Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, September 27, 2025


 

सीवर व्यवस्था ठप, हो रही हैं ओवरफ्लो,
-उपभोक्ता परेशान
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के वार्ड-एक जयनारायण की दुकान के पास से लेकर प्रोफेसर हंसराज चौराहे तक सभी सीवर लाइन ठप्प पड़ी हैं, ओवरफ्लो हो गई है, जगह-जगह गंदा जल्दी निकल रहा है, गंदगी के देर लग गए हैं। जिसके पीछे बताया जा रहा है कि कालरवाली जोहड़ का गंदा पानी सीवर लाइन में डाला जा रहा है और सीवर लाइन का गंदा पानी वापस घरों तक पहुंचने लगा है। एक और जहां जोहड़ का गंदा पानी सीवर में डालने की मनमानी और हठधर्मिता जोहड़ को खाली करने वाले कर्मचारी कर रहे हैं वही जनस्वास्थ्य विभाग मौन बैठा देख रहा है। अनेक लोगों ने शिकायत की है कि उनका दिन और रात का जीना हराम हो गया है। दिन रात बदबू आती है, सफाई नहीं हो पाती वही और ओवरफ्लो होने से गंदा जल दूर-दूर तक फैल रहा है। लोगों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत करने की बात कही।
 इस संबंध में के जन स्वास्थ्य विभाग के जेई तेजबहादुर से बात हुई। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में समस्या समाधान देख रहे हैं और जल्दी ही समस्या का समाधान ढूंढेंगे।

फोटो कैप्शन 10: जयनारायण की दुकान  वार्ड एक के पास ओवरफ्लो की गंदगी








बीआर स्कूल सेहलंग में नवरात्रि उत्सव आयोजित
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल सेहलंग में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन, छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ रूपों का किया मनमोहक मंचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध ।
बीआर स्कूल , सेहलंग में नवरात्रि पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को फूलों और रंग-बिरंगे पट्टों से सजाया गया। वातावरण में भक्ति और उमंग का विशेष संचार था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय चेयरमैन  हरीश भारद्वाज उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से हुआ।
विद्यार्थियों ने मंच पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से कक्षा तीसरी से पाँचवीं की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों का सजीव मंचन किया। उनकी वेशभूषा और अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने भी नृत्य और भक्ति गीतों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि पर्व हमें यह शिक्षा देता है कि नारी शक्ति का सम्मान करें और माँ दुर्गा की तरह साहस और सद्गुणों से युक्त जीवन जिएं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सदैव सच्चाई और परिश्रम के मार्ग पर चलें।
विद्यालय चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि माँ दुर्गा शक्ति और विजय की प्रतीक हैं। यह पर्व हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखें और बुराई का डटकर सामना करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, अध्ययन और संस्कार ही जीवन को सफल बनाते हैं और यही वास्तविक पूँजी है।
फोटो कैप्शन 09: माँ दुर्गा के नौ रूप प्रस्तुत करती बी आर स्कूल सेहलंग की छात्राएँ ।





एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना 7 को
-स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना रेलवे स्टेशन पर आस-पास के ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आगामी 7 अक्टूबर को कनीना स्टेशन पर धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अतरलाल एडवोकेट मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता इनेलो नेता कर्णसिंह यादव ने की।
बैठक में अतरलाल ने कहा कि रेल प्रशासन कनीना क्षेत्र के लोगों की एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की जायज मांग की अनदेखी कर रहा है। जिसके कारण इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इस रेलवे स्टेशन से आठ एक्सप्रेस गाडिय़ां गुजरती हैं परन्तु उनमें से एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव यहाँ नहीं है। इसलिए लोगों को अपनी जायज मांग के लिए धरना देना पड़ रहा है। कर्णसिंह यादव, कैलाश सेठ, सुरेश रोहिल्ला, पवन धनखड़, शेर सिंह ने कहा कि सरकार ने कनीना रेलवे स्टेशन पर तत्काल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू करने की अधिसूचना जारी नहीं की तो इलाके की जनता रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
   बैठक के बाद ग्रामीण स्टेशन मास्टर विक्की चौहान से मिले तथा उन्हें बैठक में लिए निर्णय बारे अवगत कराया। ग्रामीणों ने केन्द्रीय रेल मंत्री तथा डीआरएम बीकानेर डिवीजन के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपे। ज्ञापनों में कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अधिसूचना तत्काल जारी करने, एक नई पैसेंजर डीएमयू. गाड़ी प्रात: 5 बजे सादुलपुर से वाया कनीना, रेवाड़ी, दिल्ली से पानीपत तक चलाने तथा कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल कर यहां जरूरी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की मांगे की गई।
फोटो कैप्शन 09: स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते हुए





सीवर व्यवस्था ठप, हो रही हैं ओवरफ्लो,
-उपभोक्ता परेशान
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के वार्ड-एक जयनारायण की दुकान के पास से लेकर प्रोफेसर हंसराज चौराहे तक सभी सीवर लाइन ठप्प पड़ी हैं, ओवरफ्लो हो गई है, जगह-जगह गंदा जल्दी निकल रहा है, गंदगी के देर लग गए हैं। जिसके पीछे बताया जा रहा है कि कालरवाली जोहड़ का गंदा पानी सीवर लाइन में डाला जा रहा है और सीवर लाइन का गंदा पानी वापस घरों तक पहुंचने लगा है। एक और जहां जोहड़ का गंदा पानी सीवर में डालने की मनमानी और हठधर्मिता जोहड़ को खाली करने वाले कर्मचारी कर रहे हैं वही जनस्वास्थ्य विभाग मौन बैठा देख रहा है। अनेक लोगों ने शिकायत की है कि उनका दिन और रात का जीना हराम हो गया है। दिन रात बदबू आती है, सफाई नहीं हो पाती वही और ओवरफ्लो होने से गंदा जल दूर-दूर तक फैल रहा है। लोगों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत करने की बात कही।
 इस संबंध में के जन स्वास्थ्य विभाग के जेई तेजबहादुर से बात हुई। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में समस्या समाधान देख रहे हैं और जल्दी ही समस्या का समाधान ढूंढेंगे।

 फोटो कैप्शन 10: जयनारायण की दुकान  वार्ड एक के पास ओवरफ्लो की गंदगी


आंबेडकर समिति की बैठक कनीना में 28 को
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
डा. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक 28 सितंबर को  कान्ह सिंह पार्क कनीना में शाम  4:30 बजे होगी। जिसमें समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।  समिति के प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि यह आवश्यक बैठक है जिसमें काफी बातों पर विचार विमर्श किया जाएगा।





कात्यायनी देवी कात्यायनी मंत्र की देवी हैं-दीपक कौशिक
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
कात्यायनी देवी कात्यायनी मंत्र की देवी हैं। कात्यायनी देवी नवदुर्गा के नौ रूपों में छठा रूप है। पंडित दीपक कौशिक का कहना है कि महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। कात्यायनी शब्द का शाब्दिक अर्थ ही है  जो दृढ़ और घातक दंभ को दूर करने में सक्षम है । देवी कात्यायनी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती है। देवी कात्यायनी सिंह पर विराजमान हैं ; उनको तीन नेत्र और चार भुजाएं है। एक भुजा में चन्द्रहास नामक तलवार है, एक भुजा में कमल का पुष्प है और शेष दो भुजाएं अभयमुद्रा और वरदमुद्रा में हैं। देवी कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं इनकी पूजा अर्चना द्वारा सभी संकटों का नाश होता है।
महर्षि कात्यायन के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न हुई आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेकर शुक्ल सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी तक तीन दिन उन्होंने कात्यायन ऋषि की पूजा ग्रहण कर दशमी को महिषासुर का वध किया था। इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य एवं दिव्य है। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला, और भास्वर है। इनकी चार भुजाएं हैं। माता का दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला वरमुद्रा में, बाई तरफ के ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। इनका वाहन सिंह है ।
भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा भूमि श्रीधाम वृन्दावन में भगवती देवी के केश गिरे थे, इसका प्रमाण प्राय: सभी शास्त्रों में मिलता ही है। ब्रह्म वैवर्त पुराण एवं आद्या स्तोत्र आदि कई स्थानों पर उल्लेख है- वृन्दावन स्थित पीठ में ब्रह्मशक्ति महामाया श्री माता कात्यायनी के नाम से प्रसिद्ध है। वृन्दावन स्थित श्री कात्यायनी पीठ भारतवर्ष के उन अज्ञात 108 एवं ज्ञात 51 शक्ति पीठ में से एक अत्यन्त प्राचीन सिद्धपीठ है।
उनका कहना है  कि गोधूली वेला के समय पीले अथवा लाल वस्त्र धारण करके इनकी पूजा करनी चाहिए।  इनको पीले फूल और पीला नैवेद्य अर्पित करें। इन्हें शहद अर्पित करना विशेष शुभ होता है। मां को सुगंधित पुष्प अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।
फोटो कैप्शन: पंडित दीपक कौशिक




दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग
-कबाडिय़ों की हुई मौज
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 21 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी, वही दीपावली को लेकर घरों की साफ-सफाई करने में, मिठाई बनाने वाले मिठाई बनाने में, घरों में रंग पेंट करने वाले व्यस्त हो गये हैं तथा उनके पास किसी के भी पास कोई फुर्सत नहीं है। साल में एक बार यह पर्व आता है जिस पर इन मजदूरों की मांग अधिक होती है। क्षेत्र में जहां रंग पेंट की विशेष मांग है। पुताई करने वाले इस समय फुर्सत में नहीं है। पेंटर ने बताया सुरेश और मोनू पेंटर ने बताया कि उनके पास इस समय दीपावली तक कोई फुर्सत नहीं है तत्पश्चात ही कुछ वक्त निकल पाएगा। वर्षभर कूड़ा कचरा घरों में जमा होता रहता हैं उसे भी वर्ष में एक बार साफ किया जाता है तथा अब कबाड़ी घर घर घूमने लग गए हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक कबाड़ मिल सके। दीपावली के बाद देव उठावनी एकादशी 1 नवंबर से ही विवाह शादियां शुरू होंगी। ऐसे में कुछ लोग जहां विवाह शादियों के दृष्टिगत तो बहुत अधिक लोग दिवाली के दृष्टिगत घरों में पेंटिंग रंग आदि कर रहे हैं। रंग रोगन के चलते आप घर साफ-सुथरे नजर आने लग गए हैं। रवि, दिनेश, सुरेश एवं महेश आदि ने बताया कि रंग पेंट वर्ष में कम से कम एक बार तो जरूर करवा लेना चाहिए ताकि घर लंबे समय तक चल सके। रंगाई पुताई के भी हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।
दीपावली पास आने से कबाड़ी खुश--
दीपावली नजदीक आने से घरों की सफाई करने से कबाड़ी खुश हैं। घरों से भारी मात्रा में कबाड़ का सामान निकाला जा रहा है।
  उल्लेखनीय है कि दीपावली के पर्व पर सफाई करने से प्रत्येक घर से कबाड़ी का सामान निकलता है जिसे कबाड़ के भाव बेच दिया जाता है। कबाड़ी इस सामान को सस्ते में खरीद लेते हैं और दीपावली पर अच्छी दिहाड़ी बना लेते हैं। कबाड़ी दीपावली पर इतना सामान खरीदते हैं जिससे कई माह का गुजारा संभव हो पाता है। एक ओर जहां कबाड़ी सफाई में अहं भूमिका निभा रहे हैं वहीं वे अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से करने की क्षमता रखते हैं।
फोटो कैप्शन 08:रंगाई /पुताई करते हुए मजदूर।






दुर्गा अष्टमी को सेवानिवृत्त होंगे महिपाल सिंह मुख्याध्यापक
-30 साल सेवा तथा 30 सितंबर को सेवानिवृत्त
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव कोटिया स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय से महिपाल सिंह बाघोत निवासी 30 सालों की सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत्त होंगे। दुर्गा अष्टमी के दिन ही 30 सितंबर है और 30 सालों की उन्होंने सेवा पूरी की है। इस मौके पर उन्होंने हनुमान जी का रोट भी आयोजित किया है।




अब तक 640 गेट पास काटे गए
-एक भी सैंपल नहीं हुआ पास -हफेड मैनेजर
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की खरीद 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इसके लिए किसान बाजरा ला रहे हैं किंतु नियम अनुसार जिन मानकों पर खरीद की जानी है उन पर खरा नहीं उतर पा रहा है। जिसके कारण सैंपल भी फेल हो रहे हैं।
 इस संबंध में कनीना मार्केट कमेटी सचिव मनोज पाराशर से बात हुई। उन्होंने बताया कि अब तक 640 गेट पास किसानों के काटे जा चुके हैं। जिनका 15754 क्विंटल बाजरा खरीदा नहीं गया है जो फड़ों पर पड़ा है तथा 1206 क्विंटल प्राइवेट फर्म द्वारा 2151 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया है। शेष राशि भावांतर भरपाई के तहत सरकार देगी। एमएसपी 2775 रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों का इस बार बाजरा वर्षा  की वजह खराब हो गया है। किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
 उधर हैफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 23 और 24 सितंबर को बाजरे की खरीद वेयर हाउस द्वारा की गई थी। तत्पश्चात लगातार हैफेड द्वारा खरीद की जा रही है किंतु अभी तक जो बाजरा किसानों का आया है उसमें से 30 सैंपल लेकर रेवाड़ी हैफेड कार्यालय भेजा था। जहां स्थित है लैब से 30 के 30 सैंपल फेल पाए गए। वर्षा के कारण बाजरे का रंग उड़ गया है, खराब हो गया है जिसके कारण बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है। सरकार द्वारा बाजरे की खरीद का मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है लेकिन 575 रुपये भावांतर भरपाई के सरकार देगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में सरकारी खरीदी कि 2150 रुपये तथा शेष सरकार द्वारा भावांतर योजना के तहत दिए जाने थे लेकिन अब नया आदेश 2200 रुपये प्रति क्विंटल रख दिया गया है। कनीना अनाज मंडी में किसान अपना बाजरा लाने से हिचकिचाने लगे हैं तथा कुछ मानक कम करने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 04 व 05: कनीना की नई अनाज मंडी का द्वार तथा अंदर का नजारा
फोटो कैप्शन: मनोज पाराशर





कोप भवन की लीला से दर्शक हुए भाव विभोर
-कलाकार की चौथी पीढ़ी भी निभा रही है रोल
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री आदर्श रामलीला के तत्वाधान में छठवीं रात्रि को कोप भवन का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डा. जितेंद्र मोरवाल, हवा सिंह बिजली विभाग ने शिरकत की।
मंचन में कैकयी के किरदार में मुकेश कपूर ने शानदार अभिनय किया व राजा दशरथ के किरदार में राहुल शर्मा ने करुणामई व भावुक अभिनय किया।
 गौरतलब है कि मुकेश कपूर के पिता व राहुल शर्मा के दादा भी 35 साल पहले हुई रामलीला के शानदार कलाकार रहे है। मंचन का मुख्य आकर्षण राम वनवास के समय दशरथ परिवार का संवाद रहा। जिसने राम की भूमिका में शिव कुमार शर्मा सीता की भूमिका में साहिल शर्मा, कौशल्या की भूमिका में अमित कुमार रहे। शिवकुमार शर्मा द्वारा गाए भजनों ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया । लक्ष्मण के किरदार में प्रवक्ता सचिन कुमार का मंच पर आना रोमांचकारी रहा। राम लक्ष्मण का संवाद की जमकर तारीफ की गई। जिसमे लक्ष्मण के किरदार में सचिन कुमार के भावुक संवादों ने उपस्थित दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए। दर्शकों में जमकर तालियां बजायी व प्रभु श्रीराम के नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन मनोज रोहिल्ला व विनोद मित्तल ने किया।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष रामलीला के इस मंचन से क

















नीना व आस पास के क्षेत्र की युवा पीढ़ी प्रेरित हो रही है। जिससे रामलीला के मंचन का उद्देश्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
बाल कलाकार भी दिखा रहे है अपनी कलाकारी ---
श्री आदर्श रामलीला समिति कनीना के बैनर तले चल रही रामलीला में युवा पीढ़ी भी अपना दम खम दिखा रहे है। मानव शर्मा व यश शर्मा के साथ कई बच्चे प्रतिदिन गणेश वंदना व रामायण जी की बड़ी ही सुन्दर आरती करते है।  बीच बीच में शानवी शर्मा व सांची शर्मा के मनमोहक भजन दर्शकों का दिल जीत रहे है।
पीढ़ी दर पीढ़ी चल रही है कलाकारी-
 श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कई पीढिय़ां अपनी प्रतिभा दिखा रही है 40 साल पुराने कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे है । महेंद्र मित्तल ने लक्ष्मण के किरदार क सुभाष मित्तल ने सीता के किरदार क सिब्बू पंसारी ने रावण, ओमप्रकाश ठेकेदार ने राजा जनक, पवन गोयल ने अंगद व शेरसिंह रोहिल्ला ने मेघनाद की भूमिका को निभा कर युवाओं को आदर्श प्रस्तुत किया। सिब्बू पंसारी की तीसरी पीढ़ी जहां मंच पर नजर आयी वही शेरसिंह रोहिल्ला की चौथी पीढ़ी मंच पर दिखी।
फोटो कैप्शन 06: वनवास के वस्त्र राम को प्रदान करते हुए
     07= वन गमन जाते हुए राम एवं सीता






शिव शक्ति नव मां दुर्गा धाम- मोहनपुर (कनीना)
-दूर दराज से भक्त आते हैं पूजा अर्चना के लिए
***************************************************************************
********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना से करीब छह किमी दूर नव दुर्गा धाम की स्थापना दस वर्ष पूर्व हुई है। मंदिर का निर्माण कार्य पंडित ऋषिराज पुजारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मंदिर में मां के नौ रूपों की मूर्तियां स्थापित है। मंदिर का ऊंचा गुंबद काफी ऊंचा होने की वजह से दूर से ही दिखाई पड़ता है जो श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करता है मंदिर में गणेश जी शिव शंकर वह बजरंगबली की भी मूर्तियां स्थापित की गई है।
कैसे पहुंचे मंदिर-
मोहनपुर गांव कनीना ब्लाक का एक छोटा गांव है। यह गांव कनीना से 6 किलोमीटर की दूरी पर नारनौल रोड पर स्थित है। मंदिर में जाने के लिए कनीना से बस व जीप द्वारा 15  मिनट में पहुंच सकते हैं। यह स्थान पंडित ऋषिराज की ढ़ाणी नाम से भी जाना जाता है!
 मूर्ति  विशेष आकर्षण-
जयपुर के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा मंदिर की भव्य मूर्ति 51 हजार रुपए में तैयार करवा कर विधि विधान से स्थापित की गई थी। प्रत्येक रविवार व शुक्ल पक्ष की अष्टमी नवमी और नवरात्रों के समय मंदिर को सजाया जाता है और बड़ी संख्या में दूर दराज से भक्त आते हैं।
इतिहास-
मोहनपुर गांव का यह एकमात्र दुर्गा मां मंदिर है । यह मंदिर जिस स्थान पर बना हुआ है वह जमीन एक व्यक्ति विशेष द्वारा दान की गई भूमि है।  बताया जाता है कि इस मंदिर में लगे पत्थर भी कटरा (जम्मू )से मंगवाए थे। यहां प्रतिदिन सुबह शाम मां को भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है!
पंडित ऋषिराज,पुजारी-
यह मां दुर्गा का एक पवित्र मंदिर है यहां सुबह शाम माता रानी का भोग लगाया जाता है और पूजा अर्चना की जाती है जो। माना जाता है कि यहां पर भक्त श्रद्धा पूर्वक कच्चा नारियल माता के चरणों में चढ़ाता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। यहां पर  शुक्ल पक्ष नवमी अष्टमी  व नवरात्रों में काफी संख्या में भक्तों का आना-जाना बना रहता है।
क्या कहते हैं भक्त-
डा मुंशीराम का कहना है कि मैं भी माता रानी के आशीर्वाद से सभी नवरात्रों का व्रत रखता हूं। नवरात्रों के समय में भी इस मंदिर में आता हूं। यहां आने से मन बड़ा भक्ति में हो जाता है और शांति मिलती है। यहां बड़ी तादाद में भक्त आते हैं।
फोटो कैप्शन: मोहनपुर मंदिर, ऋषिराज पुजारी, डा. मुंशीराम ।

Friday, September 26, 2025


 



बलिदानी सज्जन सिंह अशोक चक्र विजेता को किया याद
-जलूराह शौर्य समिति द्वारा आयोजित किया समारोह
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
शहीद सज्जन सिंह की 31वीं पुण्यतिथि जलूराह शौर्य समिति द्वारा मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि मेजर जनरल अरविंद यादव थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिदानी सज्जन सिंह की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने की।
इस मौके पर जनरल मेजर अरविंद यादव ने कहा कि शहीद सज्जन सिंह जांबाज सैनिक थे। 1994 में वह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। 1995 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा द्वारा मरणोउपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे सैनिक भारत मां की रक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने बलिदानी सज्जन सिंह को अपनी श्रद्धांजलि दी।
मोलडऩाथ आश्रम समक्ष बलिदानी सज्जन सिंह की प्रतिमा पर सुबह मुख्य अतिथि सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने भी पुष्प कर अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया तथा प्रसाद भी वितरित किया गया।
बलिदानी सज्जन सिंह का जन्म कनीना के एक साधारण किसान परिवार मंगल सिंह के घर हुआ था। शहीद सज्जन सिंह 1971 में सेना में भर्ती हुए थे। सूबेदार सज्जन सिंह 26 सितंबर 1994 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में जलुराह के निकट आतंकवादियों के विरुद्ध  तलाशी अभियान के दौरान एक तलाशी टोली के कमांडर थे। आतंकवादियों के छिपने के दो स्थानों को पहचान कर सूबेदार सज्जन सिंह दबे पांव उन तक पहुंचने वाले थे कि आतंकवादियों ने 15 मीटर दूरी से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उधर सूबेदार सज्जन सिंह ने अपने कंपनी कमांडर जवानों को इस तरफ आगे बढ़ते देखा तो मौके का मूल्यांकन करते हुए भांप लिया कि उनकी जान खतरे में हैं।  सूबेदार सज्जन सिंह ने जान की परवाह न करते हुए शत्रु पर धावा बोल दिया और गोली बरसाते हुए आगे बढ़ते गए। उनके हेलमेट को शत्रु की कई गोलियां छेदती हुई सिर के पार निकल गई और वो वीरगति को प्राप्त हो गये। उनके साहस के कारण चार आतंकवादी तथा उनका बटालियन कमांडर मारा गया। भारी मात्रा में गोला बारूद, हथियार बरामद हुए। सूबेदार सज्जन सिंह के पराक्रम को देखते हुए 26 जनवरी 1995 को डा. शंकर दयाल शर्मा महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित  किया। यह सम्मान उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान , पार्षद दीपक चौधरी, नरेंद्र फौजी, विजेंद्र सिंह, नगर पालिका उप-प्रधान सूबे सिंह, पार्षद होशियार सिंह,  राकेश कुमार ,मनीष कुमार ,बिजेंद्र सिंह, सुमेर साहब करीरा मास्टर सुरेंद्र सिंह परिजन, पूर्व सैनिकों सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: बलिदानी सज्जन सिंह को याद कते हुए उपस्थित अधिकारी व अन्य
            08: मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते हुुए।


शहीद सज्जन सिंह अशोक चक्र विजेता को किया याद
-जलूराह शौर्य समिति ने मनाया शौर्य दिवस
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
जलूरा शौर्य दिवस  का 31वां बलिदान दिवस समारोह आज धूमधाम से शहीद सूबेदार सज्जन सिंह मेमोरियल पार्क में आयोजित  किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अरविंद यादव रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर नारी शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की धर्मपत्नी कौशल्या देवी रही ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार सज्जन सिंह की प्रतिमा पुष्प  चक्र अर्पित कर मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें नमन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया जलूरा समिति की तरफ से स्वागत कप्तान जगराम सिंह सदस्य ऑपरेशन रक्षक द्वारा किया गया ।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेजर जनरल अरविंद यादव ने कहा कि सूबेदार सज्जन सिंह का बलिदानी पराक्रम व उनकी बटालियन द्वारा किया गया शौर्य  प्रदर्शन हमार बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है तथा हमारा सदैव मार्ग प्रशस्त करेगा उनकी प्रेरणा से ही यहां के जवान बढ़-चढ़कर सेना में भर्ती हो रहे हैं ,हमारी सीमाएं हमारे जवानों के द्वारा पूरी तरह से सुरक्षित बनाई हुई है आप लोग अपने परिवेश में अपने आसपास के क्षेत्र में ईमानदारी से अपना काम करते हुए करें तथा अपनी जिम्मेदारियां को निभाएं सीमा पर हमारी सेनाएं आपकी सेवा  व रक्षा के लिए मुस्तैद है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को के दिलों में देशभक्ति की जो भावना है वह बेमिसाल है तथा देश के सम्मान के लिए लड़ी गई सभी लड़ाईया में यहां के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
समिति को वीर नारी कौशल्या देवी ने एक लाख रुपये का चेक भेंट किया वहीं संरक्षक डा. टीसी राव, कप्तान वीरेंद्र सिंह, कैप्टन सुशील ,सूबेदार सुंदरलाल व चंदूलाल ने 11000 दान किया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने किया तथा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी की छात्राओ ने देशभक्ति पूर्ण लघु नाटिका शहीद भगत सिंह , देशभक्ति नृत्य जलवा जलवा तथा समूह मेरा तिरंगा प्रस्तुत किया तथा दर्शकों का मनमोहा। श्रीमती कौशल्या देवी ने शहीद सूबेदार सज्जन सिंह स्मृति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पुरस्कार योजना के अंतर्गत दसवीं और 12वीं कक्षा में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को दस हजार रुपये नकद प्रदान किए। इस अवसर पर डा. टीसी राव द्वारा रचित  मेरी पहचान एक सैनिक की कहानी पुस्तक का विमोचन  भी मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा किया गय । इस अवसर पर ऑपरेशन रक्षक की वीरांगनाओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया आज के कार्यक्रम में कर्नल ओम प्रकाश यादव  कैप्टन विनोद कुमार नगर पार्षद , कर्नल हर्षवर्धन छिबर आइटीबीपी जाटूसना के इंस्पेक्टर हरिकिशन कैप्टन विश्वनाथ तथा उत्तर प्रदेश से 40 कुमाऊं रेजीमेंट के सेवानिवृत अधिकारि पार्षद दीपक चौधरी एडवोकेट, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद् सिंह फ़ौजी, समर सिंह यादव कैप्टन चंदन सिंह  हनुमान सिंह  अनिता कुमारी संगीत अध्यापिका अनीता यादव, रिंकी यादव, सरोज देवी  शाहिद सैकड़ों की संख्या में शहीदों के परिजन  व नगर के लोग उपस्थित थे ।
बलिदानी सूबेदार सज्जन सिंह ने जिला महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बा में 30 मार्च 1953 में मंगल सिंह-सरती देवी के साधारण परिवार में जन्म लिया। जन्म से ही वे अति कुशाग्र बुुद्धि के धनी थे जिसके चलते वे जब कनीना के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हुए 27 मई1971 में 13 कुमाऊं रेजिमेंट की बच्चा कंपनी में भर्ती हो गए।
    उनकी वीरता को देखते हुए 26 सितंबर 1994 को उन्हें जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में उग्रवादियों की तलाश में भेजे गए। उन्हें अपनी टुकड़ी के कमांडर की भूमिका दी थी। उनकी टुकड़ी उग्रवादियों का पीछा करते हुए उनके करीब पहुंच गए। उग्रवादी घात लगाए बैठे थे कि टुकड़ी उनकी ओर ही बढ़ रही थी। जब सूबेदार सज्जन सिंह की नजर उग्रवादियों पर पड़ी तो वे आगे बढ़ते हुए उनसे जा भिड़े ताकि पूरी टुकड़ी की जान बचाई जा सके। महज उग्रवादियों से 15 मीटर दूरी पर भीषण युद्ध चला। उग्रवादियों के पास भारी मात्रा में गोले, हथियार आदि होने के कारण तथा उनकी संख्या अधिक होने के कारण शहीद सज्जन सिंह छह उग्रवादियों को अकेने ही मार गिराने में सफल हो गए थे किंतु एक और उग्रवादी घात लगाकर बैठा हुआ था जिसकी गोली सूबेदार सज्जन सिंह के सिर में लगी। गोली सिर के पार गुजर गई किंतु उस उग्रवादी को भी मार गिराया।
  इस प्रकार सूबेदार सज्जन सिंह ने अपनी जान पर खेलते हुए पूरी टुकड़ी के प्राणों की रक्षा की। उनकी बहादुरी एवं वीरता पर तत्कालीन राष्ट्रपति डा शंकर दयाल शर्मा ने मरणोपरांत उनकी पत्नी कौशिल्या देवी को 26 जनवरी 1995 को अशोक चक्र से नवाजा जो शांति समय का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। ऐसे वीरों एवं देशभक्तों पर समस्त राष्ट्र को नाज है।  कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम स्थित पार्क में शहीद की प्रतिमा लगी हुई है जो आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा का काम करती रहेगी।
 फोटो कैप्शन 07: बलिदानी सज्जन सिंह को याद कते हुए उपस्थित अधिकारी व अन्य
            08: मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते हुुए।



एक दिन मार्केट कमेटी अध्यक्ष की खुशियां मनाई
-अगले दिन दूसरा अध्यक्ष बना दिया
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना  मार्केट कमेटी की चेयरमैन की सूचना पाकर अरुणा कौशिक ने जमकर खुशियां मनाई किंतु अगले दिन जयप्रकाश कोटिया को खुशियां मनाते पाया।
 हुआ यूं कि अरुणा कौशिक को मार्केट कमेटी का अध्यक्ष बनाने की सूचना मिली और उन्होंने जमकर खुशियां मनाई। अगले दिन जयप्रकाश कोटिया को कनीना मार्केट कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया। यह सूचना फैली तो उन्होंने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। जयप्रकाश कोटिया ने राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्री का आभार जताया उनसे आशीर्वाद लेने भी पहुंचे। इस प्रकार जहां दोनों लोगों अरुणा कौशिक और जेपी कोटिया ने खूब आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। आखिरकार अरुण कौशिक की खुशियां गम में बदल गई और जयप्रकाश कोटिया को मार्केट कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया।
फोटो कैप्शन 05: जयप्रकाश कोटिया केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह का आशीर्वाद लेते हुए


दशहरे तक चलता है सांझी पर्व
-प्रतिदिन बच्चियां गीत गाकर प्रसन्न करती हें सांझी को
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। 
गांवों में दशहरे तक चलने वाला सांझी का पर्व शुरू हो चुका है। एकता और भाईचारे का पर्व सांझी भगवान् राम के गुणों को बखान करने वाली रामलीला की भांति मनाया जाता है। गांवों में गोबर तथा सरकंडों से सांझी दिवार पर बनाई जाती है जिसे बच्चियां सिंझा कहती हैं। प्रतिदिन गीत गाकर और भोजन कराकर बच्चियों का समूह अपने घर चला जाता है। दस दिनों तक शाश्वत चलने वाली क्रिया का अंत दशहरे पर होता है।
     भाद्रपद अमावस्या के दिन गांवों में छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियां मिलकर गोबर, चूड़ी के टुकड़े, कपड़ों की कतरन व कई साजोसामान से देवी मां की  झलक देने वाली सांझी दिवार पर बना देती हैं। तत्पश्चात प्रतिदिन शाम के वक्त पास पड़ोस की बच्चियां इक_ïी होकर सांझी को खाना खिलाती हैं तथा गीत गाती हैं।
    सांझी के निर्माण में बच्चियां अपनी बुद्धि व कौशल का परिचय देती हैं। जिस प्रकार सांझी मां के हाथ व पैरों को सजाया और संवारा जाता है।  बाल कलाकारों की यह अनोखी कलाकारी मन को मोह लेती है। भोजन कराने की क्रिया अश्विन शुक्ल दशमी अर्थात दशहरे तक चलती है। दशहरे के दिन सांझी को भोजन कराकर एक मटकी में डाला जाता है और मटकी के किनारों पर छेद करके मोमबत्ती जलाकर अंदर रख दी जाती है। छुपते छुपाते किसी जोहड़ में सांझी को बहा दिया जाता है।
  एक अनोखी परम्परा के अनुसार सांझी के समक्ष जितने भी बच्चे एवं बच्चियां मिलकर गीत गाते हैं वे प्रतिदिन अपनी बारी के अनुसार गीत समाप्त होने के बाद बाकली या बतासे बांटते हैं। बारी-बारी से प्रत्येक घर का बच्चा यह प्रसाद लाता है और बांटकर खाते हैं। सांझी को जोहड़ में प्रवाहित करने का फैसला भी सामूहिक होता है।  
क्यों करते हैं नौ दिन पूजा-
मां जगदंबा के नौ रूप होते हैं। प्रतिदिन बच्चे मां के एक रूप को पूजते हुए उसे खाना खिलाते हैं और बाद में स्वयं खाना खाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
फोटो कैप्शन  06: दीवार पर बनी हुई सांझी




सम्मान रैली में पहुंचने पर जताया आभार
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
चौधरी देवीलाल पूर्व उप-प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के लिये अनेकों योजनाएं बनाई। हलका अटेली वेद प्रकाश नम्बदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सैल ने ये विचार व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि हलका अटेली से ताऊ चौधरी देवीलाल जी का 112वें सम्मान दिवस समारोह में हजारों लोग खुद के अपने अपने साधनों से रोहतक सम्मान दिवस समारोह में पहुंचे। वेद प्रकाश नम्बरदार रामबास  जनरल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने सभी का आभार जताया।
  इस मौके पर आनन्द श्योराण हलका अटेली प्रभारी व प्रदेश सचिव ,चौधरी सत्यपाल उन्हाणी जिला प्रधान महासचिव , अमर सिंह जागडां  ,ज्ञानेश्वर निंभल जिला प्रधान आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: चौ. देवीलाल को याद करते हुए वेउदप्रकाश।





गौशाला की 21 गाये ली जयप्रकाश ने गोद
-गौशाला में देने पहुंचे दान
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री कृष्ण गौशाला कनीना में जयप्रकाश निवासी कनीना ने 21 गाये गोद ली हैं। जिनकी राशि एक लाख रुपये गौशाला में दान की।
इस मौके पर प्रधान भगत सिंह, मास्टर रामप्रताप दिलावर सिंह, ओमप्रकाश ठेकेदार, जयप्रकाश, जगदीश, प्रमोद सहित विभिन्न लोगों ने जयप्रकाश का आभार जताया। गौशाला प्रधान भगत सिंह ने आशा जताई कि प्रकार लोग गायों को गोद लेते रहेंगे जिससे गायों का भी सम्मान बढ़ेगा वहीं लोगों की मनोकामना भी पूर्ण होंगी।
फोटो कैप्शन 04: गाये गोद लेते हुए जयप्रकाश













लक्ष्मण परशुराम संवाद से दहला मंच
-वर्षों पुराना रामलीला कलाकार शिब्बू पंसारी मंच पर रावण के रोल में नजर आये
****************************************************************
***********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री आदर्श रामलीला के तत्वाधान में पंचम रजनी धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीधर गुप्ता , महंत बुलबुल व डाक्टर रीतिका यादव ने शिरकत की । मंचन में सीता माता के स्वयंवर का बड़ा ही शानदार दृश्य चित्रित किया गया । मंचन का मुख्य आकर्षण लक्ष्मण - परशुराम संवाद रहा।
संवाद में परशुराम की भूमिका में महेंद्र शर्मा झाड़ली ने जानदार अभिनय किया। प्रवक्ता सचिन कुमार लक्ष्मण की भूमिका में नजर आए जिनको देखने के लिए हजारो की भीड़ जुटी। प्रवक्ता सचिन कुमार ने लक्ष्मण के किरदार
में जीवंत अभिनय करते हुए दर्शकों की जमकर वाही वाही लूटी। उनके द्वारा बोले गए एक-एक संवाद पर दर्शकों में जमकर तालियां बजायी व प्रभु श्रीराम के नारे लगाए।
  लगातार 5 दिनों तक कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन करने के बाद आज मंच पर लक्ष्मण के पात्र का अभिनय करने के लिए उतरे। प्रवक्ता ने यह पुन: साबित किया कि वो रंग मंच की दुनिया के माहिर व मंझे हुए कलाकार है। उनके शानदार अभिनय ने हजारों की भीड़ को अंत तक बांधे रखा।
मंचन में प्रभु श्रीराम के द्वारा शिव धनुष को तोडऩे का दृश्य आलोकित करने वाला था जिसमे शिव कुमार शर्मा ने दर्शनीय व जीवंत अभिनय किया। परशुराम जी के किरदार में महेंद्र शर्मा झाड़ली का दर्शकों के बीच से आना रोमांच पैदा करने वाला था। बानासुर के किरदार में वंश मित्तल तथा रावण के किरदार में सिब्बू पंसारी ने शानदार संवाद प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन प्राचार्य सुनील यादव ने किया। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष रामलीला के इस मंचन से कनीना व आस पास के क्षेत्र की युवा पीढ़ी प्रेरित हो रही है जिससे रामलीला के मंचन का उद्देश्य पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग , रवींद्र बंसल , विनोद मित्तल , महेंद्र मित्तल , सुभाष मित्तल , मुकुट मित्तल , दिनेश यादव , प्रधान मोहित जेलदार उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01 व 02: लक्ष्मण-परशुराम संवाद करते हुए


Thursday, September 25, 2025



 


कनीना मार्केट कमेटी में नव नियुक्त चेयरमैन  अरुणा कौशिक,वाइस चेयरमैन आशीष कुमार का हुआ नागरिक अभिनन्दन
-दोनों ने गाजे बाजे के साथ बाबा मोलडऩाथ धाम पहुंच कर लिया आशीर्वाद
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना मार्केट कमेटी की नवनियुक्त चेयरमैन अरुणा कौशिक व वाइस चेयरमैन आशीष कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर दोनों  गाजे बाजे के साथ बाबा  मोलडऩाथ  धाम पहुंचे तथा पूजा अर्चना की। बाद में बाबा का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर प्रसाद भी वितरित किया गया।  
 नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कौशिक तथा वाइस चेयरमैन आशीष कुमार ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव तथा भाजपा पार्टी के उच्च नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। किसानों, आढ़तियों  व व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। किसानों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।
दोनों  की नियुक्तियों पर नगर के गणमान्य लोगों तथा परिजनों में खुशी का माहौल है। वही नगर कनीना में भी लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर  नगरपालिका कनीना के नरेंद्र फ़ौजी, दीपक चौधरी, मनीष कुमार, राकेश कुमार, पूजा देवी, देशराज, योगेश कुमार, दीपचंद यादव,  दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: मार्केट कमेटी प्रधान एवं उप प्रधान का अभिनंदन करते हुए।




पदोन्नति होने पर दो अधिकारियों का किया सम्मान
-एक बने उप जिला शिक्षा अधिकारी तो दूसरे बीइओ कनीना
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
  बलराम समारोह स्थल में कनीना खंड के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्यों, डीडीओ, प्रभारियों व मुख्याध्यापकों की ओर से कनीना खंड शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर कौशिक के उप-जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर तथा खंड संसाधक संयोजक दिलबाग सिंह के कनीना खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहोर में पदोन्नति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की ओर से जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा, कनीना खंड प्रधान सूबे सिंह चौहान, हसला की महिला सैल की जिला सह-संयोजक सुनीता यादव, पूर्व खंड सरंक्षक नरेश कौशिक, डा. विक्रम सिंह जिला परियोजना समंव्यक, अशोक बड़कोदिया, सत्येंद्र शास्त्री लूखी, मुरारीलाल यादव, जसंवत यादव कटकई, हिम्मत सिंह, सुनील सेहलंगिया, नरेश कंवाली, सतीश प्रजापत रामबास, कुलदीप कुमार आदि ने दोनों ही पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को हसला का प्रतीक स्मृति चिह्न, गुलदस्ता व फूलमालाएं भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा ने इन दोनों ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली को अति सराहनीय बताते हुए खंड स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ये दोनों ही अधिकारी बड़े ही सहज, सरल, मृदुल, मिलनसार व कर्तव्य परायण प्रवृति के व्यक्तित्व हैं।
फोटो कैप्शन 08: विश्वेश्वर कौशिक व  दिलबाग सिंह को पदोन्नति पर सम्मानित करते हुए विभिन्न लोग।




उच्चत स्कूल में शिक्षक की पुण्यतिथि पर पाठ्य सामग्री वितरित
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय प्राथमिक पाठशाला उच्चत में राजकुमार अध्यापक की पुण्यतिथि पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। साथ में अन्य विद्यार्थियों को भी पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
 यह सामग्री राजकुमार अध्यापक की धर्मपत्नी ममता यादव ने अपनी तरफ से भेंट की। इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार इंस्पेक्टर रहे तथा अध्यक्षता कृष्ण कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने की। इस मौके पर भावना यादव प्रवक्ता, महेंद्र सिंह अध्यापक, सतेंद्र शास्त्री, राम अवतार अध्यापक, संजय कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: शिक्षक की पुण्यतिथि पर पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए



कनीना उप नागरिक अस्पताल में मेगा कैम्प का हुआ आयोजन
-1018 मरीजों की गई जांच व उपचार
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार द्वारा उप नागरिक  अस्पताल कनीना में गुरुवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस मेगा कैंप का शुभारंभ ब्लाक समिति कनीना अध्यक्ष जयप्रकाश ने फीता काटकर  दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पार्षद दीपक चौधरी सहित चिकित्सक व स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। सुबह से ही उप-नागरिक अस्पताल में मरीजों की कतार लगने लगी।  दोपहर 12 बजे तक  500 से ज्यादा मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे।  
एसएमओ डा. रेनू ने बताया इस कैम्प में सभी स्पेशलिस्ट डाक्टर पहुंचे तथा निशुल्क रोगों की जांच तथा इलाज किया । इस कैंप  बच्चों के डॉक्टर, हड्डी रोगों के डाक्टर, सर्जन, रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ तथा आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सको ने अपनी सेवाएं दी। कैंप सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। शाम 4 बजे कैम्प का समापन हुआ। इस दौरान 1018 मरीजों की जांच तथा उपचार किया गया । इस अवसर पर डा. रेनू ने लोगों से कहा कि वह नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य  जांच करवाते रहें किसी अंधविश्वास में ना पड़े। उन्हें अगर कोई भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होती है तो अपने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर चिकित्सकों से अपना उपचार करवा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि  वह अपने खान पान का विशेष ध्यान रखे। इस मौके पर डा. उपदेश, डा. प्रमोद, डा. अजय, डा जितेंद्र मोरवाल सहित विभिन्न डाक्टरों की टीम उपस्थित रही।
इस अवसर पर पार्षद दीपक चौधरी, योगेश कुमार, कप्तान भरपूर सिंह, नरेंद्र फौजी ने कैम्प में आये लोगों को सहायता की।
फोटो कैप्शन 06: डाक्टरों की टीम


दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के ऐप की लांचिंग
-कनीना नगर पालिका कार्यालय में हुआ उप मंडल स्तर का कार्यक्रम
महिलाओं को सक्षम बनाएगी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना - एसडीएम
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के ऐप का शुभारंभ किया। उप मंडल स्तर पर कनीना नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने इस योजना की लांचिंग की। इस मौके पर नागरिकों ने बड़ी एलइडी के जरिए मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।
उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को बधाई देते हुए एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाने के साथ-साथ उनका आत्मसम्मान बढ़ाएगी। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगा।
एसडीएम ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य हरियाणा की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके आत्मसम्मान में और वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र होने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो। उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो।
इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश, एसइपीओ कृष्णपाल, पार्षद दीपक चौधरी, पार्षद राकेश कुमार व अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।



बलिदानी सज्जन सिंह अशोक चक्र विजेता को किया जाएगा याद
-1995 में मरणोपरांत मिला था अशोक चक्र
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी अशोक चक्र विजेता सूबेदार सज्जन सिंह बलिदानी के बलिदान दिवस पर कनीना में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि मेजर जनरल अरविंद यादव, डारेक्टर जनरल (आर्टिलरी) ,कमांडेंट अशोक कुमार यादव, भारतीय तिब्बत बोर्डर पुलिस जाटुसाना, कर्नल रणबीर सिंह यादव,संरक्षक रेजांगला शोर्य समिति, कर्नल गोपाल सिंह, वीएसएम अध्यक्ष हरियाणा (आखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद), कप्तान मनोज कुमार,कमिशनर महेंद्रगढ़ (हरियाणा),जितेन्द्र सिंह एसडीएम कनीना,कर्नल ओपी यादव ( वेटरन),मेजर (डाक्टर) टीसी राव संरक्षक,(जलूराह शौर्य समिति),वीर नारी  कौशल्या देवी धर्म पत्नी बलिदानी सूबेदार सज्जन सिंह, बलबीर सिंह प्रधान जलूराह शौर्य समिति आदि प्रमुख होंगे।
  बलिदानी सूबेदार सज्जन सिंह 26 सितंबर 1994 का जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में जलुराह के निकट आतंकवादियों के विरुद्ध घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक तलाशी टोली के कमांडर थे। आतंकवादियों के छिपने के दो स्थानों को पहचान कर सूबेदार सज्जन सिंह दबे पांव उन तक पहुंचने वाले थे कि आतंकवादियों ने 15 मीटर दूरी से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उधर सूबेदार सज्जन सिंह ने अपने कंपनी कमांडर जवानों को इस तरफ आगे बढ़ते देखा तो मौके का मूल्यांकन करते हुए भांप लिया कि उनकी जान खतरे में हैं।  सूबेदार सज्जन सिंह ने जान की परवाह न करते हुए शत्रु पर धावा बोल दिया और गोली बरसात के आगे बढ़ते गए। उनके हेलमेट को शत्रु की कई गोलियां छेदती हुई सिर के पार निकल गई और वो वीरगति को प्राप्त हो गये। उनके साहस के कारण चार आतंकवादी तथा उनका बटालियन कमांडर मारा गया। भारी मात्रा में गोला बारूद, हथियार बरामद हुए। सूबेदार सज्जन सिंह के पराक्रम को देखते हुए 26 जनवरी 1995 को डा. शंकर दयाल शर्मा महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित  किया। यह सम्मान उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने ग्रहण किया।
फोटो कैप्शन : बलिदान सूबेदार सज्जन सिंह


गौशाला की 21 गाये ली जयप्रकाश ने गोद
-प्रधान भगत सिंह ने की सराहना
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री कृष्ण गौशाला कनीना में जयप्रकाश निवासी कनीना ने 21 गाये गोद ली हैं। जिनकी राशि 1 लाख रुपये गौशाला में दान की।
इस मौके पर प्रधान भगत सिंह, मास्टर रामप्रताप दिलावर सिंह, ओमप्रकाश ठेकेदार, जयप्रकाश, जगदीश, प्रमोद सहित विभिन्न लोगों ने जयप्रकाश का आभार जताया। गौशाला प्रधान भगत सिंह ने आशा जताई कि प्रकार लोग गायों को गोद लेते रहेंगे जिससे गायों का भी सम्मान बढ़ेगा वहीं लोगों की मनोकामना भी पूर्ण होंगी।


भोजावास में लाडो लक्ष्मी योजना की भोजावास में की शुरुआत
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव भोजावास के अंबेडकर भवन में लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ भोजावास की  सरपंच ओम लता तंवर ने की।
  महिला सरपंच ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडो लक्ष्मी योजना की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से महिलाएं सशक्त बन पाएंगी।
इस मौके पर कनीना ब्लाक से अधिकारी आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी एवं आसपास के गांवों की महिलाएं मौजूद रही।  इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि पवन तंवर , मुकेश पंच, धर्मवीर स्वामी, पंचायत सचिव विकास कुमार, रमेश पच, अशोक पच, संतोष कुमार मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करते हुए सरपंच भोजावास


ताड़का वध का हुआ मंचन
ताड़का को देखकर मचा कोलाहल
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री आदर्श रामलीला समिति अनाज मंडी कनीना के तत्वाधान में रामलीला की चतुर्थ रात्रि रात्रि ताड़का वध  का मंचन किया गया। भयंकर रूप में ताड़का जब दर्शकों के बीच से मंच पर पहुंची तो समूचे पंडाल में कोलाहल सा मच गया। दर्शकों के दिल दहल गए। बाल राम व लक्ष्मण ने एक ही वार में ताड़का का वध करके समूची धरा को निशाचर विहीन करने का अपना संकल्प दोहराया।
इस मौके पर पालिका प्रधान, सदासुख ग्रुप आफ़ एजुकेशन के चेयरमैन एडवोकेट विनय यादव, बिजली विभाग के एसडीओ उमेश वर्मा, पार्षद व नगरपालिका के उपप्रधान सूबे सिंह ,नीतेश गुप्ता पार्षद ,पार्षद होशियार सिंह बबलू , पार्षद राजकुमार यादव , पार्षद उषा देवी , पार्षद सुमन देवी व हेडमास्टर वीरेंद्र जांगड़ा ने, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मंचन में ताड़का के पात्र में नितिन गुप्ता ने जीवंत अभिनय किया व विश्वामित्र के किरदार में साहिल शर्मा व बाल राम व लक्ष्मण के किरदार को यश शर्मा तथा मानव शर्मा ने निभाया। राजा दशरथ के किरदार में महेंद्र शर्मा झाड़ली ने अभिनय किया। मंच के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को धारण करने की शिक्षाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सचिन कुमार ने किया।
फोटो कैप्शन 09: राम व लक्ष्मण गुरु से आशीर्वाद लेते हुए
   10: ताड़का का दृश्य



हरियाणा में 70 मोबाइल वेटरनरी यूनिट तैनात, पशुपालकों को मिलेगी घर-घर सुविधा
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
 प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन अब ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को घर-घर पर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। इन वैनों की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 25 फरवरी 2024 को महेंद्रगढ़ से हरी झंडी दिखाकर की थी। वीएलडीए पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसार हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में कुल 70  वैन तैनात की गई हैं। इनका उद्देश्य दूर-दराज के गांवों में पशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। पिछले एक माह में वैन पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने ब्लॉक कनीना क्षेत्र में 200 से अधिक पशुपालकों के पास जाकर पशुओं का इलाज किया। इस दौरान पशुपालकों ने इस सेवा को अत्यंत लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। तैनात डाक्टर मोहित ने बताया कि मोबाइल यूनिट के माध्यम से पशुपालकों को तुरंत और नि:शुल्क सुविधा मिल रही है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।  इस पहल से पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज के पशु चिकित्सालयों तक नहीं जाना पड़ेगा।
फोटो कैप्शन 01: मोबाइल वैन


















विद्यार्थियों ने सीखे यातायात नियम, पुलिस टीम ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
-कनीना कालेज में दी जानकारी
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय, कनीना में सड़क सुरक्षा विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस ट्रैफिक विभाग से एसएचओ अनिल कुमार अपनी टीम के साथ पधारे।
ट्रैफिक विभाग के एसएचओ अनिल कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 के अनुसार लापरवाही से वाहन चलाना दंडनीय अपराध है।
धारा 304 आइपीसी के तहत यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु लापरवाह ड्राइविंग के कारण होती है, तो दोषी को सजा का प्रावधान है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 में नशे की हालत में वाहन चलाने पर कठोर दंड का उल्लेख है।
धारा 134 एमवीए के अंतर्गत दुर्घटना में शामिल वाहन चालक का कर्तव्य है कि वह घायल व्यक्ति को नज़दीकी अस्पताल तक पहुंचाए और उसकी जान बचाने का प्रयास करे।
साथ ही धारा 161 एमवीए में हिट एंड रन मामलों के लिए पीडि़त परिवारों को निर्धारित मुआवजे का प्रावधान है।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो उस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। कई मामलों में सरकार द्वारा उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाता है।
प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज ने मुख्य अतिथि  अनिल कुमार तथा उनकी टीम का हार्दिक स्वागत किया और विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व व सेवाभाव के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को शिक्षित और जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डा. भारती यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. आशा यादव, ज्योति यादव, राहुल एवं प्रवीण कुमार,डा. कांता आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: अनिल कुमार ट्रेफिक नियमों की जानकारी देते हुए

 

 

पहले अरुणा कौशिक प्रधान बनी अब जयप्रकाश कोटिया
-एक दिन के बादशाह वाली कहानी लागू
********************************************************************
**********************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज।
जहां बुधवार शाम को अरुणा कौशिक मार्केट कमेटी की चेयरमैन बनाई गई तो गुरुवार को खूब मिठाई बांटी तथा सम्मान किया गया किंतु गुरुवार की शाम से यह चर्चा जोरों पर है कि जयप्रकाश कोटिया को चेयरमैन बना दिया है। उनको बधाइयां मिलने लगी है। इस संवाददाता ने जयप्रकाश से पूछा तो उन्होंने बताया कि अब वो मार्केट कमेटी के चेयरमैन बना दिये गये हैं। इस प्रकार एक दिन की रानी वाली कहावत जरूर लागू होती है। हकीकत का कल तक पता लग जाएगा।

Wednesday, September 24, 2025


 

बकाया करों के भुगतान के लिए एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम के लिए दो दिन शेष
करदाताओं को बकाया राशि के भुगतान पर ब्याज और जुर्माने में मिलेगी पूरी छूट 
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार ने राज्य में बकाया करों की वसूली को आसान बनाने और व्यापारियों को राहत देने के लिए एक विशेष योजना एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम 2025 लागू की हुई है। यह योजना उन करदाताओं के लिए है जिनके कर जीएसटी (वस्तु और सेवा कर) लागू होने से पहले के सात विभिन्न अधिनियमों से संबंधित हैं। 
​इस योजना के तहत करदाताओं को बकाया राशि के भुगतान पर ब्याज और जुर्माने में पूरी छूट मिलेगी।
यह जानकारी देते हुए उप आबकारी व कराधान आयुक्त (जीएसटी) प्रियंका यादव ने बताया कि यह योजना 27 सितंबर 2025 तक वैध है, और इस अवधि तक बकाया देय पर जुर्माना और ब्याज की पूरी छूट दी जाएगी। 
उन्होंने बताया कि इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए करदाता www.haryanatax.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे उप आबकारी व कराधान आयुक्त (जीएसटी) के कार्यालय, पुराना लघु सचिवालय, प्रथम तल, नारनौल में भी संपर्क कर सकते हैं। किसी भी सवाल के लिए मुख्यालय के टोल-फ्री नंबर 1800-102-2012 पर भी कॉल किया जा सकता है। 
​उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना 27 सितंबर 2025 तक ही उपलब्ध है। 
---------------
ये है इस योजना के मुख्य बिंदु 
• ​₹1 लाख तक की बकाया राशि: ₹1 लाख तक के सभी बकाया करों पर पूरी छूट दी जाएगी।
• ​₹1 लाख से ₹10 लाख तक की बकाया राशि: करदाताओं को ₹1 लाख तक की बकाया राशि पर पूरी छूट मिलेगी, जबकि शेष राशि पर 60% की छूट प्रदान की जाएगी।
• ​₹10 लाख से ₹10 करोड़ तक की बकाया राशि: इस श्रेणी में बकाया कर पर 50% की छूट उपलब्ध है।
• ​₹10 करोड़ से अधिक की बकाया राशि: ₹10 करोड़ से अधिक की बकाया राशि पर, कर में कोई छूट नहीं है, लेकिन ब्याज और जुर्माने से पूरी छूट दी गई है।
• ​किस्त भुगतान सुविधा: जिन करदाताओं की निपटान राशि ₹10 लाख से अधिक है, वे दो किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। पहली किस्त ओटीएस 01 के साथ जमा करनी होगी, और दूसरी किस्त का भुगतान 60 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है।
​
​

श्री आदर्श रामलीला कनीना के मंच पर हुआ श्रवण कुमार व रामजन्म का मंचन
- दर्शकों ने सराहा
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर चल रही भगवान श्रीराम की 13 दिवसीय लीलाओं के मंचन का चौथा दिन धार्मिक माहौल और भक्ति रस से सराबोर रहा। मंगलवार की रात्रि को मंच पर मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार की लीला और रामजन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी रवि प्रकाश, जिन्हें प्राकृतिक खेती में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डा. पवन कांगड़ा, डा. महेश मित्तल और मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन बैजनाथ सिंगल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम दरबार में सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया।
भावनात्मक दृश्यों ने बांधा समां--
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया, जो स्वयं मंच पर लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। रामलीला के मंचन की शुरुआत श्रवण कुमार की कथा से हुई। राजा दशरथ के तीर से श्रवण कुमार का घायल होना और उनके माता-पिता शांतनु व ज्ञानवती का शाप देना दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक क्षण रहे। यह दृश्य मंच का मुख्य आकर्षण बना। इस लीला में पहली बार राजा दशरथ का किरदार निभा रहे राहुल शर्मा और श्रवण कुमार का अभिनय कर रहे अभिषेक शर्मा ने अपने दमदार संवाद और सशक्त अभिनय से पूरे दर्शक वर्ग को भावुक कर दिया।
श्रवण कुमार के माता-पिता शांतन और ज्ञानवती के किरदार क्रमश: हेडमास्टर सत्यप्रकाश और मुकेश कपूर ने निभाए। दोनों कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गुरु वशिष्ठ की भूमिका में विनोद गुड्डू चौधरी ने अपने गहन और भावपूर्ण संवादों से माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।
बाल कलाकारों का शानदार प्रदर्शन-
रामलीला मंचन में इस बार नन्हीं प्रतिभाओं ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे प्रवक्ता सचिन शर्मा की 9 वर्षीय बेटी शानवी और 6 वर्षीय बेटी शाची ने मंच पर भजन प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों बच्चियों ने श्री श्याम बाबा का भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरी और दर्शकों के चेहरों पर प्रसन्नता ला दी।
हास्य और मनोरंजन का तड़का-
गंभीर और भावनात्मक दृश्यों के बीच हास्य-व्यंग्य का पुट भी मंच पर देखने को मिला। नकली का किरदार निभा रहे सुरेंद्र मिनिया और डांसर राजेश कुमारी, अमित जांगड़ा, नरेश यादव व संदीप चौधरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। दर्शकों की हंसी और तालियों की गडग़ड़ाहट ने कलाकारों का उत्साह और बढ़ा दिया।
संगीत और मंच सज्जा की रही विशेष छाप-
रामलीला मंचन को जीवंत बनाने में संगीत और मंच सज्जा की अहम भूमिका रही। डा. लक्की म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी मधुर धुनों से लीलाओं को और भी प्रभावशाली बनाया। वहीं डायरेक्टर मोहन सैनी और संजू सैनी द्वारा मंच पर बनाए गए जंगल, पेड़-पौधे और पहाड़ के दृश्य दर्शकों को 36 वर्ष पूर्व की सुप्रसिद्ध श्री आदर्श रामलीला की याद दिला गए। मंच सज्जा और संगीत का समावेश इस बार की रामलीला की विशेष पहचान रहा।
दर्शकों की भीड़ और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी-
रामलीला मंचन के इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने परिवार सहित आकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लिया। मंच पर समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, शिब्बू पंसारी, सुभाष मित्तल, शिव कुमार शर्मा, उपप्रधान दिनेश यादव, विक्की शास्त्री, रामकिशन रामा शर्मा, पिन्नू मित्तल और कृष्ण पहलवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का संगम-
श्री आदर्श रामलीला कनीना का मंचन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यहां प्रस्तुत की जाने वाली लीलाएं न केवल भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का संदेश देती हैं, बल्कि समाज में भक्ति, त्याग और संस्कारों की भावना भी जगाती हैं।
इस बार के मंचन में जहां भावुक कर देने वाले प्रसंगों ने आंखें नम कीं, वहीं हास्य और भक्ति के पलों ने दर्शकों को जोड़कर रखा। संपूर्ण कार्यक्रम ने यह साबित किया कि श्री आदर्श रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक शिक्षा का जीवंत मंच है।
फोटो कैप्शन 12: रामजन्म का नजारा



हरियाणा में 70 मोबाइल वेटरनरी यूनिट तैनात, पशुपालकों को मिलेगी घर-घर सुविधा
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
 प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन अब ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को घर-घर पर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। इन वैनों की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 25 फरवरी 2024 को महेंद्रगढ़ से हरी झंडी दिखाकर की थी। वीएलडीए पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसार हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में कुल 70  वैन तैनात की गई हैं। इनका उद्देश्य दूर-दराज के गांवों में पशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। पिछले एक माह में वैन पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने ब्लॉक कनीना क्षेत्र में 200 से अधिक पशुपालकों के पास जाकर पशुओं का इलाज किया। इस दौरान पशुपालकों ने इस सेवा को अत्यंत लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। तैनात डाक्टर मोहित ने बताया कि मोबाइल यूनिट के माध्यम से पशुपालकों को तुरंत और नि:शुल्क सुविधा मिल रही है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।  इस पहल से पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज के पशु चिकित्सालयों तक नहीं जाना पड़ेगा।
फोटो कैप्शन 13: मोबाइल वैन


 ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन समारोह
-एक सप्ताह तक चला है प्रशिक्षण
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एक सप्ताह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन राजकीय महिला कालेज उन्हाणी में हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हेतराम साबरवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
समापन समारोह के दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डा. सुधीर यादव ने निदेशक महोदय तथा प्रशिक्षक कोमल का विशेष धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास हो रहे हैं।
कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल प्रभारी डा. कविता तथा पीएनबी आरसेटी से कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।
फोटो कैप्शन 09: प्रशिक्षण की सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए।





विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में सभी विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली और अपने लोगन-जन-जन को बतलाना है, स्वच्छता को अपनाना है, स्वच्छता है जहां स्वर्ग है बोलते हुए सभी विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें स्वयं के साथ अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ- सुथरा  बनाना है। जहां स्वच्छ वातावरण होता है वहां स्वर्ग की कल्पना हो की जा सकती है। मनुष्य का तन, मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। स्वच्छता बीमारियों को भी दूर भगाने में सहायक वातावरण पैदा करता है।
 इस अवसर पर मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक ,सुनील कुमार शास्त्री, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, भगत सिंह ,गरिमा रानी ,सुबे सिंह, सुनील कुमार, तारामणि देवी, पिंकी देवी ,बबली देवी आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 11: जागरुकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी




अंडरपास में गंदा पानी भरा होने से राहगीरों को हो रही है परेशानी
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
पोता गांव से नौसवा गांव सम्पर्क सड़क मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बने अंडरपास में बरसाती पानी भरा होने के कारण एक दर्जन गांवों के किसानों, राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में अतरलाल एडवोकेट ने तत्काल पानी की निकासी कर राहगीरों को राहत प्रदान करने की मांग की है।
 अतरलाल ने कहा कि अंडरपास में पानी भरा हुआ है। अंडरपास पार करते हुए मोटर साइकिल तथा बड़े वाहनों में पानी घुसने से वे पानी के बीच में ही ठहर जाते हैं और रास्ता अवरूद्ध हो जाता है। वाहन चालकों को  हादसा होने का भय सताता रहता है। पानी की निकासी न होने के कारण किसानों तथा महिलाओं को अपने खेतों में जाने के लिए अंडरपास में भरा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे उनको भारी परेशानी उठानी पड़ती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा हरियाणा सड़क निर्माण विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने केन्द्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के पीडब्ल्यूडी बी एंड आर विभाग तथा उपायुक्त से तत्काल पानी की निकासी करवाकर राहगीरों को राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर पानी निकासी कर अंडरपास को साफ नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता नारनौल जिला उपायुक्त के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने अंडरपास के दोनों और पोता तथा नौसवा की तरफ छोड़े गए कच्चे रास्ते को भी पक्का करने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 10: गंदा पानी दिखाते हुए लोग


कनीना के उप नागरिक अस्पताल में 25 सितंबर को मेगा कैम्प
-विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएं
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार द्वारा उप नागरिक  अस्पताल कनीना में गुरुवार 25 सितम्बर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। डा रेनू एसएमओ ने बताया इस कैम्प में सभी स्पेशलिस्ट डाक्टर आएंगे तथा रोगों की जांच तथा इलाज निश्शुल्क किया जाएगा। इस कैंप में बच्चों के डाक्टर, हड्डी रोगों के डाक्टर, सर्जन, रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ तथा आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। कैंप सुबह 9 बजे से 5 बजे तक चलेगा।





सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी की एनएसएस इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिए।
 इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी  सीमा एवं नीतू कुमारी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, सीट बेल्ट और हेलमेट है जरूरी, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी जैसे नारे लगाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं  छात्राओं ने भाग लिया। रैली का समापन महाविद्यालय परिसर में हुआ,अंत में  सभी ने शपथ ली कि वे स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
फोटो कैप्शन 06: सड़क सुरक्षा के पोस्टर लिये छात्राएं


कचरा निपटान डंपिंग केंद्र का छात्राओं ने किया दौरा
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के छात्रों ने विद्यालय प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक के नेतृत्व में कनीना नगर पालिका की मानकावाली बनी में स्थित कचरा निपटान डंपिंग केंद्र का दौरा किया।
कनीना के नगर अभियंता दिनेश यादव ने विद्यार्थियों को प्रोसेसिंग मशीन व टर्मिल मशीन की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि यह निपटान केंद्र बलवान सिंह एंड कंपनी द्वारा संचालित है। उन्होंने विद्यार्थियों को गिले व सूखे कचरे के निपटान से संबंधित निपटान केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया कि किस ढंग से बड़ी पापलैंड मशीन, हाइड्रा पूरे कचरे को एक पहाड़ के रूप में परिवर्तित करती है तथा उससे संशोधित कचरा अलग-अलग प्रकार के सामानों में  विभाजित किए जाते हैं तथा छनी हुई मिट्टी को किसान खाद के रूप में प्रयोग  कर सकेंगे  यह खाद बहुत ही उपजाऊ है तथा इसकी इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
   उन्होंने बताया कि भविष्य में यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा तथा से इसके अन्य उत्पाद भी बनाए जा सकेंगे।  इस कार्य में नगर पालिका लिपिक सुरेंद्र वशिष्ठ , विक्की जमादार व बिजली निरीक्षक वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे। प्राचार्य नरेश कौशिक ने बताया की इस प्रकार की जानकारियां विद्यार्थियों को अपने घरों के आसपास कचरे को एकत्र कर अलग-अलग प्रकार के विभाजित कूड़ेदानों में डालकर उन्हें इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बना सकती है। विद्यालय के बाहर कचरा डालने की बजाय विद्यालय में ही कूड़ादानों में संगृहीत कर कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों में डाल रहे हैं कनीना नगर को स्वच्छ व सुंदर रखने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए नगर पालिका प्रधान,पार्षदों व नगर पालिका के अधिकारियों का आभार जताया।
फोटो कैप्शन 7 व 8: कचरा निपटान डंपिंग केंद्र की जानकारी देते हुए अधिकारी



गुरु वंदन,छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में गुरु एवं विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
भारत विकास परिषद शाखा कनीना के तत्वाधान में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के प्रांगण में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश कुमार यादव ने अध्यक्षता की व दिलबाग सिंह जी खंड शिक्षा अधिकारी कनीना के मुख्य अतिथि रहे।
 लखन लाल जांगड़ा ने भारत विकास परिषद के बारे में पूरी जानकारी दी। शाखा संरक्षक कंवरसेन वशिष्ठ ने गुरू वंदन छात्र अभिनंदन के बारे  में कहा कि बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारत विकास परिषद पूरे देश में इस माह में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी के दौरान स्कूल में बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
 संरक्षक कंवर सेन वशिष्ठ ने इन सभी छात्रों को 1100 रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उत्कृष्ट अध्यापक व मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस कड़ी में 18 छात्रों व 15 अध्यापकों को स्मृति चिह्न, सर्टिफिकेट, पटका देकर सम्मानित किया।  हेड मास्टर कैलाशचंद बंसल अनिता कुमारी शीतल चौहान व पूर्व एसएमसी प्रधान सावित्री देवी ने भी अपने विचार रखें। अंत में शाखा अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश कुमार यादव ने उपस्थित स्कूल के स्टाफ व छात्रों का अच्छे अनुशासन के लिए प्रशंसा की व स्कूल के स्टाफ अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर धनपत साहब शाखा कोषाध्यक्ष, शक्ति सिंह शाखा सचिव, पूर्व शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह यादव,संतलाल आर्य, सुरेश शर्मा,  प्रेम सिंगला, देशराज, अनिल कुमार, पूजा देवी,अरुण कौशिक, सरिता भारद्वाज महिला संयोजिका आदि सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: विद्यार्थी अभिन्नंदन
            04: शिक्षक वंदन




भोजावास  में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस।
********************************************************************
**************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय














भोजावास में आज राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर भारत की महान विभूतियां विषय पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चार हाउस की चार टीमों ने भाग लिया जिसमें, रानी लक्ष्मी बाई हाउस की टीम ने जीत हासिल की। प्रश्नोत्तरी का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।
सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने एनएसएस की स्थापना एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। डा. पुखराज ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे एनएसएस के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।   
  इस अवसर पर अभय सिंह,बुधराम, अमित कुमार, सत प्रकाश, नीलम प्रवक्तागण व विरेंद्र शास्त्री, सुमित कुमारी व कुलदीप सिंह अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: भोजावास में प्रश्रोत्तरी का नजारा।