Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, February 24, 2022

 
अंग्रेजी प्रवक्ता 2200 किमी दूरी तय करेगा प्राध्यापक बाइक पर
************************************************
********************************************************
*************************************
****************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में अंग्रेजी के प्रवक्ता व ग्राम झगोली निवासी मदन मोहन कौशिक 26 फरवरी शनिवार प्रात: 5 बजे से अपनी 2200 किलोमीटर लंबी बाइक यात्रा  की शुरुआत करेंगे तथा रविवार 27 फरवरी को  इलाहाबाद के चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उनकी यात्रा पहले दिन महेंद्रगढ़ रेवाड़ी बिलासपुर पलवल मथुरा आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी इटावा कानपुर फतेहपुर होते हुए शाम को 820 किलोमीटर का सफर करके प्रयागराज पहुंचेगी इसके बाद वे मिर्जापुर वाराणसी गाजीपुर बिहार में बक्सर तथा वापसी में जौनपुर सुल्तानपुर अयोध्या बाराबंकी लखनऊ हरदोई सीतापुर शाहजहांपुर बरेली रामपुर मुरादाबाद मेरठ सोनीपत व झज्जर के रास्ते 2 मार्च को महेंद्रगढ़  वापस लौटेगी मदन मोहन कौशिक ने अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी यात्रा लगभग 50 जिलों से होकर गुजरेगी तथा अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहीद स्मारक के अलावा गाजीपुर में भारतीय सेना के जाबाज सैनिक वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा अयोध्या में रामलला के दर्शन के अलावा शाहजहांपुर में काकोरी कांड के चारों शहीदों राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खां ठाकुर रोशन सिंह तथा राजेंद्र लाहिड़ी के स्मारक के भी दर्शन  करेंगे वे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में महामना मदन मोहन मालवीय व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के स्मारकों का भी दर्शन करेंगे   गौरतलब है कि मदन मोहन कौशिक अब तक पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश उत्तराखंड जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख राजस्थान व गुजरात के लगभग 148 जिलों की लगभग 32000 किलोमीटर की यात्रा अपनी बाइक द्वारा पूरी कर चुके हैं तथा उनकी योजना आगामी 5 वर्षों में देश के 500 से ज्यादा जिलों का भ्रमण करने की है।
वे अब तक दुनिया के सबसे दुर्गम हिमाचल प्रदेश के जनजातीय व तिब्बत बॉर्डर से सटे  जिले  लाहौल स्पीति की यात्रा के अलावा कारगिल  लेह लद्दाख  केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री हुसैनीवाला अमृतसर फिरोजपुर हल्दीघाटी चित्तौडग़ढ़ उदयपुर माउंट आबू व ग्वालियर तथा  झांसी सहित अनेक शहीदों के स्मारकों की यात्रा कर चुके हैं।
फोटो कैप्शन 8: प्राध्यापक बाइक पर सैर करने की तैयारी में।





भंडारा 27 को
-बाबा राधेदास की स्मृति में लगेगा भंडारा
***********************************************
*************************************
***************
कनीना। कनीना के बाबा रामेश्वर दास आश्रम कनीना पर 27 फरवरी को संत राधेदास की स्मृति में भंडारा आयोजित किया जाएगा जबकि 26 फरवरी को भजन सत्संग होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद मोहन ने बताया बाबा राधेदास की स्मृति में यह बस द्वारा आयोजित किया गया है।



पूर्व पार्षद करण सिंह का निधन
**************************************
****************************************
 कनीना। कनीना के पूर्व पार्षद एवं पीटीआई पद से सेवानिवृत्त करण सिंह का निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कनीना में किया गया। भारी संख्या में लोग मौजूद थे।



ग्रामीण कवि के रूप में जाने जाते हैं जयनारायण
************************************
***************************************
कनीना। कनीना के ठेठ ग्रामीण कवि एवं गोपालक के रूप में जयनारायण को जाना जाता है। आज से 33 वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। ये विचार समाजसेवी एवं कवि जयनारायण के बड़े लड़के कृष्ण कुमार ने कनीना में उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए व्यक्त किये। उनकी पुण्यतिथि कनीना के वार्ड एक में मनाई।
  कृष्ण कुमार ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जयनारायण के पिता का नाम शंकर था। वे बचपन में पंजाब के अबोहर में पले एवं बड़े हुए थे। कनीना में आने के बाद वे रांझा पाली के रूप में जाने गए। वैसे तो उन्हें डेयरीवाला नाम से जाना जाता है और आज भी उनके नाम पर एक स्टोर चल रहा है जिसे पूरा कस्बा ही नहीं अपितु आस पास के लोग जैनिया का स्टोर नाम से जानते हैं। वे लाठी चलाने में जितने माहिर थे उनसे कहीं अधिक अलगोजा बनाने में मशहूर थे। उनके बड़े भाई अर्जुन तो दूर दराज तक लाठी के जानकार के रूप में विख्यात हुए हैं किंतु अल्पायु में ही उनका निधन हो गया था।
  जैनारायण की बांसुरी, अलगोजा, पटा आदि को देखने के लिए दूर दरज के लोग आते थे। उनकी कविताई की क्षमता एवं गायकी की क्षमता अनोखी थी। कम लिखे पढ़े होने के बावजूद भी वे प्रकृति, गाय, भैंस एवं जीव जंतुओं पर बेहतर कविताएं बना लेते थे। उनके कई उदात गुणों के चलते उन्हें आज भी जाना जाता है। अंतत: उनकी मृत्यु 24 फरवरी 1989 को कनीना में हुई। उनकी कविताओं की पुस्तक उनके पुत्र डा होशियार सिंह यादव द्वारा प्रकाशित करवाई जा चुकी है। उस पुस्तक को पढ़कर उनकी कविता करने के अंदाज का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।  इस मौके पर महेश बोहरा एवं सुमेर सिंह चेयरमैन ने कहा कि जयनारायण गाये एवं भैंसे पालते थे था उनको दूर बणियों में चराने के लिए ले जाते थे। जंगल में मंगल के रूप में वो अपनी दिनचर्या कविताई एवं गायकी में बिताते थे। लाठी चलाने तथा अलगोजा बजाने में माहिर थे। उनको सदा याद किया जाता रहेगा। गरीबी में भी जीकर दूसरों के लिए प्रेरणा का काम कर गये। 24 फरवरी को उनका निधन हो गया था।
फोटो कैप्शन: जयनारायण।

6 hours ago)






 पशु प्रदर्शनी के लिए शुक्रवार को रवाना होगी बस
-3 दिन भिवानी जाएगी बस
**********************************************
*************************************
*************
 कनीना। 38वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी भिवानी के लिए कनीना से प्रतिदिन शुक्रवार से 3 दिन बस भिवानी जाएगी तथा पशु पालकों को प्रदर्शनी दिखलाई जाएगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ पवन कांगड़ा कनीना चिकित्सक ने बताया कि मेले में जहां महिलाओं को प्रदर्शनी दिखाने का विशेष प्रावधान रखा गया है तथा जो भी महिला प्रदर्शनी देखना चाहे तो वे करीब 9 बजे प्रतिदिन पशु अस्पताल में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि  राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में करीरा के वीरेंद्र सिंह का झोटा, नीतू यादव एवं जय पाल गुढ़ा ,जो राष्ट्रपति अवार्डिड हैं की गायें, कुलदीप इसराणा की गायें प्रमुख आकर्षक का विषय होंगी। केनीना उप मंडल से करीब 50 पशु, प्रदर्शनी के लिए भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी 3 दिन चलेगी।





दो भगौड़े घोषित
******************************
***********************************
**
कनीना। कनीना न्यायालय में लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने हरसद एवं उमेद सिंह को भगौड़ा घोषित किया है। दोनों के मामले अलग अलग हैं। कनीना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया है।






जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24624
-आज 15 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 23 नये केस आये
*********************************************************
*************************************
*********************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आज 23 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24624 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 15 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 24405 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया 22 फरवरी को पीजीआईएमएस रोहतक में नसीबपुर के कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिला में 163 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 56 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 24 फरवरी तक 247122 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 114074 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 528508 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1822 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. मोहल्ला सलामपुर नारनौल-1

2. मोहल्ला पीरआगा नारनौल-1

3. अगिहार-1

4. भुंगारका-1

5. ढाणी बाठोठा-1

6. धनौंदा-1

7. ककराला-2

8. खत्रीपुर-2

9. खेड़ी-1

10. खुडाना -1

11. नांगल-1

12. नांगल सिरोही-1

13.पाथेड़ा-4

14.सिहमा -1

15. गणियार-1

16. नसीबपुर-1

17. सतनाली-1

18. तोताहेड़ी-1






खेत में लाइन बदलते समय बिजली का करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग के विरुद्ध मामला दर्ज
********************************************************************************
************************************
*********************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव खैराना में लगभग 52 वर्षीय एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र संदीप ने बिजली विभाग के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। उनके पास जमीन कम होने की वजह से वे गांव के ही जले सिंह का खेल माल-बटाई में लेकर खेती कर रहे है। 23 फरवरी को करीब 8 बजे उसका पिता बाबूलाल सरसों की फसल में पानी देने के लिए गया था। जब रात्रि दो बजे तक भी उसका पिता घर वापस नहीं आया तो उसकी मां कमला व पड़ोसी पिन्टू उसे खेतों में देखने के लिए गए तो पानी खेत में खुला ही चल रहा था। उसका पिता बाबूलाल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। संदीप ने बताया कि उस खेत में 11 हजार वोल्ट की लाईन गुजर रही है। जिसके तारों को टाइट करवाने के लिए वे संबंधित विभाग में अनेक बार शिकायत लगा चुके है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संदीप ने बताया कि उसके पिता की मौत लाइन बदलते समय पाईप बिजली के तारों से टच होने की वजह से करंट लगने से हुई है। संदीप ने अपने कार्य में लापरवाही करने वाले बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दौंगड़ा पुलिस ने बिजली विभाग के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





एक को किया भगोड़ा घोषित
***************************************
*************************************
****
कनीना। कनीना न्यायालय के न्यायाधीश वीरेन कादयान की अदालत ने रोशनलाल नामक व्यक्ति को भगोड़ा घोषितकिया है। कई बार उन्हें न्यायालय में बुलाएगा किंतु गैरहाजिर रहने के चलते यह कदम उठाते हुए न्यायधीश ने कनीना पुलिस को आदेश दिया जिसके चलते ने भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।





चार विद्यालयों को मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया
*******************************************************************
**********************************
**********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के चार स्कूलों को मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत चुना गया है। मिली जानकारी अनुसार विद्यालय के सौंदर्यीकरण हेतु राजकीय विद्यालयों के लिए खंड स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल पंजीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2021-22 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर के आधार पर निरीक्षण किया गया और 4 विद्यालयों को सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
 प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से एक एक स्कूल प्रथम चुना जाता है। इस कड़ी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरखड़ा बास, माध्यमिक स्कूलों में राजकीय मध्य विद्यालय पड़तल, राजकीय उच्च विद्यालय उन्हाणी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला को प्रथम घोषित किया है।
इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उधर राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल के मुख्याध्यापक राजकुमार ने बताया कि दो साल पहले उनके स्कूल के हालात बहुत खराब थी किंतु समस्त स्टाफ के प्रयासों से साफ सुथरा तथा सौंदर्यीकरण में प्रथम स्थान मिला है। इस मौके पर सत्येंद्र शास्त्री, हंसराज आदि ने मुख्याध्यापक को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 7: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला जो सौंदर्यीकरण में प्रथम रहा है।





आये दिन हो रही हें चोरी, चोरों के हौसले बुलंद
-दौंगड़ा में हुई लाखों रुपये की चोरी
***********************************************
***********************************
*****************
कनीना।  दोंगड़ा अहीर में बुधवार घर में सोये हुये व्यक्तियों के रदरवाजे का कुंडा लगाकर लाखों रुपये के जेवरात इअज्ञात चोर ले उड़ा। दौंगड़ा अहीर चौकी में सूबे सिंह दौंगड़ा अहीर ने मामला दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार सूबे सिंह अपने घर पर सोया हुआ था। रात को करीब दोबजे इसकी आंखें खुली तो दरवाजा खोलने कोशिश की किंतु बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने अपने पुत्र पवन कुमार से दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद होने की बात कही तो फोन नवीन कुमार को बुलाया। जिन्होंने आकर कुंडी खोली। जब दूसरे कमरे पर नजर पड़ी तो ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर ताला तोड़कर संदूक से एक लाख 46 हजार की नकदी तथा चांदी के करीब 750 ग्राम गहने अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उनकी शिकायत पर थोड़ा चौकी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि दौंगड़ा अहीर गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले साल इससे पहले 23 जुलाई को 3 चोरियां, 14 सितंबर को तथा 28 नवंबर को भी गांव में चोरियां हो चुकी है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है।
हालांकि गांव में हुई पिछली की गई चोरियों के आरोपियों को पुलिस ने 2 जनवरी को जरूर पकडऩे का दावा भी किया था। जिसमें पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया था कि पुलिस ने चोरियों के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपितों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित हिमांशु उर्फ चिंटू, गोविंद और मनोज उर्फ सोनू ने कनीना के दौंगडा अहीर गांव में मकानों व दुकान में घुसकर नकदी, मोबाईल और सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित कमल को चोरी का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस चोरों से चोरी का सामान बरामद नहीं करवा पाई। चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर अशोक कुमार ने बताया कि उसके घर पिछले साल 28 नवंबर को चोरी हुई थी।चोरी हुए सामान की बरामदगी को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया की उसे चोरी का सामान बरामद करवाया जाए क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया है लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
गांव में पुलिस चोरी की घटना को लेकर 28 जुलाई 2021 को भी पंचायत हुई तथा पंचायत में काफी मात्रा में ग्रामीणों ने एक सुर में कहा था कि पुलिस चोरी की घटना के मामले में ढुलमुल रवैया ही अपनाए हुई है। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में पुलिस को ज्ञापन भी दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हो रही लगातार चोरियों से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस चोरों को पकड़े नहीं तो ग्रामीण फिर से पंचायत करके अगली रणनीति पर विचार करेंगे। पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी रोष है।





बच्चों के व्यक्तिगत रुचि  को  ध्यान  में  रख  बोर्ड  परीक्षा  को  आसान  और  समग्र -डा राजेंद्र सिंह
***********************************************************************************
**********************************
**************************************************
कनीना। इस वर्ष 5वीं व 8वीं कक्षा में बोर्ड मूल्यांकन नहीं करेगा। पूरे साल भर यह सिलसिला चलता है परन्तु परिणाम शून्य रहा। कुछ लोग इसे सही मानते कुछ सही  नहीं  मानते।  
  ये विचार पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डा राजेंद्र सिंह ने यहां व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि  सवाल  का  जवाब  किसी  के  पास  असली  नहीं  है।  ऊपरी  सतह  पर  तर्क कुतर्क देते दिखाई दिए । पढ़े लिखे भी अपने मिथ के अनुसार सही या गलत बता रहे है। आखिर परीक्षा से डर क्यों? पहला सवाल यही है? बच्चों से पूछेगा कोई नहीं। सभी अध्यापक जो इन कक्षाओं को पढ़ाते हैं वे इसके पक्ष में नहीं कि बोर्ड परीक्षा लें। कारण स्पष्ट है पढ़ाया गया नहीं या जो स्तर बच्चों का होना चाहिए चाहे वह भाषा का हो या गणित का वह नहीं है। इसलिए सभी डर गए। बोर्ड का या सरकार का तर्क कि बोर्ड परीक्षा लेगा तो शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। सरकार सिर्फ  सरकारी स्कूलों का स्तर बढ़ाना चाहती है। प्राइवेट  स्कूलों के बच्चे तो  पहले  ही  10वीं,  12वी.  बोर्ड  की  परीक्षा  में  90  प्रतिशत  से  अधिक  अंक  ले  रहे  हैं।  मैडिकल, आईआईटी,कलेट, सीए.  सीपीटी,  आईजेएसओ,  एनडीए  तथा  अन्य  में  भी  जा  रहे  हैं  तो सरकार से ये सवाल कि वो हरियाणा बोर्ड के अलावा दूसरे बोर्ड की परीक्षा क्यों लेना चाहती है। उसके एक ही कारण है की सरकारी स्कूल के बच्चे 8वीं में प्राइवेट स्कूलों की तरफ  न चले जायें। अत: सभी को  बोर्ड परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने मान  लिया  कि सरकार  5वीं,  8वीं में
कोई परीक्षा लेगी तो शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। सवाल  पूछा जाना चाहिए क्या परीक्षा लेने से या बोर्ड  की  परीक्षा  के  डर  से  बह्वचे  पढ़ेंगे।  इसका  अर्थ  है  बाकि  सभी  बातें,  चाहे  अध्यापकों  द्वारा उत्साह  बढ़ाना,  काउंसलिंग  करना  सभी  व्यर्थ  है।  यानि  कि  अध्यापक  पढ़ाने  में  तथा  बच्चों  में लगन लगाने में और सही मूल्यांकन करने में असमर्थ है, इसलिए बच्चों को पकड़ लो, सिर्फ और सिर्फ  परीक्षा का डर वो भी बोर्ड की परीक्षा का डर ही विकल्प लगता है।
पंचकूला में आयोजित मिटिंग में राज्य के सभी अधिकारी मन्थन कर रहे थे कि  शिक्षा  का  स्तर  सरकारी  स्कूलों  में  कैसे  सुधारें  तो  उदघोषक  ने  अपनी  बात  में  बड़ा  बोध दिखाते हुए कहा कि बच्चों की पिटाई बन्द हो जो हो गई और परीक्षा बन्द हो गई। ये दोनो शुरू करें तो शिक्षा का स्तर बढ़ जायेगा। शिक्षा के केन्द्र में बच्चा रहता है, अब भी बच्चा ही है पर विकल्प सबने एक ही मान लिया जैसे जानवरों को सांटा देते है वहीं एक तरीका है अन्य नहीं।  फिर परीक्षा ही समाधान है यह मानकर इसे ही बूटी मान लिया तो इसके परिणाम भयंकर होगे जो पहले भी देखने को मिले थे।
सरकार से भी सवाल कि दूसरे बोर्ड की परीक्षा वो क्यों ले रही है? सरकार को शायद ये समझाया गया कि इससे बच्चों का रुझान प्राइवेट स्कूलों कि तरफ नहीं होगा। यह बड़ी गलतफहमी है। आप शिक्षा का स्तर स्कूलों में नहीं सुधारेंगे तो बह्वचे हमारे सरकारी स्कूलों में मजबूरी में रुकेंगे। सरकार के प्रयासों को कक्षा कक्ष तक जाना जरूरी है। सरकार की कोशिश हमेशा रही है, परन्तु अच्छे अध्यापक होते हुए भी कहीं परीक्षा का डर दिखाकर ही शिक्षा स्तर सुधारना, कहीं भूल तो नहीं है।
उन्होंने कहा कि एनईप. में 10वी में भी बोर्ड परीक्षा सुधारकर हरियाणा बोर्ड / सरकार को मंथन करना चाहिए। इसे शान का या नाक का विषय नहीं मानना चाहिए। बिना 8वीं बोर्ड के बच्चे हर क्षेत्र में आगे हैं तो किन बच्चों को बोर्ड चाहिए, किन को नहीं।
  उन्होंने कहा कि शिक्षा  के  संवेदनशील  विषय  को  गम्भीरता  से  विचार  करना  चाहिए।  इस  मंथन  में  एक जैसा विचार वाले नहीं, सही दिशा देने वाले लोगों को शामिल कर विचार करना चाहिए। तरीका वही ठीक होगा जो बिना किसी डर के बच्चे पढ़ें और सफल हों। माडल संस्कृति स्कूल, सुपर 100, एन.एम.एम.एस. तथा एन.टी.एस.ई. की तैयारी जैसे कई प्रयास अच्छे हुए हैं। ऐसे प्रयासों से ही प्राइमरी एजूकेशन सुदृढ़ होगी। हमारे सरकारी स्कूल का ढांचा ऐसा हो कि प्राइवेट स्कूल भी इसे माडल मानकर आगे बढ़ें। परीक्षा या मूल्यांकन अध्यापक को सहयोग करने के लिए है कि बच्चों को विषय की ओर अधिक ध्यान से पढ़ाना है, वहीं बच्चों के लिए सीखने का एक और मौका मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  में समग्र रिपोर्ट कार्ड की  बात की  है जिसमें सिर्फ रटने पर आधारित परीक्षा नहीं होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया है। बच्चों के व्यक्तिगत रुचि  को  ध्यान  में  रख  बोर्ड  परीक्षा  को  आसान  और  समग्र  बनाने  की  बात  है,  इन  विषयों  को मूल्यांकन  या  परीक्षा  में  शामिल  करना  है।  सवाल  ये  है  कि  क्या  बोर्ड  और  स्कूल  इसके  लिए तैयार  हैं।  ग्रोस  एनरोलमेन्ट  रेशों  को  100  प्रतिशत  करना  भी  राष्ट्रीय  शिक्षा  नीति  का  भाग  है जिसमें कहा गया है कि कक्षा 8वीं से 9वीं में तथा कक्षा 10वीं से 11वीं में 100 प्रतिशत बच्चे जाने चाहिए। समग्र रिपोर्ट कार्ड के लिए समग्र तैयारी भी करनी चाहिए।





