Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, June 13, 2021








 
व्यंग्य...........
 -फुर्सत मोची के पास भी नहीं
-भागदौड़ की बन गई जिंदगी अब
*************************************************
********************************************************
************************************
*************
 कनीना। सत्य कहा है इंसान मंगल की ओर जा रहा है और मानवता जंगल की ओर जा रही है। इंसान बेशक नई ऊंचाइयां छू रहा है परंतु इंसान के पास आज के दिन खाने, पीने, रहने, सोने, हंसने की सभी फुर्सत गायब हो गई हैं। आज से 50 साल पहले इनकी भरमार थी, आज धीरे-धीरे घटती जा रही है और वर्तमान में लोप हो गई हैं। यही कारण है कि पहले इंसान भोजन के लिए दिन रात मेहनत करके बड़े अदब से आलती पालती लगाकर खाना खाता था किंतु समय ने ऐसी करवट ली कि बैठकर भोजन करना भूल गया, खड़े-खड़े खाना आ गया। विवाह शादियों में भी खड़ा खाना आकर जा चुका है। आने वाले समय में भागते भागते खाना खाएगा, ट्रेन में सफर करते हुए या गाड़ी चलाते-चलाते खाना खाना पड़ेगा और वह भी समय दूर नहीं जब गोता लगाते हुए या हवा में उड़ते हुए खाना खाना पड़ेगा। जिस खाने के लिए इंसान मारामारी करता है उसके लिए भी फुर्सत नहीं। उनकी बात छोडिय़े फुर्सत किसी व्यक्ति के पास नहीं। कहने को तो बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन हकीकत है कोई काम करना नहीं चाहता। छोटा मोटा काम जानते हैं उनके पास फुर्सत ही नहीं। एक मोची से मैंने कहा कि मुझे थोड़ा जल्दी है मेरी चप्पल गांठ दो। मोची ने कहा कि लाइन लगी है, इंतजार करें। और समय नहीं है तो कहीं ओर से चप्पल गंठवा ले। अभी एडवांस में दो जूतियां गांठने को और रखी है। कहने का अर्थ है कि किसी के पास फुर्सत नहीं है। मिस्त्रियों की बात क्या करें, हाथ के काम करने वालों का तो तौर आसमान की ओर है। मुंह मांगा पैसा मांगते हैं समय पर काम नहीं करते। मैं दावे से कह सकता हूं कि हाथ पैर जोड़कर राष्ट्रपति को तो घर पर बुला सकते हैं लेकिन किसी मिस्त्री को नहीं क्योंकि मिस्त्री के नखरे देखने लायक होते हैं। 500 700 से कम के काम पर तो भूलकर मिस्त्री नहीं करने आते फिर कहते कि बेरोजगारी है। कहां बेरोजगारी है ? काम करने वालों की कमी है ,यदि इंसान मेहनत और ईमानदारी से काम करें तो काम की कमी नहीं है। हां फुर्सत बेशक उसके पास में न हो।
आज किसी व्यक्ति को देखिए पैसे दे सकता है खून दे सकता है, जान दे सकता है किंतु फुर्सत नहीं है जो समय तुम्हें दे पाए। आज से 50 साल पहले कितना स्वर्णिम युग था जो सभी के पास फुर्सत होती थी, सभी बैठ मिलजुल कर बातें करते थे और एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते थे। काश वह वक्त फिर लौट आए किंतु मेरे कहने से वह समय नहीं लौट पाएगा। एक बहुत सुंदर संगीत रेडियो पर चल रहा था- जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मुकाम वो फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते..... वाकई कितना बढिय़ा संगीत था जो मन को छू गया। वर्तमान में इंसान के पास फुर्सत पहले ही नहीं थी कोरोना काल ने तो और भी दूरियां बढ़ा दी, अब तो रही सही फुर्सत थी वो भी खत्म हो गई हैं। फुर्सत नहीं है।
यह सत्य है कि सभी को इस दुनिया से जाना होगा और जाते हैं। पहले कहीं कोई अनहोनी घट जाती तो 10-12 दिन घर पर बैठते थे ताकि सभी यारे प्यारे, दोस्त आदि आ सके किंतु अब किसी के पास फुर्सत नहीं और वे चाहते हैं कि व्यक्ति तो चला ही गया अब क्यों समय बैठकर बर्बाद किया जाए। इसलिए दो-तीन दिनों में काम तमाम कर दिया जाता है।
अब पढऩे लिखने की फुर्सत विद्यार्थी के पास भी नहीं बची है। याद है मुझे एक एसडीएम से एक बार मैं मिला और मैंने कहा कि श्रीमान जी मैंने 35 कृतियां अब तक प्रकाशित की है। एसडीएम साहब हंसे और कहा तुमने अपना समय बर्बाद किया है। इन पुस्तकों को सच बताओ क्या कोई पढ़ता है, मेरी आंखें रोने लगी कि जिस काम के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है उसके लिए पढऩे वाले भी ढूंढने पड़ेंगे।
किसी के पास फुर्सत नहीं है चाहे कोई भैंस चराने वाला ही क्यों न हो। यही कारण है अब तो बारात में जाना हो तो भी फुर्सत नहीं मिलती, बारात में भी लोगों को पैसे देकर लाने पड़ते हैं। भविष्य में किसी के रोने के लिए 2 मिनट जाना हो तो भी पैसे देकर रोने वाले लाने पड़ रहे हैं। वक्त पर वक्त फिल्म का एक बहुत सुंदर संगीत चल रहा था...... वक्त के दिन और रात, वक्त के कल और आज..... आदमी को चाहिए वक्त से डर कर रहे, कौन जाने किस घड़ी वक्त का बदले मिजाज, वक्त का बदले मिजाज........... वाकई वक्त का मिजाज बदल गया है। इंसान का भी मिजाज बदल गया है, भविष्य में ऐसा वक्त आएगा कि शायद मरने वाले मरते रहेंगे उन्हें उठा उठा कर इधर-उधर फेंक दिया जाएगा कुत्ते नोचते नजर आएंगे क्योंकि किसी के पास अंतिम संस्कार के लिए समय ही नहीं होगा। आने वाले समय में इंसान जल्दी-जल्दी के चक्कर में सीधे भगवान को प्यारे हो जाएंगे, मरने वालों की संख्या बढ़ती ही चली जाएगी चूंकि धीरे चलने में समय बर्बाद होता है चलिये और तेज चलिये जनाब।
इसलिए अभी वक्त है बच्चों को वक्त की कदर सिखाओ, वरना यह कहते रह जाओगे--
 दिल ने पुकारा है, कहां खो गये यारों
दुनिया से चले गए तो नहीं आएंगे
फिर बेशक लाख पुकारो.......।।






बाइक चोरी
************************************************
**********************************
**************
 कनीना। कनीना मंडी में खेड़ी तलवाना का व्यक्ति दवा लेने आया और उसकी बाइक चोरी हो गई। चहुं ओर पता करने पर भी बाइक नहीं मिली। हारकर पुलिस में श्शिकायत की है।
 मिली जानकारी अनुसार खेड़ी तलवाना का जानी नामक व्यक्ति कनीना मंडी के वेयर हाउस के पास दवा लेने आया। उसने दवा फैक्ट्री के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। जब वह दवा लेकर बाहर आया उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। उन्होंने तुरंत कनीना पुलिस चौकी को शिकायत की। पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार तथा विद्यानंद मौके पर पहुंचे, सीसीटीवी फुटेज देखी और चोर को जल्द ही पकड़े जाने की संभावना है।






अंधड़ से बिजली आपूर्ति दिनभर रही बाधित
*************************************************
************************************
***************
कनीना। कस्बे में रविवार की रात को अंधड़ के चलते कई जगह पोल टूट गये तथा बिजली तारों पर पेड़ गिर जाने से दिनभर बिजली बार बार कटती रही।
बता दें कि पिछले चार-पांच दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। रविवार रात को मौसम में अचानक बदलाव आया। पूर्वी हवाओं का दबाव बढऩे से मौसम में नमी की मात्रा बड़ी इससे लोगों को गर्मी में तपिश से कुछ राहत मिली। अंधड़ से उप मण्डल के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 15 से 20 स्थानों पर लाइनों में फाल्ट आ गया। बिजली विभाग के कर्मी इधर उधर फाल्ट ढूंढते देखे गये। आंधी से पेड़ गिरने पर भी कई जगह पर तार टूट गई। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। कस्बा वासी राकेश यादव, सुरेश शर्मा,  महेश, राजवीर, कर्मवीर सिंह, रूप कुमार, रवि प्रकाश,  जितेंद्र, नवीन आदि ने बताया कि जब भी कभी धूल भरी आंधी चलती है तो बिजली विभाग तुरंत बिजली काट लेता है। जब उनके नंबर पर फोन करते हैं तो कहते हैं की धूल भरी आंधी की वजह से लाइन फाल्ट हो गई है।
पेयजल सप्लाई भी बाधित-
बिजली कट बार बार लगने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोग पेयजल का इंतजार करते रहे किंतु पेयजल आपूर्ति दे से हो पाई। ऐसे में पेयजल सप्लाई को हाटलाइन से जोडऩे की मांग चल रही है ताकि पेयजल सप्लाई समय पर हो पाये।




कनीना में लगी 45 प्लस को 10 वैक्सीन
*****************************************************
************************************
*******************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में रविवार को चले सेशन में 45 प्लस के लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई। महज 10 लोगों को कोरोना डोज दी जा सकी। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 45 प्लस को 10 कोरोना वैक्सीन दी गई है। वैक्सीन लेने का अधिक जोर 18 प्लस के युवाओं का होता है।





विगत वर्ष जिन खेतों में सफेद लट का प्रकोप था उन्हें बाजरे की बिजाई में बरतनी चाहिए सावधानी-डा जयलाल
*****************************************************************
*********************************
************************************
 कनीना। वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने उन किसानों को सावधानी से बाजरे की बिजाई करने की सलाह दी है जिन खेतों में विगत वर्ष के लट का प्रकोप था। उन्होंने बताया कि सफेद लट वैसे तो मई माह में बिजाई करने पर भूमि से निकलती है जो पीपल बेरी जाति आदि के पेड़ों पर बैठकर पनपता है और फिर मेटिंग के बाद जमीन में अंडे दे देती है। अंडे ेदेने के बाद यह लट बाजरे को नुकसान पहुंचा सकती है। बाजरे आदि की जड़ों को कुतर देने से पौधे खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाजरा ही नहीं अपितु ग्वार, मूंगफली तथा सावन में उगाई जाने फसलों को नुकसान पहुंचाती है। यह एक प्रकार का कीड़ा होता है जिसका काला मुंह और पीछे सफेद रंग होता है जो पूरा बनने के बाद 1 मीटर नीचे चला जाता है जो अगले मई महीने का इंतजार करता है। मई महीने में विगत वर्षों कुछ गांवों में सफेद लट का प्रकोप देखने को मिला था वहां के किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए। कनीना क्षेत्र के खैराना, मोड़ी और मुडिया खेड़ा में इस कीट का प्रकोप देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि इन किसानों को चाहिए कि बाजरा  बोने के पढऩे से पहले रिजेंट दवा की बिजाई करें। रिजेंट नामक दवा 8 किलोग्राम प्रति एकड़ में बिजाई करने के बाद ही बाजरे की बिजाई करनी चाहिए या इस दवा को छिड़काव मिट्टी में मिलाकर कर देना चाहिए। इससे भी यह कीट मर सकता है किंतु जब खड़ी फसल होती है तो इस पर काबू पाना थोड़ा कठिन होता है। कांफीडोर नामक दवा 240 ग्राम प्रति 250 लीटर में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मूंगफली की बिजाई करनी है तो बीज उपचार करना चाहिए। क्लोरोपाइरीफास 20 एमएल प्रति किलोग्राम बीज में मिलाकर तुरंत बिजाई कर देनी चाहिए। यदि दवा मिलाने के बाद देरी होती है तो मूंगफली का छिलका उतर जाता है। उन्होंने कहा कि अक्सर किसान बाद में सतर्क होते हैं जब तक देरी हो चुकी होती है। सावधानी से काम लेने से इस प्रकोप से बचा जा सकता है।





भोजावास में लगाई तीन कोरोना रोधी वैक्सीन
**********************************************
***********************************
************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को चले कोरोना रोधी वैक्सीन देने के मसले में महज तीन डोज लग पाई। विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि 45 प्लस को एक डोज लगाई गई तथा 60 प्लस की दो डोज लगाई गई। कुल तीन डोज लगाई गई।

अंधड़ ने पहुंचाया भारी नुकसान
-जगह-जगह पेड़ टूटे, टीन शेड टूटी 

*********************************

***********************************
 कनीना। शनिवार की रात को आए भीषण अंधड़ ने जहां पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया है वहीं सड़क मार्गों, खेतों तथा दुकानों के आसपास पेड़ टूट कर भारी नुकसान पहुंचाया है। सुनील कुमार किसान ने बताया कि उनके खेतों में कई पेड़ टूट गए, पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि उनके खेतों में पेड़ टूट गए वहीं करीरा रोड पर आवागमन बाधित रहा। मुख्य मार्गों पर भी पेड़ पौधे टूट जाने से आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा किंतु लोगों ने पेड़ों को काटकर खेतों से हटा दिया और जल्दी ही रास्तों को खोल दिया।
 कनीना के दुकानदार दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के सामने पेड़ टूटकर अचानक गिर गया, रात होने के कारण रात होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।  रेवाड़ी रोड पर मार्बल बेचने वाली दुकान पर एक बड़ा पेड़ टूटकर गिरने से पत्थर टूटने से भारी नुकसान पहुंचाया है। जहां कई दुकानदारों की टीन शेड टूट गई वहीं बारिश नाममात्र की हुई और अंधड़ भारी आया। किसान अपने खेतों में जा जाकर पेड़ों की का जायजा ले रहे हैं। सैकड़ों पेड़ खेतों में गिर गए हैं।
किसान कृष्ण कुमार एवं योगेश कुमार का कहना है कि अंधड़ तेज गति से आया, बार-बार आया, जिससे पेड़ों को क्षति पहुंची है। पक्षियों जीव जंतुओं को भी नुकसान हुआ है।
फोटो कैप्शन 5: खेतों में पड़ा हुआ पेड़ ।





खेड़ी में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाया दुबट की याद में पेड़
********************************************************
***********************************
*******************
कनीना। पूर्व डिप्टी स्पीकर ने खेड़ी में पेड़ लगाया तथा अपने कार्यकर्ता कको याद किया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रभारी व पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व चिमनलाल दुबट की याद  में गांव खेड़ी तलवाना में पहुंचकर असामयिक निधन होने के कारण 2 मिनट का मौन रखा और पीपल  का पेड़ लगाया ।
मिली जानकारी अनुसार चिमनलाल दुबट का 65 वर्ष की आयु में कुछ दिन पहले कोरोना के चलते निधन हो गया था।
डिप्टी स्पीकर ने भाजपा द्वारा याद में एक पौधा चलाये गये अभियान के तहत एक पीपल का पौधा लगाया और पौधे की रख रखाव की जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे सतीश दुबट को दी।
पौधारोपण करने वालों में पूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल , कै. सरजीत सिंह तंवर , रमेश सिंह नौताना, एससी मोर्चा कनीना अध्यक्ष धर्मपाल दुबट खेड़ी , छतरपाल सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गोपाल राजपूत , प्रवीण जांगड़ा , सचिव संदीप तंवर , कपिल तंवर , दिनेश कुमार तंवर , रवि तंवर , अंकित तंवर व सुरेंद्र खेड़ी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव खेड़ी तलवाना में पीपल का पेड़ लगाते हुए। 

 

 

सोमवार को लगें


गी 100 को- वैक्सीन 

***************************

****************************
कनीना। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में सोमवार को 18 प्लस के युवाओं को एक सौ  को-वैक्सीन लगाई जाएंगी। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया की 18 प्लस के युवाओं को 100 को-वैक्सीन दी जाएंगी। देखें चार्ट में किन को कितनी वैक्सीन कहां लगाई जानी हैं।

Saturday, June 12, 2021

 रविवार को 45 प्लस को लगेंगी वैक्सीन 

सोमवार को 18 प्लस को को वैक्सीन लगेंगी
**********************
***************************
****************************

कनीना। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में रविवार को वैक्सीन का सेशन चलेगा। तथा 45 प्लस को कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी।
सोमवार को 18 प्लस को कोवैक्सीन  दी जाएगी। जिन्होंने को-वैक्सीन का टीका ले रखा है वो को-वैक्सीन सोमवार के ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी देते हैं पवन कुमार कंप्यूटर आपरेटर ने बताया कि सोमवार को को-वैक्सीन 18 प्लस को देने की योजना है।




 व्यंग्य
गर्मी और सर्दी की मार शिक्षक को मिली वरदान स्वरूप
-नारी की भांति व्यथा है शिक्षक की पुरानी
**************************************************
************************************
********************
कनीना। जिस प्रकार नारी कष्टों की देवी होती है। सदियों से कष्ट सहती आई है और सहती रहेगी। ठीक उसी प्रकार शिक्षक के लिए सर्दी और गर्मी नसीब में मिली है। जो सहनी पड़ती है और सहता रहेगा, बाकी किसी विभागों में एसी/कूलर/ उच्च दर्जे के पंखे मिल सकते हैं। लेकिन शिक्षा विभाग में स्कूलों में न तो कूलर और न ही एसी का प्रबंध होता है। कहीं गर्म हवा फेंकने वाले पंखे जरूर मिल सकते हैं। वर्तमान में तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है, पानी 100 डिग्री सेंटीग्रेड पर उबलता है। कहने का अर्थ है आधा उबल चुका है ऐसी भीषण गर्मी में शिक्षक को स्कूल जाना पड़ रहा है। यद्यपि छुट्टियां जून में होती आई है। इस बार जल्दी छट्टियां डाल देने के कारण पूरी गर्मी सहन करनी पड़ेगी। यह भी सत्य है कि शिक्षकों को कड़ाके की ठंड या भीषण गर्मी सहन करनी पड़ती है। ताप सहन करते हुए स्कूल जाना, स्कूल से घर आना पड़ता है। अक्सर बेवकूफ लोग है यह कहते सुना है कि गधे और शिक्षक दोपहर में निकलते हैं। परंतु वो निशाचर यह नहीं जानते कि कितनी बड़ी जिम्मेदारी को निभा कर वे घर आ रहे हैं।
यह सत्य है कि शिक्षकों का दायित्व बड़ा है परंतु यदि काम को देखा जाए तो सबसे अधिक काम शिक्षक को करना पड़ता है। यदि देश के चुनाव आनलाइन हो जाए तो सबसे अधिक आनंद शिक्षक को मिलेगा क्योंकि चुनावों में शिक्षकों की लाजिमी ड्यूटी लगती है। यदि एक बार बिना शिक्षकों के चुनाव करवाकर सरकार दिखाएं तो कहा जा सकता है कि रामराज में पहुंच गये हैं किंतु यह दावा है कि बगैर शिक्षक के चुनाव कोई भी सरकार नहीं करवा सकती, फिर भला ऊपर से शिक्षक पर लांछन लगाना अनेकों प्रकार की फब्तियां कसना, दुखी करना कितने ही कारण देखे जा सकते हैं। वरना नियम अनुसार तो शिक्षक के आने पर बड़े से बड़े अधिकारी को खड़े हाकर सम्मान करना चाहिए परंतु होता है इसके उल्टा।
2020 और 2021 सबसे अधिक कोरोना मार शिक्षक झेल चुके हैं लेकिन कुछ लोगों को अब भी यह कहते सुना जा सकता है कि शिक्षक मुफ्त की तनख्वाह तोड़ते हैं। अब वह जमाना नहीं शिक्षकों को हर प्रकार की मुसीबत के लिए आगे भेजा जा रहा है। आने वाला समय बताएगा कि शिक्षक का मूल्य क्या होता है क्योंकि वह वक्त जरूर आएगा जब शिक्षक समाज क्रांति आएगी और शिक्षक जब क्रांति पर उतर आते हैं तो समाज ही नष्ट होने के कगार पर चला जाता है। यह निश्चित है कि एक धागे को खींचा जाए खींच सकते परंतु खींचने की एक सीमा होती है, उसके बाद टूट जाता है। वही हालात शिक्षक की है। उसे पूरी प्रकार से तंग किया जा रहा है। विगत 1 साल से सरकार के अनुसार कोई महंगाई नहीं बढ़ी है परिणाम शिक्षकों का डीए तक भी 1 साल से कटा हुआ है और यह भी नहीं कहा जा सकता भविष्य में मिलेगा या नहीं? शायद कितने ही शिक्षक इस दुनिया से चले गए उन्होंने ऐसा समय नहीं देखा होगा जब महंगाई भत्ता एक साल से नहीं बढ़ा हो। अब शिक्षकों की नजरें जुलाई माह में दिये जाने वाले डीए पर टिकी है। यदि डीए नहीं बढ़ाया तो असली गर्मी तो शिक्षक सहन करेगा।




मोड़ी में पंचायती जमीन पर खड़े 30 अलंथस के हरे पेड़ काटे
-ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से की शिकायत
***********************************************
*********************************
**************
,कनीना। उपमंडल के गांव मोड़ी में शनिवार को कुछ लोगों ने पंचायती जमीन पर खड़े 30 अलंथस के पेड़ काट दिए। जिसकी शिकायत  ग्रामीण रोशन लाल, हंसराज, ईश्वर सिंह, देशराज, राजेंद्र, लाल सिंह, महेश, सुनील कुमार, राजू, सज्जन सिंह, संजीव, रामस्वरूप, राम सिंह, सुभाष चंद, सतीश कुमार, होशियार, नरेश, दिनेश, सतीश, रामअवतार आदि ने जिला उपायुक्त को भेजी है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से की गई शिकायत में लिखा है कि लंबे समय से गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से पेड़ काटे जा रहे हैं। जिस पर पंचायत की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंचायत को बार बार इसके बारे में सूचना देने के बावजूद भी बात को गुमराह कर दिया जाता है। इस तरह कई बार हुआ है हाल ही में पंचायती पेड़ गांव के लोगों द्वारा काटे गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के सदस्यों को बुलाया गया था लेकिन उनमें से कोई नहीं आया। इस बात को लेकर गांव में रोष है।
वन विभाग के  नरेन्द्र कुमार का कहना है कि
वो गांव मोड़ी में जाकर आये हैं। वहां पर तकरीबन 30 अलंथस के पेड़ काटे हुए हैं। सरकार द्वारा अलंथस, सफेदा, बकान, शहतूत, बांस, अमरूद के पेड़ पर किसी प्रकार का जुर्माने का प्रावधान नहीं रखा गया है तथा इन पेड़ों पर छूट प्राप्त है।




पीएचसी भोजावास में लगाई 38 कोरोना वैक्सीन
********************************************
********************************
***************
,कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में कोरोना वैक्सीन लगाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 38 डोज लगाई गई। विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि 60 प्लस को 18 तथा 45 प्लस को 28 डोज दी गई हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों से सरकार की हिदायतों के अनुसार डोज देने का सिलसिला जारी है।
फोटो कैप्शन 10: डोज लेते हुए महिला।




 दो रैपिड सहित लिये 72 सैंपल
******************************************
*********************************
*********
 कनीना। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन विभिन्न लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार को 72 सैंपल लिए गए जिनमें से दो रैपिड भी थे। विस्तृत जानकारी देते हुए डा जितेंद्र मोरवाल में बताया किस 70 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए जबकि दो रैपिड टेस्ट भी किये गये। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने बताया कि इन सैंपलों को भेजा जा रहा है जिनकी जांच रिपोर्ट 2 से 3 दिन में आने की उम्मीद है।




बाजरा बिकेगा 2250 जबकि गेहूं बिक चुका है 1975 रुपये क्विंटल
- किसानों का रुझान बाजरे की ओर बढ़ा
****************************************************
**********************************
*********************
 कनीना। विगत वर्षों से जहां बाजरे की सरकारी खरीद होने से किसानों का रुझान बाजरा पैदावार की ओर बढ़ा है। इस वर्ष बाजरे का समर्थन मूल्य 2250 प्रति क्विंटल होगा जबकि गेहूं 1975 रुपए प्रति क्विंटल बिक चुका है अर्थात बाजरे ने गेहूं से बाजी मार ली है।
किसान राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि विगत बारिश के समय उन्होंने बाजरा उगा दिया था जो अब खेतों में दिखाई देने लग गया है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश समय पर हुई तो बेहतर बाजरा होगा।
उल्लेखनीय है कि बाजरे की कीमत जहां मुर्गी पालन केंद्र बढऩे, बाजरे के बिस्कुट, ब्रेड आदि बनाने तथा बाजरे के प्रति राजस्थान के लोगों का रुझान बढ़ जाने से बाजरे की मांग बढ़ गई है यही कारण है। अभी तक करीब 8000 हेक्टेयर पर बाजरा कनीना क्षेत्र में उगाया जा चुका है जबकि 20,000 हेक्टेयर पर बाजरा उगाए जाने की संभावना है। किसान बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही शेष क्षेत्रफल पर बाजरा उगाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 11: राजेंद्र सिंह किसान बाजार की फसल को निहारते हुए।





23 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
************************************************
*********************************
****************
 कनीना।  पुलिस व सीआईए नारनोल की टीम ने बरामद की है। इसके साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीआईए टीम नारनौल से एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव कोटिया बस स्टैंड के नजदीक एक गाड़ी से 23 पेटी देसी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है इसके साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि किसी भी अवैध शराब या मादक पदार्थों के कार्य को इस क्षेत्र में नहीं फैलने दिया जाएगा। पुलिस टीम की कार्रवाई जारी रहेगी।
उधर पुलिस ने छापा मारकर मालवाड़ा सराय में एक व्यक्ति से शराब बरामद की किंतु शराब बेचने वाला अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुआ। मुखबिरी के आधार पर मालड़ा सराय के बस स्टैंड के पास एक दुकान पर छापा मारा संदीप नामक व्यक्ति शराब बेच रहा था जो पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हुआ। पुलिस ने आठ विभिन्न प्रकार की बोतल 40 पव्वा देसी शराब किये, मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 12: शराब सहित आरोपी, कनीना पुलिस सहित।





कनीना क्षेत्र में लगाई 281 कोरोना रोधी वैक्सीन
**********************************************
********************************
**************************
 कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल तथा कोटिया में 281 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि कनीना में 18 प्लस को 220 वैक्सीन दी गई जबकि 45 प्लस को 22 वैक्सीन दी गई तथा कोटिया गांव में लगाए गए कैंप में 45 प्लस को 39 कोरोनारोधी वैक्सीन दी गई। इस प्रकार कुल 281 वैक्सीन दी गई हैं।


 किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है नेपियर घास
************************************************
*******************************
********************
, कनीना। क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने नेपियर घास उगाई हैं जो पशु पालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह एक सुडान घास से मिलती जुलती घास है जो क्षेत्र में उगाई जा रही है।
झुंडा और गन्ना जैसी दिखाई देने वाली नेपियर घास के चौड़े पत्ते होने तथा बहुत अधिक हरी-भरी एवं एक ही पौधे से 10-15 किलो ग्राम घास प्राप्त होने के कारण किसानों को यह पसंद है। दुधारू पशुओं के लिए लाभदायक साबित हो रही है। मोड़ी के किसान गजराज सिंह, अजय कुमार, कांता कनीना के रामप्रताप, महावीर सिंह आदि ने इस प्रकार के घास पर प्रयोग किए तथा बेहतरीन साबित हुई है। यह घास उगाकर किसान खुश हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पशु चारे के रूप में बाजर अधिक उगाई जाती है जो बाजरे की एक प्रकार है। बार-बार काटी जाती है। ठीक उसी प्रकार की नेपियर घास है जिसे लगाकर किसान अधिक दूध उत्पादन कर रहे है।
 क्या कहते कृषि विशेषज्ञ -
 कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज यादव का कहना है कि घास सुडान घास से मिलती जुलती है तथा पशुओं के लिए पौष्टिक साबित हो रही है। दूध देने वाले पशुओं को हरा चारा चाहिए जो इस घास से उपलब्ध हो जाता है। किसान घास उगाकर खुश है तथा इनके पदचिह्नों पर दूसरे किसान भी यह घास उगाने का प्रयास कर रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 9: किसान के खेत में खड़ी नेपियर ग्रास।




 गुरुद्वारा में चल रहे कार्यक्रम में विघ्न डालने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी पुलिस को
****************************************************************************
********************************************
**********************************
 कनीना। कनीना उप मंडल के गांव गुढ़ा में बिरजू राम (85) ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ सिख धर्म के विरोधी लोग उनके गुरुद्वारे में चप्पल सहित तथा सिर को बिना ढ़के घुस आये उन्होंने मार पिटाई की तथा बिरजू राम को जान से मारने की धमकी दी। उन्हें रोहतक मेडिकल भर्ती करवाया गया। अब इअस्पताल से आकर 11 जून को उन्होंने मामला दर्ज करवाया है।
बिरजूराम ने कहा है कि कुछ लोग जिनमें हवा सिंह, वेद प्रकाश, मोहन, हरसु, किरोड़ीमल रामअवतार प्रमुख है ने कुछ दिनों पहले उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकियां दी थीजिसकी  शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि 9 जून को  शाम करीब सात बजे किरोड़ी और राम अवतार द्वारा भड़काने पर हवा सिंह, वेद प्रकाश, मोहन और 2 साथी जबरन चप्पल सहित गुरुद्वारे में घुस गए। उन्होंने सिर भी नहीं ढक रखा था। उन्होंने बिरजू की सिर की पगड़ी उतार दी मार पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। जय बिरजू बेहोश हो गया तो आस पास के लोग इक_े हो गए और मारपीटाई करने वाले लोग इधर उधर भाग खड़े हुए। कनीना में भी पुलिस में शिकायत की थी किंतु पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्हें कनीना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें रोहतक अस्पताल रेफर कर दिया था। बिरजू राम जैसे तैसे बचकर रोहतक अस्पताल गया और 11 जून को इलाज कराता रहा। अब वह रोहतक से वापस आया है और मामला दर्ज करवाने के लिए कनीना पुलिस में शिकायत दी है।


मीडिया सेंटर के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह को मातृ शोक
*****************************************************
****************************
********************
कनीना। इंडिया मीडिया सेंटर हरियाणा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह की मां भारती देवी का देहांत हो गया। अभी करीब 80 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार कामा जिला सोनीपत में किया गया। कनीना प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने दीपचंद पत्रकार की अगवानी में 2 मिनट का शोक व्यक्त किया तथा प्रार्थना की कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को कष्ट सहने का हौसला दे। उल्लेखनीय है कि इंडिया मीडिया सेंटर हरियाणा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह से कनीना कस्बे के सभी पत्रकार जुड़े हुए हैं। वे अपने पीछे चार पुत्र और दो बहन दो पुत्रियां छोड़ गई है। उनके निधन पर विभिन्न पत्रकारों ने शोक जताया है ।
फोटो कैप्शन: भारती देवी।




समाज सेवी ने पिता की स्मृति में निशुल्क चल रही लाइब्रेरी को भेंट किये कंप्यूटर व प्रिंटर
*************************************************************************
**********************************
****************************************
कनीना। उप मण्डल के गांव ककराला निवासी कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र व शत्रुघ्न सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता हीरा लाल की स्मृति में गांव की समाज सेवी संस्था बाबा भैया सेवा दल लाइब्रेरी को कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, स्पीकर, वेबकैम सहित से सुसज्जित कर दिया है। इससे जरूरतमंद लाइब्रेरी में पढऩे वाले बच्चों को तकनीक से जुडऩे का अवसर मिलेगा। युवा यहां आनलाइन जाब अप्लाई कर सकेंगे व छोटे बच्चों के टेस्ट पेपर्स, केजीटी, लाइब्रेरी व संस्था का डाक्युमेंट्री वर्क करना आसान हो जायेगा। लाइब्रेरी अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने बताया कि संस्था का 2025 तक का विजन है कि लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधायें, प्रोजेक्टर स्मार्ट क्लासेज रूम व कम्प्यूटर लैब, वातानुकूलित व माडर्न लाइट्स से सुसज्जित अध्ययन कक्ष, बाल-भवन व लर्निंग सेंटर, अध्यात्मिक कक्ष, अनुसंधान कक्ष, हरा-भरा एक खुला व बड़ा स्वच्छ प्रांगण, वाटर कूलर आदि जैसे सभी सुविधाओं से जोडऩा है।
लाइब्रेरी में कैरियर गाइडेंस सेमिनार, विचार संगोष्ठी व गांव के होनहारों के साथ साथ, ककराला की ऐतिहासिक डाक्यूमेंट्री भी जोडऩी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हीरालाल के पौत्र शाइनिंग स्टार संदीप ने अपने दादा की स्मृति में बीबीएसडी लाइब्रेरी को कुछ सहयोग देने की इच्छा जाहिर की थी। लाइब्रेरी मैनेजमेंट कमेटी ने उन्हें यह सुझाव दिया कि फिलहाल लाइब्रेरी को एक कंप्यूटर व प्रिंटर की आवश्यकता है। डाक्टर रमेश कुमार ने कहा कि ककराला ग्राम के प्रबुद्धजनों व समृद्ध व्यक्तियों का इस मिशन को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान रहा है। हमें पूरी आशा है संस्था के 2025 विजन को हासिल करने में भी ग्राम बढ़ चढ़कर सहयोग करेगा ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे जीवन के उच्च लक्ष्यों व अपने सपनों को हासिल कर सकें। कोई भी बच्चा शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित नहीं रह सके। इस मौके पर स्वर्गीय हीरा लाल परिवार से संतोष देवी, शर्मिला देवी, लाइब्रेरियन विकास, सुंदरलाल, डॉक्टर राजीव, नवीन, डॉ रमेश, संजय, मास्टर फूलचंद, नरेश कुमार, अभिषेक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: कंप्यूटर सेट संस्था को भेंट करते हुए।











23 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
************************************************
*********************************
********************
कनीना। पुलिस व सीआईए नारनोल की टीम ने बरामद की है। इसके साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीआईए टीम नारनौल से एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव कोटिया बस स्टैंड के नजदीक एक गाड़ी से 23 पेटी देसी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है इसके साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि किसी भी अवैध शराब या मादक पदार्थों के कार्य को इस क्षेत्र में नहीं फैलने दिया जाएगा। पुलिस टीम की कार्रवाई जारी रहेगी।
उधर पुलिस ने छापा मारकर मालवाड़ा सराय में एक व्यक्ति से शराब बरामद की किंतु शराब बेचने वाला अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुआ। मुखबिरी के आधार पर मालड़ा सराय के बस स्टैंड के पास एक दुकान पर छापा मारा संदीप नामक व्यक्ति शराब बेच रहा था जो पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हुआ। पुलिस ने आठ विभिन्न प्रकार की बोतल 40 पव्वा देसी शराब किये, मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 12: शराब सहित आरोपी, कनीना पुलिस सहित। 

 

कनीना में तेज अंधड़ व बारिश
**************************************
कनीना। कनीना में देर शाम को तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है।

Friday, June 11, 2021

 
 23 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
**************************************************
******************************************************
**********************************
*************
कनीना। पुलिस व सीआईए नारनोल की टीम ने बरामद की है। इसके साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीआईए टीम नारनौल से एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव कोटिया बस स्टैंड के नजदीक एक गाड़ी से 23 पेटी देसी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है इसके साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि किसी भी अवैध शराब या मादक पदार्थों के कार्य को इस क्षेत्र में नहीं फैलने दिया जाएगा। पुलिस टीम की कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन 12: शराब सहित आरोपी, कनीना पुलिस सहित।




भोजावास पीएचसी में 322 को लगा टीका
***************************************************
***********************************
***************************
कनीना। भोजावास पीएचसी केंद्र पर शुक्रवार को टीका लगाने का कार्य हुआ। पीएचसी केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को टीका लगाया गया। इसके साथ ही पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव रामबास में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चला। भोजावास  पीएचसी  पर 219 युवाओं को  कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पीएचसी इंचार्ज डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया की शुक्रवार को ऐसी भोजावास और रामबास में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भोजावास में विशेष रूप से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के युवाओं को टीका लगाने का सेशन था। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 219 युवाओं को पहली डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के 64 नागरिकों को भी पहली बार टीका लगाया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 19 लोगों को भी पहली बार कोरोना रोधी टीका लगाया गया।  45 वर्ष से अधिक आयु के एक नागरिक को कोरोना से बचाव के लिए दूसरी बार टीका लगाया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 19 लोगों को कोरोना रोधी दूसरी डोज दी गई। डॉक्टर नवीन ने बताया कि पीएचसी केंद्र पर शुक्रवार को टीका लगाने का कार्य सुपरवाइजर राजकुमार चौहान के नेतृत्व में चला। टीका लगाने के इस कार्य में मुकेश बाई एएनएम, पुष्पा एएनएम, बीना एएनएम, जयश्री एएनएम और रामवीर आइए शामिल रहे।

 



        


जेआरसी काउंसलर ने घर घर जाकर मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए
*******************************************************************
**********************************
*****************************************
 कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय के जेआरसी काउंसलर श्रीराम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया, सैनिटाइजर वितरित किए तथा मास्क मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने लोगों से कहा कि अभी रोग फैल रहा है। इसलिए 2 गज की दूरी बनाए रखें, मास्क का जरूर प्रयोग करें तथा हाथों को सैनिटाइजर से बार-बार साफ करें। उन्होंने कहा कि  रोगों पर काबू  पाना तभी संभव हो पाएगा जब सरकार की हिदायतों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों कोरोना ने अनेक लोगों की जान ले ली इसके पीछे लोगों की जागरूकता का अभाव भी एक कारण था। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होंगे तब इन रोगों से बचा जा सकेगा।






77 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए
*********************************************
**********************************
**************
 कनीना। कनीना में फिर से सैंपल देने के लिए अधिक लोग आने लगे हैं। कनीना उप नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 77 लोगों ने सैंपल दिये। विस्तृत जानकारी देते हुए डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि 77 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए है। इनकी रिपोर्ट दो से 3 दिनों में आने की संभावना है।



कनीना में लगे 312 तो भोजावास 322 कोरोनारोधी टीके लगे
****************************************************************
**********************************
***********************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में 18 प्लस के युवाओं को प्रतिदिन कोरोनारोधी टीके दिये जा रहे है। इसी कड़ी में भोजावास में 322 तो कनीना में 237 कोरोनारोधी डोज दी गई। कोटिया गांव में कैंप लगाकर 66 डोज दी गई।
 कनीना के एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 18 प्लस के आयु वर्ग में 212 कोरोना रोधी टीकें दिये गये जबकि 45 प्लस ग्रुप को 16 डोज दी गई। इसी कड़ी में गांव कोटिया में कैंप लगाकर 45 प्लस को 66 कोरोना रोधी टीके दिये गये।
उधर भोजावास पीएचसी में 18 प्लस को 219 टीके दिये गये। विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि 45 प्लस को  65 60 प्लस को 38 कोरोना रोधी डोज दी गई। इस प्रकार 322 डोज भोजावास उप केंद्र पर दी गई हैं।
फोटो कैप्शन 8: कोरोना रोधी टीका लेते हुए युवक।






कोरोना महामारी से बचाव को लेकर गाहड़ा में किया हवन यज्ञ
हवन के दौरान उत्पन्न औषधीय धुआं हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट कर वातावरण को करता है शुद्ध-पंडित सुरेश चंद शर्मा
****************************************************************************
********************************
*************************************************
कनीना। उप मण्डल के गांव गाहड़ा में कोविड-19 वैश्विक महामारी के निदान के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अध्यक्षता पंडित सुरेश चंद शर्मा ने की। पंडित सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि हवन के दौरान उत्पन्न औषधीय धुआं हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट कर वातावरण को शुद्ध करता है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।
इस औषधीय धुएं का वातावरण पर असर 30 दिन तक बना रहता है और इस अवधि में जहरीले कीटाणु नहीं पनप पाते। धुएं की क्रिया से न सिर्फ आदमी के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है बल्कि यह प्रयोग खेती में भी खासा असरकारी साबित हुआ है। हवन करवाने वाले आचार्य सत्येंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व होता है। घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तथा सकारात्मक शक्ति का संचार करने के लिए लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं। हवन करवाने के लाभ का उल्लेख ऋग्वेद में भी किया गया है।
हवन करवाने से ना ही सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलती हैं बल्कि शारीरिक क्षमता भी बढ़ जाती हैं। एक नहीं बल्कि कई शोध में यह बताया गया है कि हवन करवाने से इंसान को एक प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलता है। इसके साथ वह एक अच्छे सेहत का लाभार्थी भी होता है। सनातन धर्म के शास्त्र ऋग्वेद में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि हवन करवाने से इंसान कई बीमारियों से मुक्त हो जाता है। इस दौरान अनेक ग्रामीणों ने हवन में आहुति दी।
फोटो कैप्शन 7: हवन यज्ञ करते हुए ग्रामीण। जागरण



स्कूल कैंपस में पौधारोपण किया,
-लगाए फलदार पौधे
**************************************************
******************************
*******************************
 कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय में  शुक्रवार को आम, जामुन, अमरूद तथा पीपल, बरगद आदि के पौधे लगाए। प्राचार्य सतपाल धूपिया ने बताया कि बढ़ते हुए प्रदूषण एवं पर्यावरण समस्या से निजात पाने के लिए  वृक्षारोपण एक बेहतर प्रयास होता है। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पृथ्वी को हरा भरा बनाना चाहिए जिससे पृथ्वी का शृंगार तो होगा ही साथ में शुद्ध हवा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के दिन सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है और यह समस्या तभी हल हो सकती है जब अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। यदि पौधारोपण नहीं किया जाएगा तो पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो पाएगा, विभिन्न आपदाएं आएंगी।
उन्होंने कम से कम एक पौधा प्रत्येक व्यक्ति को लगाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर राजेश चतुर्वेदी, रमन शास्त्री, श्रीराम प्रवक्ता,ओम प्रकाश आदि ने पौधारोपण किया।
फोटो कैप्शन 7: राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में पौधा रोपण करते प्राचार्य सतपाल धूपिया।





कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान- डा हिम्मत यादव
***********






****************************************************
**********************************************************************
कनीना। महंगाई को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अटेली चौक से होते हुए बाजार में प्रदर्शन किया। उसके बाद पेट्रोल पंप पर जाकर इसका समापन किया।  इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डा हिम्मत यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान हो गया है। महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है। पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जनता के हक छीन कर दूसरों को दिए जाने लगे हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं, जो स्त्रोत तो यहां के इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन रोजगार के मामले में प्रदेश के बाहर के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मौजूदा समय में आम जनता कोरोना और महंगाई के दो पाटों के बीच बुरी तरह से पिस रही है, लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई फिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि महंगाई को कम कर लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार ने शीघ्र कदम न उठाए तो आने वाले दिनों में पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण रसूलपुरीया ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढऩे से अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उस पर कोरोना की वजह से पिछले काफी समय से लोगों के काम धंधे ठप हो गए हैं। स्थिति यह हो गई है कि महंगाई की वजह से जरूरी वस्तुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। इस दौरान  डॉ हेमंत यादव के साथ नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, महेंद्र पंच, राजेश, धर्मेंद्र, अशोक, कृष्ण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी।

Thursday, June 10, 2021

 
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी डा राजेंद्र सिंह का कोरोना के चलते हुआ निधन

*****************************************************************
*******************************************************************
********************************************************************
*
-बाघोत में गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
************************************
**********
-कुछ दिनों पहले उनकी मां का कोरोना से निधन हुआ था
******************************************
*********************************
*******************
संवाद सहयोगी, कनीना। कोरोना ने पहले मां को लील लिया और फिर उनके पुत्र को लील लिया। कनीना मंडल के सचिव वरिष्ठ एडवोकेट वेद प्रकाश गुर्जर बाघोत के बड़े भाई डाक्टर राजेंद्र सिंह गुर्जर का कोरोना के चलते देहांत हो गया। वे 55 वर्ष के थे तथा बतौर डीजीएम हैफेड चंडीगढ़ कार्यरत थे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए डा राजेंद्र सिंह के भाई वेद प्रकाश गुर्जर ने बताया कि 20 मई को उनकी माताजी का कोरोना के चलते देहांत हो गया था। जब 2 मई को सेहलंग अस्पताल से डा राजेंद्र की जांच करवाने पर वे कोरोना संक्रमित मिले थे। तत्पश्चात उनका इलाज विराट अस्पताल रेवाड़ी में 27 मई तक चलता रहा। 27 मई के को उन्हें अमर अस्पताल जयपुर भर्ती करवाया गया जहां 9 जून की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बाघोत में किया गया। वे एक साधारण परिवार से संबंध रखते थे तथा बेहद ईमानदार व्यक्ति थे। जहां बीएससी एग्रीकल्चर हिसार से पास किया तथा एमएससी और पीएचडी भी हिसार से की थी। उन्होंने सभी कक्षाओं में दसवीं से पीएचडी तक गोल्ड मेडल एवं छात्रवृत्ति प्रज्ञपत की जिसके बल पर उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा में ख्याति अर्जित की। 8 बार गोल्ड मेडल हासिल किया था
उन्होंने आठ बार गोल्ड मेडल योगा में जीता। टोक्यो में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। योगा के क्षेत्र में उन्होंने महारत हासिल की थी वही वे ईमानदार इंसान के रूप में जाने जाते रहेंगे। उन्होंने 200 पेड़ पौधे भी क्षेत्र में लगाए। एक उनके अंतिम संस्कार में रणवीर पहलवान, महावीर पहलवान सहित कई अन्य जन पहुंचे।
फोटो कैप्शन: डा राजेंद्र सिंह।






कनीना में लगाई 235 जबकि भोजावास में लगी 238 कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन
****************************************************************
*****************************
************************************
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन गुरुवार को भोजावास एवं कनीना में लगाई गई। भोजावास में 18 प्लस को 217 वैक्सीन 45 प्लस को नौ तथा 60 प्लस को 12 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई।
विस्तृत जानकारी देते हुए एचआई राजकुमार चौहान ने बताया कि पीएचसी सेंटर भोजावास टीके लगाने का सिलसिला सरकार की हिदायतों के अनुसार जारी है। उधर कनीना में 45 प्लस को 17 तथा 18 प्लस को 218 वैक्सीन दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया की कुल 235 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई हैं। अब आनलाइन रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है, सीधे ही डोज ली जा सकती हैं।
फोटो कैप्शन 14: पीएचसी भोजावास में वैक्सीन देते हुए। 

*

लोगों को किया कोरोना के प्रति जागरूक
**************************************************
**********************************
*********************
कनीना। भारतीय रेड क्रास सोसाइटी एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त कार्यक्रम चलें गांव की ओर के अंतर्गत जेआरसी काउंसलर डा रणपाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह खन्ना तथा राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गांव कारिया व महासर में सार्वजनिक स्थानों पर  कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया।
जेआरसी काउंसलर्स ने लोगों को बताया कि सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क का प्रयोग करें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाए। मास्टर सत्यवीर सिंह व राजेंद्र सिंह  ने बिना मास्क वाले लोगों को मास्क वितरित किए तथा नियमित रूप से सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी कार्यक्रम में मा. शुभराम व मा. राम सिंह का विशेष योगदान रहा। गांव कारिया में सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ,डा मुंशी सिंह ,विशाल सिंह ,जगदेव ,ललित ,अरविंद, उमेद सिंह, गोपी राम व साहिल आदि लोगों को की उपस्थिति रही जबकि  गांव महासर में सुंदरलाल, रोहतास, देशराज ,अतर सिंह ,प्रभाती लाल ,तेजराम ,संजय ,विनोद महेंद्र सिंह ,रिंकू , राजबाला  आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 15: महासर में लोगों को जागरूक करते जेआरसी काउंसलर एवं अन्य।





बिजली करंट से भैंस की मौत
**********************************************************
**********************************
*********************
कनीना। बिजली का करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। मालिक ने मुआवजा मांगा है।  जानकारी के अनुसार खंड कनीना के निकटवर्ती ग्राम खेड़ी तलवाना के इसेफ खान की भैंस बिजली के खंभे के पास से गुजरी तो भैंस को बिजली ने करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही इसकी सूचना मालिकों ने कनीना थाने को देकर अवगत कराया जिस पर पुलिस ने रपट लिख कार्रवाई। आरंभ कर दी है वही ग्रामीणों ने बताएगी। मलिक ने मुआवजा देने की मांग की है ताकि वह अपना गुजर.बसर कर सके।






4 दिनों से सफाई कर्मियों का चला रहा धरना समाप्त लौटे काम पर
****************************************************************
*********************************
******************************
 कनीना। विगत 4 दिनों से धरने पर बैठे तथा 5 माह की अपनी तनख्वाह मांग रहे सफाई कर्मियों का धरना गुरुवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। उन्हें 3 माह का वेतन दे दिया गया और 2 माह का वेतन जल्द ही दिया जाएगा। इस बात से प्रसन्न होकर सभी कर्मी अपने काम पर लौट गए हैं।
इस बार करीब 54 कर्मी धरने पर बैठे थे जिनमें से कुछ कर्मी ठेके पर काम करने वाल भी शामिल थे। यह उनका दूसरी बार धरना चला है। पहली बार धरना करीब 15 दिन पहले चला था। एक पखवाड़े पहले चले धरने में जहां एसडीएम दिनेश कुमार ने उनका वेतन 19 दिनों में निकलवाने का आश्वासन दिया था जिसके चलते उन्होंने धरना समाप्त कर दिया तो किंतु 10 दिन पूरे होने के बाद भी उनका वेतन नहीं निकाले जाने के चलते रोष पूर्ण सभी कर्मियों ने एक बार फिर से धरना शुरू किया था जो 4 दिनों से चला आ रहा था। सोमवार को धरने पर बैठे थे किंतु गुरुवार शाम को उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि उनके वेतन की अनुमति जिला नगर उपायुक्त ने बुधवार को दे दी थी जिसके चलते कुछ हिदायतें सचिव को दी गई और गुरुवार उनको वेतन निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बात लगातार जिला नगर उपायुक्त से चल रही है। उनका पूरा वेतन उन्हें दे दिया जाएगा। कुछ समय बाद शेष 2 महीने का वेतन भी दे दिया जाएगा।
धरना समाप्त करवाने से पहले मौके पर पहुंचे सतीश जैलदार पालिका प्रधान, उपप्रधान अशोक ठेकेदार, पार्षद मास्टर दिलीप सिंह, पार्षद मुकेश राकी, संदीप धोलिया, रवि कौशिक, विक्की पार्षद आदि सभी मौजूद थे। जिन्होंने धरने पर बैठे कर्मियों को समझाया कि उनकी तीन माह का वेतन निकाल दिया गया है। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुये अपने काम पर लौटना स्वीकार कर लिया।
धरने पर बैठे कर्मियों ने बताया कि उनका 3 महीने का वेतन मिल गया है और शेष वेतन जल्दी देने का आश्वासन है इसलिए तो धरने को समाप्त कर दिया है और काम पर चले गये हैं। विगत 4 दिनों से काम न होने से कूड़े के ढेर लग गये थे।  फोटो कैप्शन 12: धरने समाप्त करते वक्त खुशी जताते हुए।





2 मिनट बचाने के चक्कर में अपना अनमोल जीवन बर्बाद ना करें -कंवरलाल शर्मा
****************************************************************
*******************************
****************************************
कनीना। कुछ मिनट का समय बचाने के चक्कर में कहीं आपका जीवन तो खत्म नहीं  हो जाएगा। इसलिए रेलवे फाटक को पार करते वक्त थोड़ी शांति रखें और गाड़ी निकल जाने के बाद ही फाटक पार करें। ये विचार कनीना रेलवे स्टेशन मास्टर कवर लाल शर्मा ने गुरुवार को रेलवे फाटक सप्ताह के कार्यक्रम पर फाटक पार करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन बड़ा ही अनमोल है इसे कभी भी व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि सब चीज संसार में दोबारा मिल सकती है लेकिन भगवान का दिया हुआ यह अनमोल जीवन एक बार चले जाने के बाद दोबारा कभी वापस नहीं मिलता। इसलिए इस जीवन को तबाह करने की चेष्टा कभी ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि जब आप कहीं भी फाटक पार कर रहे होते हैं तो सबसे पहले फाटक बंद होने के बाद कभी भी अपनी बाइक साइकिल या अपने आप को फाटक के नीचे से घुसाकर पार न करें क्योंकि आप अपने जीवन में 2 मिनट बचाने के चक्कर में सदा सदा के लिए अपने जीवन को खत्म कर सकते हैं। इसलिए आज हमारा फाटक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आप लोगों को रेलवे की जानकारी देने के लिए है ताकि आपका जीवन बर्बाद होने से बच सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार उन्होंने यह भी कहा कि जो फाटक पर रेलवे के नियमों का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ धारा 160 के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान भी बनाया हुआ है जिसके तहत रेलवे 1000 रुपये जुर्माना या 6 माह तक की सजा भी कर सकती। वही लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके द्वारा कहे गए शब्दों का तथा रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करेंगे। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक कवर लाल शर्मा स्टेशन मास्टर जत्ती राम मीणा, निहाल सिंह स्टेशन मास्टर, राम सिंह कांटे वाला, ललित सैनी कांटे वाला, वेदपाल कांटे वाला के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 10: फाटक सप्ताह कनीना में मनाते हुए स्टेशन मास्टर कंवरपाल।





 कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एक आखरी उपाय
*****************************************************************
*********************************
***********************************
कनीना। कोरोना वैक्सीन लगवाना ही कोरोना से बचाव करना है क्योंकि कोरोना वैक्सीन ही मानव जीवन लिए उसका सुरक्षा चक्र है। ये विचार वरिष्ठ समाजसेवी  गीरेंद्र सिंह शेखावत ने 18-44 ग्रुप में वैक्सीन की पहली डोज लेने के उपरांत व्यक्त किए।
 उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के जीवन को बचाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं जिसके चलते कोरोना महामारी से  हमारे लोगों का जीवन बच पाया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस अभी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है इसलिए हमें मास्क लगाकर और 2 गज की दूरी का पालन करना चाहिए ताकि यह कुछ समय का बुरा टाइम जल्दी से खत्म हो जाएगा और एक बार फिर भारत देश में सुख शांति हो जाएगी।
फोटो कैप्शन 11: समाजसेवी गीगेंद्र सिंह डोज लेते हुए।






आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी से बैटरी इनवर्टर व बैटरी चोरी
********************************************
*******************************
******************
 कनीना। आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर खेड़ी के डाक्टर रमेश कुमार ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके राजकीय आयुर्वेदिक सेंटर खेड़ी पर रखे सुकम कंपनी के इनवर्टर बैटरी चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस में बताया कि 27 मई 2021 को रात के समय यह बैटरी और इनवर्टर चोरी हुए थे जिसकी सूचना सौ नंबर पर शिकायत दे दी थी। अब लिखित शिकायत देने पर मामला दर्ज किया गया है।




कुलदीप यादव को मिला योद्धा रतन अवार्ड
*************************************************
********************************
*******************
कनीना। कोरोना महामरी में जरूरतमंदों की समय मदद करने वाले कुलदीप यादव पाथेड़ा को योद्धा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड ने आईसीटीएम सोशल ग्रुप द्वारा उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। पवन कुमार राठौर आईसीटीएम ग्रुप फाउंडर द्वारा दिए गए कोरोना योद्धा सम्मान में कहा गया है कि कुलदीप यादव हमेशा से जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते हैं।
कोरोना महामारी के समय कुलदीप ने जरूरतमंदों की समय पर मदद की है। जिसके चलते उन्होंने कोरोना काल में योद्धा के रूप में कार्य किया है। ऐसे में उन्हें यह सम्मान दिया जाता है।




पक्षियों के लिए रखे सिकोरे
**********************************
*******************************
*******
कनीना। राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में प्राचार्य सतपाल के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय के प्रांगण में पक्षियों के लिए सिकोरे की व्यवस्था की गई ताकि गर्मियों के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। जहां ताप 44 डिग्री पहुंच गया है वहीं पानी की जीवों के लिए कमी चल रही है।
स्पेशल शिक्षक अमृतलाल ने कहा कि पानी ही जीवन जीने का सबसे महत्वपूर्ण है गर्मियों में अगर पक्षियों को समय पर पानी मिल जाता है तो उनका जीवन बचाया जा सकता है। पानी पक्षियों के लिए गर्मियों में बहुत ही अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य के निर्देशानुसार अमृत सिंह विशेष शिक्षक व राजेश चतुर्वेदी ने जमीन में गड्ढा खोदकर सिकोरे लगाए।
फोटो कैप्शन 9: सिकोरे लगाते हुए स्कूली शिक्षक।





माडल स्कूल में की जा रही शहीदों की चित्रकारी
****************************************************************
**********************************
******************************
कनीना। राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में कला शिक्षक सोमनाथ के के द्वारा भगत सिंह का चित्र दीवार पर अंकित किया जा रहा है तत्पश्चात विद्यालय में देशभक्तों के चित्र भी अंकित किए जाएंगे। अपने समय के बेहतर कला शिक्षक रहे सोमनाथ बेहतर गायक भी हैं तथा रामलीलाओं का मंचन भी किया है। वे जहां भी कहीं शिक्षण करते हैं देशभक्तों के चित्र जरूर बनाते हैं। वर्तमान में वे माडल स्कूल कनीना में कार्यरत हैं और अपनी कला से मन मोह रहे हैं।
फोटो कैप्शन 8: सोमनाथ शिक्षक बेहतर कलाकारी करते।





मोटरसाइकिल की टक्कर में एक घायल, मामला दर्ज
*******************************************************
*******************************
****
कनीना।  राजकुमार मालड़ाबास ने कनीना थाने में  एक मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।
 उन्होंने कहा है कि वे 6 जून को अपनी मोटरसाइकिल से मालड़ाबास से घर से निकला था, ज्यों ही धर्म कांटा के करीब पहुंचा तो सामने से आ रही रहे मोटरसाइकिल सवार ने सीधी टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आई।  मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने शिकायत में कहा है कि जब उन्होंने खड़े होकर देखा तो राजकुमार बवाना नामक व्यक्ति नेे टक्कर मारी थी उसको भी चोटें आई है। राहगीरों ने राजकुमार मालड़ाबास को  महेंदद्रगढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार मालड़ाबास की शिकायत पर राजकुमार बवाना के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



पदाड़ी को बेचा जाता है ईंट उद्योगों को
-पेड़ों को कटने व कोयला की मांग घटाने में कारगर
**************************************************
**********************************
********************
कनीना। एक जमाने में चंद रुपयों में बिकने वाली तूड़ी तथा मुफ्त में मिलने वाली पदाड़ी एवं धांसे अब कीमती बन गए हैं। किसानों के लिए ये अतिरिक्त आय का साधन बन गए हैं। इन्हीं के दम पर हजारों रुपये किसान कमा लेते हैं। अब किसान न तो धांसों को नष्ट करते हैं और न पदाड़ी को बिखेरते हैं। अब तो प्रत्येक गांव में एक या दो लोग इनका स्टाक करके ईंट उद्योगों को पहुंचा रहे हैं जिससे कोयला एवं लकड़ी की मांग घटी है। कुछ लोगों ने गांव गांव में पदाड़ी का स्टाक किया हुआ है जो व्यापार का जरिया बन गया है।
      अब दूर दराज से लोग पदाड़ी को अपने गन्ने से गुड़ बनाने या ईंट भ_ा मालिक इसे ईंट पकाने में काम में लेने लगे हैं। वर्तमान युग में पदाड़ी को भारी दामों पर बेचा जाता हैं। कुछ लोग तो पदाड़ी का धंधा ही करने लग गए हैं। पदाड़ी को भारी मात्रा में इकट्ठा कर लिया जाता है और भ_ा मालिकों को बेचा जाता है। जब जब सरसों की कटाई होती है कुछ लोग सक्रिय हो जाते हैं और बेहतर आय पदाड़ी से कमा लेते हैं।
    पदाड़ी की मांग भी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। किसान धांसों के बदले सरसों की कटाई करवाने के अलावा पदाड़ी को महंगे दामों पर बेचते आ रहे हैं।  किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पदाड़ी को उनसे मोल ले जाते हैं और एक जगह स्टाक कर लेते हैं जो ईंट भट्ठा उद्योगों को बेच दिया जाता है। इस प्रकार किसान एवं पदाड़ी का व्यापार करने वाले खुश हैं।
फोटो कैप्शन 6: पदाड़ी का स्टाक करते लोग।




चंदन से महक रही है रामप्रताप का बाग
-आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं रामप्रताप किसान
















*******************************************
**********************************************
 कनीना। कनीना के पूर्व शिक्षक रामप्रताप ने जहां विगत दिनों पांच फुट लंबी घिया पैदा की थी वहीं उनके पार्क में चंदन और बांस के पेड़ भी खड़े हैं मन मोह रहे हैं। वर्षा जल संरक्षण के साथ साथ आर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
 रामप्रताप पूर्व शिक्षक ने अपनी आधा एकड़ भूमि पर दो वर्षों से आर्गेनिक खेती कर रहे है। क्योंकि गौशाला, गायों, गायों के मल एवं मूत्र से बहुत अधिक प्रभावित है इसलिए गायों के मल मूत्र से खाद बनाते हैं जिसका छिड़काव करके बेहतर पैदावार ले रहे हैं।  उन्होंने 20 पौधे सफेद चंदन, बांस, अमरुद, जामुन के भी लगाए घिया, तोरई, ककड़ी, अंजीर, पपीता, पुदीना भी महकाकर अपना खेत आकर्षण का केंद्र बना रखा है। वर्तमान में वे इस अवस्था में है कि अपने परिवार के लिए फल सब्जियां पैदा कर रहे हैं वही आस पड़ोस के लोगों को भी मुफ्त में प्रदान कर रहे हैं। वर्षा जल का संरक्षण कर रहे हैं वहीं जीवामृत तैयार करते हैं। उनके पुत्र देवेंद्र अल्ट्रा टेक कंपनी जोधपुर में कार्यरत हैं जिन्होंने बेरी की बेहतर प्योद लाकर दी जो आज पर्याप्त बेर दे रही हैं।  
 उन्होंने बताया कि वह गाय का गोबर, गोमूत्र बेसन,खल आदि से खुद आर्गेनिक खाद तैयार करते हैं। सभी पदार्थ मिलकर एक ड्रम में डाले जाते हैं और 15 दिनों तक ड्रम में सडऩे के बाद तैयार हो जाता है जिसे ड्रिप सिंचाई द्वारा पौधों की जड़ों तक पहुंचा देते हैं। अमरूद के पौधे फलों से लदे हैं वहीं पालक के पौधे के पत्ते एक एक चौड़े लगे हुये हैं। बेहतर चने, मटर अलसी, अरहर के पौधे फलों से लदे हैं। जगह कम हैं किंतु पौधों की बहार आई हुई है। अब वे अंजीर के एक सौ पौधे लगा रहे हैं। प्योद तैयार कर ली है। 20 पौधे चंदन के लगे हुये हैं। उनकी फल सब्जियों आर्गेनिक खेती को देखने के लिए अन्य किसान आ रहे हैं तथा उनके नक्शे कदमों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
पूर्व खंड कृषि अधिकारी डा देवराज एवं वर्तमान कृषि विशेषज्ञ मनोज कुमार का कहना है कि दिनोंदिन खाद और उर्वरक खेतों में डालने से जहां खेती में पैदावार बढ़ गई है किंतु रोग बढ़ते ही जा रहे जिसके चलते अब किसानों का रुझान आर्गेनिक खेती की ओर जाने लगा है। आर्गेनिक खेती जहां सेहत के लिए लाभकारी एवं पर्यावरण भूमि के लिए भी बेहद लाभकारी है। अब आर्गेनिक खेती का भविष्य नजर आ रहा है।
फोटो कैप्शन 5: पार्क का एक नजारा।            
             7: चंदन के साथ रामप्रसाद

Wednesday, June 9, 2021

 पालिका के अस्थाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
************************************************************************
*********************************************************************************
***********************************
**************************************
कनीना। कनीना नगर पालिका में ठेके पर लगाए गए अस्थाई कर्मचारियों ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारियों का समर्थन पक्के सफाई कर्मी भी कर रहे हैं। इससे पहले भी नगर पालिका के कर्मचारी धरने पर बैठे थे लेकिन उस समय कनीना एसडीएम दिनेश कुमार ने दस दिन में वेतन देने का आश्वासन दिया था । एसडीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था । किंतु 15 दिन बीत जाने के बावजूद इन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इस बारे में सफाई दरोगा राकेश ने बताया कि नगर पालिका कनीना में ठेके पर लगाए गए 13 अस्थाई कर्मचारियों को पिछले चार-पांच महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ठेके पर लगाए गए सफाई कर्मचारियों के साथ दो माली भी हैं जिन्हें पिछले चार-पांच माह से तनख्वाह नहीं मिली है। सफाई कर्मचारी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से ठेके पर लगाए गए कर्मचारियों का पीएफ का पैसा भी उनके खाते में नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पालिका सचिव और प्रधान से काफी बार मिल चुके हैं और अनुरोध कर चुके हैं लेकिन अभी तक वेतन और पीएफ का पैसा नहीं मिला है। इस धरने मे सतीश, सुरेंद्र, प्रवीण कुमार, प्रमोद, नीरज, जोगेंद्र, प्रदीप, विद्यानंद, राजकुमार, कैलाश, अजय, सचिन, जितेंद्र, अमित, पूनम, ममता, शिवा, प्रदीप, केशव आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ कस्बे के वार्डो व बाजार में 2 दिन से सफाई ना होने की वजह से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कस्बा वासी गली मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हैं। कस्बा वासी बता रहे हैं कि बरसात का मौसम है कभी भी बारिश आ गई तो यह कूड़े कचरे के ढेर पानी के साथ बहकर नालियों में चले जाएंगे और नालियों में बरसात का पानी रुक जाएगा। नालियों के ओवर फ्लो होने के कारण यह पानी घरों तक भी आ सकता है।
एसडीएम कनीना दिनेश कुमार का कहना है कि
कुछ दिन पहले मैं खुद इन कर्मचारियों से मिलने के लिए गया था। उच्च अधिकारियों को इन की फाइल बना कर दी हुई है। कोरोना के चलते इनकी फाइल में थोड़ा समय लग रहा है। जल्दी इनकी तनख्वाह दिलवाई जाएगी।
सतीश जैलदार नगर पालिका प्रधान
पिछले तकरीबन 5 महीने से तनख्वाह का सफाई कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। नगरपालिका के सचिव को इस बारे में कई बार अवगत करवा दिया गया है। सफाई कर्मचारियों ने पिछले 3 दिन से काम नहीं किया है इस वजह से पूरे कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ बरसात का मौसम हो रखा है यह कूड़ा नालियों में जाकर जमा हो जाएगा जिसकी वजह से बरसात का पानी भी रुक जाएगा। इससे आमजन को बहुत परेशानी होगी।
 क्या कहते हैं सचिव-
सचिव, नवीन पांडेय नगर पालिका कनीना का कहना है कि उच्च अधिकारियों को इस बारे में लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया हुआ है। उम्मीद है कि जल्दी इन सभी की तनख्वाह दे दी जाएगी।
फोटो कैप्शन 3: नगरपालिका में सफाई कर्मी वेतन की मांग करते हुए धरने पर।







64 सैंपल लिए तथा 21 लगाई कोरोना रोधी डोज
***********************************************
***********************************
********************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में बुधवार को जहां 45 प्लस के लोगों को 21 कोरोना रोधी डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 45 प्लस के लोगों को कोरोनारोधी डोज दी जाएगी।
 64 आरटीपीसीआर सैंपल लिए -
 कनीना उप-नागरिक अस्पताल में बुधवार को 64 सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट जांच रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आने की संभावना है। विस्तृत जानकारी देते हुये डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि प्रतिदिन कोरोना जांच के सैंपल लिये जा रहे हैं।





मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का पंजीकरण जारी-छोटू यादव
**********************************************************
************************************
***********************
 कनीना। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के के अंतर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण जारी है। पंजीकरण
के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जाकर संपर्क कर सकता है। कामन सर्विस सेंटर के संचालक छोटू यादव कोटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनातथा सुरक्षा बीमा योजना की 312 तथा 12 रुपये की राशि बैंक द्वारा कटौती की जानी चाहिए। अन्यथा लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसके लिए सभी लाभार्थी अपने बैंक की पासबुक जांच करवा सकते हैं। यदि किसी बैंक द्वारा योजना संबंधित राशि की कटौती नहीं की जा रही तुरंत बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं और डेबिट फार्म जमा करवा सकते हैं। छोटू यादव ने बताया भरपाई करियाना सरकार द्वारा की जाएगी। सभी लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।


जिन सफाई कर्मियों को सरकार व प्रशासन द्वारा सम्मानित करना चाहिए उन्हीं को 5 माह से वेतन नहीं
***********************************************************************
************************************
*******************************************
कनीना। स्थानीय नगर पालिका में लगे ठेके के कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बच्चे व उनका अन्य परिवार भूखे मरने की कगार पर पहुंच गये हैं लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
 ये विचार कस्बा कनीना के समाजसेवी सुमेर सिंह पूर्व चेयरमैन एफएसएस व्यक्त किए। उन्होंनेकहा कि कनीना नगर पालिका में लगे दर्जनों सफाई कर्मियों को पिछले 5 मार्च से वेतन न मिलने के कारण यह सफाई कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हो रहे हैं लेकिन सरकार पर नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी में जब सब लोग अपने घरों में छुपकर अपनी जान बचा रहे थे तब भी यह सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों को साफ सुथरा वातावरण देने में लगे हुए थे उन्होंने यह भी कहा कि सरकार व नगर पालिका प्रशासन का सही में तो दायित्व यह बनता है कि इस तरह की महामारी में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी योद्धाओं को सरकार व प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए लेकिन सम्मानित करना तो दूर की बात इनको इनके हक का वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।  जिसके चलते इन कर्मचारियों को वेतन न देना इससे बुरी और कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर नगरपालिका के इन कच्चे कर्मचारियों को 15 दिन के अंदर अंदर इनका वेतन दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उसी सरकार के राज में एक सफाई कर्मचारियों को उनकी मेहनत का मेहनताना न नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जिस किस नगर पालिका के आला अधिकारी की वजह से इन कर्मचारियों को 5 माह का वेतन नहीं मिला उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये  तथा इन कर्मचारियों को 5 माह के वेतन के साथ उसका ब्याज सहित दिया जाये।
फोटो कैप्शन 6: धरने पर बैठे सफाई कर्मी कनीना।





मलेरिया, डेंगू तथा चिकनगुनिया के प्रति किया जागरूक
*********************************************************
************************************
*******************
कनीना। कनीना कनीना उप नागरिक अस्पताल में लोगों को सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू एवं शीशराम एचआई ने मलेरिया बुखार, डेंगू बुखार और चिकनगुनिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मलेरिया के लक्षणों के बारे में सुनील कुमार ने कहा कि ठंड लगकर बुखार आना ,शरीर में दर्द, सिर दर्द और उल्टी आना मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। वही डेंगू बुखार के लक्षणों में अचानक तेज बुखार, छाती के ऊपर के हिस्सों में दाने निकलना, भूख ना लगना, जी मच चलाना, उल्टी आना, आंखों के नीचे के हिस्से दर्द होना प्रमुख है। वहीं चिकनगुनिया के लक्षणों के विषय में बताते हुए बताया कि तेज बुखार के साथ, मांसपेशियों में जोड़ों में दर्द, भूख कम लगना, कमजोरी और जी घबराना प्रमुख है।
उन्होंने कहा कि जून में पूरा ही मलेरिया माह मनाया जाता है, बारिश का मौसम आने वाला है, इसलिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाए अर्थात सभी कूलर एवं टंकी आदि एक बार साफ करें। घर के दरवाजे खिड़कियों पर जाली लगवाए, बुखार होने पर डाक्टर की सलाह ले। उन्होंने बताया कि मलेरिया एवं चिकनगुनिया टेस्ट के लिए फीस निर्धारित की गई है। यदि निजी लैब व प्राइवेट अस्पताल में टेस्ट होते हैं तो डेंगू के लिए 600 रुपये तथा चिकनगुनिया के लिए 1000 निर्धारित किये हैं।
फोटो कैप्शन 7: मलेरिया के विषय में जागरूक करते हुये सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू।








पृथ्वी को उजडऩे से बचाने के लिए शुरू की एक पहल
************************************************************
***********************************
********************************
कनीना। जैसे ही बरसात के मौसम की शुरुआत होती है सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल पौधारोपण की गति बढ़ा देती है। पिछले ढाई साल से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण के बारे में जागरूक करना मुफ्त में पौधे वितरित करना तथा उनको उचित तरीके से लगाने की विधि लोगों को समझाने में सहायता करते रहना इनकी जिम्मेदारी है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने गांव इसराना और बाबा जिन्दा देव आश्रम पड़तल में पौधारोपण करते हुए संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक समाजसेवी ने बताया कि हर साल की तरह भी हमने इस साल पौधे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाएं जाए और उनका ठीक से संरक्षण किया जा सके इसके लिए 15 जून से एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पूरे हरियाणा में जिस भी व्यक्ति ने अगली साल जून तक अच्छे से एक पौधे को संरक्षित किया और हरा भरा रखा तो संस्था द्वारा ऐसे व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। जो भी व्यक्ति इस अभियान से जुडऩा चाहते हैं वो पौधे लगाते समय का चित्र हमारे साथ साझा करें और जो व्यक्ति इस अभियान से जुडऩा चाहते हैं और पौधे नही है तो ऐसे व्यक्तियों को संस्था पौधे मुफ्त में उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान से हमारा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाए और उन्हें उत्तम संरक्षण प्रदान किया जाए इस अवसर पर संस्था के युवा साथियों ने अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने की शपथ ली और शहीद स्मारकों, मंदिर, बणी, सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का निर्णय लिया। संस्था अध्यक्ष ने सरकार से अपील की कि हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करे और जो भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उस पर कठोर कार्यवाही कर जुर्माना लगाया जाना चाहिए ताकि कोई ऐसा न करें बाली,गुलशन, अजय, हैप्पी, रामानंद, चिराग, सुनील, रामबीर आदि युवा मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: इसराणा में पौधारोपण करते हुए बीइंग ह्यूमैन सेवा के पदाधिकारी।






लोगों की जागरूकता व जिला प्रशासन की सख्ती के कारण ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है- बिजेंद्र श्योराण डीइइओ
********************************************************************************
***********************************
***************************************
कनीना। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास समिति के प्रधान अजय कुमार के दिशा-निर्देशानुसार  जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जेआरसी सब कमेटी के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जनजागृति अभियान के तहत कनीना में लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया। विजेंद्र श्योराण जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यह एक वैश्विक महामारी है। इससे घबराने की नहीं बल्कि जागरूकता की जरुत है। उन्होंंने कहा कि लोगों की जागरूकता व जिला प्रशासन की सख्ती के कारण ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की घटती संख्या को देखकर लोग लापरवाही ना करें।
अभियान की शुरुआत राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना में त्रिवेणी लगाकर और कोराना रोधी किट देकर की गई। सत्यवान सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कनीना  ने बताया कि इस प्रत्येक किट में एक  पौधा, दस मास्क, तीन सैनिटाइजर, एक साबुन , बीस परिसीटामोल की गोलियां ,दो आर्म बैज एवं दो गाउन हैं।
जिला जेआरसी कार्डिनेटर टेकचंद यादव ने लोगों को कोरोना महामारी से सचेत करते हुए कहा कि कोरोनावायरस एक वैश्विक महामारी है जो पूरे विश्व में फैल चुकी है। इस अवसर पर खंड जेआरसी कोआर्डिनेटर अजमेर सिंह दांगी ने कोरोना रोधी किट बांटते हुए बताया कि एक दूसरे पर दोषारोपण करना इस महामारी का हल नहीं है बल्कि इस महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें ओर घर पर ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं। घर से बाहर जाते समय मुंह पर मास्क या कोई साफ  कपड़ा जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोएं। इस अवसर विद्यालय प्राचार्य सत्यपाल धूपिया ने बताया कि हमें सकारात्मक सोच रखनी है बीमारी से डरना नहीं है बल्कि स्वयं को सुरक्षित रखना है। दो गज की दूरी रखें , मास्क पहने बार-बार हाथों को साबुन से धोएं। इस मौके पर बाबूलाल यादव प्रधान, काउंसलर श्री राम, शर्मिला डीपी, विक्रम, धर्मेंद्र ,महेंदर ,संजय ,अनिल कुमारी ,ओमप्रकाश ,बस्तीराम ,सुनी, कुमार ,नरेश कुमार ,रामनिवास, रेखा देवी ,रामनरेश ,जयप्रकाश प्रधानाचार्य रामपाल व गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: लोगों को जागरूक करने के बाद कोरोना रोधी किट बांटते हुए डीइइओ बिजेंद्र श्योराण







निरीक्षक बने कैलाशचंद, लगाया कंधे पर सितारा
***************************************************
***********************************
************************
कनीना। कैलाशचंद उप निरीक्षक को निरीक्षक पद की पदोन्नति मिलने पर उनके कंधे पर एक और सितारा लगते हुए महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने उन्हें अपनी नई जिम्मेवारियों को और भी अधिक कर्तव्यनिष्ठा से निभाने की सीख देते हुए बधाई दी। उधर नव पदोन्नत कैलाश चंद निरीक्षक ने जिला पुलिस कप्तान को भरोसा दिलाया कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसका वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाये रखने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। इस मौके पर इंस्पेक्टर कैलाश चंद सोनी ने पुलिस महानिदेशक मनोज यादव एवं साउथ रेंज रेवाड़ी के महा निरीक्षक विकास कुमार अरोड़ा व जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन का आभार जतलाते हुए कहा कि पदोन्नति प्रदान करके जो विश्वास पुलिस विभाग ने उन पर जतलाया है उसे किसी कीमत पर टूटने नही देंगे। उल्लेखनीय है कि कैलाशचंद सोनी जिन्हें हाल ही में निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है वे जिला के विभिन्न थानों में अपनों सेवायें दे चुके है तथा अपनी कार्यशैली से न केवल कानून व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में बल्कि आमजन का पुलिस विभाग के प्रति भरोसा बनाये रखने के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य करके विभाग का नाम ऊंचा करने में सफल रहे हैं।
फोटो कैप्शन 3: एसपी चंद्रमोहन , कैलाशचंद्र उप-निरीक्षक को निरीक्षक का कार्यभार सौंपते हुये।






दुकान से रातों-रात 12 लीटर सरसों तेल व नकदी चोरी
**********************************************************
**********************************
******************************
 कनीना। कनीना बस स्टैंड पर दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर अज्ञात चोर सरसों का तेल और नकदी चोरी कर ले गये। पतराम कनीना वार्ड नंबर 13 ने अपनी शिकायत कनीना पुलिस में दर्ज करवाई है कि उनकी दुकान स्वामी अस्पताल के सामने प्रीतम किराना स्टोर नाम से है।
बुधवार को सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए बस स्टैंड पहुंचा तो ताला खोलते हैं उन्हें दीवार टूटी पाई। उन्होंने प्लास्टिक की थैली में 4000 रुपये रख रखे थे साथ में 12 लीटर सरसों का तेल चोरी हो गए। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।






खाने पीने तथा पढ़ाई व नौकरी का जिम्मा उठाए सर
कार-बहादुर सिंह









**************************************************************************
*******************************************************************************
कनीना। अगर किसी को कोरोना महामारी से बचना है तो वह अपना ख्याल खुद रखें। कितने ही लोग वैक्सीन, आक्सीजन व अन्य सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। कुछ तबाह होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ये विचार नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने जारी विज्ञप्ति में व्यक्त किये। उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश में कोरोना नामक महामारी ने देश के लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया।  देश वह हरियाणा प्रदेश मौत के सामने बेबस नजर आ रहा है। अगर समय रहते सरकार ध्यान देती तो प्रदेश की लाखों बहन बेटियों का सुहाग उजडऩे से बच जाता तथा देश बर्बादी के कगार पर नहीं जाता और अब भी डब्ल्यूएचओ के अनुसार देश  प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर देश की दहलीज पर खड़ी है लेकिन सरकार के पास न तो कोई अस्पताल है और नहीं आक्सीजन की सुचारू व्यवस्था? देश के युवा वैक्सीन लगवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
 उन्होंने भारत के राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी में जितने लोगों के परिवार बर्बाद हुए हैं उन सब को आबाद करने का जिम्मा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार उठाएं तथा जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उन बच्चों को रहने खाने-पीने पढऩे तथा उनको नौकरी देने का कार्य भी सरकार की जिम्मेदारी बनती है जिसको उसे बखूबी से निभाना चाहिए।