Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, April 11, 2020


आयुर्वेदिक सलाह......................
 नियमित गुनगुना पानी सेवन करे

***********************************
************************************
***********************************
कनीना। ग्रामीण आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खेड़ी तलवाना में आयुष मेडिकल आफिसर डा शशी मोरवाल का कहना है कि कोरोनावायरस के चलते नित्य प्रति गुनगुना पानी पीना चाहिए। जो चाय पीते हैं उन्हें अधिकतम दो कप चाय पीनी चाहिए किंतु चाय या तो नींबू की हो या फिर चाय में तुलसी, लांग, काली मिर्च, अदरक, अजवायन, अदरक आदि डालकर बनी हो।
 उन्होंने कहा कि रात के वक्त दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए। एक गिलास दूध में चौथाई चम्मच हल्दी डालकर जरूर पीये। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के चलते नियमित सफाई के साथ खाना खाने से पूर्व जरूर हाथों को हैंडवाश से  धोना चाहिए। दिन में तीन चार बार हाथ धोए।
डॉ शशि मोरवाल का कहना है कि ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।  ताजा फल और सब्जियों का ही उपयोग करना चाहिए। फल सब्जियों को अच्छी प्रकार धोकर प्रयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि खट्टे फल जिनमें संतरा,मौसमी आदि का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए ताकि विटामिन-सी की पूर्ति हो सके।
उन्होंने कहा कि बासी खाना नहीं खाना चाहिए। जब घर से बाहर निकले तो नाक में घी या तेल जरूर लगाकर निकले। हल्का खाना तथा गर्म खाना ही खाना चाहिए। सूखे मेवे अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए वहीं अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग, भुना हुआ चना आदि प्रयोग करना चाहिए ताकि कोरोनावायरस से बचा जा सके।
डा शशी मोरवाल, आयुष मेडिकल अधिकारी जीएडी खेड़ी तलवाना(कनीना)
फोटो कैप्शन: डा शशी मोरवाल।



पुलिस ने सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास बरामद की 76 बोतल अवैध शराब 

*****************************
********************************
कनीना। कनीना पुलिस ने सूचना के आधार पर सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास से 76 बोतल अवैध शराब बरामद की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयभगवान ने बताया कि सूचना के आधार पर कनीना सिहोर रोड पर गांव सिहोर के मोड के नजदीक सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास से 65 बोतल देशी शराब व 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



सेवाभाव.........
 बारातियों की भांति सेवा होती है शेल्टर होम में 

************************************
***************************************
कनीना। कनीना में दो शेल्टर होम स्थापित है जहां करीब एक सौ दूसरे प्रांतों के लोग लॉकडाउन के समय से ठहरे हुए हैं। ये लोग यद्यपि दिन भर कोई कार्य नहीं करते अपितु निजी कार्य खाना पीना, रहना सोना कार्य करते हैं किंतु उनकी खातिरदारी बारातियों से भी किसी प्रकार कम नहीं हो रही है।
 जहां कनीना में अकेले नगरपालिका कार्यालय में 1300 से भी अधिक लोगों को खाना प्रतिदिन खिलाया जा रहा है जबकि शेल्टर होम में महज 45 लोग करीब एक सौ गज छूरी पर रावमावि कनीना में ठहरे हुए हैं। बाकी अन्य लोग आसपास से आते हैं और खाने के समय लंबी कतार लग जाती है जिनको नियम बंद करना, ऐतिहात बरतना कठिन कार्य हो जाता है। एक तरफ महिलाओं की तो दूसरी तरफ पुरुषों की लाइन लगती है।
नगर पालिका कार्यालय वर्तमान में रसोई घर बना हुआ है जहां ठेकेदार ओमप्रकाश वार्ड एक कनीना ने इन लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी। तत्पश्चात राम मेहर ठेकेदार ने व्यवस्था की और वर्तमान में दानी सज्जनों के दान से भोजन व्यवस्था की जाती है। यहां एक दर्जन लोग सेवा भाव में जुटे हुए हैं। कनीना के पोंडा चायवाला अब खाना बना रहे हैं, समाजसेवी महेंद्र सिंह लोहार जो अपनी कृषि यंत्र बेचकर गुजारा करता था किंतु अब जनसेवा में जुटा हुआ है। कनीना के प्रधान सतीश जेलदार, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, एमई चमनलाल, लेखाकार शिवचरण शर्मा, सुरेंद्र जोशी, वार्ड एक के पार्षद दिलीप कुमार,  कंवरसेन वशिष्ठ दिन-रात इन लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। गौरीशंकर तेल मिल मालिक दो टीन तेल प्रतिदिन दान कर रहे हैं।
महेंद्र हलवाई तथा आधा दर्जन नगर पालिका के कर्मचारी दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। चार दिहाड़ीदार व्यक्ति भी इनकी सेवा में जुटे हुए हैं।
पवन पोंडा चायवाला ने शनिवार का मीनू दिखाते हुए बताया कि शेल्टरवासियों के लिए सब्जी,कढ़ी,चावल मूंग और बाजरे के पकवान बनाए गए। विभिन्न पकवानों द्वारा दिन-रात इनकी सेवा की जा रही है। कोशिश की जाती है कि इनके खाने की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाए। यह पहला अवसर है जब इतने भारी संख्या में लोगों की सेवा की जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इनके ठहरने की व्यवस्था है जहां अलग-अलग कमरों में भी इनको ठहराया जा रहा है। इनको समय-समय पर योग की शिक्षा दी जा रही है वहीं यह लोग हल्का-फुल्का व्यायाम करके स्वस्थ रह रहे हैं।
फोटो कैप्शन 11: कतार में खड़े हुए लोग खाने की इंतजार में
फोटो कैप्शन 12: पवन पोंडा चायवाला बनाए गए पकवान दिखाते हुए

गांवों में चल रहा है ठीकरी पहरा

************************************
***************************************
कनीना। लॉकडाउन के समय कनीना एवं आस पास गांवों में ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। पूरी पूरी रात पहरा देकर बाहरी लोगों को गांवों में घुसने से रोक रहे हैं।
 मिली जानकारी के अनुसार गांव पोता, सेहलंग, बाघोत, उच्चत, छितरोली, झाड़ली, खेड़ी-तलवाना, अग्यिार, उन्हाणी, खरकड़ाबास के अलावा अन्य गांवो में ग्रामीण कोरोना नामक बिमारी के भय से बाहरी लोगों को गांवो में आने पर रोक रहे है तथा उसकी छानबीन कर रहे है।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च---
 दुकानों को बंद करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और सभी दुकानों को बंद करवाया। ठीक दिन के 11 बजे सभी दुकानें अस्थाई रूप से बंद हो गई थी। कनीना मेें कुछ दुकानदार लॉकडाउन की परवाह किए बिना ही अपनी दुकानें घड़ल्ले से खोल रहे है। दूसरे दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत के कारण ये दुकानदार अपनी दुकाने खोलकर लॉकडाउन की सरेआम घज्जियां उड़ाते है जिसको लेकर शनिवार को प्रात: 11 बजे कनीना डीएसपी साधूराम, थाना प्रभारी विकास कुमार, सीटी इंचार्ज गोविन्द यादव के अलावा अन्य पुलिस बल ने कनीना के मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाल कर दुकानदारों एवं कस्बा वासियों से अपील की है कि वे घरों में रहे तथा सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज के बाद किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्शन 8: पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च निकालते हुए।



पैर में आया फ्रक्चर, नागरिक अस्पताल तैनाती पर था कर्मी

***************************************
************************************
कनीना। कनीना निवासी एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार की स्कूटी उस वक्त फिसल गई जब कुत्तों के झुंड ने पीछा किया। उनके पैर में फ्रेक्चर आया है।
 मिली जानकारी अनुसार सुनील कुमार कनीना उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत है और अपनी तैनाती पर था। जब वो अस्पताल के पास पहुंचा तो रास्तें में कुत्तों के झुंड ने उनकी स्कूटी का पीछा किया। कुत्तों से अपने को बचाते समय उनकी स्कूटी फिसल गई और उनके पैर में फ्रेक्चर आया।     महेंद्रगढ़ के राजीव यादव अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने भी उनकी जनसेवा को देखते हुए मुफ्त इलाज किया और कोई फीस नहीं ली।

वेद प्रकाश नंबरदार ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर 

********************************
************************************
कनीना। रामबास निवासी वेद प्रकाश नंबरदार ने मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने ये सेनिटाइजर एवं मास्क ठीकरी पहरा देने वालों को वितरित किए।
 प्रकाश नंबरदार ने कहा कि जो लोग ठीकरी पहरा दे रहे हो और जन सेवा कर रहे हो उनको स्वयं की सुरक्षा बहुत जरूरी है। यदि ये लोग स्वस्थ नहीं होंगे तो जनसेवा एवं देश सेवा कैसे कर पाएंगे। उन्होंने उनको सैनिटाइजर तथा मास्क वितरित किए।
 फोटो कैप्शन 10: मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करते हुए वेद प्रकाश नंबरदार।

छह केंद्रों पर होगी सरसों की 15 अप्रैल से खरीद 

**********************************
***************************************
 कनीना। 15 अप्रैल से कनीना के छह केंद्रों पर सरसों की खरीद की जाएगी। इस संबंध में एक बैठक एसडीएम कनीना रणवीर सिंह ने मार्केट कमेटी में आयोजित कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इन छह केंद्रों में करीरा, भोजावास, धनौंदा, सेहलंग, दौंगड़ा अहीर और कनीना हैं जहां सरसों की खरीद होगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया छह केंद्रों पर अलग-अलग गांव के किसान निर्धारित किए गए हैं। किसानों के मोबाइल पर एक संदेश आएगा जिसके तहत उन्हें उसरसों बेचने का केंद्र एवं समय दिया जाएगा। वे अपनी सरसों बेचने के लिए निर्धारित केंद्र पर ही जाएंगे। सरसों की खरीद दो पारियों में होगी जहां सुबह आठ से सांय दो बजे तो शाम की पारी शाम दो बजे से सांय छह बजे तक होगी। प्रतिदिन 50-50 किसानों को सरसों बेचने के लिए बुलाया जाएगा ताकि कोरोनावायरस के चलते फिजिकल डिस्टेंस का नियम बना रहे।
बैठक में निर्धारित किया गया कि प्रत्येक केंद्र पर किस से गांव के किसान अपनी सरसों बेच सकते हैं। उनके निकटतम खरीद केंद्र पर किसानों को बुलाया जाएगा। यदि किसी प्रकार से किसान निर्धारित दिन नहीं आ सका तो अगले दिन उस किसान की सरसों नहीं खरीदी जाएगी। इस मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव आदित्य यादव, उप प्रधान ओमप्रकाश लिसानिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।




पोता गांव के समूची पंचायत ने अपना एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री कोष में दिया

***********************************
******************************************
कनीना। जहां एक तरफ देश कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी और इसमें सहयोग करने के लिए ग्रामीण पीछे नहीं हट रहे है। इसी कड़ी में खंड के गंाव पोता की वर्तमान सरपंच ललिता तंवर व उनकी समूची पंचायत  द्वारा एक माह का मानदेय राहत कोष में दिया है।
महिला सरपंच ललिता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना नामक महामारी को हराने के लिए देशवासियों से अपील की हुई है। इस दु:ख की घड़ी में हम सभी का दायित्व भी बनता है कि हम सब मिलकर उनका सहयोग करे तथा अपने देश को महामारी नामक कोरोना से बचाए। इस अवसर पर इनके साथ पूर्व सरपंच रतीपाल सिंह, हनुमान सिंह समाजसेवी,पंच रणबीर सिंह, कृष्ण, प्रकाशवीर, संदीप, महेन्द्र सिंह, हरीश, रमेश, हेमलता, मंजू, बिना, सुमन देवी, सज्जन, शिशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।







आवश्यक दिशा निर्देश दिए 

******************************
***************************************
कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए शेल्टर होम में रह रहे करीब 43 दूसरे प्रांतों के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर समाजसेवी महेंद्र लोहार ने उन्हें खाना खाते वक्त, आराम करते वक्त  फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने तथा ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करने की विधि बताई।
उन्होंने कहा कि यहां बैठे-बैठे हर जन परेशान हो जाते हैं इसलिए थोड़ा बहुत अपने दिनचर्या में फेरबदल करना चाहिए। इस अवसर पर पंकज कुमार हेडमास्टर, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार आदि ने भी इन लोगों को हिदायतें दी।
 उल्लेखनीय है कि शेल्टर होम कनीना में जहां 43 लोग रह रहे हैं जिनके खाने-पीने का व्यापक प्रबंध नगर पालिका कार्यालय में किया जाता है। प्रकाश ठेकेदार वार्ड एक कनीना ने इन लोगों के लिए खाने का प्रथम बार प्रबंध किया था जो अब भी चला आ रहा है।
 नगरपालिका के सभी पार्षदों ने अब एक महीने का पारिश्रमिक भी इनके खाने के लिए प्रदान किया है वहीं लोगों के सहयोग से यहां बेहतरीन खाना बनाया जा रहा है। भारी संख्या में लोग सहायतार्थ आ रहे हैं। इन लोगों को समय-समय पर योग की शिक्षा भी दी जाती है ताकि यह स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य विभाग के एमआई, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर सुनील कुमार सहित डाक्टरों की टीम इनकी स्वास्थ्य जांच भी प्रतिदिन कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 9: शेल्टर होम में रह रहे लोगों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए महेंद्र सिंह समाजसेवी।


सफाई कर्मियों का फूलमालाओं से किया गया स्वागत 

**************************************
***************************************
कनीना। कनीना के वार्ड 8 में सफाई कर्मियों का  फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एक और जहां पूरा जग कोरोना वायरस से जूझ रहा है वहीं सफाई कर्मी दिन-रात जन सेवा में जुटे हुए और सफाई कार्य को बखूबी से पूर्ण कर  रहे हैं। यही कारण है कि विभिन्न स्थानों पर इनका स्वागत किया जा रहा है।
   गत दिवस भी सेवा भारती की ओर से इनका को सम्मानित किया गया था। वार्ड 8 में प्रमोद लोढ़ा सहित विभिन्न सफाई कर्मियों एवं सहायकों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रामेश्वर दयाल पार्षद, गोपीचंद प्राध्यापक, मास्टर सतीश कुमार, जिले सिंह, रामकिशन, देशराज, सतवीर, संजय, मयंक, महेश, हीरालाल और सिद्धार्थ आदि प्रमुख थे।
 फोटो कैप्शन 10: सफाईकर्मियों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए वार्ड 8 के लोग।


कनीना में तीसरी बार दवा का किया छिड़काव
-दो बार हो चुकी है फोगिंग

********************************
***********************************
 कनीना। कोरोना से छुटकारा पाने के लिए बार-बार विभिन्न गांवों के सरपंच दवा का छिड़काव कर कीटों से सुरक्षा मुहैया करवाने में जुटे हुए हैं। कनीना में जहां तीसरी बार दवा का छिड़काव करवाया वहीं दो बार फोगिंग करवाई जा चुकी है।
 कनीना नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह तीसरी बार दवा का छिड़काव किया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव ट्रैक्टर द्वारा पूरे कस्बे में किया गया है ताकि सूक्ष्म जीव और कीटों का नाश हो सके।
उल्लेखनीय है कि कनीना में दो बार फॉगिंग भी करवाई जा चुकी है तथा सेनिटाइज भी किया गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार नालों सड़क के दोनों तरफ दवा का छिड़काव करवाया गया है और सेनिटाइज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि ठीकरी पहरा लगाकर सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है केवल कृषि कार्य, आवश्यक सेवाओं हेतु आने जाने दिया जा रहा है। खेतों में प्रवासी मजदूरों को भी सुविधा दी गई है। मास्क लगाकर, हैंड वाश करने आदि की समस्त जानकारी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लिए इस प्रकार कोरोना से राहत पाने के हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कनीना में तीसरी बार फॉगिंग करवाई जएगी।
 फोटो कैप्शन 7: कनीना में दवा का छिड़काव करते हुए


इसराना के युवाओं ने गांव में की सफाई 

*****************************
*******************************
,कनीना। कनीना खंड के गांव इसराना के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के साथ साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई ।
विश्व इस समय जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं गांव में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कस्बा के गांव इसराना के युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में लगे पेड़ पौधों की देखभाल व पानी का प्रबंध किया गया।  पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।  युवाओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। इन युवाओं ने ग्रामीणों को घरों में साफ-सफाई करने का संदेश दिया।
मोहित इसराना ने बताया कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना के संक्रमण से जूझ रही है। इस विकट परिस्थिति में हम सब युवाओं का समाज व देशहित में योगदान आवश्यक है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में रहें। बार-बार साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ आवश्यक सावधानियां बरतकर खुद को संक्रमण से बचा सकते है। लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों व घर के बाहर नालियों की सफाई बिना किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आए करें, ताकि मक्खी-मच्छर न पनपे।
सफाई अभियान के दौरान मदन लाल, सोमपाल चौहान, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 8: इसराना के सफाई करते हुए युवा।


3 यूनिट रक्तदान किया,की मरीज की मदद

*************************









***********************************
कनीना। देश एक तरफ वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं लोग तन मन एवं धन से लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, समाजसेवी एवं जन हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं।     सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल द्वारा लोगो को भोजन एवं राशन वितरण करने में अहं भूमिका निभा रही है वहीं गत दिवस रक्त की मरीज को आवश्यकता होने पर तीन यूनिट रक्त भी उपलब्ध कराया।
मंडल के नवीन कुमार कौशिक ने बताया कि इमरजेंसी कनीना निहालसिंह अस्पताल में किसी मरीज को 3 यूनिट ब्लड की जरूरत पडऩे पर तुरंत टीम के साथी ऋषिराज जांगड़ा व उपेंद्र ने रेवाडी जाकर ब्लड डोनेट किया  और ब्लड लेकर वापस कनीना मरीज तक पहुंचाया।  संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक ने दोनों साथियों की प्रशंसा की और बताया कि किसी भी इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता होती हैं तो उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के साथी अलग अलग क्षेत्रों जैसे भोजन, राशन सामग्री ,रक्तदान या प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर रहे हैं और जब तक यह सेवा निरंतर जारी रहेगी जब तक यह भयंकर आपदा खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने लोगों को धैर्य बनाये रखने की अपील की है।
फोटो कैप्शन 4: रक्तदान करते बीइंग ह्यूमेन सेवा मंडल के सदस्य।

 



No comments: