Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, May 15, 2024



 

राष्ट्रीय डेंगू दिवस -16 मई
जानलेवा साबित हो सकती है डेंगू की बीमारी
*************************************************
********************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। डेंगू बुखार एक जानलेवा मच्छरों के संक्रमण से होने वाली बीमारी है। यह एडिस मच्छर के काटने से तथा वायरस शरीर में प्रवेश करने से फैलता है। यह एक ऐसा बुखार है जो समस्या बन जाता है। एडिस मच्छर के पेट में एक विषाणु होता है जिसके काटने से व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। जब एडिस मच्छर संक्रमित व्यक्ति को को काटता है तो मच्छर भी संक्रमित हो जाता है और यह मच्छर जिन जिन को काटते हैं उनमें भी डेंगू होता चला जाता है। जिन लोगों के रक्त में विषाणु का स्तर अधिक होता है तेज बुखार आता है। यह 4 से 5 दिनों से लेकर 12 दिनों तक भी रह सकता है। गर्भवती मां से उसके बच्चे तक भी यह रोग फैल सकता है। डेंगू और रक्त अंगदान से भी फैलता है।
डा धर्मेंद्र रेजिडेंट डाक्टर पीजीआईएमएस रोहतक बताते हैं कि ऐसे में डेंगू के लक्षणों में बुखार आना, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मचलाना, उल्टी करना, खुजली, थकान आदि प्रमुख रूप से दिखाई देते हैं। जब बुखार उतारने लगता है तो मसूडों या नाक से खून बहता है, मल या पेशाब में खून पाया जाता है, गंभीर पेट दर्द, लगातार उल्टी, डिहाईड्रेशन, ठंडे या चिपचिपे हाथ व पैर, तेजी से वजन कम होना, बेचैनी, थकान आदि प्रमुख हैं।
डाक्टर बताते हैं कि कुछ टेस्ट करवा कर भी इस रोग की पहचान की जा सकती है। इस रोग का इलाज कैसे करें इसके विषय में बताते की पानी की पूर्ति करनी चाहिए, विशेष कर नारियल पानी, पानी आदि से शरीर की पूर्ति हो। ऐसे में दर्द निवारक दवाई भी लेनी चाहिए, गंभीर मसाले में प्लेटलेट्स में कमियां हो जाती है जिनकी पूर्ति करना जरूरी है।
 डाक्टर बताते हैं कि लंबी बाजू के कपड़े, पेंट, मौजें पहने चाहिए, सुबह जल्दी और देर दोपहर के पश्चात बाहरी गतिविधियां सीमित करें, जगह को साफ सुथरा रखें, मच्छरों को नियंत्रित रखें, उनका कहना है कि सही ज्ञान होने पर इस रोग का निवारण संभव है, वरना यह बीमारी बहुत घातक साबित हो सकती है।
 फोटो कैप्शन: डा धर्मेंद्र






जिला उपायुक्त के आश्वासन के बाद एसडीएम कनीना कार्यालय समक्ष धरना 15 जून तक स्थगित
-मांगे न माने जाने पर 16 जून को बनेगी आगे की रणनीति-वाइस चेयरमैन
*************************************************
********************************************************
*************************************
************
कनीना की आवाज। जिला उपायुक्त के आश्वासन के बाद उन्हाणी दुर्घटना को लेकर एसडीएम कनीना कार्यालय समक्ष महापंचायत में घोषित 20 मई का धरना 15 जून तक स्थगित कर दिया गया है तथा दस जून 2024 तक मांगे नहीं मानी तो 16 जून को आगे की रणनीति तय की जाएगी। वाइस चेयरमैन रमेश महलावत पंचायत समिति ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में मारे गये बच्चों, घायल हुए बच्चों के परिजनों व  महापंचायत के अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल व रमेश महलावत वाइस चेयरमैन पंचायत समिति कनीना के साथ जिला उपायुक्त, एसडीएम, डीएसपी व उच्च अधिकारियों ने की बैठक कर पीडि़त परिजनों का  ढाढ़स दिया।  इस मौके पर अध्यक्ष ने अपनी मांगे रखी। पहली मांग घायल बच्चों को विकलांगता सर्टिफिकेट दिलाने की मांग की जिस पर पर विचार करते हुए जिला उपायुक्त ने तुरन्त प्रभाव से सीएमओ को बुलाकर 16 मई को कनीना उप नागरिक अस्पताल में हाजिर रहकर सभी घायल बच्चों का मुआयना करने व मेडिकल कार्ड और विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के आदेश दिये। ताकि ये बच्चे भविष्य में अपना इलाज करवा सकेंगे।
 जिला उपायुक्त से राजेन्द्र सिंह लोढ़ा को तुरन्त प्रभाव से ग्रिविंस कमेटी से निलम्बित करने बारे मुख्यमंत्री से की सिफारिश कर दी है, सुभाष लोढ़ा को तुरन्त ढूंढकर पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने का दिया आदेश भी मौके पर ही दिया। जिला उपायुक्त ने मृतक बच्चों की याद में धनौन्दा व झाड़ली में चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद पार्क व स्टेडियम बनाने का वादा भी किया।  ज्ञापन में मांग नही थी उन्होंने अपनी तरफ से यह वादा किया है।
वाइस चेयरमैन ने बताया कि मृतक बच्चों के प्रत्येक परिजन को एक करोड़ व घायल बच्चों को 50 लाख की मुआवजा राशि को जायज ठहराते हुए चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही पूरी करने का आश्वासन दिया है।
 तत्पश्चात महापंचायत के अध्यक्ष व उपस्थित लोगों ने पीडि़त परिवार के साथ बैठकर यह फैसला किया है कि अगर 10 जून 2024 तक सभी मांगे पूरी नही कि तो 16 जून 2024 रविवार के दिन अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में पूरी कमेटी व पीडि़त परिवारजन बैठकर आगे की रणनीति बनायेंगे व अगली न्याय महापंचायत कब व कहा करनी है इसका निर्णय लेंगे।
उपरोक्त बातों को देखते हुए जो धरना 20 मई 2024 को उपमण्डल कार्यालय कनीना में रखा गया था उसको 15 जून 2024 तक स्थगित किया जाता है।
फोटो कैप्शन 09: जिला उपायुक्त महापंचायत अध्यक्ष एवं अन्य ज्ञापन देकर विचार करते हुए।






बुजुर्ग गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
--मुडायन गांव का मसला
*************************************************
********************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में मुडायन निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पिता रामपत उम्र करीब 70 साल 13 मई दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद घर से 7000 रुपये लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बाहर कहीं चले गए। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि गांव झीगावन की तरफ अकेले जाते दिखाई दे रहे हैं। उनका अभी तक नहीं पता कि कहां गए? हर जगह तलाश की गई है। ऐसे में कृष्ण कुमार मुडायन निवासी के बयान पर उनके पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।






स्कूल में विद्यार्थियों और बस चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
-सड़क के नियमों से करवाया परिचित

*************************************************
********************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल कनीना के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर चलते समय किसी भी अप्रिय घटना से खुद को बचाने के लिए सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी होना आवश्यक है। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने वीडियो के माध्यम से आसान तरीकों से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। इसके साथ ही स्कूल बस ड्राइवरों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। बस चालकों को बताया गया कि शराब का सेवन ना करें, चलाने से पहले वाहन को अच्छी तरह से जांचें कि कहीं कोई कमी तो नहीं है। वाहन को तेज गति से ओवरटेक ना करें, सुरक्षित दूरी में अपना वाहन चलाएं, टर्न करते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें। बसों के परिचालकों को बताया को बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय ध्यान रखें और सावधानी से रोड क्रॉस कराएं। ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सड़क पर चलते समय हमें सतर्क रहना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने वाला अपने ही नहीं दूसरों के जीवन को भी खतरा बन सकता है। ट्रैफिक थाना की टीम ने विद्यार्थियों से कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन नहीं चलाएं। बाइक पर प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करना चाहिए, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने रोड पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत करवाया।
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसलिए 18 वर्ष से पहले बगैर लाइसेंस वाहन न चलाएं। लर्निंग लाइसेंस केवल वाहन सीखने के लिए होता है। इस दौरान भी कोई एक्सपर्ट साथ होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि नियमों की जानकारी होने से हादसे से बचा जा सकता है।
फोटो कैप्शन 08: स्कूली चालकों को सड़क के नियम बताते हुए पुलिस अधिकारी।



गुढ़ा गांव में उच्च वोल्ट के तारों से मर चुके हैं पांच मोर
--गांव के लोगों ने एसडीओ को भी दिया है ज्ञापन, नहीं हुआ है समाधान ,लोगों में रोष
*************************************************
********************************************************
***********************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गुढ़ा में विजेंद्र कुमार के मकान के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ जहां से 11000 वोल्ट की लाइन निकली हुई है। इन लाइनों के पास ही घरों पर जब मोर जाते हैं तो वो बिजली के करंट से छू जाते हैं जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है।
बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो चुकी है जिसको लेकर गांव के लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बिजेंद्र कुमार एवं ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत एसडीओ विद्युत आपूर्ति बूचावास को दी थी और इन 11000 वोल्ट की बिजली की तारों को रबड़ से ढकवाने की मांग की थी जिस पर उन्होंने आश्वासन तो दिया था किंतु अभी तक ट्रांसफार्मर की लाइनों को इंसुलेटर से नहीं ढका है जिसके चलते लोगों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि उनके पास एसडीओ बूचावास को एक शिकायत दिये एक महीने से भी अधिक हो गया है किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते भविष्य में और मोरों के मरने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस बिजली की तारों को इंसुलेटिड करवाने की मांग की है।
 फोटो कैप्शन 07: ट्रांसफार्मर के पास मृत मोर






पाइप चोरी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, रिमांड पर
--कनीना के पड़तल गांव में पकड़े थे चोर
*************************************************
********************************************************
************************************
*************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने पाइप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सुमित वासी मातनहेल थाना साल्हावास झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक की सहायता से आरोपित का पता लगाया और उसे मातनहेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसे आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित पर पहले भी झज्जर में चोरी का मामला दर्ज है।
जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता पवन कुमार ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि इस उपमंडल के अधीन गांव गाहड़ा में 29 गांवों व 2 ढाणियों की परियोजना कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के तहत 29 गांवों में पानी बिछाने का कार्य जसवीर सिंह ठेकेदार को अलॉट किया हुआ है। ठेकेदार ने लिखित पत्र के माध्यम से दिनांक 10 मई को कार्यालय को सूचित किया कि नवीन कुमार उसका बड़ा भाई है तथा इस कार्य की देख-रेख उसी के द्वारा की जा रही है। दिनांक 9 मई की रात्रि करीब 09:30 बजे जब नवीन कुमार गांव पड़तल साइट पर जा रहा था तो 10-12 अज्ञात लोग क्रेन, ट्रक, बाईक तथा कार की मदद से पैरवी कर पाइप चोरी कर रहे थे। नवीन कुमार ने तुरंत पुलिस के पास 112 पर फोन किया। पुलिस को आते देख उनमें से कई लोग भाग गये, मौके से ट्रक में लोड 19 पाईप पकड़े गये। ट्रक, क्रेन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।






आरपीएस कनीना ने कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में लहराया परचम
*************************************************
********************************************************
*************************************
************
कनीना की आवाज। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल कनीना के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन सफलता प्राप्त की। विद्यालय की चेयरपर्सन डा पवित्रा राव ने बताया विद्यालय के सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। जिनमें अंकिता 96.6 प्रतिशत, तनिषा 95.4 प्रतिशत, दिव्या 94.6 प्रतिशत, आरजू 93.2 प्रतिशत, देव 91.8 प्रतिशत, भाविका 91.6 प्रतिशत, साक्षी 91.6 प्रतिशत, साक्षी 90.2 प्रतिशत ने बेहतरीन परिणाम दिया। अन्य सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम भी  80 से ऊपर रहा। विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की चेयरपर्सन डा. पवित्रा राव ने बच्चों को बधाई दी। संस्था के सीइओ मनीष राव ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों  को शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 06: आरपीएस स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।





उन्हाणी बस दुर्घटना के लिए पीडि़तों ने सौंपा जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन
--जिला उपायुक्त से हुई कई मुद्दों पर सहमति
*************************************************
********************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। स्कूल बस हादसे में मृतक तथा घायल बच्चों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गत 11 मई को उन्हाणी में की गई महापंचायत का असर अब दिखने लगा है। इस कड़ी में बुधवार को उपायुक्त के बुलावे पर पीडि़त परिजनों ने महापंचायत के अध्यक्ष अतरलाल तथा कनीना पंचायत समिति के उपाध्यक्ष रमेश महलावत के साथ नारनौल पहुंचकर उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी दर्द भरी दास्तानं उपायुक्त को सुनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा।
ज्ञापन में बस हादसे की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज से कराने, फरार स्कूल निदेशक सुभाष को तत्काल गिरफ्तार करने, मृतक बच्चों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये तथा घायल बच्चों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक बच्चों की याद में स्मारक बनाने, मृतक बच्चों के परिवारों को सरकारी नौकरी व आजीवन नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, घायल बच्चों को भविष्य में सरकारी नौकरी देने तथा उनका 100 प्रतिशत हैंडीकेप्ट मेडिकल बनाने तथा आजीवन उच्च स्तरीय निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने और स्कूल संचालक राजेन्द्र सिंह लोढ़ा को ग्रिवेंस कमेटी के पद से तत्काल हटाने की मांगे की गई। उपायुक्त से मुलाकात के बाद महापंचायत के अध्यक्ष अतरलाल तथा रमेश महलावत ने कहा कि उपायुक्त ने पीडि़त परिवारजनों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा सरकार व प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाहियों से परिजनों को अवगत करवाया। उपायुक्त ने राजेन्द्र सिंह लोढ़ा को ग्रिवेंस कमेटी के पद से हटाने के लिए तत्काल राज्य सरकार को लिखने तथा आरोपित सुभाष को जल्दी गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बाकी की सभी मांगें जायज हैं। आचार संहिता हटने के बाद इनको भी पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, औमप्रकाश, राकेश कुमार, संदीप कुमार, दुष्यंत, रविन्द्र, अतरलाल, रमेश महलावत, पवन, मंजीत आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: स्कूल बस हादसे के पीडि़त परिजन उपायुक्त मोनिका गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए।





जागो वोटर जागो
 वोट डालना हमारा परम धर्म-शिवचरण
*************************************************
********************************************************
************************************
*************
कनीना की आवाज। वोट डालना हम सभी का परम धर्म है। वोट डालने से ही हमारे नेता संसद तक पहुंचेंगे और जनहित कार्य करेंगे। ये विचार कनीना के शिवचरण डाकघर एजेंट के है जो विभिन्न लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अधिक से अधिक वोट डालने के अपील कर रहे हैं। शिवचरण का कहना है कि जब तक हम अपना वोट डालकर सही नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो भविष्य अंधकार में होगा, ऐसे में हम सभी को मात्र एक से दो घंटे का समय निकालकर 25 मई को अपना वोट डालने के लिए जाना चाहिए।
  बूथ पास में ही होते हैं और बूथ तक पैदल चलने का प्रयास करना चाहिए।  25 मई को नवतपा शुरू होगा। ऐसे में वोट डालने जाते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर ले जाए। पानी अधिक से अधिक प्रयोग करें और वोट जरूर डालें। उनका कहना है कि वोटबनवा लेना ही काफी नहीं होता वोट बनवाकर उसका उपयोग करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि वह एक डाकघर एजेंट और विभिन्न लोगों से मिल रहे हैं और सभी को वोट डालने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि वोट डालकर हम देश को उन्नति की ओर ले जा सकते हैं। अगर वोट नहीं डाला तो देश में ऐसे नेताओं का भी चुनाव हो सकता है जो इस देश को गर्त की ओर ले जाए। ऐसे में अच्छे नेताओं का चुनाव करने का एकमात्र और सशक्त माध्यम वोट डालना है। उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की है।
 फोटो कैप्शन: शिवचरण, कनीना।






























 ठगी के पैंतरों से परेशान हो गये ग्रामीण क्षेत्र के लोग
-विभिन्न तरीकों से चंगुल में फंसाने के किए जाते हैं प्रयास
*************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। अब तो विदेश के फोन काल, व्हाट्सएप पर काल करके भोले भाले लोगों को अपने चंगुल में फंसने का प्रयास किया जाता है। कितनी है सरकार के प्रयासों के बावजूद लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैं। कनीना और आसपास कम से कम आधा दर्जन लोगों के पास व्हाट्सएप पर विगत दिनों सेएक विशेष काल आ रही है जो उन्हें चंगुल में फसाने का प्रयास करते हैं। यह नंबर भारत के नजर नहीं आते। आश्चर्यजनक बात है कि इसकी डीपी पर फोटो भारत के किसी पुलिस अधिकारी की लगी होती है। काल आते ही लोग बेहद परेशान हो उठते हैं। कुछ लोगों के पास काल आई जिनमें से अधिकांश को कहा जाता है कि मैं पुलिस का अधिकारी बोल रहा हूं और आपका बच्चा दुष्कर्म या किसी अन्य केेस का बहाना करके छोडऩे की बात कहते हैं। अगर तुरंत आप उनके खाते में कुछ पैसे जमा करें तो, वह छोड़ भी सकते हैं।
कनीना के एक सज्जन बताते हैं कि उनके पास भारत के पुलिस अधिकारी की डीपी लगी व्हाट्सएप पर काल आई और कहा कि आपका पुत्र हमारे चंगुल में है। एक मर्डर के अपराध में यह फंस गया है। अगर आप चाहे तो तुरंत हमसे मिल सकते हैं, यदि आप चाहते हैं कि उसे छोड़ दिया जाए तो अविलंब खाते में पैसे डाल दे। पैसे भी लाखों रुपए मांगते हैं ताकि आपके बच्चे को समय पर छोड़ा जा सके, वरना आपके लिए मुसीबत बन जाएगी।
सुरेश कुमार कनीना निवासी बताते हैं कि उनके पास भारत के पुलिस अधिकारी की डीपी लगी व्हाट्सएप काल आई और कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म में फंस गया है। अगर आपको बचाना है तो तुरंत कार्रवाई करें अन्यथा फिर आपके हाथ से बात निकल जाएगी। जब उनसे सुरेश कुमार ने पूछा कि कोई तरीका है क्या? तो उन्होंने बताया कि  एक खाता नंबर दे देता हूं जिसमें तुरंत पैसे डाल दो ताकि बच्चे को छोड़ा जा सके अन्यथा आपके लिए जीवन भर पछताना होगा। तभी तुरंत सुरेश कुमार ने अपने बच्चों को फोन किया तो बच्चे ने बताया कि वह तो अभी पढ़ाई कर रहा है। तत्पश्चात उन्हें तसल्ली हुई।
ऐेसे ही एक अन्य केस में निर्मल कुमार के पास भारत के प्रशासनिक अधिकारी की डीपी लगी व्हाट्सएप काल आई तो वे झनझना उठे। क्या किया जाए यह समझ नहीं आया, किसी पुलिस अधिकारी का फोन उनके पास क्यों आ रहा है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से मोबाइल से व्हाट्सएप को ही रिमूव कर दिया ताकि दोबारा ऐसी काल न आ सके। उन्होंने आप बीती बताई।
इस संबंध में कनीना के लोगों ने बीएसएनएल पर इस नंबर की शिकायत भी दर्ज करवा दी है परंतु देखा जाना है कि क्या कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। इस डीपी में स्पष्ट नजर आता है कि भारत का लोगों लगा हुआ है, अधिकारी की फोटो भी लगी हुई है किंतु फोन नंबर भारत का नजर नहीं आता। यह पाकिस्तान से का नंबर नजर आता है। अगर इस प्रकार की व्हाट्सएप काल पर काबू नहीं पाया जाएगा तो कोई भी सज्जन इंसान इनके चंगुल में फंस सकता है।
 फोटो कैप्शन 03: जिस फोन नंबर से व्हाट्सएप काल आती है उसका स्क्रीनशाट




No comments: