Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, September 2, 2026



 


कनीना ढाणी में पेय जल समस्या, पानी के लिए इधर उधर भटक रहे ढाणी वासी
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में गोशाला रोड के पास लगती ढाणी में पिछले एक सप्ताह से पेय जल समस्या हो रही है। जिस कारण ढाणी उमस भरी गर्मी में इधर उधर पानी के लिए भटक रहे है। पिछले एक सप्ताह से मोटर खराब है लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। ढाणी वासी महिला बबीता, सुमन, रूबी, कमलेश , सोनम , हेमंत ने बताया कि एक सप्ताह से पानी के लिए निजी घर तो कभी बाबा राधे दास मंदिर की टंकी तो कभी गोशाला से पानी  भर कर ला रहे है। लेकिन अब तक जल विभाग से कोई भी कर्मचारी सुध लेने नहीं आया है। हमने वार्ड पार्षद को भी सूचना दी लेकिन सब ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि यह हमारा क्षेत्र नहीं है। ढाणी वासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है।
फोटो कैप्शन 05: पानी के लिए तरसती महिलाएं


गौशाला के पूर्व प्रधान की बरसी पर भेंट किए 5100 रुपए और कर्मचारियों को मिठाई
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में श्रीकृष्ण गोशाला के पूर्व प्रधान हुकम सिंह की दूसरी बरसी पर  गौशाला में 5100 रुपए और कर्मचारियों के लिए मिठाई देकर सवामणि का आयोजन किया गया।
हुकुम सिंह के परिजनों ने बताया  कि हुकम सिंह के कार्यकाल के दौरान ही करीरा गांव ने 06 लाख 83 हजार रुपए नकद और एक एम्बुलेंस गाड़ी गौशाला में दान दी थी। इस मौके पर हुकम सिंह पहलवान के पुत्र  धर्मवीर  सिंह ,उनकी धर्मपत्नी  निर्मला , महेश यादव ,धर्मवीर यादव ,उनकी धर्मपत्नी सरिता ,सौरभ, एवं श्री कृष्ण गौशाला के प्रशासक सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्ण सिंह डागर, बलवान सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: बरसी पर गोशाला में सवामणी लगाते हुए




नपा के सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल 28वें दिन भी जारी
-हड़ताल की अवधि चार दिन बढ़ाई
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी 28वें दिन भी हड़ताल पर रहे। । सभी सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल जारी रही। कर्मियों का कहना है कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगें नहीं मानी हैं जिसके कारण हड़ताल चार दिन तक और बढ़ा दी गई है। कनीना में  इस हड़ताल की अध्यक्षता सचिन सुनील कुमार कोषाध्यक्ष करेंगे।
  यूनिट कनीना प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, एचकेआरएन खत्म करने, समान काम का समान वेतन लागू करने की प्रमुख हैं। लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
उनका कहना है कि कर्मचारियों को शहर की सफाई का काम जान हथेली पर रखकर करना पड़ता है।  उनका कहना है कि सरकार के 13 मई को समझौता हुआ था जिस पर सरकार ने कहा था कि हमें 30 जून 2026 तक का समय दिया जाए, आपकी जितनी मांग है सभी पूरी की जाएगी लेकिन सरकार ने अभी तक कोई मांग पूरी नहीं की है।
गंदगी के ढ़ेर-
कनीना के विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं।  लोग बेहद परेशान हैं। जगह जगह गंदगी के ढेरों में आवारा जंतु मंडराते रहते हैं।
  इस मौके पर अशोक कुमार उप प्रधान, योगेश कुमार, राकेश कुमार, जमादार नवीन कुमार, कर्मवीर, सुभाष, सोनू, शशि बाला, रतनलाल, राजेश, प्रदीप, पवन, संजय व सभी कर्मचारी हड़ताल में उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: सफाई कर्मी कनीना हड़ताल पर

लंबे समय बाद हुई 2 एमएम वर्षा
किसान हुए खुश, वर्षा फसलों के लिए लाभप्रद-एसडीओ
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बाद बुधवार दोपहर बाद हल्की 2 एमएम वर्षा हुई जिससे किसान खुश दिखाई दिए।   पिछले कुछ दिनों से कनीना क्षेत्र में अच्छी वर्षा के अभाव से फसल सूखने लग गई थी। जिस से किसानों के चेहरे पर चिंता दिखाई देने लगी थी। वर्षा नहीं होने के कारण फव्वारों से सिंचाई करने को मजबूर हो गए थे। लेकिन हल्की वर्षा होने से थोड़ी राहत मिली।
वहीं किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, अजीत का कहना है कि अगर इस समय अच्छी वर्षा हो जाती है तो बाजरे की फसल को फायदा होगा और बाजरे के दाने बेहतर ढंग से पकते।
 वहीं दूसरी और अगैती फसल उगाने वाले अब बाजरे की लावणी में लग गए हैं। गांव रसूलपुर में किसान खेतों में बाजरे की कटाई करते नजर आए। मोहनपुर वासी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 08 किल्ले में बाजरा उगा रखा है। जिसमें सभी किलो में अच्छी फसल है। उन्होंने अपने खेतों में ट्यूबवेल से सिंचाई की थी और अब फसल तैयार है तो अब कटाई शुरू कर दी।
वर्षा लाभप्रद-
एसडीओ कृषि डा. अजय यादव ने बताया कि वर्षा अभाव में फसलों को नुकसान हो चुका है किंतु इस समय वर्षा भी फसलों में लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त अगर अधिक वर्षा हो जाए तो फसलों को नुकसान होगा।
फोटो कैप्शन 02: फसल की कटाई करते किसान

एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित
-राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ-1 के साथ प्रपत्रों को साझा करने तथा पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर हुई चर्चा
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने की।
बैठक में निर्वाचन नामावली से संबंधित प्रपत्र संख्या नौ, दस, , 11ए एवं 11बी को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ-1 के साथ साझा करने के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों को उक्त प्रपत्र उपलब्ध करवाए गए तथा कार्यालय द्वारा प्रपत्रों पर की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के दावे एवं आपत्तियों तथा नोटिस चरण की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने पुनरीक्षण कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने अब तक दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रारंभ
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ के प्राचार्य  बीएम रावत ने बताया कि सत्र 2027-28 के लिए पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु समानांतर चयन परीक्षा 2027 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नि:शुल्क आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका से प्राप्त की जा सकती है।
प्राचार्य बीएम.रावत ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
फोटो कैप्शन: बीएम रावत प्राचार्य




एसआईआर/बीएलओ ड्यूटी के बीच शिक्षण व्यवस्था बचाने की पहल
-राज्य प्रधान की शिक्षा अधिकारियों से दोटूक अपील—ड्यूटी पूरी होते ही कर्मचारियों को स्कूलों में लौटाएं, कक्षाएं प्रभावित न होने दें
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
एसआईआर और बी एलओ ड्यूटी के चलते प्रभावित हो रही विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था को लेकर एजूकेशन आफिसर एसोसिएशन ने मोर्चा संभाला है। संगठन के राज्य प्रधान हरीश कुमार ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की विद्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
हरीश कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र के 1 सितंबर 2026 के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि एस आई आर एवं बी एल ओ से संबंधित अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, फिर भी कुछ कर्मचारी ड्यूटी के कारण अपने पदस्थापित विद्यालयों से बाहर हैं। इससे नियमित कक्षाएं और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की एस आई आर/बी एल ओ ड्यूटी पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजा जाए। वहीं, जिनकी ड्यूटी शेष है, उनके कार्य का ऐसा समन्वय किया जाए कि विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध रहें और कक्षाओं का संचालन बाधित न हो।
संगठन ने यह भी मांग की कि किसी कर्मचारी को विद्यालय से बाहर भेजने से पहले विद्यालय मुखिया को स्पष्ट सूचना दी जाए, ताकि कक्षा व्यवस्था और कार्य-विभाजन प्रभावित न हो।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी कार्य महत्वपूर्ण हैं, लेकिन शिक्षा की कीमत पर नहीं। सीमित शिक्षकीय संसाधनों को देखते हुए गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों का युक्तिसंगत प्रबंधन जरूरी है।
ड्यूटी भी पूरी हो और बच्चों की पढ़ाई भी न रुके— इसी उद्देश्य के साथ संगठन ने सभी शिक्षा अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
फोटो कैप्शन: हरीश कुमार, प्रधान


श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
-हवन-पूजन के साथ हुआ भंडारा,
************************************************************
********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान हवन-पूजन किया गया तथा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को देसी घी के हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के चेयरमैन राव बहादुर सिंह मुख्य अतिथि तथा चेयरमैन रोशन लाल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने गोशाला में पहुंचकर गो माता की सेवा एवं पूजा-अर्चना की और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
राव बहादुर सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण गोशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा सराहनीय है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गो माता के प्रति विशेष प्रेम था। भारतीय संस्कृति में गोसेवा का विशेष महत्व है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सामथ्र्य के अनुसार गोसेवा में योगदान देना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि रोशन लाल यादव ने कहा कि गोसेवा मानव सेवा का ही एक महत्वपूर्ण रूप है। गो माता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण गौशाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ गोसेवा का संदेश समाज तक पहुंचाना भी आवश्यक है।
गौशाला के प्रशासक कृष्ण कुमार यादव पूर्व प्राचार्य कनीना ने श्रीकृष्ण गोशाला में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन्म महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले गोशाला के कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा कहा कि गोशाला में गोवंश की सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व गौशाला कार्यकारिणी द्वारा मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथियों तथा  गणमान्य लोगों का पगड़ी पहनकर तथा स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी, मार्केट कमेटी कनीना उप प्रधान दीपक गुप्ता,पार्षद होशियार सिंह, पार्षद नितेश गुप्ता, प्रवक्ता सचिन शर्मा,बलवान सिंह आर्य, कृष्ण प्रकाश गुरुजी, लक्ष्मी नारायण, रामप्रताप यादव, अध्यक्ष विजय पाल, राजेश कुमार, राजकुमार, कुलदीप नंबरदार सहित श्री कृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, गोशाला के कर्मचारी तथा क्षेत्र के अनेक गोभक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते हुए


मीट के अवैध खोखे हटाने की मांग
-आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं
************************************************************
*********










***********************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना- अटेली मार्ग पर अनेक अवैध मीट के खोखे लगे हुए हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कनीना के कुछ लोगों ने एसडीएम कनीना तथा नगर पालिका प्रधान को ज्ञापन देकर इन खोखो को हटाने की मांग की है।
 अनिल कुमार, देवेंद्र, सुजीत कुमार, बाबूलाल, बबलू, नरेश कुमार,महेंद्र जांगिड़, नित्यानंद, अमर सिंह, मनोज कुमार, मोहित यादव, राजेंद्र सिंह, करण सिंह आदि ने बताया कि अवैध मीट के खोखे इधर-उधर हड्डियों को फेंक देते हैं ।कुत्ते उठाकर सड़क मार्ग आ जाते हैं और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से कुत्ते तो हड्डियों को उठाकर विभिन्न दुकानों के सामने डाल जाते हैं जिससे दुकानदार सुबह सवेरे से ही परेशान नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में नवरात्रे आने वाले हैं ऐसे में इन अवैध मीट के खोखो को अविलंब हटाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

No comments: