Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, May 5, 2025

अधिवक्ता की चोरी हुई बाइक, मामला दर्ज
-घर के बाहर से हुई बाइक चोरी
**************************************************************
******************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के वार्ड 3 निवासी नवदीप यादव अधिवक्ता की अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए । उन्होंने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि 3 मई को शाम के समय अपनी मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ा करके घर के अंदर चला गया। जब शाम को करीब एक घंटे पश्चात बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास पूछा कहीं नहीं मिली। उनकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

किरायेदारों की होनी चाहिए पुलिस वेरिफिकेशन
-घर के दरवाजे पर बैठे या रास्ते में खड़े मिले वो किरायेदार
**************************************************************
******************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
बाहर से आए मजदूरों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिए जा रहे हैं। किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी होने का अंदेशा है।
कनीना के पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने कहा है कि पूरे जिले में ही भारी तादात में अन्य राज्यों से मजदूर आकर जिले के विभिन्न कस्बों एवं गांवों में रह रहे हैं। इनमें से कुछ का तो ये भी पता नहीं है कि वे बांग्लादेशी हैं या अन्य राज्यों के। ऐसे में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के उनको मकान में किराये पर रखना खतरे से खाली नहीं है। वे अगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अगर रातों-रात गायब हो गए तो फिर बाद में महज खानापूर्ति ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को ऐसे किरायेदारों की जल्द से जल्द वेरिफिकेशन बारे प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए तथा जो बिना वेरिफिकेशन के अन्य राज्यों से आए लोगों को घर या दुकान किराए पर देता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। विगत वर्ष हिन्दू जागरण मंच की बैठक में यह मामला संज्ञान में भी लाया गया था। मोहन पार्षद ने स्थानीय निवासियों से भी अनुरोध किया है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहर से आए लोगों को अपना मकान या दुकान किराए पर ना दें अन्यथा कब कोई वारदात कर सकता है।  
  उधर एडवोकेट मनोज शर्मा का कहना है कि कनीना क्षेत्र में हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों से मजदूर आ रहे हैं जिनका कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है। ये लोग खंडहरनुमा घरों में रहते हैं और सरकारी बिजली, मुफ्त पानी प्रयोग कर गंदगी फैलाने में अग्रणी हैं। हर वर्ष मांग उठती है कि इनका वेरिफिकेशन किया जाए।
  मनोज शर्मा एडवोकेट का कहना है कि किराये पर रह रहे लोग अधिकांश खंडहरनुमा घरों में रहते जहां पानी, बिजली की कोई सुविधा नहीं है और प्रदूषण फैलाने में सबसे अग्रणी है क्योंकि बहुत से घरों में तो शौचालय भी नहीं है जिसके कारण यह बहार मल मूत्र त्यागने जाते हैं। जहां तक की इनकी बोली का प्रभाव भी ग्रामीण लोगों पर पड़ रहा है। लोग स्वार्थ के कारण इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाते। घर के दरवाजे पर बैठकर शोर करना, रास्तें इनके बच्चे नंगे घूमना, रास्ते में वाहन खड़े करना, दीवारों को लाल पीला करने में ये अग्रणी होते हैं। बहुत से ऐसे लोगों ने तो राशनकार्ड तक बनवा लिया है। सारे लाभ लेने लगे हैं। इनके साथ दो-तीन केस शादी करने के भी सामने आये हैं।  जब फसल कटाई का काम शुरू होता है भारी संख्या में लोग आते हैं। विगत वर्षों पुलिस ने कनीना मंडी से बहुत से लोगों को खदेड़ दिया था किंतु हजारों की संख्या में और भी लोग रह रहे हैं।
 किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर अनेक चिंताओं से बचा जा सकता है तथा किसी अनहोनी करके भागने पर इन लोगों को पकड़ा जा सकता है। उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी कर देनी चाहिए वरना मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।
फोटो कैप्शन: मोहन सिंह, एडवोकेट मनोज

पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चोरीशुदा बाइक के साथ एक पकड़ा
-मुंडिया खेड़ा के व्यक्ति की हुई थी बाइक चोरी
**************************************************************
******************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रामबीर वासी ताजपुर के रूप में हुई है। आरोपित ने दौंगड़ा अहीर बस अड्डा से बाइक चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चोरीशुदा बाइक के साथ पकड़ा और चोरी की बाइक को जब्त कर लिया।
शिकायतकर्ता देव प्रकाश वासी मुंडिया खेड़ा ने थाना सदर कनीना में बाइक चोरी की शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 01 मई को समय करीब 8:10 पीएम पर वह उसके गांव से दौंगड़ा अहीर बस अड्डा गया था, जो मोटरसाइकिल को बस स्टैंड पर साइड में खड़ी करके सब्जी की दुकान पर चला गया और जब वह सब्जी लेकर वापिस लौटा तो उसकी बाइक वहां पर नही मिली। मोटरसाइकिल को कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

कनीना नगरपालिका उप- प्रधान बनने का बेसब्री से इंतजार
-अनेकों समस्याओं का हो सकता है समाधान
**************************************************************
******************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगर पालिका का उप-प्रधान अभी तक नहीं बन पाया है। दो बार उप-प्रधान बनाए जाने की तारीख घोषित हुई किंतु अपरिहार्य कारणों से उप-प्रधान नहीं बन पाया। अभी तक कनीनावासी अनेकों समस्याएं उप-प्रधान बनने पर लगाए हुए थे किंतु नगरपालिका के प्रधान बनने के बाद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
 इससे पहले एसडीएम कनीना नगर पालिका के  प्रशासक बने हुए थे। उनके समय में काफी विकास कार्य हुए। अब बालिका प्रधान बनने के बाद विकास कार्य लगभग रुक गए हैं। अनेकों आस कनीनावासी लगाए बैठे थे किंतु विकास कार्य अवरुद्ध हो गये हैं। इन कार्यों में--
नालियों की जालियां -
 कनीना कस्बे में सैकड़ों नालियां बगैर जालियों के पड़ी है। कितनी जालियां चोरी हो गई हैं। नई जालियों के टेंडर नहीं लगाए गए हैं जिसके कारण आवागमन में परेशानी, ऊर्जा नष्ट होना, दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रहा है। यदि उप प्रधान बन जाए तो यह समस्या हल होने की उम्मीद है।
बंदरों को पड़वाकर दूर भिजवाना-
 सबसे विकट समस्या बंदरों की है। बंदरों को पकड़वाकर दूर भेजा जा सकता है। उप- प्रधान बनने के बाद ही संभावना नजर आ रही है क्योंकि प्रधान बनने के बाद यह समस्या हल नहीं हो पाई है। बंदरों को पकड़वाकर दूर भेज दिया जाए तो लाखों रुपये हर महीने लोगों के बच जाएंगे, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा कुछ अमन चैन से लोग जी पाएंगे।
 जोहड़ों की पैमाइश -
 कई जोहड़ों की पैमाइश नहीं हो पाई है जिसके कारण जोहड़ों का पानी दूर दराज तक फैला हुआ है। यदि जोहड़ों की पैमाइश करवा अतिक्रमण को हटा दिया जाए तो कनीना कस्बे की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है।
बणियों/जंगलों की पैमाइश-
कनीना की करीब आधा दर्जन बणियों की पैमाइश की जरूरत है जिस पर जमकर अतिक्रमण हो रहा है। कनीना नगर पालिका के पास जगह का अभाव है। विभिन्न विकास कार्यों में कनीना पालिका असहाय नजर आती है। अतिक्रमण इतना हो चुका है कि यदि हटा दिया जाए तो अनेक विकास की योजनाएं इन बनियों में स्थापित की जा सकती है।
 प्रकाश व्यवस्था-
कनीना नगर पालिका के तहत अभी भी प्रकाश व्यवस्था की जरूरत समझी जा रही है। पहले तिरंगा लाइट लगवाई थी जो अनेक चोरी हो गई या खराब हो चुकी है। कई वार्ड में अभी भी अंधेरा छाया हुआ है। कनीनावासियों को प्रधान बनने की उत्सुकता थी ताकि प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा सके। वर्तमान में कोई प्रकाश व्यवस्था में सुधान नहीं किया गया है। एसडीएम के प्रशासन बतौर प्रकाश व्यवस्था की गई थी वही अभी कायम है।  उप प्रधान बनने पर समस्याओं पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। इसका अतिरिक्त कई अनेक समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। अभी देखा जाना है कि उप-प्रधान कब तक बन पाता है।
 किरायेदारों की जांच-
कितने ही किरायेदार कनीना के घरों में रहकर न केवल प्रदूषण कर रहे हैं अपितु संसाधनों का दुरुपयोग भी कर रहे हैं। इनका यही पता नहीं कि ये कौन हैं, ऐसे में इनकी पुलिस वैरिफिकेशन महेंद्रगढ़ की भांति की जानी चाहिए।
रोहिग्या की हो जांच-
कितने ही रोहिंग्या यहां पड़े हैं जिनके पास दूसरे राज्यों के विभिन्न कार्ड हैं जिनकी जांच होनी चाहिए ताकि पता लगे कि कहीं ये फर्जी लोग तो नहीं हैं। अगर ये फर्जी कागजात ले रहे हैं तो इनके विरुद्ध कार्रवाई हो।
फोटो कैप्शन 01: खुली पड़ी नालियां

कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को
--विभिन्न विवादों को रखा जा सकेगा
**************************************************************
******************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में आगामी 10 मई को कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जतिन गुजराल ने बताया कि 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लोग केस लगवाकर अपना केस का निपटारा करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि आपका कोई विवाद कोर्ट में लंबित है या फिर कोई विवाद अभी कोर्ट में पहुंचा ही नहीं है और उसे आप आपसी समझौते से निपटना चाहते हैं तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ताकि 10 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में आपके आपसी समझौते से केस का निपटारा किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक पारिवारिक विवाद, अपराधिक मामले जो की मिश्रित हों, भूमि अधिग्रहण मामले, बैंक रिकवरी मामले, पेंशन मामले, उपभोक्ता शिकायत मामले, बिजली मामले, टेलीफोन बिल विवाद, अन्य दीवानी मामले जैसे विभाजन, कब्जे के मामले से संबंधित, किराया संबंधी मामले, इजमेंट्री का अधिकार व कांट्रेक्टस संबंधी मामले निपटारे के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में लोग अपना केस लगवाकर केसों का निपटारा करवा सकते हैं।

सेहलंग में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण कैंप 6 को
**************************************************************
******************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।

  रेडक्रास समिति की ओर से प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के तहत एलिम्कों के सहयोग से 6 मई को खंड कनीना के गांव सेहलंग में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए रेडक्रास से डा. एसपी सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनों को वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कमर व गर्दन की बेल्ट तथा अन्य सहायक उपकरण के लिए 6 मई को गांव सेहलंग में सुबह 10 बजे पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र की छाया प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर सहायक उपकरण के लिए अपना पंजीकरण करवाएं।

Sunday, May 4, 2025

जिला महेंद्रगढ़ में नीट परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न
-3392 परीक्षार्थियों में से 3329 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा
-63 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कुल 98.14 प्रतिशत हाजिरी रही।
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंध के चलते जिला महेंद्रगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने आज सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं।
डीसी ने बताया कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा के लिए जिला में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
जिला में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। नीट परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन को अधिकारियों ने फालो किया है। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम महेंद्रगढ़ अनिल यादव, एसडीएम नारनौल रमित यादव तथा नगराधीश मंजीत कुमार भी दिनभर निरीक्षण करते रहे।

सीहोर की इंदुबाला  ने यूपीएससी में हासिल की 514वीं रैंक
-ग्राम पंचायत ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया जिसमें उप मंडल के गांव सीहोर की इंदुबाला  ने 514वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंदुबाला कहना है कि इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई है। रविवार को उपमंडल के गांव सीहोर में बाबा ब्रह्मचारी मंदिर में इंदु बाला का सम्मान समारोह कार्यक्रम पंचायत द्वारा आयोजन किया गया। इंदु बाला के पिता शुक्रमपाल ने बताया कि सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की है। उनकी 541 वीं रैंक आई है।
इंदुबाला ने 5 वर्ष पहले एक निजी कंपनी में 12 लाख रुपये का पैकेज छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करना शुरू किया था। इंदु बाला ने पढ़ाई दिल्ली टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय (डीटीयू) में एमटेक विषय में की थी। इंदु बाला की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इंदुबाला ने घर पर रहकर ही पढ़ाई की है। उन्होंने किसी प्रकार को कोचिंग ज्वॉइन नहीं की। इंदु बाला ने बताया कि जब सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता मिल ही जाती है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में चेयरमैन रोशनलाल यादव, सरपंच हरीश लम्बा, लेबर इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, वन कर्मचारी संघ पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल, रेंज अधिकारी नरेंद्र, कुलदीप सुरजनवास, सुरेश वशिष्ठ, मास्टर बुधराम, मास्टर दयानंद, वेद आर्य, सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04 च 05: इंदुबाला का सम्मान करती ग्राम पंचायत सिहोर

मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार -130
 - डंगर पुस्तक भंडार में जमकर की शिकायतें
-आज तक उन शिकायतों का बथड़ रखा है मेरे पास
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक बतौर विज्ञान अध्यापक 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने जी जान से विद्यार्थियों को पढ़ाया, नाम कमाया, कभी भी अपने कत्र्तव्य से विमुख नहीं हुए परंतु न जाने कितने दुश्मन बेवजह बनते चले गये। वैसे तो कहावत है कि जिसके दुश्मन नहीं उसमें निखार नहीं आ सकता, उसका जीना बेकार है। उनके तो दुश्मन हजारों हुए जिसके कारण वह कुंदन की तरह शुद्ध हो चुके हैं और अभी कितने दुश्मन और बने हुए हैं वो अलग बात है। उनके कुछ ऐसे भी दुश्मन है जो पीछे से उनकी शिक्षण कार्य की जमकर तारीफ करते थे। कनीना के पूर्व प्रधान भी उनमें से एक हैं परंतु कुछ का दिमाग खोखला हो चुका होता है जिन्हें फ्रस्ट्रेटेड मन कहते हैं, वह न जाने क्या कुछ कर बैठे? ऐसा ही उनका एक किस्सा डंगर पुस्तक भंडार का है जिन्होंने जमकर शिकायत की। आइये  सुनते होशियार सिंह की कहानी उन्हीं की जुबानी-
मैं जब कनीना के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में कार्यरत था। वैसे तो कनीना का यह स्कूल पहले माडल स्कूल होता था आजकल माडल संस्कृति स्कूल बन चुका है। यहसं पर 18 सालों की सेवा दी है। जब यहां कार्यरत था तो डंगर पुस्तक भंडार का एक लड़का मेरे पास पढ़ता था उसको क्योंकि कक्षा का इंचार्ज में था इसलिए वह बार-बार स्कूल से गायब मिलता था। लगातार अनुपस्थित रहने पर उसका नाम काट दिया गया था। एक दिन कई बार नाम काटने के बाद भी नही सुधरा तो एक दिन उनके परिजन स्कूल पहुंचे। हमने उसे बताया कि बेहतर हो कि इसकी टीसी ले जाओ। परिजनों के कहने से उसकी टीसी उपलब्ध करवा दी। टीसी पर उसके परिजनों के हस्ताक्षर भी हैं। उसे समय आरपी कौशिक प्राचार्य होते थे। बस फिर क्या था डंगर पुस्तक भंडार ने शिकायत शुरू कर दी। निदेशालय पंचकूला में इतनी शिकायत की कि यदि उनकी गिनती की जाए तो सैकड़ों की तादाद में हैं। आखिर निदेशालय भी दुखी हो चुका था, बार-बार निदेशालय ने जांच के आदेश दिए कि यह डंगर पुस्तक भंडार परेशान क्यों है? हर बार जब शिकायत विद्यालय में आई, जांच होती तो जांच से डंगर पुस्तक भंडार गायब रहता। आखिर अधिकारी तथा जांचकर्ता भी परेशान हो चुके थे। आखिर में खंड शिक्षा अधिकारी रामानंद यादव एक बार जांच अधिकारी नियुक्त हुए। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी को लिखित रूप से डंगर पुस्तक भंडार को स्कूल में आने के लिए भेजा लेकिन जिसकी आदत बुरी होती हो अपना खेल दिखाएगा। उन्होंने आने से इनकार कर दिया। तत्पश्चात एक बार फिर से उनके पास नोटिस भेजा कि स्कूल में पहुंचो किंतु वह नहीं आया। तीन बार जब नहीं पहुंचे तो खंड शिक्षा अधिकारी को भी क्रोध आया। उन्होंने सारी कहानी लिखकर निदेशालय को भेज दी। निदेशालय संतुष्ट हुआ परंतु उस समय तो मैंने सोचा था कि डंगर पुस्तक भंडार के सभी आंकड़े इकट्ठे किए जाएं और इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कुछ आंकड़े हासिल हो गए थे लेकिन मेरे एक भांजे के पास डंगर पुस्तक भंडार में बैठना शुरू कर दिया। पहले जहां उनकी आपस में बहुत झगड़ा होत था वे दोस्त बन गए किंतु मेरे सीने में आग धंधकती रह गई क्योंकि मैंने कसम उठाई थी कि जिस दिन में सेवानिवृत्त हूंगा उस दिन इनकी वह गत की जाएगी की आने वाले समय में इनको पता लगे कि किसी की झूठी शिकायत कैसे करते हैं? मेरे काबिल एवं विश्वसनीय साथी ने कहा कि भूली बिसरी बातों/ दबे मुर्दों को उखाडऩे में क्या रखा है। आप भूल जाइए जो करेगा सो भरेगा। ऐसे में मैं भी अपना मन बदल लिया। आज भी जब मैं डंगर पुस्तक भंडार के पास से गुजरता हूं तो मुझे वह दृश्य याद आता है। कई बातों में बड़ी ही सोच समझ कर कार्य करना होता है और यहां पर भी यह सोचकर अपना मन बदल लिया कि जो करेगा वह एक दिन भरेगा। मुझे याद है की डंगर पुस्तक भंडार का पहले दर दराज तक नाम था लेकिन धीरे-धीरे उनके दोस्त भी अब दुश्मन बन चुके हैं। आज उनके पड़ोसी भी दुश्मन बने हुए हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में उनका बुरा हाल होगा। इससे बड़ी सजा और क्या होगी? जो सजा इंसान नहीं दे पाता वह भगवान जरूर देता है। करने का फल यहीं पर भुगतना पड़ता है। अब मन बदलकर में प्रसन्न हूं परंतु आरटीआई के जरिए आज भी अनेकों नई-नई बातें डंगर पुस्तक भंडार उजागर जरूर हो रही हैं, जिनका मैं रिकार्ड बना रहा हूं आने वाले समय में कभी काम आए तो उसके लिए प्रमाण जरूरी होते हैं।

फिर बदला मौसम,
-अब तक मई माह में क्षेत्र में में हो चुकी है 11 एमएम वर्षा
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में एक बार फिर से रविवार शाम को मौसम में बदलाव आ गया है। दिन भर गर्मी पडऩे के पश्चात शाम को बादल छा गए, तेज हवाएं चली तथा मौसम विभाग की माने तो बूंदाबांदी हो सकती है। कनीना क्षेत्र में मई महीने में दो बार वर्षा हो चुकी है, एक बार 6 एमएम तो दूसरी बार 5 एमएम वर्षा हुई है। अभी साथ 7 मई तक मौसम बदलने की मौसम विभाग जानकारी दे रहा है। चाहे कुछ भी हो गर्मी से जरूर राहत मिली है।

11 मई को कनीना में  विशेष आयोजन
-श्री गौड़ सभा कनीना करेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित
- प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
आगामी 11 मई को कनीना के राव झूथर सिंह बोहरा मैरिज पैलेस में श्री गौड़ सभा कनीना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों भाग लेंगे। प्रधान डा. रविन्द्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा करेंगे वहीं। मुख्य अतिथि खेल मंत्री एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम रहेंगे । विशिष्ट अतिथि  गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज रहेंगे। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, प्रतियोगिता परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थी व विशेष पद पर आसीन विप्र जनों को सम्मानित किया जाएगा। उप प्रधान बुद्धि प्रकाश इसराना ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। वे न केवल ब्राह्मणों के आराध्य हैं, बल्कि आतंक के विरुद्ध फरसा उठाने वाले पहले व्यक्ति भी थे।

रात को भी चैन नहीं लेने दे रहे बंदर
--चोर समझकर जाग जाते हैं लोग
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में करीब 500 बंदर रात को भी चैन से नहीं सोने देते। रात को टीन शेड, पानी की टंकी तथा एंटीना आदि को जोर-जोर से हिलते हैं, उन पर कूदते हैं जिससे रात को भी लोग नींद में खड़े हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि कोई चोर घुस गया हैं। लाठी डंडे लेकर छतों पर जाने पर पता चलता है कि चोर नहीं यह तो बंदर है। बंदरों के कारण भारी नुकसान हो रहा है। अब तो कनीना नगरपालिका की प्रधान बन चुकी है किंतु अभी तक बंदरों को पेकठऩे के कोई योजना नहीुं बनाई है।
 क्या कहते हैं आरटीआई एक्सपर्ट-
आरटीआई एक्सपर्ट कनीना मंडी निवासी शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बंदरों के विषय में कई बार आरटीआई लगाई है जिससे स्पष्ट हुआ है कि केवल एक बार नगर पालिका ने  बंदरों को पकड़वाकर दूर कहीं छुड़वाया था। बंदरों से निजात पाने के लिए बार-बार प्रयास करवाए गए हैं किंतु प्रशासन नहीं चेता।
 आधा दर्जन लोगों को काट चुके हैं बंदर -
कनीना के करीब आधा दर्जन लोगों को बंदरों ने काट लिया है। बंदर काट लेने पर कनीना अस्पताल में जहां लगने वाले एंटी रेबीज के टीके तक भी नहीं उपलब्ध हो पाते हैं जिसके कारण भारी परेशान उठानी पड़ती है और दूर दराज जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं।
 लाखों की करते हैं क्षति-
 ये बंदर प्रतिदिन न केवल रेहड़ी वालों को, अंडे बेचने वालों, आम आदमी को परेशान करते हैं अपितु फल व फूलदार पौधों को तहस नहस कर जाते हैं। घर में घुसकर फ्रिज खोलकर सब कुछ माल खा जाते हैं। यहां तक कि बंदरों से लोग बेहद परेशान है। लाखों रुपए की क्षति प्रतिमाह पहुंचा रहे हैं। बंदर हर जगह देखने को मिल जाते हैं। कई कई बार तो लोग सड़क के दोनों ओर खड़े बंदरों के गुजरने का इंतजार करते हैं किंतु ये बंदर इंसानों को देखकर डरकर नहीं भागते अपितु इंसानों को काटने के लिए दौड़ते हैं। रात को चोरों का आभास करवा देते हैं। लोग चोर समझकर रात को भी जाग जाते हैं।
 फोटो कैप्शन 03: रात के समय बंदरों का आतंक

कनीना में कान्हा सिंह पार्क के पास हो रहा जल भराव
--लोग परेशान
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में तीन चार महीने से सीवर का गंदा पानी बाहर आने से कच्चा रास्ता बंद हो गया है जिस से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिविर का गंदा पानी पूरे रस्ते पर भरा रहता है जिससे आस पास रहने वालों को बदबू भी सहनी पड़ती है साहिल, दीपक, हितेश, भावेश, सरोज, वीरमती, सरोज, प्रदीप कुमार, इत्यादि ने बताया कि यह शिविर तीन चार महीने से खराब पड़ा है बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। शिविर के साथ लगते पार्क के दीवार के पास भी शिविर का पानी भरा पड़ा है। ढाणी वासियों ने बताया कि रात के समय में खंभे पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है और ऊपर से सीवर का गंदा पानी होने से निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फोटो कैप्शन 01: गंदा पानी भराव दिखाते हुए जन।     

 गर्मी के तेवर बढ़े, दो दिन रहा था मौसम ठंडा
--ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट बढ़े
*************************************************************
*********************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली कटों के साथ-साथ गर्मी के तेवर भी बढ़ते जा रहे हैं। कम से कम तापमान 24 डिग्री अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड नोट किया गया। सुबह सवेरे गर्मी से बचने के लिए पार्कों में लोग घूमते देखे जा सकते हैं। वही सुबह करीब 8 बजाते ही लोग अपने घरों के दरवाजों को बंद कर लेते हैं तथा घरों में छुपे मिलते हैं। बाहर निकलना बहुत कठिन हो गया है। एक और जहां गर्मी तेवर तलख हो गए हैं वहीं बिजली कट भी बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं।
 कनीना क्षेत्र में पशुपालक भी बेहद परेशान है क्योंकि जोहड़ों का पानी या तो सूख गया है या साफ नहीं है जिसके चलते पशुओं को गंदा पानी ही पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पशु चिकित्सक बताते हैं कि पशुओं को सुबह शाम गर्मी से बचाने के लिए जोहड़ों में छोड़ देना चाहिए किंतु अब धीरे-धीरे जोहड़ लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में गर्मी बेहद परेशान कर रही है।
 क्षेत्र में तापमान बढऩेसे पंखे, कूलर एवं एसी आदि कम काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि गर्मी यूं ही चलती रही तो परेशानी बढ़ेगी।  किसान अभी भी खेतों की तैयारी कर रहे हैं, दिन-रात खेतों की तैयारी करके आने वाले समय में वर्षा के जल का सदुपयोग करने की सोच रहे हैं।  इस वक्त खेतों में कपास एवं चारा देने वाली फसलें उगा दी है तथा मोटा अनाज बाजरा उगाने की तैयारी चल रही हैं। गर्मी के दिनों में भी किसान अपने खेतों में दिखाई दे रहे हैं जो उनकी मजबूरी बन गई है।
वैसे भी ग्रामीण क्षेत्रों में एसी सभी के पास न होने पर कूलर और पंखे चलने जरूरी हो रहे हैं। जब बिजली चली जाती है तो लोग बेचारे गलियों में घूमते नजर आते हैं।
ज्यों ज्यों दोपहर होता है तो लोग घरों में पूर्णतया छुपे होते हैं। इक्का दुक्का वाहन ही सड़कों पर घूमता नजर आता है तथा लोग गर्मी से बचाव के रास्ते ढूंढते रहते हैं।
जहां गत दिनों कुछ तापमान में गिरावट आई थी वह एक बार फिर से बढऩे लगी है।  गर्मी के कारण जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कफ्र्यू जैसी हालत बन जाती है। दोपहर को सड़के सुनसान हो जाती है, हर जीव जंतु और इंसान दुबक जाते हैं। परंतु कनीना क्षेत्र में करीब 500 बंदर है जिनसे अब गर्मी के दिनों में निजात मिला है क्योंकि गर्मी के कारण ये बंदर बाहर नहीं निकल रहे और यहां तक वे जोहड़ों में डुबकी लगा रहे हैं या फव्वारों के नीचे नहा रहे हैं। यही नहीं कनीना के शहीद सुजान सिंह पार्क में फव्वारों के नीचे बंदर नहाते देखे गए वहीं मोलडऩाथ जोहड़ में भी डुबकी लगा रहे हैं। परंतु जब फोटो खींचते हैं तो भाग खड़े होते हैं। सबसे बड़ी बात है कि पक्षी भी छाया को ढूंढते रहते हैं। हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर कितने पेड़ पौधे लगाने का की शपथ ली जाती है किंतु अगले साल वे पेड़ पौधे गायब हो जाते हैं। यही करने की धरती का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। मोलडऩाथ आश्रम के पीछे पक्का जोहड़ है जिसे पानी से भरा हुआ है जिसमें बंदर डुबकी लगाते हैं। भक्त दिनेश कुमार, महेश कुमार, सुरेंद्र, इंद्र देव आदि बताया कि दिन भर बंदर और लोग  गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ों में स्नान करते हैं, वही पार्क में बैठे दिखाई देते हैं। पक्षी भी पार्क स्थित जाल के पेड़ के नीचे आराम से धूप से बचते नजर आते हैं। गर्मी के कारण किसान बेहद परेशान है क्योंकि वो सुबह सवेरे मुश्किल से खेतों में जा पाते हैं जहां भी देखे बस पानी की किल्लत छाई हुई है जोहड़ों का पानी भी घटता ही जा रहा है, ऐसे पशुओं के लिए और पक्षियों के लिए जल की समस्या बनी हुई है।  कनीना क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से भी परेशान है और दोनों वक्त पेयजल सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं।
 विभिन्न गांवों में लू एवं गर्मी से बीमारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अधिकांश समय लोग अपने घरों में बिताते हैं। तुझे भी बाहर जाते हैं तो उस समय भीषण गर्मी होती है। एक और जहां रेहड़ी पर सामान बेचने वाले मजबूरीवश गर्मी में खड़े दिखाई देते हैं ,जिनके पास छत तक नहीं होती वहीं मजदूर भी काम पर जा रहे हैं जिन्हें अपना पेट पालना होता है।  गर्मी एवं लू के चलते एसी, कूलर, पंखे सब खिलौने नजर आते हैं। लोग जब भी बाहर निकलते हैं तो पूरे प्रबंध करके निकलते हैं। मजबूरी में भी लोग बस और ट्रेनों से सफर कर रहे हैं और बहुत परेशान होते हैं।
फोटो कैप्शन 01: गर्मी से राहत पाने के लिए कपड़े ओढ़े

Saturday, May 3, 2025

कनीना में कान्हा सिंह पार्क के पास हो रहा जल भराव
--लोग परेशान
*********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में तीन चार महीने से सीवर का गंदा पानी बाहर आने से कच्चा रास्ता बंद हो गया है जिस से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिविर का गंदा पानी पूरे रस्ते पर भरा रहता है जिससे आस पास रहने वालों को बदबू भी सहनी पड़ती है साहिल, दीपक, हितेश, भावेश, सरोज, वीरमती, सरोज, प्रदीप कुमार, इत्यादि ने बताया कि यह शिविर तीन चार महीने से खराब पड़ा है बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। शिविर के साथ लगते पार्क के दीवार के पास भी शिविर का पानी भरा पड़ा है। ढाणी वासियों ने बताया कि रात के समय में खंभे पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है और ऊपर से सीवर का गंदा पानी होने से निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फोटो कैप्शन 02: गंदा पानी भराव दिखाते हुए जन।     

दूसरे दिन हुई 4 एमएम वर्षा
-शुक्रवार को हुई थी 6 एमएम वर्षा
*********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में बेमौसमी वर्षा का होना जारी है। दूसरे दिन भी 4 एमएम वर्षा हुई जिसका पानी सड़कों एवं नवनिर्मित मार्गों पर खड़ा हो गया है। एक ओर किसान खरीफ फसल की तैयारी में लगे हुए वहीं वर्षा ने उनके काम में भी खलल डाल दी है। कनीना क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अभी से खरीफ फसल नहीं उगाई जा सकती किंतु कपास की फसल जरूर उगाई जाएगी जिसके लिए यह वर्षा लाभप्रद साबित हो सकती है।
 जगह-जगह जमा हो गया वर्षा का जल -
वर्षा का जल कई स्थानों पर जमा हो गया है। निचले स्थानों तथा रेवाड़ी के प्रमुख मार्ग पर जमा हो गया वहीं सबसे चर्चित अटेली सड़क मार्ग को रेवाड़ी सड़क मार्ग से जोडऩे वाला मिनी बाई पास नाम से जाने जानेवाला मार्ग पर भी कई जगह पानी भर गया है। उल्लेखनीय है कि जब सड़क मार्ग बनाने की बात चली तो नहर के दोनों तरफ सड़क मार्ग बनाए जाने की बात चली थी किंतु बाद में एक तरफ सड़क मार्ग बनाई गई वहीं रास्ते को समतल नहीं किया गया, न ही पैमाइश की गई। आज भी कई ऐसे भाजपा के समर्थक व  पदाधिकारी है जो इस मार्ग पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। न तो उनको हटाया गया अपितु जितनी जगह मिल पाई बस उतनी में ही सड़क मार्ग बना दिया गया। इस मार्ग की सबसे बड़ी समस्या अब सामने आ रही है कि जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। ना तो सड़क के किनारे नालियां बनाई और न ही गंदे पानी निकासी का प्रबंध किया गया है। अब तो कई घरों के पास गंदा पानी जमा होने लग गया है जिसको लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि यह मार्ग बनाया ही जाना था तो पहले पैमाइश होनी चाहिए थी वहीं मार्ग को समतल किया जाना चाहिए था, तत्पश्चात सड़क मार्ग बनाया जाना था। अब सड़क मार्ग पर अनेकों कमियां सामने आने लगी है। प्रशासन इस संबंध में मौन है।
फोटो कैप्शन 01: मिनी बाइपास पर जगह जगह जमा गंदा जल

तनाव के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में कारगर है हास्य योग- डा. निलेश मुदगल
 --विश्व हास्य दिवस -4 मई
*********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
  हंसने से सभी रोग नष्ट हो जाते हैं। नीरसता, थकान और तनाव आज हमारे भागदौड़ भरे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। क्रोध, भय, तनाव के नकारात्मक प्रभाव को जीवन से समाप्त करने के लिए हास्य योग का विशेष प्रभाव है। हंसने, हंसाने से मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। इसलिए किसी पर हंसने की जगह, सभी के साथ हंसना सीखें तो जीवन स्वस्थ और खुशनुमा हो जाएगा।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डा. निलेश मुदगल ने बताया कि आधुनिक समय में सहज मुस्कान लुप्त होती जा रही है। हास्य क्लब और मुस्कान सेंटरों पर भीड़ बढ़ रही है। इससे हमारे तनाव भरे जीवन का पता चलता है। तनाव को कम करना अंतिम संरचना तक को मजबूत करना है। इससे मुक्ति सांसों को मजबूत करती है और चेहरे पर अनोखी आभा का संचार करती है। एक छोटा बच्चा दिनभर में 300 से ज्यादा बार हंसता है, लेकिन हमने बड़े होकर मुस्कुराना ही छोड़ दिया है।
हास्य योग के प्रकार
बेली हास्य योग
हास्य से रक्त में आक्सीजन का संचार होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। पेट को कम करने लिए दोनों हाथों को पेट पर रख कर जोर-जोर से हंसना बेली हास्य कहलाता है। इससे बढ़ा हुआ पेट भी घटता है, जो आज की प्रमुख समस्या है।
गाड़ी हास्य योग
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर कोई सामने आ जाता है, तो पूरे शरीर में क्रोध भर जाता है। कुछ लोग तो तनाव में आकर अवसाद तक में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में अपनी गलती ना होते हुए भी, मानकर मुस्कान बिखेरने से हम विवाद और तनाव दोनों से बचेंगे। इसका निरंतर प्रयास करना चाहिए।
ताली हास्य योग
तालियां लगातार बजाना ताली हास्य कहलाता है। इसमें बच्चों की तरह जोर-जोर से तालियां बजाकर हंसना होता है। इससे शरीर तनाव रहित हो जाता है। तालियां बजाने से एक्युप्रेशर ट्रीटमेंट भी होता है।
मौन हास्य योग
इसमें मुंह तो खुला ही रहता है, जैसे अवाक वाली हंसी। इससे हंसी की लहरें पूरे शरीर में घूमती हैं, यह बंद नाडिय़ों में रुकावट को दूर करता है। रक्त का संचार पूरे शरीर में होने लगता है और शरीर हल्का महसूस करता है।
खुलकर और जोर-जोर से ठहाके लगाने से शरीर में रक्त के संचार की गति बढ़ती है। इससे पाचन तंत्र अधिक सक्रियता से कार्य करता है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं। दूषित वायु शरीर से बाहर निकल जाती है। हंसने से पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। इसलिए हास्य योग हर प्रकार से मनुष्य के लिए परमात्मा का दिया हुआ बेहतरीन वरदान है।
रामलीला में हंसने पर बल देते थे-
कनीना की रामलीला मंचन दौरान कई कलाकार लोगों को हंसाने का काम करते थे। परंतु आज के दिन वे हास्य कलाकार भगवान को प्यारे हो गये। हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले जगदीश प्रसाद एवं श्रीचंद आज भगवान को प्यारे हो चुके हैं परंतु उनकी याद ताजा है।
बाबा रामदेव भी हंसने पर देते हैं जोर-
 बाबा रामदेव भी हर दिन हंसने पर जोर देते हैं। यूं तो दिनभर इंसान थकान एवं दर्द से परेशान मिलता है किंतु यदि कुछ समय खुलकर हंस ले तो सभी बीमारियों पर काबू पाने में सहायक होगा। विगत वर्षों महामारी फैली जिसमें रोते चेहरे और परेशान चेहरे अधिक नजर आये। ऐसे में महामारी के बाद हंसना बहुत जरूरी हो गया है।
फोटो कैप्शन: निलेश मुदगल

महारणा प्रताप जयंती को लेकर तैयारियां शुरू
-भोजावास में मनेगा राज्य स्तरीय समारोह
*********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
9 मई को कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में मनाई जा रही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह तथा जोश है। समारोह प्रचार समिति के सदस्य तथा युवाओं की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही है। राज्य स्तर पर मनाई जा रही जयंती समारोह के मुख्य अतिथि  अतरलाल होंगे।
 प्रचार समिति के संयोजक भागसिंह चेयरमैन, सुभाश नम्बरदार व मदन तंवर ने मोहनपुर, कपूरी, धनौन्दा में लोगों को निमंत्रण देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने भारत देश और लोगों की आन-बान-शान के लिए ताउम्र संघर्ष किया और अनेक लड़ाई लड़ी। महापुरुषों की जयंती मनाने से लोगों में देश भक्ति और समाजसेवा की भावना पैदा होती है। महाराणा प्रताप के शौर्यशाली व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उनके राष्ट्रप्रेम और समभाव के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।  इसलिए जन-जन तक उनके विचारों को पहुंचाने के लिए आगामी 9 मई को भोजावास गांव में जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। ग्रामीणों ने जयंती समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भरोसा दिया।

सब्जी खरीदी तब तक मोटरसाइकिल चोरी
*********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 मुंडिया खेड़ा निवासी देवप्रकाश ने दौंगड़ा अहीर बस स्टैंड पर सब्जी खरीदी तब तक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।  देव प्रकाश ने पुलिस में बताया कि 1 मई को शाम को करीब 8:10 पर वह गांव से दौंगड़ा अहीर बस स्टैंड पर गया था। अपनी मोटरसाइकिल को बस स्टैंड पर साइड में खड़ा करके सब्जी की दुकान पर सब्जी लेने चला गया। सब्जी लेकर वापस लौटा तब तक बाइक चोरी हो गई। तलाश की गई कहीं नहीं मिली। उनके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

नीट परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध
-जिला में 3392 परीक्षार्थी 8 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
-4 को 11 बजे शुरू हो जाएगी परीक्षार्थियों की एंट्री
***************************************************
*****************************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ में आगामी 4 मई को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा का सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इन्हीं प्रबंधों की समीक्षा के लिए उपायुक्त डा. विवेक भारती ने आज लघु सचिवालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल ऑफिसर तथा केंद्र अधीक्षकों तथा अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं।
डीसी ने बताया कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा के लिए जिला में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर 3392 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 तक है। केंद्र पर 11 बजे परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। दोपहर 1.30 बजे के बाद कोई एंट्री नहीं होगी।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें। बिना आई कार्ड केंद्र पर किसी की एंट्री नहीं होगी।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा, महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल कुमार यादव, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार तथा परीक्षा के जिला के नोडल ऑफिसर ओमप्रकाश यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
सेंटर पर पानी की केवल पारदर्शी बोतल ले जा सकेंगे---
उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने आई कार्ड के अलावा कोई भी सामान अंदर नहीं ले जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति, पेन, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर आदि सभी पर परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड अन्य आइटम जैसे वॉलेट, गागल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, कोई भी आभूषण, धातु आइटम, कोई भी खुला या पैक किया हुआ खाद्य पदार्थ आदि पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी अपने साथ पानी की केवल पारदर्शी बोतल ले जा सकते हैं। कोई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है जैसे कि माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि जैसे संचार उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र उम्मीदवार अपने किसी भी आइटम जैसे बैग, बैगेज, पैसे आदि केंद्र पर लेकर ना आएं
यदि किसी अभ्यर्थी के पास केंद्र के अंदर प्रतिबंधित वस्तुओं में से कोई भी वस्तु पाई जाती है, तो इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा। परीक्षा स्थल में इसका प्रयोग पूर्णत: वर्जित है।

Friday, May 2, 2025

दो दिनों से गेहूं की आवक बंद
-सरसों की खरीद हो चुकी है बंद
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की पुरानी अनाज मंडी में जहां गेहूं की खरीद के सरकारी आदेश अभी जारी है किंतु दो दिनों से गेहूं की कोई आवक नहीं हो रही है। जहां वर्षा होने के बाद भी गेहूं की आवक बंद हो गई है।
विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप-प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार गेहूं की खरीद 15 मई तक जारी रहेगी। कोई किसान अगर गेहूं बेचना चाहे तो गेहूं लाकर बेच सकता है परंतु 2 दिनों से गेहूं की कोई आवक नहीं हो रही है। उधर नई अनाज मंडी चेलावास में एक मई को सरसों की खरीद बंद हो गई चुकी है। मार्केट कमेटी एआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 1 मई तक कनीना अनाज मंडी में कुल 234272 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। अंतिम दिन भी 116 किसानों ने 2271 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। अब महज उठान कार्य बाकी है। किसान वैसे भी अब खरीफ फसल की तैयारी में लग गए हैं।

बीएसएफ कर्मी से 30 हजार की धोखाधड़ी
-पुलिस ने किया मामला दर्ज
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव नौताना निवासी नरेश कुमार जो बीएसएफ में नौकरी करता है के साथ 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
पुलिस में प्रेम कुमार ने कनीना पुलिस में कहा है कि उसके ताऊ का लड़का नरेश कुमार बीएसएफ में नौकरी करता है। नरेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को वह छुट्टी काटकर वापस तैनाती देने जा रहा था। नरेश कुमार के फोन पर एक काल आई और नरेश कुमार को लगा कि उसकी कंपनी कमांडर बोल रहा है। फोन पर पूछा कि नरेश कुमार आप कहां हो, तो उन्होंने बताया कि वह ट्रेन में है। फोन पर पूछा गया कि आपका फोन पे-नंबर यही है तो नरेश ने हां कह दी। तत्पश्चात नरेश को एक संदेश मिला और फोन पर बताया कि आपको मैं 30 हजार रुपये भेज दिए, अब तुरंत मेरे द्वारा बताये गये मोबाइल नंबर भेज दो। यह मेरी बेटी का नंबर है और कहा कि वह लाइन पर है,आप जल्दी करो। नरेश ने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर देखा कि बैंक से संदेश आता है कुछ उसी तरह का संदेश आया हुआ था। उन्होंने बताये गये एसबीआई बैंक पिलानी के फोन नंबर 30 हजार रुपये भेज दिये। बाद में पता चला कि फ्राड काल थी। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह में बाग के सरप्लस फलों की खुली बोली 7 को
-10 हजार रुपये धरोहर राशी के रूप में नगद जमा करवाने होंग
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह में वर्ष 2025-26 के लिए बाग के सरप्लस फलों की खुली बोली 7 मई को दोपहर 12 बजे केन्द्र परिसर में करवाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह उद्यान उपनिदेशक नेहा ने बताया कि से नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोलीदाताओं को 10 हजार रुपये धरोहर राशी के रूप में नगद जमा करवाने होंगे। सभी बोलीदाताओं को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रथम सफल बोलीदाता की धरोहर राशी कुल बोली छूटने की प्रथम किस्त की राशी में समायोजित कर दी जाएगी व असफल बोलीदाताओं की धरोहर राशी बोली समाप्त होने के बाद वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य नियम व शर्तें बोलीदाताओं को मौके पर ही बता दी जाएगी। नीलामी के लिए बोलीदाता फलदार पेड़ों का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक कर सकता है। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए उप-निदेशक उद्यान एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र सुन्दरह में आकर व 01285-244076 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किन्नू के 42, माल्टा के 58 व बेर के 25 फलदार पेड़ों की खुली बोली लगाई जाएगी।

 जिला स्तर पर चल रहे सरपंच रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कनीना ब्लाक  का सफल समापन,
-एचआई एवं टीबी के 100 डेज़ मिशन पर विशेष जोर
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
जिला परिषद द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे सरपंचों के रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कनीना ब्लाक के बैच-2 का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास योजनाओं की समझ बढ़ाने और जन स्वास्थ्य से जुड़ी मुहिम में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
यह आयोजन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार, एचसीएस  के मार्गदर्शन में और बीडीपीओ कनीना नवीनदीप की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण में जिला परिषद से नितिन शर्मा एचआईआरडी से आए प्रशिक्षकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में एचआई/एड्स एवं टीबी के विरुद्ध चल रहे 100 डेज़ मिशन को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सरपंच ग्राम स्तर पर जागरूकता फैलाकर, संदिग्ध मामलों की पहचान कराकर और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर इस अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण में पंचायत सशक्तिकरण, जल प्रबंधन, डिजिटल ग्राम प्रशासन, स्वच्छता, सामाजिक कल्याण योजनाओं और अन्य विकास कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने इस बात पर बल दिया कि जागरूक एवं सक्रिय सरपंच ग्राम विकास की रीढ़ होते हैं, और यदि योजनाओं को सही ढंग से लागू किया जाए, तो गांव को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाया जा सकता है।
बीडीपीओ नवदीप सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी से मास्टर ट्रेनर पुरुषोत्तम  और पिंकी यादव ने कनिना ब्लॉक के सरपंच प्रतिनिधि को यह दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया
मास्टर ट्रेनरो ने  सरपंचों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान पंचायती राज एक्ट भारतीय मानक ब्यूरो एवं पीएम सूर्या स्कीम से सरपंचों को अवगत करवाया इसमें विभिन्न डिपार्टमेंट से जैसे महिला एवं बाल विकास विभाग से महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया।
फोटो कैप्शन 04: सरपंचों को प्रशिक्षण देते हुए।

नीट परीक्षा के लिए डीसी डा. विवेक भारती ने ली अधिकारियों की बैठक
-परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध
-जिला में 3392 परीक्षार्थी 8 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
-4 को 11 बजे शुरू हो जाएगी परीक्षार्थियों की एंट्री
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ में आगामी 4 मई को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा का सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इन्हीं प्रबंधों की समीक्षा के लिए उपायुक्त डा. विवेक भारती ने आज लघु सचिवालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल ऑफिसर तथा केंद्र अधीक्षकों तथा अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं।
डीसी ने बताया कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा के लिए जिला में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर 3392 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 तक है। केंद्र पर 11 बजे परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। दोपहर 1.30 बजे के बाद कोई एंट्री नहीं होगी।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें। बिना आई कार्ड केंद्र पर किसी की एंट्री नहीं होगी।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा, महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल कुमार यादव, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार तथा परीक्षा के जिला के नोडल ऑफिसर ओमप्रकाश यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
सेंटर पर पानी की केवल पारदर्शी बोतल ले जा सकेंगे---
उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने आई कार्ड के अलावा कोई भी सामान अंदर नहीं ले जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति, पेन, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर आदि सभी पर परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड अन्य आइटम जैसे वॉलेट, गागल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, कोई भी आभूषण, धातु आइटम, कोई भी खुला या पैक किया हुआ खाद्य पदार्थ आदि पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी अपने साथ पानी की केवल पारदर्शी बोतल ले जा सकते हैं। कोई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है जैसे कि माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि जैसे संचार उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्र उम्मीदवार अपने किसी भी आइटम जैसे बैग, बैगेज, पैसे आदि केंद्र पर लेकर ना आएं
यदि किसी अभ्यर्थी के पास केंद्र के अंदर प्रतिबंधित वस्तुओं में से कोई भी वस्तु पाई जाती है, तो इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा। परीक्षा स्थल में इसका प्रयोग पूर्णत: वर्जित है।

कनीना क्षेत्र में आया अंधड़
- हुई 6 एमएम वर्षा,जलापूर्ति ठप
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में बेमौसमी 6 एमएम वर्षा हुई।  शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे अंधड़ आया तथा बाद में 6 एमएम वर्षा हुई जो सुबह तक चलती रही। अंधड़ के कारण जहां पेड़ पौधों की टहनियां टूट गई वहीं वर्षा और अंदर के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। पेयजल आपूर्ति भी समय पर नहीं हो पाई। बाद में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करके पेयजल आपूर्ति हो पाई। इस समय अधिकांश किसान अपनी फसल पैदावार ले चुके हैं। खेतों में भावी फसल के लिए खाद की आपूर्ति कर रहे हैं।
कनीना क्षेत्र में जहां विगत दिनों से गर्मी और लू का प्रकोप जारी है उससे राहत मिली। अचानक तापमान में गिरावट आई। कम से कम तापमान 25 डिग्री तथा अधिकतम 36 डिग्री पहुंच गया।  उधर वर्षा के कारण जहां गलियों में पानी जमा हो गया वहीं रेवाड़ी जैसे मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। यह सड़क विगत वर्षों बनाई गई थी और जल्द ही इसके टूटने के आसार बन गए हैं।
फोटो कैप्शन 01: रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जमा वर्षा का जल
             02: कनीना क्षेत्र में वर्षा का नजारा।

किसान जुटे खरीफ फसल की तैयारी में
-कपास उगाने की हो रही है तैयारी
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 किसान एक बार फिर से खरीफ फसल की तैयारियों में लग गए हैं। रबी फसल पैदावार लेने के बाद अन्न को बेच रहे हैं वहीं किसान खरीफ विशेषकर कपास की बीजाई की तैयारियों में लगे हैं। खेतों में खाद डालने का काम जारी है।
   वैसे तो किसानों की प्रमुख फसल गेहूं की है। किसान गेहूं को खाने के लिए सबसे अधिक प्रयोग करते हैं वहीं बाजरे की फसल चारे के लिए अधिक उपजाया जाता है और खाने के लिए कम। रबी फसल बेहतर पैदावार नहीं दे पाई। विगत वर्षों से किसान कपास फसल की ओर आकर्षित हुये थे।  परिणामस्वरूप इस बार किसानों का रुझान कपास की ओर अधिक है।
 अब किसान खरीफ फसल की तैयारी में लग गया है। खेतों में खाद डालने विशेषकर गोबर का खाद डालकर उसे बिखेरने तथा बारिश होने का इंतजार करेंगे। किसान गर्मियों में अपनी ऊंटगाड़ी, ट्रैक्टर एवं ट्राली से खाद खेतों में डालते हैं।
  कनीना के किसान योगेश कुमार, रोहित कुमार ने बताया कि रबी फसल पैदावार लेने के तुरंत बाद किसान अपनी खरीफ फसल में लग जाता है। इस दौरान बाजरा, ग्वार एवं कपास आदि उगाते हैं। किसानों ने बताया कि खरीफ फसल पूर्णरूप से बारिश पर आश्रित है। वर्षा होने पर बीजाई कर देते हैं।
  किसान पशु पालक होने के कारण पशुओं के गोबर से खाद बनाते हैं या फिर गोबर से कंपोस्ट व केंचुआ खाद बनाकर खेतों में डालने लगे हैं।  किसान मेहनती है और गर्मी में भी खेतों में खाद डाल रहे हैं।
फोटो कैप्शन 03: किसान खेत में खाद डालते हुए।

हवाई फायर कर दहशत फैलाने के दो आरोपित गिरफ्तार
- एक देसी पिस्टल और एक डंडा बरामद
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों सोमवीर व हेमंत वासी भोजावास को कनीना-अटेली रोड पर नहर के पास से काबू किया था और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपितों से पूछताछ में पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक डंडा बरामद किया है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता विनोद वासी भोजावास ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में सोमवीर का मकान है जो अवैध शराब बेचता है। जिसको उसने अवैध शराब बेचने की शिकायत करने बारे कहा था। दिनांक 25 अप्रैल को वह मकान के पास खड़ा हुआ था जो सोमवीर व उसके साथ हेमंत, घनश्याम, अंकुर मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और सभी ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से दो हवाई फायर किए और हाथ में लिए हुए डंडों से दीवार पर मार रहे थे और कहा कि शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। शोर करने पर वह मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

नंगड़ बाबा ने अंगूठी और घड़ी छीनी
-आंखों में

डाल दी राख
*********************************************************
****************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 रेवाड़ी के बावल निवासी व्यक्ति से एक नंगे बाबा ने आंखों में राख डालकर ,अंगूठी व घड़ी छीन ली। पुलिस में अंगूठी व घड़ी बरामद करने की मांग की है। पुलिस में राधेश्याम बावल नेे बताया पुलिस में बताया कि वह सेहलंग अपने किसी मिलने वाले के पास गया था। कनीना से दादरी रोड पर जहां  152-डी ऊपर से गुजरता है, पहले एक सफेद रंग की कार कनीना की तरफ जाने वाली साइड पर खड़ी थी। शाम के करीब 6 बजे थे। राधेश्याम अपने घर के लिए वापस आ रहा था। मोटरसाइकिल पर अकेला था। गाड़ी वाले ने पास आने पर आवाज लगाई जिससे राधेश्याम ने अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी करके गाड़ी के पास गया। गाड़ी में दो व्यक्ति थे जिन्होंने दादरी का रास्ता पूछा। अगली सीट पर एक व्यक्ति नंगा बैठा था जिसके गले में माला पहन रखी थी। आगे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथों में राख ले रखी थी। इसमें फूंक मार कर आंखों में डाल दी। वह असहज महसूस करने लगा और वहां से जाने लगा तो नंगे बाबा ने कहा कि आशीर्वाद लेते जाओ। तुमसे कोई कुछ भी पैसे नहीं ले रहे हैं। राधेश्याम को  उन्होंने पहनी गले की माला को हाथ लगाने के लिए कहा। इसी दौरान हाथ में राधेश्याम ने हाथ में पहनी सोने की अंगूठी नंगे बाबा ने छीन ली और गाड़ी को भगा ले गया। सफेद रंग की गाड़ी के अंतिम नंबर 5470 थे। बाद में घर जाकर उन्होंने सारी बातें स्वजनों को बताई। व्यक्ति की तलाश की किंतु नंगा बाबा कहीं नहीं मिला। उन्होंने पुलिस में अंगूठी व घड़ी दिलवाने की मांग की।

Thursday, May 1, 2025

हवाई फायर कर दहशत फैलाने के दो आरोपियों से एक देसी पिस्टल और एक डंडा बरामद
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों सोमवीर व हेमंत वासी भोजावास को कनीना-अटेली रोड पर नहर के पास से काबू किया था और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपितों से पूछताछ में पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक डंडा बरामद किया है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता विनोद वासी भोजावास ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में सोमवीर का मकान है जो अवैध शराब बेचता है। जिसको उसने अवैध शराब बेचने की शिकायत करने बारे कहा था। दिनांक 25 अप्रैल को वह मकान के पास खड़ा हुआ था जो सोमवीर व उसके साथ हेमंत, घनश्याम, अंकुर मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और सभी ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से दो हवाई फायर किए और हाथ में लिए हुए डंडों से दीवार पर मार रहे थे और कहा कि शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। शोर करने पर वह मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

नंगे बाबा ने अंगूठी और घड़ी छीनी

--आंखों में डाल दी राख     
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
 रेवाड़ी के बावल निवासी व्यक्ति से एक नंगे बाबा ने आंखों में राख डालकर ,अंगूठी व घड़ी छीन ली। पुलिस में अंगूठी व घड़ी बरामद करने की मांग की है। पुलिस में राधेश्याम बावल नेे बताया पुलिस में बताया कि वह सेहलंग अपने किसी मिलने वाले के पास गया था। कनीना से दादरी रोड पर जहां  152-डी ऊपर से गुजरता है, पहले एक सफेद रंग की कार कनीना की तरफ जाने वाली साइड पर खड़ी थी। शाम के करीब 6 बजे थे। राधेश्याम अपने घर के लिए वापस आ रहा था। मोटरसाइकिल पर अकेला था। गाड़ी वाले ने पास आने पर आवाज लगाई जिससे राधेश्याम ने अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी करके गाड़ी के पास गया। गाड़ी में दो व्यक्ति थे जिन्होंने दादरी का रास्ता पूछा। अगली सीट पर एक व्यक्ति नंगा बैठा था जिसके गले में माला पहन रखी थी। आगे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथों में राख ले रखी थी। इसमें फूंक मार कर आंखों में डाल दी। वह असहज महसूस करने लगा और वहां से जाने लगा तो नंगे बाबा ने कहा कि आशीर्वाद लेते जाओ। तुमसे कोई कुछ भी पैसे नहीं ले रहे हैं। राधेश्याम को  उन्होंने पहनी गले की माला को हाथ लगाने के लिए कहा। इसी दौरान हाथ में राधेश्याम ने हाथ में पहनी सोने की अंगूठी नंगे बाबा ने छीन ली और गाड़ी को भगा ले गया। सफेद रंग की गाड़ी के अंतिम नंबर 5470 थे। बाद में घर जाकर उन्होंने सारी बातें स्वजनों को बताई। व्यक्ति की तलाश की किंतु नंगा बाबा कहीं नहीं मिला। उन्होंने पुलिस में अंगूठी व घड़ी दिलवाने की मांग की।

युवाओं को रोजगार देने की बजाय सरकार छीन रही है युवाओं का रोजगार -एडवोकेट
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
जहां प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ एचकेआरन में भर्ती किए गए विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों को अब तक कई-कई महीनों का वेतन नहीं मिलने के कारण  भूखो मरने की कगार पर पहुंच गए हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहां है कि सरकार द्वारा युवाओं के साथ जो भद्दा मजाक किया गया है। एक ओर जहां कर्मियों का वेतन रुका है वहीं एचकेआरएन  पालिसी के तहत लगाए गए कई हजार कर्मचारियों को बिना कारण नौकरी से निकाल दिया है।
 विनय कुमार एडवोकेट ने कहा है कि एचकेआरन हजारों कर्मचारियों को बिना वजह घर बैठने का कार्य कर दिया है। इससेप्रदेश  के युवाओं का सरकार से विश्वास उठने लगा है। युवाओं ने सरकार से मांग की है अगर उनको जल्द ही वापसी नहीं लिया गया तो वह सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो जाएंगे। एडवोकेट विनय यादव ने सरकार से मांग की है कि निकाले गये कर्मियों को तुरंत प्रभाव से फिर उनके विभागों में समायोजित करना चाहिए। वरना युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

उल्लास कार्यक्रम जिला महेंद्रगढ़
4854 बुजुर्गों व निरक्षरों ने दी थी परीक्षा ,4836 हुए उत्तीर्ण
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
 शिक्षा पाने की कोई उम्र नहीं होती, इंसान चाहे जीवनभर भी शिक्षा पा सकता है। ऐसा उदाहरण जिला महेंद्रगढ़ में बुजुर्गों व निरक्षरों को साक्षर बनाने के कार्यक्रम उल्लास के तहत 4854 ने परीक्षा दी थी जिनमें से 4722 उत्तीर्ण हो चुके हैं जबकि 114 ग्रेस देकर उत्तीर्ण कर दिए गए हैं किंतु 18 ऐसे बुजुर्ग व निरक्षर हैं जो साक्षर होने से वंचित रह गए जिनको नीड इंप्रूवमेंट में डाला गया है किंतु इनको सितंबर माह में फिर से मौका मिलेगा।
मिली जानकारी अनुसार अटेली खंड में 549 बुजुर्ग व निरक्षर परीक्षा में बैठे थे जिनमें से 533 पास हो गए, 07 ग्रेस लेकर पास किए गए जबकि 9 ऐसे बुजुर्ग व निरक्षर हैं जो असफल रहे हैं।
कनीना खंड से 1228 ने परीक्षा दी थी 1211 पास हो गए, 9 को ग्रेस देकर पास कर दिया गया जबकि आठ ऐसे हैं जिनको इंप्रूवमेंट की जरूरत है। महेंद्रगढ़ खंड से 1279 परीक्षा में बैठे थे जिनमें 1240 पास हो गए 39 को ग्रेस देकर पास कर दिया गया और महेंद्रगढ़ ब्लाक से कोई भी निरक्षर असफल नहीं हुआ। नांगल चौधरी से 597 परीक्षा में बैठे थे 582 पास हो गए, 15 को ग्रेस देकर पास कर दिया गया और कोई भी निरक्षर असफल नहीं रहा।
 नारनौल खंड में 1201 परीक्षा में बैठे थे 1156 पास हो गए, 44 को ग्रेस देकर पास कर दिया गया और एक को पुन: मौका दिया जाएगा जो असफल रहा। इस प्रकार 4722 पास हो गए, 114 को ग्रेस देकर पास कर दिया गया। इस प्रकार साक्षर होने वालों का कुल 4836 का आंकड़ा पार हो गया किंतु 18 बुजुर्ग और निरक्षर है जिन्हेंइंप्रूवमेंट की जरूरत है।
 क्या कहते हैं जिला समन्वयक--
 जिला समन्वयक उल्लास कार्यक्रम कर्ण सिंह ने बताया की साल में दो बार ऐसे निरीक्षरों और बुजुर्गों को उल्लास में मौका दिया जाता है। 12500 के करीब पहले परीक्षा दे चुके हैं जो इनमें शामिल नहीं है। मार्च में आयोजित परीक्षा का परिणाम आ चुका है अब सभी साक्षर हुए बुजुर्गों और निरक्षरों को सर्टिफिकेट प्रदान कर दी जाएगी। भविष्य में फिर से नए निरक्षर ढूंढे जाएंगे जिसके लिए शिक्षकों द्वारा सर्वे करवाया जाएगा और उनका नामांकन करेंगे। तत्पश्चात फिर से सितंबर में परीक्षा होने की संभावना है। इस परीक्षा में जो इस बार 114 असफल है उनको भी मौका दिया जाएगा।      --कर्ण सिंह, जिला समन्वक उल्लास              .  साक्षरता विभाग के  रेवाड़ी जिला संयोजक रहे तथा वर्तमान में कनीना के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम शिक्षा, साक्षरता एवं सतत अधिगम का नया प्रारूप है जिसमें अक्षर ज्ञान से वंचित लोगों को अधिगम के न्यूनतम स्तर को हासिल करने का सुनहरा अवसर दिया जाता है तथा इसमें एक तरफ जहां नवसाक्षरों को पढऩे का अवसर प्राप्त होता है वही उन्हें पढ़ानेवाले निरक्षरों को भी बेहतर लाभ मिलता है क्योंकि उन्हें उनकी पढ़ाई में अतिरिक्त अंक का प्रावधान भी रखा गया है तथा यह दसवीं से ऊपर के सभी वालंटियर शिक्षकों को यह लाभ निकट भविष्य में मिलेगा। इस परीक्षा में 15 से 80 वर्ष के व्यस्क परीक्षा दे सकते हैं।
     --नरेश कौशिक, मुख्याध्यापक कनीना
फोटो कैप्शन 05: उल्लास के तहत परीक्षा देते बुजुर्ग फाइल फोटो
साथ में कर्ण सिंह नोडल अधिकारी तथा नरेश कौशिक मुख्याध्यापक

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली हलके को दी 639.21 लाख रुपये की सौगात
-394 लाख के उद्घाटन तथा 240 लाख के किए शिलान्यास
-38 दिव्यांगों को 4.62 लाख के इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली हलके को 639.21 लाख रुपये की 70 विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं की सौगात दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कनीना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में 394 लाख रुपये के उद्घाटन तथा 240 लाख रुपए के शिलान्यास किए। इसके अलावा उन्होंने जिला रेडक्रास तथा ऐलिम्को के सहयोग से 38 दिव्यांगों को 4.62 लाख के इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में प्राथमिक उपचार से लेकर उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अटेली हलके के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कार्य तो केवल ट्रेलर है। विकास की पिक्चर अभी बाकी है। अगले साढ़े चार साल में विकास की और गंगा बहेगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। नागरिक अस्पताल नारनौल में भी पिछले दिनों एक करोड़ रुपये की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन दी गई है। अब यहां भी ब्लड के अलग-अलग कंपोनेंट तैयार हो सकेंगे और डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के अलावा फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में पंचायत समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर उपायुक्त डा. विवेक भारती, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, सीएमओ डा. अशोक कुमार, जिला परिषद के चेयरपर्सन डा. राकेश कुमार, बीडीपीओ नवदीप सिंह, जिला रेडक्रास समिति के सचिव बलवान सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने 394 लाख के उद्घाटन किए। इनमें 21.45 लाख की लागत से तैयार रास्ता ककराला का निर्माण, 14 लाख की लागत से तैयार एस सी चौपाल गुढा का निर्माण, 14 लाख की लागत से तैयार बीसी चौपाल गुढा का निर्माण, 14 लाख की लागत से तैयार बीसी चौपाल कैमला का निर्माण, 5.4 लाख रुपये की लागत से तैयार श्मशान घाट खरकड़ा बास में पथ एवं सड़क निर्माण,15.15 लाख की लागत से तैयार रास्ता सिलारपुर का निर्माण, 48.68 लाख की लागत से तैयार रास्ता खेड़ी से राजस्थान बॉडर तक निर्माण, 24.58 लाख की लागत से तैयार रास्ता खेड़ी से कांटी तक निर्माण, 55.11 लाख की लागत से तैयार रास्ता बिहाली से पृथ्वीपुरा तक निर्माण, 3 लाख की लागत से तैयार बवानिया पीडब्ल्यूडी रोड से एससी बस्ती राजू पंच तक गली का निर्माण, 4 लाख की लागत से तैयार बवानिया में सुंदरह रोड से आंगनबाड़ी तक गली का निर्माण, 5 लाख की लागत से तैयार सीहोर में बीपीएल कॉलोनी में गली का निर्माण, 7 लाख की लागत से तैयार सीहोर में सीताराम के घर से शीशराम के घर तक गली का निर्माण, 6 लाख की लागत से तैयार सीहोर में भाला का रास्ता से मोहर सिंह के प्लांट तक गली का निर्माण, 15 लाख की लागत से तैयार खरकड़ा बास में भूप सिंह के घर से बुढालिया कुआं तक गली का निर्माण, 8 लाख की लागत से तैयार खरकड़ा बास में धर्मपाल के घर से राजपाल के घर तक गली का निर्माण, 5 लाख की लागत से तैयार बडफ़ में बुधराम के घर से सुमेर के घर तक गली का निर्माण, 7 लाख की लागत से तैयार सेहलंग में पीडब्ल्यूडी रोड से सरकारी स्कूल तक गली का निर्माण, 19 लाख की लागत से तैयार धनौदा में दयाल खेल स्टेडियम में टाइल बिछाने में, 6 लाख की लागत से तैयार पड़तल में एससी बस्ती में गंदे पानी की निकासी के लिए तालाब की खुदाई में, 9 लाख की लागत से तैयार ककराला में पीडब्ल्यूडी रोड से रुपेश के घर तक गली का निर्माण , 7 लाख की लागत से तैयार ककराला में श्री भगवान के घर से जसवंत के घर तक गली का निर्माण, 5.5 लाख की लागत से तैयार कोटिया में शहीद स्मारक में दरवाजा चारदीवारी और टाइल निर्माण,14.22 लाख की लागत से तैयार बागौत में गौशाला में टीन शेड का निर्माण, 4.4 लाख की लागत से तैयार पंचायत घर में टिन शेड का निर्माण, 5 लाख की लागत से तैयार खेड़ी में लक्ष्मण के घर से शिवकुमार के घर तक गली का निर्माण, 8 लाख की लागत से तैयार पड़तल में ट्यूबवेल से दिलबाग की ढाणी तक जीआई पाइप लाइन बिछाने का निर्माण, 7 लाख की लागत से तैयार करण सिंह के प्लांट से पीडब्ल्यूडी रामबास रोड तक सड़क का निर्माण, 10 लाख की लागत से तैयार अंगिहार में पीडब्ल्यूडी रोड से हव. सुरेंद्र सिंह की ढाणी तक गली का निर्माण, 7 लाख की लागत से तैयार इसराणा में गांव के ढाणी चौक में टाइल बिछाने का निर्माण, 5 लाख की लागत से तैयार खेड़ी में पीडब्ल्यूडी रोड से वेद हलवाई की ढाणी तक सड़क निर्माण, 4.5 लाख की लागत से गुढा में अपशिष्ट जल पाइपलाइन बिछाने के निर्माण में,10 लाख की लागत से तैयार कैमला में सरकारी स्कूल की सड़क का निर्माण,10.86 लाख की लागत से तैयार भोङी में अटल भूजल योजना के तहत भूजल स्तर को रिचार्ज करने और सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए बडकोदा एस्केप से गांव के तालाब भोङी को भरने के लिए 450 मिमी/व्यास की आरसीसी पाइप लाइन एनपी-2 बिछाना (अटेली विधानसभा क्षेत्र), 67.55 लाख की लागत से तैयार सलीमपुर में भूजल स्तर को रिचार्ज करने और सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए सलीमपुर माइनर से गांव के तालाब को भरने के लिए तिगरा में नया गांव तालाब खोदना और आरसीसी पाइप लाइन बिछाना (अटल भूजल योजना के तहत), 40.03 लाख की लागत से तैयार गढी रुथल में भूजल स्तर को रिचार्ज करने और सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए तथा तालाब गढी रूथल को भरने के लिए 450 मिमी व्यास की आरसीसी पाइप लाइन एनपी -2 बिछाना, 39.3 लाख की लागत से तैयार उनिंदा में तालाब भरने के लिए 450 मिमी व्यास की आरसीसी पाइप लाइन एनपी-2 बिछाना, पुनर्भरण उद्देश्य और सिंचाई सुविधाओं में सुधार के लिए (अटल भूजल योजना के तहत),1.23 लाख की लागत से तैयार कटकई में राधा कृष्ण मंदिर के पास पानी की टंकी का निर्माण, 1.49 लाख की लागत से तैयार सैदपुर में पंचायत भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण, 2.57 लाख की लागत से तैयार अटाली में बस क्यू शेल्टर का निर्माण, 3.06 लाख की लागत से तैयार नांगल अटेली में भीम सिंह पुत्र गजराज के घर से लेकर सरजीत के खेत तक सीवर लाइन, 4.99 लाख की लागत से तैयार नीरपुर में विक्रम के घर से गंदे पानी की निकासी का कार्य, 6.38 लाख की लागत से तैयार अटाली में पंचायत भूमि पर पानी का बोर, 7.45 लाख लागत से तैयार खैराना में स्कूल में खेल ग्राउंड की चार दिवारी का कार्य शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 240 लाख रुपये से अधिक लागत की आगामी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ये परियोजनाएं जल्द तैयार होंगी और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने 31. 14 लाख की लागत से तैयार होने वाली सैहलंग में लाइट व्यवस्था, 7.18 लाख की लागत से तैयार होने वाली श्मशान घाट नौताना में चार दिवारी और शेड का निर्माण,11.62 लाख की लागत से तैयार होने वाली झाड़ली में श्मशान घाट की चार दिवारी और पानी की टंकी का निर्माण,14.79 लाख की लागत से तैयार होने वाली कोटिया में चार दिवारी और पानी की टंकी का निर्माण ,10.23 लाख की लागत से तैयार होने वाली उच्चत में श्मशान घाट की चार दिवारी और पानी की टंकी का निर्माण , 5 लाख की लागत से तैयार होने वाली बवानिया में बड़ा कुआं की फेंसिंग रेलिंग की मरम्मत , 5 लाख की लागत से तैयार होने वाली सुंदरह खेल ग्राउंड की बाउंड्री का निर्माण , 3 लाख की लागत से तैयार होने वाली सुंदरह में बीपीएल कालोनी में गली का निर्माण, 3 लाख की लागत से तैयार होने वाले एससी बस्ती बडफ़ में पार्क का निर्माण, 3 लाख की लागत से तैयार होने वाली पडत्तल में एससी बस्ती में जल निकासी के लिए तालाब का निर्माण,7 लाख की लागत से तैयार होने वाली पोता में सावंत के घर से अनूप के घर तक गली का निर्माण ,10 लाख की लागत से तैयार होने वाली बवानिया में इंडोर जिम की स्थापना, 8 लाख की लागत से तैयार होने वाली मुंडायण में एससी बस्ती में सीवर लाइन बिछाना ,2 लाख की लागत से तैयार होने वाली रामबास में स्कूल लांंन में टाइल बिछाना,5 लाख की लागत से तैयार होने वाली रामबास में तालाब की सफाई कार्य , 6 लाख की लागत से तैयार होने वाली ककराला में हजारी के घर से बुधराम के घर तक गली का निर्माण , 3 लाख की लागत से तैयार होने वाली ककराला में वीर सिंह के प्लाट से मुख्य फिरनी तक गली का निर्माण,18 लाख की लागत से तैयार होने वाली कपूरी में कपूरी बडफ चौक से सुमेर गोस्वामी के घर तक गली निर्माण,10 लाख की लागत से तैयार होने वाली खैराना में जगदीश पंच के घर से खैराना बेवल तक लिंक रोड का निर्माण ,5 लाख की लागत से तैयार होने वाली इसराना में पुराने तालाब और स्कूल तालाब को अधिक गहरा करवाना , 3 लाख की लागत से तैयार होने वाली इसराणा में ढाणी चौक में टाइल बिछाना , 24 लाख की लागत से तैयार होने वाली उन्हाणी में रेलवे अंडरपास से चेलावास बॉर्डर तक गली का निर्माण ,16 लाख की लागत से तैयार होने वाली उन्हाणी में श्मशान घाट का पुनर्निर्माण , 8 लाख की लागत से तैयार होने वाली उन्हानी में पार्क की रेलिंग मरम्मत और पार्क के ट्रैक का निर्माण, 20 लाख की लागत से तैयार होने वाली छितरोली में सीवर लाइन बिछाना,1.64 लाख की लागत से तैयार होने वाली बवानिया में नरेश कुमार के प्लाट से पवन कुमार के घर तक गली का शिलान्यास किया।
फोटो कैप्शन 02:कनीना में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
  01: संबोधित करते हुए आरती सिंह राव

यूरो स्कूल में श्रमिक दिवस धूमधाम से
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
यूरो स्कूल  एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ कुशल प्रबधंन में भी अग्रणीय है। आज श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल प्रागंण में श्रमिक सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ यूरो ग्रुप आफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव व प्रधानाचार्य सुनील यादव ने मां सरस्वती की प्रतिछाया के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले चालक-परिचालक व चतुर्थश्रेणी के कर्मचारियों को तिलक लगाकर व उन पर पुष्पों की वर्षा करके उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रकार की गतिविधियां भी करवाई गई कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में म्यूजिक चैयर,रोलप्ले ,एकल नृत्य व समूह नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील यादव ने सबसे पहले श्रमिक दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को उच्च शिखर तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान एक ऐसी कडी का होता है जो अपने संपूर्ण समर्पण भाव से कार्य करती है। यह एक ऐसा वर्ग है जिनका कार्य सबसे पहले आरंभ होता है और सबसे अंतिम छोर तक चलता है। ये अपना कार्य पूरी ईमानदारी पूरी लगन व मेहनत से करते साथ ही उन्होंने बताया कि हम इनकी पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना का तहेदिल से सम्मान करते है। । इस शुभावसर पर उप-प्राचार्या सजूं यादव, कोर्डिनेटर रवींन्द्र यादव, सुमन यादव, ऋतु तंवर, तन्नू गुप्ता गतिविधि प्रभारी मधू यादव व समस्त स्कूल के सदस्य उपस्थित रहे।   
फोटो कैप्शन 03: श्रमिकों को संबोधित करते हुए।

हेरिटेज विद्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया
*****************************************************************************
**************************************************************************
******************************************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल कनीना में स्थित हेरिटेज पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में मजदूर दिवस मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय में सरस्वती माता की पूजा अर्चना की इसके बाद बच्चों ने बड़ी ही सुंदर प्रस्तुतियां दी सर्वप्रथम साक्षी ग्रुप ने नाटक के माध्यम से मजदूर दिवस पर एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें यह बताया गया कि हमें प्रत्येक व्यक्ति जो हमारे समाज में मजदूरी वर्ग का कार्य करते हैं उन सभी को सम्मान देना चाहिए तथा यह समझाया कि किस प्रकार से वह मेहनत करके अपने आसपास सभी वर्गों में कार्य करते हैं इसके बाद नौवीं कक्षा से आरती ने एक भाषण के माध्यम से मजदूर दिवस मनाने के पीछे का कारण प्रस्तुत किया तृषा निधि निकिता ने नृत्य के माध्यम से बताया की काम बड़ा हो या छोटा मेहनत तो रंग लाती है गाने पर अपनी प्रस्तुति दी और सभी तक यह संदेश पहुंचा इसके उपरांत  नौवीं कक्षा की छात्रा पलक ने भाषण के माध्यम से मजदूरी के महत्व को समझाया अंतिम प्रस्तुति रिया ग्रुप ने हरियाणा की संस्कृति से संबंधित परिचय दिया इसके उपरांत विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को मजदूर दिवस की अहमियत समझाते हुए बताया कि जिस प्रकार से मजदूर वर्ग अपनी मेहनत से कार्य करता है जैसे रोड बनाने का कार्य साफ सफाई का कार्य और भी बहुत सारे अन्य कार्य हैं जो हमें सुविधा प्रदान करते हैं इनका समाज में बहुत ही महत्व है इसके उपरांत विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने विद्यालय के मजदूर वर्ग के स्टाफ सदस्य रघुवीर जी, तृप्ता जी, राज जी, ममता जी को उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनका धन्यवाद भी किया की जिस  प्रकार से वह विद्यालय में अहम भूमिका निभाते हैं ऐसे ही अपने कार्य को निरंतर करते रहे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह सीनियर कोआर्डिनेटर सुरेंद्र कुमार जूनियर कोआर्डिनेटर सुमन मैम तथा सभी समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: हेरिटेज स्कूल में श्रमिक दिवस मनाते हुए।