दूल्हे ने एक रुपये में की शादी, दहेज रहित विवाह कर पेश की मिसाल
-नारकोटिक्स विभाग में कार्यरत आशीष बोले— कुप्रथा खत्म करना शिक्षित समाज की जिम्मेदारी
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। दहेज जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ ककराला निवासी एक परिवार ने अनोखी पहल करते हुए मात्र एक रुपये शगुन में लेकर विवाह संपन्न कर समाज के सामने मिसाल पेश की है।
ककराला निवासी सेवानिवृत्त इतिहास प्रवक्ता फूलचंद यादव के बड़े पुत्र आशीष ने 10 फरवरी को राजस्थान के बुहाना क्षेत्र के गांव पाथड़ोली निवासी ज्योति यादव के साथ सादगीपूर्ण तरीके से विवाह किया। विवाह में दहेज के रूप में कोई सामान या नकद राशि स्वीकार नहीं की गई। प्रतीकात्मक शगुन के तौर पर केवल एक रुपया और नारियल लिया गया। फूलचंद यादव ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करते हुए उन्होंने दहेज रहित विवाह का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने पुत्र का विवाह बिना दान-दहेज के संपन्न कराया। उनका कहना है कि इस प्रकार की पहल से कन्या पक्ष पर पडऩे वाला अनावश्यक आर्थिक बोझ कम होता है और गरीब परिवार भी सम्मानपूर्वक अपनी बेटी का विवाह कर सकते हैं। दूल्हे आशीष ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में नारकोटिक्स विभाग में कार्यरत हैं। दुल्हन ज्योति यादव जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। आशीष ने कहा कि जब परिवार स्वयं सक्षम है तो दहेज लेने का कोई औचित्य नहीं है। दहेज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना शिक्षित समाज की जिम्मेदारी है और बदलाव की शुरुआत खुद से करनी चाहिए।
विवाह समारोह में उपस्थित लोगों ने दूल्हे पक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुए विवाह के बाद आशीष एक रुपया और नारियल लेकर दुल्हन को विदा कर अपने घर ले गए।
फोटो कैप्शन: बिना दहेज शादी करने वाले
68- अटेली निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओज/ सुपरवाइजर्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
--मतदाता सूची में नाम दर्ज करने और संशोधन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला महेन्द्रगढ़ के 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की तैयारियों को लेकर एक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम कनीना डा. जितेन्द्र की अध्यक्षता में हुई।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य से जुड़ी मुख्य जानकारिया दी गईं। इस दौरान गणना फॉर्म भरना और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बारे में बताया गया।
एसडीएम ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने और संशोधन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने बताया कि जैसे ही निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश प्राप्त होंगे, विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी - 2 एवं बीडीपीओ अटेली राजेश, निर्वाचन कानूनगो पूनम और सुपरवाइजर सुरेन्द्र कुमार, कामेश व अभिमन्यु सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाइक और मोपेड की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
-स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के रेवाड़ी सड़क मार्ग पर वाटर सप्लाई समक्ष स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही है। चुकी एक तरफ कनीना कस्बे से सड़क मार्ग रेवाड़ी सड़क मार्ग में मिलता है वहीं स्पीड से चलने वाले वाहन स्पीड ब्रेकर को तोड़ देते हैं।
स्पीड ब्रेकर अभाव में पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं घट चुकी है। सुमर सिंह वार्ड 14 जो अपनी मोपेड से रेवाड़ी की ओर जा रहा था जबकि मोटरसाइकिल सवार कनीना की ओर आ रहा था। दोनों की टक्कर में सुमेर सिंह वार्ड 14 बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे कनीना अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय के यहां पर स्पीड ब्रेकर होता था जो तेज वाहन चलाने से टूटता रहा है जिसके चलते पीडब्ल्यूडीबीएंड आर ने स्पीड ब्रेकर हटा दिया। एक बार पुन: स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठ रही है।
बीएंडआरने स्पीड ब्रेकर को ही गत दिनों हटा दिया है।
स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग--
कनीना और आसपास के लोगों के लिए यह बहुत जरूरी है क्योंकि जब लोग कनीना कस्बे से रेवाड़ी सड़क मार्ग पर चढ़ते हैं तो दुर्घटना होने का अंदेशा बना होता है। पहले भी एक बाइक सवार की यहां मौत हो चुकी है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर होगा तो वाहन धीमी गति से चलेंगे और दुर्घटना होने के आशंका घट जाएगी। ऐसे में कनीना के नरेश कुमार, दिनेश, सुरेश, मदन सिंह, राम सिंह आदि ने मांग की है कि तुरंत यहां स्पीड ब्रेकर बनाया जाए ताकि पेयजल सप्लाई में किसी काम से आने वाले लोगों को भी राहत मिल सके। यहां उल्लेखनीय है कि स्पीड ब्रेकर के करीब 100 गज आगे एक स्पीड ब्रेकर बनाया था जो आधा टूट चुका है और आधा अधूरा अभी भी पड़ा हुआ है। इसके 100 गज आगे एक और स्पीड ब्रेकर बनाया था जो आधा टूट चुका है। ऐसे में सरकार से लोगों ने मांग की है कि या तो स्पीड ब्रेकर बनाया ही न जाये और बनाया जाए तो बेहतर दर्जे का स्पीड ब्रेकर बनाया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
उल्लेखनीय है कि यहां मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं घट चुकी जिनके पीछे तेज गति से आने वाले वाहन होते हैं। सड़क मार्ग के साथ साथ बसासत है। ऐसे में यहां स्पीड ब्रेकर होना बहुत जरूरी है।
फोटो कैप्शन 07 रेवाड़ी मार्ग का वह स्थान जहां से स्पीड ब्रेकर हटा दिया गया
बूचावास बिजली बोर्ड में आक्रोष
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में 2 घंटे तक दिया समर्थन
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में आज बिजली बोर्ड बूचावास परिसर में कर्मचारियों ने दो घंटे की विशाल गेट मीटिंग की और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। मीटिंग की अध्यक्षता सतीश जेई सीहोर ने की ।
उन्होंने ने स्पष्ट किया कि विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए, समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए तथा आनलाइन ट्रांसफर पालिसी को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से ये मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इस मौके पर बलबीर यूडीसी,अंकित जेई ,अमित जेई, बंशीराम फोरमैन ,सतीस फोरमैन, सुजीत फोरमैन, राजेश फौरमैन, दीपक लाइनमैन,ज्वाईट सचिव सोमबीर लाइनमैन, सुनिल यूडीसी,कैशियर आलोक , सपना यूडीसी ,नवीन लाइनमैन , विवेक , विजयपाल इंचार्ज, नवीन लाइनमैन , अंचल लाइनमैन , अंकित ,गोपाल इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: आंदोलनरत कर्मी
बिजली रहेगी बंद, मोहनपुर फीडर रहेगा 7 घंटे बंद
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। डीएचबीवीएन के तहत कनीना-अटेली रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए मोहनपुर एपी फीडर पर 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी का परमिट लिया जाएगा। इस कार्य के दौरान मोहनपुर के 11 केवी की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
बाइक और मोपेड की टक्कर में एक व्यक्ति घायल
-स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के रेवाड़ी सड़क मार्ग पर वाटर सप्लाई समक्ष स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही है। चुकी एक तरफ कनीना कस्बे से सड़क मार्ग रेवाड़ी सड़क मार्ग में मिलता है वहीं स्पीड से चलने वाले वाहन स्पीड ब्रेकर को तोड़ देते हैं।
स्पीड ब्रेकर अभाव में पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं घट चुकी है। सुमर सिंह वार्ड 14 जो अपनी मोपेड से रेवाड़ी की ओर जा रहा था जबकि मोटरसाइकिल सवार कनीना की ओर आ रहा था। दोनों की टक्कर में सुमेर सिंह वार्ड 14 बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे कनीना अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय के यहां पर स्पीड ब्रेकर होता था जो तेज वाहन चलाने से टूटता रहा है जिसके चलते पीडब्ल्यूडीबीएंड आर ने स्पीड ब्रेकर हटा दिया। एक बार पुन: स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठ रही है।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ट्विनिंग कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
-मंडी स्कूल की छात्राओं ने किया बहाला का दौरा
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के मध्य आपसी समन्वय, अनुभव साझा करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित ट्विनिंग कार्यक्रम के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी की छात्राओं ने सीबीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहाला का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक दौरा किया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आदान-प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालयों में संचालित नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा खेल प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि ट्विनिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि उनमें पारस्परिक सहयोग, सामंजस्य एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती हैं।
कार्यक्रम में सी बी आर संस्थान के अध्यक्ष नरसिंह रानोलिया, प्राचार्य सुमन देवी, सेवानिवृत्त प्राचार्य दुलीचंद यादव, अंग्रेज़ी प्रवक्ता रेखा देवी, हिंदी प्रवक्ता निर्मल, संगीत शिक्षिका अनीता यादव, कला अध्यापिका सरोज, शिक्षक रवींद्र कुमार, राकेश कुमार तथा बहाला विद्यालय के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सी बी आर विद्यालय के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही दोनों विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
यह ट्विनिंग कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालयों के मध्य शैक्षणिक सहयोग, अनुभव साझेदारी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
फोटो कैप्शन 04 व 05: स्कूली शिक्षकों को पुरस्कृत करते प्राचार्य
होने लगी है खाटू श्याम मेले की तैयारी
- हजारों की संख्या में जाते हैं भक्तजन कनीना से
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। 20 फरवरी से 4 मार्च तक चलने वाले 12 दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। जहां कनीना में श्याम बाबा का मंदिर है वहीं कनीना से लोग राजस्थान के दो स्थानों पर पदयात्रा पर जाते हैं। एक और जहां हुडिय़ा जैतपुर जाते हैं वही खाटू श्याम धाम पर जाते हैं। भक्तजन ध्वज लेकर दोनों ही स्थानों पर जाते हैं। आजकल जहां हुडिय़ा जैतपुर का धाम बहुत प्रसिद्ध होता जा रहा है क्योंकि महज 30 किलोमीटर दूरी पर है। इसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर पदयात्रा करती है। वैसे भी एक ही दिन में पदयात्रा पूर्ण हो जाती है, इसलिए भी हुडिय़ा जैतपुर का श्याम धाम प्रसिद्ध होता जा रहा है। वहीं जहां कनीना से करीब 190 किलोमीटर दूर राजस्थान में रिंगस से 17 किलोमीटर दूर खाटू धाम है। जहां सबसे अधिक बड़ा मेला लगता है। इस मेले में सभी गांव से सैकड़ों की संख्या भक्तजन पदयात्रा करते हैं। जगह-जगह उनके लिए जहां ठहरने के प्रबंध किए जाते हैं।
इस यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए श्यामभक्त मनोज कुमार ने बताया कि उनका एक दल हर वर्ष पैदल जैतपुर जाता है वही सूबे सिंह और दुलीचंद साहब ने बताया कि वे कनीना के श्याम बाबा पर हर वर्ष भंडारा लगते हैं वहीं अखंड ज्योति जैतपुर ले जाते हैं। इस मेले को लेकर के तैयारियां जारी है।
उधर कनीना के सुरेश कुमार एवं रवि कुमार ने बताया कि वे इन मेलों में जाते हैं और श्याम बाबा के दर्शन करते हैं। जहां इन मेलों के प्रति हर वर्ष संख्या बढ़ती ही जा रही है। कनीना से 190 किलोमीटर दूर स्थित खाटू श्याम धाम पर सबसे अधिक भीड़ रहती है तथा करीब चार दिनों में यह सफर पूरा करना होता है। भक्त पूरे ही हरियाणा एवं पंजाब आदि से इस तरफ से गुजरते हैं और पदयात्रा पर खाटू श्याम धाम पर पहुंचते हैं। मनीष कुमार ने बताया कि वह एक दिन में पूरा होने वाले श्याम धाम जैतपुर जाते हैं और श्रद्धा भक्ति से वहां दर्शन करके वापस आते हैं। ऐसे में जहां 12 दिवसीय फाल्गुनी मिले की तैयारी शुरू हो गई है वहीं भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
फोटो कैप्शन 06: जैतपुरा का श्याम धाम।
प्रेरणा कार्यक्रम 13 फरवरी को
-नवोदय विद्यालय करीरा में पहुंचेंगे 100 विद्यार्थी
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल गांव करीरा स्थिता पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 13 फरवरी को प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि जिले के करीब 1000 विद्यार्थियों ने प्रेरणा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से प्रत्येक विद्यालय के दो-दो विद्यार्थी नवोदय विद्यालय करीरा पहुंचेंगे। जिनकी छटनी की जाएगी और 15 लड़के हैं 15 लड़कियों का चयन किया जाएगा। इनमें से भी बाद में एक लड़का और एक लड़की का अंतिम चयन करके वडनगर गुजरात भेजा जाना है।
प्राचार्य ने बताया कि 13 फरवरी को फुटबाल फार स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 25 स्कूलों को आमंत्रित किया गया है जिन्हें फुटबाल वितरित किए जाएंगे।
फोटो कैप्शन: बीएम रावत प्राचार्य
13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस .
आज भी मनोरंजन का बेहतरीन साधन है रेडियो
-मोदी की मन की बात ने रेडियो के प्रति बढ़ाया क्रेज
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। सत्तर के दशक में रेडियो का बहुत अधिक प्रचलन होता था किंतु नब्बे के दशक के बाद रेडियो की मांग घटी है। मोबाइल एवं टीवी क्रांति ने रेडियों की मांग धूमिल कर दी। किंतु जब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कही तब तब रेडियो को की मांग बढ़ी है तथा स्कूलों में रेडियो की गूंज सुनाई दी। गांवों में तो अब भी एक या दो रेडियो मिल जाते हैं किंतु खेतों में रहने वाले किसानों के लिए रेडियो आज भी मनोरंजन का बेहतरीन साधन है। विगत वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात ने रेडियो का क्रेज बढ़ाया है। गांवों में एक या दो रेडियो ही मिल पाते हैं।
***हम आज भी रेडियो को अपने बहुत करीब रखते हैं और किसानों की किसानों संबंधित जानकारी रेडियो से ही प्राप्त करते हैं। हमारी सबसे अहम चीज रेडियो है और रेडियो के बिना भी एक पल भी दूर नहीं हो सकते हैं। संगीत में कम रुचि रखते हैं लेकिन किसानों संबंधित, कृषि संबंधित जानकारी में विशेष रुचि रखते हैं। रेडियों से हल्का फुलका मनोरंजन हो जाता है। साथ में कृषि की जानकारी अधिक मिलती है। किसान राजेंद्र सिंह का कहना है कि खेतों में बच्चों को रेडियो सुनाकर उन्हें प्रसन्न रखा जाता है।
---राजेंद्र सिंह एवं सूबे सिंह किसान
मैं अपने ट्यूबवेल पर रहता हूं और रेडयो से पुराना लगाव है। समाचार एवं कृषि से लगाव होने के कारण रेडियो पास में रखना मजबूरी बन गई है। रेडियो से ही उन्हें अहम जानकारियां मिलती हैं । कृषि संबंधित जानकारी रेडियो पर समय-समय पर प्रसारित होती है जिनका वे लाभ उठा रहे हैं।
--बनवारीलाल पूर्व प्राध्यापक
वे 30 वर्षों से रेडियो बेचने का काम करता आ रहा हूं किंतु 25 वर्ष पहले प्रतिदिन 50 से 60 रेडियो बिक जाते थे किंतु अब दिन में अधिकतम दो बिक पाते हैं। अकेले रेडियो से रोटी रोजी कमान कठिन है। अब वह जमाना बीत गया है जब रेडियो की मांग थी। अब तो लोग मोबाइल अधिक पसंद करते हैं।
---रवि कुमार दुकानदार
कभी प्रतिदिन 10 से 15 रेडियों ठीक करने का काम मिलता था किंतु अब तो दो तीन दिनों में एक दिन में एक आ पाता है। टीवी एवं मोबाइल क्रांति के चलते रेडियो की मांग घटी है और उनकी रोटी रोजी मोबाइल ने छीन ली है। कभी रेडियो ठीक एवं नए रेडियो बेचने का कार्य करते थे किंतु अब यह काम सिमटता जा रहा है।
--रेडियो मैकेनिक्स सुरेश कुमार
फोटो कैप्शन 04: संबंधित है
महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित हुआ यज्ञ
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। आर्य समाज के प्रवर्तक व महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर आर्य समाज कनीना में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आर्य समाज कनीना के प्रधान मोहर सिंह साहब ने कहा कि स्वामी स्वामी ने देश को जगाने का कार्य किया उन्होंने समाज में फैली हुई बुराइयों का खुलकर विरोध किया। हेड मास्टर कृष्ण प्रकाश ने कहा कि बाल विवाह जैसी को प्रथाओं का विरोध किया विधवा विवाह का समर्थन किया स्त्री शिक्षा पर विशेष रूप से बल दिया।
स्वामी ने मूर्ति पूजा का भी खंडन किया समाज में फैली हुई बुराइयों के घोर विरोधी थे। स्वामी ने देश की आजादी में क्रांतिकारियों को भी तैयार किया स्वराज का नारा सबसे पहले स्वामी दयानंद ने ही दिया। भारत की सबसे पहले गौशाला रेवाड़ी में स्वामी ने खुलवाई मंगल आर्य ने कहा कि हमें स्वामी के अहसानों को सदा याद रखना चाहिए। बलवान आर्य ने कहा आर्य समाज हमें सत्य का मार्ग दिखलाता है यज्ञ का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर बहन सरल लता आर्या ओमप्रकाश आर्य प्रेम आर्य गुलशन आर्य आर्य समाज के प्रधान मोर सिंह साहब एडवांस्ड क्वेश्चन प्रकाश बलवान आ रही है राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: यज्ञ करते हुए यज्ञमान
पीकेएस गवर्नमेंट कालेज, कनीना में दो दिवसीय बसंत-ए-उत्सव का भव्य आयोजन
--सांस्कृतिक रंग में रंगे विद्यार्थी
*********************************************************************
************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। पीकेएस राजकीय कालेज, कनीना में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 11 व 12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय बसंत-ए-उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण परिसर बसंती रंगों, लोक-संस्कृति और विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम की संयोजक डा. सपना यादव रसायन विज्ञान विभाग ने बताया कि बसंत उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, लोक कला, साहित्य एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में नृत्य, कविता, भाषण एवं रागिनी जैसी विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस (11 फरवरी 2026) को हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, सोलो डांस, ग्रुप डांस तथा हरियाणवी स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणवी लोक-संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
द्वितीय दिवस (12 फरवरी 2026) को हरियाणवी, हिंदी एवं अंग्रेज़ी कविता पाठ, हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता तथा रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विषयों पर प्रभावशाली काव्य पाठ एवं ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय डॉ नीनू यादव (भूगोल विभाग) द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सोमवीर (राजनीति विज्ञान विभाग) द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
हरियाणवी नृत्य में पूजा ने प्रथम, कविता ने द्वितीय तथा अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोलो डांस प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय तथा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप डांस में तन्नू, मुस्कान एवं रचना के समूहों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
12 फरवरी को आयोजित प्रतियोगिताओं में हरियाणवी कविता में महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता पाठ में अंजलि तथा अंग्रेज़ी कविता पाठ में दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। रागिनी प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम, तन्नू ने द्वितीय एवं रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल एवं अतिथि उपस्थिति
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु डा. आशा, डा. अश्मिता एवं डा. माधवी ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।
विद्यार्थियों का आभार डा. कांता, अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर डा. अजय प्रकाश, डा. रविंद्र, डा. राकेश, डा. बलराज, डा. संदीप, डा. यतेंद्र, डा. प्रदीप, डा. हरिओम, डा. महेश, डा. मंजू बाला, डा. सत्यवती, डा.भारती, डा. प्रीति, डा. नीलम , डा. ज्योति सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01 व 02: अव्वल को पुरस्कृत करते तथा प्रस्तुति देते विद्यार्थी

No comments:
Post a Comment