Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, August 29, 2023

 
 आनलाइन राखी खरीदकर भेजने के चलते कम बिक रही है राखियां
-रक्षा बंधन के दिन भी डाकघर में होगा काम
*********************************************
****************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जहां  विगत दिनों से महिलाएं आनलाइन राखियां भेज रही है जिसके चलते दुकानदारों के पास बिक्री घट गई है। यद्यपि कनीना बाजार में काफी भीड़ आवागमन की हो रही है किंतु राखी खरीदने वाली महिलाएं इक्का दुक्का ही कहीं नजर आती है जिसके चलते राखी बेचने वाले भी अब परेशान है।
कनीना के महेश बोहरा, कुलदीप कुमार, रवि कुमार, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि इस बार आनलाइन राखी खरीद कर आनलाइन ही दिए गए पत्ते पर पहुंचने की कार्रवाई चल रही है जिसके चलते बहुत सी महिलाएं इस भाग दौड़ और भीड़ से बचने के लिए आनलाइन राखियां भेजती रही है। जिसके चलते राखी की दुकानों पर भीड़ कम है। उधर कनीना के डाकघर के राजेंद्र कुमार पोस्टमैन ने बताया कि राखी के पैकेट बहुत कम आ रहे हैं, वरना हर वर्ष बहुत अधिक संख्या में राखियां आती रही है।
 बढ़ता ही जा रहा है आनलाइन से लगाव-
 आनलाइन खरीदारी से लोगों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। बेशक आनलाइन अनेक धोखाधड़ी हो रही हैं किंतु लोगों का रुझान कम नहीं हो रहा है। एक और जहां भाग दौड़ की जिंदगी के कारण आना जाना आफत बन गया है जिसके चलते महिला पुरुष सभी आनलाइन खरीददारी करने में आनंद महसूस कर रहे हैं। घर बैठे ही विभिन्न प्रकार के सामान मंगवा रहे हैं वही आप यह एक नया तरीका खोज निकाला है कि ऑनलाइन राखी खरीद कर आनलाइन ही पता भेज दिया जाता है ताकि उस पते पर वो राखियां पहुंचा दी जाती है जिसकी ऑनलाइन पेमेंट कर दी जाती है। इस प्रकार महिलाएं घर बैठे अपने भाई के पास भी राखियां पहुंच रही है।
 भारी भीड़ जुटी है बसों में-
 कनीना बस स्टैंड पर बाहरी भीड़ जुटती है। महिलाएं भारी संख्या में आवागमन करने से बसों की संख्या कम पड़ जाती है जिसके कारण महिलाएं परेशान देखने को मिलती हैं। यही कारण है कि रक्षाबंधन के दिन बसों में अन्य यात्री  इक्का-दुक्का ही जाता है जबकि महिलाएं भारी संख्या में मुफ्त में यात्रा करती हैं।
 रक्षाबंधन के दिन भी खुले रहेंगे डाकघर-
 उप डाकघर अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर भी कनीना डाकघर में काम होगा क्योंकि बहनों के लिए राखियों के पैकेट आ रहे हैं। ऐसे में राखियों को भी घर-घर पहुंचाया जाएगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर डाकघर में काम होगा।
फोटो कैप्शन 7: राखी खरीदती महिलाएं





जाहरवीर गोगा मेला 7 सितंबर से
*********************************************
****************************************************
**********************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव मोहनपुर नंगल में बाबा जाहरवीर गोगा का विशाल मेला 7 सितंबर से शुरू होगा।  विस्तृत जानकारी देते हुए समाजसेवी डा मुंशीराम ने बताया कि दो दिवसीय मेले में भंडारे का विशेष आयोजन किया गया है। 7 सितंबर को जहां ओपन प्रो-कबड्डी एवं वालीबाल शूटिंग आयोजित होंगेें जिनके विजेताओं को बड़ा नकद पुरस्कार दिया जाएगा वहीं 8 सितंबर को लांग कबड्डी, लड़कियों की लांग कबड्डी, लड़कियों की लांग जंप, हाई जंप, बुजुर्ग दौड़, बच्चों की दौड़ आदि आयोजित होंगे।





बाजरे की पैदावार शुरू, खुली मंडियों में बिक रहा है 1900 रुपये प्रति क्विंटल
-कनीना में हो रही है बंपर पैदावार
*********************************************
****************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना में बाजरे की आवक शुरू हो गई है। खुली मंडी में बाजार 1900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है जबकि सरकारी एमएसपी 2500 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है। ऐसे में किसान मायूस होकर कनीना की खुली मंडी एवं बाजार बेच रहे हैं।
 उधर जहां विगत समय में कभी इल्ली कभी अधिक बारिश ने कुछ गांवों के किसानों की फसलों में नुकसान पहुंचाया है किंतु कनीना में बंपर पैदावार हुई है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने बताया की 35 मण प्रति किला के हिसाब से पैदावार हो रही जो बंपर पैदावार है। यही नहीं इस बार अच्छी बारिश होने से बाजरे की फसल अच्छी ऊंचाई ले चुकी है जिसके चलते कड़बी भी अधिक पैदावार हुई है। इस समय कडबी खरीदने वाले कोई नजर नहीं आ रहे जिससे किसान परेशान है। किसानों को अंदेशा था कि अधिक बारिश और इल्ली के कारण बाजरे की फसल में नुकसान होगा किंतु अब पैदावार ले रहे तो ऐसा नहीं लगता कि उनकी फसल में कोई विशेष नुकसान हुआ हो परंतु कुछ गांवों में फसलों में नुकसान देखा गया है।
फोटो कैप्शन 06: कनीना मंडी में बाजरे की आवक।






जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
-अंडर-14 में कनीना ब्लाक कबड्डी में विजेता रहा
*********************************************
****************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में संपन्न हुई। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्ग में कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, वालीबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के रोमांचकारी मुकाबले हुये।
खेल संयोजक राकेश कुमार पीटीआई के अथक प्रयासों से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं शांतिपूर्वक, निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि विजेता इस प्रकार रहे-
 कबड्डी अंडर- 14 में कनीना ब्लॉक की टीम प्रथम, अंडर-17 नारनौल ब्लॉक की टीम प्रथम, अंडर-19 महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम रही। खो-खो में अंडर-14 एवं अंडर-17 में अटेली की टीम प्रथम रही। वालीबाल में अंडर-14 महेंद्रगढ़, अंडर-17 नारनौल व महेंद्रगढ़ दोनों को-विनर, अंडर-19 महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम स्थान पर रही। बास्केटबाल में महेंद्रगढ़ अंडर-14 और अंडर-17 दोनों में प्रथम रही। अंडर-19 नारनौल की टीम प्रथम स्थान पर रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर-19 में तीन किलोमीटर रेस कर्मवीर यादव, 1500 मीटर अजय ,800 मीटर आशीष विजेता रहे। अंडर-17 3000 मीटर दौड़ पंकज, अंडर-17 110 मीटर हर्डल रेस लोकेश विजेता रहा।
 जिला स्तरीय चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा के रामस्वरूप, समस्त स्टाफ, शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त सभी पीटीआई, डीपीई, इंचार्ज आदि का योगदान सराहनीय रहा।
 फोटो कैप्शन 5: विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक





 नवोदय विद्यालय के छात्र ने फांसी खाने का किया प्रयास
-महेंद्रगढ़ अस्पताल में है भर्ती, पुलिस कर रही है मामले की जांच
*********************************************
****************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव करीरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा के एक विद्यार्थी ने ने अपने तौलिये को फांसी का फंदा बनाकर फांसी खाने का प्रयास किया किंतु मौके पर ही स्कूल कर्मचारी पहुंच गए, जिन्होंने उसे कनीना के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसे महेंद्रगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती है।
डा. पुष्पराज कनीना ने बताया कि बच्चों के गले पर तौलिये के निशान है जिससे लगता है की फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या  करना चाहता था। कनीना अस्पताल में बच्चे का प्राथमिक उपचार करके महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया जहां वह भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि दसवीं कक्षा का छात्र कुणाल (15 वर्षीय) खटोटी खुर्द का रहने वाला है। रविवार को कुणाल सहित चार बच्चे रात्रि के समय दीवार बांधकर भडफ़ गांव की ओर चले गए थे। जब इस बात का पता लगा तो कुणाल के पिता को फोन पर सूचना दी गई थी। उसके पिता समशेर मंगलवार को स्कूल प्रांगण में प्राचार्य से इस संबंध में मिलने के लिए पहुंचे।  तभी बच्चों ने अपने पिता पिता को आता देख और किसी डर के कारण कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाने का प्रयास किया। प्राचार्य अनुसार उसे किसी प्रकार की कोई धमकाया या मारा पीटा नहीं गया था। सिर्फ उसके पिता को बुलाया गया था ताकि सारी सूचना दी जा सके।
प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि बच्चा जब कमरे के अंदर फांसी खाना चाहता था फंदे पर लटकाने की तैयारी कर रहा था तभी स्कूल के कर्मचारियों ने उसे देख लिया और तुरंत प्राचार्य को सूचना दी। जिसको लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारी कमरे में घुसे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए।
 मार्च 2017 में एक बच्चे ने खा ली थी फांसी -
उधर करीरा के इसी जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा के राहुल ने मार्च 2017 में फांसी खा ली थी। वह नांगल दर्गू का रहने वाला था। कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय इस नवोदय विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया था और तत्कालीन प्राचार्य अश्वनी कुमार जैन पर गाज गिरी थी।
  छात्र के पिता समशेर ने फोन पर बताया कि बच्चे की शिकायत नवोदय स्कूल से आई थी जिसको लेकर वो बच्चे को समझाने बूझाने के लिए नवोदय गया था किंतु सूचना मिली कि बच्चे ने फांसी खाने का प्रयास किया है।
फोटो कैप्शन 03: अस्पताल में भर्ती नवोदय का विद्यार्थी।






राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
-प्रियंका रही प्रथम स्थान पर
*********************************************
****************************************************
**********************************
******************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका , द्वितीय स्थान पर सिमरन व तृतीय स्थान पर गीतांजलि रही। प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने इस प्रतियोगिता का सुचारु रूप से संचालन के लिए  कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अंकिता यादव का आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य ने कहा की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ. सीमा देवी, नीतू कुमारी तथा कविता ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: उन्हाणी कालेज की छात्राएं राखी बनाते हुए।





अगिहार स्कूल में आयोजित हुआ खेल दिचस
-हाकी सम्राट मेजर ध्यानचंद को किया याद
*********************************************
****************************************************
***********************************
*****************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में मंगलवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाकी के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से संबंधित अनेक प्रसंग विद्यार्थियों को बताएं तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा 1928 से लेकर 1960 तक भारतीय हाकी के स्वर्णिम इतिहास का वर्णन किया गया।
 इस अवसर पर विद्यालय में खेल प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर विद्यालय की छात्राओं संगीत कल्पना तथा अर्चना की टीम रही तथा वंदना पिंकी तथा पूनम की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने  बढ़ चढ़कर भाग लिया। सीनियर वर्ग में तेजस्वी तथा जूनियर वर्ग में जतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कबड्डी में सीनियर वर्ग में  युवराज को बेस्ट रेडर  तथा हेमंत को बेस्ट कैचर घोषित किया गया, वहीं जूनियर वर्ग में हर्ष को बेस्ट रेडर तथा मंजीत को बेस्ट कैचर घोषित किया गया।
 इस अवसर पर विद्यार्थियों को पारितोषिक के अलावा फल भी बांटे गए इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल ने स्कोरर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता राजेंद्र कटारिया, निशा , पूनम कुमारी, शशि कुमारी ,धर्मेंद्र डीपीई, पवन कुमार, रतनलाल, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार ,चंद्रशेखर, मुकेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन ्र2: हाकी के सम्राट मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए अगिहार स्कूल के विद्यार्थी।







वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर एक कार्यशाला दो सितंबर को
- मुख्य अतिथि कनीना की न्यायिक मजिस्ट्रेट  एवं उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरपर्सन  मेनका सिंह होंगी
*********************************************
****************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के मार्गदर्शन में उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कनीना द्वारा आगामी 2 सितंबर को  दोपहर 12:30 बजे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि कनीना की न्यायिक मजिस्ट्रेट  एवं उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरपर्सन  मेनका सिंह होंगी तथा मध्यस्थ अधिवक्ता के तौर पर  मीनाक्षी यादव तथा नरेश कुमार होंगे। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षा विभाग ,विद्यार्थी , पुलिस विभाग तथा आम लोगों  के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है।
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्याध्यापक एवं उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्व सदस्य नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें समाधान के लिए अभिप्रेरित किया जाएगा ताकि सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ करने तथा परिवारों को बिखरने से बचाया जा सके क्योंकि आज के बदलते परिवेश में केवल समझाइश द्वारा ही प्राथमिक स्तर पर समाधान किए जा सकते हैं तथा अनावश्यक खर्चे व मानसिक परेशानी से बचा जा सकता है।
फोटो कैप्शन: मेनका सिंह






कट की घोषणा होने के बाद भी 170वें दिन जारी रहा धरना
-कट निर्माण की घोषणा के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ-विजय
*********************************************
****************************************************
****************************************
************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 170वें दिन में प्रवेश कर गया है। धरने की अध्यक्षता मास्टर विजय पाल सेहलंग ने की।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष  विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि कट की घोषणा हो चुकी है किंतु कट निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। धरने को चलते 170 दिन हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 9 मार्च 2022 को पचगांव गुरुग्राम रैली में  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की थी। पचगांव रैली में केंद्रीय  मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और अन्य केंद्रीय व राज्य मंत्री भी शामिल थे। बाद में भी केंद्र सरकार के द्वारा आश्वासन मिला हुआ था कि इस कट के काम को जल्द शुरू कर दिया जाएगा किंतु अभी तक कट निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कट का काम शुरू नहीं होता है,तब तक धरना जारी रहेगा।
 धरना संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने बताया कि कट शुरू न होने से लोगों में आक्रोश है फिर भी  हम शांतिपूर्वक पूर्वक तरीके से धरना स्थल पर बैठे हुए हैं तथा कट निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को लोगों की पीड़ा को देखते हुए  राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू करवाया जाए ताकि इलाके में विकास के रास्ते खुल सके।
इस मौके पर नरेंद्र शास्त्री,डॉ लक्ष्मण सिंह, मास्टर विजय सिंह, पहलवान धर्मपाल सिंह, स्वामी मक्खन लाल, डॉ ओमप्रकाश जोशी, सीताराम, पूर्व उप-सरपंच हंसराज, जॉनी उर्फ अमरजीत, तेजराम बोहरा,  मुंशीराम,  मनोज कुमार, सूबेदार हेमराज ,अशोक चौहान, सूबे सिंह पंच, रामकुमार, प्रधान कृष्ण कुमार,  रामभक्त, मनोज कुमार, दाताराम, धर्मवीर, बाबूलाल, सूबेदार भूले राम,सूबे सिंह पंच,सतनारायण साहब,रोशन लाल,  ईश्वर सिंह ,सत्य प्रकाश, सूबे सिंह, कुलदीप शर्मा,  कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, वेद प्रकाश   व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।





रक्षाबंधन पर्व को बड़े चाव से मनाते हैं बुजुर्ग
*********************************************
****************************************************
**********************************
******************
कनीना की आवाज। रक्षाबंधन की रक्षासूत्र नाम से जाना जाता है। अति पुरानी परंपरा है इस पर्व को लेकर के या तो बहन भाई के घर जाती है वही भाई भी कई बार बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए जाता है। रक्षाबंधन का पर्व का पौराणिक महत्व भी है। यह सावन माह का अंतिम दिन होता है। तत्पश्चात सावन माह संपन्न हो जाता है। सावन माह को बेहतर ढंग से पूर्ण करने के कारण इस दिन भाई की रक्षा के लिए और भाई अपनी बहन की सुरक्षा के वादा करते हैं। रक्षाबंधन एक पवित्र बंधन माना जाता है। इस पर्व से जुड़ी हुई पौराणिक मान्यताएं भी हैं जिनमें भगवान विष्णु ने तीन कदम जमीन मांगने के लिए राजा बलि समक्ष वामन अवतार लिया था। वहीं कृष्ण ने शिशुपाल वध करते समय सुदर्शन चक्र से उंगली में आई चोट को ठीक करने के लिए पल्लू फाड़कर बांधा था। वहां से शुरुआत मानते हैं। महाभारत के युद्ध के समय श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को कहा था कि  तुम अपने सैनिकों की कलाई पर एक रक्षा सूत्र बांध दो। वहीं देवराज इंद्र और शची की कथा भी प्रचलित है। चित्तौडगढ़़ की रानी कर्णावती में मुगल सम्राट बहादुर शाह से रक्षा के लिए हुमायूं को रक्षा सूत्र भेजा था। यम एवं यमी की कहानी भी इसी पर्व से जुड़ी हुई है किंतु आज भी बुजुर्ग बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
यूं तो बच्चे बूढ़े और जवान सभी में यह पर्व को मनाते हैं किंतु आज भी 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग अपनी बहनों का इंतजार करते देखे गए हैं। कुछ बुजुर्गों से संबंध में बात की गई। ये सभी बुजुर्ग 80 से 90 वर्ष की बीच के हैं।
  यह एक पवित्र बंधन है। अपनी बहन का मैं रक्षा सूत्र बनवाने का इंतजार करता हूं तथा वह भी रक्षासूत्र बांधकर प्रसन्न होती है। अभी तो वर्षों से यह परंपरा उनकी चली आ रही है। यह पर्व लंबे समय से मानते आए हैं। आज भी उसे मनाते रहना चाहिए।
                     ----- हरि सिंह
पर्व के प्रति जो उत्साह और रौनक पहले होती थी चाहे वह अब कम रह गई है परंतु आज भी इस पर्व पवित्रता का रिश्ता माना जाता है। पर्व के प्रति गहन आस्था है। मैं अपनी बहन से राखी बनवाना पसंद करता हूं और उसे दिन का इंतजार बेसब्री से करता रहता हूं।
                      -- मास्टर जय सिंह
आज के समाज में बेशक बदलाव आ गया है। भाई बहन के बीच जो पुराने वाला प्रेम होता था। उसमें कहीं थोड़ी बहुत ढिलाई आ गई है परंतु आज भी है रिश्ता पवित्र माना जाता है और इसका पौराणिक महत्व है।  अपनी बहन के हाथों से कलाई पर राखी बांधी जाती है तो उसे यही कामना की जाती है की उम्र अधिक हो।
     ----- धर्मपाल कनीना
इस पवित्र पर्व को इस प्रकार मनाते आ रहे हैं जैसे पहले मनाते थे। आज भी सबसे बड़ा रक्षा सूत्र का पर्व है और इसे यूं ही मनाते रहना चाहिए। मेरी इच्छा है कि मैं जब तक जीवित रहा हूं तब तक बहन उनके हाथ पर रक्षा सूत्र बांधती रहे। जिससे हमारे जीवन में उत्साह का संचार होता है। पर्व मनाने से एक उमंग भाई बहन के बीच पवित्र रिश्ते की पैदा होती है। यह पर्व जोर-जोर से मनाना चाहिए और रिश्ते में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरी बहन यूं ही राखी बांधती रहे।
 ---सत्यनारायण
फोटो कैप्शन: सत्यनारायण,धर्मपाल, जय सिंह, हरि सिंह।




























Monday, August 28, 2023

 
जिला महेंद्रगढ़ का चमकता हुआ सितारा-
जिला महेन्द्रगढ़  से डॉ जितेन्द्र भारद्वाज को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार
**********************************************************************
*****************************************************************
 ************************************

कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धोलेडा में अंग्रेजी के अध्यापक पद पर कार्यरत डॉ जितेंद्र भारद्वाज को हरियाणा सरकार की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के रूप में डॉ जितेंद्र भारद्वाज को 100000 रुपये नकद प्रशस्ति पत्र शाल , मेडल राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल के हाथों प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त  मुख्य सचिव राजेश खुल्लर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 5 सितंबर 2023 को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में उक्त पुरुस्कार दिया जाएगा। साथ ही दो वेतन वृद्धि भी प्राप्त होंगे। वह है कि डॉ जितेंद्र भारद्वाज एक बहुत ही कुशल शिक्षक,  समाजसेवी के रूप में अपनी छवि रखते हैं।  उन्होंने लगातार 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन वृद्धि  व शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बेहतर प्रयास  किए हैं। विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने रक्तदान शिविर लगाने स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर समाज उत्थान के कार्य करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
  अपनी खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने बताया कि वे 23 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवा दे चुके हैं और अभी 13 वर्ष की सेवा बाकी है। वे दूसरे शिक्षकों के लिए एक उदाहरण बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहं भूमिका निभाई है।  जिले से पुरुस्कार  पाने वाले रहे एक मात्र शिक्षक हैं जो वर्तमान में धोलेड़ा मॉडल संस्कृति में अंग्रेज़ी शिक्षक के रूप में हैं कार्यरत हैं।
इसके  साथ शिक्षा में नवाचार,  सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के के साथ बेहतरीन एकेडमिक रिकॉर्ड उन्हें पुरस्कार दिलाने में सहायक रहा।
 उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग ने वर्ष 2022 एवं 2023 के राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा एकसाथ की है जिसमें वर्ष 2022 के शिक्षक जितेंद्र भारद्वाज जिले के एकमात्र शिक्षक हैं जिन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त होगा। अन्य जिलों के मुकाबले स्टेट अवार्उ पाने वाले जिला महेंद्रगढ़ से कम शिक्षक मिलते हैं।
राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा, मनोज अफिया, भारत विकास परिषद की ओर से नरोत्तम सोनी, धर्मैपाल शर्मा, कंवरसेन वशिष्ठ, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से डॉ पंकज कुमार, महेश शर्मा, मुकेश देवी सहित अनेक गणमान्य जनों ने उनको हार्दिक बधाई दी है।  
फोटो कैप्शन: डॉ जितेंद्र भारद्वाज






कबड्डी अंडर-14 में कनीना की टीम रही विजयी
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आयोजित हई विभिन्न प्रतियोगिताएं
*******************************************************************
**********************************************************************
*****************************************************************

कनीना की आवाज। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में आयोजित हुआ जिसमें अंडर 14, अंडर- 17 एवं अंडर-19 के लड़कों की कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, बास्केटबाल एवं एथलेटिक्स इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
 खेल संयोजक राकेश कुमार पीटीआई ने बताया कि जिला स्तरीय चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 अगस्त से 29 अगस्त तक किया किया गया है। 28 अगस्त को लड़कों की प्रतियोगिता अंडर-14 वालीबाल में महेंद्रगढ़ ने नांगल चौधरी को हराया, अंडर-17 में नारनौल ने महेंद्रगढ़ को हराया। कबड्डी में अंडर- 14 में कनीना ने नारनौल को हराया, अंडर-17 में नांगल चौधरी की टीम विजय रही वहीं अंडर-19 में नारनौल की टीम विजयी रही। खो-खा अंडर-14 महेंद्रगढ़ की टीम जीती, अंडर 17 अटेली तथा अंडर-19 में नारनौल की टीम विजयी रही। खेलों की शांतिपूर्ण एवं  निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा रामस्वरूप, नरेंद्र बाबू ,गुलशन अमित कुमार, प्रवक्ता फकीर चंद, तेजपाल, प्रवक्ता डॉक्टर नीलम यादव, प्रवक्ता नितिन राव, प्रवक्ता विनीता राव,ममता यादव, मधु यादव, डीपी सुनील आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: वालीबाल टीम मैच का नजारा







वीरगाथा में धनौंदा की भारती रही प्रथम
-एक दर्जन स्कूलों की टीमों ने लिया भाग
*******************************************************************
**********************************************************************
******************************************
***********************
कनीना की आवाज। समग्र शिक्षा अभियान व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीर-गाथा प्रतियोगिता  के अंतर्गत खंड स्तरीय विजेता टीमों का चयन किया गया। जिनके चयनित विद्यार्थियों की सूची निम्न प्रकार रही।
 कक्षा 3 से 5 वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल की परी प्रथम ,भोजावास प्राथमिक विद्यालय के नचिकेता द्वितीय, बेवल स्कूल के विक्रम तीसरे, रामबास प्राथमिक स्कूल के राहुल चौथे ,पाथेड़ा प्राथमिक विद्यालय की  समीक्षा पांचवीं, मुंडिया खेड़ा  स्कूल की प्रतिज्ञा छठी, कोटिया स्कूल की काजल सातवें स्थान पर रही।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा  की भारती प्रथम, जबकि जानवी दूसरे, भोजावास की दिव्या तीसरे, पाथेड़ा से शालू चौथे, बाघोत से मीनाक्षी पांचवीं, रामबास  से मुस्कान छठे ,कन्या उच्च विद्यालय कनीना से शिवानी सातवें, मंडी स्कूल से रश्मि आठवीं,झीगावन स्कूल से मोहित नौवें तथा बेवल स्कूल से विजेंद्र दसवे नंबर पर रहे।
9 से 10 कक्षा वर्ग में सीहोर की इच्छा प्रथम,पाथेड़ा स्कूल से प्रियंका दूसरे, धनौंदा स्कूल से किरण तीसरे,कनीना मंडी की दिव्य चौथे, बाघोत से जानी छठे, मुंडियाखेड़ा से रवीना सातवें,सुंदरह से दिशा आठवें,कन्या उच्च विद्यालय कनीना से ज्योति नौवें तथा खेड़ी तलवाना की शिक्षा दसवें स्थान पर रही।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में रामबास की नैंसी प्रथम, पाथेड़ा की अंजली दूसरे, दौंगड़ा अहीर की प्रियंका तीसरे, बाघोत की सुनीता चौथे, सीहोर की कुमकुम पाचवें, नालंदा के पावन छठे तथा खेड़ी तलवाना कि प्रियंका सातवें स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के हिंदी प्रवक्ता  संजय कुमार ,डाइट महेंद्रगढ़ से प्रवक्ता नरेश यादव तथा राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा की कला अध्यापिका पूनम रानी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजक व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक ने बताया कि खंड स्तरीय विजेताओं की प्रविष्टियां जिला स्तर पर जाति जाएंगी तथा इनमें विजेता प्रविष्टियों को  राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 10: वीरगाथा सुनाते विद्यार्थी।






जल संरक्षण को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम
-जल बवत के बताये गये तरीकें
*******************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। राजकीय उच्च विद्यालय रसूलपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन नारनौल द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभाग की तरफ से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने छात्रों को जल जीवन मिशन से संबंधी जानकारी प्रदान की। इस बारे उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पेयजल में जीवाणु पनपने की संभावना अधिक रहतीं हैं इसलिए हमें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए
इसके लिए उन्होंने फ़ील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम जीवाणु परीक्षण विधि भी छात्रों को समझाई,वर्षा जल संचयन, हर और पर टोंटी व अन्य जल संरक्षण विषयों बारे अवगत कराया।
इसके अलावा बताया कि पानी के अन्य परीक्षणों हेतु जि़ला मुख्यालय स्थित लैब से संपर्क किया जा सकता है। पेयजल से संबंधित शिकायत हेतु विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 180 5678 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस मौक़े पर मुख्य अध्यापक हीरालाल, सुखीराम, किशनलाल, मनमोहन सिंह,दिनेश कुमार, धर्मवीर,विनोद कुमार, अशोक कुमार,सर्वेश देवी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: जल संरक्षण को लेकर आयोजित जागरूकता कैंप।




कट की मांग को लेकर धरना 169वें दिन रहा जारी
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
*******************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट की मांग को लेकर ग्रामीण 169वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। धरने की अध्यक्षता सुरेश कुमार सेहलंग ने की।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 169 दिन हो गए हैं किंतु अभी तक सरकार ने काम शुरू नहीं किया है। सावन महीने का आखिरी सोमवार था जिसके चलते बाघेश्वर धाम पर शिव भोले के दर्शन करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी तत्पश्चात भक्त धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं और उनका कहना है कि  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनेगा, यह हमारी अंतरात्मा बोल रही है।
धरना संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने बताया कि केंद्र सरकार  के आश्वासन के बाद हम शांतिपूर्वक पूर्वक तरीके से धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। हमें विश्वास है कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम बहुत जल्दी होगा शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पर कमेटी का पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट अवश्य बनेगा। लोगों के विश्वास को देखते हुए सरकार को इस कट को शुरू करने में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।
 धरना संघर्ष  समिति के सदस्य डा लक्ष्मण सिंह और वेद प्रकाश सेहलंग ने बताया कि हमें केंद्र सरकार पर पूरा विश्वास है, जो आश्वासन दिया गया है, उसके बाद हमें कोई चिंता नहीं है। हमें विश्वास हो गया है कि केंद्र सरकार कभी भी कट के काम को शुरू कर सकती हैं। काम होना है लेकिन शुरू होने में  कुछ समय लग सकता है।
इस मौके पर मास्टर विजयपाल सेहलंग     सीताराम, पूर्व उप-सरपंच हंसराज, बहादुर सिंह चेयरमैन यदुवंशी, मुंशीराम, सरपंच बलवान सिंह छिथरोली ,रामनिवास, चौधरी वीरेंद्र सिंह उन्हाणी,अशोक चौहान, प्रधान कृष्ण कुमार, चेयरमैन सतपाल,  रामभक्त, मनोज कुमार, अशोक, दाताराम, मातादीन पंच, धर्मवीर, बाबूलाल, सूबेदार भूले राम,सूबे सिंह पंच,सतनारायण साहब, सतपाल,रोशन लाल,  ईश्वर सिंह, सुदेश कुमार, रामकुमार ,सत्य प्रकाश, सूबे सिंह, मास्टर रमेश कुमार,  कृष्ण कुमार,मास्टर राजेंद्र प्रसाद, श्रीराम, चेयरमैन सतपाल, ओमप्रकाश व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।





सिर पर मारी ईंट, घायल ,दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
*******************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। सिर पर ईंट मार कर व्यक्ति को दो लोगों ने घायल कर डाला। मध्य प्रदेश से आया हुआ यह मजदूर कनीनामें रह रहा है। मजदूर के पिता पज्जू ने कनीना थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस में शिकायत में कहा है कि वह तथा उसकी पत्नी कनीना के वेद प्रकाश के प्लाट में रहते हैं और  मेहनत मजदूरी करते आ रहे हैं। कुछ माह पहले वह तथा उसकी पत्नी दोनों घर पर मध्य प्रदेश वापस चले गए। परंतु उनका पुत्र चेतू व पुत्रवधू रेखा कनीना में रह रहे हैं।  19 अगस्त को दो-तीन लोगों ने चेतू को पीट-पीट कर घायल कर दिया।
 यह सूचना चेतू की पत्नी रेखा ने उन्हें दी जिसके चलते चेतू को पीजीआई रोहतक भर्ती करवाया गया है। यह बात सुनकर पज्जू व उसकी पत्नी सीधे रोहतक पहुंचे। 21 अगस्त को जब वे रोहतक पहुंचे तो चेतू को होश आया है। तत्पश्चात पज्जू व उसकी पत्नी 25 अगस्त को कनीना आ पहुंचे। जहां उन्होंने पता किया तो मोहित और विपिन नामक दो व्यक्तियों ने चेतू को ईंट मारकर उस वक्त घायल कर दिया जब बाजार से सामान लेकर आ रहा था। मोलडऩाथ मंदिर कनीना पास इन लोगों ने गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी और ईंट मार कर घायल कर दिया। घायल को आसपास के लोगों ने कनीना अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उन्हें हायर सेंटर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पज्जू की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध मार पिटाई एवं जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है।






जमीनी विवाद के चलते मार पिटाई का मामला दर्ज
*******************************************************************
**********************************************************************
*****************************************
************************
कनीना की आवाज।  मुंडिया खेड़ा निवासी राजवीर सिंह ने कनीना थाने में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि वह अपने कुएं पर रहता है तथा भाई के साथ जमीनी विवाद और रंजिश चल रही है। 27 अगस्त को सुबह जब तुम मुंडिया खेड़ा के सुशील नामक व्यक्ति के घर के पास पहुंचा तो पीछे से उसका भाई महिपाल एवं सतीश लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। उन्होंने कुल्हाड़ी से प्रहार किया। लाठी डंडों से पीटा जो शोर मचाया तो लोग इक_े हो गए। जिन्होंने उसे बचाया। एंबुलेंस द्वारा कनीना के उप नागरिक अस्पताल भर्ती करवायरा गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। नारनौल कर दिया उनकी शिकायत पर पर दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।






अवैध देसी पिस्तौल सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
*******************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। पुलिस को सूचना मिली कि बोहका जिला रेवाड़ी एक व्यक्ति जय प्रकाश उर्फ  जेपी देसी पिस्तौल सहित भोजावास के रेस्टोरेंट के पास बैठा है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए गए निर्धारित स्थान पर रेड की तो एक नौजवान राज रेस्टोरेंट की बाहर बैठा मिला। नौजवान को काबू किया और जांच की तो उसकी निक्कर की जेब से देसी पिस्तौल जिसमें चार देसी जीवित रोंज भी प्राप्त हुए हैं। कनीना पुलिस ने अवैध हथियार रखने की जुर्म बोहका निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





इसराना में आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता
-1600 मीटर दौड़ में रोहित शर्मा ने पहला स्थान पाया
*******************************************************************
**********************************************************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव इसराना में आजाद युवा क्लब एवं समस्त युवा शक्ति के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर एवं 400 मी. की स्पर्धा आयोजित की गई।
 कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए ग्रामीण मामन शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन एक विशेष उद्देश्य के साथ करवाया जा रहा है ताकि गांव की युवा शक्ति सामूहिक रूप से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर के शारीरिक क्षमताओं को हासिल करें और अपने भविष्य निर्माण की तरफ अग्रसर हो।
1600 मीटर दौड़ में रोहित शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। ज्ञानेंद्र कुमार ने दूसरा स्थान आशीष कुमार ने तीसरा स्थान,अनिकेत कुमार ने चौथा स्थान हासिल किया। पांचवें स्थान पर प्रवीण और सचिन  संयुक्त रहे।  वही 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर मयंक, दूसरे स्थान पर तरुण तीसरे स्थान पर ईशांत व चौथे स्थान पर अंकुश रहे।
 सभी प्रतिभागियों को आयोजनकर्ताओं  की ओर से नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इनाम वितरण दीपक शर्मा ,प्रीतम सिंह, भूपेंद्र हुड्डा ,अजीत शर्मा गोमली, अतर सिंह फौजी, हरीश शर्मा ,मामन शर्मा ,मोहित कुमार ,परमजीत शर्मा ने किया।  इस अवसर पर नत्थू सिंह चौहान, गिरवर सिंह, सत्येंद्र, विकास, मदनलाल शर्मा, सुखबीर, पिंटू चौहान, रविंद्र कुमार,चरण सिंह ,योगेश कुमार, उदयवीर  , रोहित स्कोडा, अंकित, संजय उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: खेलों में अव्वल रहे युवकों को नकद राशि के रूप में इनाम प्रदान करते हुए।





सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कनीना क्षेत्र में अवैध हथियार
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कनीना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
-अवैध पिस्तौल बरामद
*******************************************************************
**********************************************************************
**************************************
***************************
कनीना की आ


























वाज। जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर कनीना के क्षेत्र से एक आरोपित जयप्रकाश उर्फ जेपी वासी बोहका रेवाड़ी को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस
के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
 जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर कनीना के क्षेत्र से एक आरोपित उर्फ जेपी वासी बोहका रेवाड़ी को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल द्वारा जिला पुलिस को अपराधियों को पकड़ कर उनपर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं, जिनकी पालना के अंतर्गत सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना सदर कनीना के क्षेत्र में भोजावास बस अड्डा के पास से गुप्त सूचना के आधार पर रैड कर एक युवक को काबू किया और उससे एक देसी पिस्टल बरामद किया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि भोजावास बस अड्डा के पास रेस्टोरेंट के सामने एक युवक अवैध हथियार लिए बैठा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को मौके से अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बतलाए हुए स्थान पर रैड की, टीम ने एक युवक को काबूकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जयप्रकाश उर्फ जेपी उपरोक्त बतलाया। युवक तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
फोटो कैप्शन 06: देसी पिस्तौल सहित पकड़ा गया आरोपित






सावन के अंतिम सोमवार को रही भीड़
- सावन का था अंतिम सोमवार
*******************************************************************
***************************
*******************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। सोमवार को फिर से शिवालयों में भीड़ रही क्योंकि यह सावन माह का अंतिम सोमवार था। हर सोमवार को जहां विभिन्न शिवालयों विशेषकर बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम पर भारी भीड़ जुटती है। सुबह से ही महिला और पुरुषों का तांता लग जाता है जो स्वयंभू शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते हैं लेकिन इस बार 2 सावन माह होने के कारण आठ सोमवार आए हैं, यह आठवां सोमवार रहा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया किस बार मलमास सावन अधिक होने के कारण आठवां सोमवार 28 अगस्त को पड़ा है। अब सावन माह रक्षा बंधन के दिन संपन्न हो जाएगा।
इस माह की बात सुरेंद्र शर्मा से की तो उन्होंने कहा कि सावन में अपने आप में पवित्र माह रहता है। शिवालयों में भारी भीड़ मिलती है तथा इस माह में शिव भोले को प्रतिदिन याद करना चाहिए। वही सभी कष्टों को दूर करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव को याद किया गया। शिव के प्रति गहन आस्था देखने को मिल रही है।
फोटो कैप्शन 01: सावन के अंतिम सोमवार को बाघोत शिवालय में जल अर्पित करते भक्त।






सिंह लगन में  बांधेंगी बहने राखियां  
-31 अगस्त प्रात: तक चलेगा रक्षा बंधन
*******************************************************************
**********************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। शिति कण्ठा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि राज शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अगस्त को सूर्य उदय होने के बाद प्रात: 10 बजकर 59 पर होगा जबकि पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को प्रात: 7 बजकर 06 मिनट पर होगा ।
हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से पूर्णिमा तिथि लगने के साथ ही भद्रा काल लग जाएगा जो रात को 21 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नही माना जाता है ।
पंडित ऋषि राज शर्मा ने कहा कि ज्योतिष गणना के अनुसार कोई भी पर्व उदय तिथि के दो घड़ी तक रहे मान्य होता है। 31 अगस्त को सूर्य उदय प्रात: 6 बजकर 12 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि सूर्य उदय के 54 मिनट बाद तक रहेगी। प्रतिपदा तिथि 31अगस्त को प्रात: 07बजकर 07मिनट से शुरू होगी ,कोई भी पर्व  उदय तिथि के  2 घड़ी अर्थात 48 मिनट बीत जाने तक चल रहा हो वह पर्व मान्य होता है।
सिंह लगन सुबह 5 बजकर 11 मिनट से लेकर 07 बजकर 28 मिनट तक रहेगा ।
इसलिए राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त प्रात: 06 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 06 मिनट रहेगा ।
रक्षाबंधन आस्था और विश्वास का पर्व है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।  रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। विष्णु पुराण के आधार पर यह माना जाता है कि जब भगवान विष्णु ने राजा बलि को हरा कर तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया, तो बलि ने भगवान विष्णु से उनके महल में रहने का आग्रह किया। भगवान विष्णु इस आग्रह को मान गये. हालांकि लक्ष्मी जी को भगवान विष्णु और बलि की मित्रता अच्छी नहीं लग रही थी, अत: उन्होंने भगवान विष्णु के साथ वैकुण्ठ जाने का निश्चय किया। इसके बाद मां लक्ष्मी ने बलि को रक्षा सूत्र (राखी)बांधकर भाई बना लिया। इस पर बलि ने लक्ष्मी से मनचाहा उपहार मांगने के लिए कहा। इस पर मां लक्ष्मी ने राजा बलि से कहा कि वह भगवान विष्णु को इस वचन से मुक्त करे कि भगवान विष्णु उसके महल में रहेंगे । बलि ने ये बात मान ली और साथ ही मां लक्ष्मी को अपनी बहन के रूप में भी स्वीकार किया।
फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज शर्मा