Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, May 19, 2021


 
24 घंटों में हुई 36 एमएम बारिश
**********************************************
***************************************************
***********************************
**********
कनीना। कनीना क्षेत्र में मंगलवार की शाम से बुधवार की शाम तक 24 घंटों में 36 एमएम बारिश हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी थी। गलियों में पानी जमा हो गया है। अभी आसमान को देखकर लगता है और बारिश होगी।




झाड़ली हत्या कांड में आरोपित गिरफ्तार
**********************************************************
**********************************
*********************
कनीना। कनीना थाना की पुलिस टीम ने घरेलू विवाद के चलते तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपितों को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सतनाली चौक से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान संदीप वासी सुहासड़ा, अनूप वासी सुहासड़ा, सुनील वासी मांडी दादरी, अजीत वासी भावड़ी, रोहित वासी बुडिन, जितिन वासी बुडिन व मनीषा वासी झाड़ली के रूप में हुई है। आरोपितों को आज दोपहर बाद गिरफ्तार किया गया है।
महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार की देर रात को कनीना क्षेत्र के गांव झाड़ली में घरेलू विवाद के चलते साले ने जीजा की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही महेंद्रगढ़ डीएसपी कुशलपाल सिंह व कनीना थाना एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल से पुलिस ने चाकू, सरिया और डंडा बरामद किया है। आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव झाड़ली में संदीप का अपनी पत्नी मनीषा से विवाद हो गया।
पत्नी ने अपने भाई संदीप निवासी सुंहासड़ा को विवाद की जानकारी दी। इसी दौरान संदीप गुस्से में अन्य व्यक्तियों के साथ अपनी बहन के सुसराल पहुंच गया। संदीप ने अपने जीजा संदीप को तेजधार हथियार चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन से जीजा के विवाद में उसने हत्या की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिवकुमार वासी झाड़ली ने कनीना थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 18 मई की रात को उसके बेटे संदीप की पत्नी के भाई संदीप व अनूप अन्य व्यक्तियों के साथ गाड़ी लेकर आए हुए थे। संदीप, अनूप व अन्य लोगों के हाथ में लाठी, सरिया, चाकू व तेजधार हथियार लिए हुए थे। आपस में बात करते–करते उन्होंने हमारे परिवार पर हमला कर दिया। संदीप, अनूप व अन्य लोगों ने संदीप को घेरकर तेजधार हथियार चाकू से वार किया और मेरे परिवार के सभी सदस्यों को चोटें मारी और घायल करके फरार हो गए। इस सूचना पर कनीना थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपितों को आज दोपहर बाद महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सतनाली चौक से पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है।






बरसात शुरू होते ही शुरू बीएमडी क्लब ने किया पौधारोपण अभियान
*************************************************************
***********************************
*********************************
कनीना। बीएमडी क्लब के युवाओं की ओर से पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं की ओर से मुहिम के संयोजक लक्की सिगड़ा के नेतृत्व में रेवाड़ी रोड़ पर बड़, शीशम व पीपल के पौधे लगाए गए। लक्की सिगड़ा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। कल्ब के आईटी हैड नवीन यादव ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान पूजा यादव, नवीन यादव, इंद्रजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल ने पौधारोपण किया-
पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारा पहला कर्तव्य-
आज जिस तरह से मानव जीवन अनेकों बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है इसका एकमात्र कारण घटता पर्यावरण का स्तर है जिस तरह से मानव अपने स्वार्थ के लिए पेड़ पौधों को काटता जा रहा है और साथ ही अनेकों बीमारियों को बुलावा देने का कार्य भी कर रहा है। ये विचार अपने जन्मदिवस पर बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल सामाजिक संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक समाजसेवी ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आज इस महामारी में जिस तरह आक्सीजन की कमी हुई है यह प्रकृति से छेड़छाड़ करने का ही परिणाम है। हम लगातार ढाई साल से पर्यावरण संरक्षण व पशु पक्षियों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं हर वर्ष जून जुलाई माह में गांव गांव जाकर पौधे वितरण करना और उन्हें सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए जाते हैं अगर किसी व्यक्ति के पौधे जलने या उनमें दीमक लगने शुरू हो जाती है तो संस्था के सदस्यों द्वारा उन्हें खाद या दवाई भी मुफ्त वितरित की जाती है। उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि हरे पौधे काटने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संस्था अध्यक्ष ने अपने जन्मदिवस पर 5 पौधे नीम, पीपल, अशोक, व गुल्हर के और 5 परिंडे पक्षियों के लिए रखते हुए ये संदेश युवाओं के सामने व्यक्त किए इस अवसर पर अजय , बाली, नितेश, प्रमोद, कृष्ण फौजी व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: बीइंग संस्था पौधारोपण करते हुए
           5: बीएमडी क्लब पौधोरोपण करते हुए।





यदुवंशी स्कूल से पढ़ा विद्यार्थी राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में दे रहा है सेवा
-कोरोना पर जीत का हो दृढ विश्वास
************************************************************
*******************************
******************************
 कनीना। कनीना निवासी एवं यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ से 12वीं की परीक्षा पास करने वाला अंकित गर्ग वर्तमान में गांधी राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली में फेलोशिप कर रहे हैं। कोलकाता से एमबीबीएस करने के बाद कस्तूरबा मेडिकल पैथोलॉजी मैंगलोर से एमडी की तथा हेमेटोलाजी (ब्लड कैंसर तथा बोन मैरो ट्रांसप्लांट)में कोलकाता मेडिकल कालेज से डीएम की। वर्तमान में राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विशेषकर हरियाणा के लोगों के का आभारी हूं तथा उनके लिए किसी भी प्रकार की सेवा की जरूरत हो देने के लिए तैयार हैं।
 कनीना क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अंकित गर्ग ने कहा कि वर्तमान कोरोना बहुत सता रहा है किंतु कोरोना में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है यदि सावधानी नहीं बरती गई तो कोरोना का खतरा बढ़ता ही जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 गज दूरी, मास्क पहनना, घर पर रहना तथा समय-समय पर ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करना,हाथों को सेनिटाइज करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि महामारी ने बहुत से लोगों की जान ले ली है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हम हिम्मत हार जाए। सदा सकारात्मक सोच रखें, आगे बढऩे की तमन्ना हो, कोरोना से हम जीतेंगे, दिल में यही विश्वास हो तभी हम कोरोना पर विजय पा सकते हैं।
डाक्टर अंकित गर्ग का कहना है कि वह दिन अब दूर नहीं जब कोरोना को हरा देंगे और जीत हमारी होगी। ऐसे में विश्वास और दृढ़ निश्चय करके डाक्टर द्वारा बताई गई हिदायतों का पालन करना जरूरी है। आने वाला समय खुशहाली लेकर आएगा।
 फोटो कैप्शन: डाक्टर अंकित गर्ग।


रिमझिम के तराने लेके आई बरसात
****************************************************
********************************
***************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में बुधवार की सुबह से शाम तक बूंदाबांदी जारी रही। अब तक 15 एमएम बारिश हो चुकी है और बारिश होने का सिलसिला जारी है। जहां मौसम विभाग के अनुसार भी बुधवार को बारिश बता रखी है। बारिश के कारण विभिन्न गलियों में पानी भर गया है वहीं आवागमन बाधित हो गया है। एक और जहां कोरोना में एक-दो लोग घर से नहीं निकल रहे थे अब बारिश में उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।






162 डोज दी गई, 87 सैंपल लिए गए
-गुरुवार को 18-44 आयुवर्ग को दी जाएंगी डोज
****************************************************
********************************
********************
 कनीना। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में 18 से 44 आयु वर्ग के 162 युवाओं को कोरोना डोज दी गई। जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 162 कोरोना वैक्सीन बुधवार को दी गई है तथा गुरुवार को 150 कोरोना वैक्सीन दी जाएगी, जो 18 से 44 आयु वर्ग को दी जाएगी। उधर 87 सेंपल आरटी-पीसीआर के लिए गए। जानकारी देते हुए डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि नियमित रूप से सैंपल लिए जाते हैं। बुधवार को 87 सैंपल लिए गए जिनकी 2 से 3 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।




13 गांवों में मिले 53 कोरोना संक्रमित
*****************************************************
**********************************
*************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना का कहर अभी जारी है। लगातार कोरोना संक्रमित केस बढ़ते ही जा रहे हैं। कनीना के 13 गांवों में बुधवार को 53 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें कनीना -10, कोटिया-8, खंडी व रामबास-6-6, करीरा-4, कोका, रसुलपुर,सिहोर, उन्हाणी 3-3 ककराला-एक आदि कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। एसएमओ धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हर इंसान को ऐतिहात के कदम उठाने चाहिए। कोविड के नियमों का पालन करना चाहिए तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने नियमित रूप से हाथों को सेनिटाइज करने, मास्क का प्रयोग करने, घर से बाहर न निकलने हाथों में ग्लव्ज पहनने की अपील की है।






लोकल मैकेनिक्स को सलाम
चार वर्षों से जंग खा रही गैस पर आधारित शवदाह मशीन को न केवल चालू किया अपितु कनीना के हवाले किया
**********************************************************************
*******************************************************************
********************************
******************************************
कनीना। क्षेत्रीय मैकेनिक किसी बड़े से बड़े मिस्त्री से कम नहीं होते हैं। यह बात कनीना के लोकल मैकेनिक्स ने चार वर्षों से जंग खा रही 16 लाख की गैस पर आधारित शवदाह मशीन को न केवल अपने स्तर पर ठीक कर दिया अपितु डेमो के बाद अंतिम संस्कार करके मशीन कनीना के हवाले कर दी है। इसके बाद छह-छह लाख से निर्मित आधा दर्जन ई-टायलेट पर नजरें कनीनावासियों की टिक गई हैं। ये टायलेट भी ठीक नहीं हो रहे हें और बाहर के मैकेनिक्स बुलाये जाने की सभावना है।
कस्बे को प्रदूषण मुक्त करने व पेड़ों को कटने से बचाने के लिए तत्कालीन एसडीएम संदीप सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व कनीना कस्बे में गैस चालित शवदाह गृह बनवाया था। गोरखपुर से मंगवाई गई इस मशीन के मैकेनिक बार बार आकर खानापूर्ति कर जाते थे किंतु शुरू नहीं कर पाये।  कस्बे के समाजसेवियों व इंजीनियरों ने आगे आते हुए करीब 10 दिन पहले ही इस मशीन को सही कर शुरू किया है। जिसमें पहला दाह संस्कार किया गया है। जिसके लिए इंजीनियर मुकेश पंजाबी, अमरनाथ पंजाबी, सुरेश पंजाबी व अनिल जांगड़ा ने मौके पर पहुंचकर मशीन का निरीक्षण किया व उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। सभी मैकेनिक्स की प्रशंसा की जाए कम है। इंजीनियर मुकेश पंजाबी एवं सुरेश पंजाबी ने बताया कि गैस चालित शवदाह गृह के शुरू होने से जहां पेड़ों की लकडिय़ों की बचत होगी वहीं इस मशीन से प्रदूषण भी काफी कम होगा। अब यह मशीन कनीना के हवाले हैं तथा दाह संस्कार के लिए तैयार है। ऐसे महान लोकल इंजीनियरों को सलाम।
फोटो कैप्शन 02: गैस पर आधारित शवदाह मशीन से शव का दाह संस्कार करते मैकेनिक।



 
पालिका प्रधान दूसरी बार महायोद्धा बनने के लिए कर रहे हैं सेवा
-विगत वर्ष महायोद्धा बनकर उभरे थे
**********************************************************
********************************
******************************
 कनीना। कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार सेवा रसोई के जरिये दूसरी पारी संभाल ली है। विगत वर्ष कोरोना महायोद्धा बनकर पूरे ही प्रदेश में नाम कमाया था। गत दिनों से अस्पताल के मरीजों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पालिका की ओर से मरीजों को खाना देने का काम शुरू कर दिया है जिनकी संख्या 25 से 30 होती है। उन्होंने बताया कि हलवाई की सहायता से भोजन बनाया जाता है। दिनभर हलवाई तैयार रहता है। चाय एवं जूस तक की भी व्यवस्था होती है। डाक्टरों के दिशानिर्देशों के अनुसार खाना प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बेहतर खाना प्रदान कर वे नाम कमाएंगे। पालिका के कर्मी साफ सफाई तो हलवाई सुबह शाम का खाना बनाकर देता है। विगत दिनों अटेली विधायक सीताराम यादव ने सेवा रसोई का शुभारंभ किया था। दूर दराज से लोगों द्वारा सेवा रसोई में सहयोग दिये जाने के फोन आ रहे हैं।
कनीना पालिका के प्रधान सतीश जेलदार वर्ष 2020 में कोरोना महायोद्धा के रूप में उभर कर सामने आए थे जिन्होंने 25 मार्च 2020 से लगातार प्रतिदिन 2000 लोगों को दो माह तक खाना खिलवाया था तथा पूरे ही प्रदेश में नाम कमाया था। एक बार फिर से सतीश जेलदार उसी लाइन में हैं। सतीश जेलदार ने कहा कि जन सहयोग से कनीना एक बार फिर से सेवाभाव में नाम कमाएगा।
फोटो कैप्शन : सतीश जेलदार।





पुलिस अनुसंधानकर्ता को कमरे में बंद किया, वर्दी फाड़ी तथा जान लेवा हमला किया
-3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
***************************************************************
*********************************
**********************************
 कनीना। कनीना थाने में अनुसंधानकर्ता तपेंद्र ने गांव झाड़ली में 3 लोगों के विरुद्ध  मार पीटाई कर जानलेवा हमला करने, कमरे में बंद करके वर्दी फाडऩे तथा बीच बचाव करने आये मुलाजिमों द्वारा इलाज के लिए ले जा रही गाड़ी पर पथराव करके शीशे तोडऩे का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तपेंद्र अनुसंधानकर्ता ने कनीना पुलिस ने कहा है कि वह कनीना में बतौर अनुसंधानकर्ता तैनात है। मंगलवार की शाम को सरकारी गाड़ी में पड़तल क्षेत्र में मौजूद था तभी गांव झाड़ली की मनीषा
ने कनीना थाने में फोन किया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर रखा है और मार पिटाई भी की है। सूचना पाकर अनुसंधानकर्ता तपेंद्र अपने साथियों सहित झाड़ली पहुंचे जहां मनीषा का पूरा परिवार हाजिर था। उन्होंने परिवार को समझाने की कोशिश की, उसी समय संदीप, उसका भाई राहुल,  शिव कुमार तथा तीन-चार अन्य आदमी मौजूद थे। जिन्होंने तपेंद्र को घर में बंद कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। उनके पास जरूरी कागजात थे वो सारे छीन लिए। पुलिस मुलाजिमों ने तपेंद्र को कमरे से बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस में कहा है कि उसी दौरान राहुल ने अपने हाथ में लिये तेजधार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला किया, जान से मारने की धमकी दी। जिससे तपेंद्र घायल हो गया। जब तपेंद्र के साथियों(मुलाजिमों)ने इलाज के लिए तपेंद्र को गाड़ी से ले जाना चाहा तभी उन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, गाड़ी पर पथराव भी किया। गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। उन्होंने कनीना पुलिस में लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने तीन लोगों संदीप, शिवकुमार और राहुल के विरुद्ध बुधवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर उधर तपेंद्र को कनीना अस्पताल भर्ती कराया गया है।


मंगलवार की रात होती रही बूंदाबांदी
-अब तक 6 ए









मएम बारिश, खड़ी फसलों को मिलेगा लाभ
*****************************************************
***********************************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में ताऊते/टाक्टे(छिपकली) तूफान का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। जहां मंगलवार की रात को हल्की बूंदाबांदी होती रही जिसके अब तक 6 एमएम बारिश हो चुकी है। बुधवार का दिन अभी बाकी है। गर्मी से जहां राहत मिली है वहीं सावन जैसी फुहार देखकर लोग चकित है। खेतों में वर्तमान में कपास, समर मूंग तथा ज्वार एवं बाजर खड़ी हुई है जिसको लाभ होने का अंदेशा बन गया है।
कनीना क्षेत्र में जहां विगत दिनों से गर्मी बढ़ती ही जा रही थी उसे टाक्टे तूफान का प्रभाव ने कम कर दिया है। मौसम खुशगवार हो गया है वहीं खड़ी फसलों के लिए बारिश लाभप्रद मानी जा रही है। 6 एमएम बारिश हो चुकी है, अभी बारिश का सिलसिला जारी है।
तपन से राहत मिली है वहीं सन बर्न से पौधों का बचाव हुआ है।
 क्या कहते कृषि सलाहकार अधिकारी-
 कृषि सलाहकार अधिकारी (एईओ) डा देवराज ने बताया कि कनीना क्षेत्र में इस बार 4500 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई है लबकि 600 हेक्टेयर पर ज्वार और बाजार आदि पशु चारा उगाया गया है। कुछ क्षेत्र में समर मूंग उगाया गया है।  विगत वर्ष जहां करीब 10,000 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई थी, इस बार घटकर आधी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इस बारिश का अच्छा प्रभाव फसलों पर पड़ेगा। सन बर्न इन से बचाव होगा तथा किसान खुश है। उधर समर मूंग उगाने वाले महाबीर सिंह करीरा किसान ने बताया कि  उनकी मूंग पकान की ओर है। ऐसे में फसल फसल को लाभ होने की पूरी उम्मीद है।
फोटो कैप्शन 1: समर मूंग बारिश में लहलहाते हुए। 

 


सरसों का अच्छे भाव लिए किसानों ने, प्रसन्नता जताई
-विभिन्न कार्यों में लगा रहे हैं अतिरिक्त लाभ

*********************************

***********************************

  कनीना। कनीना क्षेत्र में जहां सरसों का सरकारी भाव 4650 रुपये प्रति क्विंटल था किंतु इस बार एक दाना भी खरीद एजेंसी में नहीं पहुंचा और दूसरी तरफ खुली मंडियों में भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका जिसके चलते किसानों बेहद प्रसन्न हैं और अतिरिक्त लाभ को विभिन्न कार्यों में लगा रहे हैं।
 अजीत कुमार किसान ने बताया कि उन्होंने 26 क्विंटल सरसों बेची है। बाजार में सरकारी रेट 4650 रुपये प्रति क्विंटल थे लेकिन उन्होंने उन्होंने इसे 6500 प्रति क्विंटल के हिसाब से बेची है। अतिरिक्त लाभ से पशु बाड़ा बनाएंगे और भैंस पालकर अतिरिक्त लाभ लेंगे।
 किसान सूबे सिंह ने बताया कि उनके यहां 48 क्विंटल सरसों हुई थी और जो भाव 6700 रुपये तक पहुंचा अभी भाव और बढेंग़े। उनका कहना है कि कुछ सरसों बेच दी है तथा कुछ इसलिए नहीं बेची रहे हैं कि अभी भाव और बढ़ेंगे। जो अच्छे भाव मिले हैं उसे लाभ से पशु खरीद कर अपने घर परिवार का गुजारा करेंगे।
 गजराज सिंह मोड़ी का कहना है कि उन्होंने 59 क्विंटल सरसों बेची है। सरकारी भाव से अतिरिक्त लाभ कमाया है। इससे कृषि उपकरण खरीदेंगे ताकि अधिक लाभ कमा सके। इससे परिवार का पालन पोषण हो पाएगा।
 महावीर करीरा का कहना है कि उन्होंने 28 क्विंटल सरसों से लाभ कमाया है। भाव अच्छे मिले हैं। खुली मंडियों में भाव अच्छे मिलने जो अतिरिक्त लाभ होगा वह कोविड-19 में चला जाएगा। घर बैठे रहने से अधिक खर्चा लोकडाउन में होगा। इसलिए  लाकडाउन के समय घर बैठे रहने पर उसे खर्च कर लिया जाएगा ताकि सेहत बनी रहे।
 फोटो कैप्शन: अजीत कुमार, सूबे सिंह, महावीर, गजराज मोड़ी।

Tuesday, May 18, 2021


जल्द से जल्द मिलेंगी कनीना उप नागरिक अस्पताल को सुविधाएं -विधायक सीताराम
************************************************************
*************************************************************
********************************
***************************
 कनीना। भाजपा के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिया ने गत दिनों मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन भेजकर कनीना के 50 बेड के अस्पताल में सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की थी जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक सीताराम यादव तथा सांसद चौधरी मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी सुविधाएं अविलंब प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
क्या था ज्ञापन क्या -जिला प्रवक्ता भाजपा ओमप्रकाश लिसानिया ने भेजे ज्ञापन में कहा है कि
कनीना के 50 बेड के अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों और वेंटीलेटर आदि की विशेष जरूरत है ।
उनके द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि कनीना में 50 बेड का अस्पताल 2 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था जिसमें तीन मंजिल है।
अस्पताल में इस वक्त 10 से 12 बेड हैं। डाक्टरों, स्टाफ नर्स, उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इस 50 बेड के अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने ऐसे में 50 बेड के अस्पताल में 5 वेंटीलेटर, ईसीजी मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स रे मशीन, एक लिफ्ट, डाक्टर एवं नर्स स्टाफ को पूर्ण करके अस्पताल को 50 बेड का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विधायक अटेली सीताराम भी प्रयासरत है। कनीना क्षेत्र में कोरोना महामारी बहुत बुरी तरह से फैली है, मरीजों को दूरदराज के अस्पताल चक्कर काटने पड़ते हैं, बेड नहीं नहीं मिलते। ऐसे में कनीना के बेहतरीन भवन में 50 बेड सहित संपूूर्ण सुविधाएं दी जाएं।
क्या कहते हैं चौधरी धर्मवीर सांसद-सांसद चौधरी धर्मवीर ने जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश लिसानिया को फोन पर बताया कि उनकी बात एसीएस राजीव अरोड़ा से हो चुकी है। सभी सुविधाएं जल्द से जल्द कनीना के अस्पताल में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जरूरत होती है। प्रदेश सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है और जल्द से जल्द सभी सुविधाएं कनीना के अस्पताल में दी जा रही हैं। उन्होंने फोन पर जिला प्रवक्ता को सारी जानकारी जुटाई है।
क्या कहते हैं सीताराम विधायक-
 अटेली विधायक सीताराम यादव ने भी जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिया को फोन पर बताया कि कनीना के अस्पताल में तीसरी मंजिल पर कोरोना के दृष्टिगत 6 बेड तुरंत प्रभाव से शुरू किए जा रहे हैं और लिफ्ट का सामान आ चुका है। आगामी 5 दिनों में लिफ्ट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही सभी सुविधाओं वाला कनीना का अस्पताल होगा। उधर जिला प्रवक्ता ने खुशी जताई कि उनके एक छोटे से ज्ञापन पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर कंवरसेन वशिष्ठ , महेश बोहरा, कुलदीप बोहरा, सुरेंद्र सिंह आदि ने खुशी खुशी जताई है।
 फोटो कैप्शन: जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश, विधायक सीताराम यादव, सांसद चौधरी धर्मवीर।









हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान  के नेतृत्व में देर तक चली पहली वर्चुअल बैठक
*******************************************************************************
**********************************
**********************************************
कनीना। हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में   पहली वर्चुअल बैठक हुई। इस वर्चुअल बैठक में हरियाणा भाजपा की उपाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रभारी  संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में रही। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रदेश महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों से औपचारिक परिचय किया।
  परिचय के बाद बैठक को आगे बढ़ाते हुये संतोष यादव ने महिला मोर्चा की प्रत्येक जिला अध्यक्षों द्वारा कोविड-19 मे किये जा रहे जनसेवा के कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ सभी अध्यक्षों की चुनौतियों एवं सुझाव पर विस्तृत चर्चा भी की। जिला अध्यक्षों से चर्चा के बाद सुमित्रा चौहान ने प्रदेश महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों से भी प्रदेश स्तरीय सुझाव लिये और उन सुझावों को संगठन के साथ चर्चा कर उन पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन 10:भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान बर्चुअल बैठक लेते हुए।




 गर्मी में पक्षियों का रखें ख्याल- पंकज कनीनवाल
*************************************************************
******************************
********************************
कनीना। जैसे जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा है पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। डाक्टर पंकज कनीनवाल ने भक्ति मंदिर कनीना में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते वक्त कहा कि अधिक गर्मी होने की वजह से पक्षियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे से पक्षी मर रहे हैं। इस समय में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम इन बेजुबान पक्षियों के लिए दानी पानी की व्यवस्था करें। सभी को पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ खेतों में नीलगाय को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जब फसल होती है तो खेतों में फव्वारे चल रहे होते हैं वहां पर वह पानी पी लेते हैं लेकिन इस वक्त खेतों में फसल नहीं है और ना ही कहीं पानी भरा हुआ है इस वजह से नीलगाय को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के ट्यूबेल है वह ट्यूबवेल पर इन बेजुबान जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
उधर सूबे सिंह, अजीत कुमार, बालकिशन करीरा ने भी पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध किया है।
फोटो कैप्शन 11: पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करते पंकज कनीनवाल।


 

 

 

 

 

 

 

 

187 कोरोना डोज दी गई
-लिये गये 56 सेंपल
****************************************************
***************************
*********************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जहां सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग को कोरोना वैक्सीन दी गई वहीं मंगलवार को भी 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 187 कोरोना वैक्सीन दी हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि अभी कोरोना वैक्सीन आनी है। वैक्सीन आने पर ही बुधवार को सेशन चलाया जाएगा।
56 टेस्ट लिया -
उधर प्रतिदिन कनीना के नागरिक अस्पताल में कोरोना के लिए सैंपल लिए जाते हैं। मंगलवार को कोरोना के लिए 56 सैंपल लिए गए। डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि डा दीपांशु की देखरेख में  सैंपल लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार सैंपल लिए जाते रहेंगे। उन्होंने अपील की कि कोरोना वैक्सीन जरूर ले तथा ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करें ताकि रोगों से बचा जा सके।
फोटो कैप्शन 7: कोरोना वैक्सीन लेते हुए युवती।




55 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों की तैनाती न लगाई जाए-अध्यापक परिषद
*************************************************************
********************************
******************************
कनीना। हरियाणा सरकार में समय-समय पर विभिन्न अध्यापकों की तैनाती विभिन्न कार्य में लगाई जा रही है किंतु वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है जिसमें बुजुर्गों को पहले रोग लगने का खतरा होता है। ऐसे में हरियाणा राजकीय अध्यापक परिषद के नेताओं ने कोरोना संक्रमण काल में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षकों को किसी प्रकार की तैनाती न लगाने की मांग की है। प्रदेश प्रेस सचिव केएस वशिष्ठ तथा निर्मल शास्त्री ने संयुक्त बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण काल में रोग लगने का ज्यादा जोखिम बुजुर्गों को होता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के रोगों से पीडि़त हैं उनको भी किसी प्रकार का खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्होंने कहा कि तैनाती लगाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि शिक्षक 55 वर्ष या इससे अधिक उम्र का न हो क्योंकि ऐसे व्यक्ति जल्दी रोग की चपेट में आते हैं और पहले भी सैकड़ों शिक्षकों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। अगर जरूरी हो तो अन्य सभी शिक्षकों की तैनाती लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है की विभिन्न रोग फैल रहे हैं शिक्षक पढ़ाने के अलावा भी आने को कार्यों में लगाये जा रहे हैं, जो उचित नहीं लगता है। उन्होंने ऐसे में बुजुर्ग शिक्षकों को तैनाती से अलग करने की मांग की है।


 

 

 

 

 

 

झगड़ोली गांव को सेनिटाइज किया
**************************************************
********************************
**********************
कनीना। कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु युवा मंच से बिजेंद्र सिंह के सौजन्य से झगड़ोली व ढाणी में समस्त गांव को सेनीटाइज किया गया तथा जरूरतमंदों को मास्क एवं ग्लव्स बांटे गए। विजेंद्र सिंह ने बताया कि बचाव ही इस बीमारी का एकमात्र उपाय है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि प्रदेश के लोक डाउन के महत्व को समझते हुए अपने घरों से बाहर निकलने से बचे। इस प्रयास में साधु सिंह,सतवीर भाटिया,देशराज ईश्वर सिंह,ललित,नरेंद्र, अभिषेक,सचिन,सुमित,राजवीर,मोनू,परमानंद तथा अजय हलवाई का विशेष सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन 8: झगड़ोली में सेनिटाइज करवाते लोग।



जलभराव की समस्या के चलते बेवल ग्रामवासी परेशान
















**************************************************************
***********************************************************************
कनीना। क्षेत्र के गांव बेवल में नालियों में पानी  भरे रहने की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। बेवल गांव के बस स्टैंड से मेन रास्तों पर ही नालियां पूरी तरह से लबालब भरी हुई हैं। बाबा भैया और बाबा समाध के स्थान के आसपास नालियों में पानी भर जाने के कारण गलियों में पानी बह रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है गांव दक्षिण और पूर्व दिशा वाली फिरनी में काफी दिन से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव के मुख्य मार्गों में से एक इस मार्ग की दुर्दशा के चलते लोगों के आने जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं गन्दे ठहरे हुए पानी में मच्छर और मक्खियां पनप महामारी को बुलावा दे रहें हैं। ग्रामीणों को गंदगी कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस रास्ते में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से मौखिक रूप से प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। घरों से निकलने वाला पानी भी गांव की गलियों में भर जाता है। गलियों में जल निकासी नहीं होने के कारण सारा पानी गलियों में भरा रहता है। आए दिन गंदे पानी कीचड़ में फिसलने के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं।आने वाले मानसूनी सीजन में ये समस्या और भी ज्यादा विकट होगी । ग्रामवासी रामपालसिंह, लालचंद, राजेन्द्रसिंह, रवियादव, सुरेंद्र, सुनील कुमार ने बताया की ग्राम सरपंच एवं  प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो सका है और वे जल्द ही इसका उचित समाधान चाहते हैं।
फोटो कैप्शन 9: गंदा पानी नालियों में भरा हुआ।




दिनभर चली सावन जैसी फुहार
*****************************************************
*******************************
***********************
कनीना। कनीना क्षेत्र में दिनभर सावन सी फुहार पड़ती रही। मौसम खुशगवार हो गया। नहीं लग रहा था कि बैशाख की गर्मी पड़ रही है। गर्मी से राहत पाई वहीं खड़ी चंद फसलों को लाभ मिलने के आसार हैं।
   कनीना क्षेत्र में जहां कपास उगाई जा चुकी है वहीं चारा देने वाली फसलें भी खेतों में खड़ी हैं। बारिश की फुहार फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। कृषि विशेषज्ञ भी खड़ी फसल के लिए बूंदाबांदी को अच्छा मान रहे हैं किंतु भावी फसल के लिए अच्छा नहीं मान रहे हैं। चूंकि बार बार मौसम में नमी आने से ताप नहीं बढ़ पाएगा और सावन की बारिश पर प्रभाव पड़ सकता है।



कोरोना जैसी आपदा में हर संभव सहयोग के लिए रहेंगे वचनबद्ध - महंत बिट्ठल गिरी महाराज
************************************************************************
*********************************
**************************************
कनीना। श्री महाकालेश्वर कल्याण ट्रस्ट के द्वारा निर्मित और संचालित जय महाकाल जेएमके अस्पताल बोहड़ाकला का लोकार्पण किया।
 महंत लक्ष्मण गिरी गौशाला बूचावास के संचालक एवं श्रीमहाकालेश्वर कल्याण ट्रस्ट के सचिव महंत बिट्ठल गिरी महाराज ने बताया कि स्वामी ज्योति गिरी महाराज द्वारा यह अस्पताल जनसेवा के लिए बनाया गया है। इस महामारी में सभी का नैतिक कर्तव्य भी बनता हैं कि हम सब को आगे आकर अपने पास जो संसाधन हैं उन्हें जनसेवा में समर्पित करें ताकि आमजन के साथ-साथ सरकार का भी सहयोग किया जा सके।
महंत  वि_ल गिरी ने यह भी कहा कि हमें सीमित संसाधनों से ही कोरोना जैसी महामारी पर लगाम कसते हुए इस पर विजय प्राप्त करनी है । इस जटिल कार्य के लिए हम सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा फिलहाल यहां जय महाकाल जेएमके अस्पताल कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है , जरूरत पडऩे पर यहां बेड की संख्या 90 तक बढ़ाई जा सकेगी। कोरोना कोविड-19 जैसी महामारी को देखते हुए ऐसे पीडि़त अथवा रोगियों को जिन्हें कि सांस लेने में परेशानी हो या आक्सीजन लेवल जरूरत से कम हो उनका यहां अस्पताल में प्राथमिकता से उपचार किया जाएगा जिससे की पीडि़त अथवा रोगी जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।
उन्होंने कहा डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है या भगवान का अवतार माना गया है । आज कोरोना कोविड-19 जैसी महामारी में जितने भी डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी रात दिन सेवा कर रहे हैं वह वास्तव में भगवान के दूत के रूप में ही काम कर रहे हैं ।
श्रीमहाकालेश्वर कल्याण ट्रस्ट के सचिव महंत विठ्ठल गिरि ने जय महाकाल जेएमके अस्पताल में आरंभ किये गए कोविड 19 आइसोलेशन सेंटर के संदर्भ में कहा कि, जिस लक्ष्य को लेकर यहां अस्पताल बनाया, आज खुशी है कि महामारी में यह भवन रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के काम आएगा। श्री महाकालेश्वर कल्याण ट्रस्ट आपदा के समय शासन-प्रशासन सहित सरकार के सहयोग के लिए वचनबद्ध है।
फोटो कैप्शन: महाराज बिट्ठल गिरी।  




पालिका प्रधान ने संभाली दूसरी बार जिम्मेदारी
-विगत वर्ष महायोद्धा बनकर उभरे थे
***************************************
********************************
***************
 कनीना। कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार सेवा रसोई के जरिये दूसरी पारी संभाल ली है। विगत वर्ष कोरोना महायोद्धा बनकर पूरे ही प्रदेश में नाम कमाया था। गत दिनों से अस्पताल के मरीजों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पालिका की ओर से मरीजों को खाना देने का काम शुरू कर दिया है जिनकी संख्या 25 से 30 होती है। उन्होंने बताया कि हलवाई की सहायता से भोजन बनाया जाता है। दिनभर हलवाई तैयार रहता है। चाय एवं जूस तक की भी व्यवस्था होती है। डाक्टरों के दिशानिर्देशों के अनुसार खाना प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बेहतर खाना प्रदान कर वे नाम कमाएंगे। पालिका के कर्मी साफ सफाई तो हलवाई सुबह शाम का खाना बनाकर देता है।
वगत वर्ष कमाया था प्रदेश में नाम-
कनीना पालिका के प्रधान सतीश जेलदार वर्ष 2020 में कोरोना महायोद्धा के रूप में उभर कर सामने आए थे जिन्होंने 25 मार्च से लगातार प्रतिदिन 2000 लोगों को दो माह तक खाना खिलवाया।
 विदित है कि 2020 में बाहर के लोगों के खाने, ठहराने की अहम भूमिका अदा की थी। जहां पालिका के सभी पार्षदों ने अपने दो-दो माह का पारिश्रमिक खाने के लिए दिया वही गांवों से तथा कनीना के लोगों ने जमकर दान दिया जिसके चलते यहां ठहरने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था बाहर के लोगों के लिए बन पाई थी जो अभी तक याद है। इसमें सबसे अहम भूमिका सतीश जेलदार की रही है। उन्होंने छह बार कनीना को सैनिटाइज करवाया तीन बार फोगिंग करवाई, तीन बार मास्क वितरित करवाए,सैनिटाइजर दिए तथा हाथ में पहनने के लिए दस्तानों का वितरण भी करवाया।
यही नहीं उन्होंने पालिका में कार्यरत कर्मियों के लिए जूते, सॉक्स, सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने, जैकेट आदि भी उपलब्ध करवाई ताकि कनीना को साफ सुथरा रख सके। उनके कार्य की पूरे राज्य और सीएम कार्यालय तक सराहना की गई है जिसके चलते वे एक कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं। सीताराम विधायक ने शनिवार को उनकी प्रशंसा करने के उपरांत उनको जिम्मेदारी सौंप दी है कि वो प्रबंध करके कनीना अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए खाना पैक करके पहुंचाने में मदद करेंगे।
सतीश जेलदार ने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्ष उन्होंने बेहतर कार्य सभी के साथ मिलकर किया था ठीक उसी प्रकार का कार्य इस बार भी करने का प्रयास होगा।
पालिका प्रधान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर खाने की व्यवस्था करवा रखी थी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी बाहर के लोगों को खाना खिलाते रहे हैं जिनमें सचिव, पूर्व पालिका प्रधान , पालिका उपप्रधान , महेंद्र सिंह हलवाई, पोंडा हलवाई तथा ठेकेदार ओमप्रकाश लेखाकार शिवचरण शर्मा ,केशव सहित सभी ने अहम भूमिका निभाई और कनीना कस्बे को पूरे हरियाणा भर में एक नंबर पर लाकर सिद्ध कर दिया था कि सतीश जेलदार की अध्यक्षता में सभी कार्य सही सुचारू रूप से चल सकते हैं।
फोटो कैप्शन : सतीश जेलदार।




कोरोना ने ली एक और जान
********************************
******************************
*************
 कनीना। कोरोना के कारण मौतों का सिलसिला जारी है।  कनीना में एक और मौत कोरोना के कारण हो गई है।  मिली जानकारी अनुसार बिजेंद्र(41) गत दिनों कोरोना संक्रमित मिला था। ठीक होने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें महेंद्रगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कर दिया गया। वे बैंक में कार्यरत थे।




स्कूलों में चलाया पुस्तकें आदान प्रदान करने  का अभियान
*********************************************
**********************************
************
 कनीना। जहां पूरे प्रदेश में महामारी का प्रकोप चल रहा है वहीं सरकार पुस्तकें प्रकाशित करवा कर पहली से आठवीं तक प्रदान करने में परेशानी महसूस कर रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने पुस्तकों के आदान प्रदान करने का कार्यक्रम शुरू किया है।
अध्यापक नेता निर्मल शास्त्री ने बताया कि विगत वर्ष नौ लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए थे और 50 लाख पुस्तकें आदान प्रदान की गई थी जिसके चलते मुख्यमंत्री ने सराहना की थी। एक बार फिर से वही अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि सरकार का कहना है विद्यार्थी पहले तय कर ले कि किस विद्यार्थी से पुस्तकें लेनी है तत्पश्चात इनसे पुस्तकें ली जा सकती है किंतु कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा तथा हाथों को सैनिटाइज कर कोरोना से बचाव की पूरी सावधानी बरतनी होगी। इस कार्य में शिक्षक योगदान दे सकते हैं तथा शिक्षकों से फोन नंबर प्रदान कर पुस्तकें लेन देन में मदद करने की मांग की है।




महान हैं लोकल मैकेनिक-
चार वर्षों से जंग खा रही गैस पर आधारित शवदाह मशीन को न केवल चालू किया अपितु कनीना के हवाले किया
****************************************************************
********************************************************************************
*****************************
**************************************
कनीना। क्षेत्रीय मैकेनिक किसी बड़े से बड़े मिस्त्री से कम नहीं होते हैं। यह बात कनीना के लोकल मैकेनिक्स ने चार वर्षों से जंग खा रही 16 लाख की गैस पर आधारित शवदाह मशीन को न केवल अपने स्तर पर ठीक कर दिया अपितु डेमो के बाद अंतिम संस्कार करके मशीन कनीना के हवाले कर दी है। इसके बाद छह-छह लाख से निर्मित आधा दर्जन ई-टायलेट पर नजरें कनीनावासियों की टिक गई हैं।
 उल्लेखनीय है कि कस्बे को प्रदूषण मुक्त करने व पेड़ों को कटने से बचाने के लिए तत्कालीन एसडीएम संदीप सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व कनीना कस्बे में गैस चालित शवदाह गृह बनवाया था। गोरखपुर से मंगवाई गई इस मशीन के मैकेनिक बार बार आकर खानापूर्ति कर जाते थे किंतु शुरू नहीं कर पाये। कस्बावासियों की तरफ से भी अनेक बार प्रशासन के समझ गुहार लगाई गई लेकिन गैस चालित शवदाह गृह को शुरू नहीं किया जा सका। जिसके बाद कोरोना के इस संकट के समय कस्बे के समाजसेवियों व इंजीनियरों ने आगे आते हुए करीब 10 दिन पहले ही इस मशीन को सही कर शुरू किया है। जिसमें पहला दाह संस्कार किया गया है। जिसके लिए इंजीनियर मुकेश पंजाबी, अमरनाथ पंजाबी, सुरेश पंजाबी व अनिल जांगड़ा ने मौके पर पहुंचकर मशीन का निरीक्षण किया व उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। सभी मैकेनिक्स की प्रशंसा की जाए कम है। इंजीनियर मुकेश पंजाबी एवं सुरेश पंजाबी ने बताया कि गैस चालित शवदाह गृह के शुरू होने से जहां पेड़ों की लकडिय़ों की बचत होगी वहीं इस मशीन से प्रदूषण भी काफी कम होगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन से दाह संस्कार करने के लिए करीब एक हजार तक तापमान पैदा किया जाता है। वहीं कुछ विशेष उपकरणों का उपयोग कर इससे निकलने वाले धुएं को भी पानी से फिल्टर कर बाहर छोड़ा जाता है। जिससे प्रदूषण की संभावना न के बराबर हो जाती है।
नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि एक पेड़ को बड़ा होने में सालों लग जाते है पर जलकर खाक होने में 50 मिनट लगते है। वही एक शव का अंतिम संस्कार करने में कई क्विंटल लकड़ी जल जाती है। जिसका खर्च करीब पांच हजार होता है। जब की गैस चलित शवदाह में अंतिम संस्कार को मात्र एक घंटा लगता है तथा सिलेंडर का खर्चा करीब एक हजार रुपये आता है। प्रदेश में कम ही स्थानों पर ऐसे शवदाह गृह है ये जिले में पहला गैस चलित शवदाह गृह है। उन्होंने बताया कि बाबा लालगिरी मोक्ष आश्रम के पास शमशान भूमि में जिले का पहला गैस चलित शवदाह गृह बनाया गया है। गैस चालित शवदाह गृह से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
नपा प्रधान ने बताया कि लकडिय़ों के माध्यम से अंतिम संस्कार करने में करीब चार हजार से पांच हजार रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में लावारिस मिलने वाले शवों का अंतिम संस्कार या तो समाज सेवी संगठनों की मदद या फिर पुलिस अपने खर्च से करती है। गैस चलित शवदाह गृह चालू होने के बाद कम खर्च में शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। जिससे शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए पांच हजार रुपये खर्च करने वाले किसी समाज सेवी या पुलिसकर्मी की मदद का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गैस चलित शवदाह गृह में अब गैस सिलेंडर से शवों को अंतिम संस्कार होगा। वहीं लावारिस शवों का अंतिम संस्कार नि:शुल्क किया जाएगा।
उधर इस मशीन से बंगाली अस्पताल के मालिक डॉ. प्रमोद बंगाली(पीके राय) का बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।  जिनके अंतिम संस्कार के लिए उनकी बेटी डा. प्रियंका व उनके बेटे डा विशाल व दो अन्य परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करवाया। डा प्रियंका ने बताया कि उनकी पिता की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार गैस चालित शवदाह गृह में ही करवाया जाए वह पूरी कर दी है।
फोटो कैप्शन 01: कनीना के गैस पर आधारित शवदाह मशीन को शुरू करते हुए।


Monday, May 17, 2021

 कनीना के 50 बेड के अस्पताल में दी जाए सभी सुविधाएं -भाजपा जिला प्रवक्ता
*********************************

********************************** ********************************
जल्द ही मिलेंगी सभी सुविधाए, सांसद धर्मवीर ने की एसरीएस से बात
*******
**********************
 कनीना। भाजपा के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिया ने मुख्यमंत्री हरियाणा को आनलाइन ज्ञापन भेजकर कनीना के 50 बेड के अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों और वेंटीलेटर आदि की विशेष जरूरत है ।
उनके द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि कनीना में 50 बेड का अस्पताल 2 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था जिसमें तीन मंजिल है।
अस्पताल में इस वक्त 10 से 12 बेड हैं। डाक्टरों, स्टाफ नर्स, उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इस 50 बेड के अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने ऐसे में 50 बेड के अस्पताल में 5 वेंटीलेटर, ईसीजी मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स रे मशीन, एक लिफ्ट, डाक्टर एवं नर्स स्टाफ को पूर्ण करके अस्पताल को 50 बेड का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विधायक अटेली सीताराम भी प्रयासरत है। कनीना क्षेत्र में कोरोना महामारी बहुत बुरी तरह से फैली है, मरीजों को दूरदराज के अस्पताल चक्कर काटने पड़ते हैं, बेड नहीं नहीं मिलते। ऐसे में कनीना के बेहतरीन भवन में 50 बेड सहित संपूूर्ण सुविधाएं दी जाएं।
जल्द मिलेंगी सुविधा, हुई बात--
ज्ञापन भेजने के बाद जिला प्रवक्ता ओपी लिसानिया की संासद चौ धर्मवीर से बात हुई। उन्होंने फोन पर बताया कि एसीएस राजीव आरोड़ा से इस संबंध में बात हो चुकी है। जल्द से जल्द कनीना अस्पताल में मांगी गई सभी सुविधाएं प्रदान कर दी जाएंगी। और अस्पताल पूरे 50 बेड का बन जाएगा।







81 सैंपल लिए तथा 168 कोरोना डोज दी गई
************************************************************
***************************************************************
**************************
******************************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना टेस्ट के लिए आरटी- पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं वही प्रतिदिन विभिन्न आयु वर्गों को कोरोना डोज दी रही है। सोमवार को कनीना उप नागरिक अस्पताल में 81 सैंपल आरटी-पीसीआर के लिए गये। जानकारी देते हुए डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि डा दीपांशु की देखरेख में 81 सैंपल लिए गये हैं जिनकी रिपोर्ट 2 दिनों में आने की संभावना है।
 18 से 44 आयु वर्ग को दी 168 डोज-
उप-नागरिक अस्पताल में सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 168 युवाओं को डोज दी गई। जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं के लिए सेशन चलेगा।
भोजावास में दी गई 84 डोज-
 कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में 84 वैक्सीन डोज दी गई। मिली जानकारी के अनुसार एचआई राजकुमार चौहान ने बताया कि 84 युवाओं को 18-44 आयु वर्ग को ये डोज दी गई हैं।
फोटो कैप्शन 9: युवक डोज लेते हुए।





30 गांवों में मिले 88 कोरोना संक्रमित
-जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा से भी मिला एक संक्रमित
***************************************************************
************************
******************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र के 30 गांवों में 88 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार कनीना-12, भडफ़-7, बाघोत, चेलावास, ककराला-6-6, धनौंदा, करीरा, खेड़ी-5-5, सिहोर-4, मुडिया खेड़ा, गुढ़ा एवं कोटिया-3-3, गाहड़ा, मोहनपुर, नौताना, रसुलपुर, सेहलंग, पौता, पाथेड़ा, नौताना, ढाणा-2-2, इसराणा, अगिहार, छीथरोली, जवाहर नवोदय विद्यालय, कोका, मोड़ी, उन्हाणी, दौंगड़ा जाट में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।उधर डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ कनीना का कहना है कि लापरवाही के चलते ये केस बढ़ रहे हैं। लोग जानबूझकर कोरोना की जांच नहीं करवाते। कनीना में लगातार कोरोना के केस आ रहे हैं। प्रतिदिन करीब 100 व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाती है परंतु कुछ लोग जानबूझकर मास्क नहीं लगाते। इधर-उधर आवारा घूमते हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते ,यहां तक की कोरोना की संभावना होने जैसे बुखार,सर्दी, जुकाम आदि होने जांच नहीं करवाते। ऐसे में महामारी बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी नियमों का पालन नहीं करेंगे, महामारी को भगाया नहीं जा सकता।





 नायब तहसीलदार की टीम ने बनाए अस्थाई आइसोलेशन सेंटर
******************************************************************
*********************************
**************************************
कनीना। कनीना एसडीएम के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार कनीना सत्यपाल यादव, अनूप पटवारी की टीम द्वारा खंड कनीना के विभिन्न गांवों में अस्थायी आइसोलेशन सेंटर बना कर कोरोना महामारी को मात देने के प्रयास तेज कर दिये हैं।
 विस्तृत जानकारी अनूप कुमार पटवारी ने देते हुए बताया कि एसडीएम कनीना दिनेश कुमार के निर्देश अनुसार प्रत्येक गांव में जा जाकर हमारी टीम अस्थाई आइसोलेशन सेंटर बना रही है तथा लोगों से अपील भी कर रही है कि वे घरों में रहे। घरों से बाहर बेवजह ना निकले क्योंकि सरकार द्वारा फिर लाकडाउन बढ़ाना इस बात का संकेत है कि अभी महामारी गई नहीं है, आप लोगों के द्वार पर खड़ी है। अगर आप घर से बाहर कदम रखेंगे तो आप कोरोना महामारी को घर लेकर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक तुम घर से बाहर नहीं जाओगे तो यह बीमारी तुम्हें छू भी नहीं सकती। इसलिए घर में रहो मास्क लगाकर दो गज दूरी बनाकर अपना कार्य करें ताकि जल्दी ही इस महामारी पर कंट्रोल किया जा सकता है। इस अवसर पर इनके साथ विभिन्न कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5: गाहड़ा में अस्थायी आइसोलेशन सेंटर बनाते सत्यपाल सिंह नायब तहसीलदार एवं अन्य।




नंबरदार एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
*********************************************
***********************************
******************
 कनीना। नंबरदार एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कनीना क्षेत्र के नंबरदारों ने मुख्यमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने व सभी नंबरदारों को स्मार्ट फोन देने की घोषणा करने पर आभार जताया है।
 जिला महेंद्रगढ़ के नंबरदार एसोसिएशन प्रधान जगदेव सिंह ने की अध्यक्षता में फोन पर सभी नंबरदारों से बातचीत की गई जिसमें मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
आभार व्यक्त करने वालों में दयानंद नंबरदार, वेद प्रकाश नंबरदार, राकेश नंबरदार, ताराचंद, कमल सिंह, पृथ्वी चंद, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, धर्मपाल, नित्यानंद, पृथ्वीचंद, सागराम,  पूर्ण चंद्र, मुकेश चंद,दिलीप चंद आदि ने आभार जताया है।



डेंगू दिवस पर मच्छरों से बचने की अपील की
*****************************************************
**********************************
***********************
 कनीना। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में डा धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में डेंगू दिवस मनाया गया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू दिवस मनाया गया। जिसमें सभी स्थानों पर डेंगू के बचाव के तरीके बताएं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कहीं भी आसपास पानी खडा न होने दें तथा सभी पानी के बर्तन को ढक कर रखें। डेंगू का मच्छर विशेषकर दिन के समय काटता है ऐसे में पूरे बाजू के कपड़े पहने, मच्छरों को भगाने की क्रीम प्रयोग कर,ें सोते समय मच्छरदानी प्रयोग करें, कूलर एसी का पानी टपकता है तो उसका विशेष ध्यान रखें, बुखार होने पर बिना डाक्टर की सलाह के डिस्प्रिन और एस्प्रिन की गोली नहीं खाए। अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से लड़ाई जारी रखनी है। इस मौके पर शीशराम एचआई, सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।




युवाओं ने किया ढाणी इसराणा को सेनिटाइज
******************************************
***********************************
********************
कनीना। आदर्श युवा मंडल ढाणी इसराना व नेहरू युवा केंद्र नारनौल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गांव ढाणी इसराणा को सेनिटाइज करवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इस दौरान नेहरु युवा केंद्र के जयवीर सिंह ने कहा कि इस महामारी के चलते युवा मंडल के सभी सदस्य पदाधिकारियों ने समय समय पर अपना योगदान दिया है। किसी भी प्रकार  से गांव के युवा इस महामारी को बचाव के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं।
 आप सभी युवा मंडल के सदस्यों ने गांव को सेनिटाइज करवाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।  कार्यक्रम महेंद्र सिंह लेखाकार नेहरू युवा केंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने युवा मंडल तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक गीता  देवी और कार्तिकेय के सहयोग की सराहना की है । नेहरू युवा केंद्र के यूथ क्लब पूरे जिले में अपने अपने स्तर पर बचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में श्रीपाल, संजय,जयवीर,अंश, सन्नी,मनदीप, सतपाल,सूबेदार हवा सिंह, संतोष देवी, जिया, बिमला देवी, नीतू, कृष्णा, नवल देवी  लक्ष्मी देवी ,आदि ने अपना योगदान दिया।
फोटो कैप्शन 7: ढाणी इसराणा को सेनिटाइज करते युवा।





ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाए सेनिटाइज-अतरलाल
********************************************
*********************************
****************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल एडवोकेट ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कनीना खंड तथा अटेली खंड के खंड विकास पंचायत अधिकारियों द्वारा गांवों को अभी तक सेनिटाइज नहीं किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से तत्काल गांवों के सभी घरों, रास्तों, गलियों व सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज करवाने की मांग की है।
  उन्होंने कनीना खंड तथा अटेली खंड के अगिहार, पाथेड़ा, खेड़ी, तलवाना, सेहलंग, पोता, नौताना, स्याणा, बाघोत, उच्चत, छितरौली, सीहोर, झाड़ली, गाहड़ा, कोटिया, करीरा, भडफ़, पड़तल, इसराणा, मोहनपुर, भोजावास, खैरानी, खैराना, आदि गांवों से अपने कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल करने के बाद कहा कि राज्य पंचायत विभाग ने जब सभी खंड विकास तथा पंचायत अधिकारियों को सरकारी खर्च पर गांवों को सैनिटाइज करवाने के आदेश दिए हुए हैं तो फिर कनीना तथा अटेली खंड के गांवों को सैनिटाइज करने से क्यों वंचित किया जा रहा है?
अतरलाल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार तथा जिला प्रशासन को गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की वृद्धि करनी चाहिए। गांव में आइसोलेशन बेड बनाकर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य संसाधनों का भारी अभाव है। परिणाम स्वरूप लोगों की जानें जा रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गांवों में सभी घरों







में रोग प्रतिरोधक क्षमता दवाइयों की किट वितरित करने, टेस्टिंग तथा टीकाकरण सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।






कोरोना महामारी से बचाव के लिए चेलावास में हवन
**********************************************
**********************************
****************
संस,ग्रामीण राहुल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए गांव में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण प्रेम, रघुवीर, करतार, देवेंद्र, सुखबीर, रामकिशन, दलीप, रमेश, ओम प्रकाश आदि ने हवन में आहुति डाली।
 राहुल चौधरी ने बताया कि ने बताया कि देश पर कोरोना का कहर जारी है। महामारी ग्रामीण अंचल में पैर फैला रहा है। हवन से पर्यावरण की शुद्धि होती है। वायरस और कीटाणु मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति में बहुत शक्ति है। इससे आत्मबल मजबूत होता है।
फोटो कैप्शन 6: गांव में हवन यज्ञ करते हुए ग्रामीण।

Sunday, May 16, 2021

 

सुख में तो सभी सेवा करते हैं पर दुख में सेवा करने वाले बहुत कम होते हैं -अनिल कुमार
******************************************************************+
*******************************************************************+
***********************************
********************+++++++++++++++++++++++++++++
कनीना। जहां एक तरफ लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए घरों में छुपे बैठे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पीडि़त वह उनकी सेवा करने वाले लोगों की हौसला अफजाई करने तथा उनमें में ताकत भरने का कार्य करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बाबा धन धन सतगुरु तेरा ही आश्रय के अनुयायी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोराना गाइडलाइन का पालन करते हुए पुलिस थाने विभिन्न नाकों पर लगे अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को नींबू पानी पिलाकर यह संदेश दे रहे हैं कि इस तरह के दुख भरे समय में हमें एक दूसरे की सेवा में सहायता करनी चाहिए जिससे भगवान भी खुश होता है और तुमने भी लगता है उनका यह भी कहना है। किस सुख में तो सब एक दूसरे के साथी होते हैं लेकिन सच्चा साथी तो वही होता है जो दुख में एक दूसरे की सेवा और सहायता करें। इस अवसर पर अटेली, कनीना, नारनौल, नांगल चौधरी महेंद्रगढ़ के सैकड़ों अनुयायियों ने विभिन्न थानों में अस्पतालों में व नाकों पर पड़े कर्मचारी व अधिकारियों को नींबू पानी पिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।

 

 

 

*************************

लेख----
कोरोना काल में बदलते सामाजिक मूल्य।
----होशियार सिंह यादव---
****************************

 विगत एक साल बीत गया, पूरे ही जगत में कोरोना काल चल रहा है। कोरोना ने जहां इंसान को बदल के रख दिया वही उनके सामाजिक मूल्य निरंतर बदलते ही जा रहे हैं। एक वक्त था जब इंसान आपस में मिलजुलकर , एक दूसरे की भावना की कद्र करते हुए सुख दुख में भागीदारी करते थे। शांतचित होकर पूरे परिवार के संग मिल बैठकर विभिन्न मांगलिक कार्यों, पर्वों एवं सामाजिक रीति रिवाजों में भाग लेते थे। अचानक खलल डालने कोरोना नामक वायरस आया जिसने सब कुछ बदलकर रख दिया जिसमें सामाजिक मूल्यों का ह्रास भी एक है।
 इंसान मिल जुल कर रहते थे आपस में हुक्का, बीड़ी, सिगरेट आदि बैठकर सभा पार्टी आदि में लेते थे। लोग एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होने के लिए भी विभिन्न प्रकार रीति रिवाजों में बंधकर कार्य करते थे। परंतु कोरोना के चलते  इंसान-इंसान से दूर होता जा रहा है, घरों में छुपता जा रहा है। जहां मिलकर बैठने में बुराई लगने लगी है, वह दूर जंगलों में या एकांत में छुप कर आराम कर रहा है ताकि महामारी न लग जाये। यहां तक कि जब किसी की अंत्येष्टि की जाती थी तो भारी संख्या में लोग मिलकर अंत्येष्टि में जाते थे। आजकल जब किसी की मौत होती है तो जेहन में कोरोना कौंधता रहता है और इंसान उसके दाह संस्कार में जाने से कतराने लग जाता है। वास्तव में इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं देखने को मिली। यहां तक कि कोरोना से मौत हो जाती है तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ही उसके परिजनों को बगैर दिखाएं शव का अंतिम संस्कार कर देते हैं। जिन लोगों को सम्मान के साथ कंधे पर बैठ कर जाना चाहिए था अगर कोरोना से मौत हो जाती है तो वह सम्मान तो दो तुरंत श्मशान घाट पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
सैमाज में कितना बदलाव कोरोना ने कर दिया कि किसी कारण से जन की मौत होती थी तो उन्हें आंसुओं के साथ विदा करते थे। आज तो आलम यह है कि उन्हें चोरी छिपे नदियों में बहा रहे हैं। गंगा नदी में भारी संख्या में शव मिल रहे हैं जिससे सिद्ध होता है कि अपनों से कितनी दूर चले जा रहे हैं लोग। सामाजिक मूल्य कितने बदल गए हैं।
जब कभी विवाह शादी होती थी तो कितने ही कार्रवाई की जाती थी। आज जब वह शादी होती है तो सरकार की अनुमति से चंद जन ही जाते हैं और विवाह शादी को संपन्न कराते हैं।
अब तो पुराने समय से चले आ रहे शादियों के रीति रिवाज लगभग बंद कर दिए गए हैं। विशेषकर गौरवा, दूल्हे को दूध पिलाना, जूते छिपाना, यहां तक कि बैंड एवं डीजे बजाना सब धीरे-धीरे बंद कर दिये गये है। सबसे बड़ी बात तो जो इंसान पास बैठते थे, उन्हें आप 2 गज दूरी पर खड़े रहने की बात अनुमति है तथा दूर दूर रहकर बात करते हैं। किसी भी सभा और चौपाल में हुक्का पान आदि खाते पीते थे, जमकर बेहतरीन खाना खाते थे, वे अब बंद हैं। अब तो आम आदमी भी डरने लग गया है। खाने में कहीं कोरोना न हो ऐसे में खाना भी खाने से डरता है।
धड़ाधड़ मौत हो रही है। मौत के बाद परिवार वाले भी और चाहते हैं कि किसी प्रकार से शव को दूर ही ले जाया जाए क्योंकि कोरोना का डर है कि कहीं दूसरों में न लग जाए। समाज में देखा जाए तो कभी लोग घर के अंदर नहीं बैठे रहते हैं। अब घर के अंदर छुपे बैठे देखे जा सकते हैं। इक्का-दुक्का ही कोई मजबूरी में घर से बाहर जाता है।
पहले भी कुछ संप्रदायों में मुंह पर कपड़ा ढकने की प्रथा थी। अब हर व्यक्ति को मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ता है या मास्क लगानी पड़ती है और परिणाम यह है कि इंसान बोलते वक्त, बात करते वक्त दूर से ही बात करता है।
अब तो घर के अंदर भी परिवार वाले एक दूसरे को कम ही मिलते हैं। बहन बेटी अपने ससुराल जाते समय जा गले से मिलती थी ,वह गायब हो गई है। जहां तक पैरों को छूने की प्रथा थी उसकी जगह अब दूर दूर से ही हाथ जोड़कर नमन किया जाता है, हाथ मिलाना तो लोग भूल गए हैं। यहां तक की किसी पर्व और त्योहार पर गले मिलते थे एक दूसरे को नमन करते थे, सब कुछ गायब हो गया है। कुल मिलाकर शहर एवं गांव वीरान से नजर आते हैं।
ऐसी हालात शायद कभी नहीं देखी होगी। जब एक दूसरे के पास खड़े होकर भी बातें करना गुनाह माना जाता है। जहां कभी खांसते थे तथा सर्दी जुकाम एवं बुखार के वक्त सामान्य रोग समझा जाता था किंतु अब कोई व्यक्ति छींकता है या खांसता है तो उसे कोरोना का मरीज मान लेते हैं और उससे ऐसे डरते हैं जैसे कोई खतरनाक शेर आ गया हो। अभी और भी सामाजिक मूल्यों में बदलाव लाजमी है।
  कभी जंगलों में तथा एकांत में साधु संत रहते थे किंतु अब तो रोगी एवं आम आदमी जंगल या एकांत की ओर भागना चाहता है ताकि रोग न हो। अब तो किसी उत्सव में बुलाने पर भी नहीं आता। चाहे इंसान अंतिम सांसे ले रहा फिर भी उसे देखने को इक्का दुक्का लोग मिलेंगे।




युवा शक्ति संघ ने दौंगड़ा अहीर में चलाया सफाई अभियान
**********************************+++++++++++++++++++++
*******************************
*******************+**************
कनीना। दौंगड़ा अहीर में बने खेल परिसर में रविवार से युवा शक्ति संघ के युवाओं ने लाकडाउन के दौरान सफाई अभियान की शुरुआत की। खेल परिसर की जमीन पर खेल ग्राउंड की साफ-सफाई के लिए गांव के युवाओं ने श्रमदान किया।
युवाओं ने बताया कि खेल परिसर की साफ सफाई के लिए 5-6 दिनों तक लगातार श्रमदान करने की आवश्यकता है। युवाओं ने खेल मैदान की साफ-सफाई कर कांग्रेस घास, कंटीली झाडिय़ों और अन्य उगे झाड़ झंखाड़ों को हटाया। इसके लिए काफी युवाओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर इंजीनियर अशोक यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण भाव बढ़ता है और लाकडाउन के समय घर पर बैठे युवाओं ने समय का भी किया सदुपयोग किया है। युवा शक्ति संघ ने जनवरी माह में भी इसी तरह से खेल परिसर की साफ-सफाई की थी। इसी तरह अब इस लोक डाउन में भी दूसरे चरण में खेल परिसर की सफाई अभियान की शुरुआत कर स्वच्छता का बीड़ा उठाया है। गांव के युवाओं ने संकल्प लिया कि वो सफाई अभियान चलाएंगे साथ ही गांव के लोगों को भी इस अभियान में शामिल कर सफाई से रहने जागरूक करेंगे। इस अभियान में युवा शक्ति संघ के प्रधान दिनेश कुमार ,अनिल फौजी विशन देव आदि शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 8: युवा वर्ग सफाई करते हुए। जागरण




सोमवार तथा मंगलवार को दी जाएंगी 18-44 वर्ग को 400 वैक्सीन डोज
***************************************************************+
********************************
****************************************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में 18 से 44 आयु वर्ग के 400 युवाओं को सोमवार और मंगलवार को कोरोना वैक्सीन डोज दी जाएंगी। विस्तृत जानकारी देते
उप नागरिक अस्पताल कनीना के एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि हाल ही में 400 वैक्सीन आई है जिसके लिए 2 दिन सेशन चलेगा और 200-200 डोज प्रतिदिन 18 से 44 आयु वर्ग को दी जाएंगी। धनौंदा और सेहलंग में भी 18-44 आयु वर्ग को दवा दी जाएंगी।



एक ही गांव की दो युवा लड़कियों की मौत 

*******************************

***********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में जहां दो युवा लड़कियों की मौत हो गई। दोनों की कोरोना जांच नहीं हुई करवाई थी। मिली जानकारी अनुसार ईरा 12 वर्षीय लड़की के गले की हड्डी की कोई गले की समस्या थी जिनका जयपुर इलाज चल रहा था। जयपुर में उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर रसूलपुर में 16 वर्षीय एक लड़की सपना अपने प्लाट पर गई थी जहां चिनाई का काम चल रहा था और वह चक्कर खाकर गिर गई। परिजनों ने अस्पताल भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई।  दो जवान लड़कियों की मौत पर सन्नाटा छाया हुआ है।



आइवाइसी ब्लाक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने लगवाया टीका
*************************************************************+
***********************************
******************************
कनीना। इंडियन यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने उप नागरिक अस्पताल कनीना में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने टीका लगवाने के बाद कहा कि  कोरोना वैक्सीन का टीका सभी को लगवाना चाहिए। बहुत अधिक जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर मास्क पहन कर निकले। सामाजिक दूरी बनाए रखें बार-बार साबुन से हाथ धोएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अपनी बारी आने पर समय पर टीका लगवाएं। इस विपदा में हम सभी को मिलकर करोना महामारी को हराना है।
फोटो कैप्शन 9: कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए नीरज चौधरी।






इस्तगासा के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का माला दर्ज
*******************************
***********************************
*********************
कनीना। न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध प्लाट की धोखाधड़ी का मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है। प्रवीन नामक व्यक्ति जिला झज्जर हाल आबाद कनीना ने यह मामला सत्यवीर और अतर सिंह गांव लोकरा, पटौदी के विरुद्ध दर्ज करवाया है। प्रवीण ने कनीना न्यायालय में दायर किये इस्तगासा  में कहा है कि प्रवीन छपार जिला झज्जर का निवासी है किंतु हाल आबाद वार्ड 13 का निवासी है। उन्होंने कहा है कि वह होंडा कंपनी  मानेसर में नौकरी करता है तथा उसके साथ सत्यवीर नामक व्यक्ति भी नौकरी करता है। इसलिए सत्यवीर से जान पहचान हो गई। सत्यवीर ने प्रवीन से बताया कि उनका भाई अतर सिंह स्मार्ट सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से अलवर-भिवाड़ी रोड पर कंपनी चलाता है और कंपनी लोगों को सस्ते रेट पर प्लाट देती है। यदि चाहे तो प्लाट खरीद सकते हैं जिसके चलते प्रवीन 125 वर्ग गज का एक प्लाट सौदा 9,87,500 में तय किया। प्लाट की बुकिंग 19 अक्टूबर 2012 को कर दी गई, बुकिंग करने के बाद कंपनी द्वारा एक पत्र भी जारी किया जिस पर कंपनी के सभी एथेराइज्ड के हस्ताक्षर और मोहर है। इस पत्र में ही जमा की जाने वाली किस्तों का ब्यौरा दिया गया था। यही कारण है कि 19 अक्टूबर 2012 को बुकिंग के समय पर उन्होंने कनीना में 98,7,50 चेक के माध्यम से अदा कर दिए। इस मौके पर उन्हाणी निवासी दरिया जो परवीन के मामा लगते हैं, हाजिर था। चेक से पेमेंट कर दी गई। 22 अक्टूबर 2012 को रसीद भी प्राप्त हो गई। प्रवीण का आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनी का बुकिंग लेटर जारी कर दिया। 6 दिसंबर 2012 को 1,18,500 रुपये चेक से दे दिए  जिसकी पेमेंट भी हो चुकी है। जिसकी कोई रसीद नहीं दी लेकिन उनके खाते से रकम कट चुकी है। इसके बाद तीसरी किस्त 1,48,125 का चेक दे दिया 30 जनवरी 2013 को जिसकी पेमेंट भी हो चुकी है। उसके बाद चौथी किस्त 1,48,125 चेक दोषी गण को दे दिए जबकि तीसरी और चौथी किस्त की रसीद 23 जुलाई 2013 को उन्हें मिली। चौथी किस्त की रकम के चेक का भुगतान भी हो चुका है। इस तरह कुल रकम 5,13,500 अदा हो चुकी है लेकिन कंपनी के लोगों ने प्लाट पर कब्जा नहीं दिया। बार-बार आश्वासन देते रहे किंतु अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। प्रवीण ने इस्तगासे कहा है कि दोषीगण फोन नंबर भी बदलते रहते हैं जिसके कारण उनसे किसी प्रकाश संपर्क भी साधा। अब तो दोषीगण रकम को भूल जाने की बात भी कहते हैं, यहां तक की रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में इस्तगासे के आधार पर कनीना पुलिस ने दो लोगों सत्यवीर और अतर सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 294/ 34/ 406/ 409/ 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




कोरोना वैक्सीन दी जाए घर-घर
**********************************************************
**********************************
**************************
 कनीना। पूरे देश में जहां कोरोना वैक्सीन विभिन्न केंद्रों पर दी जा रही है विभिन्न आयु वर्ग के लोग आनलाइन रजिस्ट्रेशन तो करते हैं लेकिन सफलता कम मिलती है।  20-20 दिन से कोशिश करने वाले लोगों का नंबर भी आनलाइन में नहीं बन पाता। 200 डोज महज पलक झपकते ही बुक हो जाती हैं।
ऐसे में लगातार मांग उठ रही है कि कनीना  कस्बे में घर-घर या वार्ड वाइज कोरोना वैक्सीन दी जाए। कनीना उपमंडल में जहां कनीना उप नागरिक अस्पताल है वहीं सेहलंग में सीएचसी पड़ता हैं। कनीना के तहत जहां साथ सब-सेंटर आते हैं जिनमें कुल मिलाकर कनीना, कनीना मंडी, कोटिया, करीरा, भडफ़, चेलावास, ककराला, कपूरी, गाहड़ा, उन्हाणी, गुढ़ा, नांगल हरनाथ, रसूलपुर आदि गांव प्रमुख रूप से आते हैं। यहां पर वैक्सीन देने के बारे में अलग अलग राय है।
मुकेश नंबरदार कनीना मंडी का कहना है कि जिस प्रकार पोलियो की खुराक  घर-घर जाकर पिलाई जाती है, अगर इसी प्रकार कोरोना की वैक्सीन दी जाए तो निश्चित ही स्वास्थ्य लाभ तो होगा ही साथ में उन्हें बार-बार इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कोरोना वैक्सीन उनको घर पर ही उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला एवं पुरुष अस्पताल तक जाने में बड़ी तकलीफ महसूस करते हैं। इसलिए भी बुजुर्ग वैक्सीन लेने की बजाय घर पर ही रहना पसंद करते हैं।
उधर रविंद्र बंसल व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष का कहना है कि कोरोना वैक्सीन वार्डवाइज दी जाए। कनीना में 13 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में तैनाती उप-नागरिक अस्पताल की ओर से कर दी जाए। साथ में उस वार्ड का पार्षद तथा नंबरदार आदि अहम भूमिका निभा सकते हैं और एक निश्चित तिथि घोषित की जाए जिस दिन उसी वार्ड में कोरोना वैक्सीन दी जाए और वो भी एक निश्चित आयु वर्ग को। इस प्रकार सभी व्यक्तियों को घर बैठे बिठाये लाभ मिल सकता है।
मदनलाल गेरा समाजसेवी का कहना है कोरोना तेजी से बढ़ रहा है और इसका समाधान कोरोना वैक्सीन माना जाता है। कोरोना के लिए जहां महामारी से बचने के लिए उप नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सीधे लोगों तक वैक्सीन पहुंचाए और लोगों को दे। समस्त रिकार्ड नोट कर लिया जाए तथा उसका आनलाइन रजिस्ट्रेशन उप नागरिक अस्पताल के कर्मचारी कर दे तो ज्यादा कारगर होगा। यहां तक कि विभिन्न गांवों में अलग-अलग दिन कोरोना निर्धारित किया जाए जिस दिन गांव में कोरोना वैक्सीन दी जाए। इस प्रकार आसानी से पूरे ही क्षेत्र के लोगों को कोरोनावायरस  दी जा सकती है। जिस प्रकार किस प्रकार पोलियो की खुराक से कोई बच्चा नहीं छूटता इसी प्रकार कोरोना वैक्सीन से कोई व्यक्ति नहीं बचना चाहिए। जिससे देश में मृत्यु दर घटेगा।
फोटो कैप्शन: रविंद्र बंसल, मुकेश नंबरदार, मदनलाल गेरा।





उच्च रक्तचाप दिवस पर विशेष
 खानपान में बदलाव के चलते बढ़ रहे हैं उच्च रक्तचाप के मरीज
************************************************************
****************************
*************************************
 कनीना। कभी शहरी क्षेत्रों में ही उच्च रक्तचाप के लोग मिलते थे किंतु अब ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं है। सादा शाकाहार खाने की बजाय फास्ट फूड तथा मांसाहार की ओर ध्यान लोगों का गया है तब से रक्तचाप बढ़ता ही जा रहा है। रक्तचाप बढऩे के पीछे तनाव भी एक कारण है। अक्सर भारी संख्या में लोग तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं। विभिन्न कार्यालयों से भी तनाव बढ़ता जा रहा है। सौहार्दपूर्ण वातावरण अब घटता जा रहा है परिणाम स्वरूप लोगों का रक्तचाप बढ़ता ही जा रहा है।
यद्यपि गली-गली चाय की दुकानें, शराब के ठेके, बीड़ी सिगरेट बेचने की दुकानें, पान पराग मसाले आदि की दुकानें खुली हुई है, जहां से युवा पीढ़ी भी इन चीजों का प्रयोग करना शुरू कर देती है। बाद में उन्हें पछतावा तो होता है किंतु बहुत देर हो चुकी होती है। क्षेत्र के डाक्टरों से इस संबंध में चर्चा की गई। डा वेद प्रकाश का कहना है कि जितनी सादगी से जीवन जीएंगे उतना ही रक्तचाप सामान्य रहेगा, जितनी भोजन में जटिलता प्रयोग की जाएगी उतना ही रक्तचाप बढ़ेगा।  व्यक्ति हंसी-खुशी परिवार के संग जीते हैं, यहां तक कि योगाभ्यास करने वाले, सुबह घूमने फिरने वाले तथा दिनचर्या पर विशेष ध्यान वाले देने वाले लोग भी सही रक्तचाप के मिलेंगे।
 क्या कहते हैं वैद्य-
 वैद्य बालकिशन और श्रीकिशन शर्मा से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि आज के दिन फास्ट फूड खास पसंद की चीज बन गई है जिसके चलते रक्तचाप बढ़ रहा है। रक्तचाप का पता तब चलता है जब कोई शरीर में नुकसान होता है। यही कारण है कि विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ अनाप-शनाप प्रकार की वस्तु चाय, बीड़ी, चिलम आदि जमकर प्रयोग किये जाते हैं जो इंसान को हृदय रोगजैसी बीमारी की ओर धकेल देता है। उन्होंने सादा खाना खाने,हंसी ठठ्ठा करने, घूमने फिरने, योगाभ्यास करने आदि पर बल दिया ताकि रक्तचाप सामान्य रहे।




कंवर सैन वशिष्ठ बने गौ-सेवा आयोग के संयोजक
*******************************************************
*************************
***********************************
कनीना।  भारत विकास परिषद के पूर्व प्रधान कंवर सैन वशिष्ठ का प्रदेश भारत विकास परिषद गौ-सेवा आयोग का संयोजक बनाया है।
अध्यक्ष भारत विकास परिषद कनीना के मोहन सिंह ने बताया कि कनीना शाखा की 4 वर्ष पहले स्थापना की थी जिसके कंरसेन वशिष्ठ लंबे सय तक अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वनाथ मिश्र को जिला गौ-सेवा का जिला अध्यक्ष व रमेश स्टाफ को जिला महासचिव नाया गया है। विश्वनाथ महेंद्रगढ़ बहुत अनुभव कार्यकर्ता हैं वह पहले महेंद्रगढ़ रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं  उनके मनोनयन पर जिला महेंद्रगढ़ के भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। कंवर सैन वशिष्ठ ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूंगा और सभी साथियों को साथ लेकर चलूंगा। श्रीराम जन्म भूमि नीधी के जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह यादव, सेवा भारती के कनीना प्रधान सुरेश कुमार शर्मा, बीजेपी मंडल प्रधान अतर सिंह कैमला, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिलावर सिंह यादव, पूर्व प्रखंड प्रधान महेश बोहरा, पार्षद अरुणा शर्मा, सरिता भारद्वाज ,प्रेम, लखनलाल सिंह, दिलीप सिंह पार्षद, धनपत, संतलाल धंन्नोदा, दयाशंकर तिवारी महेंद्रगढ़, महावीर प्रसाद शर्मा, मास्टर कृष्ण सिंह यादव ,सुरेंद्र, ओमप्रकाश गाहड़ा, हनुमान, बलराम ने खुशी जाहिर की है।
फोटो कैप्शन: कंवरसेन वशिष्ठ।





गांवों में पर्यावरण की शुद्धता के लिए किया हवन
************************************************
*********************************
*********************
कनीना। कोरोना वैश्विक महामारी को जड़ से खत्म करने व पर्यावरण शुद्धि के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जोनी ने तीन दिवसीय महायज्ञ अभियान की सफल शुरूआत की।
अध्यक्ष कुमार जोनी ने बताया की आज के इस महामारी के दौर में वातावरण की शुद्धि एवं विश्व शांति के लिए यह महायज्ञ अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। जिससे की पर्यावरण शुद्ध हो और कोरोना महामारी का प्रकोप भी कम हो सकेगा। यह महायज्ञ अभियान हरियाणा के साथ साथ देश के 24 राज्यों में चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुन्दरह, खेड़ा, नांगल मोहनपुर, झिगावन में सम्पन्न हुआ। उधर गाहड़ा में भी दो दिवसीय यज्ञ संपन्न हो गया है।
फोटो कैप्शन 6: हवन यज्ञ करते हुए युवा।




बिजली विभाग में लागू आनलाइन तबादला नीति का किया विरोध
**********************************************************
***********************************
***********************
कनीना। एचएसइबी वर्कर यूनियन के प्रदेश मुख्य संगठनकर्ता महावीर पहलवान बाघोत ने कड़े शब्दों में तबादला नीति का विरोध किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि  कोरोना की इस महामारी में बिजली विभाग में 50 से ज्यादा कर्मचारी शहीद हो गए व 900 से ज्यादा कर्मचारी आज कोरोना पाजिटिव है, उनको कंपनसेशन देने या फिर मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जाए व डीसी रेट पर काम कर रहे  कर्मचारियों को भी कोरोना से बचने की पीपीई किट व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए।  डीसी रेट के जो कर्मचारी कोरोना पीडि़त है उनको भी कंपनसेशन दिया जाये।
  उन्होंने कहा किएचएसईबी वर्कर यूनियन शुरू से ही बिजली विभाग में आनलाइन तबादला नीति के लागू किए जाने का पुरजोर विरोध करती रही है तथा यूनियन के विरोध का संज्ञान लेकर 5 अक्टूम्बर 2020 को  टीसी गुप्ता तत्कालीन एसीएस(पावर डिपार्टमेंट) हरियाणा सरकार द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके इस पालिसी से सभी कर्मचारी विरोधी प्रावधानों का हटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन उसके बावजूद पालिसीकी खामियों को दूर किए बगैर ही आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा यूएचबीवीएन एवम डीएचबीवीएन में यूडीसी,एलडीसी,एवम जेई के तबादले कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पारदर्शिता के नाम पर लागू की जा रही आनलाइन पालिसी के तहत किए गए तबादलों में अधिकारियों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया।  प्रबंधन के आश्वासन तथा कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए यूनियन द्वारा नैतिकता के आधार पर विरोध प्रदर्शन को स्थगित किया गया लेकिन बड़े खेद के साथ कहना पड़ता है कि अधिकारियों द्वारा पिछली खामियां दुरुस्त करना तो दूर की बात अभी 6 मई 2021 को चीफ आपरेशन पंचकूला द्वारा ए एलएम,लाइनमैन, शिफ्ट अटेंडेंट, फोरमैन आदि तकनीकी कर्मचारियों की आनलाइन तबादला के लिए पत्र जारी कर दिया गया जबकि उपरोक्त मीटिंग में किसी भी फोरमैन स्तर तक तकनीकी कर्मचारी का तबादला ना करने पर सहमति बनी थी और प्रबंधन द्वारा हाईकोर्ट में भी लिखित में इन कर्मचारियों की तबादलों से हादसों के बढऩे से जान माल की हानि होने की बात को स्वयं लिखित में स्वीकार किया है।
उन्होंने आनलाइन तबादला पालिसी के तहत गलत तबादले तुरंत प्रभाव से रद्द करने का आग्रह किया है। अन्यथा यूनियन कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी विरोध प्रदर्शन का निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी। इसका विरोध करने में सर्कल सचिव टीएस रामरतन शर्मा गोमली, सर्कल सचिव सतवीर यादव ,आर्गनाइजर सतवीर यादव, मुख्य सलाहकार भूप बड़ेसरा, जिला प्रधान महासंघ शिवकुमार यादव ,यूनिट प्रधान सत्यवान यादव व अशोक यादव आदि ने भी कोरोना से पीडि़त कर्मचारियों की पूरी सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन: महाबीर पहलवान।





6 गांवों में मिले 21 कोरोना संक्रमित
***************************************************
*********************************
****************
कनीना। कनीना क्षेत्र के 6 गांवों में 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार भालखी- एक, दौंगड़ा अहीर-एक, खैराना-एक ,मोहनपुर-एक ,कोटिया 16 और पड़तल में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।उधर डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ कनीना का कहना है कि लापरवाही के चलते ये केस बढ़ रहे हैं। लोग जानबूझकर कोरोना की जांच नहीं करवाते। कनीना में लगातार कोरोना के केस आ रहे हैं। प्रतिदिन करीब 100 व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाती है परंतु कुछ लोग जानबूझकर मास्क नहीं लगाते। इधर-उधर आवारा घूमते हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते ,यहां तक की कोरोना की संभावना होने जैसे बुखार,सर्दी, जुकाम आदि होने जांच नहीं करवाते। ऐसे में महामारी बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी नियमों का पालन नहीं करेंगे, महामारी को भगाया नहीं जा सकता।



डा पीके राय का हुआ निधन
*/****************************************
******************************
*****************
 कनीना। कनीना में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे डा पीके राय का निधन हो गया। वे गत दिनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। इससे पहले ब्रेन ट्यूमर के कारण लंबे समय तक इलाज चला था और मुश्किल से इनकी जान बची थी किंतु अब कोरोना की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



लाकडाउन में शराब बेचने का मामला दर्ज
**************








***************************************
***********************************************************
 कनीना। कनीना पुलिस कने मुखबिरी के आधार पर कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ के एक ठेके पर छापामारी की तो एक नौजवान शराब बेचता हुआ पाया। पुलिस को देखकर वो भागने लगा तो लड़के को पकड़ लिया गया। उसका नाम प्रदीप कुमार भडफ़ बताया। पुलिस ने ठेका चेक करके भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की। पुलिस ने जब प्रदीप से पूछताछ की तो बताया कि वह तथा विजेंद्र छितरोली, ठेका मालिक योगेश वासी ऊंचा रेवाड़ी के कहे अनुसार लाकडाउन में शराब बेचते हैं जो मुनाफा होता है तीनों बराबर का बांट लेते हैं। प्रदीप ने अपने साथी बिजेंद्र व ठेका मालिक योगेश के साथ मिलकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर तथा ठेका खोलकर शराब बेचने के जुर्म में विभिन्न धाराओं के तहत तीनों जनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।