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं कनीना विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन मेनका सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही।
उन्होंने इस अवसर पर उपमंडल की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों ,शिक्षकों व पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अदालतों में आपसी झगड़ों के कारण काफी दबाव बढ़ा है अगर वैकल्पिक विवाद समाधान पर हम ध्यान केंद्रित करें तो अधिकांश परिवादों का निपटान अदालत से बाहर ही किया जा सकता है व इस  निदानात्मक प्रक्रिया से  लाखों टूटते परिवारों को बचाया जा सकता है। घरों में खुशहाली लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे हम समाज में विकास का बीजारोपण कर सकते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने की तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने घरों में माहौल खुशनुमा रखें तथा अपनी खुशियां बच्चों के साथ बाटें। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से से अपील की कि वे भारतीय दर्शन वसुधैव - कुटुंबकम को ध्यान में रखते हुए अपने परिवारों के बिखराव को रोकें तथा समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करें ।
इस अवसर पर कनीना विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थ अधिवक्ता मीनाक्षी यादव ने कहा कि अगर किसी भी परिवार में आप को कानूनी सहायता चाहिए या पारिवारिक विवाद को सुलझाने में कोई कानूनी मदद चाहिए तो इसके लिए प्राधिकरण के पास पूरी व्यवस्था है तथा आपको उचित मार्गदर्शन तथा पर्याप्त समाधान मिल सकता है।
कार्यक्रम में कनीना शहर के थाना प्रबंधक कमलदीप सिंह ,थाना सदर के अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ,कनीना बार के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी ,मध्यस्थ अधिवक्ता नरेश यादव आंगनवाड़ी सुपरवाइजर जग्गो यादव,सुपरवाइजर सुमन देवी ,अंग्रेजी अध्यापक संदीप कुमार ,एसएमसी प्रधान सावित्री देवी ,एसएमसी सदस्य हेमलता देवी ,वीरमति देवी ,रुबीना बानो ,समाजसेवी राज सिंह यादव ,सतवीर यादव नौताना ,राकेश कुमार डीपी ,कैलाश चंद गुप्ता ,सुभाष वर्मा ,खुशबंता देवी  ,रेनू देवी धनवंती देवी, मुन्नी देवी सहित उपमंडल की 50 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। मुख्य अतिथि मेनका सिंह ने विद्यालय की मेधावी छात्रा कुमारी खुशी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अतिथियों का आभार वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी ने किया।
फोटो कैप्शन 06: कुमारी खुशी को पुरस्कृत करते हुए मेनका सिंह।
            08: पौधारोपण करते हुए न्यायाधीश






राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की कुमारी याचना प्रथम
-खंड स्तरीय अंडर-11 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
****************************************************
****************************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में खंड स्तरीय अंडर-11 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में हुआ। इन प्रतियोगिताओं में संकुल  की विजेता टीमों ने हिस्सा लिया।
 इन प्रतिस्पर्धाओं में एकल नृत्य में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की कुमारी याचना प्रथम आरआरसीएम स्कूल की समीक्षा द्वितीय तथा आरसीएम स्कूल की दीपिका तीसरे स्थान पर रही। समूह नृत्य में  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह प्रथम,राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना  द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनीना तीसरे स्थान पर रहे ,पेंटिंग कंपटीशन में एसडी स्कूल के लक्ष्य प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर के किशन द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की लतिका तीसरे स्थान पर रहे।
समूह गान में एसआरटीआर सुरजनवास प्रथम राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना द्वितीय तथा राजकीय  कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना तीसरे स्थान पर रहे।
एकल अभिनय में  प्रथम आरआरसीएम की वंशिका व आरएचएम पोता  की यशिका ,दूसरे स्थान पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की परी तथा तीसरे स्थान पर आर आर सी एम का यमन रहा। रागिनी प्रतियोगिता में आरआरसीएम की खुशी प्रथम  ,एसआरटीआर सुरजनवास का आशीष दूसरे तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की दीपिका व भावना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विचित्र वेशभूषा में प्रतियोगिता में आरआरसीएम कनीना के हर्ष प्रथम इसी विद्यालय की दिशा दूसरे तथा आरसीएम कनीना के प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे।
  प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए  कार्यक्रम के संयोजक एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि इस प्रकार की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा विद्यार्थियों को खुले मन से सांस्कृतिक व अन्य सह शैक्षणिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए अपना समय यथाशक्ति  अवश्य प्रदान करें तभी सही मायने में हम अपने देश का गौरव बढ़ाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।
निर्णायक मंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा की राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश यादव ,एबीआरसी रिंकू देवी संगीत शिक्षक अनीता देवी संस्कृत अध्यापक चेतन ,विशेष अध्यापक अमृतलाल बीआरपी सोमबीर कला अध्यापिका  इंदुबाला , अभिमन्यु सिंह तथा एबीआरसी रीना देवी विशेष तौर पर उपस्थित थे। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का समस्त स्टाफ कथा एसएमसी प्रधान सावित्री देवी वह विद्यालय प्रबंधन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 07: विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।