चित्रकला प्रतियोगिता व वानिकी प्रश्नोत्तरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
***************************************************************
************************************
**************************
कनीना।वन विभाग की प्रचार एवं प्रशिक्षण रेंज द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में वानिकी प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वन विभाग के रेंज अधिकारी नरेंद्र धनखड़ व उनकी टीम सोशल मीडिया एडवाइजर राजरानी व पीआरओ ज्योति ने विद्यार्थियों को चित्रकला के माध्यम से बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में मनुष्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अच्छा या बुरा वातावरण हमारी गतिविधियों पर निर्भर करता है। अपनी गतिविधियों की निगरानी करनी चाहिए कि हमें अपने खतरनाक कृत्य को रोक देना चाहिए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।  उन्होंने कहा कि सामाजिक शारीरिक आर्थिक भावनात्मक तथा बौद्धिक रूप से पर्यावरण प्रदूषण हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। पर्यावरण प्रदूषण वातावरण में विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है जो व्यक्ति के जीवन भर चलता रहता है। यह किसी समुदाय या बहार की समस्या नहीं बल्कि दुनिया भर की समस्या है। इस समस्या का समाधान किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं हैअगर इसका निवारण पूर्ण तरीके से नहीं किया गया तो एक दिन जीवन का अस्तित्व नहीं रहेगा। ऐसे में प्रत्येक आम नागरिक को सरकार द्वारा आयोजित पर्यावरण आंदोलन में शामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी गलती का सुधार करना होगा तथा स्वार्थपरता त्याग कर पर्यावरण को प्रदूषण से सुरक्षित व स्वस्थ करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उठाया गया छोटा सा सकारात्मक कदम बड़ा बदलाव कर सकता है तथा पर्यावरण गिरावट पर रोक सकता है। वायु तथा जल प्रदूषण द्वारा विभिन्न प्रकार के रोग तथा विकार का जन्म होता है जो हमारे जीवन को खतरे में डालता है।
 इस अवसर पर नरेंद्र धनखड़ ने बताया कि विभाग की प्रचार एवं प्रशिक्षण द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें बच्चे भाग ले रहे हैं। पर्यावरण एक ऐसा विषय जिसके लिए विद्यार्थियों को जागरूक होना बहुत आवश्यक है। चित्रकला यानी कि प्रश्नोत्तरी द्वारा विद्यार्थियों में जागरूकता उनके परिवारों तक जाएगी और विद्यार्थियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेंगे।
 इस अवसर पर मुख्य प्राचार्य सतपाल सिंह, प्राध्यापक ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
फोटो कैप्शन एक: पर्यावरण को लेकर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता।





डा गुलशन को मिला एमडी में प्रवेश, मिली बधाइयां
***********************************************
*********************************
*******************
 कनीना। डा गुलशन कुमार मुंडियाखेड़ा को एमडी चर्म रोग में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर ,राजस्थान में प्रवेश मिला है। डॉक्टर गुलशन कुमार के पिता रविंद्र कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता जीव विज्ञान है और वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदवास चरखी दादरी में कार्यरत हैं।
 रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके पुत्र डा गुलशन कुमार ने एमबीबीएस की परीक्षा पीजीआईएमएस रोहतक से पास करने के बाद अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा पास की हैं जिसके बल पर उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश पाया है। डा गुलशन को उनके मनपसंद पाठ्यक्रम में प्रवेश से परिवार में खुशी का माहौल है।
 डा गुलशन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों एवं समस्त शुभचिंतकों को दिया। इस अवसर पर गांव के सभी लोगों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदरास के सभी स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त सभी मित्रों शुभचिंतकों ने गुलशन कुमार को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके पिता रविंद्र कुमार को भी बधाइयां मिल रही हैं।
 फोटो कैप्शन: डा गुलशन


पूजा कौशिक










ने दी आचार एवं जैम बनाने की जानकारी
***************************************************
*****************************************************
कनीना। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर के चौथे दिन आनंदी परिधान की निदेशक एवं रिसोर्स पर्सन पूजा कौशिक ने छात्राओं को आचार, मुरब्बा तथा विभिन्न प्रकार के जैम बनाने की विधि सिखाई। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के साथ मिलकर उन्हीं के द्वारा आंवले की चटनी व आंवले का मुरब्बा तैयार करने की विधि के साथ आंवले कैंडी बनाकर दिखाएं। पूजा कौशिक ने बताया कि हमें बाजार से बने हुए केमिकल युक्त अचार खाने की बजाय अपने घरों में ही अचार तैयार करने चाहिए क्योंकि अचार हमारे जीवन का बहुत बढिय़ा पौष्टिक आहार है तथा बाजार में मिलने वाले अचार में घातक केमिकल का इस्तेमाल भी होता है जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां होने का डर बना रहता है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की सब्जियां व सलाद तैयार करने की विधि भी बताई तथा घरों में डाइनिंग सेट कैसे सजाए जाए, इसके लिए विभिन्न प्रकार के मेजपोश व वस्त्र इस्तेमाल करने की विधि समझाई। उल्लेखनीय है कि पूजा कौशिक इसी विद्यालय की पूर्व छात्र आ रही है तथा वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ में एमएससी की स्कालर है।
प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कौशिक ,एबीआरसी देवेंद्र सिंह तंवर , मिडिल हेड  रीटा वधवा, आनंदी की मैनेजर पुष्प लता कौशिक,  पूनम रानी, जीव विज्ञान की प्रवक्ता मनीषा कुमारी सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 2: खेड़ी स्कूल में पूजा कौशिक संबोधित करते हुए।
   

Wednesday, February 23, 2022

















 
नकली आरटीए स्टाफ बनकर काट रहे हैं वाहन चालकों की अवैध पर्ची, कनीना पुलिस ने किया  अज्ञात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज
***************************************************************
***********************************************************************
************************************
******************************************
कनीना। निरीक्षक सुमन कुमार आरटीओ ऑफिस नारनौल में तैनाती है को मौखिक रूप से नकली आरटीए बनकर उनके पर्ची काटे जाने की शिकायत मिल रही थी। कुछ व्यक्ति एक सफेद बोलेरो गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर नकली आरटीए बनकर वाहनों की चैकिंग कर के पर्ची काटकर अवैध वसूली कर रहे हैं। 10 फरवरी को 3500 की ऐसी कटी हुई पर्ची मिली जिसकी जांच करने पर यह रसीद नकली पाई गई। यह पर्ची जाटवास मोड़ महेंद्रगढ़ काटी गई। नकली आरटीए सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार रहते हैं तथा अवैध रूप से छपवाई गई नकली पर्ची काटकर रुपये वसूल करते हैं। भोले भाले वाहन चालक  उनको आरटीए समझकर विरोध नहीं कर पा रहे। नकली आरटीए स्टाफ के कारण सरकार के राजस्व तथा वाहन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस प्रकार के नकली आरटीऐ की जांच की गई तथा पता लगाने की कोशिश की लेकिन अभी तक नकली आरटीए  के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। 19 फरवरी को सुबह अटेली रोड नारनौल पर इस प्रकार की अवैध वसूली की सूचना मिली। आरटीए स्टाफ द्वारा उनका पीछा किया जो चकमा देकर महेंद्रगढ़ से दुलोठ-राजस्थान की तरफ भाग खड़े हुए। निरीक्षक सुमन कुमार की शिकायत पर कनीना पुलिस में नकली आरटीए बनकर अवैध वसूली का मामला दर्ज कर लिया है।





जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24601
-आज 8 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 12 नये कस आये
*******************************************************
*************************************
*********************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आज 12 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24601 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 8 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 24390 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 162 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 49 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 23 फरवरी तक 247003 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 114011 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 527595 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1786 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. नांगल सोडा-1


2. नांगल मोहनपुर-1


3. बेवल-4


4. निहालावास-1


5. पाल-2


6. शहबाजपुर-1


7. नायन-1


8. ईश्वर कॉलोनी नारनौल-1






बाजरे की राशि खातों में न मिलने से अनेक किसान दुखी
**************************************************
************************************
*****
 कनीना। सरकार द्वारा बाजरा न खरीदे जाने की सूरत में किसानों के खाते में राशि डाली थी किंतु अभी भी कई किसान इस राशि को पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक उनके खाते में अभी तक कोई राशि नहीं मिली है। ओम प्रकाश ढ़ाणा ने बताया कि उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण करवाया था बैंक खाता दिया था, जो केसीसी का था किंतु केसीसी खाता बंद करवा दिया और दूसरा खाता दिया था किंतु बाजरे की पेमेंट नहीं हो पाई। उन्होंने नौ नवंबर 2021 को उप निरीक्षक कृषि विभाग नारनौल भी पत्र लिखा, मौखिक रूप से मिले किंतु अभी तक राशि नहीं डाली है। इसी प्रकार अनेकों किसान क्षेत्र के कार्यालयों के चक्कर लगाकर राशि पाने का इंतजार कर रहे हैं।





 जमीन को काटकर किया जा रहा है पेड़ों को नुकसान
************************************************
************************************
**************
 कनीना। विभिन्न क्षेत्रों तथा बणियों में जमीन को काटकर जहां मिट्टी को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है वहीं भारी संख्या में पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मिट्टी इस कदर काट ली जाती है कि पेड़ गिरने के अलावा कोई उनके पास चारा नहीं होता। अंतत: यह पेड़ बारिश में गिर जाते हैं और सैकड़ों को पेड़ इस प्रकार नष्ट हो जाते हैं। धनौंदा के पास से गुजरने वाली नहर पर भी लंबे समय तक ऐसा नजारा देखने को मिला थावहीं विभिन्न बणियों एवं गांवों में भी इस प्रकार की संरचना देखी जा सकती है।
 पर्यावरणविद मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, महेश कुमार आदि ने सरकार से मांग की है कि मिट्टी कटाव को रोका जाए तथा पेड़ पौधों को नुकसान करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
 फोटो कैप्शन 12: मिट्टी काटकर पेड़ों को हवा में ठहराने का एक नजारा।




13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद
******************************************
*************************************
**********
कनीना। कनीना पुलिस ने भोजावास से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने मदन सिंह नामक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली कि भोजावास में अपने मकान गाूमला रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देख कर व्यक्ति प्लास्टिक का थैला डालकर भाग गया। कनीना पुलिस ने जब चेक किया तो उसमें कुल 13 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। कनीना पुलिस ने मदन सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





रुहानी सत्संग केंद्र की ओ से अस्पताल कनीना भेंट किये बेड
************************************************
************************************
************************
,कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में विश्व मानव रुहानी केंद्र द्वारा व्हील चेयर, बैड,सेक्शन मशीन, कार्डिक मोनिटर आदि भेंट किये किये। इनका कनीना व आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। अब उपचार के दौरान मरीजों को मुश्किल नहीं होगी।
इससे पूर्व इन उपकरणों का था।
विश्व मानव रुहानी केंद्र द्वारा द्वारा कनीना में नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए 30 बेड,  3 व्हील चेयर ,तीन स्ट्रेचर, 2 सेक्शन मशीन, दो कार्डियक मानिटर, 30 बेड साइड लाकर,30 मरीज बेड टेबल भेंट किए गए । जिससे कनीना व आसपास के क्षेत्र के लोगों को उपचार में कोई परेशानी ना हो। यह संस्था जनकल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों का आयोजन करती रही है। इस संस्था के सदस्य द्वारा बताया गया कि अस्पताल में इन चीजों का अभाव था। जिससे मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। वहीं एसएमओ कनीना डा सुंदरलाल ने कहा कि ये सामान मिलने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा तथा मरीजों का उपचार भी समय पर हो सकेगा। यह सराहनीय है कार्य है।
फोटो कैप्शन 01: कनीना उप नागरिक अस्पताल को भेंट किये बेड एवं अन्य सामान।


भगवा ध्वज तले निकली यात्रा
***************************************************
*************************************
*************
कनीना। बुधवार को कनीन विशाल भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ग्राम भोजावास से प्रारंभ होकर अटेली रोड़ से होते हुए कनीना शहर से निकलते हुए बूचावास स्थित महंत लक्ष्मण गिरि गौशाला तक पहुंची। यात्रा का प्रारंभ प्रतीक वशिष्ठ तथा सचिन हिंदू ने मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के आचरण पर प्रकाश डालते हुए किया। यात्रा के दौरान श्री राम भक्तों में एक विशेष हर्ष और उल्लास दिखाई दिया।  श्रद्धानन्द व बसन्त हिन्दू के नेतृत्व में भगवा यात्रा मोटरसाइकिल वाहन के द्वारा निकाली गई जिसमें लगभग 400 मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों ने अपनी सहभागिता दिखाई। यात्रा का समापन बूचावास स्थित महंत श्री लक्ष्मण गिरि गौशाला में हुआ जहां 5 दिवसीय नारायण महायज्ञ काशी के मूर्धन्य विद्वानों द्वारा संपन्न किया गया। यात्रा में आए सभी राम भक्तों ने विशाल भंडारे के प्रसाद को ग्रहण कर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नारों का उद्घोष किया।
महंत वि_ल गिरी महाराज ने श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जीवन त्याग में रहा। वे शांति और करुणा का प्रतीक हैं। उनके जीवन आचरण को अपनाते हुए प्रत्येक जन अपने जीवन को सुख समृद्ध एवं शान्तिमय बना सकता है। विशाल भगवा यात्रा में आये भक्तों को साधुवाद देते हुए उनको आशीर्वाद दिया। महानारायण यज्ञ दिवस के दिन प्रात: शुरू होकर शाम तक चला जिसमें अनेक भक्तों ने पसाद ग्रहण किया और श्री नारायण के आशीर्वाद के भागीदारी बने। हर्षोउल्लास के साथ सभी भक्तों ने शांतिपूर्ण तरीके से भगवा यात्रा का समापन किया।
फोटो कैप्शन 03: कनीना में भगवा ध्वज यात्रा का एक नजारा।






कनीना क्षेत्र में चोरी रोकने के लिए किसानों ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन
******************************************************
************************************
******************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में बढ़ती हुई किसानों के कृषि उपकरणों तथा अन्य सामान की चोरी के दृष्टिगत किसानों ने रोष मार्च निकाला और एक ज्ञापन तहसीलदार कनीना के नाम तहसीलदार कनीना को सौंपा।
 मिली जानकारी अनुसार 26 जनवरी की रात को तत्पश्चात 21 फरवरी तथा 22 फरवरी की रात को एक दर्जन से भी अधिक किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल काट ली तथा अन्य सामान की अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने से किसानों में रोष पनप रहा है। कुछ किसान तो ऐसे हैं जिनके दो बार भी बिजली की केबल काट ली गई। किसानों ने जहां 27 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था वही 21 एवं 22 फरवरी को भी कनीना में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी किंतु कार्यवाही न होने के चलते आखिरकार किसानों ने नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में बुधवार के दिन बैठक आयोजित की। जिसमें कनीना थाने के एसएचओ संतोष कुमार पहुंचे। किसानों ने अपनी सारी समस्याएं उनके सामने रखी तथा एसएचओ ने उनकी समस्या हल करने का आश्वासन भी दिया। तत्पश्चात किसानों ने एक जुलूस निकाला जो नेताजी मेमोरियल क्लब से एसडीएम कार्यालय तक चला। एसडीएम किसी कारणवश मौके पर उपस्थित न होने के चलते ज्ञापन तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ को सौंप दिया। इस मौके पर किसानों ने बताया कि वह बेहद परेशान है। उस पर बार-बार चोरी हो रही है जिसके चलते हजारों रुपए वहन करने पड़ रहे हैं। वह प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि चोर को गिरफ्तार कर उनका सामान बरामद किया जाए।
  इस मौके पर किसान दिनेश कुमार, सुभाष, बबलू, कमल, पार्षद मुकेश शर्मा, रमेश कुमार, जसवंत सिंह, सुमेर सिंह, हरिंदर ,अनिल कुमार, कंवर सिंह, बाबूलाल, रोहतास, भोलिया,प्रकाश संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 5: नेताजी मेमोरियल क्लब में बैठक करते किसान
4: तहसीलदार नवनीत कौर बराड़ को ज्ञापन देते किसान।


हिंदू युवक की हत्या इस्लामिक लोगों द्वारा किए जाने पर जताया रोष, ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
****************************************************************************
************************************
****************************************
 कनीना। कर्नाटक में जहां गत दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या इस्लामिक लोगों द्वारा किए जाने पर राष्ट्रपति भारत सरकार को बजरंग दल कनीना ने ज्ञापन सौंपा और ऐसे जिहादी लोगों को फांसी दिए जाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कनीना ने रोष प्रकट किया और कनीना मंडी टी-प्वाइंट पर इस्लामिक आतंक का पुतला फूंका। इस मौके पर महेश बोहरा ने कहा कि विगत कई वर्षों से मुसलमानों द्वारा भारत के अनेक राज्यों में अत्याचार जारी है। हिंदू समाज बिल्कुल आहत है, हिंदू समाज के चुप रहने एवं शांति दिखाने से इस्लामिक कट्टरपंथियों का दिनोंदिन मनोबल बढ़ रहा है। हिंदू युवाओं की अनेक हत्या के साथ-साथ कर्नाटक में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या एक ताजा उदाहरण है। इस घटना से समूचे हिंदू समाज में रोष है। ऐसे में उन्होंने हत्या करने वाले इस्लामिक लोगों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। रोष प्रकट करते हुए उन्होंने इस्लामिक आतंकवाद का कनीना मंडी टी- प्वांइट पर पुतला फूंका और एक ज्ञापन तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ के बाद राष्ट्रपति को भिजवाया। तहसीलदार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ज्ञापन को आगे प्रेषित करने की बात कही। इस मौके पर महेश बोहरा, योगेश पंसारी, विजय कुमार, महेंद्र कुमार, अनूप कुमार सहित भारी संख्या में हिंदू परिषद के तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 6: इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए हिंदू परिषद के लोग
7: जुलूस निकालते हुए लोग।

Tuesday, February 22, 2022









 
अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड पर
*********************************************************************
*************************************************************************
**********************************
***********************************
 कनीना। कनीना में जान से मारने की नियत से गोली मारने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को भौंडसी से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान संदीप वासी शक्ति नगर रेवाड़ी के रूप में हुई। आरोपित को न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपित संदीप ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस द्वारा आरोपित से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश वासी कनीना ने थाना कनीना में जान से मारने की नियत से गोली मारने की शिकायत दर्ज कराई थी। गोली मारने वाले आरोपित की पहचान विक्की उर्फ विकास के रूप में हुई थी। इस वारदात को बदमाश ने कनीना थाना के क्षेत्र में सिविल अस्पताल के सामने अंजाम दिया था। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी कनीना व थाना प्रभारी कनीना ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बदमाश का पीछा करते हुए घटनास्थल के पास से अवैध हथियार के साथ दबोच लिया था। पुलिस ने पता लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था। पीडि़त प्रहलाद और आरोपित विक्की उर्फ विकास दोनों के परिवारों का आपसी झगड़ा हुआ था। उस समय इनका आपस में समझौता हो गया था। तब के बाद से इनकी रंजिश चलती आ रही थी। जो इस रंजिश के चलते विकास ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित विक्की से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की, पूछताछ में आरोपित ने बतलाया की संदीप वासी शक्ति नगर रेवाड़ी से अवैध हथियार लेकर आया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपित अपराधिक प्रवृति का है, जिसके खिलाफ लड़ाई झगड़े, धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 2 दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपित से अवैध हथियार के मामले में पूछताछ की जा रही है।



दिव्यांगों को वितरित किये किट एवं सहायक सामग्री
*************************************************
************************************
***********************
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में दिव्यांग बच्चों को सहायक सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सतपाल प्राचार्य रहे।
प्राचार्य सतपाल व अमृत सिंह विशेष शिक्षक ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत समावेशित शिक्षा के माध्यम से जिला परियोजना संयोजक नारनौल से यह सा एक सामग्री संसाधन केंद्र कनीना को प्राप्त एक ट्राई साइकिल, चार व्हल चेयर, दो ब्रेल किट दिव्या बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयोग की जाने वाली किट्टी स्मार्ट केंद्र, डीजे प्लेयर साथ में स्पीकर आदि सामग्री प्राप्त हुई थी जिनका वितरण समावेशित शिक्षा के अंतर्गत के पढऩे वाले बच्चों को वितरण किया गया।
 इस अवसर पर प्राचार्य सतपाल मदन लाल शास्त्री प्रवक्ता नरेश कुमार ओमवती एबीआरसी सरिता विशेष शिक्षक विनोद विशेष शिक्षक अमृत सिंह विशेष शिक्षक और दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों में मदन लाल  इसराना, करण सिंह सैनी, संजू कुमार खेड़ी तलवाना, बलबीर खेड़ी तलवाना, जय कुमार बूचावास और अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: दिव्यांगों को सहायक सामग्री वितरित करते प्राचार्य सतपाल सिंह।




अगिहार में पांच दिवसीय स्किल डेवलेनपमेंट कार्यक्रम शुरू
**************************************************
************************************
********************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार खंड कनीना में 22 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने इस कैंप का उद्घाटन किया।
 उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में दक्षताओं के सीखने पर बल दें तथा व्यवहारिक जीवन में उन्हें मूर्त रूप देने का प्रयास कर।ें  रसायन शास्त्र के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता चिकित्सा की विस्तृत जानकारी प्रदान की ताकि विद्यार्थी किसी भी दुर्घटना के समय  अपने आप को तथा दूसरों को प्राथमिक सहायता प्रदान कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता किट के बारे में भी जानकारी प्रदान की।  अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करने तथा अपने दैनिक जीवन में अंग्रेजी बोलने पर खास बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अंग्रेजी को मुश्किल भाषा ना समझे तथा रोजाना अंग्रेजी के समाचार तथा वार्तालाप सुनकर अंग्रेजी के प्रति अपनी रुचि बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सूर्य प्रकाश, अजय बंसल, सुषमा यादव, अनीता देवी, कुलदीप डीपी, राकेश कुमार ,मुकेश कुमार, रतनलाल, मनवीर सिंह, सुरेंद्र पाल व प्रमोद कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा कक्षा से 6 से 12 तक की लड़कियां उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 7: अगिहार में स्किल डेवलेपमेंट कार्यक्रम में जानकारी देते शिक्षक।




न्यायालय के आदेश पर 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
******************************************************
*************************************
****************
 कनीना। न्यायालय के दखलंदाजी के बाद उन्न्हाणी के चार लोगों के विरुद्ध मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामला भागचंद की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार भागचंद ने 2002 में 40 कनाल 16 मरला जमीन धनौंदा के व्यक्तियों खरीदी थी। तत्पश्चात कुआं बनाकर परिवार सहित रहने लग गया। यहीं रणजीत सिंह की जमीन रास्ते के साथ लगती है। जमीन के बंटवारे का मामला न्यायालय में चल रहा है किंतु रणजीत सिंह ने  उन्होंने आने जाने का रास्ता रोक दिया। 25 नवंबर 2021 को जब भागचंद खेत से लाइन बदल रहा था तो रणजीत सिंह शराब खेत में आकर गालियां देने लगा विरोध किया तो उन्होंने विजेंद्र, अनीता राजपति आदि को बुला लिया जिनके हाथों में कुल्हाड़ी लाठी-डंडे थे और गाली देने मार पिटाई करने लग गए। मार पिटाई के बाद शोर-शराबा सुन उसके परिवार वाले आ गए और वे भाग खड़े हुए। जाते-जाते एवं जान से मारने की धमकी दे गए।  27 दिसंबर 2022 को फिर से उनका रास्ता रोका गया, झगड़ा करने पर उतारू हो गए । 26 नवंबर को ही पुलिस में उनके विरुद्ध रणजीत सिंह के विरुद्ध शिकायत दी थी किंतु पुलिस ने झगड़े का मामला दर्ज कर दिया। उनका आरोप है कि जब जमीन खरीदी तब से आने जाने का तो खेतों का रास्ता रोका जाता है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उन्होंने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया इसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


विकास कार्यों में देरी के चलते धनौंदा में आयोजित हुई रोष सभा
*****************************************************
************************************
******************
कनीना। विकास कार्यों में हो रही देरी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला के गांव धनौन्दा में रोष सभा आयोजित की गई। रोश सभा की अध्यक्षता अटेली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की।
 सभा को सम्बोधित करते हुए अतरलाल ने राज्य सरकार तथा प्रशासन से अटेली विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को त्वरित पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य राज्य सरकार तथा प्रशासन की लेटलतीफी तथा लापरवाही के कारण अधूरे पड़े हैं। जिसके कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। चेलावास गांव में बनाई जा रही अनाज मंडी, मार्केट कमेटी का कार्यालय तथा किसान विश्राम गृह, स्टेडियम अधूरे पड़े हैं। कनीना में बनने वाला सचिवालय का निर्माण कार्य लंबित पड़ा है। गांव खेडी.तलवाना, पाथेड़ा तथा करीरा में गंदे पानी की निकासी के लिए स्वीकृत नाले का निर्माण कार्य लंबित है। कनीना.अटेली टी-प्वाईंट से लेकर रेवाड़ी टी.प्वाइंट तक रोड़ की मरम्मत तथा कनीना मंडी रोड़ की मरम्मत न होने के कारण लोगों को धूल के गुब्बारों के बीच काम करना पड़ रहा है। कुंजपुरा में स्वीकृत डिग का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जबकि जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है। दौंगड़ा अहीर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने अधूरे पड़े सभी विकास कार्यों को त्वरित पूरा करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
रोष सभा में प्रस्ताव पास कर मोहलड़ा से राता कलां कच्चे रास्ते को पक्का करने अगिहार से धनौन्दा वाया खरकड़ा बास कच्चे रास्ते को पक्का करने, खेड़ी से अगिहार जर्जर सड़क मार्ग की मरम्मत करनेए कनीना से करीरा लिंक मार्ग तथा भोजावास से मोड़ी लिंक मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने, पड़तल, मोड़ी व उच्चत को अनुसूचित गांव घोषित कर उनमें विकास कार्य करने तथा फसल विविधीकरण के अंतर्गत मूंग बोने वाले किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान तत्काल करने की मांगे की गई। सभा को नरेन्द्र सिंह, शेर सिंह, भाग सिंह तंवर, कैलाश सेठ, पवन चौधरी, दान सिंह प्रजापत ,रामफल, रवि कौशिक, राजबीर ने भी सम्बोधित किया।
फोटो कैप्शन 01:  रोष  सभा को सम्बोधित करते हुए बसपा नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट।






मजदूरों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
********************************************************
***********************************
**********************
कनीना। मनरेगा मजदूर यूनियन खण्ड कमेटी की तरफ से खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय  धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता खण्ड संयोजक सुरेश कुमार ने की।
 मुख्य मांग स्याना ग्राम पंचायत  के बीपीएल व भूमिहीन परिवारों को 2008 में तत्कालीन हरियाणा सरकार ने प्लांट की देने की घोषणा की थी, उस घोषणा के मुताबिक बीपीएल परिवारों ने आवेदन कर दिया और  सरकार के दिशानिर्देश अनुसार पात्र और अपात्र बना कर जरूरतमंद की सूची बना कर सरकार को सौंप दी लेकिन 2008 से आज तक  पात्र परिवारों की रजिस्ट्री नहीं बनी है और सरकार अपने द्वारा की घोषणा को भूल गई।
 सुरेश कुमार ने बताया कि योजना पूरे हरियाणा में लागू की गई थी किंतु स्याणा गांव कनीना खंड का एक मात्र गांव हैं, जहां सरकार अपनी घोषणा को लागू नहीं किया है। मजदूरों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्याणा की अनुसूचित जाति में पेयजल की समस्या है उसको पूरा नहीं किया है। गांव की अनुसूचित चौपाल 2 वर्ष पूर्व सरपंच द्वारा तोड़ दिया गया किंतु नया नहीं बनाया गया है जिसे शीघ्र  बनाने की मांग की। मनरेगा मजदूरों ने ग्राम पंचायत स्याना में मनरेगा से काम दिलाने की मांग की।
 कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा कि मनरेगा स्कीम बनवाने के लिए मजदूरों की सभी जायज मांगे मानी जाये। इस मौके पर मजदूर यूनियन ने अपना मांग पत्र एसडीएम सुरेंद्र सिंह तथा बीडीपीओ बलराम गुप्ता को सौंपा।
इस मौके पर महेंद्र सिंह, मनीष, रमेश कुमार, हनुमान, कमला देवी, सन्तोष ,मुकेश, मुनेष देवी, सुमन, सुनीता आदि काफी संख्या में मनरेगा मजदूर शामिल हुए।  
फोटो कैप्शन 5: मनरेगा स्कीमों को पूरा करवाने के लिए मजदूर कनीना बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते।




जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24589
आज 6 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 9 नये केस आये
************************************************
***********************************
**************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला में आज 9 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24589 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 6 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 24382 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 162 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 45 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 22 फरवरी तक 246836 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113969 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 526564 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1521 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. गोद-1


2. कोथल कला-1


3. नानगवास-1


4. पोता-1


5. झगडोली-1


6. छाजियावास-1


7. कनीना-1


8. ककराला-1


9. तलोट- 1

Monday, February 21, 2022

 
जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24580
-आज 20 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 8 नये कस आये
****************************************************
***********************************************************
************************************
*******************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आज 8 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24580 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 20 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 24376 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 162 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 42 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 21 फरवरी तक 246731 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113929 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 525723 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1376 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. मोहल्ला राव का नारनौल-1

2. दुबलाना-1

3. बेगपुर-1

4. बूचोली-1

5. चिड़ालिया-1

6. झांजडियावास-1

7. महेंद्रगढ़-1

8. सिहोर-1






मेले हमारी पुरानी संस्कृति की धरोहर है:ओम प्रकाश यादव
- गांव पाथेडा में 5 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित हाल का किया उद्घाटन।
-हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है:ओम प्रकाश यादव
***********************************************************************
************************************
****************************************
कनीना। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने क्षेत्र के गांव पाथेड़ा में सती माता के मंदिर में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि भाग लिया। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने उनके द्वारा दिए गए पांच लाख रुपये के अनुदान से नवनिर्मित हाल का मेले परिसर में उद्घाटन किया।  
इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मेले हमारी पुरानी संस्कृति की धरोहर है मेले न केवल हमें भाईचारे का संदेश देते हैं अपितु हमें संस्कारों में भी बांधने का कार्य करते हैं। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता संभालने के बाद पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। महेंद्रगढ़ जिला भी विकास में अग्रणी जिलों में गिना जाता है। सरकार की तरफ से शहरों व गांवों के विकास के लिए भरपूर धन उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मेले में आयोजित कबड्डी के खिलाडिय़ों का परिचय करते हुए खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेले हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं हार से खिलाड़ी को उदास नहीं होना चाहिए और जीत से खिलाड़ी को अति उत्साहित नहीं होना चाहिए हारने वाले खिलाड़ी को खेल के मैदान से यह प्रतिज्ञा देनी चाहिए कि अगली बार जीत का सेहरा उनके सिर बंधगा। मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। आज ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों की सबसे अधिक संख्या हरियाणा से है। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है। जिसके पास स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक तीनों जीतने वाले खिलाड़ी हैं। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खिलाडिय़ों ने नए आयाम स्थापित किए हैं। इसका पूरा श्रेय सरकार की खेल नीति को जाता है।  इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री ओम प्रकाश के सामने गांव के विकास को लेकर कुछ मांगे रखी जिन को पूरा करने का मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने मंत्री ओम प्रकाश यादव का मेले में पहुंचने पर गाजे-बाजे व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर के महंत वीरेंद्र नंद,जिला पार्षद सतपाल, सूबेदार सुखदेव, सुमेर सिंह, इंद्रपाल शर्मा, महिपाल पूर्व सरपंच, राहुल कोच मेन तंवर सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5:गांव पाथेडा के सती माता मंदिर में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन करते मंत्री ओम प्रकाश यादव
फोटो कैप्शन 6: गांव पाथेडा के सती माता मंदिर मेले में आयोजित खेला में खिलाडिय़ों से परिचय करते मंत्री ओम प्रकाश यादव





जोहड़ के गंदे पानी की निकासी के लिए एसडीओ पहुंचे मौके पर,  समाधान का दिया आश्वासन
*******************************************************************
************************************
******************************
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा में वर्षों पुराने जोहड़ से गंदा पानी निकासी के लिए ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। जिसको लेकर पंचायती राज विभाग के एसडीओ राजकुमार, रविंद्र डबास एसडीपीओ तथा अरविंद यादव करीरा में पहुंचे।
 ग्रामीण महावीर, शुक्रमपाल, धर्मवीर, विजय सिंह, दिलावर, करण सिंह, अशोक कुमार, विनोद, देवेंद्र, सचिन, संदीप, सुनील, काशीराम, विजय सिंह आदि ने बताया कि जब से करीरा गांव बसा है तब से आज तक इस जोहड़ की सफाई नहीं हुई है। तकरीबन 2 एकड़ में फैले इस जोहड़ में पूरे गांव का गंदा पानी एकत्रित होता है। जिससे जोहड़ के आसपास रहने वाले तकरीबन 50 से 60 घरों को नृत्य जीवन जीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय इस जोहड़ मैं पानी ओवरफ्लो हो जाता है जिसकी वजह से घरों के अंदर डेढ़ से दो फीट तक पानी पहुंच जाता है। गंदे पानी के जोहड़ में बहुत भारी मात्रा में मच्छर व अन्य जहरीले कीटाणु पैदा हो रहे हैं जिनकी वजह से आसपास रहने वाले घरों में कोई न कोई बीमार रहता है। ग्रामीणों बताया कि इस समस्या के बारे में एसडीएम कनीना, अटेली विधायक सीताराम यादव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस दौड़ के और फ्लो होने के कारण करीरा से निशान की तरफ जाने वाले मार्ग पर पानी एकत्रित हो जाता है। जिसकी वजह से वहां पर रहने वाले लोगों को भी बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वर्तमान में कोटिया से निशान की तरफ जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि इसका लेवल करके इस रोड को बनाया जाए जिससे पानी का निकास भी हो जाए और आने जाने वाले व्यक्तियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
फोटो कैप्शन 4: करीरा का जोहड़ जो करीरा के लिए बना है समस्या।





जिसका मुझे था इंतजार वो घड़ी ..........
-इस वर्ष 5वीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा नहीं
*****************************************************
***********************************
*******************
कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं की बोर्ड द्वारा परीक्षा करवाने का मसला एक वर्ष के लिए टाल देने से विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा करवाने को लेकर अनेक कशमकश चली थी जिसको इसी वर्ष से शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री बार-बार कभी करवाने और कभी न करवाने की बात करते आ रहे थे जिसके चलते विद्यार्थी भी असमंजस में पड़े रहे। आखिरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आठवीं तथा पांचवीं की इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं न करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने 1 वर्ष के लिए यह परीक्षा टाल दी हैं और अगले वर्ष के लिए बोर्ड की परीक्षा करवाने की बात कही है जिसके चलते अभिभावक और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। अभी तक विद्यार्थी कोरोना काल में नहीं पढ़ पाए थे और विद्यार्थियों का बोर्ड में रजिस्ट्रेशन का कार्य भी अभी तक जारी है।
 उल्लेखनीय है कि लंबे समय से विद्यार्थी परेशान हो रहे थे। वैसे भी कोरोना काल के चलते पढ़ाई बाधित हो गई थी, उस पर जहां विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी हुई है और परीक्षा मार्च के महीने में करवाने कीबोर्ड कह रहा था। ऐसे में विद्यार्थी और अभिभावक परेशान थे।
 विद्यार्थी दिनेश, सुरेश, महेश तथा अभिभावक सुनील, देवेंद्र, महेंद्र आदि ने बताया कि वे बोर्ड की परीक्षा को लेकर  अच्छे खासे परेशान थे किंतु बोर्ड परीक्षा करवाने पर अडिग था। एक ओर जहां निजी स्कूल बोर्ड की परीक्षा न करवाने की मांग कर रहे थे तथा 25 फरवरी को एक बैठक भी इस संबंध में मुख्यमंत्री से प्रस्तावित थी किंतु हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पहले ही यह निर्णय ले लिया है और इस वर्ष परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नहीं होंगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन का कार्य देर से शुरू किया और अभी तक जारी है विद्यार्थियों की फीस भी अब विद्यालय बोर्ड में फंस गई है क्योंकि बहुत से विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है। अब कैसे उनकी फीस वापस कैसे होगी यह भी कह पाना कठिन है किंतु बहरहाल  विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है और परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नहीं करवाएगा। यहां उल्लेखनीय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 1976 में लगा था तत्पश्चात लगातार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा होती रही। महज 1988 में 1 वर्ष के लिए अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी किंतु तत्पश्चात लगातार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा लेता रहा और 2010 में बोर्ड हटा दिया गया था। तत्पश्चात राइट टू एजुकेशन के तहत सभी के लिए शिक्षा जरूरी कर दी थी और बोर्ड की परीक्षा नहीं करवाने की बात कही थी किंतु विगत वर्ष से बोर्ड की परीक्षा करवाने की बात चली जिस पर निजी विद्यालय न्यायालय में भी पहुंचे और राहत भी मिली थी। प्राध्यापक संघ भी बोर्ड से आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं करवाने की बात पर अडिग था जिसके चलते बोर्ड ने परीक्षा करवाने का निर्णय लिया था। पहले तो एनसीईआरटी द्वारा बोर्ड की परीक्षाएं करवाने की बात चली तत्पश्चात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पर परीक्षा करवाने की बात डाल दी गई थी। अब तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा करवानी थी जो एक बार फिर से टल गई हैं। अगले वर्ष देखा जाना है कि बोर्ड द्वारा परीक्षा कैसे आयोजित होती है।  बहरहाल एक वर्ष के लिए परीक्षा टाल दिये जाने से हर वर्ग में थोड़ी राहत की सांस ली है। क्योंकि इस बार विद्यार्थी पढ़ नहीं पाए वहीं अध्यापक भी अच्छी प्रकार तैयारी नहीं करवा पाए थे।







सीहोर -छीथरोली रोड पर छह ट्यूबवेलों से हुई चोरी
- 26 जनवरी की रात को भी हुई थी चोरी
***************************************************
***********************************
********************
कनीना। कनीना के सीहोर-छीथरोली मार्ग पर स्थित ट्यूबवेलों से दूसरी बार चोरी हो जाने से किसान परेश्शान हंै। 26 जनवरी की रात को भी छह ट्यूबवेलों से चोरी हो गई थी जिसका मामला कनीना पुलिस ने 27 जनवरी को दर्ज कर लिया था। एक बार फिर से इसी मार्ग से 5 को से चोरी हो गई।
पीडि़त दिनेश कुमार कनीना सहित किसानों ने बताया कि उनके ट्यूबवेल से 100 फुट बिजली की केबल, 13 नोजल एवं दो बैंड अज्ञात चोर ले गए वहीं सुभाष के ट्यूबवेल से 70 फुट केबल एवं दो बेंड चोरी हो गये। अनिल कुमार के ट्यूबवेल  से 60 फुट केबल ले गये वहीं मुकेश के ट्यूबवेल से 70 फुट केबल, लाल सिंह के ट्यूबवेल, मामन के ट्यूबवेल से 60 फुट केबल अज्ञात चोर काट ले गये। किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कनीना पुलिस में शिकायत दी है।
भारी रोष-
 किसानों ने रोष पूर्ण लहजे में कहा कि उनके ट्यूबवेल से बार-बार चोरी हो जाने से वे परेशान हैं। जहां सरसों पककर तैयार है और बड़ी हो गई है जिसके सहारा लेकर अज्ञात चोर ट्यूबवेल पर पहुंच जाते और बिजली की केबल को ही काट ले जाते हैं। जितनी केबल खेत और ट्यूबवेल की कोठरी के बाहर होती वह सारी काट ले जाते हैं तथा जो भी सामान मिलता है उसे भी चोरी कर ले जाते हैं। अभी किसान अपने खेतों में जाकर देख रहे अभी और भी किसानों के यहां चोरी होने की संभावना है। अभी तक सभी किसान अपने ट्यूबवेल पर नहीं पहुंचे हैं।
26 जनवरी को भी हुई थी चोरी-
किसानों के खेतों से 26 जनवरी की रात को भी हुई थी। चोरी किसान ने बताया कि 26 जनवरी की रात को छह किसानों के यहां ट्यूबवेलों सेचोरी हो गई थी। जिसमें अनिल कुमार के ट्यूबवेल से 100 फुट केबल, एक खाली गैस सिलिंडर, एक पीपल की टंकी, दो बैंड तथा 10 नोजल चोरी हो गये थे वहीं राजेंद्र के कुएं से  65 फुट केबल, दो बैंड, एक टी, पांच नोजल वहीं  दिनेश कुमार के ट्यूबवेल से 80 फुट केबल, दो बेंड तथा एक टी चोरी हो गई थी। कामन के ट्यूबवेल से 70 फुट केबल, एक बैंड, एक टी अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। कनीना पुलिस ने 27 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया था।
 सर्दियों में होती चोरी -
हर वर्ष सर्दियों के मौसम आने पर किसानों की शामत आ जाती है। अधिकांश किसान परेशान रहते हैं। खेतों से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले जाते हैं वहीं किसान आवारा जंतु तथा फसल की सुरक्षा को लेकर परेशान होते हैं। वही बार-बार उन्हें चोरी हो जाने पर खर्चा लगाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि चोरी रुक सके वरना भविष्य में किसी बड़े आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे। दिनेश कुमार ने बताया कि वह 2 बार बिजली की केबल चोरी होने से हजारों रुपए के की केबल खरीदकर ला चुके हैं और अभी तक चोरी नहीं रुकी है। उन्होंने चोरी रोकने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 01: किसान दिनेश ट्यूबवेल से काटी हुई केबल दिखाते हुए।



अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता








*****************************************************
*********************************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग वर्ग बनाकर  प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
 विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्या डा सुविरा यादव ने बताया कि मातृभाषा दिवस पर जूनियर वर्ग में हर्षिता तथा सीनियर वर्ग में अंजली ने भाषण प्रतियोगिता में नाम कमाया। इस अवसर पर डा सुविरा यादव ने कहा कि हिंदी ने केवल मातृभाषा है अपितु अपितु यह मन को खुश कर देने वाली भाषा है। बोलने में जितना मिठास एवं आनंद आता है अन्य किसी भाषा में नहीं आता। उन्होंने सभी कार्य हिंदी में करने की अपील की और कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए। हिंदी कई भाषाओं की जननी है इसलिए हिंदी पर हमें नाज होना चाहिए जो हिंदी पर गर्व नहीं करते वह सफल संफल नहीं हो सकते। इस मौके पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 2: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में मातृभाषा दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का नजारा।

Sunday, February 20, 2022

 
जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24572
-आज 13 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 7 नये केस आये
********************************************************
**********************************************************
************************************
******************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 7 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24572 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 13 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 24356 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 162 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 54 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 20 फरवरी तक 246679 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113896 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 524923 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1485 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. धोली-1

2. जाटवास-2

3. श्यामपुरा-1

4. रामबास-1

5. खेड़ी- 1

6. गाहडा-1

 

कनीना को पुन: विधानसभा बनाने के लिए कमर कसी कनीनावासियों ने
- आयोजित हुई कनीनावासियों की बैठक, 25 सदस्यीय कमेटी गठित, 2004 में भी चला था आंदोलन

********************************

*********************************

******************************
कनीना। कनीना को पुन: विधानसभा क्षेत्र बनाये जाने को लेकर अपना प्रतिनिधित्व 2026 में प्रस्तावित परिसीमन आयोग समक्ष सशक्त तरीके से रखने के लिए कमर कस ली है। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में कनीनावासियों की एक पंचायत रविवार को आयोजित हुई जिसमें विभिन्न लोगों ने अपने अपने विचार रखे। 2004 में भी कनीनावासियों का आंदोलन कनीना को विधानसभा क्षेत्र बनाये जाने की मांग को लेकर चला था किंतु कनीना की बजाय अटेली को विधानभा का दर्जा मिला था। एक बार फिर से कनीनावासी लंबी कार्रवाई के लिए तैयार हो गये हैं।
आयोजित पंचायत में करीब 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया वहीं विभिन्न प्रबुद्धजनों ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व प्रधान नगरपालिका कनीना मा. दलीप सिंह राय ने की।
 समाजसेवी दीपचंद यादव ने एक कमेटी गठित करके विभिन्न नेताओं तथा परिसीमन आयोग से मिलने तक की कार्रवाई करने की अपील की जिस पर सभी ने सहमति दर्शायी। उन्होंने कहा कि कनीना तो फिर से विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलवाने में यह कमेटी कनीना उपमंडल एवं पटवार सर्कलों के विभिन्न गांवों के लोगों से मिलेंगे तथा एकजुट होकर कार्रवाई करेंगे।  वर्ष 1977 तक कनीना विधानसभा क्षेत्र होता था किंतु बाद में इसे तोड़ दिया गया था जिसका आज तक मलाल है। कनीना विधानसभा से सूबेदार ओंकार सिंह, राव दलीप सिंह जैसे मंत्री भी दिये थे।
इस मौके पर दीपचंद समाजसेवी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कनीना विधानसभा क्षेत्र होता था किंतु 1977 में राजनैतिक कारणों के चलते तोड़ दिया गया। 2026 में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जानी है जिसके चलते कनीना एक सबसे बड़ा कस्बा है यहां तक कि अटेली विधानसभा का भी सबसे बड़ा कस्बा है। पहले भी यह विधानसभा रहा है और इसका हक भी बनता है। 2004 में जब विधानसभा का परिसीमन हुआ उस समय कनीना की बजाय अटेली विधानसभा क्षेत्र बना दिया गया था। अब एक बार फिर से कनीना वासी एकजुट हो गए हैं। इस अवसर पर सुझाव रखा कि विभिन्न स्थान पर आने जाने के लिए धनराशि की भी जरूरत होगी ऐसे में कनीना के विभिन्न पार्षदों ने अपना एक महीने से 6 महीने तक का वेतन स्वैच्छिक कोष में जमा करवाया तथा स्वेच्छा से करीब 25 व्यक्ति ने अपना अपना नाम दिया वह इस कार्य में अहम भूमिका निभाएंगे।
 इस अवसर पर राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने कहा कि निश्चित है कि 2026 में विधानसभा क्षेत्र बढ़ेंगे और विधानसभा क्षेत्र बढ़ेंगे तो उनमें कनीना निश्चित रूप से एक होगा। सारे कनीना के पटवार सर्कल के प्रतिनिधियों को शामिल करके आगे बढ़ा जाए ताकि कनीना को खोया हुआ हक मिल सके।
विधानभा बनने से कनीना एवं कनीना के गांवों से नेता चुना जाएगा जो विकास कार्यों में अहं भूमिका निभाएगा। ऐसे में सभी ने मिलजुल कर कदम बढ़ाने के प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह ने कहा कि वे जी जान एक कर देंगे तथा विधानसभा क्षेत्र का दर्जा फिर से दिलवा कर ही रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न लोगों ने विचार रखे जिनमें विनय कुमार एडवोकेट, कमल पार्षद, विजय चेयरमैन, राव मोहर सिंह आदि प्रमुख हैं।  इस अवसर पर पूर्व पालिका प्रधान मास्टर दिलीप सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, विनय कुमार एडवोकेट, महेश बोहरा, पार्षद कमल, दीपचंद यादव,वार्ड एक के पार्षद दलीप सिंह, राव मोहर सिंह, रामप्रताप पूर्व शिक्षक, बिजेंद्र सिंह पूर्व मुख्याध्यापक, सुमेर सिंह मैनेजर ,पूर्व मुख्य अध्यापक कृष्ण सिंह,  रोकी पार्षद, मनोज कुमार कनीना मंडी निगरानी कमेटी के सदस्य, अशोक ठेकेदारों उप प्रधान नगरपालिका कनीना, जसवंत सिंह, मास्टर राम प्रताप, सुरेंद्र प्राध्यापक,राव मोहर सिंह , सुरेश शर्मा ,कृष्ण प्रकाश विभिन्न वार्डों के पार्षद आदि मौजूद थे।
इस मौके पर करीब एक दर्जन लोगों ने स्वैच्छा से दान किया तथा विभिन्न लोगों ने दान देने की बात कही।
 फोटो कैप्शन 1,2 एवं 3: कनीना को विधानसभा क्षेत्र पुन: बनाये जाने को लेकर आयोजित बैठक का नजारा।






प्रकृति ईश्वर की करुणा-अनुग्रह का साकार रूप-डॉ सी एस वर्मा
-गांव रामबास में मेरा स्मार्ट गांव मिशन का शुभारंभ
*********************************************************
************************************
************************
कनीना। प्रकृति ईश्वर की करुणा-अनुग्रह का ही साकार रूप है। प्रतिपल सौन्दर्य-माधुर्य से युक्त प्रकृति सर्वथा निर्दोष एवं ईश्वरीय विधान को आकार देती है । धरती पर हमारा जन्म भी प्रकृति के कारण हुआ और  जीवन-अस्तित्व भी इसी से है।
ये विचार सेंट जॉन ब्रिगेड आफिसर डॉ सी एस वर्मा ने मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा गांव रामबास में आयोजित मेरा स्मार्ट गांव कार्यक्रम में व्यक्त किये । बतौर मुख्य वक्ता डा वर्मा ने कहा कि यह रोशनी, हवा, पानी, नदी, समुद्र, झरने, पहाड़ और पेड़-पौधे सब प्रकृति के तत्व हैं जिनसे हमारा जीवन निरन्तर गतिशील है । इसलिए हमें प्राकृतिक सौंदर्य को बनाये रखना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण प्रेमी प्रो. कर्मवीर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि पर्यावरण-मित्र एस एल सुबोध ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है । जीवित रहने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता होती है और पेड़-पौधे आक्सीजन के प्राकृतिक संसाधन हैं । इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।  
मित्र-मंडली सेवा समिति के प्रधान मनोज रामबास ने बताया कि गांव रामबास में पिछले 3 वर्षों  से पर्यावरण-संरक्षण की मुहिम चली हुई है । रविवार को पर्यावरण-संरक्षण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मेरा स्मार्ट गांव कार्यक्रम के अंतर्गत  की तर्ज पर गांव के बाहरी रास्तों तथा फिरनी पर बोटल पाम के सुंदर पौधे लगाए गए । मनोज ने बताया कि  छाजीयावास  इंजीनियरस नर्सरी महेंद्रगढ़ की ओर से भाई तेजपाल ने हमें 120 पौधे बोटल पाम, सिल्वर ओक, चंपा, गुलमोहर तथा कनेर आदि के पौधे नि:शुल्क उपलब्ध करवा मेरा स्मार्ट गांव मुहिम में सहयोग किया है । पौधों की सुरक्षा के लिए संदीप यादव, अनिल कुमार, मास्टर श्रीराम, कृष्ण फौजी व  सुमन्त लिपिक ने 80 ट्रीगार्ड उपलब्ध करवाए। इस अवसर पर पर्यावरण-मित्र राजकुमार व विनोद राम रामपुरा को पर्यावरण-संरक्षण पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. कर्मवीर सिंह,  कुलदीप एडवोकेट, महेश यादव,  राजेन्द्र लखेरा,  संदीप यादव, मोनी, गुड्डू माजरा,  अमित, हितेश, अरुण, प्रीतम, मनीष, दीपक,  नितेश व मोहित इसराना सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 3: रामबास में पौधारोपण करते डा सीएस वर्मा एवं अन्य।





स्कूटी चालक को स्विफ्ट गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज
************************************************************
***********************************
******************************
 कनीना। दौंगड़ा अहीर के पास एक स्कूटी पालक को स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उन्हें नारनौल अस्पताल भर्ती करवाया गया उनकी शिकायत पर स्विफ्ट चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार दौंगड़ा जाट निवासी खेतीबाड़ी का काम करता है। शुक्रवार की शाम को दौंगड़ा चौक पर आया था जहां से सामान लेकर जब घर जा रहा था तो शहीद रविंद्र कुमार की मूर्ति के पास आगे से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गिर गया। लोग इकट्ठे हो गए,उन्हें उठाकर नारनौल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी शिकायत पर स्विफ्ट चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





जोहड़ के गंदे पानी की निकासी के लिए एसडीएम सहित उच्च अधिकारियों को, की शिकायत
***************************************************************************
*************************************
*********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव करीरा में गुहला नामक जोहड़ से गंदा पानी निकासी के लिए गांव के लोगों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की है।
 विजयपाल पूर्व पंच,पूर्ण सिंह तथा अन्यलोगों ने एसडीएम कनीना, अटेली विधायक सीताराम यादव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है जिसमें कहा गया है कि करीरा में गुहला नामक जोहड़ है जिसमें 80 प्रतिशत गंदा पानी भरा हुआ है, दुर्गंध आती है, मच्छर पनपते हैं। क्षेत्र में भयंकर बीमारी फैल रही हैं। बुखार, सिर दर्द, एलर्जी, डेंगू, मलेरिया आदि के मरीज हर घर में हो गए हैं। सरकार से उन्होंने मांग की है कि इस गंदे पानी की निकासी की जाए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पंचायत सचिव एक बार मौके पर आए थे जो पानी निकलवाने की बात कहकर चले गए।  अक्टूबर महीने में ग्राम सभा हुई थी तब भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया था लेकिन समय दर समय बीत जाने के बाद भी जोहड़ का पानी जस का तस बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हर घर में बीमारी फैल रही है ऐसे में झटपट इस गंदे जोहड़ का ओवरफ्लो पानी निकाला जाए तथा लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा है कि लोग इस जोहड़ में पालीथिन वगैरह डालते हैं जिससे नाले और नालियां भी अवरुद्ध हो रही है।
 फोटो कैप्शन 01: करीरा का गुहला जोहड़।



2136 विद्यार्थियों ने दिया स्कालरशिप की परीक्षा
  -आरआरसीएम में हुई परीक्षा
**********************************************
************************************
************
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में सत्र 2022-23 के लिए स्कॉलरशिप  टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के  2136 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कालरशिप टेस्ट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें उचित शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी अच्छे शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकें।  हमारा उद्देश्य कनीना कस्बे को शिक्षा हब के रूप में विकसित करना है ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को नीट, आईआईटी, एएनटीएसई व सैनिक स्कूल की कोचिंग के लिए दिल्ली, सीकर एवं कोटा के लिए पलायन न करना पड़े ।
प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के काउंसलर डा ओपी यादव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे ।
फोटो कैप्शन 2: आरआरसीएम स्कूल में आयोजित टेस्ट का नजारा।




माइक से सब्जी बेचने वालों की होड़ से दुकानदार परेशान
**************************************************
************************************
****************
 कनीना। कनीना बस स्टैंड पर जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहनों के साइलेंसर पहले ही से शोर सुनाई देता है किंतु आजकल सब्जी बेचने वाले वालों की होड़ लगी हुई है जो अपने टैंपों आदि पर माइक लगाकर सब्जी बेचने के लिए आते हैं और माइक में चिप डालकर शोर करते रहते हैं। जिससे सब्जी खरीदने के लिए ग्राहकों को आग्रह किया जाता है, दिन भर ये माइक चलते रहते हैं। जिससे लोग परेशान हैं। कनीना बस स्टैंड पर डा अजीत कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, महेश कुमार आदि ने बताया कि अब सब्जी बेचने की गाडिय़ां आती हें जिन पर जोर-जोर से माइक चलाए जाते हैं जिससे दुकानों पर आने वाले ग्राहक परेशान हैं। दिन भर उनके कानों से सब्जी- सब्जी का शोर सुनाई देता है। आजकल तो माइक से ही किसीशदी विवाह,लग्र मुहुर्त का निमंत्रण भी देने का कार्य शुरू कर दिया है। कनीना बस स्टैंड के दुकानदारों ने प्रशासन से माइक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।