क्षेत्र में हुई दो एमएम बारिश, आया अंधड़
-लंबे समय से किसान इंतजार कर रहे हैं अच्छी बारिश का
*********************************************
***********************************************************
*********************************************
कनीना। शुक्रवार की शाम तेज अंधड़ के बाद दो एमएम बारिश हुई। किसान बेसब्री से लंबे समय से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं परंतु अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। किसान चाहते हैं कि एक बार बेहतर बारिश हो जाए जो उनकी भावी फसल के लिए भी कारगर सिद्ध हो।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार रोहित कुमार आदि ने बताया कि वे लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं किंतु मानसून आने का नाम ही नहीं ले रही है। क्षेत्र के किसानों ने करीब 4500 हक्टेयर पर कपास करीब 15000 हेक्टेयर पर बाजरे की बिजाई कर रखी है। कुछ किसान अभी भी बाजरे की बिजाई का इंतजार कर रहे हैं और बारिश न होने से परेशान है। इस बार सबसे अधिक बाजरा उगाया गया है।
उधर कृषि विस्तार अधिकारी डॉ देवराज का कहना है कि बारिश इस वक्त अल्प मात्रा में भी खड़ी फसल के लिए बेहद लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि अब मानसून का वक्त आने वाला है। दो एमएम बारिश भी फसलों के लिए फसलों के लिए लाभप्रद मानी जाती है।
फोटो कैप्शन 12: कनीना क्षेत्र में बारिश का एक नजारा।
108 साल के जमना सहाय का निधन
-घी के शौकीन रहे हैं
******************************************
******************************************
***************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव गोमली के जमना राम शर्मा का 108 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। उनके काम देखकर युवा पीढ़ी भी सोचने को मजबूर हो जाती थी। उनकी उम्र परिजन 108 वर्ष बताते हैं किंतु आधारकार्ड में 107 तथा सृष्टि नामक रिसर्च संस्था द्वारा उनको प्रदत्त सम्मान पत्र में उम्र 106 वर्ष बताई गई है।
अंतिम समय तक वे स्वस्थ रहे। अपने प्रतिदिन के काम स्वयं करते थे किंतु खाने पीने में अभी भी जवानों से कम नहीं थे। वे घर तथा खेत का काम भी कर लेते थे। वे अपनी पांचवीं पीढ़ी को देख रहे थे। मुंह में दांत तो कम थे किंतु दिन में तीन बार खाना खाता है और मृत्यु से पहले आधा किलो शक्कर को देसी घी में मिलाकर खाने की क्षमता रखते थे। चलने में किसी युवा से कम नहीं थे तो खेतों में लावणी आदि करवाते थे वहीं पशुओं के लिए चारा भी लाते थे।
बुजुर्ग जमना राम पूर्णरूप से जमींदार थे। महज 18 वर्ष की उम्र में उनकी शादी चरखी दादरी के गांव चांगरोड़ में हुई थी जिनके चार पुत्र एवं छह पुत्रियां हुई। उनका बड़ा पुत्र रामनिवास सेना से सेवानिवृत्त है। उनके इस समय पोतें एवं पड़ पोते चल रहे हैं। उनका भरा पूरा परिवार है।
जमनाराम के विषय में ग्रामीणों ने बताया कि बचपन से ही खानपान बेहतर रहा है। आज भी उसके मुंह में कुछ दांत बचे हैं किंतु पाचन तंत्र सुदृढ़ होने के कारण दिन में तीन बार खाना खाता था।
बुजुर्ग की दिनचर्या में हुक्का पीना, सुबह घास खोदकर लाना, गंडासे से स्वयं काटना, पशुओं को चारा चराना, लावण के वक्त लावणी का काम करना, निराई गुडाई आदि का काम करना तथा घर की देखभाल करना प्रमुख थे। इसी प्रकार शाम के वक्त घास खोदकर लाना तथा पशुओं को चारा खिलाना शामिल थे। घर में गाय एवं भैंसें रखी जा रही हैं उनकी सेवा की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी।
जमनाराम शक्कर के अति शौकीन थे। दैनिक जागरण द्वारा विगत वर्ष पूछे जाने पर बताया था कि वे पहले एक किलो शक्कर खा लेता था किंतु अब भी आधा किलो शक्कर को खा लेते हैं। जमनाराम आज के दिन पूर्णरूप से स्वस्थ थे। उन्हें कोई किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। चलने में तथा काम करने में भी आगे थे। युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत थे और रहेंगे।
शुक्रवार की शाम को उनका निधन हो गया जिस पर रामरतन शर्मा जेई, दयाराम नंबरदार, प्रेम कुमार, रामनिवास फौजी, प्रेमचंद पंच, सुनील पंच, रोहिताश शास्त्री, हरद्वारीलाल, पूर्ण सिंह, कैलाश चंद्र तथा उनके परिजनों ने शोक जताया है।
फोटो कैप्शन 2: जमनाराम शर्मा गोमली
जोहड़ में डूबने से सरपंच प्रतिनिधि निधन पर सांत्वना देने पहुंचे विधायक सीताराम यादव
*******************************************************************
**********************************************************************
कनीना। अटेली विधायक सीताराम यादव अगिहार गांव में सरपंच प्रतिनिधि राज सिंह की जोहड़ में डूबने से निधन होने पर सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उन्हंोने घर पहुंच परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि राजसिंह अगिहार मिलन सार व सामाजिक इंसान थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। विधायक सीताराम यादव के साथ उनके घर सांत्वना देने पहुंचे सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा जिला महेंद्रगढ़, राजेंद्र सिंह उर्फ थान सिह मंडल अध्यक्ष भोजावास, राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज पोता पूर्व महामंत्री कनीना मंडल, विनोद कुमार यादव करीरा पूर्व सचिव कनीना मंडल भाजपा, विनीत कुमार यूवा नेता सेहंलग, हनुमान शर्मा अगिहार, कवरसैन वशिष्ठ कनीना, राजकुमार भारद्वाज कनीना, अरूणा कौशिक पार्षद कनीना, देवदत्त जांगड़ा भडफ अध्यक्ष ओ बीसी मोर्चा कनीना आदि गणमान्य लोगों पहुंचे।
फोटो कैप्शन 10: अगियार में शोक जताते सीताराम विधायक अटेली।
दो दिन से दुर्घटनाग्रस्त ट्राला खड़ा रोड के बीच लोगों को हो रही समस्या
*****************************************************
*********************************************************
कनीना। कनीना अटेली सड़क मार्ग पर एक ट्राला पड़ताल बस स्टैंड पर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 2 दिन से खड़ा है। बुधवार की रात को एक टैंकर और ट्राले की पड़तल बस स्टैंड पर आमने सामने टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में अटेली की तरफ से आ रहे ट्राले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राले में रोडिया भरी हुई है। वही कनीना की तरफ से जा रहे टैंकर को भी इस दुर्घटना में क्षति पहुंची है। टैंकर को तो वीरवार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटा दिया गया लेकिन रोडियों से भरा हुआ ट्राला अभी भी सड़क के बीच खड़ा है। ट्राले के सड़क के बीच खड़े होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्या हो रही है।
फोटो कैप्शन 11: दो दिन से रोड के बीच खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्राला।
317 कोरोना रोधी डोज दी गई
- शनिवार को लगेंगी 200 डोज
**************************************************************
***************************************************************
कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में जहां 64 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए वही 317 कोरोना रोधी वैक्सीन विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को दी गई।
डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि प्रतिदिन कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं जिसके तहत 64 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट दो से 3 दिनों में आने की संभावना है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में 345 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई। विस्तृत जानकारी देते राजकुमार चौहान एचआई ने बताया 18 प्लस को 206 डोज दी गई जबकि 139 डोज 45 प्लस के लोगों को दी गई।
उधर कनीना के उप नागरिक अस्पताल में 317 डोज विभिन्न लोगों को दी गई हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार तथा एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 18 प्लस के युवाओं को $230 वैक्सीन दी गई जबकि 45 प्लस को 87 डोज दी गई हैं जिनमें 150 डोज रसूलपुर में दी गई डोज भी शामिल हैं।
ड्रोन से बने नक्शे को लेकर धनौंदा के लोगों ने की आपत्ति
-एसडीएम ने दिये दुरुस्ती के आदेश
**********************************************
************************************************
कनीना। ड्रोन द्वारा तैयार किए गए नक्शे को लेकर धनौंदा गांव के लोगों ने कनीना के एसडीएम दिनेश कुमार से भेंट कर गलत तरीके से नंबर चढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई तथा दुरुस्त कराने की मांग की। एसडीएम दिनेश कुमार ने बिना देरी किए धनौंदा के सचिव अनिल कुमार को आदेश दिया कि तुरंत प्रभाव से धनौंदा जाइए और लोगों की ड्रोन से बने हुए नक्शे को लेकर जो समस्या है उसे तुरंत प्रभाव से हल करवा कर आइए। वही दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ड्रान द्वारा जो नक्शा तैयार किया गया है वह सही नहीं है। कई लोगों के प्लाट अन्य लोगों के नाम पर चढ़ा दिये गये हैं। नक्शे को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।
उप मंडल अधिकारी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित कर्मियों को आदेश दिया है कि ड्रोन द्वारा बनाए गए नक्शे में जो गलतियां हैं उसका समाधान हो।
फोटो कैप्शन 6: ड्रोन द्वारा बनाए गये नक्षे पर ऐतराज जताते धनौंदा के लोग।
कनीना पुलिस ने समाजसेवी लोगों के साथ मिलकर लगाई छबील
- लोगों को पिलाई ठंडाई
***********************************************************
********************************************************
कनीना। कौन कहता है कि पुलिस रहम दिल नहीं होती जिसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को अटेली मोड़ पर पुलिस व पब्लिक द्वारा सामूहिक रूप से एक छबील लगाकर पेश किया। मिली जानकारी के अनुसार जेठ की एकादशी को गए तीन दिन बीत गए हैं लेकिन आज भी कनीना के समाजसेवी व पुलिस प्रशासन ने मिलकर एक छबील लगाई और लोगों को रोक रोक कर गर्मी की इस धूप में ठंडा पानी पिला उनका हालचाल पूछा। जिसके कारण एक बार तो सभी गाड़ी चालक पुलिस द्वारा रुकवाने पर कांप उठे लेकिन जब पुलिस व पब्लिक उनको रोक करके और ठंडा गिलास ठंडाई का उनके हाथ में देती तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ती। यह बात का देख बहुत से लोगों के मुंह से बड़ी ही दुआएं निकली भगवान आप लोगों का भला करें हम तो डर गए थे कि कहीं कागज चेक तो नहीं हो रहे हैं लेकिन इस छबील के द्वारा लोगों ने पुलिस पर आस्था जाहिर की है और पुलिस के जिला कप्तान तथा डीएसपी कनीना कनीना का आभार जताया। इसके लिए जिला महेंद्रगढ़ की समूची पुलिस बधाई की पात्र है।
फोटो कैप्शन 7: पुलिस कनीना के अटेली टी-प्वाइंट पर ठंडाई पिलाते हुये।
नैतिक मूल्यों के संवर्धन में कबीर प्रासंगिक - सुबोध
***********************************************
***************************************************
कनीना। साहित्य-संस्कृति मंच, हरियाणा के तत्वावधान में वर्तमान में कबीर-विचारधारा की प्रासंगिकता विषय पर ऑन लाइन विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया । वरिष्ठ कवि एवं लेखक शैलेन्द्र सिंह शैली'की अध्यक्षता में आयोजित विचार-गोष्ठी में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ एवं उत्तराखण्ड के 18 विद्वान लेखकों ने उक्त विषय अपने आलेख प्रस्तुत किये ।
कायक्रम-संयोजक कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर ने बताया कि कबीर की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कबीर-जयंती पर वर्तमान में कबीर-विचारधारा की प्रासंगिकता विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
विचार-गोष्ठी का आगाज करते हुए अंबाला की लेखिका डा रेखा शर्मा ने अपने आलेख में कहा कि कबीर की विचार-धारा भारतीय समाज की अमूल्य निधि है जिसे सहेजकर रखा जाना चाहिए । चंडीगढ़ से लेखिका नीरजा शर्मा ने वर्तमान में जाति-धर्म के नाम पर हो रहे मतभेदों को समाप्त करने में वह मत नही जो मनुष्य-मनुष्य के बीच मतभेद पैदा करे कबीर की सोच को प्रासंगिक बताया । अम्बाला की वरिष्ठ साहित्यकार आभा मुकेश साहनी ने धार्मिक वैमनस्य, लूट-खसोट,जमाखोरी व बाह्य आडम्बरों के प्रति कबीर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक सोच को प्रासंगिक करार दिया । कबीर-विचारधारा की प्रासंगिकता पर बल देते हुए नैनीताल, उत्तराखण्ड की वरिष्ठ लेखिका बीना भट्ट बडशीलिया ने वर्तमान में राजनीतिक स्वार्थ-सिद्धि के लिए जातिगत समीकरण बनाने वाले लोगों के प्रति कबीर की सामाजिक सद्भावना के आग्रह को प्रासंगिक बताया । दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर सिंह सुधाकर ने वर्तमान में जाति-धर्म के नाम पर समाज के बिखराव को रोकने तथा मनुष्य को अनीति तथा लालच से दूर रहने के प्रति कबीर के नीति उपदेशों को सार्थक बताया वहीं दिल्ली की वरिष्ठ कवयित्री कविता यादव ने समाज मे फैली हिंसा, घृणा व द्वेष भावना को दूर करने में कबीर की सभ्य एवं शांतिपूर्ण समाज की परिकल्पना को प्रासंगिक कहा । अटेली के साहित्यकार एस एल सुबोध ने वर्तमान में नैतिक मूल्यों के ह्रास को रोकने में कबीर की सामाजिक भावना को प्रासंगिक बताया जबकि अम्बाला के विद्वान लेखक राकेश मेहता देही ने वर्तमान में सामाजिक भेद-भाव व आर्थिक शोषण के प्रति कबीर के क्रांतिकारी विचारों को महत्वपूर्ण बताया ।
विचार-गोष्ठी में रेवाड़ी से नेमीचंद शांडिल्य, अटेली से ओमप्रकाश चौहान व सभाचन्द यादव,कनीना से डा एचएस यादव, पटौदी से डॉ जगन्नाथ सोनी, चंडीगढ़ से संगीता शर्मा कुंद्रा, व रेणु अब्बी रेणू, हासी से दर्शना सुभाष पाहवा, बैगेलहोल, कर्नाटक से डा वसुधा कामत छवि तथा अंबाला से मंजीत तुर्का ने भी वर्तमान में कबीर-विचारधारा की प्रासंगिकता विषय पर अपने सारगर्भित आलेख प्रस्तुत किए ।
फोटो कैप्शन 8: विचार गोष्ठी में भाग लेने वाले लेखक एवं साहित्यकार।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वैक्सीन लेना अति आवश्यक ठाकुर जसवंत सिंह
**************************************************************
***********************************************************
कनीना। जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन पानी की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वैक्सिन भी लेना अति अवश्य है। उक्त विचार वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर जसवंत सिंह ने कोरोना महामारी की दूसरी डाज लेने के उपरांत लोगों से अपील करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हमारी जान माल की रक्षा के लिए जो वैक्सीन तैयार की है उसको लेना अति आवश्यक है क्योंकि वही हमारे जीवन का सुरक्षा चक्र है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस अभी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है इसलिए हमें अपने समय पर वैक्सीन को अवश्य ही लगवाना चाहिए तथा 2 गज की दूरी को मेंटेन करते रहना चाहिए जिससे हम भी स्वस्थ रहेंगे और हमारा परिवार भी स्वस्थ रहेगा।
एक पखवाड़े में प्याज के भाव हुये तीन गुणे
-40 से 50 रुपये किलो पहुंची प्याज
**************************************************
*******************************************************
कनीना। क्षेत्र में प्याज उगाने वाले किसान अपने प्याज का स्टाक कर रहे हैं। प्याज महंगी होने के आसार है। बारिश होने से भाव बढऩे लगे हैं। एक पखवाड़े में ही भाव तीन गुणा बढ़ गये हैं।
उल्लेखनीय है कनीना क्षेत्र के कई किसान प्याज उगाकर उसका स्टाक करने में लगे हुए हैं। वैसे किसान सूबे सिंह,राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार ने बताया कि प्याज को लंबे समय तक स्टोर करना कठिन होता है। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में देसी प्याज उगाई जाती है जो कुछ दिनों के बाद सडऩे लग जाती है। विशेषकर जब बारिश में मौसम होता है तो उस समय यह सड़कर बदबू देने लग जाती है किंतु सीकर कि प्याज लंबे समय तक चल सकती है। उन्होंने बताया कि किसानों में होड़ लगी हुई है कि अधिक से अधिक प्याज को स्टोर किया जाए। यहां उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष विगत वर्षों गांव में भी प्याज बेचने के लिए रेहड़ी वाले, ऊंटगाड़ी तथा अपने ट्रैक्टर आदि में प्याज डालकर बेचने के लिए किसान आते थे किंतु इस बार कम किसान प्याज बेचने आ रहे हैं। इस बार यदि प्याज का भाव देखा जाए तो बड़े-बड़े शहरों में भी प्याज 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है। थोक मूल्य 30 रुपये किलो पहुंच गया है। किसान बताते हैं कि इस वक्त प्याज जब खोदी जाती है तो काफी सस्ती होती है किंतु इस बार भाव नहीं गिर रहे हैं। किसान अपनी प्याज का स्टाक कर रहे हैं ताकि महंगे दामों पर उसे बेच सके। बारिश न होने से प्याज के भाव बढ़ाये हैं।
उधर प्रोग्रेसिव किसान महावीर सिंह करीरा ने बताया कि प्याज का स्टाक लंबे समय तक नहीं चल सकता। अधिकतम दो ढाई महीने तक प्याज को रखा जा सकता है। किसान जसवंत सिंह करीरा ने बताया कि पहली बार प्याज उत्पादन किया है तथा उसे लंबे समय तक बचाने के प्रबंध किये जा रहे हैं। वे अच्छे भाव लेना चाहते हैं।
क्या कहते हैं जिला उद्यान अधिकारी-
जिला उद्यान अधिकारी डा प्रेम कुमार यादव ने बताया कि अक्सर अप्रैल माह में किसान प्याज उखाड़ते हैं और वे घर में या कमरे में डाल देते हैं तो सडऩे की संभावना होती है। ऐसे में लो कोस्ट ओनियन स्टोर किसान स्थापित कर सकते हैं जिसकी क्षमता करीब 25 टन होती है जिस पर करीब 1लख 75 हजार रुपये खर्च आता है। सरकार 50 फीसदी अनुदान अर्थात 87500 रुपये देती है। कनीना क्षेत्र में करीब 70 किला जमीन पर प्याज उगाई जाती है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में 500 किला(200 हेक्टेयर)पर प्याज उगाई जाती है।
फोटो कैप्शन 2: प्याज का स्टोर करता किसान जसवंत एवं उनका पुत्र।
कोरोना की मार झेल फिर से शुरू हो गया करीरा का बाजर उत्पादित खाद्य प्रसंस्करण केंद्र
**********************************************************************
*******************************************************************
कनीना। करीरा गांव में स्थापित हरियाणा का दूसरा बाजरे पर आधारित प्रसंस्करण करने वाला लघु उद्योग कोरोना की मार झेलते हुए कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था वह पुन: शुरू हो गया है। बाजरे से दलिया, बिस्कुट, पिज्जा, फैन तथा केक फिर से उत्पादित शुरू हो गए हैं। वास्तव इस प्रकार का उद्योग हरियाणा में दूसरा है तथा राजस्थान में एक केंद्र पर इस प्रकार के उद्योग चल रहे हैं। ललित और ज्योति द्वारा स्थापित करीरा के लघु उद्योग को दिशा निर्देश प्रगतिशील किसान महावीर सिंह दे रहे हैं। जिसके चलते एक बार फिर से लघु उद्योग शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है 24 अक्टूबर 2020 को मंत्री ओम प्रकाश यादव एडीओ ने इस लघु उद्योग का उद्घाटन किया था, तब से बाजरे के प्रति लोगों में रुझान पैदा कर दिया था। बर्गर और पिज़्ज़ा तक भी बनाए जाने लगे थे लोगों की पसंद बाजरा बन गया था। बाजरे के बिस्कुट, केक वगैरा खाने शुरू कर दिए थे किंतु दुर्भाग्यवश कोरोना काल के कारण यह लघु उद्योग कुछ दिनों के लिए काम बंद कर दिया गया था। युवा ज्योति और ललिता ने फिर से काम शुरू कर दिया है। यहां पर 20 मिनट में दो ट्रे अर्थात करीब 1 किलोग्राम बिस्कुट तैयार हो रहे हैं जो 170 से 80 डिग्री पर बनते हैं। ललित कुमार और ज्योति ने बताया कि जो लोग गेहूं को अधिक पसंद करते थे और बाजरा सर्दियों में भी खाने से डरते थे उनके लिए बाजरे के बिस्कुट एक प्रमुख पसंद बन गई थी। चाय के साथ या बिना चाय के साथ लोग बाजरे से बने हुए पदार्थ खा रहे थे ।इस प्रकार का उद्योग कृषि विश्वविद्यालय हिसार में पहले स्थापित है वहीं राजस्थान में भी एक केंद्र पर इस तत्पश्चात बाजरे पर आधारित करीरा में यह केंद्र स्थापित हुआ था। बाजरा अनेक पदार्थों से पौष्टिक तत्व है जिसमें कोलस्ट्राल कम होता है तथा लोहे की मात्रा अधिक पाई जाती है। बाजरा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है किंतु बाजरे को लोग कम खाते थे। इसलिए उनका रुझान पैदा करने के लिए यह केंद्र स्थापित किया गया था।
फोटो कैप्शन 6 व 7: बाजरी से पदार्थ बनाते हुये ज्योति तथा ललित कुमार।
संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गोपालशरण ने
*******************************************************
*************************************************************
कनीना। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कनीना शाखा की एक बैठक ्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश लिसानिया के प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल, जिला के अध्यक्ष पीसी गुप्ता, परिचय सम्मेलन के संयोजक संजय गर्ग और जिला के कोषाध्याक्ष कमलेश गोयल ने मार्गदर्शन किया।
गोपाल शरण गर्ग ने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक सदस्य बनने प्रति जोर दिया और अग्रोहा आने का निमंत्रण दिया। 17 जुलाई 2021 को अग्रोहा में कुलदेवी आदि लक्ष्मी के मंदिर की आधारशिला लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला के करकमलों द्वारा रखी जाएगी, जिसमें कम से कम एक ईंट व 500 रुपये प्रत्येक घर से जरूरी जाए, वही अग्रोहा शक्तिपीठ के रूप में जल्दी ही सामने आएगा। संजय गर्ग ने कहा 18-19 सितंबर को नारनौल में एक अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा भेजे ताकि सुगमता से रिश्ते मिले। बजरंग लाल अग्रवाल ने अग्र भागवत और मंगलपाठ करवाने प्रति जोर दिया। बैठक में कनीना अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, महामंत्री सुरेंद्र बंसल नवीन मित्तल , सचिव मनोज गुप्ता प्रेम सिंगला, कोशाध्यक्ष विजय बुवानिया, उपाध्याक्ष रवींद्र बंसल, महेंद्र कुंचल, भगवान दास लिसानिया, बिजेंद्र गुप्ता, प्रेम गुप्ता, बजरंग लाल, मनोज पीआर, एडवोकेट कैलाश गुप्ता, श्रीभगवान, जगदीश सिंगला, जीवाराम, महेश मेडिकल, भगवानदास गुप्ता, सत्यनारायण बुचावास के अलावा बहुत से अग्रवाल सभा में मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: रामशरण गर्ग कनीना मंडी में बोलते हुए।
मूंग प्रदर्शन प्लाट के लिए बैठक आयोजित
*************************************************
******************************************************
कनीना। खंड कृषि कार्यालय कनीना में उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ डा अजय यादव तथा डा योगेश यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें खंड के कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभागीय स्कीमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर बताया गया कि मूंग पर प्रदर्शन प्लाट सामान्य श्रेणी के 180 एकड़ तथा अनुसूचित जाति के 40 एकड़ का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 3600 रुपये प्रति एकड़ एक किसान को लाभ दिया जाना है जिसमें एक किसान को ढाई एकड़ का अधिकतम लाभ दिया जा सकता है। उसके द्वारा बीज सरकारी या अर्ध सरकारी दुकानों से खरीदा हुआ हो तथा खाद एवं दवाई का बिल भी साथ लगा हो। बैठक में दूसरी स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरी स्कीम की बीज किस्म 10 वर्ष पुरानी ना हो इसमें 2000 रुपये प्रति एकड़ लाभ दिया जाना है। बीज की खरीद सरकारी या गैर सरकारी दुकान से की गई हो। एक अन्य स्कीम में बाजरा की जगह मूंग अरहर, अरंड,मूंगफली फसल लगगाने पर बल दिया। उस खेत में पिछले वर्ष बाजरा फसल उगाई हो तथा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन हो। पीएम किसान स्कीम में दर्ज होना जरूरी है तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड उस खेत का बना हुआ होना चाहिए तभी योजना का लाभ मिलेगा। कनीना के सभी गांव में मिट्टी जांच के लिए नमूने लिए जाने हैं जो किसी सीजन के शुरू होंगे। उन्होंने किसानों से मांग की है कि कृषि विभाग का सहयोग करें।
फोटो कैप्शन 3: कनीना खंड कृषि कायार्सलय में आयोजित किसानों की बैठक।
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, June 25, 2021
Thursday, June 24, 2021
खेड़ी के जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
-पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया महेंद्रगढ़ अस्पताल
****************************************************************
******************************************************************
**************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव अगिहार निवासी भरत सिंह उर्फ राज सिंह की गांव खेड़ी के जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ अस्पताल भेजा है।
सतपाल उर्फ मोनू अगिहार ने कनीना पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बड़ा भाई भरत सिंह उर्फ राज सिंह जोहड़ में नहाने के लिए गांव खेड़ी में गया था जिसके साथ सुरेश उर्फ श्यामू, बलवान सिंह, योगेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार अगिहार निवासी नहाने के लिए गए थे। भारत सिंह जोहड़ के किनारे पर बैठा हुआ था। जब मनोज नाम कुत्ते कपड़े निकाल कर जोहड़ के अंदर नहाने के लिए चला गया तो कुछ देर बाद नहीं दिखाई दिया जिसके कारण भरत सिंह उर्फ राज सिंह उसको देखने के लिए जोहड़ के अंदर चला गया लेकिन मनोज को तो बचा लिया परंतु भरत सिंह गहरे पानी के कारण डूब गया। पता लगने के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे। खेड़ी के जोहड़ से भरत सिंह का शव निकाला जिसे पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया गया है।
मार पिटाई के मामले में 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
*********************************************************
**********************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रामबास के जयलाल यादव ने 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई करने जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है जिनका एक लड़का दैीपक है। उनका लड़का तथा जयलाल की पत्नी साथ रहते हैं और जयलाल अलग रहता है। उनकी घरवाली व उनका लड़का जमीन व पैसे देने के बारे में हर रोज उनके साथ मार पिटाई करते हैं। बुधवार की रात्रि को जय लाल के लड़के दीपक उनके साथ कांता तथा सौरभ रामबास ने उनके साथ मारपीटाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके लड़के दीपक व उनकी साली कांता ने उन्हें पकड़ लिया और सौरभ ने अपने हाथ में कुल्हाड़ी ले रखी थी जो उनके सिर पर दे मारी जिससे सिर से खून बहने लगा । उनकी कमर में कुल्हाड़ी उल्टी करके मारा। जब उन्होंने शोर मचाया तीनों अपने हथियार सहित मौके से भाग खड़े हुए किंतु जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। उनके बयान पर तीन लोगों दीपक, कांता एवं सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिजली का करंट लगने से मोर की मौत ग्रामीणों में रोष
**********************************************************
*************************************************************
कनीना। बिजली का करंट लगने से झाड़ली में मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रोष जताया है।
कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली की हरिजन बस्ती में स्थित बिजली ट्रांसफार्मर पर मोर बैठ जाने के कारण बिजली करंट से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण लीलााराम, राधेश्याम, गोपी राम, कृष्णा देवी, रोहतास पंच, जगदीश पंच तथा चिडिय़ा देवी आदि ने बताया कि नई हरिजन बस्ती में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पहले भी एक मोर की मौत 8 दिन पहले हो चुकी है लेकिन बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
फोटो कैप्शन 8: मृत मोर दिखाते हुए झाड़ली के ग्रामीण।
सुधा भारद्वाज बनी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
**************************************************
**********************************************
कनीना। सुधा भारद्वाज को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले सुधा भारद्वाज कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही थी। महिला जिला अध्यक्ष सुनीता मावता ने महिलाओं में लड्डू बांटकर खुशी मनाई व सुधा भारद्वाज को बधाई दी।
आंधी चली बारिश नहीं हुई
************************************
*************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाम के समय गुरुवार को धूल भरी आंधी चली किंतु बारिश नहीं हुई। आकाश में बादल छाए रहे, किसान टकटकी लगाकर बादलों को देखते रहे पर बादल बिन बरसे ही गुजर गए।
वैक्सीन का अभाव रहा
***********************************
*************************************
कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में वैक्सीन का अभाव रहा इसलिए गुरुवार को कोई कोरोना रोधी डोज नहीं दी गई। अभी वैक्सीन नहीं आई है। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ज्यों ही वैक्सीन आएगी तुरंत लोगों को दी जाएगी।
सड़क पर गाड़ी खड़ी करने का मसला पहुंचा सीएम विंडो तक
***********************************************
************************************************
कनीना। कनीना के देवेंद्र कुमार ने उनके घर के सामने विभिन्न गाडिय़ां विभिन्न लोगों द्वारा खड़ी किए जाने का मसला सीएम विंडो तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा है कि सड़क पर कतार बद्ध अनेकों गाडिय़ां खड़ी कर दी जाती है जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा होता है, आवागमन में दिक्कत होती है तथा उनका घर पास है जिसमें ै आवागमन में उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने इन गाडिय़ों का हटाने की मांग की है।
विभिन्न समस्याएं रखी विधायक एवं सांसद समक्ष
-दोनों ने हल करने का दिया आश्वासन
*********************************************
************************************************
कनीना। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में टीनशेड के उद्घाटन पर आए सांसद चौ धर्मवीर एवं विधायक सीताराम यादव के समक्ष कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार एवं अन्य लोगों ने विभिन्न समस्याएं उप नागरिक अस्पताल से संबंधित रखी। इन समस्याओं में कनीना उप नागरिक अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रख आक्सीजन के प्वांइट बढ़ाकर 40 तक करने, एमआरआइ ,अल्ट्रासाउंड,एक्स-रे मशीन तुरंत स्थापित करके समुचित सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। इस पर विधायक सीताराम यादव ने कहा कि जल्दी वे उनकी समस्याओं को हल कर देंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोग यहां इलाज के लिए आते हैं जो गरीब तबके के होते हैं। निजी अस्पतालों में पैसे नहीं खर्च कर सकते, इसलिए इस उप- नागरिक अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। जिस पर सीताराम विधायक ने सहमति जताई।
उधर मौके पर ही उपस्थित सांसद चौधरी धर्मवीर से उन्होंने मांग की कि कनीना की बड़ी-बणी के पास 40 एकड़ जमीन नगर पालिका की है। बणी में गौशाला बनी हुई है। गौशाला और जमीन के बीच से रेलवे लाइन लगती है। इसलिए अंडरपास बनाया जाए ताकि गौशाला की गायों को इस भूमि पर घास फूस चराया जा सके तथा घुमाया जा सके। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। यही नहीं कनीना खास रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेन रुकवाने के लिए भी कनीना वासियों ने मांग की जिस पर उन्होंने लिखित रूप से आवेदन मांगा है और कहा कि शुक्रवार को बीकानेर मंडल की बैठक में पहुंच रहे हैं। कनीना की दोनों मांग वहां रखी जाएंगी। उन्हें विश्वास है कि जल्दी दोनों मांगे उनकी पूरी कर दी जाएगी।
फोटो कैप्शन: विधायक सीताराम तथा सांसद चौ धर्मवीर।
स्वामी बिट्ठलगिरी महाराज के सानिध्य में दिल्ली निवासी मनोज कुमार बने सन्यासी
***************************************************************
******************************************************************
कनीना। महंत लक्ष्मण गिरी गौशाला बूचावास के संचालक स्वामी बिट्ठल गिरी महाराज के सानिध्य में दिल्ली निवासी मनोज कुमार चावला ने 58 वर्ष के उम्र में सांसारिक जीवन त्याग कर अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए महंत विठ्ठल गिरी को अपना गुरु बनाते हुये उनसे सन्यासी जीवन की शिक्षा- दीक्षा ली एवं सन्यासी जीवन में प्रवेश किया। स्वामी बिट्ठल गिरी महाराज द्वारा सन्यासी मनोज कुमार का मुकुन्दगिरी के नाम से नामकरण किया गया।
साधु बनने के साथ-साथ मनोज कुमार गंगाराम हास्पिटल राजेन्द्र नगर दिल्ली में कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। साधु मनोज कुमार का कहना है कि शुरू से मुझे ऐसे गुरु की तलाश थी जो गौ सेवा और धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर होकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहे हो। मैंने पिछले कई वर्षों से वि_ल महाराज से जुड़कर बहुत कुछ सीखा है और जीवन मे उसका पालन भी किया हैं। गौशाला बुचावास उपमंडल कनीना में आकर मुझे गौ सेवा के प्रति बहुत प्रेरणा मिली है और सेवा करने का मौका भी मिला हैं। गुरु जी बिट्ठल गिरी जी के पावन सानिध्य में मैने साधु रूपी सन्यासी जीवन की शुरुआत की हैं जो मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है।
बिट्ठल गिरी जी महाराज ने कहा की साधु बनने वालों को कठिन अध्ययन व ध्यान करना पड़ता है। पहला जीवन छोड़कर हम एक नए जीवन में प्रवेश करते हैं। साधुओं का जीवन ऐसा है जिसमें वे दूसरे जीवों की रक्षा करते हैं। संन्यास का व्रत धारण करने वाला संन्यासी कहलाता है। संन्यासी इस संसार में रहते हुए निर्लिप्त बने रहते हैं, अर्थात् ब्रह्मचिन्तन में लीन रहते हुए भौतिक आवश्यकताओं के प्रति उदासीन रहते हैं। संसार की सभी मोह माया का त्याग कर जीवन जीने की पद्धति पर जो चलता है वहीं पूर्णतया सन्यासी जीवन यापन कर सकता है।
इस अवसर पर थानापति हवापुरी जी महाराज बोहड़ा कलां,कमलपुरी,गोपालगिरी,बालकधाम नावदी,रोहताश, डॉ. राजकुमार, अजीत सिंह,रवि,उमेद, बलवान,नवीन,जगदीश, मोहित इसराना,जितेन्द्र सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 9:बिट्ठलगिरी बूचावास अपने शिष्य के संग। सौजन्य: बिट्ठलगिरी महाराज
रेलवे बीकानेर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने कनीना खास रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
-साफ सफाई रखने वाले कर्मचारियों की सराहना
*************************************************
******************************************************
कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बीकानेर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश रावेलीया ने कनीना खास रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन की साफ सफाई की सराहना करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए स्टेशन स्टाफ को प्रोत्साहित किया। जयप्रकाश रावेलीया ने कहा कि स्टेशन पर साफ सफाई अच्छे तरीके से की गई हैं। इसके साथ ही कनीना खास रेलवे स्टेशन के आसपास पौधे भी लगाए हुए हैं जो कि बहुत अच्छा कार्य है। रेलवे स्टेशन के सामने एक पार्क बना हुआ है जिसमें विभिन्न तरह के पौधे लगे हुए। लोगों को समय-समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होने रेलवे-स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया मे एक पीपल व एक वटवृक्ष के पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ मंडल यातायात निरीक्षक मनोज शर्मा, सत्यवान लाम्बा यातायात निरीक्षक रेवाङी, केएल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: पौधा रोपण करते हुए बीकानेर रेलवे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश व अन्य। जागरण
चौटाला की रिहाई की खुशी पर यज्ञ करा लोगों को मीठा भोजन कराया
********************************************************
********************************************************
कनीना। ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई की खुशी में ब्रह्मचारी कृष्णा नंद आश्रम में एक विशाल यज्ञ करा कर गरीब लोगों को भोजन भी कराया। इस मौके पर नेता अनिल कुमार ने उनकी रिहाई समाजहित में बताई।
संत कबीरदास जयंती मनाई
**********************************************
************************************************
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने मिलकर कबीर जयंती मनाई । जयप्रकाश जेपी मिष्ठान भंडार ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संत कबीर दास गुरु रामानंद जी के शिष्य थे। जिन्होंने समाज में एक अतुलनीय छाप छोड़ी । संत कबीर दास सामाजिक समरसता के एक जीते जागते उदाहरण थे। जिन्होंने समाज में एकता और भाईचारा का संदेश दिया । उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों ,अंधविश्वासों का खंडन किया ,उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से नैतिक शिक्षा, धार्मिक शिक्षा और अनेक विषयों पर लोगों को शिक्षाप्रद दोहे दिए। जिनसे लोगों ने शिक्षा ग्रहण कर समाज का मार्गदर्शन किया। कहते हैं संत कबीर दास अपने अंतिम समय में सह शरीर इस दुनिया को छोड़ कर गए थे उनके जाने के बाद उस स्थान पर कुछ पुष्प मिले थे। इस प्रकार संत कबीर दास भारतीय संस्कृति के एक महान संत थे। इस अवसर पर मास्टर कृष्ण, मोहन पार्षद धनपत साहब ,डॉक्टर विनोद, देवेंद्र भारद्वाज ,सरिता ,धीरज बाबू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उधर गांव खेड़ी तलवाना में युवाओं ने संत कबीर दास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर के संत कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी में कहा कि संत कबीर दास हिंदी साहित्य के एक महान कवि ही नहीं अपनी कल्पना शक्ति और सकारात्मक विचारों के माध्यम से कई रचनाऐ विकी और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया भक्ति काल के प्रमुख कवि कबीर दास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जीवन जीने का सही मार्ग समझाया कबीर ने इसके अलावा उन्होंने अपनी समाज में प्रचलित जातिगत भेदभाव ऊंच-नीच आदि बुराइयों को दूर करने की कोशिश की इसके साथ ही हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया कबीर को कई भाषाओं का ज्ञान था उनकी रचनाओं को दोहों में ब्रज ,हरियाणवी, पंजाबी ,हिंदी ,अवधि ,राजस्थानी समेत खड़ी बोली देखने को मिलती हैं कबीर दास जी भक्ति काल की निर्गुण भक्ति धारा से प्रभावित थे उनका प्रभाव सिख, हिंदू और इस्लाम तीनों धर्मों में देखने को मिलता है वही कबीर के उपदेशों को मानकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को बदल सकता है कबीर दास जी ने आदर्श समाज की स्थापना पर बल दिया कबीर दास जी जैसे महान कवियों के जन्म लेने से भारत भूमि धन्य हो गई हिंदी साहित्य में उनके अतुल्य योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी दीपक धानक बबलू बलबीर सोनू सतबीर राजेश भोला धर्मेंद्र मनीष नवीन आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: संत कबीर जयंती मनाते हुए कनीना के लोग।
7: खेड़ी तलवाना में कबीर जयंती मनाते हुये।
अनुराधा राष्ट्रीय खिलाड़ी को सहायता राशि देने पहुंचे रसूलपुर के लोग
-पिता लकवाग्रस्त होने से मुसीबत में है परिवार
***************************************************
********************************************
कनीना। गादला जिला रेवाड़ी की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुराधा के पिता को लकवा लगने के बाद परिवार की मुसीबत का समाचार व्हाटसअप एवं फेसबुक पर देख कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर के लोग सहायता राशि देने पहुंचे। हालचाल जाना।
गांव रसूलपुर के सतीश आर्य ने बताया कि युवाओ ने फेसबुक पर गांव गादला जिला रेवाड़ी की कहानी पढ़ी जो हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। कई पदक ले चुकी है किंतु अनुराधा के पिता को करीब छह माह से लकवाग्रस्त होने तथा परिवारिक हालात काफी दयनीय होने पर्र रसूलपुर के युवा भावुक हो गये। भावुक होकर गांव रसूलपुर की तरफ से अनुराधा के लिए ग्रामीणों ने योगदान राशि जुटाने का प्रयास किया। जिसमें 13551 रुपये योगदान राशि एकत्रित करके अनुराधा को देने सतीश आर्य, ओमबीर नंबरदार एवं देवेंद्र पहुंचे। राशि उन्हें भेंट कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
सतीश आर्य ने बताया कि अनुराधा का पूरा परिवार एक कमरे में रह रहा है। कमाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की खिलाड़ी की हर संभव सहायता करने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 8: अनुराधा को सहायता राशि देते सतीश आर्य एवं अन्य।
मंत्री ओम प्रकाश यादव,सांसद चौ. धर्मबीर सिंह व विधायक सीताराम यादव ने श्री कृष्ण गौशाला कनीना में टीन शेड का किया उद्घाटन
-सच्चे मन से की गई गौ सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती:ओम प्रकाश यादव
****************************************************************
************************************************************
कनीना। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बृहस्पतिवार को कनीना स्थिति कृष्ण गौशाला में नवनिर्मित टीन शेड का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उक्त तीन शेड के लिए मार्च 2020 में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने 21 लाख रुपए तथा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने 21 लाख रुपये का अनुदान दिया था। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ऋषि मुनियों के देश भारत में गौ माता का विशेष स्थान है। मनुष्य को गौ सेवा करनी चाहिए सच्चे मन से की गई गौ सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर में एक एक गाय जरूर पाले व उसकी सेवा करें। इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जहां गौमाता सुख चैन की सांस लेती है वहां देवता निवास करते हैं। गाय के गोमूत्र से मनुष्य के लिए जीवन रक्षक दवाइयां बनाई जाती है। कार्यक्रम में अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि गौमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है मनुष्य को अपनी नेक कमाई में से कुछ पैसा अवश्य गौशाला में दान करना चाहिए गौ सेवा के लिए किया गया दान के बदले परमात्मा खुश होकर दान दाता को अत्यधिक धन देते हैं। उन्होंने 2 लाख का अनुदान श्री कृष्ण गौशाला कनीना में देने की घोषणा की। इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला परिसर में मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक सीताराम यादव ने बड़,नीम व पीपल का पौधा लगाया। इस कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान हुकमचंद करीरा, नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, पूर्व प्रधान राजेंद्र लोढ़ा, मास्टर दलीप सिंह,राजेंद्र मास्टर, होशियार सिंह सत्संगी, बॉबी, नरेश सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन: श्री कृष्ण गौशाला कनीना में टीन शेड का उद्घाटन करते मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक सीताराम यादव
फोटो कैप्शन 4:. श्री कृष्ण गौशाला कनीना में पौधा रोपण करते मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व विधायक सीताराम यादव
फोटो कैप्शन 5: टीन शेड का उद्घाटन करते मंत्री एवं अन्य।
कनीना में शुरू हो फैमिली कोर्ट-अतरलाल
*******************************************
*********************************************
कनीना। अटेली विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी और प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने अटेली हलके की प्रमुख मांगो को एक बार फिर से हरियाणा सरकार के सामने रखा है। इस क्रम में अतरलाल ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को खुला पत्र लिखकर अटेली क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं तथा मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
अतरलाल ने खुले पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा मजाक बन गई हैं। एक-एक, डेढ़-डेढ़ साल से हल्का वासी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा होने की बाट जोह रहे हैं। दौंगड़ा अहीर गांव में मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चालू न होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसी तरह कुंजपूरा, भीलवाड़ा, सराय बहादुरनगर से निकलने वाली माईनर का काम अधर में लटकने से लोग निराश हैं। कुंजपुरा में डीग के लिए जमीन अधिग्रहण के हुए काफी समय हो चुका है। परन्तु डीग का अभी काम भी शुरू नहीं हुआ है। अटेली तथा कनीना में बनने वाले दमकल केन्द्रों का कार्य लंबित पड़ा है। कनीना उपमंडल न्यायिक परिसर में फैमिली कोर्ट शुरू होने की लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अतरलाल ने खुले पत्र में राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में कारगर कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो प्रजा भलाई संगठन के कार्यकत्र्ता बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।
Wednesday, June 23, 2021
गुरुद्वारे में मार पीट करने के मसले में दो और गिरफ्तार
-भेजा न्यायिक हिरासत में
***************************************************
*******************************************************
*********************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गुढ़ा में गत दिनों गुरुद्वारे में घुसकर मापीट करने के मसले में दो व्यक्ति गिरफ्तार कर लिये हैं। एक पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार मुकदमे में वेद प्रकाश तथा हवा सिंह गुढ़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी गंगा सिंह गुढ़ा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्या था मसला-
कनीना उप मंडल के गांव गुढ़ा में बिरजू राम (85) ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ सिख धर्म के विरोधी लोग उनके गुरुद्वारे में चप्पल सहित तथा सिर को बिना ढके घुस आये उन्होंने मार पिटाई की तथा बिरजू राम को जान से मारने की धमकी दी। उन्हें रोहतक मेडिकल भर्ती करवाया गया। अब अस्पताल से आकर 11 जून को उन्होंने मामला दर्ज करवाया था।
बिरजूराम ने कहा है कि कुछ लोग जिनमें हवा सिंह, वेद प्रकाश, मोहन, हरगुु, किरोड़ीमल रामअवतार प्रमुख है ने कुछ दिनों पहले उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकियां दी थीजिसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि 9 जून को शाम करीब सात बजे किरोड़ी और राम अवतार द्वारा भड़काने पर हवा सिंह, वेद प्रकाश, मोहन और 2 साथी जबरन चप्पल सहित गुरुद्वारे में घुस गए। उन्होंने सिर भी नहीं ढक रखा था। उन्होंने बिरजू की सिर की पगड़ी उतार दी मार पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। जय बिरजू बेहोश हो गया तो आस पास के लोग इक_े हो गए और मारपीटाई करने वाले लोग इधर उधर भाग खड़े हुए। कनीना में भी पुलिस में शिकायत की थी किंतु पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्हें कनीना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें रोहतक अस्पताल रेफर कर दिया था। बिरजू राम जैसे तैसे बचकर रोहतक अस्पताल गया और 11 जून को इलाज कराता रहा। अब वह रोहतक से वापस आया है और मामला दर्ज करवाने के लिए कनीना पुलिस में शिकायत दी है।
फोटो कैप्शन 9: पकड़े गये दो आरोपित कनीना पुलिस के संग।
डाक वितरण के साथ-साथ कर रहे हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रचार
-साइकिल पर प्रतिदिन 10 किलोमीटर सफर तय कर घर घर जाते डाक बांटने
************************************************************
******************************************************
कनीना। कनीना उप-डाकघर में कार्यरत राजेंद्र सिंह पोस्टमैन बेशक करीब 62 वर्षीय हो किंतु आज भी साइकिल पर 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके डाक वितरण का काम कर रहे हैं लेकिन वे डाक बांटने के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को साकार करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपने सीने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बिल्ला लगाया हुआ है। और न केवल बिल्ले को लगाते ही है अपितु लोगों से अपील भी करते हैं कि बेटियों को पढ़ाया जाए। यह दो परिवारों में एकता कायम करने का जरिया होती है। यद्यपि कोरोना काल में लोग घरों में छिपे हुए थे तब भी पोस्टमैन घर घर जा रहे थे और डाक बांटने का कार्य कर रहे थे। राजेंद्र सिंह पोस्टमैन ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं। इंदिरा 1986 में जन्मी तथा रेनू 1991 में जन्मी है। एक लड़का भी है किंतु वे लड़कियों के लालन-पालन और उनकी देखरेख करने का प्रचार कर रहे हैं। अभी सेवानिवृत्ति में 3 वर्ष बाकी है। उन्होंने कड़ी धूप में डाक बांटते हुये बताया कि वे जिस घर में भी जाते हैं उस घर में डाक वितरण के साथ-साथ बेटियों के बारे में जरूर जानकारी हासिल करते हैं और बेटियों की सुरक्षा की गुहार लगाते हैं।
एक और जहां कोरोना से कभी नहीं डरे कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है वही हमेशा साइकिल पर ही डाक वितरण करते हैं। विगत दिनों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब सरकार इस नारे को साकार करने में जुटी हुई है तो हम सभी का फर्ज बनता है कि हम भी इस नारे को साकार करें। यही कारण है कि वह खुद भी इस कार्य में जुटे हुए हैं। उनको यकीन है कि एक दिन वो जरूर आएगा जब लड़कियों की कदर लड़कों से कम नहीं आंकी जाएगी।
फोटो कैप्शन 8: राजेंद्र सिंह पोस्टमैन अपने सीने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बिल्ला लगाए हुए।
महिलाओं ने भी मनाया डा श्यामा प्रसाद का बलिदान दिवस
*****************************************************
*****************************************************
कनीना। कनीना मंडल में महिला मोर्चा ने मिलकर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उषा प्रियदर्शनी जिला महेंद्रगढ़ महिला मोर्चा प्रभारी रही। उन्होंने डा श्यामा प्रसाद के गुणों एवं कार्यों की चर्चा की। उनकी मूर्ति को माल्यार्पण किया। इस मौके पर
नगरपालिका के चेयरमैन सतीश जेलदार, मंडल के अध्यक्ष अतर सिंह, राजकुमार भारद्वाज, जी ओम प्रकाश यादव जी कंवर सेन वशिष्ट जी कृष्ण पाथेड़ा मंडल महामंत्री, चंद्रावत,ी ममता बबीता, जनता, सुशीला, रेखा,
अरुणा कौशिक, सरिता भारद्वाज, डिंपल जांगड़ा, कृष्णा यादव, नीलम जिला सचिव और सैकड़ों का महिला कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
फोटो कैप्शन 9:महिलाएं डा श्यामा मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाते हुए।
गांव खेड़ी तलवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
****************************************************************************
***************************************************************************
कनीना। उपमंडल कनीना के गांव खेड़ी तलवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौ. रामनिवास खेड़ी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा अलग संविधान था।
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 समाप्त हो उसके लिए आंदोलन चलाया था एक निशान एक विधान एक प्रधान एक नारा दिया था। उन्होंने अपना जीवन देश सेवा की एकता अखंडता और जम्मू कश्मीर को बचाने के लिए समर्पित कर दिया ।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के इस अवसर पर इस कार्यक्रम में हाथ धोने के लिए डिटोल के साबुन व मास्क भी वितरण किए।
दलित समाज के भाजपा के युवा नेता दीपक ने बताया कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। इसलिए 2 गज की दूरी वह मास्क जरूरी अपनाना होगा, तभी एक स्वास्थ्य व्यवस्था की तरफ बढ़ सकेंगे।
इस अवसर पर पूर्व स्टेशन अधीक्षक ओमप्रकाश दुबट ,संदीप ,विकास, अमन ,सोनू ,मनोज कुमार, जगदीश कुमार ,मनीष कुमार ,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 7: चौ रामनिवास दुबट खेड़ी में डा श्यामा मुखर्जी को याद करते हुए।
बच्ची का किया कुआं पूजन
************************************************
****************************************************
कनीना। इंस्पेक्टर पदम सिंह तंवर की धर्मपत्नी पुष्पा देवी निवासी खेड़ी-तलवाना, ने अपने घर जन्मी पौत्री शौर्या तंवर के लिए हवन व कुआं पूजन का आयोजन करवाया। कन्या उनके पुत्र अमित सिंह तंवर व पुत्रवधू रितिका तंवर की दूसरी पुत्री है। इन्होंने अपनी पहली पुत्री लितिका तंवर के जन्म को भी धूमधाम से मनाया था।
इस अवसर पर गांव परिवार के वरिष्ठ इस अवसर पर पुष्पा देवी का पूरा परिवार उपस्थित रहा।
परिवार का मानना है की लड़का- लड़की में कोई भेदभाव नहीं है और इस कार्यक्रम के जरिए समाज मे एक सकारात्मक संदेश जाएगा व कन्या भ्रूण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर मनोज कुमार, शक्ति सिंह,प्रहलाद सिंह, आनंद पाल सिंह ,कंवर पाल,सुनिता देवी, बैनू देवी, मिथलेश देवी, ओमपाल सिंह, सुखपाल सिंह, बाबूदान सिंह, नाहर सिंह, नानी संतोष देवी, मामा हरविंद्र सिंह व वरिष्ठ मन्नी सिंह, मास्टर उदय सिंह, सरजीत सिंह,सुरेश कौशिक ने नवजात कन्या को आशिर्वाद दिया।
फोटो कैप्शन 8: लड़की के कुआं पूजन पर हवन करते हुये।
युवाओं ने रसूलपुर में रखे पक्षियों के लिए सकोरे
**********************************************
********************************************************
कनीना। उप-मण्डल के गांव रसूलपुर में बुधवार को बाबा भैया सेवा दल के सदस्यों ने गर्मी में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे। समाजसेवी अरुण कोच ने बताया कि ये सकोरे गांव में बाबा भैया, राधा कृष्ण मंदिर, रविदास मंदिर, पार्क व अन्य जगह पर रखे गए। संस्था के सदस्यों ने आमजन से अपील करते हुए कहा की गर्मी में सभी अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। इस मौके पर हंसराज विद्रोही, डॉ प्रदीप यादव, देवेंद्र, यशपाल, नवीन शर्मा, सुरेंद्र पाल, मनीष, राजबीर, जतिन, मंजीत शर्मा, देव बॉडीगार्ड व डॉ पंकज कनीनवाल मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: पक्षियों के लिए सकोरे रखते हुए संस्था के सदस्य।
बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
********************************************************
*******************************************************
कनीना। बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान नियोजित रूप से हुई राजनीतिक हिंसा के विरोध स्वरूप सामाजिक संस्था श्रीश्याम जनहित सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप फ़ौजी के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में एसडीम दिनेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को अवगत कराया की बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा नियोजित हिंसा में अनेक लोगों की हत्या हुई है बंगाल की हिंसा भारत के लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है। इस प्रकार की राजनीतिक हिंसा पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहित इसराना ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य संदीप शर्मा, दिनेश रजलीवाल, योगेंद्र एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: एसडीएम कनीना दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपते श्रीश्याम जनहित सेवा मंडल के सदस्य।
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद किया
*****************************************************
***************************************************
कनीना। आज पूरे हरियाणा प्रदेश में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस कनीना मंडल ने शिव लाल धर्मशाला कनीना मंडी में मनाया। जिसके संयोजक जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिशानिया रहे, अध्यक्षता मंडल प्रधान अतर सिंह कैमला की। मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव कार्यक्रम की जिला प्रभारी उषा प्रियदर्शनी व निधी मल्होत्रा ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। इससे पहले कनीना मंडी स्कूल में जामुन का पेड़ लगाया गया। डा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके डा मुखर्जी के जीवन, उनके विचार, देश के लिए बलिदान के बारे विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।
संतोष यादव ने नागरिक अस्पताल में जाकर वैक्सीनेसन का निरीक्षण किया जिसकी वे प्रदेश में वैक्सीन की प्रभारी है। जहां पर मोहन सिंह पार्षद व कार्यकताओं ने अस्पताल में आक्सीजन,बैड, स्टाफ व अन्य उपकरणों की की सरकार से मांग की।
इस मौके पर जिला के महामंत्री लखमी चौहान व निगरानी कमेटी के चेयरमैन मुनीलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा देवी सिहोर, जिला सचिव निलम, मंडल महामंत्री देशराज यादव, कृष्ण शर्मा पाथेडा, राजकुमार चेयरमैन, मोहन सिंह पार्षद, कंवर सैन वशिष्ठ, देवदत्त जांगड़ा, धर्मपाल सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष धीरज कनीनवाल, प्रेम कुमार सिंगला, मीडिया प्रभारी सवाई सिंह, प्रताप गोयल प्रेम गुप्ता,पतराम आर्य, रणसिंह, कप्तान सिंह, राजबीर छितरौली,बाबुलाल, संतलाल शर्मा और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: डा श्यामा मुखर्जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते भाजपा के लोग।
7: स्कूल कनीना में जामुन का पौधा लगाते हुए भाजपा के लोग।
शनि देव मंदिर के पुजारी रामकृष्ण ने गौशाला में लगाई सवामणी
******************************************************
*********************************************************
कनीना। श्रीकृष्ण गौशाला में रामकिशन पुजारी शनि मंदिर में गौशाला में सवामणी का आयोजन किया गया। पुजारी रामकिशन ने बताया कि वह हर महीने गौशाला में सवामणी लगाते हैं। बुधवार को श्रीकृष्ण गौशाला में गौमाताओं को खिचड़ी खिलाई थी। रामकिशन ने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, स्वास्थ्य लाभ और पूज्य परिजनों की स्मृति के लिए लोगों को सवामणी के लिए आगे आना चाहिए। जिससे यह लोगों को संतुष्टि प्रदान करने के साथ-साथ गायों के लिए भी एक पौष्टिक आहार का बड़ा माध्यम बन जाता है। इस दौरान अन्य लोग भी शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 8: गायों को सवामणी खिलाते हुए शनि देव मंदिर के पुजारी रामकिशन। जागरण
बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
*********************************************************
*******************************************************
,कनीना। बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान नियोजित रूप से हुई राजनीतिक हिंसा के विरोध स्वरूप सामाजिक संस्था श्रीश्याम जनहित सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप फ़ौजी के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में एसडीम दिनेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को अवगत कराया की बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा नियोजित हिंसा में अनेक लोगों की हत्या हुई है बंगाल की हिंसा भारत के लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है। इस प्रकार की राजनीतिक हिंसा पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहित इसराना ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य संदीप शर्मा, दिनेश रजलीवाल, योगेंद्र एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: एसडीएम कनीना दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपते श्रीश्याम जनहित सेवा मंडल के सदस्य।
Tuesday, June 22, 2021
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
***********************************************
*****************************************************
******************************************************
कनीना। कनीना के वार्ड नंबर 7 निवासी धर्मवीर ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक कुछ ही समय अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
पड़तल निवासी तथा कनीना में वार्ड 7 में रह रहे धर्मबीर ने पुलिस ने कहा है कि मंगलवार की सुबह चार बजे बाइक को घर से बाहर काम के लिए खड़ा किया था। कुछ ही समय बाद जब घर से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास पता किया कहीं नहीं मिली। उनकी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
*********************************************
*************************************************
संवाद सहयोगी,कनीना। मंगलवार को कनीना में अटेली टी प्वाइंट के पास छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया। यहां आस-पास के दुकानदारों द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए राहगीरों के लिए छबील लगाकर पानी पिलाने का कार्य किया गया। मंगलवार सुबह से ही आसपास के दुकानदारों ने मीठा पानी पिलाने का कार्य शुरू किया जो शाम तक चलता रहा। दुकानदार राकेश, जुगल किशोर, रोहित जयप्रकाश, सुमित शर्मा, कर्मवीर, अमित आदि ने राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाने का कार्य किया। दुकानदार राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां की मार्केट के दुकानदार प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में चंदा इक_ा कर तीन चार बार इसी तरह छबील लगाकर पानी पिलाने का कार्य करते हैं।
फोटो कैप्शन 7:अटेली टी प्वाइंट छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाते दुकानदार
अब खूब तपेंगे शिक्षक धूप एवं गर्मी में
-स्कूलों का समय बढ़ाया
***********************************************
**************************************************
,कनीना। अब जून की तपती दुपहरी में शिक्षक स्कूल से घर आया करेंगे। जून में कभी अवकाश होते थे किंतु शिक्षा विभाग ने बिना विद्यार्थियों के स्कूलों में शिक्षकों का समय बढ़ा दिया है। अब शिक्षक दोपहर साढ़े बारह बजे तक स्कूल में रहेंगे जबकि स्कूल में जाने का समय नौ बजे की बजाय साढ़े आठ कर दिया है।
हरियाणा सरकार ने अनलॉक की दिशा में आगे बढ़ते हुए शिक्षा को ट्रैक पर लाना शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी कर दिए। वरिष्ठ प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों के समय में बदलाव मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनजर किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस पर अमल करने के लिए सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा, खंड शिक्षा, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों, स्कूल मुखिया व प्रभारियों को पत्र लिखा है। यह आदेश 22 जून से ही लागू माने जाएंगे।
इसके अलावा सभी शिक्षक अपने स्कूल मुखिया के मार्गदर्शन में दाखिला व अन्य सभी कार्य स्कूल प्रबंधन समिति की सहायता से पूरा करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि अवसर मोबाइल ऐप, जियो टीवी मोबाइल ऐप व दिल्ली दूरदर्शन के ई-विद्या चैनल पर पहली से 12वीं तक के प्रसारित होने वाले कार्यक्रम और एजुसेट पर कक्षा व विषयवार प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का अवलोकन भी शिक्षक करेंगे। इसके बाद वे अपनी कक्षा के बच्चों को विषयवार दिशा निर्देश देंगे।
गर्भवती हो या दिव्यांग, अब सभी स्कूल आएंगे--हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्टाफ के लिए लागू रोस्टर प्रणाली पहले ही खत्म कर दी है। अब सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को स्कूल आना होगा। दिव्यांग, गर्भवती महिला व गंभीर बीमारियों से पीडि़त स्टाफ को भी कोई छूट नहीं मिलेगी। उन्हें भी स्कूलों में उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया है। शिक्षकों को आनलाइन पढ़ाई के अलावा स्कूलों में बच्चों का दाखिला प्रतिशत भी बढ़ाना होगा। इसके लिए शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों व बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करेंगे। उनसे आग्रह किया जाएगा कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं।
शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि सरकारी स्कूल छोडऩे वाले बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क करके अपडेट लेंगे, ताकि पता चले कि बच्चे ने कहीं और दाखिला लिया है या पढ़ाई ही छोड़ दी है। शिक्षक स्कूल छोडऩे वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को दोबारा दाखिला लेने के लिए भी प्रेरित करेंगे। इस कार्य की रोजाना रिपोर्ट स्कूल मुखिया को सौंपनी होगी। स्कूल मुखिया इसे जिला शिक्षा व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजेंगे, जिसमें पूरी जानकारी रहेगी कि कितने दाखिले करवाए, कितने अभिभावकों से संपर्क किया। बच्चों के स्कूल छोडऩे का कारण क्या रहा।
चोर को पत्थर मारकर भैंस चोरी होने बचाई
-पुलिस का सौ नंबर और पुलिस नंबर पर कोई घंटी नहीं गई
****************************************************
***********************************************************
कनीना। एक शिक्षक की सूझबूझ ससे भैंस चोरी होने से बची। उसे सम्मान दिलाने की मांग उठ रही है। अज्ञात चोरों पर पत्थर एवं डंडे मारकर, शोर मचाकर भैंस चोरी होने से बचाई।
घटना सोमवार की रात करीब एक बजजकर 40 मिनट की है जब गांव सीहोर के छोटा नामक व्यक्ति ने विक्रम सिंह जो पेशे से शिक्षक हैं को फोन किया कि कोई चोर भैंस को पकड़कर बव्वा रोड की ओर ले जा रहा है तथा साथ में गाड़ी है।। विक्रम सिंह ने तुरंत पुलिस के सौ नंबर पर सूचित करना चाहा किंतु बार-बार प्रयास करने पर उस नंबर पर कोई घंटी नहीं गई। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस के 01285235136 नंबर पर फोन करना चाहा किंतु उनके अनुसार यहां भी कोई घंटी नहीं गई। तत्पश्चात उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए घर के पास दीवार के पीछे छुप गया और पास में पड़े हुए ईट पत्थर चोर पर दे मारे। विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन चार बार पत्थर मारे वही जो डंडे मिले वह भी उस चोर पर फेंके जो भैंस को चोरी करके ले जा रहा था और साथ में पिकअप जैसी गाड़ी चल रही थी। अभी भैंस को गाड़ी में लोड करना था तभी विक्रम सिंह की बहादुरी के कारण तथा उनके शोर मचाने पर लोग जाग गए और अज्ञात चोरों ने अपना पीछा छुड़ाना ही उचित समझा। वे भैंस को कुछ दूर ले जाकर छोड़ गए तथा पिकअप में सवार होकर सीहोर से बव्वा रोड पर भाग खड़े हुए। यह भैंस रंगराव नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। एक ओर शिक्षकों पर लांछन कसे जाते हैं वहीं एक शिक्षक के कारणपशुधन चोरी होने से न केवल बचा अपितु अज्ञात चोरों को भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने विक्रम सिंह शिक्षक को बहादुरी सम्मान दिलाने की मांग की है ताकि इस प्रकार के व्यक्ति समाज की बुराइयों को समाप्त कर सके साथ में लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सौ नंबर तथा पुलिस का फोन नंबर जरूर जागृत रखें ताकि किसी भी आपात काल में लोग उस पर फोन कर सके वरना लोगों का विश्वास ही पुलिस प्रशासन से उठ जाएगा।
9 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लिये
**********************************************
****************************************************
कनीना। एक बार फिर से कनीना उप नागरिक अस्पताल में जहां कोरोना टेस्ट करवाने वालों की संख्या घटती जा रही है। मंगलवार को महज 9 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लिए गए। इसकी जानकारी देते हुए डॉ जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिये हैं इनकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों में आने की संभावना है।
117 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई
*************************************************
**************************************************
कनीना। मंगलवार को कनीना उप-नागरिक अस्पताल के तहत केवल नांगल हरनाथ में कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई। सभी आयु वर्ग की 117 वैक्सीन लगाई गई। विस्तृत जानकारी देते हुए डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 45 प्लस को 36 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई जबकि 18 प्लस को 81 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई हैं।
करीरा सड़क मार्ग हुआ जर्जर
***************************************************
**************************************************
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना से करीरा को जाने वाला अपरोच मार्ग जर्जर हो गया है। धार्मिक संस्थानों तथा जवाहर नवोदय विद्यालय से सुसज्जित करीरा गांव को पहुंचने के दो मार्ग है। जहां भडफ़ गांव से करीरा जाया जा सकता है या फिर कनीना से करीरा जाया जा सकता है। करीरा रोड़ का निकास रेवाड़ी के मुख्य मार्ग से होता है जहां यह मार्ग जहां रेवाड़ी रोड के पास बहुत जर्जर हो चुका है। यही नहीं पता चलता कि सड़क मार्ग है या नहीं। वही पूरे 3 किमी रास्ते में भी हालात इसकी जर्जर है। विभिन्न वाहन आवागमन जरूर करते हैं लेकिन परेशानियां झेलते हैं। इसी मार्ग पर लघु उद्योग धंधे भी स्थापित है वही कोटिया गांव को भी करीरा मार्ग से जाया जा सकता है। करीरा के निरंजन सिंह, महावीर सिंह, फूल सिंह, लीलाराम, दिनेश कुमार आदि ने मांग की है कि सड़क मार्ग की सुध ली जाए।
फोटो कैप्शन 1: करीरा का जर्जर मार्ग
मन को लुभा रही है जामुन
*************************************
********************************************
कनीना। गर्मी के मौसम में तथा शुगर जैसे रोगों में कारगर जामुन इन दिनों लोगों को लुभा रही हैं। यद्यपि अच्छे जामुन के भाव 80 से 100 रुपये किलो तक है किंतु इनके रंग और सुंदरता को देखकर बरबस खाने को जी कर जाता है। डाक्टर एवं वैद्य भी इसे खाने की बात कह रहे हैं।
महावीर सिंह किसान ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में 5 पौधे जामुल के लगा रखे है। इस समय भारी मात्रा में जामुन पैदा हो रहे हैं। वो बेचने के लिए नहीं अपितु लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। यही हालात अजीत कुमार कनीना की है। उन्होंने बताया कि उनके यहां भारी मात्रा में जामुन पैदा होते हैं लेकिन जामुन थोड़े समय के लिए चलते हैं। तत्पश्चात समाप्त हो जाते हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जामुन की मांग अधिक है, लोग विशेषकरशूगर मरीज, हृदय रोगी अधिक खाते हैं। उधर कनीना कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज ने बताया कि क्षेत्र में जामुन के पौधे बहुत अच्छी प्रकार पैदावार देते हैं। जामुन बागवानी क्षेत्र में आता है और किसान जामुन के पेड़ उगाकर लाभ ले सकते हैं। इस पर अतिरिक्त कोई खर्चा भी नहीं आता। 5 से 6 साल बाद पौधा जामुन देने लग जाता है।
फोटो कैप्शन 2: जामुन दिखाते हैं महावीर सिंह किसान। तथा जामुन की फोटो
अंधड़ के 10 दिन बाद भी टूटे हुए बिजली के पोल नहीं सुधारे
******************************************************
*******************************************************
कनीना। कनीना उप मंडल के गांव उन्हाणी की हरिजन बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर जहां खंभों के टूटने से अधर में लटका हुआ है वही पोल बदलने की तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। उन्हाणी के लोगों ने उपमंडल अधिकारी बिजली दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को एक शिकायत दी है जिसमें कहा गया है कि 11 और 12 जून को अंधड़ आया था जिसमें दो बिजली के खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए थे। एक खंभा तो घर पर गिरा दूसरा सड़क पर गिरा जिसमें व्यक्ति बाल-बाल बचे थे। उन्होंने अनेकों बार फोन द्वारा सूचित कर दिया किंतु पोल ठीक करने कोई कर्मी नहीं पहुंचा । उन्होंने ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली पानी की व्यवस्था जारी रखने की मांग की गई है।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा बुधवार को
*********************************************************
***********************************************************
कनीना। भाजपा कनीना मंडल, श्यामा प्रसाद मुखर्ज़ी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में बुधवार को कनीना मंडी में मनाएगी। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला तथा स्ंयोजक ओमप्रकाश लिसानिया करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि और वक्ता पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव रहेंगी। ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
दूसरे दिन जगह जगह लगाई गई मीठे पानी की छबीले
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना। सोमवार को जहां निर्जला एकादशी के दिन सड़क चौराहों पर मीठे पानी की छबीले लगाई गई वहीं मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। लोगों एवं राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया। यहां तक कि रास्ते से तभी गुजरने दिया गया जब उन्होंने मीठा जल न पी लिया।
गर्मी के इस मौसम में मंगलवार को द्वादशी के दिन सड़कों पर मीठा पानी पिलाना जारी रहा। जगह जगह बच्चे एवं बूढ़े जल पिला रहे थे। गांवों में भी यह सिलसिला जारी रहा। कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम के पास सुरेश कुमार ने मीठा जल पिलाया जिसमें प्रदीप कुमार, दिनेश आदि ने मदद की। अभी आगामी दिनों भी गर्मी से राहत दिलाने के लिए जल पिलाया जाएगा।
सुरेश कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठा जल पिलाने का कार्यक्रम चलाया है। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में घड़ों में ठंडा पानी भरा हुआ है जो राहगीरों की प्यास बूझा रहा है।
फोटो कैप्शन 4: मोलडऩाथ आश्रम के पास ठंडा मीठा जल पिलाते हुए सुरेश कुमार एवं अन्य।
इस बार कम उगाया
गया है सफेद सोना
**********************************************************
************************************************************
संवाद सहयोगी, कनीना। सफेद सोने की ओर एक बार किसान का रुझान घटने लगा है। खरीफ फसल बतौर कैश क्रोप के नाम से प्रसिद्ध कपास का रकबा इस बार विगत वर्ष की बजाय आधा हो गया है। कपास की बड़ी मंडी चरखी दादरी में ही हैं। इस वर्ष 4500 हेक्टेयर पर कपास की बीजाई की है जबकि विगत वर्ष यही रकबा दस हजार हेक्टेयर था।
इस बार बाजरे की पैदावार की ओर किसानों का रुझान है। अभी तक करीब 15500 हेक्टेयर पर कनीना में बाजरा उगाया जा चुका है जो 21 हजार हेक्टेयर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जहां बाजरे का सरकारी भाव 2250 रुपये प्रति क्विंटल है वहीं कपास का भाव करीब 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल होता है। एक एकड़ में करीब दस से 8 से 10 क्विंटल कपास हो जाती है। साथ में इसके सूखे हुए तने भी सरसों की भांति जलाने के काम आते हैं। इसके पत्ते भी खाद का काम करते हैं और पौधे को जल भी अधिक नहीं चाहिए। फिर भी किसानों को रुझान कपास की ओर घटता ही जा रहा है जिसके पीछे बाजरे के अच्छे भाव होना, प्रति एकड़ 12 से 14 क्विंटल पैदावार देना, चारे के रूप में कड़बी देना प्रमुख कारण है।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी--
कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज यादव ने बताया कि कनीना की जमीन पर 4500 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई है जबकि बाजरा अभी तक करीब 15500 हेक्टेयर पर उगाया जा चुका है। यहां की मिट्टी बाजरे के लिए बेहतर मानी जाती है। यही कारण है कि बाजरा अधिक उगाया गया है।
फोटो कैप्शन डा देवराज यादव।
Monday, June 21, 2021
गांव से निकल शहर में गई पत्नी और बच्चे गायब, थाने में शिकायत देकर करवाया अवगत
*************************************************************************
*******************************************************************************************************
*********************************************************
कनीना। उप मण्डल के गांव ककराला निवासी सतपाल ने कनीना थाने में पत्नी और बच्चे गायब होने कि शिकायत दर्ज करवाई है। सतपाल ने शिकायत में बताया कि 20 जून को सुबह 10 बजे उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर गांव से कनीना जाने के लिए घर से निकली थी। जो अभी तक वापिस नही आई है।
जागरण प्रभाव
खबर छपते ही बना डाला अधूरा सड़क मार्ग
**************************************************************
**************************************************************
कनीना। करीब 6 महीने से धनौंदा के पास नहर के पुल पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था जिसका समाचार दैनिक जागरण में 18 जून 2021 को प्रकाशित हुआ और अगले ही 2 दिन में दिनों में सड़क निर्माण रातों रात पूरा कर गए। लोगों ने राहत की सांस ली है। यह अधूरा सड़क का टुकड़ा कनीना -चरखी दादरी मार्ग पर धनौंदा गांव के पास बड़ी नहर के पुल के ऊपर से गुजरने वाला करीब 300 मीटर का था। लोगों द्वारा मांग करने पर भी नहीं बनाया गया किंतु दैनिक जागरण में 18 जून को जब समाचार प्रकाशित किया तुरंत रातों-रात सड़क निर्माण पूरा कर दिया। राहगीर राजेश कुमार, महिपाल सिंह, विजयपाल नरेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक जागरण हमेशा ही लोगों की समस्या को उठाया है और इस प्रकार उठाता रहेगा।
फोटो कैप्शन 12: दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार का प्रभाव।
13: नव निर्मित अधुरा सड़ का टुकड़ा।
योग दिवस पर आयोजित महा वैक्सीनेशन
-2294 वैक्सीन डोज दिए गए
*****************************************************
***********************************************************
कनीना। कनीना स्वास्थ्य विभाग ने योग दिवस पर महा वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जिसके तहत 2294 डोज विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को दी गई।
विस्तृत जानकारी देते हुए ऐसे में डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया की उप नागरिक अस्पताल कनीना के तहत 1201 डोज दी गई जबकि पीएचसी मुंडियाखेड़ा 522 दी गई भोजावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 671 डोज दी गई। धनौंदा में 728 डोज लगाई गई।
उन्होंने बताया कि उप नागरिक अस्पताल कनीना के तहत कनीना,रसूलपुर, ककराला, चेलावास, नांगल हरनाथ, करीरा, कोटिया, गोमला, पड़तल, ढाणा, मोहनपुर, मुंडियाखेड़ा बेवल, दौंगड़ा अहीर, खैराना, कलवाड़ा आदि गांव आते हैं जहां सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी गई।
उधर कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन टीका कार्यक्रम के अंतर्गत साूमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग में 1039 लोगों को टीकाकरण किया गया जिसमें पहली खुराक 970 लोगों को दी गई तथा 69 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई ।वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा प्रभा यादव ने बताया की आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसेहलंग के अंतर्गत यह व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम किया गया है तथा इसी चरण में खेड़ी तलवाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी टीकाकरण किया गया जहां पर स्वास्थ्य कर्मी संतरा देवी एनएम तथा आशा देवी एएनएम ने टीकाकरण किया। इसी केंद्र पर खेड़ी तलवाना के प्राचार्य जयप्रकाश यादव राजेश टावर प्रवक्ता अंग्रेजी ओमप्रकाश लिपिक तथा नरेश कौशिक ने भी कवि शील्ड की दूसरी डोज लगवाई।
फोटो कैप्शन 11: कनीना में कोरोना डोज लेते हुए।
साथ में खेड़ी तलवाना प्राचार्य जयप्रकाश यादव डोज लगी।
क्षतिग्रस्त पुल को लेकर की नारेबाजी
-रोड़ बनाने वाले वाहनों को रोका
**************************************************************
******************************************************************
कनीना। दौंगड़ा अहीर ,कोथल,नांगल सिरोही,नानगवास रोड पर नहर पर बने क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए सोमवार को रोड़ बनाने वाले वाहनों को रोका तथा नारेबाजी की व ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस को जल्द से जल्द बनवाया जाए नहीं तो यहां कोई भी हादसा हो सकता है तथा जान माल का नुकसान भी हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि जबसे 152-डी ग्रीन कारिडोर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है तबसे इस रोड पर बहुत ज्यादा लोड वाले वाहन जाने शुरू हो गए थे तथा इस रोड को तथा नहर पर बने पुल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि कुछ दिनों के लिए उन्होंने लोहे के गाटर लगाकर अपने बड़े वाहनों को आने जाने के लिए अस्थाई तौर पर कुछ मरम्मत का कार्य किया था लेकिन 152-डी ग्रीन कारिडोर पर नहर पर पुल बनने के बाद उन्होंने वह लोहे के गाटर भी उठा लिए हैं और अब लोग कोथल,दौंगड़ा अहीर रोड़ पर हर दिन जान जोखिम में डालकर नहर पर बने इस पुल से होकर गुजर रहे है,जिसकी रेलिंग करीब पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बीते काफी दिनों से क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत कराने की सुध सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है। इसी का नतीजा है कि कई बार बाइक सवार नहर में गिर चुके हैं। यह संयोग ही है कि नहर में गिरने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही इस पुल को बनाने का कार्य शुरू नहीं किया तो 152डी ग्रीन कॉरिडोर पर बनने वाले रोड को बंद कर देंगे। मौके पर पहुंचे सुनील ठेकेदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि 5 दिनों में रिपेयर का काम कर दिया जाएगा ।
फोटो कैप्शन 9: नारेबाजी करते दौंगड़ा के लोग।
व्यायामशाला में मनाया योग दिवस
**********************************************************
**********************************************************
कनीना। कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोविड प्रोटोकॉल के तहत दौंगड़ा अहीर के पार्क और व्यायामशाला में मनाया गया।योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर वर्ष उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
बता दें कि 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है।अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख पांच वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।
इस अवसर पर इंजीनियर अशोक यादव ने बताया कि 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है। योग के आठ अंगों में से एक है प्राणायाम जिसमें श्वसन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। योग के सभी आठों अंगों को मिलाकर अष्टांग योग कहते हैं। इस अवसर पर वेद प्रकाश आर्य, सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह, जसवंत सिंह थानेदार,पवन कुमार,भीम सिंह, सके्रेटरी रामनिवास, आचार्य उजागर सिंह,दौंगड़ा अहीर चौकी इंचार्ज पवन कुमार, इंजीनियर विकास यादव, रमेश कोबरा, योग शिक्षक सत्यदेव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
उधर गांव खेड़ी तलवाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश यादव थे तथा खेड़ी आयुर्वेद केंद्र के प्रभारी रमेश कुमार ने आयुर्वेद के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। वे योग के महत्व पर प्रकाश डाला कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विधि पूर्वक मनाया गया इस दौरान योग प्रभारी जल करण पीटीआई, वरिष्ठ प्रवक्ता विजयपाल ,नरेश कौशिक सुमेर सिंह, जयपाल यादव, संजय कुमार, राजेश तवर, सुरेंद्र यादव ,मनीषा कुमारी, प्रवीण शास्त्री नितिन यादव, पूनम रानी, ओम प्रकाश लिपिक मनोज कुमार, रीटा वधवा ,मनोज यादव, जय प्रकाश शर्मा कपिल कुमार सहित स्टाफ सदस्य देशराज हेड मास्टर राधेश्याम प्रवीण कुमार रविंद्र यादव, अनूप सिंह, सुनील कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कौशिक ने बताया की कोरोना संकट अभी टला नहीं है इसलिए 2 गज की दूरी वह मास्क जरूरी अपनाना होगा तभी हम एक स्वस्थ व्यवस्था की तरफ बढ़ सकेंगे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से योग करने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की गई। विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश यादव ने आयुष विभाग वह पुलिस विभाग के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
फोटो कैप्शन 10: खेड़ी तलवाना में योग दिवस मनाते शिक्षक।
दौंगड़ा में लगाई मीठे पानी की छबीलें
**************************************************
********************************************************
कनीना।दौंगड़ा अहीर गाँव मे निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में सोमवार को गांव में जगह-जगह ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई। नारनौल कनीना रोड पर शयाम मंदिर में छबील लगाई वहीं महेंद्रगढ़ अटेली रोड पर थानेदार जसवंत सिंह छबील लगाई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धार्मिक कमेटी ने छबील लगाई। कृष्ण कुमार, दिनेश पूर्व पंच,करतार सिंह, राजकुमार यादव, देवेंद्र राव सदस्य एक्स ब्लॉक समिति, गोलू ,उदय सिंह प्रधान, सोमा देवी ने लोगों को रोक-रोककर पानी पिलाया। श्याम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने लोगों को निर्जला एकादशी पर्व की शुभकामनाएं दी। शेरानन्द महाराज ने कहा कि एकादशी भगवान विष्णु का व्रत है। इस गर्मी में जल पिलाने से भगवान और पितृ दोनों ही प्रसन्न होते है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना ही श्रेष्ठ पुण्य माना गया है।
जगह जगह लगाई गई मीठे पानी की छबीले
-कोरोना के चलते कम लोगों ने पिया ठंडा जल
*********************************************
**************************************************
कनीना। सोमवार को निर्जला एकादशी के दिन सड़क चौराहों पर मीठे पानी की छबीले लगाई गई वहीं लोगों एवं राहगीरों को मीठा पानी पिलाया गया। मीठे जल के अतिरिक्त तरबूज, प्रसाद एवं फल खिलाए गए। यहां तक कि रास्ते से तभी गुजरने दिया गया जब उन्होंने मीठा जल पी लिया।
गर्मी के इस मौसम में सोमवार को निर्जला एकादशी के दिन सुबह से ही सड़कों पर मीठा पानी पिलाने व फल खिलाने की होड़ लग गई थी। जगह जगह बच्चे एवं बूढ़े जल पिला रहे थे। कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम में भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। यहां पर प्रत्येक शुक्ल एकादशी को अपार भीड़ जुटती है। सोमवार होने के कारण शिवालयों पर भी भक्तों की भीड़ रही। प्याऊ में सुबह से घड़े जल से भरकर रखे गए। भीषण गर्मी के चलते आमजन लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए छबीले लगाई गयी थी। इस बार कोरोना के डर से लोगों ने पानी कम पिया।
उधर संत लालदास महाराज ने कहा कि वैसे तो शुभ कर्म कभी भी किए जाए वह कभी निष्फल नही जाते लेकिन किसी पर्व पर किए गए शुभ कर्मों का फल अलग ही मिलता है जैसे निर्जला एकादशी के दिन किए गए शुभ कर्मों का विशेष ही महत्व होता है। इस लिए इस दिन अन्न, फल, जल तथा वस्त्र आदि दान करने के अलावा गायों को भोजन कराने का विशेष अवसर माना जाता है।
लालदास महाराज ने कहा कि वेद व्यास ने इसका महत्व बताया तो एक दिन पांडव भीम ने पूछा-गुरूदेव, में तो बगैर खाए पीए नहीं रह सकता। मेरे लिए व्रत करना तो अति कठिन होगा। मुझे कोई मार्ग सुझाओ ताकि स्वर्ग प्राप्त हो सके। वेद व्यास ने अविलंब कहा-आप एक दिन का व्रत अर्थात निर्जला एकादशी व्रत करके भी स्वर्ग प्राप्त कर सकते हैं। कहते हैं कि भीमसेन ने भी यह व्रत रखा और तभी से इसे भीमसेन एकादशी नाम से जाना जाता है। भीमसेन द्वारा चलाई गई प्रथा आज भी चली आ रही है।
फोटो कैप्शन 8: मीठा जल पिलाते हुए कनीना के युवा।
प्रभु भक्ति में लगाओ मन-सुरेंद्र शर्मा
************************************************************
*****************************************************
कनीना। लाकडाउन के समय जहां परेशानी बढ़ी हुई है, घर में रहते हुए लोग परेशान हो रहे हैं उन्हें शांतचित्त होकर आराम करना चाहिए। प्रभु भक्ति व प्रभु लीला का आनंद लेना चाहिए। ये विचार कनीना के सुरेंद्र शर्मा ज्योतिषाचार्य ने कहा कि समय-समय पर पर्व आते रहते हैं। इन पर्वों को घर में अच्छे प्रकार मनाना चाहिए। पर्व मनाने से समय भी बीत जाएगा और कोरोना से भी बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को जहां निर्जला एकादशी का पर्व मनाया गया। इस बार कोरोना के चलते पर्व के प्रति कम लगाव रहा है। इस प्रकार के पर्व बड़ा आनंद भर जाते हैं वहीं मन भी खुश रहता है। उन्होंने कहा कि शांतचित कोई नया कार्य करना चाहिए।
छोटे-मोटे पर्व जरूर मनाए, इसमें पूरे परिवार को साथ लेकर चले। घर के अंदर ही मनाए तो आनंद आएगा। शरीर के रोग दूर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति दुनिया की सबसे बड़ी भक्ति और शक्ति है। प्रभु भक्ति में जिसका मन लग गया है उसे किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं है। कवि, लेखक, पत्रकार सभी अपने-अपने कार्यों में लगे हुए हैं। महज परिवार के सदस्य हर जगह थोड़ा परेशानी झेल रहे हैं परंतु उनकी परेशानी भी कम की जा सकती है। इस प्रकार के पर्व संयम और अनुशासन में रहकर मनाए जाएं तो घर में सौहार्द वातावरण भी पैदा होगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही कोरोना समाप्त हो जाएगा और फिर इस प्रकार के पर्व फिर खुशी से मनाए जाएंगे।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा।
बाघोत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम
****************************************************
****************************************************
कनीना। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव बाघोत में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी झज्जर की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के द्वारा किया गया। यज्ञ में यज्ञ ब्रह्मा योगाचार्य रामस्वरूप आर्य कोच यजमान राजवीर भागवत सहित सभी ने विश्व मंगल कामना की। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा गया। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिटाइजर में मास्क की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य राम स्वरूप आर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रतियोगिता कराई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रधान राजवीर भागवत ने सभी को टी-शर्ट वितरित की। यह कार्यक्रम बिना किसी सरकारी सहायता के भारत स्वाभिमान जिला झज्जर के प्रभारी राजवीर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर धीरज प्रतीक राहुल धीरपाल आदि अनेक बच्चों ने कठिन योगाभ्यास करके दिखाएं। वरिष्ठ पहलवान रणधीर सिंह ने सभी बच्चों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया साथ ही बच्चों को नगद राशि उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योग आरती प्रवीण खत्री ने ब्राह्मण धर्मशाला में प्रतिदिन स्थायी निशुल्क योग कक्षा चलाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पहलवान महावीर सिंह हरियाणा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष, सुनील अत्री किसान पंचायत प्रदेश उपाध्यक्ष, मोतीलाल पूर्व पंच, रूप चंद, प्रकाश, हेमचंद ,सूरजभान, विजय, अजीत, रामनारायण , रामफल ,लाला सेठ, राम सिंह नंबरदार करण सिंह शास्त्री मुकेश मिस्त्री, जय भगवान शास्त्री ,संदीप हिंदू ,उदय वशिष्ठ, संतराम इंजीनियर, दाताराम सहित अनेक लोगों ने योगाभ्यास किया।
उधर खरकड़ाबास में धनौंदा एवं खरकड़ाबास स्कूलों के शिक्षकों ने योग किया। योग क्रिया पीटीआई संजय ने करवाई। विभिन्न शिक्षक मौजूद थे।
उधर गुढा के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग की तरफ से फार्मासिस्ट संदीप यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य ने उपस्थित लोगों को योग करवाएं और योग से संबंधित जानकारियां दी। इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच और स्कूल स्टाफ सहित गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे।
उधर एसडीवमा विद्यालय ककराला में योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ कुछ अभिभावक भी योग शिविर में प्रतिभागी बने। विद्यालय निदेशक ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला । विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि योग स्वस्थ जीवन जीने का आधार है। प्राचीन समय से ही संतों व महात्माओं द्वारा योग की शिक्षा दी जाती रही है जो मानव जाति के लिए वरदान है। उपस्थित स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थियों व अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रांगण में योग किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र सिंह , सीईओ आर एस यादव , वरिष्ठ विभाग के डीन पूर्ण सिंह , सोमेन्द्र यादव, सुनील कुमार , मुकेश शर्मा व संजय यादव उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: गुढ़ा में योग करवाते हुए आयुष विभाग के संदीप यादव।
6: बाघोत में योग से पहले हवन करते हुए। जागरण
7= एसडी स्कूल में योग करते विद्यार्थी एवं शिक्षक।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम
*******************************************************
*************************************************************
कनीना। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव बाघोत में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी झज्जर की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के द्वारा किया गया। यज्ञ में यज्ञ ब्रह्मा योगाचार्य रामस्वरूप आर्य कोच यजमान राजवीर भागवत सहित सभी ने विश्व मंगल कामना की। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा गया। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिटाइजर में मास्क की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य राम स्वरूप आर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रतियोगिता कराई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रधान राजवीर भागवत ने सभी को टी-शर्ट वितरित की। यह कार्यक्रम बिना किसी सरकारी सहायता के भारत स्वाभिमान जिला झज्जर के प्रभारी राजवीर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर धीरज प्रतीक राहुल धीरपाल आदि अनेक बच्चों ने कठिन योगाभ्यास करके दिखाएं। वरिष्ठ पहलवान रणधीर सिंह ने सभी बच्चों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया साथ ही बच्चों को नगद राशि उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योग आरती प्रवीण खत्री ने ब्राह्मण धर्मशाला में प्रतिदिन स्थायी निशुल्क योग कक्षा चलाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पहलवान महावीर सिंह हरियाणा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष, सुनील अत्री किसान पंचायत प्रदेश उपाध्यक्ष, मोतीलाल पूर्व पंच, रूप चंद, प्रकाश, हेमचंद ,सूरजभान, विजय, अजीत, रामनारायण , रामफल ,लाला सेठ, राम सिंह नंबरदार करण सिंह शास्त्री मुकेश मिस्त्री, जय भगवान शास्त्री ,संदीप हिंदू ,उदय वशिष्ठ, संतराम इंजीनियर, दाताराम सहित अनेक लोगों ने योगाभ्यास किया।
उधर खरकड़ाबास में धनौंदा एवं खरकड़ाबास स्कूलों के शिक्षकों ने योग किया। योग क्रिया पीटीआई संजय ने करवाई। विभिन्न शिक्षक मौजूद थे।
उधर गुढा के राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग की तरफ से फार्मासिस्ट संदीप यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य ने उपस्थित लोगों को योग करवाएं और योग से संबंधित जानकारियां दी। इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच और स्कूल स्टाफ सहित गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: गुढ़ा में योग करवाते हुए आयुष विभाग के संदीप यादव।
6: बाघोत में योग से पहले हवन करते हुए।
निर्माण मजदूर हरियाणा सरकार की उपेक्षा का शिकार -शिव कुमार
*********************************************************
*************************************************************
कनीना। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीआईटीयू शिव कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि निर्माण मजदूरों को लंबे समय से हरियाणा सरकार की उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है निर्माण के मजदूरों का पंजीकरण तथा सुविधा देने के नाम पर श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरकार की शह पर अनाप-शनाप शर्ते लगाई जा रही है और निर्माण मजदूरों को लाभ से वंचित किया जा रहा है
उन्होंने बताया कि देश व प्रदेश सरकारों में ने विकास के नाम पर वोट लेकर सब काम धंधे चौपट कर दिए, सार्वजनिक क्षेत्र को बेचा जा रहा है, खेती में काले कानून लागू कर दिए, मजदूरों के श्रम कानूनों को अपने कॉरपोरेट मित्रों के पक्ष में बदल दिया।
यूनियन नेताओं ने कहा कि लगता था कि श्रम मंत्री दुष्यंत चौटाला ने 15 जून को प्रथम आवेदन का समाधान पहले के नाम से 'हरियाणा भवन एवं कर्मकार कल्याण बोर्डÓ द्वारा तैयार किया गया 'सैंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टमÓ का सॉफ्टवेयर मजदूरों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन हकीकत इसके विपरीत है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने फेमली आईडी लेकर कहा था कि फेमलीं आईडी बनने के बाद किसी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नही बचेगी लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में सरकार के 600 दिन पूरे होने पर जो 5000 रुपये की घोषणा की है उस के
उन्होंने कोरोना कहा कि कोरोना के कारण लोगों के काम धंधे छूट गए, जनता भुखमरी की कगार पर है सरकार ने निर्माण मजदूरों के लिए 5000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है जो नाकाफी है। यूनियन शुरू से ही गैर आयकर दाता परिवारों के लिए 7500 महीना 6 महीने तक देने की सरकार से मांग कर रही है। उन्होंने मांग की है कि श्रम कल्याण बोर्ड में यूनियनों की बहाली हो,श्रम कल्याण बोर्ड में भवन निर्माण कामगार यूनियन का सदस्य शामिल किया जाए। निर्माण मजदूर की सुविधा राशि बिना शर्त जारी हो।
गंगा जी में अस्थियां विसर्जन के लिए खड़े लोगों को पिकअप ने टक्कर मारी,एक महिला की मौत
**************************************************************************
****************************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा में सड़क किनारे खड़े हुए तथा गंगा जी जाने के लिए तैयार लोगों को पिकअप ने टक्कर मारी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। कनीना पुलिस ने पिकअप चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
श्रीराम जाति अहीर स्याणा निवासी ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि वह तथा उसका परिवार , उसकी भाभी संतरा देवी स्याणा निवासी अपने भाई हरि सिंह के फूल गंगा जी में विसर्जन हेतु श्मशान घाट से लेकर मुख्य सड़क मार्ग स्याणा से चिडिय़ा खड़े थे तभी एक पिकअप गाड़ी का चालक तेजी से चलाता हुआ स्याणा गांव की तरफ से आया और देखते देखते संतरा देवी जो सड़क के किनारे खड़ी थी सीधी टक्कर मा दी। गाड़ी की टक्कर लगते ही संतरा देवी गिर गई। पिकअप गाड़ी को भगा ले गया। चालक का कुछ पता नहीं चल पाया। संतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवा करवा अंतिम संस्कार का दिया गया है। कनीना पुलिस ने पिकअप के चालक विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विभिन्न संस्था
नों में योग दिवस पर योग की रही धूम
******************************************************
*********************************************************
कनीना। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ययोग किया तथा योग की प्रेरणा दी गई।
गांव रामबास में भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। योग दिवस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 5 पौधे भी लगाए गए। योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में योग करवाने का कार्य बलजीत सिंह मास्टर ने करवाया। इस मौके परभाजपा एससी मोर्चा महामंत्री शीशपाल, कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप रामबास, अधिवक्ता सुनील रामबास, अधिवक्ता ओपी रामबास, सज्जन मास्टर, जितेंद्र पंच, डॉक्टर योगेश राव, संजय कुमार, अमरजीत, ईश्वर व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
भाजपा की तरफ से भोजावास मंडल के गांव भोजावास में योग कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष थान सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के सह सदस्यता प्रमुख अजीत सिंह कलवाड़ी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को योग करवाया और योग विषय पर सभी को योग के फायदे भी बताएं। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को अजीत कलवाड़ी ने सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: श्लोक के साथ अपना संबोधन शुरू किया। योगी बनकर ? के दर्शन मैं भी पाऊंगा । बस में कर मन आदि को प्रभु का ध्यान लगाऊंगा...।
योग जीवन का वह दर्शन है,जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है और मनुष्य के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। उन्होंने अपने संबोधन में सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में योग को जरूर अपनाना चाहिए।
रावमा विद्यालय कनीना में योग ििदवस पर प्रधानमंत्री का सन्देश सभी ने सुना, उसके उपरांत योग करवाया गया। जिसमें प्रोटोकाल के तहत सूक्ष्म योग ,शशक आसन,मर्कट आसन, ताडासन,कपातभाति,अनुलोम विलोम, आसन व प्राणायाम करवाये गये जिसमे एनसीसी अधिकारीी रमन शास्त्री के नेतृत्व मे लगभग 20 कैडिटों ने कोविड 19 का पालन करते हुये भाग लिया। रमन शास्त्री ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी 16 हरियाणा बटालियन नारनौल के सीइअओ कर्नल आदित्य नेगी व कर्नल एडम के दिशानिर्देश में पूरी बटालियन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा अपने आसपास के लोगो को भी जागृत करने का काम किया । उन्होंने बताया की की योग का महत्व हमारे महापुरुषों ने हजारों साल पहले ही इसकी महता को सिद्ध कर दिया था और आज के समय में इसकी प्रमाणिकता भी सिद्ध हो गई है। करोनो काल में भी योग व आयुर्वेद के महत्व को समझा है, इसलिये सभी को प्रतिदिन योग करके अपने को निरोग रख सकते है। इस अवसर पर प्राचार्य सतपाल ,ताराचन्त ,श्रीराम, महिपाल,पूनम, राजेश चतुर्वेदी ,बलदीप ,दिपक,प्रियक,अमृत सिह लोक गायक, भारी संख्या मे अभिभावक उपस्थित रहे ।
नेहरू युवा केंद्र महेंद्रगढ़ और भारती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्टद्यीय योग दिवस के उपलख्रू में खंड इकाई कनीना में तीन दिवसीय आनलाइन योग कक्षा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक महेंद्र कुमार नायक ने की
उन्होंने बताया कि 19 जून से 21 जून तक भारती फाउंडेशन व नेहरू युवा मंडल में वर्चुअल मोड पर योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भारती फाउंडेशन के 30 शिक्षक व 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें लक्ष्य पावर योग दिल्ली से आचार्य श्री प्रदीप आर्य ने योग के गुर सिखाए और आज के युग में बढ़ती महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
भारती फाउंडेशन के जिला समन्वयक कृष्ण लाल पंवार व कलस्टर समन्वयक त्रिवेदी शर्मा ने भाग लिया। उन्न्होंने बताया किभारती फाउंडेशन अपने सभी विद्यालयों में नियमित योग करवाने हेतु प्रतिबद्ध है। इस मौके पर लेखाकार महेंद्र सिंह, एनवाईवी कार्तिकेय ,गीता, हेड टीचर हेमलता यादव श्री राजेश कुमार , सुनील कुमार सुलभा ,कविता यादव , मोहित इसराना, राजकुमार ने भी अपने विचार रखे।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया 18 जून से 20 जून तक योग दिवस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था आज योग दिवस शिविर मनाया गया जिसमें प्रशिक्षक के रूप में मनोज पतंजलि कनीना से और डॉ शशि जी एक शिक्षक के रूप में थे उन्होंने सभी लाभार्थियों को योग शिक्षा के बारे में बताया उन्होंने कहा कि योग का जीवन में बहुत महत्व है शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है योग से मन बुद्धि तथा शरीर तीनों ही स्वस्थ रहते हैं। व्यक्ति को प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए ।योग करने से मनुष्य के अंदर शारीरिक कमजोरी नहीं आती है तथा व स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय सत्यपाल जी ने सभी का विद्यालय में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया तथा इसी अवसर पर तहसीलदार सत्यपाल ने भी सभी को योग करने की सलाह दी। विशेष तौर पर इस योगाभ्यास में सरिता डीपी अमृत सिंह हरियाणवी लोक गायक व विशेष शिक्षक राजेश चतुर्वेदी, श्रीराम, सोमनाथ, रमन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
कनीना नेता जी सुभाष क्लब में भारत विकास परिषद् शाखा कनीना ने 21 जून 2021 को शाखा के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह पार्षद की देख-रेख में कोविड 19 की गाइड लाइन के हिसाब से योग का आयोजन किया गया। जिसमें कंवर सैन वशिष्ठ संरक्षक ने बताया कि योग मुनियो की परम्परा है। इसके दो स्वरूप है पहला बाहरी दूसरा आंतरिक बाहरी योग से शरीर हृष्ट-पुष्ट रहता है और आंतरिक योग आत्मा का ईश्वर से साक्षात होता है। मनुष्य को अपने जीवन में समय निकालकर दोनों प्रकार के योग करने चाहिए जिससे मन को शांति संतुष्टी मिलती है। इस मौके पर उपप्रधान मास्टर कृष्ण सिंह, धनपत, महेश बोहरा,प्रेम कुमार सिंगला, प्रवीण, मास्टर दलीप, हिमांशु,सुबेदार सुरेन्द्र कुमार, सरिता भारद्वाज, डाक्टर बिनोद, जयप्रकाश, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1: भारत विकास परिषद पदाधिकारी योग करते हुए।
2-एनसीसी कैडेट्स योग करते हुए।
3: कनीना स्कूल में योग करते हुए विद्यार्थी।

























































