Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, August 26, 2020


दौंगड़ा गांव के मसले को लेकर अनेकों चर्चाएं

*************************************
*******************************************
 कनीना। दौंगड़ा अहीर गांव की नाबालिग लड़की गुरुकुल नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने वाला मसला एक बार तेजी से फैला। अनेकों प्रकार की चर्चाएं चल रही है परंतु हकीकत का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। उनके परिवार वाले अर्थात पीडि़त परिजन किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। वही आस पड़ोस के लोग अनेक प्रकार की बातें कर रहे हैं। गांव के सरपंच नीतू यादव ने बताया कि कुछ दिनों पहले
पीडि़त परिवार वाले उनके पास आए थे जिसके चलते हुए एसपी नारनौल के पास जाकर पुलिस मामला दर्ज करवा दिया था। तत्पश्चात से उनके पास मिलने नहीं आए हैं और न ही आगे की कार्रवाई का उन्हें पता। यहां तक की मंगलवार को परिवार वाले नोएडा गये बताएं जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पा रही है।
बहरहाल मामला फिर से ढीला पड़ता जा रहा है।
क्या है मामला-
 गांव दौंगड़ा अहीर की नोएडा स्थित एक गुरुकुल में पढऩे वाली लड़की का गुरुकुल में शव मिला था। माता पिता का आरोप लगाया था कि उनकी बच्ची को मार दिया गया है। उसके माता-पिता ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की थी। उधर मामले की जांच नोएडा में होनी थी वहीं कनीना में भी इसकी शिकायत पहुंची थी। मृतका सपना के पिता नवीन ने विभिन्न स्थानों पर शिकायत भी भेजकर कहा गया था कि उनकी दो बेटियां नोएडा के गुरुकुल में पढ़ती है। 3 जुलाई को उनके पास गुरुकुल के आचार्य का फोन आया और उन्हें जल्दी बुलाया। कोरोनाकाल होने पर उन्होंने किराए पर गाड़ी लेकर आने की बात भी कही। जैसे तैसे परिजन गुरुकुल में पहुंचे तो गाड़ी चालक को पैसे देकर लौटा दिया तथा उनके फोन आदि छीन लिए। नवीन का आरोप था कि उनकी पुत्री को पंखे से लटका देख उनकी पत्नी बेहोश हो गई। उनका आरोप है कि जबरदस्ती उनके हस्ताक्षर कुछ कागजों पर करवा लिए गए तथा उनकी बेटी को मार कर लटकाया हुआ था। आचार्य ने कहा कि लड़की ने तुम्हारे खिलाफ भी एक पत्र लिखा है। ऐसे में उन्होंने जल्दी से दाह संस्कार करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर जल्दी से दाह संस्कार नहीं हुआ तो पुलिस बुला दी जाएगी। ऐसे में उनका दाह संस्कार करवा दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि गुरुकुल वालों का स्पष्ट कहना है कि यदि गुरुकुल बदनाम हो गया तो पीडि़त परिवार को भी नहीं बख्शा जाएगा। उनकी बेटी के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया और न पुलिस को सूचना दी। कुछ कागज लिखने के लिए कहा तो नवीन ने लिख पाने की असमर्थता दर्शाई तो उनकी छोटी पु़त्री द्वारा लिखे गये कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए थे। उन्होंने उनकी मृतक पुत्री के द्वारा लिखे कागज आदि मांगे तो उन्होंने वे पत्र भी देने से इनकार कर दिया गया था।
नवीन कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी उन्हें खुद लिखना नहीं आता था इसलिए उनकी छोटी बच्ची से कागज लिखवा कर उनके साइन करवा लिए गए। तत्पश्चात उन्होंने जरूरत थी गाड़ी में बैठा कराने घर के लिए रवाना कर दिया। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी मांगा किंतु नहीं दिये गये।




दो दिनों में हुआ दो परिवारों का काम पूरा
-बार बार धोखा देता मिला साइट

**********************************
**************************************
 कनीना। पूरे हरियाणा में चल रहे परिवार आईडी/फैमिली आईडी अपडेट का कार्य दो दिनों में दो परिवारों का ही हो पाया। एक बार साइट चला कुछ आंकड़े फीड किए और फिर अंतिम सबमिट करते समय फिर से एरर दर्शा गया। दिन भर विभिन्न स्कूलों में सरकारी कर्मचारी शाम पांच बजे तक कंप्यूटर के जुटे रहे किंतु अंतिम सबमिट किसी का नहीं हो पाया। हर केंद्र पर एक या दो परिवार ही सुलझ पाये हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सरकार ने विभिन्न गांव में पढऩे वाले सरकारी विद्यार्थियों के परिवारों के फैमिली आईडी अपडेट करने की जोर शोर से कोशिश की गई जिसके तहत किसी कमी हो तो उसे दुरुस्त करना था। यहां तक कि अपने सारे आंकड़े भी पुन: फीड करने पड़ रहे थे किंतु दो परिवारों के आंकड़े अंतिम सबमिट हो पाए। प्राचार्य कृष्ण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा ने बताया कि दिन भर सारे कर्मचारी बैठे रहे, गांव से लोग समयावधि पर से बुलाए गए थे। वे सभी जमा होने लगे क्योंकि आकंड़ अंतिम सबमिट नहीं हो पाए। दो दिनों से परिवार बड़ी परेशानी झेल कर आखिरकार परिवार घर पर चले गए। कंप्यूटर के वरिष्ठ डाटा ऑपरेटर प्रदीप कुमार एवं सूबे सिंह आदि ने बताया एक बार साइट ने काम करना शुरू किया। तत्पश्चात त्वरित गति से आंकड़े फीड किए जाने लगे, बार-बार आंकड़े अंतिम सबमिट करने के बाद भी अंतिम सबमिट नहीं हो पा रहे थे। महज दो परिवारों के ही दो दिनों में आंकड़े पूर्णरूप से सबमिट हो पाये हैं।
इस प्रकार दिनभर कर्मचारी और अधिकारी परेशानी में जूझते रहे। साइट बेहतर न होने पर बहुत से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
क्या कहते हैं परिवार -
परिवार आंकड़े फीड करवाने वाले रवि कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, जतिन कुमार,राजेश  आदि ने बताया कि वे मांगे गए सभी सर्टिफिकेट और आंकड़े स्कूल में ले जाकर दिन भर बैठे रहे। उनका काम तो थका ही कर्मचारी भी दिनभर परेशान रहे और अंत में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जहां एक तरफ कर्मियों में रोष है वहीं फैमिली आईडी बनवाने वालों में भी रोष है। सरकार द्वारा बेहतर साइट सीधा उपलब्ध ने करवाना परेशानी का सबब बना रहा।
 फोटो कैप्शन : 8: डाटा फीड करते कर्मी।


बैठक में एसडीएम ने दिये आवश्क निर्देश

**************************************
****************************************
**************************************
कनीना। एसडीएम कनीना रणबीर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक कनीना नगरपालिका में आयोजित हुई जिसमें उन्होंने पालिका कर्मियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पौधारोपण, सफाई, छूटे पशु, अतिक्रमण आदि से छुटकारा दिलाने के दिशा निर्देश दिये।  पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
सतीश जेलदार ने  दैनिक जागरण को बताया कि आने वाले समय में पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अतिक्रमण, साफ सफाई आदि नियमितरूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की भूमि पर भी पड़ पौधे लगाए जाने की कार्रवाई चलेगी। उन्होंने हर जन से अपील की कि वे अधिक सक अधिक पेड़ पौधे अपने घरों के आसपास लगाए और पर्यावरण को साफ सुथरा बनाने में पालिका एवं प्रशासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे सम्पूर्ण मानव जाति के लिए भगवान का सर्वोत्तम वरदान है। इसलिए पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखना पेड़-पोधों से ही संभव है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने पालिका पदाधिकारियोंं को भी पौधारोपण पर बल दिया।
फोटो कैप्शन 9: नगरपालिका में आयोजित बैठक का एक नजारा।

गुढा व भालखी में मिले दो कोरोना संक्रमित 

************************************
*********************************
कनीना। कस्बे में अब कोरोना के केस धीरे धीरे कम होते नजर आ रहे है। जिससे लगता है कि आमजन जागरूक हो गया है । बुधवार को गुढ़ा गांव का 38 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।  यह व्यक्ति 24 अगस्त को उप नागरिक अस्पताल कनीना में टेस्ट करवाने के लिए आया था।  जिसकी रिपोर्ट 26 अगस्त को पॉजिटिव आ गई । दूसरा केस भालखी गांव का 38 वर्षीय एक व्यक्ति मिला है।  जिसने 24 अगस्त को कोरोना की जांच करवाई थी।  जिसके रिपोर्ट 26 अगस्त को पॉजिटिव आ गई। एसएमओ डा धर्मेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को अपना सैंपल देकर कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए।



त्वरित गति से होगा लोगों का सैंपल 

************************************
**********************************
 कनीना। एसडीएम कनीना रणवीर सिंह ने कोरोना के मामले घटाने के लिए अधिक से अधिक व्यक्तियों का सैंपल लेने की एक रूपरेखा तैयार कर एसएमओ कनीना को आदेश दिया है।
 मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग से एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार सहित मार्केट कमेटी, नगर पालिका और पुलिस चौकी से एक एक कर्मी की तैनाती लगाई गई है जो भीड़ वाले स्थानों पर विशेषकर दुकानदार आदि को समझाया जाएगा ताकि वे अस्पताल में जाकर अपना सैंपल लिए जाएंगे और कोरोना पर काबू पाए जाने की संभावना बढ़ेगी।
 उल्लेखनीय प्रतिदिन साढ़े आठ से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता है तत्पश्चात 11 से 12 बजेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे तक लिए जाएंगे। ऐसे में डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि है कोरोना पर काबू पाने का बेहतरीन तरीका होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए यदि इस विधि का उपयोग किया जाएगा तो जल्द से जल्द कोरोना पर काबू पाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 40 सैंपल लिए जा सकेंगे और रोगों होने के प्रारंभ में पता लगा लिया जाएगा। विशेष रूप से लोगों को समझाया जाएगा ताकि समझा-बुझाकर भी अपना सैंपल अस्पताल पहुंचाया जाएगा ताकि वे उनका सैंपल लिया जा सकेगा।

छह के विरुद्ध कनीना थाने में मामला दर्ज

*************************************
***********************************
 कनीना। न्यायालय से गैर हाजिर रहने के चलते कनीना पुलिस में छह जनों के विरुद्ध भादसं की धारा 174-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार सात वर्ष नामजद पूर्व सोनू व जयदीप जो कोर्ट में लगातार गैरहाजिर रहने केचलते दो के विरुद्ध महेंद्रगढ़ न्यायालय की ओर से तथा गालू, बाली , साहुन , बरसीम को कनीना न्यायालय में पेशी पर गैरहाजिर रहने पर भगोड़ा घोषित किया है। इन चारों के खिलाफ वर्ष 2016 में मामला दर्ज किया था।


गुढा व भालखी में मिले दो कोरोना संक्रमित 

*************************************
*****************************
कनीना। कस्बे में अब कोरोना के केस धीरे धीरे कम होते नजर आ रहे है। जिससे लगता है कि आमजन जागरूक हो गया है । बुधवार को गुढ़ा गांव का 38 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।  यह व्यक्ति 24 अगस्त को उप नागरिक अस्पताल कनीना में टेस्ट करवाने के लिए आया था।  जिसकी रिपोर्ट 26 अगस्त को पॉजिटिव आ गई । दूसरा केस भालखी गांव का 38 वर्षीय एक व्यक्ति मिला है।  जिसने 24 अगस्त को कोरोना की जांच करवाई थी।  जिसके रिपोर्ट 26 अगस्त को पॉजिटिव आ गई। एसएमओ डा धर्मेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को अपना सैंपल देकर कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए।



त्वरित गति से होगा लोगों का सैंपल

**************************************
************************************** 
कनीना। एसडीएम कनीना रणवीर सिंह ने कोरोना के मामले घटाने के लिए अधिक से अधिक व्यक्तियों का सैंपल लेने की एक रूपरेखा तैयार कर एसएमओ कनीना को आदेश दिया है।
 मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग से एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार सहित मार्केट कमेटी, नगर पालिका और पुलिस चौकी से एक एक कर्मी की तैनाती लगाई गई है जो भीड़ वाले स्थानों पर विशेषकर दुकानदार आदि को समझाया जाएगा ताकि वे अस्पताल में जाकर अपना सैंपल लिए जाएंगे और कोरोना पर काबू पाए जाने की संभावना बढ़ेगी।
 उल्लेखनीय प्रतिदिन साढ़े आठ से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता है तत्पश्चात 11 से 12 बजेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे तक लिए जाएंगे। ऐसे में डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि है कोरोना पर काबू पाने का बेहतरीन तरीका होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए यदि इस विधि का उपयोग किया जाएगा तो जल्द से जल्द कोरोना पर काबू पाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 40 सैंपल लिए जा सकेंगे और रोगों होने के प्रारंभ में पता लगा लिया जाएगा। विशेष रूप से लोगों को समझाया जाएगा ताकि समझा-बुझाकर भी अपना सैंपल अस्पताल पहुंचाया जाएगा ताकि वे उनका सैंपल लिया जा सकेगा।

छह के विरुद्ध कनीना थाने में मामला दर्ज

*************************************
************************************
कनीना। न्यायालय से गैर हाजिर रहने के चलते कनीना पुलिस में छह जनों के विरुद्ध भादसं की धारा 174-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार सात वर्ष नामजद पूर्व सोनू व जयदीप जो कोर्ट में लगातार गैरहाजिर रहने केचलते दो के विरुद्ध महेंद्रगढ़ न्यायालय की ओर से तथा गालू, बाली , साहुन , बरसीम को कनीना न्यायालय में पेशी पर गैरहाजिर रहने पर भगोड़ा घोषित किया है। इन चारों के खिलाफ वर्ष 2016 में मामला दर्ज किया था।

त्वरित गति से होगा लोगों का सैंपल 

*************************************
************************************
कनीना। एसडीएम कनीना रणवीर सिंह ने कोरोना के मामले घटाने के लिए अधिक से अधिक व्यक्तियों का सैंपल लेने की एक रूपरेखा तैयार कर एसएमओ कनीना को आदेश दिया है।
 मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग से एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार सहित मार्केट कमेटी, नगर पालिका और पुलिस चौकी से एक एक कर्मी की तैनाती लगाई गई है जो भीड़ वाले स्थानों पर विशेषकर दुकानदार आदि को समझाया जाएगा ताकि वे अस्पताल में जाकर अपना सैंपल लिए जाएंगे और कोरोना पर काबू पाए जाने की संभावना बढ़ेगी।
 उल्लेखनीय प्रतिदिन साढ़े आठ से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता है तत्पश्चात 11 से 12 बजेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे तक लिए जाएंगे। ऐसे में डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि है कोरोना पर काबू पाने का बेहतरीन तरीका होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए यदि इस विधि का उपयोग किया जाएगा तो जल्द से जल्द कोरोना पर काबू पाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 40 सैंपल लिए जा सकेंगे और रोगों होने के प्रारंभ में पता लगा लिया जाएगा। विशेष रूप से लोगों को समझाया जाएगा ताकि समझा-बुझाकर भी अपना सैंपल अस्पताल पहुंचाया जाएगा ताकि वे उनका सैंपल लिया जा सकेगा।


हुई दस एमएम बारिश
-गाहड़ा मार्ग बाधित

*******************************
***********************************
 कनीना। कनीना खण्ड के गांव गाहड़ा में  बरसात की वजह से आए दिन गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता है।  जिससे राहगीर व ग्रामीण परेशान हो रहे है।
   ग्रामीण मंजू, संजू, प्रदीप, प्रवीण बोहरा, राजेश, संतलाल, सुशील, ओम प्रकाश, पवन कुमार, टुनटुन, रमेश पाई, जयपाल, जगराम, रवि शंकर, यज्ञ पाल, राजू, रमेश राजेंद्र मोनू आदि ने बताया कि अक्सर बरसात के मौसम में  इस मार्ग पर पानी भर जाता  है। जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों को होती है। इस पानी की वजह से कई बार पैदल चलने वाले राहगीर गिरकर चोटिल तक हो जाते है। गांव के इसी रास्ते से ग्राम सीहोर, बव्वा, कारोली, नया गांव, घड़ी सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग निकलते है।  उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले इस सड़क का निर्माण करवाया गया था । जिससे ग्रामीणों ने आपत्ति भी जताई थी कि यहां पर सही तरीके से रोड बनाया जाए नहीं तो बरसात के दिनों में यहां इस गड्ढेनुमा सड़क पर पानी भर जाएगा । लेकिन उस वक्त ठेकेदार ने रातो रात इस सड़क का निर्माण करवा दिया । अब आने जाने वाले लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरवी जाते हैं जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं हल्की-फुल्की चोट भी लग जाती है। पानी निकासी के संबंध में स्थानीय ग्रामीण कई बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर नाली बनवाने की मांग कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने कहां है क्या कर इसका कोई समाधान नहीं हुआ तो जल्दी ही उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे।
फोटो कैप्शन 2 व 3: गाहडा के मुख्य मार्ग पर बरसात के कारण भरा हुआ पानी।


क्षेत्र में हुई 10 एमएम बारिश

************************************
*************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में जहां मंगलवार शाम को दस एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते फसलों में नुकसान होने का अंदेशा बन गया है।  किसान बरसात नहीं चाहते तो इंद्रदेव बरसात कर रहा है। कुछ किसानों ने तो कटाई भी शुरू कर दी है।
 कनीना क्षेत्र में 21300 हेक्टेयर पर बाजरे की बिजाई की हुई है वही 5950 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई है। इस बार बाजरे का रकबा करीब 200 हेक्टेयर बढ़ा है। जहां बाजरे की फसल बेहतर होने के आसार हैं। किंतु किसान दुखी हैं और मौसम खुलने का इंतजार कर रह हैं। किसान अजीत कुमार. राजेंद्र सिंह सूबे सिंह. कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि अगर अधिक बारिश हुई तो आने वाले समय में फसल को नुकसान होने की संभावना बनेगी।


फुटबाल ग्राउंड में हुई पैमाइश
-लंबे अरसे से अटका है न्यायिक परिसर का मसला

************************************
**************************************
 कनीना। कनीना में जल्द ही न्यायिक परिसर एवं लघु सचिवालय बनाने की उम्मीद है। प्रशासन एवं सरकार ने गतिविधियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को बस स्टैंड के ठीक पीछे फुटबॉल ग्राउंड में पैमाइश की गई। पैमाइश कर जमीन की यथा स्थिति बनाकर भेजी जाएगी। ऐसे में जहां कनीना न्यायिक परिसर एवं लघु सचिवालय कनीना में ही बनने के पूर्ण आसार हो गए हैं। एसडीएम रणबीर सिंह, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, जेई नवनीत सिंह पीडब्लूडी, पालिका प्रधान सतीश जैलदार, विजयपाल चेयरमैन,पटवारी अनूप सिंह द्वारा पैमाइस मशीन से कराई गई।
े उल्लेखनीय है कि कभी इसी जगह कान्ह सिंह पार्क बनाए जाने की भी चर्चाएं चली थी। कुछ गतिविधियां भी तेज हो गई थी किंतु ऐन मौके पर यहां से कान्ह सिंह पार्क श्रीकृष्ण गौशाला के पास निर्मित किया गया है। इसी ग्राउंड की पैमाइश के बाद अब संभावना बन रही है कि या तो न्यायिक परिसर यहीं बनेगा या फिर वर्तमान में एसडीएम कार्यालय के पीछे पड़ी जमीन पर न्यायिक परिसर बनेगा।
वर्ष 2012 में कनीना को उप मंडल का दर्जा तो दे दिया गया था लेकिन तब से अब तक एक लंबे सफर में अनेकों जगह का चुनाव किया, अनेकों बार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आकर दौरा करके जमीन का जायजा लेकर गए, 65 दिन का निवासियों का धरना इसी बात को लेकर चला कि कार्यालय कनीना में ही बनना चाहिए। बार-बार इसे इधर-उधर बनाए जाने की चर्चा सुनकर कनीना वासी एकजुट हो जाते हैं आखिरकार अब फिर से गतिविधियां तेज हो गई है और ऐसा लग रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य कनीना में ही शुरू हो जाएगा। कस्बा के महेश कुमार, राजेश कुमार, अजीत कुमार आदि ने बताया कि जल्द से जल्द इस कार्यालय का निर्माण हो जाए तो लोगों के लिए राहत भरा कदम होगा। ऐसे में लोग जी जान से जुट गए हैं कि किसी प्रकार न्यायिक परिसर का निर्माण जल्द से जल्द हो सके।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भी एसडीएम नारनौल सहित विधायक अटेली, विधायक नांगल चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने भी क्षेत्र के विभिन्न जमीनों का का मुआयना किया था। उसी कड़ी को अब आगे बढ़ाया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 4: कनीना की जमीन की पैमाइश करते हुए अधिकारी।

राइट टू रिकाल बिल पूर्णरूप से गलत

***************************************
***********************************
कनीना। सरपंचों को वापिस बुलाने का राइट टु रिकाल बिल लाना सरासर गलत है, अगर बिल ही लाना है तो चुने गए उन नालायक और निकम्मे विधायक और सांसद? के खिलाफ यह बिल लाना चाहिए जो बनने के बाद काम ना करके अपना फायदा करते हैं। सर्व समाज मंच के अध्यक्ष और पंचायती राज विशेषज्ञ राधेश्याम गोमला ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए उक्त बात कही।
उन्होंने बताया कि दुष्यन्त चौटाला ने अपने एक बयान में कहा है कि इस सत्र के दौरान हरियाणा सरकार दो बिल फ्लोर पर ला रही है जिनमें एक तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देना , तथा दूसरा चुने गए सरपंच?ं को वापिस बुलाने का राइट टु रिकाल बिल मुख्यत: फ़्लोर पर रखे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन दोनों में से महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देना तो उचित और सराहनीय है। इससे महिला सशक्तिकरण को ताकत मिलेगी वहीं पंचायत संस्थाओं में महिला हितों का ख्याल रखा जाएगा।
मगर चुने गए सरपंचों को वापिस बुलाने के बिल बारे उन्होंने कहा कि  राइट टु रिकाल बिल लाना सरासर गलत है। इससे हर गांव में पार्टीबाजी  को बढ़ावा मिलेगा। जीते हुए सरपंच को हटाने के लिए सभी विपक्षी, दलाल व माफिया टाइप लोग गांव की व्यवस्था को बिगाड़े रखेंगे। वे लोग इस प्रकार का दबाव दिखाकर/डराकर सरपंच से मनमानी के काम करवाएंगे। जो सरपंच नही मानेगा उसके खिलाफ गाँव को भड़का के रखेंगे। इससे पंचायती  राज व्यवस्था को नुकसान ही होगा। यह बिल पंचायती राज व्यवस्था को सुधारने की बजाय पंचायती राज को  भटका देगा।
उन्होंने चौधरी देवीलाल द्वारा राइट टु रिकाल को लागू करने की बात पर कहा कि परम आदरणीय चौधरी देवीलाल जी ने तो निकम्मे विधायक और सांसद को वापिस बुलाने हेतु राइट टु रिकाल बिल  की पहल और  वकालत की थी। उन्होंने तो पंचायत राज में ऐसी व्यवस्था की पैरवी की थी जिससे  सामाजिक भाईचारा बढ़े। मगर यह बिल गांव के आपसी तालमेल के वातावरण को दूषित कर देगा। रही बात नालायक और निकम्मे सरपंच को रास्ते पर लाने की तो उनको सुधारने के और बहुत से उपाय है , वो करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि रास्ते पर तो,  बनने के बाद विधायक और सांसद नही आते,  उनके लिए लाना चाहिए यह राइट टु रिकाल बिल सरपंच को वापिस बुलाने हेतु फ़्लोर पर रखा जाने वाला यह बिल फायदा नही नुकसान करेगा।
फोटो कैप्शन : राधेश्याम।
 
















कपास फसल में लगा रोग
-बारिश के कारण खराब 

********************************
****************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में कपास की फसल में जहां एक तरफ रोग लग गया है वही कपास खराब हो गई है। कपास के डोडा हुई बारिश के चलते खराब हो गये है। मंगलवार को भी 10 एमएम बारिश हुई।
 उल्लेखनीय है कनीना क्षेत्र इस बार 5950 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई है जबकि 21300 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है। कपास की फसल बार-बार बारिश होने के चलते तथा  रोग लगने के कारण भी नष्ट हो गई है। किसान सरकार से मांग कर रहे कपास की सर्वे करवाई जाए। यही नहीं जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवा रखा है वह मांग करने लगे हैं कि उनकी कपास की फसल का मुआवजा दिया जाए। किसानों से इस संबंध में बात की गई।
किसान अजीत कुमार का कहना है कि अधिक बारिश के चलते कपास के टिंडे खराब हो गए हैं। टिंडों के अंदर कपास एववं रूई काली पड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस वक्त बारिश हो रही है। इसी वक्त कपास के डोडे पक गए हैं। इसलिए उनके कपास में भारी नुकसान हो गया है।
 उधर करीरा के किसान महिपाल सिंह का कहना है कि पूरे खेत की कपास की फसल सूखती जा रही है। यह कोई रोग लग गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी फसल का बीमा किया हुआ है। यहां कंपनी को भेजकर सर्वे करवाई जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उधर किसान राजबीर ने बताया कि इस बार बेहतर पैदावार होने की संभावना थी कि अचानक कपास में रोग लग गया। खड़ी फसल सारी की सारी सूख गई है। सरकार से मांग की है कि सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।
 एडीओ डॉक्टर देवेंद्र से बात की तो उन्होंने कहा कि बारिश के बाद हर वर्ष इस प्रकार की घटना घटती है। यदि तुरंत प्रभाव से फसल सूखती हैं तो यह बिल्ट नामक रोग भी हो सकता है। इसके लिए दवा का छिड़काव से ही कुछ बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि इस रोग के पीछे अन्य कई कारण भी हो सकते हैं। इन में सफेद मक्खी मिलीबग, रस चूसने वाले कीड़े, तेला आदि भी रोग के कारण हो सकते है। उन्होंने कहा कि ब्लाइट नामक रोग के कारण भी ऐसा होता है। उनका कहना है कि कपास की जड़े ज्यादा गहराई पर नहीं होती, इस वक्त कपास में टिंडे अधिक आ जाते हैं और अधिक खुराक की जरूरत होती है। अधिक खुराक उपलब्ध न होने के कारण पौधे सूख जाते हैं। उन्होंने एनपीके का स्प्रे करने की सलाह दी है।
फोटो कैप्शन 1: कपास की खड़ी फसल साथ में किसान साथ में अजीत कुमार, महिपाल, राजबीर किसान।

Tuesday, August 25, 2020


कनीना राजकीय महाविद्यालय पौधारोपण में है अव्वल 

**************************************
********************************
***********************************
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में हरियाणा हरित अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य दिलबाग में स्वयं पौधारोपण किया।
 इस अवसर पर प्राचार्य दिलबाग सिंह का वृक्ष के बिना जीवन असंभव है। पेड़ पौधे हमारी दिन-रात सेवा करते हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि हमें हर इंसान तक पौधारोपण का संदेश भेजना चाहिए। उन्होंने बताया कि वन विभाग में से 300 पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं और स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुये बहुत ही कम समय में विभिन्न स्थानों पर वितरित किए हैं। प्राचार्य ने बताया कि इस अभियान में ऑनलाइन पौधारोपण कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय प्रथम स्थान पर चल रहा है जिसकी जानकारी उत्तर शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से भी मिल चुकी है। इस कार्यक्रम में संदीप ककराला सहायक प्रोफेसर नोडल अधिकारी अहम भूमिका निभाई है।
प्राचार्य ने कहा कि जहां भी खाली जगह हो पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे फल-फूल ऑक्सीजन और बहुत कुछ हमें प्रदान करते हैं। इनके उपकार को कभी भुला नहीं सकते। पेड़ पौधों के उपकार सदैव याद रखने चाहिए। हैं इसलिए उन्होंने कहा कि जहां तक हो सके अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर, पृथ्वी को हरा-भरा बनना चाहिए। इस अवसर पर सीनियर प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह विनोद कुमार, हरिओम भारद्वाज, बलराज, सोमबीर, प्रीति स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 11: पौधा रोपण करते दिलबाग सिंह प्राचार्य।

विवाहिता ने लगाया मार पिटाई का आरोप
- विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

*********************************
******************************
 कनीना कनीना पुलिस में खेड़ी तलवाना की एक महिला ने 5 लोगों पर मार पिटाई करने गंदी गाली, गंदे इशारे करने आदि का आरोप लगाया है। उनकी अंगुली की हड्डी तोडऩे का आरोप लगाया है। वर्तमान में महेंद्रगढ़ निजी अस्पताल में इलाज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न लोगों पर मामला दर्ज किया है।
 मिली जानकारी अनुसार खेड़ी तलवाना की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 20 अगस्त को अजय नामक व्यक्ति ने गंदी-गंदी टिप्पणी की जिसकी शिकायत उसकी मां रेशम तक ले गई तो रेशम ने उन्हें और मुक्के, थप्पड़ तथा डंडे आदि से पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई से उनके हाथ की अंगुली की हड्डी टूट गइ। उनका आरोप है कि  बाद अजय और पवन आ गए जिन्होंने गंदी गालियां दी यहां तक कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। जब ये लोग भी पीटने लगे तब महिला की सास अमरबाई,  देवर विनोद और मोनू ट्रैक्टर वाला आ गए। जिन्होंने उन्हें छुड़वाया।
महिला को सेहलंग स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया एक्स-रे के लिए महेंद्रगढ़ भेजा गया। जहां महेंद्रगढ़ एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। मेडिकल रपट के अनुसार विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

साइट ने एक बार चलकर फिर दिया धोखा
-20 परिवारों के डाटा किये फीड
-नहीं हो पाया अंतिम सबमिट 

***********************************
***********************************
 कनीना। पूरे हरियाणा में चल रहे परिवार आईडी र्आ फैमिली आईडी अपडेट का कार्य पहले ही दिन धोखा देकर रह गया। एक बार साइट चला कुछ आंकड़े फीड किए और फिर अंतिम सबमिट करते समय फिर से एरर दर्शा गया। दिन भर विभिन्न स्कूलों में सरकारी कर्मचारी शाम पांच बजे तक कंप्यूटर के जुटे रहे किंतु अंतिम सबमिट किसी का नहीं हो पाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सरकार ने विभिन्न गांव में पढऩे वाले सरकारी विद्यार्थियों के परिवारों के फैमिली आईडी अपडेट करने की जोर शोर से कोशिश की गई जिसके तहत किसी कमी हो तो उसे दुरुस्त करना था। यहां तक कि अपने सारे आंकड़े भी पुन: फीड करने पड़ रहे थे किंतु साइट शाम के दोपहर पश्चात शुरू हुआ कुछ देर चला किंतु उसमें भी अंतिम सबमिट नहीं हो पाए। प्राचार्य कृष्ण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा ने बताया कि दिन भर सारे कर्मचारी बैठे रहे, गांव से लोग समयावधि पर से बुलाए गए थे। वे सभी जमा होने लगे क्योंकि आकंड़ अंतिम सबमिट नहीं हो पाए। बड़ी परेशानी झेल कर आखिरकार परिवार घर पर चले गए। कंप्यूटर के वरिष्ठ डाटा ऑपरेटर प्रदीप कुमार एवं सूबे सिंह आदि ने बताया एक बार साइट ने काम करना शुरू किया। तत्पश्चात त्वरित गति से आंकड़े फीड किए जाने लगे, बार-बार आंकड़े अंतिम सबमिट करने के बाद भी अंतिम सबमिट नहीं हो पा रहे थे।
इस प्रकार दिनभर कर्मचारी और अधिकारी परेशानी में जूझते रहे। साइट बेहतर न होने पर बहुत से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
क्या कहते हैं परिवार -
परिवार आंकड़े फीड करवाने वाले रवि कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, जतिन कुमार,राजेश  आदि ने बताया कि वे मांगे गए सभी सर्टिफिकेट और आंकड़े स्कूल में ले जाकर दिन भर बैठे रहे। उनका काम तो थका ही कर्मचारी भी दिनभर परेशान रहे और अंत में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जहां एक तरफ कर्मियों में रोष है वहीं फैमिली आईडी बनवाने वालों में भी रोष है। सरकार द्वारा बेहतर साइट सीधा उपलब्ध ने करवाना परेशानी का सबब बना रहा।
क्या कहते कर्मचारी और अधिकारी-
 कर्मचारी और अधिकारी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार को बेहतर साइट उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि इतने अधिक लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
 फोटो कैप्शन नो: अपना इंतजार करते लोग
10: डाटा फीड करते कर्मी।



शादी के 70 दिन बाद महिला  प्रेमी संग फरार, पुलिस को
हांसी में मिला प्रेमी युगल

********************************
******************************** कनीना। । उपमंडल के एक गांव की विवाहित महिला जिसकी तकरीबन 70 दिन पहले शादी हुई थी  वह अपने गांव के प्रेमी संग 5 अगस्त को फरार हो गई थी। कनीना पुलिस ने उन्हें हांसी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवीर  ककराला ने 5 अगस्त को कनीना थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि 18 वर्षीय उनकी पत्नी है तथ्था शादी 15 जून 2020 को उनकी हुई थी। 5 अगस्त को दोनों एक कमरे में सोये हुये थे कि करीब सुबह एक बजे जब मेरी आंख खुली तो उनकी पत्नी गायब मिली। चारों तरफ देखा तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था जिसमें सोने चांदी के गहने व नकदी व कुछ कपड़े गायब मिले । ककराला निवासी सोमवीर से  पुलिस को दिए बयान में राजावास निवासी मोनू के ऊपर शक जताया था कि मेरी पत्नी को राजावास का मोनू भगा ले गया है और उसने उसको कहीं छुपाया हुआ है।  एसआई रामेश्वर व एएसआई स्नेह लता ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों को हांसी से कनीना लेकर के आए। कनीना उप नागरिक अस्पताल में इनका कोरोना सैंपल लिया गया है। इस दौरान ककराला व राजावास गांव के लोग पुलिस थाने में एकत्रित हुए और उन्होंने दोनों को मनाने की कोशिश की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने पर्सनल बोंड पर इनको छोड़ दिया। अभी दोनों पुलिस सुरक्षा में हैं।



शादी के 70 दिन बाद महिला  प्रेमी संग फरार, पुलिस को
हांसी में मिला प्रेमी युगल

************************************** कनीना।  उपमंडल के एक गांव की विवाहित महिला जिसकी तकरीबन 70 दिन पहले शादी हुई थी  वह अपने गांव के प्रेमी संग 5 अगस्त को फरार हो गई थी। कनीना पुलिस ने उन्हें हांसी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवीर  ककराला ने 5 अगस्त को कनीना थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि 18 वर्षीय उनकी पत्नी है  शादी 15 जून 2020 को उनकी हुई थी। 5 अगस्त को दोनों एक कमरे में सोये हुये थे कि करीब सुबह एक बजे जब मेरी आंख खुली तो उनकी पत्नी गायब मिली। चारों तरफ देखा तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था जिसमें सोने चांदी के गहने व नकदी व कुछ कपड़े गायब मिले । ककराला निवासी सोमवीर से  पुलिस को दिए बयान में राजावास निवासी मोनू के ऊपर शक जताया था कि मेरी पत्नी को राजावास का मोनू भगा ले गया है और उसने उसको कहीं छुपाया हुआ है।  एसआई रामेश्वर व एएसआई स्नेह लता ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों को हांसी से कनीना लेकर के आए। कनीना उप नागरिक अस्पताल में इनका कोरोना सैंपल लिया गया है। इस दौरान ककराला व राजावास गांव के लोग पुलिस थाने में एकत्रित हुए और उन्होंने दोनों को मनाने की कोशिश की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने पर्सनल बोंड पर इनको छोड़ दिया। अभी दोनों पुलिस सुरक्षा में हैं।
प्रथम अक्टूबर से बहुरेंगे कनीना मंडी के दिन

****************************
************************************
 कनीना। वर्ष में दो बार हलचल होने वाली अनाज मंडी कनीना सूनी सूनी नजर आ रही है किंतु प्रथम अक्टूबर से ये दिन लदने वाले हैं। प्रथम अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद होने की पूरी संभावना है। विगत दो वर्षों से बाजरे की सरकारी खरीद की जा रही है। तत्पश्चात इस वर्ष भी बाजरे की खरीद प्रथम अक्टूबर से होने जा रही है। इस वर्ष बाजरे का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2150 प्रति क्विंटल किया हुआ है। अनाज मंडी में 38 आढ़ती बाजरे की आवक का इंतजार कर रहे हैं।
 व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि निजी स्तर पर बाजरे की सितंबर माह में आवक हो जाएगी। प्रथम अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए सरकार शेड्यूल जारी करेगी जिसके अनुसार ही किसान अपनी पैदावार बेचने के लिए कनीना मंडी आएंगे। विगत वर्ष फूड एंड सप्लाई तथा  हरियाणा वेयरहाउस एवं हैफेड बारी बारी से बाजरे की खरीद की थी।। कनीना अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद कनीना मंडी में दस वर्षों से बंद रहने के बाद विगत दो वर्षों से खुली है। बाजरा आढ़तियों के जरिये खरीद की जाएगी जिसका आढ़ती लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी जमाने में कनीना मंडी का दायरा विस्तृत था किंतु अब अनाज मंडी का दायरा घट गया है।
कनीना क्षेत्र में इस वर्ष बाजरे की फसल करीब 20 हजार हेक्टेयर है। किसान अपनी फसल कटाई में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार अधिक क्षेत्रफल पर बाजरा उगाया है जिसके पीछे एक कारण समर्थन मूल्य बढ़ाना माना जा रहा है। वहीं किसानों को चारा प्राप्त होता है। किसान कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी करते आ रहे हैं। इस बार बारिश समय पर होने के चलते बंपर पैदावार होने के आसार बने हुए हैं। खेतों में पछेती खड़ी फसल पकान पर है और जल्दी पैदावार अनाज मंडी में आ जाएगी। बहरहाल कनीना मंडी में अगैती फसल की कटाई कुछ जगह शुरू हो गई है। ऐसे में जल्द ही कनीना मंडी के दिन बदल जाएंगे और सूनी नजर आने वाली अनाज मंडी में हलचल बढ़ जाएगी।
  आढ़ती राकेश कुमार का कहना है कि विगत दो वर्षों से कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद हो रही है। 38 आढ़ती कार्यरत हैं जो किसानों के द्वारा लाए गए अन्न की आढ़त से अपना व परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मंडीवासियों की जीविका का यही सहारा है।
कनीना की अनाज मंडी किसी जमाने में विख्यात थी जहां एक माह तक रबी फसल पैदावार तथा एक माह खरीफ फसल की आवक चलती थी। 
फोटो कैप्शन 6: कनीना अनाज मंडी का नजारा साथ में रविंद्र बंसल एवं रो कुमार।

अनीता यादव को जेजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया 

******************************
********************************
कनीना। अटेली की पूर्व विधायक अनीता यादव को भारतीय राष्ट्रीय जननायक जनता पार्टी(जेजेपी) के सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। वे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलने अपने पुत्र सहित गई और उनका आभार व्यक्त किया।
अनीता यादव कव्वाली कॉलेज से स्नातक तथा 1995 में जिला परिषद रेवाड़ी की वाइस प्रेसिडेंट बनी, 2000 में वे सालावास से विधायक बनी, 2005 में दोबारा सालावास से विधायक बनी 2009 में अटेली से विधायक बनी। 2009 में सीपीएस रही 2014 में उन्होंने पूर्व विधायक की भूमिका निभाई। 1996 में वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस जिला रेवाड़ी की अध्यक्ष रही। 1998 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सह सचिव रही, 2000 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की हरियाणा राज्य अध्यक्ष बनी। 2000 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य बनी। 2010 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एग्जीक्यूटिव सदस्य बनी। अब उन्हें भारतीय राष्ट्रीय जननायक जनता पार्टी के सचिव पद पर मनोनीत किया है उनके पुत्र सम्राट विगत एमएलए के चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। उनके पुत्र सम्राट सहित वे चंडीगढ़ उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलने गई और उनका आभार व्यक्त किया। इस समय सरदार निशान सिंह अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश भी उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 4: दुष्यंत चौटाला को गुलदस्ता भेंट करके आभार व्यक्त करते हुए अनीता यादव।


फिर वही बूंदाबांदी

**************************
*************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में जहां विगत 2 दिनों से बूंदाबांदी हुई वहीं मंगलवार को फिर से बूंदाबांदी हुई। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। किसान अब बारिश नहीं चाहते और मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसल की कटाई कर सके। कनीना के कुछ गांवों में फसल कटाई शुरू हो गई है।

संस्था ने वितरित किए 1300 फलदार पौधे

*******************************
********************************
कनीना। बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल सामाजिक संस्था की मुहिम पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत संस्था ने 1300 पौधे अमरूद, जामुन, नींबू व छायादार पौधे विभिन्न गांवों में वितरित किए। इस मुहिम के तहत अब तक चार गांवों में पार्कों के लिए 1000 पौधे अलग से वितरित किए गए।
संस्था का उद्देश्य है कि जितना भी प्रयास पर्यावरण को सुरक्षित रखने में हो करे इस मुहिम के तहत पौधे मुफ्त दिये जा रहे हैं। इस मुहिम के बारे में संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम हर गांव में जाकर स्कूलों में जाकर लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हैं और पौधे की देखभाल के बारे में संस्था के सदस्य लोगों को समझाते हैं। मंगलवार को इस मुहिम के तहत गांव भोजावास गोगा पीर के स्थान पर संस्था के कुलदीप तंवर ने पप्पन देवी ने अपने बेटे मामन जो कि भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी कि रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पौधा रोपण करवाया। इस अवसर पर आर्यन तंवर, सेना जवान की पत्नी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3: भोजावास में पौधे वितरित करते हुए संस्था पदाधिकारी।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लड्डू बांटी

*****************************
****************************
कनीना। कंवर सिंह कलवाड़ी को जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर खुशी जताई तथा लड्डू बाटकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया।
कंवर सिंह कलवाड़ी 1960 में कलवाड़ी गांव के नंबरदार रहे, 197 में पंचायत समिति के सदस्य एवं भूमि विकास विकास बैंक के सदस्य भी रहे, 1973 में केंद्रीय सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे हैं, 1984 में ब्लाक समिति के चेयरमैन रहे, 1987 में चौ देवीलाल के साथ लोकदल में प्रवेश किया। वे 30 सालों तक पंचायती राज में सेवा दी, 1996 में एमपी के चुनाव इनेलो पार्टी महेंद्रगढ़ से लड़े तत्पश्चात 2005 में महेंद्रगढ़ से एमएलए के चुनाव भी लड़े हैं। अब वे जजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हैं।
 इस मौके पर खुशी जताने वालों में इनसो जिला चेयरमैन महिपाल नंबरदार व इनसो टीम ने गुलदस्ता भेंट मिठाई खिलाते हुए महिपाल नंबरदार ने डॉक्टर अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता सरपंच रमेश इसराना , कंवर सिंह नंबरदार उन्हानी, इनसो हलका अध्यक्ष अटेली नवीन,  इनसो नेता सुनील अत्रि, जय भगवान पहलवान सुंदर गुर्जर, संदीप पहलवान आदि सैकड़ों सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: कंवर सिंह कलवाड़ी को गुलदस भेंट करते हुए लोग।

कनीना में आशा वर्करों ने शहर किया प्रदर्शन ।
19 वें दिन धरना रहा जारी

******************************
*********************************
कनीना । मंगलवार को भी कनीना में आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन किया ।
19वें दिन का धरना आशा वर्कर पिस्तो देवी की अध्यक्षता में किया गया ।
 आशा वर्कर कमलेश ने  जानकारी देते हुए बताया कि  प्रदर्शन शहर के सरकारी अस्पताल से सुरु होकर अम्बेडकर चौक, नगरपालिका कार्यालय से होते हुए बिजली घर, हनुमान मंदिर, मन्डी टी-प्वाइंट, बस स्टैंड, मोलडऩाथ  मंदिर, शहीद स्मारक, सरकारी स्कूल से होते हुये उप नागरिक अस्पताल के टी पॉइंट पर समाप्त किया।  प्रदर्शन कर रही आशाओं ने कहा सरकार हठधर्मी छोड़ कर आशाओं की मांगे पूरी करें। अन्यथा हम सभी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे । अगर किसी आशा के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।  वे कोविड-19 के दौरान न्यूनतम वेतन देने, अतिरिक्त जोखिम भत्ते देने, कटी हुई प्रोत्साहन राशि प्रदान करने जैसी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं।
  उन्होंने कहा कि आशाओ के साथ 2018 के समजोता को तुरंत लागू करे। इस मौके पर कमलेश मुकेश राजबाला, ममता, सुनीता, विमल, संतोष, अनिता, मंजू कविता, आरती, राजेश, बिमला, मुनेश ने प्रदर्शन  किया।
फोटो कैप्शन 1 व 2: आशा वर्कर प्रदर्शन करते हुए।

जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत

***************************









******************************
कनीना। राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष बीजेपी के कनीना आगमन पर पर कई जगह स्वागत किया गया। कनीना बस स्टैंड तथा अनाज मंडी में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
राकेश शर्मा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी को निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को शिखर तक ले जाएंगे। किसी की कोई समस्या होगी उसे मिल बैठकर हल किया जाएगा।
इस मौके पर ओमप्रकाश निसानिया एवं हरिराम मित्तल ने अपने निवास स्थान एवं प्रतिष्ठान पर श्री शर्मा फुलमालाओं से स्वागत किया। उनके साथ मण्डल कनीना के सभी कार्यताओं ने भी फूलमाला डालकर स्वागत किया। इस मौके पर मुन्नीलाल साहब,श्री मोहन सिंह पार्षद,मण्डल अध्यक्ष अतर सिंह,श्रीराम शर्मा,सुरेश अत्रि,पार्षद कृष्णा सिहोर,वेद भडफ, अरुणा,सरिता ,शिव कुमार अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,नवीन मितल,आशु,भगवानदास,जगदीश सेठ, सुरेश, दीपक शर्मा, औमप्रकाश आर्य, कंवरसेन वशिष्ठ एवं हरिराम मित्तल आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुये

Monday, August 24, 2020


जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत

************************************
*******************************************
************************
कनीना। राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष बीजेपी के कनीना आगमन पर पर कई जगह स्वागत किया गया। कनीना बस स्टैंड तथा अनाज मंडी में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
राकेश शर्मा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी को निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को शिखर तक ले जाएंगे। किसी की कोई समस्या होगी उसे मिल बैठकर हल किया जाएगा।
इस मौके पर ओमप्रकाश निसानिया एवं हरिराम मित्तल ने अपने निवास स्थान एवं प्रतिष्ठान पर श्री शर्मा फुलमालाओं से स्वागत किया। उनके साथ मण्डल कनीना के सभी कार्यताओं ने भी फूलमाला डालकर स्वागत किया। इस मौके पर मुन्नीलाल साहब,श्री मोहन सिंह पार्षद,मण्डल अध्यक्ष अतर सिंह,श्रीराम शर्मा,सुरेश अत्रि,पार्षद कृष्णा सिहोर,वेद भडफ, अरुणा,सरिता ,शिव कुमार अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,नवीन मितल,आशु,भगवानदास,जगदीश सेठ, सुरेश, दीपक शर्मा, औमप्रकाश आर्य, कंवरसेन वशिष्ठ एवं हरिराम मित्तल आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुये।

15 बोतल शराब पकड़ी

*****************************
***************************
कनीना। कनीना पुलिस ने तितरिया उर्फ कुलदीप से कनीना बस स्टैंड के पीछे खेल के मैदान से 15 बोतल शराब पकड़ी। पुलिस को सूचना मिली थी कि खेल के मैदान के पास शराब बेची जा रही है। सुनील कुमार एचसी ने मुखबिरी के आधार पर छापा मारा किंतु शराब बेचने वाला पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



पाश्चात्य सभ्यता के कारण घट रहा है बुजुर्गों का मान सम्मान 

*************************************
****************************************
 कनीना। हरियाणा के सोनीपत जिले में जहां एक बुजुर्ग महिला को उसकी जवान बहू द्वारा पीट-पीटकर काम कराए जाने के मसले को लेकर आप लोग सोचने को मजबूर हो गए हैं। बुजुर्ग जिनकी छत्रछाया में हर इंसान अपना जीवन गुजारता है जिन्होंने बच्चों को पाल पोस कर बड़ा किया इसलिए ताकि वह उनका बुढ़ापे में सहारा बने और बुढ़ापे में अगर सहारे की बजाय उनको अपमान मिले, उनकी पिटाई हो, उन से काम लिया जाए तो इससे बड़ा कलियुग शायद नहीं हो सकता। क्षेत्र के हर वर्ग में इस घटना को लेकर रोष पनप रहा है और झकोर कर रख दिया है। युवा बुजुर्ग और बड़े-बड़े सोचने को मजबूर हो गये हैं।
इस संबंध में विभिन्न समुदाय के लोगों से चर्चा की गई। सभी ने इस घटना को टीवी एवं पाश्चात्य संस्कृति की देन करार दिया।
 प्रसिद्ध समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल कनीना मंडी ने बताया कि यह कलियुग का दोष नहीं अपितु टीवी सभ्यता ने सब कुछ हिलाकर रख दिया है। सुबह से शाम तक युवा महिला बुजुर्ग सभी टीवी के आगे बैठे देखते हैं। जिस पर अनेकों कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं जो इंसान में गलत सोच को बढ़ावा देते हैं। बहुत से कार्यक्रम समाज हित के नहीं अपितु समाज में इस प्रकार की बुरी आदत डालने को मजबूर कर देते हैं। शिक्षा पाने का का बेहतर जरिया भी आजकल टीवी हो गया है। वैसे भी विगत लंबे समय से कोरोना के चलते लोग टीवी के सामने बैठे रहते हैं और टीवी सभ्यता ने जरूर इस प्रकार की सभ्यता पैदा कर दी जिसके चलते बुजुर्गों को उसके बच्चों द्वारा जमकर धुनाई कर के काम लिया जाता है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए टीवी सभ्यता को बदलने की गुहार की है। यदि यही संस्कृति सिखाते रहे तो भविष्य में भारतीय सभ्यता संस्कृति जो पूरे विश्व की सिरमौर थी वो क्षीण होती चली जाएगी।
इस संबंध में समाजसेवी की भूमिका निभाने वाले भीम सिंह का कहना है की नौकरी पेशे में इस प्रकार के हालात बना दिए हैं।  अक्सर समाज में दो प्रकार के जन होते हैं एक नौकरी करने वाले तो दूसरे नौकरी न करने वाले बुजुर्ग।  कुछ व्यक्ति नौकरी पेशा पर चाहते हैं अगर नौकरी पेशे पर जाते हैं वह इस प्रकार की घटनाएं घटा सकते हैं क्योंकि उनके पास समय का अभाव होता है और वे नौकर चाकर का खर्च न आने देना चाहते और वे  चाहते हैं कि घर पर ही उनका काम पूरा हो जाए। घर में बुजुर्गों से भी वह जबरन काम लेते हैं। उन्होंने इस प्रकार के काम लेने की घटना का दिल से विरोध किया है। वैसे भी कोरोना ने बहुत से लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि
बुजुर्ग तो हमारे सम्मान के पात्र हैं। उन्हें प्यार सम्मान, समय पर खाना एवं हर एक इच्छा पूरी करने का दायित्व निभाना चाहिए लेकिन इस प्रकार की समस्या नौकरी पैसे एवं कोरोना के कारण भी आ सकती है। और भी कारण हो सकते हैं।
कनीना की सभ्य गृहणी कमला देवी का कहना है कि हमारे संस्कार गिरते जा रहे हैं। मां बाप जब बच्चों के सामने उल्टी सीधी बातें करते हैं या बेहतर संस्कृति सभ्यता में बच्चा नहीं चलता तो वह इस प्रकार की हरकत कर सकता है कि बड़े बूढ़ों का अपमान करने से पीछे नहीं हटता। उन्होंने कहा कि वक्त था जब बड़े बूढ़े घर की रखवाली का काम तो करते ही थे परंतु लोग उनके चरण स्पर्श कर घर में प्रवेश करते थे। भारत की सभ्यता में तो जीव जंतुओं से इतना लगा होता था कि उनके घर से जुदा होने पर आते थे। परंतु दुर्भाग्य है कि आज की युवा पीढ़ी अपने पुराने संस्कार और सभ्यता को भूल रही है। उन्होंने कहा कि मां-बाप और गुरुजनों का दायित्व बनता है कि युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा संस्कार दे।
सुदेश यादव दुकानदारी का काम करती है, का कहना है कि आज के समाज में अच्छी शिक्षा में मिलना युवा वर्ग को मार्ग से भटका देता है। यदि युवा वर्ग को बेहतर शिक्षा मिलेगी तो कभी ऐसा गलत कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान से इंसान के सभी कार्य पूर्ण होते हैं, उनका तो आशीर्वाद ही बहुत बड़ा है। जिन्होंने हमें पाल पोष कर बड़ा किया है और हम उनका आदर करें तो हमारा मान सम्मान बढ़ेगा वरना आने वाले समय में हमारा भी मान सम्मान घट जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में जहां जीव जंतुओं से भी लगाव होता है। ऐसी सभ्यता कहां से आई। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर संस्कार देने की मांग की है ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
समाजशास्त्री-
 डा हरिओम भारद्वाज समाजशास्त्री एवं कनीना कालेज के सहायक प्रोफेसर का कहना है कि जिस तरह से वृद्धा की निर्मम पिटाई की गई, उससे हम इस बात का भली-भांति अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे समाज मैं विकृतियां फैल गई है। संस्कार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यह सब हमारे संस्कारों का परिणाम है। यदि हमारे संस्कार अच्छे नहीं होंगे तो इस तरह की घटनाएं निरंतर होती रहेंगी। यह बहुत ही चिंतनीय विषय है, जिस की समीक्षा जरूरी है। कहते हैं कि नागरिकता अपने घर से प्रारंभ होती है। हम जिस तरह का वातावरण जिस तरह की परंपराएं आचार विचार अपने परिवार और समाज में देखते हैं उसी से हम कुछ सीखते हैं। यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है जिसकी जितनी अधिक निंदा की जाए कम है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दे रही है दूसरी और हमारी बेटियों के ये कृत्य समाज को बिगाड़ रहे है। इस तरह की घटनाओं से हमारी आने वाली पीढिय़ां क्या सबक लेंगे यह तो समय ही बताएगा? सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों को योजनाएं चलाई हुई हैं परंतु हम कह सकते हैं कि यह महिला सशक्तिकरण नहीं है बल्कि महिलाएं दिशाहीन हो गई हैं। भारत तो वह देश है जहां पर नारियों की पूजा की जाती थी नारी को श्रद्धा समझा जाता था किंतु आज समाज में जो परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं जो बहुत ही चिंतनीय है। वास्तव में आज नैतिक शिक्षा की बहुत जरूरत हो गई है। एक अध्यापक होने के नाते हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा तथा अपने विद्यार्थियों को इस तरह की शिक्षा देनी होगी कि हमें अपने बड़े बुजुर्गों और गुरुओं का आदर करना होगा अन्यथा समाज का विघटन बहुत जल्दी हो जाएगा। एक महिला का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरी महिला की भी सुरक्षा करें तथा दूसरी महिलाएं उनसे सीख ले और समाज में सद्भावना एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की स्थापना हो सके।
फोटो कैप्शन: भीम सिंह, डा हरिओम, कमला देवी, शिव कुमार, सुदेश यादव।

 खरीफ की फसल को लेकर हुई किसान गोष्ठी 

*****************************
**************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति के किसानों के लिए आयोजित की गई इस गोष्ठी में 100 किसानों ने भाग लिया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ देवेंद्र यादव सहायक विकास अधिकारी भोजावास ने की।
डा देवेंद्र देवेंद्र खंड ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि बाजरे की फसल किसानों के लिए आय का सौदा बन गई है। कभी इस फसल को केवल चारे के रूप में प्रयोग करते थे किंतु अब इसकी मांग बढ़ती ही जा रही है। किसानों को अपनी फसल की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि पैदावार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि कम समय में यह फसल पक कर तैयार हो जाती है। इस अवसर पर डॉ रमेश यादव वरिष्ठ संयोजक कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने किसानों को ग्वार की फसल पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्वार की फसल पैदावार किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। विभिन्न प्रसाधन के सामान बनाने के लिए ग्वार का काम में लाया जा रहा है। कभी इसका महत्व कम जानते थे किंतुआज के दिन को पूर्ण फसल बन गई है। उन्होंने किसानों को ग्वार उगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ अशोक ढिल्लो विशेषज्ञ किसानों की आय बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान आजकल फसल पर निर्भर करते हैं। फसल बेहतर हो जाती है तो गुजर बसर बेहतर ढंग से हो सकता है।
ऐसे में उनकी आए यह भी दोगुनी हो जाए तो बेहतर ढंग से अपना जीवन चला सकते हैं। उन्होंने उन तरीकों के बारे में जानकारी दी जिससे किसान बेहतर पैदावार लेकर आय को दोगुना कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ आशीष सिवरान ने कांग्रेस घास को खत्म करने पर बल दिया और कहा कि कांग्रेस घास केवल नुकसान कर रही है। डॉ विकास कृषि विकास अधिकारी खेड़ी ने किसानों कपास की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ देवराज कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को बाजरे की फसल में लगने वाली
विभिन्न बीमारियों की जानकारी एवं समाधान के तरीके भी बताए। इस अवसर पर बीटीएम डॉ मनीषा ने किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया और डॉक्टर अरविंद ने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा बारे में जानकारी दी। किसान गोष्ठी में कृषि विभाग के महेश, कुलदीप एवं सतीश फील्ड मैन आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 8: कृषि गोष्ठी ककराला में संबोधित करत डा रमेश यादव।


विधायक सीताराम ने ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रास्ते का लिया जायजा 

*********************************
*********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में पहुंचे अटेली विधायक सीताराम यादव के समक्ष लोगों ने धनौंदा -सीहोर वाया गाहड़ा जाने वाला कच्चा रास्ता ठीक करवाने की मांग की। इस मौके पर विधायक ने शिकायत पर गौर करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खेतों के रास्ते का मुआयना किया और परेशानी को जानकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना को फोन करके तुरंत गड्ढे भर कर रिपोर्ट करने का आदेश दिया। जिसका धनौंदा वासियों ने आभार व्यक्त किया है। पहली बार ग्राम वासियों ने ऐसा विधायक मिला है जो ट्रैक्टर पर भी सवार होकर समस्याओं को सुन सकते हैं। उन्होंने किसानों की और गांव वासियों की मांग को जायज बताया।
  उल्लेखनीय है कि इस समस्या को लेकर धनौंदावासियों ने विगत दिनों एसडीएम कनीना के मार्फत उच्चाधिकारियों को एक ज्ञापन भेजा था। बार बार इस समस्या के बारे में किसान एवं नेता अधिकारियों से मिल रहे हैं। किसानों को इस मार्ग से बार बार आना जाना पड़ता है इसलिये वो चाहते हैं कि बाजरे की फसल पैदावार के समय यह रास्ता ठीक हो जाए किंतु सीताराम विधायक ने उनकी समस्या को अविलंब हल करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अत्रि, भाजपा नेता मनोज कुमार, केसर दत्त शर्मा, विष्णु शर्मा, रतन सिंह, सोनू, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। 
फोटो कैप्शन ट्रैक्टर 9: ट्रॉली में सवार होकर सीताराम विधायक रास्ते का जायजा लेते हुए।

  गुढ़ा में आंबेडकर भवन निर्माण शुरू

*******************************
********************************
कनीना।  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर शोषित, पीडि़त लोगों के मसीहा थे। देश के संविधान निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। गुढ़ा ग्रामवासियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर का स्मारक निर्माण शुरू करके ऐतिहासिक कार्य किया है।
कनीना खंड के गांव गुढ़ा में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक स्थल पर अभी से ही लोग पहुंच रहे हैं। उनकानारा  शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे पर लोग्र चल रहे हैं। उधर नेता अतरलाल एडवोकेट ने निर्माणाधीन स्मारक का निरीक्षण कर शानदार गौरवशाली स्मारक बनाने के लिए स्मारक समिति तथा गुढ़ा गांव का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने निजी कोष से 5100 रुपये स्मारक समिति को भेंट किए। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार, गुरदीप, अशोक, बीर सिंह, अनिल, सुरेश, चन्द्रपाल, रामफल, कैलाश सेठ, विजेन्द्र तंवर आदि जन उपस्थित थे।



आशा वर्कर्स ने निकाला जुलूस, धरना दिया

*************************************
**********************************
कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में आशा वर्कर्स का धरना सोमवार को भी जारी रहा। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने जुलूस निकाला एवं हड़ताल जारी रखी।
हड़ताल की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रधान अनीता, मुडिय़ा खेड़ा से प्रधान रेखा और से ढंग से प्रधान कमलेश की अध्यक्षता में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गंूगी व बहरी है । आशा वर्करों की मांगों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए आशा वर्करों में भारी रोष है । आशा वर्कर अपना आंदोलन तेज करके सड़क जाम करेंगी । शासन व प्रशासन से टक्कर लेंगी । सरकार के मंत्री का मंत्री का घेराव करेंगी। कमलेश ने आगे कहा कि इस दौरान अगर आशाओं को कुछ हो गया तो वह खामियाजा भी सरकार को भुगतना पड़ेगा। वे कोविड-19 के दौरान न्यूनतम वेतन देने, अतिरिक्त जोखिम भत्ते देने, कटी हुई प्रोत्साहन राशि प्रदान करने जैसी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं।
 सरकार जल्दी से जल्दी आशाओं के सचिव मंडल को बुलाकर आशाओं की मांगों को पूरी करे। आशा वर्कर्स ने उप नागरिक अस्पताल से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। उसके बाद आशा वर्कर बस स्टैंड के सामने ऐसे होते ही बाबा मोलडऩाथ वाली गली से होती हुई अपना बेटा अस्पताल पहुंची।  इस दौरान धरने में ब्लॉक प्रधान अनीता, रेखा, सावित्री, सरला, सुनीता, सरोज, सुलोचना, शर्मिला, गीता, कमलेश, पूनम, उगनता सहित अनेक आशा वर्कर मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 6:आशा वर्कर्स जुलूस निकालते हुये।

हल्की बूंदाबांदी हुई 

*******************************
-अब किसान मौसम खुलने का कर रहे हैं इंतजार 

*********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। आप फसल पककर तैयार है, किसान लावणी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम साफ होते ही लावणी शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इस बार किसान मजदूरों के अभाव में परेशानी महसूस कर रहे हैं। करीरा के किसान महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी फसल पककर तैयार है। मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को भी फोन किया हुआ है मजदूर या तो अपनी गाड़ी लेकर कटाई के लिए आएंगे या फिर उनके लिए गाड़ी भेजी जाएगी। क्षेत्र में इस बार कोरोना के चलते किसान वापस अपने राज्यों को लौट गए थे तब से किसान और फैक्टरी उद्योग धंधे मजदूरों के अभाव में मंदे में चल रहे हैं। उधर किसान गजराज सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने बताया कि इस समय बारिश की ज्यादा आवश्यकता नहीं है क्योंकि बाजरे की फसल पकी हुई है। अधिक बारिश होती है तो फसल में नुकसान होने का अंदेशा होता है। ऐसे में मौसम साफ रहेगा तो फसल कटाई शुरू कर देंगे।
   वैसे तो सावन माह में कम किंतु बाद में अच्छी बारिश हुई है। खेतों में बाजरा, ग्वार एवं कपास की फसल खड़ी है जो पकान के करीब जा चुकी है। किसान गजराज मोड़ी, सूबे सिंह कनीना, अजीत सिंह कनीना, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि समय समय पर बारिश हुई है जिससे बेहतर फसल खड़ी है। उधर करीरा के सुरेश कुमार, योगेश कुमार ने बताया कि अधिक बारिश होती है तो बाजरे की खड़ी फसल के लिए घातक साबित हो सकती है। वैसे भी मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने  की संभावना जता रखी है। कृषि विभाग के पूर्व अधिकारी देवराज यादव ने बताया कि बाजरे की अगैती फसल पैदावारकटाई पर पहुंच गई है। उन्होंने भी इस वक्त अधिक बारिश नुकसानदायक बताई
फोटो कैप्शन 7: कनीना क्षेत्र में बारिश के बाद फसल।

 प्रशासनिक व न्यायिक भवन की जगह की तलाश के लिए किया कनीना शहर का दौरा

***********************************
***************************************
कनीना। कनीना में बनने वाले प्रशासनिक व न्यायिक भवन के लिए आज नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव व अटेली के विधायक सीताराम यादव तथा उपायुक्त आरके सिंह ने कनीना के खंड कार्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का निरीक्षण किया।
जिले के दोनों विधायक तथा उपायुक्त सोमवार को ठीक 8:30 बजे सबसे पहले खंड कार्यालय पहुंचे। वहां पर एसडीएम रणवीर सिंह व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे में विचार विमर्श किया। सभी ने संभावित स्थानों का नक्शा देखा।
इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां पर तहसीलदार को निर्देश दिए कि इसकी पैमाइश करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने पशु अस्पताल की जमीन का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि कनीना हलके के लगभग सभी सरपंचों तथा ग्रामीणों ने प्रस्ताव दिया है कि प्रशासनिक व न्यायिक भवन का निर्माण लोगों की पहुंच में होना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज कनीना शहर में ही इन स्थानों का निरीक्षण किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि इस संबंध में जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाए ताकि इस भवन का निर्माण शुरू किया जा सके। इसी कड़ी में आज वे सभी मौके का मुआयना करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा इस भवन की आधारशिला रखी गई थी।
श्री यादव ने कहा कि शासन व प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि लोगों को दूरदराज ना जाना पड़े। हम सब का उद्देश्य यही है कि जल्द से जल्द जगह सुनिश्चित करके इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। अगर खंड कार्यालय में न्यायिक भवन तथा स्टेडियम में प्रशासनिक भवन बनता है तो लोगों को अधिक सुविधा होगी लेकिन इस पर अभी अंतिम निर्णय हम सभी बैठ कर लेंगे। सभी पंचायतों की भी यही राय है कि शहर के अंदर ही यह दोनों भवन बने।
इस मौके पर इस मौके पर एसडीएम कनीना रणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1 से 9:कनीना में न्यायिक व प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए जगह का मुआयना करते विधायक तथा उपायुक्त।

वर्ष 2012 से अटका पड़ा है कनीना न्यायिक परिसर का मसला

***********************************















*********************************
कनीना। कनीना न्यायिक परिसर का मसला लंबे समय से अटका हुआ है। बार बार कनीना में बनाये जाने की बात चलती है और दफन हो जाती है।
वर्ष 2012 कनीना उप तहसील होता था जिसे उपमंडल का दर्जा दिलवाने में अहं रोल तत्कालीन विधायक एवं सीपीएस अनीता यादव का रहा था।  बाद में  पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के समय  पीपलवाली बणी में दोनों भवन बनाने के लिए ग्रांट भी प्रदान करवा दी थी किंतु तत्पश्चात से न्यायिक परिसर एवं सचिवालय निर्माण को लेकर के कशमकश जारी है। बार-बार कनीना में ही दोनों भवन निर्माण के लिए मांग उठ रही है,आंदोलन तक चला है। इस मांग को लेकर एसडीएक कार्यालय के पास 22 फरवरी 2017 से कनीनावासियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किए चलाया था जो 65 दिन चला। तत्पश्चात 27 अप्रैल को इंद्रजीत सिंह के निजी सचिव रवि यादव ने कहा वासियों को आश्वासन देने के पश्चात धरना स्थगित किया था, लेकिन उस वक्त मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात हुई थी और आश्वासन दिया था कि दोनों भवन अर्थात न्यायिक परिसर एवं लघु सचिवालय कनीना में बनाए जाएंगे। लेकिन विगत दिनों भवन निर्माण कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में उन्हाणी में ये भवन बनाने की रिपोर्ट सौंपी है जिसको लेकर कनीना में भारी रोष पनप रहा है।  उस वक्त क्षेत्र में महिलाओं से भारी संख्या में लोगों ने अध्यक्षता करते हुए धरना दिया था जिनमें महेश बोहरा ,पूर्व पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा, मास्टर दलीप सिंह, सुमेर सिंह चेयरमैन, विजयपाल चेयरमैन विनय कुमार, जसवंत सिंह बबलू आदि ने अहम भूमिका निभाते हुए धरने का समर्थन किया था। एिक बार फिर से कनीनावासियों ने मांग है कि है कि दोनों भवन कनीना में निर्मित करवाये जाए।
उधर कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवा ने बताया कि संतोष यादव पूर्व विधायक के समय 2015 में न्यायिक परिसर एवं लघु सचिवालय बनाए जाने को लेकर 80 कनाल जमीन के तीन करोड़ 85 लाख रुपए नगरपालिका के खाते में भेज दिए थे किंतु भवनों का निर्माण नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि 2012 में अनीता यादव के समय उपमंडल की घोषणा हुई थी और अभी तक निर्मित नहीं हुआ है। उधर कनीना बार के सदस्यों ने भी जल्द ही जल्दी न्यायालय सचिवालय बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह गर्मी सर्दी में टीन साइड में बैठे हैं और लंबे समय से बाट जो रहे हैं ताकि जल्द ही कोई भवन का निर्माण किया जा सके







Sunday, August 23, 2020

पुलिस टीम के साथ किया झगड़ा धरे गये
***********************************
*********************************************
*****************************************
***
कनीना। कनीना पुलिस जब किसी मामले को लेकर नौताना पहुंची तो उसके साथ झगड़ा करने वाले नौताना के तीन जनों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है जिनमें से दो को पकडऩे में सफलता पाई है और उन्हें कनीना न्यायालय में पेश कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खंड के गांव नौताना में जब महिला पुलिस अधिकारी स्नेहलता व संजू अपनी टीम के साथ किसी मसले में नौताना गई थी। जब पुलिस टीम नौताना पंहुची तो गांव के दयाराम, अमित कुमार एवं अजय ने पुलिस के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से अजय कुमार एवं अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार लिया जिन्हें रविवार को कनीना न्यायालय में पेश किया गया।  जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
क्यों गई थी पुलिस-
 मिली जानकारी के अनुसार नारनौल से
पुलिस को सूचना मिली कि नौताना की एक महिला सरिता को जहरीला पदार्थ दिया हुआ है और मार पिटाई की जा रही है। इस बात को लेकर उप निरीक्षक स्नेह लता तथा एएसआई संजू सहित नरेश होमगार्ड मौके पर पहुंचे। जब वे घर के अंदर पहुंचे तो तीनों व्यक्तियों ने जो दरवाजे पर खड़े थे अंदर जाने से रोका। अंदर से किसी महिला की रोने की आवाज आई तो उन्होंने उसे बाहर निकाला। इस बात पर जोश में आकर उन्होंने गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी।काम में दखल देने पर उन्होंने पुलिस को एसएचओ को मौके से ही सूचित किया। मौके पर एसएचओ पहुंचे। उनमें से दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।
उधर अमित की पत्नी सरिता को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है उनके बयान पर उनके पति देवर ससुर के खिलाफ जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।







नगर पालिका के अधिकारियों को दिया हुआ है अतिरिक्त चार्ज
***********************************
*************************************

 कनीना। नगर पालिका कनीना के तहत कार्यरत चार प्रमुख पदों पर जहां कार्यरत कर्मियों को एडिशनल चार्ज दिया हुआ है जिसके चलते नियमित कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
कनीना नगर पालिका में अक्सर ही ऐसी हालात बनी रहती है जिसके चलते विकास कार्य नहीं हो पाते। इससे कस्बा कनीना और आसपास के लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ता है।
मिली जानकारी अनुसार सचिव का एक पद स्वीकृत है किंतु अटेली में कार्यरत सचिव को ही कनीना का अतिरिक्त भार दिया हुआ है।
मैकेनिकल इंजीनियर का एक पद है किंतु उन्हें अटेली का अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है।  जेई का एक पद स्वीकृत है जो भरा हुआ है किंतु उन्हें लोहारू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी प्रकार लेखाकार का एक पद स्वीकृत जिस पर एडिशनल चार्ज दिया हुआ है।
क्लर्क के 4 पद हैं जिनमें से एक पद रिक्त है। एक पर नियमित तथा 2 पदों पर आउटसोर्सिंग कर्मी कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पद है दोनों पर आउटसोर्सिंग काम कर रहे हैं। एक चपरासी का पद पूर्ण रूप से भरा हुआ है वहीं दो टेंपो ड्राइवर के पद है दोनों आउटसोर्सिंग पर कार्यरत है। इसी प्रकार 6 पद माली चौकीदार डाक आदि ले जाने वाले ,रात्रि चौकीदार के हैं जिन पर डीसी रेट पर कार्य कर रहे हैं। सफाई दरोगा का एक पद स्वीकृत है किंतु रिक्त चल रहा है, कार्यभार राकेश सफाई कर्मी को दिया हुआ है। सफाई कर्मी का एक पद है जो नियमित रूप से कार्यरत है। साथ में कुल 38 सफाई कर्मी कार्यरत है जिनमें से 24 पालिका रोल तथा 14 आउटसोर्सिंग पर कार्यरत है।
अधिकांश समय एडिशनल चार्ज दिए जाने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कस्बा कनीना के महेश कुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, धनपत आदि ने बताया कि सभी पदों पर यदि नियमित भर्ती हो तो कार्य संतोषजनक मिलेगा और सभी कार्य समय पर हो पाएंगे किंतु दुर्भाग्य है कि अधिकांश समय या तो यहां कार्यरत कर्मियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया जाता है या बाहर के अधिकारियों कर्मियों को कनीना का अतिरिक्त भार दिया जाता है।
नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि सरकार के नियमानुसार उन्हें अपना कार्य करना ही पड़ता है। यह उनकी मजबूरी है वह इस कार्य में वे असहाय है।
इधर कभी उधर लोगों ने बताया की  इस नगरपालिका में सरकार को सभी नियमित पद भरने चाहिए ताकि कर्मी लोगों की सेवा में तल्लीन रहे।

बाघोत में स्वामी समाज की धर्मशाला का हुआ उद्घाटन
*******************************************
*****************************************
***********
कनीना। बाघोत गांव में शिव मंदिर के पास स्वामी समाज की धर्मशाला का उद्घाटन कार्यक्रम रविवार को किया गया। इस कार्यक्रगम में मुख्य अतिथि नरेंद्र स्वामी अध्यक्ष हरियाणा स्वामी समाज रहे।
इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरेंद्र स्वामी के कर कमलों से किया गया। इस धर्मशाला में दो कमरे व चारदीवारी बनाई गई है। इस मौके पर स्वामी समाज के लोगों ने बैठक में समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने, समाज में शिक्षा की गति तीव्र करने, अच्छे अंक लाने वाले स्वामी समाज के बच्चों को समाज के विशेष कार्यक्रम में सम्मानित करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी समाज के जिला अध्यक्ष रामपाल स्वामी पालड़ी पणिहारा ने की। कार्यक्रम में स्वामी समाज के भामाशाह नरेंद्र स्वामी, रामपाल स्वामी, जगदीश, सुरेंद्र, चंद्र स्वामी, शशि, सुरेश, हरी, सत्यपाल आदि ने सहयोग किया ।
फोटो कैप्शन 13: धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद संबोधन


दौंगडा अहीर की बेटी को न्याय दिलाने के लिए गांव के निकाला कैंडल मार्च
***********************************************************
*****************************************
********************
कनीना। कनीना । बाघोत गांव के ग्रामीणों व युवा समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने रविवार सांय दौंगडा अहीर की बेटी को न्याय दिलाने के लिए गांव में कैंडल मार्च निकाला।  ग्रामीणों ने यह कैंडल मार्च गांव की एक धर्मशाला से शुरू करके गांव के मुख्य रास्तों से निकाला।
संस्था के सुनील अत्री ने बताया कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए सरकार को पीडि़त परिवार को आर्थिक सहयोग भी करना चाहिए ।
फोटो कैप्शन 12: कैंडल निकालते हुए।

मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन कर रही है बेहतर काम
*****************************************
*****************************************
************
कनीना। कनीना नगर पालिका में जहां सरकार द्वारा भेजी हुई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। विगत दिनों जहां कनीना में यह मशीन आई थी और सीताराम विधायक अटेली ने इसे 14 अगस्त को हरी झंडी देकर शुरू किया था। इस मशीन ने बस स्टैंड के पीछे द्वार पर काम किया।
इसकी जानकारी देते हुए पालिका प्रधान जी जेलदार ने बताया कि रविवार को मशीन ने सफाई का काम किया। नगरपालिका के शिवचरण शर्मा लेखाकार एवं केशव शर्मा इस मशीन को बस स्टैंड के पिछले गेट वाले सड़क मार्ग पर लगाया। उन्होंने बताया कि यह मशीन 1 घंटे में करीब 12.5 लीटर डीजल खाती है तथा 1 किलोमीटर रास्ते को बहुत साफ सुथरा बना देती है। धूल कण नहीं बचता है। प्राय सफाई कर्मी डिवाइडर के साथ धूल छोड़ देते हैं। अब यह मशीन उसको साफ कर देगी। इस प्रकार सड़क मार्ग बिल्कुल साफ हो जाएंगे। यह मशीन सूखे में कार्य करती है,गीली जगह हो तो कार्य नहीं करती। इस मशीन को चलाने के लिए दो कर्मी कंपनी द्वारा ही भेजे गये हैं जो इस पर कार्य कर रहे हैं।
इस मशीन से क्या नगरपालिका का कार्य आसान हो जाएगा। कर्मचारी भी अब खुश है किंतु इस मशीन के साथ-साथ सफाई कर्मियों की भी जरूरत पड़ती है।
फोटो कैप्शन 5 सफाई करती हुई मशीन

पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव पहुंची पीडि़त परिवार के घर,
एडीसी को फोन पर बात कर ली मामले की पूरी जानकारी
*********************************************************
******************************************
***************
कनीना । दौंगड़ा अहीर की बेटी के साथ हुई घटना पर हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह रविवार को गाँव दौंगड़ा अहीर पहुंचे व पीडि़त परिवार से मुलाकात की।
  पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे उन्होंने एडीसी अभिषेक मीणा से दूरभाष पर मामले की जानकारी ली । उन्होंने एडीसी को कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीडि़त परिवार को मकान बनवा कर दिया जाए ।
संतोष यादव ने पीडि़त परिवार से मिलकर घटना की घोर निंदा की उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार अकेला नहीं है उनके साथ पूरा क्षेत्र हैं। वेद पुराणों में हमारे गुरुकुल ओं को सबसे पवित्र जगह माना गया है गुरु और शिष्य का तो सबसे पवित्र रिश्ता होता है लेकिन गुरुकुल में इस तरह की घटना को सुनकर बड़ा गहरा धक्का लगा है ।
उन्होंने पीडि़त परिवार को
को विश्वास दिलाया कि जल्दी सरकार दोषियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी । इस अवसर पर  सुमेर चेयरमैन बिहाली , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण राव, जयंत कुमार अटेली युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अमित कुमार अटेली, कृष्ण नम्बरदार दौंगड़ा, मनोज शर्मा, मास्टर ओमप्रकाश कलवाड़ी व बीरसिंह कलवाड़ी, मुन्नीलाल शर्मा चेयरमैन निगरानी समिति भाजपा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लख्मीचंद, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार यादव, जयवीर, सचिन महाएच, मामन दौंगड़ा अहीर, प्रोफेसर पुखराज, उमेद, वीर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7: संतोष यादव पीडि़त परिवार से मिलते हुये।

2 दिनों में मास्क न पहनने एवं वाहनों के 60 चालान काटे
********************************************
******************************************
***********
कनीना।  कनीना बस स्टैंड पर कोरोना बंद के दौरान मास्क न पहनने वाले तथा वाहनों को गफलत में चलाने पर 60 चालान काटे गए।
एएसआई गोविंद सिंह ने वाहन चालकों के शनिवार को 15 चालान वहीं 10 चालान रविवार को काटे गए। मास्क न पहन कर इधर-उधर मस्ती करने वालों के शनिवार को 20 तथा 15 चालान रविवार को काटे गए। एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में लापरवाही को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना जरूरी है वही गफलत में गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने मास्क पहनकर तथा नियम अनुसार ही वाहन चलाने पर बल दिया।


दुकाने रही बंद, खोलने के प्रयास करने वालों को दी गई चेतावनी
**********************************************
******************************************
*************
कनीना। दे दिनों में कोरोना बंद सफल रहा। जहां जिला प्रशासन की ओर से कनीना में शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया था उसका पालन किया गया। अधिकांश दुकानदार घर से ही नहीं आए किंतु कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर भी बैठे नजर आए। इक्का-दुक्का दुकानदार ऐसे भी थे जिन्होंने दुकान के अंदर एक व्यक्ति को छोड़ रखा था और खुद बाहर बैठे नजर आए ताकि जब भी कोई ग्राहक आए बैक डोर से सामान भी दे दिया गया। पुलिस प्रशासन, प्रधान सतीश जेलदार नगरपालिका कर्मी सभी गश्त लगाते पाए गए। कोई भी दुकान खोलने का प्रयास कर रहा था उसे सख्त वार्निंग देकर खोलने नहीं दिया गया।
कुल मिलाकर को बंद शांतिपूर्वक रहा। कनीना में दुकानें बंद रही किंतुदुकानदार विशेषकर ठेले पर काम करने वाले व्यक्ति बहुत परेशान है। काफी समय से उनकी रोटी रोजी छीन रही है। ऐसे में उनका पेट पालना भी कठिन हो गया है।
शिवकुमार केलेवाले एवं मन्नू ने बताया कि उनकी रोटी रोटी ही केले की रेहड़ी है। जिस दिन भी केले की रेहडी नहीं लग पाती उस दिन रोटी रोजी कमा पाना भी कठिन हो जाता है।
बहरहाल केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने ही। लोग चाय बीड़ी के लिए भी तरसे वहीं 2 दिनों से घरों में सब्जियां नहीं बन रही है अगर पहले से ही किसी ने खरीद कर रख ली तो वह काम आ रही है।। महिलाएं दुखी रही। दाल भात या कढ़ी तथा खाटा का साग आदि बनाकर गुजारा कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 6 से 8: कनीनाप बस स्टैंड एवं अनाज मंडी की बंद दुकानें।


 राव नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री ने की सीबीआई जांच की मांग
**************************************
*************************************
*******
कनीना। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह रविवार को गांव दौंगड़ा अहीर पहुंचे व पीडि़त परिवार से मुलाकात की व मौके पर ही परिवारजनों के सामने ही अलवर सांसद महंत बालक नाथ व गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के विधायक जितेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्तालाप की व इस घटना के बारे में ना केवल विस्तार से अवगत करवाया बल्कि दोषी पर कड़ी से कड़ी करवाई व तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दौंगड़ा अहीर की नाबालिग लड़की के साथ नोयडा के गुरुकुल में हुई दर्दनाक घटना बेहद शर्मनाक घटना है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर बेटियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे है। उन्होंने कहा कि दौंगड़ा अहीर की बेटी जो नोएडा गुरुकुल में पढ़ती थी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर पुलिस और गुरुकुल प्रशासन की मिलीभगत होने की शंका पैदा करती है। बिना पोस्टमार्टम करवाए ही दाह संस्कार करवा दिया गया ताकि सबूतों को मिटाया जा सके। सबूत मिटाने के बाद परिजनों को धमका कर भेज दिया।
राव नरेंद्र सिंह ने उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से मांग करते हुए कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सीबीआइ से हो तभी सच्चाई सामने आ सकेगी। गुरुकुल संचालकों पर संदेह इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आत्महत्या मामले में बिना पोस्टमार्टम करवाए दाह संस्कार नहीं करवाया जाता है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही शव को परिजनों को दिया जाता है, लेकिन यहां परिजनों को ही मिलने तक नहीं दिया जाता है।
इस अवसर पर उनके साथ सुमेर चेयरमैन बिहाली , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण राव , जयंत कुमार अटेली युवा कांग्रेस अध्यक्ष , अमित कुमार अटेली , कृष्ण नम्बरदार दौंगड़ा ,मनोज शर्मा मास्टर ओमप्रकाश कलवाड़ी व बीरसिंह कलवाड़ी मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 9: राव नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री पीडि़त परिवार से मिलते हुए।

शहीद विक्रम सिंह की प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में रोष

******************************
कनीना। उपमंडल कनीना के गांव बाघोत स्थित शहीद विक्रम सिंह की मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। जिसको लेकर गांव में रोष है।
बाघोत गांव के बस स्टैंड पर 3 शहीदों की मूर्तियां लगी हुई हैं जिसमें विक्रम सिंह की प्रतिमा दो अन्य शहीदों के बीच है। लगता है कि प्रतिमा पर किसी भारी वजनदार पत्थर या अन्य किसी से प्रतिमा को खंडित किया है। करीब  2 वर्ष पहले भी इसी प्रतिमा की राइफल को तोड़कर खंडित किया था। उस समय सरपंच ने गांव में मुनादी करवाई थी कि शहीद गांव के ताज होते हैं। उनकी प्रतिमा के साथ अगर कोई तोडफ़ोड़ या प्रतिमा को खंडित करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन शनिवार शाम को फिर इस तरह की घटना सामने आई। गांव के सरपंच विनोद कुमार ने वारदात की सूचना कनीना पुलिस को दी।
शहीद विक्रम के भाई संजय कुमार ने बताया कि वह हर रोज सुबह व शाम को शहीद विक्रम सिंह की मूर्ति पर धूपबत्ती करने के लिए जाया करता है। शनिवार को शाम को जब वह धूपबत्ती करने के लिए गया तो उसने देखा कि गेट के पास राइफल के टूटे हुए दो टुकड़े गिरे हुए थे। संजय ने यह जानकारी सरपंच व ग्रामीणों को दी।
उल्लेखनीय है कि गांव के 3 शहीद हुए हैं जिनमें विक्रम सिंह, रॉकी अंबावता तथा सत्यनारायण अत्रि प्रमुख हैं। रॉकी अंबावता तथा सत्यनारायण की प्रतिमाओं के बीच में शहीद चिक्रम सिंह की लगी है। शहीद की मां भगवती तथा पिता श्रीराम ने बताया कि उनके बेटे विक्रम सिंह का 17 फरवरी 2003 को लगन आना था किंतु उसी दिन उनका शव घर पर पहुंचा था। राजौरी सेक्टर जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी उग्रवादियों ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनकी जांघ पर लगी और वे शहीद हो गए।
शहीदों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद की प्रतिमा को तोडऩे के मामले को संज्ञान में लेते हुये अधिकारियों को मौके पर भेज दिया है। तत्पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। .....विनय कुमार, थाना प्रभारी कनीना।
फोटो कैप्शन 4: शहीद विक्रम सिंह की बंदूक की तोड़ी गई बैरल।

यह है धनौंदा की नहर का नजारा
******************************************
*****************************************
******
कनीना। धनौंदा के पास से गुजरने वाली बड़ी नहर पर बरसात के पानी के जोहड़ बन गये हैं। अब तो इन जोहड़ों में पशु भी पानी पीते हैं।
 बड़ी नहर गुजर रही है इस नहर का पुल कमाल का है जहां दिन रात बरसात का पानी भरा रहता है। कहने को तो इस सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने को है किंतु इस पुल की दुर्दशा देखकर लगता है कि से पूरी सड़क कहीं नहीं होगी। धनौंदा तथा आसपास गांव के रवि कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग से गुजरना कठिन हो गया है। दुपहिया वाहन चालक तो कीचड़ में गिर जाते हैं और यह समस्या लंबे समय से चल रही है। जैसे ही बारिश शुरू हुई है तब से ये गड्ढ़ें जोहड़ बने हुए हैं। सड़क मार्ग पर दूर से जोहड़ जैसे दिखाई देते हैं जहां जंगली एवं आवारा जंतु पानी पीते हैं। जिसको देखकर वहां चालक घबरा जाते हैं। यहां कोई भी बड़ी घटना घट सकती है। ऐसे में इस पुल की दुर्दशा सुधारने की मांग की गई है। एक बार बारिश हो जाती तो कई दिनों तक पानी नहीं सूखता जिससे आवागमन बाधित होता है। नहर पर बने पुल के पास ही ये गड्ढे बने हुये हैं। सड़क निर्माण का कार्य भी अधूरा पड़ा है तथा इस पुल को ठीक नहीं किया गया है जिसके चलते करीब आधा दर्जन गांव के लोग तथा चरखी दादरी जाने वाली रोडवेज बसें भी गड्ढे से                  गुजरती हैं।
इस संबंध में सरपंच धनौंदा रूपेंद्र सिंह से बात हुई। उन्होंने कहा कि यह समस्या उन्हें भी आ सकती है किंतु उनके दायरे में नहीं आती। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात की है वह जल्द ही इसे ठीक करने की बात कह रहे हैं किंतु अभी तक इसको ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सर पंचायत के दायरे में होता तो वे तुरंत इसको ठीक करवा देते। उन्होंने कहा कि इधर से गुजरना भी कठिन हो रहा है तथा परेशानी बन रही है। उन्होंने माना कि भारी समस्या के चलते कोई दुर्घटना यहां घट सकती है।
इस संबंध में राजेश कुमार प्राध्यापक का कहना है कि  इस मार्ग पर स्थित विभिन्न स्कूलों के विभिन्न शिक्षक अपने दोपहिया वाहनों से इधर से आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा एक दिन तो बहुत मुश्किल से भी बच पाए। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे परेशान है। प्रतिदिन उन्हें स्कूल में आना पड़ता है। यहां तक की आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पूरा धनौंदा गांव इधर से गुजरता है बस यहां पहुंचने पर होने दर्द जरूर होता है किंतु आगे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उच्चाधिकारियों तक भी बात करने का प्रयास किया है किंतु संपर्क नहीं हो पाया। राजेश कुमार का कहना है कि वे इस गधे से कई दिनों से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब इसे ठीक किया जाए।
उधर विजयपाल अधिकारी ने बताया कि वह अपनी वैन से प्रतिदिन खेड़ी जाते हैं किंतु जब गड्ढ़ा आता है तो उन्हें बड़ी परेशानी होती है। जब कभी उनकी गाड़ी में उनके साथी बैठे होते हैं तो इस गड्ढे को पार करना भी कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस गड्ढे से जूझ रहे हैं किंतु न तो  सड़क का निर्माण किया जा रहा है और न ही नगर के पुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुल को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जो सड़क निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया कोई बात नहीं किंतु इस गड्ढे को अविलंब भरा जाए ताकि आवागमन सुचारू रूप से होता रहे वहीं कोई बड़ी दुर्घटना घटने से बचा जा सके।
 फोटो कैप्शन: रुपेंदर सिंह सरपंच,  राजेश कुमार, विजयपाल अधिकारी।

कोविड़ 19 का संक्रमण जल्दी खत्म हो इसके लिए तप जारी














**************************************************
******************************************************
कनीना।  कनीना । खंड के गांव भडफ़ में स्वामी वाली ढाणी में एक सुरेश भगत 41 दिनों के लिए खड़े होकर तपस्या कर रहे है। सुरेश भगत ने बताया कि वह 24 घंटे खड़े होकर बालाजी महाराज की तपस्या 41 दिनों तक करेंगे। कोविड 19 बीमारी दुनिया से खत्म हो जाए । देश में सुख-शांति के लिए गोगा नवमी (13 अगस्त)को खड़ी तपस्या का संकल्प लेकर तपस्या शुरू की गई । इसके लिए वह परमात्मा से प्रार्थना कर रहे हैं। इस तपस्या को पूर्ण होने के बाद मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा ।