Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, February 8, 2025


 


मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार- 102
-मोलडऩाथ आश्रम पर चढ़ाई जाती है शक्कर, इसे कहते हैं शक्कर मेला
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विज्ञान अध्यापक 30 अप्रैल 2024 को शिक्षा के क्षेत्र से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने जीवन में अब तक 43 कृतियों की रचना की है। प्रथम और सबसे प्रमुख पुस्तक संत मोलडऩाथ पर बनाई थी, तत्पश्चात आईएसबीएन की पुस्तक संत मोलडऩाथ पर बनाई गई। इन पुस्तकों को प्रकाशित करने से पहले अनेक शोध किये गये, हर जगह एक ही बात सामने आई कि शक्कर का प्रसाद चढ़ता था, बांटकर पूरा परिवार खाता था। कई कई बोरे शक्कर के भर जाते थे जो आश्रम पर रखे रहते थे जिन्हें प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता था। शक्कर का ही प्रसाद संत मोलडऩाथ पर अर्पित किया जाता था। जहां भी संत ने तप किया, आश्रम बने हैं वहां जाकर पता किया कि मोलडऩाथ संत एवं तपस्वी थे और हैं उन्होंने विक्रम संवत 2006 को चोला त्यागा था तत्पश्चात से मेलों के भरने का सिलसिला शुरू हुआ और शक्कर अर्पित की जाती थी। क्योंकि कनीना का मेला शक्कर मेला नाम से प्रसिद्ध है ।उसे जमाने में गुड़ या शक्कर का प्रचलन रहा है। शक्कर ही बांटना उचित समझा जाता था, गुड़ नहीं। जब भी किसी का कोई काम पूर्ण होता था तो शक्कर बांटते थे और शक्कर बांटने का सिलसिला आज भी चला आ रहा है। बीच में कुछ शराबी एवं नशेडिय़ों ने प्रसाद कहकर के शराब धूने में डालना शुरू कर किया। लिखा हुआ है कि शराब जहां भी डाली जाती है वह स्थल है अपवित्र बन जाता है ऐसे में कुछ नशेड़ी कहने को तो शराब को प्रसाद कहते हैं किंतु अपने परिवार में शराब बांटकर नहीं पीते। जब प्रसाद है तो सभी को वितरित किया जाना चाहिए, पूरा परिवार बैठकर पिये तो सचमुच प्रसाद होगा। क्योंकि जब से शक्कर का प्रचलन था पूरा परिवार शक्कर खाता था और मोलडऩाथ के जयकारे लगाता था। दुर्भाग्य आज शक्कर को लोग भूलते जा रहे हैं। अनेक शोध करने पर यह पाया कि कुछ शरारती लोगों और नशेडिय़ों ने सबसे प्रसिद्ध संत आश्रम में शराब का प्रचलन शुरू कर दिया। यह बहुत बुरी बात है। यद्यपि शक्कर जैसा कोई अमृत नहीं है इसका प्रचलन होना चाहिए। मैं अपनी सभी मनोकामना शक्कर अर्पित करके पूर्ण की है और आगे भी शक्कर अर्पित करता रहूंगा। सभी लोगों को शक्कर अर्पित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि उनकी मनोकामना पूर्ण हो सके।






संत मोलडऩाथ रोड़वाल का मेला संपन्न, सैकड़ों भक्त पहुंचे
-कनीना का मोलडऩाथ मेला लगेगा 10 मार्च को
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के परम संत मोलडऩाथ कनीना में ही नहीं अनेक स्थानों पर तप करके कनीना आये थे वहीं उनके अनेक स्थानों पर आश्रम हैं जहां मेले लगते हैं। जहां राजस्थान के रोड़वाल में भी लंबे समय तक संत ने तप किया था। वहां पर भी संत मोलडऩाथ आश्रम बना हुआ है। यहां अभी तक 3 वर्षों से मेला लगता आ रहा है। तीसरा मेला संपन्न हो गया। यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचे तथा प्रसाद वितरित किया। विस्तृत जानकारी देते हुए मोलडऩाथ ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह हवन, देसी घी का भंडारा आयोजित हुआ साथ में नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी संत का गुणगान किया। जिसमें मनोज चौधरी, संजना चौधरी, कोमल चौधरी एवं संध्या चौधरी आदि गायक गुणगान करने पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि हर्षदीप सिंह प्रबंध निदेशक नई दिल्ली रहे वहीं महंत शीतलनाथ अध्यक्षता की।  कनीना के मोलडऩाथ के भक्त भारी संख्या में इस दिन रोड़वाल पहुंचे,प्रसाद ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन 11: रोड़वाल में बाबा मोलडऩाथ मेले में पूजा करते कनीना के भक्त





