Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, June 4, 2021

 
साइकिल चलाने वालों को मिले भत्ता
-दुनिया की श्रेष्ठ स्वास्थ्यवर्धक चीज है साइकिल

-साइकिल चलाने वाले होते हैं स्वास्थ्य से अमीर
*************************************************
************************************
******************
****************************************************************
कनीना। जब इंसान ने लकड़ी के पहिये की गाड़ी खोजी और बैलगाड़ी में पहली बार बैठा तब से इंसान समझता था कि वह हवा में उडऩे लग गया किंतु धीरे-धीरे विज्ञान में उन्नति  की और आज इंसान चांद पर पहुंच गया है। किंतु इंसान की उम्र घटती जा रही है इसके पीछे और कोई नहीं इंसान कि अपनी कमियां आड़े आ रही हैं। वह आलसी हो गया है। साइकिल की जब से खोज हुई तब से  इंसान ने स्वास्थ्य तो बहुत बढ़ाया। फिर साइकिल युग गिरावट पर चला गया। बड़े-बड़े देशों में एक बार फिर से साइकिल लौट रही है क्योंकि पैसे तो हो गये लेकिन स्वास्थ्य गिरता चला गया। हालात यह है कि आज इंसान अपनी सेहत की और फिर से ध्यान दे रहा है। भारत जैसे देश में जहां साइकिल पर चलने वाले को गरीब और गाडिय़ों में चलने वाले को अमीर मानते हैं जबकि हकीकत में साइकिल पर चलने वाला सबसे अमीर और गाडिय़ों में चलने वाला गरीब इंसान है और जितनी बड़ी गाड़ी उतना ही गरीब इंसान। यही कारण है कि बड़े-बड़े समृद्ध देश एक बार फिर से साइकिल पर लौट आ रहे हैं। सरकार ने एक बार निर्णय भी लिया था कि क्यों न सप्ताह में एक दिन वाहनों को सभी बंद रखें परंतु साइकिल को बढ़ावा देना हो और इंसान की सेहत की ओर ध्यान देना हो तो सरकार को चाहिए साइकिल चला रहे हैं उनके लिए प्रतिमाह कम से कम 100 रुपये भत्ता कर दे तो निश्चित रूप से एक साइकिल की ओर रुझान बढ़ जाएगा। लोगों का स्वास्थ्य बढ़ेगा और सबसे बड़ी विशेषता है कि साइकिल की कंपनियां जो बंद हो चुकी है वो फिर से खुशी-खुशी साइकिल बनाना शुरू कर देंगी। आज सबसे बड़ी कमी है कि साइकिल चलाने वाले को 50 व्यक्ति रास्ते में टोकते कि पैसे होते हुए भी साइकिल चलाता है परंतु वे यह नहीं जानते कि साइकिल सेहत को बनाती है। कनीना के होशियार सिंह लेखक सालों से साइकिल चला रहे हैं, सुमेर सिंह चेयरमैन बहुत लंबे समय से साइकिल चला रहे हैं, राव मोहर सिंह साहब लंबे समय से साइकिल चला रहे हैं। यदि इनके दिल से पूछा जाए तो इनमें एक ही बात उभर कर आती है कि शान की सवारी है हमारी साइकिल। निसंदेह इन लोगों का स्वास्थ्य देखिए तो छोटी मोटी बीमारी को छोड़कर कोई बड़ी बीमारी नहीं होने वाली। आज भी उम्र को देखा जाए सारे ही साइकिल चलाने वाले 50 साल से अधिक है लेकिन पैरों और हाथों, चेहरे को देखकर यह नहीं लगता कि इनकी उमर इतनी अधिक है। तो फिर सरकार साइकिल दिवस तो मना रही है किंतु साइकिल चलाने वालों को प्रोत्साहन नहीं दे रही है यदि एक बार प्रोत्साहन मिल जाए तो मैं समझता हूं कि लोगों का रुझान इस और बढ़ जाएगा। यह ठीक है कि साइकिल चलाने वाले फिर भी कम मिलेंगे लेकिन उनको यह तो संतोष होगा कि उन्होंने जीवन भर साइकिल चलाई तो जिसके चलते प्रोत्साहन राशि मिला तथा उनका सम्मान भी होगा और वे भविष्य में अपने बच्चों को भी साइकिल चलाने की प्रेरणा देंगे।
साइकिल चलाने वाले हर प्रकार से स्वस्थ होते हैं चाहे मानसिक रूप से शारीरिक रूप से तथा किसी भी तरीके से देखे वो किसी से कम नहीं होते। एक बार नजर दौड़ा कर देखें हरिद्वार से कावड़ लाने वाले व्यक्तियों में जो साइकिल चलते हैं वो 300 किमी दूरी तय करना आसान समझते हैं और कावड़ को लेकर चले आते हैं और उनकी रुचि घूमने में पाई जाती है। इस प्रकार के कोई कार्यक्रम हो तो उसमें यह बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कुछ नेताओं ने साइकिल दिवस पर अपनी सोच को पाजिटिव तो बनाया कि साइकिल चलाने वालों को भत्ता देने की मांग तो उठाई। अगर साइकिल चलाने वालों को प्रात्ेसाहन  दिलाने में नेता प्रयास करें तो जरूर सफलता मिल सकती है, चाहे समय लग सकता है। लोग उनका साथ भी देंगे और विशेषकर साइकिल चलाने वाले जमकर साथ देंगे।
साइकिल चलाने से सबसे बड़ा लाभ सेहत को होगा। पूरे विश्व में धन की बचत होगी, प्रदूषण घटेगा, पूरे विश्व में प्रदूषण की मार झेल रहा है, इससे बचा जा सकेगा। वही बिना किसी नुकसान के यह साधन चलता रहेगा तो कितनी फैक्ट्रियां फिर से आबाद हो जाएंगी, कितने ही रोजगार मिलेंगे, सरकार को कम से कम 5 किलोमीटर दूरी जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भत्ता देने की घोषणा करनी चाहिए ताकि वे साइकिलों पर चलेंगे।  इससे साइकिल की ओर रुझान बढ़ेगा आने वाले समय में अगर आंदोलन का रूप ले भविष्य में साइकिल शान की सवारी बन सकती है। वरना साइकिल दिवस मनाने का औचित्य जीरो होगा।


वृद्ध की हत्या के मामले में नरेश ने कबूली हत्या -भेजा न्यायिक हिरासत 

*****************************************

****************************
 कनीना। मंगलवार की रात को कनीना उप-मंडल के गांव भडफ़ में 60 वर्षीय सोए हुए नौरंग लाल कि उसके भाई नरेश ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। कनीना पुलिस ने जांच अभियान में 3 टीमें गठित की थी। पूछताछ में ही मृतक के भाई नरेश को गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ कनीना उमर मोहम्मद ने बताया कि मृतक का भाई नरेश ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने अपने भाई की हत्या की थी। जिसके चलते उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि भडफ़ गांव में मंगलवार की रात को एक बजे तक मुर्गी पालन केंद्र पर काम करने के पश्चात 60 वर्षीय बुजुर्ग मुर्गी फार्म के बाहर सोया था सुबह उसकी हत्या मिली। परिजनों ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। कनीना पुलिस ने तीन टीमें गठित कर मामले के तह तक जाने का प्रयास किया किंतु प्रारंभिक जांच में मृतक के भाई नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
नरेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।









अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- एसडीएम दिनेश

- धनौंदा चल रहे अवैध कब्जे को रुकवा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की
******************************************************************
*********************************
***********************************
कनीना। कनीना एसडीएम दिनेश कुमार द्वारा आज विभिन्न गांवों में छापा कार्रवाई कर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया वही इस मामले में कोताही बरतने वाले ग्राम सचिवों को भी लताड़ते हुए कहा कि जब तक गांव में ग्राम पंचायत नई नहीं बन जाती है तब तक किसी भी गांव में अगर अवैध कब्जा हुआ तो पहले उस गांव के सचिव तथा बीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद अवैध कब्जा करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया जब से प्रदेश में ग्राम पंचायतें भंग हुई है उसके बाद गांव का लेखा-जोखा व देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम सचिवों को दे दी गई थी लेकिन अवैध कब्जे जारी हैं। कई शिकायतें मिली हैं जिन पर वे कार्रवाई कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 11: धनौंदा  मेंअवैध कब्जा रुकवाते एसडीएम कनीना।






मां बाप का अपमान न करें
*************************************************
*******************************
*************************
कनीना। किसी भी बुजुर्ग मां-बाप को परेशान करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह समाज में कलंक है।   एसडीएम दिनेश कुमार ने  चेलावास गांव की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला द्वारा दी गई शिकायत को सुनने के पश्चात ये विचार व्यक्त किए।  चेलावास की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने शिकायत देकर अपने पति वह अपने बेटे तथा पुत्र वधू पर पीटने वह घर से बाहर निकाल देने तथा उसके घर पर ताला डालकर अवैध कब्जा करने का का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वृद्ध महिला ने दी शिकायत में कहां है कि मेरा पति वह मेरे बेटे तथा मेरी पुत्रवधू द्वारा मेरे साथ बार-बार मारपीट की गई है तथा उन्होंने मेरे घर पर ताला बंद कर दिया और मुझे घर से निकाल दिया है।  लगभग 1 सप्ताह हो गया खाना भी नहीं मिला जिसको लेकर मेरी हालत गंभीर हो रही है। वही उन्होंने यह भी बताया कि वृद्ध महिला की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कनीना थाना प्रभारी उम्र मोहम्मद को फोन कर महिला के बयान दर्ज करने एवं उसके साथ जाति करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ वृद्ध महिला को न्याय दिलाने की बात कही। वहीं वृद्ध महिला का यह भी कहना है की अगर पुलिस ने मेरी मदद नहीं की तो मेरे बेटे वह मेरा पति मुझे जान से भी मार देगा।
फोटो कैप्शन 12: चेलावास की महिला एसडीएम कनीना को शिकायत करते हुए।







 लोकडाउन के दौरान चिड़चिड़े हुए बच्चों को अनुशासित कैसे रखें - मनोवैज्ञानिक सूर्यकान्त यादव
******************************************************************************
*********************************
****************************************************
कनीना। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को काबू करने के लिए सरकार द्वारा लोकडाउन घोषित किया गया है जिसकी वजह से लंबे समय तक घर पर रहने के कारण बच्चों में, विशेषकर स्कूल गोइंग बच्चों में चिड़चिड़ापन,गुस्सा व जिद्दी स्वभाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान मेरे पास अनेक अभिभावकों के फोन आते रहे हैं, उनका प्रश्न होता कि बच्चे कहना नहीं मानते क्या करें, बार-बार आइसक्रीम खाने की जिद्द करते हैं,बाहर घूमने या बाहर खेलने की जि़द्द करते रहते हैं,जरा सी बात पर चीखते-चिल्लाते रहते हैं आदि।
इस विषय पर मनोवैज्ञानिक सूर्यकान्त यादव प्राध्यापक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ ने बताया कि बच्चे में चिड़चिड़ापन व गुस्से के कई कारण हो सकते हैं। अत:माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चे  के गुस्से का कारण जानने का प्रयास करें। कुछ मामलों में बच्चों में चिड़चिड़ाहट का कारण अनुवांशिक भी पाया गया है। दूसरा कारण यह भी देखा गया है कि बच्चे अधिकांशत: अनुकरण के माध्यम से सीखते हैं,माता-पिता घर में जैसा व्यवहार करते हैं, बच्चे भी ठीक उसी तरह के व्यवहार की पुनरावृत्ति करते हैं। अभिभावकों के बदलते मनोभाव सहज ही बच्चे को प्रभावित करते हैं। इस दशा में बच्चे बड़ों का विशेष ध्यान पाने के लिए ऐसा व्यवहार करते हैं ताकि माता-पिता को उनसे जुड़ाव हो सके।
लोकडाउन की वजह से उत्पन्न चिड़चिड़ाहट को कम व प्रबंधित करने के लिए माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चे की भावनात्मक अभिव्यक्ति को गंभीरतापूर्वक सुनें। साथ ही अभिभावकों को यह भी जान लेना चाहिए कि प्रत्येक बच्चा व्यक्तिगत रूप से भिन्न होता है, प्रत्येक बच्चा अपने आप में खास होता है और प्रत्येक बच्चा अपने अंदर अद्वितीय गुणों को संजोए होता है। अत: माता-पिता को चाहिए कि बच्चे की व्यक्तिगत विभिन्नता को समझकर रुचि अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित करें। अभिभावक अपने बच्चों की तुलना किसी भी स्थिति में  दूसरे बच्चों से ना करें,बच्चों के व्यवहार को अनदेखा ना करें, बच्चे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का यथासंभव जबाब देने की कोशिश करें। बच्चे द्वारा आदर्श व वांछित व्यवहार किए जाने पर उसे पाजिटिव रेन्फोर्समेंट देकर प्रोत्साहित करें। बच्चों की अभिरुचि के अनुरूप ही दैनिक दिनचर्या व कार्यों का निर्धारण करें, बच्चों के साथ मार-पिटाई व आक्रामक व्यवहार कदापि ना करें।
अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान उन्हें स्वयं खोजने का अवसर प्रदान करें। बच्चों के लिए माता-पिता हमेशा रोल- माडल होते हैं अत: माता-पिता को चाहिए कि वो बच्चों के सामने ऐसा कोई व्यवहार ना करें जो अमर्यादित, अनैतिक व असामाजिक हो। बच्चों को प्रारंभ से ही व्यायाम करने की आदत डालें तथा हमेशा आदर्श जीवन कौशलों को सीखने के लिए प्रेरित करते रहें। इन सब बातों के अतिरिक्त यदि स्थिति ज्यादा गंभीर हो तो तुरंत ही किसी प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से संपर्क करें।
फोटो कैप्शन: सूर्यकांत यादव।






कनीना के पत्रकार मनीष कुमार को पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों ने दी बधाई
******************************
*****************************************************************************************************************************************
कनीना।कनीना क्षेत्र से पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकार मनीष कुमार को पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है मनीष कुमार की नियुक्ति पर कनीना क्षेत्र के पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि सभी प्रदेशों के पत्रकारों के उत्थान को लेकर लंबे समय से कार्यरत है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अवस्थी एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने भोजावास निवासी मनीष कुमार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी।








कनीना में 177 तो भोजावास में 20 कोरोना रोधी डोज दी गई
****************************************************************
**********************************
************************************
कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को 160 डोज दी गई वहीं 45 प्लस के लोगों को 17 डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया की डोज देने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को सभी आयु वर्ग के लोगों को डोज दी गई हैं। उधर पीएचसी भोजावास में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि 45 प्लस को 13 तथा 60 प्लस को 7 डोज दी गई। कुल 20 डोज दी गई हैं।
फोटो कैप्शन 11: महिला को डोज देते हुए नर्स। जागरण


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर राष्ट्रीय स्तरीय मिशन एक परिवार -एक पौधा को दी गतिशीलता
***************************************************************************************
***********************************
**********************************
कनीना। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रयासरत बीएमडी ग्रुप द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व अवसर पर सार्वजनिक स्थान भडफ़ में पौधा लगाकर हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्तरीय मिशन एक परिवार -एक पौधा का शुभारम्भ कर गति प्रदान की। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य देशभर में युवाओं एवं  समाज के प्रति जागृत लाना हैं। इस मिशन के शुभारम्भ के साथ ही हरियाणा में अलग -अलग स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर मिशन को गति प्रदान की हैं। क्लब चेयरमैन लक्की सीगड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर कुमार, सचिव इन्द्रजीत शर्मा, रवि भडफ़, अजय इसराना, नवीन यादव एवं हजारीलाल ने पौधरोपण कर एक परिवार-एक पौधा मिशन का गतिशीलता प्रदान की।
बीएमडी क्लब के अध्यक्ष लक्की सीगड़ा ने बताया की संस्था द्वारा पुरे देश भर में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लेकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जा रही हैं। पर्यावरण को संरक्षित करना भारत की सांस्कृतिक विरासत रही हैं। प्रकृति का शोषण करना भी एक तरह का क्राइम हैं और यह हमारे चिंतन का हिस्सा भी हैं। आज देशभर में जिस तरह प्रदूषण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
बीएमडी क्लब के अध्यक्ष लक्की सीगड़ा ने बताया की संस्था द्वारा पुरे देश भर में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लेकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जा रही हैं 7 पर्यावरण को संरक्षित करना भारत की सांस्कृतिक विरासत रही हैं। प्रकृति का शोषण करना भी एक तरह का क्राइम हैं और यह हमारे चिंतन का हिस्सा भी हैं। आज देशभर में जिस तरह प्रदूषण का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उस पर नियंत्रण पाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाना बहुत जरूरी है। मगर इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए हर उम्र वर्ग व हर क्षेत्र के लोगों को आगे आना होगा। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका भी बेहद अहम हैं। युवाओ को इस दिशा में बड़े पैमाने पर प्रयास करने एवं दूसरों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने लगाने चाहिए।
बीएमडी क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर ने बताया की यह मिशन परिवारों को कम से कम एक पौधा लगाने की प्रेरणा देगा। पेड़-पौधों के बिना जीवन असंभव है।   पेड़-पौधों की वजह से हीं आज इस संसार में हरियाली है और इन्ही की वजह से आज हम जीवित हैं। हमें हरसंभव पेड़ो की कटाई को रोकना चाहिए एवं अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण बचेगा तभी तो प्राण बचेंगे।
रवि भडफ़ एवं अजय इसराना ने भी सयुंक्त रूप से पर्यावरण को संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा की प्रकृति को हमारी संस्कृति एवं संस्कारों में भी शामिल किया गया हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पीपल एवं बरगद के पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें दैनिक जीवन में से समय निकलकर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में समय देना चाहिए। पर्यावरण के प्रति सभी समाज के नागरिकों को जागरूक होने की आवश्यकता हैं। पर्यावरण से ही हमारा जीवन है। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और सुरक्षा की जिम्मेदारी ले, तो पूरे देश में हरियाली दिखेगी।
बीएमडी क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर ने बताया की यह मिशन परिवारों को कम से कम एक पौधा लगाने की प्रेरणा देगा। पेड़-पौधों के बिना जीवन असंभव है।  पेड़-पौधों की वजह से हीं आज इस संसार में हरियाली है और इन्ही की वजह से आज हम जीवित हैं। हमें हरसंभव पेड़ो की कटाई को रोकना चाहिए एवं अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण बचेगा तभी तो प्राण बचेंगे।
रवि भडफ़ एवं अजय इसराना ने भी सयुंक्त रूप से पर्यावरण को संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा की प्रकृति को हमारी संस्कृति एवं संस्कारों में भी शामिल किया गया हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पीपल एवं बरगद के पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें दैनिक जीवन में से समय निकलकर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में समय देना चाहिए। पर्यावरण के प्रति सभी समाज के नागरिकों को जागरूक होने की आवश्यकता हैं। पर्यावरण से ही हमारा जीवन है। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और सुरक्षा की जिम्मेदारी ले, तो पूरे देश में हरियाली दिखेगी।
फोटो कैप्शन 10: पौधारोपण करते बीएमडी क्लब सदस्य।








नगरपालिका की 335 कनाल जमीन एक साल के पट्टे पर 10 लाख रुपये से अधिक पर छूटी
***************************************************************************
***********************************
*****************************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका की कृषि योग्य भूमि हर वर्ष 1 साल के पट्टे पर छोड़ी जाती है जिसमें 2 से 3 फसल पैदावार किसान लेता है। 335 कनाल 16 मरला जमीन है जो विगत वर्ष 8.50 लाख में छूटी थी किंतु इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले डेढ़ लाख रुपए अधिक पर समस्त भूमि 1 साल के पट्टे पर छोड़ी गई। पीपला वाली बणी की 8 कनाल जमीन की विगत 2 वर्षों से बोली नहीं छूट रही है। 2 साल पहले 8700 रुपये में बोली छूटी थी किंतु अब इसका कोई बोली दाता नहीं मिल रहा है।
 सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने बताया 70 कनाल 16 मरला जमीन 1,90,100 रुपये में प्रदीप कुमार ने छुड़वाई वहीं 84 कनाल 3 मरला जमीन कनीना के प्रदीप ने ही 2,40,500 रुपये में बोली पर ली है। इसी प्रकार 88 कनाल 2 मरला जमीन मोहन लाल ने 2,70,500 रुपये में छुड़वाई वही 85 कनाल 5 मरला जमीन मामन सिंह ने तीन लाख 500 रुपये में छुड़वाई।  पीपला वाली बणी की 8 कनाल जमीन का कोई बोलीदाता 2 वर्षों से नहीं मिला। इस प्रकार कुल जमीन 335 कनाल 16 मरला 10,1,600 रुपये में छूटी। किसानों ने बताया कि इस भूमि पर दो फसल जिनमें एक खरीफ एवं रबी की ले सकते हैं। हर साल पर पट्टे पर छोड़ी जाती है। ज्यों हि सरसों/गेहूं की कटाई पूर्ण हो जाती है बोली अगली साल के लिए छोड़ दी जाती है।
इस मौके पर बोली के समय बुधराम बीआर मालिक,  रामकिशन ,हितेश जेई, मास्टर दलीप सिंह पार्षद , केशव, मनीष तथा श्यामलाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य जन, किसान मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9:नगर पालिका कनीना में बोली लगाते किसान।







श्रद्धांजलि सभा में दिखेगी कनीना के विभिन्न लोगों की भागीदारी
*************************************************************
**********************************
***********************************
कनीना। कोरोना संक्रमण काल के समय जान गवा चुके लोगों की आत्मिक शांति के लिए 5 जून प्रात: दस बजे दैनिक जागरण की अओर ससे सर्व धर्म प्रार्थना आयोजित की गई है जिसमें सभी धर्म के लोग प्रार्थना करेंगे और उन आत्माओं की शांति की प्रार्थना करेंगे जो हम से भी छोड़ चुके हैं। महामारी के समय कनीना क्षेत्र के अनेकों लोगों ने जान गवा दी जिनकी आत्मा की शांति के लिए लोग आगे आ रहे हैं और विश्व पर्यावरण 5 जून को विभिन्न लोग सर्व धर्म सभा में भाग लेंगे।
 सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने सभी पार्षद और कनीना वासियों से मांग की है कि 5 जून 2021 को प्रात: 10 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हो। कोरोना काल में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन जरूर धारण करें। दैनिक जागरण की इस पहल में जरूर भाग ले। उन्होंने कहा कि जो आत्माएं हमसे भी बिछुड़ गई उनको उनकी आत्मा की शांति की पहल करनी चाहिए।
महेश कुमार बोहरा व्यापार एकता मंच के प्रधान ने दुकानदारों से अपील की है कि 5 जून को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल हो। अपनी दुकानों पर ही व्यापारी सुबह 10 बजे 2 मिनट का मौन धारण करें और उन आत्माओं की शांति की प्रार्थना करें जो हमसे कोरोना काल में बिछुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुत से लोगों की जान ली है। उन लोगों को याद करना बहुत जरूरी है।
रविंद्र बंसल कनीना व्यापार मंडल के उप प्रधान ने कनीना मंडी वासियों से प्रार्थना की है कि 10:00 5 जून को 10 बजे 2 मिनट जरूर मौन धारण करें और उन लोगों को याद करें जो हम से भी छोड़ गए हैं। ऐसी आत्माओं की शांति की प्रार्थना के लिए सर्व धर्म प्रार्थना करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कितने ही लोग बिछड़ गए हैं उन्हें जरूर याद करना चाहिए।
मुकेश नंबरदार ने सभी लोगों से अपील की है कि वे 5 जून को 10 बजे जरूर 2 मिनट का मौन धारण करें। इससे उन लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी जो हमसे बिछड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि मौन धारण करने से पर्यावरण पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
 पार्षद मोहन सिंह ने सभी पार्षदों और अपने चहेते जाने वालों से दैनिक जागरण की मुहिम सर्व धर्म प्रार्थना में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 5 जून को 2 मिनट उन लोगों के लिए जरूर निकालें जो आत्माएं हमसे भी बिछुड़ गई हैं। उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करें। कोरोना ग्रास बन गए उन्हें जरूर याद करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: सतीश प्रधान, महेश बोहरा, मोहन पार्षद, मुकेश नंबरदार, रविंद्र बंसल।





लोगों ने रेलवे फाटक पर भी ओवरब्रिज बनाने की उठाई मांग
******************************************************
*********************************
****************************
कनीना। गांव चेलावास में बन रहे फायर ब्रिगेड स्टेशन का कार्य तो जोर शोर से शुरू कर दिया गया है। लेकिन इस रोड पर कनीना के पास ही एक रेलवे फाटक भी पड़ता है। जिसपर अभी तक कोई ओवरब्रिज नहीं बना है। क्षेत्र के लोगों ने हलका विधायक से इस फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग भी की है। लोगों ने बताया कि आगजनी की घटना के समय फाटक बंद होने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर समय पर नहीं पहुंच सकती है। वहीं कनीना से अटेली व नारनौल को जोडऩे वाला मैन रोड़ होने की वजह से भी इस रोड़ पर फाटक बंद होने पर काफी लम्बा जाम लग जाता है। इसलिए लोगों ने इस फाटक पर भी जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।
   समय समय पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठती रही है जिसे बनवाने का आश्वासन पूर्व मंत्रियों ने दिया हुआ है किंतु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। समाजसेवी महेश कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप बोहरा का कहना है कि यह मांग बहुत पुरानी है तथा पूरी की जानी चाहिए।









9 कनाल जगह पर बन रहा है 3 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से फायर ब्रिगेड स्टेशन
*****************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना। उकनीना उप-मंडल का चेलावास में करीब 3 करोड 77 लाख की लागत से बनने जा रहे फायर ब्रिगेड स्टेशन तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
इस फायर ब्रिगेड स्टेशन का शिलान्याय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा 24 फरवरी 2019 को खुड़ाना में आयोजित हुई रैली के दौरान किया गया था। जिसका टैंडर छोड़कर संबंधित कम्पनी को निर्माण कार्य नवम्बर 2021 के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हुए है। अभी तक कम्पनी के द्वारा करीब 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया गया है। कनीना खंड में 54 गांव है जिनमें आगजनी की घटना होने पर महेंद्रगढ़ फायर स्टेशन से गाडियों को भेजा जाता था। जिस वजह से गाडिय़ों को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था। अब कनीना कस्बे के पास ही फायर ब्रिगेड स्टेशन बनने के बाद से क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पा लिया जाएगा। जिससे आगजनी के दौरान होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।
 कनीना खंड के 54 गांवों की लगभग एक लाख से भी अधिक की आबादी को आगजनी जैसी घटनाओं से बचाने के लिए कनीना खंड के गांव चेलावास में फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है। नगरपालिका के जेई हितेश ने बताया कि फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए 9 कनाल जगह निर्धारित की गई है। जिसमें करीब 3 करोड 77 लाख रुपए की लागत से फायर बिग्रेड स्टेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। संबंधित कम्पनी ने अभी तक करीब 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी कर लिया है।
इस फायर स्टेशन क्या कहते हैं फायर स्टेशन आफिसर-
कनीना निवासी एवं नूह में फायर स्टेशन आफिसर के रूप में कार्यरत राकेश कुमार यादव ने बताया कि वे महेंद्रगढ़ काम कर चुके हैं। जब कभी कनीना क्षेत्र में आगजनी की घटना होती थी तो महेंद्रगढ़ से गाड़ी आती थी जिसे कनीना तक 20 से 25 मिनट का समय लग जाता ैथा। जब कभी फाटक बंद होता तथा जाम की समस्या होती है तो समय ज्यादा भी लग सकता था। ऐसे में कनीना में फायर स्टेशन बन जाने से इतना समय बच जाएगा और भारी आगजनी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जान माल की हानि कम होगी। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र के लिए होना बहुत जरूरी था।
फोटो कैप्शन: राकेश कुमार फायर स्टेशन आफिसर तथा
फोटो कैप्शन 7 व 8 चेलावास में बन रहे फायर स्टेशन निर्माणाधीन की फोटो।





 
कोरोना महामारी दूर करने के लिए आर्य समाज ने सेहलंग में किया हवन
****************************************************************
*********************************
*********************************
कनीना। आर्य सत्संग मण्डल, सेहलंग के यज्ञ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गांव सेहलंग में चल-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके तहत हवन-कुंड को गांव के मुख्य मार्गों में घुमाया गया। मुरारी लाल आर्य ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर पर्यावरण शुद्धि और विश्व शांति के लिए गांव में यज्ञ-अभियान चलाया गया है। गांव के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर हवन का आयोजन किया गया तथा गांव के मुख्य मार्गों में हवन-कुंड को घुमाया गया है। हवन से पर्यावरण शुद्धि और विश्व शांति की कामना की गई है। पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन में उत्तम औषधीय गुणों से युक्त सामग्री का प्रयोग किया गया। आज कोरोना वायरस ने संसार को अपनी चपेट में ले रखा है। बहुत ज्यादा लोग इस रोग से पीडि़त हैं। हवन के द्वारा पीडि़तों के शीघ्र स्वास्थ्य की तथा जो लोग बीमारी से सुरक्षित हैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्राचीन शास्त्रों में यज्ञ की बहुत अधिक महिमा मिलती है। यज्ञ को शास्त्रों में संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य बताया गया है। इस अभियान में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
मास्टर मनोज कुमार ने यज्ञ अभियान में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए  कहा कि सभी ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं जो उन्होंने इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में हमारा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि गांव में इस प्रकार के परोपकार के कार्य समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अभियान में राहुल आर्य, रोहित कुमार, मोनू, अमित आदि ने सहयोग किया।
फोटो कैप्शन 5: सेहलंग में हवन करते आर्य समाज के लोग।






दो गांवों में 3 संक्रमित मिले
******************************************
**********************************
******************
कनीना। कनीना उपमंडल के दो गांवों में तीन संक्रमित मिले हैं। मिली जानकारी अनुसार गांव सिहोर में एक तथा मुडायन में दो जन कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिनों दिन कोरोना केस घटते जा रहे हैं।







महामारी के साथ-साथ श्रम विभाग की भी मार झेल रहे हैं निर्माण मजदूर
******************************************
********************************
*******************
कनीना। महामारी के साथ-साथ श्रम विभाग की भी मार झेल रहे हैं निर्माण मजदूर। ये विचार भवन निर्माण कामगार यूनियन के ब्लॉक सचिव शिवकुमार सेहलंग ने यहां जारी प्रेस बयान में कहीं।
 उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से आने वाली 8 जून को पूरे प्रदेश में ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध कार्रवाई की जाएगी व निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को यूनियन का राज्य प्रतिनिधिमंडल राज्य के उपमुख्यमंत्री से मिला था उस समय निर्माण मजदूरों की मांगों के संबंध में चर्चा करते हुए अनेक सहमति बनी थी। जिनमें मुख्य तौर पर फैमिली आईडी का हवाला देकर लाभ के फार्म रद्द ना किए जाने तथा 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार यूनियनों को दिए जाने, बकाया सुविधा राशि जारी करने यूनियन का प्रतिनिधि बोर्ड की कमेटी में लिए जाने आदि सवालों पर सहमति बनी थी। लेकिन 3 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार को कल्याण बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है जिसके चलते पंजीकृत निर्माण मजदूर भी बोर्ड की ओर से मिलने वाले लाभ से वंचित हो रहे हैं। जहां एक तरफ करोना महामारी से काम का संकट पैदा हो गया है वही दूसरी तरफ श्रम विभाग भी मजदूरों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा है। ऐसी हालात में निर्माण मजदूरों के सामने आंदोलन के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है इसीलिए प्रदेशभर के निर्माण मजदूर 8 जून को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपने हकों की आवाज बुलंद करेंगे ।  मजदूरों को 7500 रुपये मासिक मदद दी जाये व कोरोना होने पर इलाज मुफ्त किया जाये, पंजीकरण हेतु 90 दिन के कार्य तसदीक के लिए यूनियनों का अधिकार समाप्त करने के फैसले को वापिस लिया जाये, फैमली आई डी के नाम पर निर्माण मजदूरों के रद्द किये गये पंजीकरण व सुविधा फार्मो को बहाल किया जाये । जैसे अनेकोंं मांगे हैं।

 

 


सैकड़ों मरीजों के लिए सं




















जीवनी बने दौसा के रोहित शर्मा
***********************************************************
************************************************************
कनीना। इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है. ऐसे में अगर सबसे कोई ज्यादा कोरोना मरीजों के लिए लड़ रहा है तो वो हैं फ्रंटलाइन वर्कर्स, डॉक्टर, नर्स, पुलिस और साथ ही वो लोग जो है तो आम इंसान, पर फिर भी सैकड़ों लोगों के लिए संजीवनी बन रहे हैं । जी हां, हम बात कर रहे है एक ऐसे  समाजसेवी की जो अपने जज्बे और इंसानियत की बदौलत ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं कि उन्हें हर कोई सलाम कर रहा है, यह व्यक्ति है दौसा के रहने वाले रोहित कुमार शर्मा, जिन्होंने इस कोरोना महामारी में सैकड़ों लोगों की जान बचाकर उन्हें नई जिंदगी दी है ।
कोरोना की दूसरी लहर में रोहित ने आक्सीजन सिलेंडर, बेड,  खून, दवाएं और एम्बुलेंस नही मिलने की कमी से मरने वाले लोगों को बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया जिसका नाम बी ए हिरो सेव ए लाइफदिया गया । अभियान के शुरुआती दिनों में ही जब सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई तो बहुत से लोग इससे प्रेरित होकर अभियान से जुड़े और इसके बाद यह अभियान सैकड़ों के लोगों के संजीवनी साबित हुआ । अभियान के दौरान रोहित और उसके मित्रों द्वारा पूरे  राजस्थान में यह अभियान चला और  प्रदेश के बाहर भी दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा तक भी कई लोगों को मदद पहुंचाई गई ।
अब तक 325 लोगो की दी जिंदगी
अभियान के दौरान अब तक रोहित के द्वारा 325 लोगो को प्रशासनिक सहायता से आक्सीजन सिलेंडर, रक्त, प्लाज्मा, दवाएं, इंजेक्शन, एंबुलेंस आदि उपलब्ध करवाया गया । रोहित ने बताया कि यह अभियान उन्होंने आत्म प्रेरणा से शुरू किया, जिस प्रकार आज हम हमारे बुजुर्गों  स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के विषय में पूछते है, उसी प्रकार हमारी आने वाली पीढिय़ां भी इतिहास में इस महामारी के बारे में पढ़ेगी तो पूछेगी की जब लाखो लोग मर रहे थे तब उसमे हमारा योगदान क्या था, तो हमारे पास उन्हे देने के लिए जवाब होना चहिए । साथ ही युवाओं से अपील की वो इस महामारी में वह सोशीयल मिडिया और मित्रों के सहयोग से अधिक से अधिक लोगो की सहायता करे । रोहित ने इस सेवा का पूरा श्रेय अपने मित्र सौरभ जैमन, शुभम शर्मा, शौर्य जैमन, यशदीप पाराशर, राकेश मिश्रा, वीरेंद्र जोशी, प्रशांत उपमन्यु, दीपक जोशी, धीरज पांडेय सहित उनके सभी मित्रों, उनके मार्गदर्शक आर. ए एस पंकज ओझा, मनोज पाराशर और सभी  सहयोगियों को दिया जिनके सहयोग से यह संभव हुआ । 

 

शुक्रवार को कनीना क्षेत्र में हुई दो एमएम बारिश
*********************************************
***********************************
******************
, कनीना। कनीना क्षेत्र में शुे्रवार को सुबह से शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। दिन भर में महज दो एमएम बारिश हुई।जहां खड़ी फसल को इस बारिश का लाभ होगा वही किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि खड़ी फसल की बिजाई की जा सके।
बहरहाल मौसम सुहावना हो गया है। फसलों और पौधों पर आब आ गई है। दिन भर गर्मी पड़ती रही। सन बर्निंग हो रही थी जिससे लाभ मिला है।



अवैध कब्जों को हटवाया
-सीएम विंडों पर थी शिकायत
****************************************
***********************************
*************
कनीना। सीएम विंडो पर लगाइए शिकायत की कार्रवाई करते हुए भोजावास के दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया।               प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भोजावास से गांव में जाने वाली मेन गली में कुछ  दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे चबूतरा और उसके आगे भी लोहे के तख्त डालकर 15 से 20 फुट का रास्ता रोक रखा था जिससे वहां पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी व आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक दूसरे दुकानदार की देखा देखी में अपनी दुकानों के आगे दूर तक सामान फैला रखा था जिसकी शिकायत सीएम विंडो में लगाई गई थी जिस पर कनीना ब्लाक के अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उनके दुकान के बाहर रखे सामान को हटवाया और चेताया कि अगर आगे से दोबारा ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपस में तालमेल कर काम करें। आपस में एकता रखें। ऐसा काम करें किसी दूसरे व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो।

Thursday, June 3, 2021

 हत्यारों को पकडऩे के लिए तीन टीमें गठित
-हत्या के मामले में मृतक का भाई गिरफ्तार
************************************
****************************************************
************************************
************************
 कनीना। मंगलवार की रात को कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में मुर्गी फार्म पर सोये हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से मौत करने हत्या करने के मामले में तीन टीमें गठित कर दी गई है और जल्द ही हत्यारों को पकडऩे की संभावना जताई जा रही है। कनीना एसएचओ उमर मोहम्मद इंस्पेक्टर ने बताया की मर्डर कांड में 3 टीमें बनाई गई है जिनमें एक कनीना थाने से संबंधित है, वहीं दूसरी टीम सीआईए महेंद्रगढ़ की तथा तीसरी टीम डीएसपी की ओर से गठित की गई हैं। चारों तरफ से विभिन्न जानकारियां तीनों टीमें इकट्ठा कर रही है और जल्द ही हत्यारा काबू में होनें की उम्मीद है। अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात भडफ़ में मुर्गी फार्म पर सोए हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से मौत हो गई है । नौरंग लाल 60 वर्षीय जो कि अपने खेतों में बने मुर्गी फार्म पर सोया हुआ था। किसी अनजान व्यक्ति ने नौरंग लाल के सिर पर तेजधार हथियारों के द्वारा गहरा वार करके उनकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह कनीना थाने में मृतक के पुत्र शेर सिंह ने फोन करके सूचना दी। मृतक के पुत्र शेर सिंह ने बताया कि उनका पिता नौरंग लाल करीब 7 वर्षों से मुर्गी पालन का व्यवसाय करताआ रहा था। रात को  मुर्गियों को एक गाड़ी में लोड करवाया उसके बाद कनीना में एक धर्म कांटे पर जाकर उनका वजन करवाया था।  उन्होंने अपने पुत्र को रात को एक बजे बताया कि मुर्गियों का वजन करवाकर मुर्गियों को बेच दिया है उसके बाद परिवार के लोग गांव में बने मकान पर सोने के लिए चले गए थे। बाद में उनके पिता नौरंगीलाल मुर्गी फार्म के बाहर सो रहे थे। मुर्गीफार्म से करीब पौन किलोमीटर दूर मुर्गीफार्म बना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता जी व उनकी मां फार्म पर ही सोये हुए थे। उनका पिता जी बाहर चारपाई डालकर पंखा चला कर सो रहे थे और उनकी मां माया अंदर बने कमरे में सो रही थी। जब सुबह 5 बजे मृतक की पत्नी माया देवी पशुओं को चारा डालने के लिए कमरे से बाहर आई तब उन्होंने देखा कि नौरंग लाल मृत अवस्था में पड़ा था उन्होंने पूरे परिवार को तुरंत इसकी सूचना दी। उसके बाद परिवार जनों ने पुलिस को सूचना देकर अवगत करवाया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार अभी गम में डूबा हुआ है तथा किसी पर शक नहीं कर रहा है। पुलिस सघन जांच में जुट गई है। पुलिस ने आस पास हथियार आदि की तलाश की किंतु मौके पर नहीं मिला।
  एक गिरफ्तार---
भडफ़ में मंगलवार रात हुई हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नरेश निवासी भड़क के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नरेश मृतक नौरंग का छोटा भाई है। नरेश शराब पीने का आदि है और शराब पीकर घर में झगड़ा करता था, जिसके चलते दोनों भाइयों में अनबन चल रही थी और इस वजह से युवक ने अपने भाई की हत्या कर दी






काश, सरकार साइकिल भत्ता शुरू कर दें
*****************

बेहतरीन मांग
**********************
*************************

कनीना। साइकिल दिवस पर जहां अनेकों नेताओं ने साइकिल चलाने वालों को एक विशेष भत्ता देने की मांग की है। सचमुच बहुत अच्छी मांग है जिसे सरकार ने पूरा करना चाहिए। पेट्रोल भी बचेगा और सेहत भी बनेगी। सबसे बड़ी बात है कनीना में 35 सालों से साइकिल चला रहे डाक्टर होशियार सिंह लेखक को जरूर भत्ता मिल ही जाएगा। पहली बार किसी ने लेखक के मन की बात उठाई है। सबसे बेहतर खबर यही है। आगामी कल यानी शुक्रवार को इस पर पढ़े हास्य व्यंग्य
---------डा होशियार सिंह यादव,कनीना






15 जून तक शिक्षकों के लिए कार्य शेड्यूल जारी
*********************************************************
***********************************
***************************
कनीना। शिक्षा निदेशालय द्वारा शिक्षकों के कार्य का शेड्यूल जारी कर बताया गया है कि 15 जून तक शिक्षक क्या क्या काम करेंगे। बी ई ओ कनीना सत्यवान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा निदेशालय की तरफ से शिक्षकों के लिए कार्य शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में शिक्षकों को रिपोर्ट कार्ड बांटने,अगली कक्षा में दाखिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अपडेट, एसएलसी अपडेट, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की संख्या, पुस्तकों की संख्या सहित कई कार्यो पर रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों को रोस्टर से बुलाया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों के कार्य का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे  का है । निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल कार्ड के हिसाब से अध्यापकों को कार्य करना होगा। 15 जून तक पत्र में शामिल कार्यों पर रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजनी है ताकि आगामी योजनाएं तैयार की जा सके।









माडल स्कूल में प्रवेश हेतु घर घर जाकर की अपील
-सीबीएसई से है मान्यताप्राप्त

**************************************************************
************************************
************************
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के प्राचार्य सतपाल  के निर्देशानुसार विद्यालय के अध्यापकों ने कनीना में घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों तथा बच्चों से यह अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाएं। यह स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो गया है। घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया अभिभावकों को बताया कि विद्यालय अब अंग्रेजी माध्यम का बन चुका है तथा अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश करवाएं। जिसमें बलदीप प्रवक्ता, ईश्वर सिंह प्रवक्ता, सुशीला मैडम, सुषमा मैडम, अमृत सिंह विशेष शिक्षक शामिल थे।अभिभावकों ने बेहतर उत्तर दिया और जल्द ही माडल स्कूल में प्रवेश अपने बच्चों को दिलवाने की बात कही।
फोटो कैप्शन 8:घर घर जाकर प्रवेश दिलाने की मांग करते प्राध्यापक राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना।






कृष्णानंद धाम कालोनी में  बोर कराने की गुहार
********************************************************
***********************************
****************

कनीना। खंड कनीना के गांव धनौंदा के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कर कृष्णानंद आश्रम कॉलोनी में पीने के पानी का बोर कराने की मांग की है।
 मांग करने वालों में गांव के रतन सिंह तंवर पूर्ण सिंह, फतेह चंद दायमा, महावीर पहलवान  अलावा अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सीताराम यादव जिला उपायुक्त अजय कुमार कनीना एसडीएम दिनेश कुमार से मांग करते हुए कहा है कि  कालोनी के आसपास सैकड़ों परिवार रहते हैं जिनको पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा इस समस्या पर अभिलंब ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कृष्णानंदधाम के चारों तरफ काफी मकान बने हुए हैं, वही बिजली बोर्ड कालोनी बाबा दयाल गौशाला भी है। सभी को पीने के पानी की भारी दिक्कत बनी हुई है। लोग दूरदराज से पानी भर के लाते हैं।






 पंचायत चुनाव समय पर ना होने के कारण अवैध कब्जों की भरमार
*****************************************************
*********************************
**************
कनीना।  हरियाणा सरकार द्वारा समय पर पंचायत चुनाव न कराने पर गांवों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जब से पंचायतों का कार्यकाल पूरा हुआ है तब से गांव में गांव के कुछ अवैध कब्जे किए जा रहे हैं जिनको रोकने वाला तथा टोकने वाला कोई नहीं है। बेशकीमती जमीन को जमीन को कब्जाने में लगे हुए हैं। पंचायतों की जमीन पर टीन व खोखे डाले जा रहे हैं।  







मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का पंजीकरण जारी-छोटू यादव
**********************************************************
**********************************
*****************************
 कनीना। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के के अंतर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण जारी है। पंजीकरण के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जाकर संपर्क कर सकता है। कामन सर्विस सेंटर के संचालक छोटू यादव कोटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनातथा सुरक्षा बीमा योजना की 312 तथा 12 रुपये की राशि बैंक द्वारा कटौती की जानी चाहिए। अन्यथा लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसके लिए सभी लाभार्थी अपने बैंक की पासबुक जांच करवा सकते हैं। यदि किसी बैंक द्वारा योजना संबंधित राशि की कटौती नहीं की जा रही तुरंत बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं और डेबिट फार्म जमा करवा सकते हैं। छोटू यादव ने बताया भरपाई करियाना सरकार द्वारा की जाएगी। सभी लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।







5 गांवों में मिले 7 संक्रमित
***********************************************************
*******************************
***************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में 5 विभिन्न गांवों से 7 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। कोरोना धीरे-धीरे घटता जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार स्याणा एवं धनौंदा-दो-दो, भोजावास, दौंगड़ा एवं सेहलंग में एक -एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
एसएमओ धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हर इंसान को ऐतिहात के कदम उठाने चाहिए। कोविड के नियमों का पालन करना चाहिए तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने नियमित रूप से हाथों को सेनिटाइज करने, मास्क का प्रयोग करने, घर से बाहर न निकलने हाथों में ग्लव्ज पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते नियमों का पालन किया जाए तो जल्द ही महामारी से छुटकारा मिल जाएगा।







तीन रैपिड तथा 40 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गये
*****************************************************
***********************************
***********************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को 3 रैपिड तथा 40 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गये।
विस्तृत जानकारी देते हुए डा दीपांशु जांगड़ा ने बताया की प्रतिदिन सैंपल लेने की श्रंखला में गुरुवार को 40 सैंपल आरटी-पीसीआर तथा 3 सैंपल के रैपिड लिये गये।







भोजावास में दी गई 128 कोरोना निरोधी वैक्सीन
***********************************
********
-कनीना में दी गई 122 तो गुढ़ा एवं नांगल हरनाथ में भी दी गई डोज
 कनीना। कनीना क्षेत्र में जहां भोजावास कनीना गुढ़ा और नंगल हरनाथ में कोरोना वैक्सीन टीके दिये गए। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में 18 से 44 आयु वर्ग को एक सौ तथा 45 प्लस को 22 कोरोना टीके दिए गए। विस्तृत जानकारी देते हुए डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार ने बताया कि गुढ़ा और नंगल हरनाथ में 120-120 डोज देने की कार्रवाई की गई। उधर पीएचसी भोजावास में 128 कोरोना निरोधी टीके दिए गए।
राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि 18 प्लस के युवाओं को 107 प्रथम डोज जबकि 45 प्लस के लोगों को 17 प्रथम डोज दी गई जबकि 60 प्लस के लोगों को चार चार प्रथम डोज दी गई। कुल मिलाकर 128 डोज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास के तहत दी गई हैं।








साइकिल चलाने वालों को भत्ता देने की मांग की
****************************************
***********************************
*************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने राज्य व केंद्र सरकार से साइकिल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए साइकिल खरीद पर सब्सिडी देने तथा इसका नियमित प्रयोग करने वालों को मासिक भत्ता देने की मांग की है।
  अतरलाल ने उक्त मांग गांव धनौन्दा में रणवीर नंबरदार की अध्यक्षता में मनाए गए विश्व साइकिल दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए उठाई। इस अवसर पर उन्होंने साइकिल के नियमित प्रयोगकर्ता संतलाल आर्य को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने लोगों से दैनिक कार्यों में साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों की सेहत ठीक रहेगी। संतलाल आर्य ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल से सैर को उपयोगी बताते हुए कहा कि साइकिल के नियमित प्रयोग से हृदय तथा दूसरी अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने अन्य देशों की तरह सरकार से सड़क के दोनों तरफ साइकिलों के लिए विशेष लेन बनाने का सुझाव भी दिया।
फोटो कैप्शन 9: साइकिल चलाने वाले संतलाल को संबोधित करते हुए अतरलाल।








माडल स्कूल में प्रवेश हेतु घर घर जाकर की अपील
-सीबीएसई से है मान्यताप्राप्त
******************************************
***********************************
***************
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के प्राचार्य सतपाल  के निर्देशानुसार विद्यालय के अध्यापकों ने कनीना में घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों तथा बच्चों से यह अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाएं। यह स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो गया है। घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया अभिभावकों को बताया कि विद्यालय अब अंग्रेजी माध्यम का बन चुका है तथा अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश करवाएं। जिसमें बलदीप प्रवक्ता, ईश्वर सिंह प्रवक्ता, सुशीला मैडम, सुषमा मैडम, अमृत सिंह विशेष शिक्षक शामिल थे।अभिभावकों ने बेहतर उत्तर दिया और जल्द ही माडल स्कूल में प्रवेश अपने बच्चों को दिलवाने की बात कही।
फोटो कैप्शन 8:घर घर जाकर प्रवेश दिलाने की मांग करते प्राध्यापक राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना।





साइकिल चलाने वालों को भत्ता देने की मांग की
**************************************************
*********************************
*******************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने राज्य व केंद्र सरकार से साइकिल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए साइकिल खरीद पर सब्सिडी देने तथा इसका नियमित प्रयोग करने वालों को मासिक भत्ता देने की मांग की है।
  अतरलाल ने उक्त मांग गांव धनौन्दा में रणवीर नंबरदार की अध्यक्षता में मनाए गए विश्व साइकिल दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए उठाई। इस अवसर पर उन्होंने साइकिल के नियमित प्रयोगकर्ता संतलाल आर्य को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने लोगों से दैनिक कार्यों में साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों की सेहत ठीक रहेगी। संतलाल आर्य ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल से सैर को उपयोगी बताते हुए कहा कि साइकिल के नियमित प्रयोग से हृदय तथा दूसरी अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने अन्य देशों की तरह सरकार से सड़क के दोनों तरफ साइकिलों के लिए विशेष लेन बनाने का सुझाव भी दिया।
फोटो कैप्शन 9: साइकिल चलाने वाले संतलाल को संबोधित करते हुए अतरलाल।










12वीं की परीक्षा रद्द करने पर विद्यार्थियों को मिला संतोष
-मिली है
राहत











****************************************************
******************************************************************
 कनीना। लंबे अरसे से असमंजस की स्थिति को लेकर के जब से विद्यार्थियों को 12वीं की परीक्षा रद्द करने का समाचार मिला है तब ने प्रसन्नता लौट आई है। हरियाणा सरकार ने भी जहां 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है। सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने पर विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
 हर्ष का कहना है महामारी के चलते बेहद परेशान थे जो तैयारी की थी वह भी भूलते जा रहे थे। यही कारण है कि अब प्रधानमंत्री ने तथा सीबीएसई ने जो निर्णय लिया है वह बेहतर और विद्यार्थियों के हित में है। हरियाणा बोर्ड ने भी बेहतर कदम उठाया है।
अमीश कुमार का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से तैयारी की, स्कूलों में फीस जाकर जमा करवाई, आनलाइन भी पढ़ाई की किंतु अंतत: लंबे समय से परीक्षा ने करवाए जाने से वे मायूस थे। अब उनके चेहरे पर प्रसन्नता लौट आई परंतु उनका कहना है कि विद्यार्थियों के साथ अब परीक्षा परिणाम में न्याय होगा तो ही उन्हें ज्यादा खुशी होगी।
 सुजल विद्यार्थी का कहना है कि अब परीक्षाओं की देरी की हद हो गई थी। जहां पहले डेट शीट आई वो स्थगित कर दी थी तथा दसवीं की परीक्षाएं पहले ही रद्द कर दी थी। ऐसे में उनकी पहले से ही मांग थी कि 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द की जाए। अंतत: यह निर्णय समाज हित में है और विद्यार्थियों के हित में होगा।
मनीष का कहना है कि महामारी के चलते भविष्य में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक तो पहले ही कह रहे हैं कि तीसरी लहर युवा और छोटे बच्चों पर प्रभाव डालेगी। ऐसे में उनका कहना है कि परीक्षाएं रद्द करना हर विद्यार्थी के हित में होगा। महज परीक्षाओं के बाद परिणाम बेहतर मिलने से ज्यादा प्रसन्नता होगी।
 उधर राजेश कुमार शिक्षक ने
सीबीएसई के बारहवीं के एग्जाम को रद्द करने के फैसले को सही करार देते हुए कहा कि कि छात्रों की जान बचाना जरूरी था क्योंकि भविष्य में कोरोना महामारी की तीसरी लहर बच्चो ंपर केंद्रित होने की संभावना है। फिर भी सरकार ने एक विकल्प रखा है यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है तो हालात ठीक होने पर परीक्षा दे सकता है।
फोटो कैप्शन: अमीश कुमार, मनीष कुमार, राजेश शिक्षक, सुजल, हर्ष कुमार।

Wednesday, June 2, 2021

 

12वीं की परीक्षा रद्द करने पर विद्यार्थियों को मिला संतोष
-मिली है राहत
******************************************************
***************************************************************
**********************************
*******************
 कनीना। लंबे अरसे से असमंजस की स्थिति को लेकर के जब से विद्यार्थियों को 12वीं की परीक्षा रद्द करने का समाचार मिला है तब ने प्रसन्नता लौट आई है। हरियाणा सरकार ने भी जहां 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है। सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने पर विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
 हर्ष का कहना है महामारी के चलते बेहद परेशान थे जो तैयारी की थी वह भी भूलते जा रहे थे। यही कारण है कि अब मुख्य प्रधानमंत्री ने तथा सीबीएसई ने जो निर्णय लिया है वह बेहतर और विद्यार्थियों के हित में है। हरियाणा बोर्ड ने भी बेहतर कदम उठाया है।
अमीश कुमार का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से तैयारी की, स्कूलों में फीस जाकर जमा करवाई, आनलाइन भी पढ़ाई की किंतु अंतत: लंबे समय से परीक्षा ने करवाए जाने से वे मायूस थे। अब उनके चेहरे पर प्रसन्नता लौट आई परंतु उनका कहना है कि विद्यार्थियों के साथ अब परीक्षा परिणाम में न्याय होगा तो ही उन्हें ज्यादा खुशी होगी।
 सुजल विद्यार्थी का कहना है कि अब परीक्षाओं की देरी की हद हो गई थी। जहां पहले डेट शीट आई वो स्थगित कर दी थी तथा दसवीं की परीक्षाएं पहले ही रद्द कर दी थी। ऐसे में उनकी पहले से ही मांग थी कि 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द की जाए। अंतत: यह निर्णय समाज हित में है और विद्यार्थियों के हित में होगा।
मनीष का कहना है कि महामारी के चलते भविष्य में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक तो पहले ही कह रहे हैं कि तीसरी लहर युवा और छोटे बच्चों पर प्रभाव डालेगी। ऐसे में उनका कहना है कि परीक्षाएं रद्द करना हर विद्यार्थी के हित में होगा। महज परीक्षाओं के बाद परिणाम बेहतर मिलने से ज्यादा प्रसन्नता होगी।
 उधर राजेश कुमार शिक्षक ने
सीबीएसई के बारहवीं के एग्जाम को रद्द करने के फैसले को सही करार देते हुए कहा कि कि छात्रों की जान बचाना जरूरी था क्योंकि भविष्य में कोरोना महामारी की तीसरी लहर बच्चो ंपर केंद्रित होने की संभावना है। फिर भी सरकार ने एक विकल्प रखा है यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है तो हालात ठीक होने पर परीक्षा दे सकता है।
फोटो कैप्शन: अमीश कुमार, मनीष कुमार, राजेश शिक्षक, सुजल, हर्ष कुमार।








6 रैपिड सहित 24 कोरोना जांच के लिये गये सैंपल
*****************************************************
***********************************
**********************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना के लिए सैंपल लिए जाते हैं। बुधवार को 6 रैपिड तथा 18 आरटी-पीसीआर टेस्ट लिये गये। विस्तृत जानकारी देते हुए डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि 24 सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आने की संभावना है।







खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने कनीना में दी दबिश ,तेल और खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
*************************************************************************
************************************
************************************
कनीना। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बुधवार को कनीना में घी ,तेल, चाय, चीनी आदि खाद्य पदार्थ बेचने वालों की दुकानों पर दबिश थी। टीम ने इस दौरान घी, तेल आदि खाने पीने के सामान के 4 सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सैंपल भरने की खबर से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर भंवर सिंह की टीम बुधवार को कनीना पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने कुल 4 सैंपल भरे। 2 सैंपल सरसों मिलों से भरे। दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। टीम ने सरसों तेल मिल पर सरसों पिराई से लेकर पैकिंग तक के कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने दो दुकानों से भी तेल, नमक, बिस्कुट आदि के सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के कनीना पहुंचने की खबर से कुछ दुकानदार अपनी दुकान में बंद कर गए। कुछ दुकानदार पास खड़े होकर टीम के कार्य को देखते रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार जिले में अलग-अलग शहरों- कस्बों में दबिश दे दुकान और दूसरे शापिंग माल आदि में लगातार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 6: खाद्य सुारक्षा अधिकारी टीम सैंपल से पहले जांच करते हुए।







भारत विकास परिषद ने बांटे सेनिटाइजर एवं मास्क
**************************************************
************************************
**********************
कनीना। भारत विकास परिषद् शाखा कनीना ने बस स्टैंड पर रेहड़ी व दुकानदारों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किये। इस मौके पर भारत विकास परिषद् शाखा कनीना के अध्यक्ष मोहन सिंह पार्षद ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा कनीना कोविड-19 में भी समय-समय पर ऐसे कार्य करती रहती है। अस्पताल में कोविड-19 मरिजो को भोजन देने के लिए दाल, चावल, बिस्कुट,रस आदि देकर सेवा रसोईघर में मदद करती आ रही है वहीं बेजुबान जानवरों जैसे बन्दर, कुत्तों को भोजन पक्षियों को पीने के लिए जगह जगह पानी के सिकोरे रखवाना अस्पताल में ठंडे पानी के लिए कूलर लगवाने जैसे अनेकों कार्य करती रहती है।
 इस मौके पर भारत विकास परिषद् शाखा कनीना के नवनियुक्त सम्पर्क प्रमुख प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश बोहरा भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस कोविड 19 में सभी दुकानदार व रेहड़ी वाले हमेशा मास्क पहने और सेनेटाइजर का प्रयोग करें। ग्राहकों ने दो गज की दूरी बनाकर सामान वितरण करें, सुरक्षा में ही सब सुरक्षित रह सकते हैं। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, हिमांशु, कृष्ण कुमार, देशराज, धनपत,मोनू, प्रवीण सिंगला, प्राध्यापक अश्विनी कुमार, कुलदीप बोहरा प्रेम कुमार सिंगला, कवर सैन, चन्द्रमोहन आदि अनेक लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 3: भारत विकास परिषद पदाधिकारी मास्क वितरित करते हुए।






पालिका की कृषि योग्य भूमि की नीलामी 4 जून को
***********************************************
*********************************
**********************
 कनीना। कनीना नगर पालिका की कृषि योग्य भूमि करीब 335 कनाल 16 मरला को 1 वर्ष के लिए खुली बोली द्वारा पट्टे पर छोड़ा जाएगा। 4 जून को बोली निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी पालिका प्रधान ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति मौके पर पहुंचकर खुली बोली में भाग ले सकता है। नियम और शर्तों की जानकारी नगरपालिका कार्यालय से ली जा सकती है।






भोजावास पीएचसी मे लगी 18 लोगों को  वैक्सीन
-कनीना में लगी 145 लोगों को वैक्सीन
******************************************************
****************************************************
********************************
********************
कनीना। बुधवार को कनीना उप नागरिक अस्पताल में 18-44 आयुवर्ग के युवकों को तथा 45 वैक्सीन 45 प्लस के लोगों को दी गई। विस्तृत जानकारी एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी डोज दी जाएंगी।
  उधर भोजावास पीएचसी में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई । पीएचसी केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इस विषय में जानकारी देते हुए पीएचसी इंचार्ज डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार को सीएससी केंद्र पर को वैक्सीन लोगों को लगाई गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुल 18 लोगों को वैक्सीन लगाई गई । यह वैक्सीन 45 वर्ष से अधिक आयु के 13 लोगों को लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। 18 वर्ष से अधिक आलू के युवाओं को अभी भी दिन का इंतजार है। वैक्सीन लगाने का कार्य सुपरवाइजर राजकुमार के नेतृत्व में चला। इस कार्य में एएनएम पुष्पा, एएनएम मुकेश बाई, विनोद एमपीएचडब्ल्यू तथा राजवीर आइए शामिल रहे।







इसराना की ढाणी में हवन करके किया भंडारा
*************************************************
**********************************
*****************
,कनीना। उपमंडल के गांव इसराना की ढाणी में बुधवार को हवन यज्ञ करके भंडारा किया गया। इस यज्ञ में मुख्य यजमान भगत जगदीश रहे।
ग्रामीण जय वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से इसराना की ढाणी में हनुमान का हवन यज्ञ का आयोजन करके भंडारा किया जाता है। पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते इस कार्यक्रम में बहुत अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया। मुख्य यजमान भगत जगदीश ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है इसलिए हवन करते रहना चाहिए। हवन के साथ-साथ पौधारोपण का कार्य भी करना चाहिए। इस दौरान मोहित इसराना, उदय सिंह, जयवीर, श्रीपाल, राजवीर, राम सिंह, अतर सिंह,  पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह, उमेद पंच व अन्य लोग मौजूद रहे।




खेतों में बने मुर्गीफार्म पर हुई हत्या
-मुर्गीफार्म की रखवाली करता आ रहा था वृद्ध
*******************************************************
**********************************
***********************
कनीना। बुधवार को उप मण्डल के गांव भडफ़ में मुर्गी फार्म पर सोए हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से मौत हो गई है । कनीना थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि बर्फ निवासी नौरंग लाल 60 वर्षीय जो कि अपने खेतों में बने मुर्गी फार्म पर सोया हुआ था। किसी अनजान व्यक्ति ने नौ रंग लाल के सिर पर हथियारों के द्वारा गहरा बार करके उनकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह कनीना थाने में मृतक के पुत्र शेर सिंह ने फोन करके सूचना दी। मृतक के पुत्र शेर सिंह ने बताया कि उनका पिता नौरंग लाल करीब 7 वर्षों से मुर्गी पालन का व्यवसाय करताआ रहा था। रात को  मुर्गियों को एक गाड़ी में लोड करवाया उसके बाद कनीना में एक धर्म कांटे पर जाकर उनका वजन करवाया। तब तक उनके पिता नौरंगीलाल मुर्गी फार्म के बाहर सो रहे थे उन्होंने अपने पिता को रात को एक बजे बताया कि मुर्गियों का वजन करवाकर मुर्गियों को बेच दिया है उसके बाद परिवार के लोग गांव में बने मकान पर सोने के लिए चले गए थे। मुर्गीफार्म से करीब पौन किलोमीटर दूर मुर्गीफार्म बना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता जी व उनकी मां फार्म पर ही सोये हुए थे उनका पिता जी बाहर चारपाई डालकर पंखा चला कर सो रहे थे और उनकी मां माया अंदर बनी कमरे में सो रही थी। जब सुबह 5 बजे मृतक की पत्नी माया देवी पशुओं को चारा डालने के लिए कमरे से बाहर आई तब उन्होंने देखा कि नौरंग लाल मृत अवस्था में पड़ा था उन्होंने पूरे परिवार को तुरंत इसकी सूचना दी। उसके बाद परिवार जनों ने पुलिस को सूचना देकर अवगत करवाया। डीएसपी राजीव तथा एसएचओ कनीना उमर मोहम्मद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नौरंगलाल को कनीना उप नागरिक अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात उसे महेंद्रगढ़ पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जहां से उनका पोस्टमार्टम करवा दिया गया। परिवार अभी गम में डूबा हुआ है तथा किसी पर शक नहीं कर रहा है। पुलिस सघन जांच में जुट गई है। पुलिस ने आस पास हथियार आदि की तलाश की किंतु मौके पर नहीं मिला।
फोटो कैप्शन 2: भडफ़ में मर्डर कांड में पुलिस छानबीन करती हुई।







6 गांवों में मिले 8 संक्रमित
***************************************************
*********************************
*********************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में 6 विभिन्न गांवों से 8 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। कोरोना धीरे-धीरे घटता जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार गाहड़ा, गोमला, मुंडिया खेड़ा ,कनीना एवं कोटिया में एक--एक जबकि सुंन्राह में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
एसएमओ धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हर इंसान को ऐतिहात के कदम उठाने चाहिए। कोविड के नियमों का पालन करना चाहिए तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने नियमित रूप से हाथों को सेनिटाइज करने, मास्क का प्रयोग करने, घर से बाहर न निकलने हाथों में ग्लव्ज पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते नियमों का पालन किया जाए तो जल्द ही महामारी से छुटकारा मिल जाएगा।






अज्ञात व्यक्तियों ने सोया बुजुर्ग को
तेज धार के अधिकारों से काट डाला

- पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज
****************************************************************
******************************************************************
****************************
****************************
कनीना।कनीना कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में सोये हुये नौरंग लाल(60) के सिर पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया है। कनीना पुलिस में मृतक के पुत्र शेर सिंह ने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस नेअज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 शेर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक जून की रात को पूरा परिवार मुर्गी पालन व्यवसाय करके एक बजे अपने पिता नवरंग लाए से बात करके सोने के लिए चले गए थे उसके बाद की घटना है। उन्होंने बताया कि परिवार के  सदस्यों में से मां और पिता मुर्गी फार्म पर सोने गये थे बाकी सभी सदस्य घर पर चले गए। रात्रि एक बजे तक मुर्गी फार्म में मुर्गों की गाड़ी लोड की थी इसके बाद वजन करवा कर नौरंगलाल ने पूरा ब्यौरा बता दिया था तत्पश्चात सोने के लिए चले गए थे। मां और पिताजी हमेशा की तरह मुर्गी फार्म पर सोते हैं।  करीब एक से 5 बजे के बीच कुछ अनजाने व्यक्ति आए और उन्होंने नौरंग लाल के सिर पर तेज हथियारों से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जब सुबह शिकायतकर्ता की मां पशुओं को चारा डालने के लिए बाहर आई तब उन्होंने देखा कि उनके उनके पति का मर्डर हो गया। उन्होंने पूरे परिवार को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है तथा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 1: घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन एवं जन।









सेवा व सहायता करने वाले अधिकारियों को विशेष सम्मान से










नवाजा जाना चाहिए
**********************************************************************
*****************************************************************************
कनीना। देश पर आई भारी कोरोना महामारी में लोगों की खुलकर सेवा करने व करवाने वाले जिला उपायुक्त अजय कुमार व जिला पुलिस कप्तान चंद्रमोहन तथा कनीना के कर्मठ एसडीएम दिनेश कुमार को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। उक्त विचार सुमेर सिंह चेयरमैन ने कनीना उपमंडल के दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों से उनके दुख दर्द की हाल-चाल जानने के उपरांत व्यक्त किए इस अवसर पर बोलते हुए सुमेर सिंह पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी ने जिले में जो कहर ढाया था। उसमें जिला उपायुक्त अजय कुमार व पुलिस कप्तान चंद्रमोहन के अलावा कनीना उपमंडल के एसडीएम दिनेश कुमार द्वारा जो सराहनीय कार्य गांव में किए गए वह किसी से छुपे नहीं है उन्होंने बताया कि विभिन्न गांव में लोगों से मिलने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अगर इस महामारी में जिला उपायुक्त के साथ जिला पुलिस कप्तान व कनीना एसडीएम की टीम ने गांव गांव में घूम घूम कर कोरोना पीडि़तों को नहीं संभाला होता तो शायद आज गांव में हजारों लोगों की मौत हो चुकी होती लेकिन उक्त अधिकारियों ने अपनी अपनी टीम के साथ मिलकर जो सेवा वह सहायता की उससे कोरोना को हार मानने पर मजबूर होना पड़ा इसलिए इस तरह के कर्मठ मेहनती व ईमानदार लोगों को अवश्य ही सरकार द्वारा विशेष सम्मान देकर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए ताकि आने वाले विपत्ति के समय में अन्य अधिकारी भी खुलकर जन सेवा में उतर सके तथा लोगों के दुख दर्द को उक्त अधिकारियों की तरह अपना समझे। उन्होंने कहां की जो अधिकारी या सामाजिक संगठन प्रजा भलाई के कार्य करता है उनको वर्तमान सरकार द्वारा अवश्य ही सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि अन्य देश के लोगों को भी सेवा में सहायता करने में हौसला अफजाई हो सके उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री अनिल विज से मांग कर ते हुए कहा है कि वैसे तो महेंद्रगढ़ जिले में सभी विभागों ने खुल कर कोरोना महामारी का मुकाबला किया है लेकिन इस समय मैं उक्त टीम द्वारा पीडि़त लोगों को 24 घंटे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा कर जो कार्य किया वह वास्तव में सम्मानजनक था इसलिए जिला उपायुक्त व जिला पुलिस कप्तान नारनौल के साथ कनीना एसडीएम ने तो हद ही कर डाली जब भी किसी गांव से किसी भी व्यक्ति ने फोन कर इन को सूचना दी तो यह तुरंत बिना देरी किए वहां पहुंचे और अपनी टीम द्वारा लोगों की हर संभव मदद कर यह साबित कर दिया की कोरोना तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है जिसके कारण जिले में काफी अनहोनी होने से बच गई। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वे गृह मंत्री अनिल विज से मांग कर इस प्रकार के सेवा में सद्भावना से कार्य करने वाले अधिकारियों को विशेष सम्मान से सम्मानित कराया जाना चाहिए ताकि आने वाली करो ना की तीसरी लहर में अन्य अधिकारियों को भी सेवा करने का हौसला मिल सके।

Tuesday, June 1, 2021

 
अंदर की बात.........
शिक्षकों की सभी योजनाएं हुई फेल
-अवकाश पहले होने और लाकडाउन ने डाली खलल
*****************************************************
***********************************************************
***********************************
*******************
 कनीना। रूसो ने सही कहा है -हर क्रांति एवं विकास के पीछे शिक्षक का हाथ होता है। वास्तव में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है किंतु जब उसकी योजनाएं विफल हो जाती है तो समाज पर अच्छा असर नहीं डालेगा। शिक्षक अपनी छुट्टियां बचाता है ततथा ग्रीष्मावकाश पर उसकी निगाह टिकी होती है जब अपने घर गृहस्थी के कार्य पूर्ण करता आ रहा है। जहां वर्ष 2020 में लाकडाउन ने उसकी सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया था 2021 में सरकार ने उसकी योजनाओं पर पानी फेर दिया था। शिक्षक सभी घर के कार्य चाहे घर बनाना हो, जमीन जायदाद खरीदनी हो या कहीं टूर पर जाना हो केवल जून माह की ग्रीष्मावकाश में करता आ रहा है किंतु इस बार सरकार ने जहां अवकाश पहले घोषित करके उसकी सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। शिक्षक न तो कुछ कर पाए और न ही अब कर पाएंगे । अब एक साल और मजबूरन इंतजार करेंगे और जून की छुट्टियों में ही अपना काम कर पाएंगे। जहां लाकडाउन चल रहा था सरकार ने अवकाश भी घोषित किया परंतु ऐसे वक्त जब सामान उपलब्ध नहीं हो पाया, बाजार बंद रहे। साधन इधर-उधर नहीं जा रहे थे, महामारी का अंदेशा था, ऐसे में वह घर बैठा रहा और यह समझा कि जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे किंतु ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर देने से सबसे मोटी परेशानी हुई। शिक्षक बेचारे की न तो योजनाएं फलीभूत करने का मौका मिला और दूसरी और भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ रहा है।
शिक्षक बेहद मायूस हैं क्योंकि ऐसे ऐसे गांव जहां कोरोना के बहुत अधिक मरीज मिले हैं वहां भी शिक्षकों को जाना पड़ रहा है और तो और उन्हें गांव की कमेटी में भी शामिल कर दिया गया है। नए विद्यार्थी आते खाली बैठकर समय पास करके आना पड़ता है। इससे न केवल उनके घर के कार्य भी अवरुद्ध हो गए हैं वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी नहीं करवा पा रहे हैं। सरकार को जून के अवकाश घोषित कर आनलाइन शिक्षण करवाना चाहिए था ताकि अध्यापक शिक्षण कार्य करवा सके जिससे वे अपने घर का काम ,1 साल की सभी योजनाओं को फलीभूत कर पाते परंतु अब मायूस बैठे हुए हैं। टूर पर जाने का कार्यक्रम इस वर्ष तथा विगत वर्ष भी महामारी के कारण नहीं बन पाया। इसलिए न तो टूर पर जा सके और न ही निकट भविष्य में भी कोई संभावना है।
आप तो एक अन्य कार्रवाई और सरकार कर रही है कि दो-दो विज्ञान से संबंधित शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बना रही है। शायद इस काम की कमी रह गई थी जिसको अब पूरा किया जाएगा जिसमें वे शिक्षक शामिल किए जाएंगे (एक महिला और एक पुरुष) जो पहले ही गांव में जांच कमेटी में शामिल किए जा चुके हैं। उन्हीं की तैनाती की जाएगी। शिक्षकों को तो एक ऐसा टूल माना गया है जिसे कहीं भी फिट कर दिया जाता है। शिक्षक को जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है। शायद ऐसी कोई तैनाती नहीं बची है जिसमें शिक्षक न लगाया गया हो। भविष्य ही बताएगा कि भविष्य शिक्षकों का कैसा होगा। एक ओर शिक्षकों पर लांछन लगाया जाता है और दूसरी ओर उसे इतना महत्वपूर्ण मान विभिन्न तैनातियोंं में शामिल किया जाता है। यह भी सत्य है शिक्षकों में विरोध करने की हिम्मत नहीं है तथा एक दूसरे की टांग खिंचने में तो गामा पहलवान नजर आते हैं। बहरहाल शिक्षकों को अभी अपनी सभी योजनाएं घर का काम, घर में खरीद-फरोख्त, घर की बनाने का कार्य एक साल और रुक कर जून माह में ही करने पड़ेंगे।








 
कनीना उपमंडल के सभी गांव में अस्थाई आइसोलेशन सेंटर डीसी एवं एसडीएम का किया आभार व्यक्त
********************************************************************************
**********************************
*************************************************
कनीना। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर कनीना उपमंडल के सभी गांव में अस्थाई आइसोलेशन सेंटर बनाए जाने पर ग्राम वासियों ने जिला उपायुक्त अजय कुमार व कनीना एसडीम दिनेश कुमार का तहेदिल से धन्यवाद किया है इसी कड़ी में ग्राम धनोदा वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को लेकर कनीना एसडीएम दिनेश कुमार द्वारा जो अथक प्रयास करके हमारे गांव मैं ही नहीं बल्कि समूचे उपमंडल के गांव में अस्थाई आइसोलेशन सेंटर बनाकर महामारी से लडऩे का जो अथक प्रयास किया है वह वास्तव में काबिले तारीफ है गांव के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रबुद्ध जन लोगों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर कनीना उपमंडल अधिकारी ने पहले से ही कड़ी मेहनत करके अपनी टीम द्वारा सभी गांव में जो आइसोलेशन सेंटर बनाए वह वास्तव में ही काबिले तारीफ है उन्होंने यह भी बताया कि अगर महामारी बढ़ती तो इस तरह के आइसोलेट सेंटर लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं और अन्य लोगों को भी बचाया जा सकता था। वहीं क्षेत्र के समाजसेवी व प्रबुद्ध जन लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से मांग कर जिला उपायुक्त अजय कुमार तथा एसडीएम दिनेश कुमार कनीना को इस महामारी में कड़ी मेहनत कर लोगों की जान बचाने का जो कार्य किया गया उसके लिए व बधाई के पात्र हैं।








योजनाओं को तुरंत लागू करें-अतरलाल
************************************************************
*******************************
*************************************
कनीना। अटेली विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी और प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से अटेली हलके के लिए पूर्व स्वीकृत और घोषित योजनाओं को तत्काल चालू करने की मांग की है।
   हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन को पत्र लिखकर अतरलाल ने उन योजनाओं व कार्यों को तत्काल पूरा करने का आग्रह किया है जिन की स्वीकृति अथवा घोषणाएं मुख्यमंत्री ने अटेली हल्के की जनसभाओं में की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनसभा में दौंगड़ा अहीर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू करने की घोषणा की गई थी। सरकार द्वारा कर्मचारियों के पद स्वीकृत करने के बावजूद भी अभी तक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं किया गया है। इससे महामारी के समय लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। अटेली तथा कनीना में भी दमकल केंद्र स्वीकृत है परंतु अभी तक उन्हें चालू नहीं किया गया है। इसी तरह कुंजपुरा गांव में स्वीकृत डीग तथा सराय बहादुर नगर, कुंजपुरा व भीलवाड़ा से होकर गुजरने वाली माइनर का कार्य भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने इन सभी अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करने व अटेली कस्बे में पानी की निकासी के लिए रोड के दोनों तरफ स्वीकृत नाले को भी अविलंब पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में कनीना में स्वीकृत फैमिली कोर्ट को भी तत्काल चालू करने की मांग की।







अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहर, हुई मौत
******************************************************
*********************************
********************
कनीना। कनीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चेलावास में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत अवस्था में गिर गया।  परिजनों को सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि बंटी ने बताया कि मनजीत उम्र 25 वर्ष जो कि शादीशुदा है उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर पी लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मनजीत के दो लड़के एक 3 वर्ष का दूसरा डेढ़ वर्ष का है। मनजीत मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।






भोजावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई 27 कोरोना विरोधी डोज
********************************************************
*********************************
***************************
कनीना। कनीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में को-वैक्सीन की 27 डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एचआई राजकुमार चौहान ने बताया कि 60 प्लस के लोगों को 8 प्रथम डोज दी गई है जबकि 45 वर्ष के लोगों को 19 प्रथम डोज गई। कुल मिलाकर 27 डोज दी गई हैं।
फोटो कैप्शन 10: युवक डोज लेते हुए।






20 साल से अधिक समय से कब्जा धारियों को मालिकाना हक दिलवाने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
************************************************************************************
***********************************
*************************************
कनीना। हरियाणा में 20 साल से अधिक समय से किराया लीज पर अथवा लाइसेंस फीस पर चल रही पालिकाओं की दुकानों और मकानों की मल्कियत उन पर काबिज व्यक्तियों के दी जाने वाली घोषणा पर नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व विधायक सीताराम यादव का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में तकरीबन 20 साल से अधिक समय से जो दुकाने लीज, किराए पर या लाइसेंस फीस पर चल रही पालिका की दुकान और मकान में की मिल्कियत उन पर काबिज व्यक्तियों के दी जाने वाली घोषणा से कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार सहित अन्य पार्षदों ने विधायक सीताराम यादव के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त है।






29 पीटीआई तथा डीपीई नौकरी से बर्खास्त हुये बीता एक वर्ष
************************************************************
***********************************
*******************************************
 कनीना। एक जून 2020 को कनीना खंड में कार्यरत 26 पीटीआई तथा तीन डीपीई नौकरी से बर्खास्त कर दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार प्रदेश के 1983 पीटीआई पर गाज गिरी थी। जिनमें से 26 पीटीआई कनीना खंड में कार्यरत थे जबकि तीन पीटीआई प्रमोशन लेकर डीपीई पद पर पहुंच गए थे। आज तक बेचारे अपनी नौकरी बहाल किये जाने को लेकर दर दर की ठोकर खा रहे हैं। कुछ ने तो पशु पालना तो कुछ ने जमींदारा करना शुरू कर दिया है।
बर्खस्त पीटीआई जोगेंद्र सिंह भडफ़ ने बताया कि एक जून 2020 को 29 पीटीआई और डीपीई को कार्यभार मुक्त कर दिए गए थे। इस प्रकार जो पीटीआई हटाए गए उनके घरों में आज तक रोना पड़ा हुआ है तथा चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं। 10 वर्षों की सेवा करने के बाद उनको हटाए जाने से भारी मायूसी छा हुई है तथा लगातार नारनौल में धरने पर बैठे हैं।
  जोगेंद्र पीटीआई ने बताया कि वे रोटी रोजी के लिये पशु पाल रहे हैं तथा मेहनत मजदूरी करने को विवश हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें बहाल किया जाए ताकि उनके घर में रोटी रोजी का जुगाड़ हो सके।





बुधवार को लगेंगी 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन
**********************************************************
***********************************
**************************
 कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में जहां मंगलवार को 45 प्लस के  14 लोगों को कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन दी गई जबकि 110 युवाओं 18-44 आयु वर्ग को कोरोना विरोधी वैक्सीन दी गई।
 इसकी जानकारी देते हुए से एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को भी 18- 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई दी जाएगी। इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी नहीं है।



दो रैपिड सहित 30 कोरोना जांच के लिये गये सैंपल
************************************************************
*********************************
*************************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना के लिए सैंपल लिए जाते हैं। मंगलवार को दो रैपिड तथा 28 आरटी-पीसीआर टेस्ट लिये गये। विस्तृत जानकारी देते हुए डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि 30 सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आने की संभावना है।
उधर कनीना में आज कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया जो क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।






50 फीसदी शिक्षकों के साथ शुरू हो गए फिर से स्कूल
*********************************************************
***********************************
****************************
 कनीना। हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार एक जून से स्कूल खुल गए हैं किंतु अभी विद्यार्थी नहीं आएंगे। 15 जून तक अध्यापकों में से 50 फ़ीसदी अध्यापक की हाजिर होंगे जिनका रोटेशन बनाया हुआ है जिसके तहत कुछ अध्यापक एक दिन तो कुछ अध्यापक दूसरे दिन स्कूल में आएंगे।
सरकारी आदेश अनुसार विभिन्न गतिविधियों में शिक्षक लगे दिखाई दिए। स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का कर दिया गया है किंतु इस बार शिक्षकों में नाराजगी स्पष्ट नजर आ रही है। जून माह में अवकाश होते थे जिनमें वे घर के विभिन्न कार्य पूर्ण करते आ रहे थे। इस बार जहां पहले लाकडाउन के कारण मैटिरियल न मिलने से निर्माण कार्य तथा विभिन्न कार्य नहीं हो पाए। यह सोचकर अध्यापक बैठे रहे की जून की छुट्टियों में यह कार्य पूर्ण करेंगे किंतु अब जून में स्कूल लागू कर दिए हैं जबकि स्कूलों में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच में तथा कोरोना लहरजारी है। ऐसे में शिक्षकों को अपने स्कूलों में जाना पड़ रहा है। शिक्षकों ने दबी जुबान में बताया कि जब विद्यार्थी नहीं है तो अवकाश होना चाहिए।






अमलतास पर पत्ते कम और फूल अधिक
**********************************************
***********************************
*****************
कनीना। क्षेत्र के विभिन्न अमलतास के पौधों पर आजकल बाहर आ गई है। पत्ते गिनती के मिलते लेकिन फूल पीले एवं लाल फूलों के लंबे-लंबे गुच्छों के रूप में नजर आते हैं। ये फूल दूर से लुभा रहे हैं। तत्पश्चात बड़ी-बड़ी फलिया लगती हैं। जीव विज्ञान के प्राध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि यह पौधा अमलतास विभिन्न औषधियों में काम आता है। यहां तक कि इसके फूल भी विभिन्न औषधियों में काम आते हैं। गर्मियों में जहां गुलमोहर और अमलतास दोनों पौधों पर भारी मात्रा में फूल आते हैं। गुलमोहर जहां लाल फूलों के कारण दूर से आग जैसे नजर आते हैं वही अमलतास फूलों के कारण अकसर पीली छटा बिखेरते हैं।
 फोटो कैप्शन 9: अमलतास के पौधे पर फूल।








कृषि विज्ञान केंद्र गजराज किसान के खरीदेगा मूंग
*********************************************
**********************************
***********************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के कुछ गांवों में समर मूंग उगाये गये है। समर मूंग की सदा ही अच्छी मांग रही है। यहां गजराज सिंह मो़ी तथा महावीर सिंह करीरा आदि ने समर उगा रखे हैं। जहां यह मूंग अभी पैदावार देने के करीब पहुंच गये हैं वहीं बारिश होने से जहां इन में रौनक आ गई है।
 गजराज सिंह मोड़ी किसान ने बताया कि उन्होंने आधा एकड़ में समर मूंग उगाए हैं जो 3 से 4 क्विंटल होने आने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र ने पहले ही अनुबंध किया हुआ है। 10000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उनके मूंग खरीदेगा। उल्लेखनीय है कि गजराज सिंह मोड़ी अग्रणी किसानों की श्रंखला में एक है तथा  समय-समय पर अनेक सम्मान प्राप्त कर चुका है। इसलिए अग्रणी किसान माना जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी खेत में बेहतर दर्जे के समर मूंग खड़े हुए हैं।
 जहां उनका कहना है कि फसल की बजाय सब्जी अधिक लाभ देती है। उन्होंने आधा एकड़ में मिर्च और बैंगन उगा रखे हैं जिनसे 30-30 हजार रुपए का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे क्षेत्र के लोगों का रुझान सब्जी एवं कैश क्राप की ओर बढ़ रहा है।
 फोटो कैप्शन 8: समर मोम के साथ गजराज सिंह मोड़ी।






धनौंदा ने पाया दूसरा स्थान, फिर से स्क्रीनिंग होगी
***********************************************************
***************************************************************
*******************************
********************************************
कनीना। कोरोना संक्रमित मामलों में धनौंदा ने जिले भर में दूसरा स्थान हासिल किया है यहां 19 कोरोना संक्रमित केस पाए गए थे। सिविल सर्जन नारनौल ने इस गांव में फिर से जिले के कुछ गांवों सहित दोबारा से स्क्रीनिंग कार आरटी पीसीआर सैंपल कराने के आदेश दिए हैं। विगत दिनों बनाई गई एचवीजीएचसी कमेटी इन गांवों में दोबारा से सैंपल करवाएगी। इन गांवों की संख्या 10 बताई गई है जिनमें खैरानी एवं सेहलंग भी शामिल है। कुल 10 गांव में फिर से आरटी-पीसीआर होगा।





संगीत मन को प्







रसन्नचित करने की एक अनूठी कला-राधेश्याम गोमला
************************************************************************
*******************************************************************************
कनीना। संगीत मन को प्रसन्नचित करने की एक अनूठी कला है जो गायक और श्रोता दोनों पर औषधीय असर डालती है। गोमला के कृपालु-माता मंदिर में जिज्ञासुओं को संगीत पर प्रवचन देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व गोमला के पूर्व सरपंच और संगीतप्रेमी राधेश्याम गोमला ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि मानवीय वाणी की कलात्मक अभिव्यक्ति की जितनी श्रेष्ठता भारतीय संगीत में है उतनी अन्य किसी देश में नहीं। इस बात को पूरी दुनिया ने स्वीकारा है।
उन्होंने कहा कि भारत की वैदिक परम्परा से यह कला चली आ रही है। उन्होंने कहा कि सन्गीत के क्षेत्र में विश्वविख्यात भरतमुनि और शारंगदेव से पूर्व से भी यह परम्परा चली आ रही है। उन्होने बताया कि सदाशिव, पार्वती, ब्रह्मा, भरतमुनि, मतंग, याष्टिक, दुर्गा शक्ति, शार्दूल, कोहल, विशालिख, दतिल, कम्बल, अश्वतर, वायु, विश्वावसु, रम्भा, अर्जुन, नारद, तुम्बरु, आंजनेय हनुमान,मातृगुप्त, रावण, नंदिकेश्वर, स्वाति, गण, बिन्दुराज, क्षेत्रराज, काहल रुद्रट भोज, परमर्दी ,सोमेश व जगदेव आदि अनेक संगीत आचार्यों ने इस विधा को समृद्ध किया।
मंगलवार को शुरू की गई निशुल्क संगीत कक्षा में बतौर आचार्य राधेश्याम गोमला ने शारंगदेव द्वारा तेरहवीं शताब्दी में लिखित ग्रंथ संगीत-रत्नाकर का सरलार्थ प्रारम्भ किया। अध्याय के प्रथम बीस श्लोकों का सरलार्थ करते हुए शारंगदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा शारंगदेव के पूर्वज कश्मीर के वृषगण गौत्री ब्रह्मण थे। उनके पूर्वज का नाम भास्कर था जो कश्मीर से दक्षिण में जा बसा। भास्कर से सोढल और सोढल से शारंगदेव हुए जिन्होंने संगीत-रत्नाकर नामक ग्रंथ लिखा।
राधेश्याम गोमला ने शारंगदेव द्वारा बताए गायकों के बाइस गुणों बारे भी बताया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध सांगी बाबूदान सिंह चौहान , राजेश तूफान, हंसराज चेयरमैन, सुखीराम सांगी ,धन्नाराम, मोहित राणा, बलवन्त महाशय,  महाशय संदीप गोमला, मास्टर सुमेर, राजकुमार बिल्लू, दुर्गमदास निर्वाणी व अन्य काव्य व संगीतप्रेमी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7: गोमला में राधेश्याम कृपालु माता मंदिर में भक्तों के साथ।