उड़ती हुई धूल के गुब्बार ने कर दिया है लोगों को परेशान
-एक और गर्मी वही उड़ते धूल कणों से रोग होने का बढ़ा खतरा
****************************************************
****************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। गांव भडफ़ से उन्हाणी गांव तक करीब 5 किमी सड़क मार्ग पर उड़ते हुए धूल के गब्बर समस्या बनते जा रहे हैं। आवागमन करने वाले वाहन धूल को उड़ाकर चले जाते हैं किंतु आसपास दुकानदारों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो जाती है। इस सड़क मार्ग ने जितना सिर दर्द विभिन्न लोगों के किया उतना शायद पहले कभी किसी सड़क ने नहीं किया है। इस सड़क मार्ग  को लेकर बार-बार आंदोलन, धरना प्रदर्शन चले किंतु महज बार-बार आश्वासन मिलता रहा है कि जल्द ही बनाया जाएगा परंतु  सड़क मार्ग को बनाया नहीं जा रहा है। विगत दिनों मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के आगमन के चलते अटेली टी-प्वाइंट के पास अस्थाई सड़क मार्ग तो बना दिया किंतु कच्चा होने की वजह से धूल उड़ते रहते हैं। एक बार दुकानदारों ने आंदोलन भी किया था तो उनके विरुद्ध ही मामला दर्ज कर लिया गया था।
 दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की थी सड़क मार्ग पर धूल से बचने के लिए जल का छिड़काव किया जाए। जल का छिड़काव भी कुछ समय के लिए किया जो बाद में बंद कर दिया गया। दुकानदार अपनी दुकानों में धूल आने से रोकने के लिए नलों से जल छिड़कते देखे जा सकते हैं।
  पूर्व पार्षद कमल सिंह ने बताया कि वह बेहद परेशान है। इसलिए रोजाना सुबह उठते ही सड़क मार्ग पर पानी का छिड़काव करते हैं ताकि उनकी दुकानों में धूल उड़कर न जाए और कम से कम विभिन्न रोगों से बचा जा सके।
 क्या कहते हैं दुकानदार-
 दुकानदार महेश कुमार, नरेंद्र, सुनील कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया की दिनभर धूल के गुब्बर उड़ाते हैं इसलिए दुकानों में अपने आप ही धूल उड़कर आ जाती है। उनका कहना है निश्चित रूप से ही भविष्य में यह दुकानदार दमा या फेफड़ों के रोगी बन जाएंगे। ऐसे में बहुत से  दुकानदार तो किराए की दुकान भी इस सड़क मार्ग पर लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। उड़ते हुए धूल से चीनी और खाद्य वस्तुओं को खराब हो जाती हैं। यही कारण है कि यहां ग्राहक भी नहीं जाना चाहते हैं।
यहां से सुबह से शाम तक हजारों वाहन सड़क मार्ग से गुजरते हैं और प्रत्येक धूल कण उड़ाता चला जाता है। यह सड़क मार्ग कई प्रकार से परेशानियों का सबक बना हुआ है। जहां प्रशासन की नाक में भी दम कर चुका है वहीं सड़क मार्ग के बार-बार टूटने से प्रशासन को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। चंद बूंदे बारिश की ओर जाने पर फिर से गड्ढे हरे हो जाते हैं। गड्ढों से भरा यह सबसे खतरनाक सड़क मार्ग है। इस सड़क मार्ग पर पैदल चलना भी कठिन है किंतु मजबूरीवस यहां से वाहन गुजरते हैं। कई बार प्रशासन ने आश्वासन दिया है किंतु हकीकत में निर्माण नहीं हुआ है।  कि सड़क मार्ग को चार मार्गी बनाने की भी योजना चली किंतु सिरे अभी तक नहीं चढ़ पाई है।  एक बार तो सड़क मार की पैमाइश भी की गई किंतु सड़क मार्ग नहीं बना। धूलकण के गुब्बर इस कद्र उड़ाते हैं कि दिनभरी सड़क मार्ग से गुजरा कठिन हो जाता है । आवागमन करने वाले उदुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़े लपेट कर गुजरते हैं। कोई सुनने वाला नजर नहीं आता। ऐसे में दुकानदार ही नहीं आम नागरिक भी परेशान हो चला है। इस मार्ग की सुध न लेने के कारण कुछ समय पहले एक बैनर भी टांग दिया था हजिस पर लिखा था अनाथ कस्बा कनीना आपका स्वागत करता है परंतु कोई असर प्रशासन को नहीं हुआ है। आज भी लगातार धूलकण उड़ते रहते हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं परंतु हालात जस की तस है। इस सड़क मार्ग को ठीक करवाने के लिए कितने लोगों पर मामले दर्ज हुए, कितनी ही बार आंदोलन हुए ,कई बार ज्ञापन दिए गए परंतु सड़क मार्ग नहीं बना। यह मार्ग कनीना को महेंद्रगढ़ चरखी दादरी, नारनौल, अटेली आदि से जोडऩे वाला मार्ग है। यह दुहाई देते हुए मांग कर रहा है कि इसकी सुध ली जाए। अटेली विधायक ने इसे जल्द से जल्द पुन: निर्माण की बात कही थी आश्वासन दिया था परंतु यह मार्ग नहीं बन पा रहा है और नहीं लोगों की समस्या समाधान हो पा रहा है।
 फोटो कैप्शन 3: उड़ते हुए धूलकण
 फोटो कैप्शन 4: दुकानदार धूलकणों से बचने के लिए पानी छिड़काव करता हुआ।







कट के लिए नहीं शुरू हो पाया है काम
-अनिश्चितकालीन धरना 174वें दिन भी जारी
****************************************************
****************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज।  राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 174वें दिन में प्रवेश कर गया है। शनिवार को धरने की अध्यक्षता हंस कुमार सेहलंग  ने की।
 हंस कुमार सेहलंग  ने बताया कि धरने को चलते 174 दिन हो गए हैं और इस दौरान गर्मी,सर्दी एवं बरसात को सहने करते हुए दो बार टेंट तक उड़ चुका है वहीं कई जन बीमार पड़ चुके हैं किंतु अनिश्चितकालीन धरने पर अडिग हैं।  वाहनों के चलते धूल भी उड़ रही है, धरने पर बैठे किसानों को परेशानी भी है लेकिन यह सोचकर शांतिपूर्वक ढंग से धरने पर बैठे हुए हैं  कि केंद्र सरकार के द्वारा  राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।
 संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा धरने पर बैठे किसानों को आश्वासन मिला कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच  कट का काम  जल्दी शुरू हो जाएगा। अब तक धरातल पर केंद्र सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है,कट का काम शुरू ना होने के कारण किसानों में निराशा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के दर्द को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए।
 संघर्ष समिति के सदस्य मास्टर विजय सिंह और मास्टर विजयपाल  सेहलंग  ने बताया कि हम बाघेश्वर धाम, शिव नगरी में रहते हैं ,यहां पर बाबा शिव भोले का बहुत पुराना मंदिर है,  श्रद्धालु बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए आते हैं और जो मन्नत मांगते हैं, उसे बाबा शिव भोले पूरी करते हैं। हम बाबा भोले के भक्त हैं और हमारी यही मांग है कि  राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम केंद्र सरकार के द्वारा जल्द  शुरू करवाया जाए।
इस मौके पर  नरेंद्र शास्त्री -छिथरौली,  अतर सिंह, सूरत सिंह  यादव,  डॉ लक्ष्मण सिंह, वेद प्रकाश , पूर्व सरपंच सत्यवीर, पहलवान धर्मपाल सिंह,रामभज, सूबेदार हेमराज,सुरेंद्र सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार,शेर सिंह,सत्य प्रकाश रामकुमार, डॉ सुरेंद्र सिंह,राम भक्त  शिवकुमार, मुंशी राम, रोशन लाल प्यारे लाल,सीताराम,ईश्वर सिंह,जय सिंह पंच  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: कट के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण।






