Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, July 25, 2022

 
चरखी दादरी-अलवर रेल मार्ग को लेकर गोमला में आयोजित बैठक
**********************************************************
***************************************************************
****************************************

कनीना की आवाज। सर्व समाज मंच के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने 2011-12 में घोषित अलवर से चरखी दादरी तक की इलैक्ट्रिक रेलवे लाईन बारे एक बैठक गांव गोमला में की।
बैठक में उन्होंने बताया कि सरकार ने सर्वे बिल्कुल सही तरीके से की है। यह रेलवे लाईन अटेली हलके के लिए बहुआयामी विकास के रास्ते प्रशस्त करेगी। इसलिए कृपया इसे आपसी खींचतान करके अटेली विधानसभा क्षेत्र से छीनने का प्रयास ना करें । गांव गोमला में इस रेलवे लाईन का एक स्टेशन होना तय हुआ है।
उन्होंने कहा कि उक्त सर्वे रेलवे विभाग ने बिना किसी दबाव के अपनी सहूलियत अनुसार की है जो अलवर से चरखी दादरी तक का सबसे छोटा मार्ग बनता है  जिसमें अलवर से शुरू होकर जिन्दोली, ततारपुर, रनोठ, उल्हेडी, जाट बहरोड, नीमराणा, शहाजहांपुर, नया गांव, मांढण व काठुवास आदि राजस्थान के स्थानों के बाद हरियाणा के नांगल जमालपुर, ढाणी जोरावत, गोमला , ढाणा, रामबास, ककराला, कनीना खास, सीहोर व बाघौत आदि अटेली विधानसभा के गांवों व कस्बे से होते हुए चिडिय़ा,  मोड़ी व रामनगर होते हुए चरखी दादरी तक का मार्ग दिखाया गया है। इससे उक्त गांवों सहित आसपास के दो दर्जन गाँवो का बहुत फ़ायदा होगा।
उन्होने कहा कि अब तक सर्वथा उपेक्षित रहे इस क्षेत्र को ले देकर रेलवे विभाग ने यह उचित और छोटा मार्ग सुझाया है तो इसे छीनने का अनावश्यक प्रयास नही किया जाना चाहिए। जिले में अन्य बहुत से बड़े प्रोजेक्ट आए और आने की सम्भावना है जिसमें उक्त गांवों के लोग बढ़चढ़ कर सहयोग करते हैं। इसलिए बाकी सभी नेताओं को भी अनावश्यक बयानबाजी करके इसे विवादित नहीं करना चाहिए।
उन्होंने जिला के सभी दलों के नेताओं से मांग की कि इस रेलवे मार्ग की निर्माण गति में सब सहयोग करें। उन्होंने रोहतक के सांसद अरविन्द शर्मा पर निशान साधते हुए कहा कि वह अपने हलके के कोसली के ओवर ब्रिज का पहले सुधार करें दूसरे क्षेत्रों में अपनी टांग ना अडाए।
उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाइन के होने  से दादरी कनीना, अटेली, बहरोड़ अलवर के लोगों को मनेठी एम्स में जाने की सुविधा उपलब्ध होगी जो कठूवास बनने वाले जंक्सन से महज 5 से 7 किलोमीटर  दूरी पर स्थित होगा। इस रेल मार्ग से बाघेश्वर धाम के दर्शन के लिए भी सुविधा जो बाघोत में है। यह रेलवे मार्ग सड़क मार्ग से बहुत ही छोटा होते हुए भी कई कस्बों को आपस में जोड़ते हुए जाएगा। यह रेल मार्ग हरियाणा प्रदेश को राजस्थान प्रदेश से जोडऩे का काम करेगा और व्यवसाय में और रोजमर्रा की जिंदगी में मील का पत्थर होगा। यह रेल मार्ग  छोटा मार्ग है जिससे यात्रियों की समय में बचत होगी वह मालगाड़ी माल भाड़े में भी कीमत कम होगी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच सीताराम, पंच दिनेश कुमार, बोदनराम, विनोदकुमार, हरिश्चन्द्र, मिन्टु गोमला,  रवि शर्मा, सुन्दर राजपूत, हनुमान, विकास, हिमांशु, छोटन ,विक्रम, मोहनीश, सुनील, आनन्द कुमार, कृष्ण कुमार, दर्शन कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5: गोमला में आयोजित बैठक का नजारा।




गाव रामबास में मनाया वन महोत्सव   
-जंगलात में किया पौधारोपण
**************************************
***************************************
*

कनीना की आवाज। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में गाव रामबास लगातार प्रयास कर रहा है। इसी मुहीम के अंतर्गत आज गाव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबास के विद्यार्थियों ने प्राचार्य  महेंद्र गोयल महोदय के नेतृत्व में गाव की जंगलात में पौधारोपण किया गया।
प्राचार्य महेंद्र गोयल ने बच्चों को पौधो के बारे में जानकारी दी व पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला, प्राचार्य  व समस्त अध्यापकों ने  बच्चों के पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
पर्यावरण मित्र मनोज कुमार रामबास ने बताया कि गांव स्मार्ट गाव बने, पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण में अग्रणी भूमिका में रहे, इसके लिए हमारा गांव सामूहिक रूप से प्रयास कर रहा है।  युवा टीम ने मिलकर वर्षा जल संरक्षण के लिए एक जलाशय का निर्माण किया, फल वाटिका लगाई, अर्जुन नीम जामुन अमलतास जैसे औषधीय पौधे की वाटिका लगाई। खुद की पौधे नर्सरी का निर्माण किया है।
 पौधारोपण मुहिम में मुंशीराम  प्राध्यापक, नीरज शारीरिक शिक्षक, राहुल अध्यापक, सहदेव प्राध्यापक,, महेंद्र सिह जीव विज्ञान प्राध्यापक अमित, नितेश, शिखर,विपिन, पंकज आदि विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन 6: रामबास में पौधारोपण करते हुए शिक्षक एवं अन्य।




चरखी दादरी-अलवर रेल मार्ग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
*****************************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। अटेली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने रेल मंत्री भारत अश्विन वैष्णव,मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा सांसद धर्मवीर ,विधायक अटेली सीताराम यादव  आदि को एसडीएम के मार्फत ज्ञापन भेजा है जिसमें चरखी दादरी-अलवर से जोडऩे के लिए आभार व्यक्त किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह सौगात दूरदर्शिता का परिचय तो दिया ही साथ में क्षेत्र के समग्र विकास के बंद कपाट खुल जाएंगे।
रेलमार्ग के अस्तित्व में आने से विधानसभा क्षेत्र में गांव शहरों में बसने वाले लाखों की आबादी देश के छोटे शहरों के से जुड़ जाएगी। इसके लिए दोनों राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा। वही होगा उन्होंने रेल प्रार्थना की है कि अरविंद शर्मा सांसद का न तो महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र और न ही राजस्थान के अलवर लोकसभा क्षेत्र से कोई सरोकार है। उनकी बातों पर ध्यान न देकर तुरंत इस कार्य को पूर्ण करवाया जाए।
 फोटो कैप्शन 7: एसडीएम को ज्ञापन देते हुए क्षेत्र के लोग।




सभी रूटों पर चलने वाली बसें कनीना बस स्टैंड के बूथों पर लगेंगी
-अवहेलना करने पर भरना पड़ सकता है जुर्माना
***********************************************
******************************************
****
कनीना की आवाज। सभी बसें बस स्टैंड के अंदर बूथ पर लगाई जाएंगी और वहीं से सवारियां बैठाकर उनके गंतव्य पर पहुंचाया जाएगा। उक्त विचार कनीना के रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज कर्मवीर यादव ने पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा जिला महाप्रबंधक नवीन कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर अब बस स्टैंड कनीना में सभी सरकारी व गैर सरकारी बसें बूथ पर लगा कर ही सवारियां ले जाएंगे और जो चालक परिचालक आदेश की पालना नहीं करेगा उस पर जुर्माना लगाकर दंडित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि बस स्टैंड के अंदर बैठने  तथा ठहरने व खाने पीने के लिए बढिय़ा स्थान है जिसकी सुविधा लोगों को मिले और बसों के लिए सड़क पर खड़ा होकर सवारियों को इंतजार न करना पड़े। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक नारनौल ने आदेश पारित किए थे जिन को लागू करवाने के लिए हम सभी कर्मचारी प्रयासरत हैं। वही उन्होंने यह भी बताया कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, अटेली कोसली, दादरी व अन्य रूटों पर जाने वाली सवारियों को बस स्टैंड के बाहर ही खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था जिसके लिए उनको काफी परेशान होना पड़ता था। उन सबकी परेशानी को देखते हुए हरियाणा रोड़वेज नारनौल के महाप्रबंधक नवीन कुमार शर्मा ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी बस स्टैंड इंचार्ज  को  निर्देश जारी किए ताकि लोगों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर इनके साथ अन्य चालक परिचालक व कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: बस स्टैंड इंचार्ज एवं अन्य जानकारी देते हुए।






सावन के दूसरे सोमवार को बाघोत शिवालय में रही भीड़, कांवड़ चढ़ाई गई
-कनीना शिवालयों में भी किया जल अर्पित
************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। सावन के देूसरे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। बाघेश्वर धाम पर जलाभिषेक के लिए भीड़ रही वहीं विभिन्न गांवों में भी शिवालयों में भीड़ देखने को मिली।  भारी संख्या में कांवड़ अर्पित की गई। विगत दो वर्षों के बाद इस बार कांवड़ आई हैं। भारी संख्या में भक्त कांवड़ लेकर आ रहे हैं। कांवड़ विभिन्न स्थानों पर चढ़ाई जा रही हैं।
  यूं सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां भीड़ रहती हैं किंतु कोरोना काल के बाद शिवालयों में भीड़ अन्य वर्षों की बजाय अधिक रही है।
 महिलाओं ने व्रत रखा तथा दिनभर शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम चलता रहा।
आठ अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार होगा।  व्रत करने वाले सावन के समस्त सोमवारों को व्रत रखते हैं और शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। बाघोत में इस बार कांवड़ मेला जोर शोर से ग रहा है।
  सावन के दूसरे सोमवार को आज विभिन्न शिवालयों में भीड़ रही। भारी संख्या में श्रद्धालु कनीना स्थित 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाले शिवालय में जल अर्पित करते देखे गए। आगामी सोमवार को भी यहां भीड़ रहेगी। बाघेश्वर धाम पर जहां संतान पाने के इच्छुक वटवृक्ष पर धागा बांधते नजर आए वहीं जलाभिषेक करने के लिए भीड़ जमी रही।
 महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्रत रखा तथा शिवलिंग का अभिषेक किया। जल अर्पित करने वाले भक्तों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। पुरुष भी व्रत रखते हैं। संदीप कुमार, सुमेर सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि वे कांवड़ अर्पित करके आये हैं।
फोटो कैप्शन 2: बाघोत शिवलिंग पर जल अर्पित करते भक्तजन।
 



जीआर स्कूल में मनाया सम्मान समारोह
*************************************
***************************************

कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बुलाया गया। कक्षा बारहवीं से निशा यादव 93.8 प्रतिशत, सलोनी 92.2 प्रतिशत और विक्रांत 91.8 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं से जतिन राव 96.4 प्रतिशत, रोहित 96.2 प्रतिशत, अजय 93.8 प्रतिशत, जय 93 प्रतिशत , गरिमा 92.8 प्रतिशत, यशवी 92 प्रतिशत और अन्य मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को विद्यालय की उप प्राचार्य पूनम राणा द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय के संचालक  विजय पाल यादव ने इन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बधाई दी और बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में विद्यालय हमेशा इनके साथ है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: जीआर स्कूल में सम्मान समारोह का दृश्य।




हरियाणा के छात्र एवं छात्राओं ने दिल्ली में लहराया परचम
***********************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शूटिंग रेंज  नई दिल्ली में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाकर साबित कर दिया कि हरियाणा प्रदेश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, चाहें वो खेल का मैदान हो या शिक्षा का।
शूटिंग रेंज के मुख्य कोच सुधीर तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुंगलका बाद (नई दिल्ली) में सातवां हरियाणा स्टेट शूटिंग कंपीटिशन 13 जुलाई से 22 जुलाई तक खेला जा रहा था जिसमें सभी प्रदेश के शूटरों ने हिस्सा लिया। आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल के अतुल करीरा, खुशी कुंजपुरा, कुमुद आकौदा, राहुल कोटिया, सचिन खैराणी, जतिन मंदौला, वर्षा कपूरी, विकासा खेड़ी आठ शूटरों ने अच्छे प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल की। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विद्यालय के  प्रधानाचार्य  शक्ति यादव, उप-प्रधानाचार्या सतेंन्द्र यादव   ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस विशेष अवसर पर स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार, राजकुमार ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को  प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल से शारीरिक, मानसिक विकास होता है। इस मौके पर एचओडी सतीश कौशिक सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: आरकेवाई स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।




स्कूलों में शिवरात्रि का पर्व मनाया










***********************************
***********************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम. पब्लिक स्कूल, कनीना में शिवरात्रि पर्व मनाया गया जिसमें  विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महा शिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है।
उधर रामचन्द्र पब्लिक स्कूल कनीना में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने महादेव और पार्वती का रूप धारण कर के सभी का मन मोह लिया। इस धार्मिक पर्व पर नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी मनमोहक कलाओं का प्रदर्शन किया और उपस्थित सभी का मन मोह लिया ।

Sunday, July 24, 2022

 
लेखक ने चढ़ाई अपनी 11वीं कांवड़
- बाघेश्वर धाम पर एकादशी को स्वयंभू शिवलिंग पर
**********************************************
**********************************************
*****************************************
*****
कनीना की आवाज। कस्बा कनीना के लेखक डॉक्टर होशियार सिंह यादव ने अपनी 11वीं कावड़ स्वयंभू शिवलिंग बाघोत स्थित बागेश्वर धाम पर अर्पित कर दी है।
इस कावड़ को उन्होंने 18 जुलाई को रात 9:30 बजे हरिद्वार से उठाया था तथा 23 जुलाई को शाम 8 बजे बाघेश्वर धाम पहुंच गए। क्योंकि एकादशी से कावड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ इसलिए रविवार की प्रात: करीब एक बजे अपनी कांवड़ अर्पित कर दी। उसके साथ ही कनीना में रिकार्ड कावड़ लाने वाले सुमेर सिंह चेयरमैन ने 42वीं कांवड़ अर्पित की। संदीप सिंह ने भी अपनी कांवड़ अर्पित की है। उल्लेखनीय है कि डा होशियार सिंह शिव भक्त होने के साथ-साथ खाटू श्याम के भी भक्त है।  11 निशान खाटू श्याम पर अर्पित कर चुके हैं वहीं 11 कांवड़ भी बागेश्वर धाम पर अर्पित कर चुके हैं।
 फोटो कैप्शन 14: डा होशियार सिंह के साथ कांवड़ अर्पित करने वाला दल।




बाबा भोलेनाथ बाघोत पर भजन की हुई शूटिंग
****************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। बाघेश्वर धाम बाघोत में बाबा भोलेनाथ के भजन की शूटिंग सम्पन्न हुई। इस भजन को गाया है, अजीत बेदी जो कि गुढ़ा  गांव से है और इसको लिखा है अमर सिंह बेदी  (सुप्रसिद्ध सांगी एवं हास्य कलाकार) ने और इसका म्यूजिक लियाकत -राज कनीना, ने बनाया है। इस वीडियो की शूटिंग के कैमरामैन विक्की शर्मा कनीना से हैं और भजन में अन्य साथी कलाकार यादराम यादव,पवन लाम्बा, राजपाल सेक्रेटरी साहब, मोहित कुमार, सतीश बेदी ,राकेश बेदी, सूरज कुमार ,हिमांशु जांगिड़,  रोहित शर्मा ,रमन यादव ,इत्यादि कलाकारों ने इस भजन में अपनी प्रस्तुति दी है। यह भजन 25 जुलाई 2022 की शाम गुणगान म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर शाम पांच बजे बाबा भोले भंडारी के नाम से अपलोड किया जाएगा। हरिद्वार में भजनों की शूटिंग करने की बजाय इन कलाकारों ने अपने क्षेत्र को मशहूर करने के लिए अपने ही क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम बाघेश्वर धाम बाघोत को चुना। इस मौके पर बाघेश्वर धाम कमेटी, बाघोत और भोला गिरी महाराज मंदिर कमेटी, खेड़ी तलवाना और राजपाल सेक्रेटरी, ब्लॉक समिति कनीना आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 15: भजन गाते हुए बेदी।

 


पोता में आयोजित हुई रागिनी प्रतियोगिता
*************************************
*************************************

कनीना की आवाज।कनीना उपमंडल के गांव पोता में के स्थान पर रागिनी प्रतियोगिताका आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर हल्का अटेली से सीताराम यादव उपस्थित रहे।
गांव में विधायक का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गांव के गणमान्य लोगों द्वारा विधायक जी का पगड़ी पहनाकर एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माला  पहनाकर स्वागत किया।
गायक सुरेश गोला, दीपा चौधरी और उनकी पार्टी ने रागिनी के माध्यम से जनता को मंत्रमुग्ध किया। विधायक ने गांव पोता के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण से स्कूल की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनका समाधान करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया।
विधायक जी ने गांव पोता, स्याणा, नौताना, सेहलंग और बाघोत गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका सीमित समय में समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विधायक के साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतवीर यादव सेहलंग, राजेंद्र भारद्वाज पूर्व महामंत्री कनीना मंडल, सतवीर यादव नौताना, सुरेश अत्री बाघोत, डॉ विनोद यादव करीरा, मनोज यादव कनीना, वेद प्रकाश एडवोकेट बाघोत, डॉक्टर रवि कौशिक कनीना शक्ति यादव पोता, हनुमान यादव पोता, कुलदीप यादव सेहलंग, लीलू प्रजापत पोता, प्रदीप सरपंच पोता, अतर सिंह, राजकुमार पूर्व सरपंच स्याणा, कंवर सिंह कलवारी, रामेश्वर धनुंदा, कप्तान सिंह छीतरोली, कप्तान सिंह रोहिल्ला पोता, दिनेश यादव, राजीव शर्मा नौताना और अन्य पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 13: रागिनी प्रतियोगिता में सीताराम विधायक।

 

 



कनीना खास रेलवे स्टेशन को जंक्षन बनाये जाने के प्रस्ताव पर बांटे लड्डू
*************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। दादरी-अलवर रेलवे लाइन की सर्वे में कनीना काठुवास रेलवे स्टेशनों को सर्वे रिपोर्ट में जंक्शन का दर्जा दिया जाने पर कनीना आसपास के लोगों में जश्न का माहौल है । कनीना भारत विकास परिषद के संरक्षक कवंर सैन वशिष्ठ , प्रधान मोहन लाल, पूर्व सचिव अतर सिंह कैमला, सचिव लखनलाल कैमला, कैशियर प्रेम सेठ, उप प्रधान कृष्ण कुमार  धनपत साहब ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
 इस मौके पर कंवर सैन वशिष्ठ ने कहा कि केंद्रीय सरकार ने सबका साथ सबका विकास के अनुसार हरियाणा के पिछड़े इलाकों को यह अनमोल तोहफा देकर यहां की गरीब जनता का  रोजगार का नया मार्ग खोल दिया है कनीना में परतापुर काठुवास जाने की किसी प्रकार की कोई संचार व्यवस्था नहीं थी, दादरी अलवर रेलवे लाइन के निकलने को ईश्वर कृपा मान रहे हैं और सर्वे टीम को यहां का आम आदमी जिन्होंने मदद की है उन का तहेदिल से धन्यवाद करते है। पूर्व सचिव अतर लाल कैमला, लखनलाल ने सांसद धर्मवीर जी का तहेदिल से धन्यवाद किया है। प्रधान मोहन लाल व धनपत साहब ने सरकार से दादरी कनीना रेलवे लाइन पर कार्य शीघ्र शुरू करने के केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है व मुख्यमंत्री हरियाणा के सहयोग का धन्यवाद किया है। यह कि आम जनता भी यहां के स्थानीय नेताओं की सोच को सही व साकारात्मक इलाके की भलाई के लिए सही बताया है। गांव कनीना  के गणमान्य व्यक्तियों एक स्वर से सभी की प्रशंसा की है । इस मौके पर सुरेश वशिष्ट कृष्णा देवी, वेद बोहरा, देशराज ,कृष्ण कुमार ,धनपत ,अतर सिंह ,कंदर सैन शर्मा ,डॉ रवि, राजेंद्र ,दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 11: कनीना वासी खुशी के शुभ अवसर पर लड्डू बांटते हुए।


खैराना में किया पौधारोपण
***********************************
************************************

कनीना की आवाज। वातावरण में फैल रहे वायु प्रदूषण व कोरोना काल के दौरान हुई ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए गांव खैराना में बाबा जोधा नाथ युवा क्लब द्वारा बाबा जोधा नाथ आश्रम के आसपास 500 विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए। इस दौरान पर युवा साथियों के साथ गांव के नंबरदार विनोद कुमार व सेक्रेटरी नरेश कुमार मौजूद थे। इस दौरान गांव के नम्बरदार विनोद कुमार ने पेड़ पौधों में पानी डालने के लिए 500 फिट पाइप की व्यवस्था भी की गई। बाबा जोधा नाथ युवा क्लब द्वारा पेड़ पौधे लगाने के बाद टैंकर की सहायता से पेड़ों में पानी भी डाला गया। इस कदम के लिए लोगों ने बहुत ही सराहना की तथा बाबा जोधा नाथ युवा कल्ब खैराना को इस तरह के सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित किया इन्होंने बरगद, पीपल,नीम,शीशम,पापड़ी, जामुन वह फल फूलदार वृक्ष लगाए।
फोटो कैप्शन 12: पौधारोपण कर पानी डालते हुए।

 

 

 


दादरी कनीना रेल मार्ग बनाये जाने के प्रस्ताव पर बैठक में जताई खुशी
*****************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में रविवार को दादरी से वाया कनीना प्रस्तावित रेल मार्ग को लेकर नपा के पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह की अध्यक्षता में प्रबुद्ध लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अलवर, दादरी वाया कनीना प्रस्तावित रेल मार्ग बनाए जाने के प्रस्ताव पर खुशी जाहिर करते हुए प्रस्ताव का समर्थन किया गया व मुख्यमंत्री संह ने बताया कि इस रेलमार्ग के बनने से जहां क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा वहीं कुंड में प्रस्तावित एम्स के लिए भी लोगों को अच्छी रेल यात्रा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि कनीना क्षेत्र सैनिक बहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में कनीना रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाए जाने पर जहां आम लोगों को लाभ होगा। वहीं देश की सेवा करने वाले वीर सैनिकों को भी अपनी यात्रा के लिए रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सभी को कनीना स्टेशन से ही रेल सेवा मिल सकेगी।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा रेल मंत्री को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सांसद अरविंद शर्मा द्वारा अलवर दादरी रेल मार्ग को बहरोड़, नारनौल व महेंद्रगढ़ होकर बनाए जाने के प्रस्ताव की निंदा करते है। इस दौरान सभी लोगों ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से रेलमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाने पर सहमति जताई। जिसमें मांग की जाएगी कि प्रस्तावित रेल मार्ग अलवर दादरी को वाया कनीना ही बनाया जाए। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व प्रधान मास्टर दलीप सिंह, भरपूर साहब, एडवोकेट कैलाश गुप्ता विजयपाल चेयरमैन, सूबेदार अभय सिंह, मास्टर रतन लाल शर्मा, मास्टर कृष्ण यादव, विनय एडवोकेट, बार प्रधान कनीना दीपक चौधरी, ओमप्रकाश निशानियां ब्रह्मदत्त जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
वहीं दूसरी तरफ कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ओपी रामबास ने प्रेस नोट जारी कर उक्त मार्ग को सही बताया है। उन्होंने कहा कि दादरी से अलवर तक बनने वाली रेलवे लाइन की सर्वे में कनीना को जंक्शन व रामबास में रेलवे हाल्ट स्वीकृत किए जाने पर इलाके के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। इस नई रेलवे लाइन में कनीना में जंक्शन व रामबास रेलवे स्टेशन बनने से रामबास, ढाणा, पड़ताल, मानपुरा, कपूरी, इसराना, नांगल मोहनपुर, इत्यादि सहित अनेक गांवो को लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दादरी से अलवर रेलवे लाइन की सर्वे सही व दुरस्त तरीके से तैयार की गई है। जिसमें इलाके के लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा और इस पर जल्दी ही बजट मंजूर करके कार्य शुरू करना चाहिए । कुछ व्यक्ति  महेंद्रगढ़ जिले से होकर गुजरने वाली इस रेलवे लाइन पर सवाल उठा रहे हैं जबकि कनीना के आसपास के लोगों ने महेंद्रगढ़ के विकास की चाहे जिला बनाने की बात हो या पाली में यूनिवर्सिटी बनाने का कार्य हो बढ़-चढ़कर सहयोग किया है इसी तरह से महेंद्रगढ़ जिले के अंदर से गुजरने वाली नई रेलवे लाइन का विरोध ना करके सहयोग करना चाहिए। इस रेलवे लाइन को लेकर के इलाके के लोगों के साथ अटेली हल्का विधायक सीताराम व भिवानी महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह से मिलकर रेल मंत्री से जल्द ही इस लाइन पर मंजूरी लेकर काम शुरू करवाने का मांग की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ सतीश नम्बरदार रामबास, सरपंच रमेश इसराना, हिम्मत कपूरी, विक्रम सिंह पड़तल, मदन ढाणा, रघुराज मानपुरा, राकेश मानपुरा, राहुल यादव नांगल मोहनपुर इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8 व 9: नेताजी क्लब में बैठक करते कस्बे के प्रबुद्ध लोग


जिला उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने ककराला में बाबा भैया सेवा दल द्वारा आयोजित फल वाटिका में पौधारोपण किया
**********************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। जिला उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने ककराला में बाबा भैया सेवा दल द्वारा आयोजित फल वाटिका में पौधारोपण किया। इस अभियान में 125 फलदार पौधे रोपे गए। संस्था पिछले 6 वर्षों से जनहित के कार्य कर रही है।
कनीना उपमंडल के गांव ककराला में बाबा भैया सेवा दल द्वारा आयोजित फल वाटिका का शुभारंभ जिला उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने पौधा रोप कर किया। इस दौरान 125 फलदार पौधे लगाए गए। उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने बाबा भैया सेवा दल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था लगातार 6 वर्षों से समाज हित के कार्य कर रही है। इस दौरान जिला उपायुक्त ने संस्था द्वारा तैयार की हुई हरित साइटों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा करने का संकल्प करना चाहिए। जिला उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम में छोटे छोटे गड्ढे खोद खोद कर तलैया बनाने चाहिए जिससे पानी एकत्रित हो जाएं। उन्होंने संस्था द्वारा तैयार किए हुए कचरा डंप क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा यह इस तरीके की मुहिम बहुत ही कारगर है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उपमंडल के विभिन्न गांव में सामाजिक संस्थाएं पौधारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार 6 वर्षों से पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है संस्था द्वारा गांव के अंदर 10 हरित साइड तैयार की हुई है जिसके अंदर तकरीबन 1000 पौधे लगाए हुए हैं। इसके साथ ही गांव को साफ सुथरा पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए गांव में 4 कचरा डंपिंग जोन बनाए हुए हैं। जिसमें गांव का कूड़ा कचरा वहां पर डाला जाता है।
संस्था के सदस्यों ने जिला उपायुक्त के सामने गांव में कचरे को एकत्रित करने के लिए गाड़ी की मांग की। गांव में सरकारी स्कूल के पास बने हुए जोहड़ के 2 हिस्से करवाने का  आग्रह करते हुए कहा कि इस जोहड़ में गांव का गंदा पानी भी जाता है जबकि दूसरी तरफ नहर का साफ पानी आता है अगर इस जोहड़ के 2 पार्ट हो जाएंगे तो साफ पानी पशु पक्षियों के पीने के काम आ जाएगा।  
इस दौरान प्रधान अजय कुमार ,सचिव नवीन कुमार, उप प्रधान इंदरपाल शर्मा, सह सचिव सुनील शर्मा,कोषाध्यक्ष रामनिवास , ओमप्रकाश (ट्री मैन) महेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, दीपक, मास्टर सुशील , मदन पाल, गुलशन, सुंदरलाल, वीरेंद्र मास्टर, सुशील मास्टर, मनोज कुमार, राजेश, कुलदीप, सुनील मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: जिला उपायुक्त पौधारोपण करते हुए।




 

 

यदुवंशी स्कूल में मनाया ग्रीन डे
*******************************
*********************************

कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के प्रांगण में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक ग्रीन डे उत्सव व कक्षा तीसरी से आठवीं तक जनरल नॉलेज क्विज का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।  कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने व उनके अध्यापकों ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी। बच्चों की कक्षाओं को ग्रीन कलर के गुब्बारों आदि से सजाया गया। इन सभी कक्षाओं को देखकर ऐसा लग रहा था मानो की सब कुछ हरा ही हरा हो। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने जनरल नॉलेज क्विज प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ भाग लिया था। बच्चों ने अपनी तैयारी को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी थी। निर्णायक मंडल द्वारा फैसला लेना बहुत कठिन था। अंतत बहुत ही बारीकी से निर्णय लिया गया व विजेता चुने गए।  
 इस अवसर पर प्राचार्य महोदय श्री योगेंद्र यादव जी ने बच्चों की इन गतिविधियों को देखा और उन्होंने बच्चों का इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनोबल बढ़ाया। प्राचार्य महोदय ने बच्चों को निरंतर जनरल नॉलेज की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को कहा की बड़े होने पर जनरल नालेज की विभिन्न  प्रकार के एग्जाम में बहुत ज्यादा जरूरत होती है। अगर आप अभी से ही जनरल नालेज की तैयारी करते रहेंगे तो निश्चित रूप से आगे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेंगी। प्राचार्य योगेंद्र यादव ने बच्चों  को अपनी कला को निरन्तर  इसी प्रकार निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समस्त अभिभावकों का भी हार्दिक धन्यवाद किया। एकेडमी हेड नरेंद्र यादव ने बच्चों को निरंतर  इसी प्रकार गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 7: यदुवंशी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।





एसडी ककराला के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति में सहयोग की ली शपथ
********************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाधव के निर्देशानुसार एस डी विद्यालय ककराला में एचएसएनसीबी यूनिट रेवाड़ी के निरीक्षक सतबीर सिंह उपनिरीक्षक अनिल कुमार हैड कांस्टेबल अनिल कुमार एवं कांस्टेबल प्रवीण ने नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया तथा टोल फ्री नम्बर की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई जिससे बच्चे इस अभियान में सहयोगी बन सकते है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने अपने वयक्तव्य में बताया कि युवाओं को समझने की आवश्यकता है कि नशा करने वाला व्यक्ति परिवार, समाज एवं देश के निर्माण में सहयोग नही कर सकता बल्कि बाधक होता है। जिस देश के युवा कमजोर है वह देश प्रगति के पथ पर आगे नही बढ़ सकता। एनसीबी टीम इंचार्ज निरीक्षक सतबीर सिहं ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हरियाणा को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। यह अभियान युवाओं के सहयोग से ही सफल हो सकता है इसलिए दिए गए टोल फ्री नम्बर 9050891508 पर नशा सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने में पुरा सहयोग करे।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने एनसीबी यूनिट रेवाड़ी का स्वागत किया व अभियान की आवश्यकता का अनुभव करते हुए बताया कि नशा व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि समाज एवं देश को खोखला करता है। युवाओं को इस नशा मुक्ति अभियान से जुडऩा चाहिए तथा पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: एसडी स्कूल में नशा मुक्ति पर व्याख्यान देते हुए।




करीरा ओवरफ्लो जोहड़ का लिया जायजा
*************************************
**************************************

कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के अध्यक्ष अतरलाल एडवोकेट ने कनीना खंड के गांव करीरा में पहुंचकर ओवरफ्लो जोहड़ का जायजा लिया और इस जोहड़ का पानी घरों में भर जाने से परेशान ग्रामीणों की समस्या को देखा और सुना। इस अवसर पर प्रभावित ग्रामीणों ने समस्या के तत्काल समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतरलाल को सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों से उनका ज्ञापन तत्काल मुख्यमंत्री को प्रेषित कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया।
  ओवरफ्लो जोहड़ का जायजा लेने तथा प्रभावितों की समस्या सुनने के बाद अतरलाल ने कहा कि सरकार जिला प्रशासन तथा उपमंडल प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के चलते करीरा गांव के 50-60 परिवार नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। बरसात में हर बार जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी उनके घरों में भर जाता है। गत दिवस की बरसात में गोड़ो-गोड़ो तक फुट पानी घरों में घुस गया और उनकी सरसों, अनाज तथा चारा खराब हो गया। अब भी पानी घरों के सामने खड़ा है। परिवारों को आने जाने में बहुत तकलीफ होती है। प्रभावित ग्रामीण कई बार कनीना पंचायत अफसर बीडीओ., एसडीएम तथा स्थानीय विधायक तक लिखित तथा मौखिक गुहार लगा चुके परन्तु उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। परिणामस्वरूप प्रभावित ग्रामीणों तथा सारे गांव में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार तथा प्रशासन ने राहत कार्य तत्काल शुरू नहीं किए तो ग्रामीण उपमंडल कार्यालय पर धरना देने और आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, सतपाल सिंह, दिनेश शर्मा, गजराज, लाल सिंह, रामनारायण, गजेन्द्र, महावीर, दीपक, सुभाष, सतवीर शर्मा आदि मौजीजान उपस्थित थे। यही हालात कनीना में बन जाती है।
फोटो कैप्शन 01: प्रभावित ग्रामीण मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतरलाल को सौंपते।



12वीं और दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम में हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया
*********************************************************************
******************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज।कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्वारा जारी किए गए बारहवीं तथा दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में परचम लहराया विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बारहवीं तथा दसवीं कक्षा के सराहनीय परीक्षा परिणाम पर सभी अध्यापक गण का धन्यवाद किया साथ ही कहा कि ये बच्चों और अध्यापक गण की मेहनत का ही फल है जिसके कारण आज हमारे बच्चों ने बुलंदियों को छुआ है विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि स्कूल का जो परीक्षा परिणाम रहा बारहवीं तथा दसवीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा साथ ही बताया कि हेरिटेज स्कूल हमेशा से ही अच्छे परिणाम देता रहा है विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नितिन कुमार पुत्र नरेश कुमार ने विज्ञान संकाय में पीसीएम के अंदर 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं विद्यालय के परीक्षा परिणाम में मनजीत कुमार पुत्र राजेश ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया नितिन कुमार ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया दिव्याने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रिया ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके चौथा स्थान प्राप्त किया रितु  ने 93प्रतिशत अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान प्राप्त किया शीतल  ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छठा स्थान हासिल किया प्रीति पुत्री सुनील कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सातवां स्थान हासिल किया प्रीति ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके आठवां स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थी तथा अध्यापक गण में खुशी की लहर छाई हुई है।  इस अवसर पर सीईओ कैलाश शर्मा ,मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह पीआरओ भुवनेश, तेजपाल डीपी, प्राइमरी विंग कोऑर्डिनेटर सुमन,सुरेंद्र कुमार सुदेश कुमार तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 02: बेहतर परीक्षा परिणाम पर खुशी मनाते विद्यार्थी।






जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना का रिजल्ट रहा सराहनीय
*********************************************
**************************************
********
कनीना की आवाज। जीआर .इंटरनेशनल स्कूल कनीना का  कक्षा 12वीं का रिजल्ट सराहनीय एवं शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की उप प्राचार्या पूनम कौर राणा ने बताया कि विज्ञान संकाय में सलोनी ने 92 .2 प्रतिशत, विक्रांत यादव ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में निशा यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में सलोनी ने बायोलॉजी में 94,  रसायन शास्त्र 93 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में अंकित ने अकाउंटेंसी में 99, निशा यादव ने इकोनॉमिक्स में 92 , बिजनेस स्टडी में 96  और अकाउंटेंसी में 95 अंक , प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम को देखते हुए विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।




एसडी विद्यालय ककराला की प्रिया 96 प्रतिशत अंकों के साथ बनी टॉपर
*******************************************************
*********************************
*********************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अति सराहनीय रहा है उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होने पर विद्यालय  प्राचार्य  ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है जिसमें प्रिया ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया , हर्षित कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व  नीतू सहरावत 94 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय से 12वीं कक्षा के कुल 230 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 144 विद्यार्थी बोर्ड की मेधावी सूचि में रहे है।  उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर सभी अध्यापकों , विद्यार्थियों व अभिभावकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावको  व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा बताया कि एसडी विद्यालय सच्चाई व परिश्रम से सफलता के  मार्ग पर अग्रसर है। परिश्रम का फल मीठा होता है। अपनी मेहनत से आए हुए अंक हमें हमेशा आगे बढ़ाते है। अध्यापकों व विद्यार्थियों की  मेहनत तथा अभिभावकों के लगातार सहयोग से ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम मिलते रहे है विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी की सफलता के लिए कृतसंकल्प है।
फोटो कैप्शन 03: एसडी स्कूल के विद्यार्थी खुशी मनाते हुए।





आरआरसीएम का परीक्षा परिणाम बेहतर
******************
















*******************
*****************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम. पब्लिक स्कूल, कनीना का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस परीक्षा में विदयालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें 41 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।  
घोषित सीबीएसई बोर्ड के परिणाम कक्षा 12 वीं और 10 वींमें एक बार फिर से शानदार सफलता अर्जित की। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपना-अपना शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करके अपने स्कूल व माता-पिता दोनों का नाम रोशन किया और अपनी कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया है।
फोटो कैप्शन 5: आरआरसीएम के अव्वल रहे विद्यार्थी।



 

 

Sunday, July 17, 2022

 उपराष्ट्रपति पद का उम्मीद्वार जगदीप धनखड़ की सुसराल में खुशी का माहौल
*****************************
*************************************************************
***********************************

कनीना की आवाज। भाजपा व एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीद्वार जगदीप धनखड़ को घोषित किए जाने से उनकी सुसराल में खुशी का माहौल है। जगदीप धनखड़ का उनकी पत्नी के मायके पक्ष सतनाली तहसील व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा से गहरा लगाव है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा जगदीप धनखड़ के ससुर स्व. चौधरी होशियार सिंह  माधोगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परम शिष्य रहे हैं। झुंझुनू जिले के किठाना गांव के निवासी जगदीप धनखड़ का विवाह स्व. चौधरी होशियार सिंह व भगवती देवी की इकलौती पुत्री डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ 1 फरवरी 1979 में महेंद्रगढ़ जिले की सतनाली तहसील में हुआ था। चौधरी होशियार सिंह का परिवार हरियाणा गठन से पहले 1960 में राजस्थान के बुहाना तहसील के गांव झारोडा से लगभग 5 किलोमीटर दूर हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले की सतनाली तहसील में आकर रहने लगा था। चौ. होशियार सिंह का निधन 2007 में हुआ जबकी उनकी पत्नी भगवती देवी का निधन 2016 में हुआ। चौधरी होशियार सिंह की चार संतानों में 3 बेटे व एक बेटी है। उनका बड़ा बेटा महिपाल सिंह सतनाली में रहता है तथा एसबीआई बैंक से सेवानिवृत्त हो चुका है, उनका दूसरा बेटा सुशील बलवदा सुप्रीम कोर्ट में सीनियर अधिवक्ता है। उनकी बेटी डॉ. सुदेश धनखड़ तीसरे नंबर पर है जिनका देश के भावी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से 1 फरवरी 1979 को सतनाली की मंडी धर्मशाला में वैवाहिक बंधन में बंधे थे। चौथे नंबर पर उनका पुत्र प्रवीण बलवदा राजस्थान उच्च न्यायालय में सीनियर अधिवक्ता है तथा वे बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे।
देश के भावी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सबसे छोटे साले प्रवीण बलवदा ने बताया कि वे मूल रूप से सतनाली से लगभग चार-पांच किलोमीटर दूर झारोडा गांव के रहने वाले हैं लेकिन वे अपने परिवार सहित हरियाणा गठन से पहले लगभग 1960 में सतनाली आकर बस गए थे। उनका पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से पारिवारिक गहरा रिश्ता रहा है। रामबिलास शर्मा उनके पिता के प्रिय शिष्यों में से एक थे और उनका निरंतर परिवार के साथ आना जाना रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन डॉ. सुदेश धनखड़ ने भी माधोगढ़ सीनियर सेकेंडरी से ही मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि आज उनके बहनोई को भाजपा व एनडीए ने देश का उपराष्ट्रपति घोषित किया है, वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी कहा कि वे अपने आप को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उनके प्रिय गुरु होशियार सिंह की पुत्री डॉ. सुदेश धनखड़ के पति जगदीप धनखड़ देश के उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। जगदीप धनखड़ व डॉ. सुदेश धनखड़ के विवाह में वे शामिल हुए थे तथा उसके गुरु चौ. होशियार सिंह के घर में होने वाले हर कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब उसके लिए व महेन्द्रगढ़ क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है कि देश के भावी उपराष्ट्रपति का ससुराल महेन्द्रगढ़ में है।


आराधना से शिवत्व को प्राप्त करें
***********************************
*************************************

कनीना की आवाज। रिमझिम बारिश, सावन का महीना, पेड़ों पर तरुणाई, मयूर नृत्य, टिड्डे एवं मेंढक के स्वर पूर्र्ण गीत, बजता हुआ मधुर संगीत मदमाता सावन का द्योतक होता है। मदमाता सावन माह शरीर में आध्यात्मिकता ऊर्जा तथा ज्ञान का संचार कर देता है। सोए हुए जीव जंतु को जागृत कर देता है।  वास्तव में संस्कृति सभ्यता का द्योतक यह माह नवजागरण का संदेश देने वाला होता है। जहां इस माह में सभी सक्रिय हो जाते हैं, गर्मी की मार झेल झेल कर जीव सुषुप्त जैसी अवस्था में होते हैं और रिमझिम बारिश में फिर से प्रफुल्लित हो जाते हैं। चारों और हरियाली, दौड़ते हुए बादल, गरजती हुई बिजली, उड़ते हुए पतंग, बने हुए घरों में विभिन्न पकवान इंसान को जागृत कर देते हैं। यह माह भगवान भोलेनाथ को याद करने का होता है। पर्व त्योहारों से भरा हुआ यह माह वास्तव में प्रकृति में सबसे सुंदर होता है। इस समय इंसान ऊर्जावान हो जाता है परंतु इंसान को इस माह में शिव भोले को याद करते, आराधना करते रहना चाहिए।
पुराने समय में भी लोग इस माह में आराधना में जुटे रहते थे। वर्तमान में जब कोरोना से जूझ रहे इस समय भी शिव की आराधना बहुत जरूरी हो गई है। चारों ओर शिवालयों में शिव भजन गूंजते हैंं वहां शिव को पूजना चाहिए। वास्तव में कांवड़ यात्रा भी चलती है लेकिन इस बार कावड़ को थोड़ा कोरोना ग्रहण लग गया है किंतु इंसान को घर में बैठकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए और मन की अंतरात्मा को जगाना चाहिए तब ही इंसान शिवत्व को प्राप्त कर सकता है। प्रकृति का सौंदर्य भाव जगाने वाला यह माह झरनों में दिव्य नाद सुनाने वाला होता है वहीं यह माह नन्हें-नन्हें बीजों को अंकुरित करने वाला होता है। यह माह मद्भावन करने वाला होता है। यही कारण है कि उस प्रभु शिव भोले की याद आती है और उस शिव भोले के शिवत्व को प्राप्त करने के लिए इंसान जागृत होकर कार्य करता है।
 


सावन माह है व्रत एवं आराधना का माह
*************************************
*****************************************
*****
संस,कनीना।  कनीना के सुेंद्र शर्मा का कहना है कि सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है, अत: सावन भर शिव-पूजा-आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिव-शाक्त में शिव के साथ शक्ति की पूजा करने से प्राप्त फल के विषय में इस प्रकार उल्लिखित है- शिवेन सह पूजयते शक्ति-सर्व काम फलप्रदा- साथ ही सावन में शिव-शक्ति पूजा की फलश्रुति में स्पष्ट उल्लिखित है-यम यम चिन्तयते कामम तम तम प्रापनोति निश्चितम। परम ऐश्वर्यम अतुलम प्राप्यससे भूतले पुमान। अर्थात् इस भूतल पर समस्त प्रकार के रोग-व्याधि, पीड़ा एवं अभावों से मुक्ति दिलाने के लिए ही श्रावण माह में भगवान शिव अपने कल्याणकारी रूप में धरती पर अवतरित होते हैं। अत: विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पंचोपचार पूजन करना अति फलदायक होगा। हमारे जीवन में भगवान शिव मनोवांछित फल देने वाले हैं इसलिए हमें सावन मास में भगवान शिव की आराधना जाप करना चाहिए सर्वप्रथम शिव जी को पंचामृत स्नान कराकर गंगा-जल अथवा शुद्ध जल में कुश, दूध, हल्दी एवं अदरक का रस मिलाकर रूद्राभिषेक करें। इस मंत्र के साथ 12 बेल पत्र अर्पित करें।
अभिषेक के बाद अथवा नित्य शिव जी को कम से कम 12 बेल पत्र चढ़ाएं। सभी बेलपत्र पर देशी घी से राम-राम लिख कर ओम नम: शिवाय शिवाय नम:मन्त्र से एक-एक कर शिव जी को अर्पित करें। बेलपत्र 12 ही नहीं अपितु यथा शक्ति 108 या 1100 भी चढ़ा सकते हैं। बेलपत्र अर्पित करने के बाद ओम स: जूँ स: इस मन्त्र का जाप करने से आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य की वृद्धि होती.. है।शिव-पुराण के अनुसार, सावन मास में शिव शक्ति अर्थात् देवी के साथ भू-लोक में निवास करते हैं। अत: शिव के साथ भगवती की भी पूजा करनी चाहिए। श्रावण मास में भगवान शिव की जलहरि या अर्घे में भगवती पार्वती का निवास होता.....
शिवजी को भस्म अवश्य लगाना चाहिए। भस्म मौलिक-तत्व का प्रतीक है और वृषभ( बैल) जगत जननी धर्म-प्रतीक शक्ति का प्रतिनिधि है। अपने समस्त कार्य-सिद्ध हेतु शिव के उन सिद्ध मन्त्रों का पाठ करना चाहिए, जिनसे शक्ति दुर्गा की भी स्तुति हो।
मंत्र -ओम हौ जूं स: भूर्भुव: स्व:  ओम    त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ओम स्व: भुव: भू: ओम स: जूं हौं ओम ! इस मंत्र के जाप से हमारे जीवन में हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
   फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा




सावन के सोमवार व्रत के लिए बेहतर होते हैं-शर्मा
********************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। सावन के सोमवार व्रत के लिए बेहतर माने जाते हैं। किसी भी भक्त को 15 सोमवार के व्रत करने चाहिए। ये विचार सुरेंद्र शर्मा ज्योतिषाचार्य ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई से सावन शुरू हो चुका है। सावन में माता माह मदमाने वाला होता है। इस बार सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को आ रहा है।
 सोमवार को शिवभोले की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। शिवभोले कम से प्रसन्न हो जाते हैं और जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना केे चलते बड़े मंदिरों में जाने पर जहां इस बार प्रतिबंध लगाया हुआ है वही अपने घरों में भी इष्टदेव को याद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहां सावन माह में अधिक बारिश होती है, भगवान भोले को विशेष रूप से याद किया जाता है। इसलिए भगवान भोले की प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार का व्रत शुरू करने वालों के लिए सावन मास ही सबसे बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा अर्चना की जाती तत्पश्चात सावन शुरू हो जाता है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार आएंगे तो सबसे बड़ी खुशी की बात है। यूं तो पूरे सावन माह में शिव भोले को याद करना चाहिए लेकिन समय रहते हुए सावन में व्रत जरूर करना चाहिए और सावन माह में आने वाली माह शिवरात्रि के दिन व्रत रखा जा सकता है।
 

 



आर्य वीरांगना शिविर का हुआ शुभारंभ
**************************************
*************************************
कनीना की आवाज। आर्य समाज रसूलपुर के तत्वावधान में आर्य वीरांगना शिविर का शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिन 72 वीरांगना ने भाग लिया। शिविर का समापन 21 जुलाई को होगा जिसमें मुख्य अतिथि भगत सिंह कनीना प्रमुख समाजसेवी होंगे। इस मौके पर हरि सिंह आर्य दिल्ली, चंदा, चंचल ,प्रीति आदि प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। इस मौके पर आर्य समाज के मंत्री धर्मपाल आर्य, कोषाध्यक्ष सोमदत्त, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: आर्य वीरांगनाओं को प्रशिक्षण देते हुए।

Saturday, July 16, 2022

 बाक्सिंग में तीन राज्यों में एसडियन्स ने जीते मैडल
***********************************************
*-***************************************************
*************************************
*********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला के मैडल विजेता बाक्सर को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसडी खेल अकादमी के बाक्सिंग कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि एसडियन्स ने बाक्सिंग में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। विभिन्न राज्यों में होने वाली बाक्सिंग प्रतियोगिता में एसडियन्स में पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
  हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में तमन्ना को कास्य पदक प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 जुलाई को भारती खेल प्राधिकरण उत्कृष्ठता केन्द्र एससीओई रोहतक में किया गया था। राजस्थान राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन चूरू में हुआ जिसमें एसडी के सुनील ने रजत पदक पर अपना कब्जा किया।                        
 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब-जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन झांसी में हुआ जिसमें एसडी के आर्यन यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। ये सभी बाक्सर एसडी खेल अकादमी में ही अभ्यास करते है।
विद्यालय निदेशक ने इस उपलब्धि पर विजेता खिलाडिय़ों के साथ-साथ सम्पूर्ण स्टाफ को बधाई दी तथा बताया कि लगातार परिश्रम से कठिन से कठिन कार्य को भी पूरा किया जा सकता है। खेल अकादमी में अभ्यास करने वाले बच्चे दो से तीन घण्टे अभ्यास के बाद पढ़ाई के कार्य को भी पूरा करते है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव, प्रवीन कुमार, सोनपाल, रत्न सिंह, राजकुमार, कर्मवीर, विकास व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते जगदेव यादव।







साप्ताहिक गतिविधियों का यदुवंशी में किया आयोजन
*********************************************
*********************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के प्रांगण में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक विभिन्न प्रकार की साप्ताहिक गतिविधियों  का आयोजन किया गया। इनमें कक्षा एलकेजी से दूसरी तक शब्द पहचानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं तक बेकार प्लास्टिक का पुन:उपयोग करके उपयोगी वस्तु बनाना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा कक्षा छठी से आठवीं तक क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अति उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में बढ़- चढ़कर भाग लिया। कक्षा तीसरी से पांचवीं  तक के बच्चों ने बेकार प्लास्टिक का उपयोग करके उपयोगी वस्तुएं बनाई ढ्ढ बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेन, पेंसिल स्टैंड बनाये, फोटो फ्रेम बनाये, चाक होल्डर इत्यादि बनाये। बच्चों ने क्ले मॉडलिंग का उपयोग करके बहुत ही सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने क्ले  का  उपयोग करके विभिन्न प्रकार के आकर्षित करने वाले डिजाइन बनाए। बच्चों ने क्ले का उपयोग करके गणेश जी हनुमान व शिव भगवान की मूर्तियां बनाई। उन्होंने क्ले का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के फूल भी बनाए।  बच्चों की इन कलाओं को  देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
 इस अवसर पर प्राचार्य महोदय श्री योगेंद्र यादव जी ने बच्चों  को अपनी कला को निरन्तर  इसी प्रकार निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समस्त अभिभावकों का भी हार्दिक धन्यवाद किया जो निरंतर अपने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय श्री योगेंद्र यादव जी, डीन अतर सिंह , ऐकडेमिक हेड नरेंद्र यादव व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 02: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ।






वनमहोत्सव के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद के साथ वनमहोत्सव मनाया गया। पौधारोपण में नीम, बरगद, पीपल, शीशम, अशोका, जामुन इत्यादि के पौधे लगाए गए। भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही पेड़-पौधे सदा पूजनीय रहे हैं। वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने की शपथ उठाई। बच्चों ने इसके साथ-साथ व्यर्थ वस्तुओं से अनेक प्रकार की सजावट की वस्तुएं बनाकर विद्यालय को सुसज्जित किया।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के मुखिया सुरेश कुमार , राजकुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया जानकारी दी। प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्या ने छात्रों को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का संदेश दिया। इस पौधारोपण समारोह के अवसर एचओडी सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: आरकेवाई स्कूल में पौधारोपण करता स्टाफ।






राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बवानिया में किया गया पौधारोपण
**********************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बवानिया में पौधारोपण किया गया। पौधागिरी कार्यक्रम की शुरुआत  मौलिक मुख्य अध्यापक रामपाल यादव  तथा विजय सिंह ने की। पौधागिरी योजना के तहत स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा पौधे लगाए गए। पौधागिरी योजना के तहत बच्चों को फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए।  बच्चे स्कूल के प्रांगण,घर के प्रांगण सार्वजनिक स्थलों एवं अपने खेतों में पौधे लगा करें पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं , ऐसा संदेश मौलिक मुख्य अध्यापक रामफल के द्वारा बच्चों को दिया गया। इस योजना में नरेंद्र यादव वन दरोगा ने विशेष रूप से सहयोग किया। कार्यक्रम के संयोजक रामपाल मुख्य अध्यापक ने बच्चों को सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में सुनील शास्त्री , विनोद कुमार , मंधीर, प्रदीप, इंदुबाला एचटी, अजीत सिंह , रतनलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: बवानिया स्कूल में पौधगिरी कार्यक्रम के तहत पौधे वितरित करते हुए।





आइसीटीएम सोशल ग्रुप इस साल 2100 पौधे बांटेगी और लगाएगी
**********************************************************
******************************************************
संवाद सहयोगी,कनीना।
आइसीटीएम सोशल ग्रुप की टीम इस साल भी पौधे बांटने और लगाने का काम कर रही है। संस्था लगातार पर्यावरण पर भी काम कर रही है स्कूल और गांवों में पेड़ पौधे लगाने और लोगो को पर्यावरण के प्रति लोगों को प्रेरित करने का काम कर रही है। संस्था अबकी बार 2100 पौधे बंटेगी और लगाएगी। संस्था के संचालक पवन कुमार राठौर ने बताया कि उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का और लोगों तक पहुंचने का है। क्योंकि अगर पेड़ है तो हमारा जीवन है, हमें शुद्ध वायु मिलती है, फल मिलते हैं और पेड़ आजीवन काम आते है। पेड़ों का जीवन में बहुत महत्व है। इसके सूखने के बाद इसकी लकड़ी भी हमारे जीवन में बहुत काम आती है। रेगिस्तान में पेड़ नहीं है और रेगिस्तान में जीवन यापन नही होता। वैसे ही जहां पेड़ है वहा हरियाली है जीव जंतु और मानव भी रहता है। इसलिए पेड़ जीवन के लिए आवश्यक ही नहीं बहुत जरूरी भी है। पवन कुमार ने बताया कि दुख जब होता है जब हमारे साथी पेड़ लगाते है पर्यावरण को बढ़ाने के लिए, लेकिन बहुत से ठेकेदार हर वर्ष हजारों हरे पेड़ काटते है। जिसके कारण पर्यावरण को भारी नुकसान होता है, जीव जंतु कम होते जा रहे है। मानव, जीव, जंतु और  प्रकृति को भारी ठेस पहुंचती है। सरकार को इस और ठीक कदम उठाने चाहिए।
 पवन कुमार ने कहा कि पौधे नजदीकी गांवों में भी सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। और वहा समीपवर्ती मौजीज व्यक्ति को देखरेख के लिए जिम्मेवारी लगाई जाएगी। संस्था आने वाले समय में हजारों पेड़ लगाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा की मानव ने अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाने जरूरी है और उनकी देखभाल करना जरूरी है।
आश्रम में इस अवसर पर सुनील कुमार, संजय कुमार, सत्यप्रकाश मास्टर, मनोज कुमार, सुभाष और भी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे और संस्था ने गांव और बाहर से आए हुए व्यक्तियों को पौधे दिए।
फोटो कैप्शन 5: आईसीटीएम सोशल ग्रुप पौधे वितरित करने के लिए तैयार।




धनौंदा स्कूल में बांटे पौधे
***********************************
********************************************
कनीना की आवाज।
अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में प्राचार्य कृष्ण कुमार ने अपने हाथों से सभी विद्यार्थियों को एक-एक पौधा वितरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण नए केवल भविष्य का आधार अपितु पर्यावरण प्रदूषण से रोकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल पौधा लगाने अपितु इसकी देखरेख करने की भी अपील की। विद्यार्थियों ने आश्वासन दिया कि वह पेड़ पौधों की देखरेख करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए जो भविष्य में याद दिलाता है कि उन्होंने यह पौधा लगाया था।
 कृष्ण कुमार ने कहा कि आज के दिन सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण की है जिसका  एकमात्र रास्ता पेड़ पौधे है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अवकाश के वक्त एक-एक पौधा दिया ताकि विद्यार्थी सीधे घर जाकर लगा सके। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 06: कृष्ण कुमार पौधे वितरित करते हुये।





क्षेत्र में हुई 13 एमएम बारिश
-सड़कों पर जमा हुआ एक एक फुट पानी
****************************************
*******************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में सावन माह के तीसरे दिन भी बारिश हुई। लगातार दो दिनों से कम या अधिक बारिश होती रही है।
दोपहर पश्चात कनीना क्षेत्र में तेज बारिश हुई जिससे लोग बारिश के खड़े पानी में से आवागमन कर रहे, भारी परेशानियों में लोग इधर उधर निकल रहे थे। वास्तव में कनीना के जोहड़ों का पानी लबालब भरा है। इसलिए अधिक पानी वो सहन नहीं कर सकते और सड़कों पर पानी जमा हो जाता है।
 मौसम विभाग अभी और बारिश होने की संभावना जता रहा है। किसान रवि कुमार ,दिनेश कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया कि उनकी खरीफ फसल अच्छी होने के आसार बन गए। सावन माह में लगातार सभी दिनों थोड़ी बहुत बूंदाबांदी हो रही है जिससे भी लोग प्रसन्न है। बाबा मोलडऩाथ आश्रम के पास एक एक फुट तथा कनीना के सिविल अस्पताल के पास भी एक एक फुट पानी जमा हो गया।
फोटो कैप्शन 7: पानी में से आवागमन करते कनीना के लोग।














कनीना अस्पताल से मंडी गेट तक सड़क बनवाने हेतु दिया ज्ञापन
*****************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना सिविल अस्पताल कनीना मंडी गेट तक जाने वाली सड़क बिल्कुल जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए, दुर्घटनाएं बढ़ गई है, इस पर चलना भी कठिन हो गया है। कनीना मंडी हरियाणा की पुरानी मंडी है। 52 गांवों के किसान आवागमन करते हैं। मुख्य बाजार बैंक होने के अतिरिक्त काफी गांवों का रास्ता कनीना मंडी से होकर गुजरता है। सड़क काफी व्यस्त रहती है। सड़क निर्माण के लिए सेवा भारती की ओर से उपायुक्त नारनौल,विधायक अटेली,एसडीएम कनीना, कनीना चेयरमैन नगरपालिका को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क जर्जर होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।
फोटो कैप्शन 8: कनीना मंडी की जर्जर सड़क मार्ग।



Friday, July 15, 2022

 
 प्रजा भलाई संगठन का उप प्रधान बनाया जगदीश प्रसाद को
**************************************************
*****************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना कस्बा निवासी समाजसेवी जगदीश प्रसाद मिस्त्री को प्रजा भलाई संगठन की कनीना ब्लॉक शाखा का उपप्रधान बनाया गया है। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जगदीश प्रसाद को सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जगदीश प्रसाद ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी सौंपी हैं उसे वह पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत से निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से कनीना ब्लॉक में जनकल्याण कार्यों में वृद्धि होगी और वे किसान, मजदूर की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से कनीना कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई है।




 नन्हें बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
***************************************************
*****************************************
***********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला के नन्हें बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम एवं दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पौधे रोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाने के कार्य को प्रारम्भ किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय से 4000 पौधे लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण सभी का कर्तव्य है। पेड़-पौधों से हमें प्राण वायु मिलती है तथा पौधे पृथ्वी के गहने हैं। पृथ्वी को सुन्दर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव व समस्त स्टॉफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल ककराला में पौधारोपण करते नन्हें बच्चे।





आरआरसीएम को मिला स्वच्छता पुरस्कार
****************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। आरआरसीएम स्कूल कनीना को आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में जिला स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के 38 विद्यालयों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है ।  
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य देने में सहायक है जिसमें विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और रोगों से मुक्त रहता है। स्वच्छ विद्यालय बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।
अन्त में विद्यालय के निदेशक हंसराज यादव  ने भी विद्यार्थियों को  संबोधित किया और बताया कि  मानसिकए शारीरिकए बौद्धिक और सामाजिक हर तरीके से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी होती है। इस अवसर पर संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।
फोटो कैप्शन 02: स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त करते आरआरसीएम स्कूल के बच्चे।






नेताजी के चाचा का निधन
********************************
************************************

कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में राजेश कुमार संस्कृत अध्यापक उर्फ नेेताजी के पद पर कार्यरत उनके चाचा विजय शंकर का स्वर्गवास हृदय गति रुकने के कारण हो गया। उन्होंने 15 साल आर्मी में सेवा की उसके पश्चात 24 वर्ष जिला न्यायवादी नारनौल सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे 2 पुत्र प्रदीप कुमार एवं कुलदीप कुमार एवं दो पुत्रियां शकुंतला एवं सुनीता को छोड़कर स्वर्ग सिधार गये हैं। इस प्रकार से उनका परिवार पूर्ण रूप से भरा प्रभाव भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए। उनका एक पुत्र सिग्नल कोर में कार्यरत है दूसरा पुत्र अध्यापक है।
फोटो कैप्शन: विजय शंकर फाइल फोटो




सुमेर सिंह चेयरमैन लाएंगे 42वीं कावड़
-19 जुलाई को हरिद्वार से होंगे रवाना
**************************************
************************************
****
 कनीना की आवाज। कनीना के निवासी एवं सर्वाधिक कावड़ लाने वाले सुमेर सिंह चेयरमैन का नाम सर्वोपरि है। इस बार 42वीं कावड़ लाएंगे तथा 16 जुलाई को पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक वे 41 कावड़ ले आए हैं। इस बार 42वीं कावड़ 19 जुलाई को लेकर अपनी यात्रा हरिद्वार से शुरू करेंगे तथा 23 जुलाई को बागेश्वर धाम बाघोत में अपनी कावड़ अर्पित कर देंगे। हमेशा ग्रुप के साथ जाते हैं और कनीना ही  नहीं आसपास क्षेत्र में कावड़ लाकर चढ़ाने वालों में उनका नाम है। उन्होंने बताया कि बार पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हुए हैं तथा वे अपनी कावड़ लेकर चलेंगे उससे पहले विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे।
 फोटो कैप्शन: सुमेर सिंह


कनीना में हुई सावन





के दूसरे दिन बूंदाबांदी
***************************************
****************************************
कनीना की आवाज।  कनीना क्षेत्र में सावन माह के दूसरे दिन हल्की बूंदाबांदी हुई। पहले दिन 12 एमएमए बारिश हुई थी।
किसान देवेंद्र, दिनेश, सूबे सिंह आदि ने बताया कि बाजरे की अगैती फसल खड़ी हुई है तथा पछैती फसल भी खेतों में नजर आने लगी है।


Thursday, July 14, 2022

  सिमट गए हैं सावन के झूलें
*****************************************
*****************************************
**********************************
********
कनीना की आवाज। श्रावण माह में डाले जाने वाले झूलें भी अब विज्ञान की चकाचौंध में गुम होते जा रहे हैं। कभी हर घर में झूलें देखने को मिलते थे वे महज अब कुछ घरों तक ही सिमटकर रह गए हैं। सावन के गीतों की गूंज भी अब मंद पड़ गई है और सावन के प्रति लोगों में वो उत्साह नहीं देखा जा सकता है।
   एक वक्त था जब सावन माह आते ही घरों में बड़े वृक्षों पर झूलें डाल दिए जाते थे जहां बच्ची हो या बूढ़ी औरत सभी मिलकर झूला झूलती थी। नव विवाहितों के लिए तो झूलें अपना समय बिताने का अच्छा साधन होते थे। मोटे-मोटे रस्सों को बड़े पेड़ से टांगकर उस पर बैठने के लिए लकड़ी की तख्ती लगाई जाती थी। इस झूले पर प्राय: एक ही युवती बैठती थी और दूसरी उसे आगे पीछे झूलाती थी। एक के बाद दूसरी द्वारा झूलाने का यह क्रम अनवरत चलता रहता था। गीतों की गूंज पींग पर सुनाई पड़ती थी।
  किसान हो या युवती सभी अपनी धुन में खोए रहते थे। समय के साथ-साथ सावन के झूलों में भी बदलाव आ रहा है। अब यहां वहां एक या दो ही झूलें दिखाई पड़ सकते हैं। पींग का प्रचलन लगभग समाप्त हो रहा है। उस जमाने में जब पींग का प्रचलन था, घरों में मोटे रस्से मिलते थे जिनसे कुएं का पानी खिंचा जाता था। अब न तो कुओं से पानी खिंचने की ही जरूरत रही है और न ही  पींग की जरूरत रही है। वैसे भी घरों में मोटे रस्से न होने के कारण पींग कहां से डाली जाए?
  ऐसा लगता है कि विज्ञान के इस युग में पींग का महत्व घटा है। पींग के बारे में वर्तमान बच्चियां  तो शायद ही जानती हो। झूले ही नहीं सिमटे अपितु भागदौड़ की जिंदगी में पींग पर झूलने की भी किसी के पास फुरसत नहीं होती है। कुल मिलाकर पींग का युग समाप्त हो रहा है।




एसडी में एनसीसी के लिए चयन प्रक्रिया हुई प्रारम्भ
***********************************************
*************************************
************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल की यूनिट हेतु चयन प्रक्रिया का प्रारम्भ सुबह से ही हुआ। चयन प्रक्रिया का प्रारम्भ कमान अधिकारी कर्नल आदित्य नेगी, सेना मैडल व शौर्य चक्र, कर्नल हरप्र्रीत भिंडर, सूबेदार मेजर जगमाल सिहं, सूबेदार मोहन देव शर्मा, हवलदार सुनील कुमार व कर्ण सिंह की टीम द्वारा किया गया। उम्मीदवारों का चयन डाक्टरी जांच, शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। एनसीसी के लिए कुल 220 उम्मीदवार थे जिसमें 50 को ही लिखित परीक्षा के लिए चुना गया। उम्मीदवारों को मेरिट सूची के अनुसार चुना जायेगा। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जाता है इससे उनमें देशभक्ति, देश सेवा के साथ- साथ अनुशासन के भाव पैदा होते है। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवार को प्रमाण-पत्र मिलता है जिससे वे भारतीय सेना की भर्ती के लिए अतिरिक्त लाभ के पात्र बनते है।
फोटो कैप्शन 01: एनसीसी की परीक्षा लेते एनसीसी अधिकारी।




10 जगह पानी में पाया गया लारवा दिए गए नोटिस
**********************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। कनीना स्वास्थ्य विभाग केंद्र की ओर से डा सुंदरलाल की देखरेख में एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार यादव ने कनीना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में रुके हुए पानी की जांच की जिसमें 10 जगह लारवा पाए गए 10 को नोटिस दिए गए।
 उन्होंने मौके पर जाकर के लोगों को समझाया कि पानी में मच्छर विशेषकर डेंगू मच्छर पैदा होते हैं इसलिए खड़े हुए पानी पर तेल आदि छिड़कना चाहिए वही बर्तनों में भरा हुआ पानी आदि खत्म कर देना चाहिए सुखाकर फिर से अगर आवश्यकता हो तो पानी डालें वरना मच्छर पैदा होते चले जाते हैं। मच्छर पानी में अंडे देता है जो लारवा में बदल जाते हैं। यदि उनको नष्ट कर दिया जाए तो रोग होने से बचा जा सकता है। उन्होंने उन्होंने इस प्रकार रोगों से बचने की अपील की
फोटो कैप्शन दो: पानी से भरे बर्तनों की जांच करके जानकारी देते एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार।





सावन के पहले दिन ही हुई बारिश
 -12 एमएम हुई बारिश
***************************************
*************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गुरुवार को सावन माह के प्रथम दिन बादल बरसे। दोपहर बाद लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही। 12 एमएम बारिश हुई। अब तक एक जुलाई के नौ एमएम तथा 10 जुलाई को 49 एमएम बारिश हुई जैबकि 12 जुलाई को 2 एमएम तथा 14 जुलाई को 12 एमएम बारिश हुई है। कुल मिलाकर 123 एमएम बारिश जुलाई माह में हुई है जबकि 30 मार्च को 30 एमएम बारिश हुई थी।
किसान बाजरे की बिजाई कर चुके हैं किंतु उनकी बिजाई इस बारिश से प्रभावित होने के आसार बन गए हैं। भारी मात्रा में खेतों में पानी जमा हो गया है।  कनीना में सीवर व्यवस्था सही न होने के चलते बड़ी समस्या उभर रही है। जोहड़ लबालब भर गये हैं तथा गलियों एवं नालियों में पानी जमा होने के आसार बन गये हैं।





चार लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
****************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। टावर शिफ्टिंग कार्य करते समय अधिकारियों के साथ चार लोगों कार्य में रुकावट डाली, हाथापाई की अभद्रता की जिसके चलते उन्होंने कनीना पुलिस में 4 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पवन कुमार को 33केवी अर्थ इलेक्ट्रोड महेंद्रगढ़ से कैथल ट्रांसमिशन लाइन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हुआ है तथा गांव पोता और बाघोत में कार्य चल रहा था। 13 जुलाई को अपनी टीम जिसमें मुख्य रूप से अंकित ,अभिषेक और विजेंद्र यादव कुछ अन्य मजदूरों के साथ बाघोत गांव में 152-डी हाइवे के साथ टावर शिफ्ंिटग का कार्य कर रहे थे तभी सूबे सिंह तथा तीन में उसके साथी मौके पर आए कार्य में रुकावट डाली अभद्र व्यवहार किया तथा हाथापाई पर उतारू हो गए। कार्य बंद करने की धमकी दी जिनको मौके पर उपायुक्त महोदय के निर्देशों के बारे में भी अवगत कराया गया किंतु वे लोग नहीं माने। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करके काम करने वाली टीम और जेसीबी मशीन को वापस लौटा दिया। उन्होंने कहा कि 192 को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जिसके चलते पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत तीन अज्ञात अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



Wednesday, July 13, 2022

 
गुरु को सनातन धर्म ईश्वर के समान मानता आया-कैलाश पाली
*****************************************************
******************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। आदिकाल से ही भारतवर्ष का सनातन धर्म गुरु को ईश्वर की बराबरी का दर्जा देता आया है। पूरे विश्व में गुरु-शिष्य के मध्य का ऐसा अद्भुत प्रेम व सम्मान अन्यत्र कहीं भी नहीं मिलता। भारतीय परंपरा में गुरु की भूमिका उस सूर्य के समान है जो समस्त सृष्टि को अपनी रोशनी से प्रदीप्त करता है।
गुरु पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक और अकादमिक गुरुजनों को समर्पित परंपरा है जिन्होंने कर्म योग आधारित व्यक्तित्व विकास करने, व्यक्ति को प्रबुद्ध बनाने व अपनी बुद्धिमता को साझा करने के लिए अपने शिष्यों को तैयार किया हो। यह परंपरा हिंदू बौद्ध और जैन अपने आध्यात्मिक शिक्षकों या अधिनायकों को सम्मान और उन्हें अपनी कृतज्ञता दिखाने के रूप में मनाते हैं। यह विचार आज महेंद्रगढ़ जिले के पाली मंडल के पाली ग्राम में स्थित बाबा जयरामदास धाम पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. राजेंद्र भारद्वाज ने वहां उपस्थित लोगों के सामने कहे। उन्होंने इस अवसर पर धाम के परम पूज्य संत बाबा जयरामदास  महाराज को माला अर्पित की व अपने अकादमिक गुरु कैलाश शर्मा पाली को सम्मानित करते हुए देवतुल्य भक्तजनों व सम्मानित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि यह पर्व हिंदू पंचांग के हिंदू माह आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है । यह उत्सव महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन गुरु पूजा का विधान है । यह पर्व  वर्षा ऋतु के आरंभ में आता है तथा इस दिन से 4 महीने तक साधु संत एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं ।यह 4 महीने मौसम की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ होते हैं क्योंकि इस दौरान न अधिक गर्मी और न ही अधिक सर्दी  होती है ।इसीलिए यह समय अध्ययन के लिए भी उपयुक्त माना गया है।
महर्षि वेदव्यास को आदि गुरु कहा जाता है और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है ।भक्ति काल के संत घीसा दास का जन्म भी इसी दिन हुआ था और वह महाकवि कबीर दास के शिष्य थे। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि जैसे सूर्य के ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता एवं फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है, वैसे ही गुरु चरणों में उपस्थित साधकों को ज्ञान, शक्ति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है ।
इस गुरु पूर्णिमा के पर्व की महता को समझते हुए एवं सनातन धर्म में इसकी भूमिका को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा की तरह इस वर्ष भी देशभर के सभी मंडलों पर अध्यात्मिक  व अकादमिक गुरुओं का सम्मान करने का निर्णय लिया है।
सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को जगत हित में सर्वोपरि मानती है और यह शिक्षा व ज्ञान हमें हमारे गुरुजनों ने ही दिया है।
आज के युग में जहां लोग व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी और यूट्यूब चैनल्स पर ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं ,वहां निश्चित तौर पर पारंपरिक अकादमी गुरुओं की महता कुछ हद तक कमजोर हुई है। इस पर्व को मनाने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति को, अपने मूल को व अपने धर्म को पहचाने और अपने गुरुओं को सम्मान देने की परंपरा को जीवित रखे। हमारी संस्कृति में तो गुरु का स्थान ब्रह्मा,विष्णु और महेश इन त्रिदेवों के समकक्ष माना गया है।
इसीलिए आज देशभर के सांस्कृतिक,आध्यात्मिक व अकादमिक गुरुओं का सम्मान करके भाजपा देशभर के युवाओं व नई पीढ़ी को यह संदेश देना चाहती है कि हमें अपनी मूल परंपराओं व मूल्यों को जीवित रखना है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पाली मंडल के भाजपा अध्यक्ष मंजीत सिंह ,मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह , मुन्ना, लक्ष्मण ,विनोद  आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: कैलाश पाली को गुरु मानकर सम्मान देते लोग।







जीआर इंटरनेशनल स्कूल को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
****************************************************
*****************************************
***********
कनीना की आवाज। केंद्रीय शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ विद्यालय (साबुन से हाथ धोने )के अभियान में जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना को सम्मानित किया गया। विद्यालय को यह पुरस्कार स्वच्छ जल की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को देखकर मिला है। विद्यालय को यह पुरस्कार जिला स्तर पर मिला है। विद्यालय के संचालक श्री विजय पाल यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है और समय-समय पर बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जाता है। विद्यालय की उप प्राचार्या पूनम कौर राणा ने बताया कि हमारे विद्यालय में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है और अध्यापकों के द्वारा भी समय-समय पर बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया जाता है।
फोटो कैप्शन 01: जिला स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार देती डिप्टी डीइओ राजबाला यादव।





गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया
***********************************
*************************************

कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव  के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित। इस कार्यक्रम में लक्ष्य, लकी, रूद्र, कुनाल, लवया व रक्षित ने भाग लिया ।
  इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है।  भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से बढ़कर माना गया है। गुरु हमें अज्ञान रूपी अन्धकार से ज्ञान रूपी  प्रकाश की और ले जाते है ।  आगे उन्होंने बताया कि गुरु और शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। गुरु के ज्ञान और संस्कार के आधार पर ही शिष्य ज्ञानी बनता है  मनुष्य अपने जीवन में गुरु के  ऋण से  कभी उऋण नहीं हो सकता है ।
निदेशक हंसराज यादव  ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।  महाभारत ग्रंथ को लिखने वाले वेदव्यास को सम्मान देने के लिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस अवसर पर संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: गुरु पूर्णिमा का पर्व आरआरसीएम में मनाते हुए।



भडफ़ स्कूल में मनाया गुरु पूर्णिमा
*******************************
***********************************

कनीना की आवाज। गुरु पूर्णिमा के गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती पब्लिक स्कूल भडफ़ के प्रांगण में विद्यालय के चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को गुरु की महिमा के बारे में विस्तार से बताया।
 उन्होंने बच्चों को बताया की संसार में प्रथम गुरु माता पिता होते हैं, उसके बाद शिक्षक का स्थान आता है गुरु अपने शिष्य को कठिन से सरल की ओर ले जाता है और उसके जीवन में फैले अंधकार को ज्ञान रूपी प्रकाश में परिवर्तित कर देता है। इस अवसर पर उन्होंने प्राचीन काल की गुरु शिष्य परंपरा का उदाहरण देते हुए एकलव्य के जीवन के बारे विस्तार से बताया और विद्यार्थियों से एकलव्य जैसे शिष्य बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर गजराज सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के सर्वोत्कृष्ट परिणाम के बारे में बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में नए-नए कीर्तिमान अर्जित करके अपने पुरुषार्थ से ग्रामीण पृष्ठभूमि में स्थापित इस विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
 उन्होंने बताया की 17 मई 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में क्रमश: दीक्षांत अरविंद कुमार देव, मनोज कुमार एवं लक्की ने संपूर्ण हरियाणा प्रांत की वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज करवा कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। सफलता की इसी अनुकरणीय शृंखला में रुचिका  ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करके छठी कक्षा में चयन हुआ है जो इस क्षेत्र के लिए अद्वितीय उदाहरण है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया की इस सत्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा और 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों का मेरिट में आना एक आदर्श उदाहरण तो है ही परंतु हर्ष ने 500 अंक में से 489 अंक प्राप्त करके संपूर्ण कनीना ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 12वीं कक्षा की पूनम पुत्री श्री राजेंद्र 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट परिणाम दिया है बोर्ड कक्षाओं वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय के चेयरमैन रमेश कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ वह बच्चे उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: भडफ़ स्कूल में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य भारद्वाज।






लार्वाजनित रोगों की दी गई जानकारी
************************************
*************************************

कनीना की आवाज।  भोजावास स्वास्थ्य केंद्र की ओर से विभिन्न गांवों में जाकर लार्वा पर आधारित रोगों की जानकारी दी गई। इस संबंध में सुंदराह गांव में विजय कुमार एमपीएचडब्ल्यू, पड़तल में विनोद कुमार एमपीएचडब्ल्यू, राजकुमार एचआई एवं जयश्री ने पीएचसी भोजावास में लार्वा पर आधारित जानकारी देते हुए बताया कि पानी को लंबे समय तक खड़ा न रहने दे क्योंकि समय मच्छरों का लार्वा पैदा हो सकता है जो विभिन्न प्रकार के रोगों का कारण बनता है। मलेरिया एवं डेंगू आदि लोग खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक बार अपने पानी के बर्तनों के पानी को बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मच्छर पनपेंगे तो निश्चित रूप से रोग पैदा होंगे। इस अवसर पर विभिन्न लोगों को इश्तहार बांटे व जानकारी दी।
फोटो कैप्शन 5: लार्वा पर आधारित जानकारी लेते एमपीएचडब्ल्यू।






गुरु ज्ञान है गुरु श्रद्धा है गुरु समर्पण है गुरु विश्वास है-लालदास महाराज
*******************************************************
***************************************
****************
कनीना की आवाज। अंधेरे से प्रकाश में ले जाने वाले तत्वज्ञान को गुरु कहते हैं। यही गुरु का संपूर्ण अर्थ है उक्त विचार परम संत लालदास ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उधोदास आश्रम पर आयोजित एक यज्ञ के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को व्यक्त किए।
 इस अवसर पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि गुरु दो शब्द से मिला हुआ एक तत्व ज्ञान है। जो मानव को अंधेरी रूपी जीवन एवं अज्ञान रूपी जीवन से निकाल कर ज्ञान रूपी प्रकाश में जीवन में ले जाता है। उसी का मतलब गुरु होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी पियो छान के और गुरु बनाओ जानकर अगर आपने अंधे होकर किसी को अपना गुरु बनाया तो आप नर्क में जाओगे। इसलिए आपको गुरु बनाने से पहले अच्छे से सोच समझकर गुरु दीक्षा लेनी चाहिए क्योंकि जिसको हम गुरु बना रहे हैं क्या वह गुरु बनने के लायक भी है या नहीं। इसलिए हमें सोच समझकर ज्ञानवान समझदार संस्कारवान चरित्रवान सामाजिक बुद्धिमान व्यक्ति को ही गुरु बनाना चाहिए ताकि गुरु बनाने के बाद हमारा जीवन सुखमय हो जाए क्योंकि जिस भी मानव में उक्त सभी गुण होंगे वह न तो खुद अधोगति में जाएगा और ना ही अपने शिष्य को ले जाएगा। वह हमेशा वही कर्मकांड करेगा जिससे प्रभु का मार्ग खुलता हो और प्रभु के पास जाने का सच्चा रास्ता हो। उन्होंने कहा कि गुरु कोई व्यक्ति नहीं कोई शरीर नहीं गुरु एक तत्व है, एक शक्ति है गुरु अगर शरीर होता तो इस छोटी सी दुनिया में एक ही गुरु पर्याप्त होता। गुरु एक भाव है ,गुरु एक समर्पण है, गुरु एक शरदा है आपका गुरु आपके व्यक्तित्व का परिचय है। कब कौन कैसे आपके लिए गुरु साबित हो यह बात आपकी दृष्टि एवं मनोभाव पर निर्भर करता है। गुरु प्रार्थना से मिलता है, गुरु समर्पण से मिलता है, गुरु दृष्टा भाव से मिलता है, गुरु किस्मत से मिलता है और गुरु किस्मत वालों को मिलता है। इसलिए अपने गुरु को सदैव पूजनीय समझिए क्योंकि उनके बताए मार्ग पर चलकर आप मोक्ष को प्राप्त हो सकते हो।
फोटो कैप्शन 04: गुरु महिमा सुनाते हुए लालदास महाराज।






लड़ाई झगड़ा कर शांति भंग करने का मामला दर्ज
********************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। दौंगड़ा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि भालखी नहर के पास तीन नौजवान आपस में लड़ झगड़ रहे हैं, आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो तीन व्यक्ति आपस में लड़ रहे थे। घर जाने के लिए कहा तो भी घर नहीं गए। पुलिस ने उनका नाम पता करने पर सुरेंद्र अग्रवाल महेंद्रगढ़, सोनू यादव नांगल सिरोही तथा अमन दौंगड़ा आहीर बताया। दौंगड़ा पुलिस ने सरेआम लड़ाई झगड़ा करने शांति भंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।












मार पिटाई करने जान से मारने का मामला दर्ज
*******************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने मार पिटाई कर छीना झपटी करने का मामला दर्ज किया है। संजय शर्मा झाड़ली की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।
 पुलिस में दी गई शिकायत में संजय शर्मा ने कहा है कि 6 जुलाई को वह अपनी मोटरसाइकिल से कनीना की ओर आ रहा था कि गांव की सीमा पहले से घात लगाए बैठे जयप्रकाश, रविंद्र तथा एक अन्य ने मोटरसाइकिल रुकवाई,गाली गलौज की। तत्पश्चात हाथों में लिये हुये राड़ से प्रहार किया ,जान से मारने की धमकी दी, जमीन पर गिरा दिया। तत्पश्चात पीछे से लोग आते देेख भाग खड़े हुए। राहगीरों ने अटेली मोड़ पेट्रोल पंप के पास पहुंचाया जहां से उन्होंने अपने भाई को फोन करके जानकारी दी। उनका भाई उन्हें कनीना ले गया जहां से उन्हें हायर सेंटर दिया। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।