पूर्व पार्षद ने गुसाई मठ के निर्माण हेतु दिये 2.51 लाख रुपए
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। बाबा गुसाई भारती मठ आश्रम कनीना मैं बाबा के नवनिर्मित भवन के अधूरे कार्य को
पूर्ण करने तथा उसमें मूर्ति स्थापना के संबंध में एक आम जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मनीष पुत्र श्री राज सिंह ने भवन के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 2 लाख 51000 की राशि अपनी नेक कमाई में से देने की घोषणा की। इस सभा में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उनका धन्यवाद किया। बाबा गोसाई भारती आश्रम गांव का सबसे पुराना आश्रम है। यहां पर गांव के सभी नवजात पुत्रों के जङुले होली पर्व के दूसरे दिन
दूसरे दिन यानी
धूलंडी के दिन उतारे जाते हैं। तथा किसी भी घर में गाय तथा भैंस के बयान पर द्वादशी के दिन दूध तथा दही का भोग बाबा पर लगाने की परंपरा है।
फोटो कैप्शन 06: संबंधित है
योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग - वर्षा रानी
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। ग्राम पंचायत गुजरवास के सौजन्य से ओम गार्डन गुजरवास में चल रहे सात दिवसीय सूर्य नमस्कार योग शिविर का रविवार को विधिवत समापन हो गया । समापन अवसर पर योग प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सरपंच वर्षारानी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है । योग साधना से व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है , इसलिए हमें योग को अपनी दिनचर्या में शुमार करना चाहिए । आयुष विभागबकी ओर से योग सहायक पवन कौशिक ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास करवाते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार से शरीर को ऊर्जा मिलती है, पाचन शक्ति बढ़ती है, और मानसिक तनाव कम होता है। इसलिए हमें निरंतर योगाभ्यास करना चाहिए ।
शिविर संयोजक योग गुरु ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि 2 फरवरी से चल रहे सात दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस शिविर में सात दिनों तक पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों ने सूर्य नमस्कार योगासन का निरंतर अभ्यास किया। समापन अवसर पर सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर, मनीष राठौड़, रमेश मेहरा, संतोष वर्मा, हंसा देवी, गुलाब, चम्पा, बाला, मंजू, बरजी, नंदिनी कौशल्या एवं मुन्नी सहित काफी संख्या में पुरुष, महिलाओं तथा बच्चों ने योगाभ्यास किया ।
फोटो कैप्शन 07: संबंधित है
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में आम सभा आयोजित, विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। श्रीकृष्ण गौशाला कनीना के प्रांगण में आज कनीना कस्बावासियों की एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठतम गौ सेवक सूबेदार रामसिंह ने की। सभा अध्यक्ष की अनुमति से गौशाला प्रधान भगत सिंह यादव ने एक जुलाई 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किए गए विकास एवं सेवा कार्यों का सिलसिलेवार विवरण उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्रधान भगत सिंह यादव ने अपने संबोधन में बताया कि गौशाला में गौवंश की बेहतर देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें बछड़ों, दुधारू गायों, वृद्ध गायों, सांडों, उत्तम नस्ल की बछडिय़ों तथा नस्ल सुधार हेतु लाए गए उच्च नस्ल के नंदियों के लिए पृथक-पृथक बाड़े बनाए जा रहे हैं। इन बाड़ों की संरचना इस प्रकार की जा रही है कि सभी गौवंश को समय पर चारा, स्वच्छ पानी तथा उचित देखभाल की समुचित सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक दानदाताओं को प्रेरित किया गया, जिस पर सभी ने श्रद्धा भाव से सहयोग प्रदान किया है तथा भविष्य में भी निरंतर सहयोग देने का विश्वास दिलाया है। सहयोग केवल कनीना क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कोटिया, गाहड़ा, करीरा, भडफ़, ककराला सहित आसपास के गांवों तथा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।
सभा में सचिव यश कनीनवाल ने एक जुलाई 2025 से 31 जनवरी 2026 तक का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इस अवधि में 1 करोड़ 86 लाख 72 हजार रुपए की आय हुई तथा 1 करोड़ 35 लाख 20 हजार रुपए खर्च हुए जिसे उपस्थित सदस्यों ने संतोषजनक बताया। वित्तीय पारदर्शिता की सभी ने सराहना की।
अधिवक्ता कैलाश गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौशाला समाज की अमूल्य धरोहर है और इसके विकास के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने वर्तमान प्रधान भगत सिंह यादव द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
देवेंद्र कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकारिणी का लगभग 90 प्रतिशत समय गोवंश के पोषण, उत्तम चारे की व्यवस्था, मजबूत शेड, बेहतर चिकित्सा सुविधा तथा सबसे महत्वपूर्ण नस्ल संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित होना चाहिए। शेष समय अन्य व्यवस्थाओं में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौशाला की सुदृढ़ व्यवस्था गांव के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बाबू दिलावर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में गौशाला में गायों की सेवा के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था की जा रही है और हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि गोवंश को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो। कृष्णप्रकाश गुरुजी ने प्रबंधकीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी को बिना किसी राजनीतिक भावना के एकजुट होकर प्रधान भगत सिंह के कार्यों में सहयोग करते रहना चाहिए।
चेयरमैन सुभाष यादव ने भी गौशाला में हो रहे विकास कार्यों को प्रशंसनीय बताया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। सह सचिव रामपाल ने सभी उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे समय-समय पर गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन करें तथा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दें, जिससे व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।
सभा का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं सद्भावनापूर्ण रहा। अंत में सभापति सूबेदार रामसिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2003 में गौशाला की स्थापना के समय वे भी इससे जुड़े थे। उस समय संसाधनों एवं सुविधाओं का अभाव था। प्रभु की कृपा से गौशाला को अमरसिंह जैसे समर्पित गोभक्त मिले, जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और व्यक्तित्व से आवश्यक संसाधन जुटाने का कार्य किया।
उन्होंने बताया कि अमरसिंह में दूसरों को अपनी बात मनवाने की अद्भुत क्षमता थी, जिसका भरपूर लाभ गौशाला को मिला। वे अपनी टीम के साथ दूर-दराज के गांवों और शहरों में जाकर धन-धान्य एकत्रित करते थे, जिससे गौशाला में मजबूत आधारभूत संरचना विकसित हो सकी। सभापति ने वर्तमान प्रबंधन द्वारा किए जा रहे नवीनीकरण एवं नस्ल संवर्धन के प्रयासों की भी विशेष सराहना की।
इस अवसर पर सतबीर गुगनवाला, सूबेदार महेंद्र सिंह, कमल यादव, नरेंद्र कुमार, मुकेश नंबरदार, पाले सोनी, उप प्रधान रवींद्र बंसल, मास्टर रामप्रताप, ऑडिटर अशोक पैकन पूर्व प्राचार्य, होशियार सत्संगी, पूर्व पार्षद राजेंद्र, बॉबी सत्संगी, नरेश यादव, कुलदीप नंबरदार, होशियार पार्षद, सुभाष यादव उप प्रधान नगरपालिका, फौजी नवीन यदुवंशी, दीपक यादव, कैप्टन देशराज, सूबेदार राजेश, सूबेदार दुलीचंद, विजय चेयरमैन, पृथ्वी बोहरा, संदीप यादव, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं गौभक्त उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: बैठक में संबोधित करते वक्ता
बीआर स्कूल में स्कालरशिप टेस्ट का सफल आयोजन, हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। बी.आर. आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में आज छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके पश्चात परीक्षा प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
यह परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तार्किक क्षमता एवं बौद्धिक विकास को परखने के उद्देश्य से आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
परीक्षा से पूर्व प्रार्थना सभा में विद्यालय के चेयरमैन श्री हरिश भारद्वाज ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना एवं आगे बढऩे की प्रेरणा विकसित करती हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएँ, खेल प्रशिक्षण, इंग्लिश स्पीकिंग प्रोग्राम, व्यक्तित्व विकास सत्र, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है ।
उन्होंने आगे कहा कि चयनित विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र में 100 प्रतिशत तक शुल्क में छूट, नि:शुल्क अध्ययन सामग्री एवं विशेष कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा परिणाम तीन बाद घोषित किए जाएंगे तथा चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
फोटो कैप्शन 02:
बी.आर. आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में स्कॉलरशिप टेस्ट कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ करते हुए विद्यालय पदाधिकारी एवं परीक्षा देते विद्यार्थी।
मेले की आय एवं व्यय का दिया गया ब्यौरा
सेहलंग में लगा था खिमज का मेला
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। सेहलंग मेले की आय एवं व्यय का दिया गया ब्यौरा आम सभा आयोजित की ग?ई।मेले का आय -व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।मेले के दिन 681681(छह लाख इक्यासी हजार छह सौ इक्यासी) रुपए की आय हुई। खेलों,सफेदी, रंग-रोगन,ध्वजा,साफ -सफाई पर 557368(पांच लाख सत्तावन हजार तीन सौ अड़सठ) रुपए खर्च हुए।भंडारे में 558010(पांच लाख अ_ावन हजार दस) रुपए की आय हुई तथा खर्च के बाद 51240(इक्यावन हजार दो सौ चालीस)रुपए बचे। मेले के सुचारू रूप से भरवाने के लिए व्यवस्था की सराहना की गई तथा जाम की स्थिति के निराकरण के लिए विचार -विमर्श किया गया।अशोक कुमार प्रधान, खजांची -मास्टर विजय पाल सेहलंगिया,निहाल सिंह,महावीर साहब,सीताराम,भीम सिंह,हरि सिंह पवन पंच,प्रकाश,बलबीर,धर्मपाल,मंजीत,रविन्द्र, युधिष्ठिर,पाला राम, सत्यप्रकाश,कपिल राय,विनोद,रमेश,हंसराज,शैलेष, रामकुमार,राजबीर,राजेश आदि ने अपने विचार रखे तथा आगामी मेले के सफल आयोजन की कामना करते हैं।
फोटो कैप्शन 03: संबंधित है
68 मरीजों की, की गई जांच
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।हर माह की भाँति सेवा भारती कनीना एवं उजाला सिग्रस अस्पताल द्वारा नि:शुल्क हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी व जोड़ रोग, सामान्य रोग एवं नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन लाला शिवलाल धर्मशाला, कनीना मंडी में किया गया। यह कैंप हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।
सेवा भारती द्वारा आयोजित यह कैंप 95वाँ मेडिकल कैंप है। इसमें उजाला सिग्नेश अस्पताल से
डॉ. मनीष वर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ),
डॉ. हर्ष (सामान्य रोग विषेषज्ञ), डॉ तरुण (नेत्र रोग विषेषज्ञ)ने अपनी टीम श्री प्रताप यादव, मुस्कान, रेखा यादव व कृष्ण सहित सेवा प्रदान की 7
कैंप में बीपी शुगर, इसीजी की नि:शुल्क सुविधा दी गई। इसी प्रकार दवाइयाँ भी नि:शुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर सेवा भारती कनीना इकाई अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, जिला प्रमुख श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता, सचिव श्री श्याम सुंदर , कोषाध्यक्ष अमीत सिंघल, योगेश अग्रवाल जी प्रचार प्रमुख, सहित दिनेश, अंकित, नवीन, रविद्त सहित सभी कार्यकर्ता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
आज के इस कैंप में 68 रोगियों ने अपनी जाँच व परामर्श लेकर लाभ प्राप्त किया।
फोटो कैप्शन 04: संबंधित है
परिवारों में कटुता
का परिणाम भुगत रहा है हिंदु समाज
**************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। परिवारों में जो कटुता बढ़ रही है उसका परिणाम उनके बालक भुगत रहे हैं समाज में जो जाति विभाजन हो रहा है। उसका परिणाम हिंदू समाज भुगत रहा है विदेशी वस्तुओं का अत्यधिक प्रयोग और स्वदेशी की तरफ समाज की संकीर्ण सोच देश की अर्थव्यवस्था को विदेशियों का गुलाम बना रही है बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण करोना जैसी महामारियों को विश्व में फैला रहा है और भारत का नागरिकअपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह होता जा रहा है यह सभी बातें सारे हिंदू समाज के विचार योग्य हैं यह बात आज बाबा जयराम दास स्थित आश्रम पर पाली मंडल के हिंदू सम्मेलन मे आए हजारो महिला पुरुषो को संबोधित करते हुए सन्त राजेंद्र दास जटेला धाम ने कहीं उन्होंने कहा कि आज भारत की संस्कृति पर पाश्चात्य का प्रभाव इतना अधिक हो गया है कि मां बाप पुत्र और पुत्री में भी आपस में दूरियां बढ़ गई है कुछ क्षेत्रों में आज भी जातिगत भेदभाव है जो समाज के लिए कलंक है प्रत्येक देश अपने उत्पादों को अत्यधिक प्रयोग करता है लेकिन भारत का जनमानस अब भी विदेशी चीजों की तरफ आकर्षित होता है जबकि भारत की संस्कृति का मूल स्वदेशी है लगातार पेड़ों की कटाई अत्यधिक पॉलिथीन का प्रयोग प्रकृति का दोहन देश में महामारियों को जन्म दे रहे हैं हिंदू सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि अब समस्त समाज को एकजुट होकर इन सभी बुराइयों पर प्रहार करना चाहिए सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभाग कार्यवाह नरेश ने कहा कि आज देश को सचेत होकर हिंदू आस्थाओं को अपनाते हुए वसुदेव कुटुंबकम के नारे को आगे बढाते हुए चलना चाहिए दुनिया के सामने भारत में रहने वाले लोगों के बारे में जो धरणा बन गई है उसको हटाना होगा आज इस कार्यक्रम मे गांव पाली से 1100 महिलाएं कलश लेकर के मंदिर के लिए चली थोड़ा बग्गी मे मूतिकार चन्द्रेश राम लला की मूर्ति लेकर शोभा यात्रा मे शामिल हुए उन पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई वही जाट से 551 महिला पुरुषों का जत्था डीजे के साथ नाचता गाता हुआ मंदिर के प्रांगण में पहुंचा इसी प्रकार पालड़ी रूपा दास धाम से सैकड़ो महिलाएं और पुरुष बाबा के स्थान पर हिंदू सम्मेलन में भाग देने के लिए आए वहीं कुराहवटा से जयपाल भक्त के नेतृत्व में 101 युवा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए पैदल पाली तक पहुंचे इसी प्रकार जयपुर मंडोला उस्मापुर के लोग भक्ति में माहौल में आए वहीं धोली झाखड़ी गांव से बाबा हीरा मल के भक्त अपना विशेष परिधान पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ललिता भारद्वाज के नेतृत्व में लड़कियों ने दंड प्रहार का दृश्य दिखाया वहीं 11 बच्चे महापुरुषों का वेश धारण कर मंच पर पहुंचे सम्मेलन की खासियत रही कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया पंडाल के अंदर सभी संप्रदायों के महान पुरुषों के चित्र लगाए हुए थे। कार्यक्रम का अंत भारत मां की आरती के साथ हुआ गॉव के सरपंच देशराज सिह के परिवार द्वारा सम्मेलन में भाग लेने वालो को प्रसाद रूपी भोजन करवाया गया आए हुए अतिथियों का अभिनंदन कैलाश पाली ने किया और सभी का आभार कार्यक्रम के संयोजक दशरथ सिंह ने व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 05: संबंधित है









No comments:
Post a Comment