Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, July 6, 2021

 
गौशाला में नकद राशि देकर मनाया अपना जन्मदिन
**************************************************
***************************************************************
*************************************
****************
कनीना। कनीना मंडी निवासी सुरेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त गार्ड रेलवे ने गौशाला में नकद राशि देकर अपना जन्मदिवस मनाया । उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी हर खुशी के अवसर पर गायों के निमित कुछ राशि अवश्य भेंट करनी चाहिए ताकि गौ सेवा का सच्चा पुण्य प्राप्त हो सके । उन्होंने बताया कि आज की आधुनिक पीढ़ी को भी अपने जन्मदिन पर अनाप शनाप राशि खर्च ना करके बल्कि इस राशि को सेवा कार्य मे लगाना चाहिये ताकि समाज में एक जागरूकता आए इसी कड़ी में उन्होंने भी अपने जन्मदिन पर 3100 की नकद राशि गौशाला में दान की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वो अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने जैसे कार्य करते रहे हैं ।
फोटो कैप्शन 9: नकद राशि देकर गौशाला में जन्म दिन मनाते हुये सुरेंद्र सिंह।




बेवल में कम पेयजल सप्लाई से उपभोक्ता परेशान
***************************************************
**************************************
***************************
कनीना। बेवल गांव में सरकारी नलकूप द्वारा गांव में पानी छोड़ा जाता है परंतु जिस व्यक्ति के द्वारा पानी छोड़ा जाता है। वह तीन-चार दिन में सिर्फ एक बार ही 15- 20 मिनट के लिए ही पानी छोड़ता है और उसमें भी पानी छोडऩे वाले व्यक्ति व अन्य व्यक्तियों द्वारा मोटर चला कर पानी भर लिया जाता है। जिसकी वजह से पानी आगे नहीं आ पाता है। इस भीषण गर्मी में दिन प्रतिदिन पानी की बढ़ती जा रही किल्लत की वजह से आमजन को तो परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है बल्कि साथ साथ में मवेशियों को भी पानी की कमी के चलते हालत खराब रहती है। इससे आमजन व मवेशियों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बेवल गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के पश्चिम साइड में पानी की ऊंची टंकी है उसकी मेन लाइन में 30 से 40 नलके लगे हुए हैं इनको मैन लाइन से हटाया जाए तथा जो पानी की सप्लाई छोड़ता है उसका भी कोई समय निश्चित नहीं है। इसलिए पानी छोडऩे का एक समय निश्चित होना चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत सीएम विंडो तथा जन स्वास्थ्य विभाग में लिखित शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनकी इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अभी दो दिन पहले वो कनीना में बीडीओ से भी इस समस्या को लेकर मिले थे लेकिन बीडीओ ने उनसे सीधे मुंह बात तक भी नहीं की। इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत अधिकारी के पास इस समस्या को लेकर जाते हैं तो बीडीओ उनकी बात तक नहीं सुनते तथा पंचायत सचिव जन स्वास्थ्य विभाग का हवाला दे देते हैं कि पानी की सप्लाई का काम जन स्वास्थ्य विभाग का है। तथा जब इस समस्या के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के पास जाते हैं  जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंचायत का काम बता कर टाल देते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्दी से जल्दी पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाया जाए।
अमित,पंचायत सचिव का कहना है कि पानी की मोटर खराब है ठीक करने के लिए मैंने बोला हुआ है।
सुरेंद्र यादव जेई जन स्वास्थ्य विभाग काकहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कमी नहीं है हम लोगों को पंचायत को फंड देना होता है बाकी सारा काम पंचायत को ही करना होता है।



भोजावास में लगाई 21 कोरोना रोधी वैक्सीन
*********************************************************
***************************************
************************
कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को 21 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई। राजकुमार चौहान एचआई ने यह जानकारी दी। 










वैक्सीनेशन के लिए महिलाएं आगे आए- सविता चौधरी
कनीना अस्पताल में मंगलवार को कोविड-19 से बचाव के लिए 35 लोगों को लगाई गई वैक्सीन की दूसरी डोज

****************************************

*****************************************
कनीना। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत लोगों को लगातार वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कनीना स्थित उप-नागरिक अस्पताल में 35 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। अस्पताल परिसर में वैक्सीन लगवाने पहुंची महिला समाजसेवी सविता चौधरी ने कहा कि महिलाएं वैक्सीनेशन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले। क्योंकि बीमारी किसी से पूछ कर नहीं आती। अगर इससे बचाव करना है तो वैक्सीन लगवानी जरूरी है। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अस्पताल में मंगलवार को 35 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल भी लाना होगा। ताकि रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले ओटीपी को आसानी प्राप्त किया जा सके। वहीं एसएमओ डा धर्मेन्द्र यादव ने लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने व अस्पताल परिसर में भीड़ न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में पहुंचकर जल्दबाजी न करे।
फोटो कैप्शन 7: अस्पताल परिसर में वैक्सीन की डोज लगवाती सविता चौधरी।




 सीसीटीवी/डीवीआर अज्ञात चोर कर ले गया चोरी
*******************************************************
****************************************
******************************
 कनीना। इंडियाना स्कूल भोजावास के सामने घर से सीसीटीवी कैमरे/ डीवीआर, वाईफाई आदि अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घर  की मालकिन ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
 पूनम देवी भोजावास निवासी ने कनीना पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनका घर कनीना-भोजावास सड़क मार्ग पर इंडिया स्कूल के सामने है। रविवार को शाम सात बजे अपना घर बंद करके गुरुग्राम अपने बच्चों के पास चली गई थी। जब मंगलवार को दोपहर वापस आई तो घर के अंदर से ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और वाईफाई आदि चोरी कर ले गया। उन्होंने शिकायत में कहा है कि पहले भी चार बार उनके घर में चोरी हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


64 बूथों पर लगाये पौधे
************************************************
**********************************
*******************
कनीना। भारतीय जनता पार्टी कनीना मंडल अध्यक्ष अतर सिंह व जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश लिसानियां दोनों ने मिलकर अपने मंडल के सभी 64 बूथों पर अपने मंडल के पदाधिकारियो के सहयोग एवं बूथ अध्यक्षों के सहयोग से फल एवं फूलदार पौधे लगाये।
  उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया जिसके तहत शिव धाम ,माता चौगान खेड़ी शहीद महिपाल स्टेडियम धनौंदा में सफाई अभियान किया व पेड़ लगाकर कार्य को सम्पूर्ण किया। इस मौके पर कृष्णा यादव सीहोर, कप्तान चौ रामफल, प्रवीण अत्रि बाघोत, धर्मपाल दुबट खेड़ी व ओम प्रकाश कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जामुन, बरगद, शीशम, पीपल आदि के पौधे लगाये हैं।
फोटो कैप्शन 8: जामुन कापौधा लगाते मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं अन्य।



झगड़ोली खेल मैदान में की हनुमान जी की मूर्ति की स्थापित
***********************************************************
*************************************
***************************
कनीना। क्षेत्र के गांव झगड़ोली गांव में भगतसिंह युवा सेवा समिति व ग्रामीणों द्वारा खेल मैदान में मंगलवार को हवन का आयोजन कर हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के दौरान कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अधिक लोगों को शामिल नहीं किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं द्वारा भजन सत्संग भी किया गया।
   इस दौरान संस्था के संरक्षक जितेंद्र ने कहा कि खेल मैदान में आकर सुबह गांव के युवा सेना में भर्ती होने की तैयारी करते हैं। इस दौरान गांव के सभी युवाओं ने मिलकर या विचार किया था कि खेल ग्राउंड में हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की जाए। उसके बाद हर रोज यहां हनुमानजी की पूजा करने के बाद सेना की भर्ती की तैयारी की शुरुआत करते हैं। इस दौरान शिव मंदिर के पुजारी, सतेंद्र भगत पाथेडा, दीपक सैन, निशु, अभिषेक , सतपाल, सन्नी, नरेंद्र, महिपाल, नवीन, प्राण, सोमवीर, सचिन, सुमित, प्रवीण सहित कमेटी के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: खेल मैदान झगड़ोली में स्थापित की गई हनुमानजी की मूर्ति ।


सांस्कृतिक अहीरवाल कनीना के कार्य दल का गठन
***************************************************
****************************************
*****************
कनीना। सांस्कृतिक अहीरवाल की एक बैठक की शिवलाल धर्मशाला कनीना  में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता दिलावर सिंह जी ने की। बैठक में सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री भी उपस्थित रहे। सत्यव्रत शास्त्री ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक अहीरवाल  अपनी खोई विरासत और पहचान को पुनर्जीवित कर विश्व पटल पर प्रदर्शित करने के लिए काम कर रहा है। इस काम में इस क्षेत्र का हर वह व्यक्ति जो अपनी मातृभूमि के लिए और उसको गौरव प्रदान करने के लिए जो कुछ कर सकता है उसका सहयोग लिया जाएगा क्योंकि हजारों सालों के प्रयासों से जो हमारे पूर्वजों ने संस्कृति का विकास किया था उसका क्षरण पिछले डेढ़ सौ साल से हो रहा है भारत के आजादी के आंदोलन में अ_ारह सौ सत्तावन के कालखंड में देश में अनेक स्थानों पर अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ युद्ध हुए उनमें एक महत्वपूर्ण युद्ध अहीरवाल की धरती नसीबपुर में भी हुआ। इस युद्ध की असफलता के कारण हमारी संस्कृति विस्मृति की ओर चली गई और युद्ध के बाद खाई चोट को याद करते हुए अंग्रेजों ने इस इलाके पर अनेक प्रकार के अत्याचार किये और अनेक प्रकार से अपना बदला लेने का काम किया। इतिहासकार इस बात को मानते हैं कि महाभारत कालीन समय में आभीर गणराज्य के नाम से स्थापित  राज्य ही आज अहीरवाल के नाम से जाना जाता है जो अपने प्रारंभ से लेकर अ_ारह सौ सत्तावन तक किसी भी विदेशी सत्ता के आधीन नहीं रहा। मुगल काल मुस्लिम काल और अंग्रेजों का राज देश में रहा परंतु इस इलाके के पूर्वजों ने अपने शौर्य वीरता और राजनीतिक कुशलता के कारण अपने आप को अविजित रखा ।आज सांस्कृतिक अहीरवाल अपनी वर्तमान पीढ़ी और भावी पीढ़ी को अपने इतिहास व  गौरवपूर्ण परंपराओं से अवगत कराना चाहता है और उनसे इस सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में डालने का आह्वान करता है । इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह  कनीना ने कहा आज अहीरवाल हरियाणा राजस्थान और दिल्ली में बटा हुआ है । जिसमें लगभग 1600 गांव आते हैं। इन सभी का व्यापक और प्रमाणिक इतिहास लेखन का काम करवाया जाएगा। इसके लिए 45 ब्लाक बनाए गए हैं। हर ब्लाक में 11 सदस्यों की एक टीम तय कर उसका प्रशिक्षण करवा कर इस काम में लगाया जाएगा। इस कार्य के निमित्त कनीना ब्लाक में कार्य करने के लिए सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह कनीना, दिलावर सिंह कनीना, विजयपाल सेहलांग, शमशेर सिंह  स्याना, जगदेव ककराला निदेशक एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल,  सुनील बेवल देवयानी सीनियर  सेकेंडरी स्कूल, एडवोकेट हवा सिंह खैराना, मुख्य अध्यापकसूरत सिंह धनौदा, प्रवक्ता डा योगेश मानव रामबास,  कुलदीप बोहरा ने सदस्यता ग्रहण की और इस कार्य में अपना सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्य की अगली कड़ी में प्रत्येक गांव से एक प्रमुख के साथ 11 लोगों की टोली बनाई जाएगी जो अपने अपने गांव का इतिहास लेखन का कार्य प्रमाणिकता के साथ करेंगे।
फोटो कैप्शन 5: सांस्कृतिक अहीरवाल की आयोजित बैठक में सत्यव्रत शास्त्री सहित लेखक।





बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहे हैं कार्टून-सूर्यकांत
-मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव से हुई बच्चों के स्वास्थ्य पर खास बातचीत
******************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण शैक्षिक गतिविधियां रुक जाने से बच्चों की दैनिक जीवन शैली प्रभावित हो रही है। जिसके चलते देर से सोना,देर से जागना,मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग व अधिक देर तक टीवी पर समय बिताना आदि व्यवहारिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ये विचार उम्मीद काउंसलिंग सेंटर डाइट महेंद्रगढ़ के मुख्य मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दरअसल टीवी देखना गलत नहीं है लेकिन इस आदत की अति हो जाना गलत है। बच्चों के इन व्यवहारों से अभिभावक भी चिंतित हो रहे हैं। टीवी के सामने ज्यादा समय बिताने से बच्चों के सामाजिक व्यवहार पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चे अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति उदासीन हो जाते हैं और उनका सामाजिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से बच्चे का मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है और वे काल्पनिक दुनिया में विचरण करने लगते हैं। काल्पनिक दुनिया के क्रियाकलापों को वास्तविक जीवन में लागू करने का प्रयास करते हैं जो उनके लिए घातक सिद्ध होता है।
 मनोवैज्ञानिक ने बताया कि काल्पनिक पात्रों के प्रति आकर्षण से सामने आ रहे अनेक दुष्परिणाम।
टीवी पर मोटू-पतलू, डोरेमोन, छोटा-भीम व सुपरमैन आदि कार्टून जैसे कार्यक्रम से बच्चों को न केवल भावनात्मक और शारीरिक रूप से नुकसान हो रहा है बल्कि अल्पायु में ही उनका बचपन भी छीन रहा है। इन कार्यक्रमों में उडऩा, अदृश्य होना, चलती ट्रेन को रोकना, मारपीट करना व विनाशकारी किरणें छोडऩा आदि क्रिया-कलाप दिखाए जाते हैं जो बाल मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं जिससे बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति का जन्म होता है। वाशिंगटन में हुए एक रिसर्च के अनुसार जो बच्चे अधिक टीवी देखते हैं वे ज्यादा हिंसक होते जा रहे हैं। दस साल से कम उम्र के 4 प्रतिशत बच्चे माता-पिता के साथ मारपीट करने से भी गुरेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि अनेक अभिभावकों का कहना है कि कार्टून पात्रों से बच्चे इस कदर प्रभावित हो रहे हैं कि आम बोलचाल में भी वही डायलाग इस्तेमाल करने लगे हैं।
क्या है समाधान---
मनोवैज्ञानिक ने समाधान बताते हुए कहा कि बच्चों का टीवी देखने का समय फिक्स करें। अचानक उनका टीवी देखने का समय कम ना करें बल्कि टोकन इकोनॉमी व पाजिटिव रिनफोर्समेंट तकनीक के माध्यम से उनके व्यवहार को परिवर्तित करें। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं,उन्हें आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों के अंदर उनकी अभिरुचि के अनुरूप कोई हॉबी विकसित करें। जैसे चित्रकारी,म्यूजिक,डांस,गार्डनिंग इत्यादि। व्यवहार में निरंतरता बनाए रखें, आपके द्वारा जो नियम बनाए गए हैं उन पर दृढ़ रहें। कभी बच्चे के देर रात तक टीवी देखने पर एतराज करना और कभी उसको अपने साथ बैठाकर टीवी दिखाना,ऐसा ना करें। ऐसा करने से बच्चा आपकी बातों को कम महत्व देने लगेगा। जब-जब बच्चा वांछित व्यवहार करें तब-तब उसे पुरस्कृत करें ताकि वांछित व्यवहार का सुदृढ़ीकरण हो सके। और जब बच्चा अवांछित व्यवहार की पुनरावृत्ति करें तो उसके समक्ष उदासीन रवैया अपनाएं, ऐसा करने से अवांछित व्यवहार का विलोप और वांछित व्यवहार का सुदृढ़ होना संभव हो पाता है।
इस विषय पर अधिक जानकारी या मदद के लिए नजदीक के किसी प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक या मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता से संपर्क किया जा सकता है।
फोटो कैप्शन: मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत।


लट्ठमार कर लाते हैं पुलिस कर्मी थाने की बिजली
*******************************************************
/**************************************
*****************
 कनीना। पुलिस का लट्ठ देखकर अच्छे-अच्छे की फूंक निकल जाती है। बच्चे तो मारे डर के घरों में घुस जाते हैं और यह भी कहावत सत्य है की मार के सामने भूत भी नाचते हैं किंतु कनीना थाने में कोई भूत नाचे या न नाचे किंतु अगर बिजली नहीं आती है तो डंडे मार कर तुरंत हाजिर कर दी जाती है। कनीना थाने के द्वार के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जहां से कनीना थाने को बजली सप्लाई की जाती है। जिस पर बिजली गड़बड़ हो हो जाती है तो पुलिसकर्मी अपना डंडा लेकर पहुंच जाते हैं और पुलिस के डंडे से खाकर डर के मारे बिजली थाने में आ जाती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली लाने का यही एक जरिया देखा गया है। लोग  बिजली विभाग को सूचित करने की बजाय लट्ठ से तारों की घड़त पूजा कर देते हैं फिर क्या देखते ही देखते बिजली आ जाती है। पर कई कई बार मार खाकर बिजली भी इतनी मायूस हो जाती है और बिल्कुल ही नहीं आती, चिंगारी उत्पन्न हो जाती है, तार जल जाते हैं। ऐसे में बिजली लाने के लिए डंडा प्रथा पुरानी हो गई हो किंतु बिजली कर्मियों के लिए यह प्रथा आज भी प्रचलित है।
 फोटो कैप्शन 3: ट्रांसफार्मर पर डंडा मारकर बिजली लाते पुलिसकर्मी।






बादल बिना बरसे जाते हैं गुजर
*****************************************
*************************************
*********
 कनीना। प्रतिदिन आकाश में काले काले बादल आते हैं और किसानों का मन मोह कर चले जाते हैं लेकिन बरसते नहीं। विगत दिनों से बारिश नहीं होने से क्षेत्र में किसान परेशान हो चले हैं। वहीं इस बार भारी गर्मी पड़ रही है जिसके चलते जीना मुहाल हो गया है एक और जहां बिजली कम होने से लोग थोड़ा अमन चैन से जी रहे हैं वरना जीना दूभर हो गया होता। कोरोना का डर ऊपर से गर्मी तथा अब बारिश न होना तथा  सभी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। किसान कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि बारिश ने होना बड़ी परेशानी हो रही है। प्रतिदिन भी आकाश को निहारते रहते हैं। प्रतिदिन लगता है कि बारिश होगी लेकिन वो बादल बिना बरसे आकाश से गुजर जाते हैं। ऐसा कई दिनों से वह देख रहे हैं। लगातार बारिश का मौसम बनता है और बिना बरसे गुजर जाने से उनकी माथे पर चिंता की रेखा स्पष्ट दिखाई देने लगी है।




Monday, July 5, 2021

कृषि विभाग में चलाया गुण नियंत्रण अभियान
*********************************************************
***********************************************************
****************************************
*********************
 कनीना। उप मंडल अधिकारी नागरिक दिनेश कुमार कनीना के मार्गदर्शन में कृषि विभाग टीम द्वारा स्पेशल गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया जिसमें बीजों के 3 नमूने, खाद के 3 नमूने तथा दवाई के दो नमूने लिए गए खंड कनीना के खाद बीज विक्रेेताओं से लिए गए ताकि किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज उपलब्ध हो सके। इस गुण नियंत्रण अभियान में डॉ हरपाल सिंह सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी, डॉ संजय यादव गुण नियंत्रण निरीक्षक नारनौल,डा अजय यादव उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ द्वारा कार्यक्रम चलाया गया।
 फोटो कैप्शन 12:नमूने लेते अधिकारी।




दो ट्रालो की टक्कर में एक घायल
***********************************************
**************************************
************
कनीना। कनीना अटेली सड़क मार्ग पर रविवार रात दो ट्रेनों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक ट्राला चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह बहादुरगढ़ निवासी अटेली की तरफ से डस्ट से भरा हुआ ट्राला लेकर आ रहा था। इसराना की ढाणी के नजदीक डस्ट से भरा हुआ एक ट्राला पहले से सड़क मार्ग पर खड़ा हुआ था। पीछे से आ रहे ट्राले के चालक गुलाब सिंह ने बताया कि उसे सामने से पड़ी लाइट के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया। इस कारण उसकी भिड़ंत आगे खड़े डस्ट से भरे हुए ट्राले से हो गई। इस दुर्घटना में चालक गुलाब सिंह को हाथ में चोट लगी। चालक गुलाब सिंह ने बताया कि टक्कर लगने के बाद पहले से इस सड़क किनारे खड़ा ट्राला चालक अपने ट्राले को लेकर भाग गया। इस दुर्घटना में एक ट्राला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।




चौटाला रिहाई पर राजपूत समाज के लोगों ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
************************************************************
***************************************
**********************
कनीना। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की कोर्ट द्वारा रिहाई के बाद सोमवार को उप मण्डल के गांव धनौंदा में मार्केट कमेटी के पूर्व में रहे चेयरमैन ठाकुर रतन सिंह की अध्यक्षता में धनौंदा के सैकड़ों राजपूतों के साथ मिलकर खुशी का इजहार कर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ठाकुर रतन सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला 36 बिरादरी का नेता है।   


 

पौधे हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण-  एसडीएम दिनेश कुमार
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब में किया पौधारोपण
****************************************************************
****************************************
***************************
कनीना। स्थानीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब में बीजेपी कनीना मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम दिनेश कुमार रहे।
मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने बूथ नंबर 63 पर त्रिवेणी लगाकर शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि
पौधे हमारे जीवन को महकाने वाले होते हैं इसलिए हमें पौधों को लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा है। जिस तरह जीवन जीने के लिए जल्द जरूरी है उसी तरह शुद्ध हवा भी अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 9 जुलाई को उपमंडल कनीना के सभी नंबरदारो को बुलाकर उनको पौधे वितरित किए जाएंगे और व अपने अपने गांव में पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी सौंपी जायेगी। इस अवसर पर  मंडल प्रभारी मुनीलाल शर्मा, मंडल संयोजक ओमप्रकाश निशानियां, मंडल के दोनों महामंत्री देशराज यादव, डॉक्टर कृष्ण पाथेड़ा, उपाध्यक्ष कप्तान छितरौली, मंत्री राजीव शर्मा नौताना, मनीष गुप्ता, मास्टर कृष्ण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 11: पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए एसडीएम दिनेश कुमार।


राजकीय महाविद्यालय कनीना में परीक्षाएं 7 जुलाई से
*******************************************************************
****************************************
******************************
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर द्वारा आयोजित यूजी की परीक्षाएं जो कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते रोक दी गई थी उन्हें फिर से आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी एवं सुपरिंटेंडेंट इन चीफ प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज ने बताया कि यह परीक्षाएं 7 जुलाई से आरंभ होंगी तथा इनका समय सायं के सत्र 2 से 5 बजे रहेगा। बीए प्रथम सेमेस्टर की जो परीक्षा 17 अप्रैल 2021 को होनी थी अब वह 7 जुलाई 2021 को होगी। जिसमें हिंदी ,संस्कृत (ऐच्छिक) तथा व्यष्टि अर्थशास्त्र  के पेपर का आयोजन होगा। 9 जुलाई 2021 को भूगोल, संगीत एवं गृह विज्ञान की परीक्षा सायं 2 से 5 बजे के बीच आयोजित होगी। इसके साथ-साथ बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 8 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसमें गणित विषय के सालिड़ ज्योमेट्री के पेपर का आयोजन होगा। यह परीक्षा भी साय के सत्र में 2 से 5 बजे के बीच आयोजित होगी। 12 जुलाई 2021 को फिजिक्स एवं बाटनी की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसका भी समय 2 से 5 बजे के बीच रहेगा। परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपना वही पुराना एडमिट कार्ड /रोल नंबर स्लिप लेकर आए। जिनसे उन्होंने अप्रैल में परीक्षा दी थी। इसके साथ साथ वे अपने आईडी का कोई सॉलिड प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटिंग आईडी कार्ड, महाविद्यालय का आईडी कार्ड अवश्य साथ लेकर आए। वे परीक्षा आरंभ होने से ठीक आधा घंटा पूर्व महाविद्यालय में प्रवेश करें तथा भीड़ ना करें तथा उचित अंतराल बनाए रखें। सभी परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक मास्क पहने तथा सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अवश्य पालन करें। परीक्षार्थी महाविद्यालय में किसी अनचाही वस्तु को ना छुएं। प्रोफेसर भारद्वाज ने बताया की परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। संपूर्ण महाविद्यालय भवन को साफ सुथरा एवं सैनिटाइज किया गया है। बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस की भी समुचित व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की परीक्षा भवन में प्रविष्टि हेतु दो द्वार बनाए गए हैं। एक द्वार से महिला परीक्षार्थियों का प्रवेश होगा तथा दूसरे द्वार से पुरुष परीक्षार्थियों का प्रवेश होगा। प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले सैनिटाइज करवाया जाएगा।



बिना एसएलसी के दाखिले करने के आदेश को वापस लिया जाए
***********************************

----विद्यालय खोलने की मांग ***********************
*****************************
*********************************
 कनीना। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के विभिन्न स्कूल संचालकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकारी स्कूलों में बिना एसएलसी के दाखिले करने का आदेश वापस लेने ,विद्यालय खोलने की मांग की है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए जगदेव यादव निदेशक एसडी स्कूल ककराला ने बताया कि बिना एसएलसी के दाखिले करने का आदेश दिया है वह निजी विद्यालयों में हत्या जैसा है। अधिकतम फीस अप्रैल एवं मई महीने में आती है। सत्र 2019-20 में लोक डाउन के कारण फीस नहीं आई  और 2020-21 की फीस भी नहीं आई, अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं डाला, कर्ज लेकर अध्यापक और कर्मचारियों को वेतन दिया है। आज हालात यह हो गई है कि सरकारी विद्यालयों ने गांव में मुनादी करवा दी है कि बिना एसएलसी के दाखिला कर लेंगे जिससे निजी विद्यालय की बकाया फीस देने की जरूरत नहीं होगी। ज्ञापन में कहा गया है कि कहा गया है कि जो बच्चे गए उनको चोरी से एमआईएस पोर्टल से अपने पास ट्रांसफर कर लिया। ऐसे फैसले को निरस्त किया जाए और उनको एमआईएस पोर्टल से हटवा कर वापिस निजी विद्यालय के पोर्टल पर दर्ज किया जाए, अभिभावकों को कहकर एसएलसी मंगवाई जाए। शिक्षा विभाग के पास जो शिकायत आती किसी विद्यालय फीस देने के बाद एसएलसी नहीं देने बिल्कुल झूठी ड्यूटी शिकायतें हैं। उन्होंने ज्ञापन नारनौल में मंत्री ओमप्रकाश
एडीओ को सौंपा और विद्यालय खोलने की मांग की। साथ में उन्होंने विद्यालयों की आर्थिक हालात को देखते हुए बसों के टैक्स, इंश्योरेंस, एनसीआर में 10 वर्ष की बस की उम्र सभी में 2 वर्षों की आगे छूट देने की बात कही है।
इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन सिंह रावत, जगदेव यादव, प्रमोद शास्त्री, वीरेंद्र यादव ,नरेंद्र यादव सहित विभिन्न स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10 निजी स्कूल संचालक
मंत्री ओमप्रकाश  एडीओ को ज्ञापन देते हुए।


24 एकड़ में उगाए मूंग
-इसराणा के किसान घनश्याम शर्मा ने किया रिकार्ड कायम
********************************************************
*****************************************
***************
 कनीना। इसराणा के प्रगतिशील एवं जैविक किसान घनश्याम शर्मा ने कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना फसल विविधीकरण के तहत बाजरा फसल को छोड़कर अन्य चार फसल मूंग, अरहर, अरंड और मूंगफली में मूंग विकल्प के रूप में चुनकर जिले भर में नाम कमाया है। कृषि विकास अधिकारी डा देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने 24 एकड़ में मूंग फसल उगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। घनश्याम शर्मा एक साल से 14 एकड़ में जैविक खेती करते आ रहे हैं। इनके पास 160 गए हैं । इनका उद्देश्य अपनी सारी जमीन को जहर मुक्त करना है और भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाना है। इनकी मंशा है कि मूंग फसल का रिकॉर्ड उत्पादन किया जाए ताकि सभी लोग फसल चक्र अपनाकर अपनी आय बढ़ा सके और स्वस्थ रहें।
कैप्शन फोटो कैप्शन 11: घनश्याम शर्मा किसान कृषि अधिकारी के साथ।


बाबा जिंदादेव आश्रम पर लगाये 50 छायादार पौधे
****************************************************
**************************************
*******************
कनीना। नेहरू युवा केंद्र नारनौल से संबंधित नवयुवक युवा मंडल ढाणा के युवाओं ने गांव के पूर्व सरपंच मास्टर गजराज सिंह की धर्मपत्नी समाजसेविका कृष्णा देवी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों और यूथ क्लब के सदस्यों ने मिलकर उनकी स्मृति में बाबा जिंदा देव आश्रम पर मिलकर 50 छायादार पौधे लगाये।  क्लब के सदस्यों ने इनके संरक्षण का संकल्प लिया । इस मौके पर पीपल, बरगद, नीम एवं जामुन, कचनार के पौधे लगाये।
नेहरू युवा केंद्र अधिकारी महेंद्र कुमार नायक ने बताया कि हम इस प्रकार से पौधारोपण करके अपने पूर्वजों की पावन स्मृतियों  सहेज सकते है जो पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है ,इसके अलावा कार्यक्रम सहायक महेंद्र सिंह ने भी युवाओं की इस पहल की सराहना की
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र नारनौल से एनवाइवी कार्तिकेय,गीता ,पिंकू प्रधान, नरेंद्र मास्टर, ऋषिराज जांगडा, सुधीर, विनय शर्मा, राज कुमार ,निखिल, सौरव, सुनील, रवि सहित अन्य युवा सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 9: बाबा जिंदा देव आश्रम पर बरगद का पौधा लगाते हुए।




दुकानदारों की बैठक में व्यापार मंडल व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष को बाहर निकाला, दुकानदारों ने नारेबाजी की,
- एसडीएम ने दुकानदारों को समझा बूझाकर वापस भेजा
************************************************************************
***************************************
******************************
 कनीना। कनीना एसडीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष को बैठक से बाहर निकालने पर उन्होंने हंगामा खड़ा किया जिसके चलते एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की, दुकान ने कुछ समय के लिए बंद रखी, तत्पश्चात एसडीएम द्वारा समझाने बुझाने पर सुलह हो गई।
एसडीएम दिनेश कुमार ने कनीना में बनने वाले न्यायिक परिषर एवं उपमंडल कार्यालय को लेकर महज 6 दुकानदार बुलाए थे जिनको अन्यत्र स्थान पर स्थान पर दुकान देने तथा उनका किराया भी कम लेने तक की बात समझाई जिसमें व्यापारी एकता मंच के महेश बोहरा जोश में आ गये जिस पर एसडीएम ने उन्हें बाहर जाने का आदेश दिया। इतना सुनकर महेश बोहरा ने हंगामा खड़ा कर दिया। विभिन्न दुकानदारों की आपातकाल बैठक बुलाकर दुकानें कुछ समय के लिए बंद कर दी, नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे किंतु एसडीएम ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
उल्लेखनीय है कनीना में न्यायिक परिसर बनना है जिसको लेकर के मुख्य द्वार पर 6 दुकानें अड़चन बनी हुई हैं। इन दुकानदारों को उनका मनचाही जगह पर दुकान देने किराया भी कम करने की बात एसडीएम ने सोच-समझकर की थी किंतु महेश बोहरा बैठक तैश में आ गये तभी एसडीएम ने उन्हें बाहर जाने का आदेश दिया। इसी बात पर हंगामा खड़ा हुआ किंतु एसडीएम ने सूझबूझ से उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
 उल्लेखनीय है कि कनीना कस्बे की पंचायत समिति की 213  दुकानों का मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है जिसको लेकर उपमंडल कार्यालय निर्माण तथा न्यायिक परिसर कार्यालय निर्माण में बाधा बनी हुई है। इसी कड़ी में एसडीएम ने उन्हें बुलाया था किंतु महेश बोहरा ने कहा कि वे तो केवल न्यायालय का फैसला ही मानेंगे जिस पर एसडीएम ने कहा चलो अच्छा है नहीं मानते तो  जो फैसला न्यायालय करेगा वही सभी को मान्य होगा। इस पर दुकानदारों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
 फोटो कैप्शन 8: दुकानदार एसडीएम के खिलाफ नारे लगाते हुए
फोटो कैप्शन 7: एसडीएम दिनेश कुमार दुकानदारों को समझाते हुए।


किसानों के स्याणा गांव से ट्यूबवेलों से इंजन चोरी
********************************************************
************************************
**********************
कनीना। रविवार की रात को कनीना उपमंडल के गांव स्याणा में किसानों के दो इंजन एवं तीन पुली आदि चोरी हो गये। कनीना पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच की।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात को  गांव स्याणा से चिडिय़ा सड़क के समीपवर्ती खेतों में बने ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने दो डीजल इंजन, तीन साफ्ट पुली और अन्य लोहे का सामान चोरी कर ले गए। पीडि़त किसानों में समशेर कोसलिया का एक डीजल इंजन एक सैट साफ्ट पुली चाबी -पाना, धर्मेंद्र का एक डीजल इंजन एक सैट साफ्ट पुली और अन्य लोहे का कीमती सामान,जगदेव का एक सैट साफ्ट पुली,बबली देवी के कमरे से कीमती लोहे का सामान, बिरेंद्र का लोहे का सामान चोरी कर ले गए। इस चोरी की सूचना पुलिस थाना कनीना को दे दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।



नंबरदारों की बैठक 9 जुलाई को
-एसडीएम दिनेश कुमार होंगे मुख्य अतिथि
*********************************************************
*************************************
******************
 कनीना।  कनीना उपमंडल के तहत पडऩे वाले सभी गांवों के नंबरदारों की एक बैठक नौ जुलाई को तहसील कार्यालय परिसर में बुलाई है।
विस्तृत जानकारी देते हुए वेदप्रकाश नंबरदार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जगदेव सेहलंगिया जिला अध्यक्ष नबरदार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ करेंगे। वही मुख्य अतिथि एसडीएम दिनेश कुमार होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नंबरदार को 50-50 पौधे अपने गांव में धार्मिक स्थानों, शमशान घाट तथा जोहड़ों के किनारे पर लगाने हैं और उनकी देखरेख करनी है। इस संबंध में विस्तृत रूपरेखा एसडीएम बनाएंगे।



रामगढ़ नहर को सिमेंट की बनाने पर लोग हुये लामबंद
*******************************************************
**************************************
*******************
कनीना। हरियाणा नहर विभाग द्वारा रामगढ़ डिस्ट्रीब्यूट्री तथा रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री को सिमेंटिड पक्का बनाने की योजना के खिलाफ इलाके के लोग लामबंद होने लगे हैं। इस सम्बन्ध में प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कोटिया, करीरा, उन्हाणी, कनीना, भडफ़ गांवों का दौरा के दौरान लोगों ने नहर विभाग की इस योजना के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
अतरलाल ने कहा कि जिला के सिहोर पंप हाउस से निकलने वाली रामगढ़ डिस्ट्रीब्यूट्री तथा धनौन्दा पंप हाउस से निकलने वाली रामपुरी डिस्ट्री ब्यूट्री को पक्का करने की घोषणा अनुचित किसान विरोधी, इलाका विरोधी तथा जन विरोधी है। इन डिस्ट्रीब्यूट्रियों को पक्का करने से इलाके का भू-जल स्तर जो पहले ही काफी नीचे चला गया है वो और नीचे चला जाएगा। किसानों और लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि नहर विभाग की इस नीति के खिलाफ किसानों तथा इलाके के लोगों में भारी रोश व्याप्त है और वे इसके विरोध में खुलकर सामने आ रहे हैं। किसान एक-दूसरे गांव में जाकर आंदोलन में सहयोग की मांग कर रहे है। सभी लोग विरोध जता रहे हैं।
अतरलाल ने कहा कि एक बार पहले भी 1997-98 में जब चौधरी बंशीलाल के मुख्यमंत्री काल में जब हविपा - भाजपा की संयुक्त सरकार थी तब भी इन डिस्ट्रीब्यूट्रियों को पक्का करने की घोषणा की गई थी। तब भी हमने विरोध और आंदोलन किया था और सरकार को अपनी घोषणा वापिस लेनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि अब फिर नहर विभाग इलाके के किसानों को उजाडऩे पर तुला है परन्तु जनता ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने चेतावनी दी राज्य सरकार तथा नहर विभाग ने 10 दिन के अंदर इस योजना को वापिस लेने की  घोषणा नहीं की तो प्रजा भलाई संगठन के कार्यकत्र्ता किसानों और इलाके के लोगों के साथ मिलकर आगामी 19 जुलाई को कनीना उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन व धरना देंगे।


पेट्रोल डीजल की म









हंगाई पर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, दिया ज्ञापन
********************************************************************
************************************************************************
कनीना। पेट्रोल एवं डीजल महंगे होने पर कांग्रेस नेता अर्जुन राव की अध्यक्षता में कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब से एसडीएम कार्यालय कनीना तक जुलूस निकाला तथा एक ज्ञापन भारत सरकार को भेजा है। कांग्रेसी नेताओं ने साइकिलों पर जुलूस निकाला तथा इससे पूर्व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता राव अर्जुन सिंह युवा कांग्रेसी नेता की अध्यक्षता में कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में इकट्ठे हुए और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल कीमतों में बढ़ोतरी रोकने हेतु चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में अधिक बढ़ोतरी कर दी है। पिछले एक वर्षों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में 30रुपये  प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। जितनी भी तेल की कीमत बढ़ी है उससे ज्यादा सरकार टैक्स ले रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल, भूटान, श्रीलंका को सरकार भारत की जनता से सस्ता तेल दे रही है। कच्चे तेल की कीमत गिर रहे हैं फिर भी तेल सस्ता नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उसे भी कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में जो रसोई गैस की कीमत थी एनडीए सरकार में उसे दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल भी चरम महंगाई पर पहुंच गया है। तेल की कीमत बढऩे से ट्रांसपोर्ट का भाड़ा भी बढ़ गया है।  इससे घरेलू वस्तु महंगी हो गई है जैसे तुवर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल, सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल, प्याज, पीवीसी पाइप, लोहे के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सरकार से तेल के भाव कम करने की मांग की।
 तत्पश्चात उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण किया और साइकिल पर अपने झंडे एवं बैनर लगाकर जुलूस यात्रा एसडीएम कार्यालय कनीना तक निकाली। एक ज्ञापन एसडीएम कनीना दिनेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिसमें उन्होंने तेल के दामों में घटाने की मांग की। एसडीएम दिनेश कुमार ने ज्ञापन लेकर अविलंब राष्ट्रपति को भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह, मास्टर दलीप सिंह पूर्व प्रधान कनीना पालिका, अभय सिंह, ईश्वर सिंह, रतन सिंह, जसराम पहलवान, सत्यवीर फौजी, सुनील राव ककरालिया, नीरज चौधरी, कृष्ण रामपुरा, रविंद्र भडफ़, सुरेंद्र चितरोली, संजीत प्रधान, पूर्ण चंद्र पहलवान, गिरवर पंच उन्हानी, राहुल आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 4: जुलूस के रूप में साइकिल रैली निकालते कांग्रेसी नेता।
5: एसडीएम कनीना दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपते राव अर्जुन सिंह एवं अन्य। 

Sunday, July 4, 2021

 
गली में खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त करने की  शिकायत की
****************************************************
**********************************************************
*************************************
****************
कनीना। कनीना थाने के तहत पडऩे वाले गांव सिगड़ी के एक व्यक्ति ने गली में खड़ी बाइक को जानबूझकर क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी उसकी बाइक काम पर जाने के लिए रविवार को सुबह घर के बाहर गली में खड़ी थी। गांव के ही एक  व्यक्ति ने एक व्यक्ति ने जानबूझकर बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारी। बच्चे गली में खेल रहे थे बाल बाल बचे। बाइक को पटकने के बाद चुपचाप अपनी बाइक को लेकर वहां से चलता बना। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसी व्यक्ति के परिवार की महिलाएं पहले भी कई बार घर पर हमला करने आई है। सभी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।




दौंगड़ा अहीर में लगाये 350 पौधे
************************************************
************************************
*****************
कनीना। आदर्श ग्राम दौंगड़ा अहीर में आज युवाओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव तथा महावीर दास महाराज ने त्रिवेणी लगाकर शुरुआत की तथा युवाओं ने लगभग 350 पौधे लगाए और उनकी देखरेख का जिम्मा लिया। गांव के विशाल एवम प्रसिद्ध खेल मैदान में पूर्व विधायिका एवं डिप्टी स्पीकर सन्तोष यादव बहनजी ने इस कार्यक्रम में युवाओं के मन की बात एक वार्ता सभा कर जानी और उनको पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की पौधों से हमें जीवन के लिए सबसे जरूरी आक्सीजन मिलती है। हम सबका कर्तव्य बनता है की हम अधिक से अधिक पौधे लगा उनकी उचित देखभाल करें।
ग्रामीणों ने पेयजल की निर्बाध आपूर्ति एवं गांव के जोहड़ में पानी भरने की मांग की वही युवा शक्ति संघ दौंगड़ा अहीर की तरफ से अनिल फौजी एवं अन्य परिश्रमी युवाओं ने खेल ग्राउंड में पानी की टंकी बनवाने की मांग की।
श्रीमती यादव ने कहा की आला अधिकारियों को इन मांगो से अवगत कराकर जल्द ही पूरा किया जाएगा,वही स्टेडियम में पानी की टंकी का निर्माण कार्य अगले 15 दिनों में शुरू कराने की घोषणा ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री होशियार सिंह ने बहनजी की सहमति से की।
इससे पूर्व अपने कार्यकाल में कराए गए मुख्य रूप से विकास कार्यों का बहनजी ने जिक्र किया जिनमें गांव को सांसद द्वारा गोद लेने,पीएचसी बनाने और गांव के मार्ग पक्के करवाना प्रमुख रहा। इस अवसर पर बहनजी के साथ मंच पर मुन्नीलाल शर्मा सुन्दरह चेयरमैन निगरानी कमेटी, जिला महामंत्री लख्मी चौहान,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश कुमार,राजकुमार पूर्व चेयरमैन,बाबूलाल सरपंच,पुखराज कलवाड़ी, ओमप्रकाश सरपंच दौंगड़ा जाट थे।इस वार्ता सभा में मामन सिंह प्रधान दौंगड़ा,श्री महावीर दास महाराज दौंगड़ा अहीर अध्यक्ष षड् दर्शन साधु समाज, इंजीनियर अशोक यादव,जयवीर सिंह,होशियार सिंह सरपंच प्रतिनिधि,प्रवक्ता भगवान सिंह,वीर सिंह,महेंद्र सिंह ठेकेदार,ढिल्लू खोश्या,रवि यादव महेंद्र दिनेश पंच ,महिपाल मास्टर,दिनेश प्रधान,विक्की,गजेंद्र एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: दौंगड़ा अहीर में पौधारोपण करते संतोष यादव एवं अन्य पदाधिकारी।





अटेली विधायक ने किया पौधारोपण
-बताया पौधों का महत्व
*******************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना। रविवार को रेलवे वाटिका कनीना मंडी में भारतीय जनता पार्टी कनीना मंडल ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें संयोजक ओमप्रकाश लिसानिया रहें। मुख्य अतिथि अटेली के विधायक सीताराम  रहे। उनके साथ जिला के सचिव अमित भारद्वाज ने  नीम, पीपल  ,अमरूद ,आंवला, जामुन आदि के पेड़ लगाकर पौधारोपण  का शुभारंभ किया।
 ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में यह  पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है।
जिसमें विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संदेश दिया कि हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा पेड़  लगाएं। जिसे प्रदेश हरा भरा होगा। पेड़ों की कमी दूर होगी और आक्सीजन की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। जिससे हमारा जीवन खुशहाल बनेगा। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी दीपक कुमार वशिष्ठ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतवीर सहंलगिया,
कनीना नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार, जिला मंत्री उमेद सिंह, भाजपा नेता सुरेश वशिष्ठ, दिनेश नौताना,भोजावास मंडल अध्यक्ष थान सिंह,मुन्नी लाल शर्मा मंडल प्रभारी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष कंवरसेन वशिष्ठ, रोशनी, प्रताप विद्या,विनोद करीरा, बाबूलाल मुंडिया खेडा,सीहोर, छितरौली, पोता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 6: रेल वाटिका में पौधारोपण करते विधायक अटेली सीताराम यादव।


तेज आंधी तूफान के साथ आई बारिश में बिजली के पोल टूटे
*******************************************************
**************************************
*********************
कनीना। क्षेत्र में शनिवार रात को तेज आंधी तूफान के साथ आई बारिश के कारण धनोरा से सेलम मुख्य रास्ते पर बिजली के खंभे में भारी मात्रा में पेट टूट कर गिर गए। कनीना दादरी सड़क मार्ग पर बिजली की लाइन गिरने से रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन से जाम की स्थिति बन गई। बिजली विभाग को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी सुरजीत लाइनमैन जयकरण एल एम अजीत एल एम ने पहुंचकर रास्ते में गिरे हुए बिजली के पोलो को हटाने का कार्य किया।
फोटो कैप्शन 9: चरखी दादरी मार्ग पर अंधड़ से टूटे पोल।





हिन्दू इको सिस्टम के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
**********************************************************
*****************************************
**********************
कनीना। रविवार को देशभर में हिंदू इकोसिस्टम द्वारा मंदिर स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। खंड के गांव सेहलंग की कुलदेवी माता खीमज धाम पर मंदिर स्वच्छता सेवा अभियान चलाएगा। संस्था से जुड़े हुए लोगों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई की। इस अवसर पर हिंदू इको सिस्टम के सदस्य क्रांति हिंदू ने बताया कि हिंदू इकोसिस्टम देश के हर हिस्से पर पहुंचकर हिंदू धर्म को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक कपिल मिश्रा द्वारा मंदिर स्वच्छता सेवा अभियान का एक पूरे देश के युवाओं किया गया। सदस्य क्रांति ने बताया कि सनातन संस्कृति की नींव है हमारे मंदिर। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था सभी लोगों को साथ लेकर काम करेगी और इसमें सभी  अपनी भागीदारी निभाएंगे।



मरम्मत के चलते रेलवे फाटक रहा बंद, वैकल्पिक मार्गों से निकले वाहन
**************************************************************
***************************************
**************************
कनीना। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कनीना अटेली रोड स्थित फाटक संख्या 87-सी मरम्मत के चलते रविवार को  बंद रहा। उत्तर पश्चिम रेलवे ट्रैक की आप आप मरम्मत का कार्य कर रहा है। इसके चलते हुए शनिवार रात 11 बजे से रविवार शाम 4 बजे तक रेलवे फाटक यातायात के लिए बंद रहा। रेलवे फाटक के बंद होने के कारण सड़क पर वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से आने वाले वाहन चालक गांवो के वैकल्पिक मार्गो से होते हुए कनीना पहुंचे। मरम्मत कार्य के चलते हुए बंद किए गए फाटक के कारण मोहनपुर मोड़ के पास ट्रालों और डंपरों को रोकने से वहां जाम की स्थिति बनी रही। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक चेलावास और ककराला गांव के वैकल्पिक रास्तों से कनीना की तरफ पहुंचे। वही कनीना से अटेली जाने वाले वाहन चालक भी इन्हीं रास्तों  से अपने मंजिल की ओर प्रस्थान किया। इसी बीच दो पहिया वाहन चालक रेलवे ट्रैक के साथ-साथ चेलावास अंडरपास से होते हुए गंतव्य स्थान तक पहुंचे।





बोलरो ने किया पिता एवं पुत्र को घायल
************************************************
*************************************
**************
कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव मोड़ी बस स्टैंड पर बोहका की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने पिता-पुत्र को घायल कर दिया। घायलों को नारनौल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बोहका से आ रहे तेज गति से बोलेरो ने मोड़ी बस स्टैंड पर भोजावास की तरफ से आ रहे पिता सुशील हेड कांस्टेबल हरियाणा पुलिस व पुत्र पीयूष 13 वर्ष को घायल कर दिया। सुशील मोटरसाइकिल चलाकर भोजावास की तरफ से आ रहा था साथ में उसका 13 वर्षीय लड़का साइकिल चलाकर साथ-साथ आ रहे थे। तेज गति से आ रही बोलेरो बस स्टैंड पर पलट गई जिसकी वजह से पिता-पुत्र घायल हो गये। ग्रामीणों ने दोनों को राजकीय अस्पताल नारनौल भर्ती करवाया वहीं पीछे से आ रहे ट्रक वालों ने बोलेरो में सवार लोगों को निकाला। तत्पश्चात ग्रामीणों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बस स्टैंड के पास सब्जी विक्रेेता खुशीराम ने बताया कि सुबह बोहका की तरफ से  तेज गति से आ रही बोलेरो पलट गई जिसकी वजह से पिता-पुत्र घायल हो गए वहीं दूसरी तरफ पुलिस को पलटी हुई बोलेरो के नजदीक खेत से एक फर्शी हथियार भी मिला है। ग्रामीण प्रवीण ने बताया कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। जिनको भी चोटें आई।



पेड़ पौधों पर आ गई आब, फसल लहलहाने लगी
*******************************************************
***************************************
*********************
 कनीना। विगत दिनों क्षेत्र में बारिश के बाद पेड़ पौधों पर आब भा गई है। चारों ओर हरियाली बढऩे लगी है।
 जुलाई माह में 10 एमएम बारिश हुई है किंतु पेड़ पौधे इतनी बारिश से ही हरे भरे नजर आने लगे हैं। किसान अधिक बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन बारिश जैसा मौसम बनता है बादल हट जाते है।
   उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी पडऩे के बाद पेड़-पौधे सूखे सूखे नजर आने लग जाते हैं। जब बारिश आती है तो पौधों पर बाहर आ जाती है। यही कारण है कि बारिश होने के बाद अब पेड़-पौधे तेजी से वृद्धि कर रहे हैं तथा बहार आ गई है। पेड़ पौधे के साथ-साथ सावन माह 26 जुलाई से शुरू हो जाएगा। विगत वर्ष सावन माह में कोई कांवड़ नहीं आई और इस वर्ष भी संभावना क्षीण है।
  किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि विगत दिनों से बारिश का बेसब्री से इंतजार था। यद्यपि बारिश हुई है किंतु अच्छी बारिश का अभी भी इंतजार है। बारिश से फसल लहलहाने लगी है। पेड़ पौधों पर आब आ चुकी है।
फोटो कैप्शन 3: किसान लहलहाती बाजरे की फसल के साथ।



ट्राला घुसा घर में, बाल बाल बचे लोग  
********************************
**********************************
*************
 कनीना। कनीना से रेवाड़ी की ओर जा रहे सुबह सवेरे करीब चार बजे एक ट्राला घर की दीवार से जा टकराया यद्यपि दीवार को कोई नुकसान नहीं हुआ किंतु ट्राले को भारी नुकसान हुआ वहीं चालक घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब 4 बजे एक ट्राला रेवाड़ी की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि चालक को झपकी आ गई जिसके चलते ट्राला सड़क के पास एक घर की दीवार से जा टकराया। रेवाड़ी का यह मार्ग अति व्यस्त मार्ग है। सौभाग्यवश इस इस मार्ग पर कोई वाहन आगे पीछे नहीं था। मा कंवर सिंह ने बताया कि उनकी दीवार बच गई। अगर दीवार गिर जाती तो नुकसान निश्चित था।
 फोटो कैप्शन 1:घर की दीवार से टकराया ट्राला।










किसान फसल विविधीकरण अपनाए-शर्मा
********************************************
**************************************************
कनीना।  इस खरीफ सीजन में सरकार द्वारा बाजरा फसल की जगह मूंग फसल की बिजाई करने पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि फसल की वेरिफिकेसन उपरान्त किसान के बैंक खातों में सीधे दी जाएगी। यह जानकारी डा गजानंद शर्मा खंड कृषि अधिकारी कनीना ने दी।
उन्होंने बताया कि इसमें शर्त यह है कि उसी कि़ला नम्बर में पिछले साल बाजरे की फसल का मेरी फ़सल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ होना चाहिए तथा इस बार फसल हरियाणा के वेबसाइट पर आन लाइन करने पर एक एकड़ के लिए मूंग का बीज 90 प्रतिशत सब्सिडी पर खण्ड कार्यालय से परमिट लेकर हरियाणा बीज विकास निगम कनीना के बिक्री केन्द्र से किसान ले सकते हैं। मगर वह सब्सिडी का बीज न बोने की सूरत में पीएम किसान स्कीम का लाभ बन्द कर दिया जाएगा तथा अन्य कोई विभागीय स्कीम में लाभार्थी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि परमिट लेने से पहले किसान अपने कि़ला नम्बर का सही पता करके ही आए जिसमें बिजाई करनी है। उन्होंने कहा कि मूग की बिजाई एमएच 421 किस्म की 15 जुलाई तक कर सकते हैं तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई 2021 है। उन्होंने बताया कि मूंग के अनुदान के लिए किसान एग्रीहरियाणा के वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण की अन्तिम तिथि 15 जुलाई है।
  इस मौके पर डा शर्मा ने बताया कि मूंग एक दलहनी फसल है जिसके भाव भी 7200 रुपये प्रति क्विंटल के हैं वहीं दलहन पौधे खेत में उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

Saturday, July 3, 2021



क्षेत्र के ढाणी और कुओं पर बिजली सुविधाएं केवल नाम मात्र- सनोज भोजावास
******************************************************************
*******************************************************************
***************************************
*****************************
कनीना। बिजली विभाग का पैट सिस्टम शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद दम तोड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा ढाणी और कुओं पर रहने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया पैट सिस्टम विभाग की फजीहत करा रहा है। उक्त विचार सनोज भोजावास अध्यक्ष एक मंच एक आवाज ने प्रेस नोट के माध्यम से व्यक्त किए । सनोज भोजावास ने बताया कि गांव भोजावास के पॉवर हॉउस में कुछ समय पहले सरकार ने पैट सिस्टम लगवाकर  ढाणी व कुओं पर 15-18 घण्टे बिजली उपलब्ध करवाई गई थी ।  पिछले तीन महीने से ढाणी व कुओं पर बिजली पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं । जिसके चलते ढाणी व कुओं पर रहने वाले ग्रामीणों को भीषण गर्मी में राहत तो बहुत दूर 4-5 घंटे की बिजली से ही संतोष करना पड़ रहा है । काफी बार शिकायत करने के बाद भी विभाग इसमें रुचि नहीं ले रहा है। महामारी के दौर में बच्चों की आनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो रही है । उन्होंने कहा कि विभाग पर हरियाणवी कहावत जाड़ थी तब चने नहीं, अर जब चने हुये जब जाड़ ना रही की कहावत सही लागू होती है ।  गर्मी में बिजली की जरूरत ज्यादा रहती है और तभी कम आती है। बिजली विभाग इस तरफ ध्यान दे और पैट सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करवा ग्रामीणों बिजली सुविधाएं मुहैया करवाये । भीषण गर्मी में क्षेत्र की जनता को सरकार द्वारा दी गई सुविधा को उपलब्ध करवा कर राहत दिलाय। उन्होंने कहा कि विवाह को इस तरफ जल्द से जल्द ध्यान देकर इस समस्या का हल करना चाहिए। यदि विवाद इस तरफ ध्यान नहीं देता है तो कुआं पर और ढाणियों में रहने वाले लोग धरने पर बैठने के लिए मजबूर होगें और जिसकी पूर्णत: जिम्मेदारी निगम की होगी। सरकार की यह योजना शुरू हुए काफी समय हो चुका है। जिले में आम लोगों तक इसका फायदा पहुंचाने में निगम पहले ही काफी पीछे चल रहा है और समय रहते इस तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए। उनके साथ ही इस अवसर पर वैभव, सनोज भोजावास, देवेंद्र तंवर, हरीश शर्मा आदि युवा भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: पैट सिस्टम की कहानी बताते युवा।




कनीना में 24 घंटों में ही 10 एमएम बारिश
**********************************************************
****************************************
***************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में लंबे समय तक गर्मी झेलने के पश्चात जहां शुक्रवार को 4 एमएम बारिश हुई वहीं शनिवार को 6 एमएम बारिश हुई। 10 एमएम बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आने लगी। किसान अब बिजाई का काम पूरा कर लेंगे। अभी तक करीब 2000 हेक्टेयर पर बाजरे की बिजाई और होने की संभावना है। कपास की बिजाई पहले ही हो चुकी है तथा कपास में यह बारिश बहुत लाभप्रद है। अगेती फसल उगाने वाले किसान प्रसन्नचित हैं क्योंकि उनकी बाजरे की फसल लहलहाने लगेगी। किसानों को राहत की महसूस हुई है। कृषि वैज्ञानिक इस बारिश को सही समय पर बता रहे ताकि सूखती फसल को लाभ मिलेगा। कनीना क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि वह लंबे समय तक इंतजार कर रहे थे। आखिरकार बारिश होने से अब उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी फसल अच्छी हो जाएगी।
 फोटो कैप्शन 6: बारिश का नजारा।




ग्लोबल वार्मिंग से घटी है वर्षा
**************************************************
**************************************
*******************
कनीना। वर्षा नहीं होने का कारण ग्लोबल वार्मिंग को माना जा रहा है।
ग्लोबल वार्मिंग या वैश्विक तापमान बढऩे का मतलब है कि पृथ्वी लगातार गर्म होती जा रही है. विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सूखा बढ़ेगा, बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी और मौसम का मिज़ाज बुरी तरह बिगड़ा हुआ दिखेगा.
इसका असर दिखने भी लगा है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं और रेगिस्तान पसरते जा रहे हैं, कहीं असामान्य बारिश हो रही है तो कहीं असमय ओले पड़ रहे हैं, कहीं सूखा है तो कहीं नमी कम नहीं हो रही है।
 इस परिवर्तन के पीछे ग्रीन हाउस गैसों की मुख्य भूमिका है. जिन्हें सीएफसी या क्लोरो फ्लोरो कार्बन भी कहते हैं। इनमें कार्बन डाई ऑक्साइड है, मीथेन है, नाइट्रस आक्साइड है और वाष्प है।
उनका का कहना है कि ये गैसें वातावरण में बढ़ती जा रही हैं और इससे ओजोन परत की छेद का दायरा बढ़ता ही जा रहा है।
ओजोन की परत ही सूरज और पृथ्वी के बीच एक कवच की तरह है।
 ग्लोबल वार्मिंग के पीछे तेजी से हुआ औद्योगीकरण है, जंगलों का तेज़ी से कम होना है, पेट्रोलियम पदार्थों के धुएं से होने वाला प्रदूषण है और फ्रीज एयरकंडीशनर आदि का बढ़ता प्रयोग भी है।
इस समय दुनिया का औसत तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड है और वर्ष 2100 तक इसमें डेढ़ से छह डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.
एक चेतावनी यह भी है कि यदि ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन तत्काल बहुत कम कर दिया जाए तो भी तापमान में बढ़ोत्तरी तत्काल रुकने की संभावना नहीं है।
उनका का कहना है कि पर्यावरण और पानी की बड़ी इकाइयों को इस परिवर्तन के हिसाब से बदलने में भी सैकड़ों साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि
ग्लोबल  वार्मिंग में कमी के लिए मुख्य रूप  से सीएफसी गैसों का उत्सर्जन कम रोकना होगा और इसके लिए फ्रिज एयर कंडीशनर और दूसरे कूलिंग मशीनों का इस्तेमाल कम करना होगा या ऐसी मशीनों का उपयोग करना होगा जिनसे सीएफसी गैसें कम निकलती हैं।
औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकले वाला धुआं हानिकारक हैं और इनसे निकलने वाला कार्बन डाई आक्साइड गर्मी बढ़ाता है. इन इकाइयों में प्रदूषण रोकने के उपाय करने होंगे।
वाहनों में से निकलने वाले धुएं का प्रभाव कम करने के लिए पर्यावरण मानकों का सख्ती से पालन करना होगा.
उद्योगों और ख़ासकर रासायनिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे को फिर से उपयोग में लाने लायक बनाने की कोशिश करनी होगी.
और प्राथमिकता के आधार पर पेड़ों की कटाई रोकनी होगी और जंगलों के संरक्षण पर बल देना होगा।
अक्षय ऊर्जा के उपायों पर ध्यान देना होगा यानी अगर कोयले से बनने वाली बिजली के बदले पवन ऊर्जा सौर ऊर्जा  और पनबिजली पर ध्यान दिया जाए तो आबोहवा को गर्म करने वाली गैसों पर नियंत्रण पाया जा सकता है.
याद रहे कि जो कुछ हो रहा है या हो चुका है उनके  अनुसार उसके लिए मानवीय गतिविधियाँ ही दोषी हैं।
     




पेड़ प्राणीमात्र के जीवन के लिए सर्वाधिक उपयोगी-राधेश्याम गोमला
*******************************************************
**************************************
********************
कनीना। पेड़ प्राणीमात्र के जीवन के लिए सर्वाधिक उपयोगी हैं। वो पेड़ ही हैं जो कार्बन डाई आक्साइड लेकर सबको जीवनदायी आक्सीजन प्रदान करते हैं । महंत कृष्णदास ने उक्त बात गोमला में मिन्टु गोमला द्वारा त्रिवेणी पौधे लगाने के अवसर पर कहे ।
युवा समाजसेवी मिन्टु गोमला ने अपने जन्मदिन पर गाँव के तीन धार्मिक आश्रमों पर तीन त्रिवेणी पौधे लगाए ।
माता कृपाली आश्रम पर मिन्टु ने कहा कि उसने संकल्प लिया है कि हर जन्मदिन पर वह कम से कम तीन तीन त्रिवेणी पौधे लगाया करेगा । उसने कहा कि पौधों का मानव जीवन पर भारी एहसान है । इसलिए मनुष्यमात्र को चाहिए कि वह हर साल अधिक से अधिक पौधे अवश्य लगाए ।
 पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाते हुए युवा मिंटू गोमला ने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया। जन्मदिन के अवसर पर मिंटू गोमला ने अपने गांव के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर नीम, पीपल और बरगद की त्रिवेणी लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मिंटू गोमला ने बताया कि आज के समय ऑक्सीजन की आवश्यकता अधिक बढ़ती जा रही है। आक्सीजन की पूर्ति के लिए हमें अधिक से अधिक पीपल, नीम, बरगद के पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ये पौधे जो मानव जीवन को सबसे अधिक ऑक्सीजन देते हैं इन्हें प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए । कोरोना काल में लोगों को आक्सीजन की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी । उन्होंने कहा कि त्रिवेणी के पौधे हमें मुफ्त में शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं । उन्होंने इस अवसर पर इन पौधों की रक्षा का भी प्रण लिया । अपने जन्मदिन के अवसर पर गांव के बाबा भीष्म दास, बाबा गोगा पीर मंदिर परिसर सहित अनेक स्थानों पर त्रिवेणी लगाई।
इस अवसर पर उसके साथ बलवंत, जैदयाल, वेदप्रकाश, संदीप गोमला, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, हवासिंह, टोनी चौहान, सुरेन्द्र कुमार, सुमेर सिंह, नवीन कुमार ,करतार सिंह ,मुकेश गोमला, सोनु यादव,  प्रेम कुमार,  संजय कुमार लालाराम सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7: राधेश्याम गोमला पौधारोपण पीपल  लगाते हुए।


दौंगड़ा अहीर के स्टेडियम में 300 पौधारोपण की तैयारी की
*****************************************************
*****************************************
****************
कनीना। दौंगड़ा अहीर के स्टेडियम में कल होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में 300 पौधों के रोपण की तैयारी की गई है। प्रिंसिपल जयवीर तथा महेंद्र सिंह ठेकेदार ने संयुक्त रूप से बताया कि इसके लिये स्टेडियम में पौधरोपण के लिए गड्डे खोदे तथा पौधों में पानी देने के लिए पाईप लाइन खोदकर उसमें पाईप डालकर फिटिंग कर पौधों में पानी डालने की बढिय़ा व्यवस्था की गई है। मामन सिंह प्रधान ने बताया कि आज नौ बजे हरियाणा बीजेपी उपाध्यक्ष तथा पूर्व डिप्टी स्पीकर बहन संतोष यादव तथा जिला उपायुक्त अजय कुमार दौंगड़ा अहीर में होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
फोटो कैप्शन 8: दौंगड़ा में पौधारोपण की तैयारी करते हुए।




मोटरसाइकिल सवार ने मारी मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर, दो व्यक्ति घायल
***************************************************************
*************************************
******************************
कनीना। कनीना के पास एक मोटरसाइकिल सवार की मोटरसाइकिल सवारों से  टक्कर हो गई जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 पुलिस में राम अवतार नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा है कि वह तथा धर्म सिंह खरखड़ा बास निवासी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कनीना की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल को धर्म सिंह चला रहा था तथा रामअवतार पीछे बैठा था। जब टाइल फैक्ट्री के करीब पहुंचे तो आगे से एक मोटरसाइकिल सवार तेज गति से आया और उसने  टक्कर मार दी जिससे रामअवतार और धर्म सिंह सड़क पर गिर गए। मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा। उन्हें काफी चोटें आई। इलाज हेतु कनीना अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उन्हें पीजीआई हायर सेंटर रेफर कर दिया। किंतु वे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गये। अभी भी उनका इलाज एक रेवाड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा है। कनीना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज
*********************************************************************************
**************************************
********************
कनीना। स्याणा गांव के ट्यूबवेल  ट्यूबवेल से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कृष्ण कुमार नौताना निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि कैलाश मानपुरा निवासी की मोटरसाइकिल उनके पास थी। उनके मोटरसाइकिल गांव स्याणा की नहर के पास ट्यूबवेल पर खड़ी की थी। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया गये। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।



शिव भक्तों को है इस वर्ष कावड़ लाने की संभावना
*******************************************************
******************************************
********************
 कनीना। विगत वर्ष कोरोना काल के चलते जहां शिव भक्तों को निराशा हाथ लगी थी और शिवरात्रि के दिन कांवड़ नहीं ला सके थे उन्हें इस बार कावड़ लाए जाने की संभावना जताई है। 25 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है और 6 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। कनीना खंड के गांव बाघोत में सबसे अधिक कावड़ चढ़ती है। कनीना खंड के गांव बागोत में सबसे अधिक कावड़ चढ़ती है। शिव भक्त हरिद्वार तथा नीलकंठ से कावड़ लेकर गंगाजल स्वयंभू शिवलिंग बाघोत पर चढ़ाते हैं तथा हरियाणा के अन्य स्थानों पर भी यह जल अर्पित किया जाता है। सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिरों में अधिक गंगा जल अर्पित किया जाता है।
सबसे अधिक कावड़ लाने वाले सुमेर सिंह चेयरमैन कनीना, तत्पश्चात अनिल कमांडो
ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के चेलते वे हरिद्वार तक नहीं जा सके ।इस बार अगर शिव भोले की कृपा रही और कावड़ लाने दी गई तो सभी मिलकर कावड़ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सावन माह में कावड़ लाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। 25 जुलाई से सावन शुरू होगा। सावन माह में भक्तजन हरिद्वार की ओर रवाना हो जाते हैं पैदल चलकर 300 किलोमीटर दूरी तय करते हैं और गंगाजल लाकर बाघेश्वरी धाम पर अर्पित करेंगे। सैकड़ों वर्षों से यहां कावड़ चढ़ाए जाने का सिलसिला जारी है इसलिए भक्तजन अभी से ही प्रसन्न नजर आ रहे हैं। अब देखा जाना है कि इस बार कहीं कोरोना की तीसरी लहर शिव भक्तों की आस्था पर पानी न फेर दे। बहरहाल सभी शिव भक्त प्रसन्नचित नजर आते हैं।



ओम प्रकाश चौटाला की कोर्ट द्वारा रिहाई पर लड्डू बांटकर खुशी का किया

इजहार








******************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना। पूर्व मुख्यमंत्री चौ ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई पर खंड कनीना के गांव झीगावन में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया है। खुशी व्यक्त करने वालों में चौ. भरत सिंह के साथ गांव के सैकड़ों लोगों ने मिलकर खुशी का इजहार किया और घर घर जाकर मिठाई बांटी।  इनेलो नेता चौ भरत सिंह ने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जैसे लोह पुरुष का होना सौभाग्य की बात है।
  चौ भरत सिंह ने यह भी कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के रिहाई पर समूचे हरियाणा में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला वह लोग  है जो दूसरों की खुशी के लिए स्वयं दुख उठा लेता है। लेकिन किसी को कष्ट नहीं देता। इस अवसर पर पूर्व सरपंच चौधरी ईश्वर सिंह, हवलदार जागे राम, हवलदार रोशन, हवलदार रतिराम, हवलदार रतीराम, राजकुमार, हुकम सिंह, करण सिंह ,प्रताप सिंह, अमर सिंह, मुकेश कुमार, संदीप सिंह, ताराचंद, भाग मल के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुये।
फोटो कैप्शन 4: ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर लड्डू बांटते लोग। 

Friday, July 2, 2021


भोजावास पीएचसी के अंतर्गत 325 लोगों को लगी वैक्सीन
************************************************************
*****************************************************************
*****************************************
*********************
कनीना। शुक्रवार को भोजावास पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवो के 325 लोगों को वैक्सीन लगी। इस विषय में जानकारी देते हुए पीएचसी इंचार्ज डॉक्टर नवीन ने बताया कि शुक्रवार को भोजावास पीएचसी और गोमली गांव में वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष तक आयु के 198 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 24 लोगों को पहली बार वैक्सीन लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 20 लोगों को भी पहली बार वैक्सीन लगाई गई। डॉक्टर नवीन ने जानकारी देते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 46 लोगों को दूसरी बार वैक्सीन लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 37 लोगों को भी दूसरी बार वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं।
कनीना में लगी 782 डोज-
कनीना एवं करीरा, उन्हाणी, कपूरी में 782 कोरोना रोधी डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुये डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सबसे अधिक डोज दी गई हैं।




कनीना क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी तथा चली हवाएं
********************************************************
******************************************
*********************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चली। यद्यपि तेज हवाओं के कारण किसी पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत मिली है। दिनभर भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते घर से बाहर निकलना भी कठिन हो गया है किंतु बूंदाबांदी हुई मौसम खुशगवार हो गया। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि हल्की बूंदाबांदी भी फसल के लिए बहुत लाभप्रद होती है। ऐसे में किसान कम चिंतित नजर आए। चूंकि जून माह में अच्छी बारिश नहीं हुई है, किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।  तेजी से फसल सूखने के कगार पर है।
किसान फव्वारे द्वारा सिंचाई कर रहे हैं ताकि फसल को सूखने से बचाया जा सके। कृषि वैज्ञानिक डॉ देवराज का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी खड़ी फसल को लाभ पहुंचाएगी। कृष्ण कुमार,सूबे सिंह, रवि कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया की हल्की बूंदाबांदी से उनकी फसल को राहत मिली है तथा गर्मी से राहत मिली है।
 फोटो कैप्शन 6: बारिश के बाद कपास की फसल।



रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते कनीना-अटेली सड़क मार्ग रहेगा बंद
*************************************************
*************************************
******************
कनीना। तीन जुलाई को रेलवे फाटक संख्या- 87-सी रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे लाइन पर 117/1-2 कनीना रेलवे स्टेशन के पास कनीना-अटेली रोड पर स्थित है। यह ट्रैक आपात मरम्मत हेतु 3 जुलाई को रात्रि 11 बजे से 4 जुलाई की शाम 4 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ उत्तर पश्चिम रेलवे महेंद्रगढ़ ने यह जानकारी न केवल दी अपितु एसडीएम तथा विभिन्न अधिकारियों को प्रेषित कर सूचित किया है ताकि आम आदमी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस न हो।




शानदार माता-पिता बनना है तो जानना होगा पैरेंटिंग व्यवहार को--सूर्यकांत
**************************************************************
*********************************
*************************
कनीना। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी माता-पिता अपने बच्चों को चाहकर भी एक अच्छा, खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण वातावरण नहीं दे पा रहे हैं। दरअसल माता-पिता दोनों को घर-गृहस्थी चलाने के लिए नौकरी या काम पर जाना पड़ता है। मगर व्यस्तता या काम-काज के चक्कर में अधिकांश माता-पिता यह भूल जाते हैं कि बच्चों की सकारात्मक परवरिश करना उनकी  मुख्य जिम्मेदारी है। बच्चों को माता-पिता से प्रेम,घनिष्ठता व ममत्व का भाव नहीं मिलता तो उनमें कुण्ठा पनपने लगती हैं और वे चिड़चिड़े,क्रोधी तथा उदंड होने लगते हैं। वैसे परफेक्ट पैरेंट्स बनने का कोई फुल प्रूफ प्लान नहीं होता। हर कोई अपने पारिवारिक ,सामाजिक परिवेश व आस-पास के वातावरण से सीखता है, फिर गलतियां करता है और उनमें सुधार करता जाता है, इसी तरह जिंदगी का सफर आगे बढ़ता जाता है।
उम्मीद काउंसलिंग सेंटर डाइट महेंद्रगढ़ के मुख्य मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव ने बताया कि आपको यदि परफेक्ट माता-पिता बनना है तो कुछ पैरेंटिंग व्यवहार को जानना होगा।
प्रत्येक बच्चा व्यक्तिगत रूप से भिन्न होता है। अत: आपके लिए यह बेहतर होगा कि बच्चों की कमजोरी व क्षमताओं को पहचाने,कभी भी अपने बच्चों की तुलना एक-दूसरे बच्चों के साथ ना करें। बच्चों को अभिप्रेरित करते रहें और जब-जब भी आपका बच्चा कुछ अच्छा करे तो उसकी प्रशंसा अवश्य करें। ध्यान रहे कि सबके सामने बच्चे को भला-बुरा कदापि ना कहें।
एक अच्छे  माता-पिता को परफेक्ट होने की जरूरत नहीं होती और ना ही कोई माता-पिता पूर्णतया परफेक्ट होता है। ठीक इसी तरह कोई भी बच्चा पूर्णतया परफेक्ट नहीं होता। सबसे पहले बच्चों के लिए रोल माडल का काम करें, पहले अपने लिए एक मानक स्थापित करें फिर बच्चों के लिए मानक बनायें। कुछ बातें हैं जिनको आजमा कर आप अपने बच्चों की परवरिश बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
 उन्होंने बताया कि हमेशा बच्चों के सवालों के जबाब सच्चाई से दें। इस बारे में सोचे कि आपका बच्चा कितने साल का है और वो कितना समझ सकता है। अपने बच्चे को खुलकर बात करने दें। उनसे खुले सवाल पूछें और पता करें कि वो कितना जानते हैं। बच्चे की आदत विकसित करने के लिए एक आदर्श स्थापित करें। नियमित साफ-सफाई और खान-पान को मजेदार बनाएं।
बच्चों के सामने कभी भी गुस्सा या झगड़ा ना करें। हमेशा संयमित रहने का प्रयास करें।
बच्चों के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समय बिताएं। घरेलू कामों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें।
बच्चें अनुकरण से सीखते हैं इसलिए बच्चों के समक्ष वही व्यवहार करें जो आदर्श व स्वीकार्य हो।
 उदार एवं सकारात्मक पैरेंटिंग का अभ्यास करें। बच्चों से हमेशा प्यार करें। बच्चे को सुरक्षित घरेलू वातावरण प्रदान करें ताकि वह अपनी क्षमताओं का खुलकर विकास कर सके।
 बच्चों के साथ मारपीट व हाथापाई कदापि ना करें ताकि वह अपने अंदर सामाजिकता के गुण विकसित कर सके।
फोटो कैप्शन : सूर्यकांत यादव मनोवैज्ञानिक।





कोटिया की महिला ने 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया
*-**************************************
**********************
*******************************************************************
 कनीना। कनीना पुलिस में कोटिया गांव की आशा देवी ने 3 लोगों के साथ मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है।
आशा देवी ने पुलिस ने बताया कि 5 जून को सुबह घर के सामने झाड़ू निकाल रही थी तभी संजीव जो पड़ोसी है उनकी तरफ  आया और गंदी गंदी गालियां देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया उसका लड़का जतिन उसकी पत्नी सुदेश आए। उन्होंने भी उन्हें लाठी-डंडों से मारा पड़ोसियों ने आकर छुड़वाया और वे वहां से भाग गए। जाते-जाते मारने की धमकी दे गये। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मारपीट करने वालों ने राजीनामा का समय मांगा था किंतु राजीनामा नहीं किया अपितु लड़ाई करने पर उतारू हो जाते। इसलिए कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




दुकानदारों ने लगाया भंडारा
**************************************************************
*************************************
******************
 कनीना। कनीना के  बस स्टैंड स्थित विभिन्न दुकानदारों ने मिलकर आने जाने वाले लोगों को खाना खिलाया और भंडारा लगाया। उन्होंने विगत वर्षों भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
 विस्तृत जानकारी देते हुए रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश ,मनोज गुप्ता,रूप, दरियाव सिंह, मुकेश वर्मा, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी और भोजन की समस्या होती है इसलिए हर वर्ष इस प्रकार का कायक्रम आयोजित करते हैं। आने जाने वाले लोगों को दिनभर जी भर कर खाना खिलाया।
उनका कहना है कि भूखे को खाना खिलाना बड़ा धर्म होता है। इस धर्म पर चल रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने दूरदराज सड़क पर से इधर उधर जाने वाले लोगों को बुला बुला कर खाना खिलाया। और लोगों ने भी भंडारे का स्वाद चखा
फोटो कैप्शन 1: कनीना बस स्टैंड पर आयोजित भंडारा।


भारत विकास





परिषद ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये
*********************************************************
**********************************************************************
,कनीना। डाक्टर सूरज प्रकाश ने भारत विकास परिषद् के माध्यम से ऐसे निस्वार्थ सेवा भाव वाले व्यक्ति तैयार किये जो हर समय समाज की भलाई के कार्यों के लिए तैयार रहते हैं। भारत विकास परिषद् शाखा कनीना के अध्यक्ष मोहन सिंह पार्षद ने डाक्टर सूरज प्रकाश  के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत आज एक सौ पेड़ लगाने का संकल्प लिया और नेताजी मेमोरियल क्लब में पौधे लगाये। क्योंकि डाक्टर साहब पर्यावरण के प्रति बड़े सजग थे। वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ पौधे बहुत सहायक है इसलिए बरगद, पीपल, अमरूद, शीशम,नीम के पेड़ अलग अलग गांवों में जहां पानी की सुविधा उपलब्ध होगी वहां वहां लगाये जायेंगे। हमारा जीवन पर्यावरण शुद्ध होने पर ही स्वस्थ व निरोग रहता है जहां अधिक पेड़ पौधे होते हैं वहां बारिश भी अधिक होती है जो किसानों व आम आदमी के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। इसलिए सभी ने पौधारोपण कार्य करना चाहिए। इस मौके पर कंवर सैन वशिष्ठ दक्षिणी हरियाणा गौ सेवा प्रमुख भारत विकास परिषद, दलीप पार्षद,महेश बोहरा, प्रवीण सिंगला, प्रेम कुमार सिंगला कोषाध्यक्ष, धनपत, मनीष, अभिषेक भारद्वाज, सूबेदार सुरेन्द्र, विक्की,मोनु सिंगला व भारत विकास परिषद् शाखा कनीना के सभी सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2: बरगद का पौधा लगाते भारत विकास परिषद के पदाधिकारी।

 

Thursday, July 1, 2021

 

मोटरसाइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल
****************************************************************
*************************************************************
*************************************
*****************************
 कनीना। धनौंदा निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने गांव धनौंदा मोटरसाइकिल पर जा रहा था  पीछे से एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अशोक कुमार धनौंदा ने कहा है कि वह शादीशुदा और दो लड़के हैं। कनीना तहसील के सामने फलों की रेहडी लगाकर अपना गुजर-बसर करता है। 29 जून को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव धनोरा जा रहा था जब कनीना नगर पालिका के साइन बोर्ड से आगे निकला तो पीछे कार चालक ने टक्कर जड़ दी जिससे अशोक कुमार सड़क पर गिर गया, काफी चोटें आई। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें कनीना उप नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर उसके परिवार वाले पहुंच गए। कनीना के अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनके बयान पर कनीना पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज  कर लिया है।

कोटिया की महिला ने 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया
*********************************************************
***************************************
*****************
 कनीना। कनीना पुलिस में कोटिया गांव की आशा देवी ने 3 लोगों के साथ मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है।
आशा देवी ने पुलिस ने बताया कि 5 जून को सुबह घर के सामने झाड़ू निकाल रही थी तभी संजीव जो पड़ोसी है उनकी तरफ  आया और गंदी गंदी गालियां देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया उसका लड़का जतिन उसकी पत्नी सुदेश आए। उन्होंने भी उन्हें लाठी-डंडों से मारा पड़ोसियों ने आकर छुड़वाया और वे वहां से भाग गए। जाते-जाते मारने की धमकी दे गये। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मारपीट करने वालों ने राजीनामा का समय मांगा था किंतु राजीनामा नहीं किया अपितु लड़ाई करने पर उतारू हो जाते। इसलिए कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ओटो को ट्राला ने मारी टक्कर, आटो चालक हुआ घायल, मामला दर्ज
**********************************************************
**************************************
********************************
 कनीना। कंवरपाल नगला ने कनीना पुलिस में उनके भाई को ट्राला चालक द्वारा घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। कंवरपाल ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि उनका भाई महा सिंह आटो चलाता है। वह बूचावास गांव में टायर डालकर अपने आटो से कनीना की तरफ आ रहा था। गुढ़ा के पास पहुंचा तो सामने से ट्राला बड़ी तेज गति से गफलत में चला रहा था। उन्होंने उनके भाई महा सिंह के ओटो को सामने से टक्कर जड़ दी जिससे उनका भाई घायल हो गया जिन्हें उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बूचावास में 2 टायर डालकर वह 70 हजार रुपये  की पेमेंट लेकर आ रहा था जो दुर्घटना के बाद नहीं मिले। कनीना पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध
मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



 सेहलंग में की हनुमान जी की मूर्ति स्थापना
********************************************************
**********************************
*****************
कनीना। उप मण्डल के गांव सेहलंग में दादी खिमज धाम के प्रांगण में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। यह मूर्ति स्थापना सरिता व सोनू ने करवाई। इस दंपत्ति जोड़े ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना शादी के काफी सालों बाद पुत्र होने की खुशी में पूरे विधि विधान के साथ करवाई। कोरोना माहामारी को देखते हुए अधिक लोगों लो शामिल नहीं किया गया।
दादी खिमज धाम के पुजारी रघुवीर सिंह ने कहा कि हनुमान सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले देव हैं। विश्व में हनुमान जी की पूजा की जाती है। मूर्ति स्थापना के अवसर पर दादी खिमज धाम के पुजारी रघुवीर सिंह, मुकदम रवि प्रधान, अजीत ,सोनू ,अमित, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान सेहलंगिया ,जितेंद्र, भगवान सिंह, विनीत स्वामी, कृष्ण पंच, बंटी, हनुमान आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: सेहलंग में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति।



शुक्रवार को लगेंगी 4 गांवो में कोविशील्ड वैक्सीन
****************************************************
***************************************
******************
कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में गुरुवार को 19 सेकंड डोज केरूप में वैक्सीन दी गई जबकि शुक्रवार को करीरा, उन्हानी, कपूरी एवं कनीना में सभी आयु वर्ग के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी जाएगी। विस्तृत जानकारी देते डाक्टर धर्मेंद्र यादव एसएमओ तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 4 गांवों में वैक्सीन देने की योजना है।
उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में 117 विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई जबकि 18 विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को को-वैक्सीन दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार चौहान एचआई ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को गुरुवार के दिन कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई है।
16 कोरोना सैंपल लिए गए-
डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि कोरोना जांच के लिए 16 विभिन्न सैंपल लिए गए हैं ।इनको जांच के लिए भेज दिया गया है। 2 से 3 दिनों में इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है।




रक्तदान शिविर तीन जुलाई को
***************************************
**********************************
**************
,कनीना। राव लाल सिंह शिक्षा समिति कनीना और चाइल्डलाइन महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार तीन जुलाई को सरस्वती शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा कलां में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमे समाज के युवा बढ़.चढ़ कर उत्साह के साथ रक्त दान करेंगे।
चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ के जिला समन्वयक साहिल यादव ने बताया कि रक्त दान एक बहुत ही पुण्य कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में समय.समय पर रक्त दान करते रहना चाहिए आगे उन्होंने बताया कि हमारे रक्त की एक बूंद से किसी व्यक्ति को जीवन दान मिल सकता है। गौरतलब है कि राव लाल सिंह शिक्षा समिति कनीना और चाइल्डलाइन महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रति वर्ष रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य जरुरतमंदों को सरलता से रक्त उपलब्ध कराना है।



कनीना निवासी फोरमैन सत्यवान सिंह की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित कर दी उन्हें विदाई
***************************************************************************
***************************************
******************************
कनीना।  कनीना के 132 केवी पावर ग्रिड सब स्टेशन एचवीबीएनएल कार्यालय में कार्यरत कनीना निवासी फोरमैन सत्यवान सिंह की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। निगम के जेई रामरतन शर्मा ने बताया कि फोरमैन सत्यवान 1982 में अस्थाई रूप से बुड़ौली से भर्ती हुए थे। उसके बाद 1993 में स्थायी हुए ओर रेवाड़ी में तबादला हुआ। उन्होंने 38 वर्ष के सेवाकाल में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी व कनीना के बिजली घर में सेवाएं दी। वर्ष 2000 से पूर्व उनकी डयूटी सामान्यता बिजली के बड़े टावर लगाने व नए बिजली घर बनाने में रही है। कार्यक्रम के दौरान एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश मुख्य संगठन कर्ता महावीर पहलवान, एसएसई वीर सिंह कनीना,एसएसई गौतम शर्मा, एसएसई राकेश महेंद्रगढ़, जेई विकास, जेई सतीश, जेई दिनेश, जेई पवन सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: फोरमैन सत्यवान सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में  उन्हें विदाई देते हुए विभाग के कर्मचारी।


पानी ठहरेगा तो मच्छर पनपेंगे, बीमारियां फैलेंगी -सुनील कुमार
********************************************************
***************************************
*******************
कनीना। यदि पानी का ठहराव होगा तो मच्छर पर नपेंगे और मच्छरों से डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया आदि संक्रमक रोग फैलने की संभावना बन जाएगी। ये विचार गली-गली जाकर लोगों को जागरूक करते हुए कनीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार यादव ने व्यक्त किए।
 उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पानी जमा होता है वहां मच्छर पनप जाते हैं। उन्होंने घर के दरवाजे खिड़कियों पर जाली न होने से भी मच्छर कमरों में चले जाते हैं पानी की टंकियों तथा दूसरे बर्तनों टायरों में पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं और मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोग के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने डेंगू बुखार के लक्षण बताते हुए तेज बुखार छाती पर दाने निकलना, सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, भूख न लगना आदि सामान्य लक्षण बताएं वहीं मलेरिया में ठंड लगकर बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द, उल्टी आदि लक्षण बताएं। चिकनगुनिया के लक्षण तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, भूख कम लगना, कमजोरी आदि बताएं। उन्होंने जहां कहीं भी हो पानी है तो उस पर तेल छिड़ककर मच्छरों से बचाव के प्रबंध करने आदि पर बल दिया और कहा कि कूलर, फूलदान, पशु, पक्षी पानी के बर्तन आदि को प्रत्येक रविवार के दिन सुखाकर रखना चाहिए जिससे मच्छर नहीं पाएंगे। उन्होंने और भी अनेकों सावधानियां लोगों को जागरूक करते हुए बताई।



मार पिटाई करने तथा घर में खड़ी बाइक तोडऩे का मामला दर्ज
*****************************************************
************************************
***********
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास निवासी गिरधारी ने उनके साथ मारपीट करने, घर में खड़ी मोटरसाइकिलों के साथ तोडफ़ोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने 11 विभिन्न लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 गिरधारी भोजावास ने कनीना पुलिस पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि बुधवार को बाबा जिंदा देव कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के सदस्यों के सामने एक ग्राम सभा बुलाई गई थी सभा के लिए चौकीदार द्वारा मुनादी करवा दी गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसका भाई साधु सिंह बाबा जिंदा देव कमेटी का पूर्व प्रधान है वह भी जिंदा देव आश्रम के परिसर में मौजूद था और बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी। उसी दौरान आकाश उर्फ गुल्लू ,संदीप उर्फ रिक्की, संदीप, धर्मवीर, गुल्लू ,मोहित ,ओमप्रकाश, अक्षय, दशरथ उर्फ अदरक ,घनश्याम, क्रांति सभी भोजावास आदि अपने हाथों में लोहे की राड लेकर कमेटी के सदस्यों को और शिकायतकर्ता के भाई साधु सिंह को गंदी गालियां देने लगे। साधू सिंह ने जब इन व्यक्तियों को सार्वजनिक कार्यों में बाधा पहुंचाने और गालियां देने से रोकने का विरोध किया तो आकाश उर्फ गुल्लू ने साधु सिंह को थप्पड़ मारा। उसी समय गिरधारी  व गिरधारी के भतीजे वीरेंद्र ने छुड़वाने की कोशिश की तो रिक्की जिसके हाथ में लोहे की राड थी ने गिरधारी की बाई आंख के ऊपर माथे पर चोट मारी। संदीप ने भी हाथ में ली हुई राड़ से वीरेंद्र के बाएं हाथ के अंगुलियों पर चोट मारी तथा धर्मवीर, गुल्लू ,मोहित, ओमप्रकाश,  ओमप्रकाश, अक्षय, घनश्याम, क्रांति, दशरथ सभी ने मिलकर शिकायतकर्ता तथा उनके भाई साधु सिंह को लात, थप्पड़, घूंसों से धुन दिया। जब बचाओ बचाओ का शोर किया तो सभा में उपस्थित बुधराम भोजावास ने उन्हें छुड़वाया। इन सभी ने बाबा जिंदा देव आश्रम में पीडि़तों को रोके रखा,गांव में जाने नहीं दिया और जान से मारने की धमकी दी। बड़ी मुश्किल से पीडि़त घर तक पहुंचे।  तत्पश्चात सभी व्यक्ति विरेंद्र के घर में घुस गए उन्होंने घर के अंदर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल को तोडफ़ोड़ की और घर के बाहर खड़ी प्लैटिना और डिस्कवर बाइक को तोडफ़ोड़ की।  मोटरसाइकिल तोड़ते देख वीरेंद्र की भाभी  पिंकी ने देखी तो उसने शोर मचाया तो पड़ोसी दुकानदार राजेश आकर बचाव करने लगा। सभी आरोपी धमकी दे रहे थे कि तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन लोगों ने उनके उसके भतीजे महेश की दुकान में भी हुक्का- चिलम तोडफ़ोड़ की। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


कोरोना काल में लोग चाव से खा रहे हैं गरीबों के आम
***********************************************
************************************
******************
 कनीना। गरीबों के आम नीम के पेड़ों पर लगने वाली निबोरी होती है जिसको किसी जमाने में लोग चाव से खाते थे जो पेट और आंखों के लिए बहुत लाभप्रद है। किंतु कोरोना का हाल में एक बार फिर से इनकी मांग बढ़ गई है। पकी हुई पीले रंग की निबोरी खाने से माना जाता है कि रोग दोष नजदीक नहीं आते। यही कारण है कि लोग इनको चाव से खाते हैं।
 करीब 30 वर्ष पहले घरों के आसपास खड़े नीम के पेड़ों पर लगी निबोरी को बड़े चाव से खाते थे। दिन भर बच्चे और युवा एक-एक कर निबोरी तोड़कर खाते देखे जाते थे परंतु समय ने करवट ली और निबोरी खाना बंद सा हो गया था किंतु कोरोना काल में नीम लाभप्रद माना जाता है इसलिए नीम की निबोरी खाते लोग देखे जा सकते हैं। इस वक्त नीम की पकी हुई निबोरी जिन्हें गरीबों के आम कहते हैं बड़े चाव से खा रहे हैं। इनका रंग और स्वाद भी आम जैसा होता है क्योंकि गरीब व्यक्ति आम नहीं खा पाते परंतु निबोरी आसानी से खा लेते हैं इसलिए निबोरी की तरफ रुझान बढ़ा है। बुजुर्गों के अनुसार निबोरी खाना पेट सेहत के लिए लाभप्रद है। डाक्टर, वैद्य भी निबोरी को कई मायनों में फायदेमंद मानते हैं। निबोरी में क्षरक पाया जाता है तो शरीर की अमलता को संतुलित करता है।
फोटो कैप्शन 1: नीम की निबोरी खाते लोग।



शिक्षक भी पौधों







की कर रहे देखरेख
********************************************
************************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में शिक्षक भी पेड़ पौधों की देखरेख कर रहे हैं। गर्मी के दिनों में जहां पानी का अभाव है वे बाल्टी आदि से पानी दे रहे हैं।
स्कूल में कार्यरत प्राध्यापक सत्तन सिंह, पीटीआई संजय कुमार, मुख्य अध्यापक महिपाल सिंह तथा दीपक कुमार आदि सप्ताह में एक बार कैंपस के सभी पौधों को पानी देने का काम करते हैं। शिक्षकों ने बताया कि अभी विद्यार्थी नहीं आते तो वह एक जगह बैठे और स्कूल का काम करते करते थक जाते हैं। उस समय मनोरंजन बतौर तथा पौधों की सेवा के लिए पानी देना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों की रक्षा करके उन्हें बड़ा आनंद आता है, यही कारण है कि इस विद्यालय के कैंपस में जितने भी पेड़ पौधे लगे हुए हैं उनको पानी देते हैं। विद्यालय का कैंपस हरा भरा है। इस विद्यालय में एक बार ब्लॉक स्तर पर सौंदर्यीकरण में पुरस्कार भी जीता है।
शिक्षकों की माने तो उनका कहना है कि वे कतई संकोच नहीं करते कि पौधे अपने घर के है या स्कूल के । वे कैंपस में जहां भी संभव हो विभिन्न अवसरों पर पौधे लगाते हैं और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी स्वयं लेते हैं। यही कारण है कि शिक्षक पौधों को पानी देकर भीषण गर्मी से पौधों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
उनका कहना है कि जब तक विद्यालय में रहेंगे तब तक पौधों की सेवा करते रहेंगे और जब विद्यालय से तबादला हो जाएगा तो किसी दूसरे स्कूल में जाकर अपनी जिम्मेदारी को वहन करेंगे। फोटो कैप्शन दो: स्कूल के शिक्षक पौधों को पानी देते हुए।