कनीना की शिरीषवाला जोहड़ पर मेले की हुई तैयारियां
-8 सितंबर को होंगे खेल
****************************************************
****************************************************************
***********************************
*************************
कनीना की आवाज। लंबे समय से कस्बा कनीना का के शिरीषवाला जोहड़ पर जन्माष्टमी और गोगा नवमी के पर्व पर मेला लगता है वहीं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में शिरीषवाला जोहड़ पर तैयारियां शुरू हो गई है। खेल के मैदान को साफ करवा दिया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व पालिका प्रधान के पुत्र प्रीतम जोनू ने बताया कि शिरीषवाला जोहड़ के पास खेलकूद आयोजन हेतु तैयारियां चल रही है। आठ सितंबर को हरियाणा स्टाइल कबड्डी, अंडर-19 कबड्डी, रस्साकशी, कुश्तियां, बूढ़ों की दौड़, लड़कों एवं लड़कियों की दौड़ आयोजित होगी।
 उल्लेखनीय है कि शिरीषवाला जोहड़ बाबा मोलडऩाथ के समय से प्रसिद्ध है। संत  शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ और बाबा रामेश्वर दास दोनों  दोस्त होते थे। उन्होंने एक बार इसी जोहड़ के पानी में तप करने की होड़ लगाई थी। इसी जोहड़ के पानी में बाबा मोलडऩाथ और संत रामेश्वर दास घंटों तक तप करते रहे। यह सत्य है कि रामेश्वर दास जल्दी बाहर आ गए किंतु मोल्डऩाथ
को पानी में कपाली खींचने का अनुभव होने से देर तक पानी के अंदर टिके रहे । कड़ाके की सर्दी होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ ने बाद में प्राण त्याग दिए थे। तभी से यह शिरीषवाला जोहड़ करीब 70 साल पुरानी याद दिला रहा है। इस जोहड़ पर जहां एक बहुत बड़ा शिरीष का पेड़ होता था इसके कारण शिरीषवाला जोहड़ नाम से जाना जाता था। वर्तमान में शिरीष समाप्त हो चुका है किंतु यहां पर मेला अब भी लगता आ रहा है। इसी स्थान पर मेले के लिए दृष्टिगत खेल के मैदान को साफ किया गया है और जन्माष्टमी एवं गोगा नवमी पर मेला लगता है। कस्बा कनीना के अधिकांश लोग जोहड़ पर पहुंचते हैं और खेल मेला और मेले का आनंद लेते हैं।
क्या है शिरीष-
 सिरस/शिरीष/सिरसा का बड़ा पेड़ होता है जिसके फूल बहुत कोमल होने से उन्हें सुकुमार कहा जाता है। यह अति औषधीय पौधा होता है। इस जोहड़ के तट पर भी कभी यह पेड़ मिलता था। इसी के कारण जोहड़ का नाम पड़ा है। वर्तमान में यह जोहड़ पक्का बनवा दिया गया है और यहां पार्क बनवा दिया है।
फोटो कैप्शन 01: शिरीषवाला जोहड़







नपा सफाई कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
--अनेक मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
****************************************************
****************************************************************
**************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के सफाई कर्मचारियंो ने अपनी मांगो को लेकर कस्बे मं रोष प्रकट किया। जमादार व पूर्व पार्षद विक्की, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार,उप प्रधान प्रीति, सचिव सुनील कुमार, कैशियर नीरज कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 29 अक्टूबर 2022 और 5 अप्रैल 2023 के समझौते लागू किये जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाये।
 दैनिक वेतन भोगी, विभिन्न प्रकार की ठेका प्रथा में कार्यरत पार्ट-1 एवं पार्ट-2 अनुबंध, सभी सफाई कर्मचारी, बेलदारआदि  सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ग्रुप- सी व ग्रुप-डी के कर्मचारियों के पद सृजित करने एवं पक्की नौकरी देने,  न्यूनतम वेतन 24000 देने, मृत्यु  के उपरांत उनके आश्रित को नौकरी देने, फायर विभाग को फिर से निकाय विभाग में शामिल करने, पालिका परिषद और निगमन की सीमा बढ़ाई जाए,  पुरानी पेंशन बहाल की जाए, त्योहार के दिनों में काम करने वाले सभी कर्मियों को एक वर्ष में 1 महीने का वेतन अतिरिक्त देने, 10 मेडिकल अवकाश 10 आकस्मिक अवकाश के स्थान पर 20 मेडिकल तथा 20 आकस्मिक अवकाश दिए देने आदि अनेक मांगे को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन किया।
फोटो कैप्शन 02: आंदोलन करते नगरपालिका के कर्मी।





12वीं कक्षा पढऩे वाला विद्यार्थी हुआ गुम
-गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
****************************************************
****************************************************************
****************************************
********************
कनीना की आवाज। देवयानी स्कूल बेवल में 12वीं कक्षा में पढऩे वाला विद्यार्थी स्कूल से बिना किसी को बताएं कहीं चला गया जिसको लेकर के उसके पिता ने विजयपाल ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। विजयपाल पुलिस में की शिकायत में कहा है कि उसका 17 वर्षीय  बेटा अजय देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल में 12वीं कक्षा का छात्र है। एक सितंबर को करीब 12 बजे स्कूल से बिना किसी को बताएं कहीं चला गया, परिजनों को उस समय पता चला जब स्कूल की बस गांव में आई और अजय घर पर नहीं आया। अजय के बारे में स्कूल में, अपनी रिश्तेदारियों में, लड़के के दोस्तों से पता किया किंतु कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला जिसके चलते पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।





























नौकरी में लगाने के नाम पर ली गई राशी नहीं लौटाई और न नौकरी मिली
-धोखाधड़ी का हुआ मामला दर्ज
****************************************************
****************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव खरखड़ावास के दो लोगों के विरुद्ध पैसे लेकर नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप अतर सिंह खैरोली निवासी ने लगाया है जिसके चलते दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
  अतर सिंह खैरोली ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि मेरी बहन प्रेम खरकड़ाबास में राम अवतार से शादीशुदा है और खरकड़ाबास में एक फिजिकल एकेडमी खुली हुई है जो आर्मी भर्ती के लिए बच्चों को ट्रेनिंग करवाती है। अतर सिंह ने अपने लड़के रमेश को अपनी बहन व जीजा के घर खरकड़ा बास ट्रेनिंग के लिए 2019 में भेजा था। वहां काफी बच्चे ट्रेनिंग कर रहे थे, बहन प्रेम का लड़का रणबीर व भागमल गुर्जर का पोता विक्रम भी साथ में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अक्टूबर 2019 में निहाल सिंह और नरेंद्र सिंह मेरे जीजा राम अवतार के पास आए और कहने लगे कि हमारी ऊपर तक पहुंच है। अक्टूबर 2019 में हिमाचल प्रदेश में टीए की भर्ती होनी है इन बच्चों को लगवा देंगे। आपको आठ लाख रुपये प्रत्येक बच्चे के हिसाब से देने होंगे। दोनों ने मेरे, रामावतार व भक्तमाल से 24 लाख नकद प्राप्त कर लिए और हमारे बच्चों के तमाम दस्तावेज भी ले लिए और कहने लगे कि जल्द ही आपके बच्चे का लेटर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा है कि खडख़ड़ावास का जयलाल भी मौके पर मौजूद था। उसके बाद पीडि़त कई बार  दोनों लोगों से मिले और उनसे बच्चों के कॉल लेटर के बारे में पूछते रहे। तो वे लोग टरकाते रहे। उधर बच्चों को अकादमी में प्रैक्टिस करवाते रहे। पीडि़त बार-बार कहते रहे कि हमारे बच्चों को भर्ती तो करवा दोगे तो उनका जवाब था कि  हम पैसे ऊपर भेज दिए जल्दी कर लेटर आ जाएगा लेकिन कोई कॉल लेटर नहीं। आया धीरे-धीरे कई माह बीत जाने के बाद लॉकडाउन लग गया। लाकडाउन का बहाना बनाकर दो-तीन साल निकाल दिये। जनवरी 2023 में जब सभी ने मिलकर उसे उनसे प्रार्थना की कि हमारे पैसे वापस दे तो आनाकानी करने लगे। और कहने लगे कि आपके पैसे उच्च अधिकारियों को दे दिए हैं,जल्दी पैसे वापस लौटा देंगे। इसके बाद खरकड़ा बास गांव में पंचायत की तो दोनों ने 15 फरवरी 2023 को सतनाली के बैंक की शाखा एचडीएफसी के तीन चेक क्रमश: 5 लाख, आठ लाख व 7 लाख रुपये के दिये और कहने लगे कि ये चेक आप स्वयं अपने खाते में लगा लो, बाकी पैसे आपको नकद दे देंगे। जब पीडि़तों ने पूछा कि जो चेक हमें दिए हैं वो सुरेंद्र नाम से दिए गए हैं तो वो कहने लगे कि हमारे ही आदमी के चेक है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
 ऐसा कहने पर जब इन लोगों ने ये चेक अपने अपने बैंक अकाउंट में लगाए तो पता चला कि यये ये चेक डिशऑनर हो गए हैं। उसके बाद पीडि़त दोबारा निहाल सिंह के पास गए तो उसने कहा कि आपके द्वारा लगाये गये चेक कोई रोक नहीं सकता। मिली निहाल सिंह ने कहा कि मैं वकील हूं, एक नोटिस के जरिए सारे पैसे खाते में आ जाएंगे। कि मैं अपना चेक एवं मिमो पास रख लिया किंतु रामौवतार एवं भागमल से निहाल सिंह ने असल चेक एवं मिमो वापस ले लिये। 11 मई 2023 को खरकड़ा बास की धर्मशाला में पंचायत की तो लोग उन लोगों ने हमसे कहा कि हम कोई पैसा नहीं देंगे आपको जो करना है कर लो, यहां तक की कह  डाला कि मैं वकील हूं,तुम जैसे बहुत से लोग आते हैं ज्यादा तंग किया तो जान से मार दूंगा। तुम्हारे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज  करवा दूंगा। अतर सिंह का कहना है कि इन्होंने एक गैंग बनाई हुई है जो गांव के भोले वाले लोगों को चंगुल में फंसा कर उनसे नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं। मोटी रकम ले लेते हैं जो कि हम गरीब  जमीदार आदमी है और उपरोक्त लोगों ने लाखों रुपए बच्चों को नौकरी लगवाने के नाम ऐंठ लिए। न ही हमें पैसे वापस मिल रहे हैं और न बच्चे नौकरी में लगे।  उन्होंने इस लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस अतर सिंह की  शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न न धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Friday, September 1, 2023

 



डा. मुंशी राम ने किया राजकीय माडल स्कूल में कार्यभार ग्रहण
-पहले भी उन्होंने दी हैं यहां सेवा
************************************
**********************************************
*************************************
********
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माडल संस्कृति स्कूल कनीना में राजनीति शास्त्र पद पर डा. मुंशी राम यादव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौदा में कार्यरत थे। डा. मुंशी राम पहले राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति स्कूल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डा. मुंशी राम वरिष्ठ प्रवक्ता है तथा उनके शानदार कार्य शिक्षण कार्य एवं सेंटा की परीक्षा श्रेकष्ठता के साथ पास करने पर उन्हें इस विद्यालय में सेवा करने का मौका मिला है।
 डा. मुंशीराम पहले 1 वर्ष की सेवा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में सेवा दे चुके हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार ने उन्हें न केवल अपने स्कूल धनौंदा से जलपान करवाया अपितु कनीना के राजकीय वरिष्ठ माडल संस्कृति स्कूल में उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाने के लिए संगति की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ हाजिर था।
 तत्पश्चात डा. मुशीराम ने कनीना के राजकीय मॉडल स्कूल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति स्कूल सुनील कुमार खुडानिया ने उन्हें कार्य बाहर ग्रहण करवाया।
 इस अवसर पर प्राचार्य सतीश कुमार, प्राध्यापक रवि कुमार, प्राध्यापक नरेश कुमार, उमेद सिंह, रनितिन मुद्गल, सोमनाथ,
 सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, पूनम देवी, एबीआरसी श्रुति आर्य, डा. एचएस यादव सहित विभिन्न शिक्षक एवं धनौंदा का स्टाफ हाजिर रहा।
 फोटो कैप्शन 08: डा. मुंशी राम कार्यभार ग्रहण करते हुए साथ में प्राचार्य एवं स्टाफ।





 व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त,
-किया अंतिम संस्कार
************************************
**********************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। गांव सेहलंग निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति जय भगवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। गांव सेहलंग निवासी मृतक के भाई महावीर ने जानकारी देते बताया कि उसका भाई 41 वर्षीय जय भगवान मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार जय भगवान की लड़की बीमार थीं। इस दौरान उनके दोनों लड़के उनकी बहन को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए हुए थे। वही उसकी पत्नी खेत में मेहनत मजदूरी का कार्य करने के लिए गई हुई थी। वही उसका भाई जय भगवान घर पर अकेला था। गुरुवार दोपहर में जय भगवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सादर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ से करवा उसके परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गांव सेहलंग में कर दिया गया है।





सिलेंडर से घर में लगाई आग, समान हुआ जलकर राख, मामला दर्ज
************************************
**********************************************
*****************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव अगिहार की महिला पूनम देवी ने उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा आग लगाकर सामान जलाने का आरोप लगाया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूनम देवी ने कहा है कि वह दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। उसी समय घर में घुसकर बलवीर नामक व्यक्ति ने सिलेंडर में आग लगा दी जिस घर का सामान जलकर राख हो गया। जब वह घर के पास आई तो उसने बलवीर को निकलते हुए देखा, पकडऩे की कोशिश की किंतु वह छुड़ाकर भाग गया। जब घर में आग लगी देखी तो शोर मचाया जिससे आसपास के लोग आ गए। जिन्होंने आग बूझाने का प्रयास किया, आग नहीं बूझ पाई, पुलिस 102 नंबर पर फोन किया तो गाड़ी आग बुझाने के लिए आई। घर में फ्रिज, अलमारी, दो पंखे, टीन आदि जलकर राख हो चुके थे। साथ में योगेश कुमार व्यक्ति ने भी उन्हें गाली गलौज किया है। ऐसे में उन्होंने उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की अपील की जिसके चलते कनीना पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।




