Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, April 3, 2020

नोडल अधिकारी ने किया होम शेल्टरों व उप नागरिक अस्पताल का निरीक्षण 
**********************************
*****************************
********************************
कनीना। जिला नोडल अधिकारी आईएएस विकास यादव, जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा  व एसपी सुलोचना गजराज ने शुक्रवार को कनीना में श्रमिकों के होम शेल्टरों व उप नागरिक अस्पताल कनीना का निरीक्षण किया।
  उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक आरएस वाटिका शेल्टर होम में ली और कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। प्रधानमंत्री के लॉकडाउन निर्देशों का पालन करें।
 एसएमओ डॉ धर्मेन्द्र से कनीना उप नागरिक अस्पताल के बारे में बताया कि कनीना अस्पताल में कोई भी स्पेशलिस्ट डाक्टर नहीं है। सभी डॉक्टर एमबीबीएस हैं। महज पांच आक्सीजन सिलेंडर हैं और 10 बेड हैं जो पुरानी बिल्डिंग से लाएं हुए हैं । जिनको रिपेयर करके काम में लिया जा रहा है। नया सामान अभी तक नहीं आया है ।
  नोडल अधिकारी नेकनीना में दूसरे प्रांतों के लोगों के लिए की जाने वाली भोजन व्यवस्था उनके शेल्टर हाउसों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बातचीत की तथा उन्हें आदेश दिया कि किसी प्रकार भी उन लोगों को कोई समस्या नहीं आने पाए।
तत्पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेल्टर होम का निरीक्षण किया और वहां पर सभी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। फिजिकल डिस्टेंस बहुत जरूरी है। नोडल अधिकारी विकास यादव ने एसडीएम रणबीर सिंह को निर्देश दिए कि हो सके तो इन कमरों में टीवी लगाया जाए जिससे इनका समय अच्छे से व्यतीत हो सके।
इस मौके पर जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा, एसपी सुलोचना गजराज ने शुक्रवार कनीना में श्रमिकों के होम शेल्टरों व उप-नागरिक अस्पताल कनीना का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, एसडीएम रणबीर सिंह,यादराम डीएसपी महेंद्रगढ़ , खुफिया विभाग एसआई शशिकांत शर्मा, एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव, नगर पालिका चेयरमैन सतीश जैलदार, लेखाकार शिवचरण शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा थे।
फोटो कैप्शन 8 एवं 9। विकास यादव नोडल अधिकारी से संबंधित हैं।

21वीं सदी में सोलवीं सदी की बातें
-मूर्खता का परिचय दिया महिलाओं और कुछ लोगों ने

*****************************
**************************************
कनीना। कनीना यूं तो इंसान चांद पर पहुंच गया है लेकिन  शुक्रवार रात को कुछ लोगों की मानसिकता धरती पर रेंगती नजर आ आई। कहने को 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन सोलवीं सदी की बातें करके ऐसा सिद्ध कर रहे हैं कि मानो वे अज्ञानी और मूर्ख हैं। ऐसा माहौल उस वक्त देखने को मिला जो कुछ लोगों ने ग्रुप में अफवाह फैला दी कि आज चांद उल्टा नजर आ रहा है। देखते देखते न जाने कितने लोगों ने उल्टी-सीधी बातें फैला दी। चांद को अर्घ देना कैसे देना किस प्रकार देना कितनी ही बातें चली और लोगों ने मूर्खता का परिचय देते हुए नर नारी नजर आए। जमकर चंद्रमा को अर्घ दिया जबकि चंद्रमा नियमित रूप से सही गति करते हुए सीधे रूप में था लेकिन लोगों की बातों से ऐसा लगा कि वह विज्ञान में नहीं अज्ञान में जी रहे हैं। सच में ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह अफवाह फैली कि महिलाएं लेकर लौटा और चांद को अर्घ देने लग गई। अर्घ देने से चंद्रमा सीधा हो जाएगा क्या किसी ने यह नहीं सोचा? चंद्रमा कभी उल्टा चल सकता है अर्घ देने वालों ने नहीं सोचा?
इस प्रकार की झूठी अफवाह फैला दी जिसमें लोग भ्रम में देखे गए। उनकी फैलाने वालों की मूर्खता कहे या चांद को अर्घ देने वाले लोगों की मूर्खता,परंतु कई लोगों ने जमकर चांद को अर्घ  जरूर दिया। एक काम तो हुआ कि चांद को बहुत से लोगों ने देखा।

नाकेबंदी की,पूताछ करके आने जाने दिया

***********************************
*****************************************
कनीना। ग्राम करीरा की ग्राम पंचायत ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में बाहर से आने वाले लोगों की रोकथाम के लिए बैरिकेट लगा कर पहरा देना शुरू कर दिया है।
 इस बारे में पंच उदय सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए गांव के सभी मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया है तथा अगर किसी को कोई ज्यादा जरूरी काम है तो उसी व्यक्ति को गांव से बाहर जाने दिया जा रहा है व बाहर से आने वाले को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है ताश खेलने व एक जगह एकत्र होने पर पंचायत द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच राकेश कुमार, पंच विजयपाल, जोरावर, ग्राम सचिव धर्मपाल व परमानंद शर्मा आदि अपनी पहरेदारी पर उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 2: नाकेबंदी करते करीरा के लोग।


 गेहूं की लावणी शुरू

***************************
*********************************
कनीना। सरसों की कटाई जहां पूरे यौवन पर है वहीं किसान गेहूं की लावणी में लग गए हैं। मजदूर छह हजार रुपये एकड़ की कटाई कर रहे हैं।
  कनीना की बावनी भूमि पर जहां सरसों की बीजाई करीब 19 हजार हेक्टेयर पर की गई थी वहीं गेहूं की बीजाई दूसरे नंबर पर करीब दस हजार हेक्टेयर पर है। सरसों की कटाई पूरे वेग से चल रही है। बाहरी मजदूरों की मदद से किसान कटाई का काम पूरा करवा रहे हैं।  गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। कोरोना के डर से किसानों को शायद इस बार मजदूर कम मिलने के आसार हैं। यही कारण है कि मजदूरों द्वारा गेहूं कटाई के रेट विगत वर्ष 4500 रुपये थे वे बढ़कर छह हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया है।
  किसान अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि सरसों की पैदावार बेहतर होने के आसार थे किंतु विगत दिनों ओलावृष्टि एवं ठंड ने पैदावार घटा दी है। वहीं मटर की कटाई लगभग हो चुकी है। किसान सुबह खेतों में जाते हैं और देर शाम को ही लौटते हैं। कोरोनावायरस के चलते किसान खेतों में ही अधिक समय बीताना चाहते हैं।
  किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल से न केवल अन्न प्राप्त होता है अपितु पशुचारे के रूप में तूड़ी प्राप्त होती है। किसान पशु पालते हैं जिसके चलते गेहूं की फसल का अहं योगदान होता है।
फोटो कैप्शन 3: गेहूं की पकी हुई खेतों में खड़ी फसल।

बुराई का अंत, अच्छाई का शुभारंभ को इंगित करेगा दीया

*******************************
***********************************
 कनीना। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल अमावस्या को रात नौ बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों में अंधेरा करके दीया जलाने की बात को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। जिस प्रकार 22 मार्च को लोगों ने ताली हो थाली बजाकर कोरोना से लडऩे वाले लोगों का हौसला आफजाई किया था उसी प्रकार अब रोगाणुओं का अंत करने का समय आ गया है। दीया जलाना शुभ संकेत माना जाता है जिसको लेकर के लोगों में अभी से उत्सुकता जागने लगी है। किसान से लेकर पढ़े-लिखे दम तक मोदी के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। यह चर्चा का विषय बन गया है।
 कनीना के सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि जहां इस मौसम में कीट पतंगे, रोगाणु एवं अन्य जीव बढ़ जाते हैं। ये किसी न किसी प्रकार से हानिकारक होते हैं। इनको दीये द्वारा कुछ हद तक नष्ट किया जा सकता है। दीया विशेषकर घी का जलाना शुभ संकेत होता है वहीं रोगाणु जीवाणु को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दिवाली की तरह दीये जलाकर बुराइयों को नष्ट कर दे तथा भगवान से प्रार्थना करें कि कोरोना वायरस से अविलंब छुटकारा दिलवाया जाए।
कनीना की ज्योतिषाचार्य अरविंद जोशी का कहना है कि दीपक जलाना साक्ष्य को इंगित करता है अर्थात इस कोरोनावायरस की बुराई से इतने देश के लोग लड़ रहे हैं, एक दीपक जलाकर साक्षी बनेंगे। कोरोना को देश से मिटाने के लिए प्रयास किया, जमकर लड़े इसका साक्षी यह दीया होगा। उन्होंने कहा कि विवाह शादी आदि पर दीया साक्षी माना जाता है। उसी प्रकार पांच अप्रैल के दिन जब यह दीपक जलाया जाएगा। जहां अंधेरा दूर होगा ही वही यह साक्षी होगा कि हमने इस बुराई को मिटाने के लिए दीपक को साक्षी मानकर भरसक प्रयास किया और इस बुराई से छुटकारा पाया।
 जितेंद्र शास्त्री का कहना है कि दीपक जलाना अंधेरे को दूर करना होता है। मन का अंधेरा हो या देश का अंधेरा हो, यह दूर करना दीपक का कार्य होता है। दीपक जलाने से जहां मन का अंधेरा
आदि नष्ट हो जाएंगे। इस प्रकार जहां मन शुद्ध होगा वही अंधेरा भी दूर होगा। दीया जलाना अंधेरा समाप्त होने को इंगित करेगा।
आरडी शास्त्री गाहड़ा का कहना है कि दीपक जलाना वैज्ञानिक और वैदिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। जहां इसकी खुशबू फैलेगी, वातावरण शुद्ध होगा वहीं सूक्ष्म कीट नष्ट हो जाएंगे। वैसे भी कहा गया है कि अंधेरे से प्रकाश की ओर चलना चाहिए। अंधेरा था वह मिटने जा रहा है और अब हम प्रकाश की ओर चलना शुरू करेंगे। धीरे-धीरे कोरोना का अंधेरा मिटेगा और हम उज्ज्वल भविष्य की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपक जलाने से बेहतरीन और कोई कार्य हो ही नहीं सकता। दीपक जलाने से मन का, तन का संसार का अंधेरा दूर करेगा।
फोटो कैप्शन: अरविंद जोशी, जितेंद्र शास्त्री, आरडी शास्त्री, सुरेंद्र शर्मा।

पुलिस ने बरती शक्ति, दुकानें खुली दस बजे तक 

******************************
*********************************
कनीना। कनीना प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन याद शक्ति बरतनी शुरू कर दी है। लोग बेवजह इधर-उधर घूमते देखे गए उनके लिए नाके लगाकर गहन पूछताछ की गई और उनके चालान भी काटे।
एसपी नारनौल सुलोचना गजराज ने गुरुवार को पुलिस को विशेष हिदायतें दी थी जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने गुरुवार शाम से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कनीना प्रशासन द्वारा मुनादी करवाई गई थी कि दुकानें प्रात: सात से दस बजे तक ही खुलेंगी। शुक्रवार को दुकानें दस बजे तक खुली।
किसान जरूर इधर उधर आते जाते देखे किंतु कुछ लोग चोरी छिपे बेवजह इधर-उधर  आते-जाते नजर आए। कनीना में दो आश्रय स्थल बनाए गए हैं जहां दूसरे प्रांतों के करीब 90 लोग प्रतिदिन रहते हैं लेकिन खाना खाने जाते समय दोपहर में लंबी लाइन लग जाती है जो दोपहर बाद दो बजे तक चलती रहती है तत्पश्चात शाम के खाने के लिए भी इन लोगों की कतार देखी गई है। कनीना तथा आसपास क्षेत्र से जितने भी लोग दूसरे प्रांतों के ठहरे हुए हैं वे सभी अपने बच्चों सहित खाना खाने के लिए पैदल आते हैं।
 फोटो कैप्शन चार एवं पांच: सुनसान नजर आती सड़के ।


पुलिस ने काटे चालान

***************************
*************************************
कनीना। एसपी नारनौल के सख्त आदेश के चलते गुरुवार को शाम से चालान काटने का सिलसिला जारी है। अब तक जहां 19 चालान काटे गए जिनमें से 9 वाहन इंपाउंड भी किए गए।
 एसपी के आदेश के चलते जहां सख्ती बढ़ाई गई है वहीं कनीना बस स्टैंड के मंडी तिराहे पर नाका लगाकर दुपहिया वाहन चालकों के वहां चालान काटे।
 गोविंद सिंह एएसआई ने गुरुवार को ही 19 चालान काटे  जिनमें से 9 गाडिय़ां इंपाउंड की गई और राजस्व इक_ा किया है। जबकि इंपाउंड किए गए तथा चालान काटे गए वाहनों में वे लोग शामिल हैं जिनके पास या तो हेलमेट नहीं था या नियमों की अवहेलना कर रहे थे। इधर उधर घूम रहे थे। पुलिस ने उनकी जांच करके उनके चालान काटे। पुलिस सख्ती से काम ले रही है पुलिस किसी भी दुपहिया वाहन चालक को बिना हेलमेट बिना, किसी ठोस कारण तथा बिना मास्क लगाए बगैर आने जाने नहीं दे रही है। माना जा रहा है पुलिस की सख्ती के बाद ही जहां आवागमन रुकेगा वही कोरोना रोग से अंकुश पाया जा सकेगा।
फोटो कैप्शन 5: वाहनों की जांच करती पुलिस।


पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन ने दिया राहत कोष में दान 

****************************
*****************************
 कनीना। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मकैनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग कनीना के सब डिविजन नंबर तीन के सभी कर्मचारियों ने अपने वेतन की बेसिक का 3 प्रतिशत देने का ऐलान कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंडल नंबर 3 नारनौल को एक पत्र प्रेषित कर किया है।
प्रधान केके पूनिया ने बताया कि बेसिक का 3 फीसदी काटकर प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारी चाहते हैं कि कोरोना महामारी से निपटा जाए। श्री पूनिया ने सभी कर्मचारियों को अपील की है कि अपनी तैनाती के समय लाकडाउन के नियमों का पलन करे। अपने अपने घर मोहल्ले में रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कनीना में करीब 44 कर्मचारी कार्यरत और सभी ने अपने वेतन का 3 फीसदी राहत कोष में दान दे रहे हैं। उनके साथ जयपाल एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
  उधर ऋषि उद्दालक की तपोभूमि स्याणा गांव में धर्मवीर सिंह जेलदार और उनके भाई महावीर सिंह उर्फ पप्पू यादव ने गांव में रह रहे गाडिय़ा लुहारों जो बेघर मजदूर हैं को खाद्य सामग्री भेंट करते आ रहे हैं।
पप्पू यादव ये दोनों भाई आजाद हिंद फौज के जीवित सैनिक गुगन सिंह के सुपुत्र हैं।
फोटो कैप्शन एक: केके पूनिया के संग जयपाल वेतन का तीन प्रतिशत काटने संबंधित पत्र प्रेषित करते हुए।

मुख्य मार्ग पर खड़ा है गंदा पानी परेशानी 

*****************************















**********************************
कनीना। संगम कॉलोनी में ईश्वर की दुकान समक्ष गंदा पानी मुख्य मार्ग पर खड़ा होने से आवागमन का रास्ता बंद हो चुका है। सभी इस गंदे पानी से होकर के गुजर रहे हैं।
ईश्वर, दिलीप, सत्यराज साहब, मा कंवर सिंह आदि ने बताया कि इस गली का निर्माण कार्य करीब 15 दिनों से रुका हुआ जिसके चलते जब भी नलों में जल आता हैं तो पानी गलियों में खड़ा हो जाता है और लोगों को आवागमन भी गलियों गंदे पानी से होकर करना पड़ रहा है। उधर पालिका प्रधान ने बताया कि कोरोनावायरस के चलते काम रुके हुए हैं माहौल सही होने पर तुरंत प्रभाव से का निर्माण कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। वर्तमान में कहीं भी कार्य नहीं चल रहा है।
फोटो कैप्शन 2: गली में खड़ा गंदा जल।
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन ने दिया राहत कोष में दान 
*********************************
***********************************
*****************************
कनीना। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मकैनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग कनीना के सब डिविजन नंबर तीन के सभी कर्मचारियों ने अपने वेतन की बेसिक का 3 प्रतिशत देने का ऐलान कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंडल नंबर 3 नारनौल को एक पत्र प्रेषित कर किया है।
प्रधान केके पूनिया ने बताया कि बेसिक का 3 फीसदी काटकर प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारी चाहते हैं कि कोरोना महामारी से निपटा जाए। श्री पूनिया ने सभी कर्मचारियों को अपील की है कि अपनी तैनाती के समय लाकडाउन के नियमों का पलन करे। अपने अपने घर मोहल्ले में रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कनीना में करीब 44 कर्मचारी कार्यरत और सभी ने अपने वेतन का 3 फीसदी राहत कोष में दान दे रहे हैं। उनके साथ जयपाल एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों ने अपनी बेसिक सैलरी का दस प्रतिशत अंशदान राहत कोष में दिया है। विभिन्न स्कूलों से यही सूचना मिल रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राध्यापिका नीलम देवी ने दस फीसदी तो लक्ष्मी देवी कला अध्यापिका ने भी अपनी बेसिक का दस फीसदी अंशदान राहत कोष में किया है। राजबीर मालड़ा अध्यापक ने भी दस फीसदी अंशदान किया है।





मुख्यमंत्री कोरोनावायरस कोष में दिल खोलकर भेज रहे हैं राहत राशि 
**************************************
**************************************
**************************************
कनीना। कनीना एवं आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिल खोलकर राशि भेजी हैं। राशि भेजने का सिलसिला जारी है। अभी तक कनीना के आसपास के आधा दर्जन लोगों ने इस राहत कोष में अपने अपने निजी कोष से राशि भेजी है। यह सूचि प्रतिदिन अपडेट होती रहेगी।
एक प्रयास--

जहां पूरा देश कोरोनावायरस कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने कोरोना राहत कोष की स्थापना की है। इसमें लोग बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। जो भी सज्जन कनीना एवं आस पास गांवों का इस राहत कोष में दान दे रहा है या दे चुका, चाहे वो एक सौ रुपये भी दान करें तो मेरे निम्र नंबरों पर अपनी पास्पोर्ट साइज फोटो एवं दान दिए की जानकारी उपलब्ध करवाए ताकि मैं अपने ब्लाग पर उन दानी सज्जनों की सूचि प्रकाशित करता रहूंगा वहीं यह सूचि प्रतिदिन शाम के वक्त अपडेट होती रहेगी। धन्यवाद                                                           जनहित में
--होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा
फोन एवं व्हाट्स अप नंबर
-09416348400
मेल आईडी-hsnirban2011@gmail.com

Thursday, April 2, 2020

पुलिस हुई सख्त दुकानें भी 3 घंटे  खुलेगी
*******************************
****************************************
*************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में पुलिस एक बार फिर से सख्त हो गई है। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। अब कनीना क्षेत्र में दुकानें भी प्रात: सात से दस बजे तक ही खुलेगी। तत्पश्चात किसी प्रकार की कोई दुकान खुली मिली तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वैन द्वारा कनीना प्रशासन ने यह मुनादी करवा दी है। मेडिकल स्टोर दिन भर खुले रह सकते हैं बाकी दुकानों चाहे फल, सब्जी, किराना की हो उनके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। कनीना प्रशासन ने यह कदम उठाया है।


गौशाला में  गायों को
खिलाया खाना
**********************************
**********************************
 कनीना। कनीना जहां नवरात्रों पर कोरोनावायरस के डर के चलते अधिकांश लोगों ने श्रीकृष्ण गोशाला में जाकर गायों को खाना खिलाया। कुछ लोगों ने सरकार की दायित्व का पालन न करते हुए कंजकों को भी खाना खिलाया। घर-घर बच्चियों के नाम का खाने का पैकेट पहुंचाया गया और यह एक नई प्रथा देखने को मिली।
 फोटो कैप्शन 0: गौशाला में खाना खिलाते लोग।



कैमला गांव में नाकेबंदी की

******************************
*************************************
कनीना। ग्राम पंचायत कैमला के सरपंच दलीप कुमार एवं गांव में कोराना महामारी भगाओ से संबंधित गठित टीम के द्वारा पूरे गांव के आम रास्तों में पूर्ण नाकाबंदी की गई। प्रत्येक वार्ड से दो-दो सदस्यों को अधिकृत किया गया और सभी ग्रामीणों  देश और राज्य सरकार द्वारा घोषित महामारी से संबंधित रोग को पूर्णता दूर भगाने के लिए संकल्प लिया और अपनी भूमिका सहयोग पूर्ण रूप से देने का आश्वासन दिया। 
 इस प्रकार आज गांव के सभी मौजीजान और कमेटी सदस्यों ने पूर्णता नाकाबंदी कर यह संकल्प लिया कि नहीं ना तो गांव में किसी बाहर के व्यक्ति को आने दिया जाएगा और ना ही गांव का व्यक्ति को ही बाहर जाएगा। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सर पर ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपनी भूमिका सहयोग देकर सरकार और राष्ट्रव्यापी इस मिशन को सफल बनाना का संकल्प लिया।  इस मौके पर सूबे सिंह समाज सेवक, सुरेंद्र सिंह, संतलाल नंबरदार, धर्मपाल नंबरदार, अमर सिंह ठेकेदार, ज्ञानी पंच, अजीत पंच, अमन देवी पंच आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: कैमला में नाकेबंदी किए सरपंच एवं लोग।


गुटखा,पान पर पूर्णरूप प्रतिबंध लगाया जाए 

****************************
**********************************
 कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा जहां पूरे प्रदेश में कोविड-19 के दृष्टिगत पान मसाला, गुटखा आदि पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया जिसको लेकर खुशी है लेकिन लोगों की मांग है कि इसे पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाए ताकि हरियाणा की भूमि पर इनका कोई उपयोग न करे।
कनीना के सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण सिंह, योगेश कुमार आदि का कहना है कि हरियाणा हरि की भूमि है जहां पर इन चीजों का प्रयोग करना गलत है। हरियाणा के लोग इन चीजों को बहुत कम प्रयोग करते हैं। उन्हें भी पूर्णतया छोड़ देना चाहिए और सरकार को पूर्ण रूप से इन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
 मोहन पार्षद, देशराज, महेश बोहरा, कुलदीप कुमार, सुमेर सिंह चेयरमैन आदि का कहना है की पान मसाला, गुटखा, तंबाकू आदि शरीर के लिए नुकसानदायक तो है ही वहीं गलियों, सड़कों और दीवारों को भी खराब कर देते हैं। इनसे रोग फैलने का अधिक डर रहता है। ऐसे इन पर एक साल के लिए नहीं अपितु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए और इनके खरीदने वालों और बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाए। उन्होंने कहा कि यह चीजें युवा वर्ग की सेहत के लिए भारी नुकसानदायक होती है। वहीं बड़े रोग एड्स आदि के परोक्ष रूप से बुलावा देती हैं।
 रवि कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र शर्मा रविंद्र बंसल, भीम सिंह आदि का कहना है कि पान मसाला, गुटका, खैनी, तंबाकू आदि को न केवल पिया जाता है अपितु चबाया या खाया भी जाता है। इससे जहां सेहत को नुकसान पहुंचता है वहीं सबसे से अधिक नुकसान रोग फैलने का होता है। मुंह से थूक कर कुछ पदार्थ फेंक दिए जाते हैं जिनमें रोगाणु घूमते रहते हैं और यह स्वस्थ व्यक्ति को भी लगने का अंदेशा बना होता है। उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए एक वर्ष के प्रतिबंध के फैसले को बेहतरीन कदम बताया किंतु इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई है। लोगों में खुशी का माहौल है वह दूसरे राज्यों से आए हुए लोग हरियाणा में भी इन चीजों का अधिक उपयोग कर रहे हैं जिसके चलते हरियाणा प्रदेश में भी इन चीजों का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। दुकानों पर भारी मात्रा में बेची जाती है वही खरीददारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

भारी मात्रा में शराब पकड़ी

*****************************
**************************************
कनीना। कनीना थाना पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब से भरी पिकअप को गांव मालडा से पकड़ा है। जिसमें कुल 64 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ।
कनीना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन को शराब ले जाते काबू किया है। जिसमें अंग्रेजी शराब की 55 पेटी 6 बोतल पव्वा कुल 666 बोतल शराब बरामद हुई। देशी शराब 6 पेटी, 27 पव्वा, 3 पेटी बियर   मिली है। पुलिस के आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
 पुलिस ने कोरोना के चलते अलग अलग एरिया में नाके लगाए हैं। आधी रात पुलिस ने मालडा बास सड़क मार्ग एक वाहन को रुकवाया तो उसमें शराब भरी थी। वाहन चालक गांव मालडा बास निवासी रिशाल पुत्र गणेशी लाल को वाहन सहित कब्जे में लिया।



कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने  दिए 51 हजार रुपये राहत कोष में

****************************
**********************************
*****************************
कनीना। जिला महेन्द्रगढ़ के गांव पाथेड़ा निवासी कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने हरियाणा सरकार की आर्थिक सहायता एवं जन सुविधाओं के लिए सहयोग करते हुए एसडीएम कनीना रणबीर सिंह को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 51 हजार रुपये का योगदान दिया। एसडीएम रणबीर सिंह ने कप्तान हुकमचन्द का हार्दिक धन्यवाद करते हुए अन्य सामाजिक एवं जागरूक लोगों से भी आमजन की सहयोग करने की अपील की। देश में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक ओर राज्य की सरकार सक्रिय है।  उधर सुनील कुमार प्रवक्ता ने 5360 रुपये उनकी पत्नी प्रवक्ता विनीता राव ने 5529 रुपये राहत कोष में दिए हैं। उधर पोता निवासी एवं पाली में कार्यरत सुनीता देवी ने 8020 रुपये, सत्येंद्र यादव संस्कृत शिक्षक राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल ने 8580 रुपये राहत कोष में भेजे हैं।


स्कूल भवन निशुल्क  देने की पेशकश

********************************
************************************
कनीना। कान्हाजी स्कूल कनीना के फाउंडर इन्द्रजीत शर्मा एवं चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने एसडीएम रणबीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव उपाय हेतु कान्हा जी स्कूल कनीना का भवन नि:शुल्क उपलब्ध करवाने एवं इस दौर में हर संभव सरकार की सहायता करने हेतु ज्ञापन सौंप।
 चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने ज्ञापन में कहा की इस वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम हेतु सरकार को विभिन्न स्तर पर संसाधनों एवं सहयोग की आवश्यकता है। सरकार के साथ हम सब का भी यह दायित्व है कि इस संकट की घड़ी में अपने संसाधनों के साथ सरकार को सांझा करे व प्रधानमंत्री के 21 दिन के संपूर्ण लोक डाउन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। ग्रुप की संपूर्ण कार्यकारिणी इस भारत बंद का स्वागत करते हुए इस विकट समय में केन्द्र सरकार,राज्य सरकार,पुलिस विभाग,स्थानीय प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सामाजिक संस्थानों एवं कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से भी हार्दिक स्वागत करती है। समस्त कार्यकारिणी इस प्रकार की विकट स्थिति में सरकार एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहायता करने के लिए तैयार हैं। यदि प्रशासन आपातकालीन सेवा के लिए स्कूल के भवन का उपयोग करता है तो हम उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं। जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार स्कूल के भवन का उपयोग कर अनुगृहीत करने की कृपा करे इससे सम्पूर्ण कार्यकारिणी अपने आपको भी कृतज्ञ महसूस करेगी। इस ज्ञापन की एक प्रति उपायुक्त ,महेन्द्रगढ़ स्थित नारनौल की सेवा में सूचनार्थ एवं आगामी कार्रवाई हेतु भी प्रेषित की गई हैं।



दो आश्रय स्थलों में रुके हैं 90 लोग
-पुलिस हुई चुस्त 

*****************************














****************************************
 कनीना। कनीना के दो सेल आश्रय स्थलों में दूसरे प्रांतों के 90 लोग रुके हुए हैं। इनकी नित्य प्रति मेडिकल जांच की जाती है, नियमित भोजन व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न अधिकारी समय-समय पर आकर जानकारी ले रहे हैं। कनीना के नगर पालिका में जहां दूसरे प्रांतों के लोगों के लिए मुफ्त खाने-पीने का प्रबंध किया गया था वह धीरे-धीरे नाम कमाने लगा है। विभिन्न वर्कर यहां सुबह से शाम तक काम कर रहे हैं।
भारत विकास परिषद प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ ने दौरा किया और उचित सहायता का आश्वासन दिया। यही नहीं पार्षद दिलीप कुमार,धनपत साहब अतर सिंह प्रधान बीजेपी मंडल उनके साथ थे जिन्होंने आश्रय स्थलों पर जाकर दूसरे प्रांतों के लोगों का हालचाल जाना।
दूसरे प्रांतों के लोगों के लिए 8 दिनों पूर्व प्रकाश ठेकेदार द्वारा मुफ्त खाने-पीने का प्रबंध आरंभ किया था, तत्पश्चात राममेहर ठेकेदार, मास्टर रामसिंह कनीना के बाद लगातार प्रबंध को जारी रखा। लोगों के सहयोग से यह खाने पीने का प्रबंध चला हुआ है। चमन लाल एमई, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, दिलीप सिंह पार्षद, पवन कुमार पोंडा की देखरेख में मुख्य हलवाई अतर सिंह, महेंद्र सिंह एवं उनके सहयोगी कोरोना सैनिक के रूप में सेवा दे रहे हैं।
 उधर डा दीपांशु सीएचसी के सुनील यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रुके हुए इन लोगों की नियमित जांच करते हैं। रमन कुमार शास्त्री, ईश्वर सिंह प्राध्यापक, अमरजीत कोच आदि इन लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं वहीं पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह सुरक्षा का जिम्मा लिए हुए हैं।  विभिन्न केंद्रों पर सरिता भारद्वाज ने मुफ्त साबुन भेंट किए ताकि हाथ धोकर ही खाना खा सके और सफाई का प्रबंध किया जा सके। अभी तक खाने का प्रबंध नगर पालिका में चल रहा था उसे शिफ्ट करके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन में कर दिया गया है। दो आश्रय स्थलों में महज 90 हैं किंतु खाने के वक्त इन लोगों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है।
इस मौके पर मोहन पार्षद, राजकुमार कनीनवाल, पंकज हेडमास्टर, विजय कुमार नोडल अधिकारी स्कूल में सेवा दे रहे हैं।
फोटो कैप्शन 1 गोविंद सिंह एएसआई की देखरेख में भोजन करते लोग।
2: आश्रय केंद्र पर साबुन भेंट करते हुए
             3: मेडिकल जांच करती उप-नागरिक अस्पताल की टीम।













लाल गिरी सोसाइटी ने राहत कोष में दिए 11 हजार
**********************************
**********************************
********************************


 कनीना। कनीना की संत शिरोमणि लाल गिरि महाराज सोसायटी कनीना ने मुख्यमंत्री कोरोनावायरस राहत कोष में 11 हजार रुपये दिए हैं। यहां सोसायटी के प्रधान कैलाश चंद भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने राहत कोष में 11 हजार रुपये भेजे हैं। उनके साथ पंकज यादव उप-प्रधान, अशोक वर्मा महासचिव, प्रदीप यादव सह सचिव नरेश डागर कोषाध्यक्ष, नितेश गुप्ता सदस्य, अतुल वर्मा, सदस्य जगमाल सिंह, देवपाल, प्रवीण यादव अंकुर यादव, मनोज यादव, मुकेश यादव आदि सदस्य  थे। उपस्थित उधर पोता निवासी एवं पाली स्कूल में कार्यरत सुनीता देवी मिडिल मुख्याध्यापिका ने राहत कोष में 8020 रुपये, सत्येंद्र यादव संस्कृत शिक्षक राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल ने 8580 रुपये राहत कोष में भेजे हैं। 



मुख्यमंत्री कोरोनावायरस कोष में दिल खोलकर भेज रहे हैं राहत राशि 
**************************************
**************************************
**************************************
कनीना। कनीना एवं आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिल खोलकर राशि भेजी हैं। राशि भेजने का सिलसिला जारी है। अभी तक कनीना के आसपास के आधा दर्जन लोगों ने इस राहत कोष में अपने अपने निजी कोष से राशि भेजी है। यह सूचि प्रतिदिन अपडेट होती रहेगी।
एक प्रयास--

जहां पूरा देश कोरोनावायरस कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने कोरोना राहत कोष की स्थापना की है। इसमें लोग बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। जो भी सज्जन कनीना एवं आस पास गांवों का इस राहत कोष में दान दे रहा है या दे चुका, चाहे वो एक सौ रुपये भी दान करें तो मेरे निम्र नंबरों पर अपनी पास्पोर्ट साइज फोटो एवं दान दिए की जानकारी उपलब्ध करवाए ताकि मैं अपने ब्लाग पर उन दानी सज्जनों की सूचि प्रकाशित करता रहूंगा वहीं यह सूचि प्रतिदिन शाम के वक्त अपडेट होती रहेगी। धन्यवाद                                                           जनहित में
--होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा
फोन एवं व्हाट्स अप नंबर
-09416348400
मेल आईडी-hsnirban2011@gmail.com

Wednesday, April 1, 2020



15 लोगों को पकड़कर पहुंचाया शेल्टर मे
**********************************
*****************************************
*************************************
  कनीना। कनीना पुलिस ने जहां लॉकडाउन में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है वहीं दूसरे प्रदेशों के लोग जो बच बचाकर इधर उधर से भागने का प्रयास करते हैं, उनको भी पकडऩा शुरू कर दिया है।
 कनीना के मुख्य मार्ग रेवाड़ी महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर नाका लगाकर आवागमन करने वाले दुपहिया वाहन और अन्य वाहनों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। वही रेलवे लाइन के साथ.साथ दूसरे प्रदेशों के छुपकर जा रहे 15 लोगों को पकड़ा और उन्हें पकड़कर राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आश्रय स्थल पर उन्हें छोड़ा। प्राध्यापक ईश्वर सिंह व अमरजीत कोच ने बताया कि 15 लोग नहर के साथ.साथ रेवाड़ी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ा और विद्यालय में रहने का आदेश दिया है। 14 दिनों के लिए ये लोग यहां रहेंगे।
विभिन्न अधिकारी कर रहे हैं दौरा-
 शेल्टरों में विभिन्न अधिकारी दिन रात एक किए हुए हैं। एडीजीपी डॉ आरसी मिश्रा ने जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, एसडीएम रणवीर सिंह डीएसपी यादराम, एसएमओ कनीना डॉ धर्मेंद्र यादव, पालिका प्रधान सतीश जेलदार के साथ इन सेंटरों का निरीक्षण किया और यहां रह रहे लोगों का हालचाल जाना।
दो शेल्टरों पर रह रहे हैं 80-
कनीना में दूसरे प्रदेशों के लोगों के लिए दो शेल्टर बनाएं हैं जहां करीब 80 लोग रह रहे हैं किंतु अकेले नगरपालिका कार्यालय में खाना खाने के इनकी संख्या बढ़कर एक हजार के करीब पहुंच जाती है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी खाने का प्रबंध किया गया है। इस प्रकार इन शेल्टरों तथा खाने के लिए किए गए प्रबंधक स्थानों पर भारी संख्या में दूसरे प्रदेशों के ये लोग खाने के समय पहुंच रहे हैं।
दुर्गा अष्टमी पर पहुंचाए पैकेट-
 दुर्गा अष्टमी पर जहां कन्या पूजन के स्थान पर जिन घरों में कन्याएं उनके यहां खाना पहुंचाने का कार्य दिनभर चलता रहा। कुछ लोग जहां दूसरे प्रदेशों के लोग रहते हैं वहां पर कन्याओं को खाना दे रहे हैं तो कुछ गौशाला में गायों खाना खिलाने जाते हैं वहीं कुछ लोग जिन घरों में कन्या है उनके नाम पर भोजन पहुंचा रहे हैं। अब तो हालात यह है कि कोरोनावायरस से घर में कन्याओं को भी नहीं बुला रहे हैं और जिन लोगों के घर में कन्याएं है वहीं उनके नाम पर भोजन भेज रहे हैं।
बढ़ रही है महंगाई-
जहां लाकडाउन के कारण बाजार में अधिकांश खाद्य पदार्थों की कमी खलने लगी है। वही फल एवं सब्जियां भी महंगी रही है फलो के भाव बुधवार को आसमान छू रहे थे। जहां केले संतरा अंगूर आदि महंगे हो गए हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि उनके पास आवक कम हो गई है। उन्हें थोक में फल एवं सब्जियां नहीं मिल रहे है।
खुशी जताई-
 प्रदेश सरकार द्वारा गुटका, पान मसाला और तंबाकू आदि पर 1 साल के लिए प्रतिबंध लगाने पर कनीना क्षेत्र में खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि इससे गंदगी कम होगी वही जहरीले और नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने से लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
डाक्टरो ने की मेडिकल-एसडीएम कनीना रणवीर सिंह  को भोजावास में नमाज पढऩे संबंधी शिकायत मिलने पर भोजावास पहुंचे जहां एक व्यक्ति के घर में  दो व्यक्तियों ने नमाज पढ़ी थी। उन लोगों की जांच की गई वही भोजावास में गुडग़ांव से आए हुए कुछ लोगों की भी मेडिकल मेडिकल जांच करवाई। वे भी सही पाए गए। ऐतिहात के तौर पर उन्हें 14 दिनों के लिए घर में रहने का आदेश दिया है। ये लोग गोल्डन गैस कंपनी गुडग़ांव में कार्य करते थे जो लाकडाउन के कारण अस्थाई रूप से बंद कर दी है।
फोटो कैप्शन 4: रेलवे लाइन के साथ-साथ सामान सहित रेवाड़ी की ओर जा रहे 15 लोगों को पकड़कर स्कूल में छोड़ते हुए।


हर नागरिक अपने घर में रहकर वायरस की चैन को तोड़े- राजेश उन्हाणी।

*************************************
****************************************
कनीना। कोरोनावायरस दिन प्रतिदिन पैर पसार रहा है।इस महामारी से निपटने का एक ही तरीका है कि हम अपने अपने घरों में रहकर वायरस की चैन को तोड़े। ये विचार शिक्षक व सोशल एक्टिविस्ट राजेश उन्हाणी के हैं।
उन्होंने बताया कि विश्व के विकसित देश इस महामारी के चपेट में आकर हिल चुके हैं। हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उचित समय पर उचित निर्णय लेते हुए इस चुनौती से निपटने व नागरिकों की हिफाजत के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं।
इस नाजुक दौर में आम जनता को सरकार के साथ सहयोग करके चलना चाहिए। ऐसी गंभीर स्थिति में समय की नजाकत को देखते हुए कोई बेवजह कोई बाहर ना निकले और लाकडाउन का पूर्ण पालन करें। प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए संदेशों का आत्मसात करते हुए इस जंग से जितने का प्रयास करें। धैर्य का परिचय देते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने अंदर बेचैनी या भय उत्पन्न न होने दें। एक जगह इकट्ठा न हो और न होने दे देशहित का परिचय दे  एकता का संदेश दे।
 फोटो कैप्शन: राजेश उन्हाणी।





भारी मात्रा में शराब पकड़ी

**********************************
***********************************
कनीना। कनीना थाना पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब से भरी पिकअप को गांव मालडा से पकड़ा है। जिसमें कुल 64 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ।
कनीना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन को शराब ले जाते काबू किया है। जिसमें अंग्रेजी शराब की 55 पेटी 6 बोतल पव्वा कुल 666 बोतल शराब बरामद हुई। देशी शराब 6 पेटी, 27 पव्वा, 3 पेटी बियर   मिली है। पुलिस के आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
 पुलिस ने कोरोना के चलते अलग अलग एरिया में नाके लगाए हैं। आधी रात पुलिस ने मालडा बास सड़क मार्ग एक वाहन को रुकवाया तो उसमें शराब भरी थी। वाहन चालक गांव मालडा बास निवासी रिशाल पुत्र गणेशी लाल को वाहन सहित कब्जे में लिया।





कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने  दिए 51 हजार रुपये राहत कोष में

********************************
*******************************************
कनीना। जिला महेन्द्रगढ़ के गांव पाथेड़ा निवासी कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने हरियाणा सरकार की आर्थिक सहायता एवं जन सुविधाओं के लिए सहयोग करते हुए एसडीएम कनीना रणबीर सिंह को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 51 हजार रुपये का योगदान दिया। एसडीएम रणबीर सिंह ने कप्तान हुकमचन्द का हार्दिक धन्यवाद करते हुए अन्य सामाजिक एवं जागरूक लोगों से भी आमजन की सहयोग करने की अपील की। देश में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक ओर राज्य की सरकार सक्रिय है।  उधर सुनील कुमार प्रवक्ता ने 5360 रुपये उनकी पत्नी प्रवक्ता विनीता राव ने 5529 रुपये राहत कोष में दिए हैं। शहर में चल रहे लाकडाउन के दौरान झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों के लिए हमारी संस्था बीएमडी क्लब प्रतिदिन सूखा आटा अचार भी  उपलब्ध करवा  रही हैं ।


स्कूल भवन निशुल्क  देने की पेशकश

***********************************
********************************************
कनीना। कान्हाजी स्कूल कनीना के फाउंडर इन्द्रजीत शर्मा एवं चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने एसडीएम रणबीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव उपाय हेतु कान्हा जी स्कूल कनीना का भवन नि:शुल्क उपलब्ध करवाने एवं इस दौर में हर संभव सरकार की सहायता करने हेतु ज्ञापन सौंप।
 चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने ज्ञापन में कहा की इस वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम हेतु सरकार को विभिन्न स्तर पर संसाधनों एवं सहयोग की आवश्यकता है। सरकार के साथ हम सब का भी यह दायित्व है कि इस संकट की घड़ी में अपने संसाधनों के साथ सरकार को सांझा करे व प्रधानमंत्री के 21 दिन के संपूर्ण लोक डाउन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। ग्रुप की संपूर्ण कार्यकारिणी इस भारत बंद का स्वागत करते हुए इस विकट समय में केन्द्र सरकार,राज्य सरकार,पुलिस विभाग,स्थानीय प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सामाजिक संस्थानों एवं कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से भी हार्दिक स्वागत करती है। समस्त कार्यकारिणी इस प्रकार की विकट स्थिति में सरकार एवं प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहायता करने के लिए तैयार हैं। यदि प्रशासन आपातकालीन सेवा के लिए स्कूल के भवन का उपयोग करता है तो हम उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं। जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार स्कूल के भवन का उपयोग कर अनुगृहीत करने की कृपा करे इससे सम्पूर्ण कार्यकारिणी अपने आपको भी कृतज्ञ महसूस करेगी। इस ज्ञापन की एक प्रति उपायुक्त महोदय,महेन्द्रगढ़ स्थित नारनौल की सेवा में सूचनार्थ एवं आगामी कार्रवाई हेतू भी प्रेषित की गई हैं। 
फोटो कैप्शन 3: स्कूल के फाउंडर  इन्द्रजीत शर्मा एवं चेयरमैन लक्की सीगड़ा  एसडीएम रणबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए ।

अप्रैल फूल भी भेंट चढ़ गया कोरोना की 

********************************
*****************************************
कनीना। ग्रामीण क्षेत्रों में एक अप्रैल को अक्सर कुछ लोग अप्रैल फूल मनाते आ रहे हैं जो कोरोनावायरस की भेंट चढ़ गया है। इस बार अप्रैल फूल के दिन जहां किसी प्रकार को की कोई हंसी मजाक संभव नहीं हो सकेगी वहीं यदि हंसी मजाक की जाएगी तो वह भारी पड़ सकती है।
अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अप्रैल को एक दूसरे से हंसी मजाक किए जाते रहे हैं और हंसी मजाक कई बार परेशानी का कारण बनते आए हैं। इस बार अप्रैल फूल पर जहां कोरोनावायरस रही है। पहले ही लोग घरों में छुपे हुए हैं। ऐसे में मजाक भूलकर लोग कोरोनावायरस से लडऩे के तरीके ढूंढ रहे हैं।



विभिन्न संस्थाएं आगे आ रही है, सहायता के लिए 

************************************
**************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में दूसरे राज्यों के रह रहे लोग जिनके पास कोई अब काम धंधा नहीं बचा है उनकी सहायतार्थ विभिन्न संस्थाएं आगे आ रही हैं। आर्य समाज मंदिर की ओर से जहां कोरोना राहत कोष में एसडीएम कनीना के मार्फत 11000 रुपये को भेंट किए हैं वहीं उन्होंने 100 बैग आटे, दाल, तेल, चावल आदि भी ऐसे लोंगों के घर घर जाकर प्रदान किए गए। राव मोहर सिंह प्रधान ने बताया कि उन्होंने पहले इन लोगों की सूची बनाई और उनके घर के पास जाकर प्रत्येक परिवार को 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 लीटर तेल प्रदान किया और भविष्य में भी वे इस प्रकार की सहायता करते रहेंगे। इसमें विनय कुमार एडवोकेट 51 हजार रुपये का सहयोग किया है जबकि 25000 रुपये का सहयोग राव मोहर सिंह ने किया है। बाकी अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। कच्ची खाद्य सामग्री राव मोहर सिंह,विनय एडवोकेट,  राम भगत, महावीर सिंह, अभय राव, पवन शर्मा आदि मौजूद थे। उधर बीइंग हुमन सेवा मंडल ने अपनी रसोई कनीना के गाहड़ा रोड के पास शुरू की है। इस रसोई में खाने के पैकेट तैयार कर उन लोगों  तक पहुंचाए जा रहे हैं जिन्हें इसकी जरूरत है। इस कार्य में नवीन कौशिक, राहुल राव, साकेत राव, ऋषिराज जांगिड़, गजे सिंह, हितेंद्र, रणजीत सिंह आदि मदद कर रहे हैं।
 उधर श्रीश्याम मित्र मंडल कनीना की ओर से अटेली टी-प्वाइंट पर बाहर से आकर ठहरे हुए लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया गया है। पार्षद मुकेश, रविंद्र बंसल, सचिन शर्मा, मोहित जेलददार, मनोज रोहिल्ला आदि ममद कर रहे हैं। कनीना नगर पालिका में भी ऐसे लोगों के लिए खाने का सुबह-शाम प्रबंध किया गया है। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा आरएस वाटिका में भी इन लोगों के खाने और रहने का प्रबंध किया है जबकि विभिन्न अन्य संस्थाएं और लोग भी इनकी सेवार्थ आगे आ रहे हैं।  उधर पूर्ण सिंह शिक्षक, सचिन कुमार प्रवक्ता ने अपनी बेसिक का दस फीसदी राहत कोष में दिया है।
 फोटो कैप्शन 5: बीइंग ह्यूमेन सेवा मंडल के लोग खाने के पैकेट बांटते हुए
6 आर्य समाज के लोग कच्ची खाद्य सामग्री बांटते हुए आर्य समाज के लोग
7: कनीना पालिका परिसर में खाना खिलाते हुए लोग।
 



दो शेल्टरों पर रुके हैं 83 लोग
**********************************
******************************************
कनीना। कनीना में दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों के लिए दो सेंटर बनाए गए जिनमें 83 लोग ठहरे हुए हैं जिनके खाने और भोजन के लिए खाने और रहने के लिए व्यापक प्रबंध किए हुए। विभिन्न अधिकारी उन केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। कनीना की आरएस वाटिका में 21 लोग ठहरे हुए हैं जिनके लिए खाने-पीने का और रहने के बेहतर प्रबंध किया हुए है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में
62 लोग ठहरे हुए। इनके लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इन लोगों से किसी कमी के बारे में पूछा तो उन्होंने दी जाने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया। कोरोनावायरस को लेकर पूरी सावधानियां बरती जा रही है।
 आरएस वाटिका में प्रबंध करने वाले सुशील कुमार मित्तल ने बताया इन लोगों के खाने पीने, चाय, पानी, नाश्ता, रहने सहने आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। समय पर भोजन दिया जा रहा है। बार-बार किसी प्रकार की  परेशानी हो तो उनके बारे में पूछा जा रहा है। इन लोगों का कहना है जब तक उन्हें रोकना चाहे वे रुके रहेंगे फिर अगर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई तो वे अपने घर को चले जाएंगे।
उधर कनीना की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 62 लोग ठहरे हुए हैं। यहां पर अमरजीत तथा रमन शास्त्री ने बताया कि उनके नहाने के लिए साबुन भी उपलब्ध करवा रखी है वहीं रहने की व्यवस्था बहुत बेहतर है। खाने पीने का प्रबंध नगर पालिका परिसर में किया गया है जहां पर सचिव राजाराम एमई चमनलाल, पालिका प्रधान सतीश जेलदार, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा,लेखाकार शिवचरण शर्मा सहित कम से कम दो दर्जन समाजसेवी नियमों में बंधकर इनको सुबह-शाम खाना खिला रहे हैं।
 उन्होंने बताया कि प्रतिदिन खाना खाने वाले लोगों की संख्या सुबह-शाम मिलाकर दो हजार के करीब पहुंच गई है। ये वो लोग हैं जिनके पास इस वक्त कोई धंधा नहीं बचा है तथा झुग्गी झोपडिय़ों में रहते हैं। आस-पास किसी पुराने घर में रहते हैं, उनके लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। कनीना में भी कुछ संस्थाएं श्रीश्याम मित्र मंडल, बीइंग ह्यूमेन सेवा मंडल सहित सामाजिक लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या इन लोगों के सामने न आए।
फोटो कैप्शन 1: राजकीय स्कूल के शेल्टर में रुके हुए लोग एवं उनकी सेवा में खड़े शिक्षक।


  किसानों की नजर गेहूं की ओर 

*****************************************







***************************************
कनीना। सरसों की कटाई जहां पूरे यौवन पर है वहीं किसानों की नजर पककर तैयार गेहूं की फसल पर टिकी हुई है। गेहूं की फसल की कटाई दो तीन दिनों में शुरू हो जाने की संभावना है।
  कनीना की बावनी भूमि पर जहां सरसों की बीजाई करीब 19 हजार हेक्टेयर पर की गई थी वहीं गेहूं की बीजाई दूसरे नंबर पर करीब दस हजार हेक्टेयर पर है। सरसों की कटाई पूरे वेग से चल रही है। बाहरी मजदूरों की मदद से किसान कटाई का काम पूरा करवा रहे हैं।  गेहूं की कटाई दो तीन दिनों में शुरू होने की संभावना है। कोरोना के डर से किसानों को शायद इस बार मजदूर कम मिलने के आसार हैं।
  किसान अजी कुमार, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि सरसों की पैदावार बेहतर होने के आसार थे किंतु विगत दिनों ओलावृष्टि एवं ठंड ने पैदावार घटा दी है। वहीं मटर की कटाई लगभग हो चुकी है। किसान सुबह खेतों में जाते हैं और देर शाम को ही लौटते हैं। कोरोनावायरस के चलते किसान खेतों में ही अधिक समय बीताना चाहते हैं।
  किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल से न केवल अन्न प्राप्त होता है अपितु पशुचारे के रूप में तूड़ी प्राप्त होती है। किसान पशु पालते हैं जिसके चलते गेहूं की फसल का अहं योगदान होता है। सरसों की पैदावार को जहां तक किसान बेचकर लाभ प्राप्त करते हैं वहीं तेल के रूप में भी प्रयोग करते हैं। अब किसानों के खेतों में सरसों हो या गेहूं फसल के सभी भाग उपयोगी हैं तथा उन्हें भी बेचकर आय प्राप्त की जाती है। गेहूं से अन्न एवं तूड़ी तो सरसों से धांसे, सरसों, पदाड़ी आदि सभी उपयोगी हैं।
फोटो कैप्शन 2: गेहूं की पकी हुई खेतों में खड़ी फसल।

कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने  दिए 51 हजार रुपये राहत कोष में
******************************
**********************************
**********************************


कनीना। कनीना। कनीना एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिल खोलकर राशि भेज रहे हैं। राशि भेजने का सिलसिला जारी है। अभी तक कनीना के आसपास के एकदर्जन लोगों ने इस राहत कोष में अपने अपने निजी कोष से राशि भेजी है। जिला महेन्द्रगढ़ के गांव पाथेड़ा निवासी कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने हरियाणा सरकार की आर्थिक सहायता एवं जन सुविधाओं के लिए सहयोग करते हुए एसडीएम कनीना रणबीर सिंह को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 51 हजार रुपये का योगदान दिया। एसडीएम रणबीर सिंह ने कप्तान हुकमचन्द का हार्दिक धन्यवाद करते हुए अन्य सामाजिक एवं जागरूक लोगों से भी आमजन की सहयोग करने की अपील की। देश में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक ओर राज्य की सरकार सक्रिय है। 
उधर हसला के ब्लाक अध्यक्ष, समाजसेवी सुनील कुमार यादव रामबास, प्रवक्ता गणित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरिया झज्जर ने अपनी बेसिक सैलरी का दस फीसदी अर्थात 5360 रुपये कोरोना राहत कोष में दिए हैं वहीं उनकी पत्नी प्रवक्ता गणित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी विनीता राव ने 5529 रुपये राहत कोष में दिए हैं। दोनों का ही समाजसेवा में अहं योगदान रहा है।
एक जैम के रूप में विख्यात हैं राजेश बंसल
*****************************
**************************************
*****************************

-दिन भर गूंजते हैं जिनके गीत 

************************************
******************************************
**************************************




हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के उपमंडल कनीना में कनीना एवं समीपी गांवों में बस एक ही शख्स के गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है और वह शख्स राजेश बंसल हैं। न केवल एलबम अपितु विडियों भी राष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं। यूं तो रडियों एवं टीवी पर रफी, मुकेश, महेंद्र कपूर एवं मन्नाडे आदि के सदाबहार गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है वही कनीना और आसपास केवल राजेश बंसल गीत सुनाई पड़ते हैं। वर्तमान में जहां एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है वही कनीना कालेज में प्राचार्य की भूमिका भी निभा चुके हैं।
 कनीना में जन्मे राजेश बंसल बचपन से ही प्रखर बुद्धि के थे जिसके चलते उन्होंने छठी कक्षा से ही जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में पढऩे का मौका मिला। उस वक्त वार्षिकोत्सव पर दहेज लघु नाटिका में भगवान् नारद की भूमिका निभाई और बतौर फार्चून टेलर(भविष्य वक्ता) की भूमिका अदा की। वह रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों से आए हजारों लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह वो सीढ़ी थी जिस पर पहली बार में ही उच्चतम पायदान पर पहुंच गए। शरीर से बेशक हट्टे कट्टे न हो किंतु उनके मंचन,सुरीली आवाज,बोलने की बेहतरीन अदा,दिल की गहराइयों से निकले उद्गार  बरबस ही श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर लेते हैं। कला के जादूगर जादूगर राजेश बंसल ने जहां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से स्नातक तत्पश्चात  रसायन विज्ञान में परास्नातक पास की। और फिर नेट की परीक्षा पास की। अपने कालेज के समय में बेस्ट यूथ का खिताब जीता वही रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर में अपने बैच में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल हो या कालेज उनकी भाषा शैली,गीत, भजन, विचार सुनकर धीरे-धीरे उनके आवाज के फैन बढ़ते चले गए और एक ऐसे युवा कलाकार के रूप में उभरे कि उनके बगैर मंच संचालन भी आधा अधूरा रहता है।
कनीना कालेज में जहां सहायक प्रोफेसर के अतिरिक्त कालेज में प्राचार्य की भूमिका भी निभाई। वहीं उन्होंने विभिन्न यूथ फेस्टिवल में अपनी वो छाप छोड़ी कि बस उनके मंच पर आने का इंतजार होता रहता है। एक बार यूथ फेस्टिवल में कन्वीनर तथा पांच बार आर्गेनाइजर की भूमिका अदा कर पूरे ही देा में नाम कमाया।
 मंच संचालक बतौर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की। मंच संचालन के वक्त वे लोगों के दिलों दिमाग में घर कर जाते हैं। कालेज के जीवन से ही डिबेट एवं काव्यपाठ  बतौर नाम कमाया।
राजेा बंसल के तीन एलबम निकालें जिनमें मुरली, जीवन दर्पण के अतिरिक्त गूंज रहे जयकारे एलबम में दो भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। तत्पश्चात संकल्प सुधा नाम से महाराजा अग्रसेन के गीतों की एक एलबम आई जिसने पूरे प्रदेश हरियाणा में ख्याति अर्जित की। उन्होंने दो यू-ट्यूब चैनल बनाए जिनमें से एक संगीत का है जिस पर करीब 29 मोटिवेशनल वीडियो डाली हुई है वहीं हरियाणा हरि की धारा भजन अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। यह भी वीडियोरूप में जिसमें उन्होंने मीनाक्षी पंचाल के साथ न केवल गीत कंपोज किया है वहीं सुरीली आवाज भी दी है। राजेश बंसल का दूसरा चैनल केमिस्ट्री फॉर आल के नाम से चल रहा है जिसका लाभ लाकडाउन में भी विद्यार्थी उठा पाए हैं। उनकी चार फिजिकल केमिस्ट्री भाग दो की पुस्तकें प्रगति प्रकाशन मेरठ की सहायता से निकाली है जो स्नातक स्तर की हैं।
प्रदेश में ही नहीं अपितु और राष्ट्र में युवा कलाकार, मंच संचालन के रूप में जाने जाते हैं। जब कभी मंच संचालन होता है तो उनके बगैर अधूरा लगता है। उनके जीवन का यादगार दिन  26 जनवरी 2018 का है जब उनके द्वारा गाया हुआ कनीना का थीम सांग- बुलंदिया छूता, हिमालय की ऊंचाई मापता नामक आया जो हर बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गया। तब से लेकर आज तक गली गली गूंज रहा है। कनीना के तत्कालीन एसडीएम संदीप सिंह द्वारा कवित्त रूप में लिखा हुआ तथा राजेश बंसल द्वारा गाया हुआ थीम सांग हर गली में गूंजता सुनाई पड़ता है। नगरपालिका की गाडिय़ोंं में हर समय चलता रहता है।  जब कहीं किसी काम से ये गाडिय़ां जाती है तो उन पर बस यही संगीत गलियों से बजते हुए सुनाई पड़ता है। मोबाइल टोन भी लोगों ने थीम सांग को बनाया हुआ है। आज के दिन राजेश बंसल श्रीकृष्ण राजकीय कालेज कंवाली में कार्यरत हैं लेकिन बावल में डेपूटेशन किया हुआ है। बेहतरीन अदाकार, कलाकार, संगीतकार के रूप में जाने जाते हैं और कनीना लोग उन्हें कनीना के जेम राजेश बंसल नाम से जानते हैं।उनके अवार्डों की लंबी फेहरिस्त है। मंचों से नेता, समाज सेवी, मंत्री एवं देश के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें न केवल सराहा है अपितु सम्मानित भी किया है।