Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, February 11, 2026

 राव इंद्रजीत सिंह मंत्री के जन्म दिन पर बांटे 251 हेलमेट
-दिया लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर टीम दीपक चौधरी ने  कनीना में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर लोगों को मु$फ्त हेल्मेट देकर उनको जागरूक किया और उनके जीवन का महत्व उनके परिवार के लिए कितना अमूल्य है। दीपक चौधरी ने बताया आए दिन जो सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है उनमें ज्यादातर लोग दुपहिया वाहन पर सवार लोग जो हेल्मेट नहीं लगाते वो लोग होते है। आज उनको हेल्मेट देकर हेल्मेट लगाने के जो लाभ है और परिवार सुरक्षित रहेगा। आज राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है सिटी थाने के एसएचओ राकेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी  और पूरे स्टाफ के साथ सहयोग किया। इस अवसर पर पालिका अभियंता  दिनेश कुमार ने शामिल होकर पूरा सहयोग देने की बात कही और राव इंद्रजीत सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सतीश जांगिड़ भी राव इंद्रजीत सिंह को बधाई दी। इसी कड़ी में कनीना बार एसोसिएशन के वकीलों ने लड्डू बांटकर राव साहब को बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान मंजीत यादव और सुभाष चंद्र शर्मा, मुकेश नंबरदार, योगेश कुमार, देसराज, राकेश, नरेंद्र फौजी, राजेश खोटी कबूल यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: राव इंद्रजीत का जन्म दिन मनाते हुए

रंग-ए-वसंत 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
पीकेएस राजकीय महाविद्यालय, कनीना में दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम रंग-ए-वसंत 2026 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, कविता-पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया और कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में नवजीवन अस्पताल, महेंद्रगढ़ की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा यादव को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रो. हरिओम भारद्वाज ने उनका परिचय करवाते हुए बताया कि वे प्राचार्य डॉ. विनोद यादव की उत्कृष्ट छात्रा रही हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
अपने संबोधन में डा. मनीषा यादव ने मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया, संतुलित आहार, हार्मोन संबंधी समस्याएं, गर्भावस्था देखभाल तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी तथा समय पर जांच और जागरूकता को आवश्यक बताया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य  पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में तनाव एक सामान्य समस्या बनती जा रही है, किंतु हमें अपने जीवन में अनावश्यक तनाव नहीं लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, नियमित दिनचर्या का पालन करने, योग एवं व्यायाम करने तथा अपनी समस्याओं को परिवार, मित्रों या शिक्षकों से साझा कर समाधान खोजने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि संवाद और सहयोग से मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. विनोद यादव सहित प्रो. हरिओम भारद्वाज, प्रो. कांता यादव, प्रो. भारती यादव, श्री महेश कुमार, अस्मिता सैनी, डॉ. नीतू यादव, श्री शोएब खान, कार्यक्रम प्रभारी सपना यादव, नीनू यादव, मनीषा यादव, मंजू बाला, अनीता यादव एवं अरविंद उपस्थित रहे।
प्राचार्य डा. विनोद यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। अंत में मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया।
फोटो कैप्शन 06: मंच पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी

खाटू श्याम भक्तों के लिए शिविर 18 फरवरी से
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के  श्याम मंदिर पर खाटू श्याम भक्तों के लिए 18 फरवरी से मुफ्त शिविर शुरू किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए  श्री श्याम मंदिर कनीना के संदीप राठी ने बताया कि 18 फरवरी से खाटू श्याम भक्तों के लिए शिविर लगेगा जो 24 फरवरी तक चलेगा। 24 फरवरी को  हजारों भक्तों का जत्था हुडिय़ा जैतपुर के लिए रवाना होगा। हर वर्ष हुडिय़ा जैतपुर के लिए हजारों भक्त जाते हैं। यही नहीं कनीना मंडी के राधा कृष्ण मंदिर से भी  हजारों भक्तों का जत्था 22 फरवरी के दिन रवाना होगा। खाटू श्याम भक्तों का खाटू  श्यााम मंदिर के लिए पदयात्रा शुरू होने जा रही है। धीरे-धीरे भक्तों की संख्या बढ़ती चली जाएगी क्योंकि हुडिय़ा जैतपुर राजस्थान तथा खाटू श्याम राजस्थान में 20 फरवरी से 4 मार्च तक मेला लगता है और इस मेले में भारी संख्या में भक्त कनीना और आसपास तथा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचते हैं। महिलाओं की संख्या बहुत अधिक होती है।
फोटो कैप्शन 04: खाटू श्याम मंदिर कनीना जहां शिविर लगेगा

कनिका का हुआ मिलिट्री स्कूल में चयन
-घर जाकर उन्हें किया पुरस्कृत
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना निवासी वार्ड एक के अनूप की सुपुत्री कनिका के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में क्वालीफाई होने के उपलक्ष्य में बधाई दी। बधाई देने वालों में नरेंद्र फौजी, पार्षद राकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि देशराज, पार्षद योगेश कुमार, बलवान सिंह आर्य, पूर्व मुख्याध्यापक कृष्ण सिंह, रमेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, पवन कुमार तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कनिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। यह पूरे क्षेत्र एवं समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हम सभी को विश्वास है कि कनिका भविष्य में देश सेवा कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
फोटो कैप्शन 03: कनिका को पुरस्कृत करते हुए जन

राधेदास महाराज की पुण्यतिथि पर भंडारा 13 फरवरी को
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के संत राधेदास महाराज की पुण्यतिथि पर 13 फरवरी को सिरसवाला जोहड़ पर भंडारा आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए मोहन पार्षद ने बताया कि 13े फरवरी को बाबा राधे दास की पुण्यतिथि मनाई जाएगी तथा 12 फरवरी की रात को जागरण भी आयोजित किया जाएगा।

मंडल स्तर पर सीहोर स्कूल ने फिर प्रथम परचम लहराया, युवा संसद में पाया पहला स्थान
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद एससीइआरटी गुरुग्राम द्वारा युवा संसद के घोषित परिणाम में मंडल स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर को प्रथम घोषित किया गया। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी को स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई थी।
 प्राचार्य हरीश प्रधान के नेतृत्व में कमलेश प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र व वह हिम्मत सिंह आदि सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से माडल के रूप में युवा सांसद तैयार की गई, एसएमसी सदस्य, ग्राम पंचायत, अभिभावकों की गरिमाई उपस्थिति में बच्चों ने युवा संसद का उत्कृष्ट नमूना पेश किया गया।
  निर्णायक मंडल के रूप में डा. मोहम्मद रमजान सीनियर लेक्चरर डाइट मालब नूंह, विनोद नापा परता राजनीति विज्ञान, अमित काजल प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, नूंह मौजूद रहे। उन्होंने अपने निर्णय में मंडल स्तर पर सीहोर महेंद्रगढ़ स्कूल को प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ मध्य विद्यालय
 सोहना गुरुग्राम को द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका का रेवाड़ी को तृतीय घोषित किया गया।
   विश्वेश्वर कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल, सुनील दत्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल, डा दिलबाग सिंह व  कंवर सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल,  सुनील खुडानिया, हसला प्रधान अरविंद यादव, जिले के सभी प्राचार्य ,मुख्य अध्यापकों, प्राचार्य स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी। अब  राज्य स्तर पर सीहोर के बच्चे 18 फरवरी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
फोटो कैप्शन 01: युवा संसद की सीहोर स्कूल की टीम जो प्रथम रही

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन  पर गौसेवा की और पौधारोपण किया
********************************************************************
***********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर भोजावास गौसेवा की और पौधारोपण किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बिजेंद्र इसराना ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एक महान विरासत के धनी हैं । उनका राजनीतिक जीवन हमारे लिए आदर्श है। पूरे भारत वर्ष में ईमानदारी को लेकर उनकी मिशाल दी जाती है।
 भोजावास सहित दर्जनों गांवों से आए अनेक जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने अपने महबूब नेता के उत्तम स्वास्थ्य और र्दीाायु की मंगल कामनाएं की।
शुशील सरपंच ढाणा ने राव इंद्रजीत सिंह को विकास पुरुष हरियाणा कहते हुए बताया कि राव साहब की बदौलत क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। इस अवसर पर

पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह इसराना, पूर्व सरपंच कृष्ण ककराला, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह भडफ,पूर्व सरपंच दलीप सिंह ककराला, ग्रिवेंश कमेटी मेंबर महेंद्र कपूरी, मार्केट कमेटी मेंबर प्रीतम, मार्केट कमेटी मेंबर कृष्ण कोका, सुंदरलाल ककराला, दिलावर रामबास, एडवोकेट रवि कुमार ढाणा, लीलाराम कोका, पवन शर्मा कोका, शुशील सरपंच ढाणा, संदीप रसूलपुर,
बीर सिंह सरपंच धनौंदा, जगन सिंह पूर्व सरपंच मौड़ी , उमेद सिंह, हनुमान सिंह भोजावास आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: गौशाला भोजावास में गायों की सेवा करते हुए

No comments: