Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, November 17, 2026



 


मौसम ने ली करवट
-ठंड बढ़ी,ऊनी कपड़े निकालने शुरू


मैदानी क्षेत्रों में ताप में आई गिरावट
--फसलों के लिए लाभप्रद
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
 मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उत्तरी ठंडी हवाओं से मौसम के मिजाज को बदल दिया है। उत्तरी बर्फिली हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की धुंध कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकली वैसे ही हिमाच्छादित पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ से हवाओं के रूख ने मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट से आमजन को सुबह के धंटो में कड़ाके की ठंड का अहसास करवा दिया है। आने वाले दिनों में बीच-बीच में केवल कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हल्की बर्फबारी जारी रहेगी मैदानी राज्यों में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा हवाओं की दिशा लगातार उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी बनीं रहेगी। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। साथ ही साथ पिछली मौसम प्रणाली के असर से वातावरण में मौजूद नमी और शांत हवाओं से सुबह के धंटो में हल्का धुंध कोहरा देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने धुंध कोहरा के लिए सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलीं कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान 9.0 के आसपास बने हुए हैं वहीं दूसरी तरफ अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया
फोटो कैप्शन: डा. चंद्रमोहन



कनीना की प्रथम महिला पत्रकार को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
-पौधारोपण भी किया गया
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
कनीना कस्बा की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव की 15वीं पुण्य पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।  विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाये गये।
सुमन यादव पत्रकार को उनके निवास कनीना पर क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। घर पर हवन आयोजित हुआ। उनकी याद में कार्यालय परिसर में एक पौधा लगाया गया वहीं गौशाला में दानपुण्य किया। वे राष्ट्रीय समाचारपत्र की लंबे समय तक पत्रकार रही थी वहीं विभिन्न पत्रिकाओं में लेखन का काम भी किया था।
इस मौके पर पालिका पूर्व प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि महिला होते हुए भी वो गंभीर प्रकृति की लेखिका एवं निष्पक्ष पत्रकार थी। उन्होंने सदा मर्यादित रहकर लेखनी का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि यूं तो सभी को कभी न कभी जाना ही पड़ता है किंतु असामयिक मौत ने उनकी लेखन की एवं बौद्धिक क्षमता को अधूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि गंभीर एवं निर्भीक पत्रकारिता के गुणों से परिपूर्ण सुमन यादव के पदचिह्नों पर अन्य पत्रकारों को भी चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सुमन यादव के पुत्र अमीश यादव सांत्वना देते हुए उनके बचे हुए कार्य को अमल में लाने पर बल दिया। इस मौके पर प्राचार्य विजयपाल यादव ने कहा कि एक महिला पत्रकार होते हुए भी उनकी लेखनी अति स्टीक एवं हर पहलू को उजागर करने वाली थी। उन्हें सच कहते हुए कोई हिचक नहीं थी। उन्होंने कहा कि यूं तो सभी को कभी न कभी जाना ही पड़ता है किंतु असामयिक मौत ने उनकी लेखन एवं बौद्धिक क्षमता को नुकसान पहुंचाया।  
अलवर में में पैदा हुई सुमन यादव की शादी कनीना के लेखक होशियार सिंह से हुई थी। अपनी शादी के महज आठ वर्षों के बाद ही गहरा घाव देते हुए कैंसर के चलते एक छोटे से पुत्र अमीश को छोड़कर सदा के लिए आंखों से ओझल हो गई। उनकी दो पुस्तकें मानव बाडी कविताएं तथा आस्था प्रकाशित हो चुकी हैं।
 उनके जीवन व चरित्र को उजागर करने वाली कनीना के लेखक डा. एचएस यादव की कृति  कष्टों की देवी का दूसरा संस्करण एवं आइएसबीएन संस्करण प्रकाशित हो चुका है। जिसमें सुमन यादव का संक्षिप्त जीवन का चरित्र-चित्रण किया गया है। 2010 को वे स्वर्ग सिधार गई। उनकी पुण्यतिथि पर कनीना में नये कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।  उनकी विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानी दरिंदा अति प्रसिद्ध हुई। हरियाणा सरकार ने उनकी कहानी पर प्रदेश स्तरीय द्वितीय पुरस्कार भी दिया था। उनके उदात चरित्र एवं गुणों को एक पुस्तक कष्टों की देवी में विस्तृत प्रकाशन किया गया है।
अलवर में दो अक्टूबर 1979 में पैदा हुई सुमन यादव की विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपने काम को विराम नहीं दिया। एक ओर जहां गृहस्थ आश्रम वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता एवं लेखन कार्य को बखूबी से निभाया। उन्होंने अपने पत्रकारिता के दौरान आम आदमी एवं किसान आदि की समस्याओं को अधिक उठाया।
 सुमन यादव घर गृहस्थी के काम के अलावा समय निकालकर लेखन कार्य में जुट जाना और वो भी उस वक्त जब भयंकर रोग ने उन्हें घेर रखा हो। कनीना कस्बा की पहली महिला पत्रकार को विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें समय-समय पर सम्मानित भी किया था। उनके साहित्य को अभी प्रकाशित किया जाना बाकी है। लोग विशेषकर महिलाएं उनको आज तक नहीं भूला पाए हैं। वे सभी से शालीनता से बातें करती थी और सभी का मन जीत लेती थी।  
  उनके चरित्र एवं गुणों पर आधारित कनीना के साहित्यकार होशियार सिंह की पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। इस पुस्तक कष्टों की देवी में उनके बचपन से लेकर अंतिम समय तक विभिन्न कष्टों के बारे में विस्तार से वर्णित किया गया है। उनके साहस का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि घर गृहस्थी के काम के अलावा समय निकालकर लेखन कार्य में जुट जाना और वो भी उस वक्त जब भयंकर रोग ने उन्हें घेर रखा हो। कनीना कस्बा की पहली महिला पत्रकार को विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें समय-समय पर सम्मानित भी किया था। उनके साहित्य को अभी प्रकाशित किया जाना बाकी है। लोग विशेषकर महिलाएं उनको आज तक नहीं भूला पाए हैं। वे सभी से शालीनता से बातें करती थी और सभी का मन जीत लेती थी।  आज उनकी बस यादें शेष हैं। उनके चरित्र एवं गुणों पर आधारित कनीना के साहित्यकार डा. होशियार सिंह यादवकी पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि एक महिला पत्रकार होते हुए भी उनकी लेखनी अति स्टीक एवं हर पहलू को उजागर करने वाली थी। विरेंद्र कैमला, मोहन पार्षद, डा. अजीत शर्मा, कृष्ण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए
 इस मौके पर कृष्ण कुमार, अमीश कुमार, धर्मवीर , नीलम, शकुंतला देवी, सरला देवी, हर्ष, अमीशा, डा. होशियार सिंह, आरती एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।  सहित विभिन्न जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01:  सुमन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
04: उनकी याद में पौधारोपण करते हुए



खंड स्तरीय कला उत्सव आयोजित
-विभिन्न परिणाम घोषित
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के खंड समन्वयकसमन्वयक श्री गुलशन की देखरेख में खंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता किया।
 विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-समूह नृत्य में आरआरसीएम कनीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,एकल शास्त्रीय नृत्य में आरआरसीएम कनीना प्रथम, कनीना द्वितीय, और  बाघोत तृतीय स्थान पर रहा।
पारंपरिक कहानी प्रतियोगिता में आरआरसीएम कनीना प्रथम, रामचन्द्र विद्यालय द्वितीय व (त्रस्स्स्) बाघोत तृतीय स्थान पर रहा। नाटक में आरआरसीएम कनीना प्रथम और रामचन्द्र विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। खिलौना बनाओ प्रतियोगिता में रामचन्द्र स्कूल ने प्रथम और आरआरसीएम विद्यालय कनीना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। क्ले माडलिंग में आरआरसीएम कनीना प्रथम, रामचन्द्र स्कूल कनीना द्वितीय, व आरपीएस कनीना तृतीय रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में आरआरसीएम कनीना प्रथम, आरपीएस स्कूल कनीना द्वितीय, और रामचन्द्र स्कूल तृतीय रहा।
एकल शास्त्रीय संगीत गायन में आरपीएस कनीना ने प्रथम, आरआरसीएम कनीना ने द्वितीय व  कनीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोकगायन में आरआरसीएम कनीना प्रथम व  भड़क दूसरे स्थान पर रहा।
समूह संगीत वाद्ययंत्र में आरआरसीएम कनीना प्रथम और आरपीएस कनीना द्वितीय रहा। एकल वाद्ययंत्र संगीत में आरपीएस कनीना प्रथम और आरआरसीएम द्वितीय स्थान पर रहा।
फोटो कैप्शन 02: विद्यार्थी प्रस्तुति देते हुए


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सैदपुर में 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सैदपुर गांव में विकास की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीजे और फूल मालाओं के साथ बड़ी धूमधाम से मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के गेट का रिबन काटकर अनावरण करने से हुई।
इसके बाद मंत्री ने गांव में कराए गए कई कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें सैदपुर से उनिन्दा तक और बेगपुर से बिहाली तक के रास्तों के अलावा डीएसपी मोहर सिंह के घर से यादराम मेजर के कार्यालय तक का रास्ता शामिल है। छाजु पंच के खेत से संदीप पंच के घर तक, भूपेंद्र के घर से मनफूल साहब के खेत तक तथा शेर सिंह के खेत से पंचु मास्टर के खेत तक बने रास्ते भी ग्रामीणों को समर्पित किए गए।
इसके साथ ही गांव में बने जिम हॉल, ग्राम सचिवालय के टीन शैड, श्मशान घाट की चारदीवारी और पानी की टंकी तथा जिला योजना स्कीम के तहत बनी बी.सी. चौपाल का भी उद्घाटन हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री ने सेवानिवृत्त एसडीएम धर्मपाल यादव द्वारा अपनी माता स्व. श्रीमती अनकौर देवी की याद में अप्रैल 2021 में बनवाए गए स्कूल के गेट और बरामदे का भी उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने सरपंच के घर से रविंद्र सचिव के घर तक और मुख्य रास्ते से विजय के घर तक रास्ता निर्माण की आधारशिला रखी। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गांव में पीने के पानी की डी.आई. पाइप लाइन बिछाने और स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, चेयरमैन मार्केट कमेटी दिनेश जेलदार अटेली, मार्केट कमेटी चेयरमैन कनीना जेपी कोटिया, पंचायत समिति कनीना चेयरमैन जयप्रकाश यादव, सैदपुर सरपंच विकास यादव, सतीश डीएसपी, वार्ड नं 3 के पार्षद प्रेमलता, स्वामी समाज अटेली प्रधान गुलाब सिंह, सरपंच काठवास, प्रदीप कुमार, धर्मपाल एसडीएम, राजेश सरपंच कायसा, मंडल अध्यक्ष गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो-विकास कार्यों का उद्घाटन करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।




नसीबपुर शहीद स्मारक पर आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
-5000 दीप जलाकर 1857 के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
-नसीबपुर में अंबाला की तर्ज पर बनेगा भव्य शहीद स्मारक : राव इंद्रजीत सिंह
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में शहीदों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। नसीबपुर में अंबाला की तर्ज पर भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सोमवार को गांव नसीबपुर में शहीद स्मारक पर आयोजित शौर्य दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1857 की क्रांति में नसीबपुर की धरती पर लड़ी गई लड़ाई हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। इस युद्ध में राव तुलाराम के नेतृत्व में इस क्षेत्र के वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने से इनकार कर दिया। मातृभूमि की आजादी के लिए लगभग 5 हजार वीरों ने प्राणों की आहुति दी। यह बलिदान आज भी हर देशवासी को प्रेरणा देता है।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति और अपनी माटी के प्रति सम्मान का भाव जागता है। जिन वीरों ने आजादी की नींव रखी, उनकी गाथा गांव-गांव तक पहुंचनी चाहिए।
यह कार्यक्रम नसीबपुर युद्ध की 169वीं वर्षगांठ पर युवा इंकलाब संगठन, महेंद्रगढ़ और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
शाम को शहीदों की स्मृति में 5000 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद शहीद सम्मान और काव्यांजलि का कार्यक्रम हुआ।
कवि सम्मेलन में डॉ. हरीओम पंवार, डॉ. सुनील जोगी, राजेश चेतन, योगेंद्र शर्मा, गौरव चौहान, प्रो. रवि चतुर्वेदी और राजेश अग्रवाल सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सुरजनवास ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नसीबपुर युद्ध के वीर शहीदों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराना है।
इस अवसर पर विधायक कोसली अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल यादव,
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र डायरेक्टर सुदेश शर्मा, प्रोग्राम को- ऑर्डिनेटर डॉ. कृष्ण कुमार झगडोली, डॉ देवेंद्र, कालू टांडू, अमरजीत रिवासा, उधम सिवाच, सचिन तंवर के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो-नसीबपुर शहीद स्मारक पर आयोजित कवि सम्मेलन में में संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली क्षेत्र को दी 72 करोड़ की सौगात
-स्वास्थ्य मंत्री उनींदा से किया 141 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
-प्रदेश सरकार चंहुमुखी विकास को प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के सिहमा और अटेली खंड में 72 करोड़ 85 लाख 62 हजार रुपये से अधिक लागत की 141 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें सबसे बड़ी परियोजना उनिंदा में 15.87 करोड़ रुपये के रेस्ट हाउस का शिलान्यास है। उन्होंने नारियल फोड़कर इस रेस्ट हाउस का शिलान्यास किया। इसके अलावा सड़कें, पेयजल पाइपलाइन, सिंचाई, स्वास्थ्य, पंचायती और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने गांव सैदपुर में भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार चंहुमुखी विकास को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अटेली के रेस्ट हाउस का मामला उन्होंने जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा, उन्होंने तुरंत इसको मंजूर कर दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रत्येक गांव में नल से पर्याप्त मात्रा में जल पहुंचने को कृत संकल्पित है। अगर किसी गांव या ढाणी में अभी भी पेयजल की कोई कमी है तो उन्हें बताएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा वह धरती है जिसने देश की रक्षा के लिए सबसे बड़ी शहादत दी है। इसी शहादत का सम्मान के लिए हरियाणा सरकार नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाएगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, जिला परिषद के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, पालाराम सरपंच, चेयरमैन मार्केट कमेटी दिनेश जेलदार अटेली, मार्केट कमेटी चेयरमैन कनीना जेपी कोटिया, पंचायत समिति कनीना चेयरमैन जयप्रकाश यादव, सैदपुर सरपंच विकास यादव, उनींदा सरपंच शिशपाल, सतीश डीएसपी, सतबीर सरपंच, सोनू डोगरा, अमर सिंह सरपंच, विक्रम सरपंच, शमशेर सिंह, कुलदीप कलवाड़ी, अरुण यादव मंडल अध्यक्ष ओर सरपंच ओर गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।




सिहमा खंड के 11 गांवों को 9.86 करोड़ के 27 विकास कार्यों की सौगात
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सिहमा खंड के अटाली, अटाली की ढाणी, छापड़ा सलीमपुर, दौंगड़ा अहीर, दौंगड़ा जाट, दुलोठ जाट, कलवाड़ी, मुंडियाखेड़ा, सागरपुर, सिलारपुर और सुरानी गांवों में 986.25 लाख रुपये की लागत के 27 कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 21 कार्यों का उद्घाटन और 4 कार्यों का शिलान्यास हुआ।
सड़कें: मार्केटिंग बोर्ड की 5 सड़कें (कुल 10.75 किमी), लागत 2.97 करोड़ रुपये। इनमें अटाली से कलवाड़ी, दौंगड़ा अहीर से सिलारपुर, सागरपुर से सिलारपुर, सागरपुर से अटाली और सागरपुर से भोड़ी की सड़कें शामिल हैं। भोड़ी सड़क का शिलान्यास हुआ।
स्वास्थ्य: अटाली में 55 लाख रुपये का उप-स्वास्थ्य केंद्र, सागरपुर में स्वास्थ्य विभाग की चारदीवारी (7 लाख रुपये) और सिलारपुर में 48.20 लाख रुपये की आयुष इकाई शामिल हैं।
सिंचाई: अटाली, दुलोठ जाट और कलवाड़ी के जोहड़ों को आरसीसी पाइपलाइन से जोडऩे के कार्य। नारनौल ब्रांच पर 1.14 करोड़ रुपये के वीआर पुल का शिलान्यास भी हुआ।
ग्रामीण सुविधाएं: दौंगड़ा अहीर से नानगवास आईबीपी रास्ता (67.41 लाख, शिलान्यास), सागरपुर में 65 लाख रुपये का सामुदायिक केंद्र (शिलान्यास), दौंगड़ा अहीर में सामुदायिक केंद्र, प्रजापति चौपाल, दौंगड़ा जाट व कलवाड़ी में व्यायामशालाएं, श्मशान घाट में शेड और सुरानी में स्वागत द्वार।



अटेली खंड को 62.99 करोड़ की सौगात, 114 कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली खंड के 50 से अधिक गांवों में 6299.37 लाख रुपये की लागत के 114 विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
पेयजल: जनस्वास्थ्य विभाग की 9 डीआई पाइपलाइन परियोजनाएं, कुल लागत लगभग 17.31 करोड़ रुपये। इनमें कांटी (4.37 करोड़), बिहाली (3.03 करोड़) और खेड़ी (2.89 करोड़) प्रमुख हैं।
सड़कें: खेड़ी से राजस्थान सीमा तक 3.62 करोड़ रुपये, रामपुरा से बिहाली 1.97 करोड़ रुपये और गनियार से खुंडरोठ तक 1.31 करोड़ रुपये की सड़कें, साथ ही कई लिंक सड़कें और गलियां।
सिंचाई: रामपुरा जोहड़ भरने की 2.10 करोड़ रुपये की योजना और बेगपुर के जोहड़ों में बरसाती पानी पहुंचाने के 2 कार्य (146 लाख रुपये)।
स्वास्थ्य व पंचायती भवन: 4 उप-स्वास्थ्य केंद्र (अटेली, गढ़ी रुथल, गुजरवास, पृथ्वीपुरा), 8 ग्राम सचिवालय, बिहाली, चंदपुरा और सराय बहादुर नगर में सामुदायिक केंद्र/हॉल।
फोटो-विकास प










रियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज नांगल चौधरी में नए सीएचसी भवन की रखेंगी नींव
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव 18 नवंबर, बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नांगल चौधरी के नए भवन का शिलान्यास करेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री रेवाड़ी से रवाना होकर सुबह करीब 11:00 बजे नांगल चौधरी पहुंचेंगी।



लाखों रुपये के कापर केबल चोरी, पुलिस ने किया अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
 132 केवी सब-स्टेशन मुंडिया खेड़ा में 15 नवंबर को 2026 को सुबह करीब 3 से 4 बजे सब स्टेशन मुंडिया खेड़ा में रखे हुए तीन बंडल कापर कंट्रोल केबल चोरी हो गए। रात की तैनाती पर कार्यरत रमेश कुमार एसए सतीश एसए, बिशन एएलएम और राजेश एएलएम के अनुसार कोई पिकअप में सामान भरकर भाग गया। उसके बाद 112 पर काल किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, मौका दिखाया गया। विकास चंद्र जेई इंचार्ज द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में हुआ हवन-यज्ञ,
-गोसेवा के लिए दानदाताओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
**********************************
*****************************************
**********************************
कनीना की आवाज।
गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में हवन-यज्ञ एवं विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ आचार्य पंडित प्रवेश शर्मा ने विधि-विधान के साथ संपन्न करवाया। इस दौरान कनीना सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं और गोभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में गोसेवा के लिए कई दानदाताओं ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
हवन-यज्ञ के यजमान के रूप में प्रवीण कुमार अपनी धर्मपत्नी पूनम कुमारी, पुत्र महावीर सिंह एवं पुत्रवधू रवीना देवी के साथ शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और गोवंश के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर कृष्ण गांधी ने गोवंश के हरे चारे की व्यवस्था के लिए 25 हजार रुपये की राशि भेंट की। वहीं बाबा मोलडऩाथ सत्संग मंडल कनीना की ओर से 11 हजार रुपये का सहयोग दिया गया। मनोज कुमार पुत्र मास्टर भूप सिंह, कनीना ने गोशाला के कर्मचारियों को गर्म वस्त्र (कोट) वितरित किए। इसके अलावा दिल्ली निवासी बबरूभान पुत्र जोगेंद्र कुमार ने गोशाला में प्रसाद एवं भोजन व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये दिए। सूबेदार मेजर मनोज कुमार पुत्र देशराज, निवासी दखोरा, जिला रेवाड़ी ने भी 5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। वही गंगाधर पुत्र विशंभर दयाल नकीपुरिया सिलीगुड़ी ने 11000 रुपये गौशाला में सहयोग किया।
फोटो कैप्शन 03: हवन करते हुए प्रवेश पंडित


No comments: