Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, January 30, 2022

 
  जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23592
-आज 91 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 86 नये आये केस
**************************************************************
*****************************************************************
***********************************
********************************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 86 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23592 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 91 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 22888 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 156 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 548 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 30 जनवरी तक 245429 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113229 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 503777 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1552 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची-
1. मोहल्ला संत्रास नारनौल-1

2. मोहल्ला चौधरियान नारनौल-1

3. मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल-1

4. मोहल्ला खडख़ड़ी नारनौल-1

5. मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल-2

6. मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-1

7. मोहल्ला नलापुर नारनौल-2

8. फौजदार कॉलोनी नारनौल-1

9. हुडा नारनौल-1

10. ईश्वर कॉलोनी नारनौल-1

11. पुलिस लाइन नारनौल-1

12. शिव कॉलोनी नारनौल-1

13. एम्पलाई कॉलोनी नारनौल-2

14. गणेश कॉलोनी नारनौल-1

15. ब्रह्मचारी कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

16. भडफ़-1

17. भोजावास-1

18. बुढवाल-4

19. छापड़ा बीबीपुर-1

20. ढाढोत- 1

21. दनचोली-1

22. ढाणी बाठोठा-1

23. धनोंदा-1

24. दोस्तपुर-1

25. गोमला-1

26. झूक-1

27. ककराला-1

28. कमानियां-1

29. कनीना-7

30. करीरा-1

31. खेड़ी-2

32. कर्मचारी कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

33. खैराना-1

34. खटोटी कला-1

35. कुकसी-1

36. महरमपुर-1

37. मंडलाना-1

38. मोहनपुर नांगल-2

39. मोड़ी-1

40.मोरुंड-1

41. नांगतिहाड़ी-1

42. नांगल कालिया-1

43. नांगल सिरोही-3

44. नांगल नुनिया-1

45. नौताना-2

46. पल-1

47. पाली-1

48. पालड़ी पनिहार-1

49. पोता-2

50. राजपुरा-1

51. रामपुरा हुडीना-1

52. रिवासा-1

53. सतनाली-1

54. बायल-1

55. सेहलंग-1

56. सेका-1

57. आंतरी-3

58. श्यामपुरा-1

59. सिसोठ-1

60. सुरजनवास-1

61. बैरावास-1

62. भांडोर ऊंची-1

63. कांवी-3

64. अटेली-1


महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया
**********************************************************
***********************************
***************************
 कनीना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया, पुष्प अर्पित किए तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।   
मुख्याध्यापक वीरेंद्र कैमला ने बताया कि राष्ट्रपिता को बापू,बापू गांधी, महात्मा गांधी आदि कई नामों से जाना जाता है। उन्होंने ताउम्र अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आजादी दिलवाई तथा सादगी से और शाकाहार जीवन जीकर देश को एक प्रेरणा दी। इस दिन बिरला ही मंदिर दिल्ली में नत्थूराम गोडसा ने उन पर गोली चला दी थी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने कई आंदोलन चलाए जिनमें साबरमती की दांडी यात्रा, नमक सत्याग्रह आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख हैं। बेरिस्ट्री परीक्षा पास कर के वे भारत लौटे। वे अहिंसा के पुजारी थे और हिंसा से उनकी मौत हुई। उनको कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि वे सूत कातते थे और सादगी से सादे कपड़े पहनते थे। उनकी जीवन सदा धरती पर मिसाल रहेगी। गांधी हर दिल में सदा बसे रहेंगे।


ब्राह्मण सभा की बैठक हुई आयोजित
-ब्राह्मण सभा का संविधान हुआ तैयार
*********************************************
************************************
*********
कनीना। ब्राहमण सभा कनीना, हरियाणा की बैठक नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नानकराम शर्मा झाड़ली ने की। बैठक में आए हुए सदस्यों ने श्री ब्राह्मण सभा कनीना का संविधान पास किया व फाउंडर मेंबर बनाए गए। बैठक में सदस्य बनाने की प्रक्रिया पर विचार हुआ अनेक उपस्थित जनों ने अपने विचार रखे। कंवरसेन  वशिष्ठ ने बताया कि ब्राह्मण सभा कनीना हरियाणा स्थापना का विशेष उद्देश्य आज देश में आमजन को देश की प्रिय संस्कृति को भुला दिया है और सामाजिक रिश्तों के टूटने का क्रमजोर पकड़ रहा है और इसके सुधार के लिए देश के कोई संस्था सार्थक प्रयास नहीं कर रही है। यह संस्था भारतीय सनातन धर्म की मूल रहस्यों का उजागर समाज के सामने रखेगी और देश को सनातन नियमों से अवगत कराएगी।
डाक्टर रवि ने बताया कि समाज के गरीब परिवारों का उठाने का काम यह संस्था करेगी। इंद्र लाल शर्मा ने संविधान का तैयार किया गया प्रारूप  सभा को पढ़कर बताया। एडवोकेट गिरवर लाल शर्मा ने कहा कि संविधान नियम अनुसार बनाया गया है। इसके लिए ब्राह्मण सभा कनीना, हरियाणा बधाई के पात्र हैं। बैठक में सुरेश कुमार शर्मा मंडी मोहित इसराणा, देवेंद्र धन्नौदा, ओमप्रकाश धन्नौदा, संजय भारद्वाज कोटिया, राजकुमार भारद्वाज, इंद्रजीत गाहड़ा, सुनील दीक्षित ,अनिल शर्मा, पूरण शर्मा, सुनील एडवोकेट आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन 2: कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में आयोजित ब्राह्मण सभा में वक्ता कंवरसेन वशिष्ठ।



शहीद कन्हीराम स्टेडियम का निर्माण कार्य हो पूरा
-स्वतंत्रता सेनानी एवं उनकी पत्नी दोनों की हो चुकी है मौत
**************************************************
************************************
*************
कनीना। कनीना खंड के गांव कोटिया स्थित राव कन्हीराम स्टेडियम को अविलंब पूरा किए जाने की मांग उठने लगी है। वर्ष 2002 में सांसद कोटे से राशि मंजूर हुई थी जिसके चलते स्वतंत्रता सेनानी की याद में स्टेडियम निर्मित कर दिया लेकिन अभी भी चारदीवारी नहीं बनी है, न ही सड़क मार्ग बना है और सम्मानपट्ट अधूरा पड़ा है।
  उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता सेनानी राव कन्हीराम 2002 में तथा उनकी पत्नी भूरी देवी का 2022 में निधन हो चुका है। विभिन्न नेता भूरी देवी के निधन पर पहुंचे जिनके समक्ष भी यह बात रखी गई थी। किंतु निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है जिसके चलते स्वतंत्रता सेनानी परिवार में रोष पनप रहा है।
 स्वतंत्र सेनानी राव कन्हीराम के पुत्र देशराज कोटिया ने बताया कि 2002 में स्टेडियम के लिए सांसद कोटे से राशि मंजूर हुई थी जिसके चलते लाइब्रेरी हाल बनाया गया है वहीं स्टेडियम का निर्माण किया गया है। लाइब्रेरी भी अधूरा पड़ी थी जिसको कोटिया की पंचायत ने पूर्ण करवाया है। स्टेडियम की चारदीवारी नहीं बनी है जबकि स्टेडियम में बालीबाल, बास्केटबाल के पोल लगे है, दौडऩे वालों के लिए ट्रेक बना हुआ है।  ऐसे में उन्होंने चारदीवारी बनाने की मांग की है वहीं स्कूल गेट से स्टेडियम तक का करीब 250 फुट का लिंक मार्ग भी पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सम्मान पट्ट भी अभी अधूरा पड़ा है। उन्होंने अविलंब इस निर्माण कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई  है ।
फोटो कैप्शन 03: राव कन्हीराम स्टेडियम का नजारा।



24 घंटे बिजली सप्लाई पर जताई खुशी
-पावर हाउस कर्मियों का करवाया मुंह मीठा
************************************************
**********************************
********************
कनीना। बीते 26 जनवरी से बवानिया , बचीनी गागड़वास व नांगल हरनाथ गांवों में बिजली विभाग द्वारा 24 घण्टे बिजली आपूर्ति करने पर खुशी की लहर  है।  सरपंच , ग्रामीणों व सर्वोदय संगठन के लोगों ने पावर हाउस पहुंच कर कर्मियों को मिठाई खिला धन्यवाद किया।
 इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र ,प्रमोद ब्लाक समिति सदस्य प्रमोद , प्रदीप, प्रवीन, कृष्ण , रूपचंद ,सोनू, सुरेंद्र , नवीन, जयप्रकाश, नवीन ,अजित , कृष्ण आदि सर्वोदय संगठन से व बिजली महकमे से उपकेंद्र स्टाफ व फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने महकमे की पहल का स्वागत करते हुए कर्मचारियों के बीच लड्डू बांटकर शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 01: पावर हाउस कर्मियों का मुंह मीठा करवाते बवानिया गांव की सर्वोदय समिति के पदाधिकारीगण।






साहित्य-संस्कृति मंच हरियाणा के तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ऑन लाइन विचार-गोष्ठी का आयोजन
**********************************************************************
*************************************
*************************************************
कनीना। स्वतंत्रता-आंदोलन के महानायक महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर साहित्य-संस्कृति मंच, हरियाणा की ओर से स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका विषय पर आन लाइन विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर बिशन कुमार शर्मा रामपुरा ने की जबकि
करनाल से वरिष्ठ साहित्यकार भारत भूषण वर्मा, पंचकूला से वरिष्ठ कवयित्री नीरजा शर्मा, चंडीगढ़ में सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र जांगडा तथा पटौदी से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जगन्नाथ सोनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । शिक्षाविद-साहित्यकार नेमीचंद शांडिल्य तथा डा रणपाल सिंह चौहान ने कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की । विचार-गोष्ठी में हरियाणा,  राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखण्ड, कर्नाटक के कवि-साहित्यकारों ने सार्थक लेख एवं  काव्य-रचनाओं द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए । अपने अध्यक्षीय भाषण में मा.बिशन शर्मा ने कहा कि गांधी जी मन,कर्म, वचन से एक थे।
गांधी जी ने आजादी की लड़ाई में  सत्य और अहिंसा के अकाट्य शस्त्र का प्रयोग कर, रक्त विहीन क्रांति का सूत्रपात किया और सफलता भी हासिल की । कालांतर में बदले परिवेश और बदली सोच के कारण गांधीजी को कटघरे में खड़ा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु सत्य तो अंतत: सत्य ही रहता है जिसमें से कुछ घटाना और बढ़ाना संभव नही है । गांधी जी की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक है।
  स्वतंत्रता-सेनानी पुत्र राजेश उन्हानी ने कहा कि
 गांधी जी  स्वच्छ राजनीति एवं मूल्यों पर आधारित समाज के पक्षधर थे । आज जब अपने ही देश के लोगों द्वारा जाति-धर्म के नाम पर नफरत के भाव पैदा किए जा रहे हों तब गांधी जी की अहिंसा और प्रेम की विचारधारा और अधिक प्रासंगिक बन गई है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी पुत्र राजेश महलावत, शहीद पुत्र सभाचन्द दुबलाना, दिल्ली से वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर सिंह सुधाकर, रोहतक से सुभाष अरोड़ा, भिवाड़ी, राजस्थान से डॉ इंदिरा गुप्ता यथार्थ, कर्नाटक से वरिष्ठ कवयित्री डॉ वसुधा कामत छवि, प्रो.बी. निर्मला, गुरुग्राम से सुशीला यादव, कनीना से वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार होशियार सिंह यादव,  चंडीगढ़ से कवयित्री संगीता शर्मा कुंद्रा ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आजादी के संग्राम में गांधी जी की विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर जींद से वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश यादव, पं. नेमीचंद शांडिल्य, डा रणपाल सिंह चौहान व प्रदीप निर्बाण भी मौजूद रहे ।

 

चेलावास में जुआ खेलते पकड़े
-2330 रुपये भी बरामद
***********************************************
************************************
*************
 कनीना। कनीना पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली की चेलावास में सत्यवान के ट्यूबवेल पर  जुआ खेला जा रहा है। कनीना पुलिस ने छापामारी की और ट्यूबवेल के पास छुपकर सुना तो ट्यूबवेल के बाहर एक व्यक्ति ने कहा कि मेरी 50 की चाल, दूसरे ने कहा कि 100 की चाल तथा तीसरे ने कहा मेरी 150 की चाल लगा दो। तत्पश्चात पुलिस ने ट्यूबवेल पर बनी कोटडी के बाहर रेड कि अचानक पुलिस पार्टी को देख कर जुआ खेल रहे व्यक्तियों ने पैसे फेंक दिये और मौके से भागने लगे किंतु पुलिस ने दो जनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हुए। उनसे 2330 रुपये ,ताश एवं एक अखबार आदि बरामद किए। पुलिस ने मनवीर उर्फ मन्नू सत्यवान को पकड़ लिया तथा भागने वालों में सतपाल, भुंडा एवं छलिया चेलावास प्रमुख हैं।  कनीना पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



शराब के ठेके से खड़ी के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, गुमशुदगी का मामला दर्ज
********************************************************************
*********************************
*************************************
 कनीना। कनीना उप- मंडल के गांव कोटिया के शराब के ठेके के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। कनीना पुलिस में बीरेंद्र कोटिया निवासी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी अनुसार बीरेंद्र ने मोटरसाइकिल दीपावली पर खरीदी थी। 6 जनवरी को शाम करीब 6 बजे कोटिया शराब के ठेके के पास खड़ी थी, जो गुम हो गई। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।







No comments: