Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, August 26, 2021

 

पीएचसी निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
**************************************************************
****************************************************************
**************************
***********************************
कनीना। दौंगड़ा अहीर में पीएचसी के निर्माण में घटया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा है कि जिस भी कंपनी को अस्पताल का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई है वो निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग कर रही है। इसको लेकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।  मौके पर ही ग्रामीणों ने अटेली विधायक सीताराम यादव से फोन पर बात की तथा विधायक से कहा कि इस मामले में जिला उपायुक्त से बात करें। इस पर स्थानीय विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी। प्राप्त विवरण अनुसार लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल भवन का निर्माण होना है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में सतर्कता नहीं बरती जा रही है और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल सीमेंट और ईंटें भी घटिया स्तर की है। यहां तक की ग्रामीणों को अंदेशा है कि जो डीपीसी डाली गई है उसमें कम माल डालने की बात कही है। विभाग द्वारा सुपर विजन के लिए कोई भी इंजीनियर नहीं भेजा जाता जिस कारण ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।  ग्रामीणों ने विधायक तथा जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि इसकी जांच करवाई जाए तथा सैंपल भरवाए जाएं। लोंगों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर एस्टीमेट एवं डीपीआर का बोर्ड लगाकर सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
फोटो कैप्शन 8: दौंगड़ा पीएचसी निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री पर रोष जताते ग्रामीण।



कोटिया में 31 अगस्त को लगेगा खेल मेला
**************************************************
*******************************
**************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया स्थित चित्तौड़ा की बणी में गोगा नवमी 31 अगस्त को खेल मेला आयोजित होगा। जिसमें कुश्ती, लांग कबड्डी, रस्साकसी ,छोटे बच्चों की प्रतियोगिताएं होंगी।बाबा बुर्जेश्वर मेला कमेटी के एवं ग्रामीण देशराज, सुरेंद्र सिंह, मा जगराम आदि ने बताया कि मेले में कबड्डी, कुश्ती, दौड़ आदि आयोजित होंगी। मेले में भोजन की व्यवस्था होगी वही 15000 रुपये की कबड्डी, 11000 रुपये की कुश्ती, विभिन्न इनामों की दौड़ आयोजित होंगी। वर्षों से कोटिया के स्थान पर मेला भरता आ रहा है।

1200 सीटों पर अब तक आ चुके 2130 आवेदन
-आवेदन दो सितंबर तक किये जा सकते हैं
******************************************************
*********************************
*************************
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय में इस बार विभिन्न कोर्स करने वाले विद्यार्थी की संख्या अभी से ही बढ़ती नजर आ रही है। कनीना कालेज में 1200 सीटे विभिन्न संकायों की उपलब्ध हैं जिसमें जिन पर अभी तक 2130 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि दो सितंबर है।
 डा हरिओम भारद्वाज नोडल अधिकारी  राजकीय कालेज कनीना ने बताया कि
बीए की 640, बीकाम की 160, बीएससी नान मेडिकल 320 ,बीएससी मेडिकल की 80 सीटें उपलब्ध है जिन पर आज तक बीए की 1339, नान  बीएससी नान मेडिकल के लिए 593,  बीएससी मेडिकल के लिए 93, बीकाम के लिए 101 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
  उधर प्राचार्य विक्रम सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी ने बताया कि गुरुवार तक बीए की 300 सीटों के विरुद्ध 325 आवेदन, बीएससी नान मेडिकल की 80 सीटों के मुकाबले 103 आवेदन तथा बीकाम की 80 सीटों के लिए 42 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
 फोटो कैप्शन : उन्हाणी महिला कालेज तथा राजकीय महाविद्यालय कनीना साथ हैं।




बंद मकान में आग लगाकर लाखों रुपए का सामान जलाने की शिकायत दर्ज कराई
********************************************************************
********************************
****************************************
कनीना। पाथेड़ा के एक व्यक्ति ने बंद मकान में लाखों रुपए की का सामान जलाकर नुकसान करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में एक व्यक्ति का नाम भी दर्ज करवाया है।
 कृष्ण कुमार पाथेड़ा निवासी ने पुलिस ने बताया कि उनका कनीना के वार्ड 13, बस स्टैंड के सामने मकान है जिसमें श्रवण कुमार, राजस्थान निवासी किराए पर रहता आ रहा है। राजस्थान का यह व्यक्ति 20 अगस्त को  मकान को बंद करके, ताला लगाकर लगाकर, अपने गांव भोभालगढ़ गया था। पीछे से 24 अगस्त को किसी व्यक्ति द्वारा आग लगाकर सामान जला दिया गया। कुछ बचा हुआ सामान भी तोडफ़ोड़ कर दिया गया। किराएदार श्रवण कुमार ने बताया कनीना के वार्ड 13 में रहने वाला एक व्यक्ति लेंटर का कार्य करता है, ने घर पहुंचकर झगड़ा किया था और मारपीट गाली-गलौज किया था। जान से मारने की धमकी, परिवार को जलाकर मारने की भी धमकी दी थी। वह व्यक्ति कई दिनों से तंग कर रहा था। इसी व्यक्ति ने सामान जला डाला है। उन्होंने बग्गा सिंह के नामक एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की की है। कृष्ण कुमार पाथेड़ा एवं रव्ण कुमार की शिकायत पर मामला एक व्यक्ति मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 8: घर में जला सामान।



ठाकुर मंदिर कनीना में हुआ ठाकुर जी मूर्ति पूजन
*******************************
*********************
*********************************************************
कनीना। ठाकुर मंदिर कनीना में राधाकृष्ण मूर्ति स्थापना हेतु ठाकुर जी मूर्ति पूजन 5 पंडितों किया गया।
पुजारी कंवरसेन वशिष्ठ पुजारी स्वामीवाडा स्थित ठाकुर मंदिर ने बताया कि 29 अगस्त 2021 को कलश यात्रा व दिनांक 30 अगस्त को सुबह हवन तत्पश्चात मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसमें मूर्ति श्रीकृष्ण दरबार ,भगवान राम दरबार ,भगवान शंकर दरबार ,मां भगवती दरबार,और बजरंगबली हनुमान जी  प्राण प्रतिष्ठा में शामिल है तथा शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा रात को 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
31 अगस्त को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
 ठाकुर जी का मंदिर 700 वर्ष पुराना है यहां के पुजारी को 80 एकड़ जमीन सम्मान स्वरूप गांव वासियों ने दी थी। उन्होंने बताया कि मंदिर बनाने में कुल लागत 25 लाख आए हैं तथा तीन लाख रुपए की मूर्तियां व चार छत्र जयपुर से मंगवाये गये हैं। उन्होंन बताया कि तीन लाख रुपये मंदिर के सजावट में लगे हैं जो दानदाताओं द्वारा प्राप्त किए गए हैं।
फोटो कैप्शन 5: ठाकुर मंदिर में पंडितों द्वाराप मूर्ति पूजा का नजारा।




पशुपालन विभाग द्वारा वार्ड नंबर 13 में ब्रूसेला वैक्सीन लगाई गई
***********************************************************
*****************************
**********************************
कनीना। गुरुवार को कनीना के वार्ड नंबर 13 में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बू्रसेला वैक्सीन लगाई गई। इस विषय में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर पवन कांगड़ा ने बताया कि बू्रसेला बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में पशुओं में गर्भपात होता है तथा पशु पालक को भारी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी पशुओं से आदमियों में भी हो सकती है। सरकार ने किसानों के लिए इस बीमारी से बचाव के लिए मुफ्त में टीकाकरण अभियान चलाया है। इस टीकाकरण अभियान में 4 से 8 माह तक की मादा कटडिय़ों और बछडिय़ों को टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान हर 4 महीने बाद चलाया जाएगा जो भी 4 से 8 महीने के बीच की कटड़ी या बछड़ी है उन सब का टीकाकरण किया जाएगा। डा कांगड़ा ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए पशुपालन विभाग का प्रत्येक कर्मचारी बड़े जोर शोर से लगा हुआ है। गुरुवार को टीकाकरण अभियान पर डा प्रवीण यादव, पंकज कनीनवाल, प्रदीप रसूलपुर, अमित, विक्रम एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
फोटो कैप्शन 6: टीका लगाते हुए पशुपालन विभाग की टीम।



 कनीना स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन
******************************************
****************************
************************
कनीना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय आकर अपनी छात्राओं के विषय में सभी टीचर से बातचीत की और अपनी बच्चियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की। वर्तमान कोविड-19 की परिस्थितियों के अनुसार छात्राओं को आ रही पढ़ाई में दिक्कतों का विश्लेषण किया और अच्छी तरह पढ़ाई हो सके इस बारे में अभिभावकों से टीचर्स ने विचार-विमर्श किया । इस अवसर पर मुख्य अध्यापक रोहतास सिंह ने अभिभावकों की बैठक को संबोधित भी किया जिसमें उन्होंने छात्राओं की शिक्षा सुचारू रूप से हो सके। इस विषय में अभिभावकों को बताया कि जिन जिन विषयों पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है उस बारे भी चर्चा की।
 अभिभावकों ने विद्यालय स्टाफ के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद किया और अपनी तरफ से पढ़ाई में सहयोग की अपेक्षाओं को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रवक्ता एसएमसी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने एक प्रस्ताव पारित कर सभी अभिभावकों के हस्ताक्षर लिए । इस कार्य में सभी शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया। जो अभिभावक विद्यालय उपस्थित नहीं हो सके उनसे कक्षा इंचार्ज ने फोन काल के माध्यम से संपर्क किया और जानकारी दी गई।
फोटो कैप्शन 4: मेगा पीटीएम करते राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के कर्मी।




सर्व समाज की एक बैठक 29 को बाघोत में
**********************************************
*******************************
***********************
कनीना। 29 अगस्त रविवार को बाघोत गांव के बाघेश्वर धाम में जिला के सामाजिक मुद्दों बारे एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस विषय की जानकारी देते हुए सर्व समाज मंच के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने बताया कि सामाजिक विषयों पर रणनीतिक विचार-मंथन व क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर्व समाज मंच पिछले अनेक सालों से सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों की आवाज बड़े जोरशोर से उठाता रहा है। कोरोना काल की समाप्ति के बाद अब फिर से सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्व समाज मंच रविवार को मीटिंग कर रहा है।


राष्ट्रीय खेल दिवस पर होंगे विभिन्न आयोजन
********************************************
****************************
****************************
 कनीना। जन चेतना मंच झगड़ोली के तत्वाधान में 29 अगस्त रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अलावा 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सुंदरलाल शर्मा ने बताया कि इस मंच का लक्ष्य युवाओं में शैक्षणिक जागरूकता पैदा करने के अलावा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना तथा खेलों के प्रति रुचि पैदा करना है। यह प्रतियोगिता सेंड ग्रोव पब्लिक स्कूल बुचावास में आयोजित होगी।


27 अगस्त को मनेगा मेगा वैक्सीनेशन दिवस
-************************************************
******************************************************************
कनीना। 27 अगस्त को मेघा वैक्सीनेशन दिवस मनाया मनाया जाएगा। इस मौके पर गांवों में कर्मियों एवं अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर  पवन कुमार ने बताया कि कनीना के तहत कनीना, ककराला, कोटिया, नंगल हरनाथ चेलावास, करीरा और रसूलपुर जैसे 7 विभिन्न गांवों में मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाया
जाएगा। वहीं भोजावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत पांच विभिन्न गांव भोजावास, रामबास सुंदराह, पड़ताल, मोहनपुर में मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाया जाएगा।





सेवा एवं समर्पण का पर्याय - वेदप्रकाश अग्रवाल
********************************************
******************************
***************************
कनीना। आपा-धापी के इस युग में जहां  मनुष्य स्वार्थ-सिद्धि में लगा है वहीं समाज में आज भी कुछ लोग मौजूद हैं जो  नि:स्वार्थ भाव से सेवा-कार्यों को अंजाम दे रहे हैं । महेंद्रगढ़ जिला के आदर्श गांव गुजरवास में सेठ गणपत राय के घर जन्में वेदप्रकाश अग्रवाल भी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपना अधिकांश जीवन समाज- सेवा को समर्पित किया है । मैट्रिक के बाद अल्पायु में ही वेदप्रकाश ने उड़ीसा प्रान्त में  पिताजी के व्यवसाय में हाथ बँटाना शुरू किया लेकिन युवा मन को व्यापार की भाषा कुछ रास नही आई और वापिस गांव आकर अपनी पैतृक जमीन पर कृषि और बागवानी का कार्य करने लगे  । सेवा की भावना से ओत-प्रोत वेदप्रकाश अग्रवाल ने गांव के युवाओं को साथ लेकर ग्राम सेवा समिति का गठन किया।  युवाओं का मार्ग दर्शन करना, उनके पठन-पाठन हेतु पुस्तकालय बनाना, निशुल्क औषधालय चलाना ,जरूरतमंद छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरित करना तथा प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रवृत्ति इत्यादि की सुविधाएं दिलवाना समिति का उद्देश्य रहा। शिक्षा का महत्व समझते हुए वेदप्रकाश अग्रवाल सदैव ही इसके प्रचार-प्रसार में लगे रहे तथा अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दिलवाई । शिक्षण संस्थानों में आयोजित होने वाले किसी भी  कार्यक्रम में आपकी सहभागिता निरन्तर बनी रही । 50 साल पहले जब गांव-देहात में पेयजल हेतु औरतों को दूर-दराज के कुओं पर जाना पड़ता था तब आपने इस समस्या को हल करने की योजना तैयार की । स्व. पिताजी की रस्म पगड़ी पर सामूहिक ब्रह्मभोज एवं परोसा की बात चली तो आपने इसके स्थान पर गांव में पानी की लाईन बिछवाकर घर-घर नल लगवाने का प्रस्ताव रखा । घर-परिवार और रिश्तेदारों के विरोध को सहन करते हुए आपने अपनी योजना को क्रियान्वित कर साहस का परिचय दिया । दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण से चिंतित आपका ध्यान पर्यावरण-संरक्षण की ओर गया तो बिना लाभ-हानि के  सोचे-समझे ही आपने  लगभग डेढ़ एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि में औषधीय तथा फलदार पेड़ लगाकर उसे आक्सीजन बाग ही बना डाला ।
सुबह-सवेरे उठकर बाग में जाना, पेड़ों की देखभाल करना तथा पक्षियों की सेवा करना , वर्षों से आपकी दिनचर्या के जरूरी अंग बने हुए हैं । सेवा को सर्वोपरि मानते हुए वेदप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि मनुष्य-जन्म सौभाग्य से मिलता है, इसलिए निजी स्वार्थों को त्यागकर दूसरों के कल्याण के लिए सोचना चाहिए । कर्म के अनुरूप फल की प्राप्ति की सोच रखने वाले वेदप्रकाश सदैव ही नेक कार्यों में लीन रहते हैं । शिक्षा संस्थाओं तथा गौशालाओं में बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था के लिए वे सदैव ही अग्रणी रहे हैं । 75 वर्ष की आयु पार करने के बावजूद भी सेवा को तत्पर श्री अग्रवाल, श्रीराम सेवा-ट्रस्ट, गुजरवास के संरक्षक के रूप में शिक्षा के प्रचार-प्रसार,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत तथा पर्यावरण-संरक्षण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों  में तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं ।
फोटो कैप्शन 2: वेदप्रकाश अग्रवाल पौधारोपण करते हुये।




बार एसोसिएशन सदस्य के पुत्र होने पर अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी पौधारोपण करने का लिया संकल्प
***********************
*********************************************************
****************************************************************************
कनीना। बार एसोसिएशन कमीशन के सदस्य अधिवक्ता देवेंद्र चौहान को पुत्र होने पर बार रूम में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। बार एसोसिएशन प्रधान कुलदीप रामबास ने कहा कि जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ या खुशी के मौके को सेलिब्रेट करने के साथ पौधारोपण करने के साथ-साथ उस पौधे की परवरिश की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए। इस दौरान बार प्रधान ने सभी अधिवक्ताओं को पौधारोपण करने का संकल्प भी दिलवाया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवतार कनीनवाल, पूर्व प्रधान गिरवर लाल कौशिक, पूर्व प्रधान संदीप कनीनवाल, पूर्व प्रधान हरीश गाहड़ा, पूर्व सचिव पवन गौमला, सचिव अखिल अग्रवाल, जयबीर पोता, राजेंद्र करीरा, विचित्र अत्री, राजकुमार पाथेड़ा, विनोद करीरा, सुभाष शर्मा, मनजीत कोटिया, वीरेंद्र दीक्षित, निहाल सिंह खटाना, पवन छितरौली सहीत अनेक अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3: बार एसोसिएशन के रूम में खुशियां मना कर लड्डू बांटते हुए अधिवक्ता गण।

 खैराना में हुई अजीब चोरी
- तांबे की तामड़ी और बकरी का बच्चा चोरी कर ले गए अज्ञात चोर

**************************************************************
************************************
********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव खैराना निवासी ने निवासी शेरसिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी दो पीतल की तामड़ी और एक बकरी का बच्चा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने कहा है कि वह खैराणा निवासी है
जो अपने खेत में बनाए हुए मकान पर रहता है। अज्ञात चोर दो पीतल की तामड़ी और बकरी का बच्चा चोरी कर ले गये। तलाश करने पर नहीं मिले। कनीना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


2 लोगों के









खिलाफ मार पिटाई करने व जान से मारने का मामला दर्ज
****************************************************************
***********************************************************************
 कनीना। कनीना पुलिस में मनजीत नामक बुचोली निवासी ने उनके साथ मार पिटाई करने एवं छीना झपटी करने का 2 लोगों के विरुद्ध  मामला दर्ज करवाया है।
 मनजीत ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि उसने डिप्लोमा करके गुढ़ा में दुकान कर रखी है। उनके फोन पर शाम के समय काल आई कि खाने-पीने का का समान ब्रेड एवं सोडा आदि भेजो। जब उन्होंने समय अभाव की बात कही तो उन्होंने अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही और कुछ ही समय बाद वहां दो लोग आ पहुंचे। दुकान पर मारपीट करने तथा छीना झपटी करके करने लगे। 2300 रुपये नकदी निकाली दुकान पर आकर मारपीट करने से सामान इधर-उधर बिखेर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधीर व मोनी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कनीना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर घायल को कनीना कनीना नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मनजीत की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है छानबीन जारी है।

Wednesday, August 25, 2021


1200 सीटों पर अब तक आ चुके 1609 आवेदन
-राजकीय महाविद्यालय कनीना में इस बार आवेदन करने वालों का है रुझान
********************************************************************
*****************************************************************
**********************************
*************************************
 कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय में इस बार विभिन्न कोर्स करने वाले विद्यार्थी की संख्या अभी से ही बढ़ती नजर आ रही है। कनीना कालेज में 1200 सीटे विभिन्न संकायों की उपलब्ध हैं जिसमें जिन पर अभी तक 1609 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
 डा हरिओम भारद्वाज नोडल अधिकारी  राजकीय कालेज कनीना ने बताया कि
बीए की 640, बीकाम की 160, बीएससी नान मेडिकल 320 ,बीएससी मेडिकल की 80 सीटें उपलब्ध है जिन पर आज तक बीए की 997, नान  बीएससी मेडिकल के लिए 466, मेडिकल बीएससी के लिए 70, बीकाम के लिए 76 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त रखी गई है।



 जिले में प्री-प्राइमरी स्कूल की तरह 142 आंगनवाड़ी केंद्रों में खुलेंगे प्ले स्कूल
-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं  को नई शिक्षा नीति के तहत दी ट्रेनिंग
*************************************************************
****************************
*************************************
कनीना। बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी वर्करो को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 1139 आंगनवाड़ी वर्करो ंने भाग लिया। हरियाणा सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत नन्हे मुन्नू के भविष्य के सुदृढ़ नींव तैयार करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। अनुमान है कि साल की समाप्ति से पहले प्रदेश के 25962 आंगनबाड़ी केंद्रों में माडर्न प्ले स्कूल शुरू किए जाने की योजना है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखकर ही आंगनबाड़ी वर्करों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें विशेष तौर पर ऐसा प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि महामारी की स्थिति में यह खुद के साथ बच्चों का भी ख्याल रख सके। प्रशिक्षण कायक्रम इस तरह से तैयार किए जा रहे हैं जिसमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करवाई जा सके।
सीडीपीओ, अतिरिक्त चार्ज जिला कार्यक्रम अधिकारी नारनौल सीमा ग्रोवर ने  बताया कि विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी आंगनवाड़ी वर्कर को प्री-स्कूल एजुकेशन में प्ले स्कूल की तरह ट्रेनिंग दी जानी है। कोरोना की वजह से विद्यालय बंद थे। वरना अभी तक कक्षाएं शुरू हो गई होती। संक्रमण का प्रकोप खत्म होते ही इन स्कूलों का संचालन हेतु आंगनबाड़ी वर्करो को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस ट्रेनिंग में आंगनवाड़ी वर्कर को प्ले स्कूल में प्रयोग होने वाली किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को खेल कूद के माध्यम से शिक्षा प्रदान कराई जाएगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम में 1139 आंगनबाड़ी वर्करो ने भाग लिया।  जो कि 6 ब्लाक में थी 3 फेज में प्री-स्कूल अनौपचारिक शिक्षा का प्रशिक्षण 34 बैच बनाकर ब्लॉक स्तर पर दिया जा रहा है। ब्लाक स्तर पर दी जा रही इस ट्रेनिंग में वर्करो को पूर्व विद्यालय शिक्षा गतिविधियों से मुखातिब करवाते प्ले स्कूल की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नन्हे-मुन्ने को खेल खेल में शिक्षा देने और उनके सामाजिक भावनात्मक शारीरिक बौद्धिक व कलात्मक विकास पर जोर देने से संबंधित क्रियाकलापों को विकसित करना सिखाया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के तौर पर कार्य कर रहे सुपरवाइजरों को कुछ समय पहले जिले स्तर पर ट्रेनिंग दी गई थी। सुपरवाइजर अब आंगनबाड़ी वर्करो को यह भी सिखा रही हैं की कोरोना संक्रमण के दौरान भी अगर कार्य करना पड़े तो एक किस तरीके सावधानियां रखें और उस दौरान किस तरह के क्रियाकलाप होंगे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को प्ले स्कूल की तरह ही आई कार्ड भी दिए जाएंगे। पूरे जिले में 142 प्ले स्कूल बनकर तैयार होंगे।  सुपरवाइजर मनीषा यादव ने बताया कि प्री-प्राइमरी में 3 से 6 साल तक के बच्चे पढ़ेंगे। उन्हें चित्र कार्टून कठपुतली के अलावा खेल खेल में पढ़ाया जाना सिखाया जाएगा। जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ाया जा सके। यह निजी विद्यालयों के प्ले स्कूल में जो व्यवस्था होती है उस तरह की व्यवस्था दिखेगी।  कुछ सामान आंगनबाड़ी वर्करो को सौंप दिया गया है।
फोटो कैप्शन 11 से 13: आंगनवाड़ी वर्करो को सीडीपीओ सीमा ग्रोवर ट्रेनिंग देते हुए।



विभिन्न संस्थाओं में पीटीएम का हुआ आयोजन
-सरकार की हिदायतों का किया पालन
**********************************************************
************************************
***************************
कनीना। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पीटीएम(शिक्षक अभिभावक बैठक) का आयोजन हुआ। सरकार की हिदायतों के अनुसार आनलाइन तथा आफलाइन तरीके से इस प्रकार की मीटिंग आयोजित की जा रही है।
 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य सत्यपाल धूपिया ने की। सतपाल ने सभी अभिभावकों का विद्यालय आने पर अभिनंदन किया और बच्चों के शैक्षिक स्तर पर चर्चा की और सभी अभिभावकों से सलाह मशविरा कर उनके बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने का वादा किया। अभिभावकों ने भी अपने.अपने विचार बैठक में रखें अभिभावकों अभिभावकों ने वादा किया कि वह अपने बच्चों का पूर्ण तरीके से ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर ओमरति एबीआरसी, अमृत सिंह विशेष शिक्षक, प्राध्यापक ईश्वर सिंह यादव,अभिभावकों में सुरेंद्र सोनी, नरेश मिस्त्री रविता देवी आदि मौजूद रहे।
  उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में आनलाइन पीटीएम का आयोजन किया गया। मुख्य संचालन राजबीर सिंह अंग्रेजी शिक्षक ने किया वहीं प्राचार्य ने समस्त पीटीएम की समीक्षा की। इस मौके पर विभिन्न अभिभावकों ने अपने अपने विचार रखे और सुझाव दिये वहीं विभिन्न शिक्षकों ने आनलाइन मीटिंग में जुड़कर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से रूबरू होने का मौका मिला।
फोटो कैप्शन 8: कनीना के माडल स्कूल में पीटीएम का आयोजन।





 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत मे मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
***************************************************************************
********************************
******************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत मे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित अमृत महोत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन बच्चों को भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में जानकारियां दी गई । इस कार्यक्रम में बच्चों ने 1800 से 1900 तथा 1900 से 1980 तक के सभी भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में जाना। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में वर्किंग मॉडल बनाए तथा कक्षा 9 से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और जानकारियां ली। इसके साथ ही कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक शेर सिंह ने बच्चों को आजादी की कहानियां सुनाई और बच्चों को आजादी के समय भारतीयों पर अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचार और यातना के बारे में बताया। बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों का एपीसी डा विक्रम ने विद्यालय में निरीक्षण किया और बच्चों को आजादी के विषय में भी बताया। विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के माडल्स के सभी ने खूब तारीफ की। समापन समारोह की गतिविधियों में विद्यालय प्रभारी कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उनकी प्रशंसा की तथा स्कूल स्टाफ के सहयोग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से विद्यार्थी मेहनत करें और अध्यापक उन्हें प्रोत्साहित करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे नन्हे वैज्ञानिक इसी प्रकार से देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पारितोषिक भी दिए गए। प्रथम स्थान विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं के मोहित ने हासिल किया। तृतीय स्थान तमन्ना कक्षा आठवीं तथा तृतीय स्थान पंकज ने एटीएम मशीन बना कर पाया। इस कार्यक्रम पर सुनील कुमार प्रवक्ता ने कुशल संचालन किया। एबीआरसी देवेंद्र कुमार सहित स्कूल स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 14:बाघोत में विद्यार्थी एवं शिक्षक वर्किंग माडल्स देखते हुए।



 
कनीना के 123 स्कूलों में मिलेगा विद्यार्थियों को टेबलेट
-प्रदेश के 14355 स्कूलों में मिल रहा है विद्यार्थियों को टेबलेट
*********************************************************************
******************************
*******************************************
कनीना। हरियाणा के लाखों छात्रों के लिए प्रदेश के 14 हजार से ज्यादा स्कूलों में छात्रों को जल्द ही टेबलेट मिलने वाले हैं। इसके लिए समग्र शिक्षा विभाग की तरफ़ से लिस्ट जारी कर दी गई है। कनीना खंड के 123 स्कूलों में विद्यार्थियों को टेबलेट मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना काल के दौरान छात्रो की पढाई काफी बाधित हुई थी जिसके बाद बच्चों की आनलाइन पढ़ाई हो रही थी। अब इन छात्रों को टेबलेट के जरिये पढ़ाने की तैयारी है।
सरकार ने इसके लिए 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के करीब आठ लाख छात्रों को टेबलेट देने की योजना बनाई है। इन टेबलेट्स को स्कूलों के जरिये बच्चों को वितरित किये जाएंगे।
वहीं इन टेबलेट से छात्र अपनी पढ़ाई कर सकेंगे वहीं स्कूल में पढ़ाई किया हुआ डेटा भी उनके टेबलेट में मौजूद रहेगा। अभी हर स्कूल के लिए एक ही टैबलेट आया है, जिससे स्कूल के प्रिंसिपल उपयोग कर स्कूल के कार्य व विद्यार्थियों की पढ़ाई पर नजर रखेंगे। टेब में मोबाइल डिवाइस प्रबंधन अपलोड किया जाएगा।  प्रत्येक छात्र के डिवाइस उपयोग, लाग इन नहीं करने वालों का भौतिक सत्यापन करने सहित डिवाइस की ट्रैकिंग रखेगा।
 विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने पर राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में आसानी होगी। कोरोना के चलते ज्यादा विद्यार्थी आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में घरों में मोबाइल की उपलब्धता न होने की समस्या होने से विद्यार्थी समय अनुसार अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। काफी संख्या में विद्यार्थी अभी आनलाइन कक्षाएं नहीं लगा पा रहे है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूलों में पढऩे के लिए आना पड़ता है।


कनीना की शिरीषवाला जोहड़ पर मेले की हुई तैयारियां
-जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण
*****************************************************************
**********************************
*********************************
 कनीना। लंबे समय से कस्बा कनीना का के शिरीषवाला जोहड़पर जन्माष्टमी और गोगा नवमी के पर्व पर मेला लगता है वहीं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में शिरीषवाला जोहड़ पर तैयारियां शुरू हो गई है। खेल के मैदान को साफ करवा दिया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि शिरीषवाला जोहड़ के पास खेलकूद आयोजन हेतु अतिक्रमण हटवाया गया है। खेल के मैदान में झोपड़पट्टी डाल रखी थी तथा अतिक्रमण किया हुआ था जिसे जेसीबी से हटवा दिया है।
 उल्लेखनीय है कि शिरीषवाला जोहड़ बाबा मोलडऩाथ के समय से प्रसिद्ध है। संत  शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ और बाबा रामेश्वर दास दोनों  दोस्त होते थे। उन्होंने एक बार इसी जोहड़ के पानी में तप करने की होड़ लगाई थी। इसी जोहड़ के पानी में बाबा मोलडऩाथ और संत रामेश्वर दास घंटों तक तप करते रहे। यह सत्य है कि रामेश्वर दास जल्दी बाहर आ गए किंतु मोल्डऩाथ
को पानी में कपाली खींचने का अनुभव होने से देर तक पानी के अंदर टिके रहे । कड़ाके की सर्दी होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था और संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ ने बाद में प्राण त्याग दिए थे। तभी से यह शिरीषवाला जोहड़ करीब 70 साल पुरानी याद दिला रहा है। इस जोहड़ पर जहां एक बहुत बड़ा शिरीष का पेड़ होता था इसके कारण शिरीषवाला जोहड़ नाम से जाना जाता था। वर्तमान में शिरीष समाप्त हो चुका है किंतु यहां पर मेला अब भी लगता आ रहा है। इसी स्थान पर मेले के लिए दृष्टिगत खेल के मैदान को साफ किया गया है और जन्माष्टमी एवं गोगा नवमी पर मेला लगता है। कस्बा कनीना के अधिकांश लोग जोहड़ पर पहुंचते हैं और खेल मेला और मेले का आनंद लेते हैं।
क्या है शिरीष-
 सिरस/शिरीष/सिरसा का बड़ा पेड़ होता है जिसके फूल बहुत कोमल होने से उन्हें सुकुमार कहा जाता है। यह अति औषधीय पौधा होता है। इस जोहड़ के तट पर भी कभी यह पेड़ मिलता था। इसी के कारण जोहड़ का नाम पड़ा है।
जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया है ताकि खेलों का आयोजन किया जा सके। वर्तमान में यह जोहड़ पक्का बनवा दिया गया है और यहां पार्क बनवा दिया है।
फोटो कैप्शन 9: शिरीषवाला जोहड़।
            10: जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते हुये पालिका कर्मी।




एनसीसी कैडेट्स की हुई भर्ती
-एनसीसी से जुड़े अधिकारी पहुंचे
*********************************
****************************
*******************************************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में एनसीसी के नए कैडेट्स की भर्ती की गई।  कैडेट्स का फिजिकल टेस्ट लिया गया उसके उपरांत कैडेट्स का सामान्य ज्ञान का पेपर लिया गया । कुल 61 कैडेट्स जिसके लिए 155 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें फिजिकल में निकल गये तथा परीक्षा का रिजल्ट आउट होगा तब पता चल पाएगा कि कितने कैडेट्स का चयन हुआ है। इस अवसर पर 16 हरियाणा बटालियन से सूबेदार मोहन सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिह ,हवलदार, सुनील कुमार, हवलदार राजेंद्र, हवलदार पवन कुमार, हवलदार शिवकुमार सभी ने बारीकी से निरीक्षण करके कैडिट का चयन किया व पेपर लिया।
प्रश्नपत्र विद्यालय के एनसीसी अधिकारी रमन शास्त्री के हाथों खुलवाकर वितरित किया गया। समय उपरांत विद्यालय के प्राचार्य सतपाल धूपिया ने पेपर को बंद करवाया तथा सभी ने एनसीसी के बारे में विस्तार से कैडिटो को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि एनसीसी हमारे जीवन को अनुशासन सिखाती है, दिनचर्या अच्छी बनती है, देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। एनसीसी की ए/बी तथा सी सर्टिफिकेट्स के अलग अलग लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
  रमन कुमार शास्त्री ने बताया कि एनसीसी की टुकड़ी में 14 लड़किया भी कैडेटस हैं। कुुल 50 की एनसीसी टुकड़ी है जिसमें कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थी प्रेवश पा सकते हैं। 11 रिक्तियां विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ जाने के बाद बनी हैं जिन्हें भी भरा जा रहा है।
फोटो कैप्शन 5: एनसीसी कैडेट्स का चयन करते अधिकारी।
             6: कैडेट्स का टेस्ट लेते अधिकारी।


बसपा नेता ने सुनी समस्याएं
************************************************************
*********************************
***************************
,कनीना। राज्य सरकार व जिला प्रशासन की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए जाए रहे अभियान के तहत बसपा के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने जिला के गांव ढ़ाणा, मानपुरा, पड़तल, रामबास, ककराला, कपूरी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
ढ़ाणा गांव के किसानों ने बताया कि उनके केसीसी के जो खाते सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक भोजावास शाखा में है उनको बीमा कम्पनी की तरफ से फसल नुकसान का कोई भी मुआवजा नहीं मिला है। जबकि ढ़ाणा गांव के जिन किसानों के खाते पीएनबी रामबास तथा कार्पोरेशन बैंक कनीना में है उन किसानों को आठ हजार रुपये से लेकर 16000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से फसल नुकसान का मुआवजा मिल चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक तथा कृषि अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा है। बैंक अधिकारी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों से जब वह सम्पर्क करते हैं तो वहां भी उन्हें कोई सही जवाब नहीं मिलता। किसान सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में किसानों ने एक ज्ञापन अतरलाल को सौंपकर उनकी समस्या का तत्काल समाधान करवाने की मांग की। इस अवसर पर किसानों ने चेतावनी दी यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, भोजावास शाखा के सामने प्रदर्शन कर बैंक को जाम करने पर मजबूर होंगे। अतरलाल ने उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री तथा जिला उपायुक्त को भेजकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा वे संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर युवाओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने जिला के युवाओं के भर्ती परीक्षा के केन्द्र जिला में ही बनाने की मांग की। कपूरी तथा ककराला के ग्रामीणों ने ककराला से कपूरी लिंक सड़क के निर्माणाधीन कार्य को त्वरित गति से करवाने की मांग की।
फोटो कैप्शन 7: जन सुनवाई के दौरान ठाकुर अतरलाल को ज्ञापन सौंपते ढ़ाणा गांव के ग्रामीण।




वैगनआर ने मारी टक्कर एक महिला घायल मामला दर्ज
******************************
*************************
***********************************************************
कनीना।  कनीना उपमंडल के गांव मोहनपुर नांगल के मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही वैगनआर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी जिस पर बैठी बुजुर्ग महिला घायल हो गई। विकेश कुमार खारीवाड़ा अटेली के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
 विकेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह तथा उसकी दादी चंपा मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमामपुर के लिए जा रहे थे। मोहनपुर मोड़ पर एक वैगनआर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक विनेश की दादी चंपा बुरी तरह से घायल हो गई जिन्हें कनीना अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया किंतु परिजन उसे रेवाड़ी ले गए जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने महिला की चेन छीनी,मामला दर्ज
***********************************
***************************
**************************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गोमला बस स्टैंड के पास एक महिला की सोने की चेन दो मोटरसाइकिल सवारों ने छीन ली और फरार हो गए। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ईश्वर प्रकाश को अटेली निवासी ने कनीना थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह अटेली से कोसली अपनी पत्नी के साथ आ रहा था। जब गोमला बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और ईश्वर प्रकाश की पत्नी मंजू देवी के गले से सोने की चेन छीन ले गए। करीब 25 ग्राम की सोने की चेन छीन कर भोजावास की तरफ भाग खड़े हुए। शोर मचाया तथा मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया तब तक वे मोड की ओर मुड़ गए। उनकी तलाशी की गई किंतु कोई सुराग नहीं मिला। मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुआ था और दूसरा व्यक्ति बगैर हेलमेट के था। उनकी शिकायत पर अज्ञात दोनों लड़कों के विरुद्ध चेन छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म
-युवाओं में खुशी













********************************************************
****************************************************************
 कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों के लिए लाइसेंस के लिए ड्राइविंग स्कूल से 21 दिन की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट लेना जरूरी नहीं होगा। अब पहले की भांति ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। करीब डेढ़ माह पहले राज्य सरकार ने निर्देश जारी करते हुए हल्के वाहनों के लिए लाइसेंस लेने की खातिर किसी ट्रेनिंग स्कूल से सर्टिफिकेट अनिवार्य किया था जिसका लाभ उठाते हुए कई ट्रेनिंग स्कूल संचालक सर्टिफिकेट के लिए मनमर्जी फीस वसूलने लगे थे। यहां तक कि 2 से 3000 रुपये तक फीस लेते थे। अब इस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी, बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के ही ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे। क्षेत्र के अनेक लोगों ने खुशी जताई है।

Tuesday, August 24, 2021

वैगनआर ने मारी टक्कर एक महिला घायल मामला दर्ज
*****************************************************
********************************************************************
********************************************************
 कनीना।  कनीना उपमंडल के गांव मोहनपुर नांगल के मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही वैगनआर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी जिस पर बैठी बुजुर्ग महिला घायल हो गई। विकेश कुमार खारीवाड़ा अटेली के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
 विकेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह तथा उसकी दादी चंपा मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमामपुर के लिए जा रहे थे। मोहनपुर मोड़ पर एक वैगनआर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक विनेश की दादी चंपा बुरी तरह से घायल हो गई जिन्हें कनीना अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया किंतु परिजन उसे रेवाड़ी ले गए जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने महिला की चेन छीनी,मामला दर्ज
**************************************************************
********************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गोमला बस स्टैंड के पास एक महिला की सोने की चेन दो मोटरसाइकिल सवारों ने छीन ली और फरार हो गए। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ईश्वर प्रकाश को अटेली निवासी ने कनीना थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह अटेली से कोसली अपनी पत्नी के साथ आ रहा था। जब गोमला बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और ईश्वर प्रकाश की पत्नी मंजू देवी के गले से सोने की चेन छीन ले गए। करीब 25 ग्राम की सोने की चेन छीन कर भोजावास की तरफ भाग खड़े हुए। शोर मचाया तथा मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया तब तक वे मोड की ओर मुड़ गए। उनकी तलाशी की गई किंतु कोई सुराग नहीं मिला। मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुआ था और दूसरा व्यक्ति बगैर हेलमेट के था। उनकी शिकायत पर अज्ञात दोनों लड़कों के विरुद्ध चेन छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। 

 

 

नहीं भूले हैं चवला की खेती
*********************************************
****************************************************************
******************************
***************
कनीना। कनीना क्षेत्र में 30 से 40 साल पहले चवला की खेती होती थी जो दलहन जाति की एक फसल है। आज भी लोग इस फसल के मुरीद हैं। अकेले छोटे से गांव मोड़ी में करीब 50 एकड़ पर चवला(चोला) की खेती की गई है। यह सब्जी ही नहीं अपितु पशु चारे के रूप में, भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में अहम रोल निभाती है। चवला की खेती उगाने वाले
राजेंद्र सिंह, हरिराम, मनीष, संजय, गजराज, अजय, सूबे सिंह आदि मोड़ी के निवासियों ने बताया कि उनका का इस दलहन फसल के प्रति रुझान रहा है।  चवला एक प्रकार की लोबिया जैसी फसल है जिसे सब्जी के रूप में प्रयोग करते ही हैं वही नमकीन बनाने वाले इसका उपयोग करते हैं। इसकी दाल भी घरों में खाई जाती है। वहीं इसकी रोटियां विशेषकर आटे में मिलाकर बनाई जाती जो पौष्टिक मानी जाती है। मोड़ी के गजराज सिंह, अजय,कांता आदि आदि ने बताया
वे वर्षों से चवला की खेती करते आ रहे हैं और अभी भी चवला की खेती खड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि करीब 10 से 15 दिन में चावला की फलियां तैयार हो जाएंगी जो हरी सब्जी के रूप में विख्यात है। वर्तमान समय में जहां चवला का स्थान लोबिया ने ले लिया है परंतु लोग पुराने समय की चवला की खेती को नहीं भूले हैं। उधर पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज ने बताया कि चावला की अनेकों किस्में आती है जिसमें जीसी-3,आरसी-19, पूसा संपदा, आरसीवी-7 आदि प्रमुख जो 10 से 11 मण प्रति एकड़ पैदावार देती है। ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और क्षेत्र की कारगर दलहन जाति की फसल है। उन्होंने कहा कि यह परंपरागत फसल है जो पूर्वज भी उगाते आ रहे हैं।
फोटो कैप्शन 3: चवला की खेती दिखाते मोड़ी के किसान अजय सिंह।




सेवा भारती की 25,000 ओपीडी पहुंची
-चार सालों से नि:शुल्क सेवा प्रदान कर रहा है सेवा भारती
******************************************************
************************************
********************
 कनीना। कनीना में सेवा भारती जहां 41 प्रमुख स्वास्थ्य शिविर लगा चुका है वही प्रतिदिन नि:शुल्क ओपीडी लगाई जाती रही है जिसके तहत  25,000  ओपीडी लगाए जा चुके हैं। यह सेवा भारती मरीजों एवं आसपास क्षेत्र के लोगों की विशेष सेवा प्रदान कर रहा है। प्रतिदिन की ओपीडी कोरोना काल के चलते बंद हो चुकी है।
 सात अक्टूबर 2017 को कनीना के मुख्य बाजार स्थित गोवर्धनदास धर्मशाला में सेवा भारती की ओर से नि:शुल्क ओपीडी सेवा शुरू की थी। इस सेवा का शुभारंभ एसडीएम संदीप सिंह ने किया था। तत्पश्चात से यहां एक पूर्व वरिष्ठ फार्मेसिस्ट प्रतिदिन सेवा निभाते रहे है और मरीजों को सेवा देते रहे है।  
 इस प्रकार के शिविर में जहां 25 हजार के करीब ओपीडी लग चुकी है वहीं उनका लक्ष्य है कि कम से कम एक लाख ओपीडी पहुंचे तभी अधिक प्रसन्नता होगी। सेवा भारती को समय समय पर सम्मानित भी किया जा चुका है।
फोटो कैप्शन 4: सेवा भारती के सदस्यों को पूर्व एसडीएम सम्मानित करते हुए। फाइल फोटो।

खेड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली
--आजादी का अमृत महोत्सव धनौंदा में भी मनाया
***********************************
****************************
**************************************************************
कनीना। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र नारनौल के तत्वावधान में जिला समन्वयक महेंद्र कुमार नायक के निर्देशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विद्यालय के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कनीना के नेहरू युवा केंद्र वालंटियर कार्तिक शर्मा  व कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य विजय पाल यादव ने रवाना किया जो गांव के विभिन्न गलियों में मुख्य मार्गों से होते हुए उत्तरी द्वार की तरफ से विद्यालय में प्रवेश हुई। रैली के संयोजक मोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने कनीना खंड के विभिन्न गांव व स्कूलों में इस यात्रा का आयोजन किया है तथा इसका मुख्य उद्देश्य उन वीर ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों तथा देशभक्त सैनिक को समर्पित है जो अपनी जान की परवाह ना कर के देश की सीमाओं पर डटे रहे। रैली में वरिष्ठ लिपिक ओम प्रकाश शर्मा, रामनिवास, अजय कुमार, संजय कुमार, योगेंद्र यादव, प्रवीण शास्त्री, नरेश कौशिक, दारा सिंह सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
 उधर नेहरू युवा केंद्र नारनौल के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने छात्रों को संबोधित किया और यात्रा को रवाना किया। बच्चों ने जोश के साथ देशभक्ति नारे लगाते हुए यात्रा को पूर्ण किया। अपने शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर संजय पीटीआई ,प्रदीप वोकेशनल टीचर , हेडमास्टर महिपाल, बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल इसराना से अजय बाली, मोहित इसराना, एनवाईवी कार्तिकेय और गीता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1:खेड़ी स्कूल में अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित रैली।
            2: धनौंदा में आयोजित अमृत महोत्सव रैली। 



फैमिली कोर्ट लगेगा कनीना में हर मंगलवार को
*******************************************************
********************************
*************************
 कनीना। कनीना में जगह के अभाव में अब तक फैमिली कोर्ट महेंद्रगढ़ में लग रहा था किंतु भविष्य में फैमिली कोर्ट कनीना में ही लगेगा। विस्तृत जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन प्रधान कुलदीप रामबास ने बताया कि कनीना क्षेत्र के करीब 225 मामले पेंडिंग है जिन्हें फैमिली कोर्ट में सुलझाया जाना है। उन्होंने बताया कि परिवार से संबंधित जैसे तलाक, पत्नी को पति के घर न भेजने, चाइल्ड कस्टडी, हर्जा कर्जा आदि के मामले शामिल कियेक गये हैं। उन्होंने बताया कि हर मंगलवार को वीरेंद्र मलिक एडीजे एवं सेशन जज तथा फैमिली कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कनीना में इस कैंप की अध्यक्षता करेंगे और विभिन्न केस की सुनवाई करेंगे। कनीना क्षेत्र के लिए यह खुशी की बात है।



गाड़ी को क्रूजर ने मारी टक्कर एक घायल, मामला दर्ज
********************************************************
***********************************
**************************
 कनीना। कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गाड़ी चालक को क्रूजर ने टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को कनीना अस्पताल भर्ती करवाया वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कनीना पुलिस में संदीप कुमार बूचावास ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस में कहा है कि वह तथा महेश कुमार कनीना, राजेश कुमार रसूलपुर और नरेंद्र कुमार बूचावास अपनी कंपनी गुडगांव से कनीना की ओर आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी कनीना-रेवाड़ी रोड पर वाटर सप्लाई के नजदीक पहुंची तो सामने से  क्रूजर गाड़ी आ रही थी। जिसका चालक का अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाता हुआ गलत साइड में आ रहा था। कू्रजर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर जड़ दी जिससे महेश कुमार कनीना निवासी को चोट आई। महेश कुमार को कनीना के अस्पताल भर्ती करवाया था जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर संदीप कुमार की शिकायत पर कू्रजर के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



डीटीपी ने करवाया एक व्यक्ति के विरुद्ध अवैध कालोनी निर्माण का मामला दर्ज
***********************************************************************
***********************************
***********************************
कनीना। जिला टाउन प्लानर (डीटीपी) नारनौल ने कनीना के संजय कुमार के विरुद्ध अवैध कालोनी निर्माण करने और नियमों का उल्लंघन करने के चलते मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया है कि कनीना तहसील के के कस्बा कनीना में संजय कुमार अवैध कालोनी बना रहा है जो नियम विरुद्ध है और विभिन्न धाराओं के तहत व दोषी है। उन्होंने कहा कि बगैर अनुमति के अवैध कॉलोनी निर्माण करना गलत है। ऐसे में उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जाए। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत संजय कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म
-युवाओं में खुशी
***********************************
***
************************************************
कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों के लिए लाइसेंस के लिए ड्राइविंग स्कूल से 21 दिन की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट लेना जरूरी नहीं होगा। अब पहले की भांति ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। करीब डेढ़ माह पहले राज्य सरकार ने निर्देश जारी करते हुए हल्के वाहनों के लिए लाइसेंस लेने की खातिर किसी ट्रेनिंग स्कूल से सर्टिफिकेट अनिवार्य किया था जिसका लाभ उठाते हुए कई ट्रेनिंग स्कूल संचालक सर्टिफिकेट के लिए मनमर्जी फीस वसूलने लगे थे। यहां तक कि 2 से 3000 रुपये तक फीस लेते थे। अब इस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी, बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के ही ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे। क्षेत्र के अनेक लोगों ने खुशी जताई है।


विभिन्न गांवों में








लगेगा गोगा पीर का मेला
************************************************
*******************************************************
 कनीना। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गोगा पीर का पर्व 31 अगस्त को लगेगा। मोहनपुर एवं ढाणा आदि गांवों में मेले लगते हैं। ढाणा गांव में गोगा पीर अवसर पर बालीवाल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें प्रथम इनाम 11000 रुपये का रखा गया है जबकि दूसरा इनाम 7100 रुपए का रखा है, तीसरा इनाम तक 3100 रुपये का रखा है। प्रतियोगिता से पूर्व रात भजन आयोजित होंगे। वालीबाल खेल बाबा जिंदा देव आश्रम के मैदान में आयोजित होंगे।

Monday, August 23, 2021

 
अटेली रोड़ से रेवाड़ी रोड़ तक नहर को भूमिगत करने का कार्य शुरू
-करोड़ों रुपए की लागत से अब बनेगा बाईपास
*********************************************************
**************************************************************
*****************************
***************************************
कनीना। कनीना लंबे समय से इंतजार करने के पश्चात अटेली रोड़ से रेवाड़ी रोड के बीच नहर को भूमिगत पाइप से ले जाने का कार्य शुरू हो गया है। 3 माह के अंदर यह कार्य संपन्न होने की उम्मीद है जिस पर 7.50 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। भूमिगत नहर के ऊपर से सड़क मार्ग बनाकर बाईपास बनाने की संभावना जताई जा रही है।
 रेवाड़ी सड़क मार्ग से बस स्टैंड कनीना होकर अटेली मार्ग पर पहुंचना समय भी अधिक लगता है तथा कठिन कार्य है क्योंकि बस स्टैंड पर जाम की समस्या अक्सर होती है। अब सीधे ही रेवाड़ी रोड़ से अटेली रोड़ पर आवागमन हो सकेगा। यहां तक की नहर भूमिगत होने के पश्चात अनाज मंडी में सीधे रेवाड़ी रोड़ तथा अटेली रोड के उपभोक्ता कनीना अनाज मंडी में आ-जा सकेंगे। किसानों को भी जहां लाभ होने की उम्मीद है वहीं क्षेत्र के लोगों को भी इससे उम्मीद है। जहां तक इस कार्य के लिए विधायक सीताराम लंबे समय से प्रयासरत थे वही कनीना के पालिका प्रधान सतीश जेलदार भी जुटे हुए थे। आखिरकार इस नहर का भूमिगत करने का कार्य शुरू हो गया है। यदि नहर विभाग की माने तो उनका उद्देश्य पानी को टेल तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का लक्ष्य होता है। क्योंकि  खुली नहर होने के कारण पानी का रिसाव होने से पूरा पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा था।
जहां नहर के भूमिगत होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा वही नुकसान भी होने की उम्मीद है। क्षेत्र में जलस्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। नहर यदि खुली चलती है तो भूमिगत जल में सुधार होता है किंतु इसे पाइपों से भूमिगत बनाकर ले जाने के बाद पानी का रिसाव नहीं होगा और भूमिगत जल में सुधार नहीं होगा। अब तक कनीना मंडी के रविंद्र कुमार, भीम सिंह, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र को मीठा पानी उपलब्ध हो रहा था जिसके पीछे खुली नहर एक कारण था किंतु अब नहर भूमिगत पाइपों से ले जाई जाएगी तो भूमिगत जल समाप्त और भूमिगत जलस्तर घट जाएगा।
क्या कहते हैं एसडीओ सिंचाई-
 सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास कुमार का कहना है कि पूर्ण रूप से नहर भूमिगत करना कठिन होगा। बल्कि पाइपों से इसे अटेली रोड से रेवाड़ी रोड़ तक पहुंचाया जाएगा क्योंकि पानी लेवल में चलता है इसलिए कुछ जगह भूमिगत करनी पड़ सकती है तो कुछ जगह पाइप भूमि के ऊपर भी नजर आएंगे। इस पर 7.50 करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा गया है और 3 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना है।
विभाग का उद्देश्य भूमिगत नहर से पूरा होने की उम्मीद है ताकि पानी का शत प्रतिशत भाग टेल तक पहुंच सके।
क्या कहते हैं विधायक सीताराम-
 विधायक अटेली सीताराम ने कहा कि कनीना अनाज मंडी में नहर के कारण गंदगी का माहौल था, भूमिगत नहर बन जाएगी तो गंदगी घट जाएगी यहां तक कि बाइपास का काम भी यह भूमिगत नहर करेगी। इसलिए लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
उधर कनीना नगर पालिका के प्रधान सैतीश जेलदार ने बताया कि नगरपालिका का उद्देश्य नहर के ऊपर बाईपास बनाने का है। भविष्य में इस भूमिगत नहर के ऊपर सड़क मार्ग बनाया जाएगा जिस पर अच्छा खासा खर्च होने की उम्मीद है। किंतु यदि बाईपास बन जाता है क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा। इससे किसान भी सीधे रेवाड़ी रोड से अनाज मंडी आ सकेंगे वहीं बस स्टैंड होकर के किसानों और लोगों को नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका की भी यही इच्छा थी कि बाईपास बनाया जाए और बस स्टैंड पर बढऩे वाले दबाव को घटाया जाए। अब यह देखा जाना है कब तक बाईपास निर्मित हो पाएगा। बहरहाल नहर का भूमिगत कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। जेसीबी मशीनों से भूमिगत लाइन दबाने का कार्य चल रहा है, वही चौड़े पाइपों को जगह-जगह डालकर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 8 से 12: कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर का भूमिगत करने का नजारा।



सीवर बनी समस्या, विभाग मौन
***********************************************
*************************************
******************
कनीना। जन स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण कस्बा वासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में जगह जगह सीवर जाम पड़ा है जिसकी शिकायत कर्मचारी जेई व एसडीओ से कई बार देकर अवगत करा दिया है लेकिन उनकी बात पर अब तक विभाग द्वारा गौर नहीं फरमाया गया। जिसके कारण वार्ड नंबर एक में जयनारायण की दुकान के सामने लगभग 40 फीट की लंबाई का सीवर जाम होने के कारण घरों में बदबू बढ़ती जा रही है। लचर व्यवस्था हो रही है उसको लेकर कस्बा वासी परेशान है। पीडि़तों ने बताया कि इस शिकायत को लेकर विभाग के निचले कर्मचारियों से जेई एसडीओ को कई बार  मौखिक में अवगत कराया जा चुका है लेकिन यह अधिकारी व कर्मचारी समस्या को दूर नहीं करना चाहते जिससे कस्बे में लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। लोगों ने यह भी कहा कि अगर  7 दिन के अंदर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों ने उक्त समस्या का समाधान नहीं निकाला तो समूचा वार्ड इनके कार्यालय पर जाकर धरना देगा और वह धरना जब तक चलेगा जब तक यह उक्त समस्या का समाधान नहीं कर देंगे। अब देखना यह है कि क्या कर्मचारी अधिकारी  दिन में इस समस्या को निपटा पाते हैं या लोगों के धरने को झेलने के लिए मजबूर होंगे वही उक्त मामले को लेकर जेई  सुरेंद्र कुमार से लगातार एक माह से समय समय पर बात चल रही है जो महज टाल मटोल की नीति अपनाते हुए स्थायी समाधान न करके अस्थायी समाधान की बात करते हैं। इस विधि से दो दिनों में फिर से सीवर होद भर जाता है। इस संबंध में पालिका प्रधान सतीश जेलदार से भी बात की गई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पुन: सूचना देने की बात कही।
फोटो कैप्शन 3: सीवर जो ठप्प पड़ी है तथा गंदा पानी फैल रहा है।



अंडरपास की दीवार न होने से हादसा होने का अंदेशा
****************************************************
**********************************
***********************
 कनीना। कनीना से ककराला जाने वाले मार्ग पर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बना हुआ है। रेलवे लाइन पास बने अंडरपास की 6 इंच की दीवार न होने से तथा घास फूस खड़ा होने से कोई भी पशु इंसान के पास में गिर सकता है।
किसान सुनील, महेश कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि अंडरपास तो बना दिया किंतु इन अंडर पास में अक्सर बारिश का पानी खड़ा हो जाता है वहीं की दीवार ऊंची न होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा जीव जंतुओं के साथ हो सकता है। यदि रेलवे लाइन और अंडरपास के बीच कोई गाय भैंस, बकरी आदि चारा चरते हुये गलती से आ जाए तो वह अंडरपास में गिर सकती है। क्षेत्र के किसानों ने अंडरपास की दीवार ऊंची बनवाने की मांग की है ताकि कोई जीव अंडरपास में न गिर सके।
उल्लेखनीय है कि 2 वर्षों पहले अंडरपास बना था तथा क्षेत्र के लिए काफी सुविधाजनक बन रहा है परंतु इसके ऊपर दीवार ऊंची दिवार होना समस्या बना हुआ है।
 फोटो कैप्शन 4: अंडरपास की ना के बराबर दीवार।




दो मंदिरों के दानपात्र चोरी
-दानपात्रों में थे करीब 7500 रुपये
*****************************************************************
***********************************
*********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में एक ही रात दो मंदिरों के दानपात्र अज्ञात चोर चोरी कर ले गये तथा पैसे निकाल खाली बक्सों को खेतों में फेंक गये। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
पहली चोरी की घटना में बाबा भैया मंदिर का   दानपात्र चोरी करके अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी गांव के ओमवीर नंबरदार एवं ग्रामीणों ने दी शिकायत में कहा है कि उनके गांव में बाबा भैया का मंदिर है जहां दान पत्र रखा हुआ था जो अज्ञात चोर उठा ले गए जिसमें करीब 5000 रुपये होने का अंदाजा है। दूसरी तरफ बचीनी के रास्ते पर बाबा रविदास मंदिर है। इसी रात रविदास मंदिर का दानपात्र भी अज्ञात चोर चुरा ले गए जिसमें करीब 3500 रुपये होने का अंदाजा है। ग्रामीणों ने बताया कि  दोनों ही दानपात्र नांगल मोहनपुर के रास्ते पर
पर शेर सिंह के खेत के थोड़ी दूरी खाली पड़े मिले जिनके ताले टूटे हुये थे। ग्रामवासियों की मौजूदगी में पुलिस को सूचना देकर मौका मुआयना करवाया। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



दो अलग-अलग मामलों में 8 के विरुद्ध मामला दर्ज, दो घायल
-दोनों घटनाएं मालड़ा सराय की
**************************************************************
***********************************
***********************************
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना की पुलिस में मालड़ासराय निवासी निक्कू सिंह की शिकायत पर चार विभिन्न लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। निक्कू सिंह ने शिकायत में कहा है कि वह मेहनत मजदूरी करता है। जब वह खाना खाकर अपनी गली में घूम रहा था तभी सुरेंद्र,अजय, विनीत व फुकरा हाथों में डंडा लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसे चोट आई। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन्हीं व्यक्तियों ने दिन के समय उसकी मौसी के लड़के मोहन को भी चोट मारी थी। चोट लगने से निक्कू बेहोश हो गया। आसपास के आ पहुंचे तो वे भाग खड़े हुए जिन्हें महेंद्रगढ़ अस्पताल दाखिल करवाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनके बयान पर कनीना पुलिस ने सुरेंद्र, अजय, विनीत और फुकरा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज-
 उधर आकाश मालवाड़ा सराय ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। आकाश ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वे वह अपने दोस्त देवेंद्र के कुयें की कोटडी पर तेजपाल एवं संदीप सहित बैठा बात कर रहा था। उसी समय विकास, अजय, रवि उर्फ लंगड़ा एवं सुरेंद्र कैंपर गाड़ी लेकर आ गए और गाड़ी में बैठने के लिए मुझसे कहा। मना करने पर जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। मालड़ाबास के श्मशान घाट पर ले जाकर डंडों से मारपीट की।
गांव के लड़के मोहन ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर भी पहुंची। तत्पश्चात आकाश को महेंद्रगढ़ अस्पताल भर्ती करवाया। आकाश की शिकायत पर कनीना पुलिस ने विकास, अजय, रवि और सुरेंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


तेज गति से आ रहे कैंपर ने खंभे में टक्कर मारी खंभा बाइक सवार पर जा लगा एक घायल
*********************************************************************************
********************************
***************************************************
******************************************************************************
कनीना। कनीना से अटेली रोड पर भोजावास अंबेडकर भवन के पास तेज गति से आ रही कैम्पर ने खंभे में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भाई बहन के खंभा लगा। पीछे बैठी बहन के सिर में गम्भीर चोट लगने से वह घायल हों गई। क्षेत्र के गांव ढाणी जोरावता निवासी रवि कुमार व उनकी बहन ज्योति कुमारी भोजावास से कोई कार्य करके अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैम्पर ने अंबेडकर भवन के नजदीक बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। बिजली का खंभा टूट कर इन दोनों पर जा लगा जिससे पीछे बैठी ज्योति कुमारी के सिर में चोट लगी। गंभीर रूप से घायल ज्योति कुमारी को उप नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फोटो कैप्शन 11: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।


जगह जगह चला पौधारोपण
खेड़ी स्कूल में चलाया पौधारोपण कार्यक्रम
*********************************************************
******************************
*********************************
कनीना। पौधारोपण अभियान के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेड़ी तलवाना में ३०० छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इन पौधों में आम, नीम,बरगद, अमरुद, बरगद, शहतूत, जामुन आदि प्रमुख हैं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य जयप्रकाश यादव ने अपने हाथों से पौधारोपण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें । क्योंकि पर्यावरण संरक्षण में पेड़ सबसे अहम भूमिका निभाते हैं तथा कोरोना काल ने दिखा दिया की आक्सीजन देने का एकमात्र साधन पेड़ है और यही जीवन का आधार है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विजयपाल यादव, नरेश कौशिक , सुमेर सिंह, राजेश कुमार, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन पाल, योगेंद्र सिंह, संजय कुमार, मनीषा कुमारी, नितिन यादव अनीता कुमारी मनीषा कुमारी प्रवीन शास्त्री समस्त स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया तथा पौधे लगाए।
अंबेडकर सेवा समिति ने किया पौधारोपण--
 रविवार को रक्षाबंधन के पर अंबेडकर सेवा समिति भोजावास ने अंबेडकर भवन व सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया। समिति के प्रधान विनोद कुमार एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं और जीवन में हमें पौधों की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर अनिल पंच, मदनलाल पंच, महावीर, जयप्रकाश सरपंच प्रतिनिधि ,रघुवीर पंच, सतीश पंच, विजय कुमार, सुभाष नंबरदार, संतलाल, राहुल, अशोक, संजय, नर पाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन ०१: खेड़ी तलवाना स्कूल में नीम का पेड़ लगाते पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश।
फोटो कैप्शन ०२: करोंदा का पौधा लगाते समिति के सदस्य।





चरवाहों की गाय सड़क कर देती है जाम
-राजस्थान की ओर लौट रहे हैं चरवाहे
**************************************************
***********************************
*****************
कनीना। राजस्थान की चरवाहों की गाय क्षेत्र में समस्या बनती जा रही है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन जाती है। जब ये सड़क पर चलती है तो चारवाहे इन्हें एक तरफ नहीं करते वही पूरे सड़क पर फैलने से वाहन इनके पीछे-पीछे लंबी दूरी तक चलने को मजबूर हो जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या है कि हरा चारा खाकर बदबूदार गोबर करती है जो दुपहिया वाहन चालकों के लिए आफत बन जाता है। तेजी से इस पर राहगीरों के पैर फिसलते हैं वही दुपहिया वाहन भी फिसल जाते हैं। ये गायें खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
 इंद्रजीत, दिनेश, लक्की, महेश, सुरेश आदि ने बताया कि वे दुपहिया वाहन पर चलते हैं और रास्ते में जब कभी ये गाये मिल जाती है तो वह बहुत परेशान हो उठते हैं। इनके चरवाहों को कहा जाए तो वे किसी की कोई बात नहीं सुनते, यहां तक की
ये गाय पूरे सड़क पर फैल जाती है और समस्या बन जाती है। इनका गोबर बहुत बदबूदार होता है जिस पर दुपहिया वाहन फिसलने का डर बना रहता है।
अक्सर ये गाये राजस्थान से आती है या वापस लौटती है उस समय सिर दर्द बन जाती हैं। एक अनुमान के अनुसार कम से कम तीन दर्जन झुंड एक साथ क्षेत्र में आते हैं। इनको लोग गरीब समझकर अपने खेतों में अन्न एवं जल भी देते हैं परंतु जब ये सड़क पर चलती है तब लोगों को परेशान करके रख देती है।
फोटो कैप्शन ३: गायों का झुंड सड़क को घेरे हुए।




निफा के सदस्यों ने वितरित किए तुलसी के पौधे
-प्रत्येक गांव में तुलसी के पौधे किए जाएंगे वितरित- दीपक
***********************************************************
*****************************
**********************************
कनीना। सोमवार को कनीना वार्ड नंबर 9 में महेंद्रगढ़ निफा जिला इकाई के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने तुलसी महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने कनीना वार्ड नंबर 9 में महिलाओं को एकत्रित करके 30 पौधे तुलसी के बाटे। दीपक ने बताया कि जिले में हर घर तक औषधीय पौधा तुलसी पहुंचाए जाएंगे। ताकि सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिले और कोरोना जैसी अन्य बीमारियों से लडऩे की क्षमता भी बढ़े। कोरोना महामारी ने सभी को स्वास्थ्य की अहमियत समझा दी है। कोरोना महामारी में आयुर्वेद ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिसको लेकर लोग भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए। इसलिए निफा ने भी फैसला लिया है कि जिले के प्रत्येक गांव में तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। इसकी तैयारी पहले से ही जारी है। इस मौके पर उनके साथ रेनू, कमलेश, चंद्रकला ,संजू आदि महिलाएं शामिल रही।
फोटो कैप्शन 10: तुलसी वितरित करते हुए निफा सदस्य।





50 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का हुआ कोरोना परीक्षण













*************************************************************
****************************************************************
कनीना। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना मुक्त हरियाणा बनाने के लिए विद्यालयों में कोविड-19 परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं इसी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में 50 विद्यार्थियों वह शिक्षकों का कोरोना परीक्षण किया गया।
 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा प्रभा यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पडऩे वाले सभी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जाएंगे तथा शिक्षकों का भी शत प्रतिशत परीक्षण तथा वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी भीम सिंह तथा संदीप ने सैंपल लिए। विद्यालय के प्रभारी नरेश कौशिक, प्रवक्ता संजय कुमार, सुरेंद्र यादव, जयपाल सिंह, ओमप्रकाश लिपिक, रामनिवास, प्रवीण शास्त्री, सुमेर सिंह, अनूप सिंह, मुख्याध्यापक देशराज राधेश्याम, रविंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: खेड़ी तलवाना स्कूल में कोरोना जांच करते हुए।

Sunday, August 22, 2021

अंबेडकर सेवा समिति ने किया पौधारोपण
***********************************************
********************************************************
*********************************
************
कनीना। रविवार को रक्षाबंधन के पर अंबेडकर सेवा समिति भोजावास ने अंबेडकर भवन व सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया। समिति के प्रधान विनोद कुमार एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं और जीवन में हमें पौधों की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर अनिल पंच, मदनलाल पंच, महावीर, जयप्रकाश सरपंच प्रतिनिधि ,रघुवीर पंच, सतीश पंच, विजय कुमार, सुभाष नंबरदार, संतलाल, राहुल, अशोक, संजय, नर पाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 12: करोंदा का पौधा लगाते समिति के सदस्य।




हल्की बारिश के साथ सावन माह संपन्न
****************************************
**********************************
*****************
कनीना। कनीना क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ सावन माह संपन्न हो गया है। सावन माह में जहां चार सोमवार आए वहीं शिव भक्तों में शिव के प्रति गहन आस्था देखने को मिली।
सावन माह में इस कनीना क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। विगत वर्षों की अपेक्षा इस सावन माह में जहां बारिश अच्छी हुई किंतु कावड़ लाने वाले परेशान नजर आए। इस बार विगत वर्ष की भांति कावडिय़ों को कांवड़ लाने की अनुमति नहीं दी गई। सावन माह इस बार  किसानों के लिए अच्छा साबित हुआ है।



102 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पड़पौती से बंधवाई राखी
*********************************************************
***********************************
************************
 कनीना। कनीना उप- मंडल के गांव मोहनपुर नांगल में प्रभु चौहान 102 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पड़पौती से राखी बंधवाई और खुशी का इजहार किया। प्रभु चौहान की कोई बहन नहीं है किंतु उनकी पड़पौती संतरा 40 वर्षीय है जिनसे उन्होंने आज रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बंधवाया और खुशीव्यक्त की।
प्रभु चौहान ने बताया कि वे लंबे समय से रक्षाबंधन पर अपनी पौतियों एवं पड़पौतियों से ही रक्षा सूत्र बंधवाते आ रहे हैं।  एक साधारण किसान के रूप में मोहनपुर तथा नांगल गांवों में सबसे अधिक उम्र के प्रभु चौहान आज स्वास्थ्य तथा खुश है कि उन्होंने यह पर्व खुशी-खुशी मनाया।
उनकी पड़पौती भी आज आपने परदादा परदादा को राखी बांधकर खुशी महसूस कर रही है।  प्रभु चौहान का कहना है कि उनकी यह इच्छा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार रक्षाबंधन देखता रहूं।
फोटो कैप्शन 13: अपनी परपौती से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते प्रभु चौहान।



   


कनीना में रविवार को भी हुआ डाक वितरण का कार्य
****************************************************
***********************************
************************
 कनीना। कनीना उप डाकघर में जहां रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत रविवार को भी डाक वितरण कार्य हुआ। विस्तृत जानकारी देते हुए उप डाकपाल विकास शर्मा ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार तथा रक्षाबंधन पर के दृष्टिगत डाक वितरण का कार्य किया गया। विगत वर्षों भी रक्षा बंधन पर डाक वितरण का कार्य चला था।



राधा कृष्ण मूर्ति की स्थापना जन्मोत्सव 30 अगस्त को
*******************************************************
*******************************
********************************
 कनीना। कनीना के ठाकुर के बड़े मंदिर में 30 अगस्त को राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुये कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि 29 अगस्त को कलश यात्रा होगी वही 29 अगस्त की ही रात को जागरण/कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को मूर्ति स्थापित की जाएगी वही कब 31 अगस्त को भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  ठाकुर जी का बड़ा मंदिर कस्बा कनीना का बहुत पुराना मंदिर है जहां अभी तक राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई थी। अब यह मूर्ति स्थापित की जा रही है।


बाजरे की फसल पकान के अंतिम चरण में
-सितंबर के पहले सप्ताह में हो जाएगी लावणी शुरू
**********************************************************
*********************************
****************************
 कनीना। क्षेत्र में इस बार 17500 हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई की गई है वही दलहन फसलों पर सरकार ने बल दिया है। बाजरे की फसल पकान के अंतिम चरण में पहुंच गई है। सितंबर के पहले सप्ताह में लावणी का कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। 20 सितंबर तक लावणी का कार्य पूर्ण हो जाता है। किसान अपनी फसल को देख कर खुश हैं।
इस वक्त फसलों को पानी की जरूरत समझी जा रही थी जो गत दिवस कुछ बारिश होने से पूर्ति हो गई है। किसानों की बाजरे की फसल अब अच्छे ढंग से पकने की संभावना जताई जा रही है। यद्यपि किसान अपने खेतों में अभी भी फव्वारों द्वारा पानी दे रहे हैं ताकि फसल और अच्छी प्रकार पक सके।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा देवेंद्र ने बताया कि बाजरा प्रति एकड़ 22 से 25 मण पैदावार देता है जिसकी विगत वर्षों तक सरकारी तौर पर खरीद  हुई थी। बाजरा सामान्यत: 72 से 85 दिन के बीच पक कर तैयार हो जाता है। आजकल कुछ ऐसी किस्में भी आ गई जो 65 दिन में पक जाती हैं। उन्होंने बताया कि बाजरा चारे के लिए अधिक उगाई जाने वाली फसल है जबकि राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बाजरे को अनाज के रूप में भी प्रयोग करते हैं। मुर्गी फार्म एवं पशुओं के चारे के रूप में इसकी मांग अधिक होती है।
कनीना क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश होने के बाद अब यह फसल पकान की ओर चली गई है। इस क्षेत्र में बाजरा खरीफ फसल बतौर उगाया जाता है तत्पश्चात अक्टूबर में अगली फसल की तैयारी शुरू हो जाती है।
 फोटो कैप्शन 8:पकी हुई बाजरे की कनीना क्षेत्र की फसल।



चरवाहों की गाय सड़क कर देती है जाम
-बदबूदार गोबर  पर फिसल जाते हैं दोपहिया वाहन
*************************************************
************************************
*************
 कनीना। राजस्थान की चरवाहों की गाय क्षेत्र में समस्या बनती जा रही है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन जाती है। जब ये सड़क पर चलती है तो चारवाहे इन्हें एक तरफ नहीं करते वही पूरे सड़क पर फैलने से वाहन इनके पीछे-पीछे लंबी दूरी तक चलने को मजबूर हो जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या है कि हरा चारा खाकर बदबूदार गोबर करती है जो दुपहिया वाहन चालकों के लिए आफत बन जाता है। तेजी से इस पर राहगीरों के पैर फिसलते हैं वही दुपहिया वाहन भी फिसल जाते हैं।
 इंद्रजीत, दिनेश, लक्की, महेश, सुरेश आदि ने बताया कि वे दुपहिया वाहन पर चलते हैं और रास्ते में जब कभी ये गाये मिल जाती है तो वह बहुत परेशान हो उठते हैं। इनके चरवाहों को कहा जाए तो वे किसी की कोई बात नहीं सुनते, यहां तक की
ये गाय पूरे सड़क पर फैल जाती है और समस्या बन जाती है। इनका गोबर बहुत बदबूदार होता है जिस पर दुपहिया वाहन फिसलने का डर बना रहता है।
अक्सर ये गाये राजस्थान से आती है या वापस लौटती है उस समय सिर दर्द बन जाती हैं। एक अनुमान के अनुसार कम से कम तीन दर्जन झुंड एक साथ क्षेत्र में आते हैं। इनको लोग गरीब समझकर अपने खेतों में अन्न एवं जल भी देते हैं परंतु जब ये सड़क पर चलती है तब लोगों को परेशान करके रख देती है।
फोटो कैप्शन 6: गायों का झुंड सड़क को घेरे हुए।



3511 एकड़ में मूंग फसल की हो चुकी वेरीफिकेशन
-त्वरित गति से चल रहा है मूंग उगाने वालों का वेरिफिकेशन कार्य
************************************
*************************
******************************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के तहत विभिन्न गांवों में जहां मूंग उगाने वाले किसानों ने बाजरे की बजाय मूंग उगाकर 4000 रुपये प्रति एकड़ लाभ उठाने का प्रयास किया है वहीं अब कृषि विभाग उन किसानों का मौके पर जाकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं। अब तक अब तक 3511 एकड़ पर किसानों की मूंग का वेरिफिकेशन हो चुका है और करीब एक सप्ताह तक की है वेरिफिकेशन का कार्य और जारी रहेगा। पोर्टल पर जहां मूंग उगाने के लिए 2120 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। सरकार की योजना के तहत 31 जुलाई तक उन किसानों को मूंग उगाने के लिए रजिस्टे्रशन करना था। उन्हें 4000 रुपये प्रति एकड़ भुगतान दिया जाएगा जिन्होंने विगत वर्ष बाजरा उगाया था। सरकार दलहन फसलों पर जोर दे रही है। यही कारण है कि इस बार बेहतर परिणाम देखने को मिला है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज ने बताया कि फिजिकल वेरिफिकेशन में खंड कृषि अधिकारी, एडीओ, सुपरवाइजर आदि सभी कर्मचारी कमेटी के रूप में खेत खेत पर जा रहे हैं। नक्शे को देखते हैं और मूंग की खेती की वेरिफिकेशन करते हैं। अभी एक सप्ताह तक और यह कार्य चलने की उम्मीद है। किसानों ने 3840 एकड़ पर पर मूंग उगाया है इसमें से 3511 एकड़ पर मूंग का वेरिफिकेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण हो जाएगा सरकार को सूचित किया जाएगा तत्पश्चात ही भविष्य में किसानों के खाते में 4000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसान मूंग उगाकर कई लाभ कमा सकते हैं। जहां खेत की उपजाऊ शक्ति बढ़ जाती है वहीं मूंग के भाव भी 60 से 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध हो जाते हैं। क्षेत्र में दाल की कमी नहीं रहेगी जिससे सेहत भी किसानों की बनी रहेगी।
फोटो कैप्शन 7: मूंग के खेत में फिजिकल वेरीफिकेशन करते कृषि अधिकारी एवं किसान।



रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया
*************************************************
**********************************
**********************
 कनीना। क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सावन का यह अंतिम दिन भी रहा। विभिन्न मार्गों पर साधनों का अभाव रहा वहीं दुकानदारों एवं निजी वाहन चालकों ने बहनों से जमकर पैसे वसूले। फल,सब्जी तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां महंगी दी गई। कनीना क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों के द्वारों पर शुभ चिह्न लगाए गए और पकवान बनाए गए। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर भाइयों ने भी बहनों को भेंट दी।
  कनीना क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसों की कमी रही है जिससे आवागमन में परेशानी रही। विभिन्न मार्गों पर अवैध वाहन खूब चांदी कूटते नजर आए।
  आज मार्केट में भी रोड़ पर दुकानें लगी होने के कारण दिनभर जाम की समस्या बनी रही। आज बाजार में हर वस्तु महंगी रही। केले, सेब, आम, घेवर, मिठाइयां तथा पेठा की मिठाई महंगी रही। आम दिनों की बजाय आज दस रुपये तक महंगी रही। बहनें दुकानदारों के हाथों हर माल में लुटती नजर आई। कहने के तो भाइयों ने बहनों को भेंट दी किंतु महंगाई के युग में अति महंगी वस्तुएं बहनें खरीदकर लाई। विभिन्न क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। रक्षा बंधन के पर्व पर जहां हरियाणा में रोडवेज बसों में इस बार मुफ्त आवागमन की सुविधा दी गई। सरकार ने रोड़वेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा तो दी किंतु बसों की कमी पूरी नहीं की।
साधनों के अभाव में तथा मजबूरी में महिलाएं निजी साधनों की सहायता लेकर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंची।
    उधर रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा। कहीं बहन भाई के पास तो कहीं भाई बहन के पास जाकर रक्षा बंधन के पर्व में रंगे नजर आए। उधर कलई पर बांधा जाने वाला धागा कच्चा परन्तु बंधन पक्का होता है क्योंकि बंधन रूपी व्रत तो दिल से लिया जाता। उक्त विचार संत शिरोमणी लालदास महाराज ने उधोदास आश्रम में श्रावणी पर्व पर व्यक्त किए।
  महाराज  ने कहा कि भारतीय संस्कृति में चार वर्ण माने गए है जिनमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र इन वर्णों के लिए एक-एक पर्व नियत है। महाराज ने बताया कि ब्राह्मणों के लिए रक्षा बंधन श्रावणी पर्व, क्षत्रियों के लिए दशहरा शस्त्र पूजन, वैश्यों के लिए दीपावली, लक्ष्मी पूजन, शुद्रों के लिए होली होलिका प्रत्येक वर्ण में प्रधानता क्रमश: अपने-अपने पर्व की होती है,किन्तु प्रत्येक पर्व को सब मिलकर मनाते है। महाराज कहते है कि प्राचीनकाल में ब्राह्मण गुरुकुलों में रक्षा बंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र जनेऊ देकर गुरुकुलों में नये विद्यार्थियों को प्रवेश देते है तथा संत सन्यासी, महात्मा इस पर्व के पश्चात वर्षा ऋतु में उपदेश आदि के द्वारा शिक्षा देकर अविद्या का नाश करते है। महाराज ने कहा कि कि जाति, आयु और भोग के बारे में खुलकर बताते हुए कहा कि आयु:- सभी जीव-जन्तुओं की आयु निश्चित होती है जिसको न तो कोई बढ़ा सकता तथा नही कोई कम कर सकता। महाराज ने भोग के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य ने अपने पूर्व जन्म में जो कर्म किए थे वह अब सभी कर्म फल से भोग के द्वारा भोगने पड़ते है तथा अब जो कर्म मानव करते है वह अगले जन्म में भोगने पड़ते है। स्वामी जी ने जाति के बारे में बताते हुए कहा कि इस संसार में 84 लाख योनियां होती है जिनमें सब की अलग-अलग जातियां होती है जैसे मनुष्य, गाय, भैंस, कुत्ता सभी अलग-अलग जातियां होती है। इस मौके पर हवन आयोजित हुआ तथा भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या मेंं लोग उपस्थित थे।
छोटे भाई बहन से लेकर वृद्ध भी राखी बंधवाते देखे गए। सभी में उत्साह था। यद्यपि कोरोना ने कुछ समस्याएं पैदा की किंतु महिलाओं का रास्ता नहीं रोक सका।
फोटो कैप्शन एक व दो: कनीना में छोटे भाई का बहन राखी बांधते हुए तथा दूसरे में बुजुर्ग राखी बंधवाते हुए
3: बस स्टैंड पर लगी भीड़ एवं जाम। जागरण
4: रक्षा पर्व का महत्व समझाते लालदास महाराज।





खेड़ी स्कूल में














चलाया पौधारोपण कार्यक्रम
-लगाये गये 350 विभिन्न पौधे
***************************************************************
*********************************************************************
कनीना।  पौधारोपण अभियान के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेड़ी तलवाना में 300 छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इन पौधों में आम, नीम,बरगद, अमरुद, बरगद, शहतूत, जामुन आदि प्रमुख हैं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य जयप्रकाश यादव ने अपने हाथों से पौधारोपण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें । क्योंकि पर्यावरण संरक्षण में पेड़ सबसे अहम भूमिका निभाते हैं तथा कोरोना काल ने दिखा दिया की आक्सीजन देने का एकमात्र साधन पेड़ है और यही जीवन का आधार है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विजयपाल यादव, नरेश कौशिक , सुमेर सिंह, राजेश कुमार, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन पाल, योगेंद्र सिंह, संजय कुमार, मनीषा कुमारी, नितिन यादव अनीता कुमारी मनीषा कुमारी प्रवीन शास्त्री समस्त स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया तथा पौधे लगाए।
फोटो कैप्शन 5: खेड़ी तलवाना स्कूल में नीम का पेड़ लगाते पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश।