दीपावली के दृष्टिगत बाजार में सजे हैं विभिन्न रूपों और रंगों के दीये
-गायब है चाइनीज आइटम
******************************************************
*************************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। दीपावली के इस पर्व पर जहां अधिकांश चाइनीज आइटम बाजार से गायब हैं। विगत वर्षों से सरकार भी इस मामले को लेकर प्रयासरत थी जिसके चलते इस सराहनीय कदम बताया जा रहा है, वहीं बाजार में इस बार अलग-अलग डिजाइन के दीयों की बहार आ गई है। विभिन्न रंग और रूप और देखने में मन को मोहने वाले दीये नजर आते हैं।
महेंद्र एवं जितेंद्र नामक व्यक्ति ने बताया कि ये दीये मिट्टी के बने हैं किंतु इनको शंख, गुलाब के फूल में दीये तथा विभिन्न डिजाइन रंगो एवं आकार के दीये बनाए गए हैं। जिनमें विभिन्न रंग लगाकर संजोकर इनको और भी शानदार बनाया गया है जिसके चलते ये मन को मोह लेते हैं। बाजार में इनकी कीमत बड़े दीये एक सौ रुपये तक जबकि छोटे दिए पांच रुपये तक मिल रहे हैं। दीये को देखकर जहां दीपावली के प्रति आकर्षण पैदा हो रहा है वहीं विभिन्न स्थानों पर सेल लगी है। वर्ष भर का सामान निकालने का अच्छा जरिया है। बाजार में जहां जरूरी खाद्य पदार्थ महंगे दामों पर मिल रहे हैं। टमाटर जहां 80 रुपये किलो पहुंच गए हैं वहीं प्याज भी इसका मुकाबला कर रही है। बाजार में जहां हरा धनिया, केले से आदि महंगे चल रहे हैं। दीपावली के पर्व के दृष्टिगत इनकी मांग अधिक होने के कारण यह महंगे दामों पर मिल रहे हैं।
फोटो कैप्शन 2:दीपावली पर सुंदर सजीले दीये।
नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल जारी
-19 अक्टूबर से हैं हड़ताल पर
***********************************************
***************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका कनीना के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 19 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। वे नगरपालिका के मुख्य गेट पर बैठकर देते आ रहे हैं।
धरने पर बैठे कर्मियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, छटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने, 25 अप्रैल 2020, 17 अगस्त 2020, 10 मई व 28 जून 2022 को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करना, सफाई कर्मचारियों शिविरमैंनों, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर करने, दो वर्ष के अनुभव के आधार पर नियमित करने, सभी तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को 100-100 वर्ग के मुफ्त प्लाट देने अनुग्रहपूर्वक रोजगार योजना को सरल बनाने, पंजाब के समान वेतन व पेंशन में बढ़ोतरी करने जैसी सभी मांगे लंबे समय से चली आ रही हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। इन मांगों को पूरा किया जाए। धरने एवं हड़ताल को समर्थन देने समय समय पर कई नेता मौके पर पहुंचे हैं।
इस अवसर पर सोनू, नवीन, कंवर सिंह, अमित, अजय, राजेश, योगेश, संजीव, सुनिल, अनिल कुमार, सुनिल कुमार, पवन, प्रमोद, नीरज, प्रिती, प्रकाश, विमला, ममता, मुकेश, कर्मबीर, शशीबाला, पूनम, नरेन्द्र, संदीप, विक्की आदि अनेक नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03:धरने पर बैठे हड़ताली नगरपालिका कर्मचारी।
सड़क मार्गों पर दीपावली के चलते भीड़
- खूब बेची जा रही है घटिया मिठाइयां
***************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां दीपावली के चलते सड़कों पर भारी भीड़ बन गई है यहां तक कि वाहनों की कतार महेंद्रगढ़ रेवाड़ी सड़क मार्ग पर कनीना बस स्टैंड समक्ष देखी जा सकती है। सभी मार्गों को संकीर्ण बना दिया है।
आवागमन में परेशानी हो रही है। दीपावली के विभिन्न पदार्थ बेचे जा रहे हैं यहां तक की सबसे अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर देखने को मिलती है। घटिया दर्जे की मिठाइयां बेची जा रही हैं। यही नहीं विगत दिनों भी प्रशासन द्वारा छापेमारी की थी तथा भारी मात्रा में सैंपल भरे थे। दुकानों के आगे दुकानदारों ने 20-20 फुट से अधिक स्थान घेरा हुआ है जिसके चलते आवागमन के लिए संकीर्ण मार्ग बन गया है।
फोटो कैप्शन 4: कनीना बस स्टैंड के आस पास भीड़ का नजारा।
गांव रामबास के युवाओं ने पौधारोपण करके दिया ग्रीन दीपावली बनाने का संदेश
*****************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। खण्ड के गांव रामबास के युवा पर्यावरण मित्र टीम ने गांव की गलियों में सुंदर फूलों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रीन दीपावली का मनाने का संदेश दिया।
पर्यावरण मित्र मनोज कुमार रामबास ने बताया कि आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण एक ज्वलंत मुद्दा है और युवाओं को जरूर सोचना चाहिए। हमें भारतीय त्योहार भारतीय संस्कृति व परम्परागत रूप से मनाने चाहिए। दीपावली हमारा सबसे पवित्र त्योहार है हम इस त्योहार को बाजारवाद के बजाय साधारण भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाने का संदेश देते हैं।
ेउन्होंने बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर अपने गांव रामबास की गलियों में सुंदर फूलदार व छायादार पौधे लगाकर स्मार्ट व ग्रीन विलेज का बढ़ावा देने का संदेश दिया है। गांव रामबास मे शहरों की तर्ज पर पौधारोपण किया जा रहा है। गांव की आधी गलियों को पूरा किया जा चुका है
इस मुहिम में मनोज कुमार रामबास के साथ अमित, अजय, सचिन दहिया का सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन 01: रामबास में पौधारोपण कर ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश देते हुये।
बाबा उधोदास का महापरिनिर्वाण दिवस 5 नवंबर को
*******************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। संत शिरोमणि बाबा उधोदास महापरिनिर्वाण दिवस 4 नवंबर देव उठानी एकादशी को मनाया जाएगा। रात्रि को जागरण होगा तथा द्वादशी पांच नवंबर को भंडारा आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए संत शिरोमणि लाल दास महाराज ने बताया कि वर्षों से यह परंपरा इसी प्रकार चली आ रही है। बाबा उधोदास का महापरिनिर्वाण दिवस देव उठानी एकादशी को मनाया जाता है।
चंद वर्षों से दीपावली पर गन्नों के प्रति बढ़ा है रुझान
*********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। विगत चंद वर्षों दीपावली के पर्व पर गन्नों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। पहले दूसरे राज्यों से आए लोग ही गन्ना पसंद करते थे किंतु अब क्षेत्रीय लोग भी रुचि दिखा रहे हैं। गन्ने की कटाई भी इसी पर्व से शुरू होती है।
देखादेखी की होड़ कनीना क्षेत्र में बढ़ रही है। आज से पांच वर्ष पूर्व दीपावली के पर्व पर गन्ने के प्रति लोगों का कोई रुझान नहीं होता था किंतु अब दूसरे राज्यों विशेषकर बिहार एवं उत्तरप्रदेश से आए लोग इस पर्व पर गन्ने की पूजा करने लगे तो क्षेत्रीय लोग भी उनके पीछे दौडऩे लगे हैं। क्षेत्र में गन्ने की अच्छी खासी बिक्री होने लगी है। साफ गन्ना नहीं अपितु पत्ते सहित ही बेचा जाता है। और तो और कुछ लोग अपनी गाडिय़ों के आगे गन्ना झंडे के रूप में लगाकर दो तीनों से चल रहे हैं।
लोगों का कहना है कि दीपावली के पर्व पर गन्ना तैयार हो जाता है और कटाई शुरू हो जाती है वहीं तथाकथित भूत भगाने के लिए लोग गन्ने को घर से जलाकर चौराहे पर लाकर पटकते हैं। वाहनों के आगे गन्ना लगाकर दौड़ाने का भी रिवाज बढ़ रहा है। उत्तरप्रदेश में तो गन्ने द्वारा घर को भूतों से बचाकर पूजा की जाती है।
4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी विवाह शादियां
**************************************
***************************************
कनीना की आवाज। देव उठानी एकादशी 4 नवंबर से एक बार फिर से शहनाइयां शुरू हो जाएंगी। इस बार लंबे समय तक शादियां चलेंगी। विस्तृत जानकारी देते हैं ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र जोशी ने बताया कि शादियों के शुरुआत होने के बाद आठ दिसंबर तथा 9 दिसंबर को जमकर शादियां होंगी। 14 दिसंबर को शादियां बंद हो जाएंगी जो 26 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगी। 26 जनवरी के बाद फिर से शादियां जारी रहेगी तथा ये शादियां मार्च 2023 तक जारी रहेंगी।
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, October 23, 2022
Saturday, October 22, 2022
पंचायत चुनाव के अजब गजब किस्से
**************************************
******************************************
**************************************
कनीना की आवाज। खेड़ी ग्राम पंचायत चुनाव में चुनाव निशानों ने कुछ उम्मीदवारों को अचरज में डाल दिया है। बैलेट मशीन में एक उम्मीदवार को निशान मिला है साइकिल। वो अपने निशान साइकिल लेकर घूम रहे हैं। दूसरे उम्मीदवार का निशान है गिलास, अब गिलास लेकर घूमना बड़ा असहज हो गया है। फिलहाल तो वोटर निशानों का मजा ले रहे हैं परिणाम दो नवंबर के बाद ही पता चलेगा।
यूरो स्कूल कनीना में रंगोली बनाओ व दीप सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
*******************************
***********************************
**************************************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल में कक्षा पहली से आठवीं तक रंगोली बनाओ और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंतरसदनीय स्तर पर हुई। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने-अपने कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगियों में प्रथम आइंसटाइन सदन, द्वितीय न्यूटन सदन, तृतीय डार्विन सदन व चौथे स्थान पर एडिसन रहा। इस शुभ अवसर पर यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव, शैक्षणिक निदेशक डा राजेंद्र यादव व प्राचार्य सुनील यादव ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को इस दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा भारत वर्ष देश सदा से ही अपनी परंपराओ व संस्कृति को यथा विधि संभाले हुए है। साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम की तरह आदर्शवादी व संस्कारी होना चाहिए। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने माता-पिता का आदर व सम्मान करना चाहिए।
फोटो कैप्शन 02: यूरो स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का नजारा।
एसडी विद्यालय में इन्टरपोल विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
**************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इन्टरपोल) विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमें थी जिसमें विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कुल चार चरणों में पूरा किया गया। प्रथम चरण में प्रत्यक्ष प्रश्न एवं द्वितीय चरण में बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न पूछे गये। इस के बाद बजऱ, रैपिड फायर चक्र का आयोजन हुआ जिसमें बड़े कांटे की टक्कर बनी रही। अन्त में स्वेता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्राची की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय की बारीकियों की समझ के साथ-साथ एकाग्रता एवं हाजिर जवाबी का कौशल पैदा होता है। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इन्टरपोल) का मुख्य उद्ेश्य आपराधिक पुलिस बलों के बीच व्यापक संभव पारस्परिक सहायता को बढ़ावा देना है ताकि आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाया जा सके। आज भारत के साथ-साथ पूरा विश्व साइबर अपराध आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, वित्तिय अपराध, पर्यावरण अपराध आदि से जूझ रहा है। इसलिए सीबीएसई द्वारा यह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव एवं सुरेन्द्र सिंह, अन्तु यादव, गीता कुमारी, विनोद कुमारी, विनय यादव आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसडी स्कूल के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते एसडी स्कूल के शिक्षक।
दीपावली से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
*******************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में दीपावली से पूर्व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा एलकेजी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन कक्षा स्तर पर करवाया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से रिशब और आरवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीया सजाओ और कैंडल सजाओ कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में एल के जी से नैतिक और सानवी, यूकेजी से अन्वी और युग, पहली कक्षा से पूर्वी ,दूसरी कक्षा से वीर और नन्नू, कक्षा तीसरी से रोशन और युग ने ,कक्षा चौथी से नव्या ने, और कक्षा पांचवीं से अदम्य और दिव्यांश ने, प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा छठी से दीपिका यशिका और दिव्या,कक्षा छठी से दीपिका यशिका और दिव्या, कक्षा सातवीं से काजल ,इशिता और काव्या और कक्षा आठवीं से रिधिमा ,हिमांशी और दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव और प्रधानाचार्य त्रिभुवन राठौर सभी विजेता बच्चों को बधाई दी एवं दिवाली की शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 4: जीआर स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ।
स्कूल में दीपोत्सव आयोजित
*******************************
**************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें अतंरसदनीय दीपक बनाओ प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में चन्द्रशेखर सदन से छात्र आर्यन ने प्रथम , हिन्द ने द्वितीय तथा मुकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर राजगुरू सदन से छात्रा हिमानी ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग में भगतसिंह सदन की छात्रा यशिका ने प्रथम तथा राजगुरू सदन से छात्रा खुशबू ने दूसरा व छात्रा सुदेश ने तीसरा वहीं भगत सिंह सदन से छात्रा सोनम ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया
राजगुरू सदन से छात्र निशांत ने प्रथम, सुखदेव सदन से छात्र हर्ष ने दूसरा तथा चन्द्रशेखर सदन से छात्रा अश्मि व राजगरू सदन से छात्रा खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने बताया कि दीपावली हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीराम अपनी वनवास की अवधि पूरी करके अयोध्या लौटे थे । इस उपलक्ष्य में अयोध्यावासियों ने भगवान राम के स्वागत में दीप जलाकर यह पर्व मनाया था तबसे ही इस पर्व को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का त्योहार हमें असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आतिशबाजी न करने व सादगी से दीपावली पर्व मनाने की शपथ दिलाई । उधर आरसीएम स्कूल में दीया सजाओं प्रतियोगिता आयोजित हुई।
फोटो कैप्शन 5: आरआरसीएम स्कूल में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक।
मुडायन से एक व्यक्ति हुआ गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*****************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी के तहत पडऩे वाले मुुडायन गांव का एक व्यक्ति 19 अक्टूबर से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार सतपाल मुडायन निवासी ने दौंगड़ा अहीर चौकी में कहा है कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 4 महीने से उनके पास गांव गोला, गोरखपुर का संजय दिहाड़ी पर कार्य करता था जो 19 अक्टूबर को शौच के लिए गया था, वापस नहीं आया, तलाश करने पर नहीं मिला। पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रांसफार्मर क्वायल चोरी का मामला दर्ज
************************************
****************************************
कनीना की आवाज। एसडीओ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कनीना पुलिस में छोटन राम ककराला निवासी के ट्रांसफार्मर की क्वायल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। एसडीओ द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि 17 अक्टूबर रात को अज्ञात चोर छोटाराम ककराला निवासी का ट्रांसफार्मर इसराना के पास लगा हुआ था । इस 16 केवीए ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी कर ले गए जिसकी कीमत करीब 74000 रुपये है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रदूषणरहित दीवाली मनाएंगे,शहीदों को याद करेंगे
******************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। लोगों में धीरे धीरे आई जागरूकता के चलते इस बार प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए युवा एवं बुजुर्ग आगे आने लगे हैं। दीवाली के दिन दीये जलाकर, घर की मिठाई खाकर मनाएंगे। दीवाली को हंसी खुशी, भाईचारा एवं एकता के साथ एक दूसरे को मिठाई बांटकर मनाना चाहते हैं। इस बार दीवाली पर युवा एवं बुजुर्ग जागृत हैं और वे प्रदूषण के विषय में जानते हैं। मैत्रीभाव से मिलकर दीवाली मनाने का निर्णय लेने वालों की होड़ लगी हुई है। दीये जलाने व शहीदों की याद में एक एक दीया जलाने का निर्णय लिया है।
कनीना के समाजसेवी विजयपाल का कहना है कि पटाखों से भारी प्रदूषण होता है जहां कोर्ट के आदेशों के चलते राहत मिली है वहीं लोग जागरूक हुए हैं। यहां तक कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वे पेड़ पौधे लगाकर तथा लोगों को सादगीपूर्ण दीवाली मनाने को प्रेरित करेंगे। उनको प्रदूषण खल रहा है।
युवा राजेश शास्त्री का कहना है कि प्रसिद्ध पर्व पर प्रदूषण क्यों करें? हवन आदि करके वातावरण को शुद्ध रखने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को प्रेरणा देकर पटाखे न चलाने या बहुत कम चलाने पर बल दिया जाएगा। उनका कहना है कि गले मिलकर मिठाई का आदान प्रदान करके ही दीवाली का आनंद आएगा। उन्होंने कहा कि खुशियों का त्योहार है इसमें नाखुशी कैसे बर्दाश्त की जाए?
निर्मल कुमार नांगल हरनाथ का कहना है कि प्रेम, भाईचारा, एकता का पर्व दीवाली है। इस पर्व पर प्रदूषण करके बुजुर्ग एवं रोगियों के लिए सांस लेने की तकलीफ पैदा हो जाती हैं। ऐसे में अगर प्रदूषणरहित दीवाली सबके मन को लुभाएगी। उन्होंने मिठाइयां बांटकर दीवाली मनाने पर बल दिया।
समाजसेवी जसवंत सिंह का कहना है कि देसी घी को दीये में डालकर दीपावली के दिन बुजुर्ग पुराने समय से जलाते आ रहे हैं। बुजुर्ग बहुत बुद्धिमान थे। पर्व पर तेल या मोमबत्ती जलाना अशुभ मानते थे। अब उन्हीं के कदमों पर चलकर वे इस बार दीवाली को देसी घी के दीयों से मनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
डा मुंशीराम का कहना है कि देसी घी के दीये जलाकर हिंदुओं के महान पर्व को मनाना अति लाभदायक एवं फलदायक होता है। देसी घी के दीये जलाने प्रदूषण नामक बीमारी से बचा जा सकता है। वैसे भी घरों में पशुधन मिलता है और देसी घी भी आसानी से मिल जाता हे। ऐसे में इस पर्व पर देसी घी के दीये ही जलाएंगे।
महेश कुमार समाजसेवी का कहना है कि वे न केवल स्वयं देसी घी के दीये जलाएंगे अपितु दूसरों को भी इस बार देसी घी के ही दीये जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनके अनुसार देसी घी के दीये जलाना एक हवन या यज्ञ के बराबर होता है। पर्यावरण का प्रदूषण दूर होता है तथा सुगंधित वातावरण बन जाता है। दीये का प्रकाश जहां तक जाता है वहां तक हानिकारक कीट नष्ट हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन: राजेश शास्त्री, विजयपाल, निर्मल कुमार, महेश कुमार, जसवंत सिंह, डा मुंशीराम।
क्षेत्र में मनाया गया धन तेरस का पर्व, खरीदे बर्तन
*******************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में शनिवार को धन तेरस का पर्व मनाया गया। बाजार में बर्तनों की दुकानों पर भार भीड़ देखने को मिली। कई दिनों से बर्तनों की दुकानें सजी हुई थी और ग्राहक आने का इंतजार था। रविवार 23 अक्टूबर को भी कुछ लोग धन तेरस का पर्व मनाएंगे।
कनीना क्षेत्र में शनिवार से ही दिवाली पर्व की धूम मची है। बाजारों में भारी रौनक देखने को मिली है वहीं बर्तनों की दुकानों पर लोगों ने बर्तन खरीदे।
दीपावली की रौनक के चलते बाजार सजने लगे हैं। दीपावली के पर्व को महज एक दिन ही बाकी हैं और बाजार में रौनक आने लगी है। बाजार सजने लगे हैं। अब तक ऐसा लग रहा था कि रौनक फीकी रहेगी किंतु अब धीरे-धीरे बाजार सजने लगे हैं। धीरे-धीरे बाजार में रौनक आने लगी है और भीड़ के चलते आवागमन में परेशानी होने लगी है। मुख्य मार्गों पर भी दुकानों की वजह से मार्ग संकीर्ण बन गए हैं।
बर्तन विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि इस दिन का लंबे समय से इंतजार होता है। इस दिन अन्य दिनों की बजाय सबसे ज्यादा बर्तन बिकते हैं। इस दिन लगभग हर घर से बर्तन खरीदने के लिए बाजार आते हैं। बर्तन वालों के लंबी कतार देखने को मिली।
ज्योतिषाचार्य अरविंद वशिष्ठ का कहना है कि धन तेरस के दिन ही राक्षसों एवं देवताओं के बीच हुए समुद्र मंथन से अमृत निकला था जिसे पाने के लिए देवता अपना अपना बर्तन लिए बैठे थे और धनवंतरि सभी को अमृत बांट रहे थे। उसी दिन से माना जाता है कि धनवंतरि उन्हें अमृत बाटने आते हैं। इस दिन लोग नए बर्तन में धनवंतरि से अमृत पाने की इच्छा से बर्तन खरीदते हैं।
फोटो कैप्शन 01: बर्तन की दुकानों पर बर्तन बेचते एवं खरीदते लोग।
दीपावली पर्व नहीं महापर्व है
-पांच त्योहारों से मिलकर बना है
**************************************
***************************************
कनीना की आवाज। दीपावली का पर्व एक पर्वों का समूह है। इस पर्व से पहले तथा बाद में भी दीपावली की धूम रहती है। 22 अक्टूबर से ही दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाएगी। धन तेरस का पर्व मनाया जा रहा है जिसके बाद तो एक के बाद एक पर्व लगातार चलते रहेंगे।
ग्रामीण अचल में 22 अक्टूबर धन तेरस के दिन से ही दिवाली के दीये जलाने शुरू कर दिए जाते हैं। इस दिन माना जाता है कि बर्तन खरीदना लाभकारी है। यही कारण है कि इस दिन बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ मिलती है। धन तेरस के दिन ही बर्तन क्यों खरीदे जाते हैं, के विषय में माना जाता है कि देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन के पश्चात इसी दिन ही धनवंतरि अमृत कलश लेकर समुद्र से बाहर आए थे। अमृत पाने के लिए देवता बर्तन लेकर दौड़े थे। इसी कारण से यह दिन धनवंतरि त्रयोदशी कहलाता है। लोगों का मानना है कि धनवंतरि इस दिन ही सभी को अमृत बांटते हैं और अमृत पाने की लालसा को लेकर नए बर्तन खरीदे जाते हैं। प्रार्थना की जाती है कि उनका यह नया बर्तन अमृत से भरा रहे और परिवार खुश एवं खुशहाल रहे। वैद्य के लिए यह दिन अति शुभ माना जाता है।
दिवाली के एक दिन पूर्व यानी 23 अक्टूबर नरक चतुर्दशी व छोटी दीपावली का त्योहार आता है। यह पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन सुबह सवेरे स्नान करना लाभप्रद माना जाता है। अत: लोग सूर्योदय से पूर्व ही स्नान करते हैं। इस पर्व को ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी दिवाली का पर्व कहा जाता है। नरक चतुर्दशी का पर्व असुर नरकासुर की याद दिलाता हैं। अति अभिमानी और देवताओं को सताने वाला नरकासुर राक्षस का भगवान् श्रीकृष्ण ने इसी दिन वध किया था। कहीं मृत्यु का देवता उन्हें नरक न प्रदान करेए इस भय के मारे लोग यमराज की पूजा करते हैं। इसे दूसरे दिन की दिवाली भी कहा जाता है।
24 अक्टूबर दिवाली का पर्व अंधेरे को मिटाने वाला तथा प्रकाश रूपी पुष्प भेजने वाला हिन्दुओं का महान पर्व है। जब भगवान् श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास भेजा गया था तभी से प्रजाजन अति दुरूखी थे और पल.पल उनको याद करते रहते थे। आखिरकार एक दिन रावण ने सीता का ही हरण कर लिया और उन्हें लंका ले गया। हनुमान की सहायता से जब सीता का पता लगाया तो भगवान् श्रीराम ने लंका पर धावा बोलकर रावण का वध कर दिया जिसे दशहरा नाम दिया गया । उस दिन पश्चात श्रीराम अयोध्या के लिए लौट चले थे। जब श्रीराम अयोध्या लौटे तो लोगों ने खुशी के मारे तीन दिन देशी घी के दीये जलाए थे। तभी से यह त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमावस्या के दिन घोर अंधेरा होता है किंतु दीप जलाकर इस अंधेरे को नष्ट कर दिया जाता है। इस त्योहार पर घरों और आवास को चमकाया जाता है। लक्ष्मी सरस्वती और गणेशजी की पूजा की जाती है।
दिवाली के अगले दिन अर्थात 25 अक्टूबर अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। इसे गोवर्धन नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मंदिरों में खिचड़ी व कढ़ी बांटी जाती हैं जिसे प्रत्येक जन चाव से खाता है। गोवर्धन पर्व से जुड़ी है श्रीकृष्ण और इन्द्र देव के बीच का प्रसंग। एक बार इंद्र देव भगवान् श्रीकृष्ण से कुपित हो गए और मूसलाधार वर्षा करने लगे। गोकुल में इतनी भारी वर्षा देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए और चारों ओर त्राहि.त्राहि मच गई। जीव जल में डूबकर मरने लगे तो ग्रामीण दौड़कर भगवान् श्रीकृष्ण के पास आए। भगवान् श्रीकृष्ण ने उस वक्त गोवर्धन पर्वत ही अपनी अंगुली पर उठा लिया और गोकुलवासियों को उसके नीचे आने का आदेश दिया। इस प्रकार इंद्र का गर्व चूर.चूर हो गया और खुश होकर ग्रामीणों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की। इसी दिन आजकल गाय आदि की पूजा करने का विधान भी है। विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है।
दिवाली के दूसरे दिन यानी 26/27 अक्टूबर को भैया दूज नाम से जाना जाता है। यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने भाई को बुलाकर उनका आदर सत्कार करती हैं। तथा उनके दर्शन किए बगैर अन्न भी ग्रहण नहीं करती हैं। बहन भाई को तिलक करके उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए यमराज की पूजा करती हैं। इस प्रकार दिवाली का पर्व पूरे पांच दिनों तक चलने वाला पर्व है जिसका महत्व आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में उतना ही है जितना पहले कभी होता था।
Friday, October 21, 2022
गाहडा के चार पंच निर्विरोध निर्वाचित
-वार्ड के लोगों व बुजुर्गों का जताया आभार,
-भाइचारे का दिया संदेश
************************************
**************************************************
*************************************
कनीना की आवाज। गाहडा के चार पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। वार्ड के लोगों व बुजुर्गों आभार जताया और कहा कि भाईचारे का संदेश दिया है। ग्रामीण बोले भाईचारे में सब-कुछ संभव है। गांव में नौ वार्ड हैं।
मिली जानकारी अनुसार गांव के वार्ड नंबर दो से सोनू पत्नी सुमित डाबर व वार्ड नंबर पांच से नरेंद्र पुत्र रविदत को र्निविरोध चुना गया है। इसी प्रकार वार्ड चार से प्रियंका कुमारी, वार्ड 7 धर्मवीर प्रमुख हैं। गांव में बुजुर्गों व आमजन ने चारों वार्ड के लोगों के इस कदम की सराहना की है। गांव के मौजिज लोगों का कहना है कि इस तरह से वोटों में निर्विरोध निर्वाचित होने से लोगों में भाईचारे की भावना में विकास होता है। हमें इस तरह से फैसले हर बार लेने होते है।
विदित रहे कि हरियाणा सरकार की ओर से पंचायती चुनावों को लेकर पंच, सरपंच, जिला परिषद व ब्लाक समिति के 30 अक्टूबर एवं दो नवंबर। जिसमें गांव गाहड़ा में नौ वार्ड है। जिसमें से गांव के वार्ड नंबर दो व पांच के लोगों ने आपसी भाईचारे से बुजुर्गों का मान-सम्मान रखते हुए वार्ड नंबर दो से सोनू पत्नी सुमित डाबर व वार्ड नंबर पांच से नरेंद्र पुत्र रविदत को र्निविरोध र्निवाचित कर लिया। निर्वाचित पंच सोनू ने कहा कि गांव के लोगों ने मुझे गांव की बहु न समझते हुए गांव की बेटी समझते हुए जिस तरह इस पद पर सुशोभित किया है। वह इस पद की गरिमा को बनाते हुए गांव के विकास कार्यों में समर्पित करेंगी। वहीं नरेंद्र पुत्र रविदत ने कहा कि गांव एक परिवार होता है। मेरे गांव व परिवार के लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी प्रदान की है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपने वार्ड के लोगों के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ गांव के मौजिज लोगों का आभार प्रकट किया है।
फोटो कैप्शन नरेंद्र एवं सोनू।
भोजावास स्कूल में साइबर क्राइम के बारे में दी जानकारी
*************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार साइबर ठगों से बचने उपायों बारे में आमजन को बताने के लिए भिन्न-भिन्न तरीकों से जिला पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार आमजन को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने सम्बन्धी हिदायतें दी जी रहीं हैं। इसी कडी में आज साईबर अपराधों से बचने के लिए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर कनीना की पुलिस टीम द्वारा विधार्थियो को जागरुक करने के लिए आज भोजावास स्कूल में जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में थाना सदर कनीना प्रबंधक निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश, एसआई हरीश व उनकी टीम ने साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया कि आजकल किस प्रकार साइबर अपराधी आमजन को कैसे शिकार बनाते हैं तथा किस प्रकार उनसे बचा जा सकता है। आज का युवा वर्ग इस प्रकार के अपराधों बारे जानकारी लेकर स्वयं तथा दूसरों को भी सुरक्षित कर सकता हैं। आधुनिक समय में आपके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से अनेकों प्रकार के लिंक आते हैं, जिनपर क्लिक करते ही आप का सारा डाटा साइबर आपराधियों के पास चला जाता है, जिससे आप ठगी का शिकार हो सकते हैं या आपकी जानकारी/डाटा का गलत फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के पास कोई भी अवांछनीय संदेश ना भेजें तथा अपनी किसी प्रकार की जानकारी शेयर ना करें और ना ही किसी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर करें। किसी अंजान व्यक्ति के साथ आधार नंबर, इमेल आईडी, सत्यापन कोड व अन्य निजी जानकारी सांझा न करें। सोशल मीडिया खातों के लिए दो-चरणीय सत्यापन को सक्रिय करें। यह आपके खाते की सुरक्षा को बढ़ाएगा और भले ही जालसाज को सत्यापन कोड मिल जाए, लेकिन फिर भी अकाउंट खोलने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता होगी। पिन या किसी अन्य संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी के लिए पूछने वाले व्यक्तिगत संदेशों पर प्रतिक्रिया न दें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
इसके बाद स्कूल के बच्चों द्वारा 1930 मीटर वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना सदर कनीना की पुलिस टीम, स्कूल स्टाफ और काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़ पुलिस द्बारा साईबर अपराधों से बचने हेतु, कम्पयूटर/मोबाइल अन्य डिवाईस को हैकर से बचाने हेतु, सोशल मिडिया अकाऊण्ट व बैंक अकाऊण्ट को सुरक्षित रखने बारे आमजन को जागरुक किया जा रहा है और इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साईबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाईन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो इसकी सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। नेशनल साईबर क्राईम पोर्टल या नजदीक पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
फोटो कैप्शन 5 व 6: पुलिस भोजावास में साइबर क्राइम को जानकारी देते हुए।
बार कनीना ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित
*******************************************
******************************************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में एसडीजेएम मैडम मेनका सिंह जेएमआईसी वीरेन कादयान उपस्थित रहे। दीपक चौधरी ने बताया की हमारे क्षेत्र के नवनियुक्त जज आदित्य सैनी महेंद्रगढ़ और अनुराग यादव डहीना हरियाणा ज्यूडिशरी में चयन होने पर उनको कनीना बार एसोसिएशन में बुलाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनको फूल माला पगड़ी बुक का भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेनका सिंह ने सभी को दीपावली और धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दी सभी अधिवक्ता साथियों को खुशी दीपावली का पर्व मनाने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर वीरेन कादयान जज ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर अधिवक्ता केसी गुप्ता, पूर्व प्रधान विजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, सुभाष शर्मा एडवोकेट, श्री कृष्ण यादव, सुनील चौधरी, अनिल शर्मा रसूलपुर, कुलदीप कनीनवाल, ओपी रामबास अधिवक्ता, विजय ककराला, सचिव सुनील राव,दिनेश जस्सावास,संदीप खोस्या सेहलंग,भास्कर चौधरी,विकास गुज्जर,अमित चौधरी,नवीन कौशिक,शिव चरण,विजय कास्यान,सतीश दहिया, परविंदर छितरोली, विकास लूखी, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: बार एसोसिएशन कनीना नव चयनीत जजों को सम्मानित करते हुए।
कला उत्सव में कमाया नाम
****************************
*************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में कलस्टर स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। रोशनलाल निदेशक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र कार्तिक खिलौना बनाने में, क्ले मोडलिंग में नितेश, पोस्टर मेकिंग में निकिता व मन, तन्नु एकल नाटक में, खुशबु व रमन ने गायकी में व आदित्य हारमोनियम बजाने में प्रथम स्थान पर रहा वही खिलौना बनाने में जानवी, क्ले मोडलिंग में शिवानी दूसरे स्थान पर रही।
फोटो कैप्शन 3: आरआरसीएम में बच्चों को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ।
धन तेरस का पर्व 22 को
-हो जाएगी दीपावली की शुरुआत
*********************************
***************************************
कनीना की आवाज। दीपावली का पर्व एक पर्वों का समूह है। इस पर्व से पहले तथा बाद में भी दीपावली की धूम रहती है। शनिवार से ही दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाएगी। धन तेरस का पर्व मनाया जा रहा है जिसके बाद तो एक के बाद एक पर्व लगातार चलते रहेंगे।
ग्रामीण अचल में धन तेरस के दिन से ही दिवाली के दीये जलाने शुरू कर दिए जाते हैं। इस दिन माना जाता है कि बर्तन खरीदना लाभकारी है। यही कारण है कि इस दिन बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ मिलती है। धन तेरस के दिन ही बर्तन क्यों खरीदे जाते हैं, के विषय में माना जाता है कि देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन के पश्चात इसी दिन ही धनवंतरि अमृत कलश लेकर समुद्र से बाहर आए थे। अमृत पाने के लिए देवता बर्तन लेकर दौड़े थे। इसी कारण से यह दिन धनवंतरि त्रयोदशी कहलाता है। लोगों का मानना है कि धनवंतरि इस दिन ही सभी को अमृत बांटते हैं और अमृत पाने की लालसा को लेकर नए बर्तन खरीदे जाते हैं। प्रार्थना की जाती है कि उनका यह नया बर्तन अमृत से भरा रहे और परिवार खुश एवं खुशहाल रहे। वैद्य के लिए यह दिन अति शुभ माना जाता है।
कनीना में बर्तनों की मार्केट सज गई है। बर्तन विक्रेता भारी मात्रा में बर्तन बेचने की फिराक में हैं। दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि इस दिन भारी संख्या में बर्तन बिकते हैं।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में धन तेरस के दृष्टिगत सजे हुए बर्तन।
मिट्टी के दीपों से ही मनाये दीपावली
-चाइनीज आइटम प्रयोग करने से बचे-
**************************************
**************************************
कनीना की आवाज। प्रदूषण रहित मिट्टी के दीपों से ही दीपावली मनाये। ये विचार राम रतन गोमली जेई विद्युत विभाग ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा दीपावली के त्यौहार पर सभी विद्युत लाइनों पर लोड बढ़ जाता है और लोड बढऩे पर सब-स्टेशनों में सिस्टम ओवरलोड हो जाते हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसका मुख्य कारण है बिजली के उपकरण विशेषकर चाइनीज आइटम प्रयोग करना है। विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने के लिए चाइनीज उपकरणों का बहिष्कार करें। मिट्टी के दीप जलाए। उन्होंने का त्योहार पर आतिशबाजी, बम, पटाखे आदि न चलाये क्योंकि ये वायु प्रदूषण बढ़ाते और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा बिजली की किसी भी खराबी के लिए या फ्यूज जल जाने पर फोन नंबर 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएं और दीपावली को हंसी खुशी से मनाएं।
फोटो कैप्शन: रामरतन गोमली।
कर्मचारियों की दीपावली में पड़ी खलल
- चुनाव की तै
नाती के चलते 22 को होगी रिहर्सल
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज। दीपावली के महापर्व पर भी चुनाव के चलते खुशियों में खलल पड़ गई है। कर्मचारी जहां दीपावली की धनतेरस के दिन भी चुनावी तैनाती के लिए रिहर्सल पर जाएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सबसे अधिक तैनाती लगती है। जबकि अन्य विभागों के कर्मियों को की तैनाती कम होती है। शिक्षक परेशान है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस बार हृदय रोगियों या किसी रोग से पीडि़त व्यक्तियों की भी तैनाती लगाई गई है यहां तक कि सेवाकाल ही मुश्किल से 6 महीने का बचा है वे भी तैनाती देंगे।
उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को पंचायत चुनाव होने है किंतु रिहर्सल दीपावली के दिनों में ही चलेगी। इस बार जहां दीपावली के दिन ग्रहण होने के चलते दीपावली के 1 दिन पहले ही मनाई जा रही है जिसके चलते धन तेरस को रिहर्सल होगी। नियमानुसार दीपावली अमावस्या के दिन 25 अक्टूबर को आनी चाहिए किंतु सूर्य ग्रहण के चलते एक दिन पहले दीपावली मनाई जा रही है। उधर कर्मियों का कहना है कि पंचायत चुनावों में इस बार चार वोट पड़ेंगे और लंबी तैनाती देनी होगी।
Thursday, October 20, 2022
एसडी स्कूल में साइबर क्राइम की दी जानकारी
*****************************************
*****************************************
********************************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने एसडी स्कूल ककराला में विद्यार्थियों व शिक्षकों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए और जनता को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस द्वारा अक्टूबर माह राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वार पूरे माह के लिए एक्टिविटी कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से मल्टी-फैक्टर आथेंटिकेशन, मजबूत पासवर्ड, साफ्टवेयर अपडेट, साइबर जालसाजों की पहचान, फाइनेंसियल फ्राड से बचाव व सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग को केंद्र में रखकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देशय प्रत्येक नागरिक को साइबर स्पेस में खुद को सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी महसूस करने में सक्षम बनाना है। इस बार समाज के सबसे महत्वपूर्ण अंग महिलाओं व बच्चों को ज़्यादा से ज़्यादा जागरूकता कायक्रमों में सम्मलित करने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना शहर कनीना पुलिस के द्वारा आज साईबर जागरूकता अभियान के तहत एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में बताया और इससे कैसे बचा जाए इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन में बताई गईं बातों का विद्यार्थी अगर अनुसरण करेंगे तो इसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों व कालेज से ही जीवन की शिक्षा शुरू होती है, इसलिए स्कूलों व कालेज में जाकर साइबर सुरक्षा की जानकारी देना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने हेल्पलाइन नंबर 1930 की मानव श्रृंखला बनाई और साइबर अपराध होने पर 1930 पर सूचना देने का संदेश दिया।
इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुलिस टीम द्वारा 1930 मीटर की वाक का आयोजन किया गया और आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान थाना शहर कनीना से थाना प्रबंधक एसआई ब्रह्मजीत और उनकी टीम व स्कूल से डायरेक्टर जगदेव सिंह, प्रिंसिपल और स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने साइबर अपराध की परिभाषा देते हुए बताया कि साइबर अपराध कोई भी अपराध है जो ऑनलाइन या मुख्य रूप से ऑनलाइन होता है। साइबर अपराधी अक्सर कंप्यूटर/मोबाइल नेटवर्क या उपकरणों को लक्षित करके अपराध करते हैं। साइबर क्राइम सुरक्षा उल्लंघनों से लेकर पहचान की चोरी तक हो सकता है। इसके साथ ही टीम ने साइबर क्राइम से बचने के उपायों के बारे में बताया।
आप अपने डिवाइस के लिए बढिय़ा एंटीवायरस या इंटरनेट सिक्योरिटी एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते हैं।
अलग-अलग साइटों पर अपने पासवर्ड न दोहराएं, और नियमित रूप से अपने पासवर्ड बदलें, उन्हें जटिल बनाएं। इसका मतलब है कि कम से कम 10 अक्षरों, संख्याओं और प्रतीकों के संयोजन का उपयोग करना।
सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी व्यक्तिगत और निजी जानकारी को बंद रखें। सोशल इंजीनियरिंग साइबर अपराधी अक्सर आपकी व्यक्तिगत जानकारी केवल कुछ डेटा बिंदुओं के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं, तो आप तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
फोटो कैप्शन 3, 4 एवं 6: एसडी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की झलक।
सड़क पर बाधा डालने और मारपीट कर छीना-झपटी के मामले में एक ओर आरोपित को किया गिरफ्तार
******************************************************************
****************************************************************************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने सड़क पर बाधा डालने और मारपीट कर छीना-झपटी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपित की पहचान अनिल उर्फ लीला वासी मालडा सराय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करते हुए एक डंडा और कुछ नकदी बरामद की है। आरोपितों ने थाना सदर कनीना के क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने और नकदी, पर्स और अन्य सामान छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने द्वारा 3 आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे पूछताछ में पुलिस ने नकदी, एटीएम, पेचकस और वारदात में प्रयोग की हुई एक बाइक बरामद की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप वासी बवाना ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि वह रात के समय अपना आवश्यक कार्य निपटाकर बाइक से अपने गांव बवाना जा रहा था। गांव बवाना में प्रवेश से पहले बनी के रोड पर अचानक कुछ युवकों ने चार मोटरसाइकिल रोड के आर पार लगाकर रोड जाम कर दिया और जबरदस्ती उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने चाकू, पेचकस, लात-मुक्कों से जान से मारने की नियत से और लूटने की नियत से हमला कर दिया। इसके बाद उससे पर्स, एटीएम और अन्य कागजात लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपित से नकदी और वारदात में प्रयोग किया हुआ एक डंडा बरामद किया है।
खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
***********************************
******************************************
कनीना की आवाज। भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल मोहनपुर नांगल में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट और स्कूल मुख्याध्यापिका हेमलता यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
खो-खो खेल में प्रीति की टीम तथा कबड्डी में जतिन की टीम प्रथम रही। 100 मीटर दौड़ लड़कों में केशव व लड़कियों में काजल प्रथम रही। कार्यक्रम में मेंढक दौड़, नींबू दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने स्वर्ण, रजत व कांस्य मेडल तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शानदार खेल आयोजित करने के लिए सत्य भारती स्कूल का धन्यवाद करते हुए कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल को खेल भी भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में हार-जीत होती रहती है, परन्तु हमें निराश व घमंड नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल मुख्याध्यापक हेमलता यादव, राजकुमार, प्रमोद कुमार, लेखराज, रमेश कुमार, संतोष देवी स्कूल स्टाफ सहित संजय कुमार, मांगेराम, लक्ष्मण सिंह, हरिकिशन, पवन कुमार, देवेन्द्र, रोशनलाल, कमला, ज्योति, फूला देवी, मनोज, बबली, सुमित्रा, संतरा, मणि आदि अनेक अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: सत्यभारती स्कूल में अव्वल बच्चों को सम्मानित करते प्राचार्य एवं अन्य।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में कमाया नाम
**********************************
***********************************
कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में कलस्टर स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रामचंद्र स्कूल के विद्यार्थियों ने नाम कमाया। इस प्रतियोगिता में ट्वाय मेकिंग प्रतियोगिता में शीतल प्रथम व वर्षा ने क्ले माडलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी बीच ट्वाय मेकिंग में निकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। क्ले मॉडलिंग में दिव्या द्वितीय स्थान पर व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन 01: आरआरसीएम स्कूल में अव्वल बच्चों को सम्मानित करते रोशनलाल।
कृत्रिम अंग माप तोल के खर्च का लेखा जोखा हुआ पूरा ,भारत विकास परिषद की बैठक संपन्न
**********************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। भारत विकास परिषद शाखा कनीना की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह यादव की अध्यक्षता में समपन्न हुई जिसमें शाखा के द्वारा लगाए गए कृत्रिम अंग माप- तोल कैम्प के खर्च का लेखा- जोखा प्रसतुत किया। जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास किया तथा आगामी कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां बाटी गई और जल्दी ही अंग वितरण की तारीख फाईल कर दी जाएगी ।शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह यादव ने सभी प्रदेशवासियों को दिपावली पर्व की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने मौजूद सभी सदस्यों को दीपावली की मिठाई खिलायी।आज की बैठक में शकृष्ण सिंह यादव उपाध्यक्ष, लखन लाल जांगड़ा कैमला सचिव, प्रेम कुमार सिंगला कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा संयोजक, घनपत सिंह यादव आदि उपस्थित रहे 7 कंवर सेन वशिष्ठ संरक्षक की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही।
फोटो कैप्शन 12: भारत विकास परिषद की बैठक का नजारा
यूरो स्कूल कनीना में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
*************************************
**************************************
कनीना की आवाज। यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल बेहतर शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा के लिए भी अत्यधिक सचेत है। इसी प्रकार की व्यवहारिक शिक्षा का सुंदर संदेश देते हुए यूरो स्कूल कनीना के प्रांगण में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। इसी कड़ी में बच्चों ने कार्यक्रम मे भाग लेने आए सभी अतिथिगणों का स्वागत मधुर स्वागत गीत से किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने उत्साह से बढ़ चढ़कर भाग लिया और सुंदर-सुंदर प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने दादा जी की छड़ी, प्यारी दादी मां, नानी तेरी मोरनी, हानिकारक बापू, चांद-सी प्यारी दादी माँ, आज है संडे व ओम् सांई राम जैसे गानों पर अपनी मधुर प्रस्तुतियां दी। बच्चों के साथ आए अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर, थ्रेड नीडल व गोलगप्पे खाओ आदि प्रतियोगिताएं शामिल थी। इस शुभ अवसर पर यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव, शैक्षणिक निदेशक डॉ राजेंद्र यादव, प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि आज इस प्रतिस्पर्धा वाले दौर में में बच्चे अपनी संस्कृति और संस्कारों को धीरे-धीरे बच्चों में अपनी संस्कृति और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके व वे अपने उज्ज्वल भविष्य व अपने पारिवारिक संबंधों के प्रति जागरूक हो। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे बुजुर्ग अपने परिवार के स्तंभ होते हैं। हमें उनका पूरा सम्मान व सत्कार करना चाहिए। अगर हम आज अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे तो ही हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर सकेंगे।
फोटो कैप्शन 5, 7 एवं 8:यूरो स्कूल में पेरेंटस डे पर उपस्थित जन।
धनौंदा से युवक गायब, मामला दर्ज
**********************************
**************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा से कीब 23 वर्षीय विकास नामक युवक 18 अक्टूबर से गायब है। युवक के पिता विनोद सिंह ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर से उनका पुत्र गायब है, उसकी तलाश की जाये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
त्योहारों पर टमाटर हुआ लाल
*******************************
***********************************
कनीना की आवाज। ज्यों ज्यों दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा टमाटर का भाव बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान में 70 रुपये किलो तक टमाटर पहुंच गया है। दीपावली पर और भी महंगा होने की संभावना है। इस वर्ष प्याज जहां सस्ती रही। हर वर्ष प्याज महंगी रहती है किंतु इस बार प्याज के भाव नहीं बढ़ पाये किंतु टमाटर के भाव बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेता रमेश, दिनेश आदि ने बताया कि त्योहार पर और भी भाव बढ़ जाएंगे।
किसान बेच रहे हैं सस्ते में अपना बाजरा
**********************************
*********************************
कनीना की आवाज। सरकारी तौर पर बाजार न बिकने कारण किसान सस्ते में अपने बाजरे को बेच रहे हैं। कुछ दिनों तक कनीना अनाज मंडी में 2350 रुपये प्रति क्विंटल बाजरे की खरीद हुई थी किंतु अचानक बंद कर देने से सैकड़ों किसान अपना बाजरा बेचने से वंचित रह गए। किसान रवि, सुरेश, दिनेश, महेश, आनंद आदि ने बताया कि उनका बाजरा नहीं बिक पाया क्योंकि देरी से बाजरा पैदावार ली गई थी। विगत दिनों हुई बारिश ने बाजरा निकालने में खलल डाल दी थी। उधर और किसान मजबूरी में अपने बाजरे को औने पौने दामों पर बेच रहे हैं।
कनीना मंडी के व्यापार मंडल प्रकोष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि खुली मंडियों 1750 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा बिक रहा है। उनको भावांतर भरपाई के तौर पर 450 रुपये देने की घोषणा सरकार ने की है। अब देखा जाना है कि पुन: सरकारी खरीद हो पाती है या नहीं। किसानों की और बेहद मांग है कि एक बार फिर से बाजरा सरकारी तौर पर खरीदा जाए।
Wednesday, October 19, 2022
एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रखा
*****************************************
*******************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना ने आम मीटिंग हुई जिसमें बार एसोसिएशन कनीना ने बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा की कॉल पर समस्त पंजाब एंड हरियाणा के कोर्ट को आदेश अनुसार पूरे हरियाणा और पंजाब और चंडीगढ़ सभी स्टेट के सभी बार एसोसिएशन ने बुधवार को पूर्ण रूप से वर्क सस्पेंड रखा गया। यह वर्क सस्पेंड वकीलों के घरों में एनआईए द्वारा छापेमारी किये जाने के विरोध में रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से विजय कल्याण एडवोकेट, सतीश धनोधा, संदीप शेलंग,बिजेंद्र प्रधान कनीना, रमेश प्रधान भोज आवास, कुलदीप प्रधान का कनीना, किशन महेंद्रगढ़, सुनील चौधरी, सचिव सुनील राव, योगेश गुप्ता,अनिल रसूलपुर, सुभाष शर्मा ,कवर सिंह,दिनेश जासावास, परविंदर आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 6: कनीना बार के सदस्य वर्क सस्पेंड करते हुए।
आदमपुर चुनाव से ठीक पहले कुलदीप का ब्यान पार्टी विरोधी-हिम्मत यादव
*************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। आदमपुर चुनाव के दौरान बादली के कांग्रेसी विधायक कुलदीप वत्स ने किरण चौधरी पर राज्यसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार का साथ ना देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य हिम्मत यादव ने कुलदीप वत्स पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कुलदीप वत्स किरण चौधरी से माफी मांगे। और यदि सबूत है तो कुलदीप सबूत दे। हिम्मत यादव ने कहा कि किरण चौधरी हरियाणा की सर्वमान्य नेता है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच जाकर हमेशा कांगे्रस को ऊपर उठाने का काम कर रही है। इस तरह के ब्यान देकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम हाईकमान से मांग करते हैं कि इस ब्यान पर आलाकमान एक्शन ले और उस पर कड़ी कार्यवाही करें।
नगरपालिका कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश
-नेताओं ने आकर दिया समर्थन
*********************
***************
************************************************
कनीना की आवाज। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका कनीना के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल समिति कर्मचारियों ने नगरपालिका के मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया तथा जोरदार नारेबाजी की।
धरने पर बैठे कर्मियों ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, छटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने, 25 अप्रैल 2020, 17 अगस्त 2020, 10 मई व 28 जून 2022 को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करना, सफाई कर्मचारियों शिविरमैंनों, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर करने, दो वर्ष के अनुभव के आधार पर नियमित करने, सभी तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को 100-100 वर्ग के मुफ्त प्लाट देने अनुग्रहपूर्वक रोजगार योजना को सरल बनाने, पंजाब के समान वेतन व पेंशन में बढ़ोतरी करने जैसी सभी मांगे लंबे समय से चली आ रही हैं जिन्हें पूरा नहीं कया जा रहा है। इन मांगों को पूरा किया जाए।धरना पर बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
इस अवसर पर सोनू, नवीन, कंवर सिंह, अमित, अजय, राजेश, योगेश, संजीव, सुनिल, अनिल कुमार, सुनिल कुमार, पवन, प्रमोद, नीरज, प्रिती, प्रकाश, विमला, ममता, मुकेश, कर्मबीर, शशीबाला, पूनम, नरेन्द्र, संदीप, विक्की आदि अनेक नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03:धरने पर बैठे हड़ताली नगरपालिका कर्मचारी तथा समर्थन देते अतरलाल एडवोकेट।
यदुवंशी प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन
****************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। इंटर स्कूल प्रतियोगिता में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस कड़ी में यदुवंशी कनीना के विद्यार्थियों याशिका, अंजलि ,माही व अंशु ने रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने बच्चों को बधाई दी वो खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को विकसित किया जा सकता है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने बताया कि शिक्षा के साथ खेलों का भी विद्यार्थी के जीवन में एक अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को हमेशा खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेलों से विद्यार्थियों के सामाजिक मूल्यों का विकास होता है। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया वह उन्हें जीवन में इसी तरह आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अंत में यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह प्राचार्य नरेंद्र गौतम व समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 4: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य।
एनएसएस का एक दिवसीय शिविर संपन्न
***************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्राचार्य डा. विक्रम यादव की अध्यक्षता व कार्यक्रम अधिकारी सीमा देवी के निर्देशन में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 100 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान करते हुए बाधेश्वर धाम के मंदिर व उसके आस-पास के परिसर को स्वच्छ किया । श्रमदान के उपरांत छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा की इस शिविर का उद्देश्य स्वयं सेविकाओं में आपसी सहयोग की भावना का विकास करना है तथा। उन्हें सामाजिक समस्याओं से अवगत कराना है, क्योंकि युवा वर्ग ही नई सोच से उन्हें दूर करने में सक्षम है। धाम के पुजारी तथा अन्य लोगों ने स्वयं सेविकाओं के कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि यह महाविद्यालय छात्राओं में शिक्षा के साथ -साथ भारतीय संस्कृति के संस्कारों का भी विकास कर रहा है जो इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि आज का युवा वर्ग संस्कारहीनता की भावना से ग्रसित हो चुका है। उन्होंने प्राचार्य महोदय का बाघेश्वर धाम के मंदिर को अडोप्ट करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की स्वयं सेविकाएं प्रतिमाह इस धाम में आकर श्रमदान कर इस मंदिर के परिसर व समीपवर्ती स्थलों को स्वच्छ करेंगी। कार्यक्रम अधिकारी ने इस शिविर के सुचारु रूप से संचालित करने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप योगदान देने के लिए महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
फोटो कैप्शन 5: बाघेश्वर धाम पर एनएसएस स्वयंसेविकाएं।
मेरा वोट मेरा भविष्य अभियान के तहत युवाओं ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर की नुक्कड़ सभाएं
******************************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। खण्ड के गांव रामबास में मेरा वोट मेरा भविष्य अभियान के तहत युवाओं ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर नुक्कड़ सभाएं की। युवाओं ने जगह जगह लोगों को इक_ा करके नुक्कड़ सभाएं की और मतदाताओं को अनाप-शनाप खर्च करने उम्मीदवार को नकारने के लिए आग्रह किया।
गांव के पर्यवारण सेवी मनोज रामबास ने बताया कि आज पंचायत में हमें दूरगामी दृष्टि वाले योग्य लोग चाहिए जो भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर गांव की योजना बनाकर कार्य कर सकें। अगर गांव की पंचायत सही होगी तो पर्यावरण सरंक्षण पर काम होगा, जल सरंक्षण पर काम होगा। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी लोग नशे, लालच में आकर अपने आगामी भविष्य हेतु अयोग्य व भ्रष्टाचार को जन्म देने वाले लोगों को चुन लेते हैं। कई बार लोग अपने परिवार, गौत्र, टोले के आधार पर ऐसे अयोग्य लोग भी चुन लेते हैं जिनके पास न तो जन कल्याण की नीति होती और न ही नीयत।
मुन्नी देवी ने बताया हम अपनी अगली पीढ़ी को क्या संस्कार दे रहे हैं, उनके लिए क्या भविष्य छोड़ कर जा रहें हैं ये हर मां बाप के सामने प्रश्न है। ज्यादातर उम्मीदवार शराब पैसे के बलबूते भी युवाओं को भ्रमित करते हैं, इससे उनके परिवारों में क्लेश बनता है औऱ युवा इस ओर आकर्षित होते हैं।
इस मौके पर मनोज कुमार रामबास , अमित, अजय, विकास, रतिराम, करतार, मुन्नी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: गांव रामबास में लोगों को जागरूक करते युवा।
अनाज मंडी से उठान कार्य हुआ पूर्ण
****************************************
***************************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी से आखिरकार खरीदे गये समस्त बाजरे का उठान पूर्ण हो गया है। 78255 बैग बाजरे के खरीदे गये थे। विस्तृत जानकारी देते हुए खरीद एजेंसी हैफेड मैनेजर संजीव कुमार ने बतजाया कि इस वर्ष 78255 बैग बाजरा खरीदा था जिसका उठान बुधवार को पूर्ण कर लिया है। अब और खरीद नहीं की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभी भी बाजरा बेचने के लिए किसान आ रहे हैं किंतु परेशान होकर लौट जाते हैं। किसान रबी फसल की बीजाई करने में लगे हुये हैं।
उधर कनीना मंडी के व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि कनीना मंडी में बाजरा 1750 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। सरकारीतौर पर बाजरा न खरीदे जाने की पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने आलोचना की है तथा बाजरा खरीद करने की मांग की है।
दाखिले के लिए पुन: खोला पोर्टल
*********************************
**************************************
कनीना की आवाज। महाविद्यालय मे नए दाखिले के लिए उत्तर शिक्षा विभाग ने पोर्टल एक बार पुन खोल दिया है जिस पर कोई भी विद्यार्थी 29 अक्टूबर तक नया फार्म भरकर बची हुई सीटों के विरुद्ध दाखिला ले सकता है ,इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय वर्ष में जो छात्र दाखिला नहीं ले पाए थे उनके लिए भी पोर्टल को 31 अक्टूबर 2022 तक पुन खोल दिया गया है। अत: कॉलेजों में दाखिले लेने का हरियाणा सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। यह जानकारी प्राचार्य विक्रम सिंह उन्हाणी ने दी।
बढऩे लगी है गेंदा फूल की मांग
******************
**************************
***********
कनीना की आवाज। दीपावली एवं अन्य पर्व पास आने से गेंदा फूल की मांग बढऩे लगी है। किसान इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
कनीना के गोमला, गोमली, रामबास, भोजावास, मोड़ी आदि गांवों के किसान कुछ वर्षों से गेंदा की खेती करते आ रहे हैं। केवल तीन माह में पैदावार दे देता है। इस वक्त थोक में भाव दस रुपये किलो चल रहा है।
भोजावास के मनीष कुमार ने बताया कि गेंदा उगाकर क्षेत्र को मुफ्त में खुशबू दे हैं तथा दिल्ली एवं गुडग़ांव जैसे शहरों में मांग अधिक होती है।किसान जयप्रकाश,सुरेंद्र, मुनीलाल, मनोज, सुमेर सिंह, कर्मवीर, जितेंद्र, महेंद्र ने बताया कि दीपावली, जन्माष्टमी, नवरात्रों पर भारी मांग होती है।
खंड कृषि अधिकारी डा मनोज कुमार का कहना है कि खरीफ फसल बतौर फूलों की खेती को कैश क्राप नाम से जाना जाता है जो 90 दिनों की ही फसल होती है। इस क्षेत्र की मिट्टी में बेहतर पैदावार होती है। किसानों का कहना है कि कनीना, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी आदि में अगर फूलों की मंडी हो तो किसानों की रुचि इस ओर बढ़ सकती हैं। सरकार द्वारा सम्मानित किसान गजराज सिंह ने फूलों की खेती के लाभ बताते हुए इस पर दूसरी फसल आसानी से लेने की बात कही।
फोटो कैप्शन 01: गेंदा की खेती लेता किसान।
Tuesday, October 18, 2022
दाखिले के लिए पुन: खोला पोर्टल
***********************************
****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। महाविद्यालय मे नए दाखिले के लिए उत्तर शिक्षा विभाग ने पोर्टल एक बार पुन खोल दिया है जिस पर कोई भी विद्यार्थी 29 अक्टूबर तक नया फार्म भरकर बची हुई सीटों के विरुद्ध दाखिला ले सकता है ,इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय वर्ष में जो छात्र दाखिला नहीं ले पाए थे उनके लिए भी पोर्टल को 31 अक्टूबर 2022 तक पुन खोल दिया गया है। अत: कॉलेजों में दाखिले लेने का हरियाणा सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। यह जानकारी प्राचार्य विक्रम सिंह उन्हाणी ने दी।
पत्र की प्रति संलग्र है
पहले चरण के पंचायती चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन कल -धनपत सिंह
20 अक्तूबर को होगी चुनाव नामांकन की स्क्रूटनी
*******************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन 19 अक्तूबर है। इस दिन शाम 3 बजे तक नामांकन कर सकते हैं। इसके बाद 20 अक्तूबर को चुनाव नामांकन की स्क्रूटनी होगी।
श्री धनपत सिंह ने कहा कि पहले चरण के लिए 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान होगा और 2 नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा।
म्हारी पंचायत पोर्टल पर नजर आएगी पंचायत चुनाव की गतिविधियां-
श्री धनपत सिंह ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव की गतिविधियां म्हारी पंचायत पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां डाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है।
बिजली और सहकारिता विभाग को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश- अगर उम्मीदवार पर कोई देनदारी नहीं तो तत्काल जारी करें नो-ड्यूज सर्टिफिकेट
नो-ड्यूज के लिए सिर्फ उम्मीदवार की देनदारी की जांच करे विभाग- धनपत सिंह
आयोग ने पुलिस विभाग को भी जारी किया पत्र - चुनाव नामांकन में पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र की नहीं कोई आवश्यकता
************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने बिजली और सहकारिता विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे उम्मीदवारों के नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जारी करें। इसके साथ-साथ सिर्फ उम्मीदवारों की देनदारी की जांच करें, यदि चुनाव नामांकन करने वाले उम्मीदवार पर कोई देनदारी नहीं है तो तत्काल नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया जाए। किसी के परिवार पर यदि कोई देनदारी है तो इस वजह से उम्मीदवार का नो-ड्यूज सर्टिफिकेट न रोका जाए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि आज एक पत्र के माध्यम से हरियाणा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा राज्य कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए बिजली और सहकारिता विभाग को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश- अगर उम्मीदवार पर कोई देनदारी नहीं तो तत्काल जारी करें नो-ड्यूज सर्टिफिकेट।
मूल निवासी प्रमाण पत्र की भी नहीं कोई आवश्यकता
***********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। श्री धनपत सिंह ने कहा कि पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार को मूल निवासी प्रमाण पत्र (डोमिशाइल सर्टिफिकेट) देने की आवश्यकता नहीं है। जो भी उम्मीवादर चुनाव लड़ रहा है, सिर्फ उसका नाम संबंधित पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद की मतदाता सूची में दर्ज होना जरुरी है। धनपत सिंह ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से अपील की कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा हिदायतों पर ही विश्वास करें, अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें।
डीएपी खाद करवाये उपलब्ध
********************************
**********************************
कनीना की आवाज। बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से महेन्द्रगढ़ जिला में हो रही डीएपी खाद की कमी को तत्काल दूर करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल को भेजे ज्ञापन में अतरलाल ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर किसानों को आवश्यकता अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करवाया तो पार्टी कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर हैफेड ब्रिकी केन्द्रों पर बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। अतरलाल ने ज्ञापन में सरकार से जिला की प्राथमिक ऋण समितियों में डी.ए.पी. खाद भिजवाने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि इन ग्रामीण समिति केन्द्रों में अभी तक डीएपी खाद उपलब्ध न होने की वजह से किसानों को शहरों के हैफेड ब्रिकी केंद्रों के चक्कर पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। महिला, पुरुष, किसानों को दिनभर लाईन में लगकर निराश लौटना पड़ रहा है। जिला में डी.ए.पी. खाद की भारी कमी को लेकर किसान परेशान तथा चिंतित हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 10 दिन पहले अटेली तहसीलदार के माध्यम से हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और जिला उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने की मांग की थी। इसके बावजूद सरकार किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराने में पूर्णतया नाकाम रही है। जबकि सरसों की बिजाई के लिए किसानों को डी.ए.पी. खाद की सख्त जरूरत है। उन्होंने ज्ञापन में बाजरा की बंद की गई सरकारी खरीद को पुन: शुरू करने तथा भावांतर भरपाई योजना की राशि 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 650 रुपये करने की मांग भी की है।
गांव दौगड़ा अहीर में सरपंच उम्मीदवार ने मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुये पर्चा भरा
**********************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। गांव दौंगड़ा अहीर में एक नई पहल देखी गई, गांव की पंचायत में सरपंच पद की उम्मीदवार सोमा देवी पत्नी जसवंत थानेदार ने जागरूकता रैली निकालते हुए पर्चा भरा।
इस रैली में सोमा देवी ने अनावश्यक खर्चा, शराब पैसे, लालच प्रलोभन देने वाले उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की अपील की। गांव में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल हुईं।
रामानंद मास्टर ने बताया उनके गांव में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई उम्मीदवार स्वयं ही जागरूकता रैली निकालते हुये पर्चा दाखिल करने गया हो। मास्टर रघुबीर ने बताया कि 21 वीं शताब्दी का वोटर अब जागरूक हो रहा है और इसी अपेक्षा के चलते उम्मीदवार भी आगे आने लगें हैं।
सोमा देवी ने बताया गांव दौंगड़ा अहीर में उन्होंने स्वयं पहली बार चुनावी घोषणा पत्र सांझा किया है। अक्सर लोग बिना लक्ष्य व विजन के पंचायत में आ जाते हैं और फिर मनमर्जी चलाते हैं। जो गांव के मूल मुद्दे होते हैं उनकी तरफ ध्यान नहीं देतें हैं। उन्होंने कहा कि वो बिना किसी फालतू खर्चे किये चुनाव लड़ेंगी और यदि गांव ने अवसर दिया तो पूरी ईमानदारी से गांव की सेवा करेंगी। रैली में शामिल महिलाओं ने भी इस पहल पर खुशी जताई। कमला मैडम ने बताया कि जो उम्मीदवार बुराई के रास्ते चुनाव जीतेगा, वो कभी गांव के लिये सच्ची निष्ठा व लग्न से कार्य नहीं कर सकता है। जो घर लुटाकर चुनाव लड़ेगा वो तो बनते ही पहले अपना घर बनायेगा।
युवा शक्ति संघ के युवा भी इस मुहिम का स्वागत करते हुये नजर आये, उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुये गांववासियों को योग्य उम्मीदवार का चुनाव करने के लिये अपील की।
इस मौके पर ज्योति, काजल, लक्ष्मी देवी, मुन्नी, इलायची देवी, गिरनी देवी, सावित्री देवी, शर्मिला देवी, शकुंतला देवी, दुलीचंद, मास्टर रगबीर, अमर सिंह, बाबूलाल, डॉक्टर सुधीर, सत्यपाल, सोमा देवी, कमला सहित गांव की अन्य महिलायें मौजूद रहीं।
फोटो कैप्शन 5: दौंगड़ा अहीर में जागरूकता रैली निकालकर नामांकन करते हुए।
बाल भवन नारनौल में यदुवंशी स्कूल कनीना के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन
*******************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में बाल भवन नारनौल में चल रहे जिला स्तरीय बाल महोत्सव में यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के छात्र मानव ने सोलो सोंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि बाल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अति उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि संगीत योग की तरह है जो हमें हमेशा खुश रखता है। इस अवसर पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह
,प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने विजेता को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर इसी प्रकार प्रयासरत रहने के लिए कहा। उन्होंने अभिभावकों का धन्यवाद अभिव्यक्त किया जो निरंतर अपने बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक करते हैं। अंत में यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ,प्राचार्य नरेंद्र गौतम जी व समस्त स्टाफ ने विजेता को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विजेता को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया।
फोटो कैप्शन 01: कनीना यदुवंशी स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थी को सम्मानित करते प्राचार्य एवं अन्य।
अभिभावक अध्यापक संगठन की बैठक 19 को
*********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय में 19 अक्टूबर को अभिभावक अध्यापक संगठन का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन पर चर्चा होगी। विस्तृत जानकारी देते प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि बैठक में संगठन के बोर्ड के सदस्यों का भी चयन किया जाएगा। ऐसे में उन्होंने करीरा विद्यालय में पढऩे वाले सभी छात्रों के अभिभावकों से इस बैठक में भाग लेने की मांग की है।
न माल भेजा और न हीं पैसे भेजें, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। धर्मेश जीडीएम एंटरप्राइजेज कनीना ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि मैं टाइल्स एवं ग्रेनाइट का व्यवसाय करता हूं। 24 सितंबर को अर्जुन लाल कोटा स्टोन से माल भेजने की बात की बात की, पार्टी ने कोटेशन भेजी जीएसटी नंबर भी भेजें जिसके चलते 26 सितंबर को ढाई लाख रुपये का आरटीजीएस धर्मेश ने एयू बैंक में करवाया। 5-7 दिन तक इंतजार किया किंतु माल भेजने वाले ने फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे में उन्होंने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। कनीना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट करने का मामला दर्ज
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना में गाहड़ा रोड पर स्थित सुनीता देवी ने राम सिंह नामक व्यक्ति के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है। सुनीता देवी ने पुलिस में कहा है कि 14 अक्टूबर को सुबह राम सिंह भद्दी गालियां देते हुए घर में घुस गया, जान से मारने की धमकी दी, घर पर चौबारा तोडऩे का काम चल रहा था जिसने मजदूर मिस्त्री को भी गालियां दी, घर में पत्थर पसे वार किया तथा बाद में पीछे से घर की छत पर चढ़कर घर में पत्थर मारे। मजदूर व मिस्त्री को डंडा दिखा कर काम बंद करा दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा है कि मैं विधवा हूं और मेरे साथ मेरी सास रहती है। ऐसे में उनके जानमाल को खतरा है। कनीना पुलिस ने राम सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गाहड़ा निवासी ओम पति ने उनके साथ मारपीट आई करनी के मामले में करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस में दी शिकायत में ओमपति ने कहा है कि 15 अक्टूबर को जब घर के सामने झाड़ू निकाल रही थी तो मेवा नामक महिला उनकी भैंस की कटड़ी को लकड़ी मार रही थी। जब कारण पूछा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि तुम अगर कटड़ी को बाहर बांधोगी तो यूं ही पिटाई करती रहूंगी। तभी गजराज सुमन, तरुण, जतिन, अंशु ने ओमपति को घर के अंदर खींच लिया तथा लाठी-डंडों से पिटाई की, हाथ की जान से मारने की धमकी दी। जब किसी प्रकार छुड़ाकर भागने लगी जो जिले सिंह व मेवा ने फिर पिटाई कर डाली जिससे ज्यादा चोट आई ओमपति के पति मौके पर पहुंच गया। जिन्होंने उसे छुड़वाया और कनीना अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उनकी शिकायत पर करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
अब होने जा रही है असली परीक्षा
************************************
**************************************
कनीना की आवाज। चुनावी परीक्षा का दौर अभी शुरू होने जा रहा है वहीं चुनाव लडऩे वालों और किसानों की परीक्षा करीब एक साथ होने जा रही है। एक ओर जहां चुनाव जीतने की सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्यों की कड़ी से कड़ी परीक्षा 30 अक्टूबर एवं दो नवंबर को होने जा रही है वहीं किसानों की रबी फसल लहलहाने लगी है, निराई का काम जारी है। ऐसा लगता है कि किसान एवं नेता परीक्षा की तैयारी एक साथ कर रहे हैं। सभी अपनी अपनी पढ़ाई में पूरी तरह व्यस्त हैं।
पंचायत चुनावों में किसान चुनाव लडऩे वालों के पास चलकर नहीं आ रहे हैं अपितु नेता किसानों से मिलने के लिए खेत की ओर जा रहे हैं। किसानों का तो सीधा सा जवाब है कि हमें चुनाव लडऩे वालों की जरूरत नहीं है, उनको हमारी जरूरत है। किसानों का कहना है कि ये चुनाव लडऩे वाले उनसे मिलने आते हैं तो वाहनों से उनकी बीजाई वाले खेत को रौंद जाते हैं।
एक समय था जब पंचायत समिति मेम्बर, सरपंच एवं पंचों के पास वोटर दौड़कर अपना काम निकलवाने के लिए जाते थे किंतु अब समय बदल गया है और वो वोट के भिखारी बन गए हैं और वोटरों की ओर दौड़े- दौड़े चले आते हैं। पहले सरपंचों के पीछे वोटर थे तो अब वोटरों के पीछे प्रत्याशी हैं। जितना चुनाव जीते हुए प्रत्याशियों ने विगत में वोटर को सताया उतना ही वोटर उन्हें को सता रहे हैं और अपना बदला ले रहे हैं।
वोट पाने के लिए तथा वोटरों को रिझाने के नए नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। कोई पोस्टर बैनर से वोटरों को आकर्षित कर रहा है तो कोई वोटरों को फोन कर रहा है। लेकिन इन सभी का प्रभाव किस कद्र चोट कर पाता है, इसका निर्णय वक्त कर पाएगा।
कुछ चुनाव लडऩे वालों के पल्ले कुछ वोट भी नहीं हैं परंतु कुछ तो अपनी विगत की विकास रिपोर्ट दिखा रहे हैं तो कुछ यह कहते हुए प्रसन्न हो रहे हैं कि उनके बाप दादा ने अमुक ट्रस्ट, गौशाला या धर्मशाला को एक लाख रुपये दिए थे। पर-ये पब्लिक हैं सब जानती है।
पंचायत चुनावों में कुछ ऐसे प्रत्याशी है जिन्होंने कई कई चुनाव लड़े हैं तो कुछ को तो सरपंची का चुनाव लडऩे का भी अनुभव नहीं हैं किंतु मैदान डींग ऐसी मार रहे हैं जैसे सारे वोटर उनकी मुट्ठी में हो? मतदान होना बाकी है तब पता चल पाएगा कि किस में कितना दम होगा।
वोटर चाहे खेत में हो या घर पर चुनाव लडऩे वाले पता लगाकर उन्हें यहां वहां पकड़ ही लेते हैं और वोट के भिखारी बनकर उनके आगे अपनी झोली फैलाकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं। कुछ गिड़गिड़ाते तो कुछ पैरों को छूकर वोट पक्का कर रहे हैं। कुछ तो इस बार उन्हीं को वोट देने की प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ अपनी रिश्तेदारियां ढूंढकर वोट पाने के लिए प्रयासरत हैं।
सेवानिवृत्त प्राध्यापक के दो पुत्र एवं एक पुत्रवधू हैं जज
-पुत्र वधू का हुआ है जुडिशल सेवा में चयन
******************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल से 6 किलोमीटर दूर बव्वा निवासी एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक लालाराम यादव की पुत्रवधू वसुंधरा राव का हरियाणा ज्यूडिशियल सेवा में बतौर सब जज प्रथम श्रेणी के रूप में चयन हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित जुडिशियल ब्रांच का परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है जिसमें वसुंधरा राव चयनित हुई है। लालाराम यादव ने बताया वसुंधरा राव के पति एवं लाला राम के पुत्र नीरज कुमार यादव गुजरात राज्य में बतौर सिविल जज वर्ष 2013 से कार्यरत है तथा लालाराम का छोटा पुत्र कौशल कुमार यादव बतौर सिविल जज हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले के बिलासपुर मंडल में कार्यरत है। कौशल कुमार यादव की पत्नी एमबीबीएस है। इस प्रकार एक ही परिवार में तीन जज होने से प्रसन्नता का माहौल है। उनकी पुत्रवधू के जज बनने पर भारी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: वसुंधरा राव चयनित जज।
यूरो स्कूल कनीना में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
*************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना में अलग-अलग तीन गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से पांचवी तक फ्लावर मेकिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा छठी से आठवीं तक बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं अंतर्सदनीय स्तर पर आयोजित की गई। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए गुड टच एवं बैड टच के सन्दर्भ में काउंसलिंग भी की गई। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में न्यूटन सदन प्रथम, आइंस्टाइन सदन द्वितीय, एडीशन सदन तृतीय और डार्विन सदन चौथे स्थान पर रहा। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने अपने-अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक निदेशक डॉ0 राजेन्द्र सिंह यादव, प्रबंध निदेशक नितिन यादव एवं प्रधानाचार्य सुनील यादव ने विजेता सदन को हार्दिक बधाई दी और साथ ही सभी सदनों को ओर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है। ये प्रतियोगिताएं गतिविधि प्रभारी ऋतु तंवर व को-र्डिनेटर संजू यादव के दिशा-निर्देश में हुई।
फोटो कैप्शन 03: यूरो स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते निदेशक एवं अन्य।
मारपीट मसले में दो गिरफ्तार
******************************
********************************
कनीना की आवाज। जान से मारने की नियत से मारपीट और लड़ाई झगड़ा करने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ में आरोपितों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए सरिया और डंडा बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहिल, जितेंद्र और प्रवीण वासी सीहोर के रूप में हुई। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमबीर वासी सीहोर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि वह जमींदारा का काम करता है और उसका लड़का दूध का काम करता है। उसने बताया कि 27 सितंबर को उसका लड़का दूध लेकर छितरोली को तरफ से आ रहा था, जब उसका लड़का गांव सीहोर के खेतों के पास पहुंचा तो बाइक सवार युवकों ने मोटरसाइकिल रुकवाकर जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से उसको चोटें मारी। शोर मचाने पर युवक बाइक लेकर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया, रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपितों से डंडे और सरिये बरामद किए हैं।
द फेस्टिवल ऑफ ग्रीटिंग्स का आयोजन
***********************************
************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में द फेस्टिवल ऑफ ग्रीटिंग्स का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे व बच्चों द्वारा तैयार उत्पादों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच जसमेर सिंह, तहसीलदार नवजीत कौर, हरियाणा खेल निदेशक डा राजेन्द्र कड़वासरा, डा कर्मबीर यादव, विभिन्न विद्यालयों से आये चेयरमैन व आस-पास के गांवों से आए सरपंच व अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं कौशल का परिचय देते हुए विभिन्न स्टालों पर हाथ से बनी वस्तुओं को प्रदर्शित किया । विद्यालय में कुल छह जोन बनाए गए थे जिसमें प्रथम जोन में सजावट का सामान, रंगीन दीये, लाईटस, हाथ से बने फूलदान व हाथ से बने रुमाल आदि उपलब्ध थे।
द्वितीय जोन में हाथ से बनी फोटो, मिट्टी की मूर्तियां, रगोली , विड चाइम , स्कैचिंग फोटो आदि की प्रदर्शनी लगाई थी। तृतीय जोन में खाने व पेय पदार्थों की व्यवस्था थी। जिसमें अलग से जूस कार्नर, नीबू पानी, जलजीरा आदि की स्टाल थी। विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, नारियल लडडू, भेल पूरी, चना मशाला, फू्रट चाट आदि की अलग व्यवस्था की गई थी।
जोन चार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणवी कलाकार सोमवीर कथूरवाल, राजकुमार धनखड़, प्रकाश मलिक और उनकी टीम ने मनोरंजन किया। हास्य कलाकार राजकुमार धनखड़ ने हरियाणवी बोली एवं हरियाणा के लोगों की विशेषताओं को चरितार्थ किया। सोमवीर कथूरवाल द्वारा संगीत के माध्यम से हरियाणवी संगीत एवं संस्कृति को उजागर किया गया। प्रकाश मलिक और उनकी टीम ने हरियाणवी नृत्य से दर्शकों का समा बाधा।
पांचवां जोन फन गेम एवं खेलों के लिए निर्धारित था जिसमें गुब्बारा, गिलास, मिक्की माऊस, झूले, गुब्बारा पिस्टल आदि गेम उपलब्ध थे। जो दर्शकों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा।
छटा जोन में घुड़सवारी आदि के लिए निर्धारित किया था। जिसमें बच्चों एवं वयस्कों द्वारा घुड़सवारी का खूब आनंद उठाया। विद्यालय में उपस्थित एनएसएस एवं एनसीसी के कैडिट़स ने व्यवस्था को बनाने में पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर पारितोषिक वितरण भी किया जिसमें क्र्रीडा ज्ञान परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने वाले गर्वित , दौड़ में राज्यस्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली छात्रा अदिति आर्या , इंडियन टैलेंट ओल्मपियाड में हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र साक्ष्य गुप्ता एवं एसटोयड कि खोज करने वाले विद्यार्थी राहुल , नैंसी, ईशा एवं जानवी को उनके माता-पिता के साथ नगद राशी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
खेल निदेशक डा राजेन्द्र कडवासरा ने अपने वक्तव्य में बताया कि एसडी विद्यालय ककराला शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गतिविधियों के माध्यम से सीखाने का केन्द्र है। बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादकों को तैयार करना राष्ट्रीय शिक्षा के उद्देश्य की सफलता को दर्शाता है फुटबाल टीम के पूर्व कोच जसमेर सिंह एवं तहसीलदार जशमीत कौर ने अपने वक्तव्य में बताया कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद बहुत ही सराहनीय है इसके लिए विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ बधाई के पात्र है। जो बच्चों को वास्तविक शिक्षा एवं कौशल के विकास में लगे है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विद्यालय में पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 5: एसडी स्कूल में फेस्टिवल मनाते हुए।

















































