ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Wednesday, May 8, 2024
भीषण गर्मी में तपते हुये आते हैं विद्यार्थी घर
-स्कूलों का समय बदलना उच्चाधिकारियों के हाथ-बीइओ
***************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। अब तो लू भी चलने लगी है। सुबह 7 बजे बाद ही गर्मी का माहौल बढ़ जाता है। अगर विगत एक सप्ताह पहले का तप देखा जाए तो 40 से 42 डिग्री अधिकतम ताप देखने को मिला है जबकि कम से कम ताप 26 से 28 डिग्री के बीच रहा है। अगर इन हालातों में बच्चे सुबह 8 बजे स्कूल चले जाते हैं और दोपहर 2:30 बजे वापस आते हैं। सुबह तो जैसे तैसे स्कूल चले जाते हैं किंतु जब वापस आते हैं तो भीषण गर्मी होती है। ऐसे में अभिभावक चिंतित हो जाते हैं। या तो अपने बच्चों को लाने के लिए जाते हैं या फिर परेशान होते हुए बच्चे अपने घरों में पहुंच रहे हैं जिसको लेकर के न केवल अभिभावक अपितु शिक्षक वर्ग भी परेशान हो चला है। इस वक्त अगर समय बदल दिया जाए तो बच्चों को राहत मिल सकती है। गर्मी की मार झेलते हुए छोटे बच्चे स्कूल में जा रहे।
वैसे तो ग्रीष्म अवकाश 1 जून से 30 जून तक होते हैं परंतु इस बार 25 मई से नवतपा शुरू हो रहा है जो 2 जुलाई तक चलेगा। यदि उस समय का ताप देखा जाए तो 47 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है जबकि कम से कम तार 32 डिग्री होनी पहुंचने की संभावना है।
इस वक्त 11:30 घंटे सूरज चमक रहा है और तापमान आगे बढ़ाने की संभावना बढ़ रही है। जहां मौसम की जानकारी रखने वाले कुमार बताते हैं कि आगामी समय में इस प्रकार ताप रहने की संभावना है-
दिनांक कम से कम ताप अधिकतम ताप
डिग्री सेंटीग्रेड डिग्री सेंटीग्रेड
9 मई 27 43
10 मई 28 43
11 मई 26 43
12 मई 25 40
13 मई 28 39
14 मई 26 38
15 मई 29 44
16 मई 31 46
18 मई 31 45
19 मई 31 45
नवतपा जो 25 मई से शुरू होगा ताप 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है जबकि कम से कम ताप भी 34 डिग्री का अनुमान है। ऐसे में डाक्टर पहले से ही हिदायत दे रहे हैं। लू से बचना जरूरी है। डा अजीत, वेद प्रकाश का कहना है गर्मी से बचने का प्रयास करे।
क्या कहते हैं अभिभावक -
अभिभावक रविंद्र कुमार, दीनानाथ, सुरेश कुमार, महेश कुमार, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि गर्मी बढऩे से उनकी चिंता बढ़ गई है। उधर शिक्षकों ने भी बताया कि स्कूल में आने में जाने में परेशानी हो रही है। दिनों दिन धूप गर्मी बढ़ता जा रही है। स्कूलों में महज पंखे लगे होते हैं और पंखों से गर्म हवा आती है और गर्म हवा फेंकने से बच्चे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
क्या कहते खंड शिक्षा अधिकारी-
खंड शिक्षा अधिकारी डाक्टर विश्वेश्वर कौशिक से संबंध में बात हुई। उन्होंने बताया कि स्कूलों का समय उच्च अधिकारियों के हाथ होता है। वो कोई समय नहीं बदल सकते। प्रशासन के हाथ एक से पांच कक्षा के विद्यार्थियों का समय बदलने होता है। मैं कुछ भी नहीं कर सकता महज उच्च अधिकारियों को सूचना दे सकता हूं परंतु समय बदलने का काम उच्च अधिकारियों का होता है।
क्या कहते हैं वैद्य-
वैद्य बालकिशन और श्रीकिशन करीरा बताते हैं कि गर्मी और लू की चपेट में आने से व्यक्ति बीमार हो सकता है और बुखार बढ़ सकता है। ऐसे में अगर कच्चा आम भूनकर उसका रस पिये तो बहुत लाभ होता है। अधिक से अधिक पानी, जौ की राबड़ी प्रयोग करनी चाहिए। इस समय ठोस भोजन कम प्रयोग करें बगैर खाये पिये धूप में नहीं निकले। जब भी बाहर जाए तो कुछ खा पीकर, सिर और हाथ पैर ढके हुए होने चाहिए। साथ में जब भी बाहर जाए तो पानी की बोतल साथ रखें ताकि पानी अधिक से अधिक पिया जा सके।
फोटो कैप्शन 05: छोटे बच्चों के अभिभावक छाता एवं कपड़े ओढ़ाकर घर ले जाते हुए।
06:धूप में पानी लेने के लिए छाता प्रयोग करते हुए महिलाएं।
परिचर्चा
हमारा सांसद कैसा हो
-विकास को अहमियत देने वाला चाहते हैं सांसद
***************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। 25 मई को हरियाणा में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। कनीना और आसपास के गांव भी महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के तहत आते हैं। यहां से विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए तथा वोट पाने की कवायद में है। सभी नेता अपनी-अपने जीत मानकर सो रहे हैं। परंतु वक्त आने पर ही पता चल पाएगा कि कौन कितने वोट पाएगा। उधर कनीना में बहस छिड़ी हुई देखी गई, मुद्दा हमारे सांसद में कैसे गुण होने चाहिए? इस संबंध में विभिन्न लोग बैठे हुए थे जिन्होंने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
***सांसद सभी गुणों से परिपूर्ण हो। विशेष कर क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दे। अभी तक रुकी हुई योजनाओं को पूरा करें तथा उन गरीब और मजदूर तबके तक पहुंचे जहां तक सांसद अभी तक नहीं पहुंचते हैं। सभी इंसानों की भलाई का काम करें। देशहित को सर्वोच्च समझे।
-- डा. नरेंद्र कनीना
सांसद सूरज जैसा हो अर्थात सूरज जिस प्रकार सभी को एक समान प्रकाश देता रहा है। वैसे ही सांसद भी सभी को एक दृष्टि से हर लाभ सभी को प्रदान करें। कनीना जिला महेंद्रगढ़ का एक बड़ा शहर है किंतु यहां अनेकों समस्याएं मुंह बाये खड़ी है जिनका पूरा करवाने में अहम योगदान दे। विशेष कर कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है, उपमंडल होने पर भी बदहालात में है। सभी ट्रेन यहां पर रुकवाने का प्रबंध करें।
--डा. विनोद कुमार कनीना
सांसद ठीक वैसा ही होना चाहिए जैसा लोग चाहते हैं। सभी की भावनाओं पर खरा उतरे। सभी गांव और शहरों का विकास करवाए, कनीना जैसी कस्बे को जहां विधानसभा क्षेत्र से वंचित किया हुआ है उसे फिर से बहाल करवाने मदद करे। कनीना ही नहीं विभिन्न शहरों में रुकी हुई योजनाओं का अमल में लाये। शहर और गांव को विकास के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर पहुंचाए। देश हित एवं सैनिकों के हित में काम करें।
--- मास्टर विजय सिंह कनीना
सांसद ऐसा व्यक्तित्व हो जो सद्गुण, चरित्र वान पढ़ा लिखा तथा बेरोजगारी दूर करने वाला हो। क्षेत्र में सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या है। सांसद चाहे तो फैक्ट्री और उद्योग लगवाने में मदद कर सकता है और फैक्ट्री उद्योग लग जाए तो क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को रोजगार के अवसर मिल जाए। ऐसे में सांसद को सभी गुणों से परिपूर्ण चाहते हैं। --सूबेदार अशोक कुमार कनीना
सांसद सबसे पहले हर किसी की भावनाओं पर खरा उतरे, पढ़ा लिखा तो होना जरूरी है ताकि हर समस्या को सही ढंग से समझ सके। साथ में चाहे जिस किसी ने वोट दिए हो या नहीं दिए हो सभी को समान व्यवहार रखें। विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं, बेरोजगारी समस्या को हल करें तथा दीन दुखियों के काम आए। जनहित के साथ साथ देशहित का ध्यान रखे।
---प्रवक्ता अश्विनी कुमार, कनीना
सांसद एक ठंडे पानी की भांति होना चाहिए जैसे ठंडा जल पीते ही जिस प्रकार शरीर में आराम दे वैसे ही सांसद बनते ही हर किसी को एहसास हो कि वह कुछ करके दिखाएगा और बाद में उसे करके दिखाना भी चाहिए। सभी क्षेत्रों में बराबर विकास करवाए, रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से आगे बढ़ाएं तभी क्षेत्र का विकास संभव है। सैनिकों के लिए विशेष कार्य करे, महिलाओं को प्रोत्साहन दे।
---हवलदार वेद प्रकाश, कनीना
सांसद शिक्षा के लिए प्रबंध करें, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने वाले कालेज विश्वविद्यालय आदि ग्रामीण क्षेत्रों में खुलवाए। पेयजल की बड़ी योजना शुरू करें, गिरते हुए जलस्तर को रोकने में मदद करे, नहरों में पानी अधिक छुड़वाए ताकि भूमिगत जल स्तर बढ़ पाये।
---राकेश कुमार कनीना
सांसद का कार्य होता है कि किसी भी समस्या का समाधान करवाये। विभिन्न सड़क मार्गों की सुध ले, विकास कार्यों में तेजी लाये, रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। समय-समय पर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या पूछे। हर इंसान के दुख दर्द में शामिल हो तथा चरित्रवान हो।
--- मोहन सिंह यादव पार्षद
फोटो कैप्शन 04: परिचर्चा में शामिल विभिन्न लोग।
तापमान बढ़ा, कट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,
-- 423वें दिन जारी रहा धरना
***************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बुधवार को धरने अध्यक्षता डा लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि अभी तक कट का काम शुरू नहीं किया गया है जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक केंद्र सरकार कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हम यहां पर डटे रहेंगे।
संदीप और प्रदीप यादव रामबास जय किसान संगठन के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को ग्रामीणों की मांग पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए । मांग जायज है, कट बनने के बाद ही इस क्षेत्र का विकास हो सकता है, हम तन- मन- धन से धरना संघर्ष समिति को समर्थन देते है और आपके साथ रहेंगे।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 423 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से ढ़ीलाई होने के कारण किसानों में आक्रोश है, केंद्र सरकार से ग्रामीण नाराज हैं, इस इलाके के लिए कट का होना अति आवश्यक है, कट बनने के बाद ही इस क्षेत्र का विकास हो सकता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को हम बार-बार याद दिला रहे हैं कि किसानों की पीड़ा को समझें और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने का मार्ग जल्द शुरू करवाया जाए।
इस मौके पर सरपंच हरिओम पोता, चेयरमैन सतपाल, मास्टर विजय पाल सूबेदार हेमराज अत्री, प्रधान कृष्ण कुमार, प्रधान तेज सिंह, सुरेंद्र, पहलवान धर्मपाल, मनफूल, राजेश, मुंशीराम, वेद प्रकाश, पहलवान रणधीर सिंह, इंस्पेक्टर सतनारायण, सत्य प्रकाश, पूर्व सरपंच हंस कुमार, बाबूलाल, प्यारेलाल, सतपाल, पंडित संजय कुमार, ओमप्रकाश, डा राम भक्त, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02: कट को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
विभिन्न रोगों की जानकारी दी
--बाघोत में स्कूल में दी गई जानकारी
***************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत में हेल्थ सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील कुमार प्रवक्ता भौतिक ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र कुमार गोयल ने की।
सुनील कुमार ने सभी बच्चों को बताया कि सुबह-सुबह घर से कुछ जरूर खा कर आए तथा स्वस्थ रहें। उन्होंने सबसे पहले बताया कि विश्व एड्स दिवस एक दिसंबर को मनाया जाता है तथा एचआईवी एड्स कैसे फैलता है। इस के कारणों एवं लक्षणों पर पूरा व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि एड्स कभी भी किसी से हाथ मिलाने से या किसी से बातें करने से नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि एचआईवी की तीन स्टेज होती है। पहली स्टेज लगभग तीन से चार हफ्ते तक की होती है, दूसरी स्टेज लगभग 10 साल तक चलती है, और तीसरी स्टेज 3 साल तक चलती है। हमें इससे घबराना नहीं चाहिए और जिस व्यक्ति को एचआईवी एड्स हो जाता है उससे प्यार से बातें करनी चाहिए और उसकी बीमारी का पता लगाकर उनका निवारण करना चाहिए।
सुनील कुमार ने उसके बाद टीबी की के बारे में विस्तार से बताया और बताया कि यह एक फेफड़ों की बीमारी होती है। जिस व्यक्ति को तीन से चार हफ्ते तक लगातार खांसी आती है तो उसे अपनी टीबी की जांच करवानी चाहिए। एक श्वास रोग है पुराने समय में बहुत ज्यादा लोग इसे मरते थे। लेकिन अभी इसका इलाज संभव है। हमें इन बीमारियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उनकी उपचार पर ध्यान देना चाहिए तथा सावधानी बरतनी चाहिए। जितना हो सके साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मच्छरों, मक्खियों के जमाना ना हों पर ध्यान देना चाहिए। स्कूलों में स्पेशल पानी की टंकियों के पास सफाई रहनी चाहिए ताकि पानी ना रुके। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल सरकारी स्कूलों में डाक्टर आकर टीबी की जांच करते हैं तथा हमें अपनी बीमारी के बारे में डाक्टर को बात कर उसका उपचार लेना चाहिए। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 03: बाघोत में रोगों की जानकारी देते हुए।
आर्थिक सहायता प्रदान करने की लगाई गुहार
-गत दिनों आग से हुआ था नुकसान
***************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। गत 4 मई को चेलावास गांव के किसान ओमप्रकाश के मकान (टीन शेड) में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस संबंध में पीडि़त किसान औमप्रकाश के साथ आस-पास के गांव के किसान इक_े होकर उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना सुरेन्द्र सिंह से मिले। उन्होंने उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन भेंट कर पीडि़त किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की। किसानों का नेतृत्व समाजसेवी अतरलाल ने किया। ज्ञापन के बाद पीडि़त किसान औमप्रकाश ने कहा कि आग लगने से वहां खड़ा ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया। दो भैंस तथा दो कटड़ी बुरी तरह से झुलस गई। 4 किलों की 200 मन तूड़ी जल गई। गेहूं के दस कट्टे, 4 कट्टे डीएपी. तथा कपास बिजाई के लिए लाए गए चार किलों का बीच, दवाई व जिंक जलकर भस्म हो गए। 4 किलों के सूक्ष्म सिंचाई योजना के फव्वारा सेट तथा पीवीसी पाईप जल गए। ट्रैक्टर के साथ खेती बाड़ी में काम आने वाले यंत्र मशीन तथा उपकरण में नुकसान हुआ है। टीन शेड जल गया। उन्होंने कहा कि इस तरह किसान को 40 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अतरलाल ने उपमंडल अधिकारी को बताया कि पीडि़त किसान के कुएं पर पहले भी आग लग चुकी है और अब लगी आग से पीडि़त किसान को 14 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसलिए प्रशासन तत्काल पीडि़त किसान को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि किसान सदमे में है। इसलिए सरकार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर राज सिंह, डॉ. संजय सहरावत, मीर सिंह वैद्य, किशनपाल, रणजीत सिंह, सतबीर सिंह, पीडि़त किसान औमप्रकाश, छोटूराम, महेन्द्र सिंह, हजारीलाल आदि सैकड़ों मौजीजान तथा किसान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: एसडीएम कनीना को ज्ञापन देते हुए।
नेताओं की चाहत बना सोशल मीडिया
-जमकर हो रहा है प्रचार
***************************************************
***********************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। एक और जहां चुनाव प्रचार का विज्ञापन देने में पैसे खर्च होते हैं वही विज्ञापन के पैसे भी चुनाव लडऩे वालों के खाते में जुड़ते हैं किंतु सोशल मीडिया पर प्रचार करना सरल बन गया है। 25 मई को हरियाणा में मतदान होना है जिसको लेकर के तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न नेता विभिन्न गांवों में जनसभाएं कर रहे हैं, यहां तक कि उनके समर्थक भी उनके समर्थन में आ रहे हैं। ऐसे में सबसे सरल माध्यम सोशल मीडिया हाथ लगा हुआ है। सभी अपने-अपना प्रचार अपने-अपने गांव के दौरे, सभी प्रकार की चुनाव से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं ताकि कोई खर्चा न आए और अभी तक सोशल मीडिया पर ऐतराज नहीं हो रहा है। इसे कहते हैं हल्दी लगी ना फिटकरी रंरंग आया चोखा। लोग जमकर अपनी भड़ास निकल रहे हैं। छोटे-छोटे नेता भी अपने चुनाव लडऩे वाले नेताओं का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। सोशल मीडिया में जहां फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि जमकर प्रयोग की जा रही है। जहां पहले कुछ गिने चुने यूट्यूबर पत्रकार मिलते थे किंतु अब तो सभी के हाथ मोबाइल लगा हुआ है जिससे वह अपनी सभी प्रकार की जानकारी वीडियो बनाकर डाल रहे हैं। इस प्रकार हर प्रकार से सोशल मीडिया नेताओं के काम आ रहा है। नेता भी अब खुश है क्योंकि उन्हें अब अखबारों की कम आवश्यकता समझी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर नेता इस कदर हावी होते जा रहे हैं कि सुबह से शाम तक चुनावी घटनाएं, चर्चाएं चलती रहती हैं। ऐसा लगता है आने वाले समय में सोशल मीडिया बहुत हावी हो जाएगा। उधर मोहन कुमार, महेश कुमार आदि ग्रुप चलाने वालों ने बताया कि जब उल्टी सीधी राजनीति की बातें लोग डालने लग जाते हैं तो वे ग्रुप एडमिन मोड पर ग्रुप चलाते हैं ताकि किसी प्रकार की व्यर्थ की बातें राजनीति कांट छाट, तुच्छ राजनीति की बातें न डाल सके। एउमिन अब तो हिदायत देने लगे हैं कि राजनीति की खबरें न डाले। लोगों में भी जागरूकता आने लगी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)













No comments:
Post a Comment