ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, February 10, 2026
कनीना के परम संत मोलडऩाथ का मेला 27 फरवरी को
-आयोजित होंगी कुश्ती, कबड्डी, ऊंट और देसी घोडिय़ों की दौड़
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के परम संत मोलडऩाथ का मेला 27 फरवरी फागुन शुक्ल एकादशी को आयोजित होगा।
जिसमें कुश्ती, कबड्डी, ऊंटदौड़ एवं देशी घोडिय़ों की दौड़ आयोजित होगी। मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को रात 8 बजे जागरण होगा। जागरण फुटबाल के खेल के मैदान में आयोजित होगा जिसमें प्रदीप जांडली, आरके लहरी, आंचल पांचाल, अन्नू शर्मा आदि बाबा का गुणगान करेंगे। ऊंट एवं घोडिय़ों की दौड़ 27 फरवरी को प्रात: 8 बजे आएगी तो होगी। ऊंटों की दौड़ में प्रथम 51 51 हजार, दूसरा इनाम 41000 तीसरा 31 हजार, चौथा 21000 तथा पांचवा इनाम 11000 रुपए का होगा। इसी प्रकार देसी घोडिय़ों में प्रथम 51 हजार, दूसरा 41 हजार, तीसरा 31000 ,चौथा 2100 तथा पांचवां 11000 रुपये का होगा। घोडिय़ों की चाल आयोजित होगी जिसमें प्रथम इनाम 21 हजार दूसरा इनाम 15000 रुपए और तीसरा इनाम 7100 रुपए का होगा। सर्कल कबड्डी आयोजित होगी जिसमें प्रथम इनाम 71000 रुपए तो दूसरा इनाम 51 हजार और तृतीय नाम 21000 रुपए का होगा। बेस्ट कैचर को 5100 रुपए और बेस्ट रैडर को भी 5100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। 51 रुपए से लेकर 31000 रुपए तक की कुश्तियां आयोजित होगी।
उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक यह मेला आयोजित होता है। जहां प्रथम दिन बाबा का जागरण एवं गुणगान होता है दूसरे दिन मेला एवं दौड़ आयोजित होती हैं और तीसरे और अंतिम दिन आए हुए भक्तजनों को विदा किया जाता है। कनीना का यह सबसे प्रमुख और सबसे प्रसिद्ध मेला है। इस मेल को लेकर हरियाणा ही नहीं नहीं दूसरे प्रदेशों से भी भक्त आते हैं और दौड़ आदि में भाग लेते हैं। कनीना कस्बा का कोई भी व्यक्ति कहीं हो वह इस दिन जरूर आकर शक्कर का प्रसाद चढ़ाता है। संत की अब तक चारकंृतियां, आरतियां, कैलेंडर, बाबा चालीसा आदि प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें तो एक पुस्तक आईएसबीएन तक की भी प्रकाशित हो चुकी है। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव ने बाबा के प्रचार एवं प्रसार में अहं योगदान दिया है। उधर बाबा का प्राचीन जोहड़ अब जल से भराने की तैयारी की जा रही हैं।
फोटो कैप्शन 07: संत मोलडऩाथ की प्रतिमा कनीना
गायों के लिए सवामणि लगाई
-डा. नरेंद्र बोहरा की पुण्यतिथि पर लगाई सवामणि
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. नरेंद्र बोहरा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र चंद्रमोहन बोहरा द्वारा आज श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में गायों के लिए सवामणि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा भाव से गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गायों के लिए 11 हजार रुपये दिये।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डा. नरेंद्र बोहरा के समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। सभी ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधान भगत सिंह, बलवान आर्य, मा. रामप्रताप, सचिव यश, सह-सचिव रामपाल, कृष्णप्रकाश गुरुजी, बाबू दिलावर सिंह, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह, होशियार सत्संगी, बोबी सत्संगी, नवीन यदुवंशी, नरेंद्र फौजी, योगेश पार्षद, महेश बोहरा जी, मोहन यादव, राज डीलर, सूबेदार महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: गायों के लिए गुड़ खिलाते हुए बोहरा
भडफ़ की टीम ने जीता 6 दिवसीय बीबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
-मुख्य अतिथि विनोद भडफ़ ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला, विजेताओं को दिए नकद पुरस्कार
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव भडफ़ में आयोजित 6 दिवसीय बीबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। पूरे छह दिन तक चले इस खेल महोत्सव में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की कुल 48 टीमों ने भाग लिया, जिससे टूर्नामेंट का स्तर काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा। कमेटी सदस्य अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मुकाबले में भडफ़ की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं पाली कुण्ड रेवाड़ी गांव की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिसे 21 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनोद भडफ़ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे सीख मानकर आगे बढऩा चाहिए। खेल मैदान में किया गया परिश्रम जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है। टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अमरजीत कुमार, अजीत, बाबूलाल, जितेंद्र, कृष्ण, विक्रम, राहुल शर्मा, नरेश कुमार, रोहित, मोनी, देवेंद्र, गुलशन, नवीन, दीपक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: क्रिकेट का खेल खेलते हुए खिलाड़ी
दिव्यांग कर्मचारियों की सेवा-आयु घटाने के विरोध में राज्य-स्तरीय बैठक
गजट अधिसूचना रद्द करने की मांग, 22 सदस्यीय समिति गठित
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु से संबंधित जारी गजट अधिसूचना के विरोध में रविवार को जींद के पांडू पिंडारा में हरियाणा प्रदेश के दिव्यांग कर्मचारियों एवं अधिकारियों की राज्य-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या संख्या में दिव्यांग कर्मचारी, अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा दिनांक 03 फरवरी 2026 को जारी गजट अधिसूचना के माध्यम से हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 143 में संशोधन करते हुए 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले कर्मचारियों को दी गई 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, जिससे दिव्यांग कर्मचारियों में भारी रोष है।
वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय बिना किसी सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन तथा दिव्यांग संगठनों से परामर्श के लिया गया है, जो समानता के सिद्धांत, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की भावना के प्रतिकूल है। सेवा-आयु में अचानक कटौती से दिव्यांग कर्मचारियों में मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक असुरक्षा उत्पन्न हुई है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गजट अधिसूचना को निरस्त करवाने तथा दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु पुन: 60 वर्ष बहाल करवाने के लिए प्रदेश-स्तर पर संगठित आंदोलन चलाया जाएगा। इसके लिए 22 सदस्यीय प्रदेश-स्तरीय समिति का गठन किया गया, जो मुख्यमंत्री सहित विभिन्न स्तरों पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर दिव्यांग कर्मचारियों का पक्ष रखेगी।
यह भी निर्णय लिया गया कि यदि राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं निकलता है, तो दिव्यांग कर्मचारी न्यायालय की शरण लेने के विकल्प पर भी आगे बढ़ेंगे। इस रणनीति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश दिव्यांग शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार कौशिक उमंग के प्रदेश अध्यक्ष बंसीलाल जोहर, संरक्षक सुभाष कुलरिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आज़ाद, हरियाणा नेत्रहीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित सैकड़ों दिव्यांग कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सरकार से मांग की गई कि 03 फरवरी 2026 की गजट अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और दिव्यांग कर्मचारियों की सेवा-आयु 60 वर्ष पुन: निर्धारित की जाए।
फोटो कैप्शन 04: बैठक आयोजित करते हुए
संत मोलडऩाथ आश्रम को सजाया जा रहा है
-साफ सफाई पर दे रहे हैं विशेष ध्यान
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। बाबा मोलडऩाथ मेले में प्रशासन भी पूर्ण सहयोग कर रहा है। मोलडऩाथ मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि मंदिर की चारों तरफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन अपना पूरा सहयोग कर रहा है। नगर पालिका कर्मचारी दिन-रात इसमें लगे हुए हैं। किसी भी तरह की गंदगी मंदिर के आसपास नजर नहीं आएगी। आने वाले भक्तों को इसमें पूरा लाभ मिलेगा। बिजली प्रबंध का भी काम अपने चरम पर है। मंदिर के चारों तरफ की लाइट ठीक करवा दी गई है।
प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर के चारों ओर बड़े वाहनों को अंदर आने के लिए बैरीकेट लगाकर व्यवस्था की जाएगी जिसमें पुलिस प्रशासन भी अपना पूरा सहयोग करता है।
27 फरवरी के मेले में मेडिकल स्टाफ की तरफ से पूरी सेवाएं दी जाती है। मेले में डा. और नर्सिंग स्टाफ अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं। एंबुलेंस की तैनाती की जाती है। सभी संस्थाएं इसमें अपना सहयोग करती हैं।
बाबा मोलडऩाथ युवा संगठन, बाबा मोलडऩाथ सत्संग मंडल मिलकर सहयोग करते हैं। इसके लिए मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने सभी का तहेदिल से आभार एवं स्वागत किया कि वो अपने गांव के इस धार्मिक मेले में जैसा बनता है वैसा सहयोग करते हैं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में बाबा मोलडऩाथ मंदिर एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थान बनने की कगार पर है। चारों तरफ बहुत ही सुंदर नजारा आपको देखने को मिलेगा। मंदिर के सामने शहीद सुजान सिंह पार्क की भी सफाई करवाई जा रही है ताकि आने वाले भक्ति पार्क में विश्राम कर सके। मंदिर कमेटी के सभी कार्यकर्ता इस सफाई अभियान में लगे हुए हैं जिनमें शिवकुमार, महेंद्र सिंह ,अशोक डीपी, अनिल मास्टर, लाल सिंह, रमेश, बलवीर साहब, प्रकाश साहब, बाबा रामनिवास, संजय यादव, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, बलिया, सतबीर शिवचरण, लक्की शर्मा, आनंद शर्मा, विक्की शर्मा व अनेक कार्यकर्ता इसमें लगे हुए हैं।
फोटो कैप्शन 01। मोलडऩाथ आश्रम की सफाई करते कर्मी
खिलाड़ी का किया सम्मान, अतरलाल ने पहनाई पगड़ी
-कनिष्क चौहान को साफा और चांदी का मुकुट पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट की
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भारत की अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप चैंपियन टीम के आलराउंडर खिलाड़ी कनिष्क चौहान को को साफा और चांदी का मुकुट पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कनिष्क चौहान के पैतृक गांव कुलाना में आयोजित सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में पहुंचकर कनिष्क चौहान को सम्मानित किया।
जानकारी देते हुए प्रजा भलाई संगठन के डा. मुकेश तंवर ने बताया कि ने कहा कि कनिष्क चौहान ने जिंब्बावे में खेले गए अंडर-19 वल्र्ड कप फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 411 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किये तथा इंग्लैंड की तरफ से शतक बनाने वाले फाल्कनर जैसे जमे हुए बल्लेबाज को आउट कर टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित कर दिया। कार्यक्रम में अतरलाल एडवोकेट ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए गांव कुलाना का धन्यवाद करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश की शान तथा गौरव होते हैं। इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित करने से खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ता है और दूसरे खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन रतन सिंह तंवर, राजेंद्र सिंह नंबरदार, सूबेदार मेजर मदन सिंह, डा. मुकेश, मीर सिंह वैद्य, किशनपाल सिंह तंवर ने भी शानदार प्रदर्शन के लिए कनिष्क चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 02:. कनिष्क चौहान को चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित करते हुए नेताजी
12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा बढ़ चढ़कर लेगा
भाग
*******************************************************************
************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा, जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा व जिला सचिव रोशनलाल निंबल ने संयुक्त बयान में बताया कि देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों तथा पेंशनर्स फेडरेशनों ने पेश किए गए चार लेबर कानूनों को वापस करवाने के लिए 12 फरवरी 2026 को आम हङ़ताल पर जाने का फैसला किया है। 12 फरवरी होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा प्रदेश व जिला महेन्द्रगढ़ के सभी रिटायर्ड कर्मचारी हङ़ताल मे बढ़ चढ़कर भाग लेंगे तथा हङ़ताल से जुड़े सभी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया की अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 22 -23 फरवरी 2026 को सैनी समाज धर्मशाला में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में रिटायर्ड कर्मचारी को आने वाली समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा । इस बात पर जोर दिया जाएगा की पेंशन वित्त विधेयक 2025 वापस हो। पुरानी पेंशन लागू की जाए। करोना कल के दौरान का 18 माह का बकाया महंगाई भत्ता ब्याज सहित दिया जाए। काम्यूटेशन की राशि 11 साल तक ही काटी जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65-70 व 75 वर्ष की आयु में 5, 10, 15 परसेंट वेतन वर्दी लागू हो ।ए सी, वोल्वो, निजी बसों, रेलवे हवाई यात्रा में रियायती किराए की सुविधा लागू की जाए । रिटायर्ड कर्मचारियों के हक में हुए माननीय न्यायालय के फैसलों को जनरलाइज किया जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों के पारिवारिक पेंशन वालों की बुढ़ापा पेंशन की रिकवरी ने की जाए ।मजदूर किसान विरोधी काले कानून वापस ले जाए। सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगे मान लेगी वरना आखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के सम्मेलन में बड़े आन्दोलन करने का निर्णय लिया जायेगा।
फोटो कैप्शन: धर्मपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)











No comments:
Post a Comment