दिल्ली में भाजपा की जीत पर मनाया जश्र
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महेंद्रगढ़ जिला महामंत्री एवं प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक चौधरी रामनिवास खेड़ी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि है लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक और राष्ट्र निर्माण की जीत है। चौधरी ने अपने निवास स्थान खेड़ी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बाटकर खुशियां मनाई और चौधरी रामनिवास खेड़ी ने उपस्थित सभी को कहा कि 27 वर्षों के बाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन दिल्ली प्रदेश में हुआ है जो दिल्ली को विकास की दृष्टि में आगे बढ़ाएगी। चौधरी ने कहा कि अब देश,दिल्ली में और दिल्ली नगर निगम में ।
तीनों जगह सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास की नीति के तहत विकास कार्य आरंभ होंगे।
फोटो कैप्शन 10: जीत पर लड्डू बांटकर खुशी जताते हुए।






एक की पत्नी गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के एक गांव से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में कहा कि करीब 1 महीने पहले उत्तर प्रदेश की लड़की से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। 20 वर्षीय उनकी पत्नी है जो 6/7 फरवरी को रात्रि से गायब है। उन्हें हर जगह ढूंढा किंतु कहीं नहीं मिली। उन्हें शक है कि  किसी नामालूम व्यक्ति ने उसे कहीं छुपा रखा है। उनकी शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।






कर्मचारियों के साथ किया  दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 एसडीओ डीएचबीवीएन कनीना ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बिजली चोरी पकडऩे गए कर्मचारी/अधिकारियों के साथ एक व्यक्ति अरुण ने दुव्र्यवहार किया। उन्होंने पुलिस में बताया कि शंकर लाल जेई, दीपांशु जेई, राजकुमार एएफएम, राकेश कुमार एएफएम, महेश कुमार एएफएम, पवन कुमार एएलएम, रविंद्र ड्राइवर और कांस्टेबल विनोद कुमार जब कनीना के अंबेडकर चौक के पास चोरी पकडऩे गये थे तो चेकिंग दौरान अरुण कुमार नामक व्यक्ति ने शंकर लाल जेई के साथ दुव्र्यहार किया। उसकी वीडियोग्राफी की गई है। जिसकी सीडी पुलिस में दी गई है। उन्होंने अरुण कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करने की शिकायत की जिस पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





बुजुर्ग की जेब से निकाले 10000 रुपये
- कनीना पुलिस ने किया दो युवको पर मामला दर्ज
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव कोका निवासी रामकिशोर 70 वर्षीय बुजुर्ग की जेब से दो नौजवानों ने दस हजार रुपये चोरी कर लिए। कनीना पुलिस में उन्होंने दो अज्ञात युवाओं के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।
रामकिशोर कोका ने पुलिस में बताया कि सुबह उनके खाते में उसके लड़के ने पैसे भेजे थे जो मजदूरी के देने थे। करीब 11:30 बजे पीएनबी बैंक पहुंचा और दस हजार रुपये निकाल कर ऊपर वाली जेब में डालकर पैदल चल दिया। जब वह ज्योति मिष्ठान भंडार कनीना के पास पहुंचा तो दो जवान लड़के बाइक पर आए और बुजुर्ग से तहसील का पता पूछने लगे। नौजवान लड़कों ने बुजुर्ग को बाइक पर बिठा लिया और पीछे बैठे लड़के ने बुजुर्ग के मुंह पर कपड़े का थैला लगा दिया। फिर बुजुर्ग को कनीना के तिराहे पर छोड़ कर चले गए। जब बुजुर्ग दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचा तो उसकी जेब से पैसा गायब मिला। उन्होंने शक जाहिर किया कि दोनों नौजवानों ने उनकी जेब से पैसे निकाले है। उनकी शिकायत पर कनीना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।


महाकुंभ पर भी नहीं भूले योगीराज योग सिखाना
-प्रयागराज में लगाई डुबकी
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव नांगल मोहनपुर निवासी योगीराज ओम प्रकाश महाराज संस्थापक ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली  महाकुंभ स्नान करने के लिए  त्रिवेणी पहुंचे। वहां स्नान करने के बाद योग करने से भी नहीं चुके और लोगों को योग की शिक्षा भी दी।
उल्लेखनीय की कनीना उप मंडल के गांव नांगल के रहने वाले हैं और लंबे समय से विदेशों तक योग की शिक्षा देते आ रहे हैं। महाराज योगीराज  ने बताया कि वह महाकुंभ में  डुबकी लगाने के लिए 7 फरवरी को पाली से रवाना हुए थे, वहां जाकर स्वाध्याय किया एम श्रीमद्भागवत का चैप्टर 14 का विस्तार से वर्णन किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रयागराज में अपने ट्रस्ट के और पाली स्कूल के सहयोगियों सहित डुबकी लगाई और तत्पश्चात योग की शिक्षा दी। योग देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई और योग की शिक्षा देकर पाली के लिए रवाना हो गए हैं।
 फोटो कैप्शन 8: योगीराज ओमप्रकाश प्रयाग में योग की शिक्षा देते हुए


विभिन्न मेलों एवं परीक्षाओं की तैयारी शुरू
-कनीना का मोलडऩाथ मेला दस मार्च को
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना एवं आस पास क्षेत्रों में विभिन्न मेले फरवरी एवं मार्च माह में लग रहे हैं वहीं परीक्षाएं भी फरवरी में शुरू हो रही हैं। 28 फरवरी से 11 मार्च तक चलने वाले 12 दिवसीय खाटू श्याम फाल्गुनी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। जहां कनीना में श्याम बाबा का मंदिर है वहीं कनीना से लोग राजस्थान के दो स्थानों पर पदयात्रा पर जाते हैं। एक और जहां हुडिय़ा जैतपुर जाते हैं वही खाटू श्याम धाम पर जाते हैं। दोनों ही जगह श्याम मेले लगते हैं।  कनीना से करीब 190 किलोमीटर दूर राजस्थान में रिंगस से 17 किलोमीटर दूर खाटू धाम है। जहां सबसे अधिक बड़ा मेला लगता है। इस मेले में सभी गांव से सैकड़ों की संख्या भक्तजन पदयात्रा करते हैं। जगह-जगह उनके लिए जहां ठहरने के प्रबंध किए जाते हैं।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि का बाघोत में मेला लगेगा। यह कांवड़ मेला नाम से जाना जाता 
हैं। वर्ष में दो बार लगता है तथा गर्मियों में भारी संख्या में कांवड़ अर्पित की जाती हैं।
  उधर दस मार्च को कनीना के संत मोलडऩाथ का मेला लगेगा। इसे शक्कर मेला नाम से जाना जाता
















हे। मोलडऩाथ मेला रोड़वाल का 8 फरवरी को संपन्न हो चुका है। कनीना का मोलडऩाथ मेला ऊंट एवं घुड़दौड़ के लिए विख्यात है। 14 मार्च को होली मेला लगेगा। होली पर विवभिन्न गांवों में मेले लगते हैं।






 अखिल भारतीय स्तर पर रिक्त सीटों के लिए आयोजित हुई परीक्षा
-653 में से हाजिर हुए 502 विद्यार्थी
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव करीरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। नौवीं कक्षा की 11 सीटें रिक्त हैं वहीं नौवीं कक्षा की भी 11 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य जेएनवी करीरा राजीव सक्सेना नेे बताया कि इस प्रकार की प्रवेश परीक्षा अखिल स्तर पर आयोजित हुई है। प्राचार्य ने बताया कि नौवीं कक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे वहीं 11वीं में प्रवेश के लिए एक ही परीक्षा केंद्र की परीक्षा बनाया गया था। नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 363 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जानी थी किंतु 272 विद्यार्थी उपस्थित रहे वहीं राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में दूसरा परीक्षा केंद्र था जहां 290 विद्यार्थियों में से 230 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे।
उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए केवल एक परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा बनाया गया था जहां 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जानी थी किंतु केवल 67 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इस प्रकार अखिल स्तर पर इस प्रकार की परीक्षा आयोजित की गई है जिनका परिणाम आने पर विद्यार्थियों को 11 विद्यार्थियों को नौवीं में तथा 11 विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा में जो विद्यार्थी पढ़ते हैं उन्होंने नौवीं कक्षा के लिए तथा 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं उन्होंने 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा दी है। परिणाम भविष्य में आएगा और तत्पश्चात उनको नवोदय विद्यालय करीरा में प्रवेश मिल सकेगा।
 फोटो कैप्शन 5: अखिल भारतीय स्तर पर नवोदय विद्यालय की परीक्षा देते विद्यार्थी फोटो: प्राचार्य नवोदय



बाघोत में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला
 -काशी के मणिकर्णिका घाट पर शनिवार को कर दिया गया अंतिम संस्कार
**************************************************************
********************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में 13 दिसंबर 2024 को फंदा लगाकर 26 वर्षीय मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में लंबी जद्दोजहद चलने के बाद आखिरकार शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मृतक के पैतृक गांव बाघोत में  न करके काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मृतक के पिता कैलाश शर्मा ने बताया कि एकादशी के दिन मणिकर्णिका घाट पर इसलिए अंतिम संस्कार किया है क्योंकि 58 दिनों तक शव कनीना के शवगृह में रखा रहा और न्याय की गुहार चलती रही। अब बच्चे की आत्मा के मोक्ष के लिए अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया है। यह अंतिम संस्कार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर किया गया है। 5 फरवरी 2025 को हरियाणा उच्च न्यायालय ने तीन दिन में अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया था। इससे पहले का घटनाक्रम इस प्रकार चला-
जहां 13 दिसंबर 2024 को बाघोत में कैलाश शर्मा के बड़े बेटे 26 वर्षीय मोहित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 14 दिसंबर 2024 को कनीना के उप नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया लेकिन शव लेने से स्वजनों ने इनकार कर दिया।  मृतक के स्वजन पूर्व शिक्षा मंत्री सहित 8 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग करते रहे।
तत्पश्चात 15 दिसंबर 2024 से बाघोत के लोगों ने कनीना उप-नागरिक अस्पताल में धरना शुरू कर दिया जो तीन दिनों तक चला। तत्पश्चात 13 दिनों तक बाघोत में कैलाश शर्मा बैठे रहे और दिन पूरे होने के बाद उच्च न्यायालय में जाने की बात कही किंतु 7 जनवरी 2025 तक पंजाब एवं  हरियाणा उच्च न्यायालय का अवकाश चल रहा था। इसलिए उन्होंने 16 जनवरी 2025 को न्यायालय में गुहार लगाई और अपील डाली। जिस पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक एसआइटी गठित करने तथा आइपीएस रैंक के अधिकारी से जांच के आदेश दिये तथा 3 दिनों में शव का अंतिम संस्कार करवाने की बात भी कही। किंतु मामले में नया मोड़ उस समय आया जब 26 जनवरी को 2025 को समाचार पत्रों में शिक्षा मंत्री अन्य लोगों को क्लीन चिट दे डाली।  स्वजन मानव अधिकार आयोग में भी गये किंतु मामला न्यायालय में चलने की वजह से मानव अधिकार आयोग ने सुनवाई नहीं की। उधर 29 जनवरी 2025 को एसआईटी गठित कर दी गई। इसी बीच मृतक मोहित के स्वजनों ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए जंगल में जाने की चेतावनी दे डाली। परंतु 31 जनवरी 2025 को पुन: एक याचिका पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में डाली गई। जिसमें कैलाश शर्मा  ने कहा कि जब 26 जनवरी 2025 को ही 8 लोगों को क्लीन चिट दे दी है तो एसआईटी बनाने का क्या लाभ? आखिरकार  5 फरवरी 2025 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए नई एसआईटी गठित करने, एडीजीपी को आदेश दिया कि किसी अन्य जिले के आइपीएस रैंक के अधिकारी से जांच करवाई जाए तथा साथ में तीन दिन के भीतर भीतर शव अंतिम संस्कार करने का आदेश भी दिया। साथ में यह भी शर्त लगा दी कि यदि स्वजन शव को नहीं लेते तो फिर रेडक्रास इसका सब का अंतिम संस्कार करेगी।
 6 फरवरी 2025 को बाघोत जाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कैलाश पुजारी को आदेश दिया। जिस पर स्वजनों ने 7 फरवरी 2025 को सुबह शव लेकर अंतिम संस्कार करने की बात कई और 7 फरवरी 2025 को सुबह शव को लेकर के स्वजन मणिकर्णिका घाट 910 किलोमीटर दूर काशी पहुंचे और वहां शनिवार को एकादशी के दिन विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया है। अब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
 फोटो कैप्शन 01 से 04: शव का अंतिम संस्कार काशी में करते हुए।


No comments: