Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, January 6, 2024


  
भोजावास गौशाला को सौंपा करीब 12 लाख का चेक
-बिहाली गौशाला को दिया आठ लाख का चेक
**************************************************
***************************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। अटेली विधायक सीताराम यादव ने भोजावास स्थित स्थित बाबा हेमादास गौशाला समिति को 1237500 रुपये का चेक सौंपा। वहीं बिहाली स्थित श्रीकृष्ण बाल गोपाल गौशाला को 839250 रुपये का चेक सौंपा।
   इस मौके पर विधायक ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा जनहित कार्यों में अपना सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौशालाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है। हरियाणा सरकार गायों और गौशालाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से भी गौशाला में अधिक से से अधिक सहयोग करने का अनुरोध किया।
  इस अवसर पर सीताराम सरपंच, सोमदत, महेंद्र सिंह थानेदार, विजय सरपंच, मोहित, सचिन भोजावास, कंवर सिंह नंबरदार आदि सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: अटेली विधायक गौशाला भोजावास के प्रधान को चेक सौंपते हुए।






 घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत राव नरेंद्र सिंह ने गांवों  में किया जनसंपर्क
-शनिवार को किया एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क
**************************************************
***************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कनीना क्षेत्र में करीब एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौ उदयभान ने नववर्ष पर घर घर कांग्रेस अभियान का ऐलान किया था और उसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र अटेली के गांवों में कांग्रेस की नीतियों को घर घर और जन जन तक पहुंचाने का काम किया है।
 हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिले भारी जनसमर्थन के बाद अब जन आक्रोश रैली और घर घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई है।
फोटो कैप्शन 08: घर घर कांग्रेस अभियान के तहत पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ।






 मिलजुलकर कार्य करने से ही बनती है पहचान - राजेश कुमार
-धनौंदा में चल रहा है एनएसएस कैंप
**************************************************
***************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। मिलजुल कर काम करने से ही इंसान की पहचान बनती है।  किसी भी काम को छोटा न समझ कर उसे पूरी तन्मयता से पूरा करना ही इंसान की इच्छा होनी चाहिए। तभी वह नाम कमा सकता है। ये विचार सहायक प्रोफेसर राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी राजेश कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, आपसी भाईचारा, कर्तव्य परायणता आदि गुणों की जानकारी इस प्रकार के कैंप द्वारा प्राप्त होती है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए हर कार्य में अपनी तत्परता और तन्मयता का समावेश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो इंसान किसी काम को छोटा या बड़ा समझकर करता है वह उसकी पराकाष्ठा तक नहीं पहुंच पाता और यही कारण है कि वह दैनिक जीवन में सफल नहीं हो पता। इस मौके पर उन्होंने अधिकार और कर्तव्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए 10 + 2 के बाद कैरियर संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी 10 + 2 की परीक्षा पास करके एक ऐसे मोड़ पर खड़े हो जाते हैं कि यह नहीं समझ पाए की कौन सा विषय चुनना चाहिए जिससे भविष्य उज्ज्वल बन सके।
 उधर एनएसएस प्रभारी राजेश कुमार प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान धन होंडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी दिनों में की जाने वाली गतिविधियों की सूचना दी और कहा कि इस प्रकार के कैंप से एकता और भाईचारा जो पैदा होता है वह जीवन भर काम आता है। उन्होंने जी लगाकर हर काम में को करने की अपील की। इस अवसर पर प्रीति यादव डीपी, मधुबाला प्रवक्ता, सूबे सिंह जगदीश आदि अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 06: धनौंदा एनएसएस कैंप को संबोधित करते हुए सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार।




चार दिनों से नहीं हुये हैं सूरज के दर्शन
 -बढ़ गई है ठंड, चल रही है शीतलहर , पौधों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव
**************************************************
***************************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में लगातार 4 दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुये हैं। लगातार ठंड पड़ रही है किंतु कोहरा गायब हो गया है। सूरज न निकलने के कारण कंपकंपाने वाली ठंड का कहर जारी है तथा विभिन्न स्थानों पर बहुत कम लोग इधर-उधर घूमते नजर आए। ठंड के चलते जहां लोग घरों में दुबके बैठे रहे वहीं किसानों की नजरें उनकी फसलों पर टिकी हुई है। अगर लंबे समय तक सूरज के दर्शन नहीं होंगे तो फसल को नुकसान हो सकता है।  दिनभर शनिवार को बादल छाए रहे। दिसंबर माह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है।
  अभी तक ऐसी स्थिति नहीं मानी जा रही है जब जब फसल को कोई नुकसान हो सके। बहरहाल ठंड बढ़ गई है। ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए लोग नजर आ रहे हैं। जहां भी देखे बस ठंड से बचने के प्रयास किये जा रहे हैं।  इस वक्त गेहूं की करीब 10 हजार एकड़ तो सरसों की करीब 20 हजार एकड़ पर फसल खड़ी है। सर्दी के कारण फसल की वृद्धि रुक सकती है।
क्या कहते हें कृषि अधिकारी--
पूर्व कृषि अधिकारी डा देवराज ने बताया कि प्रतिदिन फसली पौधों को चार पांच घंटों तक सूरज का प्रकाश मिलना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होगा तो फसल की वृद्धि रुक जाएगी। फसल पीली पडऩे के भी आसार बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि फसल को सूरज की रोशनी में अपना भोजन बनाना होता है किंतु लंबे समय तक सूरज नहीं दिखाई देगा तो फसल पर कुप्रभाव पड़ेगा। विगत 4 दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुये हैं और मौसम विभाग आगामी चंद दिनों भी बादल छाये रहने की बात कह रहा है। ऐसे में फसल को नुकसान की संभावना बन जाएगी।
 फोटो कैप्शन 02:खेतों में खड़ी गेहूं की फसल






प्रतिभा खोज कार्यक्रम संपन्न
मेहनत के बल पर पा सकते हैं मुकाम- चौहान
**************************************************
***************************************************
***********************************
****************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुपर-100 और बुनियाद जैसी सरकारी स्कूलों में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार चौहान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल रहे।
 जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन प्रतिस्पर्धा का युग है। प्रत्येक विद्यार्थी को जी- जान से मेहनत करनी चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुपर-100 और बुनियाद जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हुई है उनके लिए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि परीक्षा में बैठकर वो अपना नाम हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि सुपर-100 के लिए 25 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जबकि बुनियाद के लिए 31 जनवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा अवसर है ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकें।  उन्हें विद्यार्थियों का आगे आने और बढ़ चढ़कर इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही।
 रविंद्र कुमार जिला विज्ञान स्पेशलिस्ट ने समस्त कार्यक्रम की जानकारी दी और एक-एक बात को विद्यार्थी और अभिभावक को समझाया। संजीव मिश्रा ने सवाल जवाब पूछ कर विद्यार्थियों को दोनों ही योजनाओं की जानकारी दी तथा इनके भावी लाभों के विषय में जानकारी के बारे में भी बताया। खंड स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में खंड भर के सभी सरकारी स्कूलों से 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और साथ में उनके अभिभावक भी पहुंचे। प्रत्येक स्कूल की आठवीं और दसवीं कक्षा से टापर रहने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन भाग लेने के लिये किया गया।
 इस मौके पर सुप्रिया राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की बुनियाद में टॉपर रहने वाली छात्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा. विश्वेश्वर कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी, दिलबाग सिंह खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी, सुनील कुमार प्राचार्य, यादवेंद्र प्राचार्य, दीपक लाटा प्राचार्य, रामेश्वर कुमार प्राचार्य, जगबीर सिंह भोजावास, हीरालाल मुख्य अध्यापक, नरेश कौशिक मुख्य अध्यापक, विकल्प फाउंडेशन से संजीव, अरविंद एवं पल्लवी, मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ कैमला, प्रसिद्ध लोक गायक अमृत राघव, सुरेश शर्मा प्रवक्ता,विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया।
फोटो कैप्शन 3: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संबोधित करते हुए
फोटो कैप्शन 4:उपस्थित विभिन्न अधिकारी

 







 
विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत बाजार में आई मूंगफली,रेवड़ी, तिल एवं गजक की बहार
-13 जनवरी से चलेंगे पर्व
**************************************************
***************************************************
************************************
***************
कनीना की आवाज। विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत बाजार में मूंगफली,रेवड़ी, तिल एवं गजक,शकरकंदी,तिल आदि की बहार आ गई है। बाजारों में जहां भी देखे ठेलों पर तथा सब्जी की दुकानों पर ये पदार्थ सजे मिलते हैं। 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व आ रहा है जब रेवड़ी एवं मूंगफली जमकर खाई जाती हैं। वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर गुड़, मूंगफली, शक्कर, शकरकंदी, गजक जमकर खाई जाती हैं वहीं 30 जनवरी को तिल कुटनी का व्रत आ रहा है जब महिलाएं व्रत रखती हैं तथा तिल कूटकर खाती हैं।
लोहड़ी-
13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व पंजाबी समुदाय के विशेष होता है।
इस पर्व से जुड़ी यादों के बारे में सुभाषचंद धींगड़ा ने बताया कि पर्व लोहड़ी से पंजाब में दुल्ला भट्टी का नाम जुड़ा है। इनका जिक्र लोहड़ी से जुड़े हर गीत में भी किया जाता है। कहा जाता है कि मुगल काल में बादशाह अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक युवक पंजाब में रहता था। कहा जाता है कि एक बार कुछ अमीर व्यापारी कुछ समान के बदले इलाके की लड़कियों का सौदा कर रहे थे। तभी दुल्ला भट्टी ने वहां पहुंचकर लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से मुक्त कराया। और फिर इन लड़कियों की शादी हिन्दू लड़कों से करवाई। इस घटना के बाद से दुल्ला को भट्टी के नायक की उपाधि दी गई और हर बार लोहड़ी पर उसी की याद में कहानी सुनाई जाती है।
 लोहड़ी के दिन आग जलाने को लेकर माना जाता है कि यह अग्नि राजा दक्ष की पुत्री सती की याद में जलाई जाती है। एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ करवाया और इसमें अपने दामाद शिव और पुत्री सती को आमंत्रित नहीं किया। इस बात से निराश होकर सती अपने पिता के पास आकर पूछा कि उन्हें और उनके पति को इस यज्ञ में निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया। इस बात पर अहंकारी राजा दक्ष ने सती और भगवान शिव की बहुत निंदा की। इससे सती बहुत आहत हुईं और क्रोधित होकर खूब रोईं। उनसे अपने पति का अपमान देखा नहीं गया और उन्होंने उसी यज्ञ में खुद को भस्म कर लिया। सती के मृत्यु का समाचार सुन खुद भगवान शिव ने वीरभद्र को उत्पन्न कर उसके द्वारा यज्ञ का विध्वंस करा दिया। तब से माता सती की याद में लोहड़ी को आग जलाने की परंपरा है।
मकर संक्रांति-
 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर  गजकए शकरकंदी एवं मूंगफली अधिक मांग रहती है तथा रात भर लोग ईंधन जलाकर उस के समीप बैठे इन पदार्थों का सेवन करते हैं।
  कनीना के बाजार में मूंगफली, गजक और रेवड़ी का भी बोल बाला है। मूंगफली, गजक, रेवड़ी जैसे पदार्थ 13 जनवरी 14 जनवरी को जम कर खाए जाते हैं। पूरी रात लोग आग के पास बैठे रहते हैं और इन पदार्थों का उपयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सुबह सवेरे जल्दी उठकर स्नान किया जाना भी बेहद लाभकारी हैं। इस दिन दान पुण्य की परंपरा चलती रहती है। इस पर्व पर दिनभर गुड़ का चूरमा एवं दाल खाई जाती है जो पुराने समय से चली आ रही है।
मूंगफली,रेवड़ी, तिल एवं गजक बेचने वाले रोहित कुमार तथा योगेश कुमार ने बताया कि पर्वों को ध्यान में रखते हुए इन पदार्थों को अधिक मात्रा में रखा जाता है ताकि उनकी बिक्री हो सके और वे अपनी रोटी रोटी कमा सके। इस बार विगत वर्ष की तुलना में मूंगफली,रेवड़ी, तिल एवं गजक करीब 20 रुपये किलो महंगी हैं। मूंगफली 150 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं।
तिल कुटनी-
क्षेत्र में 31 जनवरी को तिल कुटनी का व्रत आ रहा है जिसमें तिल एवं गुड़ की मांग अधिक होती है। इस पर्व पर तिलों को कुटकर तथा चासनी में डालकर बनाई गई विशेष प्रकार की केक खाकर मनाया जाता है। अविवाहित महिलाएं अपने सुपति की कामना से तो विवाहित महिलाएं अपने पुत्र एवं भाई  एवं पति की मंगलकामना के लिए व्रत करती हैं। चांद को देखकर तथा उसे अघ्र्य देकर ही इस व्रत का समापन किया जाता है। ऐसे में बाजार में तिल आ गये हैं जो विवाहित लड़कियों तक उसके परिजन पहुंचाने जा रहे हैं जिसे त्योहारी नाम से जाना जाता है।
ठेले एवं दुकानों पर सजे सामान.
जहां सब्जी की दुकानों पर शकरकंदी भारी मात्रा में आ रही हैं जो 35 रुपये किलो तक बिक रही हैं। विगत वर्ष 20 रुपये किलो तक भाव था। ठेले पर रेवड़ी लगाने वाले शिव कुमार, देवेश कुमार, नरेश कुमार ने बताया कि 160 रुपये किलो तक रेवड़ी बेची जाती हैं। रेवड़ी एवं गजक के लिए रेवाड़ी एवं रोहतक मशहूर हैं जहां से बनकर आती हैं। मार्केट में वर्तमान में कुछ दिनों तक इन्हीं पदार्थों का जोर रहेगा। ग्राहक भी खूब आ रहे हैं। इनसे रोटी रोजी भी सैकड़ों ठेले वाले कमा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 7: मूंगफली,रेवड़ी, तिल एवं गजक तिल बेचते हुए।






कट की मांग को लेकर 300वें दिन जारी रहा धरना
-ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं
**************************************************
***************************************************
*************************************
**************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना 300वेंं दिन जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि धरने को चलते  पूरे 10 महीने हो गए है। सर्दी के चलते बुजुर्ग किसानों की हालत खराब हो रही है परंतु सर्दी और बीमारी की परवाह न करते हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच उतरने और चढऩे के मार्ग की दिल में इच्छा रखते हैं। केंद्र सरकार ने कट की घोषणा की हुई है और जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढऩे उतरने का मार्ग नहीं बनेगा तब तक इस क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं हो सकता।                    
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच उतरने और चढऩे का मार्ग न बनने के कारण किसानों में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश है। आश्वासन भी दिया गया था कि जल्द ही कट का काम शुरू किया जाएगा किंतु अभी तक कट का काम शुरू नहीं हुआ है। सरकार बुजुर्ग किसानो की पीड़ा को समझें और  कट के बारे में अति शीघ्र कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर नरेंद्र कुमार शास्त्री, डॉ लक्ष्मण सिंह, नंबरदार नाथूराम, मास्टर विजयपाल, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, कृष्ण कुमार पंच, प्रधान तेज सिंह, सीताराम, इंस्पेक्टर सतनारायण, सब इंस्पेक्टर रामकुमार,पूर्व सरपंच हंस कुमार, पंडित संजय कुमार, दाताराम, बाबूलाल, पूर्व सरपंच सत्यवीर,मास्टर विजय सिंह, करतार, ओम प्रकाश, प्रधान कृष्ण कुमार,  सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य,  सूबेदार भूले राम, शेर सिंह, पहलवान धर्मपाल,  रामभज, सज्जन सिंह व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।





बोलोरो गाड़ी से शराब बरामद,मामला दर्ज
--59 बोतल शराब बरामद
**************************************************
***************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की कारोली ठेके से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी शराब भरकर ले जा रही है। पुलिस ने कोसली मार्ग पर कारोली टी-प्वाइंट से आगे चलकर नाकाबंदी की तो सफेद बोलोरो गाड़ी को रुकवाया।  चालक का नाम प्रदीप मांडोला, सतनाली बताया। गाड़ी को चेक करने पर पांच गट्टा पेटी रखी मिली जिनको चेक किया चार पेटियों में देसी शराब 48 बोतल तथा एक पेटी में अंग्रेजी शराब की 11 बोतल बरामद की, मामला दर्ज कर लिया है।







 तीन लोगों के विरुद्ध मार पीट का मामला दर्ज
--गाड़ी के शीशे
























तोड़ डाले
**************************************************
***************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गोमला के दिलावर ने तीन लोगों के विरुद्ध मार पीट करने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 दिलावर ने पुलिस में कहा है कि वह ड्राइवर का कार्य करता है और पशुओं का चारा एवं कड़बी आदि एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का कार्य भी करता है। ठोलिया नामक व्यक्ति को कई बार अपने साथ अपनी गाड़ी पर मजदूरी के लिए लेकर जाता रहा है।  10 दिसंबर को गोमला से कड़वी भरकर कुचामन सीटी राजस्थान ले गया था। 13 दिसंबर को रात्रि करीब 8 बजे अपनी गाड़ी खड़ी करके सो रहा था तभी ठोलिया ने शिकायतकर्ता का फोन उठाकर किसी को फोन किया। शिकायतकर्ता की आंख खुली तो ठोलिया से पूछा कि फोन किसको किया था, उन्होंने घर का नाम लिया।
प्रार्थी ने फोन नंबर देखा और अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि ठोलिया किसी से स्मैक खरीदने की बात कर रहा था। फोन पर बात को लेकर कहा सुनी हुई।
 16 दिसंबर को शिकायतकर्ता सुबह मजदूरों को लेने के लिए गया था। तभी वह ठोलिया के घर से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा कर मजदूरों को आने का इंतजार कर रहा था ठोलिया, गोलू, बीणी ने जो अपने हाथों में हाथ डंडा लिए हुए थे मार पिटाई की। गाड़ी शीशे तोड़ डालें। किसी की सहायता से मुश्किल से बचाव किया।  कनीना अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया है।

Friday, January 5, 2024


 


बोलोरो गाड़ी से शराब बरामद,मामला दर्ज
--59 बोतल शराब बरामद
********************************************************
************************************************************
************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की कारोली ठेके से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी शराब भरकर ले जा रही है। पुलिस ने कोसली मार्ग पर कारोली टी-प्वाइंट से आगे चलकर नाकाबंदी की तो सफेद बोलोरो गाड़ी को रुकवाया।  चालक का नाम प्रदीप मांडोला, सतनाली बताया। गाड़ी को चेक करने पर पांच गट्टा पेटी रखी मिली जिनको चेक किया चार पेटियों में देसी शराब 48 बोतल तथा एक पेटी में अंग्रेजी शराब की 11 बोतल बरामद की, मामला दर्ज कर लिया है।





 तीन लोगों के विरुद्ध मार पीट का मामला दर्ज
--गाड़ी के शीशे तोड़ डाले
********************************************************
************************************************************
****************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गोमला के दिलावर ने तीन लोगों के विरुद्ध मार पीट करने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 दिलावर ने पुलिस में कहा है कि वह ड्राइवर का कार्य करता है और पशुओं का चारा एवं कड़बी आदि एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का कार्य भी करता है। ठोलिया नामक व्यक्ति को कई बार अपने साथ अपनी गाड़ी पर मजदूरी के लिए लेकर जाता रहा है।  10 दिसंबर को गोमला से कड़वी भरकर कुचामन सीटी राजस्थान ले गया था। 13 दिसंबर को रात्रि करीब 8 बजे अपनी गाड़ी खड़ी करके सो रहा था तभी ठोलिया ने शिकायतकर्ता का फोन उठाकर किसी को फोन किया। शिकायतकर्ता की आंख खुली तो ठोलिया से पूछा कि फोन किसको किया था, उन्होंने घर का नाम लिया।
प्रार्थी ने फोन नंबर देखा और अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि ठोलिया किसी से स्मैक खरीदने की बात कर रहा था। फोन पर बात को लेकर कहा सुनी हुई।
 16 दिसंबर को शिकायतकर्ता सुबह मजदूरों को लेने के लिए गया था। तभी वह ठोलिया के घर से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा कर मजदूरों को आने का इंतजार कर रहा था ठोलिया, गोलू, बीणी ने जो अपने हाथों में हाथ डंडा लिए हुए थे मार पिटाई की। गाड़ी शीशे तोड़ डालें। किसी की सहायता से मुश्किल से बचाव किया।  कनीना अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया है।







70 प्रतिशत घरों में लग गए हैं आरओ
- दुकानदार भी लेते हैं गाडिय़ों द्वारा सप्लाई किया जाने वाला आरओ का पानी
********************************************************
************************************************************
****************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना और आसपास क्षेत्र में जहां जलस्तर गिरता ही जा रहा है वही पेयजल का अभाव होने से 70 फीसदी घरों में आरओ लगवा लिए गए हैं। चाहे आरओ के कुछ लाभ तो वही हानियां भी बताई जा रही है किंतु मजबूरीवश कनीना क्षेत्र में आरओ की मांग बढ़ती जा रही है। हर छोटे और बड़े शहरों गांवों में आरओ की दुकानें खुली हुई है। न केवल आरओ लगाए जाते हैं अपितु उनको ठीक भी किया जाता है। वहीं आरओ के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है।
जब कभी लोग सफर पर जाते हैं तो भी आरओ जल की बोतल खरीद कर पीने को मजबूर हो जाते हैं । कनीना और आसपास क्षेत्र में क्षेत्र में फ्लोराइड युक्त पानी है वहीं खारा जल अधिक है जिसके चलते आरओ की मांग बढ़ी है। कनीना क्षेत्र इसराणा एवं ढाणा सहित आसपास के गांवों में जल में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है जो दांतों को खराब कर देता है और पीलेपन का कारण बनता है। वहीं विभिन्न गांवों के जल में भी फलोराइड के अतिरिक्त अन्य हानिकारक तत्व पाए गए हैं वहीं टीडीएस 5000 से 6000 के बीच भी जल में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि लोग टीडीएस घटाकर आरओ का पानी प्रयोग कर रहे हैं। कनीना और आसपास की दुकानदार आरओ का पानी सप्लाई करने वाले गाडिय़ों से प्रतिदिन जल का कैन लेते हैं जो सिद्ध करता है कि यहां का पीने योग्य जल कम होने से परेशान हैं। यही कारण है कि आप का पानी सप्लाई करने वालों की मांग बढ़ती ही जा रही है। विवाह शादी और किसी भी उत्सव आदि में भी आरओ का पानी इन गाडिय़ों से मंगवाया जाता है।
 कनीना क्षेत्र के गांव धनौंदा, सीहोर, सेहलंग, कनीना सहित दर्जनों गांवों में कहीं अधिक तो कुछ क्षेत्रों में कम खारा जल पाया जाता है। पीने योग्य जल न होने के कारण आरओ मजबूरी है।
 क्या कहते हैं आरओ का काम करने वालों का-
कनीना क्षेत्र के आरोप के काम करने वाले अशोक कुमार का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक घरों में आरओ लगवाए जा चुके हैं। जो आरओ नहीं लगवाते वो आरओ का पानी सप्लाई किये जाने वाली गाडिय़ों का पानी पी रहे हैं, उनकी यह मजबूरी है। उन्होंने कहा बताया कि आरओ में एक ही गुण है कि कितना भी खराब जल या खारी जल या अन्य विषैला तत्वों से युक्त क्यों न हो उनको भी पीने योग्य बना देता है। जिसके कारण भी लोग आरओ की तरफ  लालायित हैं। उन्होंने बताया कि आरओ घरों के उद्देश्य के लिए और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए भी स्थापित हो रहे हैं। जहां कुछ जगह फिल्टर की जरूरत होती तो वहां फिल्टर भी प्रयोग किया जा रहे हैं जहां आप की मांग होती है मां और स्थापित किया जा रहे हैं। आरओ की कीमत भी अब इतनी अधिक नहीं होती कि जिसे प्रयोग नहीं किया जा सके? यही कारण है कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों कार्यालय में आरओ लगा दिए गए हैं और आजकल आरओ में अल्ट्रावायलेट किरण भी प्रयोग होने लगा है जिससे किसी हानिकारक रोगाणु आदि भी पूर्णतया नष्ट हो जाते हैं। उनका कहना है कि आरओ आज के दिन सर चढ़कर बोलता है और लोग आरओ के पानी को विश्वास के साथ पी लेते हैं। नहर पर आधारित पेयजल सप्लाई का जल का टीडीएस अच्छा मिलता है जो पीने योग्य होता है।
फोटो कैप्शन: अशोक कुमार






ठंड में खत्म होने लगे गमले के पौधे
--शीत लहर का कहर जारी
********************************************************
************************************************************
************************************
*********************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में पड़ रही ठंड एवं कोहरेे के चलते गमलों में उगाए जाने वाले सभी पौधे खत्म होने लगे हैं। किसान ही नहीं अपितु घरों में पौधे उगाने वाले परेशान हैं।
  कनीना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते पहले पौधों के हरे पत्ते नष्ट होकर गिर गए हैं। अब छोटे पौधों पर ऐसा लगता है कि उन पर पत्ते ही नहीं आए थे। कनीना के किसान कृष्ण कुमार ने अपने गमलों में लगाए गए फूलदार पौधे एवं औषधीय पौधे जिनमें तुलसी प्रमुख हैं, दिखाते हुए बताया कि वे पूर्णरूप से नष्ट हो चुके हैं। हालांकि इन पौधों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे किंतु सर्दी ने नष्ट कर डाला है।
  सब्जी के पौधे नष्ट होने लगे हैं वहीं फसली पौधों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यही नहीं अपितु जीव जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ताप जमाव बिंदु के आस पास होने के कारण जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पेड़ पौधों के पत्ते झड़ गए हैं।  सब्जी भी महंगी हो गई है।
उधर स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं। किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों की नजरें भी फसलों पर टिकी हुई हैं। सब्जी वाले पौधे नष्ट होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसान गजराज मोड़ी ने बताया कि सब्जी देने वाले पौधे नष्ट हो चुके हैं जिसके चलते बाजार में सब्जियां महंगी होने की संभावना है।
फोटो कैप्शन 07: सर्दी में झुलसे हुए पौधे।





शुरु किये जाये सभी शिक्षकों के आनलाइन तबादले
-पुन: डाला जाये शेड्यूल
********************************************************
************************************************************
*************************************
********************
कनीना की आवाज। हरियाणा शिक्षा विभाग ने वर्ष 2016-17 में आनलाइन तबादला नीति शुरू की थी जिसके सुखद परिणाम सामने आए थे। यह पालिसी विभिन्न राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बनी थी किंतु वर्ष-2023 जहां तबादला नीति में फेरबदल करके तबादले किये जाने के बाद बार-बार सरकार ने तबादले करने की योजना बनाई, शेड्यूल डाला किंतु सिरे नहीं चढ़ पाया।
 एक बार फिर से शिक्षकों ने तबादले शुरू करने की मांग की है। हजारों शिक्षक दूर दराज बैठे पल पल अपने जिला में आने की आश लगाये बैठे हैं। कई वर्षों से जहां जेबीटी शिक्षकों के तबादला न होने और अब उनके तबादले करने की कार्रवाई चली तो अड़चनें आई और अंतत: तबादला प्रक्रिया बंद कर दी गई। उधर विभिन्न टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षक अब सरकार की ओर टकटकी लगाये देख रहे हैं ताकि तबादले शुरू कर दिये जाये।
 शिक्षक नेता धर्मपाल शर्मा, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने सरकार से मांग की है कि यदि तबादले किये जाने हैं तो इस वक्त आनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाए ताकि समय पर तबादले हो सके। शिक्षक मेवात सहित दूर दराज बैठे इन तबादलों की बाट जोह रहे हैं।  






स्वयंसेवकों को आनलाइन फ्राड की जानकारी दी गई
--बेवल में चल रहा है एनएसएस कैंप
********************************************************
************************************************************
*************************************
********************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में एनएसएस के सौजन्य से चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष कैंप  के पांचवें दिन एनएसएस प्रभारी विक्रांत सेन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने स्वयंसेवकों को जीवन में हो रहे आनलाइन अपराधों के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस प्रभारी ने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम के बारे में समझाते हुए कहा कि वह किसी प्रकार के लुभावने संदेश,अनजान फोनकाल के बहकावे में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें व किसी भी अंजान  लिंक पर क्लिक करते समय सावधानी बरते और यदि वो किसी कारण से ऑनलाइन फ्राड के शिकार हो जाते हैं तो नजदीकी पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराए। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता  कैलाश जोशी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रोशन लाल ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धर्मपाल लैब अटेंडेंट व लिपिक दारा सिंह भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए विक्रांतसेन







धर्मार्थ गौशाला को सौंपा करीब तीन लाख का चेक
-विधायक पहुंचे धनौंदा
********************************************************
************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज।अटेली विधायक सीताराम यादव ने धनौंदा स्थित बाबा दयाल धर्मार्थ गौशाला समिति धनौंदा को  2,92,500 रुपये का चेक बिननो देवी सरपंच  को सौंपा।
   इस मौके पर विधायक ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा जनहित कार्यों में अपना सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौशालाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है। हरियाणा सरकार गायों और गौशालाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से भी गौशाला में अधिक से से अधिक सहयोग करने का अनुरोध किया।
  इस अवसर पर सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग, वरिष्ठ  भाजपा नेता अतर सिंह कैमला, भाजपा मंडल अध्यक्ष कनीना विनोद कुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज पोता, रत्न सिंह तंवर, राजेन्द्र सिंह, वीर सिह थानेदार, ओमप्रकाश शर्मा धनौंदा, गौशाला प्रधान पूर्ण सिंह हाजिर रहे। सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: अटेली विधायक गौशाला धनौंदा के प्रधान को चेक सौंपते हुए।






बाबा दयाल फुटबाल प्रतियोगिता 8 से
********************************************************
************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज। धनौन्दा में चार दिवसीय 69वीं बाबा दयाल एक पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 8 जनवरी से 11 जनवरी तक किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के डा. मुकेश तंवर, भूपेंद्र सिंह व अशोक सिंह ने बताया कि धनौंदा में प्रतिवर्ष होने वाली चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होती है।
 उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी पवन बाछौदिया होंगे। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित कैप्टन ओमपाल सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि होंगे।
  प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक टीम में अधिकतम तीन खिलाड़ी बाहर से हो सकते हैं। उनके अलावा सभी खिलाड़ी एक ही पंचायत के होने चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 41000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 8 जनवरी को उद्घाटन वाले दिन 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर की ओपन दौड़ प्रतियोगिता तथा बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। एंट्री सात जनवरी तक करवाई जा सकती है।



धरने पर बैठे किसान पडऩे लगे बीमार
- 299वें दिन जारी रहा धरना
********************************************************
************************************************************
***************************************
******************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना 299वें दिन जारी रहा। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता वेद प्रकाश सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है, बीमार किसानों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन उन्हें कट का ऐसा जुनून चढ़ा हुआ है कि वे सर्दी और बीमारी की परवाह न करते हुए धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। केंद्र सरकार को बार-बार याद दिला रहे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा सरकार द्वारा की हुई है, इस क्षेत्र के लोगों को चढऩे और उतरने के लिए मार्ग की जरूरत है। इस इलाके की उन्नति के लिए जितने भी काम होने हैं, वे सभी कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट बनने के बाद ही संभव है। बाघोत से सेहलंग की ओर अपनी गाड़ी से आने- जाने वाला हरेक आदमी राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के पास रुककर यह जरूर पूछता हैं कि यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढऩे का रास्ता है। जब तक कट नहीं बनेगा हम यहीं पर डटे रहेंगे।               
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा कट की घोषणा करने के बाद धरातल पर कट का कोई काम शुरू नहीं किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा 2 साल पहले कट की घोषणा की हुई है लेकिन अब तक कट का काम शुरू नहीं किया गया है। केंद्र सरकार किसानों की परेशानी को समझें और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए।
इस मौके पर नंबरदार नाथूराम, चेयरमैन सतपाल , नरेंद्र कुमार शास्त्री,रामकिशन, जिला पार्षद लीलाराम, डॉ लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, डॉ राम भक्त स्वामी, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पंडित संजय कुमार, दाताराम, बाबूलाल, पूर्व सरपंच सत्यवीर, करतार,  पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, ओम प्रकाश, मुंशीराम, प्रधान कृष्ण कुमार,  सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य,  सूबेदार भूले राम, शेर सिंह, कृष्ण कुमार पंच, प्रधान तेज सिंह, पहलवान धर्मपाल, रामभज, सज्जन सिंह  
व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।





 कनीना नगर पालिका के चुनावों को लेकर सुगबुगाहट शुरू
-नये साल से पोस्टरों व बैनरों से दिखाई पडऩे लगे हैं नये चेहरे
********************************************************
************************************************************
*************************************
********************
कनीना की आवाज। करीब 8 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कनीना नगर पालिका के चुनाव नहीं हो पाए हैं। वर्तमान में एसडीएम कनीना पालिका के प्रशासनिक अधिकारी है  जब तक नगरपालिका कनीना के प्रधान सतीश जेलदार का कार्यकाल चला तब तक विकास कार्यों की गति बहुत धीमी रही जिसको लेकर अनेकों चर्चाएं भी चली जबकि वर्तमान समय में विकास कोर्यों की झड़ी लगी हुई है। वर्तमान में जहां कनीना नगर पालिका के 14 वार्ड बना दिए गए हैं। महज चुनाव का इंतजार है। नव वर्ष पर विभिन्न पोस्टरों और बैनरों से भी लोग अपनी दावेदारी फिर से जताने लग गए हैं।  अप्रैल 2024 से पहले नगर पालिका के चुनाव संभावित है किंतु लोगों का मानना है कि सरकार विधानसभा के चुनावों के बाद ही पालिका चुनाव कराने के मूड में है।
कनीना नगर पालिका जून 2023 में भंग की गई थी तत्पश्चात कनीना की चुनावी राजनीति पूरे यौवन पर रही।  यह माना जा रहा था कि चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे किंतु लंबे समय तक चुनाव की घोषणा न होने से कनीनावासियों की चुनावी राजनीति सुषुप्त होने लगी। तत्पश्चात कनीना का एक वार्ड और बढ़ा दिया। अब 13 की जगह 14 वार्ड बना दिए गए। जब 14वां वार्ड बनते ही चुनावी राजनीति में गर्माहट पुन. महसूस हुई।
 तत्पश्चात कनीना के पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिये गये। जब नारनौल में आरक्षण का ड्रा निकाला गया फिर से कनीना की राजनीति में गर्माहट आई। परंतु सभी के नजरें प्रधान पद के ड्रा पर टिकी हुई थी क्योंकि कनीना पालिका प्रधान सबसे सशक्त पद रहा है। अब कनीना पूर्णरूप से चुनावों के लिए तैयार है।
वर्तमान में नगर पालिका के पूर्व एवं निवर्तमान पांच प्रधान जीवित है जिनमें से दो महिलाएं हैं।  इन पांच पूर्व प्रधानों में से दो प्रधान नगर पालिका के चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं परंतु शेष तीन पूर्व प्रधानों के  दिलों में अभी भी चुनाव लडऩे की  प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चाहत हे। अनेक युवा प्रधान पद के दावेदारी जता रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 22 नगर पालिकाओं में हलचल चल रही है और एक साथ चुनाव कराए जाने की उम्मीद है। कनीना वासियों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद भी ये चुनाव कनीना नगर पालिका के चुनाव हो सकते हैं क्योंकि सरकार इन चुनाव के पचड़े में नहीं पडऩा चाहती। अगर ऐसा हुआ तो कनीना वासियों को नगर पालिका के चुनावों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 14 वार्डों में 14 पार्षद बनाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त दो पार्षद मनोनीत होकर भी आते रहे हैं।
कनीना नगर पालिका में भविष्य में होने वाले चुनावों के दृष्टिगत 14 विभिन्न वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुके हैं। जिसमें वार्ड नंबर 8 एससी महिला के लिए, वार्ड नंबर 6 एससी पुरुष के लिए, वार्ड नंबर 4 बीसी  महिला के लिए, वार्ड नंबर 3 व 7 और 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं।
फोटो कैप्शन 05: कनीना नगरपालिका।



अपने पति के विरुद्ध मारपीट का करवाया मामला दर्ज
-जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
********************************************************
************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज। अपने पति के विरुद्ध मारपीट करने एवं जान से मारने का मामला दर्ज करवाया है।  
  बेवल निवासी रीना देवी ने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में अपने पति अजीत कुमार के विरुद्ध मारपीट का मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अजीत कुमार के पुलिस में कहा है कि 2 जनवरी को अजीत ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी जिससे वह लहूलुहान एवं बेहोश हो गई। उसका आरोप है कि उसे जान से मारने की कोशिश की किंतु उसकी सास रोशनी ने छुड़वा दिया।  कनीना के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआइएमएस रोहतक रेफर कर दिया। 3 जनवरी को जब रोहतक से वापस आई तो फिर से अजीत ने झगड़ा कर दिया। पुलिस को बुलाया। उन्होंने पुलिस में कहा है कि उसके जान माल को खतरा है। पति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, जिसके चलते उसकी शिकायत पर अजीत कुमार के विरुद्ध कर लिया है।



















तीन दिनों से नहीं हुये हैं सूरज के दर्शन
 -बढ़ गई है ठंड, चल रही है शीतलहर
********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में लगातार 3 दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुये हैं। लगातार ठंड पड़ रही है किंतु कोहरा गायब हो गया है। सूरज न निकलने के कारण कंपकंपाने वाली ठंड का कहर जारी है तथा विभिन्न स्थानों पर बहुत कम लोग इधर-उधर घूमते नजर आए। ठंड के चलते जहां लोग घरों में दुबके बैठे रहे वहीं किसानों की नजरें उनकी फसलों पर टिकी हुई है। अगर लंबे समय तक सूरज के दर्शन नहीं होंगे तो फसल को नुकसान हो सकता है।  दिनभर गुरुवार एवं शुक्रवार को बादल छाए रहे। दिसंबर माह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है।
  कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक ऐसी स्थिति नहीं है जब फसल को कोई नुकसान हो सके। बहरहाल ठंड बढ़ गई है। ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए लोग नजर आ रहे हैं। जहां भी देखे बस ठंड से बचने के प्रयास किये जा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 01: आकाश में छाए हुए बादल।

 

 

रामोत्सव
**
एक मुट्ठी अन्न-दैनिक जागरण मुहिम के तहत अब तक आया अन्न

****
निकट भविष्य में/20 जनवरी तक, अयोध्या के संतों के लिए अन्न भेजा जाना है जिसके लिए दैनिक जागरण की मुहिम चल रही है। इस मुहिम में अब तक निम्न सहयोगियों ने स्वेच्छा से सहयोग किया है--
        नाम/संस्था                            दिया गया अन्न
  श्री /श्रीमती/कुमार/कुमारी/डा.
1. समाजसेवी भगत सिंह जी
      कनीना निवासी                         1.5 क्विंटल गेहूं

2.बहेश बोहरा जी                              1.0 क्विंटल गेहूं

3. संत शिरोमणि मोलडऩाथ आश्रम कनीना
   संत रामनिवासदास एवं दिनेश प्रधान       31 किलो गेहूं

4. आचार्य जगदीश प्रसाद    
     एसएनगीता विद्यालय कनीना मंडी          90 किलो गेहूं

यदि स्वेच्छा से कोई भी अन्न या आटा देना चाहे तो संत शिरोमणि मोलडऩाथ आश्रम पर संत रामनिवासदास या प्रधान दिनेश कुमार तक पहुंचा दे। या फिर निम्र फोन नंबरों पर अवश्य सूचित कर दे--
09416348400  

Thursday, January 4, 2024


 

 हजारों रुपये की केबल चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध किया मामला दर्ज
--अज्ञात चोर ने की सेंधमारी
*******************************************************
****************************************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज।  कनीना के सिहोर सड़क मार्ग पर स्थित एचवीपीएनएल की 132 केवी लाइन बनाने में काम आने वाली हजारों रुपये की केबल चोरी हो गई। स्टोर कीपर शेषमणि दुबे अयोध्या निवासी ने कनीना थाने मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। शेषमणि दुबे ने पुलिस में कहा है कि वह टेलीकॉम नेटवर्क साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कनीना में स्टोर कीपर के रूप में कार्यरत है। कंपनी एचवीपीएनएल में 132 केवी की लाइन बनाने का काम करती है। अज्ञात चोर स्टोर की दीवार से दो जगह दीवार की ईंट हटाकर स्टोर में बिजली का तार चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।





पर्यावरण  के प्रति लगाव आज की आवश्यकता- सत्यव्रत शास्त्री
--पर्यावरणविदों को किया सम्मानित
*******************************************************
****************************************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज। सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था का पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले लोगों का  सम्मान समारोह राधा कृष्ण समारोह स्थल महेंद्रगढ़  किया गया । जिसमें महेंद्रगढ़, आकोदा, कनीना क्षेत्र के पर्यावरण पर काम करने वाले को सम्मानित किया गया  इस कार्यक्रम का आरम्भ महेन्द्रगढ डीएसपी रणवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया इस कार्यक्रम के आयोजक पवन खैरवाल ने बताया सांस्कृतिक अहीरवाल  संगठन अहीरवाल संस्कृति के प्रति समर्पित संगठन है और इसके हर पहलू को देखकर उस पर काम करने की योजना बनाई जाती है। अहीरवाल के ऐतिहासिक इतिहास लेखन के समय पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ा गया था अब उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस सम्मान  समारोह में उन दिवंगत आत्माओं को भी मरणोपरांत सम्मानित किया  जिनके लगाए पेड़ आज भी गांव में दिखाई देते हैं। इस कार्यक्रम में महेंद्रगढ़, कनीना, महेंद्रगढ़ शहर और आकोदा क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया । उन्होंने कहा पर्यावरण आज की बढ़ती आवश्यकता है और इस पर ध्यान देना हर व्यक्ति की प्राथमिकता में होना चाहिए। हम सब समाज में सभी प्रकार की प्रतिभाओं और सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं परंतु समाज में पर्यावरण का संरक्षण करने वाले विशेष रूप से पेड़ पौधों को पालकर बड़ा करने वाले लोगों को कभी सम्मानित करने का अवसर नहीं मिला। अब  संगठन उन सभी पर्यावरण प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र और वृक्ष देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने  कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक अहीरवाल महेन्द्रगढ के सह प्रमुख पवन खैरवाल अपने जन्मदिन पर किया । यह अनूठी पहल समाज के युवाओं को प्रेरणा देगी और इससे आने वाले समय में  पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी । उन्होंने कहा सांस्कृतिक अहीरवाल अहीरवाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जिसका इस क्षेत्र के 2500 गांवो में सीधा सम्पर्क है। उन्होंने  संचार माध्यम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के योगदान से हमारी को पंख लगे हैं इसी कारण आज  हमारी विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कार्यक्रम के में भाग प्रमुख मास्टर सुरेंद्र  कनीना संस्था के प्रचार प्रमुख सतीश यादव खेड़ा, विजयपाल यादव, हवा सिंह  एडवोकेट, नरेश यादव आकोदा इकाई प्रमुख विजय पाल आर्य  व कैलास दत्त शास्त्री महेंद्रगढ़ इकाई प्रमुख ब्रह्मदेव आर्य संजय रिवासा, विष्णु पाली अशोक बुचौली सुनील पाली राजेंद्र मेघन वास और ओंकार सरपंच उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: फोटो साथ हैं।







 दो दिनों से सूरज के नहीं हुये हैं दर्शन
 -बढ़ गई है ठंड
*******************************************************
****************************************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में लगातार 2 दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुये हैं। लगातार ठंड पड़ रही है किंतु कोहरा गायब हो गया है। सूरज न निकलने के कारण कंपकंपाने वाली ठंड का कहर जारी है तथा विभिन्न स्थानों पर बहुत कम लोग इधर-उधर घूमते नजर आए। ठंड के चलते जहां लोग घरों में दुबके बैठे रहे वहीं किसानों की नजरें उनकी फसलों पर टिकी हुई है। अगर लंबे समय तक सूरज के दर्शन नहीं होंगे तो फसल को नुकसान हो सकता है।  दिनभर गुरुवार को बादल छाए रहे। दिसंबर माह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है।  कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक ऐसी स्थिति नहीं है जब फसल को कोई नुकसान हो सके। बहरहाल ठंड बढ़ गई है। ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए लोग नजर आ रहे हैं। जहां भी देखे बस ठंड से बचने के प्रयास किये जा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 10: आकाश में छाए हुए बादल






जागरण की मुहिम-एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम
--मंत्रोच्चारण के बाद ढोल नगाड़ों एवं नृत्य के बीच स्थापित किया किया कलश
--समाजसेवी भगत सिंह रहे मुख्य अतिथि
*******************************************************
****************************************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना के प्रसिद्ध संत मोलडऩाथ आश्रम पर विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच दैनिक जागरण की मुहिम एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम पर कलश स्थापित हुआ। एक मुट्ठी अन्न को आगे बढ़ते हुए सभी उपस्थित लोगों ने एक-एक मुट्ठी अन्न डालकर कहा कि यह मुहिम यूं ही आगे बढ़ती जाएगी।
   इस मौके पर मुख्य अतिथि बतौर कनीना के प्रसिद्ध समाजसेवी भगत सिंह उपस्थित रहे। भगत सिंह ने विधि विधान से कलश संत मोलडऩाथ आश्रम में स्थापित करवाया। मंत्रोच्चारण महेंद्र शर्मा व इंद्रजीत ने किया। इस मौके पर ढोल बजाए गए और नृत्य करते हुए कलश स्थापित किया गया। खुशी मनाते हुए सभी ने जहां श्री राम के साथ साथ बाबा मोलडऩाथ के जयकारे लगाए गए।
समाजसेवी भगत सिंह ने कहा कि इस स्थल पर प्रतिदिन कार्यक्रम चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए एक-एक मुट्ठी अन्न की सहभागिता सभी की होनी चाहिए तथा अपने-अपने घर से एक-एक मुट्ठी अनाज की डालकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर की खुशी मनाये। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर स्थापित हो रहा है जिस पर करोड़ों लोगों की आस्था टिकी हुई है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपना यथोचित सहयोग दें। उल्लेखनीय कि इससे पहले भी भडफ़ के सरपंच महेंद्र सिंह ,गाहड़ा के सरपंच दारा सिंह, विजय नंबरदार, ककराला के सरपंच कृष्ण कुमार, इसराणा के सरपंच विजेंद्र सिंह आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में कलश स्थापित कर दिए हैं। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसको लेकर के ग्रामीणों में और अब शहरी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
इस मौके पर दिनेश कुमार, कमला देवी लूखी, भीम सिंह, सुनीता, महाराज रामनिवासदास, ललित शर्मा, इंद्रजीत, गोपाल, मोहन सिंह पार्षद जितेंद्र कुमार तथा विभिन्न महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर जहां समाज सेवी भगत सिंह ने 5100 रुपये का अन्न देने की घोषणा की वही 4000 का अन्न महेश बोहरा ने घोषणा की, वही संत रामनिवासदास ने संत मोलडऩाथ आश्रम की ओर से 1100 रुपये का अन्न देने की घोषणा की जो अयोध्या जाएगा।
  इस मौके पर संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने कनीनावासियों से अपील की कि वे जितना अन्न एवं आटा आदि श्रीराम के नाम अयोध्या भिजवाना चाहते हैं वे मोलडऩाथ आश्रम पर पहुंचाये तथा अपना नाम भी लिखवाये।
दिनेश कुमार ने बताया कि शांत श्रम पर लगातार भक्तों का तांता लगा रहता है जो अब यहां एक-एक मुट्ठी अन्न भी डालकर जाएंगे। दिनेश कुमार की देखरेख में कलश संरक्षित रहेगा तथा अन्न विभिन्न पत्रों में जमा होता रहेगा।
फोटो कैप्शन 8 व 9: ढोल नगाड़ों के बीच कलश स्थापित करते हुए
 फोटो कैप्शन 7:  नृत्य करते हुए
फोटो कैप्शन 6 मंत्र उच्चारण करते हुए पंडित एवं कलश स्थापित करते हुए समाजसेवी भगत सिंह।







विश्व पक्षी दिवस-5 जनवरी
आश्रय लुप्त होने से लुप्त हो गये हैं पक्षी
-पाली में बनाया है पक्षी घर
*******************************************************
****************************************************************
************************************
*****************
कनीना की आवाज।  ग्रामीण क्षेत्र में किसी समय इंसान के संग सैकड़ों पक्षी देखने को मिलते थे। इनके संग गहरा नाता होता है। इंसान जहां सुबह सवेरे उठता तो पक्षी उन्हें उठाते थे तथा उनकी झोपड़ी में जहां इंसान आराम करता चिडिय़ां नजर आती थी। आज वो झोपड़ी गायब हो गई हैं। आज न तो ग्रामीण क्षेत्रों में झोपड़ी और आश्रय स्थल नहीं बचे हैं और ना ही पक्षियों को छिपने के लिए कोई ठिकाने बचे हैं।  जहां भी देखें ऊंचे ऊंचे महल,उच्च वोल्टेज की बिजली की तारे, गर्मियों में पानी की कमी, दानों आदि में जहरीली दवाओं का होना, वृक्षों की कटाई के चलते ये पक्षी धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। कभी कच्चे घर होते थे किंतु अब पक्के मकान बढ़ गये जिससे पक्षी घट गये।
 उधर पक्षी विशेषज्ञ रविंद्र कुमार का कहना है कि इंसान के क्रियाकलापों के चलते पक्षी घटते जा रहे हैं।  झोपडिय़ां जहां उनके छिपने के स्थान होते थे खत्म होने के बाद जहां वन जंगल धीरे-धीरे खत्म होते चले गए। यद्यपि चिडिय़ां जैसे पक्षी इंसान के ज्यादा समीप रहती थी किंतु इंसानों से दूर होने पर भी उन्हें कोई छुपने के ठिकाने नहीं मिले। वृक्षों को इतना काट डाला है कि उनके घोंसले के लिए स्थान नहीं मिलता, उनकी प्रजनन के लिए उचित वातावरण न मिलने से उनकी संख्या घटती जा रही है, विशेषकर गर्मियों में पीने के लिए उनको पानी नहीं मिलता वहीं दाने भी नहीं मिलते हैं। उनको उचित दाना पानी नहीं मिलने के कारण भी वे लुप्त हो गई है।  कनीना के प्रसिद्ध संत मोलडऩाथ अपने हाथों से मोर और गौरैया को दाने देते थे पानी पिलाते थे किंतु अब सभी लुप्त हो चुके हैं।
उधर कैलाश पाली ने बताया जलवायु में परिवर्तन और इंसान की छेड़छाड़ के चलते जीव जंतु लुप्त हो गए हैं जिनमें पक्षी भी एक है। अगर समय रहते इंसान नहीं चेता तो भविष्य में पक्षी धरती से लुप्त हो जाएंगी।
पाली में बना पक्षी घर बना उदाहरण-
राजस्थान में जहां पक्षियों के पुनर्वास के लिए अनेक पक्षियों के आश्रय स्थल बनाये गये हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर महेंद्रगढ़ जिला के पाली में भारत भर का सबसे ऊंचा पक्षी घर बनाया गया है।
कहां है यह पक्षी घर--
महेंद्रगढ़ से 8 किलोमीटर दूर नारनौल-दादरी रोड पर स्थित गांव पाली बाबा जयराम दास के नाम से मशहूर है।  वर्तमान में गांव पुन: पूरे राज्य में सुर्खियां बटोर रहा है।
पक्षी घर की विशेषताएं--
यहां पर जन सहयोग से एक विशाल 9 मंजिल के 73 फीट ऊंचे पक्षी घर का निर्माण श्रद्धालुओं द्वारा करवाया गया है। इस पक्षी घर के निर्माण में लगभग 15 लाख रुपए खर्च हुए और 3000 पक्षियों को इसमें आश्रय  मिलेगा। इस पक्षी घर के नीचे एक 23 बाई 23 फुट का चबूतरा बनाया गया है, साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं का ध्यान रखते हुए एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
क्या कहते हैं ऊंची सोच लेकर पक्षी घर निर्मित करने वाले
 इस पक्षी घर के संयोजन का काम देख रहे कैलाश पाली बताते हैं कि इसका निर्माण गुजरात के कारीगरो द्वारा किया गया इसमें जो सामग्री लगी है वह सिद्धपुर से मंगाई गई और 38 दिन में पक्षी टावर का कार्य पूर्ण हो गया। उनका दावा है कि यह पक्षी घर भारत का सबसे ऊंचा पक्षी घर है। यह सारे इलाके के लिए एक गर्व का विषय है।
सबसे नीचे चिडिय़ा जैसे छोटे जानवर के लिए घोंसले बनाए गए हैं। ऊपर की 7 मंजिलों में कबूतर कोयल कौवा, मैना, तोता, फाख्ता, कठफोड़ा पक्षी अपना आशियाना बनाएंगे। इस पक्षी घर में  जो घोंसले बने हैं उनको तापमान को ध्यान में रखकर बनाया गया है।  उनके के लिए दाने पानी की उपयुक्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया की बाबा जयराम दास मंदिर कमेटी के सहयोग के अलावा विजय कुमार नांगलिया, नलनि नांगलिया सज्जन कुमार शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा, रोहतास अग्रवाल और आचार्य कमल कांत ने आर्थिक रूप से मदद की वही प्रधान सूबेदार राम अवतार सिंह सचिव, वीरेंद्र तंवर कोषाध्यक्ष, राजेश मुन्ना ,सोहन सिंह, कैलाश यादव, रवि तंवर और विनोद खींची ने इस कार्य को पूर्ण करवाने में अपना पूरा योगदान दिया।
  इस पक्षी घर में पक्षियों के हने खाने तथा अंडे देने के लिए हर प्रकार की सुविधा दी गई है। अभी से ही जब इसका उद्घाटन होना बाकी है अनेक पक्षियों ने अपना शरण स्थल मान लिया है और आाम से बसने लगे हैं। उनके लिए पानी एवं अन्न का प्रबंध भी कर दिया गया है।
फोटो कैप्शन 04: पक्षियों के लिए पाली में बनाया गया घर।
  05: एक पेड़ पर बैठे पक्षी
साथ में कैलाश पाली।






कड़ाके की ठंड और शीत लहर के कारण बुजुर्ग किसानों की नाजुक हालात
-- धरना 298वें दिन रहा जारी
*******************************************************
****************************************************************
***************************************
**************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना 298वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता डा लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की और कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण बुजुर्ग किसान बीमार हो रहे हैं लेकिन कट को लेकर उनका हौसला बढ़ रहा है। किसानों को धरने पर बैठे 10 महीने होने जा रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कट के लिए अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं किया गया है ढ्ढ धरना स्थल पर बैठे किसानों का एक उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए, इसके लिए किसान हर परेशानी का  सामना करने के लिए तैयार हैं। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट के लिए घोषणा की हुई है, उसके बाद आश्वासन भी दिया गया की काम जल्दी शुरू किया जाएगा लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब तक केंद्र सरकार कट का काम शुरू नहीं करती है, धरना जारी रहेगा।                     
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को समझे, मांग जायज है, नेक काम है, एक के लिए नहीं, सभी को इसका फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार भी कहती है कि सबका साथ, सबका विकास। कट बनने के बाद ही इस क्षेत्र का विकास होगा, उद्योग धंधे स्थापित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, शैक्षणिक संस्थाएं खुलेंगी, व्यापार बढ़ेगा, बाघेश्वर धाम, शिव मंदिर  पर्यटक स्थल होगा, क्षेत्र की इकोनामी मजबूत होगी।
इस मौके पर चेयरमैन सतपाल , नरेंद्र शास्त्री, जिला पार्षद लीलाराम, डॉ लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, डॉ राम भक्त स्वामी, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पंडित संजय कुमार, दाताराम, बाबूलाल, पूर्व सरपंच सतबीर, वेद प्रकाश, करतार, रामकुमार, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, सरपंच हरिओम पोता, ओम प्रकाश, मुंशीराम,प्रधान कृष्ण कुमार, वेद प्रकाश, सूबेदार हेमराज अत्रि , एसआई रामकुमार,  रोशन लाल आर्य,  सूबेदार भूले राम, शेर सिंह, कृष्ण कुमार पंच, प्रधान तेज सिंह, पहलवान धर्मपाल, मनफूल, अशोक चौहान, रामभज, सज्जन सिंह  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।






स्वयंसेवक कौन किया दड़ोली आश्रम में श्रमदान
--धनौंदा स्कूल में भी चला श्रमदान
*******************************************************
****************************************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यशाला के तीसरे दिन स्वामी शरणानंद महाराज दड़ोली आश्रम में श्रमदान किया। स्वयंसेवक ने कार्य की शुरुआत हवन में अपनी आहुति डालकर की। आश्रम में स्वयंसेवकों ने प्राप्त 10 बजे शायद 3 तक श्रमदान किया।
 इसके बाद आचार्य अभय देव महाराज ने सभी स्वयंसेवकों को श्रम की महत्ता, सनातन धर्म, भारतीय समाज के प्राचीन गौरव, वर्तमान समय में आए बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दें। विद्यार्थियों ने कहा कि वे आचार्य के बताए हुए मार्ग पर सदा चलते रहेंगे। आश्रम की कर्मशाला में डा मुंशी राम, संजय कुमार डीपी, पूनम ब्यूटी एंड केयर, अमृत सिंह विद्यार्थियों के साथ रहे।
  उधर धनौंदा में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण में श्रमदान किया तथा एनएसएस प्रगभारी राजेश कुमार ने उन्हें श्रमदान का महत्व समझाया।
फोटो कैप्शन 02: एनएसएस स्वयंसेवक दड़ोली आश्रम में श्रमदान करते हुए।
             03: आचार्य अभयदेव स्वयंसेवकों को श्रमदान की जानकारी देते हुए।



स्वयंसेवकों ने की सफा























ई, बेवल में शुरू हुआ शिविर
--धनौंदा एवं बेवल में लगे शिविर
*******************************************************
****************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में एनएसएस सात दिवसीय कैंप के तीसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एबीआरसी श्रुति आर्य व एबीआरसी रिंकू वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता श्री रोशन लाल ने की। मुख्य अतिथि श्रुति आर्य ने एनएसएस स्वयं सेवकों को श्रम के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास ही सफल होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब हम सच्चे मन से वह पूरी निष्ठा के साथ किसी कार्य को करते हैं तो सभी शक्तियां हमें उस काम को पूरा करने में सहयोग देती है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी विक्रांतसेन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने आर्य का कैंप में पहुंचने पर आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता कैलाश जोशी, लैब सहायक धर्मपाल  लिपिक दारा सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौदा में भी एनएसएस के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण की सफाई की। वही सत्यवीर सिंह वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता तथा इएसएचएम महिपाल सिंह बाघोत निवासी ने जाकर विद्यार्थियों को दैनिक जीवन उपयोगी जानकारी दी तथा एनएसएस के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मतलब है कि किसी कार्य को नीचा छोटा नहीं समझना है।
 फोटो कैप्शन 09: बेवल में एनएसएस शिविर का नजारा
10: धनौदा में एनएसएस शिविर में सफाई करते स्वयंसेवक