ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, October 27, 2025
500 किसान मंडी में लेकर आये 14766 क्विंटल बाजरा
--खरीद पहुंची 219662 क्विंटल ,सरकारी तौर पर नहीं हो पाई खरीद
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर अभी तक एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया है लेकिन निजी स्तर पर 219662 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। यह बाजरा समर्थन मूल्य से कम भावों पर खरीदा गया है। सोमवार को 500 किसान 14766 क्विंटल बाजरा लेकर आये।
मिली जानकारी अनुसार अब तक 7135 टोकन किसानों के काटे जा चुके हैं और किसान अपनी बाजरे की पैदावार अनाज मंडी में ला रहे हैं किंतु उनके सैंपल फेल होने के कारण सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सैंपल रेवाड़ी भेजे जाते हैं किंतु मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण सभी सैंपल फेल हो जाते हैं। ऐसे में सरकारी तौर पर खरीद नहीं हो पा रही है।
फोटो कैप्शन 07: कनीना की नई अनाज मंडी में बाजरे की आवक।
छठ पूजा पर सैकड़ों महिलाओं ने दिया अस्ताचल सूर्य को अघ्र्य
-36 घंटों के व्रत के बाद मंगलवार को होगा पर्व का समापन
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों का छठ पूजा का पर्व चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को शाम के समय सिरसवाला तालाब पर भीड़ बढ़ती चली गई। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष तालाब पर पहुंच गए। पटाखे चलाएं, पानी में गोता लगाया तथा अस्ताचल सूरज को अघ्र्य भी दिया।
इस मौके पर दो प्रकार के छठ पूजा करने वाले लोग नजर आए। एक जो उत्तरप्रदेश से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि वे पहले शिव भोले की पूजा करते हैं, इसके लिए मिट्टी से शिवलिंग बनाया ,पूजा अर्चना की। ईख लगाकर उसके नीचे से बच्चों को निकाला, तत्पश्चात गोता लगाकर रसूरज को अघ्र्य दिया। उधर अन्य लोगों ने सीधे ही तालाब में गोता लगाया और पूजा अर्चना की। वास्तव में जितने छठ पूजा करने वाले लोग थे उनसे कहीं अधिक दर्शकों की रही। चूंकि इस क्षेत्र में छठ पूजा का पर्व बहुत कम लोग जानते हैं।
छठ पूजा पर के बारे में गुरुचरण पोद्दार, अखिलेश, शिवचरण, कृष्णा, अनिल, दामोदर, उत्तम सिंह, हनुमान, चांदनी, दुलारचंद, पार्वती आदि से बात हुई। उन्होंने बताया कि उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो भी छठ पूजा की जाती है या छठ पूजा इसलिए भी करते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाए। उन्होंने बताया कि यह 5 दिनों से चला रहा छठ पूजा का पर्व मंगलवार को सुबह सवेरे समापन हो जाएगा। सुबह 4 बजे से ही उदय होते सूर्य को अघ्र्य देने के लिए लोग तैयार हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष में छठ पूजा कर रहे हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। ये वो लोग हैं जो अपने प्रदेश में नहीं जा सके, परंतु हजारों रुपये के फल के टोकरे सिर पर रखकर लाये और यहां तालाब पर रखकर पूजा की। तत्पश्चात अपने टोकरों को उठाकर वापस घर चले गए। यह प्रसाद के रूप में मंगलवार को वितरित किया जाएगा।
अघ्र्य देने वाले लोगों में महिलाएं अधिक थी तथा पुरुष कम, दर्शन अधिक थे। छठ पूजा करने वाले लोग माइक से प्रचार भी कर रहे थे, छठ पूजा के गीत चल रहे थे और लोग खुशी से नृत्य करते हुए आ रहे थे। वास्तव में देखने लायक नजारा था।
छठ पूजा पर में जहां छोटे बच्चे भी शामिल हुए वहीं बड़े बुजुर्ग भी शामिल हुए।
इस मौके पर महिमा, रीना यादव, भूपेंद्र यादव, मोहित, आशा यादव, यथार्थ, अमीशा, अमीश, लालबच्ची, अदविक, मुनीलाल यादव, सीमा आदि ने बताया कि वे अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर छठ पूजा पर्व कर रहे हैं। लालबच्ची ने बताया कि उनके पति मुन्नीलाल यादव बहुत बीमार थे। कई जगह ईलाज चला फिर छठ माता का पर्व मनाने तथा कोसी भरने की माता से प्रार्थना की और मुन्नीलाल यादव ठीक हो गये जिसके चलते यह पर्व मनाया गया है। आशा यादव, महिमा,सीमा, रीना ने बताया कि वे 500 किमी दूर से चलकर अपने पिता के ठीक होने पर पर्व में शामिल हुये हैं। अमीश कुमार, अमीशा, यथार्थ,अदवित आदि ने बताया कि उनके नाना बीमारी से ठीक हो गये इसलिये छठ पूजा में शामिल हुए हैं। इनमें से बहुत से महिलाएं 400 से 500 किलोमीटर दूर से चलकर आए हुए हैं। उनके लिए छठ पूजा सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। दीपावली के बाद उनका यह पर 6 दिनों बाद शुरू होता है और यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने बताया कि महाभारत के कर्ण भी इस सूर्य देव एवं छठ पूजा पर के उपासक थे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण बाबत सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस समय आकाश में पैराबैंगनी किरणें बहुत अधिक हो जाती है, जिनसे बचने के लिए सूर्य देव की पूजा की जाती है, अघ्र्य दिया जाता है।
उन्होंने बताएं कि 36 घंटे का लंबा व्रत रखा जा रहा है। इस पर्व का संबंध पांडवों के राजपाट से है। जब पांडव अपना राजपाट हार गए तो श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को छठ व्रत करने की बात कही। इस पर्व के करने से मनोकामना पूर्ण हुई और राजपाट वापस मिल गया। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पर्व को विशेष माना जाता है क्योंकि सूर्य की पराबैंगनी किरणें इस समय अधिक मात्रा में धरती पर आती हैं। इनका कु-प्रभाव सभी जीव जंतुओं पर पड़ता है और इससे बचने के लिए भी सूर्य की पूजा की जाती है। यह पर्व 5 दिनों तक चलता है जहां अंतिम दिन सूर्य की पूजा करने के बाद व्रत संपन्न हो जाता है। 36 घंटे तक का लंबा व्रत रखा जाता है उनका मानना है कि इस पर्व को करने वाली स्त्रिया धन धान्य, पति पुत्र तथा सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहती हैं। यह व्रत बड़े नियम तथा निष्ठा से किया जाता है। इसमें तीन दिन के कठोर उपवास का विधान है। इस व्रत को करने वाली स्त्रियों को पंचमी को एक बार नमक रहित भोजन करना पड़ता है। षष्ठी को निर्जल रहकर व्रत करना पड़ता है। षष्ठी को अस्त होते हुए सूर्य को विधिपूर्वक पूजा करके अर्घ देते हैं। सप्तमी के दिन प्रात:काल नदी या तालाब पर जाकर स्नान करती हैं। सूर्योदय अघ्र्य देती है।
पर्व से जुड़ी एक कहानी गुरुचरण बिहार के व्यक्ति ने बताई। उनके अनुसार प्राचीन काल में बिन्दुसार तीर्थ में एक महीपाल नाम का वणिक रहता था । वह धर्म कर्म तथा देवता विरोधी था। एक बार उसने सूर्य भगवान की प्रतिमा के सामने मल मूत्र का त्याग किया। परिणामस्वरूप उसकी आंखों की ज्योति चली गई। इसके बाद वह अपने जीवन से ऊबकर गंगा जी में डूबकर मर जाने को चल दिया। रास्ते में उसकी भेंट महर्षि नारद से हो गई। नारद ने उससे पूछा- आप,जल्दी जल्दी किधर जा रहे हो महीपाल रोते रोते बोला मेरा जीवन दूभर हो गया है । मैं अपनी जान देने हेतु गंगा में कूदने जा रहा हूं। मुनि बोले मूर्ख प्राणी तेरी यह दशा भगवान सूर्य देव के कारण हुई है इसलिए कार्तिक मास की सूर्य षष्ठी का व्रत रख तेरे सब कष्ट दूर हो जायेंगे। वणिक ने ऐसा ही किया तथा सुख समृद्धि पूर्ण दिव्य ज्योति प्राप्त कर स्वर्ग का अधिकारी बन गया।
फोटो कैप्शन: पूजा अर्चना करते लोग
नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
--विजेताओं को किया पुरस्कृत
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में, जो प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जाता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरह, कनीना में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति और ट्रैफिक नियमों के महत्वपूर्ण विषयों पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और दोनों ही सामाजिक महत्व के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में, प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा।
नशा मुक्ति और यातायात नियमों पर केंद्रित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। वक्ताओं ने जोर दिया कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि समाज और परिवार को भी नष्ट करता है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। इस पहल से युवाओं को इन महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जिम्मेदार और जागरूक बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर, विद्यार्थियों को शहीद सहायक उप निरीक्षक सूबे सिंह की गौरवगाथा के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस विभाग में उनके अतुलनीय योगदान और उनके बलिदान की गाथा साझा की। युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि देश की सुरक्षा करते हुए शहीद होना न केवल कर्तव्य है, बल्कि यह बहुत गर्व की बात है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा ग्रहण करे, अच्छे रास्तों पर चले और देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर अपना मुकाम हासिल करे।
फोटो कैप्शन 04: पुलिस प्रशासन बच्चों को पुरस्कृत करते हुए
भावांतर की राशि 575 रुपये से बढ़ाकर 975 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
--अतरलाल ने दी चेतावनी
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार से बाजरा भावांतर की राशि 575 रुपये से बढ़ाकर 975 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
अतरलाल ने जिला की अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद कहा कि बाजरा भावांतर योजना किसानों को ठग रही है। सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये तय किया था। जिसमें 2200 पये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीदा जाना था और 575 पये भावांतर राशि किसानों के खातों में समायोजित करनी थी। परन्तु मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों को 1800-1850 पये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों को 400 पये प्रति क्विंटल की दर से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को तत्काल भावांतर राशि बढ़ाकर 975 पये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों के खातों में डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजरा खरीद शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है परन्तु अब तक किसान को भावांतर राशि नहीं मिली है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। न तो उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है, न भावांतर की पूरी राशि और न ही बाजरा और कपास फसलों के खराबे का मुआवजा मिल रहा है। सरकारी नीतियों के कारण किसान पीट रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने तीन दिन के अंदर बाजरा भावांतर की राशि बढ़ाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करेगी।
एसडीवमा विद्यालय ककराला में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
---चेयरमैन जगदेव ने दी बधाई
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को चार समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह में छह-छह छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन विज्ञान अध्यापिका नीता, राजबाला, अनिता व संदीप कुमार, मनोज कुमार ने किया। प्रतियोगिता को चार चरणों में कराया गया जिसमें प्रथम चरण को बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर रखा गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सभी समूहों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। अन्तिम चरण में दर्शाय गए चित्र के आधार पर प्रश्न पूछे गए जिसमें दिव्या व आरवी की टीम ने बढ़त बनाई। अंकों के आधार पर टीम प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन किया गया। जिसमें दिव्या की टीम के विद्यार्थियों सान्वी, जयन्त, युग, आरवी तथा पिनाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनविशा की टीम ने द्वितीय व मानशी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया की हमें हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताऐं सिर्फ हार-जीत के लिए नही होती बल्कि अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए होती है। इस अवसर पर कोर्डिनेटर स्नेहलता, प्रियंका, बिन्दु व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 03: एसडी स्कूल में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता
सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
-एनटीइ पर करें आनलाइन आवेदन
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। सैनिक स्कूल कुंजपुरा, करनाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के माध्यम से कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं । इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीई्) के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा के युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में शानदार करियर बनाने के लिए तैयार करने का एक प्रमुख संस्थान है, जहां हरियाणा के लड़कों और लड़कियों के लिए 67 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि कुल सीटों में अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 प्रतिशत (दस्तावेज़ के अनुसार), और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं ।
उन्होंने बताया कि शेष सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें भूतपूर्व सैनिकों सहित रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं ।
उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 125 प्रश्न होंगे तथा यह परीक्षा 300 अंक की होगी। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा, और इंटेलिजेंस शामिल है ।कक्षा नौवीं में कुल 150 प्रश्न होंगे तथा यह परीक्षा 400 अंक की होगी। इसमें गणित, अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान, और सामाजिक अध्ययन शामिल है।
समुत्कर्ष कार्यक्रम की तीसरी शृंखला एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में संपन्न
-50 चयनित विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन किया
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। युवा और सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित समुत्कर्ष कार्यक्रम की तीसरी शृंखला एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह वही विद्यालय है जहां 50 चयनित विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए यह विशेष शृंखला लगातार चल रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मोहित वर्मा, संयुक्त निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय, जिन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविकास और राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। अपने उद्बोधन के दौरान मोहित ने कहा कि युवा सेवा फांउडेशन के द्वारा समुत्कर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देकर मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना बाबा साहब के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रो. आनंद शर्मा, सह जिला संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महेंद्रगढ़, जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार और समर्पण को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से संबंधित अनेक प्रेरक प्रसंग बताकर जीवन में विपरीत परिस्थितियों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन और नियोजन विद्यालय के अध्यक्ष जगदेव सिंह एवं डा सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। युवा और सेवा फाउंडेशन की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों ने संस्थान के सामाजिक और वैचारिक उद्देश्य को विद्यार्थियों के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा।
इस बार कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि वैचारिक प्रबोधन के साथ-साथ विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए। चयनित प्राध्यापकों और व्याख्याताओं ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की दिशा का सूक्ष्म अध्ययन किया। आगामी चरण में विद्यार्थियों की योग्यता और अभिरुचि के आधार पर मार्गदर्शन योजना तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री यतेन्द्र राव, सरपंच डा. नरेश तंवर, ओमप्रकाश , कृष्ण कुमार, रामधारी सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 01: समुत्कर्ष कार्यक्रम में हाजिर विद्यार्थी एवं अधिकारी
तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के तहत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
-विद्यार्थियों ने बनाये पोस्टर भी
*********************************************************************
************************************************************************
***************************
******************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरकड़ाबास में आज तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के अंतर्गत करवाई जाने वाली गतिविधियों से पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई गई। इसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उल्लेखनीय है कि विदित है यह प्रोग्राम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा गुरुग्राम की तरफ से हरियाणा राज्य के सभी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय मुखिया रीता रानी के निर्देशन में इसका आयोजन विद्यालय में करवाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय के बीच तंबाकू निषेध के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्धारित गतिविधियों का संचालन किया जाना है।
विज्ञान अध्यापक सुभाष चंद ने तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से आंतों का कैंसर, हृदय संबंधी बीमारियां, ब्रेन स्ट्रोक, पेट का कैंसर, दांतों का पीला होना व श्वास संबंधी बीमारियां होती हैं। अत: स्वस्थ एवं लंबी आयु के लिए हमें तंबाकू का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए तथा हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। विद्यालय प्रांगण को तंबाकू रहित रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने जरूरी हैं।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक श्री अजीत सिंह बोहरा, भूपेंद्र सिंह,अमरनाथ पीटीआई, पटेल सिंह, राजेश माहोर ,योगेंद्र शर्मा, श्रीमती अनुराधा, लोकेश, अमित व रामरतन के साथ-साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: विद्यार्थी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।
Sunday, October 26, 2025
समुत्कर्ष कार्यक्रम की तीसरी शृंखला एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में संपन्न
- 50 चयनित विद्यार्थियों का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन किया
****************************************************************************
********************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। युवा और सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित समुत्कर्ष कार्यक्रम की तीसरी शृंखला एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह वही विद्यालय है जहां 50 चयनित विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए यह विशेष शृंखला लगातार चल रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मोहित वर्मा, संयुक्त निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय, जिन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविकास और राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। अपने उद्बोधन के दौरान मोहित ने कहा कि युवा सेवा फांउडेशन के द्वारा समुत्कर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देकर मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना बाबा साहब के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रो. आनंद शर्मा, सह जिला संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महेंद्रगढ़, जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार और समर्पण को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से संबंधित अनेक प्रेरक प्रसंग बताकर जीवन में विपरीत परिस्थितियों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन और नियोजन विद्यालय के अध्यक्ष जगदेव सिंह एवं डा सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। युवा और सेवा फाउंडेशन की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों ने संस्थान के सामाजिक और वैचारिक उद्देश्य को विद्यार्थियों के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा।
इस बार कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि वैचारिक प्रबोधन के साथ-साथ विद्यार्थियों की व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए। चयनित प्राध्यापकों और व्याख्याताओं ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की दिशा का सूक्ष्म अध्ययन किया। आगामी चरण में विद्यार्थियों की योग्यता और अभिरुचि के आधार पर मार्गदर्शन योजना तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री यतेन्द्र राव, सरपंच डा. नरेश तंवर, ओमप्रकाश , कृष्ण कुमार, रामधारी सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन 07: संबंधित फोटो साथ है
अधर में लटका हैं कनीना का बाईपास निर्माण
-सख्त जरूरत है बाइपास निर्माण की
****************************************************************************
********************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में लंबे समय से बाईपास निर्माण अधर में लटके हुए हैं। बार-बार लोगों की इन समस्याओं को हल करने के लिए मांग की है तथा पूर्व में मंत्रियों ने भी इन्हें निर्मित किए जाने का इशारा किया था किंतु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कनीना में इस समय बाइपास की सख्त जरूरत समझी जा रही है। कनीना बस स्टैंड के इर्द गिर्द भीड़ बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण बाइपास की मांग बलवती हो रही है।
कनीना बस स्टैंड के पास वाहनों एवं यात्रियों का जमघट बनता जा रहा है वहीं दिनभर वाहनों के आवागमन के चलते सड़क मार्गों को क्रास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि बाइपास बना दिया जाए तो भीड़ का दबाव कम हो सकता है। इसके अतिरिक्त आवागमन में भी सुविधा हो जाएगी। बस स्टैंड के समक्ष तो जाम की समस्या बनी रहती है वही वाहनों को किसी वैकल्पिक मार्गों से गुजरते देखा जा सकता हैं। लोगों की मांग है कि कनीना बाइपास शीघ्र बनवाया जाए। दो वर्ष पूर्व पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी भीड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाइपास बनाने का आश्वासन दिया था किंतु अभी तक नहीं बन पाया है किंतु पुल निर्माण कार्य चल रहा है।
अनिल कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने सरकार से मांग की है कि कनीना की प्रमुख समस्या में बाईपास निर्माण है, इन्हें पूरा किया जाए।
बाइपास के संबंध में लोगों से बात की जिनके विचार निम्र रहे--
** एक ओर सरकार सैकड़ों दुकानों को मुख्य मार्ग पर बता रही है वहीं किसी की रोटी रोजी छीन सकती है। इसका सबसे बेहतर विकल्प कनीना में बाइपास का है। अगर बाइपास बनवा दिया जाए तो सभी दुकानें भी बच जाएंगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
---सुरेश कुमार,कनीना
बाइपास का सर्वे भी एक बार हो चुका है। वैसे भी भारी संख्या में वाहन कस्बा कनीना के अंदरूनी मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। बस स्टैंड भीड़ वाला क्षेत्र बन गया है। ऐसे में अगर बाइपास बन जाए तो कनीनावारिसयों को ही नहीं इधर से गुजरने वालों को भी लाभ मिलेगा।
----शिवचरण कनीना
कनीना की आबादी बढ़ती ही जा रही है वहीं भीड़ भी बढ़ती ही जा रही है। आवागमन में परेशानी बन जाती है। दिन के समय तो सड़क भी क्रास करना कठिन है। ऐसे में अगर बाइपास बन जाए तो कितने ही लोगों को लाभ मिल जाए। पहले भी बाइपास की सर्वे हो चुकी है। रेवाड़ी से महेंद्रगगढ़ बाइपास बन सकता है।
---दिनेश कुमार,कनीना
कनीना रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, चरखी दादरी एवं कोसली आदि सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। इतनी सुंदर लोकेशन और कोई नहीं हो सकती है। ऐसे में भीड़ बढऩा स्वाभाविक है। भीड़ घटाने का एक ही सरल उपाय है कि बाइपास बना दिया जाए ताकि समय की बचत भी हो सके।
---सुमेर सिंह कनीना
इस संबंध में एक्शन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर से बात हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास कनीना बाइपास से संबंधित कोई मुद्दा नहीं आया है।
फोटो कैप्शन: सुमेर सिंह, शिवचरण, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार
भोजावास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
****************************************************************************
********************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव एडवोकेट ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के भोजावास मंडल के ककराला गांव में बूथ नंबर 71 पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि इस बार त्योहारों के दौरान देश के आम नागरिक को जीएसटी में कमी और स्थिर अर्थव्यवस्था का लाभ मिला, जिसके चलते लोगों ने त्यौहारों को उत्साहपूर्वक मनाया। उन्होंने बताया कि बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली।
यतेंद्र राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से आह्वान किया कि 7 नवंबर को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर को यादगार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के दिल में भावनाओं और गर्व का संचार करता है, इसलिए आने वाली पीढिय़ों के लिए इसकी विरासत को आगे बढ़ाना आवश्यक है।
इस अवसर पर डा.मंगल सेन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनजीत यादव, मंडल अध्यक्ष हरपाल यादव, महामंत्री धर्मबीर , सुंदर लाल, नंबरदार कंवर सिंह, रोहताश पंच, संदीप पंच, बूथ अध्यक्ष बलजीत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को आत्मसात करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 01:बूथ नंबर 71 पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव पार्टी पदाधिकारियों के साथ मन की बातÓकार्यक्रम को सुनते हुए।
किसान कर रहे हैं फव्वारों द्वारा सिंचाई
-गेहूं की नवंबर माह में चलेगी बीजाई
****************************************************************************
********************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गेहूं की बीजाई को लेकर के जोर-शोर से तैयारी चल रही है। हर वर्ष की भांति फव्वारों द्वारा सिंचाई चल रही है। तत्पश्चात किसान बीजाई का काम करेंगे। अभी तापमान अधिक है।
किसान सुनील कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया कि बीजाई एक नवंबर के बाद बेहतर मानी जाती है। ऐसे में किसान पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं। अच्छे-अच्छे बीज लाकर घरों में रख रखे हैं तथा खाद का प्रबंध किया हुआ है ताकि बिजाई के तुरंत बाद खाद आदि प्रयोग करके बेहतर पैदावार ले सके। पहले सरसों की बीजाई आती है तत्पश्चात गेहूं का नंबर आता है। कनीना क्षेत्र में इस बार करीब 12000 हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई होने की संभावना बताई जा रही है क्योंकि अभी भी दिन के समय तापमान अधिक पड़ रहा है जिसके कारण बीजाई प्रभावित हो रही है। किसान मौसम के बदलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बाजरे की घटिया पैदावार हुई है। अब किसान सरसों की बीजाई के बाद गेहूं की बिजाई में लग गए हैं।इस संबंध में पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज ने बताया कि नवंबर माह में ताप कम होने से बिजाई के अनुकूल ताप बन जाएगा
फोटो कैप्शन 02: फव्वारों द्वारा सिंचाई करते किसान।
अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बेड का करने की मांग
-एफआरयू की सुविधा है उपलब्ध
****************************************************************************
********************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। सेवा भारती हरियाणा की कनीना इकाई ने एक पत्र भेज कर कनीना के उप-नागरिक अस्पताल 50 बेड के उप-नागरिक अस्पताल अपग्रेड करके 100 बेड का बनाये जाने की मांग की है। वर्तमान में यह 50 बेड का अस्पताल है।
हरियाणा प्रदेश सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा इकाई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जगदीश आचार्य अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सेवा भारती, योगेश अग्रवाल सदस्य सेवा भारती हरियाणा ने यहां बताया कि कनीना उप नागरिक अस्पताल वर्तमान में 50 बेड का है किंतु यहां 84 कमरे उपलब्ध है। यहां एक एसएमओ के अतिरिक्त 8 डाक्टरों के पद भरे हुये हैं। यह अस्पताल 100 बेड के सर्वथा उचित है तथा आसानी से 100 बेड का अस्पताल बनाया जा सकता है। सैकड़ों मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने वाले सेवा भारती ने के सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने आरती सिंह राव को भी एक पत्र भेज दिया है जिसमें मांग की गई है कि कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में एफआरयू की सुविधा प्रदान कर दी गई है किंतु अभी तक सुविधाएं कम ही प्रदान हो पाई हैं। साथ में 100 बेड का कनीना का अस्पताल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि वे इस मांग को लेकर कई अधिकारियों से मिल चुके हैं और सभी ने मांग को उचित ठहराते हुए इस मांग को सिरे चढ़ाने की बात कही है।
यदि यहां बड़ी मशीन उपलब्ध हो जाए, अल्ट्रासाउंड जैसी बड़ी मशीन उपलब्ध हो जाए और एमडी या गाईनी आदि डाक्टर उपलब्ध हो जाए तो क्षेत्र के लोगों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा अपितु कुछ इलाज यहां पर चल सकेंगे। इसलिए आरती सिंह राव के पास पत्र भेजकर यह मांग पूरा करने की उम्मीद जताई है।
एसटीए परमिटधारी बसों में वरिष्ठ नागरिकों को चलने संबंधी स्पष्ट करें आदेश
****************************************************************************
********************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज। परमिटधारी बसों में वरिष्ठ नागरिकों को चलने पर अनेकों विवाद खड़े हो रहे हैं। आए दिन बुजुर्गों को अपमानित किया जा रहा है, रास्ते में उतार दिया जाता है या फिर उनसे टिकट वसूली जाती है। अभी तक वरिष्ठ नागरिक यह समझ नहीं पाये हैं कि परमिट धारी बसों में उनका चलने की अनुमति है या नहीं। सरकार ने विगत दिनों जहां इन बसों में सीनियर सिटीजन को चलने की अनुमति दी थी जिस पर कुछ रियायत का प्रावधान है।
लेकिन भीम सिंह कनीना मंडी जब परमिटधारी बस में चल रहे थे तो उन्हें रास्ते में उतार दिया गया उनसे कहा गया कि या तो तुम टिकट लो या फिर यही उतर जाओ। यहां तक कि उनको अपमानित भी होना पड़ा। ऐसी अनेक घटनाएं आए दिन घट रही हैं। यही कारण है कि वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार से मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि उनको चलने की अनुभूति होती भी है या नहीं? होती है तो इस प्रकार उनके साथ होने वाले अपमान को रोका जाए।
इस संबंध में चंद वरिष्ठ नागरिकों से बात की गई-
जब कनीना से रेवाड़ी 25 अक्टूबर को परमिटधारी बस से जा रहा था तो बस परिचालक से नोकझोक हुई। उनका कहना था कि इस बस में वरिष्ठ नागरिकों के पास मान्य नहीं हे। आप लोग या तो टिकट लो या बस स्टाप पर उतर जाओ। भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्पष्ट निर्देश जारी हो कि ये पास परमिटधारी बसों में मान्य है या नहीं।
--भीम सिंह,कनीना
जब भी हमें कहानी की खास काम के लिए जाना पड़ता है तो रोडवेज की बसों में ही सफर करते हैं चूंकि एसटीए परमिटधारी बसों में अक्सर टिकट को लेकर के झगड़ा होता है। वो आमतौर पर कहते हैं कि इस बस में सभी की टिकट लगेगी। ऐसे में इन परमिटधारी बसों में यदि वरिष्ठ नागरिक को सफर करते हैं तो उसके बारे में सरकार को स्पष्ट निर्देश जारी करना चाहिए और इन बस चालकों को हिदायत देनी चाहिए ताकि बुजुर्ग परेशान ना हो।
-- कमला देवी, कनीना
अभी तक हमें यही नहीं पता है कि रोड़वेज के अलावा परमिटधारी बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास मान्य है या नहीं? बार-बार सरकार के निर्देश आते हैं जिससे स्पष्ट पता नहीं चल पाता कि आखिर इन परमिटधारी बसों में उनको बैठने की अनुमति है या नहीं? यदि इनमें अनुमति नहीं है तो स्पष्ट रूप से सरकार को निर्देश जारी करना चाहिए ताकि बुजुर्ग उनमें बैठने से परहेज करें।
--रमेश कुमार, कनीना
एसटीए परमिटधारी बसों में वरिष्ठ नागरिकों का सवार होकर परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलता। रोड़वेज की बसों में किराये में रियायत मिल जाती है, इन बसों में रियायत के लिए बार-बार बहस करनी पड़ती है। आखिर सरकार को एक नियम पारित करना चाहिए और स्पष्ट निर्देश देना चाहिए कि इन बसों में अनुमति है या नहीं है? अगर है तो इन बस चालकों को भी निर्देश दे देने चाहिए ताकि कोई बुजुर्ग परेशान ना हो।
-- मुंशी राम, कोटिया
इस संबंध में महाप्रबंधक नारनौल से बात की गई जिसमें उन्होंने बताया कि जब भी उनके पास कोई शिकायत आती है तो संबंधित बस चालक को बुलाकर समझा दिया जाता है। ये बसें आरटीओ के तहत आती हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से हिदायत दी है कि अगर किसी परमिटधारी बस में परेशानी होती है और पूरी टिकट मांगी जाती है तो बस नंबर व शिकायत आरटीओ एवं महाप्रबंधक को करें।
---देवदत्त महाप्रबंधक नारनौल
फोटो कैप्शन: भीम सिंह, कमला देवी, रमेश कुमार एवं मुंशीराम
Subscribe to:
Posts (Atom)









































































