Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, May 27, 2022

 
अर्निंग बाई लर्निंग पर जोर दे रही है सरकार -सुरेंद्र सिंह एसडीएम
****************************************************************
*********************************************************************
*********************************
***************************
 कनीना। कनीना एसडीएम सुरेंद्र ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के पीसीए तथा ब्यूटी एवं वैलनेस के सभी विद्यार्थियों टूल किट वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान में सरकार अनिंग बाई लर्निंग पर जोर दे रही है। एनएसक्यूएफ नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन योजना के तहत  हरियाणा सर्व शिक्षा परियोजना पंचकूला द्वारा धनौंदा के स्कूल में 3 योजनाएं आईटी,पीसीए और ब्यूटी एवं वैलनेस चलाई जा रही है जिसमें नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को स्किल की जानकारी दी जाती है और उन्हें इस मौके पर टूल किट वितरित भी किए गए। विद्यार्थियों को टूल किट वितरित किए जिनके जरिए विद्यार्थी अर्निंग बाई लर्निंग के नियम का पालन कर सकता है। विद्यार्थी शिक्षा पाते हुए कुछ रोजगार कर सकता है। इस टूल की कीमत हजारों रुपये हैं तथा अलग अलग व्यवसाय के लिए सामान उपलब्ध है।
विस्तृत जानकारी देते हुए आईटी लोकेशनल टीचर प्रदीप कुमार ने बताया कि टूलकिट में ट्रेड से संबंधित सामान है जिस को प्रयोग करके विद्यार्थी पैसे कमा सकता है। इस मौके पर पीसीए के दसवीं के 21 तथा 12वीं के 6 विद्यार्थियों को आईटी के दसवीं के 16 तथा 12वीं के 37 विद्यार्थियों को, ब्यूटी एंड वैलनेस के तहत दसवीं के 21 तथा 12वीं के अ_ारह विद्यार्थियों को टूल किट वितरित किये।
  इस मौके पर पीसीए की वोकेशनल टीचर कविता, आईटी के वोकेशनल टीचर प्रदीप कुमार, ब्यूटी एंड वैलनेस की टीचर सीमा कुमारी के अलावा प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता सतन कुमार, प्राध्यापक राजवीर सिंह, एसएमसी के पदाधिकारी एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 5: पीसीए के किट प्रदान करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह।




राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का एसडीएम ने लिया गोद
-अब सभी प्रकार की सुविधाएं देने का किया वादा
-10 विद्यार्थियों एनएमएमएस के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
*************************************************************
**********************************
****************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा स्कूल में एनएमएमएस  के 10 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक विभिन्न जिले के 19 अधिकारियों को अलग-अलग स्कूल गोद लेने की बात कही गई है जिसमें उन्होंने धनौंदा स्कूल को गोद ले लिया है जिसकी आधिकारिक सूचना जल्द ही आने की संभावना है। तत्पश्चात स्कूल में विकास कार्यों की कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीए में सफलता पाने के गुर बताएं तथा कहा कि वे हर प्रकार से विद्यार्थियों की सहायता के लिए तत्पर हैं। एनडीए पास करने के लिए पुस्तक आदि का प्रबंध भी करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने पर बल दिया। ताकि भविष्य में एनएमएमएस के विद्यार्थियों की संख्या 10 की बजाय 20 पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अग्रणी है तथा मेहनत कर रहे हैं।
 इस मौके पर जहां प्राचार्य कृष्ण सिंह और सतन कुमार आदि ने एसडीएम को बुक्का भेंट किया तथा समस्त स्कूल स्टाफ ने उन्हें समृति चिन्ह भेंट किया। उधर एसडीएम ने सभी 10 विद्यार्थियों जिनमें से 5 विद्यार्थी राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरकड़ाबास के तथा 5 विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा से है,सम्मानित किया। धनौंदा स्कूल से चयनित विद्यार्थियों में स्कूल संजू, सिया, चंचल ,मुस्कान और रितिक प्रमुख हैं उधर राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरकड़ृाबास  से अनीता, हैप्पी, तन्नू ,कमल और जितेंद्र ने नाम कमाया है।
इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक सतन कुमार ने बताया कि इन विद्यार्थियों को वादा किया गया था कि जितने विद्यार्थी एनएमएसएस में पास होंगे उतने ही उपहारों दिए जाएंगे। 5 विद्यार्थी पास हुए इसलिए 5-5 उपहार उन्हें भेंट किए गए। भविष्य में भी जितने अधिक विद्यार्थी पास होंगे उतने ही उपहार दिए जाएंगे तथा कुल्लू मनाली का टूर भी जल्द ही इन विद्यार्थियों का करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जहां एसएमसी पदाधिकारी स्कूल स्टाफ सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 04: एसडीएम विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
फोटो कैप्शन 03: एनएमएमएस के विद्यार्थियों को सम्मानित करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह।





भर्तियों में हो रही देरी व विभिन्न कोर्सों में एग्जाम न लिए जाने को लेकर रोष प्रदर्शन
-मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुरेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन
****************************************************
************************************
**************************
कनीना। कनीना में आईसीएस कोचिंग सेंटर के सैकड़ों छात्र व छात्राएं सड़कों पर उतरे। छात्रों का कहना है की हरियाणा में पिछले कई वर्षों से मैं तो भर्तियां हो पा रही है और ना ही की विभिन्न कोर्सों में एग्जाम लिया जा रहे हैं जिससे छात्रों के सामने काफी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। वहीं छात्र अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। छात्रों ने कहा कि हरियाणा पुलिस में जल्दी नियुक्ति दी जाए सीईटी एग्जाम की फाइनल डेट जल्दी जाए शिक्षा को टैक्स फ्री किया जाए वह शिक्षा सरकार की जिम्मेदारी है कर्ज नहीं उन्हें सहायता दी जाए। इन सभी बातों को लेकर छात्र आज गुस्से में नजर आए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द जितने भी एग्जाम हुए हैं उनके भर्तियां शीघ्र की जाए तथा जो पिछले कुछ समय से एग्जाम नहीं हो पा रहे हैं इन कोर्सों में उनको तुरंत करवाया जाए जिससे छात्रों का भविष्य बन सके। वही सेंटर संचालक सुनील कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है सरकार को चाहिए कि वह तुरंत  भर्तियां की जाए तथा आर्मी भर्तियों में आयु की छूट दी जाए। छात्रों के जो विभिन्न कोर्सों के  एग्जाम नहीं हो पाए हैं उनको जल्द से जल्द लिया जाए।
फोटो कैप्शन 6: रोष प्रदर्शन करते विद्यार्थी
             7: एसडीएम कनीना को ज्ञापन देते हुए विद्यार्थी।


 बूचावास में विद्यार्थियों को वितरित किए ब्यूटी एंड वैलनेस टूल किट
***********************************************************
***********************************
******************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण योजना अर्न व्हाइल लर्न प्रोग्राम के तहत ब्यूटी एंड वैलनेस टूल किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी रामकिशन, विशिष्ट अतिथि कमल सिंह, रविंद्र सिंह व कमलकांत शर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भौतिकी प्रवक्ता सूबे सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस टूल किट का प्रयोग करते हुए दक्षता हासिल करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। विद्यार्थी चाहे तो एक नया स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 का एक महत्वपूर्ण अंग है। अंग्रेजी प्रवक्ता राजेश कुमार ने सफलतापूर्वक मंच का संचालन किया। ब्यूटी एंड वैलनेस की अध्यापिका दीपिका ने विद्यार्थियों को इस टूल किट के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, राजकुमार, सरला, रेणु, नरेन्द्र सैनी , रमेश सैनी, सतेंदर आदि समस्त स्टाफ सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: विद्यार्थियों को टूल किट वेट करते मुख्य अतिथि।





पैसे नए पाइपों के तथा लगाए जा रहे हैं लीकेज- सतनारायण यादव
***************************************************************
***********************************
********************************
कनीना। ग्राम धनौंदा से कनीना होकर जा रही रामपूरी डिसटीब्यूटरी नहर पर चल रहे निर्माण कार्य में घटिया सामान लगाए जाने का आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है।
 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतनारायण यादव एडवोकेट ने कहा है कि सरकार द्वारा अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग तक रामपूरी डिस्ट्रीब्यूटरी पर बनाए जाने वाली सड़क मार्ग पर जो कार्य चल रहा है, उसमें लगने वाले पाइप काफी मात्रा में लिकेज लगे हुए हैं जिसके कारण आने वाले समय में यहां समस्या बन जाएगी। उनका कहना है की यहां सरकार द्वारा जिस एजेंसी से काम कराया जा रहा है वह एजेंसी यहां टूटे-फूटे पाइप लगाकर नहर में जो कार्य कर रही है वह रिजेक्ट पाइप है तथा पैसे नये पाइपों के लिए जा रहे हैं।  
फोटो कैप्शन 09: लीकेज पाइप को दिखाते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत नारायण यादव एवं उनके साथी।




 डेढ़ किलोमीटर सड़क का सफर 5 मिनट का किंतु पूरा होता है दस मिनट में
*****************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना। कनीना रेलवे स्टेशन से लेकर कनीना बस स्टैंड तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब होने के कारण यहां आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं  हो रही हैं। कनीना मंडी निवासी दर्जनों लोगों का कहना है कि कनीना रेलवे स्टेशन से कनीना बस स्टैंड तक सबसे पुरानी और सबसे चौड़ी मेन सड़क है लेकिन इस सड़क की लंबाई मात्र डेढ़ किलोमीटर के लगभग है जिससे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने में बाइक व गाड़ी से मात्र 5 मिनट का टाइम लगता है लेकिन अब इसमें बने गड्ढे जो लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है और दो किलोमीटर का सफर लोग करीब दस मिनट में करने पर विवश हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है की कस्बे की यह मुख्य सड़क मार्ग है जिस पर आए दिन हजारों वाहन चलते हैं लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सड़क मार्ग पर कोई कार्य नहीं हुआ है।  लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से मांग की है की स्थानीय कस्बा कनीना की जो दयनीय हालत हो रही है उसको सुधारा जाए।  इस बारे में जब कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह एवं नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार से बात की गई तो उनका कहना था की नगर पालिका के पास बजट न होने के कारण यह कार्य नहीं हो पाए थे अब बजट आ गया है। जल्द ही नगर पालिका इस कार्य को अंजाम दे पाएगी।
फोटो कैप्शन 10: कनीना मंडी में सड़क की खस्ता हालात को दिखाते हुए मंडी के लोग




बदमाश क्षेत्र को छोड़कर जायें
***************************************
*********************************
**************
कनीना। क्षेत्र में बदमाशी करने वाले या तो क्षेत्र को छोड़कर चले जाएंगे या फिर सलाखों के पीछे रहेंगे
क्षेत्र में बदमाशी करने वाले या तो क्षेत्र को छोड़कर चले जाएंगे या फिर सलाखों के पीछे जाएंगे। यह कहना है सिटी थाना प्रबंधक मूलचंद तंवर का। यहां गौरतलब है कि सिटी थाना प्रबंधक ने स्वयं रात को 1 बजे अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करने के उपरांत सुबह पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की हमारे जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार हमारी टीम रात और दिन क्षेत्र में अमन-चैन और शांति बहाली के लिए प्रयास कर रही है तथा शांति भंग करने वालों को सबक भी सिखाने से पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने यह भी कहा हमारी पुलिस रात और दिन सड़क पर रहती है और लोगों के दुख और दर्द को अपना दुख दर्द समझती है।
खंड कनीना के गांव धनौंदा, खरखड़ा बास, खेड़ी तलवाना तथा झाड़ली छितरोली आदि गांव का दौरा कर लोगों की हिफाजत की।
फोटो कैप्शन 11: रात को गश्त के दौरान लोगों की हिफाजत करते हुए सिटी थाना प्रबंधक मूलचंद तंवर व उनकी टीम।




सुंदराह में बांटे टूल किट
***************************************
***********************************
**************
कनीना। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना पंचकूला के तत्वाधान में स्किल इंडिया योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  सुंदरह में डिस्ट्रिक्ट लेवल टूल किट वोकेशनल एजुकेशन   (एएफडी)परिधान निर्माण सामग्री वितरण  सुरेन्द्र सिंह एसडीएम कनीना की अध्यक्षता में किया गया। समस्त कार्यक्रम  महिपाल सिंह प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुन्नी लाल शर्मा ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य ने शिरकत की। थान सिंह प्रधान , जगराम सिंह यादव  पूर्व प्राचार्य, हनुमान सिंह प्रवक्ता ,हैप्पी देवी उपप्रधान एसएमसी,रिंकू वर्मा एबीआरसी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की बढ़ाई। बीना प्रवक्ता फैशन डिजाइनिंग ने बताया कि 10वीं और 12वीं मैं पढऩे वाले  फैशन डिजाइनिंग के  विद्यार्थियों को प्रथम चरण में  टूल किट दिए गए हैं जिनकी संख्या 38 है। इस अवसर पर अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं मंच संचालन  चेतन शर्मा एवं स्वीटी गर्ग प्रवक्ता द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ साथ कक्षा 12वीं की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी नृत्य ,राजस्थानी नृत्य ,देश भक्ति गीत एवं रागनी प्रस्तुत कर दर्शकों तथा  श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि महोदय  ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार व्यवसायिक शिक्षा को स्कूल स्तर पर लागू कर रही है ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कौशलों की जानकारी भी दी जा सके । उनको स्कूल से निकलते ही अपने पैरों पर खड़ा होने में व्यवसायिक मदद दी जाए इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कौशल आधारित टूल किट छात्रों को बांटे गए हैं ताकि वे छात्रों को पढऩे के साथ-साथ कुछ व्यवसायिक गतिविधियां सिखा कर उनकी आमदनी बढ़ाने के  साथ स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जा सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य महिपाल सिंह  ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गणों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त अभिभावकों ,अध्यापक गणों एवं विद्यार्थियों इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। सैनी, सतेंदर आदि समस्त स्टाफ सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: विद्यार्थियों को टूल किट वेट करते मुख्य अतिथि।




किसान जुटे बाजरे की बिजाई कार्यों में
-20 एमएम बारिश हो चुकी है
*******************************************
*********************************
***********
कनीना। विगत चार दिनों में अब तक करीब 20 एमएम बारिश हो चुकी है और किसान बिजाई के कार्यों में लग गए हैं। खरीफ फसल बतौर बाजरे की बिजाई शुरू कर दी है। अभी तक किसान बिजाई का इंतजार कर रहे थे, विगत दिनों ज्यादा से में बारिश होने के बाद से किसान उतावले हो रहे थे परंतु एक बार फिर से बारिश होने से किसान अब बाजरे की बिजाई में लग गए हैं।
 किसान अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह आदि ने बताया कि अगैती बाजरे की बीजाई के लिए उचित समय है। अच्छी बारिश हो चुकी है और जून महीने के प्रथम सप्ताह में भी बिजाई सर्वोत्तम मानी जाती है। अभी जून आने में चार दिन बाकी है इसलिए बिजाई उचित रहेगी। कनीना क्षेत्र अगेती फसल बतौर जाना जाता है। कनीना क्षेत्र में अगेती फसल हमेशा अच्छी पैदावार देती रही है। करीब 20 हजार हेक्टेयर पर बीजाई की संभावना है।
 कृषि वैज्ञानिक डॉ देवराज यादव ने बताया कि विगत दिनों हुई बारिश के बाद बिजाई शुरू हो गई थी किंतु एक बार फिर से बारिश हो जाने से बिजाई जोरों पर शुरू हो गई है। यह उचित समय है तथा अनेकों वैरायटी बाजरे की आई हुई जो अगैती बतौर अच्छी पैदावार देती है। ऐसे में किसान खरीफ फसल की बिजाई में लग गए हैं । जहां अगैती फसल बाजरे की उगाई जा रही है।



पोता में पीसीए किट वितरित किया
***************************************
*********************************
*************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोता के प्रांगण में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना पंचकूला के द्वारा समग्र शिक्षा नारनौल के अंतर्गत एनएसक्यूएफ वोकेशनल एजूकेशन का सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें पीसीए पेशेंट केयर असिस्टेंट छात्र-छात्राओं को फस्र्ट एड किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा विक्रम सिंह एपीसी व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रामर जिला महेंद्रगढ़ नारनौल  विशेष रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान की. प्राचार्य महोदय डा विजय सिंह ने अपने अतिथियों को सम्मानित करने के साथ ही बच्चों को पीसीए के बारे में बच्चों को भविष्य में होने वाले लाभ की जानकारी दी।
  गांव की तरफ से इस सेमिनार में एसएमसी प्रधान शक्ति सिंह, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप सिंह व शिक्षाविद धर्मवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ साथ मा. हिम्मत सिंह, धर्मवीर प्रवक्ता, मोनिका पीसीए अध्यापिका ममता एबीआरसी विक्रम सिंह, प्रवक्ता बलवान सिंह पीटीआई आदि ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 01: पोता में पीसीए किट वितरित करते हुए एसएमसी पदाधिकारी।


खंड शिक्षा अधिका













री कनीना ने खेड़ी में बांटे टूल किट
************************************************
**************************************************
कनीना। शिक्षा विभाग हरियाणा के एनएसक्यूएफ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में 32 विद्यार्थियों को पेशेंट केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण के टूल किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव ने कहा कि सरकार कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षण की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि विद्यार्थी दसवीं कक्षा से ही व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जीवन को सफल बना सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे छात्र अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ स्वावलंबी भी बन सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि विद्यालय के 32 विद्यार्थियों को पीसीए के टूल किट वितरित किए गए हैं जिनमें ऑक्सीमीटर ब्लड प्रेशर नापने की मशीन के साथ-साथ तमाम मूलभूत जरूरतों वाले उपकरण सम्मिलित हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटना के प्राचार्य ओमप्रकाश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता विजयपाल यादव,  नरेश कौशिक एसएमसी प्रधान, आनंद सिंह प्रवक्ता, राजेश कुमार, प्रवीन शास्त्री, मिडिल हेड रीटा वधवा सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: खेड़ी में राज सिंह खंड शिक्षा अधिकारी टूल किट वितरित करते हुए।

Thursday, May 26, 2022

 
 एनएमएमएस में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान 27 मई को
**************************************************
***************************************************
***********************************
******************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जहां 5 विद्यार्थियों का चयन एनएमएमएस परीक्षा में हुआ है वहीं धनौंदा क्लस्टर के खरकड़ाबास स्कूल के 5 अन्य विद्यार्थियों का भी चयन हुआ है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा बास व  धनोंदा विद्यार्थियों का सम्मान समारोह धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक एवं समाजसेवी सतन कुमार ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह कनीना होंगे। वही सभी 10 विद्यार्थियों को सम्मान दिया जाएगा। यह क्षेत्र के लिए हर्ष का पल है कि एक नहीं 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।




कनीना में भी बनता है नकली घी
-नकली पनीर व मावा आदि का चलता है व्यापार
****************************************
***********************************
*****
 कनीना। कनीना एवंआसपास गांवों में नकली घी बनाने का धंधा पनप रहा है। कभी कुओं पर नकली घी बनाने का कार्य चलता था अब घरों पर ही यह कार्य चल रहा है जिसे गाडिय़ों द्वारा दूरदराज ले जाया जाता है। एक और  इस प्रकार का धंधा पनप रहा है वही लोगों की सेहत को भारी नुकसान हो रहा है किंतु कोई बोलने वाला नजर नहीं आता। प्रशासन से बात की जाए तो उल्टा यही पूछते कि कौन बनाता है नकली घी? अब इस प्रकार की सूचना पुलिस और प्रशासन को नहीं है इस बड़ी बात होती है। नकली घी बनाने का कार्य लंबे समय से चल रहा है। इस प्रकार का घी खरीद तो लेते हैं किंतु उन्हें क्या मालूम कि उनकी सेहत को बनाने के बजाय बिगाड़ दी जाएगी। इसी प्रकार नकली मावा नकली पनीर तथा घटिया दर्जे की मिठाइयां बनाने का धंधा भी यौवन पर है। आज तक का रिकॉर्ड है कि कभी मिठाइयों का कोई सैंपल नहीं भरा गया है और नहीं पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों का कोई सैंपल भरा नहीं गया है। परचून की दुकानों पर सैंपल जरूर भरे गए हैं, जिसको लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।




स्कूलों में अवकाश 1 जून से
*************************************
**********************************
*******
 कनीना। अवकाश के सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए हरियाणा सरकार के सरकारी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक अवकाश घोषित किया है। अभी तक माना जा रहा था कि 5 जुलाई तक अवकाश होंगे यहां तक कि कुछ शिक्षकों का मानना था कि अवकाश 25 मई से शुरू होंगे किंतु सभी बातों पर विराम लगाते हुए सरकार ने आखिरकार पत्र जारी करते हुए 1 जून से 30 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे।




खैराना से पकड़ी 7 बोतल अवैध शराब
************************************
***********************************
*********
 कनीना। मुखबिरी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली की खैराणा गांव में रोहतास अवैध शराब बेच रहा पुलिस ने छापामारी कर 7 बोतल अवैध शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सिहोर में चिकित्सा शिविर 28 को
**********************************
*******************************
*************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन द्वारा आगामी 28 मई को जिला के गांव सिहोर के बाबा ब्रह्मचारी मंदिर में दांतों का निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा।
              लाल सिंह पंच व राजेन्द्र सिंह पंच ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दांतों के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ललित गोयल द्वारा मरीजों के दांतों की जांच करके उन्हें उचित सलाह तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। जांच शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल करेंगे।





साइबर क्राइम व नशे के खिलाफ राजकीय महाविद्यालय कनीना में विद्यार्थियों को डीएसपी ने किया सम्बोधित
-युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में शिक्षण संस्थाओं की अहम भूमिका: डीएसपी राजीव कुमार
***********************************************************************
********************************
***************************************
 कनीना। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा राजकीय महाविद्यालय कनीना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रोफेसर राकेश सिमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस डीएसपी राजीव कुमार मौजूद रहे।
 डीएसपी राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा ना करने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाई। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए शिक्षण संस्थाओं व समाज की बहुत बड़ी भूमिका है। नशा जीवन व आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में कभी भी नशा नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बढ़ती मादक पदार्थों की लत से बचाना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में है। विभिन्न नशीली दवाओं से लेकर मादक पदार्थों का सेवन कर वे अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशीली दवाएं और मादक पदार्थ न केवल मस्तिष्क को बल्कि, हृदय, गुर्दों और लीवर व फेफड़ों सहित शरीर के सभी अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा नशे को हां कहना, मतलब मौत को हां कहना मतलब मौत को हां कहना है। इसलिए मौत को छोड़ जिदगी को हां कहकर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के साथ देख के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी युवाओं, समाज के सभी वर्गो को नशे में फंसे युवाओं का पता लगा कर उनको नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने में एकजुट होकर काम करने को कहा। हमें साइबरक्राइम के बारे में बताते हुए कहा यूपीआई का सही तरीके से इस्तेमाल करें कोई भी किसी प्रकार का लिंक भेजता है तो उसको ओपन ना करें शंका होने पर बैंक में पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें। उनका सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 155260 पर शिकायत करने के बारे में कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश सिमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश सर्वाधिक युवा शक्ति वाला देश है। किसी भी देश की प्रगति में युवा शक्ति का अहम योगदान होता है लेकिन अधिकतर युवा कई तरह के नशे के आदी हैं, जो एक शुभ संकेत नहीं है। ऐसे में एक सभ्य, आदर्श और उन्नत समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मूलचंद तंवर, प्रोफ़ेसर संदीप ककरालिया, प्रोफेसर विनोद, प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज, दीपक वशिष्ठ सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1: डीएसपी कनीना विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए।




ट्रेन की चपेट में आकर युवक



की मौत
**************************************
********************************************
कनीना। कनीना से डहीना रेलवे मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से कनीना निवासी लगभग 45 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत होने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई ने दी शिकायत में बताया कि वे कनीना के वार्ड नंबर 1 के रहने वाले है और सात भाई-बहन है। वे सभी शादीशुदा हैं तथा सभी परिवार सहित अलग-अलग रहते हैं। उसका भाई ध्रुव उर्फ बॉबी बीती 25 मई को समय लगभग 11 बजे बिना बताए गया था। जो देर शाम तक वापस नहीं आया, तो उन्होंने उसे काफी जगह तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बीती शाम समय लगभग 6 बजे उसके फोन से सम्पर्क हुआ था तथा उसके बाद उससे कोई सम्पर्क नहीं हुआ। जिस समय फोन पर बात हुई तो वह सही लग रहा था। 26 मई सुबह उसके भाई हंसराज ने जब ध्रुव के पास फोन किया तो उसका फोन पुलिस ने उठाया था। जिन्होंने बताया कि ध्रुव की कनीना डहीना के बीच रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर नंबर 109 के पास  दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह गांव के लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा। जहां उसका भाई ध्रुव रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
  मृतक की जेब से 1060 रुपये नकद मिले। मृतक के चार बच्चे हैं। मौत के संबंध में उन्होंने बयान सोच समझकर देने की बात कही है। उधर शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कनीना में कर दिया गया है।







Wednesday, May 25, 2022

 
नगर पालिका की बैठक में पारित हुए पांच दर्जन प्रस्ताव एवं विकास कार्य
-जोर शोर से विकास की बहेगी बयार
************************************
************************************************************
**********************************
*************
 कनीना कनीना नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान सतीश जेलदार ने की। इस मौके पर आई हुई 10 करोड़ से अधिक राशि द्वारा विकास कार्य करवाने पर चर्चा की गई तथा विभिन्न मुद्दे चिह्नित किए गए जिन पर विकास कार्य हो सके। करीब पांच दर्जन मुद्दों पर चर्चा की तथा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
इस मौके पर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि सफाई शाखा के लिए वाहन रिपेयर के लिए तीन लाख रुपये की राशि मंजूर की गई वहीं नगर पालिका कनीना की भूमि की पैमाइश, तारबंदी निशानदेही के लिए होने वाले खर्च की अदायगी करने पर चर्चा की गई। पालिका क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर छायादार फलदार पेड़ पौधे लगाने बार,े कार्यालय में मौजूद कंप्यूटर ,लैपटॉप एवं टेबल ठीक करवाने बारे, कार्यालय की सभी शाखाओं के लिए स्टेशनरीी खरीदने, सभी शौचालयों और नगरपालिका के नये एवं पुराने भवन पर सफाई करने के लिए सामान खरीदने, कार्यालय के नए भवन में कैमरे लगवाने, कंप्यूटर ऑपरेटर कम क्लर्क, पटवारी पैरोकार की नियुक्ति करने बाबत मुद्दों पर चर्चा हुई तथा प्रस्ताव पारित किए।
 वहीं सेक्शन 35 के तहत प्रस्ताव पुस्तिका को सदन में अनुमोदित करने, कनीना शहर में लड़कियों के लिए लाइब्रेरी बनवाने,अन अप्रूवड कालोनियां का सर्वे करवाने, शहर के मुख्य स्थानों पर टॉयलेट रखवाने, नगर पालिका चल रहे कोर्ट केस के संबंध में सभी दुकानों का नक्शा ड्रोन द्वारा बनवाने, शहर के सभी बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर लगवाने, लिगेसी वेस्ट तथा सोलिड वेस्ट का टेंडर, डोर टू डोर आदि टेंडर आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी प्रस्ताव पारित किए सभी ने ध्वनि मत से सभी प्रस्ताव पर सहमति दर्शाई। इस मौके पर सभी पार्षद अनिल कुमार सचिव, दीपक जेई, मनोज अकाउंटेंट आदि मौजूद रहे।
 क्या कहते हैं पालिका प्रधान-पालिका प्रधान सतीश जेलदार का कहना है कि अब कनीना क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। 10 करोड़ से अधिक राशि आ चुकी है। इसे विभिन्न सड़क मार्ग तथा अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। और जल्दी विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इस प्रकार कनीना को विकास के क्षेत्र में चार चांद लगने की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित विभिन्न सांसदों एवं विधायकों का आभार जताया।
 फोटो कैप्शन 05: नगरपालिका में आयोजित पार्षदों की बैठक का नजारा।





राज्य शिक्षक पुरस्कार में अब किया बदलाव
-नहीं मिलेगी 2 साल की सेवा विस्तार
*******************************************
********************************************************
*********************************
***********
 कनीना। हरियाणा राज्य ने हर वर्ष दिए जाने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब तक राज्य शिक्षक पुरस्कार में 2 साल की सेवा विस्तार मिलता था जो अब बंद कर दिया गया है। अब केवल एक लाख रुपये नकद, एक सिल्वर मेडल, एक सर्टिफिकेट, एक शाल तथा दो अग्रिम वेतन वृद्धि देी जाएंगी। किंतु पूर्व में प्राप्त राज्य शिक्षक पुरस्कारों पर यह नियम लागू नहीं होगा। अब राज्य शिक्षक पुरस्कार के प्रति उतना लगाव नहीं देखने को मिलेगा।




पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन
****************************************************
*********************************
*********************
कनीना।  दौंगड़ा अहीर के पशु चिकित्सालय में एक दिवसीय निशुल्क पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर के आयोजक डॉ. अरुण कुमार जैन पशु चिकित्सक दौंगडा अहीर ने एक किसान संगोष्ठी का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया । डॉक्टर अरुण जैन ने गर्मी में व बरसात के मौसम में पशुओं में पाए जाने वाले बाह्य परजीवी जिसमें जईये, कीचड़, सौरी, कलीले आदि तथा अंत: परजीवी, कर्मी जिसमें पेट के कीड़े आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी लाइफ साइकिल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार परजीवी खून चूस कर पशुओं की उत्पादन क्षमता और शारीरिक क्षमता को घटा देते हैं। जिससे दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है तथा शरीर कमजोर हो जाता है जिससे पशुओं में बांझपन की शिकायत हो जाती है और पशु में रोगों से लडऩे की क्षमता कम हो जाती है। जिस वजह से पशु जल्दी बीमार पड़ जाता है व रोगी बन जाता है। इन बाह्य परजीविओं के कारण पशुओं में चिचड़ी बुखार, थिलेरियोसिस, अनाप्लास्मोसिस, बबेसिओसिस, सर्रा जैसी बीमारियां पशुओं में हो जाती है। इस स्वास्थ्य कैंप में 226 पशुओं का इलाज किया गया जिसमें से 92 पशुओं को पेट के कीड़ों की दवाइयां, 113 पशुओं को बाह्य परजीविओं से रोकथाम की दवाइयां, 11 पशुओं को बांझपन से निवारण के लिए, 7 पशुओं को अफारे बाई-बादी की दवाई तथा 3 पशुओं में जख्मों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
डॉक्टर अरुण जैन ने पशु पालकों को बताया कि सरकार द्वारा बरसात के मौसम से पहले गाय-भैंसों में गलघोटू व मुंह-खुर बीमारी का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण करवा कर पशुओं को बीमारियों से बचा सकते हैं। इस पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन निवारण शिविर में जसवंत सिंह, नितिन, युवा समाजसेवी राजकुमार यादव, रंजीत कुमार वीरबैक, पारस, मंजीत, आकाश, भोला प्रदीप कुमार, सतीश व किशनलाल उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06:डॉक्टर अरुण जैन ने पशु पालकों को जानकारी देते हुए।





अपनी मांगों के समर्थन में बसपा ने सौंपा ज्ञापन
********************************************
************************************
**************
कनीना। बहुजन समाज पार्टी और प्रजा भलाई संगठन के कार्यकत्र्ताओं ने सेना भर्ती तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर कनीना में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने किया।
 पहले कार्यकत्र्ता डा. भीमराव अम्बेडकर चौक पर इकट्ठे हुए और फिर बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन कारी सेना भर्ती शुरू करो, शासन प्रशासन होश में आओ, इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाते हुए उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के कार्यालय के समक्ष पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि केन्द्र सरकार सेना में भर्ती आयोजित न करके युवाओं से धोखा कर रही है। पिछले दो तीन साल से भर्तियां आयोजित न होने के कारण हजारों युवा आयु सीमा को पार कर चुके हैं। जिसके कारण युवा तथा उनके अभिभावकों में भारी रोश व्याप्त है। उन्होंने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी की यदि एक माह के अंदर सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो बसपा और प्रजा भलाई संगठन के कार्यकत्र्ता दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास पर धरना देंगे। प्रदर्षनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह को सौंपे। प्रधानमंत्री को प्रेशित ज्ञापन में सेना भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, जो युवा इस दौरान ओवर एज हो चुके हैं, उन्हें आयु सीमा में तीन साल की छूट देने तथा सेना भर्ती में हरियाणा राज्य का कोटा बढ़ाने की मांगे की गई। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर युवाओं की इस ज्वलंत मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचा कर शीघ्र सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों को रघुबीर पंच, देशराज, श्रीराम, प्रहलाद मास्टर, ठाकुर औमप्रकाश सिंह, चेयरमैन भाग सिंह, शेर सिंह यादव, कैलाष सेठ, दान सिंह प्रजापत, शीशराम कोच, कृपाल, भागीरथ, मीर सिंह वैद्य, नत्थू सिंह, लाल सिंह पंच, प्रताप सिंह, करतार सिंह, प्रदीप, बुधराम शर्मा, आशुतोष शास्त्री, परमेष्वर, पवन, वेदप्रकाश, अतरपाल, महाबीर शर्मा, हरिश, शेर सिंह, सोनू, राकेश, सुरेश कुमार आदि सैकड़ों युवा तथा ग्रामीण मौजीजान शामिल थे।
फोटो कैप्शन 01: उपमडंल अधिकारी (ना.) कनीना के कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट व अन्य।



मार पिटाई का मामला दर्ज
****************************************
*********************************
**********
 कनीना। दौंगड़ा अहीर चौकी में युवकों द्वारा उनके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। महिपाल नामक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि 23 मई को घर के आंगन में शोर-शराबा सुनाई दिया, जब बाहर कर कर देखा तो दो लड़के अपने हाथों में लोहे की रॉड एवं तलवार लिए मोटरसाइकिल से तोडफ़ोड़ कर रहे थे, रोकना चाहा तो उन्होंने महिपाल को भी चोट मारी। चिल्लाने लगा तो महिपाल की पत्नी बाहर आ गई।  शोर शराबा किया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। महिपाल के बयान पर मार पीट का मामला दर्ज कर लिया है।





लिये गये सुविधा शुल्क सहित मकान की राशि दिलवाने  के लिए दिया ज्ञापन
***************************************************************
************************************
****************************
 कनीना। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के मकान हेतु मिलने वाले ढाई लाख रुपए की राशि हेतु सर्वे करने वाले कर्मचारियों ने गरीबों से सुविधा शुल्क तो ले लिया लेकिन अभी तक उन्हें मकान की राशि उपलब्ध नहीं हुई है जिसके चलते उन्होंने मांग की है कि उनकी सुविधा शुल्क राशि तथा मकान बनाने की राशि उपलब्ध करवाई जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन आम आदमी पार्टी ने एसडीएम कनीना को भेजकर इस मामले की जांच करने की भी मांग की है।
  आम आदमी पार्टी ने द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने पात्र लोगों के सर्वे का काम निदेशक स्थानीय निकाय पंचकूला को दिया था किंतु निदेशक ने यह कार्य राजस्थान की कंपनी को ठेके पर दे दिया। कंपनी के कर्मचारियों को नगरपालिका कनीना में सर्वे किया और सुविधा शुल्क मांगा। गरीबों को मालूम नहीं था कि ये लोग सुविधा शुल्क ले रहे हैं। वे इस सुविधा शुल्क को सरकारी राशि समझ बैठे। एकवर्ष बीत जाने के बाद भी न तो सुविधा शुल्क वापस मिला है और न ही मकान हेतु ढाई लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कर तुरंत सुविधा शुल्क राशि वापस करने और मकान बनाने की राशि प्रदान करने की मांग की है।
 इस मामले में उन्होंने लिखत में दिया है कि सुरेंद्र वार्ड 12 से 33 हजार रुपये, नितेश से दस हजार रुपये, महादेव से 2500 रुपये,नरेश से पांच हजार रुपये,पृथ्वी सिंह से पांच हजार रुपये, बिजेंद्र से 15 हजार रुपये कंपनी के सर्वे करने वाले तीन कर्मियों अर्जुन, विक्रम एवं सुमित ने ले लिये। अब उन्होंने यह राशि वापस करवाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 02 एवं 3: सुविधा शुल्क वापस दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी ज्ञापन देते हुए।



उन्हाणी कालेज में आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
*************************************************
*********************************
********************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं में विषयगत तथ्यों  के बारे में गहनतम जानकारी देकर उनका ज्ञानवर्धन करना था। इस प्रतियोगिता में विज्ञान विभाग की अनेक छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कलात्मक व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका दिनेश,  सोमेश चंद, सीमा ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान को मिला, जिसने न्यूटन के सिद्धांत विषय पर अद्भुत  पोस्टर निर्माण किया। द्वितीय स्थान चांदनी और पूजा को मिला तथा तृतीय स्थान प्रियंका, ममता और रीना को मिला।
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. विक्रम ने की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं में भौतिकी जैसे वैज्ञानिक विषयों में भी  सरसता का संचार कर विषयगत गहनतम एवं रुचिपूर्ण तथ्यों से अवगत कराती हैं। उन्होनें कार्यक्रम संयोजक  दिनेश कुमार को इस तरह की प्रतियोगिता करवाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा समय-समय इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करवाने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
फोटो कैप्शन 04: उन्हाणी कालेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य एवं अन्य।





बारिश के बाद कृषि कार्य में लगे किसान
***********************************
********







*********************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद किसान खरीफ फसल की गतिविधियों में लग गए हैं। वैसे भी किसान कंपोस्ट एवं गोबर का खाद आदि डालकर खेतों की जुताई आदि का कार्य कर रहे हैं। परंतु इस समय किसान सस्पेंस में आ गए हैं कि अच्छी बारिश के बावजूद भी बाजरे की बिजाई की जाए या नहीं। करीब 15 एमएम बारिश हो चुकी है। अधिकांश किसान बाजरे की बिजाई करने से कतरा रहे हैं चूंकि अभी बाजरे बिजाई का उचित समय नहीं आया है। यही कारण है कि किसान बाजरे के बीज तो खरीद लाए किंतु अभी तक बीजाई नहीं की है। किसान अभी सोच विचार में डूबे है कि बिजाई की जाए या नहीं की जाए?
 उल्लेखनीय है कि मई महीने के अंतिम सप्ताह में बारिश अच्छी खासी है जिससे मौसम में भी परिवर्तन आ गया है वहीं गर्मी से राहत मिली है। किसानों को अब अगली बारिश होने का इंतजार है। किसान राजेंद्र सिंह सूबे सिंह,अजीत कुमार का कहना है कि यदि बारिश एक सप्ताह बाद हुई होती तो किसान बाजरे की बिजाई कर देते। बहरहाल अब किसान ऊहापोह की स्थिति में हैं।

Tuesday, May 24, 2022


विकास कार्यों के लिए पालिका में आई दस करोड़ की राशि
-अब विकास की बयार बहेगी-सतीश जेलदार
******************************************************
**************************************************************
************************************
*******************
कनीना। नगर पालिका कनीना में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 10 करोड़ 50 लाख 23 हज़ार रुपये आए हैं। जो कि कस्बे के विकास कार्यों पर खर्च होगा। नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कुछ समय पहले लघु सचिवालय भवन की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह  रैली के दौरान आए थे उस वक्त उन्होंने 10 करोड रुपये नगरपालिका के विकास कार्यों के लिए मंजूर करवाने का आश्वासन दिया था जो कि आज वित्तीय सहायता राशि का पत्र आ चुका है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और विधायक सीताराम यादव का प्रयास है जिसकी वजह से यह संभव हो पाया है। इन 10 करोड़ रुपयों को 49 विकास कार्यों में प्रयोग किया जाएगा। कनीना नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा इसके साथ ही कस्बे में जहां पर जरूरत है वहां पर जगह निर्धारित करके महिला व पुरुष शौचालय बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि कस्बे में बने हुए शापिंग कांप्लेक्स में कहीं भी पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय नहीं बना हुआ है इसे आसपास क्षेत्र के आने जाने वाले ग्राहकों पर दुकानदारों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही हनुमान मंदिर से लेकर अंबेडकर चौक तक कहीं भी कोई शौचालय नहीं बना हुआ जिसकी वजह से दुकानदार और राहगीरों को ग्राहकों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्या कहते हैं प्रधान नगरपालिका-
विकास कार्यों में शहीद सज्जन सिंह स्मारक पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा इसके साथ ही इसके अंदर तीन श्मशान घाट बने हुए हैं जिनको मिलाकर के एक जगह किया जाएगा। उसके बाद अस्पताल से अनीता कोठी रोड जो की अटेली रोड़ को छूता है वह पक्का किया जाएगा।  उप नागरिक अस्पताल से अनाज मंडी के गेट तक जो रोड टूटा हुआ है उसको पूरा किया जाएगा। पावर हाउस से वाल्मीकि चौक तक का रोड पूरा किया जाएगा। उप नागरिक अस्पताल का निर्णय के पीछे की तरफ बने हुए प्राइमरी स्कूल से लेकर शहीद स्मारक तक का रोड पूरा किया जाएगा उसके साथ ही वार्ड नंबर 3 में बनी हुई व्यायामशाला जो कि अधूरी है उसको पूरा किया जाएगा ककराला रोड से चेलावास की सीमा तक जाने वाले रोड को पूरा किया जाएगा। रेवाड़ी रोड़ से शिव चौक नजदीक बाबा मोलडऩाथ तक सड़क मार्ग, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय वाया वाल्मीकि चौक से शहीद स्मारक तक का सड़क मार्ग पक्का किया जाएगा। इस तरह के 49 विकास कार्य किए जाएंगे। इस प्रकार कनीना के दिन अब हबहुरेंगे।
फोटो कैप्शन: सतीश जेलदार पालिका प्रधान।




2 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
***************************************
***********************************
*********
 कनीना। दौंगड़ा चौकी में 2 लोगों द्वारा मुडायन के एक व्यक्ति के साथ मारपीट किये जाने का मामला दर्ज किया है। मुडायन निवासी यशपाल ने मामला दर्ज करवाया।
 उन्होंने पुलिस में बताया कि 18 मई की शाम को अपनी परचून की दुकान के लिए सामान लेने के लिए सुंदराह जा रहा था तो झीगावन से थोड़ा आगे विजेंद्र नामक व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और विजेंद्र नामक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक होटल ले लिया है। उसे होटल के अंदर ले गया और दही में कुछ पिला दिया।  तत्पश्चात सुरेंद्र और बिजेंद्र नामक व्यक्तियों ने आकर लाठी डंडों से मारा तथा जेब में रखे पर्स से आठ हजार रुपये और मोबाइल आदि गायब हो गये। उनका आरोप है कि उन्हें पीटते पीटते उसे सड़क के किनारे डाल दिया। गंभीर हालात को देखकर पुलिस चौकी के कर्मियों ने उन्हें कनीना सीएचसी भेज दिया जहां से परिवार वाले उन्हें नारनौल अस्पताल इलाज के लिए ले गए। उनकी शिकायत पर 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



कुरुक्षेत्र रैली प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगी -सत्यनारायण एडवोकेट
*****************************************************************
********************************
*********************************
कनीना। सत्यनारायण एडवोकेट प्रवक्ता आम आदमी पार्टी  महेंद्रगढ़ जिला
ने कहा कि जून माह में होने वाले पंचायत एवं निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। उनका कहना है कि इन चुनावों में राज्य स्तरीय एवं स्थानीय मुद्दे अहम रहेंगे, क्योंकि प्रदेश की मौजूदा भाजपा व जजपा सरकार के कार्यकाल कनीना में आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया गया है, जिसका वे इन चुनावों में उल्लेख कर सकें।
आम आदमी पार्टीी के ेली मार्ग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रवक्ता सत्यनारायण एडवोकेट  ने कहा कि 29 मई को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुरुक्षेत्र में होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली काफी अहम होगी और यह प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है, वही आम लोगों में भी इसके लिए भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि  का महेंद्रगढ़ जिला हलके से भारी संख्या में लोग खासकर महिलाएं इस रैली में शिरकत करेंगी।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में  इस समय बेरोजगारी,  महंगाई, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अहम मुद्दे हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सड़कें, गंदगी, टूटी हुई  गलियां, स्ट्रीट लाइट आदि भी अहम मुद्दे रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर के साथ आमजन तक पहुंच कर लोगों को इस रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं और लोगों का भी काफी समर्थन इसके लिए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग प्रदेश में एक बदलाव की उम्मीद से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। क्योंकि अब तक प्रदेश में जिस किसी भी पार्टी की सरकार रही है उसने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने लोगों का ही विकास किया है। और अब सत्ता प्राप्ति के लिए विभिन्न दलों में आपस में काफी  खींचातानी चल रही है  जबकि प्रवक्ता आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ आप की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए जोर लगा रहा है, ताकि आमजन को दिल्ली और हरियाणा  की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके। क्योंकि पार्टी का लक्ष्य जन सेवा करना ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक पंचायत व निकाय चुनाव कराने से बचती आ रही प्रदेश की सरकार को न्यायालय के आदेशों पर मजबूरी में चुनाव करवाने पड़ रहे हैं, अन्यथा यह सरकार  पिछले काफी समय से इससे  बचती आ रही थी। क्योंकि उसे हकीकत पता है  कि इन चुनावों में उसके नेताओं के लिए कुछ नहीं है। लोग उन्हें बड़ी बेसब्री से सबक सिखाने का मन बनाए बैठे है। इस मौके पर माडूराम प्रभारी,हरींद्र शर्मा वाइस प्रधान साथ थे।
फोटो कैप्शन 02: सतनारायण एडवोकेट पार्टी कार्यालय में संबोधित करते हुए।





स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 31 मई को
*****************************************
*************************************
*********
 कनीना। देवी अहिल्याबाई होलकर एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर रेडक्रास समिति नारनौल तथा एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छितरौली के सहयोग से 31 मई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए अजमेर सिंह दांगी चेयरमैन एसडीएम स्कूल छितरौली ने बताया कि 40 से 50 रक्तदाता कैंप में भाग ले सकते हैं। ऐसे में इच्छुक रक्तदाता सुबह नौ बजे पहुंचे।





नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल रही दूसरे दिन भी
-दिन भर बैठे रहे हड़ताल पर
**************************************************************************
**********************************
*********************
कनीना। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कनीना नगर पालिका के सभी कर्मचारी दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उनकी हड़ताल को समर्थन देने कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौधरी भी शामिल हुए।
 इस अवसर पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगों में प्रमुखरूप से पुरानी पेंशन बहाल करना, अग्निशमन विभाग को निकाय विभाग में शामिल किया जाए, 25 अप्रैल 2020 से 17 अगस्त 2020 के समझौते को लागू किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए। 1366 फायरमैन तथा ड्राइवरों को 2677 पदों पर समायोजित कर पक्का किया जाए। कोरोना से कर्मचारियों की मौत होने पर आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा और पक्की नौकरी दी जाए, 4000 रुपये जोखिम भत्ता लागू किया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे।
उनके धरने को समर्थन देने पहुंचे दीपक चौधरी प्रधान पहुंचे तथा उनके साथ राकेश कुमार एवं रघुराज सिंह सचिव आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगे जायज बताई तथा उन्हें पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि यह सांकेतिक धरना रहा है फिर भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो भविष्य में पुन: धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमोद यूनियन प्रधान, उपप्रधान संजीव कुमार, अनिल सचिव, संगठन सचिव राकेश उर्फ विक्की सलाहकार आदि सहित सभी ने सरकार विरोधी नारे लगाए। नगरपालिका कर्मचारी नगर पालिका के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे जिसमें महिलाएं कर्मचारी भी शामिल हुई। विभिन्न कर्मचारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे विभिन्न कर्मचारी।



 आवारागर्दी करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
*******************************************************
**********************************
**********************
कनीना। रात को शराब पीकर आवारागर्दी करने वाले तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये विचार सिटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने आज कस्बे में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान करने के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए श्री तंवर ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान के आदेशानुसार हम यह कार्रवाई कर रहे हैं ताकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को सबक मिल सके और लोगों की जान बच सके। उन्होंने यह भी कहा बिना हेलमेट के बिना सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करने वालों की जान तो जोखिम में जाती ही है उनके पीछे रहने वाले परिवार को भी उनका खामियाजा भुगतना पड़ता है। जिसके मद्देनजर रखते हुए हमारी टीम उच्च अधिकारियों के आदेश पर लोगों को रोक कर उनको सीट बेल्ट व हेलमेट की जानकारी भी देती है तथा बार-बार समझाने के बावजूद भी नए समझने वाले लोगों के चालान भी किए जाते हैं ताकि लोगों के दिल में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए भय बना रहे। उन्होंने आज सड़क के दोनों तरफ गाड़ी खड़ी करके मटरगश्ती करने वाले तथा रोड पर रेहड़ी लगाकर सड़क जाम करने वाले लोगों को भी समझाया तथा रास्ता साफ करने की बात कही। वही उन्होंने यह भी बताया कि हमारी टीम रात को भी कस्बे हुए इसके आसपास के गांव में चक्कर लगाती है तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को समझाती भी है और ना समझने पर उनके चालन भी करती है ताकि कस्बे में अमन चैन और शांति बनी रहे। इस अवसर पर उनके साथ उप निरीक्षक यादराम के अलावा अन्य पुलिस कर्मचारी साथ थे वहीं कस्बे के प्रबुद्ध जन व समाजसेवी लोगों ने पुलिस कप्तान नारनौल व डीएसपी कनीना के साथ-साथ सदर व सिटी थाना प्रभारी का धन्यवाद किया है और लोगों ने कहा है कि उक्त टीम की कार्रवाई से अब कस्बे में अमन चैन शांति वाली हो गई है। जिसके लिए उच्च अधिकारी व सदर थाना सिटी प्रभारी सब बधाई के पात्र हैं।
फोटो कैप्शन 3: पुलिस कार्रवाई करते हुए।









29 मई की आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगी - सुरेश यादव
*************************************************************************
********************************************************************************
कनीना। आम आदमी पार्टी के दक्षिणी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुरेश यादव बव्वा ने बताया कि कि जून माह में होने वाले पंचायत एवं निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और हर जगह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी। उनका कहना है कि इन चुनावों में राज्य स्तरीय एवं स्थानीय मुद्दे अहम रहेंगे, क्योंकि प्रदेश की मौजूदा भाजपा व जजपा सरकार के कार्यकाल में आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया गया है। जिसका वे इन चुनावों में उल्लेख कर सकें। प्रैस विज्ञप्ति में सुरेश यादव बव्वा ने कहा कि 29 मई को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुरुक्षेत्र में होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली काफी अहम होगी और यह प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। वही आम लोगों में भी इसके लिए भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़-रेवाड़ी जिले से भारी संख्या में लोग खासकर महिलाएं इस रैली में शिरकत करेंगी।
श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में इस समय बेरोजगारी, महंगाई, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अहम मुद्दे हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सड़कें, गंदगी, टूटी हुई  गलियां, स्ट्रीट लाइट आदि भी अहम मुद्दे रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर के साथ आमजन तक पहुंच कर लोगों को इस रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं और लोगों का भी काफी समर्थन इसके लिए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग प्रदेश में एक बदलाव की उम्मीद से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। क्योंकि अब तक प्रदेश में जिस किसी भी पार्टी की सरकार रही है उसने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने लोगों का ही विकास किया है। अब सत्ता प्राप्ति के लिए विभिन्न दलों में आपस में काफी  खींचातानी चल रही है  जबकि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ आप की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए जोर लगा रहा है। ताकि आमजन को दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके।
फोटो कैप्शन: उपाध्यक्ष सुरेश यादव बव्वा



Monday, May 23, 2022

 
घर से स्कूल में पढऩे के लिए गई लड़की का हुआ अपहरण, परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत
****************************************************************
********************************************************************
***********************************
************************************
कनीना। उपमंडल के गांव से स्कूल में पढऩे गई नाबालिक लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के मामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भांजी कक्षा 12वीं की छात्रा थी। जो प्रतिदिन की तरह सुबह घर से स्कूल के लिए गई थी। जिसका गांव के ही लड़के नवीन ने स्कूल के पास से अपहरण कर लिया है। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में भी नवीन ने उनकी भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस से मांग कर आरोपी नवीन व उसके साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।





योगेश्वर श्रीकृष्ण का जीवन योग का आदर्श उदाहरण: निलेश मुदगल
**************************************************
***********************************
***********************
कनीना। शहीद राव तुलाराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरजनवास के सौजन्य से एवं पतंजलि योग समिति संगठन के तत्वाधान में विद्यालय प्रांगण में 5 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का बुद्धवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ बाबा रूप दास जी महाराज मंदिर से महंत श्री चमन गिरी जी, कॉपरेटिव बैंक महेंद्रगढ़ के चेयरमैन कंवर सिंह यादव जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन खैरवाल जी तथा विद्यालय चेयरमैन विनोद यादव जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर के प्रथम दिन योग सत्र का संचालन करते हुए योग शिक्षक एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल में सभी योग साधकों का स्वागत किया। इसके बाद ओंकार उच्चारण तथा गायत्री मंत्र के अर्थ पूर्ण उच्चारण की प्रार्थनाओं के  साथ  योगसत्र का शुभारंभ किया गया।
 निलेश मुदगल  ने योग साधकों को शरीर के प्रत्येक अंग-प्रत्यंगों की मजबूती एवं दर्द निवारण हेतु सूक्ष्म- व्यायामों की विधि बतलाई। सर्वप्रथम शरीर एवं जीवन में प्राण का क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला गया। प्राणायाम से मनुष्य के शरीर, मन, इंद्रियों एवं बुद्धि पर होने वाले प्रभावों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण सहित प्रभाव साधकों को समझाया गया।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल ने आगे बताया कि संसार के सबसे बड़े शिक्षक योगेश्वर श्रीकृष्ण के जीवन से हमें कुछ शिक्षा अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। आज 5000 वर्षों से अधिक समय बाद भी श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त गीता का संदेश विश्व को मार्ग दिखा रहा है। श्रद्धावान स्वाध्यायी लोगों को जीवन का सत्य दिखला रहा है। अर्जुन को श्रीकृष्ण ने योग की महत्ता बताते हुए कहा है कि तपस्वियों से बढ़कर है एक योगी, ज्ञानियों से बढ़कर है एक योगी, कर्मवानों से भी उच्च है एक योगी, इसलिए हे अर्जुन तू योगी बन जा। श्रीकृष्ण का पूरा जीवन योग का आदर्श उदाहरण है।
तत्पश्चात योगशिक्षक निलेश ने ज्ञानमुद्रा, भस्त्रिका, कपालभाति आदि अभ्यासों का विस्तार से विधि, सावधानी, लाभ का वर्णन करते हुए अभ्यास कराया।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी प्राणायाम, क्रियाएं, एक्यूप्रेशर बिंदु एवं खानपान के बारे में जानकारी दी। साथ ही कब्ज की समस्या से ग्रसित रोगियों को कब्ज में लाभकारी आसनों एवं क्रियाओं का अभ्यास सिखाया।
 इस अवसर पर योग साधकों को संबोधित करते हुए कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन कंवर सिंह यादव जी ने कहा की आज के युग में योग अत्यंत जरूरी हो गया है। योग से हमारा तन तो मजबूत होता ही है साथ ही हमारे मन पर भी हमारा नियंत्रण बढ़कर जीवन संतुलित हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।
 अंत में निलेश मुदगल ने भारत माता की जय जयकार, वीर शहीदों, अमर महापुरुषों तथा बाबा रूप दास जी महाराज की जयकार के नारों  के साथ प्रथम दिवस के योगसत्र का समापन किया।
 शहीद राव तुलाराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चेयरमैन विनोद यादव, प्राचार्य विजयपाल आर्य, सतपाल यादव, भगवान सिंह, सुनील यादव आदि ने सभी ग्रामवासियों व आसपास के ग्राम वासियों से इस निशुल्क योगशिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक सुनील कुमार डुलाना, हवासिंह यादव, अनिल आर्य, पवन देवास, भारती, अनीश, वसंत कुमार आदि सहित अनेकों पुरुष महिला बच्चे उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: योग करवाते हुए निलेश मुदगल।




संपन्न हुआ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव
******************************************
****************************************************
**********************************
***********
 कनीना। आर्य समाज रसूलपुर का  दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। जहां पहले दिन हवन यज्ञ संपन्न हुआ तत्पश्चात भजन प्रवचन चले। संतोष यादव पूर्व विधायक पूर्व डिप्टी स्पीकर ने हरियाणा में स्वामी दयानंद के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और विस्तार से उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की।
 कार्यक्रम में ज्योति आर्या जयपुर, आचार्य सुश्रुत पानीपत, सतपाल मधुर रोहतक व स्थानीय भजन ऑफ देश कौन अपने विचार रखे, भजन पेश किये।  भारी भीड़ को संबोधित करते हुए संतोष यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महर्षि दयानंद का बड़ा योगदान रहा है उनको कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। मंच पर आय समार्ज रसूलपुर प्रधान आर्य समाज कनीना के प्रधान मोहर सिंह ने डिप्टी स्पीकर सेतोष यादव को सम्मानित किया वहीं संतोष यादव पांच लोगों को सम्मानित किया। इनमें हैडमास्टर जय सिंह,भगवानदास, एकांती, अजीत एवं सरजीत प्रमुख हैं।
 फोटो कैप्शन 10: आर्य समाज रसूलपुर में संतोष यादव को सम्मानित करते हुए।




जमीन विवाद पर हुई मारपीट, मामला दर्ज
*********************************************
*********************************
*************
 कनीना। जमीन विवाद के चलते मार पिटाई में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी के अनुसार स्याणा निवासी परमजीत ने पुलिस में कहा है कि वे तीन भाई हैं तथा तीन भाइयों जमीन का विवाद चल रहा है। 17 मई को खाना खाकर लेट रहा था तो उसी दौरान अजीत, सचिन एवं आशीष गांव स्याणा घर पर आए और कहने लगे कि चल तेरे जमीन का हिस्सा बताएं और हाथ पकड़ कर घर से बाहर गली में ले गए, तत्पश्चात लोहे की राड ,डंडाआदि से जब छुड़ाकर कर भागने लगा तो सिर पर लोहे की राड जड़ दी जिससे वो बेहोश हो गया। झगड़े को शोर सुनकर घायल की पत्नी सरोज बाहर आई और उन्होंने सभी छुड़वाया। जब उसकी पत्नी उनसे छुड़वा रही थी तो तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। घायल को सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया। कनीना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


रक्तदान शिविर में 38 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
**********************************************
************************************
**********
कनीना। जि़ला उपायुक्त  व रेड क्रॉस समिति प्रधान की तरफ से  अंत्योदय सरल केंद्र कनीना में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस कैंप में 38 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिसमें सरल केंद्र के सभी स्टाफ ने भी रक्तदान किया। इसी कड़ी में रेडक्रॉस के वालंटियर दीपक कुमार ने पांचवीं बार और फर्स्ट एड ट्रेनर कपिल ने सातवीं बार रक्तदान किया। वॉलिंटियर दीपक कुमार ने बताया कि 18 साल से ऊपर हर इंसान को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान होता है इसके द्वारा हम किसी की जान बचा सकते हैं। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा उपकार होता है। इस रक्तदान शिविर के दौरान रेड क्रॉस के लिपिक घनश्याम, फस्र्ट एड ट्रेनर कपिल, रेड क्रॉस वॉलिंटियर दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह, विजय मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 11: रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते एसडीएम कनीना।


ओवरलोड पदाड़ी लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी मुख्य मार्ग रहा बाधित
*********************************************************
***********************************
********************
कनीना। कनीना। कनीना से गाहडा की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर ओवरलोड पदाड़ी लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे मुख्य मार्ग पर काफी देर तक यातायात रुक-रुककर चला। ओवरलोड भरकर लाने पर लोगों में नाराजगी है। सोमवार को एक ट्रैक्टर पदाड़ी लेकर जा रही थी तभी शहीद अशोक कुमार इंडियन गैस एजेंसी के नजदीक असंतुलित होकर वह पलट गई। जिससे आवाजाही करने वालों को भी दिक्कतें आई। राहगीर सत्येंद्र, पुखराज, अशोक कुमार, अनिल कुमार, जोगिंदर सिंह, भुवनेश, राजू, गणेश, दीनदयाल ने बताया कि ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली इस सीजन में बहुत अधिक चलती है जिसके कारण आए दिन कोई ना कोई सड़क दुर्घटना होती रहती है अधिकतर यह ट्रैक्टर में जो पधारी लादकर लेकर जाते हैं वह उनको कुछ भी पीछे की तरफ दिखाई नहीं देता जब जाएं तभी वह ट्रैक्टर को मोड़ देते हैं पीछे चलने वाले वाहन को हमेशा खतरा बना रहता है।  पिछले कुछ समय पहले रात के समय में एक ट्रैक्टर ट्रॉली जोकि बहुत भारी और लोड होकर चल रही थी जिसके कारण एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से उसको चोट आई थी। जिसे बामुश्किल बचाया गया। राहगीरों व ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को ओवरलोड लाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। निर्धारित मात्रा में ही पदाडी व चारा भरकर लाने की व्यवस्था हो।




अंधड़ से टूटे पेड़
****************************************
**********************************
******
 कनीना। विगत 2 दिनों से क्षेत्र में अंधड़ आने व बूंदाबांदी होने से पेड़ों पर भारी नुकसान हुआ है। भारी संख्या में पेड़ सड़क मार्ग पर टूट गए हैं। खेतों में भी किसानों के यहां भारी संख्या में पेड़ टूट कर गिर गए हैं। किसानों एवं लोगों ने पेड़ों को हटाकर रास्ता बनाया। जहां 2 दिन पहले तेज अंधड़ आने से भी इसी प्रकार की हालात देखने को मिली थी।
 फोटो कैप्शन 12: अंधड़ से टूटे हुए सड़क पर पड़े पेड़।




तारा देवी का पांच दिवसीय कैंप संपन्न
*************************************
***********************************
**
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने तारादेवी, हिमाचल प्रदेश का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इसकी जानकारी देते हुए स्काउट अधिकारी सतन कुमार ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी गई। उन्हें झंडा गीत, स्काउट गाइड के नियम आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने 5 दिन में रहकर प्रशिक्षण लिया और अपने घरों को लौट आए हैं। इस मौके पर स्काउट अधिकारी रमेश कुमार, विनोद कुमार एवं दीपक आदि ने भी उन्हें विस्तार से प्रशिक्षण एवं जानकारी दी।
फोटो कैप्शन 13: प्रशिक्षण में सतन कुमार एवं अन्य स्काउट अधिकारी


तीन दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन विजयवाडा आंध्र प्रदेश में संपन्न
**********************************************************
**********************************
*****************************
कनीना। स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन विजयवाडा आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई। जिसमें अंतिम दिन स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आगामी 3 वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। के.सी हरीकृष्णन (केरला) को प्रधान, सी.एन. भारती (हरियाणा) को महासचिव और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।
   विजयवाड़ा से पहुंचे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश यादव  ने बताया कि राष्ट्रीय कन्वेंशन के अंतिम दिन नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान के.सी हरिकृष्ण ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 25 मई से 31 मई तक पूरे देश में जिला स्तर पर महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन किए जाएंगे। उसके बाद 1 जून से 20 जून तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन किए जाएंगे।  7 जुलाई को सभी प्रदेशों में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किए जाएंगे तथा 17 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर की कन्वेंशन देहली में की जाएग
महासचिव सी.एन.भारती व राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र ढांडा ने कहा कि नई शिक्षा नीति जन हितैषी नहीं है। इसमें शिक्षा के व्यापारीकरण और निजीकरण पर जोर दिया गया है। जिससे आम लोगों के बच्चों से शिक्षा दूर हो जाएगी। इसी प्रकार नई पेंशन नीति शोषण का हथियार बनी हुई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह  केंद्र सरकार द्वारा पीएफआरडीए वापस लेकर पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाना चाहिए। यदि केंद्र सरकार इन दोनों मुद्दों पर गंभीर नहीं होती तो स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया पूरे देश में मजबूत आंदोलन चलाएगा।हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला महेन्द्रगढ़ से राज्य कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश यादव व जिला प्रधान हवा सिंह यादव ने इस सम्मेलन में भाग लिया। पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कामरेड के सी हरिकृष्ण एसटीएफआई का प्रधान व कामरेड सी एन भारती को महासचिव चुने जाने पर उनके समर्पण भाव क्रांतिकारी मुबारकबाद व शुभकामनायें दी है। धर्मपाल शर्मा ने आशा व्यक्त की है कि दोनों साथियों के नेतृत्व में देश का शिक्षक एक सम्मान जनक प्रतिष्ठा हासिल करेगा।हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व हरियाणा के शिक्षकों के लिए गर्व की बात है कि छोटे से प्रदेश हरियाणा के संगठन के कर्णधार सी एन भारती लगातार तीसरी बार एसटीएफआई के महासचिव पद को सुशोभित करेंगे। कामरेड धर्मेन्द्र ढांढा एसटीएफ आई के राष्ट्रीय सचिव पद को सुशोभित करेंगे व अध्यापकों के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे।
फोटो कैप्शन 6: अध्यापकों का आंध्र प्रदेश में सम्मेलन का नजारा।



यूरो स्कूल में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************
*********************************
*********************
कनीना। यूरो इंटरनेशल स्कूल कनीना के प्रांगण में  ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक अंतर सदनीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने बड़े सुन्दर-सुन्दर पोस्टर बनाकर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण में बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के कारणों एवं दुष्परिणामों से अवगत करवाया। इस प्रतियोगिता में न्यूटन सदन प्रथम तथा आईंस्टाइन सदन द्वितीय स्थान  पर रहा।
इस शुभावसर पर यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के शैक्षणिक निदेशक डॉ. राजेन्द्र यादव व प्राचार्य सुनील यादव ने विजेता सदनों को जीत की बधाई दी और सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम शिक्षा के साथ-साथ हमारे चारों तरफ हो रही गतिविधियों पर हमें ध्यान देना चाहिए तथा हमारी गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाली क्षति को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और साथ ही साथ हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे हमारे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। इससे न केवल यह पीढि़ बल्कि आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण से संबंधित होने वाली समस्याओं का सामना न करना पड़े और एक स्वस्थ जीवन जी सकें।
फोटो कैप्शन 07: यूरो स्कूल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता


शांति कुंज अनाथालय आश्रम का हुआ अनावरण
*************************************************
**********************************
*********************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव मोड़ी में शांति कुंज अनाथालय आश्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्रालय से रामदास आठवले के रीजनल ऑफिसर  मीर सिंह व लता रानी सहरावत,पूर्व उपाध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार से पूर्व उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय वूमेंस पावर एसोसिएशन, तेजश्वनी नारी शक्ति बाल युवा फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष और अटेली विधायक श्री सीता राम यादव ने किया। इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता और सेवा दल के सदस्य मौजूद थे। पूरे दिन धार्मिक रागिनी का कार्यक्रम रहा। संस्था में रह रहे नेत्रहीन बच्चों ने बहुत ही भावक करने वाला भजन प्रस्तुत किया जिससे सभी की आंखों में आंसू आ गये। आए हुए अतिथियों ने बच्चों का मान सम्मान किया। अटेली विधायक सीताराम राम ने संस्था के लिए जरूरी कार्य जैसे पानी की व्यवस्था, बिजली, और संस्था तक रोड पहुंचाने का आश्वासन दिया। भविष्य में इन अनाथ बेसहारा बच्चो को कोई भी कमी नहीं होने देंगे और संस्था के हमेशा साथ रहेंगे और कहा की हमारे जिले में पहली संस्था है जिसमें वृद्ध और बच्चे दोनों एक ही जगह पर रह रहे है इससे इनको संस्कार के साथ साथ दादा पोते का प्यार भी मिलता रहेगा। वही मीर सिंह जी और लता जी ने संस्था में सरकारी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तैयार रहेंगे। साथ में कहा की संस्था में पर्यावरण, शिक्षा और इन अनाथ बच्चों, वृद्ध के लिए कैबिनेट सरकार  द्वारा जो भी जरूरत होगी हम पूरी मदद करेंगे। योग द्वारा योगा से बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया जिससे सभी अचंभित हो गए। बहुत से विशिष्ट अतिथि पहुंचे और संस्था का सामान भी किया, रामजीवन मित्तल, संदीप बचिनी, धोलपोश गौ शाला के प्रधान, जगराम मास्टर, और भी बहुत से गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।
 यह आश्रम पिछले छह महीने से चल रहा है। जिसमें पूरी सेवा आइसीटीएम सेवा दल कर रहा है। संस्था के सदस्य अमित कुमार बसाई, पवन कुमार राठौड़, बिस्मबर दयाल आकोदा, राजकुमार, कविता देवी, सीमा देवी, पूनम जांगड़ा, भीम जावा, विकास रामबास, संदीप भांडोर और सेवा दल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: अनाथालय का उद्घाटन करते उठावले।




डा होशियार सिंह जैव विविधता पर लेखन में रहे प्रदेशभर में प्रथम
-मिला पांच हजार रुपये का नकद इनाम
************************************************
**********************************
****************
कनीना। हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा जैव विविधता संरक्षण पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें  डॉक्टर होशियार सिंह यादव को पूरे हरियाणा में ओपन कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्हें 5000 रुपये की राशि पिंजौर में रविवार शाम को आयोजित संगोष्ठी के बाद दिये जाएगी। साथ में स्मृति चिह्न एवं सर्टिफिकेट भी प्रदान की गई। 13 मई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसका निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा कर, डॉ होशियार सिंह को प्रथम स्थान पर घोषित किया गया तथा सूचना पत्र के मार्फत हरियाणा सरकार के वन विभाग ने उन्हें पिंजौर में बुलाकर राशि व पुरस्कार प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला द्वारा 13 मई 2022 को प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी जिसमें हिंदी भाषा में कम से कम 500 शब्दों का लेख भेजना था जिसमें डॉक्टर होशियार सिंह कनीना निवासी ने भाग लिया और प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये का जीता है। उल्लेखनीय है कि डा होशियार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विज्ञान अध्यापक बतौर कार्यरत है और विज्ञान बेहतर शिक्षक होने के कारण अनेकों सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
 पिंजौर में उन्हें घनश्याम शुक्ला आइएफएस, सचिव हरियाणा स्टेट जैव विविधता बोर्ड, दीपक नंदा एचएफएस, गुरमीत डीएफओ,सतन कुमार वरिष्ठ चेयरमैन, मुकेश एवं हैप्पी यादव आदि मौजूद थे। इस मौके पर डा होशियार सिंह को पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामानंद यादव और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र राजेंद्र सिंह,सुनील कुमार प्राचार्य, सुनील कुमार प्रवक्ता राजेश कुमार शास्त्री, सत्येंद्र शास्त्री, महेश कुमार बोहरा, डा राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह, धनौंदा के प्राचार्य कृष्ण कुमार, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन 01: डा होशियार सिंह पिंजौर में सम्मान पाते हुए।


10 लड़कों एवं लड़कियों का नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में हुआ चयन
************************************************************
***********************************
****************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के 10 विद्यार्थियों का नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में चयन हो गया है। सभी 10 विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण कुमार तथा मुख्य प्रवक्ता सतन कुमार कुमार रहे। इस मौके पर कृष्ण कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत के चलते विद्यार्थियों का चयन नेशनल मींस कम मेरिट स्कूल में हुआ है। विद्यार्थियों को दिन रात मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे काम करने चाहिए जिससे माता पिता और गुरुजनों नाम रोशन हो सके, विद्यार्थियों को कठिन से कठिन मेहनत करनी चाहिए जिससे हर काम संभव हो सके। वरिष्ठ प्राध्यापक सतन कुमार ने कहा की मेहनत का फल नहीं होती दिन रात मेहनत से हासिल होगी उन्होंने बताया कि स्कूल संजू, सिया ,चंचल, मुस्कान और रितिक में नाम कमाया है। उधर राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरकड़ाबास के अनीता, हैप्पी, तन्नू ,कमल और जितेंद्र ने नाम कमाया है। ये विद्यार्थी भी वर्तमान में धनौंदा स्कूल में ही पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर अवसर पर प्राचार्य ने सभी का मुंह मीठा कर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि भविष्य में आपको बड़ा पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अध्यापक महिपाल सिंह, प्राध्यापक राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, डा होशियार सिंह,हंसराज, सूबे सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
 फोटो कैप्शन 04: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य एवं स्टाफ ।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाये सुविधाएं
**********************************************
*********************************
******************
कनीना। महेंद्रगढ़ जिला के गांव सेहलंग के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की भारी कमी के कारण मरीजों को बाहर प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। समस्या समाधान यात्रा के नेता अतरलाल के सेहलंग गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अतरलाल को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने अतरलाल को बताया कि उनके गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों के कई पद रिक्त हैं। इएनटी, आंखों तथा दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। एक्सरे की सुविधा नहीं है, अनेक जांच भी बाहर करवानी पड़ती हैं। दवाइयों का अभाव है। उन्हें बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। अनेक किसान तथा ग्रामीणों ने रातों में लंबे समय तक की जा रही बिजली कटौती पर रोष प्रकट करते हुए रात के समय नियमित बिजली आपूर्ति करने की मांग की ।अतरलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके ज्ञापन को तत्काल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा संबंधित अधिकारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया।
  सेहलंग के बाद अतरलाल ने पोता गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। युवाओं ने कहा कि पिछले दो-तीन साल से सेना में भर्ती न होने के कारण युवा परेशान हैं। ग्रामीणों ने सेहलंग से पोता - नौतना - स्याणा लिंक रोड की मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने गांव के एक कैंसर पीडि़त को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करवाने में आ रही मुश्किलों के बारे में भी बताया। गांव के युवाओं ने तिरंगा झंडा भेंट कर अतरलाल को सम्मानित भी किया।अतरलाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर संज्ञान लेने के लिए वह संबंधित अधिकारियों को लिखेंगे। इस अवसर पर रघुबीर सिंह मुकदमा,  रतिपाल, बिल्लू, सदाराम, कबूल सिंह, सुधीर, शुभम, लोकेश, गौरव, मोहित, मिंटू, विनयपाल, यशपाल, अभिषेक, रघु, गुलशन, कृष्ण पंडित, नवीन, सोनू तंवर, बजरंग लाल शर्मा, आनंद सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, रामपत सिंह, गणपत सिंह, दौलतराम, उत्तम, अंकित सिंह, संदीप, बाबूलाल, भवानी सिंह, प्रदीप, राजपाल सिंह, पवन कुमार, रविंदर, सज्जन सिंह, शंभू दयाल, टीटू प्रकाश, राजेंद्र सिंह, हुकम चंद जांगड़ा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03. गांव पोता के युवा तिरंगा भेंटकर अतरलाल को सम्मानित करते हुए।



खेतों में बने मकान से गेहूं तथा पशु चारा चोरी पुलिस ने किया मामला दर्ज
************************************************************
**********************************
***************************
 कनीना। ट्यूबवेल पर रखें गेहूं पशु चारा व गेहूं चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार जाति ब्राह्मण निवासी बाघोत ने सिटी पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मेरी जमीन बाघोत गांव से बहु रोड पर लगती है जिस पर मैंने कमरा बना कर उसमें गेहूं का अनाज तथा पशु चारा डाला हुआ था जिसमें लगभग 12 क्विंटल गेहूं तथा 75 मन पशुओं का चारा वहां से चोरी हो गया। इसके साथ ही मोनोब्लॉक मोटर ,दो फव्वारा पंखा, पाइप, तार के बंडल के अलावा कुछ पुराने औजार आदि सामान भी चोरी हो गया। पीडि़त ने बताया जब आज सुबह में अपने खेत में गया तो मेरी जमीन पर बने बोरवेल के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला तथा उपरोक्त सामान भी गायब मिला। उन्होंने पुलिस से प्रार्थना की है कि चोरी किया सामान बरामद कराया जाए वहीं पुलिस ने पीडि़त के बयान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।





राजकीय कन्या हाई स्कूल कनीना की दो छात्राओं ने एनएमएमएस में स्थान प्राप्त किया
***********************************************************************
*********************************
********************************
कनीना। राजकीय कन्या हाई स्कूल कनीना की दो छात्राओं हिमांशी वह महक ने एनएमएमएस में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  इस कार्य में विज्ञान अध्यापिका रूबी यादव ने छात्राओं का विशेष सहयोग किया। जिसके परिणाम स्वरूप छात्राएं स्थान प्राप्त करने में सफल रही। रूबी यादव ने दोनों छात्राओं को एक हजार  रूपये व मनमोहन ने 500 रुपये देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज डा मंजू यादव ने छात्राओं , विज्ञान अध्यापिका रूबी यादव और स्टाफ को इस कार्य के लिए बधाई दी। विद्यालय प्राचार्य रामपाल यादव ने इस कार्य के लिए छात्राओं व समस्त स्टाफ को बधाई दी सभी स्टाफ सदस्यों ने भी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं।
  उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा से गौरव नामक विद्यार्थी का चयन हुआ है। प्राचार्या डा सुविरा यादव ने उन्हें बधाई दी है।


यूरो इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापक व अभिभावक बैठक का आयोजन
******************************************************
*********************************
**************************
कनीना। यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को यूरो स्कूल कनीना ने कक्षा पहली से आठवीं तक का प्रथम इकाई परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस सत्र की यह पहली बैठक थी, जिससे काफी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लेकर बच्चों का परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। इस इकाई परीक्षा परिणाम को लेकर अभिभावकों ने यूरो स्कूल  प्राचार्य सुनील यादव व समस्त अध्यापक वर्ग का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और अभिभावको ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस शुभावसर पर यूरो स्कूल के शैक्षणिक निदेशक डा. राजेन्द्र यादव ने अभिभावकों को बताया कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है। इसलिए हमें अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
फोटो कैप्शन 02: यूो स्कूल में पीटीएम का नजारा।




आरआरसीएम स्कूल में पीटीएम आयोजित
****************************************
******************************











****************
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में आज शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।  चेयरमैन रोशनलाल एवं प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने अभिभावकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।