Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, June 8, 2021


पांच गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
*****************************************************
*********************************************************
***********************************
*****************
कनीना। उन्हाणी मार पिटाई मामले मेंं 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें कनीना न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत नारनौल भेज दिया है। गिरफ्तार किए हुए लोगों में रविंद्र, कर्मवीर, अजय, राजेश संदीप प्रमुख हैं।
मिली जानकारी अनुसार विवेक शर्मा गुरुग्राम ने उन्हाणी गांव का जोहड़ मछली पालन के लिए ले रखा है। जोहड़ में दवाई डालने गए विवेक शर्मा एवं उनके साथियों पर आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया, मार पिटाई की और उनकी मछली चोरी कर ली। तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के साथ भी बदसलूकी की जिसके चलते जहां विवेक शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है वही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी इन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। इसी मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पांचों को कनीना न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।








किसान जुटे हैं जोर शोर से बिजाई में
**************************************************
**********************************
******************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में 16 एमएम बारिश हो जाने के बाद किसान खरीफ फसल बतौर बाजरे की बिजाई में लग गए हैं। यद्यपि बारिश अधिक नहीं हुई है किंतु बिजाई के लायक मानते हैं।
किसान अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने बीजाई कर दी है। कनीना क्षेत्र में करीब 8000 हेक्टेयर में बाजरे की विदाई 3 दिनों में संभावित मानी जा रही है। कृषि वैज्ञानिक भी इस समय बिजाई को समय अनुकूल मानते हैं। उनका कहना है कि इस समय बिजाई का अर्थ है कि भावी फसल के लिए पर्याप्त समय बच जाएगा और यह फसल करीब 72 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
 फोटो कैप्शन 10: बीजाई करता किसान।








भोजावास में 35 लोगों को लगा टीका
-कनीना में लगा 33 को टीका, 30 लिये गये सैंपल
******************************************************
***********************************
************************
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना तथा भोजावास पीएचसी में मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाये गये। कनीना में 33 तो भोजावास में  35 लोगों को टीका लगाया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए पीएचसी इंचार्ज डाक्टर नवीन कुमार ने बताया मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक 35 लोगों को कोवीशिल्ड टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 21 लोगों को पहली बार टीका लगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के 7 लोगों को भी पहली बार कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 7 लोगों को दूसरी बार टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर राजकुमार एएएनएम मुकेश बाईए एएनएम पुष्पाए विनोद एमपीएचडब्ल्यू और राजवीर आइए शामिल रहे। पीएचसी केंद्र पर मंगलवार को भी 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के युवाओं को टीका लगाने का कार्य नहीं हुआ। हालांकि क्षेत्र के युवा लगातार टीका लगवाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा भले ही युवाओं को रजिस्ट्रेशन के आधार पर टीका लगाने की घोषणा की गई हो। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते अभी तक युवा टीका नहीं लगवा पाए हैं।
33 टीके लगे-
  कनीना उप नागरिक अस्पताल डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि कनीना में 33 टीकें 45 प्लस को दिये गये हैं।
30 सैंपल लिये-
कनीना उप नागरिक अस्पताल के डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि प्रतिदिन कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये जा रहे हैं। मंगलवार को 29 आरटीपीसीआर तथा एक रैपिट सैंपल किया गया। जांच रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आने की संभावना है।









जानकारी
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण दस जून को
**********************************************
***********************************
*****************
कनीना। दस जून को एक बड़ खगोलीय घटना होने जा रही है । इस दिन रिंग आफ फायर दिखाईं देगा। दस जून को इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन बङा दुर्लभ दृश्य देखने को मिलेगा क्योंकि सूर्य चन्द्रमा पृथ्वी एक सीध में होंगे । यह सूर्य ग्रहण भारत में लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही नजर आयेगा ।हरियाणा समेत शेष भारत हिस्सा ग्रहण की छाया से मुक्त रहेगा ।यह सूर्य ग्रहण उतरी ध्रुवीय क्षेत्रों कई हिस्सों में दिखाई देगा। कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, उतरी एशिया, उतरी अमेरिका में ग्रहण का नजारा दिखाई देगा ।सूर्य ग्रहण  दोपहर बाद 1:42 बजे शुरू होगा और 6:41 बजे तक रहेगा । इस खगोलीय घटना में सूर्य रिंग आफ फायर यानी आग के छल्ले से घिरा हुआ नजर आएगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण का महत्व अधिक होता है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के बाहरी आवरण को देखा जा सकता है ।इस वर्ष का अगला सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को दिखाईं देगा। इस वर्ष  चार ग्रहण दो सूर्य दो चन्द्र ग्रहण होंगे ।
    सूर्य ग्रहण क्या होता है, कब होता है,कैसे होता है? क्योंकि सूर्य ग्रहण के बारे में तरह-तरह की भारतीय भ्रांतियां और अंधविश्वास फैलाये गए हैं और जो आज भी जारी है जैसे आज भी कहा जा रहा है और अखबारों में प्रदर्शित किया गया है कि ग्रहण के समय हमें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, कुछ करना भी नहीं चाहिए ,कुछ खाना पीना नहीं चाहिए, मनोरंजन आदि नहीं करना चाहिए।
     किसी भी ग्रहण के बारे में डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक खगोलीय नजारा है एक प्राकृतिक दृश्य है जो अमावस्या के दिन पड़ता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।दरअसल हमारे सूरज के नौ ग्रह हैं जैसे बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण और यम। इन ग्रहों के अपने अपने उपग्रह भी हैं हैं जिनमें से पृथ्वी भी एक ग्रह है, हमारी पृथ्वी का एक उपग्रह है चंद्रमा। हमारा सूरज अपने नौ ग्रह के साथ अपनी धुरी पर घूमता है और यह ग्रह भी अपनी अपनी धुरी पर घूमते हैं।
    जब चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता हुआ पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है तो कुछ समय के लिए पृथ्वी के कुछ हिस्से पर सूर्य की रोशनी नहीं आती, वहां अंधेरा हो जाता है  जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं । सूर्य ग्रहण के समय कोई हानिकारक किरणें उत्सर्जित नहीं होती है ।सूर्य ग्रहण के समय भोजन व पानी खराब नहीं होता है ।सूर्य ग्रहण का गर्भवती महिलाओं व अजन्मे बच्चों को कोई हानि नहीं पहुंचती हैं। हम अपने सारे काम सामान्य दिन की तरह कर कर सकते हैं ।सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए नंगी आंखों से देखने से रेटिना सदा के लिए प्रभावित सकता है ।सुरक्षित सोलर फिल्टर से या इसे देखने के लिए तैयार चश्मों से सूर्य ग्रहण देखना चाहिए ।संसार में कोई घटना होती है तो उसके पीछे कोई कारण होता है ।







कोरोना महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन लेना अति आवश्यक -अनीता यादव पूर्व सीपीएस
***********************************************************************
*******************************
************************************************
कनीना। कोरोना महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन ही एक एक सच्चा साथी है। ये विचार अटेली की पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस  अनीता यादव ने मंगलवार को स्थानीय उप नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के उपरांत व्यक्त किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जब तक खत्म नहीं हो जाती तब तक हमें पूर्ण रूप से सतर्क रहना है इसलिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें और सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की है की जब तक कोरोनावायरस जड़ से खत्म नहीं हो जाता है तब तक हमें किसी भी तरह की गफलत में नहीं रहना, घर में भी हमें बार-बार हाथ धोने के साथ 2 गज दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए क्योंकि जीवन अनमोल है इसलिए उक्त बातों का अवश्य ही ध्यान करना चाहिए।
फोटो कैप्शन 7: कनीना उप नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लेती पूर्व सीपीएस अनीता यादव।








पालिका के अस्थाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
*********************************************************************
**********************************
**************************************
कनीना। कनीना नगर पालिका में ठेके पर लगाए गए अस्थाई कर्मचारियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारियों का समर्थन पक्के सफाई कर्मी भी कर रहे हैं। इससे पहले भी नगर पालिका के कर्मचारी धरने पर बैठे थे लेकिन उस समय कनीना एसडीएम दिनेश कुमार ने दस दिन में वेतन देने का आश्वासन दिया था । एसडीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था । किंतु 15 दिन बीत जाने के बावजूद इन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इस बारे में सफाई दरोगा राकेश ने बताया कि नगर पालिका कनीना में ठेके पर लगाए गए 13 अस्थाई कर्मचारियों को पिछले चार-पांच महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ठेके पर लगाए गए सफाई कर्मचारियों के साथ दो माली भी हैं जिन्हें पिछले चार-पांच माह से तनख्वाह नहीं मिली है। सफाई कर्मचारी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से ठेके पर लगाए गए कर्मचारियों का पीएफ का पैसा भी उनके खाते में नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पालिका सचिव और प्रधान से काफी बार मिल चुके हैं और अनुरोध कर चुके हैं लेकिन अभी तक वेतन और पीएफ का पैसा नहीं मिला है। इस धरने मे सतीश, सुरेंद्र, प्रवीण कुमार, प्रमोद, नीरज, जोगेंद्र, प्रदीप, विद्यानंद, राजकुमार, कैलाश, अजय, सचिन, जितेंद्र, अमित, पूनम, ममता, शिवा, प्रदीप, केशव आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ कस्बे के वार्डो व बाजार में 2 दिन से सफाई ना होने की वजह से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कस्बा वासी गली मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हैं। कस्बा वासी बता रहे हैं कि बरसात का मौसम है कभी भी बारिश आ गई तो यह कूड़े कचरे के ढेर पानी के साथ बहकर नालियों में चले जाएंगे और नालियों में बरसात का पानी रुक जाएगा। नालियों के ओवर फ्लो होने के कारण यह पानी घरों तक भी आ सकता है।
एसडीएम कनीना दिनेश कुमार का कहना है कि
कुछ दिन पहले मैं खुद इन कर्मचारियों से मिलने के लिए गया था। उच्च अधिकारियों को इन की फाइल बना कर दी हुई है। कोरोना के चलते इनकी फाइल में थोड़ा समय लग रहा है। जल्दी इनकी तनख्वाह दिलवाई जाएगी।
सतीश जैलदार नगर पालिका प्रधान
पिछले तकरीबन 5 महीने से तनख्वाह का सफाई कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। नगरपालिका के सचिव को इस बारे में कई बार अवगत करवा दिया गया है। सफाई कर्मचारियों ने पिछले 2 दिन से काम नहीं किया है इस वजह से पूरे कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ बरसात का मौसम हो रखा है यह कूड़ा नालियों में जाकर जमा हो जाएगा जिसकी वजह से बरसात का पानी भी रुक जाएगा। इससे आमजन को बहुत परेशानी होगी।
फोटो कैप्शन 8: नगरपालिका में सफाई कर्मी वेतन की मांग करते हुए धरने पर।







भवन निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन  
************************************************************
*********************************
****************************
कनीना। मंगलवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम के मार्फत ज्ञापन सौंपा। एसडीम दिनेश कुमार के मौजूद न होने पर यह ज्ञापन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार को सौंपा। यूनियन के शिवकुमार ने बताया कि 20 फरवरी को यूनियन का राज्य प्रतिनिधिमंडल राज्य के उपमुख्यमंत्री से मिला था। उस समय निर्माण मजदूरों की मांगों के संबंध में चर्चा करते हुए अनेक सहमति बनी थी। लेकिन यूनियन की समस्या ज्यों की त्यों है। मजदूरों की मुख्य मांगो को नजर अंदाज किया है। जिनमें मुख्य तौर पर फैमिली आइडी का हवाला देकर लाभ के फार्म रद्द ना किए जाने तथा 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार यूनियनों को दिए जाने, बकाया सुविधा राशि जारी करने यूनियन का प्रतिनिधि बोर्ड की कमेटी में लिए जाने आदि सवालों पर सहमति बनी थी। लेकिन 3 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश सरकार को कल्याण बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते पंजीकृत निर्माण मजदूर भी बोर्ड की ओर से मिलने वाले लाभ से वंचित हो रहे हैं जहां एक तरफ करोना महामारी से काम का संकट पैदा हो गया है वही दूसरी तरफ श्रम विभाग भी मजदूरों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में शिवकुमार, पवन कुमार, रोहताश, राजेश, बाबूलाल, जितेंद्र, महाबीर, राज कपूर, बलबीर, सन्तोष, नीतू आदि शामिल रहे।

फोटो कैप्शन 5: ज्ञापान देते हुए भवन व कामगार यूनियन के सदस्य।







जरूरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री
******************************************
**********************************
*****************
कनीना। मंगलवार को आइसीटीएम सामाजिक संस्था ने जरूरतमंद झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था के फाउंडर पवन कुमार ने बताया कि आईसीटी में सोशल ग्रुप समय-समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है। इस वक्त हरियाणा सरकार ने लोक डाउन के नियम बदल कर लॉक डाउन की अवधि को कुछ और बढ़ा दिया है। ऐसे समय झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को खाने की अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य प्रवासी मजदूरों की जानकारी लेकर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। इस मौके पर सचिन प्रधान ने कहा कि संस्था समय-समय पर गरीब विद्यार्थियों को किताब और अन्य जरूरी सामान वितरित करती रहती है।
फोटो कैप्शन 6: झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए संस्था के सदस्य।






दुकान एक, शटर दो, नंबर दो, रोजाना है खुलती
********************************************************
***********************************
************************
 कनीना। जहां लोकडाउन में दुकाने सम और विषम नंबर से खुल रही है वहीं कुछ दुकानदार प्रतिदिन दुकान खोलते हैं जिनके पीछे रहस्य एक दुकान के दो शटर होना है। दो शटर रहने से एक शटर पर एक नंबर(ओड) डाल दिया तथा दूसरे पर दो नंबर(इवन) दे दिया। नगर पालिका की ओर से डाले गए नंबरों के कारण एक दिन एक शटर को खोलकर दुकानदार बैठ जाते हैं तो दूसरे दिन दूसरे शटर को खोल कर बैठ जाते हैं। यहां तक की है शिकायत पुलिसकर्मियों तक भी पहुंच गई है। पुलिसकर्मी भी इस बाबत दुकानदारों से झगड़ते देखे गए। आखिर मसला
उजागर होने के बाद लापरवाही नंबर डालने वालों की नजर आई। नंबर डालने वाले कर्मियों को तो ज्ञान नहीं है कि कौन सी दुकान के दो शटर है जिसके चलते एक ही दुकान के 2-2 नंबर दे डाले।




अपनी जिम्मेदारी पूरी न करने का एसएचओ ने मामला कनीना के हेड कांस्टेबल विरुद्ध दर्ज करवाया
***************************************************************************
*********************************
**************************************
 कनीना। कनीना एसएचओ इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने अपने ही हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के द्वारा उनको दी गई जिम्मेदारी पूरी न करने और अपने पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज करवाया है।
एसएचओ ने कहा कि उन्होंने अनिल कुमार हेड कांस्टेबल को कहा था कि वह धारा 457/380 का मुकदमा दर्ज करें लेकिन हेड कांस्टेबल द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने कार्य की लापरवाही की और और मुकदमा दर्ज नहीं किया जिसके चलते उन्होंने हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





शराब पीकर मारपीट करने, पैसे छीनने और मछली चोरी करने का मामला दर्ज
-मौके पर पहुंची पुलिस तो की गाली गलौच, दूसरा मामला भी







दर्ज
*****************************************************************
*******************************
*****************************************
 कनीना। विवेक शर्मा टोडापुर (गुरुग्राम) ने उन्हाणी के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध शराब पीकर मारपीट करने, मछली चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परंतु मौके पर जांच के लिए पुलिस पहुंचने पर कर्मियों के साथ भी गाली गलौच किया और पुलिस कर्मियों ने भी मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी अनुसार विवेक शर्मा ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने उन्हाणी के जोहड़ का पानी मछली पालने के लिए पार्टनरशिप में ले रखा है। जोहड़ में दवाई डालने के लिए जब वह तथा उनका साथी सुखराम ,भरत सिंह, सतीश पटौदी, गुरुग्राम निवासी जोहड़ पर पहुंचे तो 6-7 लोग जोहड़ में नहा रहे थे और मछलियां चोरी कर रहे थे। इन लोगों ने जब उन्हें मछली चोरी करने से मना किया तो चोरी करने वालों ने कहा कि यह जोहड़ हमारा है, हम मछली खाएंगे। उन्होंने कहा कि हम पंचायत को मछली पालने के लिए पैसे देते हैं तो इतना कहते ही 6-7 व्यक्ति हाथों में लाठी, डंडे लेकर मारपीट करने लगे और कहा कि आज तुम्हें  मारेंगे और मारकर जोहड़ में डुबो देंगे देंगे। उन्होंने शराब पी रखी थी और लाठी-डंडों थप्पड़ ,मुक्के आदि से मारी  विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि 3500 रुपये उनकी जेब में जो मारपीट के दौरान छीन लिए। सुखराम की जेब में 22000 रुपये और कागज थे छीन लिए ,नाक में और सिर पर चोट मारी, काफी खून निकला । भरत सिंह व सतीश के थप्पड़ , मुक्के, लात मारी।
इसी दौरान कमल सिंह बृजपुरा निवासी मौके पर आ गया। उन्हें छुड़ाने लगा तो कमल सिंह के साथ भी गाली गलौज करने लगे, मारने के लिए दौड़े। कमल सिंह बीच-बचाव करके मौके से भाग गए। उन्होंने मारपीट करने वाले कर्मवीर, राजेश, अजय, संदीप, रवि उर्फ बिल्लू, उन्हाणी तथा रविंद्र राताकलां वह दो तीन अन्य के विरुद्ध मारपीट करने, मछली चोरी करने ,पैसे छीनने के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
 जांच करने गई टीम के साथ की गाली गलौच-
-जब गांव उन्हाणी में झगड़े को लेकर पुलिस दल मौका मुआयना करने गया तो इनके साथ गाली गलौज कर, काम में बाधा डालने की कोशिश की। जिसके चलते कनीना पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार एएसआई शिव प्रकाश साथ में ईएचसी संदीप, राज सिंह एसपीओ, एसपीओ संजय कुमार, एसपीओ रायसिंह एसपीओ हरि सिंह थाना कनीना की गाड़ी से लड़ाई झगड़े की सूचना पाकर उन्हाणी जोहड़ पर पहुंची जहां 6-7 व्यक्ति जोहड़ पर बैठे शराब पी रहे थे। एसआई ने झगड़े का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसी पुलिस बहुत देखी है। जो करना कर लो, हम तुम्हारे साथ नहीं चलेंगे। पुलिस के कर्मियों ने कहा है कि उनके साथ गाली गलौज किए, धक्का-मुक्की की सरकारी तैनाती में बाधा डाली जिसके चलते कर्मवीर अजय,राजेश, संदीप रवि उर्फ बिल्लू सभी उन्हाणी व रविंद्र राता कला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

Monday, June 7, 2021


सुनील कुमार को मिला योद्धा रतन अवार्ड
*************************************************
**********************************************************
***********************************
***************** 


 कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में कार्यरत सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू को योद्धा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड ने आईसीटीएम सोशल ग्रुप द्वारा उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। पवन कुमार राठौर आईसीटीएम ग्रुप फाउंडर द्वारा दिए गए कोरोना योद्धा सम्मान में कहा गया है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग, आमजन की सुरक्षा एवं जरूरी व्यवस्था को बनाए रखने में इनका सहयोग अहम रहा है। जिसके चलते उन्होंने कोरोना काल में योद्धा के रूप में कार्य किया है। ऐसे में उन्हें यह सम्मान दिया जाता है।







भोजावास पीएचसी में 66 लोगों को लगा टीका
-कनीना में लगे 35 डोज
*******************************************************
************************************
***********************
कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल तथा भोजावास पीएचसी केंद्र पर सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। पीएचसी केंद्र पर सोमवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। इस विषय में जानकारी देते हुए पीएचसी इंचार्ज डाक्टर नवीन ने बताया कि सोमवार को 66 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 41 लोगों को कोरोना का दूसरा टीकाकरण किया। 9 लोगों को पहली बार कोरोना से बचाव के टीके लगे। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 16 लोगों को भी पहली बार टीकाकरण किया गया। डॉक्टर नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। सोमवार को कोविशील्ड का टीकाकरण किया गया। पीएचसी केंद्र पर सोमवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के टीकाकरण का कार्यक्रम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर राजकुमार के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान चला। टीकाकरण के कार्य में एएनएम मुकेश बाई, एएनएम बीना, एमपीएचडब्ल्यू विनोद तथा राजवीर आइए शामिल रहे।
उधर कनीना उप नागरिक अस्पताल में 45 प्लस के लोगों को 35 डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 45 प्लस के लोगों को मंगलवार को डोज लगने की संभावना है।
फोटो कैप्शन 8: डोज लगवाती एक महिला।






खेड़ी सड़क मार्ग पर भरा है गंदा जल, हो रही है परेशानी
*****************************************************
**********************************
********************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में घुमावदार मोड़ के पास बरसात के पानी के एकत्रित हो जाने पर मार्ग की हालात बदतर हो गई है। गंदा पानी सदा जमा रहता है।
खेड़ी के पास सड़क के बीच में ही तालाब बना हुआ हैं। जब बारिश होती है तो यह सड़क बहुत अधिक पानी से भर जाती हैं। कई बार तो गंदे पानी के नाले के ओवर फ्लो होने के कारण घरों के गंदे पानी से भी यह लबालब भर जाती हैं।  इधर से गुजरने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, विशेषकर किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चल पाना भी कठिन है। खेड़ी के आसपास गांवों के राजेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, राजू शर्मा, खुशी राम, विजय पाल आदि ने बताया कि उन्हें अक्षर इस मार्ग से आवागमन करना पड़ता है किंतु बरसात के समय में मेन सड़क पर जलभराव अधिक हो जाता है जिसके कारण कई बार तो दो पहिया वाहन चालक गिर जाते हैं।
  रात के समय में अनजान व्यक्तियों के लिए यह पानी बहुत ही खतरनाक होता है बिना लाइट के अधिक पानी भरा होने की वजह से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।  इस मार्ग की लंबे समय से कोई सुध नहीं ले रहा है। बार-बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, कोई सुध नहीं लेता है।
फोटो कैप्शन 9: गांव खेड़ी में भरा गंदा जल।







नगरपालिका में ठेकेदारी पर काम कर रहे सफाई को तनख्वाह न मिलने पर कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना
*************************************************************************
*******************************************************************************
**********************************
***********************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका में ठेके पर लगाए गए अस्थाई कर्मचारियों ने सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। उनका समर्थन पक्के सफाई कर्मी भी कर रहे हैं। करीब 54 धरने पर बैठे हैं। एसडीएम कनीना दिनेश कुमार ने दस दिन में वेतन देने का आश्वासन दिया था किंतु अभी तक उनको वेतन नहीं मिला है। इस बारे में सफाई दरोगा राकेश ने बताया कि नगर पालिका कनीना में ठेके पर लगाए गए 13 अस्थाई कर्मचारियों को पिछले चार-पांच महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। नगर पालिका के पार्क में माली का काम करने वाले सुभाष ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से जनवरी से अभी तक तनख्वाह नहीं दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ठेके पर लगाए गए सफाई कर्मचारियों के साथ दो माली भी हैं जिन्हें पिछले चार-पांच माह से तनख्वाह नहीं मिली है। सफाई कर्मचारी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से ठेके पर लगाए गए कर्मचारियों का पीएफ का पैसा भी उनके खाते में नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पालिका सचिव और प्रधान से काफी बार मिल चुके हैं और अनुरोध कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी तनखा और पीएफ का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे खाने पीने की सभी सामानों के रेट दुगने हो रहे हैं। तनखा नहीं मिलने से उन्हें अपने घर परिवार और बच्चों का पालन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मांग की है कि उनकी बकाया तनखा और पीएफ का पैसा तुरंत डलवाया जाए। इस धरने मे सतीश, सुरेंद्र, प्रवीण कुमार, प्रमोद, नीरज, जोगेंद्र, प्रदीप, विद्यानंद, राजकुमार, कैलाश, अजय, सचिन, जितेंद्र, अमित, पूनम, ममता,  शिवा, प्रदीप, केशव आदि मौजूद रहे।
क्या कहते हैं नगरपालिका प्रधान-
 नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने बताया कि उन्होंने एसडीएम कनीना दिनेश सिंह तथा उच्चाधिकारियों से बात की है जिसमें उन्होंने दो चार दिन का आश्वासन दिया है किंतु वेतन न निकाले जाने के पीछे वे सचिव नगरपालिका को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। श्री जेलदार ने बताया कि उन्होंने डीएमसी को लेटर लिखकर उसके बारे में अवगत करवा दिया है । डीएमसी ने सभी कर्मचारियों के हिस्ट्री भेजने को कहा था। वो भी भेज दी गई है।  सभी कर्मचारियों को तनख्वाह मिलनी चाहिए।
बहरहाल अधिकारियों एवं पालिका कर्मियों की अकर्मण्यता के चलते कच्चे कर्मियों का पांच माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वे दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। वे मजबूर होकर धरने पर बैठे हैं और प्रतिदिन धरने पर बैठते रहेंगे जब तक उनका वेतन नहीं दिया जाता।
उनका यह धरना करीब 15 दिन पहले भी दो दिन चला था किंतु एसडीएम ने उनके बीच आकर दस दिनों में वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया था। 15 दिन बीत जाने के बाद रोषित कर्मी फिर धरने पर बैठे हैं।
फोटो कैप्शन 7: धरने पर बैठे कनीना पालिका में सफाई कर्मी।






महाराणा प्रताप सिंह की स्टेचू लगाने को लेकर राजपूत बिरादरी हुुई एक
*************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना। महाराणा प्रताप सिंह शिरोमणि की स्टेचू लगाने को लेकर आज खंड के गांव भोजावास में क्षेत्र के राजपूत बिरादरी के लोगों की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता ठाकुर रतन सिंह तंवर ने की। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ राजपूत समाज के सैकड़ों लोगों ने युवा साथियों के साथ अपनी हाजिरी दी। वही बैठक में  विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया जिसमें मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया गांव भोजावास  के चौराहे पर महाराणा प्रताप सिंह की एक स्टेचू लगाई जाए। जिसको लेकर क्षेत्र के सैकड़ों युवा साथियों ने एक ही आवाज में रतन सिंह तंवर का समर्थन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सिंह राजपूत बिरादरी की आन बान और शान थे जिनको हमें अब जल्दी ही भोजावास के इस चौराहे पर उनकी स्टेचू लगाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर बोलते हुए ठाकुर अतरलाल ने कहा कि क्षेत्र के राजपूत बिरादरी का यह अच्छा निर्णय है। जिसको एसडीएम कनीना दिनेश कुमार तथा जिला उपायुक्त अजय कुमार के माध्यम से सरकार से मांग करेंगे कि वह हमें यह मूर्ति लगाने के लिए जगह प्रदान करें तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की मूर्ति स्थापना कराई जाए। ठाकुर रतन सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज हमने मूर्ति स्थापना के लिए विभिन्न जगह का निरीक्षण किया है जल्द ही इस कार्य को नई दिशा दी जाएगी। वही ठाकुर अतरलाल ने भी लोगों से कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिसको हम सब बिरादरी के लोग मिलकर उठाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेकों गणमान्य युवा साथी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5: महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने को लेकर राजपूत समाज के लोग। फोटो सौजन्य ठाकुर रतन सिंह






कोरोना काल में जान गंवाने वाले किये भाजपा ने याद
-एक एक पौधा लगाया उनके नाम के साथ
*************************************************************
************************************
******************************
कनीना। भाजपा कनीना के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिया ने कोरोना काल में बिछुड़े सभी लोगों की याद में एक एक पौधा पार्कों में लगवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी यह काम पूरा किया।
 विधायक सीताराम यादव एवं जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के दिशा निर्देशानुसार 2 पौधे कनीना मंडी रेलवे स्टेशन पार्क में हरीश गेरा व हरिराम मित्तल की स्मृति में लगाए वहीं 4 पौधे शहीदी   पार्क मोलडऩाथ आश्रम के सामने लगाये जिनमें प्रदीप शास्त्री संस्कृत शिक्षक, बिमला देवी,  मैनेजर विजेंद्र कुमार, प्रताप सोनी के स्मृति में लगाए। एक पौधा गांव कैमरा नरेंद्र सिंह की याद में, एक पौधा गांव कोटिया में राज की स्मृति में लगाया गया।
कोरोना महामारी के कारण बिछड़ गए लोगों को भारतीय जनता पार्टी की योजना के अनुसार ये पौधे लगाये गये ताकि उनकी याद ताजा रहेगी और पर्यावरण को शुद्धि मिलेगी। इस मौके पर मनोज, भूप सिंह, अरुणा कौशिक, सरिता भारद्वाज , कंवर सेन वशिष्ठ,नंबरदार अमित कुमार के सहयोग से पूरा किया जिसमें परिजन मनीष गेरा, मुरारीलाल राहुल कुमार, अमित कौशिक, बेबी विधि,  सुयश, दीपिका, सुरेंद्र सोनी, मनोज कुमार, सतीश यादव, दुलीचंद साहब, देशबंधु एडवोकेट, मैनेजर रवि कुमार आदि सभी परिजन भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: कोरोना काल में बिछुड़ों की याद में पौधारोपण करते भाजपा के पदाधिकारी। सौजन्य ओमप्रकाश लिसानिया









स्कूटी चालक को मारी गाड़ी ने टक्कर घायल, मामला दर्ज
******************************************************
***********************************
**************************
 कनीना। मैंना बहाला निवासी ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघोत में एएनएम पद पर कार्यरत है। बीते 28 मई को उच्चत से बाघोत सब सेंटर पर जब जा रही थी और जब गांव सीहोर के नजदीक चौराहे पर पहुंची तो पीछे से लाल रंग की तेज रफ्तार की गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैंना सड़क पर स्कूटी सहित गिर गई। हाथ, पैर एवं सिर पर चोट आई। पीछे से आ रहे राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने उन्हें संभाला तथा इसी दौरान टक्कर मारने वाला चालक अपनी गाड़ी सहित भाग खड़ा हुआ। राजेंद्र नामक व्यक्ति मैना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना लाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक भेज दिया किंतु इसी दौरान उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया। अब मैना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है इसके चलते कनीना पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





केंद्र व प्रदेश की सरकार कोरोना महामारी को रोकने में असफल -राव दान सिंह
*****************************************************************
************************************
******************************
कनीना। वर्तमान सरकार के मुखिया मनोहर लाल खट्टर कोरोना महामारी रोकने में असफल हुये हैं। ये विचार महेंद्रगढ़ के लोकप्रिय विधायक राव दान सिंह एवं नांगल चौधरी से विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव बहादुर सिंह ने रविवार को कनीना में स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार अपनी कमियों को छुपा रही है। कोरोना ने यह साबित कर दिया देश व प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अगर सरकार नाम की चीज होती तो कोरोना महामारी से अब तक लाखों लोगों की जान नहीं जाती। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के मुखियाओं को चेताया है कि अब तक जो कुछ हुआ वह तो हो चुका है लेकिन आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर आने के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी है लेकिन वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने अब तक कोई इंतजाम नहीं किया है जिसके कारण लाखों लोगों का जीवन एक बार फिर मौत के मुंह में जाता हुआ नजर आ रहा है। दोनों नेताओं ने गुहार लगाई है कि आने वाले समय में कोरोना महामारी की जहां तीसरी लहर आने के लिए तैयार खड़ी है इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां व साधन तथा अस्पतालों की व्यवस्था कराई जाए ताकि देश का वृद्ध युवा तथा बच्चों का जीवन बर्बाद होने से बच सकें। इस अवसर पर इनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 9: राव दान सिंह एवं राव बहादुर सिंह कनीना पेट्रोल पंप पर विचार व्यक्त करते हुए।







कनीना क्षेत्र में मिले 3 कोरोना संक्रमित
***********************************************
************************************
*****************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित घटते जा रहे हैं। रविवार को 2 गांवों में तीन संक्रमित पाए गए जिनमें मुंडियाखेड़ा से एक तथा सुंदराह से दो संक्रमित मिले हैं। मिली जानकारी अनुसार 4 जून को सैंपल लिया था जिनकी रिपोर्ट रविवार को आई है जिसमें तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ऐसएमओ ने फिर से दोहराया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करने से महामारी को रोको जा सकता है।




नई शिक्षा नीति शिक्षा के उद्देश्य को पूरा नहीं करती-बाबूलाल यादव
********************************************************
***********************************
**********************
कनीना। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान बाबूलाल यादव ने नई शिक्षा नीति को बेहतर नहीं ेबताया। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति सबको शिक्षा, समान शिक्षा, सस्ती शिक्षा के उद्देश्य को पूरा नहीं करती। नई शिक्षा नीति लागू होने से व्यवसायीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा सरकारी शिक्षा में कोई व्यापक सुधार नहीं होगा।
 उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के सकारात्मक पहलुओं को बताया जा रहा है, नकारात्मक पहलुओं को छुपाया जा रहा है। यह नीति जल्दबाजी में की गई है जो की पूरी तरह से प्राइवेट शिक्षण संस्थान संचालकों को हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। नई शिक्षा नीति में 3 वर्ष की प्राथमिक कक्षा शुरू करना स्वागत योग्य कदम है। लेकिन 3 वर्ष की पूर्व प्राथमिक एवं पहली व दूसरी कक्षा को मिलाकर फाउंडेशन स्तर बनाना व इसे बिना कोई आधारभूत ढांचे के आंगनबाड़ी को सौंपना बच्चों के साथ धोखा है।
 इस फाउंडेशन स्तर को मुख्य स्कूली शिक्षा का ही हिस्सा बनना चाहिए। 9 से 12 ,4 वर्ष में 8 सेमेस्टर इक_े करना भी आम विद्यार्थी विशेषकर गरीब दलित विद्यार्थियों के लिए हानिकारक है। दसवीं कक्षा सदियों से समस्त भारत में एक मान्यता प्राप्त मानक है, इसकी बोर्ड परीक्षा पहले की भांति होनी चाहिए। वर्तमान व्यवस्था में ड्रापआउट बहुत बढ़ेगा, छठी कक्षा से व्यवसायिक कोर्स देना व इंटरशिप लागू करना एक तरफ से बाजार के लिए सस्ती बाल मजदूरी उपलब्ध करवाना है। 11 से 12 वर्ष का नादान बच्चा तय नहीं कर पाता कि उसे आगे क्या करना, इस नीति का सीधा सा मतलब वंचित तबकों के बच्चों को उच्च शिक्षा से दूर रखना है। पूंजीपतियों के लिए सस्ते मजदूर पैदा करना है। प्राथमिक स्तर तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना स्वागत योग्य कदम है परंतु यह स्पष्ट नहीं है कि यह नियम सरकारी विद्यालयों तक लागू होगा या सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू करवाया जाएगा।
   उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम जारी रहा तो अमीर गरीब के बच्चों में भेदभाव की खाई और बढ़ जाएगी। शिक्षा में 6 प्रतिशत जीडीपी का खर्च करने का वादा किया गया है परंतु यह वादा आज का नही 50 वर्ष से चल रहा है। वास्तविकता तो यह है कि शिक्षा पर 3.5 परसेंट खर्चे किया जा रहा है। बढ़ती आबादी नई  टेक्निक व अन्य विकसित संसाधनों की आवश्यकता अनुसार यह खर्चे जीडीपी का 10 प्रतिशत होना चाहिए। नई शिक्षा नीति में विदेशी विश्वविद्यालयों को खुला निमंत्रण दिया गया है इससे शिक्षा और महंगी होगी। यह शिक्षा नीति विद्यालय से बाहर दो करोड़ बच्चों को स्कूल लाने का लक्ष्य देती है परंतु वास्तविकता यह है कि विद्यालय से बाहर दस करोड़ बच्चे हैं।




दुख-सुख मानव-जीवन के दो पहलू--डॉ ललित मोहन जोशी
*********************************************************
***********************************
**********************
कनीना। साहित्य-संस्कृति मंच, हरियाणा के तत्वावधान में कोरोना काल की दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान हेतु -जो लौट के घर ना आये- आनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मंच-संयोजक डा सीएस वर्मा प्रभाकर  के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ इंदिरा गुप्ता यथार्थ ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष अधिकारी डा ललित मोहन जोशी ने की । मंच-संचालन वरिष्ठ कवि एवं फि़ल्म-निर्देशक शैलेन्द्र सिंह शैली एवं कवयित्री डा रेखा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखण्ड व कर्नाटक के 24 कवि-कवयित्रियों ने अपनी काव्य-प्रस्तुति द्वारा सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश दिया ।
   कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद ओ पालनहारे, निर्गुण ओ न्यारे- ईश-वंदना से किया गया । आयुष अधिकारी डॉ ललित मोहन जोशी ने कहा कि 'मृत्यु अटल सत्य है तथा दुख-सुख, मानव-जीवन के दो पहलू हैं । इसलिए हमें काल-चक्र से होने वाली क्षति को नजरअंदाज कर   शेष बचे को सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए । कायक्रम में आशा और उमंग पैदा करते हुए भिवाड़ी की कवयित्री करुणेश राघव ने कहा कि- माना विकट घड़ी है फिर भी मन को मत मारो । नारनौल के कवि अशोक योगी ने संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि दुख के बादल छट जाएंगे ।  जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए रेवाड़ी के युवा कवि मनोज कौशिक ने कहा कि काम आना दूसरों के..जिंदगी है । नैनीताल उत्तराखण्ड की वरिष्ठ कवयित्री बीना भट्ट ने परिजनों से बिछुडऩे के असह्य पीड़ा को कुछ यूँ  बयां किया- 'गमों के दौर में मुस्कुराना भूल गए । रेवाड़ी के कवि अरविंद भारद्वाज ने पलभर में तन्हा छोड़ गए' भावपूर्ण प्रस्तुति द्वारा मन के अहसासों को समानानुभूति बनाने का प्रयास किया । रेवाड़ी के कवि शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि- खुशबू उनके आने की..छू जाती मेरा मन । पिता से बिछुडऩे के दुख को बयां करते हुए कर्नाटक की वरिष्ठ कवयित्री डॉ वसुधा कामत छवि ने सूरज डूबा फिर आया पर.. पापा घर ना आये' ।  गुरुग्राम की वरिष्ठ कवयित्री सुशीला यादव ने निराश मनों में आशा की किरण पैदा करने का प्रयास करते हुए कहा कि-  यह बुरा वक्त भी कट जाएगा-गर्दिश का बादल छँट जाएगा जबकि अटेली के वरिष्ठ कवि सभाचन्द यादव ने लिख दे उनकी अमर कहानी' कविता द्वारा श्रेष्ठजनों को सदा याद रखने की भावाभिव्यक्ति की । इसके अतिरिक्त दिल्ली से कवि सुधीर सिंह सुधाकर, कर्नाटक से वरिष्ठ कवयित्री डॉ बी निर्मला, पंचकूला से कवयित्री रेणु अब्बी रेणू, तथा कवयित्री आभा मुकेश साहनी, नारनौल से डा तकदीर सिंह, चंडीगढ़ से कवयित्री नीरजा शर्मा एवं संगीता शर्मा कुंद्रा, कनीना से कवि विजयपाल सेहलंगिया, गनियार, अटेली से कवि सुंदरलाल उत्सुक अंबाला से कवयित्री मंजीत तुर्का एवं कर्नाटक से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुनील परीट ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों द्वारा दिवंगत आत्माओं को काव्य-सुमन अर्पित किए । आकाशवाणी रोहतक के पूर्व निदेशक डा केसी वर्मा ने अपने मधुर कंठ से संगीतमयी देशभक्ति रचना प्रस्तुत कर आंखें नम कर दी ।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक पंडित नेमीचंद शांडिल्य ने कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करते हुए निराश मनों में आशा की नई किरण जगाने के प्रति किये जा रहे  प्रयासों  की सराहना की । मंच-संरक्षक परमानन्द दीवान ने सभी कार्यक्रम- प्रतिभागियों एवं आयोजक-मण्डल का आभार व्यक्त किया । राष्ट्र-गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ ।





कनीना मंडी से मोटरसाइकिल चोरी
***********************************************
***********************************
*******************
 कनीना। कनीना मंडी में आए एक युवक ने की मोटरसाइकिल उस वक्त किसी ने चोरी कर ली जब उन्होंने शराब के ठेके से शराब पी ली और नशे के कारण कोई उनकी जेब से चाबी निकालकर और मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अपनी मोटरसाइकिल से कनीना मंडी आया था शराब के ठेके शराब पी ली और नशा होने के कारण दुकानों के पास खड़ी मोटरसाइकिल की चाबी किसी अनजान व्यक्ति ने निकालकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। कनीना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

जिला अध्यक्ष प







र नियुक्त हुए पवन कुमार

*****************************************************

**************************************************************
कनीना। जिला महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सामाजिक कार्यों से जुड़े पवन कुमार राठौर को विशाल हिंदू युवा वाहिनी ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पवन कुमार की जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों एवं विशाल हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दीं है। और कहा कि आप अपनी कार्य की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से आगे बढ़ाते रहे एवं समाज के लिए सदैव तत्पर रहें। पवन कुमार राठौर ने कहा की हिंदू युवा वाहिनी ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है उसको बखूबी से निभाऊंगा।

  

Sunday, June 6, 2021

 स्कूटी चालक को मारी गाड़ी ने टक्कर घायल, मामला दर्ज
***********************************************
******************************************************
************************************
***********
 कनीना। मैंना बहाला निवासी ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघोत में एएनएम पद पर कार्यरत है। बीते 28 मई को उच्चत से बाघोत सब सेंटर पर जब जा रही थी और जब गांव सीहोर के नजदीक चौराहे पर पहुंची तो पीछे से लाल रंग की तेज रफ्तार की गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैंना सड़क पर स्कूटी सहित गिर गई। हाथ, पैर एवं सिर पर चोट आई। पीछे से आ रहे राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने उन्हें संभाला तथा इसी दौरान टक्कर मारने वाला चालक अपनी गाड़ी सहित भाग खड़ा हुआ। राजेंद्र नामक व्यक्ति मैना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना लाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक भेज दिया किंतु इसी दौरान उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया। अब मैना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है इसके चलते कनीना पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








केंद्र व प्रदेश की सरकार कोरोना महामारी को रोकने में असफल -राव दान सिंह
*****************************************************************
***********************************
************************************
कनीना। वर्तमान सरकार के मुखिया मनोहर लाल खट्टर कोरोना महामारी रोकने में असफल हुये हैं। ये विचार महेंद्रगढ़ के लोकप्रिय विधायक राव दान सिंह एवं नांगल चौधरी से विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव बहादुर सिंह ने रविवार को कनीना में स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार अपनी कमियों को छुपा रही है। कोरोना ने यह साबित कर दिया देश व प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अगर सरकार नाम की चीज होती तो कोरोना महामारी से अब तक लाखों लोगों की जान नहीं जाती। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के मुखियाओं को चेताया है कि अब तक जो कुछ हुआ वह तो हो चुका है लेकिन आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर आने के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी है लेकिन वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने अब तक कोई इंतजाम नहीं किया है जिसके कारण लाखों लोगों का जीवन एक बार फिर मौत के मुंह में जाता हुआ नजर आ रहा है। दोनों नेताओं ने गुहार लगाई है कि आने वाले समय में कोरोना महामारी की जहां तीसरी लहर आने के लिए तैयार खड़ी है इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां व साधन तथा अस्पतालों की व्यवस्था कराई जाए ताकि देश का वृद्ध युवा तथा बच्चों का जीवन बर्बाद होने से बच सकें। इस अवसर पर इनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 9: राव दान सिंह एवं राव बहादुर सिंह कनीना पेट्रोल पंप पर विचार व्यक्त करते हुए।








कनीना क्षेत्र में मिले 3 कोरोना संक्रमित

**************************

****************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित घटते जा रहे हैं। रविवार को 2 गांवों में तीन संक्रमित पाए गए जिनमें मुंडियाखेड़ा से एक तथा सुंदराह से दो संक्रमित मिले हैं। मिली जानकारी अनुसार 4 जून को सैंपल लिया था जिनकी रिपोर्ट रविवार को आई है जिसमें तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ऐसएमओ ने फिर से दोहराया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करने से महामारी को रोको जा सकता है।





नई शिक्षा नीति शिक्षा के उद्देश्य को पूरा नहीं करती-बाबूलाल यादव
*********************************************************
***************************************************************
*******************************
******************************
कनीना। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान बाबूलाल यादव ने नई शिक्षा नीति को बेहतर नहीं ेबताया। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति सबको शिक्षा, समान शिक्षा, सस्ती शिक्षा के उद्देश्य को पूरा नहीं करती। नई शिक्षा नीति लागू होने से व्यवसायीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा सरकारी शिक्षा में कोई व्यापक सुधार नहीं होगा।
 उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के सकारात्मक पहलुओं को बताया जा रहा है, नकारात्मक पहलुओं को छुपाया जा रहा है। यह नीति जल्दबाजी में की गई है जो की पूरी तरह से प्राइवेट शिक्षण संस्थान संचालकों को हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। नई शिक्षा नीति में 3 वर्ष की प्राथमिक कक्षा शुरू करना स्वागत योग्य कदम है। लेकिन 3 वर्ष की पूर्व प्राथमिक एवं पहली व दूसरी कक्षा को मिलाकर फाउंडेशन स्तर बनाना व इसे बिना कोई आधारभूत ढांचे के आंगनबाड़ी को सौंपना बच्चों के साथ धोखा है।
 इस फाउंडेशन स्तर को मुख्य स्कूली शिक्षा का ही हिस्सा बनना चाहिए। 9 से 12 ,4 वर्ष में 8 सेमेस्टर इकट्ठे करना भी आम विद्यार्थी विशेषकर गरीब दलित विद्यार्थियों के लिए हानिकारक है। दसवीं कक्षा सदियों से समस्त भारत में एक मान्यता प्राप्त मानक है, इसकी बोर्ड परीक्षा पहले की भांति होनी चाहिए। वर्तमान व्यवस्था में ड्रापआउट बहुत बढ़ेगा, छठी कक्षा से व्यवसायिक कोर्स देना व इंटरशिप लागू करना एक तरफ से बाजार के लिए सस्ती बाल मजदूरी उपलब्ध करवाना है। 11 से 12 वर्ष का नादान बच्चा तय नहीं कर पाता कि उसे आगे क्या करना, इस नीति का सीधा सा मतलब वंचित तबकों के बच्चों को उच्च शिक्षा से दूर रखना है। पूंजीपतियों के लिए सस्ते मजदूर पैदा करना है। प्राथमिक स्तर तक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना स्वागत योग्य कदम है परंतु यह स्पष्ट नहीं है कि यह नियम सरकारी विद्यालयों तक लागू होगा या सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू करवाया जाएगा।
   उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम जारी रहा तो अमीर गरीब के बच्चों में भेदभाव की खाई और बढ़ जाएगी। शिक्षा में 6 प्रतिशत जीडीपी का खर्च करने का वादा किया गया है परंतु यह वादा आज का नही 50 वर्ष से चल रहा है। वास्तविकता तो यह है कि शिक्षा पर 3.5 परसेंट खर्चे किया जा रहा है। बढ़ती आबादी नई  टेक्निक व अन्य विकसित संसाधनों की आवश्यकता अनुसार यह खर्चे जीडीपी का 10 प्रतिशत होना चाहिए। नई शिक्षा नीति में विदेशी विश्वविद्यालयों को खुला निमंत्रण दिया गया है इससे शिक्षा और महंगी होगी। यह शिक्षा नीति विद्यालय से बाहर दो करोड़ बच्चों को स्कूल लाने का लक्ष्य देती है परंतु वास्तविकता यह है कि विद्यालय से बाहर दस करोड़ बच्चे हैं।







दुख-सुख मानव-जीवन के दो पहलू--डॉ ललित मोहन जोशी
******************************************************
***********************************
**********************
कनीना। साहित्य-संस्कृति मंच, हरियाणा के तत्वावधान में कोरोना काल की दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान हेतु -जो लौट के घर ना आये- आनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मंच-संयोजक डा सीएस वर्मा प्रभाकर  के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ इंदिरा गुप्ता यथार्थ ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष अधिकारी डा ललित मोहन जोशी ने की । मंच-संचालन वरिष्ठ कवि एवं फि़ल्म-निर्देशक शैलेन्द्र सिंह शैली एवं कवयित्री डा रेखा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखण्ड व कर्नाटक के 24 कवि-कवयित्रियों ने अपनी काव्य-प्रस्तुति द्वारा सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश दिया ।
   कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद ओ पालनहारे, निर्गुण ओ न्यारे- ईश-वंदना से किया गया । आयुष अधिकारी डॉ ललित मोहन जोशी ने कहा कि 'मृत्यु अटल सत्य है तथा दुख-सुख, मानव-जीवन के दो पहलू हैं । इसलिए हमें काल-चक्र से होने वाली क्षति को नजरअंदाज कर   शेष बचे को सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए । कायक्रम में आशा और उमंग पैदा करते हुए भिवाड़ी की कवयित्री करुणेश राघव ने कहा कि- माना विकट घड़ी है फिर भी मन को मत मारो । नारनौल के कवि अशोक योगी ने संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि दुख के बादल छट जाएंगे ।  जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए रेवाड़ी के युवा कवि मनोज कौशिक ने कहा कि काम आना दूसरों के..जिंदगी है । नैनीताल उत्तराखण्ड की वरिष्ठ कवयित्री बीना भट्ट ने परिजनों से बिछुडऩे के असह्य पीड़ा को कुछ यूँ  बयां किया- 'गमों के दौर में मुस्कुराना भूल गए । रेवाड़ी के कवि अरविंद भारद्वाज ने पलभर में तन्हा छोड़ गए' भावपूर्ण प्रस्तुति द्वारा मन के अहसासों को समानानुभूति बनाने का प्रयास किया । रेवाड़ी के कवि शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि- खुशबू उनके आने की..छू जाती मेरा मन । पिता से बिछुडऩे के दुख को बयां करते हुए कर्नाटक की वरिष्ठ कवयित्री डॉ वसुधा कामत छवि ने सूरज डूबा फिर आया पर.. पापा घर ना आये' ।  गुरुग्राम की वरिष्ठ कवयित्री सुशीला यादव ने निराश मनों में आशा की किरण पैदा करने का प्रयास करते हुए कहा कि-  यह बुरा वक्त भी कट जाएगा-गर्दिश का बादल छँट जाएगा जबकि अटेली के वरिष्ठ कवि सभाचन्द यादव ने लिख दे उनकी अमर कहानी' कविता द्वारा श्रेष्ठजनों को सदा याद रखने की भावाभिव्यक्ति की । इसके अतिरिक्त दिल्ली से कवि सुधीर सिंह सुधाकर, कर्नाटक से वरिष्ठ कवयित्री डॉ बी निर्मला, पंचकूला से कवयित्री रेणु अब्बी रेणू, तथा कवयित्री आभा मुकेश साहनी, नारनौल से डा तकदीर सिंह, चंडीगढ़ से कवयित्री नीरजा शर्मा एवं संगीता शर्मा कुंद्रा, कनीना से कवि विजयपाल सेहलंगिया, गनियार, अटेली से कवि सुंदरलाल उत्सुक अंबाला से कवयित्री मंजीत तुर्का एवं कर्नाटक से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुनील परीट ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों द्वारा दिवंगत आत्माओं को काव्य-सुमन अर्पित किए । आकाशवाणी रोहतक के पूर्व निदेशक डा केसी वर्मा ने अपने मधुर कंठ से संगीतमयी देशभक्ति रचना प्रस्तुत कर आंखें नम कर दी ।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक पंडित नेमीचंद शांडिल्य ने कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करते हुए निराश मनों में आशा की नई किरण जगाने के प्रति किये जा रहे  प्रयासों  की सराहना की । मंच-संरक्षक परमानन्द दीवान ने सभी कार्यक्रम- प्रतिभागियों एवं आयोजक-मण्डल का आभार व्यक्त किया । राष्ट्र-गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ ।








कनीना मंडी से मोटरसाइकिल चोरी
*********************************************
***********************************
***************
 कनीना। कनीना मंडी में आए एक युवक ने की मोटरसाइकिल उस वक्त किसी ने चोरी कर ली जब उन्होंने शराब के ठेके से शराब पी ली और नशे के कारण कोई उनकी जेब से चाबी निकालकर और मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अपनी मोटरसाइकिल से कनीना मंडी आया था शराब के ठेके शराब पी ली और नशा होने के कारण दुकानों के पास खड़ी मोटरसाइकिल की चाबी किसी अनजान व्यक्ति ने निकालकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। कनीना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।






जिला अध्यक्ष पर नियुक्त हुए पवन कुमार
********************************************
**********************************
*************
कनीना। जिला महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सामाजिक कार्यों से जुड़े पवन कुमार राठौर को विशाल हिंदू युवा वाहिनी ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पवन कुमार की जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों एवं विशाल हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दीं है। और कहा कि आप अपनी कार्य की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से आगे बढ़ाते रहे एवं समाज के लिए सदैव तत्पर रहें। पवन कुमार राठौर ने कहा की हिंदू युवा वाहिनी ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है उसको बखूबी से निभाऊंगा।






ब्लाक स्तर पर 8 को करेंगे प्रदर्शन
***********************************************
**********************************
*
****************
कनीना। श्रम विभाग की नाकामी की मार झेल रहे हैं निर्माण के मजदूर 8 जून को तहसील ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ये विचार भवन निर्माण कामगार यूनियन की ब्लाक की आन लाइन मीटिंग की अध्यक्षता कमरेड  महाबीर सिह की।ऑन लाईन मीटिंग
 में राज्य अध्यक्ष कामरेड देशरसज व राज्य कोषाध्यक्ष कामरेड रामहेर  कामरेड शिवकुमार ने सयुक्त रूप से व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से आने वाली 8 जून को पूरे प्रदेश में  जिला ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध कार्रवाई की जाएगी व निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को यूनियन का राज्य प्रतिनिधिमंडल राज्य के उपमुख्यमंत्री से मिला था उस समय निर्माण मजदूरों की मांगों के संबंध में चर्चा करते हुए अनेक सहमति बनी थी। किंतु ऊंट के मुंह में जीरे के समान पूरी की।
 उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के निर्माण मजदूर 8 जून को सभी जिला ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध कार्रवाइया करेंगे। और अपने हकों की आवाज बुलंद करेंगे ओर शिवकुमार ने कहा  प्रशासन समय रहते इन मांगों का समाधान नहीं करता है तो अगस्त माह में पंचकूला चंडीगढ़ में बोर्ड कार्यालय का घेराव  व प्रदेश में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।






बजरंग दल का पांच दिवसीय वर्चुअल कैंप पूर्ण
******************************************
**********************************
***********
कनीना। विहिप के भिवानी विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रांत का बजरंग दल का पांच दिवसीय वर्चुअल कैंप जो दो जून से 6 जून तक चला इसमें पूरे हरियाणा से सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें कार्यकर्ताओं का शारीरिक बौद्धिक मानसिक विकास हुआ। कोराोना काल के चलते फिजिकल रूप से कैंप लगाना संभव नहीं था इसलिए केंद्र की योजना से यह वर्ग वर्चुअल माध्यम से लगाया गया। इसी प्रकार विश्व हिंदू परिषद का वर्ग भी वर्चुअल माध्यम से 7 जून से 11 जून तक कैंप  लगेगा जिसमें महेंद्रगढ़ जिले से 34 कार्यकर्ता भाग लेंगे। भिवानी विभाग के जिला भिवानी दादरी महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस वर्ग में शामिल होंगे।
कनीना प्रखंड के अध्यक्ष दिलावर सिंह ने बताया कि इस वर्ग में कनीना प्रखंड से 17 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिससे कार्यकर्ताओं का शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं का विकास करने के लिए यह एक अच्छा माध्यम बना आगे 7 जून से 11 जून तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का वर्ग शुरू होगा जिसमें कनीना प्रखंड से 15 कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कैंप भी वर्चुअल माध्यम से ही होगा। इन वर्गों के माध्यम से कनीना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की एक प्रशिक्षित टीम विकसित होगी।







आर्य समाज का हवन संपन्न
********************************
***********************************
*****
कनीना। कनीना आर्य समाज मंदिर में पर्यावरण शुद्धता और करो ना कॉल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें कनीना आर्य समाज के प्रधान राव मोहर सिंह ने इस हवन का आयोजन कर पर्यावरण शुद्धता और करोना महामारी की वजह से भगवान को प्यारे होने वाली दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
 आर्य समाज प्रधान ने कहा कि हम भगवान से हवन के माध्यम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को प्रभु अपने चरणों में स्थान दे और जिन परिवारों ने सब जनों को खोया है उन्हें भगवान सुख शांति व समृद्धि दे इस अवसर पर बहन सरला लता ओम प्रकाश आर्य विहिप के विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष दिलावर सिंह, रविंद्र आर्य, प्रेम राकेश आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: हवन करते हुए आर्य समाज कनीना के लोग।




हृदय गति रुकने से सूबेदार मेजर की मौत
-सम्मान के साथ की अंतिम विदाई
***************************************************************
*********************************
***********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव मोहनपुर में सूबेदार मेजर शुभराम की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वे 49 वर्ष के थे तथा एआरओ विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में कार्यरत थे। महज 8 माह पहले इस स्थान पर तैनाती के लिए आए थे। 4 जून को उनका हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनकी हृदय गति रुकने से पहले अपने परिजनों से बात हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अब पंजाब के पठानकोट में तैनाती देंगे। सूबेदार मेजर शुभराम के साथ आए उनके साथी नेत्रपाल ने बताया कि वह 4 जून को अचेत अवस्था में पाए गए थे जिसके चलते उन्हें कल्याणी अस्पताल अंदर विशाखापट्टनम में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी हृदय गति रुकने से देहांत हो गई। पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे एक लड़का तीन लड़कियां जिनमें से दो शादीशुदा छोड़ गए हैं। 1989 में मोहनपुर निवासी शुभराम दादरी में खुली भर्ती प्रतियोगिता में भर्ती हुए थे। अब तक 30 साल 5 महीने की नौकरी कर चुके थे। 1991 में उनकी शादी हुई थी। जब वे महज 10 वर्ष के थे तभी उनके पिता फूल सिंह का देहांत हो गया था। मां ने पाल पोषकर बड़ा किया था। वह अपनी चार बहनों पर एक भाई था। उनकी पत्नी सरोज कि उनके हृदय का आपसे पहले बात हुई थी। इससे पहले 19 दिनों की छुट्टी मार्च महीने में लेकर आए थे। प्रशासन की ओर से तथा सेना की ओर से उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया तथा सजल नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
फोटो कैप्शन: सूबेदार मेजर शुभराम।





कनीना क्षेत्र में हुई 16 एमएम बारिश
-किसान जुटे खरीफ की बीजाई  में
********************************************
*********************************
*****************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पश्चात 13 एमएम बारिश हुई। 3 एमएम शुक्रवार की रात को तो 13 एमएम शनिवार को दोपहर पश्चात बारिश हुई। किसान त्वरित गति से खरीफ की बीजाई में जुट गये हैं। यदि विगत वर्षों पर जून माह की बारिश पर नजर डालें तो वर्ष 2018 में जून माह में 70 एमएम बारिश हुई थी 2019 में 25 एमएम बारिश हुई थी किंतु वर्ष 2020 में 68 एमएम बारिश हुई थी किंतु वर्ष 2021 में अभी से ही 16 एमएम बारिश हो चुकी है। जो लगता है कि जून माह में अच्छी बारिश होगी और किसान पूर्ण रूप से बिजाई कर डालेंगे। अभी तक किसानों ने बाजरा, ग्वार की कोई फसल नहीं उगाई है लेकिन संभावना है कि रविवार से किसान बाजरे की बिजाई में जुट जाएंगे। कनीना खंड के किसान अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार जरूर कर रहे हैं। कनीना की कुल भूमि 52000 हेक्टेयर मानी जाती है जिसमें खरीफ की फसल मानसून आने पर ही की जाती है। खरीफ बतौर बाजरा किसान चारे के रूप में अधिक उगाते हैं खाने के रूप में कम उगाते हैं किंतु विगत वर्षों से बाजरे की सरकारी खरीद होने से किसानों का रुझान बाजरे की ओर बढ़ता जा रहा है। अभी भी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। विगत दिनों हल्की बूंदाबांदी हुई थी अब 16 एमएम बारिश हो गई है जिसका सकारात्मक प्रभाव नजर आ रहा है।
क्या कहते हैं बीज विक्रेता-
बीज विक्रेता महेश कुमार, कुलदीप बोहरा, बिजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बारिश के बाद बीज खरीदने के लिए किसान आ रहे हैं तथा बीजाई के काम में लग गये हैं। बीजाई के योग्य बारिश हो चुकी है यही कारण है कि अब अच्छे दर्जे के बीज खरीद बीजाई शुरू कर दी है।
 क्या कहते कृषि अधिकारी-
 
कृषि विस्तार अधिकारी देवराज यादव ने बताया कि 20 एमएम बारिश बाजरे की पैदावार के लिए बेहतर होती है। बाजरा झकड़ा जड़ वाला होता है, रेशेदार जड़ होती जो भूमि के ऊपर से पानी को सोखती है, गहराई पर नहीं जाती। उनका कहना है कि कनीना क्षेत्र में 20000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया जाता है। शनिवार बारिश के चलते 8000 हेक्टेयर उगाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बाजरा उगाने का समय आ गया है और किसान बाजरे की बिजाई में जुट जाएंगे।
फोटो कैप्शन 19: बीज की दुकानों पर हलचल।









Saturday, June 5, 2021

 
31 पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस
**************************************************
*****************************************************
**********************************
********************
कनीना। युवा शक्ति संघ दौंगड़ा अहीर द्वारा 31 पौधे लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया।  इस दौरान अनिल फौजी ने कहा कि पौधों के बिना स्वच्छ वातावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर इंजीनियर अशोक यादव ने बताया कि यदि पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रियजनों के जीवन में खुशी के लमहों को यादगार बनाने के लिए पौधा रोपण करना चाहिए। शादी की सालगिरह, बच्चों का जन्मदिन, पूर्वजों की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करना चाहिए। प्रधान दिनेश ने बताया की आज एक पौधा लगाये, कुछ समय के बाद उस पौधे पर फल लगेंगे तो एक अलग आनंद की अनुभूति होगी। हर व्यक्ति को पौधा रोपण के काम को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। इस अवसर पर युवा शक्ति के प्रधान दिनेश, कपिल , बिशनदेव,शिवमदीप, शक्ति सिंह, नवीन, पुनीत, विक्की,अनिल फोजी, विक्रम कमांडो सहित अनेक युवक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 21: दौंगड़ा अहीर में पर्यावरण दिवस मनाते युवा।









माडल स्कूल में प्रवेश हेतु शिक्षक पहुंचे पालिका प्रधान के पास
-कोविड-19 पर भी की गई चर्चा *******************************
*********************************************************
**********************************
***********
 कनीना। कनीना के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के शिक्षक जिनमें जूनियर रेडक्रास काऊंसलर श्रीराम सहित सुशील शिक्षक, बस्तीराम शिक्षक तथा भोलाराम शिक्षक पालिका प्रधान सतीश जेलदार से मिले। उन्होंने पालिका प्रधान से निवेदन किया कि संपूर्ण क्षेत्र में कोविड-19 के नियमों की जानकारी घर-घर जाकर दिलवाई जाए तथा तथा इस महामारी में हाथों की सफाई नियमित करने, मास्क पहनने, 2 गज की दूरी अपनाने पर भी बल दिया। सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने कहा कि वे निश्चित रूप से नियमों का पालन करवाते आ रहे हैं और करवाते रहेंगे । तत्पश्चात उन्होंने पालिका प्रधान से माडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश हेतु चर्चा की और कहा कि अब सीबीएसई का सरकारी स्कूल मॉडल संस्कृति कस्बे में खुल गया है खुला हुआ है जो नाम मात्र की ही से ही पढ़ाई करवाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है इस विद्यालय में अधिक से प्रवेश दिलावाये। वरिष्ठ प्राध्यापक  श्रीराम ने बताया कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इस सरकारी स्कूल में जहां पहली से पांचवी तक एडमिशन फीस 500 रुपये छठी से बारहवीं तक प्रवेश शुल्क हजार रुपये एक बार लिया जाएगा। तत्पश्चात हर महीने मामूली सी फीस लगेगीजिसमें कक्षा 1 से 3 तक 200 रुपये प्रतिमाह कक्षा चार से पांच 250 रुपये, कक्षा छह से आठ 300 रुपये प्रतिमाह, कक्षा 9 वी से दसवीं 400 रुपये तथा 11वीं 12वीं में 500 रुपये प्रतिमाह फीस लगेगी।





भोजावास में लगाई 15 डोज
**********************************
*****************************************
*******************************
*
 कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को 15 डोज लगाई गई।
 विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि 45 प्लस को 12 तथा 60 प्लस को दो तथा फ्रंट वर्कर को एक डोज दी गई। इस प्रकार कुल 15 डोज दी गई हैं।







दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
**************************************************
*************************************************
***********************************
****************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रामबास निवासी संदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी दुकान ढाना रोड पर बीएसएनएल टावर के पास बनी है। अज्ञात चोर रात को ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गया। जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त और गायब मिला।  शिकायतकर्ता ने कहा है कि चोरी हुये सामान की लिस्ट तैयार कर रहा हूं। कनीना पुलिस ने संदीप कुमार के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।





कनीना क्षेत्र में हुई 16 एमएम बारिश
-किसान अब करेंगे खरीफ की बिजाई
*************************************************
**********************************************
***********************************
***************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पश्चात 13 एमएम बारिश हुई। 3 एमएम शुक्रवार की रात को तो 13 एमएम शनिवार को दोपहर पश्चात बारिश हुई। अभी मौसम बारिशमय बना हुआ है। यदि विगत वर्षों पर जून माह की बारिश पर नजर डालें तो वर्ष 2018 में जून माह में 70 एमएम बारिश हुई थी 2019 में 25 एमएम बारिश हुई थी किंतु वर्ष 2020 में 68 एमएम बारिश हुई थी किंतु वर्ष 2021 में अभी से ही 16 एमएम बारिश हो चुकी है। जो लगता है कि जून माह में अच्छी बारिश होगी और किसान पूर्ण रूप से बिजाई कर डालेंगे। अभी तक किसानों ने बाजरा, ग्वार की कोई फसल नहीं उगाई है लेकिन संभावना है कि रविवार से किसान बाजरे की बिजाई में जुट जाएंगे। कनीना खंड के किसान अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार जरूर कर रहे हैं। कनीना की कुल भूमि 52000 हेक्टेयर मानी जाती है जिसमें खरीफ की फसल मानसून आने पर ही की जाती है। खरीफ बतौर बाजरा किसान चारे के रूप में अधिक उगाते हैं खाने के रूप में कम उगाते हैं किंतु विगत वर्षों से बाजरे की सरकारी खरीद होने से किसानों का रुझान बाजरे की ओर बढ़ता जा रहा है। अभी भी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। विगत दिनों हल्की बूंदाबांदी हुई थी अब 16 एमएम बारिश हो गई है जिसका सकारात्मक प्रभाव नजर आ रहा है।
 क्या कहते कृषि अधिकारी-
 कृषि विस्तार अधिकारी देवराज यादव ने बताया कि 20 एमएम बारिश बाजरे की पैदावार के लिए बेहतर होती है। बाजरा झकड़ा जड़ वाला होता है, रेशेदार जड़ होती जो भूमि के ऊपर से पानी को सोखती है, गहराई पर नहीं जाती। उनका कहना है कि कनीना क्षेत्र में 20000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया जाता है। शनिवार बारिश के चलते 8000 हेक्टेयर उगाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बाजरा उगाने का समय आ गया है और किसान बाजरे की बिजाई में जुट जाएंगे।
फोटो कैप्शन 19: बरसते बादल।






पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने ली पौधों को बचाने की जिम्मेदारी
********************************************
*****************************************
**********************************
*****
कनीना। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया संस्था के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन आजकल जिस तरह से हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है उससे यह प्रतीत होता है कि इस दिन का महत्व भी कम होता जा रहा है लेकिन बहुत से प्रबुद्ध जन आज भी इस एक दिन को छोड़कर पूरे वर्ष वृक्षारोपण में व्यतीत करते हैं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक समाजसेवी ने बताया कि पिछले दो वर्षों की तरह संस्था द्वारा इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया जाए तथा इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाए गए पोधगिरी अभियान के तहत जो पौधे सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायत को दिए जाते हैं उनमें से अगर किसी स्कूल या गांव में अगर ग्राम पंचायत पौधे नही लाती है तो वो पौधे ऐसी संस्थाओं को वितरित कराने चाहिए जो लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष ने बताया कि पौधे लगाने का उत्तम समय आ चुका है। संस्था द्वारा सार्वजनिक स्थानों , शहीद स्मारकों और खाली पड़ी जगहों पर लगाने के लिए पौधे निशुल्क दिए जायेंगे और उनको लगाने की पूर्ण विधि भी समझाई जायेगी इसी अवसर पर संस्था सदस्य सरला और बेटी जिन्नी शर्मा ने चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी और पोधारोपण करते हुए हर घर में एक पौधा पहुंचाने का संकल्प लिया इस अवसर पर मौजूद सभी युवाओं ने लगाएं गए हर पौधे को बचाने की और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाने की जिम्मेदारी ली। हैप्पी, बाली, कृष्ण फौजी, गुलशन व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 20: पौधारोपण करती संस्था एवं उसके सदस्य।







45 प्लस को दी गई 26 डोज
**************************
***************************************
*****************************

कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना डोज देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 45 प्लस के 26 लोगों को डोज गई। विस्तृत जानकारी देते हुए कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार तथा एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि केवल 26 व्यक्ति डोज लगवाने पहुंचे।







कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां जारी- डा धर्मेंद्र यादव
**********************************************
***********************************
***************
कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में  कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां जारी है तथा समस्त स्टाफ उप नागरिक अस्पताल में जुटा हुआ है ताकि तीसरी लहर से निपटा जा सके।
एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव ने बताया की दूसरी लहर ने कुछ ज्यादा दर्द दिया है। अस्पताल में 20 कोविड बेड बनाए गए थे जिनमें जिनमें से 15 बेड पर आक्सीजन की सुविधा दी गई थी। पीएचसी भोजावास और पीएचसी मुंडिया खेड़ा उप-नागरिक अस्पताल कनीना के तहत आते हैं। यहां 1403 मरीज पाए गए जिनमें से 1216 मरीज बिल्कुल ठीक हो गये किंतु अभी भी 187 मरीज सक्रिय है। 13 संक्रितों की मौत हुई जिनमें कुछ बाहर के भी थे। उन्होंने बताया टीकाकरण का अभियान लगातार जारी है। अब तक 21570 लोगों को डोज दी जा चुकी है तथा सेहलंग सीएचसी के तहत 14037 डोज दी जा चुकी है। एसएमओ ने बताया कि कोविड डेडिकेटिटिड अस्पताल कनीना में 72 गंभीर मरीजों को एडमिट करवाया गया था। आक्सीजन प्वाइंट दोगुने करने के लिए तथा 45 बेड अतिरिक्त आक्सीजन युक्त प्रबंध करने के लिए उच्च अधिकारियों से तालतेल किया जा रहा है। उन्हें आशा है जल्द ही 45 बेड की आक्सीजन युक्त उपलब्ध हो जाएंगे। इस प्रकार 65 बेड आक्सजनयुक्त हो जाएंगे।
एसएमओ ने बताया के सभी स्टाफ सदस्यों विशेषकर सिविल सर्जन नारनौल डाक्टर अशोक कुमार का विशेष सहयोग मिला जिसके चलते सभी मरीजों को ठीक होने में मदद मिली। निशुल्क इलाज किया गया। आक्सीजन की कमी कभी नजर आई तो दूसरे संस्थानों से संपर्क करके मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनीना उप नागरिक अस्पताल अहम योगदान दिया है और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया कि यदि तीसरी लहर अगर आती है व्यापक प्रबंधों के चलते पूर्ण रूप से काबू पैा लिया जाएगा।
 फोटो कैप्शन: डॉ धर्मेंद्र यादव।







त्रिवेणी लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस
***************************************
******************************************
********************************
**********
कनीना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ककराला की समाज सेवी संस्था बाबा भैया सेवा दल ने त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया तथा कुछ पहले से लगाए हुए पौधों की जड़ो के पास पानी के लिए मटके दबाए गए।
संस्था के पर्यावरण समन्वयक श्री इंद्रपाल ने बताया कि संस्था हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाती है।तथा पिछले 5 साल से हरित ककराला मिशन के तहत बारिश के मौसम में भी पौधारोपण अभियान चलाती है। उन्होंने बताया कि संस्था ने अब तक लगभग 2000 पौधे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं तथा लगभग 3000 पौधें  गांव के लोगो मे बांट चुकी है।जिन साइट्स पर संस्था ने पौधे लगाए हैं वे चेलावास रोड, स्कूल ग्राउंड,शहीद पार्क के सामने,बाबा ढालोड मंदिर परिसर,पीपा जोहड़, पशु अस्पताल,रामबास रोड व हरिजन बस्ती पार्क आदि शामिल हैं। संस्था ने ग्राम पंचायत की सहायता से लगभग 500 ट्री गार्ड भी पिछले 5 सालों में लगाए हैं।
 उधर कनीना खंड के गांव रसूलपुर में पर्यावरण दिवस के मौके पर युवाओं द्वारा अरुण कोच की अगुवाई में वृक्ष रोपण किया गया,इस मौके पर उनके साथ बाबा भैया सेवा दल के सदस्य नवीन शर्मा,सुरेंद्रपाल, यशपाल,मंजीत,संदेश,परदीप यादव,मनजीत शर्मा भी मौजूद रहे,इसके साथ ही अरुण कोच ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
फोटो कैप्शन 15 व 16: पौधारोपण करते हुए युवक।










अवैध कब्जों को हटवाया
-सीएम विंडों पर थी शिकायत
***************************************
******************************
**************
कनीना। सीएम विंडो पर लगाइए शिकायत की कार्रवाई करते हुए भोजावास के दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया।   
            प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भोजावास से गांव में जाने वाली मेन गली में कुछ  दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे चबूतरा और उसके आगे भी लोहे के तख्त डालकर 15 से 20 फुट का रास्ता रोक रखा था जिससे वहां पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी व आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक दूसरे दुकानदार की देखा देखी में अपनी दुकानों के आगे दूर तक सामान फैला रखा था जिसकी शिकायत सीएम विंडो में लगाई गई थी जिस पर कनीना ब्लाक के अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उनके दुकान के बाहर रखे सामान को हटवाया और चेताया कि अगर आगे से दोबारा ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपस में तालमेल कर काम करें। आपस में एकता रखें। ऐसा काम करें किसी दूसरे व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो।


विश्व पर्यावरण दिवस की रही धूम
-विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण
********************************************
************************************************
*******************************
**********
कनीना। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में प्राचार्य कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। स्कूल प्रांगण में दस विभिन्न पौधे लगाए तथा उनका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी प्राध्यापक सतन कुमार, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह, अध्यापक महिपाल करीरा, पीटीआई संजय, प्राध्यापक अनूप कुमार ने ली। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और पौधारोपण किया।
 आज विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में  पौधारोपण पर्यावरण दिवस पर किया गया है विश्व भर में पर्यावरण की स्वच्छता ,संरक्षण ,संवर्धन एवं शुद्धता का संदेश तथा पर्यावरण का संतुलन और प्रदूषण पर निरंतर काबू पाने के लिए एवं जीवन की आबोहवा  को सुधारने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर आज विद्यालय प्रांगण में प्रदीप - प्रिंस शर्मा सुपुत्र श्री श्रवण कुमार थानेदार , विनीत सुपुत्र ,जनकराज  व कक्षा दूसरी की छात्रा भविष्या आदि ने विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर  पौधारोपण  कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्य अध्यापक ने पर्यावरण की शुद्धता एवं रख-रखाव व संरक्षण ,संवर्धन व पर्यावरण की स्वच्छता  के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जो हमें जीवन देते हैं जो वातावरण को  स्वच्छ एवं हरा भरा रखने में सहायक होते हैं शुद्ध पर्यावरण से ही मानव जीवन का अस्तित्व बचा हुआ है आज की परिस्थितियों में शुद्ध वातावरण ही जीवन का आधार बन गया है वर्तमान में वैश्विक महामारी के दौरान जो वातावरण दूषित हुआ है उसको ज्यादा से ज्यादा पेड़ -पौधे लगाकर ही वातावरण को स्वच्छ,सुंदर और मानव जीवन हित के लिए कल्याणकारी बनाया जा सकता है इस अवसर पर देशराज यादव, सतवीर सिंह , राधेश्याम शास्त्री,राजेश कुमार संदीप कुमार सुबे सिंह आदि उपस्थित रहे
उधर जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रधान एवं जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार कनीना खंड में शिक्षा विभाग की ओर से पौधारोपण किया गया !जेआरसी काउंसलर अनिल कुमारी एवं ओम प्रकाश पूनिया ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवान सिंह और जे आर सी कोआर्डिनेटर अजमेर सिंह दांगी के नेतृत्व में श्री कृष्ण गौशाला कनीना में पौधारोपण किया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया! यह शपथ दिलवाई की जन्म दिवस या विवाह शादी के उपलक्ष्य पर है पौधे भेंट करके पौधे लगाने के लिए जागरूक करें ! पर्यावरण प्रदूषण से पृथ्वी को बचाएं जो आज हमें आक्सीजन की कमी के कारण है जिस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है उसे बचा जा सके। साथ ही लोगों को यह भी आवाहन किया किसी भी कार्यक्रम में खाने की थाली में आवश्यकता अनुसार ही भोजन ले ताकि भोजन बर्बाद ना हो और बहुत सारे जरूरतमंद को खाना मिल सके! इस मौके पर गौशाला के प्रधान हुकम चंद यादव ने भी शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया।
उधर विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में  पौधारोपण पर्यावरण दिवस पर किया गया है विश्व भर में पर्यावरण की स्वच्छता ,संरक्षण ,संवर्धन एवं शुद्धता का संदेश तथा पर्यावरण का संतुलन और प्रदूषण पर निरंतर काबू पाने के लिए एवं जीवन की आबोहवा  को सुधारने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर आज विद्यालय प्रांगण में प्रदीप - प्रिंस शर्मा , विनीत  ,जनकराज  व कक्षा दूसरी की छात्रा भविष्या  आदि ने विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर  पौधारोपण  कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्य अध्यापक ने पर्यावरण की शुद्धता एवं रख-रखाव व संरक्षण ,संवर्धन व पर्यावरण की स्वच्छता  के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जो हमें जीवन देते हैं जो वातावरण को  स्वच्छ एवं हरा भरा रखने में सहायक होते हैं शुद्ध पर्यावरण से ही मानव जीवन का अस्तित्व बचा हुआ है आज की परिस्थितियों में शुद्ध वातावरण ही जीवन का आधार बन गया है वर्तमान में वैश्विक महामारी के दौरान जो वातावरण दूषित हुआ है उसको ज्यादा से ज्यादा पेड़ -पौधे लगाकर ही वातावरण को स्वच्छ,सुंदर और मानव जीवन हित के लिए कल्याणकारी बनाया जा सकता है इस अवसर पर देशराज यादव, सतवीर सिंह , राधेश्याम शास्त्री,राजेश कुमार संदीप कुमार सुबे सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरुकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। इसी संदर्भ में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेन्द्रगढ़ के प्रांगण में भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य श्री सुभाष चंद्र यादव द्वारा किया गया साथ ही श्री लाल सिंह यादव वरिष्ठ प्रवक्ता,डा. नरेश कुमार प्रवक्ता, मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव, श्रीमती अनिल यादव सहायक, अनिल कुमार यादव लिपिक,श्री सुशील कुमार लिपिक,सुमन यादव लिपिक, श्री नीतीश कुमार लिपिक तथा लेखराम व राय सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित समस्त फैकल्टी ने इस पुनीत कार्यक्रम में अपनी आहुति डाली।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम इस पृथ्वी की सुंदरता को बनाए रखने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए एकसाथ कार्य करने की एक पहल है। हमें पूरे सालभर कार्यक्रम के उद्देश्यों को अपने व्यवहार में रखना चाहिए और वृक्षारोपण के माध्यम से आसपास के वातावरण को सुंदर बनाने तथा साफ-सफाई,पानी की बचत,बिजली का कम प्रयोग,जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग आदि बहुत सी गतिविधियों को कार्यक्रम में बदलना चाहिए।जीवन के लिए हमारे पास एकमात्र यही ग्रह है जिस पर जीवन संभव है अत:हम सभी इसकी प्राकृतिक सुंदरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।
उधर पर्यावरण दिवस पर उपमंडल के गांव इसराना में नेहरू युवा केंद्र नारनौल और आजाद युवा समिति ने मिलकर पौधारोपण किया ,इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा कि
यूं तो भारतीय संस्कृति प्राचीन काल से ही पर्यावरण संरक्षक  रही है किन्तु आधुनिक युग में हम भी कहीं ना कहीं पतन की आंधी दौड़ में शामिल हो चुके है
फिर भी हमारे संस्कार हमें अपने दायित्व का बोध कराते है
हिंदू धर्म में अनेक पर्वों पर वृक्ष पूजन की परंपरा है
इसके अलावा पशु पूजन और उनके संरक्षण की परम्परा आज भी जीवंत है
पाश्चात्य देशों में भी अब हिंदू संस्कृति को बढ़ावा भी मिल रहा है
हिंदू संस्कृति में नदी , पहाड़ , समुन्द्र आदि को भी देव तुल्य माना है
तुलसी नीम पीपल बरगद जी मेहता का प्राचीन ग्रंथों में भी समझाया गया है वर्तमान समय में भी इन पौधों के औषधीय महत्ता और भी बढ़ गई है
वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए हमें इस पर्यावरण दिवस पर शपथ लेनी चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण में न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामूहिक रूप से एक दूसरे का सहयोग करते हुए इस धरा को बचाना है अन्य जीव जंतु सबका संरक्षण हमारा दायित्व है
इस अवसर पर एनवाईवी कार्तिकेय और गीता सहित हरीश  प्रीतम उदयवीर अंकित मोहित चेतन मुकेंद्र अमित सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
कनीना खंड के गांव बुचावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य  सुबेसिंह ने विद्यालय स्टाफ के साथ विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया व कोरोनावायरस महामारी के प्रति जागरूक किया ।उल्लेखनीय है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुबे सिंह व गांव के सरपंच अजीत सिंह ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया । इस अवसर पर विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रामनिवास यादव, प्रवक्ता निर्मला यादव ,अध्यापक विनोद कुमार ,अनिल कुमार, सत्येंद्र कुमार, रामभूल, गूगन उप-स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी देवेन्दरा कुमारी ए. एन. एम. अनिल यादव एबीआरसी आदि स्टाफ सदस्यों के अलावा गणमान्य ग्रामीणों में प्रधान रविंदर सिंह , सुंदर सिंह पूर्व पंच, शेर सिंह  आदि अनेक ग्रामीण भी इस अवसर पर मौजूद थे।
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कनीना मे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस क्लब  मे उपाध्यक्ष मास्टर कंवर सैन वशिष्ठ की अध्यक्षता में करोना से बिछडऩे सभी पुन्य आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की व प्रभु से प्रार्थना की सभी पुन्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे ओमप्रकाश निशानियां ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में सभी भाजपा सदस्य उन परिवारों के साथ खड़े है हम हर प्रकार से मदद के लिए तैयार है व एक बड का पेड़ पौधा क्लब में लगा कर भाजपा के पुर्व कोषाध्यक्ष हरिराम मितल को याद करते हुए उनके बेटे राहुल मितल को व सारे भाजपा सदस्यों ने इस पेड़ की देखरेख की जुमेवारी ली मोहन सिंह पार्षद ने बताया कि हरिराम मितल भाजपा के कनीना मंडल के बट वर्क्ष ही थे। इससे हरिराम मितल की याद हमेशा बनी रहेगी। इस मौक़े प्रेम कुमार सिंगला, सुरेन्द्र, धनपत सिंह, महाराज श्याम पुरी, लखनलाल जांगड़ा, डाक्टर रविन्द्र, सरिता भारद्वाज, दलीप पार्षद, अभीषेक भारद्वाज व अन्य पदाधिकारि भी शामिल थे।
फोटो कैप्शन 9 से 15: विभिन्न संस्थाओं में मनाया गया पर्यावरण दिवस।






सर्व धर्म प्रार्थना में शरीक हुये लोग
-दो मिनट का मौन भी रखा
*****************************************
************




















**********************************
कनीना। दैनिक जागरण की मुहिम कोविड 19 में हम से बिछड़ी हुई आत्माओं की शांति के लिए भारत विकास परिषद् शाखा कनीना के अध्यक्ष मोहन सिंह पार्षद की अध्यक्षता में एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना मे सुबह दस बजे किया गया। सभा में प्रदेश संयोजक भारत विकास परिषद् कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि दैनिक जागरण अखबार ने कोविड-19 में हुई क्षतिपूर्ति के लिए जो अभियान चलाया है यह बहुत ही सराहनीय है। यह उन गरीब बच्चों के लिए जिनका पालन पोषण उनके माता-पिता जाने के कारण कठिन हो गया था उसमें बहुत ही सहायता मिलेगी। प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी ने दैनिक जागरण की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में बहुत रुचि दिखाई और सराहना की। कोविड 19 के कारण सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से प्रार्थना की इन आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देकर शांति प्रदान करे व उनके परिजनों को इतनी शक्ति दें कि इस दारुण दु:ख सहने की शक्ति मिले। इस मौके पर महेश बोहरा, कृष्ण मास्टर, ओमप्रकाश निशानियां, सुरेश शर्मा, जगदीश आचार्य, प्रेम कुमार सिंगला, सुरेन्द्र सिंह, धनपत सिंह, डाक्टर रविन्द्र, सरिता भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
 उधर व्यापार मंडल बस स्टैंड के प्रधान व प्रमुख समाजसेवी महेश कुमार बोहरा के साथ व्यापारियों ने दैनिक जागरण की मुहिम के अनुसार 2 मिनट का मौन रखा गया इस दौरान महेश बोहरा ने कहा कि करोना महामारी के दौरान समाज में मेलजोल भाईचारा व अपनापन की दूरियां बढ़ गई थीं, कोरोना महामारी के कारण जान गवाने वाले पुण्य आत्माओं की शांति के लिए दैनिक जागरण द्वारा मौन धारण की जो मुहिम चलाई गई इससे समाज के अंदर एक अपनापन का एहसास तो हुआ ही है  अपितु समाज के अंदर एक नई मिसाल पेश की है। श्री बोहरा ने कहा कि दैनिक जागरण हमेशा ही समाज में जागरूकता की अनूठी पहल करता रहा है और हमेशा सामाजिक समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए श्री बोहरा ने धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विकराल रूप से अभी हम पूर्ण रूप से नहीं निकल पाए हैं इसलिए हमें अभी और सावधानी बरतनी होगी सरकार चाहे लोक डाउन खोल दे चाहे और भी छूट दी जाए पर आपको जरूरी काम से ही बाहर निकलना है और 2 गज की दूरी मास्क बहुत जरूरी गाइडलाइन का पालन करते हुए हमें अपने आप को बुलंद हौसले और दृढ़ निश्चय के साथ कोरोना की तीसरी लहर को भी खत्म करना है। व्यापारी एकता मंच के प्रधान महेश बोहरा के साथ प्रभात यादव, मनोज शर्मा, गोविंद यादव ,हिमांशु बंसल, अजय गोयल, राजकुमार राजू, चंचल, बजरंग ,सुशील, मुकेश, चंद्रमोहन बोहरा, आशीष ,विकास, पृथ्वीराज आदि ने कवना महामारी के दौरान जान गवाने वाले पुण्य आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
उधर दैनिक जागरण समाचार के आह्वानपर पूरे देश में आज जो कोरोना महामारी की त्रासदी के भेंट चढ़े लोगों को श्रद्धांजलि देने का जो कायक्रम तय किया था उसमें विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह कनीना प्रखंड के अध्यक्ष दिलावर और राष्ट्र सेविका समिति कि विभाग कार्यवाही का सुनीता यादव ने अपने घर पर भारत माता के  चरणों में पुष्प अर्पित कर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की । आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य माधव सदाशिव राव गोलवलकर गुरुजी की भी पुण्यतिथि है उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
फोटो कैप्शन 5: भारत विकास परिषद कोरोना काल में बिछुड़ी आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।
    6: व्यापारी एकता मंच के पदाधिकारी मौन रखते हुए।
   7: विश्व हिंदु परिषद के लोग मौन रखते हुए।