आईडी हैक कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने का न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है
-अज्ञात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का हुआ मामला दर्ज
************************************
**********************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड उप शाखा कनीना के शाखा प्रबंधक राजकुमार ने अज्ञात दोषियों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
इस्तगासा में कहा कहा है कि मैैं श्री राम फाइनेंस लिमिटेड में बतौर शाखा प्रबंधक कार्यरत हू। 4 जून 2023 को रात के समय आठ ट्रांजेक्शन हुई जिनके तहत 11,63,9,96 का फर्जी नकद रशीद जनरेट करके कंपनी के विभिन्न लोन के खाते में जमा दिखाया गया है। ये आठ ट्रांजेक्शन तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार के मोबाइल फोन पर एसएमएस प्राप्त हुआ है। जब शाखा टीम लीडर रिंकू सैनी से इस बाबत जानकारी ली तो उसने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया और यह सभी ट्रांजेक्शन फर्जी हैं। 4 जून 2023 को रविवार होने के कारण कर्मचारी घर पर थे, जब यह ट्रांजेक्शन चेक किया तो पाया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार एवं टीम लीड रिंकू सैनी के आईडी पासवर्ड को हैक करके, प्रयोग करके उपरोक्त ट्रांजेक्शन दर्शाये गए हैं। इस धोखाधड़ी की सूचना तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया और शाखा स्तर पर ही मामले की जांच पड़ताल की तो पाया कि कंपनी के खाते में कोई भी नगद लेनदेन या रुपया जमा नहीं हुआ और न ही राशि कंपनी के एक्सिस बैंक /कंपनी के मर्चेंट एयरटेल अकाउंट में जमा हुई। बल्कि फर्जी रसीद बनाकर भिन्न-भिन्न खातों में पैसा जमा किया गया है। कंपनी के आईटी विभाग के अधिकारियों ने सॉफ्टवेयर की जांच करके आईटी की टीम द्वारा पता लगा है कि 8 फर्जी ट्रांजेक्शन से जो रुपया जमा होना दिखाया गया है वह महावीर डालनवास, संदीप देवास, नरेंद्र कुमार खातोदड़ा,नरेश सुरेहती, सज्जन दुलोठ अहीर,रणवीर नांगल सिरोही, नरेंद्र वेदपाल आदि के खोतों में नकद रशीद जनरेट करके कंपनी को नुकसान पहुंचाया है। जिन ग्राहकों के खातों में राशि जमा दिखाई उनमें से रणवीर सिंह एवं सज्जन सिंह ने ब्रांच में आकर कहा कि 4 जून को कोई राशि अपने लोन अकाउंट से जमा नहीं करवाई, उन्होंने लिखा है की राशि की वापसी एंट्री करने में उन्हें कोई एतराज नहीं है। सुरेंद्र, नरेश, नरेंद्र ने भी  4 जून को अपने खाते में कोई किस्त जमा नहीं करवाने की बात कही है। इससे स्पष्ट होता है कि उपरोक्त शक्ति द्वारा किसी प्रकार की राशि लोन खाते में जमा नहीं कार्रवाई गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आईडी पासवर्ड कंप्यूटर को हैक करके फर्जी तरीके से धोखाधड़ी की नीयत से कंपनी को नुकसान पहुंचाने की गरज से फर्जी रकम जमा करवाई है जो उपरोक्त व्यक्तियों ने नाजायज लाभ पहुंचने की मंशा से कंपनी को  नुकसान पहुंचाने की गरज से करवाई गई है। उन्होंने उपरोक्त जुर्म के बारे में लिखित दरखास्त थाना प्रबंधक शहर कनीना को दी किंतु कोई कार्रवाई नहीं करने से इस्तगासा दायर किया है। जिसके आधार पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।






अगिहार के वीर चक्र विजेता हवलदार बुद्ध सिंह को किया सम्मानित
-1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में दिखाया है पराक्रम
************************************
**********************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम अगिहार के वीर चक्र विजेता हवलदार बुद्ध सिंह को 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अपने अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। हिसार स्थित 33 आम्र्ड डिवीजऩ की 4 मैकनिकल इन्फेट्री 1  सिख रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट योगेश कुमार के नेतृत्व में नायब सूबेदार ओमप्रकाश नायक सतीश कुमार एवं लखदीप  सिंह सहित उनकी समस्त टीम की अगवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर लेफ्टिनेंट योगेश तथा उनकी टीम के सदस्यों ने वीर चक्र विजेता बुद्ध सिंह के साथ पौधारोपण भी किया। विद्यालय की छात्राओं वंदू, पूनम पिंकी,प्रीति,तथा दिव्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्राचार्य पूनम ने बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने किया उन्होंने भारतीय जाबाज़ सैनिकों के जीवन पर एक कविता का वाचन भी किया। इस अवसर पर  वीर चक्र विजेता बुद्ध सिंह के अलावा लेफ्टिनेंट योगेश तथा विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन को उनकी देशभक्ति पूर्ण यात्राओं तथा 100 से ज्यादा  शहीद स्मारकों की पूरे भारत भर की  यात्राओं के लिए सम्मानित किया।
 इस अवसर पर इस अवसर पर अतरलाल गांव के सरपंच दलबीर सिंह, कैप्टन रामेश्वर दयाल, नंद सिंह साहब, बनी सिंह साहब, करनैल सिंह, कृष्ण साहब के अलावा उनके बेटे अशोक नरेश और सुभाष सहित उनके पुत्र संदीप, अमन, प्रदीप, जॉनी, प्रवक्ता राजेंद्र कटारिया, निशा पूनम कुमार धर्मेंद्र डीपीई, रतन लाल, प्रमोद कुमार ,चंद्रशेखर पवन कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बुद्ध सिंह को उनके परिजन डीजे व देशभक्ति के  जयकारों के साथ विद्यालय प्रांगण में सेना की गाड़ी में लेकर  आये।  ग्राम अगिहार के सभी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा इस देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम की प्रशंसा की। अभी उपस्थित लोगों को वीर चक्र विजेता बुद्ध सिंह के परिजनों की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया।
फोटो कैप्शन 06: वीर चक्र प्राप्त बुद्ध सिंह को सम्मानित करते आर्मी के अधिकारी।






जनसेवा ही समाजसेवा है-कंवरसेन
-अस्पताल खोला गया
************************************
**********************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। मनुष्य के लिए  शिक्षा आवश्यक है किंतु उच्च शिक्षा पाकर मनुष्य समाज की अच्छी सेवा करना समाजसेवा होती है। इसी प्रकार मनुष्य जीवन स्वस्थ बनाने के लिए अच्छे डॉक्टर की आवश्यकता रहती है।  कनीना में गाहढ़ा रोड कनीना पर डॉक्टर अरुण यादव एमबीबीएस के सेवा संस्थान का शुभारंभ करते हुए  मुख्याध्यापक लाल सिंह ने व्यक्त किये।
 इन्होंने आज सुबह हवन करवा कर मुख्याध्यापक लालचंद ने रीबन काटकर अरुण यादव अस्पताल का शुभ आरंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए कनीना में ऐसे अस्पताल की अति आवश्यकता थी जो दिन-रात इलाके की रोगियों की सेवा कर सके। डॉक्टर ऋषिराज सरकारी अस्पताल सेहलंग  ने कहा ने भी विचार रखे। इस मौके पर सतीश जी यादव ,डॉक्टर सत्यवीर, हनुमान बलराम, रमेश यादव, धर्मवीर फौजी, हर्ष, जगदीश रामपाल यादव व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 07: अस्पताल का शुभारंभ करते लालचंद मुख्याध्यापक।






















बाजरे की फसल की कटाई के साथ 173वें दिन धरना रहा जारी
-अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं ग्रामीण
************************************
**********************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए 173वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर ग्रामीण बैठे रहे। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह यादव-सेहलंग  ने की।
 अध्यक्षता धर्मपाल सिंह यादव-सेहलंग  ने बताया कि धरने को चलते 173 दिन हो गए हैं किंतु अभी तक कट के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।   कपास और बाजरे की खेती पक कर  तैयार है , किसान बाजरे की कटाई में लगे हुए हैं, उसके बावजूद भी धरना स्थल पर अपना समय दे रहे हैं। केंद्र सरकार के इंतजार में हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्दी शुरू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कट निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक वे धरने पर अडिग रहेंगे।  
 पवन कुमार भडफ़ और उसके साथी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आप जिस उद्देश्य के लिए यहां पर बैठे हो,वह काम अवश्य पूरा होगा। आपकी मांग जायज है और इस इलाके को इस कट की जरूरत है।
धरना संघर्ष समिति के सदस्य हंस कुमार और प्रधान कृष्ण कुमार सेहलंग ने बताया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के काम में देरी कर रही है। हम प्रतिदिन धरने पर यह सोच कर बैठते हैं कि आज कट का काम शुरू हो जाएगा लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कट के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। संघर्ष समिति के सदस्य मुंशीराम और रामकुमार यादव सेहलंग  ने बताया कि जब केंद्र सरकार जनता के बीच  राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा कर देती है तो अब सरकार का काम है कि कट के काम को शुरू करवाया जाए। हमारा काम है सरकार को याद दिलाना और सरकार का काम है उसे पूरा करना। जब तक कट का काम शुरू नहीं होगा, तब तक  हम धरने पर बैठे रहेंगे।
इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र शास्त्री, मास्टर विजयपाल, डॉ लक्ष्मण सिंह, वेद प्रकाश , पूर्व सरपंच सतवीर, रोहतास, बाघमल, मास्टर विजय सिंह, सुंदरलाल,बाबूलाल, सूबे सिंह,सीताराम, शेर सिंह, राम भक्त, प्यारेलाल, विजय सिंह, मास्टर धर्मपाल,कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश, तेज सिंह, सूबेदार हेमराज  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।