Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, January 30, 2025


 


जीएल की बस दुर्घटना की पीडि़ता की हुई मौत
-सपना खरकड़ाबास थी अब तक बेड पर
-करीब नौ माह बाद हुई है मौत, अब हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 7
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
11 अप्रैल को हुए कनीना के जी एल स्कूल बस हादसे की पीडि़ता सपना पुत्री सतीश कुमार खटाना नहीं रही। उसका निधन आज दोपहर 2:30 बजे उसके घर गांव खरकड़ावास में ही हुआ। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को उन्होंने के पास हुए भीषण बस हादसे में 6 विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कई दर्जन विद्यार्थी घायल हुए थे जिम सबसे ज्यादा घायल सपना पुत्री सतीश कुमार थी सपना को रीड की हड्डी में मल्टीपल फैक्चर तथा दिक्कत थी तथा वह 11 अप्रैल से बिस्तर पर ही थी कनीना के कर्मठ मीडिया कर्मियों के सहयोग से सपना ने अपनी बीए प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर दी। परीक्षा उल्लेखनीय है कि सपना जल कालेज की टापर रही थी।
बस हादसे के बाद जब सपना का इलाज गुरुग्राम में एक बड़े अस्पताल में चल रहा था तब अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसे 5 लाख रुपये की मांग की गई थी तब तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को धमकाया था तथा वह 5 लाख की राशि अस्पताल  प्रशासन को सपना के पिता सतीश कुमार खटाना द्वारा भुगतान न किए जाने की बात कही थी ।
तब सरकार व प्रशासन ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था लेकिन सपना को किसी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई जबकि 6 मृतक  विद्यार्थियों के परिजनों को सरकार द्वारा पांच-पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी ।
सपना का अंतिम संस्कार आज गांव के ही श्मशान घाट में किया गया तथा ग्रामीणों ने नाम आंखों से गांव की होनहार बिटिया को अंतिम विदाई दी।
  उल्लेखनीय है उन्हाणी के पास 11 अप्रैल 2024 को जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की एक बस के पेड़ से जा टकराई थी जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई थी। एक खरकड़ाबास की लड़की अभी तक जीवन मृत्यु से जूझ रही थी, परीक्षाएं भी बेड पर ही दी है और मिली जानकारी अनुसार उनका आधा शरीर काम नहीं कर रहा था। आखिरकार उनकी भी अब मौत हो गई है। इस हादसे की पूरे ही देश में जहां चर्चाएं चली तथा इस दुर्घटना में दो घर तो पूर्ण रूप से बंद हो चुके हैं। आज भी बस में मारे गए बच्चों के अभिभावक सरकार की ओर नजरें जमाएं हुए हैं कि उन्हें कोई सहायतार्थ राशि मिले, कितने ही आंदोलन चले किंतु स्कूल के प्रशासन के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया परंतु वो भी जमानत पर आ चुके है। इस हादसे को पीडि़त परिवार शायद ही भूल पाये किंतु लोगों ने स्कूल प्रशासन को भूला सा दिया है। इस हादसे की जितनी निंदा की जाए वो कम होगी।
फोटो कैप्शन: सपना फाइल फोटो



चुनावी चकचक
वोट अपने .......में घूंस लो
वोट तो ......में है आपको कैसे दें
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगरपालिका के चुनाव भविष्य में होने की संभावना है और अभी तक चुनाव तिथि घोषित भी नहीं हुई है। किंतु प्रधान पद के अनेकों दावेदार गली-गली, घर-घर वोट मांग रहे हैं। एक प्रधान पद के दावेदार का प्रतिनिधि जब वोटर के पास पहुंचा तो वोटर ने उसे समझाया कि वोट मांगने और भी संभावित प्रत्याशी आए थे, काफी बहस छिड़ी, चर्चा चली, आखिर वोट मांगने आए व्यक्ति ने क्रोध में आकर कहा कि अपने वोट को अपने .......में घूंस लो, हमें तुम्हारे वोट की जरूरत नहीं है और इतना कहकर नाराज होकर चला गया। तत्पश्चात उसके परिवार से महिला प्रत्याशी इस घर में वोट मांगने आई और वोट मांगे तो वोटर ने एक ही जवाब दिया कि वोट तो मेरे ..........में घूंसे हुए हैं, मैं तुम्हें वोट कहां से दूं ? जब वह महिला को नहीं समझ आई तो उसने विस्तार से बताया कि तुम्हारे परिवार से वोट मांगने के लिए आए थे और वह इस कदर नाराज होकर चले गए और साथ में यह भी कह गए कि अपने वोट अपने........में घूंस लो। अब जब वो वोट मेरे .......में घूंसे हुए हैं तो तुम्हें वोट कैसे दे पाऊंगा? इतना सुनकर महिला प्रत्याशी अपना सा मुंह लेकर चलती बनी।





चुनावी चकचक
 दो प्रधान पद के प्रतिनिधि प्रत्याशियों में 1 घंटे चली बहस
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है किंतु दो महिलाओं के पति जहां राजकुमार कनीनवाल के घर के पास खुले मैदान में मिले और दोनों के बीच इस कदर बहस छिड़ी की 1 घंटे तक रुकने का नाम ही नहीं लिया। चारों तरफ लोगों की नजरें टिक गई। कुछ तो झांकते हुए देख रहे थे कि अब ये दोनों जूतमपैजार होंगे। एक दूसरे की बात दोनों काटते रहे और करीब एक घंटे बाद परिणाम निकला की दोनों अपने-अपने गंतव्य मार्गों पर चले गए। आश्चर्यजनक यह था कि दोनों आपस में बहस करने वाले स्वयं प्रत्याशी नहीं है उन दोनों की पत्नियां संभावित प्रत्याशी है। इस बहस का लोगों को बड़ा आनंद आया और वो समझ बैठे थे कि दोनों लड़ेंगे किंतु ये लड़ नहीं रहे थे अपितु वाक स्पर्धा करते नजर आये।


महिला गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव से एक व्यक्ति की पत्नी 22 वर्षीय पत्नी घर से निकली थी किंतु घर वापस नहीं लौटी। उसके पति ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी कि उम्र 22 वर्ष है तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है जिसका एक लड़का भी है। जहां बुधवार को एक बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने उसे गुप्त स्थान पर छुपाया हुआ है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।




तीसरे दिन हुये माता खिमज मेले के कई रोचक मुकाबले
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
खिमज माता सेहलंग के मेले के उपलक्ष्य  में क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई रोचक मुकाबले चले।
जानकारी देते हुए विजय कुमार सेहलंगिया ने बताया कि रावलधी और तलवाना के मध्य हुए मैच में तलवाना की टीम नौ विकेट से जीती। रूडियावास और जोनावास के मध्य हुए मैच में रूडियावास की टीम बीस रन से जीती। डहीना और सुन्दरेटी के मध्य हुए मैच में डहीना की टीम दस रन से जीती। सिहोर और देवराली के मध्य हुए मैच में सिहोर चार विकेट से जीती।रामबास और पातुहेडा के मध्य हुए मैच में पातुहेडा की टीम सोलह रन से जीती। झाड़ली पावर प्लांट और बधवाना के मध्य हुए मैच में झाड़ली पावर प्लांट की टीम छह विकेट से जीती। इस प्रकार सभी मैच रोमांचक हुए तथा दर्शकों ने भी खेल का लुत्फ उठाया।
फोटो कैप्शन 02: क्रिकेट खेल का नजारा




बैग में रखें लगभग 10 लाख रुपये के गहने चोरी
-धनौंदा आ रही महिला के बैग से चोरी हुए गहने
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
जयपुर से चलकर धनौंदा अपने माई के आ रही महिला के आभूषण चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला लक्ष्मी ने बताया कि वह बुधवार को जयपुर से अपने भतीजे गौरव  के साथ अपने गांव धनौंदा बस द्वारा  आ रही थी तो करीब ढ़ाई-पौने तीन बजे  नारनौल बस स्टैंड पहुंचकर महेंद्रगढ़ के लिए प्राइवेट बस पकड़ी तो बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण मैंने मेरा बैग मेरे भतीजे गौरव के पास रख दिया था जिसमें मेरा लगभग 15 तोला जेवरात जिसमें दोनों हाथों के कंगन रखड़ी शीशपुर कानों के झूले गले की चिक सेट तथा अन्य जेवरात रखा हुआ था जब मैं महेंद्रगढ़ से कनीना के लिए बस में सवार हुई तो अपने बैग को चेक किया जिसमें जेवराज से भरा हुआ बैग नहीं था। वही मेरे बैग के पास अन्य चार-पांच लोग बैठे थे जो रास्ते में नांगल सिरोही बस स्टैंड पर उतर गए थे, पूरा शक है किबैग से जेवरात चोरी करने में उन्हीं का हाथ है। पीडि़त महिला ने यह भी बताया जब वह अपने घर पहुंची तो उसने उक्त घटना के बारे में अपने परिजनों से बताया और हम सब मिलकर रात को 10 बजे सिटी थाना महेंद्रगढ़ पहुंचे जहां अपनी लिखित शिकायत पुलिस को देकर मामले से अवगत कराया। वही सिटी महेंद्रगढ़ पुलिस ने मेरी शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज करने तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यहां गौरतलब है कि इस तरह की गैंग क्षेत्र में सक्रिय है बसों में यात्रा करने वाले लोगों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही है और वह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जिसके कारण उनका मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
फोटो कैप्शन: पीडि़त महिला लक्ष्मी





प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग से ही मानव ऊपर उठना है
--सिहोर स्कूल का में चला कार्यक्रम
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग में ही मानव सभ्यता की  भलाई है। ये विचार खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने खंड कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिहोर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा  आयोजित विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश यादव जी ने की। जल जागरूकता कार्यक्रम  में खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने जल जीवन मिशन,जल संरक्षण, व्यवहार परिवर्तन सम्प्रेषण, दूषित जल से होने वाली बीमारियां जैसे-डायरिया, त्वचा का संक्रमण, पेयजल की गुणवत्ता आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हमें जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए । उन्होंने जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जन भागीदारी से ही सफल हो सकता है। खंड संसाधन संयोजक ने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों जैसे -जल संसाधनों, पेड़ -पौधों व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थी और  शिक्षकगण उपस्थित रहे। इसी कड़ी में  उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे जल स्त्रोत से 10 मीटर की परिधि में कोई कूड़ा-कचरा, गोबर और गन्दा पानी एकत्रित ना हो। उन्होंने एनजीटी के नये नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जल स्त्रोत की 100 मीटर की परिधी में कोई पैट्रोल पंप भी उपस्थित ना हो। सम्बंधित ग्राम पंचायत नया बोरवैल करते हुए, इस बात का भी ध्यान रखें। पेयजल पाइपलाइन की लीकेज सम्बंधित शिकायत के निवारण हेतु टोल फ्री नम्बर 18001805678 के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय में जल संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कल्पना चावला सदन की मुस्कान ने प्रथम स्थान, इशा ने द्वितीय स्थान तथा भगत सिंह सदन की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिम्मत सिंह प्रवक्ता भूगोल,सुक्रम सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र, शालू संस्कृत अध्यापिका, रामावतार सामाजिक अध्ययन अध्यापक, कमलेश प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान  आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।





दूर तक नजर आने लगे हैं सरसों पर पीले फूल
-मौसम ले रहा है करवट,02 फरवरी को बसंत पंचमी
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। प्रतिदिन नये रूप में मौसम के नजारे नजर आते हैं। कई बार मौसम साफ रहा, कभी धुंध और कोहरा तो कभी कड़ाके की ठंड कनीना क्षेत्र में पड़ रही है।। यहां तक की पूरे कनीना की सिंचित भूमि पर सरसों के फूल और गेहूं के खेत नजर आते हैं। सरसों में फूल समाप्त होने को हैं तथा पकती सरसों की फसल को देख अब किसान प्रसन्नचित नजर आने लगे हैं वही फूलों का आना बसंत पंचमी का द्योतक है। इस बार बसंत पंचमी 02 फरवरी को पड़ रही है। कहने को तो बसंत पंचमी पर सबसे अधिक फूल खिलते हैं। उधर गेहूं की फसल भी अब खेतों में खड़ी दिखाई देने लगी है जिसको लेकर किसान खुश है। किसानों का मानना है की मौसम अनुकूल चलने से फसल अच्छी खड़ी है। ऐसे में आने वाले समय में भी यदि मौसम अनुकूल रहा तो अच्छी पैदावार होने की संभावना हैं।
 कनीना क्षेत्र में इस बार जहां सरसों के अच्छे भाव मिलने के कारण अधिक क्षेत्रफल पर सरसों उगाई है। करीब 20,000 एकड़  पर सरसों की फसल उगाई गई है जबकि गेहूं के प्रति किसानों का रुझान घटना ही जा रहा है। इस बार गेहूं  10 हजार एकड़ से भी कम है। ऐसे में किसानों का रुझान सरसों की ओर है। सरसों में इस समय खेतों में पीले फूलों से लगने लगे है, जहां मधुमक्खी पालन करने वाले लोग भी दूर दराज से आये हुए हैं। विगत वर्ष की भांति मधुमक्खी पालने वाले बेहद परेशान रहे क्योंकि अधिक ठंड पडऩे के कारण उनकी बहुत सी मधुमक्खियां मर गई हैं।
पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा. देवराज का कहना है कि अब मौसम अनुकूल चल रहा है जिसके चलते सरसों की अच्छी पैदावार होने के संकेत है। किसान राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, महेंद्र सिंह, देवेंद्र, सुनील एवं सूबे सिंह आदि ने बताया कि खेतों में अच्छी फसल खड़ी है और आने वाले समय में अच्छी पैदावार होने के संकेत मिल रहे हैं। उधर मां सरस्वती को याद करने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
फोटो कैप्शन 01: खेतों में पीले फूलों वाली सरसों की खड़ी फसल।



परीक्षा की कैसे करें तैयारी---
-परीक्षा से घबराना है अनुचित - सुनील रामबास
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 एक और जहां 10वीं और 12वीं के परीक्षाएं सिर पर है वही विद्यार्थी दिन-रात परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस संबंध में विभिन्न शिक्षाविदों से चर्चा की गई।
वरिष्ठ प्राध्यापक सुनील कुमार यादव रामबास का कहना है कि परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं। सामान्य रूप में परीक्षा को ले, कक्षा में अध्यापक के सामने जिस प्रकार से प्रश्न का उत्तर दिया जा रहा है वैसी परीक्षा में हल करें। परीक्षा के समय विद्यार्थी को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ तैयारी करनी चाहिए। जिस भी विषय की परीक्षा देनी है उसकी तैयारी के लिए मुख्य बिंदुओं को अलग से नोट बुक में उतारे, अलग से समय देकर दोहराये,ध्यान रहे उन्हें रटे नहीं। शिक्षा की तिथि की पूर्व संध्या को विद्यार्थी अधिक थकान एवं दिमाग पर परीक्षा का भूत सवार न होने दे। पूरी नींद ले, प्रसन्न चित्त होकर परीक्षा की तैयारी के लिए हर विषय के प्रत्येक टापिक का ध्यान लगाकर स्मरण करें तथा पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे।
 सुनील कुमार का कहना है कि बिना दबाव के पढ़ाई की जाती है तो परिणाम बेहतर होते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहता है। छात्र हर दिन को योजना बनाकर पढ़ाई करें जिनकी बेहतर तरीके से दोहराई होती है। थ्योरी के पेपर के लिए लिखकर देखे तो स्मृति टिकाऊ रहती है। परीक्षा के समय सही उत्तर देने में सक्षम बनाता है। गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र में अभ्यास अधिक से अधिक करें। दिभर में कितना पढ़े यह विद्यार्थियों की अपनी क्षमता के अनुसार तय होता है। 7 घंटे की नींद लेकर एक घंटे व्यायाम या रुचि अनुसार खेल खेलना चाहिए। हर दिन को प्लान करना और उसे पूरा करना पढ़ाई में चार चांद लगा देता है। इन दिनों में अपने को स्वस्थ रखना जरूरी है ताकि समय पर सभी कार्य पूर्ण कर सकें। पढ़ाई को तनावमुक्त का आनंदमय बनाए। हर दिन की योजना बनाये और उसे पूर्ण करें।
फोटो कैप्शन-वरिष्ठ प्राध्यापक सुनील कुमार रामबास





पुराने दिग्गज चुनाव की लाइन में न के बराबर
-कनीना पालिका चुनावों को लेकर नए चेहरे उभरे
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना पालिका चुनावों को दृष्टिगत पुराने दिग्गजों में से कोई चुनाव लड़ता नजर नहीं आ रहा है।  अधिकांश चेहरे अब तक सामने आये हैं उनमें पुराने दिग्गज कोई नहीं है। कई पूर्व एवं निवर्तमान प्रधान आज भी जीवित है किंतु उनमें से कोई भी चुनाव लडऩे के लिए अभी तक आगे नहीं आया है। यहां तक कि एक बार पार्षद पद के चुनाव पर रह चुके हैं वे लोग भी चुनाव के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि इस बार का चुनाव अपने आप में अजूबा होगा। क्योंकि प्रधान पद का सीधा चुनाव है तथा 14 वार्डों में करीब 10400 वोटर चुनाव करेंगे। वहीं प्रधान पद का सीधा चुनाव होगा, इस बार अपने दम पर युवा वर्ग चुनाव लडऩे के लिए अधिक लालायित हैं। इस बार किसी गुट से संबंध रखने वाले लोग कम चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें चुनावों पर टिकी हुई है। आने वाले वक्त में जहां पालिका चुनाव के लिए तिथि घोषित होगी तब नए चेहरे और उभर कर आने की उम्मीद है। बहरहाल नगर पालिका कनीना के चुनाव अपने आप में एक सुंदर उदाहरण बनते जा रहे हैं। इस बार जहां जसवंत सिंह बबलू ,उसकी पत्नी सरिता बबलू के चुनाव मैदान में कूदने से चुनाव में रोचकता बढ़ गई है। अब चुनाव और भी कांटे का बन गये हैं। ऐसे में प्रधान पद का चुनाव सभी को आकर्षित कर रहा है।



चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
-महिला को घर से निकाला,जान से मारने की दी गई धमकी
*****************************************************************
*************************************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज







 शबनम अकबरपुर रामू ,चौकी फैजाबाद की विवाहिता तथा कनीना उपमंडल रसूलपुर की महेंद्र सिंह की पुत्री ने कनीना थाने में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि उसे, उसकी पुत्री भाव्या तथा पुत्र आयांश को 13 अक्टूबर 2024 को घर से निकाल दिया, वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी है। शबनम ने पुलिस में बताया कि उनकी शादी सोमवीर के साथ 20 नवंबर 2019 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की गई थी, शादी में माता-पिता ने खूब दान दहेज दिया था। अपने पति के साथ रहते हुए 20 अक्टूबर 2020 को पुत्री भाव्या तथा 4 दिसंबर 2022 को आयांश को जन्म दिया। छुछक में भी माता-पिता ने खूब दान दहेज, कपड़े दिए थे। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लोभी है तथा 5 लाख रुपये नकदी एवं एक गाड़ी दहेज में लाने के लिए तंग करते आ रहे हैं और सोमबीर, विजेंद्र जेठ, लाली देवी सास तथा ज्योति जेठानी लगातार तंग करते आ रहे हैं। यहां तक की रोटी देना भी बंद कर दिया है, बच्चों की फीस भी नहीं दे रहे हैं। कई बार मार पिटाई भी की है। उन्होंने अनेक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि अब वह अपने पिता के घर में रह रही है। उन्होंने पुलिस में मांग की है कि दोनों बच्चों के लिए तथा उनके लिए 50 हजार रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता का प्रबंध किया जाए। कनीना पुलिस ने चार लोगों सोमबीर, बिजेंद्र, लाली देवी, ज्योति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के प्रति मामला दर्ज कर लिया है।

No comments: