Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, June 5, 2022

 
यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के समर कैंप के उद्घाटन समारोह में उमड़ा भारी जनसमूह
********************************************************************
*-**********************************************************************
************************************
***************************
कनीना। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना में  समर कैंप 2022 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में बच्चों व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समारोह का उद्घाटन यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह , बार काउंसिल कनीना के अध्यक्ष दीपक कुमार  ,पूर्व नगर पालिका प्रधान राजेंद्र लोढ़ा , भगत सिंह पूर्व पार्षद ,राज सिंह , मनीष पार्षद,  कमल पार्षद , विजयपाल यादव सरपंच कोटिया,  रामकिशन यादव पूर्व सरपंच कोटिया , सुनील यादव , विजय चेयरमैन व कनीना शहर के सभी गणमान्य व्यक्तित्व, डा धर्मेश कौशिक डिप्टी डायरेक्टर यदुवंशी ग्रुप ऑफ स्कूल, प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर व  मां सरस्वती के चरणों में  पुष्प अर्पित कर किया।  इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दीपक कुमार बार अध्यक्ष कनीना  रहे। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने बहुत ही कम समय में अपने प्रोग्रामों को तैयार किया तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह का अपने स्कूल की ब्रांच कनीना में खोलने पर धन्यवाद जताया। मुख्य अतिथि ने कहा की कनीना को इस प्रकार के अति उत्तम रिजल्ट देने वाले संस्थान की काफी समय से जरूरत थी जो इस वर्ष से राव बहादुर सिंह द्वारा अपनी ब्रांच खोल कर  पूरा किया।
 मुख्य अतिथि ने राव बहादुर सिंह का सभी कनीना वासियों की तरफ से उनके स्कूल की ब्रांच कनीना खोलने पर आभार व्यक्त किया। संस्था के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि भले ही उनका निवास स्थान महेंद्रगढ़ में हो परंतु उनका शुरुआत से ही कनीना से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 1995 में यदुवंशी शिक्षा निकेतन नाम से  एक शिक्षा रूपी पौधा लगाया था जो आज एक अग्रणी संस्था के नाम से जाना जाता है।  उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे यूपीएससी , एनडीए , नीट, जेई एडवांस में यदुवंशी शिक्षा संस्थान के बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आज यदुवंशी शिक्षा संस्थान के अंदर  पढ़ें हुए बच्चे विभिन्न बड़ी पोस्टरों पर लगे हुए है। चेयरमैन  ने बताया कि आज यदि हरियाणा में किसी भी उच्च पोस्ट का रिजल्ट जारी होता है तो उसमें 50 प्रतिशत बच्चे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से ही होते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के अंदर यह स्पर्धा की भावना जागृत करने वाला पहला संस्थान यदुवंशी शिक्षा निकेतन ही है।  प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव जी व चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने अभिभावकों को अपना कीमती समय निकालकर पहुंचने पर अपने दिल की गहराइयों से हार्दिक अभिवादन किया।  इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर धर्मेश कौशिक द्वारा आए हुए सभी मेहमानों व इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया  व आगे भी इसी प्रकार अपना प्यार व आशीर्वाद देते रहने के लिए अनुरोध किया।
फोटो कैप्शन 01 एवं 02:यदुवंशी शिक्षा निकेतन में समर कैंप में उपस्थित गणमान्य जन तथा बच्चे नृत्य करते हुए।




चेलावास पेट्रोल पंप के नजदीक युवाओं ने लगाई मीठे पानी की छबील
*********************************************************
*************************************
******************************
कनीना। उपमंडल के गांव चेलावास में मनदीप फिलिंग स्टेशन पर भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई। अक्षय राव ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलिंग स्टेशन पर भीषण गर्मी में आने जाने वाले लोगों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई जिसमें सुबह आठ बजे से लेकर शाम के छह बजे तक राहगीरों को पानी पिलाया गया। अक्षय ने बताया कि शास्त्रों में भी लिखा गया है कि पानी पिलाने से बड़ा धर्म कोई नहीं है। फिलिंग स्टेशन पर गर्मियों में हर वर्ष पानी के सकोरी रखे जाते हैं जिनमें पक्षी आराम से पानी पी सके। फिलिंग स्टेशन के पास में ही एक सार्वजनिक प्याऊ बनाई हुई है जिसमें ठंडे पानी के लिए मटके रखे हुए हैं। इस दौरान बिल्लू, मनोज, संदीप, कमल, परुषोत्तम, देवेंद्र, बाबूलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: राहगीरों को सभी लगाकर मीठा पानी पिलाते हुए युवा।




विश्व पर्यावरण दिवस हर रोज मनाने की ले शपथ -नवीन कौशिक
****************************************************
*****************************************
*************
कनीना। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल द्वारा पौधारोपण कर युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक समाजसेवी जो कि पौधारोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाते आये हैं, ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस तो साल में एक बार ही आता है लेकिन पृथ्वी पर घटते पर्यावरण स्तर को देखते हुए उन्होंने युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि हमें हर दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की आवश्यकता है तभी हम पृथ्वी से पर्यावरण के घटते स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। जिससे की भयंकर आपदाओं और बीमारियों से मानव जीवन को बचाया जा सके इसके साथ ही उन्होंने किसानों और क्षेत्र के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वो भी अपने खेतों से हरे पेड़ों की कटाई न करें। संस्था अध्यक्ष ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते हुए व्यक्त कते हुए कहा कि अपने जन्मदिन, सालगिरह या अपने बड़ों की बरसी पर पौधारोपण कर पुण्य का भागीदार बनना चाहते हैं उन्हें संस्था द्वारा मुफ्त पौधे दिये जाते रहे हैं। इस मौके पर अभिनव, अजय, योगेश आदि युवा मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: नवीन कौशिक पौधारोपण करते हुए।




विश्व पर्यावण दिवस पर किया पौधारोपण
******************************************
***************************************
*********
कनीना। कनीना उपमंडल में नेताजी मेमोरियल क्लब में दीपक कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कनीना उपमंडल के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने पिलखन के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर एसडीम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा की जा सके। जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमें प्रत्येक वर्ष एक पौधा जरूर लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध  होगा।आज हम देख रहे हैं कि बड़े-बड़े शहरों में प्रदूषण इतना बढ़ गया कि लोगों को सांस लेने में कठिनाई आ रही है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि लोगों को शुद्ध हवा मिल सके। हमने कोविड-19 के दौरान भी देखा कि उस समय किस प्रकार ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई आ रही थी। भविष्य में ऐसी फिर से समस्या ना आए इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। साथ में उनकी देखभाल करनी चाहिए।इस मौके पर युवा समाजसेवी दीपक कुमार वशिष्ठ,एसडीएम साहब के पुत्र भव्य, प्रेम शर्मा,सुरेश कुमार वशिष्ठ, राधेश्याम झाड़ली, राजकुमार भारद्वाज,मोहित, इंद्रपाल शर्मा, सीताराम त्रिपाठी रेलवे अधीक्षक,मनोज शर्मा, सुरेश अत्रि, दिनेश शर्मा मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 04: पौधाोपण करते हुए एसडीएम कनीना एवं अन्य।




श्रीगौड़ सभा कनीना की बैठक का हुआ आयोजन
चुनावों में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को टिकट न दिए जाने पर सभा ने आलोचना
***********************************************************************
****************************************
**************************************
कनीना। रविवार को श्री गौड़ सभा कनीना की बैठक का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब में किया गया। जिसका शुभारंभ पौधारोपण करके किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान डा रविंद्र कौशिक ने की। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रम की कुल आय व्यय के बारे में चर्चा की गई। प्रधान डॉ रविंद्र कौशिक ने बताया कि बैठक में नगर पालिका व नगर परिषद में हाल ही में होने वाले चुनाव में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को टिकट न दिए जाने पर सभा ने आलोचना की गई। सरकार व सत्ताधारी पार्टियों को आगाह किया गया कि ब्राह्मण समाज इस प्रकार की उपेक्षा सहन नहीं करेगा। सभा ने सरकार को इसके प्रति गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि सभा में कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों के दृष्टिगत पंडितों का पलायन शुरू हो गया है जो कि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक की स्थिति अभी पंडितों की हो गई है वहां पर चुन चुन कम ब्राह्मण समाज के लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्री गौड़ सभा में सदस्यों को बढ़ाने के लिए नियमित सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें गांव गांव जाकर सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा।  इस दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण दिवस पर संकल्प लिया कि हर व्यक्ति अपने घर में होने वाले शुभ कार्यों के अवसर पर पौधारोपण करके उसके देखभाल करेगा। इस दौरान सुरेश कुमार वशिष्ठ, सुरेश अत्रि, राजकुमार भारद्वाज, प्रेम कुमार, महेश शर्मा, मनेंद्र शर्मा, इंद्र लाल शर्मा, कंवर सेन वशिष्ठ, पंकज कुमार, मनोज भारद्वाज, देवेंद्र कुमार, महेश शर्मा,अनिल भारद्वाज, सीताराम त्रिपाठी, संतलाल शर्मा, आनंद शर्मा, ओम प्रकाश, नवीन, सुरेश, श्रीराम बाघोत, डॉक्टर सचिन सहित अन्य गण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: पौधाोपण करता ब्राह्मण समाज
           6: कनीना में बैठक करता ब्राह्मण समाज।



बाघोत और उच्चत में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
पर्यावरण दिवस के मनाने का उद्देश्य पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले तत्वों को रोकना है-संतोष यादव
******************************************************************
*****************************************
**********************************
कनीना। उप मंडल के गांव बाघोत और उच्चत में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण अभियान में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी स्पीकर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला प्रभारी संतोष यादव रही।
इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए संतोष यादव ने कहा की पर्यावरण जीवन का आधार है। उन्होंने बताया की हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है । यह पर्यावरण के संरक्षण हेतु एक अभियान हैं। हम चारों तरफ से एक आवरण से घिरे रहते हैं उस प्राकृतिक तत्व को ही पर्यावरण कहते हैं।  इसमें जल, जंगल, हवा, धरती, आकाश, पेड़- पौधे और पशु- पक्षी शामिल हैं। उन्होंने बताया की पर्यावरण दिवस के मनाने का उद्देश्य पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले तत्वों को रोकना तथा पृथ्वी पर सुरक्षित जीवन की स्थितियों के बनाएं रखने के लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। लगातार हो रही पेड़ों की कटाई, जनसंख्या वृद्धि, जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान से मनुष्य अनेकों बिमारियों को झेल रहा है। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना, स्वच्छता का ध्यान करना एवं भविष्य को बचाने के लिए शुद्ध पर्यावरण के प्रति जागरूकता रखने को प्रेरित करना।  इस अवसर पर श्रीराम शर्मा जिला पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ, राजकुमार यादव पूर्व चैयरमेन मार्केटिंग कमेटी,राजबीर उर्फ गौरी मण्डल अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, चेतराम शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा  मण्डल अध्यक्ष धीरज यादव, रण सिंह खेडी, महावीर सरपंच उच्चत, धनपत, सुनिल गुर्जर, मोहन सिंह पार्षद, दिलबाग, मास्टर इन्द्र, सुरत सिंह कटारिया, शीश राम, रत्तन रावत, रतिराम, संजय, दीपक, रिंकू, राजपाल, श्रीराम, देवेंद्र, बिल्लू नौताना, डा. शेर सिंह, रत्तन कनीना, हंसराज भडफ, सचिन महायच, आदि शामिल हुए।
फोटो कैप्शन 7:पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते संतोष यादव।




ओनली वन अर्थ थीम है विश्व पर्यावरण दिवस का
**********************************************
***************************************
***********
कनीना। विश्व में प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है,जिसकी शुरुआत आज से 50 वर्ष पूर्व 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी। पृथ्वी को बचाने हेतु इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का थीम है -ओनली वन अर्थ । राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि 50 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी इस वर्ष फिर वही नारा दिया गया है अर्थात केवल एक पृथ्वी - इस वर्ष मनाएं जा रहे पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम है और इस नारा के साथ सतत रूप में प्रकृति मां के साथ  सामंजस्य में रहना है। पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी को बचाने हेतु मुख्य विषय रखा गया है।इस तरह इस वर्ष पृथ्वी को बचाने के लिए प्रकृति के साथ अर्थात् पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के कारकों के साथ  आत्मसात बनाए रखते हुए उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित रखना है ताकि हमारी एक मात्र पृथ्वी भी सुरक्षित एवं संरक्षित रह सके। वनों की अंधाधुंध कटाई और मानव के अमानवीय कृत्य और व्यवहार के परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस गैसों का प्रभाव, चक्रवात, बाढ़, तूफान, जंगलों की आग, ओजोन परत के क्षयीकरण, गंभीर पर्यावरण प्रदुषण और वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी, जिसका खतरा पूरे विश्व पर मंडरा रहा है।  मानव एवं पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। मानव हर प्रकार की वस्तु और मूल भूत आवश्यकता सभी इस पर्यावरण और प्रकृति मां से प्राप्त करता है । इसलिए मनुष्य और प्रकृति के परस्पर समायोजन द्वारा ही पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र  को बचाकर पृथ्वी को विनष्ट होने से बचाया जा सकता है। इसलिए पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण के लिए हमें हमेशा जागरूक और सक्रिय हो कर प्रयास करना चाहिए और इस धरा का शृंगार हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
  फोटो कैप्शन:डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब।


प्रथम कलश यात्रा 11 जून को
*******************************************
***************************************
***********
 कनीना। कनीना के प्रसिद्ध संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ धाम से प्रथम नगर भ्रमण कलश यात्रा 11 जून को आयोजित की जाएगी।
विस्तृत जानकारी देते हो प्रवेश पंडित ने बताया कि इस कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह सवा सात  बजे होगा तथा यह यात्रा पूरे कस्बा से घूम कर वापस बाबा मोलडऩाथ आश्रम को लौटेगी।


 विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक स्थानों पर लगाए पौधे 

******************************
 कनीना। विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया गया
गांव खेड़ा के डा ऋषिराज ने अपने घर के पास अनेक फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधे रोपे तथा विभिन्न लोग उनके साथ थे।
 उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पौधे जरूर लगाना है। उधर कनीना के पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने अपने पार्क में पौधा रोपण किया वहीं सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने भी अपने घर के पास पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार तथा राजेंद्र सिंह ने अपने खेतों में काम करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस प्रकार विभिन्न लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ पौधों की देखेख की।
 फोटो कैप्शन फोटो कैप्शन 8: खेड़ा में पौधा रोपण करते डॉक्टर ऋषि राज।




फिर से सताने लगी है हीट वेव
***********************************
****************************************

कनीना। इस साल मार्च से ही गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे और अप्रैल मई में भी रिकॉर्ड स्थापित किए और अब जून  में भी एक बार फिर से भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है। वर्तमान समय में  उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में  हरियाणा एनसीआर दिल्ली पंजाब राजस्थान के सभी स्थानों पर एक बार फिर से भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू  एक बार फिर से पैर पसार रही है । राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से  बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं का आधिपत्य  की वजह से  राजस्थान ,पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात, में भीषण गर्मी अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किये हुए है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और ज्यादातर स्थानों तापमान  45.0 को पार कर गया और कुछ स्थानों पर 47.0 डिग्री सेल्सियस  से ऊपर छलांग लगा दी है।कल  राजस्थान में धौलपुर का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा में बालसमंद हिसार का पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि एनसीआर दिल्ली में मुंगेशपुर का 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसी प्रकार अन्य सभी राज्यों में तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। आज भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है आज हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.0डिग्री सेल्सियस से 46.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण सूबे में दिन के तापमान साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान के आंकड़े निम्नलिखित हैं।     हरियाणा
हिसार एयरफोर्स 46.7
महेंद्रगढ़ 46.5
मेवात 46.3
बालसमंद 46.1
सिरसा  45.7
जींद 45.6
रोहतक  45.3
सोनीपत 45.3
चंडीगढ़ एयरपोर्ट 45.2
फतेहाबाद 45.2
रोहतक 45.0
करनाल 44.7
भिवानी 44.7
सिरसा 44.6
भिवानी 44.5
कुरुक्षेत्र 44.5
चंडीगढ़ 44.5
अंबाला 44.4
नारनौल 44.4
कैथल 44.3
महेंद्रगढ़ 44.2
रेवाड़ी  44.2
गुडग़ांव 43.6
करनाल 43.7
फरीदाबाद 43.5
मानेसर 43.2
पंचकुला 42.6 वैसे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं उनका प्रभाव नग्नय है। वर्तमान समय में भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है और उसकी वजह से उत्तरी पंजाब पर एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है और एक टर्फ रेखा उत्तरी तराई क्षेत्र में बनी हुई है जिसकी वजह से दक्षिणी पूर्वी हवाएं हिमालय के तराई क्षेत्र तक ही सीमित है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में सुबह और दोपहर के समय आंशिक बादलवाही कुछ समय के लिए देखने को मिल रही है और कभी कभी धुल भरी हवाएं चलने लगती है।  मरुस्थलीय पश्चिमी  शुष्क और गर्म पवनों के आगाज से  सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है जिसकी वजह से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू के इस दौर से आने वाली 10 तारीख के बाद ही छुटकारा मिल सकता है।












Saturday, June 4, 2022

 

तीन अवार्ड एक साथ मिलने पर डा होशियार सिंह का पावर हाउस कर्मियों ने किया स्वागत
-पूर्व प्रदेश प्रधान कंवर सिंह यादव भी पहुंचे सम्मान समारोह में
************************************************************
***********************************************************************
***************************************
********************
कनीना। कनीना के निवासी डा. होशियार सिंह को एक साथ तीन अवार्ड मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खुशी के दृष्टिगत कनीना पावर हाउस कर्मियों ने पावर हाउस कनीना परिसर में मिलकर उन्हें सम्मानित किया। एक समारोह में मुख्य अतिथि डा होशियार सिंह को पगड़ी पहनाई गई तथा विशिष्ट अतिथि कंवर सिंह यादव पूर्व प्रधान प्रदेश हरियाणा कर्मचारी महासंघ, प्रमुख वक्ता महावीर पहलवान प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हरियाणा कर्मचारी महासंघ तथा प्रवक्ता सचिन कुमार शर्मा रहे।
 इस अवसर पर कंवर ङ्क्षसंह पूर्व प्रधान ने कहा कि कनीना क्षेत्र के लिए ही नहीं अपितु प्रदेश के  हर्ष का विषय है कि डा. होशियार सिंह ने जहां जैव विविधता के क्षेत्र में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर अवार्ड प्राप्त किया वहीं उन्हें भारत विश्वविद्यालय द्वारा मानव डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई साथ में हरियाणा गौरव सम्मान उनके लेखन के क्षेत्र में तथा इंटनेशनल बुक अवार्ड तथा वल्र्ड रिकार्ड कायम करने पर भी उन्हें  अवार्ड मिला है। इससे पूर्व उन्हें डीलिट की उपाधि भी प्राप्त हुई है। ऐसी महान शख्सियत को उन्होंने लेखन  के क्षेत्र में अग्रणी लेखक माना तथा बताया कि अब तक उनकी 36 पुस्तकें प्रकाशित हो गई है। जिसके चलते उनका दूरदराज क्षेत्रों में नाम रोशन हुआ है। उन्हें इस प्रकार के सम्मान से नवाजा जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों ने मिलकर में सम्मानित करने का निर्णय लिया था जो पूरा कर दिया है। उन्हें इस मौके पर उन्होंने अपना दर्द भी झलकाया और कहा कि अभी तक कर्मचारियों की बहुत ही मांगे अधर में है तथा पुरानी पेंशन तक बहाल नहीं की गई है।
 इस अवसर पर महावीर सिंह पहलवान ने कहा कि कुशाग्र बुद्धि कभी-कभार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैदा हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति पूरे देश में नाम रोशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवार में पैदा होकर भी डा होशियार सिंह ने अपनी लेखन की खुशबू को दूर-दराज तक बिखेरी है जिसके चलते हुए लेखन के क्षेत्र में कम से कम 500 सर्टिफिकेट, देश विदेश से अनेकों अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने इस मौके पर फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और कहा कि ऐसी महान शख्सियत को तो बड़े से बड़े अवार्ड मिलने चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अवार्ड प्राप्त करते रहेंगे।
 प्रवक्ता सचिन शर्मा ने कहा कि डा होशियार सिंह जैसी शख्सियत के नाम पर कनीना का नाम रोशन हुआ है। भविष्य में कनीना को डा होशियार सिंह के नाम पर जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी सी उमर से ही वे लेखन कार्य में जुटे हुए हैं और 36 पुस्तकों की रचना करके देश-विदेश में नाम कमाया है। उन्होंने ऐसी शख्सियत को और ऊंचाइयों तक पहुंचने की जरूरत बताया और कहा कि निश्चित रूप से भविष्य में ऊंचाइयों को छू लेंगे।
इस मौके पर कंवर सिंह, महावीर पहलवान, राम रतन गोमली जेई ने मिलकर डा होशियार सिंह को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाई और फूल मालाओं से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राम रतन जेई सर्कल सचिव, शमशेर सिंह सर्कल सचिव रेवाड़ी, हवा सिंह प्रधान, सुनील कुमार सचिव, पोहप सिंह जेई, रमेश कुमार पूर्व प्रधान, बलबीर सिंह खटाना, धर्मेंद्र, देवाराम, जसवंत सिंह, राजेश कुमार, महेंद्र, संजय, सज्जन सिंह बाबूलाल, पवन कुमार जेई, बृजेश जेई, सचिन कुमार प्रवक्ता, अनिल शर्मा, समुद्र सिंह, उमादत्त कौशिक, प्रमोद जेई, परमानंद पुजारी, प्रदीप उर्फ बलिया सहित विभिन्न गणमान्य जन मौजूद थे। फोटो कैप्शन 01: डा होशियार सिंह को सम्मानित करते प्रधान कंवर सिंह, महाबीर पहलवान एवं अन्य।



रवि इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
-शार्ट सर्किट से लगी आग
*****************************************
****************************************
****
कनीना। कनीना बस स्टैंड स्थित रवि इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में दिन में दोपहर पश्चात अचानक आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया किंतु आ पास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग शार्ट सर्किट से लगी बताई। इस घटना में हजारों का नुकसान हो गया।




सर्वोच्च न्यायालय से मुलाकात कर कनीना की रखी समस्याएं
***************************************************
***************************************
*****************
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौधरी व वकीलों का एक शिष्टमंडल सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत के महेंद्रगढ़ आगमन पर बार एसोसिएशन की समस्याओं को लेकर निदान हेतु मुलाकात की। प्रधान दीपक चौधरी ने कनीना न्यायालय में नवनिर्मित भवन में वकीलों के लिए चैंबर्स शीघ्र बनवाने की मांग न्यायमूर्ति महोदय के समक्ष रखी। वहीं चैंबर्स निर्माण में आ रही समस्याओं के निदान के लिए निवेदन किया। न्यायालय भवन शीघ्र शुरू करवाने की मांग रखी। जिस पर न्यायमूर्ति महोदय ने शीघ्र निर्माण कार्य करवाने के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश बंसल व जिला उपायुक्त जेके अभीर, एसपी सिद्धार्थ जैन, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, सचिव सुनील ककरालिया व अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: दीपक चौधरी न्यायाधीश को स्मृति चिह्न भेंट करते हुये।



जलघर की मोटर अविलंब बदलने की मांग
*****************************************
**************************************
*****
कनीना। जिला के गांव नौताना के जल घर  की बिजली मोटर खराब होने से आधे गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के आग्रह पर अटेली विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अतरलाल ने जल घर में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जल घर में पाई गई अनेक खामियों पर नाखुशी जाहिर करते हुए हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता तथा जिला प्रशासन से तत्काल खराब मोटरों को ठीक करने के साथ-साथ अन्य खामियों को दुरुस्त कर पूरे गांव के लिए सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
   जल घर निरीक्षण के दौरान प्रजा भलाई संगठन के ग्राम प्रधान सूबेदार राजपाल सिंह ने बताया कि जल घर की खामियों के बारे में ग्रामीण कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी तथा कार्यकारी अभियंता को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल घर की खामियों को दुरुस्त करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को इस भयंकर गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो मोटरें पिछले एक साल से खराब पड़ी हैं। डीप बोर की एक मोटर आंशिक खराब होने से कम पानी निकलता है। सतनाली फीडर से जल घर में नहरी जल आपूर्ति के लिए जो दस इन्ची पाईप लाईन बिछाई गई है। वह एक-दो पाईपों की कमी के कारण 5-6 माह से लंबित पड़ी है। जिसके कारण जल घर के लिए नहरी जल आपूर्ति बाधित है। 27 साल से जल घर का क्रेशर भी नहीं बदला गया है। उन्होंने कहा कि डिग्गी 1990 में चालू की गई थी। 32 साल में पुरानी मोटरों तथा सिस्टम को बदला नहीं गया है। सभी मोटरें तथा सिस्टम जर्जर हो चुका है। पुरानी मोटरों को ठीक करवाने के लिए अतिरिक्त कलपुर्जे व सामान भी नहीं मिलता। ग्रामीणों ने अतरलाल से डिग्गी के जर्जर हो चुके पूरे सिस्टम का पुन: नवीनीकरण करवाने की मांग की। अतरलाल ने ग्रामीणों को उनकी समस्या के समाधान के लिए तत्काल हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा अन्य आला अफसरों को अलग से ज्ञापन भी भेजकर उनकी समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया।
फोटो कैप्शन 3: जल घर की खराब मोटर व सिस्टम के बारे में समाजसेवी अतरलाल को अवगत करवाते हुए ग्रामीण।




पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
*********************************
************************************
**
कनीना। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के  भूगोल विभाग के सानिध्य में  और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में तीन दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व वेला पर आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन और पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर आर बीएस डिग्री कॉलेज पटीकरा के प्राचार्य डा सत्यवीर यादव मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा डॉ यशपाल प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल  विशिष्ट अतिथि रहें। उन्होंने विधार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रकृति मां के साथ सामंजस्य स्थापित करने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर की पूर्व वेला पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं जिसमें निबंध लेखन  स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग  में जिला महेंद्रगढ़ के  करीब  दस महाविद्याओं ने हिस्सा लिया।इन प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में प्रदीप आरपीएस कालेज प्रथम और पूनम, और स्नेहा राजकीय महाविद्यालय नारनौल , क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, जबकि पोस्टर मेकिंग में नीरज राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रथम, पुष्पा आरपीएस कालेज द्वितीय और लतिका गुप्ता आरबीएस कालेज तृतीय स्थान पर रहे।इसी कड़ी में स्लोगन राइटिंग में साहिल और मोनिका राजकीय महाविद्यालय नारनौल क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे जबकि स्वीटी आरपीएस कालेज तृतीय स्थान स्थान पर रही। सभी विजेताओं को नगद राशि  और सर्टिफिकेट से  पुरस्कृत किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के स्टेज संचालन पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने किया। सिनियर प्राध्यापक डॉ हवा सिंह ने बताया कि पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस प्रतियोगिताओं में डा मीना कुमारी डा योगेश कुमार, डा सुधीर , डा पूनम, डॉ गीता रानी ने  निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का तानाबाना  का श्रेय डा सुभाष, डा सुनीता शर्मा, डा नीतू, डा पूनम ,डा रिचा डॉ मनोज कुमारी, डा पूनम यादव  और विरेन्द्र कुमार के साथ भूगोल विभाग और पर्यावरण क्लब के सैनिकों   को जाता है जिन्होंने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया ।
फोटो कैप्शन 4: नारनौल कालेज में अव्वल को पुरस्कृत कते विभिन्न अधिकारी।





पर्यावरण को लेकर आयोजित हुई संगोष्ठि
******************************************
******************************************
***
कनीना। राजकीय कन्या  महाविद्यालय उन्हाणी में भूगोल विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी  अध्यक्षता प्राचार्य डा विक्रम सिंह यादव ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस समूचे ब्रह्मांड में केवल  पृथ्वी पर ही जीवन है जीवन  के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं जैसे- हवा, पानी प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व।  उन्होंने पर्यावरण दिवस मनाने के ऐतिहासिक तथ्यों से युवाओं को अवगत कराते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हमारे वातावरण की सुरक्षा करने के लिए विश्वभर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियां के लिए प्रोत्साहित और जागरूक करने के लिए यह दिवस यानी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है । उन्होंने छात्राओं अपील करते हुए कहा कि धरती हमारा निवास स्थान ही नहीं, अपितु हमारी माता भी है, इसके शोषण और दोहन को रोकना हमारा कर्तव्य है। यदि अभी भी इसे नहीं रोका गया, तो इसका परिणाम स्वयं मानव जाति को ही भोगना होगा। पर्यवरण दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और उतना ही उपयोग करें जितना हमारे लिए आवश्यक है। साथ ही अपनी अस्मिता के साथ साथ इस धरती पर रहने वाले सभी जीवों की अस्मिता का आदर करें तथा पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें तभी यह पृथ्वी मानव के रहने के अनुकूल बनी रह सकती है। डा अंकिता यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज विश्व में हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए। । हम सभी को अपनी गलती में सुधार करना होगा तथा स्वार्थपरता त्याग कर पर्यावरण को प्रदूषण से सुरक्षित तथा स्वस्थ करना होगा। यह मानना कठिन है, परन्तु सत्य है की प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उठाया गया छोटा सकारात्मक कदम बड़ा बदलाव कर सकता है तथा पर्यावरण गिरावट को रोक सकता है के बारे में ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया। डा सीमा देवी ने  राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं से कम  से कम 10 पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का दायित्व लेने की मुहिम की।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य नीतू,  कविता , सीमा,  समेश चंद,  राजेश,  हरपाल,  दिनेश, अनिल, मोनू यादव,  कंवर सिंह उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: पर्यावरण विषय पर संगोष्ठि को संबोधित कते प्राचार्य विक्रम सिंह।




रक्तदान शिविर 5 जून को
***************************************
*****************************************
**
 कनीना। कनीना के बेगराज हाल में 5 जून को किरण चौधरी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए डा हिम्मत यादव प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं चेयरमैन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रचार विभाग ने बताया कि किरण चौधरी के जन्मदिन पर सुबह नौ बजे से शाम दो बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है जिसमें डॉक्टरों की टीम मौके पर हाजिर रहेगी।








नहीं भूले हैं पुराने समय से चली आ रही शाक सब्जियों को
**************************************************
*************************************************
 कनीना। पुराने समय से अनेकों प्राकृतिक शाक सब्जियों के विषय में बुजुर्गों परिचित थे जिनका उपयोग में निरंतर करते रहे हैं तथा शरीर के रोग भगाने के अतिरिक्त स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के काम में लेते रहे हैं। ऐसा ही एक शाक नोनिया है जिसे डकवीड नाम से जाना जाता है वास्तव में इस का वैज्ञानिक नाम पर पोर्टूलाका स्पीशिज होता है। वास्तव में 20 सेंटीमीटर तक बढ़ता है, यह कई बार खरपतवार भी मान लिया जाता है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद पसंद किया जाता है। अमेरिका से फैला हुआ है पौधा पहले खेतों में भारी मात्रा में होता था किंतु अब लोग अपने घरों में गमलों में उगाकर इस शाक का आनंद ले रहे हैं। गुढ़ा निवासी पूर्व मुख्याध्यापक भगवान सिंह ने अपने छोटे से पार्क में सबसे अधिक उगा रखा है और उसे पानी देते हैं और उसे प्राप्त नोनिया को प्रतिदिन खाते हैं। उन्होंने बताया कि शाक/सब्जियां बनाने के काम में लेते रहे हैं । यही कारण है कि इस शाक को आज तक भी नहीं भुला पाए हैं। उन्होंने बताएं उनके माता-पिता भी इस नोनिया को प्रयोग करते थे और वे ेभी बेहद लगाव रखते हैं इसलिए उनके पास में हमेशा तैयार मिलता है । जब बारिश आती है तो यह तेजी से फैल जाता है और इनकी भाजी बना ली जाती है। उन्होंने बताया कि परंपरागत शाक कढ़ी व खाटा का शाक इन्हीं से बनते बनाए जाते हैं।
 क्या कहते हैं वनस्पति शास्त्री- कनीना के वनस्पति शासत्री डा होशियार सिंह का कहना है कि यह नोनिया अनेक नामों से जाना जाता है जो कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण से भरा हुआ है। इसमें विटामिन-ई पाई जाती जो शरीर के लिए ही नहीं संतानोत्पत्ति के लिए अहम भूमिका निभाती है। इसमें शीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक ओमेगा-3 पाया जाता है जो हृदय के लिए बहुत जरूरी है। बुखार को मिटाने के लिए इसका प्राचीन समय से प्रयोग करते रहे हैं। इसमें अनेक अमल पाए जाते हैं तथा बहुत नमकीन होता है इसलिए इसको कच्चे ही सलाद के रूप में खाया जाता है।
 क्या कहते हैं भगवान सिंह- राव भगवान सिंह पूर्व मुख्याध्यापक का कहना है कि वे अपनी बगीची की शोभा नोनिया से बढ़ा रहे हैं। उनके बगीचे में नोनिया पर्याप्त मात्रा में खड़ा है। लोग इसको काट कर ले जाते हैं ताकि विभिन्न प्रकार के शाक सब्जियां बना सके।
 फोटो कैप्शन 6:नोनिया को तोड़कर खाता हुआ पूर्व मुख्य अध्यापक राव भगवान सिंह।

Friday, June 3, 2022

 
साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
*******************************************
*************************************************
**************************************
**
कनीना। विश्व साइकिल दिवस पर गांव धनौन्दा में साइकिल जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह नंबरदार ने राष्ट्रीय झंडा दिखाकर किया।
  इस मौके पर अतरलाल ने साइकिल को शुद्ध पर्यावरण अनुकूल बताते हुए लोगो से स्वस्थ जीवन तथा प्रदूषण से बचाव के लिए रोजमर्रा के कार्यों में साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार से साइकिल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए साइकिल खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने तथा इसका नियमित प्रयोग करने वालों को मासिक भत्ता देने की मांग की है। उन्होंने सरकार से दूसरे देशों की तरह साइकिल प्रयोगकत्र्ताओं को सुविधाएं देने तथा रोड़ के दोनो तरफ साइकिलों के लिए विशेष लेन बनाने की मांग भी की। राजेन्द्र सिंह नंबरदार ने कहा कि साइकिल के प्रयोग से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों की सेहत भी ठीक रहेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल के नियमित प्रयोग से छोटी बड़ी अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए हमें साइकिल का प्रयोग करने की आदत डालनी चाहिए। इस अवसर पर उप सरपंच कैलाशचंद, धर्मबीर, गुरुदत पंच, कैलाश सेठ, लोकेश, साहिल, ताराचंद, चन्द्रभान शमर्मा, सतीश, शशि, राजबीर आदि अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: राष्ट्रीय झंडा दिखाकर साइकिल जागरूकता रैली को रवाना करते प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट।


समर कैंप में करवाई वैज्ञानिक गतिविधियां
********************************************************
****************************************
***********
कनीना। आरआरसीएम. पब्लिक स्कूल कनीना में  समर कैंप के तहत अटल लैब प्रभारी रामबीर व सुरजीत पठानिया के निरीक्षण में वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आधुनिक मॉडल बनाकर अपनी तकनीकी प्रतिभा का परिचय दिया।  जिसमें स्मार्ट कार, रोबोटिक डाग, राडार, फार्मर हेल्पिंग व रोबोटिक ह्यूमन के माडल प्रमुख रहे।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान एवं तकनीकी का युग है। बालकों में  विद्यालय स्तर पर ही विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करनी चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियों से शक्ति व चिंतन शक्ति का विकास होता है साथ ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।
फोटो कैप्शन 02: वैज्ञानिक गतिविधियां करवाते आरआरसीएम स्कूल के शिक्षक।




लू के तीखे तेवर जारी
*********************************
***************************************

कनीना। वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों पंजाब राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश  पर एक बार फिर से भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से आगाज करने लगीं हैं । आसमान से आग बरसने  लगी है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके के आमजन को आफ़त भरी और झुलसाने वाली गर्मी से रूबरू होना पड रहा है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम प्रणाली द्वारा हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया जिसकी वजह से भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू  और नौतपा की चुभन और प्रचण्डता नदारद थी यानी नौतपा नौ  दिन ठंडा रहा। जैसे ही नौतपा समाप्त हुआ वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है और भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज करने को आतुर है। क्योंकि सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय पवनों का आगाज होने की वजह से एक बार फिर से भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज जारी है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और नमी नदारद होने लगी है। वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से विपरीत हवाओं के मिलन के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है जिसकी वजह से कभी चिलचिलाती धूप खिली रहती है कभी बादल वाही तो कभी तेज़ गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। इस मौसम प्रणाली द्वारा विस्तृत क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। क्योंकि बड़े क्षेत्र में इस प्रकार की आंशिक बादलवाही बड़ी मौसम प्रणाली द्वारा ही होती है। हालांकि यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बनी कमजोर चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है  जिसको प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिलने की वजह से बारिश की गतिविधियां भी नदारद है केवल आंशिक बादलवाही ही देखने को मिल रही है इस मौसम प्रणाली का प्रभाव केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हों रहा है। आज शुक्रवार को हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से 46.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सूबे में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस से 30.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।  सूबे में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है और साथ ही आसमान से आग बरस रही है और भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपने तीखे  तेवरों से आगाज किये हुए है। आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन  डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में आमजन आफ़त भरी गर्मी से परेशान हैं।



जल संरक्षण आज की पहली आवश्यता-जगदेव यादव
***********************************************
****************************************
**************
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला में चल रहे तीन दिवसीय एनएसएस कैम्प में तीसरे दिन का आरम्भ योग शिविर से किया गया। योग शिविर में छात्रा नेहा द्वारा योग क्रियाएं करवाई गई। जिसमें विद्यालय अध्यापकों सहित स्वयं-सेवकों तथा अन्य छात्रों ने भाग लिया। योग कायक्रम के बाद विद्यालय के विज्ञान विषय के अध्यापक राजदेव ने जल की जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया। जल संरक्षण विधि पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। जिसमें जल संरक्षण के बारे में अपने-अपने विचार रखें।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि जल संरक्षण आज के समय की पहली आवश्यकता है। हम जिस क्षेत्र में रहते है। उस क्षेत्र में जल का मुख्य स्त्रोत भूमिगत जल है। जो दिन-प्रतिदिन नीचे जाता जा रहा है इसलिए हमें वर्षा जल संग्रहण विधि को अपनाते हुए जल का संरक्षण करना होगा। ताकि भविष्य में जल की कमी का सामना नहीं करना पड़े।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, सीईओ आरएस यादव, उप-प्राचार्य  पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत, एनएसएस प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: जल संरक्षण पर एसडी स्कूल के विद्यार्थी जागरुकता रैली निकालते हुए।


आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता
*****************************************
***************************************
*************
कनीना। राजकीय महाविद्यालय नारनौल सूबे के सबसे बड़े और सबसे प्राचीन भूगोल विभाग और पर्यावरण क्लब के सानिध्य में और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं  का शुभारंभ सरस्वती पूजा के साथ किया गया। इस मौके पर भूगोल विभाग की शुरुआती दौर के स्तंभ और विभागाध्यक्ष डॉ अमीलाल यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने  युवाओं  को बड़े ही सहज और सरल स्वभाव से भूगोल और पर्यावरण विषय को विस्तार से व्याख्यान दिया व बताया कि भूगोल और पर्यावरण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं वास्तविक जीवन में दैनिक जीवन के व्यवहार में, प्राकृतिक घटनाओं को समझने में, कृषि, वाणिज्य एवं व्यवसाय में, प्रशासन के कार्यों में, अन्य सामाजिक विषयों के समझने में पर्यावरण और भूगोल हमारी महत्वपूर्ण सहायता करता है। इसी प्रकार सांस्कृतिक तथा मानसिक विकास में स्मरण एवं निरीक्षण शक्तियों को दृढ़ करने में सामाजिक तथा नागरिकता सम्बन्धी बातों को समझने में, दूसरों के जीवन तथा समस्याओं के प्रति सहानुभूति पूर्ण दृष्टिकोण प्राप्त करने में, भूगोल और पर्यावरण का अध्ययन महत्वपूर्ण है।इस मौके पर प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने युवाओं को  पर्यावरण को स्वच्छ और साफ करने के लिए प्रेरित किया और सभी को हर खुशी के मौके पर एक एक पौधे को लगाने और उसे पालने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा चंद्रमोहन ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए जल, जंगल ,जमीन, और जीवों को बचाने हेतु सभी को  भरसक प्रयत्न करना चाहिए और पर्यावरण क्लब के सैनिकों को तन मन और धन से आमजन को हमेशा जागरूक करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान भूगोल विभाग के सीनियर प्रोफेसर डा हवा सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भूगोल विभाग द्वारा लगातार तीन दिनों तक पर्यावरण और भूगोल के अन्तर संबंधों पर अलग अलग गतिविधियां जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता ,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के सभी सरकारी और निजी महाविद्यालय के विधार्थियों की भागीदारी होगी और  साथ ही साथ  इस दौरान महाविद्यालय परिसर में भीषण गर्मी की वजह से पक्षियों अन्न जल के लिए शकोरो को और नये पेड़ पौधों को लगाया जाएगा जिसकी वजह से पर्यावरण संरक्षण हों सकें। इस दौरान डॉ सुभाष चन्द्र ने  जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से  सफल संचालन में विशेष योगदान दिया । वहीं डॉ सुनीता शर्मा, डॉ नीतू यादव, डॉ रिचा, डॉ पूनम यादव डॉ पूनम, डॉ मनोज, और भूगोल विभाग के जेएलए विरेन्द्र कुमार  और भूगोल विभाग के सभी विद्यार्थियों और पर्यावरण क्लब के सैनिकों ने इस दौरान विभाग में भौगोलिक डायग्राम और भौगौलिक मॉडल के साथ  रंगोली, सजावटी बोर्ड,  भौगोलिक चार्ट  आदि से भूगोल विभाग की साजो सजावट की और साथ ही महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए शकोरो का निर्माण में और पौधों के गमलों को सजाने में अपना विशेष रूप से योगदान दिया।
फोटो कैप्शन 04: कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते विद्यार्थी।




निर्विरोध चुने गए कनीना निवासी डा. नरेंद्र शर्मा
**********************************************
****************************************
***********
कनीना। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के कोलेजियम वार्ड के चुनाव में वार्ड नंबर 39 से कनीना निवासी डा नरेंद्र शर्मा से निर्विरोध चुने गए।  उनको नगर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी। इस मौके पर निर्विरोध चुने गए डा नरेंद्र शर्मा ने कहा की वो समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर मिठाई बाट कर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर नपा पूर्व प्रधान मास्टर दलीप सिंह, मुख्याध्यापक रत्तनलाल शर्मा, सूबेदार अभय सिंह, पूर्व मुख्याध्यापक विजेंद्र सिंह, दीपचंद यादव, मनोज रोहिल्ला,उमादत्त कौशिक, इंदरजीत शर्मा, अनिल शर्मा,पवन शर्मा, राहुल शर्मा,गौरव , कंवर सिंह सहित अन्य लोगों ने डा नरेंद्र शर्मा को उनके चुने जाने पर बधाई दी है।
फोटो कैप्शन : डा नरेंद्र शर्मा।


फोन पर अपशब्द कहने का मामला दर्ज
*****************************************
***************************************
********
कनीना। दौंगड़ा अहीर चौकी में महेंद्र सिंह मुंडिया खेड़ा ने उनके फोन पर अपशब्द कहने का मामला एक व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि 29 मई की रात को उनके पास सुरेश कुमार कुल्लड़ ने अपशब्द कहे। एक जून को उसके छोटे भाई से फिर से अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह अपराधी टाइप का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज है, उससे जान माल का खतरा है। ऐसे में उन्होंने अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दौंगड़ा चौकी में सुरेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।



यदुवंशी में समर कैंप का शुभारंभ 5 को
***********************************
*************************************
****
कनीना। यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में पांच जून से समर कैंप शुरू होने जा रहा है जिसका शुभारंभ बार एसोसिएशन प्रधान दीपक यादव करेंगे। यह कैंप सात दिन चलेगा।  विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य यादवेंद्र यादव ने बताया कि इस सम कैंप में लगातार विभिन्न गतिविधियां चलेंगी तथा चेयरमैन राव बहादुर सिंह की देखरेख में चलेगा।


फिर लौटने लगा है साइकिल का जमाना
*********************************************
*****************************************
***
 कनीना। इतिहास अपने आपको दोहराता है कि कहावत सचमुच साइकिलों पर लागू होती है। एक बार फिर से साइकिलों का प्रचलन बढ़ गया है। सेहत के लिए बेहतर मानी जाने वाली साइकिल एक्सरसाइज का अच्छा साधन भी है। यही कारण है कि साइकिलों की मांग बढ़ गई है तथा साइकिलों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। विभिन्न शहरों में साइकिल चलाने वाले नेताओं को भी विगत वर्षों सम्मानित किया गया था।
  उल्लेखनीय है कि रोगों के बढऩे व पेट्रोल कीमतों में भी बढ़ोतरी होने के कारण लोग अब महंगे वाहनों के साथ-साथ साइकिल चलाने लगे हैं। वे मानते हैं कि साइकिल उनकी सेहत के लिए बेहतर होती है। साइकिलों के नए-नए माडल व आकार बाजार में महंगे दामों पर उपलब्ध हैं। लोग छोटी दूरियां तो साइकिल से ही तय करना बेहतर समझते हैं। ऐसे में एक बार पुन: साइकिलों की मांग बढ़ गई है। सुबह सवेरे तो कुछ लोग व बच्चे साइकिलों पर घूमते नजर आते हैं।
   योग अभ्यास कराने वालों का कहना है कि साइकिल से भी समस्त अंगों का अभ्यास होता है ऐसे में साइकिल चलाना सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह भी एक अभ्यास होता है। साइकिलों की कीमत देखे तो आज चार हजार रुपये के आस पास पहुंच चुकी है। ऐसे में गरीब व्यक्ति के लिए साइकिल खरीद पाना भी तो सरल कार्य नहीं है। साइकिल का जमाना कभी साइकिल के आविष्कार के बाद बढ़ा था या फिर अब रोग बढऩे से साइकिलों का जमाना एक बार फिर लौट आया है। सड़कों पर सबसे अधिक साइकिल ही चलते देखे जा सकते हैं।
क्या कहते हैं साइकिल विक्रेता-
साइकिल विक्रेता सुरेश कुमार का कहना है कि अब साइकिल के बेहतर माडल पाने के लिए उनके पास आते हैं किंतु इस क्षेत्र ज्यादा कीमती साइकिल न होने से रेवाड़ी तथा अन्य शहरों की ओर जाकर उपभोक्ता साइकिल ला रहे हैं। गांवों में प्रतिदिन पांच साइकिल तक बिक जाती हैं। जो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चलते थे वे अब साइकिल की सोच रहे हैं। बिना प्रदूषण का तथा बिना पेट्रोल का सबसे बेहतर साधन है। थोड़ी दूरी व गैस सिलेंडर लाने में इनका अहं योगदान है।
साइकिल चलाने वाले-
पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जब से वे साइकिल चला रहे हैं अपने को तंदरुस्त महसूस कर रहे हैं। उनके पास मोटरसाइकिल तो हैं किंतु उनकी सबसे पसंदीदा सवारी साइकिल ही है। उन्होंने का कि हमारे समाज की नीति कुछ अलग है। जिस किसी के पास धन नहीं है या गरीब व्यक्ति साइकिल पर चलने की धारणा मानते हैं किंतु उनका का कहना है कि जो आलसी, रोगों से पीडि़त एवं हर काम में जल्दी व हावल तावल मचाने वाले जन ही मोटरसाइकिल या अन्य साधनों को अधिक पसंद करते हैं। उनका कहना है कि जब बड़े-बड़े देश साइकिल पर आ गए हैं तो भारत के लोग साइकिल क्यों नहीं चलाते हैं? सुमेर सिंह चेयरमैन, राव मोहर सिंह कनीना लंबे समय से साइकिल चलाते हैं।
क्या कहते हैं पर्यावरणविद-
पर्यावरणविद रवींद्र कुमार का कहना है कि भागदौड़ की जिंदगी में कार आदि से सौ गुणा बेहतर साइकिल है। साइकिल से न केवल स्वास्थ्य बना रहता है अपितु वायु, ध्वनि प्रदूषण से बचा जा सकता है। पेट्रोलियम की बचत होती है वहीं ओजोन पर्त में छेद होने से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल हर दृष्टि से बेहतर साधन है।
फोटो कैप्शन 05: साइकिल का उपयोग करता बाल।





पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर बांटे फल
******************************************************
****************************************
*************
कनीना।  पूर्व-मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि पर कनीना में  झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों को फल वितरित किए। सबसे पहले चौधरी भजन लाल की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चौधरी कुलदीप बिश्नोई के समर्थक योगेश इंजीनियर कनीना ने कहा कि चौ. भजनलाल 36 बिरादरी के लोकप्रिय नेता रहे। उन्होने हमेशा किसान, मजदूर गरीबों की लड़ाई लड़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कस्बे में झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर अशोक प्रधान,  मनोज शर्मा, ओमप्रकाश धनौंदा, ललित यादव, नीरज यादव, आदि समर्थक मौजूद रहे।
फ़ोटो कैप्शन 06: झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को फल वितरित करते हुए योगेश।


इसराना में मनाया विश्व साइकिल दिवस
***************************************
****************************************
*******
कनीना। आजादी का अमृत महोत्सव कायक्रम के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उपमंडल के गांव इसराना में आजाद युवा मंच संबंध नेहरू युवा केंद्र नारनौल के द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच विजेंद्र सिंह चौहान रहे। उन्होंने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रतिवर्ष 3 जून को पूरे विश्व में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है। साथ ही साइकिल चलाने में किसी प्रकार के ईंधन का भी खर्च नहीं होता है। कई लोगों को तो साइकिल चलाने का शौक भी होता है, इसे शरीर के लिए की जाने वाली श्रेष्ठ कसरतों में से एक माना जाता है। इसलिए साइकिल चलाते रहना चाहिए। वही आजाद युवा मंच के अध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि आधुनिक युग में लोग साधन संपन्न होने के कारण साइकिल का प्रयोग कम करते जा रहे हैं कहीं ना कहीं यह हमारे सेहत और आर्थिक वातावरण के विपरीत है अत: हमें अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए साइकिल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र नारनौल से आए कार्यक्रम सहायक महेंद्र सिंह ने युवाओं को कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने कार्य में व्यस्त रहता है वह अपनी स्वास्थ्य लाभ हेतु शारीरिक क्रियाओं के लिए समय निकालने में भी नाकाम हो रहे हैं। अत: साइकिल स्वास्थ्य हेतु लाभदायक उपकरण है इसका प्रयोग अधिकतम करना चाहिए। इस अवसर पर मनवीर, चेतन, उदयवीर, अंकित, हर्ष,प्रिंश, साहिल, तरूण,मयंक, शुभम, कार्तिक गीता सहित अन्य युवा मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 07: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इसराना में मनाया विश्व साइकिल दिवस मनाते हुए।


शादी की सालगिरह पर पक्षियों के लिए रखे सकोरे
-शादी की 14वीं सालगिरह पर 6 सकोरे रखे
**************************************************
*************************************
******************
कनीना। शिक्षक व समाजसेवी उन्हाणी निवासी राजेश कुमार ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपने परिवार के साथ पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने घर की छत पर सकोरे रखे। शादी की 14वीं सालगिरह पर 6 सकोरे रखे।
उन्होंने बताया  कि जल अनमोल है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है। हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता और राहगीर प्रभावित हो रहे है,ऐसे में मूक  पक्षियों के लिए हमने पानी के सकोरे रखे है और जब तक बारिश का मौसम शुरू नहीं होगा तब तक हम पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते रहेंगे।
इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुमित, इंजीनियर अमित कुमार, मयंक, ज्योति, कनक,जनक हवलदार अमित जाखड़ आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: शादी की साल गिरह पर सकोरे रखते राजेश कुमार।




3 गांवों के 10 किसान उगाएंगे अजोला घास -प्रोटीन युक्त दुधारू पशुओं के लिए उत्तम चारा
**********************************************************************
***************************************
**********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गोमला, भोजावास और मोड़ी के 10 किसान अब अजोला घास उगाएंगे जिसकी तैयारियां पूरे जोरों पर है। अभी तक यह योजना रेवाड़ी जिले में चल रही थी किंतु अब इसे महेंद्रगढ़ में उतारा गया है। एनजीओ सखी गुरुग्राम इस कार्यक्रम को संचालित कर रही है। न केवल फलदार पौधे, अपितु केंचुआ पालन एवं अजोला घास उत्पादन आदि पर 1.35 लाख रुपये ख्खर्चा करेगी ििजसमें से 25 हजार रुपए खर्चा किसान को ववहन करना होगा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए मोड़ी के पूर्व सरपंच गजराज सिंह, अजय यादव तथा कांता यादव ने बताया कि अजोला घास के लिए एक बेड 6 फुट चौड़ा तथा 12 फुट लंबा होता है तथा 1 फीट की ऊंचाई होती है जिसमें  पानी से भरकर एक क्विंटल मिट्टी 50 किलो गोबर का खाद डालकर घास उगाई जाती है। 45 दिन में इस बेड का पानी बदल दिया जाता है और घास पर्याप्त पैदावार देने लग जाती हैं। यह घास पशुओं के लिए उत्तम प्रोटीन का काम करती है और यह लंबे समय तक चलती है। दुधारू पशु को यदि यह घास दी जाए तो निश्चित रूप से दूध में वृद्धि होगी। अजमेर, राजस्थान से इस कार्यक्रम को प्रारंभ में संचालित किया और धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। मोड़ी की कांता यादव यह घास उगाने में लगी है। उन्होंने बताया एनजीओ 50 फलदार पौधे, केंचुआ पालन केंद्र तथा अजोला घास उगाने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करेगा। वैसे भी कांता सहित 10 किसान 3 गांव में इस प्रयोग को अपना रहे हैं तथा भविष्य में यदि सुखद परिणाम आए तो निश्चित रूप से इस घास की ओर रुझान बढ़ेगा।
क्या कहते हैं पादप शास्त्री- कनीना निवासी डॉ हाोशियार सिंह यादव अजोला घास के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि एक प्रकार का फर्न है जो शैवाल से मिलता जुलता है। अक्सर यह धान के खेत में उगाया जाता है और तेजी से बढ़ता चला जाता है। यह एक उर्वरक पैदा करने वाला फर्न है। कुछ लोग तो इस फर्न को खाद्य रूप में भी चटनी, सब्जी एवं पकौड़ी बनाने के काम में लेते हैं।। वास्तव में अजोला की पंखुडिय़ों में नीली हरी शैवाल पाई जाती है जो वायुमंडल की नाइट्रोजन का शोषित कर पौधे में नाइट्रोजन की पूर्ति करती है। यह 5 दिनों में अपने 2 गुना हो जाता है। अजोला सस्ता, सुपाच्य पशुओं का आहार है। दूध  को बढ़ाता है बांझपन को हटाता है, फास्फोरस की शरीर की कमी को दूर करता है। इसमें अनेकों पौष्टिक पदार्थ आमीनो अमल, विटामिन, खनिज लवण, लोहा, तांबा, मैग्निशियम आदि पाए जाते हैं। दूध देने वाले पशुओं में 1 से 2 किलो प्रतिदिन अजोला दिया जाता है इससे दूध की पैदावार 20 प्रतिशत  तक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि है अजोला घास उत्तम चारा है जिसे उगाना चाहिए।
फोटो कैप्शन 9 व 10: कांता अजोला घास उगाते हुए।













Thursday, June 2, 2022


जीआर स्कूल  में समर कैम्प के दौरान  बच्चों  वर्षा डांस का आनंद लिया
**************************************************************
****************************************************************
****************************************
*******************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल  में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है।
यह कैम्प 30 जून से शुरु हुआ था जो 7 जून तक चलेगा। जिसमें आज पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और स्केटिंग, शूटिंग, कैनवास, पेंटिंग, मंडोला आर्ट, संगीत, एरोबिक डांस , मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक आदि से सम्बंधित गुर सीखे। अंत में सभी बच्चों ने रेन डांस का आनंद लिया।
फोटो कैप्शन 01 एवं दो: जीआर स्कूल के बच्चे स्केटिंग एवं रेन डांस करते हुए।





आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में  समर कैंप में आयोजित हुये खेलकूद
*******************************************
****************************************
****
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में आयोजित समर कैंप के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन का शुभारम्भ संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन  का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित उनकी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उनका विकास करना है ताकि भविष्य में अच्छे खिलाड़ी बन सके। उन्होंने आगे बताया कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेलों से विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों नैतिक मूल्यों व आपसी सद्भाव की भावना का विकास होने के साथ.साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बल मिलता है।    
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरिओम कोच, अशोक कोच, हरी प्रकाश, मनीष निम्बल, सुकर्मपाल यादव, दिनेश शर्मा आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: खेलों में भाग लेते विद्यार्थी।   






दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों ने मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास
***********************************************************************
***************************************
*********************************
 कनीना। कनीना से रेवाड़ी रोड दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों ने मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौसम में आने-जाने वाले पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को ठंडा मीठा पानी पिलाया। बिहारी मजदूरी करने वाले बंटी कबाड़ी ने बताया कि गर्मी के मौसम में बहुत अधिक प्यास लगती है। उन्होंने बताया कि कन्या व आसपास क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों ने एक साथ टीम गठित करके चार बड़े ड्रम मीठे पानी के बनाकर आने जाने वाले राहगीरों को पिलाया। उन्होंने कहा कि हमें समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहने चाहिए। इस तरह के कार्य से पुण्य का फल भी मिलता है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग जब गांव में जाते हैं तो कई जगह पानी उपलब्ध नहीं हो पाता इसलिए पाने की महत्व को जानते थे। उन्होंने राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई। इस दौरान रामनिवास जोगेंद्र अतुल लालाराम लालजीत पवन सहित अन्य अधिकारी मजदूरी करने वाले लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों  को पानी पिलाते हुए।



गुढ़ा निवासी लेखक
राम अवतार शर्मा  को किया सम्मानित
*****************************************
****************************************
**
 कनीना। महाराणा प्रताप जयंती पर कनीना उपमंडल के गांव गुढ़ा निवासी राम अवतार शर्मा को हरियाणा ग्रंथ अकादमी के निदेशक तथा हरको चेयरमैन ने मिलकर रेवाड़ी में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया। रामअवतार शर्मा को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इससे पहले भी उन्हें हरियाणा सरकार हरियाणा साहित्य अकादमी तथा अन्य संस्थाओं द्वारा उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
फोटो कैप्शन 5: गुढ़ा निवासी राम अवतार को सम्मानित करते हुए।




डा होशियार सिंह यादव को एक साथ मिले तीन अवार्ड एवं सम्मान
*****************************************************
****************************************
*********
कनीना। कनीना निवासी डा होशियार सिंह यादव को एक साथ तीन अवार्ड एवं सम्मान मिले हैं। लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
उन्हें हरियाणा साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई द्वारा हरियाणा गौरव सम्मान एवं मैडल प्राप्त हुआ। उन्हें यह अवार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, प्रदेश अध्यक्ष डा विनोद वर्मा दुर्गेश तथा डा दविना अमर ठकराल कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा ने उनके उत्कृष्ट लेखन एवं सतत लेखन के दृष्टिगत प्रदान किया है।
गत दिवस ही डा होशियार सिंह को भारत विश्वविद्यालय जनेवा द्वारा मानद डाक्टरेट/पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है। यह उपाधि उनके लेखन कार्य के दृष्टिगत दी गई है। वहीं इंटरनेशनल बुक अवार्ड एवं वल्र्ड रिकार्ड कायम करने का मेडल एवं सर्टिफिकेट भी मिला है।  उन्हें कम से कम 500 सर्टिफिकेट्स लेखन बतौर विगत तीन वर्षों में प्राप्त हो चुकी हैं। कहानी लेखन में सबसे अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। गत दिनों पिंजोर में भी उन्हें जैव विविधता पर राज्य में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि डा होशियार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विज्ञान अध्यापक बतौर कार्यरत है और विज्ञान बेहतर शिक्षक होने के कारण अनेकों सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
 इस मौके पर डा होशियार सिंह को पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामानंद यादव और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र राजेंद्र सिंह,सुनील कुमार प्राचार्य, सुनील कुमार प्रवक्ता राजेश कुमार शास्त्री, समाजसेवी एवं शिक्षाविद सतन कुमार, पालिका प्रधान सतीश जेलदार, पार्षद मोहन सिंह, सुमेर सिंह चेयरमैन,सत्येंद्र शास्त्री, महेश कुमार बोहरा, डा राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक सुनील कुमार, धर्मपाल शर्मा पूर्व प्रधान सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 06: डा होशियार सिंह को मिला हरियाणा गौरव सम्मान एवं मैडल।




27 पव्वा देसी शराब के बरामद
*********************************
********************************
*
 कनीना। कनीना पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली की भोजावास में विनोद नामक व्यक्ति शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापामारी की तो 27 पव्वा देसी शराब के एक प्लास्टिक के कट्टे में प्राप्त किये।  कनीना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी, एससडीओ पावर हाउस ने करवाया मामला दर्ज
*******************************************************
*************************************
******
 कनीना। कनीना के डीएचबीवीएन एसडीओ ने कनीना पुलिस में उच्चत निवासी महावीर सिंह के ट्यूबवेल से 10 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। अज्ञात चोर क्वायल चोरी कर ले गया तथा बाकी भाग पटक गया। जिसकी कीमत 49253 रुपये आंकी गई है। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।






 








Wednesday, June 1, 2022

 
अवैध खनन करके बजरी की ढुलाई करता ट्रक पकड़ा
***************************************************
*****************************************************
***********************************
*************
 कनीना। अवैध खनन निरोधक दस्ता आजाद सिंह एसआई व स्टाफ ने इसराणा नजदीक कनीना अवैध बजरी से भरा हुआ पकड़ा।  जिसमें 40 मिट्रिक टन बजरी भरी हुई थी। वाहन चालक नत्थू सिंह राजस्थान निवासी के पास कोई भी बिल नहीं पाया गया जिसके चलते खनन अधिकारी को सूचना दी गई। पुनीत कुमार खनन रक्षक ने वाहन को सीज कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार यह वाहन पहले भी पहले भी 11 अक्टूबर 2021 को अवैध खनन मामले में पकड़ा गया था जिसके चलते 3.30 लाख रुपये जमा करके छुड़वा लिया गया था। एक बार फिर से वाहन के मालिक प्रकाश चंद को जुर्माना भरने का नोटिस जारी कर दिया गया है।




मोटरसाइकिल सवार को पिकअप ने मारी टक्कर मामला दर्ज
*****************************************************
*****************************************
*************
 कनीना। मालाड़ाबास के सरजीत कुमार मोटरसाइकिल सवार को बवाना के पास आगे से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर जड़ दी और वह अपनी गाड़ी को बसई की ओर भगा ले गया। मोटरसाइकिल सवार को चोट आने पर उन्हें अस्पताल भर्ती करवाए तथा उनके बयान पर अज्ञात पिकअप के विरुद्ध चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार मालड़ाबास निवासी सरजीत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बसई से मालड़ाबास की ओर आ रहा था। जब वह बवाना के सरपंच के घर के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार की पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी तथा पिक अप चालक गाड़ी को बसई की ओर ले भगा। पिकअप में दूध के ड्रम भरे हुए थे।अंधेरे के कारण घायल गाड़ी के नंबर नहीं देख पाया। ऐसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। उनके बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



दादा बाघा मंदिर पाथेड़ा में मेला भंडारा तथा यज्ञ हवन आयोजित
***************************************************
****************************************
********
कनीना। दादा बाघा मंदिर पाथेड़ा में मेला भंडारा तथा यज्ञ हवन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट ने श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ संपन्न कर समाज में शांति तथा सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने दादा बाघा को नमन करते हुए कहा कि पूजनीय दादा बाघा ने त्याग, प्रेम, भाई-चारा, भलाई व जीव मात्र पर दया करने का जो संदेश दिया है। उसका अनुसरण युवाओं को करना चाहिए। उन्होंने बुर्जुर्गों से अपने बच्चों को मजबूती से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की। मेला पधारे ग्रामीण तथा महिलाओं ने दादा बाघा की मूर्ति की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं ने ठंडे पानी के शरबत की छबील लगाकर आगंतुकों को ठंडा शरबत पिलाया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दलीप सिंह, जिला पार्षद सतपाल सिंह, इंद्रलाल आर्य, करतार सिंह, मलखान सिंह, प्रेम सिंह, राजेन्द्र सिंह, रतन सिंह, मामन सिंह, ठेकेदार राजबीर सिंह, सूबे सिंह, महिपाल सिंह, बलबीर सिंह, शीशराम, सुखदेव यादव, रामबीर सिंह, जर्मन, सुनीता, प्रकाश देवी, उमेद देवी, संतोष, मधु, कैलाश सेठ, मीर सिंह वैद्य, रामबीर पंच आदि सैकड़ों मौजीजान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01. श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान करते हुए अतरलाल एडवोकेट।
02. भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते हुए मुख्य  अतरलाल एडवोकेट।


तीन दिवसीय एनएसएस कैंप का हुआ शुभारंभ
********************************************
****************************************
*****
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला में तीन दिवसीय एनएसएस कैम्प का शुभारम्भ विद्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामधारी के द्वारा किया गया। कैम्प 3 जून 2022 तक चलेगा।
  कैम्प के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा योगा गतिविधियों, जल संरक्षण, पौधारोपण व संरक्षण व जल गुणवत्ता की जांच जैसे अन्य कार्य किए जेा रहे हैं। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया है जो व्यक्ति समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाता है वह हमेशा सम्मान पाता है। जल संरक्षण, पौधारोपण आदि महत्वपूर्ण विषय है जिसमें समाज के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, सीईओ आर एस यादव, उप-प्राचार्य  पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत, एन एस एस प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एनएसएस शिविर में योग अभ्यास करते विद्यार्थी।


समर कैंप का हुआ शुभारंभ
*********************************
*****************************************
*
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में  समर कैंप का शुभारम्भ संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समर कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उनकी प्रतिभा के अनुसार विभिन्न रचनात्मक एवं सर्जनात्मक कौशलों का विकास करना बताया। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि समर कैंप में चित्रकला, संगीत, तैराकी, भाषण कला, क्ले मोडलिंग, खेल कूद आदि गतिविधियों का विशेष तौर पर आयोजन  किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने भी विचार रखे।


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया
****************************************
***************************************
*********************************************************************************
कनीना। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के सानिध्य में भारत और हरियाणा सरकार के तत्वावधान में और महाविद्यालय प्राचार्य डॉपूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना  के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रोग्राम के मुख्य अतिथि डॉ हवा सिंह रहे उन्होंने युवाओं को इस पुनीत मुहिम में भागीदारी के लिए आह्वान किया ।और बताया कि इस विशिष्ट और नेक कार्य से ही  परिवार,समाज , और राज्य के साथ देश विकसित हो सकता है।इस अवसर पर  पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा चंद्रमोहन ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत में सदियों विशेषकर मध्य काल से महिलाओं को शिक्षा एवं समाज में बराबरी के अधिकार से वंचित रखा गया था परन्तु आज भारत और हरियाणा सरकार के द्वारा संवैधानिक अधिकार के तहत भारत की लाखो बेटियों ने अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में कामयाब हुई । और सरकार ने भी लोगो को जागरूक करने हेतु बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का संचालन प्रारंभ किया है जिसके शुभ परिणाम हम सबके सामने है दो दिन पहले ही भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी है  लड़कियां आज सभी कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की नोडल अधिकारी डॉ मीना कुमारी ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा शस्त्र है जिसके बल पर  लड़कियां संपूर्ण विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जा सकता है। इसलिए इस अभियान का नाम 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान








रखा गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नोडल अधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र ने बताया कि  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में निरंतर घट रही महिलाओं की जनसंख्या के अनुपात को संतुलित करने के साथ-साथ उनके हक एवं अधिकारों की पूर्ति करना भी है। भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त अधिकार जैसे शिक्षा का अधिकार, समान सेवा का अधिकार तथा सम्मान के साथ जीने के अधिकार को सुनिश्चित करता है। महाविद्यालय की एन एस एस यूनिट्स द्वारा भारत सरकार और हरियाणा सरकार की इस प्रकार की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए  आज महाविद्यालय में लड़की बचाओ लड़की पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूकता रैली निकाली गई रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हवा सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया । एन एस एस यूनिट के अधिकारी डॉ सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का तात्पर्य केवल बेटियों को बचाना और पढ़ाना ही नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही धार्मिक प्रथाओं एवं गलत मानसिक विचारधारा में परिवर्तन लाना भी है। महिलाओं के शिक्षित होने से वे अपने ऊपर होने वाले उत्पीडऩ का विरोध कर सकती है और अपने अधिकार की मांग कर सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों को लड़की बचाओ लड़की पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई और इस पुनीत मुहीम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा सुधीर, डा योगेश, डा अनीस यादव, डा दिनेश कुमार, डा ज्योति जिंदल, डा प्रियंका शर्मा डा पूनम यादव,डॉ अर्चना गुप्ता, विरेन्द्र कुमार, आदि सभी स्टाफ सदस्यों के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फोटो कैप्शन 5: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की शपथ लेते हुए विद्यार्थी एवं स्टाफ
            6: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी एवं स्टाफ।


डीआरयूसीसी के सदस्य बने योगेश आर्य सेहलंग
-केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह का जताया आभार
*********************************************
***************************************
******
 कनीना। पूर्व छात्र नेता व युवा सामाजिक कार्यकर्ता योगेश आर्य सेहलंग को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) उत्तर पश्चिमी रेलवे का सदस्य नामित किया गया है। उत्तर पश्चमी रेलवे के महाप्रबंधक के आदेश पर मंडल रेल प्रबंधक अनिल रैना ने योगेश आर्य को नियुक्ति पत्र भेजकर बताया कि क्षेत्र की रेलवे से सम्बंधित समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से उनके प्रतिनिधि के तौर आपको रेलवे बोर्ड का सदस्य किया जाता है। योगेश आर्य दो साल के लिए 31 दिसम्बर 2023 तक उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल में सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगें। योगेश आर्य ने सदस्य नामित होने पर केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह व आरती सिंह राव का आभार जताया है। योगेश आर्य ने बताया कि बीकानेर मंडल में हिसार फतेहाबाद से लेकर रेवाड़ी तक व रेवाड़ी से लेकर बीकानेर तक 198 स्टेशन आते हैं। इन सभी स्टेशनों पर विशेषकर कनीना महेंद्रगढ़ व दक्षिणी हरियाणा के सभी स्टेशनों पर आम जन के लिए रेल यात्रा सुगम हो इसका प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम वो जहां कहीं रेलवे अंडरपास की समस्या, स्टेशन पर रेल के ठहराव, और अधिक सवारी गाड़ी चलवाने व स्टेशन पर यात्रियों के सुविधाओं से संबंधित कार्यों को सिरे चढ़वाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि इस जिम्मेदारी को वो ईमानदारी व सजगता के साथ निर्वहन करेंगे व क्षेत्र के लोगों के लिए रेल सुविधा सुगम हो इसका प्रयास रहेगा।
फोटो कैप्शन 07: योगेश आर्य सेहलंग को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर पश्चिमी रेलवे का सदस्य नामित करने पर राव इंद्रजीत सिंह का बुक्का भेंट कर धन्यवाद व्यक्त करते हुए।