Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, November 23, 2022

 
काग्रेस प्रदेश सचिव को मातृशोक
*************************************
****************************************
*************************************
******
कनीना की आवाज। उन्हानी निवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव अधिवक्ता रमेश शर्मा की 82 वर्षीय माता पिस्ता देवी पत्नी स्वर्गीय नत्थू राम शर्मा का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले 5 दिन से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे 5 पुत्र, 4 पुत्री, 6 पोते व 6 पोती, 1 पड़ोता व 1 पड़ौती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। बड़ा बेटा अहमदाबाद में बिजनेसमैन है, उससे छोटा रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश शर्मा है, उनसे छोटा अधिवक्ता रमेश शर्मा है, उनसे छोटा नरेंद्र शर्मा शिक्षाविद एवं सक्रिय राजनीतिक है व सबसे छोटा बेटा जिला न्यायाधीश रूपेश शर्मा है। पिस्ता देवी का अंतिम संस्कार मां भारती आश्रम पर किया गया। इस दौरान कस्बे के विभिन्न समाजसेवियों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।






मार पिटाई का मामला दर्ज
****************************
**************************************

कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर चौकी में कंवर सिंह नामक भालखी निवासी ने उनकी गाड़ी उठाए जाने शिकायत करने जाने पर डंडों से पिटाई की जाने की शिकायत की है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। कंवर सिंह ने कहा है कि मै भालखी का निवासी हूं तथा 18 नवंबर को अपने नए गोदाम से पुराने गोदाम की तरफ गाड़ी लेकर जा रहा था साथ में राजेंद्र सिंह गांव का निवासी भी था। जब राजेंद्र सिंह को गाड़ी से उतार रहा था तो दौंगड़ा अहीर की ओर से एक बोलेरो आई जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने कहा- तुमने अपनी गाड़ी यहां क्यों खड़ी की है और वह व्यक्ति गाड़ी को साथ ले गया। जब शिकायत करने दौंगड़ा अहीर चौकी में गया तो वहां राजेश कुमार तथा दो अन्य कर्मचारियों ने कहा कि तुमने कर्जा ले रखा हुआ इसलिए गाड़ी को उठा ले गए। उन्होंने चौकी में डंडों से चोट मारा और ऊपर यह कहा कि तुम झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने आए हो। तत्पश्चात इलाज के लिए नंदिनी अस्पताल महेंद्रगढ़ चला गया। अब छुट्टी मिली जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई है। दौंगड़ा अहीर चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।






खत्म कर दिये है बुर्जियां एवं लाल पत्थर
*************************************
***************************************

कनीना की आवाज। 1962 में चकबंदी के समय हर 5 एकड़ एवं 10 एकड़ पर स्थापित किए गए लाल पत्थर, दो गांवों की सीमा पर स्थापित बुर्जी, तीन गांवों की सीमा पर स्थापित सेहदा धीरे-धीरे किसानों ने खत्म कर दिया। अब जब पैमाइश होती है तो इनके अभाव में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कभी-कभी तो दो गांवों की सीमा विवाद के चलते धरती को खोदना पड़ता है और बनाई गई बुर्जी को देखना होता है।
चकबंदी के समय में पूर्व से पश्चिम दिशा में हर 5 एकड़ पर तथा उत्तर से दक्षिण पर दिशा में 10 एकड़ पर लाल पत्थर नाम से पत्थर गाड़े गए थे। गहराई तक गाड़े गये ये पत्थर आज भी वैसे के वैसे मिल सकते हैं। यह सत्य है कि किसानों ने उनको इसलिए काट दिया या तोड़ डाला क्योंकि वे हल चलाने में या ट्रैक्टर द्वारा जुताई करने में समस्या बन रहे थे परंतु जब भी पैमाइश की जाती है तीन लाल पत्थरों का ही सहारा लिया जाता है।
दो गांव की सीमा पर बुर्जी स्थापित की जाती थी और जो गहराई पर स्थापित की जाती थी। कच्चा कोयला भरकर चूना से बनाई जाती थी। ऊपर लाल पत्थर या बुर्जी बनाई जाती थी ताकि दूर से दिखाई दे कि यह दो गांव की सीमा है और उन सीमाओं पर दोनों गांव के लोग पेड़ पौधे लगाते थे। विवाह शादी के समय भी इन सीमाओं पर रस्म अदा की जाती थी। ये बुर्जी और सेहदा खसरा एवं गिरदावरी में नोट किये जाते थे।





अनाज मंडी में बाजरे एवं गेहूं का भाव एक माह में 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा
******************************************************************
*****************************************
**************
कनीना की आवाज। इस वर्ष जहां बाजरे की सरकारी खरीद हुई है किंतु किसान खुली मंडियों में बाजरा बेच रहे हैं जहां एक माह पहले बाजरे के भाव 1930 रुपये प्रति क्विंटल था जो आज 23 नवंबर को 2030 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है वहीं गैेहूं के भाव में भी वृद्धि हो रही है तथा एक माह में एक सौ रुपये बढ़ गये हैं। वर्तमान में गेहूं 2630 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है तथा भाव और बढऩे की संभावना है। मुर्गीफार्म केंद्रों मांग अधिक होने के चलते किसानों के घरों से ही मुर्गी पालक बाजरा खरीदकर ले जा रहे हैं।
इस साल जहां राजस्थान में बाजरा का भाव अधिक होने के कारण बाजरे की आवक नहीं हुई केवल हरियाणा के किसानों का बाजरा ही अनाज मंडी के तक पहुंच पाया है। कनीना मंडी के व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल ने बताया कि एक माह में बाजरे के भाव कम से कम एक सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा है तथा इसके और बढऩे की संभावना है।  उन्होंने बताया कि सरकार ने बाजरा एमएसपी 2350 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा खरीदा है।
  अब तो किसानों को बाजरे के अच्छे भाव मिलने लगे हैं। उधर मुर्गी पालन केंद्र संचालक रमेश, दिनेश, योगेश, सुरेश आदि ने बताया कि मुर्गी पालन केंद्रों पर बाजरे की मांग है। यही कारण है कि जहां खुली मंडियों तक कम बाजरा  जाता है। जबकि बाजरे पर आधारित छोटे-छोटे उद्योग ध्ंाधे चलाने वालों तक अधिक मात्रा में पहुंच रहा है।





एक दिसंबर से बदलेगा स्कूलों का समय
*********************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में सर्दी का माहौल बढ़ गया है। जहां प्रदेश भर के स्कूलों में वर्तमान में स्कूल समय आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का चल रहा है जो एक दिसंबर से स्कूलों का समय बदलकर प्रात: 9:30 से सांय 3:30 का हो जाएगा। अध्यापक नेता सुनील कुमार ने बताया कि हर वर्ष तीन माह के लिए समय बदल जाता है जो 28 फरवरी तक चलेगा।





हरी सब्जी का विकल्प बथुआ हो रहा है प्रयोग
*********************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। सब्जी महंगी होने के कारण किसान वर्ग न केवल खेतों में खरपतवार के रूप में उगने वाले बाथू/बथुआ को सब्जी के रूप में प्रयोग कर रहे हैं वहीं खेतों से उखाड़कर दूसरों को भी खाने की प्रेरणा दे रहे हैं। बाथू गुणकारी औषधि के रूप में जानी जाती है।
उल्लेखनीय है कि बाथू मानव के काम तो आता है वहीं पशुओं के लिए भी उत्तम हरे चारे का काम करता है। सर्दियों में रबी फसल के साथ अपने आप उगने वाले इस हरे भरे शाक को ग्रामीण परिवेश के लोग बाथू,बथुआ या हरा नाम से पुकारते हैं जिसे आयुर्वेद में कई गुणों की खान व औषधियों में काम में लाया जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे चिनोपाडियम कहते हैं।
 किसान दिनेश कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार ने बताया बाथू का किसी जमाने में गरीब तबके के लोग ही प्रयोग में लाते थे जो महंगी बाजार की सब्जी खरीदने में असमर्थ थे किंतु आजकल बदलाव आ गया है और अमीर एवं रोगी जनों के लिए रामबाण दवा का काम कर रहा है विशेषकर पेट की बीमारी एवं एनिमिया के शिकार इसे ढूंढते  फिरते हैं। उनका कहना है कि जब बाजार में अन्य सब्जियां महंगी हो रही है तो ऐसे में बाथू ही गुणकारी सब्जी का काम करेगा। ये किसान स्वयं भी इसे प्रयोग कर रहे हैं और दूसरों को भी इसे खाने की सलाह दे रहे हैं। वैद्य बालकिशन का कहना है कि पेट की बीमारियों एवं खून की कमी को दूर करने में सहायक है।
 किसानों कुलदीप बोहरा, देशराज, आशा, शकुंतला आदि ने बताया कि वे इसे रायता, देसी सब्जी बनाने में प्रयोग कर रहे हैं वहीं आटे में मिलाकर रोटियां बना रहे हैं वहीं इससे जायकेदार पराठे भी बना रहे हैं। ये व्यंजन उनको बहुत अधिक भा रहे हैं। यही नहीं अपितु वे सरसों का साग व अन्य खेतों में पाई जाने वाली हरी सब्जियां प्रयोग में ला रहे हैं। खरपतवार के रूप में अपने आप खेतों में उगने वाला बाथू ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शाक माना जाता है। कई रूपों में मानव के काम आता है वहीं पशुओं के लिए भी उत्तम हरे चारे का काम करता है। सर्दियों में फसल के साथ अपने आप उगने वाले इस हरे भरे शाक को ग्रामीण परिवेश के लोग बाथू,बथुआ या हरा नाम से पुकारते हैं।
    बाथू आजकल किसानों के लिए आय का साधन बनता जा रहा है। इसके गुणों को देखते हुए अमीर जन इसे बाजार से खरीद कर लाते हैं और बड़े ही चाव से खाते हैं जिससे सिद्ध होता है कि बीते जमाने की गरीबों की सब्जी अब अमीरों का भोजन बनती जा रही है। बाजार में किसान इसे उखाड़कर बेच रहे हैं और आमदनी कर रहे हैं। एक ओर जहां सब्जी महंगी हो रही हैं और हरी सब्जियां तो आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। ऐसे में बथुआ किसानों के लिए ही नहीं अपितु आम जन के लिए मुफ्त की हरी सब्जी बन गयी है।  
फोटो 1 व दो: बाथू खेतो में उगा हुआ।





महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में महिलाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
*********************************************************************************
**************************************
********************************************
कनीना की आवाज। कनीना स्थित फुटबॉल ग्राउंड में महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में महिलाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सरला यादव ने की। प्रतियोगिता के दौरान मंच संचालन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा खिच्ची ने किया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मानव जीवन में खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाडिय़ों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता के दौरान सीडीपीओ सरला यादव ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इमानदारी के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करने व हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश न होकर भविष्य के लिए अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा खिच्ची ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए थे। जिनमें एक ग्रुप में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया व दूसरे ग्रुप में 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया। 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कनीना से रामकला ने प्रथम, मुनेश ने द्वितीय व गोमला से शर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलू-चम्मच दौड में कनीना से सोनू ने प्रथम, सरस्वती ने द्वितीय व कोटिया से शर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में खेराणा से कमलेश ने प्रथम, चेलावास से उर्मिला ने द्वितीय व निशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं की प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड में झगडोली से नीतू ने प्रथम, नांगल से सौरव ने द्वितीय व पड़तल से अंतिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में झगड़ोली से रवीना ने प्रथम, कोका से राजबाला ने द्वितीय व छिथरोली से प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में खेड़ी से प्रियंका ने प्रथम, कनीना से एकता ने द्वितीय व पड़तल से रेणु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जितेंद्र फौजी, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर मनीषा यादव, सुपरवाइजर पूजा खिच्ची, कुसुम जग्गो, ज्योति, मंजू देवी, सरला देवी, रवि, सोनू, विनय ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3 व 4: कनीना खेल के मैदान में आयोजित खेलकूद का नजारा एवं संबोधित करती सुपरवाइजर।






सीनियर वर्ग की कुश्ती के लिए सरदार पटेल एकेडमी बाघोत में 27 नवम्बर को होंगे जिले के प







हलवानों के ट्रायल
*********************************************************************************
**********************************************************************************
कनीना की आवाज। बाघोत स्थित सरदार पटेल इंटरनेशनल स्पोटर्स एकेडमी में 27 नवम्बर को जिले के सीनियर लड़के व लड़कियों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल लिए जाएंगे। इस विषय में जानकारी देते हुए पहलवान नरेन्द्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ष 2004 में जन्में खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिसके लिए खिलाड़ी को अपना जन्म प्रमाण पत्र, दो पास्पोर्ट साइज फोटों साथ लेकर आने अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों का वजन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। वजन में दो किलोग्राम तक की छूट रहेगी।


Tuesday, November 22, 2022

 

कैमला में महिला सरपंच ने नारियल फोड़ किया विकास कार्य शुरू
*******************************************************
**********************************************************
*****************************************
************
कनीना की आवाज। गांव के विकास को नई दिशा देने के लिए मिली जिम्मेदारी निभाने के लिए नवनियुक्त सरपंचों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। कनीना उपमंडल के गांव कैमला में महिला सरपंच डिंपल जांगिड़ ने भी गांव की मिली जिम्मेदारी को समझते हुए गांव में गंदे पानी निकासी के लिए टूटी पाइप लाइन को हटाकर नई व मजबूत पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। सोमवार को उन्होंने गांव में नई पाइप लाइन डालने संबंधी कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सरपंच डिंपल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की इस मुख्य समस्या को लेकर अटेली विधायक सीताराम यादव से बात की गई थी और विधायक ने इस कार्य को शुरू करने और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसके बाद यह कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने पाइप लाइन निर्माण के लिए विधायक सीताराम यादव का धन्यवाद किया । इस अवसर पर ठेकेदार सुनील,माया देवी,सेक्रेटरी करण यादव, पंच सूबे सिंह, रामपाल जांगड़ा, अमन, सतपाल, महावीर मास्टर तथा अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: नारियल तोड़कर कार्यों का शुभारंभ करती महिला सरपंच।





विद्यार्थियों ने दिए श्री कृष्ण गौशाला को 9250 रुपये दान
*************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। एसएम गीता उच्च विद्यालय कनीना मंडी के  विद्यार्थियों ने गत वर्षों की भांति इस बार 9250 रुपये श्रीकृष्ण गौशाला को दान किये। प्राचार्य जगदीश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय से कई वर्षों से एक परंपरा चली आ रही है कि इस विद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर अपनी गायों के लिए दानपात्र में दान डालते हैं। जिस दिन बच्चों का जन्मदिन होता है तो प्रार्थना सभा में जन्म दिन मनाया जाता है तथा उसी के हाथों दानपात्र में दान डलवाया जाता है। इससे व्यवस्था के साथ-साथ त्याग समर्पण की भावना पैदा होती है। यह जमा की गई राशि विद्यार्थियों ने गौशाला कोषाध्यक्ष प्रवीन को भेंट की।
को इस अवसर पर विद्यालय के संचालक जगदीश आचार्य ,जन्म की व्यवस्था देखने वाली अध्यापिका रेनू यादव, सहायक निर्मला बंसल सहित समस्त विद्यालय के विद्यार्थियों को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 5: एसएम गीता के विद्यार्थी गौशाला में दान देते हुए।






चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने स्कूल वेतन घटाने पर रोष जाहिर किया
****************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। स्कूल पार्ट आइम कर्मचारियों का वेतन घटाने को लेकर के ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजा है। पार्ट टाइम कर्मचारियों ने कहा है कि वे विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कर्मचारी को पिछले वर्ष 9300 रुपये वेतन दिया जाता था जो घटाकर 6448 रुपये कर दिया है यही नहीं 10 + 2 स्कूल में पार्ट टाइम कर्मचारियों को 9645 रुपये पिछले वर्ष मिलता था जो अब घटाकर 7523 रुपये कर दिया है। उन्होंने वेतन फिर से बढ़ाने की मांग की है। जिला सचिव हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चार ऐसे पार्ट टाइम कर्मचारी कार्यरत है जिनकी न तो अवधि बढ़ाई गई है उन्हें सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने यह पुराना वेतन बहाल करने की मांग की है।







यूरो स्कूल कनीना ने शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में मचाई धूम
*****************************************************
****************************************
*****************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना शिक्षा में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी अलग ही छाप छोड़ता जा रहा है। हाल ही में बाल भवन में आयोजित हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जिला स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। बाल भवन नारनौल में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में जैसे भाषण प्रतियोगिता में शालू यादव ने द्वितीय स्थान, कलश सजावट प्रतियोगिता में योगेश ने द्वितीय स्थान, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में अस्मिता ने तृतीय स्थान व फन गेम प्रतियोगिताओं में मानवी ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का एवं अपने माता-पिता के नाम को भी रोशन किया है। हाल ही में बाल कल्याण नारनौल(चाइल्ड) के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं जिनमें रंगोली, स्केचिंग, पेंटिंग और भाषण में भी यूरो स्कूल कनीना के बच्चों ने 7 पदक अपने नाम किए, जिनमें जिज्ञासा, अनुष्का, हिमांशु नेहा, योगेश, रोहित व हर्षिका शामिल थे। इस अवसर पर शैक्षणिक निदेशक राजेंद्र यादव,प्रधानाचार्य सुनील यादव ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में पारंगत होना चाहिए। सबसे पहले उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को अपनी जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। यूरो स्कूल कनीना में बच्चों को गुड टच व बैड टच, पास्को एक्ट, जूविनाइल जस्टिस एक्ट व 1098 हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया जिससे बच्चों में अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने व सोशल मीडिया पर हो रहे साइबर क्राइम से सतर्क रहने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन सभी प्रतियोगिताओं की जीत का श्रेय गतिविधि प्रभारी रितु को दिया।
फोटो कैप्शन 01: यूरो स्कूल के विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थी।







बाजरा राशि तत्काल किसानों के खाते में जारी की जाये
********************************************
*****************************************
*****
कनीना की आवाज। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से भावांतर भरपाई योजना के तहत घोषित की गई बाजरा की राशि तत्काल किसानों के खातों में जमा करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार ने एक सप्ताह के अंदर बाजरा भावातंर भरपाई की राशि किसानों के खातों में समायोजित नहीं की तो पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
उपमंडल के अनेक गांवों में जनसम्पर्क करने के बाद अतरलाल ने कहा कि उन्हें झीगांवन, सुन्दरह, भोजावास, गोमला, पड़तल, उन्हाणी, चेलावास, ढ़ाणा, गाहड़ा, सिहोर, छितरोली, उच्चत व बाघोत गांव के किसानों से शिकायत मिली है कि सरकार ने अब तक बाजरा की भावांतर भरपाई योजना के तहत राशि उनके खातों में जमा नहीं की है। जिसके कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज, डीजल खरीदने तथा अन्य किसानी कार्यों के लिए इस समय पैसों की सख्त जरूरत है। परन्तु सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस अवसर पर किसानों ने यूरिया खाद की कमी के बारे में भी अवगत करवाते हुए यूरिया की कमी दूर करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतरलाल को सौंपा। किसानों ने कहा कि इस समय सरसों की फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। परन्तु किसानों को आवश्यकता अनुसार यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अतरलाल ने उनके ज्ञापन को तत्काल मुख्यमंत्री को प्रेषित करने का आश्वासन देते हुए सरकार से तत्काल पैक्स सोसायटियों के माध्यम से किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। जनसम्पर्क के दौरान भाग सिंह चेयरमैन, दीपक, प्रकाश यादव, टीटू प्रकाश, कैलाश सेठ, तथा राजेन्द्र सिंह भी साथ थे।






विद्यार्थियों को किया सम्मानित
*********************************
**************************************
*
कनीना की आवाज। आरआरसीएम स्कूल, कनीना में खेल एवं युवा मामला विभाग हरियाणा द्वारा जिला स्तर पर खेलों हरियाणा कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलो में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। रोशनलाल ने बताया  कि जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ मे छात्र शिवम ने 60 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में, प्रतीक ने 48 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में, मंजीत ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में, मोहित ने 71 किग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती मे तथा छात्र दीपेन्द्र ने 60 मी. फ्रीस्टाइल तैराकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही छात्र गुलशन का वॉलीबाल मे व छात्र विशाल का कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने बताया कि खेलो से विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों एवं सौन्दर्य परक मूल्यों का विकास होता है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 2: आरआरसीएम के अव्वल विद्यार्थी।






भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
**********************************
*************************************

कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा आज आरआरसीएम.पब्लिक स्कूल, कनीना में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी भाषण प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के विषय पोक्सो  एक्ट व जेजेए एक्ट से सम्बंधित थे। इस प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग में आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा जाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यूरो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा हर्षिका ने दूसरा स्थान व रामचंद्र पब्लिक स्कूल, कनीना के छात्र धैर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आरआरसीएम.पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा अंकिता व जीएल पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान तथा आरकेवाई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा अंजलि ने दूसरा स्थान व रामचंद्र पब्लिक स्कूल, कनीना के छात्र हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक साहिल यादव ने बताया कि इस भाषण प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालकों में पोक्सो  एक्ट व जेजेए. एक्ट के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है ताकि वे भविष्य में उनके सामने आने वाली समस्याओं का दृढ़ता पूर्वक सामना करने में सक्षम हो सके। इस भाषण प्रतियोगिता में राजेश बलवान, एमडीएस. स्कूल के चेयरमैन दिनेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य सुनील कुमार, संजय कौशिक, मनीषा यादव, राजेश कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 3: चाइल्ड लाइन प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी।






Monday, November 21, 2022

 
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने स्कूल वेतन घटाने पर रोष जाहिर किया
****************************************************
******************************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। स्कूल पार्ट आइम कर्मचारियों का वेतन घटाने को लेकर के ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजा है। पार्ट टाइम कर्मचारियों ने कहा है कि वे विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कर्मचारी को पिछले वर्ष 9300 रुपये वेतन दिया जाता था जो घटाकर 6448 रुपये कर दिया है यही नहीं 10 + 2 स्कूल में पार्ट टाइम कर्मचारियों को 9645 रुपये पिछले वर्ष मिलता था जो अब घटाकर 7523 रुपये कर दिया है। उन्होंने वेतन फिर से बढ़ाने की मांग की है। जिला सचिव हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चार ऐसे पार्ट टाइम कर्मचारी कार्यरत है जिनकी न तो अवधि बढ़ाई गई है उन्हें सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने यह पुराना वेतन बहाल करने की मांग की है।





रंजन यादव ने गणित विषय में नेट जेआरएफ की परीक्षा की उत्तीर्ण
********************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। धनौंदा की विवाहिता तथा गांव जाहिदपुर की बेटी रंजन यादव पत्नी यशपाल यादव ने सीएसआईआर यूजीसी द्वारा आयोजित गणित विषय की परीक्षा में नेट/ जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा 113.75 स्कोर लेकर ऑल इंडिया में 25वां रैंक हासिल किया है। रंजन यादव बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमएससी व एमफिल की हुई है। अपनी सफलता पर उसने कहा कि नियमित रूप से एकाग्रचित होकर अगर लक्ष्य की ओर बढ़े तो हर उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है। अपनी सफलता का श्रेय ससुर महिपाल यादव, सास लाली देवी व अपनी माता रमेश देवी के आशीर्वाद तथा पति यशपाल की प्रेरणा व समस्त परिवार के सहयोग तथा स्वयं की कड़ी मेहनत को दिया है। इस उपलब्धि से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह राजकीय चंपा देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय की प्राध्यापिका है।
फोटो कैप्शन: रंजन यादव





स्कालरशिप टेस्ट में लड़कों में राजकुमार व लड़कियों में दीया ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
*************************************************************************
***************************************
*******************************
कनीना की आवाज। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव कोका के एथलेटिक्स ग्रुप कोका के द्वारा गांव के सरकारी स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  इस विषय में जानकारी देते हुए कुलदीप ने बताया कि यह प्रतियोगिता उन्होंने गांव के युवाओं की तैयारी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रखी थी। जिसमें करीब 50 लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागियों को 60 मिनट में 80 प्रश्न हल करने थे। यह टेस्ट एसएससी जीडी के अनुसार डिजाइन किया गया था। टेस्ट में लड़कों में राजकुमार  प्रथम, अजय द्वितीय और अशोक तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में दीया ने प्रथम स्थान हासिल किया। उमेश गौड़ ने बताया दीया बेटी तो अभी 10वीं कक्षा की ही छात्रा है, इनके प्रदर्शन को देखकर लगता है कि आगे चलकर ये जरुर सिविल सर्विसेज में कोई बड़े स्तर का रैंक हासिल करेंगी।
आयोजन समिति के सदस्य सोमबीर व होशियार सिंह ने बताया कि सभी विजेताओं को सम्मान राशि भेंट की व उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपहार स्वरूप दी गई। सभी प्रतिभागियों को भी करंट अफेयर्स की किताब प्रोत्साहन स्वरूप उपहार में दी गई। वो इस तरह की प्रतियोगिता भविष्य में भी जारी रखेंगे ताकि कोका  गांव के बच्चे ज्यादा से ज्यादा नौकरियों में जाकर अपना कैरियर बेहतर बना सकें, अपने परिवार व गांव का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर सूबेदार होशियार साहब, कुश फौजी, सतवीर फौजी, योगेंद्र, कुलदीप, उमेश गौड़, दिनेश फौजी, प्रीतम इसराना, अजीत, सोमवीर, हंसराज सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: कोका में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते प्रतिभागी।



खाद के लिए लगने लगी लाइन

**********************************

***********************************
कनीना। एक बार फिर से यूरिया खाद के लिए दुकानों पर लंबी लंबी लाइनें लगने लगी हैं। इस वक्त खेतों में सरसों खड़ी है तथा सर्दी बढऩे से सरसों पर आब आ गई है जिसके चलते अब खेतों में यूरिया खाद डालने की जरूरत समझी जा रही है। किसान सुरेंद्र, महेंद्र एवं सुरेश कुमार ने बताया कि इस वक्त खेतों में यूरिया डालने की जरूरत होती है तथा मांग अधिक होने के कारण यूरिया नहीं मिल रहा है। अब दुकानों पर यूरिया तो आ गया किंतु लंबी कतारें लगती हैं।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में यूरिया के लिए लगी लंबी कतार।




एक दिवसीय योग का प्रशिक्षण लगा
*****************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। राप्रा पाठशाला भोजावास में योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि तहसील प्रभारी मनेठी ने बच्चों को योग व व्यायाम के लाभ बताये तथा प्रशिक्षण दिया। मुख्य अध्यापक ने योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि तहसील प्रभारी मनेठी का धन्यवाद किया तथा समय-समय पर योगाचार्य को स्कूल में योग प्रशिक्षण के लिए आने के लिए कहा।
तत्पश्चात योगाचार्य ने राजकीय माध्यमिक स्कूल भोजावास में उन्होंने बच्चों को योग व व्यायाम के लाभ बताये। उन्होंने कहा कि योग करने से रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने समय समय पर योग करने पर बल दिया।
फोटो कैप्शन 2: योगाचार्य भोजावास में योग करवाते हुए।





भोजावास स्कूल में किया गया एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन








*********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य यादवेंद्र के निर्देशन में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  ओमलता नव-निर्वाचित सरपंच भोजावास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए  स्वछता, सहयोग, राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार बालवान ने बताया की इस कैम्प में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय की सफाई की व विद्यालय में फूलों के पौधे लगाए। मुख्य अतिथि ओमलता ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने नए वोट बनवाने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर रन सिंह, सत्यवान सिंह प्रवक्तागण व सत्येंद्र प्रकाश, रामकिशन, सुभाष अध्यापकगण तथा राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह व गांव के अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए  ओमलता सरपंच एवं अन्य।

 

 

 ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद का 24वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 नवंबर




से धूमधाम से शुरू

*************************************

**************************************

कनीना की आवाज। ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद का 24वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 नवंबर 2022 से धूमधाम से शुरू हो चुका है जिसका समापन 20 नवंबर 2022 को होगा समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश के लोक प्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी होंगे।
संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी के पावन सानिध्य एवं परम पूज्य स्वामी चित्तेश्वरानंद सरस्वती की के मार्गदर्शन में दिनांक 18, 19 एवं 20 नवंबर को जो भी साधक यहां आकर निःशुल्क योग साधना शिविर, चतुर्वेद शतकम एवं सवा लाख गायत्री महायज्ञ, सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी बनना चाहते हैं वह कृपया हमें सूचित करें एवं 17 नवंबर आज शाम तक अपने वस्त्र आदि जरूरी सामान लेकर ओम योग संस्थान ट्रस्ट, पाली, फरीदाबाद में आ सकते हैं। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क हैं। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए इस निःशुल्क योग साधना शिविर एवं महायज्ञ का लाभ उठाएं।
जो बहन भाई, साधक - साधिका , पुण्य आत्माएँ केवल समापन समारोह में , 24 कुण्डीय , सवालाख गायत्री महायज्ञ , चतुर्वेद शतकम महायज्ञ की पूर्णाहुति में और अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान श्री मनोहर लाल खटटर जी को सुनना चाहते हैं वे महानुभाव 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे ओउम् योग संस्थान ट्रस्ट पाली, फ़रीदाबाद में पहुँचने की कृपा करें ।

Sunday, November 20, 2022






 

भोजावास स्कूल में किया गया एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन
********************************************************
*********************************************************
****************************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य यादवेंद्र के निर्देशन में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  ओमलता नव-निर्वाचित सरपंच भोजावास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए  स्वछता, सहयोग, राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार बालवान ने बताया की इस कैम्प में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय की सफाई की व विद्यालय में फूलों के पौधे लगाए। मुख्य अतिथि ओमलता ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने नए वोट बनवाने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर रन सिंह, सत्यवान सिंह प्रवक्तागण व सत्येंद्र प्रकाश, रामकिशन, सुभाष अध्यापकगण तथा राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह व गांव के अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए आमलता सरपंच एवं अन्य।






13 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरित
*************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा संचालित निशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित 13 महिलाओं प्रमाण पत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण केंद्र आर्य समाज मंदिर में चलता आ रहा है। वर्तमान में 23 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विवेक यादव प्रबंधक यूनियन बैंक कनीना रहे जबकि अध्यक्षता सुभाष नागर जिला संचालक थे। विशिष्ट अतिथि बतौर विशाल प्रांत प्रकल्प था।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के प्रमुख नरेंद्र रहे। उन्होंने कहा कि सेवा भारती की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता आदि रहा है। समरसता पर संस्था कैसे कार्य करती है इसके बारे में विस्तार से समझाया।
 मुख्य अतिथि विवेक यादव ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये हैं उन्हें सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह अपना कार्य शुरू कर सके। सुभाष डागर ने आर्य समाज का स्वतंत्रता संग्राम और वर्तमान में योगदान को नमन किया।  उन्होंने बताया कि 4 साल सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे। जिला अध्यक्ष जगदीश आचार्य गत 5 वर्षों से चले आ रहे मासिक कैंपों की पूरी जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।  
योगेश अग्रवाल मंडी ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्र चलाया जा रहा है। इस केंद्र पर हजारों रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। वर्तमान में 40 से 50 रोगी प्रतिदिन लाभ उठा रहे हैं। मासिक मेडिकल कैंप में रोगियों की निशुल्क ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर की जांच की जाती है। आंखों के चश्मे और दवाई भी मुफ्त दी जाती है। 2700 रुपये में आंखों का ऑपरेशन करवाया जाता है। इसी प्रकार महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर प्रधान आर्य समाज राव मोहर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा पार्षद, अरुणा कौशिक, राजेंद्र पार्षद, पार्षद ओमप्रकाश, विनय एडवोकेट, सरिता भारद्वाज, लालचंद, राकेश कुमार, मुरारीलाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो फोटो कैप्शन 3 प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सेवा भारती के पदाधिकारी।





व्यक्ति से भारी मात्रा में शराब बरामद
*******************************
*************************************

कनीना की आवाज। मुखबिर के आधार पर करीना पुलिस ने फुटबॉल खेल के मैदान में छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिससे भारी मात्रा में शराब बरामद की।
 संदीप वार्ड 10 निवासी कनीना सफेद कट्टे से 2 बोतल शराब अंग्रेजी, 2 बोतल शराब ऑफिसर चॉइस, 10 पव्वा, 6 बोतल देसी शराब ,30 पव्वे देसी शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






पोल्ट्री फार्म से 30 हजार रुपये नौकर चोरी कर ले गया, चोरी मामला दर्ज
*********************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। धर्मवीर सुंदराह निवासी ने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि सुंदराह से बवानिया सड़क मार्ग पर रोहित पोल्ट्री फार्म चलाता हूं। 19 नवंबर को करीब सुबह करीब 10:30 पर किसी काम से बाहर चला गया और फार्म पर विजय नामक नौकर दिल्ली काम करता था। जब दोपहर पूर्व फार्म पर पहुंचा तो विजय नहीं मिला। कार्यालय देखा तो अलमारी का ताला टूटा था जिसमें रखे 30 हजार रुपये चोरी हो गई। विजय रुपये चोरी करके फरार हो गया। इस मौके पर पुलिस को बुलाया गया। उनकी शिकायत पर नौकर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।





सेहलंग में आयोजित हुआ मुफ्त चिकित्सा शिविर
*******************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। अटेली हलका के विधायक सीताराम यादव ने बीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलंग में आंखों के  कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 1500 मरीजों ने लाभ उठाया।
    स्व. राजेंद्र भारद्वाज की  13वीं पुण्यतिथि  पर आयोजित किया गया जिसमें लगभग पंद्रह सौ लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई  आंखों की जांच,चश्मे आदि मुफ्त में वितरित किये गये।  डाक्टरों द्वारा आपरेशन लिखे जाने पर उनका मफ़्त में आपरेशन करवा जायेगा।   
 इस अवसर पर सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष जिला महेंद्रगढ, राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज पोता वाले, पूर्व महामंत्री भाजपा कनीना मंडल हनुमान शर्मा अगिहार ,  शक्ति यादव पूर्व भाजपा युवा अध्यक्ष भाजपा कनीना मंडल वीरपाल सिंह यादव, सरपंच स्याणा  अतर सिंह यादव स्याणा,  थान सिंह  पूर्व मंडल अध्यक्ष भोजावास, विनोद यादव करीरा,  विनीत कुमार सरपंच सेहलंग, लोकेन्द्र सिंह तंवर पोता , हरिश भारद्वाज प्रबंधक बीआर स्कूल सेहलंग , मा जगदीश भारद्वाज सेहलंग,  सत्यवीर यादव नोताना    हरिओम आर्य सरपंच पोता आदि  सभी सम्मानित निर्वाचित पंच आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: सीताराम को स्मृति चिह्न भेंट करते बीआर स्कूल सेहलंग।



कृत्रिम अंग वितरण 11 दिसंबर को
****************************
********************************

कनीना की आवाज। भारत विकास परिषद शाखा कनीना की एक आवश्यक बैठक शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 11 दिसंबर 2022 को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जिसमें जिन दिव्यांग को दिनांक 18 अक्टूबर 2022 जिनका माप लिया गया था उनको सूचित करने बारे तय किया गया कि वे सभी बलराम समारोह स्थल गाहड़ा रोड़ कनीना में उपस्थित हो।
  शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि उस दिन सभी दिव्यांग के लिए खाने पीने की व्यवस्था शाखा संरक्षक कंवरसेन वशिष्ठ की तरफ से की गयी है। आयोजन स्थल बलराम समारोह स्थल शाखा सदस्य हनुमान सिंह की तरफ  से सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह सहित,कंवर सैन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह, सुरेश शर्मा, योगेश अग्रवाल, धनपत साहब, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंगला, राजेन्द्र पार्षद, दलीप,सचिव लखनलाल जांगड़ा, देशराज,अरुणा कौशिक,सरिता भारद्वाज, महेश बोहरा सहित समस्त सदस्य मौजूद थे।  
फोटो कैप्शन 01: भारत विकास परिषद की बैठक का नजारा।




ककराला में नि:शुल्क जूनियर सफलता मंत्र का किया शुभारंभ
***********************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। खण्ड के गांव ककराला की बीबीएसडी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय समिति ने अपने जूनियर पाठकों के लिये सफलता मन्त्र जूनियर के तृतीय बैच का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व सेवानिवृत्त अध्यापक रामचन्द्र ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा ही जीवन में सफलता का आधार रहता है। उन्हें बहुत खुशी है कि संस्था ने इस ओर लगातार अपना फोकस किया है। इस बार समिति ने छोटे बच्चों के लिये इस कोर्स को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिये गांव के दोनों तरफ 2 जगहों पर सफलता मंत्र जूनियर के केंद्र खोले हैं। जिसमें एक धानक बस्ती में शहीद शिव कुमार शिक्षा सदन रहेगा, जहां हेमंत कुमार शिक्षक की भूमिका में रहेंगे। दूसरा गांव के ही सेवानिवृत्त कमिश्नर रामनिवास पूनिया के घर पर शहीद लाल सिंह शिक्षा सदन रहेगा। इसमें गांव की ही बेटी मंजू यादव शिक्षक की भूमिका में रहेंगी। यह सदन अगले 5 महीने चलेगा, जिसमें कक्षा 1 से 6 तक के सभी बच्चों के पाठ्यक्रम की गहनता से तैयारी करवाई जायेगी। समय-समय पर उनके अभ्यास टेस्ट व उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करने पर प्रयास होंगे।
 गांव की नव निर्वाचित सरपंच नीलम देवी ने सभी छोटे बच्चों शुभकामनाएं देते हुये संस्था के प्रयास को सराहा। उन्होंने सभी संस्था सदस्यों व शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुये बताया कि जब गांव के लोग कामयाब होकर अपनी नई पीढ़ी को सींचने लग जाते हैं तो गांव को शिखर पर जाने से कोई नहीं रोक सकता।
पुस्तकालय प्रबंधन समीति के अध्यक्ष  रामनिवास शिक्षक ने बताया कि संस्था गांव में पिछले 7 वर्षों से अपने विजन व लक्ष्यों पर लगातार फोकस बनाये हुये शिक्षा व पर्यावरण पर कार्य कर रही है। संस्था ने वर्ष 2020 में गांव में सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत की थी।
इस अवसर पर ग्राम कमेटी से प्यारेलाल जी, , लाल सिंह चौकीदार, संस्था प्रधान अजय कुमार, सतीश कुमार, सचिव नवीन कुमार, महेश कुमार, श्याम लाल शर्मा, छंगा राम, राजा, अमर सिंह, उमेद सिंह ओमकार, लाइब्रेरी प्रभारी विकास,  आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 02: ककराला में जूनियर सफलता मंत्र में भाग लेते बच्चे।

Saturday, November 19, 2022

 
एसडी विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************************
*****************************************************************
*****************************************
*************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें थी जिसमें विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कुल पांच चरणों में पूरा किया गया। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों के बाद पहेली आधारित प्रश्न पूछे गऐ इस के बाद बजऱ, प्रत्यक्ष और रैपिड फायर चक्र का आयोजन हुआ जिसमें बड़े कांटे की टक्कर बनी रही। अन्त में निश्चय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पायल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लवनीत की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय की बारीकियों कि समझ के साथ-साथ एकाग्रता एवं हाजिर जवाबी का कौशल पैदा होता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, विजय यादव, जोगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, ईश्वर सिंह, प्रियंका यादव, रोजीबाला, नीरु यादव, स्नेह यादव आदि समस्त स्टॅाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसडी स्कूल के विजेता प्रतिभागी।



रात्रि का तापमान गोते लगाने लगा है
**************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज। वर्तमान  परिदृश्य में लगातार हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों की तरफ से उत्तरी बर्फिली पवनों का आधिपत्य मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली लगातार जारी है । सम्पूर्ण इलाके में रात्रि का तापमान गोते लगाने लगा है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है।  आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात जारी है जबकि मैदानी राज्यों पर इस मौसमी प्रणाली का केवल आंशिक प्रभाव देखने को मिला केवल सुबह के हल्की बादल वाही ही देखने को मिलीं आने वाले एक सप्ताह तक  मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा क्योंकि इस दौरान कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली को प्रभावित नहीं कर रहीं हैं। परन्तु आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेंगी और साथ ही साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। दिन भर तेज़ धूप खिली रहने की वजह से दिन का मौसम सुहावना बना रहेगा। आज पर्वतीय क्षेत्रों पर मौसम प्रणाली सक्रिय होने की वजह से आज और कल दिन के तापमान में हल्की बढ़त बनेंगी परंतु जैसे ही मौसम प्रणाली कल आगे निकल जाएगी वैसे ही पवनों की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड और ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जा रहे हैं ।आज  शनिवार हरियाणा के अलग अलग स्थानों का न्यूनतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार रहें                         
 गुडगाँव 6.8°c
महेन्द्रगढ़ 7.8°c
कौल , कैंथल 7.9°c
फतेहाबाद 8.6°c
नारनौल 8.8°c
दामला , यमुनानगर 8.8°c
जींद 8.9°c
मेवात 9.0°c
हिसार 9.2°c
जगदीशपुर , सोनीपत 9.3°c
करनाल 9.4°c
झज्जर 9.7°c
रोहतक 9.8°c
मानेसर , गुडगाँव 10.2°c
कुरुक्षेत्र 10.2°c
भिवानी 10.2°c
सिरसा 10.4°c
अंबाला 11.5°c
पंचकुला 12.0°c    





नेट जेआरएफ में प्रियंका का 12वां स्थान
पड़तल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
**********************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। गांव पड़तल की बेटी प्रियंका ने अपने प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जूनियर रिसर्च फैलोशिप जीव विज्ञान विषय में 12वां रंक के साथ उत्तीर्ण करके एक मुकाम हासिल किया है। इस सफलता की खुशी में स्कूल प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कुमारी प्रियंका ने इसी गांव के राजकीय स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करते हुए आगे की पढ़ाई एमडीयू रोहतक से पूरी की है। उनके प्राथमिक शिक्षक सतीश कुमार, जो आज भी इसी विद्यालय में कार्यरत हैं, बेटी की सफलता पर गदगद हैं।
     राजकीय मिडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका का फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों द्वारा कुछ प्रस्तुतियां दी गईं। प्रियंका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने ताऊ लक्ष्मीनारायण, मात पिता और गुरुजनों को दिया है इस मौके पर नवनियुक्त सरपंच रोशनलाल इंदौरा, राजकुमार राव,  हंसराज, दलीप सिंह एडवोकेट, अतर सिंह चेयरमैन, दौलतराम चेयरमैन, बाबूलाल, कैलाश शर्मा, अनिल,सतीश शर्मा सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।  परिवार ने इस खुशी के मौके पर स्वेच्छा से विद्यालय  विकास के लिए 11 हजार रुपये दिए हैं।
फोटो कैप्शन 4: पड़तल स्कूल में प्रियका को सम्मानित करते सरपंच एवं अन्य।




भीम सिंह ने किया ने नेट उत्तीर्ण
************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर 8 निवासी भीम सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में रसायन विज्ञान विषय में नेट की परीक्षा 97वें रंक के साथ उत्तीर्ण की है। भीम सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने चाचा गोपीचंद पूर्व प्रवक्ता, भाई पवन कुमार , माता पिता व गुरुजनों को दिया है। उसकी इस सफलता पर रामेश्वर पूर्व पार्षद, बलवान सिंह,कमल पार्षद, प्रताप सिंह, सतीश मास्टर सहित अन्य गणमान्य जनों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: भीम सिंह






एफएलएन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
************************************
***************************************
**
कनीना की आवाज। राजकीय  माध्यमिक विद्यालय कैमला में कलस्टर स्तर पर राज्यव्यापी मिशन नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी शिक्षा कार्यक्रम(एफएलएन) के तहत कलस्टर स्तर पर कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की टेबल एंड काउंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बूचावास विद्यालय में किया गया जिसमें क्लस्टर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सविना कक्षा पांचवीं से प्रथम स्थान प्राप्त किया यक्ष सुपुत्र अनिल कुमार ने कक्षा दूसरी में दूसरा स्थान कलस्टर स्तर पर प्राप्त किया सभी विद्यार्थियों को गांव की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती डिंपल जांगड़ा ने पुरस्कृत किया और बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि शिक्षा के द्वारा ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह  ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए  बताया कि आज की नई शिक्षा नीति बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है। जो विद्यार्थी को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति पर आधारित है। प्रत्येक विद्यार्थी खेल-खेल में समझ के साथ सीखना ही इसकी विशेषता है। हमें प्रत्येक प्रकार की पाठ्यक्रम आधारित शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे। इस अवसर पर सतवीर सिंह हिंदी अध्यापक, भगत सिंह, सुनील कुमार डीपीई , मनवीर सिंह , गंगाराम शिक्षाविद्, यशपाल , सूबे सिंह, सुनिल कुमार डीटीएच चौकीदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 06: एफएलएन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए मुख्याध्यापक।





शिक्षण सहायक सामग्री का किया गया वितरण
*****************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण सहायक सामग्री वितरण का कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य सतपाल ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षण सहायक सामग्री जिला परियोजना संयोजक कार्यालय नारनौल से प्राप्त हुई थी। चिकित्सीय जांच शिविर में चयनित बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री दी गई जिसमें एक स्मार्टफोन, एक समर्थ केन, 8 आईडी किट एक  सुनने का यंत्र,3 रो लेटर, एक एल्बो शामिल हैं। अमृत सिंह विशेष शिक्षक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोडऩे के प्रयास से यह शिक्षण सहायक सामग्री दी गई। इस अवसर पर अमृत सिंह विशेष शिक्षक, सरिता विशेष शिक्षक, दिव्यांग बच्चों में साहिल, दीपेश, जतिन, अभिभावकों में सतीश खेड़ी, मनोज पोता, करण सिंह आदि अभिभावक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: कनीना माडल स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित करते प्राचार्य।



कनीना में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम चलाया
********************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा कनीना मे जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कनीना की तहसीलदार नवजीत कौर ने हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। इस अवसर पर एस.अच.ओ. कनीना, बीईओ. कार्यालय से राज सिंह, अधिवक्ता कुलदीप यादव रामबास, अधिवक्ता निहाल सिंह खटाना व अधिवक्ता गिरवर कौशिक व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसी क्रम मे चाइल्ड लाइन की टीम ने जिला बाल कल्याण अधिकारी संदीप सिंह  की अध्यक्षता मे नारनौल व महेंद्रगढ़ की कच्ची बस्तियों में जागरूकता अभियान का आयोजन कर लोगों को बाल अधिकारों, बाल श्रम, नशा मुक्ति, बाल यौन अपराध व बाल विवाह की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा इस अवसर पर बाल श्रम के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य संजय कौशिक ने लोगों को नशे से बचने के उपायों, नशे से शरीर पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों व नशे से होने वाले रोगों के साथ-साथ बाल विवाह व उसके दुष्परिणामों, बाल अधिकारों तथा बाल श्रम व बाल यौन अपराध के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि समाज को बाल यौन अपराध व बाल विवाह जैसी बुराइयों से कैसे मुक्त किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन के सदस्य मनीष कुमार ने विद्यार्थीयो को चाइल्ड लाइन के हेल्प न. 1098 व उसके महत्व के बारे मे भी अवगत कराया। चाइल्ड लाइन की टीम ने आज लॉर्ड कृष्णा स्कूल, सिहमा में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मनीष यादव ने विशेष भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 2 : चाइल्ड लाइन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाती नवजीत कौर।





अंकिता ने जेआरएफ में अखिल भारतीय स्तर पर पाया चौथा स्थान
***************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। अंकिता पत्नी विशाल कुमार कनीना निवासी ने नेट/जेआरएफ की रसायन शास्त्र की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान पाया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा अजीत शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अंकिता ने पहली बारी जेआरएफ(जूनियर रिसर्च फेलोशिप) में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने रसायन शास्त्र में नेट/जेआरएफ चौथा स्थान हासिल किया है। पिलानी से बीएससी और एमएससी की परीक्षा पास की है तथा लोहारू और सुहासरा से उन्होंने 12वीं तक की परीक्षा पास की थी। अंकिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और पति सहित विभिन्न जनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: अंकिता।










Friday, November 18, 2022










 
हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हिमालय की ठंडी हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके में ठिठुरन बढ़ी
**********************************************************************
*********************************************************************
**************************************
************************************
कनीना की आवाज। उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर हिमालय की ठंडी हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके में ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार तापमान में गिरावट जारी है और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करने लगीं हैं और कुछ स्थानों पर सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है।
   राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी मात्रा में बर्फबारी हो रही है और सम्पूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी पश्चिमी बर्फीली पवनों का आगाज जारी है  सम्पूर्ण इलाके में 5 - 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार पारा गोते लगाने लगा है सम्पूर्ण इलाके में दो तीन दिनों में ही 5.0 -7.0 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। जिसकी वजह से आमजन को अब सुबह शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है ।दिन के समय अब लोग घरों दुकानों और दफ्तरों में धूप सेंकने लगें हैं। आमजन ने रजाईयां और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल आरंभ कर दिया है। वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है।
 कल भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने जा रहा है जिसकी वजह से भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना बन रही है और मैदानी राज्यों में इस मौसम प्रणाली का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा केवल ठंड में बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी और ठंड अपने तीखे तेवरों से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पर आगाज करेंगी। आज सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में  राजस्थान का फतेहपुर एग्रो प्रथम स्थान पर रहा है यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है और दूसरे स्थान पर पंजाब का जालंधर 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि तीसरे स्थान पर भटिंडा 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर है । इसी प्रकार आज शुक्रवार 18 नवंबर  को हरियाणा में गुडग़ांव का 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो प्रथम स्थान पर काबिज है। नारनौल 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दुसरे स्थान पर रहा है जबकि कौल कैथल 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। आज हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार निम्नलिखित हैं -
गुडग़ांव8.0 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 8.5 डिग्री सेल्सियस
कौल,कैथल 8.6 डिग्री सेल्सियस
बालसमन्द, हिसार 8.7 डिग्री सेल्सियस
सिवानी, भिवानी 8.8 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद 8.9 डिग्री सेल्सियस
सोनीपत 9.2 डिग्री सेल्सियस
करनाल 9.2 डिग्री सेल्सियस
अम्बाला ्र2ह्य 9.2 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़ ्य1द्म 9.4 डिग्री सेल्सियस
जींद 9.6 डिग्री सेल्सियस
हृष्ठक्रढ्ढ करनाल 9.7 डिग्री सेल्सियस
सिरसा 9.7 डिग्री सेल्सियस
झज्जर 9.9 डिग्री सेल्सियस
मेवात 9.9 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़  10.2 डिग्री सेल्सियस
यमुनानगर 10.3 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़  10.8 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़ सिटी 10.8 डिग्री सेल्सियस
रोहतक 11.0 डिग्री सेल्सियस
मानेसर, गुडगांव 11.1 डिग्री सेल्सियस
कुरूक्षेत्र 11.3 डिग्री सेल्सियस
भिवानी 11.5 डिग्री सेल्सियस
पंचकूला 12.2 डिग्री सेल्सियस
अम्बाला 12.7 डिग्री सेल्सियस
वहीं जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 26.0 और 27.2 रहा है।
आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान यानि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान  24.0 -27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।आने वाले दिनों में दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट जारी रहेंगी मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।




संत गंगाराम का किया सम्मान
******************************
*****************************
**********
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में रेवाड़ी जिला के नेहरूगढ़ गांव निवासी प्रमुख शिक्षाविद, समाजसेवी और लोक लेखक त्रिदेव योगी संत गंगाराम के सम्मान में जिला के गांव धनौन्दा में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संगठन सुप्रीमो प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल थे। अध्यक्षता प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह ने की।
    मुख्य अतिथि अतरलाल ने त्रिदेव योगी संत गंगाराम को शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने त्रिदेव योगी द्वारा शिक्षा समाजसेवा तथा लेखन के क्षेत्र में की गई सेवाओं को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से उनके कृतित्व तथा व्यक्तित्व से सीख लेने की अपील की। अपने सम्बोधन में त्रिदेव योगी संत गंगाराम ने अपने जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि अपने आप को जानना ही धर्म है, और अपने आपको न जानना ही पाप है। परमात्मा ने यह जीवन भलाई और परोपकार के लिए दिया है। इसको व्यसनों में फंस कर बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपने सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कैलाश सेठ, मुकेश कुमार, नवीन, प्रकाश यादव, शेर सिंह ने त्रिदेव योगी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, निरोग व दीर्घायु जीवन की कामना की।
फोटो कैप्शन 5: शिक्षाविद त्रिदेव योगी संत गंगाराम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।




अंशुल यादव पास की जेआरएफ
- अखिल भारतीय स्तर पर पाया 129 वां स्थान
*******************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। गांव खेड़ा की अंशुल यादव ने नेट जेआरएफ गणित विषय में समस्त भारत में 129वां स्थान हासिल किया है। अंशुल यादव प्रोफेसर डीपी सिंह की पौत्रवधू तथा निशू यादव की पत्नी है। उनके पास होने पर गांव में खुशी का माहौल है। अंशुल यादव ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी गुरुजनों, माता-पिता सास-ससुर ग्राम वासियों को दिया है। अंशुल का कहना है कि इसकी प्रेरणा अपने दादा ससुर से मिली जो कि स्वयं शिक्षाविद थे। ग्राम वासियों ने गांव की पुत्रवधू की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।
 फोटो कैप्शन: अंशल यादव




3 महीने पहले बना नहर का पुल फिर से क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी
******************************************************
*****************************************
****************
कनीना की आवाज। सुंदराह और झिगावन मुख्य मार्ग पर नहरी पुल जर्जर हालात में बन गया है। इस पुल को नहर विभाग द्वारा 3 महीने पहले संपूर्ण रूप से उखाड़ कर दोबारा बनाया था किंतु सही तरीके से न बनाए जाने पर महज 3 महीने में ही फिर से पहले वाली स्थिति में आ गया है। जिसके चलते जल का रिसाव हो रहा है और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पुल में रिसाव के कारण रोड के दोनों तरफ 1 किलोमीटर तक पानी भरा रहता है जबकि पुल के पास 3-3 फुट गहरे गड्ढे बने हुए जो पानी से भरे रहते हैं। कनीना से नारनौल वाया सीहमा के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को संबंधित विभाग भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जब पुल का निर्माण किया गया था उस समय पुल के आसपास दोनों तरफ मुख्य मार्ग को 60 मीटर तक उखाड़ दिया गया था और सही न करने की वजह आए दिन यहां छोटे-मोटे  साधन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गांव वासियों ने पुल के निर्माण की सरकार से मांग की है। इंद्रपाल व्यक्ति ने एक पत्र भीमुख्यमंत्री को भेजा है ताकि क्षतिग्रस्त पुल की सुनवाई हो सके।
फोटो कैप्शन 3: कनीना-नारनौल मार्ग पर सुंदराह के पास क्षतिग्रस्त नहरी पुल।




योग का दिया प्रशिक्षण
**************************************
***************************************

कनीना की आवाज। राजकीय उच्च विद्यालय बासदूदा जिला रेवाड़ी में योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि तहसील प्रभारी मनेठी ने विधार्थियों को योग व व्यायाम के लाभ बताएं तथा प्रशिक्षण दिया। प्रायाच शैलेन्द्र कुमार ने योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया का आभार जताया तथा इस अवसर पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: योग करते हुए विद्यार्थी।






रामचंद्र स्कूल कनीना में चाइल्ड लाइन पद्धति प्रतियोगिता
************************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना में 19 नवंबर को इंटर स्कूल प्रतियोगिता के तहत रंगोली, स्केचिंग व  पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किसी भी सरकारी व निजी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की जा रही है पहला वर्ग जिसमें कक्षा छठी से आठवीं तक  के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं तथा दूसरा  वर्ग  क्च जिसमें नौवीं से 12वीं तक  के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के चाइल्ड लाईन  कोऑर्डिनेटर साहिल यादव करेंगे।



 

अवैध तरीके से दूसरे ठेके पर शराब उतारने के मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार
*****************************************************************************
****************************************
***************************************
कनीना की आवाज। अवैध तरीके से दूसरे ठेके पर शराब उतारने के मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अंकित वासी इंद्रा कॉलोनी नारनौल के रूप में हुई है। सीआईए नारनौल की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक शख्स रु–1 जगदीश लिकर हाउस नारनौल से पिकअप गाड़ी में शराब भरकर भडफ़़ का परमिट लेकर दौंगडा चौक शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब की पेटी खाली कर रहा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो शराब सहित काबू आ सकता है। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम बतलाए हुए स्थान पर पहुंची तो दौंगडा चौक स्थित शराब के ठेके के पीछे गाड़ी से शराब की पेटियां उतारते हुए एक शख्स को काबू किया। जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित बतलाया। टीम ने जिससे से शराब लाने और उतारने बारे लाइसेंस मांगा, जो परमिट चैक करने पर पाया कि परमिट एक्साइज विभाग द्वारा भडफ़ शराब दुकान का लाइसेंस ले जाने बारे पाया गया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।






अंकिता ने जेआरएफ में अखिल भारतीय स्तर पर पाया चौथा स्थान
*****************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। अंकिता पत्नी विशाल कुमार कनीना निवासी ने नेट/जेआरएफ की रसायन शास्त्र की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान पाया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा अजीत शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अंकिता ने पहली बारी जेआरएफ(जूनियर रिसर्च फेलोशिप) में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने रसायन शास्त्र में नेट/जेआरएफ चौथा स्थान हासिल किया है। पिलानी से बीएससी और एमएससी की परीक्षा पास की है तथा लोहारू और सुहासरा से उन्होंने 12वीं तक की परीक्षा पास की थी। डा अजीत शर्मा का मूल निवास झगड़ोली है किंतु कनीना में लंबे समय से कनीना निवास बनाया हुआ हैं। अंकिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और पति सहित विभिन्न जनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
 फोटो कैप्शन: अंकिता।


 कालेज में पढऩे गई लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*****************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से 22 वर्षीय लड़की कॉलेज में पढऩे के लिए सुबह निकली थी किंतु वह घर नहीं लौटी। उसके पिता ने कनीना थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



 कनीना पुलिस ने पकड़ी 228 पेटी शराब,मामला दर्ज
***********************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की एल-एक जगदीश लिकर हाउस नारनौल से एक व्यक्ति अपने पिकअप में अवैध शराब भरकर भडफ़ शराब दुकान का परमिट लेकर दौंगड़ा अहीर शराब ठेके पर खाली कर रहा है। कनीना पुलिस ने दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में शराब की दुकान पर छापेमारी की तो पाया कि एक व्यक्ति शराब के ठेके में शराब की पेटियां रख रहा है। पुलिस ने उसे काबू कर उसका नाम पता पूछा। उन्होंने अपना नाम अंकित नारनौल बताया। कनीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और 228 पेटी अवैध शराब की बरामद की।






फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की दी गई  ट्रेनिंग
***************************************
*************************************
*****
कनीना की आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिथरौली में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल द्वारा जिला उपायुक्त जेके आभीर के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला सचिव श्यामलाल के मार्गदर्शन में फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें टेकचंद यादव वरिष्ठ प्रवक्ता प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या ने विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता एवं होम नर्सिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी प्रथम सहायक की भूमिका निभा सकता है जो दुर्घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए आवश्यक सामग्री जुटाना ही उनका परम कर्तव्य है। प्रथम सहायक के उद्देश्य बताते हुए बताया कि प्रथम सहायक रोगी की जान बचाएगा, रोगी की बीमारी को बढऩे से रोकेगा , रोगी को पहले वाली अवस्था में लाने का प्रयास करेगा , उसे बनावटी शवास देने में सहायता करेगा और अंत में रोगी को डॉक्टर के पास पहुंचाने में उसकी सहायता करेगा। संस्था के डायरेक्टर अजमेर सिंह दांगी ने विद्यालय का रेड क्रॉस एवं नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए चयन करने पर उपायुक्त महोदय जे के आभीर , जिला सचिव श्यामलाल , वरिष्ठ प्रवक्ता टेकचंद यादव को धन्यवाद दिया। और बताया कि आज की बढ़ती हुई दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रेनिंग देना बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेखा दांगी उप-प्राचार्य सत्यपाल यादव एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: एसडीएम स्कूल में फस्र्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग देते हुये टेकचंद।



कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
***************************************
************************************
******
कनीना की आवाज। क्षेत्र के गांव कोका में कन्या जन्म पर कुआं पूजन कर खुशी मनाई गई ।
वीरेंद्र व रामकला के घर पर पहली बेटी के जन्म पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया । महिलाओं ने हरियाणवी संस्कृति के अनुसार परंपरागत गीतों के माध्यम से कुआं पूजन की रस्म पूरी की। कन्या के माता-पिता ने भी कन्या के जन्म पर खुशी जाहिर की है।
कन्या के दादा दयाराम  पंच व कर्ण सिंह सरपंच ने कहा कि आज के समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है । बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें समाज में बेटा और बेटी के भेद को मिटाकर कन्या जन्म पर खुशी मनानी चाहिए। कन्या के जन्म पर ख़ुशी मना कर समाज को एक नई प्रेरणा दी जा सकती है। सूबेदार माडुराम साहब, पूर्व सरपच  जगदीश , सूबेदार लीलाराम साहब,
बुधराम सौदागर, मुनीराम बोहरा सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
फोटो कैप्शन 7: बच्ची का कुआं पूजन करते हुए।