सिविल सर्जन ने कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ
-जिले में लगभग 88 प्रतिशत लाभार्थियों को खिलाई कृमि नाशक दवाई
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बाछोद में बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस के तहत 1 साल से 19 साल तक के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सभी लाभार्थियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी इसके साथ ही 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को आंगनवाडी केन्द्रों पर दवाई खिलाई गई। जो लाभार्थी आज गोली खाने से वंचित रह गई हैं उनको 19 नवंबर को मोप-अप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।
अटेली एसएमओ डा अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक बच्चें को एलबैंडाजोल देने से शारीरिक व मानसिक वृद्धि होगी तथा बच्चों में खून की कमी नहीं आएगी। उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) डा. पंकज यादव ने बताया कि आज जिले में लगभग 98 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया हैं एवं शेष लक्ष्य दिनांक 19 नवंबर को मोप-अप दिवस पर हासिल कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर डा दीपक कौशिक, विजय सिंह काउंसलर तथा ज्ञान बुस्टर स्कूल बाछौद के शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
निमोनिया से बचाव के लिए नारनौल में सॉस अभियान शुरू, घर-घर होगा सर्वे
-12 नवंबर से 28 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, 5 साल तक के बच्चों की होगी जांच
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए 12 नवंबर से 28 फरवरी तक चलने वाले सॉस कार्यक्रम की शुरुआत की है। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने किया। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे करेंगे।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में रोगाणुओं के संक्रमण से होने वाली अत्यंत गंभीर बीमारी है, जो देश में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। यह बीमारी रोगी के खांसने या छींकने से हवा के माध्यम से फैलती है। खांसी-जुकाम, तेजी से सांस लेना, सांस लेते समय पसली चलना या छाती का नीचे धंसना और तेज बुखार आना इसके शुरुआती लक्षण हैं। वहीं खांसी-जुकाम का बढऩा, खाना-पीना छोड़ देना, सुस्ती या अधिक नींद आना और दौरे (झटके) आना गंभीर लक्षणों में शामिल हैं। यह अभियान "चैन की सांस लेगा बचपन, जब आप तुरंत पहचानें निमोनिया के लक्षण के नारे के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आशा वर्कर्स और एएनएम घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे करेंगी और अभिभावकों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करेंगी। यदि किसी बच्चे में निमोनिया के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रैफर किया जाएगा।
सिविल अस्पताल नारनौल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपदेश ने कहा कि यदि छोटे बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की शुरुआत में ही पहचान हो जाए तो बच्चा जल्दी ठीक हो जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती होने से बचाया जा सकता है। इसलिए घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय लक्षणों को पहचानते ही बच्चे को तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ता या स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना चाहिए। उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि बच्चों के शरीर को ढककर रखें, सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनाएं, 6 महीने तक केवल मां का दूध पिलाएं, बच्चे का पूरा टीकाकरण करवाएं और घर के अंदर धूम्रपान से बचें।
फोटो कैप्शन 07: संबंधित है
18 वर्षीय युवती लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज
-गत दिवस भी एक मामला ऐसा ही हुआ था दर्ज
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से 18 वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष के पेपर देने के लिए कालेज गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी गई शिकायत में लापता हुई युवती के चाचा ने पुलिस में बताया कि उसकी भतीजी 11 नवंबर को सुबह 9 बजे घर से पेपर देने के लिए कालेज गई थी किंतु वापस नहीं लौटी। हर जगह तलाश की किंतु नहीं मिली। उन्होंने शक जताया है कि किसी ने उसे छुपा कर रख रखा है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जातिवादी अपमान के खिलाफ नारनौल में यादव समाज का रोष मार्च
- संगीत रागी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। यादव समाज के सम्मान और जातिवादी अपमान के खिलाफ आज नारनौल में एक बड़ा रोष मार्च आयोजित किया गया। आंबेडकर प्रतिमा से महावीर चौक तक निकाले गए इस मार्च में यादव समाज के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की और संगीत रागी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर आरएसएस विचारक संगीत रागी ने यादव समाज के लिए बेहूदा, गँवार और सूअर की औलाद जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद से बर्खास्त किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना के करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, जबकि 100 से अधिक स्थानों पर लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने वाले राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक पूरे समाज को अपमानित किया गया, लेकिन अब तक इस मामले में कोई जवाबदेही तय नहीं हुई है। यह प्रशासनिक निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़े करती है।
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल यादव समाज के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि जातिगत भेदभाव और सामाजिक अपमान के खिलाफ सभी समाजों की साझा लड़ाई है।
इस अवसर पर संदीप यादव ने कहा, आज इस आंदोलन की शुरुआत है। हम गांव-गांव जाएंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे। यह जातिवादी मानसिकता और उसकी विचारधारा के खिलाफ जन आंदोलन है। यह अहीर समाज के आत्मसम्मान की लड़ाई है।
इस अवसर पर यादव महासभा के युवा अध्यक्ष कृष्ण यादव ने कहा कि अहीर समाज स्वाभिमानी है—वह अपने सम्मान से समझौता करना नहीं जानता, और इस अपमान का सूद समेत हिसाब लेना जानता है। यदि सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की या दोषियों को बचाया, तो इसे जन-आंदोलन बनाएगी और अहीरवाल सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की इस सामंती सोच की ईंट से ईंट बजा देगी।
रोष मार्च में बड़ी संख्या में जिले के अलग-अलग इलाके से लोग शामिल हुए।
फोटो कैप्शन 06: संबंधित है
राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भोजावास में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
--भोजवास सब-सेंटर में खिलाई कुल 2407 बच्चों को एल्बेंडाजोल
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भोजावास में आज बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
कार्यक्रम मुख्याध्यापक राम नरेश के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान भोजवास सब सेंटर क्षेत्र में कुल 2407 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार ने बच्चों को बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है, खून की कमी होती है और पढ़ाई में मन नहीं लगता। एल्बेंडाजोल की गोली खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं और बच्चे स्वस्थ रहते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय-समय पर कृमि नाशक गोली अवश्य खिलाएं तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर वेद प्रकाश, रवि शंकर, रामकिशन, सरिता, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर सुलोचना और कुसुम लता, पिंकी भोजावास और स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 03: बच्चों को कृमिनाशी गोलियां खिलाते हुए
कनीना बस स्टैंड पर नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
- दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, हड़कंप
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। लिपिक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्गों पर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए, वहीं रेहड़ी संचालक भी अपनी रेहडिय़ों को इधर-उधर करते दिखाई दिए।
नगर पालिका लिपिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कनीना बस स्टैंड के मुख्य मार्गों पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान बाहर रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। इससे आवागमन में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर रास्तों से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी फैलाने या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से अपील की कि वे सार्वजनिक रास्तों पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें और नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
फोटो कैप्शन 04: अतिक्रमण हटाते हुए पालिका कर्मी
खाद एवं गेहूं, सरसों के लिए गए नमूने
-सैंपल फेल होने पर होगी कार्रवाई
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कृषि विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर कम विषय विशेषज्ञ डा. योगेश यादव के नेतृत्व में कनीना उपमंडल स्थित कृषि सामग्री दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कड़ी में सर्व प्रथम टीम इफको सेंटर कनीना में पहुंची वहां जांच उपरांत खाद के दो नमूने भरे गए , इसी कड़ी में फिर पुरानी अनाज मंडी स्थित एग्री स्टोर ,भूमेश कुमार की दुकान का निरीक्षण किया गया और एक गेहूं के बीज और एक सरसों के बीज का नमूना लिया गया , फिर टीम ने आलोक खाद भंडार कनीना के दुकान और स्टोर का निरीक्षण किया और निरीक्षण उपरांत दो बीज और एक खाद का नमूना लिया गया।
श्रीयादव बीज भंडार कनीना से एक सरसों और एक गेहूं का नमूना लिया गया। सभी नमूने सील्ड पैक्ट में रोहतक और सिरसा स्थित प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिए गए। इस संदर्भ में जब डा. योगेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये सभी नमूने रबी 2026 -27 में निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के विशेष निर्देश के तहत चलाए गए बीज और खाद हेतु विशेष कैंपेन 4 नवंबर 2026 से 31 नवंबर 2026 के अंतर्गत लिए गए । इनमें अगर कोई भी नमूना अगर मानक स्तर पर खरा नहीं उतरा तो बीज खाद विक्रेता के विरुद्ध बीज खाद अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल में किसी प्रकार के बीज और खाद की कोई कमी नहीं है ,किसानों को गुणवत्तापूर्वक बीज खाद और दवाई उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से भी अनुरोध किया कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाद खरीदे और भारत सरकार के खेत बचाओ अभियान में अपनी सहभागिता निभाए। रिश्तेदारियों में खाद सप्लाई न करे क्योंकि अनुदानित खाद को खंड से बाहर भेजना दंडनीय अपराध है।
उन्होंने सभी बीज खाद विके्रेताओं को किसानों को समय पर और गुणवत्ता युक्त मैटिरियल सप्लाई करने हेतु निर्देश दिए। कोई भी अगर आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
फोटो कैप्शन 01: अधिकारी बीज एवं खाद की जांच करते हुए
खेतों में दिखाई देने लगी सरसों की हरियाली, गेहूं की बिजाई भी जोरों पर
-अगैती फसल नजर आ रही है बेहतर
************************************************************
****************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के खेतों में अब सरसों की हरियाली दिखाई देने लगी है। कुछ समय पहले हुई वर्षा के कारण जहां सरसों की शुरुआती फसल को काफी नुकसान पहुंचा था, वहीं अब मौसम अनुकूल होने से खेतों में दोबारा हरियाली नजर आने लगी है। किसान आगामी दिनों में फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए हुए हैं।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार और योगेश कुमार आदि ने बताया कि इस समय सरसों की फसल में कुछ स्थानों पर रोग दिखाई देने लगा है। किसानों के अनुसार सरसों में फंगस (फफूंद) का प्रकोप होने से पौधे प्रभावित हो रहे हैं और कुछ खेतों में फसल धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है।
उन्होंने बताया कि करीब एक महीने बाद सरसों की फसल में पानी देने की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही खाद डालने का कार्य भी किया जाएगा। सिंचाई और खाद डालने का कार्य फसल की निराई के बाद किया जाएगा।
उधर, क्षेत्र में गेहूं की बिजाई का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। किसान दिन-रात खेतों में जुटे हुए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा हो जाएगा। मौसम में आए बदलाव और अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए किसान खुश नजर आ रहे हैं।
फोटो कैप्शन 02:कनीना क्षेत्र के खेतों में दिखाई देने लगी सरसों की हरियाली।











No comments:
Post a Comment