Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, April 15, 2020

जेब से खर्च करना पड़े किंतु भूखा नहीं रहने दूंगा -जेलदार
************************************
***********************************
***********************************
कनीना। चाहे अपनी जेब से भी कितना भी पैसा खर्च करना पड़े, लोगों से भीख मांगने पड़े परंतु  कनीना पालिका में आए हुए किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं जाने दिया जाएगा। ये विचार कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने नगरपालिका व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन उनके इस नेक कार्य से खुश है वही गरीब व्यक्ति भी जो यहां दूसरे प्रांतों के आते हैं खाना खाकर प्रसन्न लौटते हैं किंतु कुछ लोग नहीं चाहते शेल्टर होम तथा अन्य लोगों के लिए खाना बने। उन्होंने कहा कि जब तक उनके दम में दम है इस कार्य से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे जेब से पैसा खर्च करना पड़े, लोगों का भूखा नहीं जाने देंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में दूसरे प्रांतों के लोगों को खाना खिलाया जा रहा है तो हमें इस पुनीत कार्य में पीछे क्यों हटना है? ऐतिहात के सभी कदम उठाते हुए सेनिटाइजर, मास्क, हाथों की धुलाई करते हुए, नियमानुसार खाना खिलाते रहेंगे। खाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। फोटो कैप्शन: सतीश जेलदार

5 सैंपल और भेजे, पहले भेजे गए कुछ सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई

***********************
*******************************
कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल से बुधवार को 5 सैंपल कोरोना जांच के लिए फिर से रोहतक भेजे हैं। जहां मंगलवार को भी 5 सैंपल भेजे गए थे वही विगत दिनों 25 सैंपल कोरोनावायरस की जांच के लिए भेजे गए थे।
 डा धर्मेंद्र एसएमओ कनीना ने बताया कि विगत दिनों भेजे गए 25 सैंपल में से कुछ की रिपोर्ट अभी तक आ चुकी है और कुछ की आनी बाकी है। जिनकी रिपोर्ट आई हैं वे सभी नेगेटिव आई है। जबकि बुधवार को पांच अन्य सैंपल भी भेजे गए हैं। ये संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल होते हैं जिनमें खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ये रिपोर्ट भी जल्द ही आने की उम्मीद हैं। उल्लेखनीय है कि कनीना नगर पालिका के तहत जहां दो शेल्टर होम बनाए गए हैं वहां से भी सैंपल भेजे गए हैं किंतु जो भी रिपोर्ट आई है वे सभी नेगेटिव आई है।


पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

***********************
********************************
कनीना। जहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दिए जाने के चलते पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इधर उधर घूमने वालों को सघनता से जांच की जा रही है तथा कुछ के चालान भी काटे जा रहे हैं। किसानों को खेतों में जाने की जरूरत होती है जो खेतों में जाने को मजबूर हैं। विभिन्न नाकों पर जहां पुलिसकर्मी बैठे रहते हैं जो वाहनों की जांच कर रहे हैं वही ठीकरी पहरा भी दिया जा रहा है।



 डॉक्टर की सलाह.........
खाली पेट में न घूमे 

****************************
**************************************
कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल के एसएमओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि खाली पेट नहीं रहना चाहिए और न घूमना चाहिए। खाली पेट से रोग होने की ज्यादा संभावना हो सकती है। उन्होंने कहा कि  कोरोना की महामारी के चलते ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। जहां तक हो सके घर में आराम करें। बूढ़े बड़ों को घर से बाहर किसी भी सूरत में न जाने दे। बूढ़े बड़ों में जहां रोग रोधक क्षमता कम होती है इसलिए उन्हें बाहर नहीं जाने देना चाहिए।
डॉ धर्मेंद्र का कहना है कि फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखनी चाहिए इससे रोग नहीं लगेगा। वहीं मास्क लगाकर इधर उधर जाना चाहिए, हाथों को बार-बार साबुन या डिटोल से धोना चाहिए। सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई खांसी सर्दी, जुकाम बुखार आदि की शिकायत है तो डॉक्टर की सलाह लेने से नहीं हिचकिचाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खाना नियमित रूप से खाते रहना चाहिए। खाने के लिए कोई बंदिश नहीं है। लेकिन खाली पेट नहीं रहना चाहिए।
फोटो कैप्शन: डॉ धर्मेंद्र एसएमओ


फसल जली, की मुआवजा देने की मांग 

*******************************
***********************************
 कनीना। कनीना खंड के गांव गाहड़ा निवासी संदीप पुत्र रामकिशन की गेहूं की कटी फसल मंगलवार रात्रि जल जाने पर मुआवजे की मांग की है। एसडीएम रणवीर सिंह को एक शपथ पत्र देते हुए उन्होंने कहा है कि शार्ट सर्किट से उनके खेत की फसल जलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड पहुंची किंतु तब तक फसल जलकर राख हो गई। उनके पास में खेती ही आय का स्रोत है वह भी नष्ट हो गया है। ऐसे में उन्होंने मुआवजा दिलवाने की मांग की है।


नवोदय विद्यालय करीरा के विद्यार्थियों का शुरू किया आनलाइन शिक्षण

***********************
************************************
कनीना। कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन से देश भर के स्कूल-कालेज बंद हैं। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान देश के निपुण एवं कुशल शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के अलग-अलग उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में नवोदय विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बच्चों की अधिगम प्रक्रिया को सरल बनाते हुए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया है, जो बच्चों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। इस अनोखे प्रयोग के प्रारंभ का नवोदय विद्यालय परिवार के ऑफिसरों ने अभिनंदन किया है और इस नवाचार को देश भर के विद्यार्थियों के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिया है।
विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार व समस्त स्टाफ  ने प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार की तारीफ की है जो शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जी तोड़ कोशिश करने में लगे हैं। विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के छात्र सूचना व प्रौद्योगिकी विषय की विज्ञान प्रदर्शनी में अपना परचम फहराते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपरोक्त विषय पर जानकारी देते हुए डा. वत्स ने बताया कि कंप्यूटर विज्ञान विषय के कक्षा 11 व 12 के सभी लेक्चर एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए छात्र इस लिंक के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकते है जरूरत होने पर छात्र दिए गए लिंक पर अपने उत्तर भी पा सकते है। वेबसाइट एचटीटीपीएसकोलनस्लैशडब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटडीआरसुनीलवत्सडाट कामडेशविडियोलेक्चर है।
विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान है। इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो शेयरिंग के जरिये बच्चों को लाभान्वित कर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य  ने कहा कि बच्चों की निरंतर पढ़ाई में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित हो रहा है।
इसके कार्यक्रम अंतर्गत किसी भी विद्यालय के छात्र दिये गये लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं। यह 11वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए लाखों छात्र बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
फोटो कैप्शन : डा सुनील वत्स।

 मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड में दिए 11 हजार 

**********************************
*********************************
कनीना। ब्राह्मण समाज बाघोत के युवाओं ने एसडीएम रणबीर सिंह को 11 हज़ार व नगर पालिका कनीना को 13800 रुपए का सहयोग किया ।
युवा मंजीत वशिष्ठ ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस से आज पुरा विश्व संकट में खड़ा है, ओर इस बीमारी से निपटने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे है, सभी देश मिलजुल कर कर रहे है।  ब्राह्मण समाज की धार्मिक संस्था, परशुराम सेना बाघोत ने 11000 रुपए  मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड में जमा कर देश को इस महामारी से लडऩे हेतु सहयोग का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर अमित अत्री, सुनील गौड़, सुनील अत्री, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे ।
 उधर बाघोत निवासी महिपाल नंबरदार जिला इनसो चेयरमैन ने अपने निजी कोष से 11000 रुपए शेल्टर होम में रुके प्रवासियों के भोजन के लिए नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार को दिए ।
महिपाल नंबरदार ने कहा की  कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की इस मुहिम में आप भी शामिल हो । आपके योगदान से सरकार के हाथ मजबूत होंगे।
फोटो कैप्शन 10: कनीना के एसडीएम को राहत राशि का चेक प्रदान करते हुए बाघोत के जन।


सरसों की खरीद शुरू 

****************************
*************************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू हो गई है। वहीं कनीना सहित चार विभिन्न खरीद केंद्रों पर भी सरसों की खरीद बुधवार से शुरू हो गई है। जहां मजदूरों की कमी स्पष्ट झलक रही है वहीं खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले ही दिन 141 किसानों से 8091 बैग सरसों के खरीदे गए। सबसे अधिक सरसों करीरा में खरीदी गई जहां स्टेट वेयर हाउस सरसों की खरीद कर रहा है। बाकी तीन जगह हैफेड खरीद कर रहा है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि सुबह और शाम पारियों में सरसों की खरीद की जानी है। पहले राउंड में 450 क्विंटल सरसों की खरीद 4425 प्रति क्विंटल के हिसाब से की गई। जिन किसानों को संदेश प्राप्त हुआ है वे ही सरसों बेचने के लिए कनीना मंडी आ रहे हैं। कनीना के अतिरिक्त जहां तीन अन्य केंद्रों पर भी सरसों की खरीद हो रही है। कनीना अंगड़ाई व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया की सबसे बड़ी समस्या मजदूरों की है। मजदूर न होने से परेशानी बढ़ सकती है। एक दुकान पर दस मजदूरों की जरूरत होती है किंतु चार दुकानों पर नौ मजदूर कार्यरत हैं।
 उधर कनीना मंडी में खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना मंगवाया हुआ है। वही सरसों की खरीद है हैफेड तथा स्टेट वेयरहाउस दोनों द्वारा की जाएगी। खरीद के समय फिजिकल  डिस्टेंस तथा मास्क लगाकर ऐतिहात के सभी नियमों का पालन किया गया। कनीना मंडी से 17 हैंडलिंग एजेंट बनाए गए हैं जिनको 40 रुपये प्रति क्विंटल आढ़़त मिलेगी। वर्तमान में ढाई लाख बारदाना आया हुआ है। सरसों खरीद के वक्त हैफेड मैनेजर सत्येंद्र सिंह यादव, भरपूर सिंह, दशरथ सिंह, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7: कनीना मंडी में सरसों खरीद का एक नजारा।


एक एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख 

****************************
*************************************
कनीना। कनीना के गांव गाहड़ा में एक कएड़ गेहूं की काटकर डाली गई फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।
  कनीना खंड के गांव का गाहड़ा में मंगलवार की अर्ध रात्रि किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई आग बुझाने के लिए महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक अधिकांश गेहूं जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि करीब करीब 12:26 बजे उनको सूचना मिली कि गाहड़ा गांव के भगवान सिंह पुत्र घीसाराम के खेत में काटकर गेहूं की फसल में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची किंतु तब तक अधिकांश गेहूं जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खेत में आगे लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
फोटो कैप्शन 8: खेत में लगी आग का नजारा।


मासूम यश ने गुल्लक से निकालकर दान कर दिए 2100 रुपये 

******************************
**************************************
कनीना। आपदा की घड़ी में बड़ों के साथ मासूम बच्चे भी कोरोना को हारने और सरकार को आर्थिक सहयोग देने में आगे आ रहे हैं। बाघोत गांव का साढ़े चार वर्षीय यश पुत्र सत्यनारायण ऐसे ही परोपकारी मासूम छात्र हैं। वह पहली कक्षा में पढ़ता है।
यश ने कोरोना वायरस की रोकथाम और गरीब-जरूरतमंदों की सहायता के लिए नगर पालिका कनीना में अपनी गुल्लक दी है। गुल्लक खोलने पर उसमें 2100 रुपये निकले। यश ने यह राशि अपने परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों से भेंट में मिले रुपयों को गुल्लक में डालकर जोड़ी थी।
खेलने-कूदने की उम्र में अपने अनूठे योगदान से पीडि़त मानवता की मदद करने वाले यश ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आर्थिक सहयोग देने की भावना उसके अंतर मन में टीवी पर मुख्यमंत्री की अपील और देश-प्रदेश के हालात को देखकर जागी। लॉकडाउन की वजह से गरीब श्रमिकों, कमजोर वर्गों को हो रही परेशानी एवं राष्ट्रीय आपदा के समय शासन-प्रशासन को नागरिकों के द्वारा दिल खोलकर आर्थिक सहयोग करते देख उसने अपनी गुल्लक में जमा राशि देने की बात अपने परिवार वालों से कही। यश के इस नेक इरादे और जज्बे का पता जब परिवार के अन्य सदस्यों को चला तो सभी ने उसकी हौसला आफजाई की।
फोटो कैप्शन 9: गुल्लक तोड़कर राहत के लिए राशि देता यश।





Attachments



श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से हुए सम्मानित 
**********************************
*******************************
कनीना। कनीना निवासी लेखक एवं साहित्यकार होशियार सिंह को श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनको कृषक और किसानी.........है भारत की पहचान नामक विषय पर श्रेष्ठ कविता लिखने के उपरांत दिया गया। प्रतियोगिता हिंदी दैनिक वर्तमान अंकुर द्वारा आयोजित करवाई गई थी जिसमें पूरे ही भारत के कवियों ने भाग लिया था।
      उन्हें यह सम्मान निर्मेश त्यागी मुख्य आयोजक तथा सुनीता सोनू संयोजक द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 24 विभिन्न विषयों पर पुस्तकों की रचना करने वाले होशियार सिंह की चार पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुमोदित की गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विज्ञान अध्यापक और भी कार्यरत है। पहले भी हरियाणा के राज्यपाल से सम्मानित किया गया था। समय-समय पर अनेकों पुरस्कार उन्हें प्राप्त हुए हैं।
 फोटो कैप्शन: होशियार सिंह  



कनीना खंड के सभी स्कूलों में चल रहा है ऑनलाइन शिक्षण 
*********************
**************************************
 कनीना। कनीना खंड के तहत 128 सरकारी स्कूल तथा निजी स्कूल मिलाकर 178 स्कूल बनते हैं और सभी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
 कनीना खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में 25 मार्च से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू हो गया था। शिक्षक भी विद्यार्थियों से फीडबैक ले रहे हैं तथा लगातार रोजाना गृृहकार्य भी दिया जा रहा है।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में प्राचार्य अभयराम यादव की देखरेख में नितिन, कृष्णचंद्र तथा अन्य सभी शिक्षक जी जान से जुट रहे हैं और प्रतिदिन विद्यार्थियों को व्हाट्सएप, फेसबुक, यू-ट्यूब के जरिये ऑनलाइन शिक्षण करवा रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में प्राचार्य जयप्रकाश की अध्यक्षता में वेबसाइट बनाया हुआ है जहां व्हाट्सएप, यूट्यूब के जरिए शिक्षण कार्य जयपाल प्रवक्ता की देखरेख में चल रहा है। सभी शिक्षक अपना अपना शिक्षण मेटिरियल तथा प्रश्रोत्तर डालते हैं और विद्यार्थी उत्साह से उसका अध्ययन करते हैं। यह सत्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है किंतु वे पड़ोसियों से एंड्रॉयड फोन की सहायता से अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यहां तक कि सीधा संवाद भी फोन के जरिए चल रहा है।
क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी-
खंड शिक्षा अधिकारी अभयराम यादव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक सभी स्कूलों में व्हाट्सएप ग्रुप बन चुके हैं और विद्यार्थियों को जोड़ा गया है। एबीआरसी इसमें माध्यम की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन सामग्री भेजी जा रही है। कक्षा 6 से 8 में भी बहुत बेहतरीन संदेश जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे कक्षा 1 से 5 में थोड़ी दिक्कत आ रही है। गरीब तबके के जन है लेकिन उनसे सीधे फोन पर संवाद हो रहा है और उनके बच्चों को सामान्य फोन से संवाद करके पढ़ाया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 1 से 03: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेड़ी तलवाना के वेबसाइट के स्क्रीनशॉट



आपकी पसंद हम समझते हैं...!

***********************
**************************************
कनीना। कनीना निवासी सुनील कुमार यादव वरिष्ठ गणित प्राध्यापक हैं वहीं उनकी पत्नी विनीता राव भी वरिष्ठ गणित प्रवक्ता हैं। दोनों में सराहनीय तालमेल देखा जा सकता है। क्षेत्र के श्रेष्ठ दंपतियों में से एक हैं जिनके महज दो पुत्रियां हैं। लॉकडाउन में दोनों के बीच सहजता से समय बीत रहा है। दोनों की पसंद है सुबह सुबह दैनिक जागरण पढऩा। कभी विनीता तो कभी सुनील कुमार पढ़कर समाचार सुना देते हैं और दोनों प्रसन्नचित रहते हैं। दोनों की पसंद टीवी पर रामायण एवं महाभारत देखना जिनसे बच्चे भी सीख ले रहे हैं और ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
दोनों का ही कहना है कि सोशल मीडिया हमेशा से ही कनेक्टिविटी का जरिया रहा है। लॉकडाउन की इस स्थिति में सोशल मीडिया ही एकमात्र साधन है, जो एक-दूसरे की खोज खबर दिलाने में मददगार साबित हो रहा है। यहां तक कि मेरे दो छोटे बच्चे भी मोबाइल से खेलकर अपना समय बिता रहें है। लॉकडाउन के कारण रिश्तेदार व दोस्त तो दूर आस-पड़ोस के लोग भी एक-दूसरे से कम ही मिलाप कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही उनके हाल-चाल पूछे जा रहे हैं।
इसके अलावा परिवार में बच्चों के साथ गेम खेलकर व टीवी देखकर समय बिताया जा रहा है। लॉकडाउन की वजह घर पर ही परिवार के साथ टीवी देखकर समय व्यतीत किया जा रहा है। बच्चों के साथ लूडो व कैरमबोर्ड खेल समय व्यतीत कर रहे है। इसके अलावा मोबाइल पर कोरोना को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। पहले जब अखबार की हैडलाइन ही पढऩे का समय मिल पाता था अब अखबार बहुत डिटेल्स से पढऩे का समय मिल पा रहा है । शिक्षा क्षेत्र से संबंधित होने के कारण सुबह के 2 से 3 घंटे बच्चों को व्हाट्सएप्प पे होमवर्क देने व उसकी मोनिटरिंग करने में व्यतीत हो रहे हैं। लॉक डाउन में समय ज्यादा मिलने के कारण योग व एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है सीढिय़ां चढऩा व उतारना भी एक्सरसाइज का एक प्रमुख हिस्सा है बच्चे अपनी पसंद के प्रोग्राम देखते है जबकि मुझे समाचार सुनना बहुत अच्छा लगता है। उस समय में मोबाइल से ही समाचार देख अपनी इच्छा पूरी कर लेते हैं। लॉक डाउन खुलने के बाद भी मेरी जिम्मेदारी और बढऩे वाली है क्योंकि शिक्षक होने के कारण मुझे स्कूल के बच्चों को साफ सफाई के बारे में ज्यादा जागरूक करना होगा।
फोटो कैप्शन 4: विनीता राव एवं सुनील यादव।



डॉक्टर की सलाह-----
घर में रहकर खुशी खुशी समय बीताए

***********************************
************************************
 कनीना। कनीना के डॉक्टर वेद प्रकाश का कहना है कि कोरोनावायरस पूरे ही जग में समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इससे रोकथाम के उपाय अपनाए। रोग से बचने का सबसे सरल उपाय है फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें, घरों में रहकर सरकार के आदेश अनुसार आराम करें, बार-बार हाथों को साबुन या डिटोल से धोए,  सैनिटाइज करना हो तो अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से ही सैनिटाइज करें। उनका कहना है कि धातुओं पर लंबे समय तक यह कोरोना जीते हैं। इसलिए धातु के बर्तनों को छूने के बाद हाथों को जरूर धोए। उन्होंने कहा कि इधर-उधर घूमने से समस्या बनती है जब कोई काम ना हो तो अनावश्यक इधर-उधर न घूमे, रोग के लक्षण अगर किसी में नजर आए तो 1 मीटर की दूरी बनाए। अगर रोग के लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।
  उन्होंने कहा कि मास्क जरूर पहने। मास्क पहनने से न केवल कोरोनावायरस अपितु उड़ती हुई राख, हवा में उड़ते भी कीट आदि से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोगाणु से बचना ही सबसे बेहतरीन तरीका होगा। ऐसे में किसी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाए, आसपास सभा आदि हो रहा हो तो उसमें भी नहीं जाना चाहिए। अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर खुशी खुशी दिन बिताना चाहिए। खुशी-खुशी जीवन जिये, शुद्ध सात्विक भोजन खाए, ताजा सब्जी, दाल आदि जरूर प्रयोग कर।ें इससे रोग से बचा जा सकता है।
 डॉ वेदप्रकाश फिजिशियन कनीना



जरूरतमंद लोगों  को सामाजिक संस्था ने वितरित किया राशन 

**********************************
***************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव मोहनपुर नांगल में बीकेएन ग्रुप  व सर्व जन युवा वाहिनी के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।
सर्व जन युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकराम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मोहनपुर गांव में कुछ ऐसे परिवार हैं जिनके पास खाने का एक वक्त का राशन भी नही है। सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से उन परिवारों सहायता के लिए हमारी टीम पहुंची भारद्वाज ने बताया कि ये अच्छी बात है कि लोग व संस्थाएं लोगों की मदद कर रही परन्तु इस बात का खास ख्याल रखें कि उनके द्वारा दिये जाने वाले राशन को प्राप्त करने वाले लोग स्टाक व बिक्री का माध्यम न बना दे। हमने देखा है प्राय: सभी व्यक्ति व संस्थाएं एक ही क्षेत्र में रह रहे परिवारों की मदद कर रही हैं।  प्रत्येक गाँव में प्रत्येक कस्बे में ऐसे परिवारों की खोज करनी चाहिए जो लोकलाज के कारण व अपने स्वाभिमान के कारण इन संस्थाओं को अपनी स्थिति से अवगत कराने में संकोच महसूस करते हैं। ऐसे लोगों से निवेदन है ये एक आपदा की घड़ी है इसमें संकोच न करें और अपनी स्थिति से अवगत कराएं। इस अवसर पर रवि तंवर व सोनू शर्मा भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: मोहनपुर में गरीब लोगों को राशन देती बीकेएन संस्था।


जरूरतमंदों को भोजन मुहैया करवा रहा है चाइल्डलाइन

*************************************
*************************************
कनीना। कोरोना महामारी के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चाइल्डलाइन फाउंडेशन बच्चों की देखभाल व सुरक्षा के लिए पूरे भारत में चाइल्डलाइन नंबर 1098 चलाया गया है। चाइल्डलाइन महेन्द्रगढ़ ने जिले में विभिन्न जरूरतमंद बच्चों को खाने का सामान वितरित किया व चाइल्डलाइन के डायरेक्टर  ने कोविड-19 के बचाव के उपयोग बताएं व कहां कि  इस महामारी से अपने आपको सुरक्षित रखना है व किसी भी साथी को कोई भी बच्चा मुसीबत में मिलता है तो वह 1098 पर कॉल करे चाइल्डलाइन की टीम उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी। शेल्टर होम से मिली जानकारी अनुसार डायरेक्टर ने दो स्ट्रीप सामान्य रोगों के लिए दान किए।


शिकायत के लिए बिजली केंद्र आने की जरूरत नहीं 

*******************************
***********************************
कनीना। कनीना स्थित 132 के उप केंद्र के राम रतन गोमली जेई ने कहा कि बिजली संबंधित शिकायतों को लेकर के पावर हाउस आना जरूरी नहीं है। कोरोनावायरस के दृष्टिगत बिजली सुविधा केंद्र 1912 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत दर्ज होते ही कर्मी मौके पर पहुंच  दूर कर देंगे। उन्होंने बताया कि 3 शिफ्टों में कर्मचारी तैनाती निभा रहे हैं। सुबह शाम और रात की तैनाती चल रही है। कर्मचारी दिन रात एक किए हुए निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति करने में जुटे हुए हैं।

आरोग्य सेतु एप प्रयोग करने पर दिया बल 

*********************************
*********************************
 कनीना। नगरपालिका कनीना ने मुनादी करवाकर कस्बा कनीना के लोगों को हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश अनुसार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने पर बल दिया ताकि इस ऐप के जरिए लोग कोरोनावायरस महामारी से बच सके और इस रोग के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सके।
सचिव नगरपालिका कनीना राजाराम ने बताया कि यह ऐप हरियाणा सरकार ने अपलोड किया है जिसको कोई भी जन अपने स्मार्टफोन पर  डाउनलोड करके प्रयोग कर सकता है। इस संबंध में कस्बा कनीना में मुनादी भी करवाई गई।



वर्दी वाले साथी......................
अमन चैन कायम करने में अहम भूमिका निभाई है गोविंद राम एसआई ने 

********************************
*********************************************
 कनीना। कनीना सिटी प्रभारी/ चौकी प्रभारी गोविंद राम एएसआई ने कनीना क्षेत्र में अमन-चैन कायम करने में अहम भूमिका निभाई है। विशेषकर कोरोना महामारी के चलते लोगों को घरों के अंदर रहने की बार-बार प्रेरणा दी किंतु कोरोना महामारी में भी दुपहिया वाहन चालक नियमों को तोड़ते नजर आए तो उनके चालान भी काटे गए। अब तक का 60 चालान कोरोना महामारी दौरान काटकर करीब चार लाख राजस्व लाभ प्रदान किया है।
 दिन रात आने जाने वाले वाहनों पर नजर जुटाए  हुए हैं। जब भी कोई गाड़ी दूसरे प्रांतों से आती है तुरंत उस में बैठे हुए लोगों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं ताकि उनकी जांच की जा सके। अब तक 100 के करीब ऐसे लोग कनीना अस्पताल तक पहुंचाए हैं ताकि उनकी जांच करके आगे की कार्रवाई की जा सके।
गोविंदाराम एएसआई दिन को तो तैनाती निभाते हैं वहीं रात को पूरे कस्बा की तीन गश्त लगाते हैं ताकि अमन-चैन कायम रहे। सभी दुकानें बंद रहती है। ऐसे में श्त और बढ़ा दी है। रात्रि के समय एक बार मोटरसाइकिल पर तथा दो पैदल गश्त लगाई जाती है ताकि सभी की बंद दुकानें सुरक्षित रहें। जब कभी कहीं ताश खेलने वाले और हुक्का पीने वालों की सूचना आती है तो तुरंत पहुंचते हैं किंतु जब तक पहुंचते हैं ताश पीटने वाले तथा हुक्का पीने वाले इधर-उधर गायब हो जाते हैं।
 उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते अपनी जिंदगी को दाव पर लगा कर दिन रात लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं। गोविंद राम एसआई का  कोरोना महामारी से पहले नियम तोडऩे वाले विशेषकर युवा पीढ़ी में खौफ रहा है। लड़कियों को सताने वाले, फब्तियां कसने वाले, बुलेट बाइक से  पटाखे छोडऩे वालों पर विशेष नजर रखते थे। उनसे भयभीत थे जिसके चलते पटाखे छोडऩे की घटनाएं और लड़कियों को छेडऩे, उन पर फब्तियां कसने वाले गायब हो गए थे।
 उनकी कार्यशैली अधिकारी भी प्रभावित है वही लोग भी खुश है। अब तो वे आम जन के चहेते बन रहे हैं। जब भी किसी को कहीं आवश्यकता होती है तुरंत उन्हें फोन से संपर्क कर लेते हैं।
 फोटो कैप्शन: गोविंदराम एएसआई



लॉक डाउन की अवधि बढ़ाना जनहित का कार्य 

**************************************
************************************























 कनीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा देने पर क्षेत्र के लोगों ने संतोष जताया है। सभी का कहना है कि महामारी से बचने का एकमात्र उपाय लॉकडाउन ही है। उन्होंने कहा जान है जहान है, अगर लोग ही नहीं रहे तो व्यापार और कारोबार का क्या फायदा? ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने असंतोष जताया और कहा कि जब 21 दिन का लॉकडाउन सहन किया है तो अब भविष्य में भी लॉकडाउन को सहन करेंगे।
डा अजीत कुमार शर्मा का कहना है कि जैसे तैसे लॉकडाउन को सहन किया है भविष्य में भी सहन करेंगे। वे जनहित में सदा लगे रहेंगे। उनका कहना है कि जो निर्णय प्रधानमंत्री ने लिया है वह हितेषी है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेते हुए खुशी-खुशी जीवन जीना चाहिए।
 महेश बोहरा का कहना है कि प्रधानमंत्री सदा ही देश हित में कार्य करते हैं और उन्होंने जो निर्णय लिया है वह देश हित के लिए है। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाना कोई बुरी बात नहीं है अपितु जन हित का कार्य है और उनके इस आदेश का बखूबी पालन करते हुए घरों में रहते हुए समय बिताना चाहिए।
 सूबे सिंह किसान का कहना है कि वे अन्न पैदा कर चुके हैं और अपना अनाज बेचने के लिए तैयार है किंतु प्रधानमंत्री अगर जो भी आदेश करेगा उसका पालन करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि जनहित और देश हित में सभी के साथ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी ने जो फैसला लिया है वह बहुत सोच समझ कर ही लिया है।
 किसान अजीत कुमार का कहना है कि नरेंद्र मोदी कभी देश का अहित नहीं कर सकते। उनका निर्णय दूरगामी सोच का होता है। ऐसे में 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई उसके पीछे उद्देश्य लोगों को महामारी के चपेट से बचाना है। ऐसे में उनके आदेश का पालन बखूबी निभाएंगे। घरों में ही रहेंगे।
 मोहन कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां महामारी से बचने के लिए बहुत बेहतरीन कार्य करते आ रहे हैं । कभी ताली एवं थाली बजाकर बुरे दिनों को धकेलते हैं तो कभी दीये जलाकर रोगाणुओं का नाश करते हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा लाभ होगा और वह लाभ है लोगों की जान को खतरे से बचाना। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय नरेंद्र मोदी ने सोच-समझकर लिया है।
 सुरेंद्र सिंह का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री की सोच सदा ही दूरगामी रही । उनकी सोच के आगे आम आदमी का पहुंचना बहुत मुश्किल है। उन्होंने जो निर्णय लिया था उससे हजारों जान बची हैं और अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई है इससे भी भारी संख्या में लोगों के जीवन बचाया जाएगा। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाना जनहित का कार्य है।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र बव्वा, डा अजीत शर्मा, महेश बोहरा, मोहन कुमार, अजीत सिंह, सूबे सिंह। 

Tuesday, April 14, 2020

5 सैंपल लकर भेजे रोहतक 
*******************************
*********************************
********************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जहां गत दिनों 25 सैंपल विभिन्न लोगों के लिए गए थे उसके पश्चात 5 सैंपल मंगलवार को उन लोगों के लिए जिनकी थोड़ी बहुत किसी प्रकार की कोई तकलीफ थी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र  ने बताया कि उन लोगों के सैंपल लिए जाते हैं जिनके सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार आदि के कुछ लक्षण पाए जाते हैं। ये सैंपल रोहतक भेजे जाते हैं जिनका परिणाम दो या 3 दिनों में आ जाता है। उन्होंने बताया कि गत दिनों भेजें 25 सैंपल का भी परिणाम अभी आना बाकी है।
 उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र में जहां करीब एक सौ दूसरे राज्यों के लोग रह रहे हैं उनमें से तथा कुछ लोग जो अपनी इच्छा से सैंपल दे रहे हैं या फिर जिन्हें थोड़ी बहुत समस्या हो उनके सैंपल लिए जाते हैं।

राहत कोष में 11-11 हजार दिए 

**********************************
**************************************
 कनीना। जिला उपायुक्त नारनौल जगदीश शर्मा के कनीना अनाज मंडी में पहुंचने पर जहां तलवाना के रामनिवास बंसल ने 11 हजार का चेक राहत कोष में जिला उपायुक्त के मार्फत भिजवाया वहीं कप्तान मामराज तलवाना ने भी अपने निजी कोष से 11 हजार रुपये का चेक राहत कोष में भिजवाया। इस मौके पर एसपी नारनौल सुलोचना गजराज, एसडीएम कनीना रणवीर सिंह, डीएम हैफेड राम कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 6 व 7: राहते कोष में राशि भिजवाते तलवाना के लोग।

अब केवल पांच केंद्रों पर ही सरसों की खरीद होगी 

*******************************
*************************************
 कनीना। जहां पहले कनीना सहित छह केंद्रों पर सरसों की खरीद की जानी थी अब उनके स्थान पर पांच केंद्रों पर ही सरसों की खरीद की जाएगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव मार्केट कमेटी आदित्य यादव ने बताया कि अब केवल कनीना, करीरा, दौंगड़ा आहीर, धनौंदा और सेहलंग केंद्रों पर सरसों की खरीद की जाएगी। किसानों को अपनी सरसों बेचने के लिए उनके मोबाइल पर संदेश आएगा तथा संदेश में सरसों बेचे जाने वाले केंद्र का नाम भी होगा तथा समय भी बताया जाएगा। ऐसे में किसानों को निर्धारित स्थान और निर्धारित केंद्र पर ही सरसों बेचने के लिए लेकर जाना होगा।


जिला उपायुक्त ने दिए खरीद के आदेश 

**********************************
***************************************
कनीना। जहां कनीना के पांच केंद्रों पर खरीद केंद्रों पर सरसों की खरीद 15 अप्रैल से होनी है वहीं पर जिला उपायुक्त नारनौल जगदीश शर्मा ने कनीना अनाज मंडी में पहुंचकर आढ़तियों और अधिकारियों को 15 अप्रैल से सरसों की खरीद करने के आदेश दिए है।
 उन्होंने कहा कि खरीद में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। निर्धारित स्थान पर समय अनुसार खरीद की जानी है। इसके लिए उन्होंने सभी किए गए प्रबंधों का जायजा भी लिया। इस मौके पर आढ़तियों ने जिला उपायुक्त से राजस्थान के श्रमिकों का मजदूरों का प्रबंध करने की बात कही तो उन्होंने स्पष्ट इंकार कर दिया और कहा केवल मजदूरों का प्रबंध हरियाणा से ही किया जाए। अन्य राज्यों के मजदूरों की अनुमति नहीं दी जाएगी।      कोरोना महामारी के चलते सभी ऐतिहात के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कनीना मंडी खरीद केंद्र का जायजा लिया और यहां 15 अप्रैल से सरसों की खरीद करने का सख्त आदेश दिया।
 उल्लेखनीय है कि कनीना के दो केंद्रों पर 20 अप्रैल से गेहूं खरीदने की आदेश भी दिए जा चुके हैं जिनमें कनीना का पीकेएसडी कालेज तथा महिला कालेज निर्धारित किए हैं। बेशक 15 अप्रैलसे खरीद की जा रही है किंतु सबसे बड़ी समस्या मजदूरों की है। अधिकांश मजदूर अपने वतन को लौट चुके हैं। आवागमन के साधन न होने से बाहर के मजदूर नहीं आ सकते। अगर वे भी आते हैं तो भी उनकी मेडिकल जांच की जाएगी और शेल्टर होम में रखा जाएगा। ऐसे में मजदूर भी बाहर से आना नहीं चाह रहे हैं वही मजदूरों का संकट गहराता जा रहा है। जहां लावणी के समय भी मजदूरों की कमी झलकती नजर आई वहीं अब खरीद केंद्रों पर मजदूरों की कमी झलकती नजर आ आएगी। आढ़तियों ने भी मजदूरों की समस्या से अवगत कराया। ऐसे में मजदूरों का प्रबंध करना कठिन लग रहा है वहीं सरसों खरीद कर पाना कठिन हो गया है। जहां सरसों और गेहूं की खरीद सरकारी तौर पर की जा रही है जिसमें आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के मार्फत सरसों खरीदी जाएगी। हैफेड तथा स्टेट वेयर हाउस 425 रुपये प्रति क्विंटल सरसों खरीदेंगे वहीं हैफेड 1925 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद करेगी। इस मौके पर एसपी नारनौल सुलोचना गजराज, एसडीएम कनीना रणवीर सिंह, विकास कुमार एसएचओ, गोविंदराम एएसआई, डीएम हैफेड रामकुमार, रविंद्र बंसल, ओमप्रकाश लिसानिया उप प्रधान मार्केट कमेटी, किशोर कुमार, श्रीभगवान सहित विभिन्न आढ़ती एवं जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8: जिला उपायुक्त कनीना अनाज मंडी में दौरा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए।

लॉक डाउन की अवधि बढ़ाना जनहित का कार्य 

****************************
***************************************
 कनीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा देने पर क्षेत्र के लोगों ने संतोष जताया है। सभी का कहना है कि महामारी से बचने का एकमात्र उपाय लॉकडाउन ही है। उन्होंने कहा जान है जहान है, अगर लोग ही नहीं रहे तो व्यापार और कारोबार का क्या फायदा? ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने असंतोष जताया और कहा कि जब 21 दिन का लॉकडाउन सहन किया है तो अब भविष्य में भी लॉकडाउन को सहन करेंगे।
डा अजीत कुमार शर्मा का कहना है कि जैसे तैसे लॉकडाउन को सहन किया है भविष्य में भी सहन करेंगे। वे जनहित में सदा लगे रहेंगे। उनका कहना है कि जो निर्णय प्रधानमंत्री ने लिया है वह हितेषी है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेते हुए खुशी-खुशी जीवन जीना चाहिए।
 महेश बोहरा का कहना है कि प्रधानमंत्री सदा ही देश हित में कार्य करते हैं और उन्होंने जो निर्णय लिया है वह देश हित के लिए है। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाना कोई बुरी बात नहीं है अपितु जन हित का कार्य है और उनके इस आदेश का बखूबी पालन करते हुए घरों में रहते हुए समय बिताना चाहिए।
 सूबे सिंह किसान का कहना है कि वे अन्न पैदा कर चुके हैं और अपना अनाज बेचने के लिए तैयार है किंतु प्रधानमंत्री अगर जो भी आदेश करेगा उसका पालन करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि जनहित और देश हित में सभी के साथ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी ने जो फैसला लिया है वह बहुत सोच समझ कर ही लिया है।
 किसान अजीत कुमार का कहना है कि नरेंद्र मोदी कभी देश का अहित नहीं कर सकते। उनका निर्णय दूरगामी सोच का होता है। ऐसे में 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई उसके पीछे उद्देश्य लोगों को महामारी के चपेट से बचाना है। ऐसे में उनके आदेश का पालन बखूबी निभाएंगे। घरों में ही रहेंगे।
 मोहन कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां महामारी से बचने के लिए बहुत बेहतरीन कार्य करते आ रहे हैं । कभी ताली एवं थाली बजाकर बुरे दिनों को धकेलते हैं तो कभी दीये जलाकर रोगाणुओं का नाश करते हैं। इसके पीछे बहुत बड़ा लाभ होगा और वह लाभ है लोगों की जान को खतरे से बचाना। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय नरेंद्र मोदी ने सोच-समझकर लिया है।
 सुरेंद्र सिंह का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री की सोच सदा ही दूरगामी रही । उनकी सोच के आगे आम आदमी का पहुंचना बहुत मुश्किल है। उन्होंने जो निर्णय लिया था उससे हजारों जान बची हैं और अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई है इससे भी भारी संख्या में लोगों के जीवन बचाया जाएगा। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाना जनहित का कार्य है।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र बव्वा, डा अजीत शर्मा, महेश बोहरा, मोहन कुमार, अजीत सिंह, सूबे सिंह।


अंबेडकर को जयंती पर याद किया

**********************************
***************************************
कनीना। भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 129वीं जयंती कनीना अम्बेडकर चौक पर फिजिकल डिस्टेंस रखते हुए मनाई गई।
 इस मौके पर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने  सभी देशवासियों को बधाइयां दी कि बाबा साहेब ने शिक्षित बने ,संगठित रहो,संघर्ष करो आदि नारा देकर दलित समाज को ऊपर उठाने के लिए निरन्तर संघर्ष किया। ऐसे में उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते रहना चाहिए। नारी मुक्ति, बहुजनों के नायक  महामानव बोधिसत्व ,संविधान  निर्माता के दिखाए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा था की शिक्षा रूपी शेरनी का दूध जो जितना अधिक पीएगा वाली उतना ही सफल होगा। ऐसे में शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।  इस मौके पर रमन शास्त्री एनसीसी अधिकारी ,डीगराम हैडमास्टर, पवन मिस्त्री, अनिल कुमार ,कृष्ण कुमार पूनिया ,भागीरथ एडवोकेट आदि मौजूद थे।
उधर भारत विकास परिषद कनीना शाखा के प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के  129 वें जन्मदिन पर कनीना में अंबेडकर बाबा साहब को माला पहनाकर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि बाबा साहब ने सोशल डिस्टेंस को समाप्त करने के लिए अपने जीवन में सराहनीय कार्य किया। इस काम के लिए देश उन्हें याद रखेगा। आधुनिक भारत की विचारधारा में उनका अहम योगदान रहा है। इस मौके पर धनपत साहब, दलीप सिंह पार्षद ,अतर सिंह कैमला उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कंवरसेन वशिष्ठ।


जरूरतमंद लोगों  को सामाजिक संस्था ने वितरित किया राशन 

***********************************
***************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव मोहनपुर नांगल में बीकेएन ग्रुप  व सर्व जन युवा वाहिनी के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।
सर्व जन युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकराम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मोहनपुर गांव में कुछ ऐसे परिवार हैं जिनके पास खाने का एक वक्त का राशन भी नही है। सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से उन परिवारों सहायता के लिए हमारी टीम पहुंची भारद्वाज ने बताया कि ये अच्छी बात है कि लोग व संस्थाएं लोगों की मदद कर रही परन्तु इस बात का खास ख्याल रखें कि उनके द्वारा दिये जाने वाले राशन को प्राप्त करने वाले लोग स्टाक व बिक्री का माध्यम न बना दे। हमने देखा है प्राय: सभी व्यक्ति व संस्थाएं एक ही क्षेत्र में रह रहे परिवारों की मदद कर रही हैं।  प्रत्येक गाँव में प्रत्येक कस्बे में ऐसे परिवारों की खोज करनी चाहिए जो लोकलाज के कारण व अपने स्वाभिमान के कारण इन संस्थाओं को अपनी स्थिति से अवगत कराने में संकोच महसूस करते हैं। ऐसे लोगों से निवेदन है ये एक आपदा की घड़ी है इसमें संकोच न करें और अपनी स्थिति से अवगत कराएं। इस अवसर पर रवि तंवर व सोनू शर्मा भी मौजूद रहे।

जरूरतमंदों को भोजन मुहैया करवा रहा है चाइल्डलाइन

*********************************
****************************************
कनीना। कोरोना महामारी के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चाइल्डलाइन फाउंडेशन बच्चों की देखभाल व सुरक्षा के लिए पूरे भारत में चाइल्डलाइन नंबर 1098 चलाया गया है। चाइल्डलाइन महेन्द्रगढ़ ने जिले में विभिन्न जरूरतमंद बच्चों को खाने का सामान वितरित किया व चाइल्डलाइन के डायरेक्टर  ने कोविड-19 के बचाव के उपयोग बताएं व कहां कि  इस महामारी से अपने आपको सुरक्षित रखना है व किसी भी साथी को कोई भी बच्चा मुसीबत में मिलता है तो वह 1098 पर कॉल करे चाइल्डलाइन की टीम उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी। शेल्टर होम से मिली जानकारी अनुसार डायरेक्टर ने दो स्ट्रीप सामान्य रोगों के लिए दान किए।

 बोनस देने की मांग की

*************************
**********************************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल ने हरियाणा सरकार से सरसों तथा गेहूं की खरीद पर पांच सौ रुपयेप्रति क्विंटल की दर से बोनस देने की मांग की है।
        अतरलाल ने कहा है कि लाकडाउन के कारण किसानों की समस्या, परेशानी तथा दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दोनों फसलों की लागत लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई है। बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि नैे समस्या बढ़ाई है।  इसलिए हरियाणा सरकार को सरसों तथा गेहूं के समर्थन मूल्य खरीद पर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देकर किसानों की कुछ भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने श्रमिकों तथा मजदूरों के लिए भी राहत पैकेज देने की मांग भी की है।


वर्दी वाले साथी......................
अमन चैन कायम करने में अहम भूमिका निभाई है

*********************** गोविंद राम एसआई ने
****************************************
*******************************
कनीना। कनीना सिटी प्रभारी/ चौकी प्रभारी गोविंद राम एएसआई ने कनीना क्षेत्र में अमन-चैन कायम करने में अहम भूमिका निभाई है। विशेषकर कोरोना महामारी के चलते लोगों को घरों के अंदर रहने की बार-बार प्रेरणा दी किंतु कोरोना महामारी में भी दुपहिया वाहन चालक नियमों को तोड़ते नजर आए तो उनके चालान भी काटे गए। अब तक का 60 चालान कोरोना महामारी दौरान काटकर करीब चार लाख राजस्व लाभ प्रदान किया है।
 दिन रात आने जाने वाले वाहनों पर नजर जुटाए  हुए हैं। जब भी कोई गाड़ी दूसरे प्रांतों से आती है तुरंत उस में बैठे हुए लोगों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं ताकि उनकी जांच की जा सके। अब तक 100 के करीब ऐसे लोग कनीना अस्पताल तक पहुंचाए हैं ताकि उनकी जांच करके आगे की कार्रवाई की जा सके।
गोविंदाराम एएसआई दिन को तो तैनाती निभाते हैं वहीं रात को पूरे कस्बा की तीन गश्त लगाते हैं ताकि अमन-चैन कायम रहे। सभी दुकानें बंद रहती है। ऐसे में श्त और बढ़ा दी है। रात्रि के समय एक बार मोटरसाइकिल पर तथा दो पैदल गश्त लगाई जाती है ताकि सभी की बंद दुकानें सुरक्षित रहें। जब कभी कहीं ताश खेलने वाले और हुक्का पीने वालों की सूचना आती है तो तुरंत पहुंचते हैं किंतु जब तक पहुंचते हैं ताश पीटने वाले तथा हुक्का पीने वाले इधर-उधर गायब हो जाते हैं।
 उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते अपनी जिंदगी को दाव पर लगा कर दिन रात लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं। गोविंद राम एसआई का  कोरोना महामारी से पहले नियम तोडऩे वाले विशेषकर युवा पीढ़ी में खौफ रहा है। लड़कियों को सताने वाले, फब्तियां कसने वाले, बुलेट बाइक से  पटाखे छोडऩे वालों पर विशेष नजर रखते थे। उनसे भयभीत थे जिसके चलते पटाखे छोडऩे की घटनाएं और लड़कियों को छेडऩे, उन पर फब्तियां कसने वाले गायब हो गए थे।
 उनकी कार्यशैली अधिकारी भी प्रभावित है वही लोग भी खुश है। अब तो वे आम जन के चहेते बन रहे हैं। जब भी किसी को कहीं आवश्यकता होती है तुरंत उन्हें फोन से संपर्क कर लेते हैं।
 फोटो कैप्शन: गोविंदराम एएसआई

शिकायत के लिए बिजली केंद्र आने की जरूरत नहीं

****************************************
***********************************
 कनीना। कनीना स्थित 132 के उप केंद्र के राम रतन गोमली जेई ने कहा कि बिजली संबंधित शिकायतों को लेकर के पावर हाउस आना जरूरी नहीं है। कोरोनावायरस के दृष्टिगत बिजली सुविधा केंद्र 1912 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत दर्ज होते ही कर्मी मौके पर पहुंच  दूर कर देंगे। उन्होंने बताया कि 3 शिफ्टों में कर्मचारी तैनाती निभा रहे हैं। सुबह शाम और रात की तैनाती चल रही है। कर्मचारी दिन रात एक किए हुए निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति करने में जुटे हुए हैं।

आरोग्य सेतु एप प्रयोग करने पर दिया बल 

*****************************
***************************************
 कनीना। नगरपालिका कनीना ने मुनादी करवाकर कस्बा कनीना के लोगों को हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश अनुसार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने पर बल दिया ताकि इस ऐप के जरिए लोग कोरोनावायरस महामारी से बच सके और इस रोग के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सके।
सचिव नगरपालिका कनीना राजाराम ने बताया कि यह ऐप हरियाणा सरकार ने अपलोड किया है जिसको कोई भी जन अपने स्मार्टफोन पर  डाउनलोड करके प्रयोग कर सकता है। इस संबंध में कस्बा कनीना में मुनादी भी करवाई गई।

कनीना खंड के सभी स्कूलों में चल रहा है ऑनलाइन शिक्षण 

********************************
















***********************************
 कनीना। कनीना खंड के तहत 128 सरकारी स्कूल तथा निजी स्कूल मिलाकर 178 स्कूल बनते हैं और सभी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
 कनीना खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में 25 मार्च से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू हो गया था। शिक्षक भी विद्यार्थियों से फीडबैक ले रहे हैं तथा लगातार रोजाना गृृहकार्य भी दिया जा रहा है।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में प्राचार्य अभयराम यादव की देखरेख में नितिन, कृष्णचंद्र तथा अन्य सभी शिक्षक जी जान से जुट रहे हैं और प्रतिदिन विद्यार्थियों को व्हाट्सएप, फेसबुक, यू-ट्यूब के जरिये ऑनलाइन शिक्षण करवा रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में प्राचार्य जयप्रकाश की अध्यक्षता में वेबसाइट बनाया हुआ है जहां व्हाट्सएप, यूट्यूब के जरिए शिक्षण कार्य जयपाल प्रवक्ता की देखरेख में चल रहा है। सभी शिक्षक अपना अपना शिक्षण मेटिरियल तथा प्रश्रोत्तर डालते हैं और विद्यार्थी उत्साह से उसका अध्ययन करते हैं। यह सत्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है किंतु वे पड़ोसियों से एंड्रॉयड फोन की सहायता से अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यहां तक कि सीधा संवाद भी फोन के जरिए चल रहा है।
क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी-
खंड शिक्षा अधिकारी अभयराम यादव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक सभी स्कूलों में व्हाट्सएप ग्रुप बन चुके हैं और विद्यार्थियों को जोड़ा गगया है। एबीआरसी इसमें माध्यम की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन सामग्री भेजी जा रही है। कक्षा 6 से 8 में भी बहुत बेहतरीन संदेश जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे कक्षा 1 से 5 में थोड़ी दिक्कत आ रही है। गरीब तबके के जन है लेकिन उनसे सीधे फोन पर संवाद हो रहा है और उनके बच्चों को सामान्य फोन से संवाद करके पढ़ाया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 9 से 11: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेड़ी तलवाना के वेबसाइट के  स्क्रीनशॉट

Monday, April 13, 2020


गेहूं की खरीद के दो केंद्र तथा सरसों की खरीद के बनाए 6 केंद्र 

************************************
**********************************
*********************************
कनीना। कनीना में 20 अप्रैल से जहां गेहूं की खरीद होगी वहीं 15 अप्रैल से सरसों की खरीद होने जा रही है। अकेले कनीना क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर सरसों उगाई है। कोरोना वायरस के चलते अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। शुरुआती तौर पर 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच सरसों खरीदी जाएगी। 50-50 किसानों को सुबह तथा शाम बुलाया जाएगा। किसान 50
क्विंटल गेहूं 40 क्विंटल सरसों एक बार में बेच सकते हैं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि जहां सरसों खरीद के लिए 6 केंद्र स्थापित किए गए हैं इनमें कनीना के तहत चेलावास, उन्हाणी, रामबास, ढाणा, मोहनपुर, कोका, कनीना और ककराला के किसान सरसों बेच पाएंगे वहीं करीरा केंद्र के तहत 5 गांवों के किसान भडफ़,गाहड़ा, कपूरी, करीरा और कोटिया के किसान सरसों बेचेंगे।
भोजावास केंद्र के तहत गोमली, गोमला, इसराना, मानपुरा, मोड़ी, नांगल, पड़तल के किसान सरसों बेच पाएंगे। धनौंदा केंद्र के तहत अगिहार, धनौंदा, गुढ़ा, झाड़ली, कैमला, खरकड़ाबास,पाथेड़ा रसूलपुर और सीहोर के किसान सरसों बेचे पाएंगे। दौंगड़ा अहीर खरीद केंद्र के तहत केवल बेवल, दौंगड़ा अहीर, दौंगड़ा जाट, झिगाव,कलवाड़ी, खैराना, मंडिया खेड़ा एवं सुंदरह गांवों के किसान सरसों बेचेंगे। सेहलंग से खरीद केंद्र पर बाघोत, खेड़ी, नौताना, पोता, स्याणा, सेहलंग, तलवाना, उच्चत, डीथरोली के किसान सरसों बेच पाएंगे। वे किसान ही निर्धारित समय पर सरसों लेकर आएंगे जिनके मोबाइल पर सरसों बेचने का संदेश आएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए कनीना के दोनों कालेज महिला कालेज तथा पीकेएसडी कॉलेज निर्धारित किए गए हैं। गेहूं कम उपजाए जाने के कारण केवल दो ही खरीद केंद्र स्थापित हुए हैं।
फोटो कैप्शन: राजकुमार कनीनवाल।

डॉक्टर की सलाह-----
घर में रहकर खुशी खुशी समय बीताए

****************************
***********************************
 कनीना। कनीना के डॉक्टर वेद प्रकाश का कहना है कि कोरोनावायरस पूरे ही जग में समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इससे रोकथाम के उपाय अपनाए। रोग से बचने का सबसे सरल उपाय है फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें, घरों में रहकर सरकार के आदेश अनुसार आराम करें, बार-बार हाथों को साबुन या डिटोल से धोए,  सैनिटाइज करना हो तो अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से ही सैनिटाइज करें। उनका कहना है कि धातुओं पर लंबे समय तक यह कोरोना जीते हैं। इसलिए धातु के बर्तनों को छूने के बाद हाथों को जरूर धोए। उन्होंने कहा कि इधर-उधर घूमने से समस्या बनती है जब कोई काम ना हो तो अनावश्यक इधर-उधर न घूमे, रोग के लक्षण अगर किसी में नजर आए तो 1 मीटर की दूरी बनाए। अगर रोग के लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।
  उन्होंने कहा कि मास्क जरूर पहने। मास्क पहनने से न केवल कोरोनावायरस अपितु उड़ती हुई राख, हवा में उड़ते भी कीट आदि से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोगाणु से बचना ही सबसे बेहतरीन तरीका होगा। ऐसे में किसी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाए, आसपास सभा आदि हो रहा हो तो उसमें भी नहीं जाना चाहिए। अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर खुशी खुशी दिन बिताना चाहिए। खुशी-खुशी जीवन जिये, शुद्ध सात्विक भोजन खाए, ताजा सब्जी, दाल आदि जरूर प्रयोग कर। इससे रोग से बचा जा सकता है 

डॉ वेदप्रकाश फिजिशियन
निजी क्लिनिक




शिकायत के लिए बिजली केंद्र आने की जरूरत नहीं 

********************************
*******************************************
 कनीना। कनीना स्थित 132 के उप केंद्र के राम रतन गोमली जेई ने कहा कि बिजली संबंधित शिकायतों को लेकर के पावर हाउस आना जरूरी नहीं है। कोरोनावायरस के दृष्टिगत बिजली सुविधा केंद्र 1912 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत दर्ज होते ही कर्मी मौके पर पहुंच  दूर कर देंगे। उन्होंने बताया कि 3 शिफ्टों में कर्मचारी तैनाती निभा रहे हैं। सुबह शाम और रात की तैनाती चल रही है। कर्मचारी दिन रात एक किए हुए निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति करने में जुटे हुए हैं।



आरोग्य सेतु एप प्रयोग करने पर दिया बल 

***********************************************  कनीना। नगरपालिका कनीना ने मुनादी करवाकर कस्बा कनीना के लोगों को हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश अनुसार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने पर बल दिया ताकि इस ऐप के जरिए लोग कोरोनावायरस महामारी से बच सके और इस रोग के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सके।
सचिव नगरपालिका कनीना राजाराम ने बताया कि यह ऐप हरियाणा सरकार ने अपलोड किया है जिसको कोई भी जन अपने स्मार्टफोन पर  डाउनलोड करके प्रयोग कर सकता है। इस संबंध में कस्बा कनीना में मुनादी भी करवाई गई।

कनीना खंड के सभी स्कूलों में चल रहा है ऑनलाइन शिक्षण 

*******************************
*****************************************
 कनीना। कनीना खंड के तहत 128 सरकारी स्कूल तथा निजी स्कूल मिलाकर 178 स्कूल बनते हैं और सभी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
 कनीना खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में 25 मार्च से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू हो गया था। शिक्षक भी विद्यार्थियों से फीडबैक ले रहे हैं तथा लगातार रोजाना गृृहकार्य भी दिया जा रहा है।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में प्राचार्य अभयराम यादव की देखरेख में नितिन, कृष्णचंद्र तथा अन्य सभी शिक्षक जी जान से जुट रहे हैं और प्रतिदिन विद्यार्थियों को व्हाट्सएप, फेसबुक, यू-ट्यूब के जरिये ऑनलाइन शिक्षण करवा रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में प्राचार्य जयप्रकाश की अध्यक्षता में वेबसाइट बनाया हुआ है जहां व्हाट्सएप, यूट्यूब के जरिए शिक्षण कार्य जयपाल प्रवक्ता की देखरेख में चल रहा है। सभी शिक्षक अपना अपना शिक्षण मेटिरियल तथा प्रश्रोत्तर डालते हैं और विद्यार्थी उत्साह से उसका अध्ययन करते हैं। यह सत्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है किंतु वे पड़ोसियों से एंड्रॉयड फोन की सहायता से अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यहां तक कि सीधा संवाद भी फोन के जरिए चल रहा है।
क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी-
खंड शिक्षा अधिकारी अभयराम यादव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक सभी स्कूलों में व्हाट्सएप ग्रुप बन चुके हैं और विद्यार्थियों को जोड़ा गगया है। एबीआरसी इसमें माध्यम की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें प्रतिदिन सामग्री भेजी जा रही है। कक्षा 6 से 8 में भी बहुत बेहतरीन संदेश जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे कक्षा 1 से 5 में थोड़ी दिक्कत आ रही है। गरीब तबके के जन है लेकिन उनसे सीधे फोन पर संवाद हो रहा है और उनके बच्चों को सामान्य फोन से संवाद करके पढ़ाया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 9 से 11: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेड़ी तलवाना के वेबसाइट के  स्क्रीनशॉट

आपकी पसंद हम समझते हैं...!

***********************************
*********************************************
कनीना। कनीना निवासी सुनील कुमार यादव वरिष्ठ गणित प्राध्यापक हैं वहीं उनकी पत्नी विनीता राव भी वरिष्ठ गणित प्रवक्ता हैं। दोनों में सराहनीय तालमेल देखा जा सकता है। क्षेत्र के श्रेष्ठ दंपतियों में से एक हैं जिनके महज दो पुत्रियां हैं। लॉकडाउन में दोनों के बीच सरल एवं मृदु समय बीत रहा है। दह दोनों की पसंद है सुबह सुबह सुबह दैनिक जागरण पढऩा। कभी विनीता तो कभी सुनील कुमार पढ़कर समाचार सुना देते हैं और दोनों प्रसन्नचित रहते हैं। दोनों की पसंद टीवी पर रामायण एवं महाभारत देखना जिनसे बच्चे भी सीख ले रहे हैं और ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
दोनों का ही कहना है कि सोशल मीडिया हमेशा से ही कनेक्टिविटी का जरिया रहा है। लॉकडाउन की इस स्थिति में सोशल मीडिया ही एकमात्र साधन है, जो एक-दूसरे की खोज खबर दिलाने में मददगार साबित हो रहा है। यहां तक कि मेरे दो छोटे बच्चे भी मोबाइल से खेलकर अपना समय बिता रहें है। लॉकडाउन के कारण रिश्तेदार व दोस्त तो दूर आस-पड़ोस के लोग भी एक-दूसरे से कम ही मिलाप कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही उनके हाल-चाल पूछे जा रहे हैं।
इसके अलावा परिवार में बच्चों के साथ गेम खेलकर व टीवी देखकर समय बिताया जा रहा है। लॉकडाउन की वजह घर पर ही परिवार के साथ टीवी देखकर समय व्यतीत किया जा रहा है। बच्चों के साथ लूडो व कैरमबोर्ड खेल समय व्यतीत कर रहे है। इसके अलावा मोबाइल पर कोरोना को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। पहले जब अखबार की हैडलाइन ही पढऩे का समय मिल पाता था अब अखबार बहुत डिटेल्स से पढऩे का समय मिल पा रहा है । शिक्षा क्षेत्र से संबंधित होने के कारण सुबह के 2 से 3 घंटे बच्चों को व्हाट्सएप्प पे होमवर्क देने व उसकी मोनिटरिंग करने में व्यतीत हो रहे हैं। लॉक डाउन में समय ज्यादा मिलने के कारण योग व एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है सीढिय़ां चढऩा व उतारना भी एक्सरसाइज का एक प्रमुख हिस्सा है बच्चे अपनी पसंद के प्रोग्राम देखते है जबकि मुझे समाचार सुनना बहुत अच्छा लगता है उस समय में मोबाइल से ही समाचार देख करके अपनी इच्छा पूरी कर लेते हैं। लॉक डाउन खुलने के बाद भी मेरी जिम्मेदारी और बढऩे वाली है क्योंकि शिक्षक होने के कारण मुझे स्कूल के बच्चों को साफ सफाई के बारे में ज्यादा जागरूक करना होगा।
फोटो कैप्शन 8: विनीता राव एवं सुनील यादव।
 


साहसिक कार्य कर रहे हैं समाचार वितरक-कुलदीप
**************************************
*************************************
कनीना।  कनीना के कुलदीप बोहरा का कहना है कि विषम परिस्थितियां में जब कोरोना वायरस का भय सता रहा हैं,लोग अखबार से दूर भाग रहे हैं उस वक्त भी जहां दैनिक जागरण के एजेंट सुरेंद्र यादव तथा वितरक विजय कुमार साहसिक कार्य का परिचय देते हुए नियमित रूप से अखबार का वितरण किया और पाठकों तक पहुंचाया। उन्होंने उनके साहसिक कार्य को दृष्टिगत अपना अखबार एडवांस बुक करा लिया। अखबार के वे नियमित और लंबे समय से पाठक है। ऐसे में उन्होंने समाचार पत्र प्रकाशन समूह की भी भूरि भूरि प्रशंसा की जो विषम परिस्थितियों में भी समाचार पत्र को पाठकों तक पहुंचाया। उन्होंने पाठकों से भी समाचार पत्र नियमित पढऩे पर बल दिया ताकि देश विदेश की ताजा समाचार मिल सके।
--- कुलदीप बोहरा कनीना


श्याम सुंदर महाशय का कहना है कि जब आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई थी उस समय भी यह अखबार लगातार उन तक बेहतरीन खबरें प्रदान करता रहा जिसमें अहम योगदान न्यूज़ पेपर एजेंट सुरेंद्र सिंह तथा समाचार डिस्ट्रीब्यूटर विजय कुमार के अतिरिक्त जागरण प्रकाशन समूह का है जिनके अथक प्रयासों से समाचार पत्र को विषम हालातों में भी पाठकों तक पहुंचाया। जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे, इन लोगों के बल पर समाचार पत्र उन तक पहुंच रहा था। समाचार पत्र के प्रकाशक का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में बेहतरीन समाचार प्रदान किए। कुछ लोगों ने समाचारपत्र को लेकर भ्रम फैलाया किंतु वे समाचार पत्र से दूर नहीं हटे। उन्होंने सभी पाठकों से आग्रह किया कि वे समाचार पत्र जरूर पढ़ें। समाचार पत्र के साहसिक कार्य से प्रेरित होकर उन्होंने एडवांस बुक करवा रखा है।
---श्याम सुंदर महाशय,कनीना

मोबाइल ओपीडी टीम जाएगी गांव-गांव-एसएमओ

********************************
***********************************
 कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ मेडिकल आफिसर डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि अब गांव-गांव मोबाइल ओपीडी की टीम जाएगी और मरीजों का को दवा वितरित करेगी। इस संबंध में मिनी बस हरियाणा रोडवेज द्वारा उपलब्ध करवाई गई है जिसमें 7 सदस्यीय टीम विभिन्न गांव में प्रतिदिन जाएगी। सोमवार
मोबाइल टीम ने कनीना खंड के गाहड़ा तथा करीरा गांवों में जाकर 105 मरीजों को देखा।
उन्होंने बताया कि बीपी, शुगर तथा अन्य लंबे समय तक चलने वाले मरीजों को यह टीम जाकर दवा दे रही हैं तथा किसी नए मरीज को मौके पर ही दवा वितरित करेगी। इसके अतिरिक्त वर्तमान में उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं।
 उन्होंने बताया कोरोनावायरस के चलते 25 रेंडमली लोगों के सैंपल भेजे हुए जिनका परिणाम जल्द ही आने वाला है। पूरे जिला से दस टीमें गठित की हैं जिनमें से एक टीम कनीना से है जो प्रतिदिन अलग-अलग गांव में जाएगी और मरीजों को देखेगी।



मुख्यमंत्री कार्यालय से भी होने लगी है कनीना पालिका प्रधान के सराहनीय  कार्य की चर्चा
***********************
************************************
कनीना। मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगरपालिका कनीना की लॉकडाउन के दौरान  सराहनीय कार्य के लिए की प्रशंसा की है। वर्तमान में बेहतरीन कार्य  कर रहे हैं जिनकी चहुं ओर चर्चाएं हैं। नगरपालिका कार्यालय को ही भोजनालय बनाकर शेल्टर होम में ठहरे 5 व्यक्तियों के अतिरिक्त करीब 1400 आस पास के आने वाले लोगों को खाना खिला रही है।
कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश में चल रहे लॉकडउन की वजह से विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका गरीब लोगों/प्रवासी मजदूरों के लिए हर संभव प्रयास करते हुए प्रदेश में कोई भूखा ना रहें की तर्ज पर खाने का प्रबंध कर रही है ।
इसी कड़ी में नगरपालिका कनीना भी अहम् भूमिका निभा रही है, और लगभग 1500 गरीब लोगों को, दोपहर व शाम का भोजन कार्यालय परिसर में ही करा रही हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़  से मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने चैयरमेन सतीश जेलदार व वाइस चेयरमैन अशोक ठेकेदार
 से फोन पर बात करके बधाई दी और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आए तो वे तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
नगरपालिका कनीना के इस सराहनीय कार्य के लिए दो रोज पहले प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश  यादव ने भी नपा चैयरमेन सतीश जेलदार से फोन पर बात करके बधाई दी और हर मुश्किल में उनका साथ देने की बात कही।
समयसमय पर स्थानीय विधायक सीताराम यादव भी कार्यालय परिसर का दौरा कर रहें है, और नपा चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से लगातार संपर्क में हैं।
  उल्लेखनीय है कि कनीना में दो शेल्टर होम हैं जिसमें अहं और सर्वोपरि भूमिका निभाने में नगरपालिका कार्यालय का भोजनालय प्रमुख हैं। दूसरे शेल्टर होम में खाने वाले 50 से 60 व्यक्ति ही होते हैं। दूर दराज से लोग एवं संस्थाएं अब कनीना पालिका में चल रहे भोजनालय की ओर आकर्षित होने लगी है। उनके जस सेवा के दृष्टिगत सतीश जेलदार को पूरे प्रदेश में बेस्ट सेवक का खिताब देने की मांग उठने लगी है।

गर्मियों में पक्षियों के लिए हो पानी का प्रबंध 

**************************
********************************
कनीना। गर्मी के दिनों में बहुत से पक्षी बिना पानी के मर जाते हैं। उनको बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
सूबे सिंह का कहना है कि गर्मियों में वन्य जीवों को बचाने के लिए पानी का प्रबंध किया जाए। गर्मी के दिनों में पक्षियों को दूर दराज तक पानी एवं चुग्गा नहीं मिलता है जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। उनका मानना है कि जब गर्मी के दिनों में इंसान की हालात बदहाल हो जाती है तो पानी के बगैर पक्षियों पर क्या बीतती होगी?
करीरा के निवासी एवं पीएफए के सदस्य बालकिशन का कहना है कि वे अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए चुग्गे का प्रबंध कर रहे हैं तथा पानी के बर्तन रखवाए हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा से उनकी सुरक्षा संभव है। उन्होंने भी अपने गांव में जितना हो सके पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करेंगे।
 सुनील कुमार का कहना है कि गर्मियों में ट्यूबवेल से खेत में खाली जगह पर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करेंगे वहीं पक्षियों के लिए पेड़ों पर झावली टांगते हैं। उनका कहना है कि वे पक्षियों के लिए ही नहीं अपितु लोगों के लिए भी प्याऊ लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि वन्य जीव भी शृंखला का एक अंग होते हैं।
 राजेश कुमार उन्हाणी के निवासी हैं तथा समाजसेवा में अग्रणी हैं। उनका कहना है कि वे तो वर्षों से अपने खेत में जीवों के लिए जल का प्रबंध करते आ रहे हैं। छत पर भी जल तथा चुग्गे का प्रबंध करेेंगे। उनका कहना है कि उनके पूर्वज कभी से पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करते आए हैं। उन्होंने सभी से प्रार्थना की कि वे भी पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करें। 
फोटो कैप्शन: राजेश उन्हाणी, सुनील कुमार, सूबे सिंह, बालकिशन


किसान ने उगाए काले गेहूं तथा बंसी गोल्ड गेहूं 

*********************************
************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव सुंदराह में किसान मनोज ने इस बार बंसी गोल्ड तथा काले गेहूं उगा कर पैदावार ली है वही आर्गेनिक सब्जी उगा चुके हैं। इस बार लॉक डाउन में उनके ऑर्गेनिक सब्जी भी काफी बिक रही है, मांग अधिक है।
 मनोज कुमार ने बताया कि बंसी गोल्ड नामक गेहूं की एक किस्म  पुंडरी क्षेत्र से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोने के लिए  खरीदे थे और 1 एकड़ में बोए गए थे जिनकी अब पैदावार ली है। गेहूं की करीब 35 मण पैदावार दी है देसी गेहूं 306 से बेहतरीन किस्म मानी जाती है। जो शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। उसका बाजार में भाव 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल है।
 उन्होंने बताया कि गेहूं निकालने से पहले ही उनके पास भारी मांग आ रही थी। लोगों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर वे करनाल से काले रंग के बोने के लिए छह हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लेकर आए थे। करीब दो कनाल में बोए थे जिनकी पैदावार ले ली है जो करीब दो क्विंटल पैदा हुए हैं। उनका यह पहली बार प्रयास था किंतु अगली बार अधिक मात्रा में उगाकर लोगों की सेवा की जाएगी।  काले गेहूं अधिक पौष्टिक एवं खनिज लवणों से परिपूर्ण होते हैं। ये कैंसर, बीपी तथा शूगर में अति लाभकारी माने जाते हैं। ये गेहूूूं रोगी व्यक्तियों के लिए ज्यादा कारगर सिद्ध होंगे।
फोटो कैप्शन 8 एवं 9:मनोज सुंदराह द्वारा निकाले गए काले एवं बंसी गोल्ड गेहूं दिखाते हुए



लोगों को लुभा रहा है पोंडा चायवाले का खाना 
****************************************
****************************************
कनीना। पवन पोंडा चायवाले का खाना शेल्टर होम में रहने वाले लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जहां प्रतिदिन विभिन्न खाने एवं पकवान बनाकर उनको परोसे जा रहे हैं उनमें अहम रोल हलवाई महेंद्र सिंह तथा पवन उर्फ पोंडा का है जो मुफ्त सेवा दे रहे हैं।
पवन पोंडा ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का खाना न केवल बनाते हैं अपितु स्वयं ही परोसते हैं। जहां प्रतिदिन अलग-अलग खाना  होता है तथा इन लोगों को बेहतरीन खाना प्रदान किया जा रहा है। खाना खाने वाले व्यक्तियों की संख्या 1400 को पार कर गई है। प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। अकेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के इस शेल्टर होम में सबसे अधिक सिद्धि पाई है यहां कहने को तो करीब 45 व्यक्ति ठहरे हुए हैं किंतु जब खाना खिलाया जाता है तो इनकी संख्या 1400 पार कर जाती है।
 लंबी-लंबी कतारें खाने के लिए लग जाती है। चार-चार प्रकार का खाना परोसा जाता है।रविवार को जहां रायता, सब्जी, पूड़ी हलवा,मूंग, बाजरा कढ़ी, खीर, चावल आदि बनाकर खिलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब इनको दाल चूरमा भी खिलाया जाएगा। कनीना के इस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शेल्टर होम में महेंद्र सिंह हलवाई, पवन पोंडा चायवाला, महेंद्र लोहार, चमनलाल एमई,लेखाकार शिवचरण शर्मा, सुरेंद्र जोशी, ओमप्रकाश ठेकेदार के अतिरिक्त राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पालिका प्रधान सतीश जेलदार तथा पुरुषोत्तम सहित अन्य कर्मचारी जी जान से जुटे हुए हैं और इन लोगों के सुबह से शाम तक खाने में व्यस्त रहते हैं।
 उन्होंने बताया कि उनके पास एक या दो घंटे ही समय बचते हैं बाकी पूरा दिन इनके खाने में व्यतीत हो जाता है।
समय-समय पर डाक्टरों की टीम, विभिन्न अधिकारियों का दौरा, चाय नाश्ता, आदि अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिसके चलते जहां दूसरे प्रदेशों के ये लोग प्रसन्न नजर आते हैं वही खाना खिलाने वाले भी अपने आपको धन्य समझ रहे हैं कि वे संकटकालीन समय में इन लोगों की सेवा करने का मौका मिला हैं।
 फोटो कैप्शन पांच: पवन पोंडा चायवाले का मेस।



डाक्टरी सलाह-----
शरीर में बढ़ानी चाहिए रोग रोधक क्षमता 

****************************************















*****************************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ विनय कुमार का कहना है कि शरीर में कोरोना से बचने के लिए रोग रोधक क्षमता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोग और रोधक क्षमता बढ़ाने से रोग होने की संभावना कम होती है।
उन्होंने कहा कि सर्दियों में च्यवनप्राश खाया जाता है उससे आधा गर्मियों में खाया जाए तो रोग रोधक क्षमता बढ़ जाएगी। गिलोय प्रयोग करनी चाहिए। गिलोय की टेबलेट/ स्वरस या फिर काढ़ा भी ले सकते हैं।
यदि चाय पीते हैं तो चाय को काढ़े के रूप में लें। उनका कहना है कि चाय दिन में अधिकतम दो बार ले सकते हैं लेकिन चाय में दालचीनी, लौंग इलायची, तुलसी, अदरक आदि डाल कर लेनी चाहिए। जो काढ़े का काम करेगी और शरीर में रोग रोधक क्षमता बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि नींबू की चाय पी सकते हैं किंतु हल्दी स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से लाभप्रद है। ऐसे में हल्दी डालकर दूध पी सकते हैं जो और रोग रोधक क्षमता बढ़ाता है। हल्दी अंग्रेजी दवा पेरासिटामोल की तरह काम करती है। यह भी शरीर में बुखार को घटाता है वही एंटीबायोटिक्स का काम करती है। उन्होंने कहा कि बचाव में ही बचाव है। कोरोना और रोग बहुत तेजी से फैलता है रोग रोधक क्षमता बढ़ानी चाहिए। वहीं उन्होंने गरम पानी पीने की सलाह दी।
उन्होंने बताया की आयुष विभाग लक्षण के आधार पर रोग निदान करता है जिसे रेट्रोपेथी कहते हैं।
डॉ विनय कुमार आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर कनीना।





Sunday, April 12, 2020

मुख्यमंत्री ने थपथपाई सतीश जेलदार की पीठ
**********************************
*********************************
*******************************
कनीना। मुख्यमंत्री कार्यालय ने नगरपालिका कनीना की लॉकडाउन के दौरान  सराहनीय कार्य के लिए की प्रशंसा की है। वर्तमान में बेहतरीन कार्य  कर रहे हैं जिनकी चहुं ओर चर्चाएं हैं। नगरपालिका कार्यालय को ही भोजनालय बनाकर शेल्टर होम में ठहरे 5 व्यक्तियों के अतिरिक्त करीब 1400 आस पास के आने वाले लोगों को खाना खिला रही है।
कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश में चल रहे लॉकडउन की वजह से विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका गरीब लोगों/प्रवासी मजदूरों के लिए हर संभव प्रयास करते हुए प्रदेश में कोई भूखा ना रहें की तर्ज पर खाने का प्रबंध कर रही है ।
इसी कड़ी में नगरपालिका कनीना भी अहम् भूमिका निभा रही है, और लगभग 1500 गरीब लोगों को, दोपहर व शाम का भोजन कार्यालय परिसर में ही करा रही हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़  से मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने चैयरमेन सतीश जेलदार व वाइस चेयरमैन अशोक ठेकेदार
 से फोन पर बात करके बधाई दी और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आए तो वे तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
नगरपालिका कनीना के इस सराहनीय कार्य के लिए दो रोज पहले प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश  यादव ने भी नपा चैयरमेन सतीश जेलदार से फोन पर बात करके बधाई दी और हर मुश्किल में उनका साथ देने की बात कही।
समयसमय पर स्थानीय विधायक सीताराम यादव भी कार्यालय परिसर का दौरा कर रहें है, और नपा चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से लगातार संपर्क में हैं।
  उल्लेखनीय है कि कनीना में दो शेल्टर होम हैं जिसमें अहं और सर्वोपरि भूमिका निभाने में नगरपालिका कार्यालय का भोजनालय प्रमुख हैं। दूसरे शेल्टर होम में खाने वाले 50 से 60 व्यक्ति ही होते हैं। दूर दराज से लोग एवं संस्थाएं अब कनीना पालिका में चल रहे भोजनालय की ओर आकर्षित होने लगी है। उनके जस सेवा के दृष्टिगत सतीश जेलदार को पूरे प्रदेश में बेस्ट सेवक का खिताब देने की मांग उठने लगी है।


गर्मियों में पक्षियों के लिए हो पानी का प्रबंध

***********************************
**************************************** 
कनीना। गर्मी के दिनों में बहुत से पक्षी बिना पानी के मर जाते हैं। उनको बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
सूबे सिंह का कहना है कि गर्मियों में वन्य जीवों को बचाने के लिए पानी का प्रबंध किया जाए। गर्मी के दिनों में पक्षियों को दूर दराज तक पानी एवं चुग्गा नहीं मिलता है जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। उनका मानना है कि जब गर्मी के दिनों में इंसान की हालात बदहाल हो जाती है तो पानी के बगैर पक्षियों पर क्या बीतती होगी?
करीरा के निवासी एवं पीएफए के सदस्य बालकिशन का कहना है कि वे अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए चुग्गे का प्रबंध कर रहे हैं तथा पानी के बर्तन रखवाए हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा से उनकी सुरक्षा संभव है। उन्होंने भी अपने गांव में जितना हो सके पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करेंगे।
 सुनील कुमार का कहना है कि गर्मियों में ट्यूबवेल से खेत में खाली जगह पर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करेंगे वहीं पक्षियों के लिए पेड़ों पर झावली टांगते हैं। उनका कहना है कि वे पक्षियों के लिए ही नहीं अपितु लोगों के लिए भी प्याऊ लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि वन्य जीव भी शृंखला का एक अंग होते हैं।
 राजेश कुमार उन्हाणी के निवासी हैं तथा समाजसेवा में अग्रणी हैं। उनका कहना है कि वे तो वर्षों से अपने खेत में जीवों के लिए जल का प्रबंध करते आ रहे हैं। छत पर भी जल तथा चुग्गे का प्रबंध करेेंगे। उनका कहना है कि उनके पूर्वज कभी से पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करते आए हैं। उन्होंने सभी से प्रार्थना की कि वे भी पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करें। 
फोटो कैप्शन: राजेश उन्हाणी, सुनील कुमार, सूबे सिंह, बालकिशन


किसान ने उगाए काले गेहूं तथा बंसी गोल्ड गेहूं 

**************************
************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव सुंदराह में किसान मनोज ने इस बार बंसी गोल्ड तथा काले गेहूं उगा कर पैदावार ली है वही आर्गेनिक सब्जी उगा चुके हैं। इस बार लॉक डाउन में उनके ऑर्गेनिक सब्जी भी काफी बिक रही है, मांग अधिक है।
 मनोज कुमार ने बताया कि बंसी गोल्ड नामक गेहूं की एक किस्म करनाल के पुंडरी क्षेत्र से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोने के लिए  खरीदे थे और 1 एकड़ में बोए गए थे जिनकी अब पैदावार ली है। गेहूं की करीब 35 मण पैदावार दी है देसी गेहूं 306 से बेहतरीन किस्म मानी जाती है। जो शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। उसका बाजार में भाव 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल है।
 उन्होंने बताया कि गेहूं निकालने से पहले ही उनके पास भारी मांग आ रही थी। लोगों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर वे करनाल से काले रंग के बोने के लिए छछह हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लेकर आए थे। करीब दो कनाल में बोए थे जिनकी पैदावार ले ली है जो करीब दो क्विंटल पैदा हुए हैं। उनका यह पहली बार प्रयास था किंतु अगली बार अधिक मात्रा में उगाकर लोगों की सेवा की जाएगी।  काले गेहूं अधिक पौष्टिक एवं खनिज लवणों से परिपूर्ण होते हैं। ये कैंसर, बीपी तथा शूगर में अति लाभकारी माने जाते हैं। ये गेहूूूं रोगी व्यक्तियों के लिए ज्यादा कारगर सिद्ध होंगे।
फोटो कैप्शन 8 एवं 9:मनोज सुंदराह द्वारा निकाले गए काले एवं बंसी गोल्ड गेहूं दिखाते हुए


लोग हुए जागरूक स्वयं ही छिड़काव कर रहे हैं दवाओं का 

*********************************
***************************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोनावायरस के चलते सावधानी बतौर अब स्वयं ही दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। हाथ की मशीन से दवा का छिड़काव करके रोगों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। एक और जहां नगर पालिका प्रशासन दवा छिड़काव करके लोगों को राहत दे रही है वहीं ये लोग भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
 कनीना के वार्ड 1 में बिशन सिंह पूर्व सैनिक ने अपने आसपास कई घरों के यहां दवा का छिड़काव किया और लोगों को हिदायत दी कि इस रोग से बचने के लिए बेहतर है फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है तो ऐसे में हमें घरों के अंदर ही रहना चाहिए। मक्खी मच्छर से बचने के लिए उन्होंने यह दावा छिड़की। उधर नगर पालिका की ओर से चौथी बार दवा का छिड़काव करवाया गया तथा दो बार फॉगिंग करवाई जा चुकी है।
कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि  चार बार दवा का छिड़काव करने के अलावा  दो बार फॉगिंग भी करवाई जा चुकी है। जल्दी एक बार फिर से फागिंग करवाई जाएगी ताकि किसी प्रकार का मक्खी मच्छर न पनप सकें। उन्होंने लोगों से सरकार की अपील की कि फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखते हुए हाथों को बार-बार धोए,घरों के अंदर रहे। जरूरी काम आने पर ही घरों से बाहर आए।
 फोटो कैप्शन दो:दवा का छिड़काव का प्रशासन फोटो कैप्शन
तीन :पूर्व सैनिक दवा का छिड़काव करता हुआ।


कीटनाशक दवा भेजे जाने पर आभार जताया

*******************************
***************************************
 कनीना। 1600 लीटर कीटनाशक दवा पूर्व सांसद श्रुति चौधरी द्वारा कनीना खंड के लिए भिजवाए जाने पर उनका आभार जताया है। विस्तृत जानकारी देते हुए पंकज कुमार एडवोकेट एवं बाबू वेद प्रकाश यादव ने बताया कि पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने 1600 लीटर कीटनाशक दवाई भिजवाई है ताकि इस दवा का छिड़काव कस्बा तथा आसपास गांव में करवाया जा सके और मक्खी एवं मच्छरों से बचा जा सके। ओमप्रकाश ठेकेदार, मास्टर दलीप सिंह पार्षद वार्ड नंबर 1, आदि ने आभार जताया है ताकि कठिन परिस्थितियों से लडऩे के लिए कीटों को मारा जा सके। पंकज एडवोकेट ने बताया कि कुछ गांव के लोगों को उन्होंने यह दवा छिड़कने के लिए प्रदान कर दी है और जो पंचायत दवा की जरूरत महसूस करें उनसे संपर्क कर सकती है।
फोटो कैप्शन : श्रुति चौधरी द्वारा भिजवाई गई कीटनाशी दवा दिखाते हुए एडवोकेट पंकज कुमार।



लोगों को लुभा रहा है पोंडा चायवाले का खाना

************************************
****************************************
 कनीना। पवन पोंडा चायवाले का खाना शेल्टर होम में रहने वाले लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जहां प्रतिदिन विभिन्न खाने एवं पकवान बनाकर उनको परोसे जा रहे हैं उनमें अहम रोल हलवाई महेंद्र सिंह तथा पवन उर्फ पोंडा का है जो मुफ्त सेवा दे रहे हैं।
पवन पोंडा ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का खाना न केवल बनाते हैं अपितु स्वयं ही परोसते हैं। जहां प्रतिदिन अलग-अलग खाना  होता है तथा इन लोगों को बेहतरीन खाना प्रदान किया जा रहा है। खाना खाने वाले व्यक्तियों की संख्या 1400 को पार कर गई है। प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। अकेले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के इस शेल्टर होम में सबसे अधिक सिद्धि पाई है यहां कहने को तो करीब 45 व्यक्ति ठहरे हुए हैं किंतु जब खाना खिलाया जाता है तो इनकी संख्या 1400 पार कर जाती है।
 लंबी-लंबी कतारें खाने के लिए लग जाती है। चार-चार प्रकार का खाना परोसा जाता है।रविवार को जहां रायता, सब्जी, पूड़ी हलवा,मूंग, बाजरा कढ़ी, खीर, चावल आदि बनाकर खिलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब इनको दाल चूरमा भी खिलाया जाएगा। कनीना के इस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शेल्टर होम में महेंद्र सिंह हलवाई, पवन पोंडा चायवाला, महेंद्र लोहार, चमनलाल एमई,लेखाकार शिवचरण शर्मा, सुरेंद्र जोशी, ओमप्रकाश ठेकेदार के अतिरिक्त राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पालिका प्रधान सतीश जेलदार तथा पुरुषोत्तम सहित अन्य कर्मचारी जी जान से जुटे हुए हैं और इन लोगों के सुबह से शाम तक खाने में व्यस्त रहते हैं।
 उन्होंने बताया कि उनके पास एक या दो घंटे ही समय बचते हैं बाकी पूरा दिन इनके खाने में व्यतीत हो जाता है।
समय-समय पर डाक्टरों की टीम, विभिन्न अधिकारियों का दौरा, चाय नाश्ता, आदि अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिसके चलते जहां दूसरे प्रदेशों के ये लोग प्रसन्न नजर आते हैं वही खाना खिलाने वाले भी अपने आपको धन्य समझ रहे हैं कि वे संकटकालीन समय में इन लोगों की सेवा करने का मौका मिला हैं।
 फोटो कैप्शन पांच: पवन पोंडा चायवाले का मेस।


डाक्टरी सलाह-----
शरीर में बढ़ानी चाहिए रोग रोधक क्षमता 

****************************
*************************************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ विनय कुमार का कहना है कि शरीर में कोरोना से बचने के लिए रोग रोधक क्षमता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोग और रोधक क्षमता बढ़ाने से रोग होने की संभावना कम होती है।
उन्होंने कहा कि सर्दियों में च्यवनप्राश खाया जाता है उससे आधा गर्मियों में खाया जाए तो रोग रोधक क्षमता बढ़ जाएगी। गिलोय प्रयोग करनी चाहिए। गिलोय की टेबलेट/ स्वरस या फिर काढ़ा भी ले सकते हैं।
यदि चाय पीते हैं तो चाय को काढ़े के रूप में लें। उनका कहना है कि चाय दिन में अधिकतम दो बार ले सकते हैं लेकिन चाय में दालचीनी, लौंग इलायची, तुलसी, अदरक आदि डाल कर लेनी चाहिए। जो काढ़े का काम करेगी और शरीर में रोग रोधक क्षमता बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि नींबू की चाय पी सकते हैं किंतु हल्दी स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से लाभप्रद है। ऐसे में हल्दी डालकर दूध पी सकते हैं जो और रोग रोधक क्षमता बढ़ाता है। हल्दी अंग्रेजी दवा पेरासिटामोल की तरह काम करती है। यह भी शरीर में बुखार को घटाता है वही एंटीबायोटिक्स का काम करती है। उन्होंने कहा कि बचाव में ही बचाव है। कोरोना और रोग बहुत तेजी से फैलता है रोग रोधक क्षमता बढ़ानी चाहिए। वहीं उन्होंने गरम पानी पीने की सलाह दी।
उन्होंने बताया की आयुष विभाग लक्षण के आधार पर रोग निदान करता है जिसे रेट्रोपेथी कहते हैं।
डॉ विनय कुमार आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर कनीना।

पुलिस ने सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास बरामद की 76 बोतल अवैध शराब 

********************************










*****************************************
कनीना। कनीना पुलिस ने सूचना के आधार पर सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास से 76 बोतल अवैध शराब बरामद की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयभगवान ने बताया कि सूचना के आधार पर कनीना सिहोर रोड पर गांव सिहोर के मोड के नजदीक सिहोर निवासी धर्मेन्द्र के पास से 65 बोतल देशी शराब व 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।