ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, April 11, 2020
आयुर्वेदिक सलाह...................... नियमित गुनगुना पानी सेवन करे *********************************** ************************************ *********************************** कनीना। ग्रामीण आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खेड़ी तलवाना में आयुष मेडिकल आफिसर डा शशी मोरवाल का कहना है कि कोरोनावायरस के चलते नित्य प्रति गुनगुना पानी पीना चाहिए। जो चाय पीते हैं उन्हें अधिकतम दो कप चाय पीनी चाहिए किंतु चाय या तो नींबू की हो या फिर चाय में तुलसी, लांग, काली मिर्च, अदरक, अजवायन, अदरक आदि डालकर बनी हो। उन्होंने कहा कि रात के वक्त दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए। एक गिलास दूध में चौथाई चम्मच हल्दी डालकर जरूर पीये। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के चलते नियमित सफाई के साथ खाना खाने से पूर्व जरूर हाथों को हैंडवाश से धोना चाहिए। दिन में तीन चार बार हाथ धोए। डॉ शशि मोरवाल का कहना है कि ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। ताजा फल और सब्जियों का ही उपयोग करना चाहिए। फल सब्जियों को अच्छी प्रकार धोकर प्रयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि खट्टे फल जिनमें संतरा,मौसमी आदि का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए ताकि विटामिन-सी की पूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि बासी खाना नहीं खाना चाहिए। जब घर से बाहर निकले तो नाक में घी या तेल जरूर लगाकर निकले। हल्का खाना तथा गर्म खाना ही खाना चाहिए। सूखे मेवे अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए वहीं अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग, भुना हुआ चना आदि प्रयोग करना चाहिए ताकि कोरोनावायरस से बचा जा सके। डा शशी मोरवाल, आयुष मेडिकल अधिकारी जीएडी खेड़ी तलवाना(कनीना) फोटो कैप्शन: डा शशी मोरवाल। पुलिस ने सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास बरामद की 76 बोतल अवैध शराब ***************************** ******************************** कनीना। कनीना पुलिस ने सूचना के आधार पर सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास से 76 बोतल अवैध शराब बरामद की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयभगवान ने बताया कि सूचना के आधार पर कनीना सिहोर रोड पर गांव सिहोर के मोड के नजदीक सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास से 65 बोतल देशी शराब व 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सेवाभाव......... बारातियों की भांति सेवा होती है शेल्टर होम में ************************************ *************************************** कनीना। कनीना में दो शेल्टर होम स्थापित है जहां करीब एक सौ दूसरे प्रांतों के लोग लॉकडाउन के समय से ठहरे हुए हैं। ये लोग यद्यपि दिन भर कोई कार्य नहीं करते अपितु निजी कार्य खाना पीना, रहना सोना कार्य करते हैं किंतु उनकी खातिरदारी बारातियों से भी किसी प्रकार कम नहीं हो रही है। जहां कनीना में अकेले नगरपालिका कार्यालय में 1300 से भी अधिक लोगों को खाना प्रतिदिन खिलाया जा रहा है जबकि शेल्टर होम में महज 45 लोग करीब एक सौ गज छूरी पर रावमावि कनीना में ठहरे हुए हैं। बाकी अन्य लोग आसपास से आते हैं और खाने के समय लंबी कतार लग जाती है जिनको नियम बंद करना, ऐतिहात बरतना कठिन कार्य हो जाता है। एक तरफ महिलाओं की तो दूसरी तरफ पुरुषों की लाइन लगती है। नगर पालिका कार्यालय वर्तमान में रसोई घर बना हुआ है जहां ठेकेदार ओमप्रकाश वार्ड एक कनीना ने इन लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी। तत्पश्चात राम मेहर ठेकेदार ने व्यवस्था की और वर्तमान में दानी सज्जनों के दान से भोजन व्यवस्था की जाती है। यहां एक दर्जन लोग सेवा भाव में जुटे हुए हैं। कनीना के पोंडा चायवाला अब खाना बना रहे हैं, समाजसेवी महेंद्र सिंह लोहार जो अपनी कृषि यंत्र बेचकर गुजारा करता था किंतु अब जनसेवा में जुटा हुआ है। कनीना के प्रधान सतीश जेलदार, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, एमई चमनलाल, लेखाकार शिवचरण शर्मा, सुरेंद्र जोशी, वार्ड एक के पार्षद दिलीप कुमार, कंवरसेन वशिष्ठ दिन-रात इन लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। गौरीशंकर तेल मिल मालिक दो टीन तेल प्रतिदिन दान कर रहे हैं। महेंद्र हलवाई तथा आधा दर्जन नगर पालिका के कर्मचारी दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। चार दिहाड़ीदार व्यक्ति भी इनकी सेवा में जुटे हुए हैं। पवन पोंडा चायवाला ने शनिवार का मीनू दिखाते हुए बताया कि शेल्टरवासियों के लिए सब्जी,कढ़ी,चावल मूंग और बाजरे के पकवान बनाए गए। विभिन्न पकवानों द्वारा दिन-रात इनकी सेवा की जा रही है। कोशिश की जाती है कि इनके खाने की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाए। यह पहला अवसर है जब इतने भारी संख्या में लोगों की सेवा की जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इनके ठहरने की व्यवस्था है जहां अलग-अलग कमरों में भी इनको ठहराया जा रहा है। इनको समय-समय पर योग की शिक्षा दी जा रही है वहीं यह लोग हल्का-फुल्का व्यायाम करके स्वस्थ रह रहे हैं। फोटो कैप्शन 11: कतार में खड़े हुए लोग खाने की इंतजार में फोटो कैप्शन 12: पवन पोंडा चायवाला बनाए गए पकवान दिखाते हुए
गांवों में चल रहा है ठीकरी पहरा ************************************ *************************************** कनीना। लॉकडाउन के समय कनीना एवं आस पास गांवों में ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। पूरी पूरी रात पहरा देकर बाहरी लोगों को गांवों में घुसने से रोक रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव पोता, सेहलंग, बाघोत, उच्चत, छितरोली, झाड़ली, खेड़ी-तलवाना, अग्यिार, उन्हाणी, खरकड़ाबास के अलावा अन्य गांवो में ग्रामीण कोरोना नामक बिमारी के भय से बाहरी लोगों को गांवो में आने पर रोक रहे है तथा उसकी छानबीन कर रहे है। पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च--- दुकानों को बंद करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और सभी दुकानों को बंद करवाया। ठीक दिन के 11 बजे सभी दुकानें अस्थाई रूप से बंद हो गई थी। कनीना मेें कुछ दुकानदार लॉकडाउन की परवाह किए बिना ही अपनी दुकानें घड़ल्ले से खोल रहे है। दूसरे दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत के कारण ये दुकानदार अपनी दुकाने खोलकर लॉकडाउन की सरेआम घज्जियां उड़ाते है जिसको लेकर शनिवार को प्रात: 11 बजे कनीना डीएसपी साधूराम, थाना प्रभारी विकास कुमार, सीटी इंचार्ज गोविन्द यादव के अलावा अन्य पुलिस बल ने कनीना के मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाल कर दुकानदारों एवं कस्बा वासियों से अपील की है कि वे घरों में रहे तथा सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज के बाद किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फोटो कैप्शन 8: पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च निकालते हुए।
पैर में आया फ्रक्चर, नागरिक अस्पताल तैनाती पर था कर्मी *************************************** ************************************ कनीना। कनीना निवासी एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार की स्कूटी उस वक्त फिसल गई जब कुत्तों के झुंड ने पीछा किया। उनके पैर में फ्रेक्चर आया है। मिली जानकारी अनुसार सुनील कुमार कनीना उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत है और अपनी तैनाती पर था। जब वो अस्पताल के पास पहुंचा तो रास्तें में कुत्तों के झुंड ने उनकी स्कूटी का पीछा किया। कुत्तों से अपने को बचाते समय उनकी स्कूटी फिसल गई और उनके पैर में फ्रेक्चर आया। महेंद्रगढ़ के राजीव यादव अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने भी उनकी जनसेवा को देखते हुए मुफ्त इलाज किया और कोई फीस नहीं ली।
वेद प्रकाश नंबरदार ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर ******************************** ************************************ कनीना। रामबास निवासी वेद प्रकाश नंबरदार ने मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने ये सेनिटाइजर एवं मास्क ठीकरी पहरा देने वालों को वितरित किए। प्रकाश नंबरदार ने कहा कि जो लोग ठीकरी पहरा दे रहे हो और जन सेवा कर रहे हो उनको स्वयं की सुरक्षा बहुत जरूरी है। यदि ये लोग स्वस्थ नहीं होंगे तो जनसेवा एवं देश सेवा कैसे कर पाएंगे। उन्होंने उनको सैनिटाइजर तथा मास्क वितरित किए। फोटो कैप्शन 10: मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करते हुए वेद प्रकाश नंबरदार।
छह केंद्रों पर होगी सरसों की 15 अप्रैल से खरीद ********************************** *************************************** कनीना। 15 अप्रैल से कनीना के छह केंद्रों पर सरसों की खरीद की जाएगी। इस संबंध में एक बैठक एसडीएम कनीना रणवीर सिंह ने मार्केट कमेटी में आयोजित कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इन छह केंद्रों में करीरा, भोजावास, धनौंदा, सेहलंग, दौंगड़ा अहीर और कनीना हैं जहां सरसों की खरीद होगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया छह केंद्रों पर अलग-अलग गांव के किसान निर्धारित किए गए हैं। किसानों के मोबाइल पर एक संदेश आएगा जिसके तहत उन्हें उसरसों बेचने का केंद्र एवं समय दिया जाएगा। वे अपनी सरसों बेचने के लिए निर्धारित केंद्र पर ही जाएंगे। सरसों की खरीद दो पारियों में होगी जहां सुबह आठ से सांय दो बजे तो शाम की पारी शाम दो बजे से सांय छह बजे तक होगी। प्रतिदिन 50-50 किसानों को सरसों बेचने के लिए बुलाया जाएगा ताकि कोरोनावायरस के चलते फिजिकल डिस्टेंस का नियम बना रहे। बैठक में निर्धारित किया गया कि प्रत्येक केंद्र पर किस से गांव के किसान अपनी सरसों बेच सकते हैं। उनके निकटतम खरीद केंद्र पर किसानों को बुलाया जाएगा। यदि किसी प्रकार से किसान निर्धारित दिन नहीं आ सका तो अगले दिन उस किसान की सरसों नहीं खरीदी जाएगी। इस मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव आदित्य यादव, उप प्रधान ओमप्रकाश लिसानिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
पोता गांव के समूची पंचायत ने अपना एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री कोष में दिया *********************************** ****************************************** कनीना। जहां एक तरफ देश कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी और इसमें सहयोग करने के लिए ग्रामीण पीछे नहीं हट रहे है। इसी कड़ी में खंड के गंाव पोता की वर्तमान सरपंच ललिता तंवर व उनकी समूची पंचायत द्वारा एक माह का मानदेय राहत कोष में दिया है। महिला सरपंच ललिता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना नामक महामारी को हराने के लिए देशवासियों से अपील की हुई है। इस दु:ख की घड़ी में हम सभी का दायित्व भी बनता है कि हम सब मिलकर उनका सहयोग करे तथा अपने देश को महामारी नामक कोरोना से बचाए। इस अवसर पर इनके साथ पूर्व सरपंच रतीपाल सिंह, हनुमान सिंह समाजसेवी,पंच रणबीर सिंह, कृष्ण, प्रकाशवीर, संदीप, महेन्द्र सिंह, हरीश, रमेश, हेमलता, मंजू, बिना, सुमन देवी, सज्जन, शिशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे। आवश्यक दिशा निर्देश दिए ****************************** *************************************** कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए शेल्टर होम में रह रहे करीब 43 दूसरे प्रांतों के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर समाजसेवी महेंद्र लोहार ने उन्हें खाना खाते वक्त, आराम करते वक्त फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने तथा ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि यहां बैठे-बैठे हर जन परेशान हो जाते हैं इसलिए थोड़ा बहुत अपने दिनचर्या में फेरबदल करना चाहिए। इस अवसर पर पंकज कुमार हेडमास्टर, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार आदि ने भी इन लोगों को हिदायतें दी। उल्लेखनीय है कि शेल्टर होम कनीना में जहां 43 लोग रह रहे हैं जिनके खाने-पीने का व्यापक प्रबंध नगर पालिका कार्यालय में किया जाता है। प्रकाश ठेकेदार वार्ड एक कनीना ने इन लोगों के लिए खाने का प्रथम बार प्रबंध किया था जो अब भी चला आ रहा है। नगरपालिका के सभी पार्षदों ने अब एक महीने का पारिश्रमिक भी इनके खाने के लिए प्रदान किया है वहीं लोगों के सहयोग से यहां बेहतरीन खाना बनाया जा रहा है। भारी संख्या में लोग सहायतार्थ आ रहे हैं। इन लोगों को समय-समय पर योग की शिक्षा भी दी जाती है ताकि यह स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य विभाग के एमआई, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर सुनील कुमार सहित डाक्टरों की टीम इनकी स्वास्थ्य जांच भी प्रतिदिन कर रहे हैं। फोटो कैप्शन 9: शेल्टर होम में रह रहे लोगों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए महेंद्र सिंह समाजसेवी।
सफाई कर्मियों का फूलमालाओं से किया गया स्वागत ************************************** *************************************** कनीना। कनीना के वार्ड 8 में सफाई कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एक और जहां पूरा जग कोरोना वायरस से जूझ रहा है वहीं सफाई कर्मी दिन-रात जन सेवा में जुटे हुए और सफाई कार्य को बखूबी से पूर्ण कर रहे हैं। यही कारण है कि विभिन्न स्थानों पर इनका स्वागत किया जा रहा है। गत दिवस भी सेवा भारती की ओर से इनका को सम्मानित किया गया था। वार्ड 8 में प्रमोद लोढ़ा सहित विभिन्न सफाई कर्मियों एवं सहायकों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रामेश्वर दयाल पार्षद, गोपीचंद प्राध्यापक, मास्टर सतीश कुमार, जिले सिंह, रामकिशन, देशराज, सतवीर, संजय, मयंक, महेश, हीरालाल और सिद्धार्थ आदि प्रमुख थे। फोटो कैप्शन 10: सफाईकर्मियों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए वार्ड 8 के लोग।
कनीना में तीसरी बार दवा का किया छिड़काव -दो बार हो चुकी है फोगिंग ******************************** *********************************** कनीना। कोरोना से छुटकारा पाने के लिए बार-बार विभिन्न गांवों के सरपंच दवा का छिड़काव कर कीटों से सुरक्षा मुहैया करवाने में जुटे हुए हैं। कनीना में जहां तीसरी बार दवा का छिड़काव करवाया वहीं दो बार फोगिंग करवाई जा चुकी है। कनीना नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह तीसरी बार दवा का छिड़काव किया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव ट्रैक्टर द्वारा पूरे कस्बे में किया गया है ताकि सूक्ष्म जीव और कीटों का नाश हो सके। उल्लेखनीय है कि कनीना में दो बार फॉगिंग भी करवाई जा चुकी है तथा सेनिटाइज भी किया गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार नालों सड़क के दोनों तरफ दवा का छिड़काव करवाया गया है और सेनिटाइज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि ठीकरी पहरा लगाकर सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है केवल कृषि कार्य, आवश्यक सेवाओं हेतु आने जाने दिया जा रहा है। खेतों में प्रवासी मजदूरों को भी सुविधा दी गई है। मास्क लगाकर, हैंड वाश करने आदि की समस्त जानकारी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लिए इस प्रकार कोरोना से राहत पाने के हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कनीना में तीसरी बार फॉगिंग करवाई जएगी। फोटो कैप्शन 7: कनीना में दवा का छिड़काव करते हुए
इसराना के युवाओं ने गांव में की सफाई ***************************** ******************************* ,कनीना। कनीना खंड के गांव इसराना के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के साथ साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई । विश्व इस समय जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं गांव में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कस्बा के गांव इसराना के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में लगे पेड़ पौधों की देखभाल व पानी का प्रबंध किया गया। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। युवाओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। इन युवाओं ने ग्रामीणों को घरों में साफ-सफाई करने का संदेश दिया। मोहित इसराना ने बताया कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना के संक्रमण से जूझ रही है। इस विकट परिस्थिति में हम सब युवाओं का समाज व देशहित में योगदान आवश्यक है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में रहें। बार-बार साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ आवश्यक सावधानियां बरतकर खुद को संक्रमण से बचा सकते है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों व घर के बाहर नालियों की सफाई बिना किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आए करें, ताकि मक्खी-मच्छर न पनपे। सफाई अभियान के दौरान मदन लाल, सोमपाल चौहान, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे । फोटो कैप्शन 8: इसराना के सफाई करते हुए युवा।
3 यूनिट रक्तदान किया,की मरीज की मदद *************************
*********************************** कनीना। देश एक तरफ वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं लोग तन मन एवं धन से लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, समाजसेवी एवं जन हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं। सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल द्वारा लोगो को भोजन एवं राशन वितरण करने में अहं भूमिका निभा रही है वहीं गत दिवस रक्त की मरीज को आवश्यकता होने पर तीन यूनिट रक्त भी उपलब्ध कराया। मंडल के नवीन कुमार कौशिक ने बताया कि इमरजेंसी कनीना निहालसिंह अस्पताल में किसी मरीज को 3 यूनिट ब्लड की जरूरत पडऩे पर तुरंत टीम के साथी ऋषिराज जांगड़ा व उपेंद्र ने रेवाडी जाकर ब्लड डोनेट किया और ब्लड लेकर वापस कनीना मरीज तक पहुंचाया। संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक ने दोनों साथियों की प्रशंसा की और बताया कि किसी भी इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता होती हैं तो उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के साथी अलग अलग क्षेत्रों जैसे भोजन, राशन सामग्री ,रक्तदान या प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर रहे हैं और जब तक यह सेवा निरंतर जारी रहेगी जब तक यह भयंकर आपदा खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने लोगों को धैर्य बनाये रखने की अपील की है। फोटो कैप्शन 4: रक्तदान करते बीइंग ह्यूमेन सेवा मंडल के सदस्य।
Friday, April 10, 2020
अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने दिए कि 21 हजार रुपए शेल्टर होम में *************************************** ************************************ ************************************* कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में रह रहे दूसरे प्रांतों के लोगों के लिए शेल्टर होम स्थापित है जहां नित्य प्रति उन्हें विभिन्न प्रकार का खाना प्रदान किया जा रहा है। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं। डा भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य(14 अप्रैल) पर अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने 21 हजार रुपये अंबेडकर जयंती के नाम के इन लोगों के खाने के वास्ते दिए हैं। उन्होंने यह राशि पालिका प्रधान सतीश जेलदार को सौंपी। इस मौके पर किशन लाल मुख्याध्यापक, सूरत सिंह,डा पवन कांगड़ा, केके पूनिया, पवन कुमार आदि उपस्थित थे। सफाई कर्मियों का फूलमालाओं से किया गया स्वागत ***************************** **************************************** कनीना।
कनीना के वार्ड 8 में सफाई कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एक
और जहां पूरा जग कोरोना वायरस से जूझ रहा है वहीं सफाई कर्मी दिन-रात जन
सेवा में जुटे हुए और सफाई कार्य को बखूबी से पूर्ण कर रहे हैं। यही कारण
है कि विभिन्न स्थानों पर इनका स्वागत किया जा रहा है। गत दिवस भी
सेवा भारती की ओर से इनका को सम्मानित किया गया था। वार्ड 8 में प्रमोद
लोढ़ा सहित विभिन्न सफाई कर्मियों एवं सहायकों का फूल मालाओं से स्वागत
किया। स्वागत करने वालों में रामेश्वर दयाल पार्षद, गोपीचंद प्राध्यापक,
मास्टर सतीश कुमार, जिले सिंह, रामकिशन, देशराज, सतवीर, संजय, मयंक, महेश,
हीरालाल और सिद्धार्थ आदि प्रमुख थे। फोटो कैप्शन 10: सफाईकर्मियों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए वार्ड 8 के लोग।
आवश्यक दिशा निर्देश दिए ************************** ****************************** कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए शेल्टर होम में रह रहे करीब 43 दूसरे प्रांतों के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर समाजसेवी महेंद्र लोहार ने उन्हें खाना खाते वक्त, आराम करते वक्त फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने तथा ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि यहां बैठे-बैठे हर जन परेशान हो जाते हैं इसलिए थोड़ा बहुत अपने दिनचर्या में फेरबदल करना चाहिए। इस अवसर पर पंकज कुमार हेडमास्टर, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार आदि ने भी इन लोगों को हिदायतें दी। उल्लेखनीय है कि शेल्टर होम कनीना में जहां 43 लोग रह रहे हैं जिनके खाने-पीने का व्यापक प्रबंध नगर पालिका कार्यालय में किया जाता है। प्रकाश ठेकेदार वार्ड एक कनीना ने इन लोगों के लिए खाने का प्रथम बार प्रबंध किया था जो अब भी चला आ रहा है। नगरपालिका के सभी पार्षदों ने अब एक महीने का पारिश्रमिक भी इनके खाने के लिए प्रदान किया है वहीं लोगों के सहयोग से यहां बेहतरीन खाना बनाया जा रहा है। भारी संख्या में लोग सहायतार्थ आ रहे हैं। इन लोगों को समय-समय पर योग की शिक्षा भी दी जाती है ताकि यह स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य विभाग के एमआई, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर सुनील कुमार सहित डाक्टरों की टीम इनकी स्वास्थ्य जांच भी प्रतिदिन कर रहे हैं। फोटो कैप्शन 9: शेल्टर होम में रह रहे लोगों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए महेंद्र सिंह समाजसेवी।
कनीना में तीसरी बार दवा का किया छिड़काव -दो बार हो चुकी है फोगिंग ********************************** ********************************** कनीना। कोरोना से छुटकारा पाने के लिए बार-बार विभिन्न गांवों के सरपंच दवा का छिड़काव कर कीटों से सुरक्षा मुहैया करवाने में जुटे हुए हैं। कनीना में जहां तीसरी बार दवा का छिड़काव करवाया वहीं दो बार फोगिंग करवाई जा चुकी है। कनीना नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह तीसरी बार दवा का छिड़काव किया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव ट्रैक्टर द्वारा पूरे कस्बे में किया गया है ताकि सूक्ष्म जीव और कीटों का नाश हो सके। उल्लेखनीय है कि कनीना में दो बार फॉगिंग भी करवाई जा चुकी है तथा सेनिटाइज भी किया गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार नालों सड़क के दोनों तरफ दवा का छिड़काव करवाया गया है और सेनिटाइज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि ठीकरी पहरा लगाकर सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है केवल कृषि कार्य, आवश्यक सेवाओं हेतु आने जाने दिया जा रहा है। खेतों में प्रवासी मजदूरों को भी सुविधा दी गई है। मास्क लगाकर, हैंड वाश करने आदि की समस्त जानकारी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लिए इस प्रकार कोरोना से राहत पाने के हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कनीना में तीसरी बार फॉगिंग करवाई जएगी। फोटो कैप्शन 7: कनीना में दवा का छिड़काव करते हुए
इसराना के युवाओं ने गांव में की सफाई *************************** *************************** कनीना। कनीना खंड के गांव इसराना के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के साथ साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई । विश्व इस समय जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं गांव में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कस्बा के गांव इसराना के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में लगे पेड़ पौधों की देखभाल व पानी का प्रबंध किया गया। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। युवाओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। इन युवाओं ने ग्रामीणों को घरों में साफ-सफाई करने का संदेश दिया। मोहित इसराना ने बताया कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना के संक्रमण से जूझ रही है। इस विकट परिस्थिति में हम सब युवाओं का समाज व देशहित में योगदान आवश्यक है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में रहें। बार-बार साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ आवश्यक सावधानियां बरतकर खुद को संक्रमण से बचा सकते है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों व घर के बाहर नालियों की सफाई बिना किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आए करें, ताकि मक्खी-मच्छर न पनपे। सफाई अभियान के दौरान मदन लाल, सोमपाल चौहान, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे । फोटो कैप्शन 8: इसराना के सफाई करते हुए युवा।
3 यूनिट रक्तदान किया,की मरीज की मदद ********************************** ********************************** कनीना। देश एक तरफ वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं लोग तन मन एवं धन से लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, समाजसेवी एवं जन हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं। सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल द्वारा लोगो को भोजन एवं राशन वितरण करने में अहं भूमिका निभा रही है वहीं गत दिवस रक्त की मरीज को आवश्यकता होने पर तीन यूनिट रक्त भी उपलब्ध कराया। मंडल के नवीन कुमार कौशिक ने बताया कि इमरजेंसी कनीना निहालसिंह अस्पताल में किसी मरीज को 3 यूनिट ब्लड की जरूरत पडऩे पर तुरंत टीम के साथी ऋषिराज जांगड़ा व उपेंद्र ने रेवाडी जाकर ब्लड डोनेट किया और ब्लड लेकर वापस कनीना मरीज तक पहुंचाया। संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक ने दोनों साथियों की प्रशंसा की और बताया कि किसी भी इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता होती हैं तो उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के साथी अलग अलग क्षेत्रों जैसे भोजन, राशन सामग्री ,रक्तदान या प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर रहे हैं और जब तक यह सेवा निरंतर जारी रहेगी जब तक यह भयंकर आपदा खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने लोगों को धैर्य बनाये रखने की अपील की है। फोटो कैप्शन 4: रक्तदान करते बीइंग ह्यूमेन सेवा मंडल के सदस्य।
किसी को भूखो नहीं सोने दिया जाएगा ****************************** ************************************** कनीना। सुनीता मावता नारी उत्थान समिति अध्यक्ष व प्रदेश सचिव हरियाणा कांग्रेस महिला मोर्चा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। उन्होंने गरीब जनों को भोजन एवं खाद्य सामग्री प्रदान करने के उपरांत ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के कारण हुए लोक डाउन से जरूरतमंद परिवारों पर आए भोजन संकट को लेकर नारी उत्थान समिति ने चिह्नित कर जरूरतमंद झुग्गी झोपड़ी के परिवारों को सूखा राशन पहुंचाने का कार्य कर रही है । नारी उत्थान समिति के वालंटियर समय-समय पर जाकर उनको सूखा राशन व फिजिकल डिस्टेंस बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कोरोनावायरस का कोई इलाज नहीं है। फिजिकल डिस्टेंस ही इसका बचाव है। उन्होंने कहा कि इंसान का फर्ज होता है कि वो इंसान की जरूरत पडऩे पर सेवा करें। अगर वो सेवा करता है तो वो सच्चा इंसान कहलाता है। अब जब सारा जग ही इस रोग से पीडि़त है, हर इंसान की जिम्मेदारी बनती है कि वो तन मन या धन से सेवा जरूर करें। फोटो कैप्शन 5: सुनीता मावता जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए।
46 हजार रुपये भेजे राहत कोष में ******************************** ************************************ कनीना। कनीना खंड के गांव कैमला समस्त जांगिड़ समाज के लोगों ने स्वेच्छा से कोराना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में 46 हजार रुपये एक चैक के माध्यम से भेजे हैं। उन्होंने यह चैक एसडीएम कनीना रणवीर सिंह के मार्फत भिजवाया है। कैमला गांव के सरपंच दलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के सभी जांगिड़ बंधुओं ने स्वेच्छा से दान राशि देकर सहयोग की किया है। राशि का चैक उप मंडलाधीश रणवीर सिंह एसडीम साहब कनीना को सौंपा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरा जग कोरोना की चपेट में है।ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उन लोगों की सेवा की जाए जिनको धन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि देश सुख शांति एवं समृद्धि करता हुआ निरोग रहे। इसके लिए लोगों को लॉकडाउन के समय में घर में रहकर ही सेवा करनी चाहिए। फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखे। इस मौके पर संतलाल नंबरदार, सुरेंद्र कुमार, सूबे सिंह, समाज सेवक छोटेलाल महाशय, वीरेंद्र सिंह मुख्याध्यापक, पवन कुमार, रामकिशन ठेकेदार, राजेश कुमार जेई, दीपचंद जांगिड़, भूपेंद्र,राकेश कुमार, मास्टर रतनलाल,धर्मेंद्र बैंक मैनेजर, डॉ वेद प्रकाश आदि जांगिड़ बंधु उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 6: कैमला के लोग एसडीएम को 46 हजार रुपये का चैक भेंट कर राहत कोष में देते हुए।
एसडीएम ने किया खरीद केंद्रों का दौरा ****************************** ************************************* कनीना। कनीना के एसडीएम रणबीर सिंह ने सरसों एवं गेहूं के चयनित स्थानों का दौरा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कनीना के आस पास 6 खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से एसडीएम करीरा, धनौंदा एवं सेहलंग गांवों में खरीद के लिए चयनित जगहों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 15 अप्रैल से सरसों की तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जानी है। उन्होंने कहा कि खरीद के लिए सभी संसाधनों की आवश्यकता होगी जो जुटाने का का प्रबंध किया जाए। मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार गांवों में सरकारी खरीद की जानी है। ऐसे में गांवों में जाकर सरपंचों से जानकारी हासिल की और खरीद की जगह मनोनीत की गई। कनीना में पीकेएसडी कॉलेज में खरीद केंद्र निर्धारित किया गया है वहीं कनीना का गर्ल कॉलेज भी गेहूं की खरीद का केंद्र होगा। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, सचिव आदित्य यादव, उप प्रधान ओम प्रकाश लिसानिया आदि उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 01: कनीना के एसडीएम खरीद के लिए चयनित गांवों का दौरा करते हुए।
1-1 माह का मानदेय देंगे शेल्टर होम में खाने वास्ते *************************************** **************************************** कनीना। कनीना नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सचिव राजाराम ने की। इस मौके पर प्रधान सतीश जेलदार सहित सभी 15 पार्षद उपस्थित थे। इस मौके पर सभी 13 वार्डों में ठीकरी पहरे को और सख्त करने की हिदायत दी गई। पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि सभी वार्डों में ठीकरी पहरे का प्रबंध किया हुआ है जिसमें सख्ती बढ़ाई जाए ताकि कोरोनावायरस किसी भी हालात में न फैल सके। बाहर से आने वाले और बाहर जाने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जाए, विशेषकर तब्लीगी लोग की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के कस्बे में बाहर के लोगों को न घुसने दिया जाए और न हीं बगैर कारण बाहर जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक समस्या बन गया है। इससे निपटने के लिए जहां एक एक महीने का पारिश्रमिक पहले ही मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दान कर दिया है वहीं एक एक महीने का पारिश्रमिक नगरपालिका में चल रहे शेल्टर होग के लोगों के खाने पर खर्च किया जाए। जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री राहत कोष में भी कनीना से राशि दी जाए। वैसे तो कनीना मंडी से तथा विभिन्न लोगों ने राहत कोष में भारी राशि भेजी है परंतु उन्होंने कहा कि जितना हो सके मदद करनी चाहिए। ऐसे में सभी पार्षदों की तैनाती लगाई गई कि अपने अपने वार्ड के लोगों से राहत कोष में भेजी जाने वाली राशि इकट्ठी की जाए ताकि राहत कोष में भेजी जा सके। इस पर भी सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर उप प्रधान अशोक ठेकेदार,लेखाकार शिवचरण शर्मा, राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मोहन पार्षद, नरेश शर्मा मनोनीत पार्षदों सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 2: नगरपालिका बैठक का एक नजारा।
जड़ी बूटियां हो रही है कम ************************** ****************************** कनीना। धीरे धीरे जंगलों से जड़ी बूटियां कम होती जा रही है। आने वाले समय में लोग जड़ी बूटियों को तरसेंगे। ये विचार विक्की पंसारी कनीना के हैं। उनका कहना है कि जहां बहुत अधिक भेड़ बकरियां पाली जा रही है वही जमकर पीड़कनाशी छिड़की की जाती है। जहां भेड़ बकरियां जड़ी बूटियों को जड़ से खा जाती है, उन्हें जड़ से नष्ट कर देती है वहीं कई बार कम बारिश होती है या बारिश होने के बाद फिर से बारिश नहीं हो पाती इसके कारण जड़ी बूटियां जम जाती है और वह बढ़ोतरी नहीं करते हुए नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोगों में जड़ी बूटी प्रयोग करते थे किंतु अब ये जड़ी बूटियां धीरे-धीरे नष्ट होने के कगार पर हैं। जड़ी बूटियां खत्म करने में अहं रोल अदा भेड़ बकरी पालकों ने किया है। भेड़ बकरियां धीरे-धीरे पेड़ पौधों को भी चट कर जाती है।
नर्सरी लगाकर कमा रहे हैं धन ******************************** *********************************** कनीना। छोटी से खेत में नर्सरी लगाकर किसान धन कमा रहे हैं। कुछ किसान तो अपने खेत के लिए ही नर्सरी तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में गजराज सिंह, सत्यवीर सिंह, सूबे सिंह आदि फल एवं सब्जियों की नर्सरी लगाकर जहां अपने खेत के लिए भी पौध तैयार कर रहे हैं वहीं दूसरे किसानों को भी दे रहे हैं। वर्तमान में जहां मिर्चख्, टमाटर, बैंगन, मिर्च,प्याज उगाई है। सत्यवीर सिंह भोजावास का कहना है कि नर्सरी इससे हजारों रुपये कमाए जा सकते हैं।के लिए छोटी सी जगह की जरूरत होती है। गजराज सिंह,अजय कुमार, कांता आदि ने बताया कि वे अपने खेतों में प्याज, टमाटर, बैंगन आदि लगाने के लिए पौध तैयार करते हैं। कुछ किसान बड़े स्तर पर पौध तैयार करके बिक्री करते है वहीं कुछ निजी स्तर पर भी पौध तैयार करके अपने खेत के लिए उपयोग करते हैं। फोटो कैप्शन 3: अपनी नर्सरी में काम करता अजय।
जगदीश प्रसाद ने बांटे संतरे ******************************
************************************ कनीना। कनीना के जगदीश प्रसाद में शेल्टर होम में जाकर अपने हाथों से दूसरे प्रांतों से रह रहे लोगों को संतरे बांटे। उन्होंने विभिन्न लोगों को संतरे बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की।
Thursday, April 9, 2020
एसडीएम ने किया खरीद चयनित स्थानों का दौरा ******************************* ****************************************** कनीना। कनीना के एसडीएम रणबीर सिंह ने सरसों एवं गेहूं के चयनित स्थानों का दौरा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कनीना के आस पास 6 खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से एसडीएम करीरा, धनौंदा एवं सेहलंग गांवों में खरीद के लिए चयनित जगहों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 15 अप्रैल से सरसों की तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जानी है। उन्होंने कहा कि खरीद के लिए सभी संसाधनों की आवश्यकता होगी जो जुटाने का का प्रबंध किया जाए। मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार गांवों में सरकारी खरीद की जानी है। ऐसे में गांवों में जाकर सरपंचों से जानकारी हासिल की और खरीद की जगह मनोनीत की गई। कनीना में पीकेएसडी कॉलेज में खरीद केंद्र निर्धारित किया गया है वहीं कनीना का गर्ल कॉलेज भी गेहूं की खरीद का केंद्र होगा। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, सचिव आदित्य यादव, उप प्रधान ओम प्रकाश लिसानिया आदि उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 10: कनीना के एसडीएम खरीद के लिए चयनित गांवों का दौरा करते हुए।
1-1 माह का मानदेय देंगे शेल्टर होम में खाने वास्ते ************************************* ************************************* **************************************** कनीना। कनीना नगर पालिका कार्यालय में पार्षदों की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सचिव राजाराम ने की। इस मौके पर प्रधान सतीश जेलदार सहित सभी 15 पार्षद उपस्थित थे। इस मौके पर सभी 13 वार्डों में ठीकरी पहरे को और सख्त करने की हिदायत दी गई। पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि सभी वार्डों में ठीकरी पहरे का प्रबंध किया हुआ है जिसमें सख्ती बढ़ाई जाए ताकि कोरोनावायरस किसी भी हालात में न फैल सके। बाहर से आने वाले और बाहर जाने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जाए, विशेषकर तब्लीगी लोग की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के कस्बे में बाहर के लोगों को न घुसने दिया जाए और न हीं बगैर कारण बाहर जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक समस्या बन गया है। इससे निपटने के लिए जहां एक एक महीने का पारिश्रमिक पहले ही मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दान कर दिया है वहीं एक एक महीने का पारिश्रमिक नगरपालिका में चल रहे शेल्टर होग के लोगों के खाने पर खर्च किया जाए। जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री राहत कोष में भी कनीना से राशि दी जाए। वैसे तो कनीना मंडी से तथा विभिन्न लोगों ने राहत कोष में भारी राशि भेजी है परंतु उन्होंने कहा कि जितना हो सके मदद करनी चाहिए। ऐसे में सभी पार्षदों की तैनाती लगाई गई कि अपने अपने वार्ड के लोगों से राहत कोष में भेजी जाने वाली राशि इकट्ठी की जाए ताकि राहत कोष में भेजी जा सके। इस पर भी सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर उप प्रधान अशोक ठेकेदार,लेखाकार शिवचरण शर्मा, राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मोहन पार्षद, नरेश शर्मा मनोनीत पार्षदों सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 9: नगरपालिका बैठक का एक नजारा।
जड़ी बूटियां हो रही है कम ********************************** ************************************** कनीना। धीरे धीरे जंगलों से जड़ी बूटियां कम होती जा रही है। आने वाले समय में लोग जड़ी बूटियों को तरसेंगे। ये विचार विक्की पंसारी कनीना के हैं। उनका कहना है कि जहां बहुत अधिक भेड़ बकरियां पाली जा रही है वही जमकर पीड़कनाशी छिड़की की जाती है। जहां भेड़ बकरियां जड़ी बूटियों को जड़ से खा जाती है, उन्हें जड़ से नष्ट कर देती है वहीं कई बार कम बारिश होती है या बारिश होने के बाद फिर से बारिश नहीं हो पाती इसके कारण जड़ी बूटियां जम जाती है और वह बढ़ोतरी नहीं करते हुए नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोगों में जड़ी बूटी प्रयोग करते थे किंतु अब ये जड़ी बूटियां धीरे-धीरे नष्ट होने के कगार पर हैं। जड़ी बूटियां खत्म करने में अहं रोल अदा भेड़ बकरी पालकों ने किया है। भेड़ बकरियां धीरे-धीरे पेड़ पौधों को भी चट कर जाती है।
नर्सरी लगाकर कमा रहे हैं धन **************************** ****************************************** कनीना। छोटी से खेत में नर्सरी लगाकर किसान धन कमा रहे हैं। कुछ किसान तो अपने खेत के लिए ही नर्सरी तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में गजराज सिंह, सत्यवीर सिंह, सूबे सिंह आदि फल एवं सब्जियों की नर्सरी लगाकर जहां अपने खेत के लिए भी पौध तैयार कर रहे हैं वहीं दूसरे किसानों को भी दे रहे हैं। वर्तमान में जहां मिर्चख्, टमाटर, बैंगन, मिर्च,प्याज उगाई है। सत्यवीर सिंह भोजावास का कहना है कि नर्सरी इससे हजारों रुपये कमाए जा सकते हैं।के लिए छोटी सी जगह की जरूरत होती है। गजराज सिंह,अजय कुमार, कांता आदि ने बताया कि वे अपने खेतों में प्याज, टमाटर, बैंगन आदि लगाने के लिए पौध तैयार करते हैं। कुछ किसान बड़े स्तर पर पौध तैयार करके बिक्री करते है वहीं कुछ निजी स्तर पर भी पौध तैयार करके अपने खेत के लिए उपयोग करते हैं। फोटो कैप्शन 8: अपनी नर्सरी में काम करता अजय। जगदीश प्रसाद ने बांटे संतरे ******************************* *********************************** कनीना। कनीना के जगदीश प्रसाद फल एवं सब्जी विक्रेता ने शेल्टर होम में जाकर अपने हाथों से दूसरे प्रांतों से रह रहे लोगों को संतरे बांटे। उन्होंने विभिन्न लोगों को संतरे बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की।
कोरोना वायरस महामारी के चलते झुग्गियों में की खाद्य सामग्री वितरित ********************************** ************************************* कनीना। बीएमडी क्लब द्वारा कनीना क्षेत्र के आस-पास की झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंदों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते, देश की लॉकडाउन की संवेदनशील स्थिति में बीएमडी सेवा मिशन के तहत फिजिकल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखते हुए खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस क्लब के क्लब के प्रतिनिधियों चेयरमैन लक्की सीगड़ा ,सचिव इन्द्रजीत शर्मा व कोर्डिनेटर डिम्पल यादव द्वारा खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के प्रधान लक्की सिगड़ा ने बताया की क्लब द्वारा जरूरतमंदों को चिह्नित कर खाद्य सामग्री किट वितरित किए गए है जिसमें 5 किलो आटा,1 किलो दाल 1 किलो चावल, खाद्य तेल,मिर्च,मसाले और साबुन की बट्टी जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री भी शामिल है। इस दौरान ऐसे जरूरतमंदों को चिह्नित किया जा रहा हैं आज तक किसी प्रकार की कोई आपदा राहत सामग्री नहीं पहुंची हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के चलते गरीबों की मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान सीगड़ा ने उन लोगों को बीमारी से बचने और लॉकडाउन का पालन करने का भी आग्रह करने के साथ-साथ सभी को फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह किया हुआ एक छोटा सा सहयोग भी समाज सेवा का ही हिस्सा हैं। खासकर युवाओं को आगे आकर समाज में समरूपता एवं सहयोगिता का संदेश भी देना चाहिए। फोटो कैप्शन 4: बीएमडी क्लब खाद्य सामग्री वितरित करते हुए।
लोकडाउन में टीवीएस दुपहिया वाहनों की मुफ्त सर्विस *********************************** ************************************** कनीना। कोरोनावायरस लोग जी जान से एक दूसरे की सहायतार्थ जुटे हुए हैं वहीं अब पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के टीवीएस कंपनी के दुपहिया वाहनों की सर्विस मुफ्त जुटानी शुरू कर दी है। कंपनी के शोरूम संचालक सतीश जांगिड़ ने बताया कि कंपनी की ओर से यह शुरुआत की गई है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में अगर किसी के पास टीवीएस की बाइक है या टीवीएस कंपनी से संबंधित कोई दुपहिया वाहन है वह लॉकडाउन के समय मुक्त सर्विस करवा सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी इन लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इसी सेवा के तहत पुलिस की दुपहिया वाहन की सर्विस की गई। फोटो कैप्शन 5: पुलिस की बाइक की सर्विस करते नवदीप मोटर्स के सहयोगी
शेल्टर होम में की जाती है जमकर सेवा कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में शेल्टर होम में करीब 43 दूसरे प्रांतों के लोग रह रहे जिनकी प्रतिदिन अलग-अलग खाद्य पदार्थों सेवा की जा रही है। भारत विकास परिषद के कांवरसेन वशिष्ठ, कानूनगो रमेश कुमार तथा उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया और बताया कि उन्हें विभिन्न प्रकार की सब्जियां, हलवा, पूड़ी आदि दी जा रही है। उन्होंने किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं है। इन लोगों का भी कहना है कि जब तक आप उन्हें रोकना चाहे रुकेंगे, तत्पश्चात वे अपने वतन लौट जाएंगे। इस मौके पर अमरजीत, सूबे सिंह, राजेश कुमार, अमृतलाल, एसआई सतबीर सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं जन मौजूद थे। डॉक्टरों की टीम भी पहुंची और उन्होंने इन लोगों की जांच की। भारत विकास परिषद कंवरसेन वशिष्ठ तथा कृृष्ण कुमार एसएमसी प्रधान ने बताया कि वे प्रतिदिन इस शेल्टर होम पर पहुंचते हैं तथा लोगों से समस्त जानकारी एवं कठिनाई आदि की जानकारी ली जाती है। ये लोग यहां पर खुश है फोटो कैप्शन 7: अधिकारी मौके पर हम में अपने लिए
ग्राम पंचायतें सभी किराएदार व अल्पसंख्यों की जानकारी 24 घण्टे में दे- उमेद सिंह जाखड़ ************************************* ************************************ .प्रदेश में कोरोना पीडि़तों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त ******************************* ************************************* कनीना।देश व प्रदेश में कोरोना पीडितों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर कनीना क्षेत्र में प्रशासन के काफी अलर्ट हो गया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सूचना के आधार पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गिरदवार उमेद सिंह जाखड़ व पुलिस टीम के द्वारा कस्बे में स्थायी रूप से व किराए पर रह रहे लोगों की पहचान की गई। जिससे इस बात की पुष्टी हो सके की कोई बाहर का व्यक्ति बिना किसी जानकारी के तो यहां नहीं रह रहा है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी सख्त है।इसको लेकर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह व गिरदावर उमेद सिंह जाखड़ अपनी टीम सहित झुग्गी झोपड़ी व संगम कालोनी में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को सख्य निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति बहार से आता है तो तुरंत बताए नही तो कार्यवाही होनी लाजमी है। गिरदावर उमेद सिंह ने बताया कि कनीना कस्बे में करीब 400 हिंदू परिवार व 10 मुस्लिम परिवार किराए पर मकान लेकर मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है। वहीं कस्बे में स्थाई तौर पर रह रहे मुस्लिम परिवारों की जांच भी की जा रही है। कनीना खंड में रहने वाले सभी किराएदार व अल्पसंख्यों की जानकारी के लिए पंचायतों को भेजे गए नोटिस- बता दे कि तबलीगी जमात के लोगों में कोविड.19 वायरस मिलने के बाद से हरियाणा प्रदेश में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। जिसके बाद से जिला प्रशासन के द्वारा काफी सख्त कदम लगातार उठाए जा रहे है। वही पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क नजर आ रहा है। गिरदावर उमेद सिंह ने बताया कि कनीना खंड के सभी गांवों में भी किराएदार व अल्पसंख्यकों की जानकारी व उनके आईडी प्रूफ थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए गए है। कस्बे के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों की अच्छे से जांच करने की उठाई मांग दिल्ली में तब्लीगी जमात के लोगों में कोरोना पॉजीटिव के मामले सामने आने के बाद से जिला प्रशासन का रुख काफी सख्त है। कनीना खंड में पुलिस के द्वारा सभी लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारिक जांच के आधार पर कनीना कस्बे में अस्थाई तौर से करीब 410 परिवार रह रहे है। जिसमें से 10 परिवार मुस्लिम समुदाय के है जिनके सदस्यों की संख्या 45 है। जो पिछले काफी लम्बे समय से कनीना में ही किराए पर मकान लेकर अपना गुजर बसर कर रहे है। गिरदावर उमेद सिंह ने बताया कि कस्बे में स्थाई तौर पर रह रहे लोगों की भी जांच कर पहचान की जा रही है। वहीं कस्बे में रहने वाले लोगों ने बताया कि बाबा लाल गिरी श्मशान भूमि के पास मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा की जाती थी जिसमें करीब 400 से 500 व्यक्ति नमाज अदा करते थे। लेकिन प्रदेश में लाकडाउन लगने के बाद से इन सभी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि ये लोग कहा से आए हुए थे और कहा पर है। पुलिस द्वारा भी इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। फोटो कैपन 1: झुग्गी झोपड़ी में पुलिस प्राासन जांच करते हुए।
लॉकडाउन खुलने पर जमी है दृष्टि ******************************* ********************************** कनीना। अब तो लॉकडाउन खुलने के लिए सभी की दृष्टि जमी हुई है। किसान साहूकार, मजदूर, दुकानदार या विद्यार्थी सभी एक जगह बैठे बैठे परेशानी महसूस करने लगे हैं और बोर होने लगे हैं। लगभग दुकान का कार्य विगत 20 दिनों से ठप हो गया है। यही कारण है कि दुकानदार इस बार परेशान है। उनका कहना है कि एक ओर जहां सरकार को किराया देना होता है वहीं उनकी दुकान भी बंद पड़ी हैं। वे चाहते हैं कि दुकान एक बार खोली जाए क्योंकि चूहे भी दुकानों में घुस गए हैं वही सामान भी पड़ा पड़ा खराब हो रहा है किंतु सरकार की मजबूरी है कि कोरोना फैलने के लिए यही एकमात्र उपाय है। कोरोना को रोकने के लिए जहां पूरा देश एकजुट होकर काम कर रहा है वही सरकार चाहती है कि लॉकडाउन के सभी लोग घर के अंदर रहे वहीं अगर लॉकडाउन खुलता है तो जहां किसान साहूकार, मजदूर, दुकानदार आदि को लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई का कार्य पूर्ण करना होगा किंतु कोरोनावायरस फैलने की ज्यादा संभावना वाले स्थानों में स्कूलों, कालेजों तथा अन्य कार्यालय प्रमुख होते हैं। यही कारण है विद्यार्थी आप परेशान है कि कब लॉकडाउन खुलेगा? यहां तक कि अब तो विभिन्न स्कूलों में घर बैठे शिक्षण का कार्य पूर्ण करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभिन्न संस्थाएं ऑनलाइन पढ़ाई करवा रही है। सरकारी स्कूल भी इस कार्य में पीछे नहीं हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना तो बहुत लंबे समय से इस कार्य में लगा हुआ है। यहां के वरिष्ठ प्राध्यापक जयपाल ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य लंबे समय से चल रहा है। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी अभयराम यादव बार-बार विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने की जानकारी दे रहे हैं और ग्रुप बनाने का आदेश भी दे चुके हैं।
सब्जी फल और अन्य वस्तुएं हुई महंगी **********************************
***************************************** कनीना। लॉकडाउन के चलते फल और सब्जियां महंगी हो गई है। वहीं खाद्य पदार्थों के भाव भी बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ पदार्थ जो मजदूरों द्वारा तैयार किए जाते हैं वे बाजार में नहीं आ रहे हैं। जितना भी स्टॉक दुकानदारों के पास था वह धीरे-धीरे अब खत्म होने को जा रहा है। यही कारण है कि वस्तु महंगी होती जा रही है। सब्जी और फल बहुत महंगे हो गए हैं। आलू कभी भी 20 से अधिक महंगा नहीं हुआ किंतु वर्तमान में आलू 30 रुपये किलो बिक रहा है वहीं केले 70 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं। संतरा भी 70 रुपये किलो, अंगूर सो रुपए किलो से कम नहीं बिक रहा। अन्य फल सब्जियां भी महंगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में नमकीन, बिस्कुट, भुजिया, चिप्स आदि धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। इन पदार्थों की आवक न होने से या तो यह बाजार से गायब हो चुके है या महंगे दामों पर मिल रहे हैं। सबसे बड़ी विशेषता है कि खाद्य सामग्री भी धीरे-धीरे महंगी होती जा रही है। आटा मिले भी बंद पड़ी होने से बाजार में आटा कम आने से वे दुखी हैं। वहीं यदि बाजार में देखा जाए तो अधिकांश वस्तुएं धीरे-धीरे कम होती जा रही है। सरकार द्वारा ठेके बंद कर देना सराहनीय कदम रहा किंतु पियक्कड़ इधर उधर से दारू का प्रबंध कर लेते हैं और पीकर ही दम लेते हैं। जहां पान, पराग, पान मसाला तथा खाने चबाने वाले तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने से ये महंगे हो गए हैं। उनके भाव दोगुने हो गए हैं। दूसरे प्रदेशों से आए हुए कुछ लोग पान पराग, तंबाकू चबाने में और खाने में बड़ा आनंद लेते हैं। इनके बगैर रह नहीं सकते। यही कारण है कि उन्हें ये महंगे दामों पर मिल रहे हैं किंतु वे इनको छोडऩे का नाम नहीं ले रहे हैं। बाजार में जहां दुकानें खुलने का समय निर्धारित है, यही कारण है कि भागदौड़ कर सामान खरीद पाते हैं। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानों के दाएं बाएं बैठे रहते हैं ताकि कोई ग्राहक आए तो उसको सामान दिया जा सके। कुछ दुकानदार तो अपने दुकान की सफाई के बहाने कभी कभार दुकान को खोल लेते हैं। यद्यपि प्रशासन लगातार नजर जमांए हुए हैं जिसके चलते दुकाने आदि नहीं खोलने दी जा रही है। अधिकांश लोग घरों में बैठे है वहीं पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।। किसान खेतों में तल्लीन है वहीं अब गेहूं और सरसों की खरीद का समय नजदीक आ रहा है चाहे कुछ भी कहा जाए किंतु माना जाता है कि अध्यापकों में रोग आदि कम लगते हैं यही कारण है कि उनको विभिन्न तैनातियां देनी पड़ रही हैं। अब तो गेहूं और सरसों की खरीद में भी अध्यापकों की तैनाती लगाए जाने की पूरी संभावना बन गई है। जहां शिक्षक बताते हैं कि कभी टिड्डी दल भगाने में भी शिक्षकों का योगदान होता था, वही जनगणना हो या कोई अन्य कार्य किया जाए उनमें शिक्षक को की भूमिका अहम होती है।
Wednesday, April 8, 2020
सेवा भारती ने सफाई कर्मियों का किया सम्मानित ******************************** ************************************** ******************************* नगर पालिका को दिया 11 हजार रुपए का सहयोग *********************************** ************************************* कनीना।
कोरोना वायरस से लडऩे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कुछ तन से तो कुछ
धन से मदद कर रहे हैं वहीं कुछ कर्मियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सेवा
भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना ने नगर पालिका के समस्त सफाई
कर्मचारियों को फूलमालाओं एवं उपहार देकर सम्मानित किया। तालियों की
गडग़ड़ाहट से किया उत्साहवर्धन किया गया। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा
कनीना ने नगर पालिका के प्रांगण में समस्त सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएं
पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सेवा भारती संस्था ने इन कर्मचारियों को
उपहार दिया । सेवा भारती के सदस्य जब इन सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर
रहे थे तो नगरपालिका प्रांगण में खड़े बाकी कर्मचारियों ने तालियों की
गडग़ड़ाहट से किया इनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश
शर्मा ने कहा की कोरोना महामारी के विरुद्ध पूरा देश एकजुट सफलता की ओर बढ़
रहा है इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा सुरक्षा कर्मचारी मुख्य भूमिका निभा रहे
हैं इसलिए हम प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इनका पूरा सहयोग करें ।
सेवा भारती किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि
प्रशासन को जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है हम उनके लिए तत्पर है।
नगरपालिका सतीश जेलदार ने सेवा भारती का धन्यवाद किया। सेवा भारती के
जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने बताया कि सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा
कनीना ने नगर पालिका की भोजन व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग दिया
है। इस मौके पर इस दौरान सेवा भारती के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, शिव
कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार, प्रेम कुमार सिंगला, योगेश कुमार अग्रवाल,
कृष्ण सिंह यादव, श्यामसुंदर, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह, यादव यादराम,
अमित, योगेश, नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, सचिव राजाराम, कनिष्ठ अभियंता
हितेश यादव,एमई चमनलाल, प्रमोद कुमार लोढ़ा, राजेंद्र सिंह लोढ़ा,
सीताराम, मनोज कुमार,सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
10 फीसदी वेतन दिया राहत कोष में ********************************* ******************************** ************************************** कनीना। कनीना खंड के गांव भडफ़ निवासी बलराज जांगड़ा ने अपने वेतन का 10 फीसदी यानी 2710 रुपए मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिया है। बलराज जांगड़ा हरियाणा रोडवेज डिपो रेवाड़ी में कार्यरत है।
नियमों में बंद कर खिलाया जा रहा है खाना ************************************* ******************************************* कनीना। कनीना नगर पालिका में खाना खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यहां नियमों में बंधकर ही खाना खिलाया जा रहा है। 3-3 फीट की दूरी पर बिठाया जाता है तथा बारी-बारी खाने पर बुलाया जाता है। कनीना के पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कोरोना वायरस के चलते ऐतिहात के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। शिक्षक सुरेंद्र कुमार इस कार्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पालिका में एक दर्जन समाजसेवी खाना खिलाने की कार्रवाई पूर्ण करते हैं वही पालिका प्रधान के अतिरिक्त पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, सचिव राजाराम, लेखाकार शिवचरण शर्मा, प्रकाश सिंह ठेकेदार, राम ठेकेदार, महेंद्र सिंह सहित विभिन्न जन बाहर से आए हुए लोगों को बड़े ही इत्मीनान से खाना खिलाते हैं। फोटो कैप्शन 8: खाना खिलाने के लिए लाइनों में बैठे लोग।
लॉकडाउन खुलने पर जमी है दृष्टि ***************************** ******************************** कनीना। अब तो लॉकडाउन खुलने के लिए सभी की दृष्टि जमी हुई है। किसान साहूकार, मजदूर, दुकानदार या विद्यार्थी सभी एक जगह बैठे बैठे परेशानी महसूस करने लगे हैं और बोर होने लगे हैं। लगभग दुकान का कार्य विगत 20 दिनों से ठप हो गया है। यही कारण है कि दुकानदार इस बार परेशान है। उनका कहना है कि एक ओर जहां सरकार को किराया देना होता है वहीं उनकी दुकान भी बंद पड़ी हैं। वे चाहते हैं कि दुकान एक बार खोली जाए क्योंकि चूहे भी दुकानों में घुस गए हैं वही सामान भी पड़ा पड़ा खराब हो रहा है किंतु सरकार की मजबूरी है कि कोरोना फैलने के लिए यही एकमात्र उपाय है। कोरोना को रोकने के लिए जहां पूरा देश एकजुट होकर काम कर रहा है वही सरकार चाहती है कि लॉकडाउन के सभी लोग घर के अंदर रहे वहीं अगर लॉकडाउन खुलता है तो जहां किसान साहूकार, मजदूर, दुकानदार आदि को लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई का कार्य पूर्ण करना होगा किंतु कोरोनावायरस फैलने की ज्यादा संभावना वाले स्थानों में स्कूलों, कालेजों तथा अन्य कार्यालय प्रमुख होते हैं। यही कारण है विद्यार्थी आप परेशान है कि कब लॉकडाउन खुलेगा? यहां तक कि अब तो विभिन्न स्कूलों में घर बैठे शिक्षण का कार्य पूर्ण करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभिन्न संस्थाएं ऑनलाइन पढ़ाई करवा रही है। सरकारी स्कूल भी इस कार्य में पीछे नहीं हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना तो बहुत लंबे समय से इस कार्य में लगा हुआ है। यहां के वरिष्ठ प्राध्यापक जयपाल ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य लंबे समय से चल रहा है। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी अभयराम यादव बार-बार विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने की जानकारी दे रहे हैं और ग्रुप बनाने का आदेश भी दे चुके हैं।
सब्जी फल और अन्य वस्तुएं हुई महंगी ******************************* ********************************* कनीना। लॉकडाउन के चलते फल और सब्जियां महंगी हो गई है। वहीं खाद्य पदार्थों के भाव भी बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ पदार्थ जो मजदूरों द्वारा तैयार किए जाते हैं वे बाजार में नहीं आ रहे हैं। जितना भी स्टॉक दुकानदारों के पास था वह धीरे-धीरे अब खत्म होने को जा रहा है। यही कारण है कि वस्तु महंगी होती जा रही है। सब्जी और फल बहुत महंगे हो गए हैं। आलू कभी भी 20 से अधिक महंगा नहीं हुआ किंतु वर्तमान में आलू 30 रुपये किलो बिक रहा है वहीं केले 70 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं। संतरा भी 70 रुपये किलो, अंगूर सो रुपए किलो से कम नहीं बिक रहा। अन्य फल सब्जियां भी महंगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में नमकीन, बिस्कुट, भुजिया, चिप्स आदि धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। इन पदार्थों की आवक न होने से या तो यह बाजार से गायब हो चुके है या महंगे दामों पर मिल रहे हैं। सबसे बड़ी विशेषता है कि खाद्य सामग्री भी धीरे-धीरे महंगी होती जा रही है। आटा मिले भी बंद पड़ी होने से बाजार में आटा कम आने से वे दुखी हैं। वहीं यदि बाजार में देखा जाए तो अधिकांश वस्तुएं धीरे-धीरे कम होती जा रही है। सरकार द्वारा ठेके बंद कर देना सराहनीय कदम रहा किंतु पियक्कड़ इधर उधर से दारू का प्रबंध कर लेते हैं और पीकर ही दम लेते हैं। जहां पान, पराग, पान मसाला तथा खाने चबाने वाले तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने से ये महंगे हो गए हैं। उनके भाव दोगुने हो गए हैं। दूसरे प्रदेशों से आए हुए कुछ लोग पान पराग, तंबाकू चबाने में और खाने में बड़ा आनंद लेते हैं। इनके बगैर रह नहीं सकते। यही कारण है कि उन्हें ये महंगे दामों पर मिल रहे हैं किंतु वे इनको छोडऩे का नाम नहीं ले रहे हैं। बाजार में जहां दुकानें खुलने का समय निर्धारित है, यही कारण है कि भागदौड़ कर सामान खरीद पाते हैं। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानों के दाएं बाएं बैठे रहते हैं ताकि कोई ग्राहक आए तो उसको सामान दिया जा सके। कुछ दुकानदार तो अपने दुकान की सफाई के बहाने कभी कभार दुकान को खोल लेते हैं। यद्यपि प्रशासन लगातार नजर जमांए हुए हैं जिसके चलते दुकाने आदि नहीं खोलने दी जा रही है। अधिकांश लोग घरों में बैठे है वहीं पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।। किसान खेतों में तल्लीन है वहीं अब गेहूं और सरसों की खरीद का समय नजदीक आ रहा है चाहे कुछ भी कहा जाए किंतु माना जाता है कि अध्यापकों में रोग आदि कम लगते हैं यही कारण है कि उनको विभिन्न तैनातियां देनी पड़ रही हैं। अब तो गेहूं और सरसों की खरीद में भी अध्यापकों की तैनाती लगाए जाने की पूरी संभावना बन गई है। जहां शिक्षक बताते हैं कि कभी टिड्डी दल भगाने में भी शिक्षकों का योगदान होता था, वही जनगणना हो या कोई अन्य कार्य किया जाए उनमें शिक्षक को की भूमिका अहम होती है।
ग्राम पंचायतें सभी किराएदार व अल्पसंख्यों की जानकारी 24 घण्टे में दे- उमेद सिंह जाखड़. ********************************** ******************************* .प्रदेश में कोरोना पीडि़तों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त **************************** ******************************* कनीना।देश व प्रदेश में कोरोना पीडितों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर कनीना क्षेत्र में प्रशासन के काफी अलर्ट हो गया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सूचना के आधार पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गिरदवार उमेद सिंह जाखड़ व पुलिस टीम के द्वारा कस्बे में स्थायी रूप से व किराए पर रह रहे लोगों की पहचान की गई। जिससे इस बात की पुष्टी हो सके की कोई बाहर का व्यक्ति बिना किसी जानकारी के तो यहां नहीं रह रहा है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी सख्त है।इसको लेकर चौकी प्रभारी गोविंद सिंह व गिरदावर उमेद सिंह जाखड़ अपनी टीम सहित झुग्गी झोपड़ी व संगम कालोनी में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को सख्य निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति बहार से आता है तो तुरंत बताए नही तो कार्यवाही होनी लाजमी है। गिरदावर उमेद सिंह ने बताया कि कनीना कस्बे में करीब 400 हिंदू परिवार व 10 मुस्लिम परिवार किराए पर मकान लेकर मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है। वहीं कस्बे में स्थाई तौर पर रह रहे मुस्लिम परिवारों की जांच भी की जा रही है। कनीना खंड में रहने वाले सभी किराएदार व अल्पसंख्यों की जानकारी के लिए पंचायतों को भेजे गए नोटिस- बता दे कि तबलीगी जमात के लोगों में कोविड.19 वायरस मिलने के बाद से हरियाणा प्रदेश में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। जिसके बाद से जिला प्रशासन के द्वारा काफी सख्त कदम लगातार उठाए जा रहे है। वही ंपुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क नजर आ रहा है। गिरदावर उमेद सिंह ने बताया कि कनीना खंड के सभी गांवों में भी किराएदार व अल्पसंख्यकों की जानकारी व उनके आईडी प्रूफ थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए गए है। कस्बे के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों की अच्छे से जांच करने की उठाई मांग दिल्ली में तब्लीगी जमात के लोगों में कोरोना पॉजीटिव के मामले सामने आने के बाद से जिला प्रशासन का रुख काफी सख्त है। कनीना खंड में पुलिस के द्वारा सभी लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारिक जांच के आधार पर कनीना कस्बे में अस्थाई तौर से करीब 410 परिवार रह रहे है। जिसमें से 10 परिवार मुस्लिम समुदाय के है जिनके सदस्यों की संख्या 45 है। जो पिछले काफी लम्बे समय से कनीना में ही किराए पर मकान लेकर अपना गुजर बसर कर रहे है। गिरदावर उमेद सिंह ने बताया कि कस्बे में स्थाई तौर पर रह रहे लोगों की भी जांच कर पहचान की जा रही है। वहीं कस्बे में रहने वाले लोगों ने बताया कि बाबा लाल गिरी श्मशान भूमि के पास मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा की जाती थी जिसमें करीब 400 से 500 व्यक्ति नमाज अदा करते थे। लेकिन प्रदेश में लाकडाउन लगने के बाद से इन सभी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि ये लोग कहा से आए हुए थे और कहा पर है। पुलिस द्वारा भी इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। फोटो कैपन 4: झुग्गी झोपड़ी में पुलिस प्राासन जांच करते हुए।
सेवा भारती ने सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन किया नगर पालिका को दिया 11 हजार रुपए का सहयोग *********************************** ************************************* कनीना। कोरोना वायरस से लडऩे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कुछ तन से तो कुछ धन से मदद कर रहे हैं वहीं कुछ कर्मियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना ने नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों को फूलमालाओं एवं उपहार देकर सम्मानित किया। तालियों की गडग़ड़ाहट से किया उत्साहवर्धन किया गया। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना ने नगर पालिका के प्रांगण में समस्त सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सेवा भारती संस्था ने इन कर्मचारियों को उपहार दिया । सेवा भारती के सदस्य जब इन सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर रहे थे तो नगरपालिका प्रांगण में खड़े बाकी कर्मचारियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से किया इनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा की कोरोना महामारी के विरुद्ध पूरा देश एकजुट सफलता की ओर बढ़ रहा है इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा सुरक्षा कर्मचारी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं इसलिए हम प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इनका पूरा सहयोग करें । सेवा भारती किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है हम उनके लिए तत्पर है। नगरपालिका सतीश जेलदार ने सेवा भारती का धन्यवाद किया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने बताया कि सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना ने नगर पालिका की भोजन व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग दिया है। इस मौके पर इस दौरान सेवा भारती के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, शिव कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार, प्रेम कुमार सिंगला, योगेश कुमार अग्रवाल, कृष्ण सिंह यादव, श्यामसुंदर, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह, यादव यादराम, अमित, योगेश, नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, सचिव राजाराम, कनिष्ठ अभियंता हितेश यादव,एमई चमनलाल, प्रमोद कुमार लोढ़ा, राजेंद्र सिंह लोढ़ा, सीताराम, मनोज कुमार,सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
फायर अधिकारी ने बटवाई खाद्य सामग्री ***************************** ************************************ कनीना। दूसरे प्रांतों से आए हुए लोगों की सेवा में क्षेत्र का हर वर्ग जुटा हुआ है। कनीना के फायर ऑफिसर राकेश कुमार ने अपने भाई नरेश कुमार सिंह के साथ कनीना क्षेत्र में आटा, दाल, चावल, साबुन आदि वितरित किए। मिली जानकारी अनुसार डेढ़ क्विंटल आटा, 50 किलो दाल, 50 किलो चावल, 80 नग साबुन गाहडा रोड के पास लोहार गाड़ा, अटेली मोड़ के पास चरवाहों, अनीता की कोठी के पास रह रहे लोहार गाड़ा आदि की मदद की। कुछ बचा हुआ सामान आरएस वाटिका में रखवा दिया क्योंकि आरएस वाटिका शेल्टर होम स्थापित किया गया है। इस मौके पर फायर ऑफिसर राकेश कुमार ने कहा कि जन सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसे सेवा के समाने सभी सेवाएं फीकी हैं। इस मौके पर कंवरसेन वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह पार्षद, दिलीप सिंह पार्षद, राजेंद्र पोस्टमैन, महेंद्र कुमार, नरेश, हरित, जतिन, अमन एवं नवीन आदि उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 3: करीब लोगों की सहायता करते जन।
कनीना के कई गांव में सरसों की खरीद की जाएगी ******************************* ******************************** कनीना। कोरोनावायरस के चलते भीड़ न हो इसलिए विभिन्न गांवों में सरसों की खरीद की जाएगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार के निदेशालय खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पत्र जारी किया है जिसके तहत कनीना के अतिरिक्त कनीना के गांव सेहलंग,भोजावास, करीरा,धनौंदा तथा समीपी गांव दौंगड़ा अहीर आदि स्थानों पर सरसों की खरीद 4425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि इस बार कोरोनावायरस के चलते विभिन्न गांवों में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
सरसों चोरी करते हुए दो महिलाएं पकड़ी, सरसों खरीदने वाला भी गिरफ्तार ********************************** ***************************************** कनीना। कनीना पुलिस ने सरसों चोरी करने वाली 2 महिलाओं तथा सरसों खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। प्राप्त विवरण अनुसार शालू और मणि दो महिलाओं को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अशोक कुमार ले जाता था। दोनों महिलाओं ने इसराना के जयवीर नामक व्यक्ति के यहां से सरसों चोरी कर ले गई। दोनों ने दिनेश नामक भोजावास के एक दुकानदार को सरसों बेच डाली। छानबीन कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मजदूरों की कमी के चलते आधुनिक यंत्रों से करवाई जा रही है लावणी ********************************** *********************************** कनीना। क्षेत्र में त्वरित गति से लावणी करने के लिए मजदूरों की कमी चल रही है और वे मुंह मांगा पैसा मांग रहे जिसके चलते अब किसान आधुनिक लावणी करने वाले यंत्रों की मदद ले रहे हैं। किसानों ने राजेश कुमार, महेश, सूबे सिंह आदि ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मजदूर 600 रुपये प्रति एकड़ अधिक मजदूरी मांग रहे हैं। वर्तमान में मजदूर 6000 रुपये प्रति एकड़ की फसल कटाई कर रहे हैं। यही नहीं मजदूरों की कमी चल रही है। अधिकांश मजदूर अपने वतन को लौट गए हैं जिसके चलते परेशानी बनी है। किसान अपनी फसल पैदावार लेने के लिए आधुनिक कृषि के यंत्र का उपयोग कर रहे हैं। वैसे भी सरकारी आदेशों के अनुसार 15 अप्रैल से सरसों तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जानी है जिस को ध्यान में रखकर किसान त्वरित गति से कार्रवाई में जुट गए हैं। किसान जैसे तैसे जल्दी से जल्दी अपनी फसल पैदावार घर में डालना चाहते हैं। यही कारण है कि कुछ किसान मजदूरों से तो कुछ आधुनिक कृषि यंत्रों से फसल कटाई करवा रहे हैं। फोटो कैप्शन 1: खेत की लावणी करता आधुनिक कृषि यंत्र।
गडरियों तक पहुंचाया खाना बाघोत सरपंच ने की मदद ******************************
********************************* कनीना। गत दिवस से कनीना खंड के गांव बाघोत तथा उच्चत गांव में राजस्थान के नागौर जिले से कुछ गडरिये भेड़ बकरियों सहित आए हुए हैं, जिनके पास खाने और चारे की समस्या आई। उन्होंने हनुमान बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो तथा नागौर से लोकसभा के सदस्य ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से इस संबंध में बात की। डिप्टी सीएम ने प्रशासन को इन लोगों की मदद के आदेश दिए। आदेशों का पालन करते हुए कनीना क्षेत्र के प्रशासन ने तुरंत उन तक खाना पानी पहुंचाया। यहां तक की बाघोत गांव के सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि वे भी उनको खाना पहुंचाने गए थे। इस समय गडरियों को पर्याप्त मात्रा में खाना पानी एवं चारा आदि उपलब्ध करवा दिया गया है। बुधवार रात्रि में गडरिये कनीना खंड के उच्चत गांव की सीमा में रुके हुए हैं।