Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, April 11, 2022

 
यदुवंशी कनीना में नये सत्र की शुरुआत हुई
*****************************************
**********************************************
************************************
****************
कनीना। यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के नए सत्र के शुभारंभ पर राव बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया व मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चे अत्यधिक खुश नजर आए। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा इस अवसर पर अपनी अद्वितीय व अविस्मरणीय प्रतिभाओं का विशिष्ट प्रदर्शन किया गया इसमें बच्चों द्वारा नृत्य, भाषण प्रतियोगिता व सुविचार प्रस्तुत किए गए। बच्चे अपने नए विद्यालय के स्टाफ से मिलकर अत्यधिक प्रसन्न चित्त नजर आए। विद्यालय के चेयरमैन राव बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव व  शैक्षणिक प्रमुख नरेंद्र कुमार जीने अभिभावकों से यदुवंशी शिक्षा निकेतन पर विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया।
फोटो कैप्शन 10: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत करते हुए।




नकल करने व कराने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा- एसडीएम
*******************************************************************
***********************************
************
कनीना। परीक्षा में नकल करने वाले तथा कराने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। ये विचार कनीना के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र बूचावास, कनीना, खेड़ी आदि गांवों के स्कूलों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए।
 इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा सरकार की पॉलिसी है नकल रहित परीक्षा कराना जिसको लेकर हमारी टीम ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर वहां चल रही परीक्षा में किसी तरह की कोताही ना रहे और नकल रहित परीक्षा पूरी कराने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों धारा 144 का कुछ बच्चों द्वारा उल्लंघन किया गया था जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए हमारी कनीना पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जिसके भय अब सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व नकल रहित परीक्षा चल रही है। उन्होंने कहा कि  नकल करने वाले व कराने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके लिए कई टीमें गठित की गई है जो उन पर नजरें जमाएं रहती हैं।
फोटो कैप्शन 09: बूचावास परीक्षा केंद्र को चैक करते हुए एसडीएम कनीना।




पड़तल गांव से स्कूटी चोरी
********************************
*********************************
*****
,कनीना। कनीना उपमंडल के गांव पड़ताल की हरिजन बस्ती से  सड़क मार्ग पर खड़ी एक स्कूटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पड़तल निवासी मनदीप द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह अपनी स्कूटी को पड़तल की सड़क पर खड़ा करके खेत से आवारा पशुओं को निकालने के लिए गया था तभी उनकी स्कूटी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। कनीना पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।


अभिनव शर्मा का एमबीबीएस में चयन होने पर खुशी 

*****************************
कनीना। कनीना निवासी डा रमेश शर्मा के पुत्र अभिनव शर्मा का हरियाणा में एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन हो गया है। थर्ड मोप अप दौरान उनका यह चयन हुआ है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए अभिनव शर्मा के पिता डा. रमेश शर्मा ने बताया कि अभिनव ने एसडी स्कूल ककराला से 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा पास की। उन्होंने इस संबंध में कोचिंग भी ली किंतु उनका प्रयास सफल रहा। अभिनव शर्मा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता डा रमेश शर्मा तथा मां मंजू रानी के अतिरिक्त गुरुओं को देते हैं।
 एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन होने पर डॉ दिनेश शर्मा, डा सुरेश शर्मा, डा दीपक ,धीरज शर्मा मा.सतबीर सिंह, चांदराम नंबरदार, एमएस मोरवाल पूर्व तहसीलदार, दुष्यंत यादव, अश्विनी कुमार, होशियार सिंह बाबूजी, रघुवीर सिंह, सतीश वर्मा, मनोज गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: अभिनव शर्मा।



 कनीना में दी 339 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की 12वीं की परीक्षा
************************************************
***********************************

 कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 339 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। सोमवार को 339 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। कनीना तथा कनीना मंडी दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कनीना परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक डा मुंशी राम यादव ने बताया कि उनके यहां 189 विद्यार्थियों ने परीक्षा देेनी थी किंतु 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और 186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उधर कनीना मंडी परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक देवव्रत ने बताया कि 155 विद्यार्थियों ने परीक्षा अंग्रेजी की परीक्षा देनी थी किंतु दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और 153 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों केंद्रों पर 339 विद्यार्थी परीक्षा दे पाए और 5 विद्यार्थी दोनों केंद्रों पर अनुपस्थित रहे। विभिन्न अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 उधर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना  बी-2में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। उपरोक्त   जानकारी देते हुए केंद्र के ऑब्जर्वर मदन मोहन कौशिक तथा केंद्र अधीक्षक डा मुंशीराम  ने बताया अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 186 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 3 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी से परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में मदद मिल।. उपमंडल अधिकारी नागरिक  कनीना  में पेपर की शुरुआत में ही परीक्षा केंद्र का दौरा किया तथा सभी कमरों का मुआयना किया। इसके अलावा उडऩ दस्ते की तीन और टीमों संदीप सिंह कुणाल तथा प्राचार्य देवेंद्र शर्मा की टीमों ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तथा  केंद्र की रिपोर्ट को सराहनीय वह शांतिपूर्ण  बताया।
फोटो कैप्शन 8: कनीना में परीक्षा करवाने के लिए तैयार डा मुंशीराम एवं मदनमोहन आदि।



अभिनव शर्मा का एमबीबीएस में चयन होने पर खुशी
*************************************************
*************************************
***************
कनीना। कनीना निवासी डा रमेश शर्मा के पुत्र अभिनव शर्मा का हरियाणा में एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन हो गया है। थर्ड मोप अप दौरान उनका यह चयन हुआ है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए अभिनव शर्मा के पिता डा. रमेश शर्मा ने बताया कि अभिनव ने एसडी स्कूल ककराला से 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा पास की। उन्होंने इस संबंध में कोचिंग भी ली किंतु उनका प्रयास सफल रहा। अभिनव शर्मा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता डा रमेश शर्मा तथा मां मंजू रानी के अतिरिक्त गुरुओं को देते हैं।
 एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन होने पर डॉ दिनेश शर्मा, डा सुरेश शर्मा, डा दीपक ,धीरज शर्मा मा.सतबीर सिंह, चांदराम नंबरदार, एमएस मोरवाल पूर्व तहसीलदार, दुष्यंत यादव, अश्विनी कुमार, होशियार सिंह बाबूजी, रघुवीर सिंह, सतीश वर्मा, मनोज गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: अभिनव शर्मा।




 


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कनीना में अभिनंदन समारोह
सच्चे लोकतंत्र में परिवारवाद का कोई स्थान नहीं - भूपेंद्र यादव
******************************************************
************************************
**************
कनीना। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी परिवार की नहीं बल्कि यह पार्टी संयुक्त परिवार की तरह काम करती है। सच्चे लोकतंत्र में परिवारवाद का कोई स्थान नहीं होता। यहां सब को आगे बढऩे का मौका मिलता है। श्री यादव आज कनीना में मनीष राव की ओर से केंद्रीय मंत्री के आगमन पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबको साथ लेकर चलने की ताकत है। राजनीति में जनप्रतिनिधि बनना किसी व्यक्ति की विरासत नहीं। बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वे सुशासन के आधार पर राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहे हैं और इसका सबसे अधिक फायदा दक्षिण हरियाणा को मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आने वाले युग में डिजिटल तौर पर मजबूत बने।
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव में श्रमदान करके जल तथा वन के संरक्षण के लिए कार्य करें। गांव में जोहड़ साफ सुथरा रखें तथा पंचायती जमीन तथा व्यक्तिगत जमीन पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया में तापमान बढ़ रहा है इसे देखते हुए जरूरी है कि हर आदमी की भागीदारी उतनी रहे।
इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, ओपी यादव, सत्यव्रत शास्त्री, अजीत कलवाड़ी, पार्षद कमल यादव, मंडल उपाध्यक्ष रोशनी देवी, मंडल प्रभारी निगरानी कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, राजकुमार, ओम प्रकाश, वेद, अतर सिंह, अनिल यादव, अरुणा कौशिक तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कनीना में ही कमल यादव पार्षद की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।
वहीं दूसरी ओर भूमिका वेटरनरी साइंस एंड रिसर्च सेंटर पर अजय सिगडिय़ा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों को संबोधित किया।
इस मौके पर अलवर के सांसद  महंत बालक नाथ, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा, पूर्व  विधानसभा डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, बीजेपी के पूर्व प्रधान कंवर सिंह यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कनीना में संबोधित करते हुए।




हवन के साथ शिक्षण सत्र की शुरुआत
************************************
*********************************
*****
कनीना।  जीआर इंटरनेशनल स्कूल गाहरा रोड कनीना में रविवार को नए सत्र 2022-23 का आरंभ हवन से किया गया। शास्त्री अरविंद ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन करवाया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव व उनकी पत्नी निर्मला यादव रहे। विद्यालय के प्राचार्य दीपक वशिष्ठ व समस्त स्टाफ  ने हवन में आहुति दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षण कार्य में मन लगाने तथा लक्ष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन 2: जीआर स्कूल में हवन करते हुए।




















आजीवना साधना पुरस्कार रोहित यादव को मिलने पर खुशी का माहौल
**********************************************************
***********************************
*******************
कनीना। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2021 का सर्वोच्च आजीवन साहित्य साधना सम्मान क्षेत्र के सैदपुर, मंडी अटेली के वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव को देने की घोषणा की है। इस पुरस्कार में सात लाख रुपये के साथ शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाते हैं। महेंद्रगढ़ जिला को यह सम्मान पहली बार प्राप्त हुआ है।
8 जनवरी, 1955 को मंडी अटेली के साथ लगते सैदपुर गांव में भगवानी देवी तथा प्रभु दयाल बोहरा के घर जन्मे रोहित यादव ने पहले पत्रकारिता और फिर लोक साहित्य के क्षेत्र में लीक से हटकर कार्य किया। इनकी लोक साहित्य की पुस्तक 'चले गाँव की ओरÓ अकादमी द्वारा पुरस्कृत की गई। रोहित यादव ने लोक साहित्य के साथ-साथ हिंदी साहित्य की भी लम्बी साधना की है। करीब चार दशकों से उनकी रचनाएं राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रमुखता से प्रकाशित होती आ रही हैं। श्री यादव का लोक संस्कृति तथा ग्रामीण जीवन पर उत्कृष्ट लेखन रहा है, जिसका अंदाजा इस पहलू से लगाया जा सकता है कि उनके समग्र लेखन पर देशभर के विश्वविद्यालयों में करीब आधा दर्जन एमफिल तथा कुछ पीएचडी संपन्न हो चुकी हैं। निबंध, कुंडलिया, दोहा, बाल-कहानियाँ, कविता, लघुकथा, कहानी, उपन्यास आदि विधाओं में तीन दर्जन से ज्यादा मौलिक तथा एक दर्जन संपादित कृतियां दे चुके श्री यादव हरियाणा ग्रंथ अकादमी के सदस्य रह चुके हैं। स्नातकोत्तर होने के बावजूद वे किसानी से जुड़े हुए हैं।
रोहित यादव को इससे पूर्व वर्ष 2006 में उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए अकादमी ने बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान प्रदान किया था तथा 2014 में उन्हें महाकवि सूर सम्मान मिल चुका है, जिसमें पाँच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी। इस बार उनका चयन अकादमी के सर्वोच्च सम्मान 'आजीवन साहित्य साधना सम्मानÓ के लिए किया गया है जो न केवल जिला महेंद्रगढ़ के लिए बल्कि सम्पूर्ण अहीरवाल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। क्योंकि यह सम्मान इस क्षेत्र को पहली बार प्राप्त हो रहा है।
रोहित यादव को अकादमी के अलावा कई दजऱ्न संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वे बाबू बालमुकुन्द गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद् के उपाध्यक्ष होने के अलावा अनेक साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। एक छोटे से गाँव में बैठकर की गई उनकी साहित्य साधना ने जिला महेंद्रगढ़ को अकादमी का सर्वोच्च सम्मान दिलवाकर जिले का गौरव बढाया है, जिससे ख़ुशी की लहर है।
फोटो कैप्शन: रोहित यादव।

No comments: