अथर्ववेद पारायण महायज्ञ हवन के साथ शुरू
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। वेद मंदिर, धनौन्दा में चतुर्थ अथर्ववेद पारायण महायज्ञ और वार्षिक आर्य सम्मेलन वैदिक विधि विधान से शुरू हुआ। आर्य समाज, धनौंदा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी अतरलाल ने यजमानों के साथ यज्ञ हवन में आहुति प्रदान कर किया। यज्ञ के ब्रह्म प्रमुख वैदिक विद्वान आचार्य नरेंद्र दत्त आर्य बिजनौर रहे। यजमानों दानवीर सेठ कैलाशचंद्र गोयल व उनकी धर्मपत्नी आशा देवी, पंकर तंवर व डा. वरूणा राघव, विवेक शर्मा व पूजा देवी, पुरुषोत्तम आर्य व नीरू देवी तथा जितेंद्र शर्मा और मधुबाला देवी ने पूर्ण विधि विधान से वेद मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति डालकर संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की। यज्ञब्रह्मा आचार्य नरेंद्र दत्त ने अपनी ओजस्वी वाणी से सरल शब्दों में यज्ञ की महिमा का गुणगान किया तथा उपस्थित जनों से नित्य प्रतिदिन यज्ञ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वेदपाठी तरुण शास्त्री, योगीराज शास्त्री, विनीत आर्य, वेदप्रकाश आर्य छिथरोली, वानप्रस्थ स्वामी एकतानंद मालड़ा विद्यादेवी भडफ़, रामस्वरूप बाघोत, सूरजभान बाघोत, प्रमोद जांगड़ा, मानित आर्य रवि कौशिक, नानक सेठ, श्यामलाल, आर्य समाज धनौंदा के प्रधान संतलाल आर्य, कोषाध्यक्ष यशपाल कौशिक सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11:आहुति डालकर अथर्ववेद पारायण महायज्ञ की शुरुआत करते हुए अतरलाल एडवोकेट एवं अन्य यजमान।
पीएचसी भोजावास में सुरक्षित जननी माह के तहत लगा स्वास्थ्य कैंप
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। पीएचसी भोजावास में सुरक्षित जननी माह कार्यक्रम के अंतर्गत डा. दीक्षा बाघोतिया और डा. आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन व देखरेख में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में गर्भवती महिलाओं के ब्लड ग्रुप, खून की जांच, बीपी, शुगर, एचआईवी व अन्य जांचें की गईं।
डा. आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस माह के तहत सभी गर्भवती, दूध पिलाने वाली माताओं व उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सभी जांचें यहां की गईं।
डा. अनिल रसूलपुरिया और एलएचवी सुनीता कादियान ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। कैंप में गर्भवती महिलाओं को निश्शुल्क डाइट भी वितरित की गई।
कैंप में पुष्पा एएनएम, पूनम नर्सिंग ऑफिसर, आशा वर्कर रेखा, सुलोचना, सोनिका, कुसुम लता, सुमन कोका, अमृता, पिंकी, सुमन, बचीनी, पूनम शर्मा, अनु बाई आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: स्वास्थ्य जांच करते हुए डाक्टर
नशा मुक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर जिला युवा महोत्सव का भव्य आगाज़
-आज होगा समापन व पारितोषिक वितरण समारोह
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। जिला युवा महोत्सव-2026 का वीरवार को लघु सचिवालय के पास स्थित सभागार में भव्य आगाज हुआ। नशा मुक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव का समापन 20 नवंबर को होगा। कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आईटीआई नारनौल के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के युवा यहां से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के युवा उसका आने वाला कल होते हैं, इसलिए उनका सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन जरूरी है।
शुभारंभ के बाद सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हरियाणवी लोक परंपरा की रंग-बिरंगी झलक पेश की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की थिरकती टोलियों ने मंच पर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। समूह लोक गीत प्रतियोगिता में मिट्टी की खुशबू से जुड़े गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोक वाद्यों की संगत के साथ ग्रामीण जीवन और परंपराओं की झलक देखने को मिली।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में युवाओं ने महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा-विकसित भारत को केंद्र में रखकर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। अभिनय और संवादों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने रंगों और शब्दों के जरिए अपनी कल्पना और संवेदनाओं को कागज़ पर उतारा। इनमें भी नशा मुक्ति और विकसित भारत के संकल्प की झलक दिखाई दी।
प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय महोत्सव में भाग लेंगे। वहां चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और युवा क्लबों से आह्वान किया कि वे कल भी महोत्सव में पहुंचकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएं।
फोटो कैप्शन 05: युवा महोत्सव में कार्यक्रम पेश करती सांस्कृतिक टीमें।
सेवाभाव और ईमानदारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने सिपाही अक्षय और एसपीओ ईश्वर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने राइडर टीम के सिपाही अक्षय और एसपीओ ईश्वर को ड्यूटी के दौरान दिखाई गई तत्परता, सेवाभाव और ईमानदारी के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों जवानों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में घायल और उसके परिवार की मदद करना जिला पुलिस के लिए गर्व की बात है।
डायल 112 से सूचना मिलने के चार मिनट के भीतर दोनों जवान उन्हाणी नहर पुल के पास पहुंचे थे। उन्होंने हादसे में घायल व्यक्ति को राजकीय अस्पताल, कनीना पहुंचाया और उसके पास मिले 27,300 रुपये सुरक्षित उसके भाई को सौंपे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की ईआरवी और राइडर टीमें आपात स्थिति में नागरिकों तक मदद पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी निभाती हैं। उन्होंने इन टीमों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हादसे के समय घायल को जल्द उपचार दिलाना और परिजनों को समय पर सूचना देना, दोनों ही परिवार के लिए बड़ा सहारा होते हैं।
दीपक कुमार ने थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति परेशानी लेकर थाने या चौकी आता है, तो उसकी बात धैर्य से सुनने, सम्मानपूर्वक व्यवहार करने और समय पर सहायता देने से पुलिस के प्रति उसका भरोसा मजबूत होता है। जिला पुलिस जनसेवा के ऐसे कार्यों की सराहना करती है और आगे भी सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करती रहेगी।
फोटो कैप्शन 06: सम्मानित करते हुए
दुलाना रोड पर सीआईए महेंद्रगढ़ की कार्रवाई, खेत में बने ट्यूबवेल पर दो आरोपी काबू, 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने दुलाना रोड के पास एक खेत में बने ट्यूबवेल पर दो आरोपियों को काबू किया। टीम ने खरखड़ा बास, महेंद्रगढ़ निवासी अरविन्द से 6.67 ग्राम और पंजाबी मोहल्ला, महेंद्रगढ़ निवासी मोहित से 3.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गौशाला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि अरविन्द और मोहित चिट्टा बेचने का काम करते हैं और दोनों इस समय दुलाना रोड के नजदीक मोहित के खेत में बने ट्यूबवेल पर मादक पदार्थ लिए मौजूद हैं। सूचना पर सीआईए महेंद्रगढ़ ने छापेमारी के लिए टीम गठित की और मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो अरविन्द की लोअर की जेब में रखी पॉलिथीन से सिल्वर पेपर में लिपटा चिट्टा बरामद हुआ। मोहित की जैकेट की जेब से भी सिल्वर पेपर में लिपटा चिट्टा मिला। सिल्वर पेपर हटाकर अलग-अलग तौलने पर अरविन्द से 6.67 ग्राम और मोहित से 3.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामद चिट्टे का कुल वजन 10.13 ग्राम था।
बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही अलग-अलग सीलबंद कर पुलिस ने कब्जे में लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो कैप्शन 07: पकड़े गए आरोपित
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने खरकड़ाबास में 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
-हर गांव और ढाणी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता - आरती सिंह राव
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को कनीना क्षेत्र के गांव खरकड़ाबास में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और ढाणी तक पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी की समस्या सामने आएगी, वहां संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर उसका समाधान करवाया जाएगा। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्रतिबद्धता है।
खरकड़ा बास में वीरवार को जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें रास्तों से जुड़े तीन काम शामिल हैं। इनमें रास्ता नंबर 1328 पर अमर सिंह बोहरा के घर से 152-डी तक रास्ता, पंचायत फंड के तहत बड़ी नहर से रामपाल की ढाणी तक लीक रास्ता तथा कर्ण सिंह के मकान से बवाणा माइनर नहर तक लीक रास्ता शामिल है। इन रास्तों के बनने से खेतों और ढाणियों तक आने-जाने वाले ग्रामीणों व किसानों की राह आसान होगी।
इसके अलावा गांव में बीसी चौपाल और एससी चौपाल का भी उद्घाटन किया गया। ये चौपालें ग्रामीणों के आपसी मेल-मिलाप, बैठकों और सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावत ने खरकड़ा बास में 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
खरकड़ा बास में वीरवार को जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें रास्तों से जुड़े तीन काम शामिल हैं। इनमें रास्ता नंबर 1328 पर अमर सिंह बोहरा के घर से 152डी तक रास्ता, पंचायत फंड के तहत बड़ी नहर से रामपाल की ढाणी तक लीक रास्ता तथा कर्ण सिंह के मकान से बवाणा माइनर नहर तक लीक रास्ता शामिल है। इन रास्तों के बनने से खेतों और ढाणियों तक आने-जाने वाले ग्रामीणों व किसानों की राह आसान होगी।
इसके अलावा गांव में बीसी चौपाल और एससी चौपाल का भी उद्घाटन किया गया। ये चौपालें ग्रामीणों के आपसी मेल-मिलाप, बैठकों और सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कनीना में 8 गोशालाओं को सौंपे 1.54 करोड़ के चेक-
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा गोसेवा को दिए जा रहे प्रोत्साहन के तहत प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को कनीना में जिला की गौशालाओं के प्रबंध को सुचारू रखने के लिए गौशाला प्रबंधकों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान आठ गौशालाओं को कुल 1 करोड़ 54 लाख 95 हजार 467 रुपये की राशि दी गई।
इस कार्यक्रम में सबसे पहले 36 लाख 69 हजार 427 रुपये भोजावास की श्री श्री 108 बाबा हेमादास गौशाला समिति को मिले। कनीना की श्री कृष्ण गौशाला समिति को 33 लाख 92 हजार 979 रुपये और बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला को 24 लाख 58 हजार 792 रुपये की राशि दी गई। धनौंदा की जय बाबा दयाल धार्मार्थ गौशाला समिति को 16 लाख 753 रुपये मिले।
इसके अलावा मढ़ोगढ़ की श्री कृष्ण बाबा गुदडिय़ा गौशाला को 15 लाख 42 हजार 263 रुपये, खेरी की बाबा शरणाई नाथ योग आश्रम न्यास को 13 लाख 9 हजार 958 रुपये और बघोट की बागेश्वर महादेव गौशाला को 10 लाख 47 हजार 856 रुपये के चेक सौंपे गए। पथरवा-जवाहर नगर की सेठ श्री चांदमल आदर्श गौशाला को 4 लाख 73 हजार 439 रुपये मिले। गौशाला प्रबंधकों का कहना है कि इस राशि से गौवंश के चारे, पानी, इलाज और रखरखाव की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
फोटो कैप्शन 02: आरती सिंह राव संबोधित करती हुई
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तीन दिनों में जिला को दी करीब 170 करोड़ रुपए की सौगात
कनीना में किया करीब 64 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
---कनीना में 10.67 करोड़ से बनेगा छह बे का नया बस स्टैंड, स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ काम कर रही है और शहर के बस स्टैंड से लेकर गांव की गली तक विकास पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को कनीना बस स्टैंड परिसर में नए बस स्टैंड के शिलान्यास तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं।
इस मौके पर उन्होंने कनीना खंड के 92 विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इनमें 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत 23 करोड़ 38 लाख 17 हजार रुपये है। इसके अलावा 72 कार्यों का उद्घाटन हुआ, जो 38 करोड़ 55 लाख 9 हजार रुपये की लागत से तैयार हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पिछले तीन दिनों में जिला को करीब 170 करोड़ की सौगात दी है। इसके अलावा उन्होंने खरखड़ाबास में भी पांच परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास तथा एक जनसभा को संबोधित किया।
लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि पिछले दो वर्षों में रिकार्ड विकास कार्य करवाए हैं। उनका प्रयास है कि कनीना व अटेली को हर प्रकार की सुविधा मोहिया करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि विकास का लाभ आखिरी गांव तक पहुंचे, यही उनका प्रयास है।
कनीना को मिलेगा छह बे का बस स्टैंड-
लोक निर्माण विभाग की ओर से कनीना में छह बे का बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिस पर 10 करोड़ 67 लाख 9 हजार रुपये की लागत आएगी। यह इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी परियोजना है। इससे कनीना और आसपास के गांवों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह बस स्टैंड अगले 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें बेहतर तरीके की सुविधा होगी वेटिंग रूम, ड्राइवर रूम तथा महिला व बच्चों के लिए अलग से रूम की भी व्यवस्था की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग की 20 परियोजनाओं पर 25.56 करोड़ खर्च-
लोक निर्माण विभाग की कुल 20 परियोजनाओं पर 36 करोड़ 52 लाख 52 हजार रुपये खर्च होंगे या हो चुके हैं। इनमें 18 सड़कों का उद्घाटन हुआ, जिन पर 25 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपये खर्च हुए। सबसे बड़ी सड़क कनीना-महेंद्रगढ़ से बाघोट तक की है, जिस पर 6 करोड़ 68 लाख 71 हजार रुपये लगे। बवाना से भोजावास वाया सुंदरह मार्ग पर 3 करोड़ 62 लाख 7 हजार, बहादुरगढ़-झज्जर-कोसली- कनीना मार्ग (एसएच-22) के किमी 72.62 से 77.11 पर 3 करोड़ 17 लाख 24 हजार और सुंदरह से बवानिया मार्ग पर 3 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपये खर्च हुए। सिहोर से बाघोट सड़क पर 1 करोड़ 59 लाख 3 हजार और कनीना-अटेली मार्ग से रामबास सड़क पर 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार रुपये की लागत आई।
दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर कुल 10 करोड़ 96 लाख 81 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें बस स्टैंड के अलावा भोजावास-बोहका सड़क के री-अलाइनमेंट (किमी 0.800 से 1.12) का काम शामिल है, जिस पर 29.72 लाख रुपये खर्च होंगे।
स्वास्थ्य विभाग की 4 परियोजनाएं
1.29 करोड़ खर्च हो चुके, 5.08 करोड़ होंगे खर्च
स्वास्थ्य विभाग की चार परियोजनाओं पर कुल 6 करोड़ 36 लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे या हो चुके हैं। धनोंदा में पीएचसी का शिलान्यास हुआ, जिस पर 4 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च होंगे। चेलावास में उप स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला भी रखी गई, जिसकी लागत 55.55 लाख रुपये है। इस तरह दोनों शिलान्यास कार्यों पर 5 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे। पथेड़ा और सिगड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन हुआ। प्रत्येक पर 64.50 लाख रुपये, यानी कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च हुए।
मुख्यमंत्री ग्राम किसान खेत सड़क योजना की 12 परियोजनाएं-
मुख्यमंत्री ग्राम किसान खेत सड़क योजना के तहत 12 कार्यों पर कुल 6 करोड़ 25 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे या हो चुके हैं। नौ आईबीपी रास्तों का शिलान्यास किया गया, जिन पर 4 करोड़ 6 लाख 35 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें सबसे बड़े दो रास्ते धाना क्षेत्र के हैं। रामबास से चेलू राम की ढाणी तक के रास्ते पर 96.89 लाख और पाटल सीम से रामबास तक के रास्ते पर 69.77 लाख रुपये लगेंगे। तीन कार्यों का उद्घाटन हुआ, जिन पर 2 करोड़ 18 लाख 94 हजार रुपये खर्च हुए। इनमें कोटिया से लिसान सीम (98.40 लाख), भराफ में श्याम की ढाणी से दहिना सीम (93.03 लाख) और कोटिया से करोली सीम (27.51 लाख) के रास्ते शामिल हैं।
इस मौके पर नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, जीएम रोडवेज देवदत्त, मार्केट कमेटी चेयरमैन कनीना जेपी कोटिया, पंचायत समिति कनीना चेयरमैन जयप्रकाश ककराला, कंवर सिंह कलवाडी, वाइस चेयरमैन रमेश महलावत, वाइस चेयरमैन दीपक गुप्ता, सरपंच संगठन के प्रधान धर्मबीर कोटिया, बलवान छिथरोली, व्यापार मंडल के प्रधान भूरा रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र, नगर पार्षद दीपक चौधरी, निर्मल शास्त्री हरनाथ नांगल,सवाई सिंह के अलावा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: आरती राव कनीना बस स्टैंड का शिलान्यास करते हुए
ट्रैक्टर की टक्कर से एक घायल, अभी भी चल रहा है इलाज, केस दर्ज
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। सड़क के पास मोटरसाइकिल के साथ खड़े व्यक्ति को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया अभी भी उसका जयपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस में दी गई शिकायत में संदीप कुमार बेवल निवासी ने कहा है कि वह और उसका भतीजा प्रशांत अपनी मोटरसाइकिल से 25 अक्टूबर को गांव बेवल से अपने कुएं पर जा रहे थे। गांव से बाहर निकाल कर मैरिज प्लेस के पास अपनी मोटरसाइकिल को साइड में रोक दिया। प्रशांत मोटरसाइकिल के पास खड़ा हो गया जबकि संदीप लघुशंका के लिए पास गया। जब वह वापस आया तब देखा कि एक ट्रैक्टर आईसर कंपनी ने टक्कर मारी और ड्राइवर ट्रैक्टर को भगा ले गया। प्रशांत को अधिक चोट होने के कारण उसे तुरंत नारनौल ले जाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रशांत को जयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां अभी तक होश नहीं आया है। संदीप कपड़े ले जाने के लिए घर बेचल आया है। ऐसे में उसने पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है जांच जारी है।
सर्दी आई भोजन में बदलाव लाई
-बेहतरीन सेहतमंद होता है भोजन
*****************************************
***********************************************
****************************************
कनीना की आवाज। यूं तो ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन को अदल-बदल कर खाने की परंपरा है किंतु सर्दियों में भोजन में सेहत का खजाना भरा हुआ है। जितने पौष्टिक फल और सब्जियां, अनाज, खाद्य पदार्थ सर्दियों में मिलते हैं शायद गर्मियों में उतने अधिक नहीं मिलते। यही कारण है कि सर्दियों में सेहत बनाने वाले युवा आगे आते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरे की रोटी चूल्हे पर बनाकर मक्खन के साथ खिलाई जाती हैं। यहां तक कि बथुआ, धनिया, मेथी, पालक, गाजर के पत्ते, मूली के पत्ते आदि कितनी ही हरी पत्तेदार सब्जियां बाजार में उपलब्ध होती है परंतु चने का साग, बथुआ का रायता, मेथी के पराठे, दही, मक्खन आदि की भरमार मिलती है। क्षेत्र में सर्दी आते ही जहां गोंद के लड्डू बनाने की परंपरा शुरू हो जाती है। हर घर में गोंद के लड्डू विभिन्न ड्राई फ्रूट डालकर बनाये जाते हैं वहीं गाजर का हलवा एवं गाजर पाक मिलता है।
रवि कुमार, सुरेश कुमार, अजीत सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू खाने का विशेष रिवाज है। यहां तक कि मकर संक्रांति पर तो चूरमा और दाल अधिक प्रयोग किया जाता हैं। विज्ञान मानता है कि हरी पत्तेदार सब्जियों में खनिज लवण, रेशे एवं जल आदि पाए जाते हैं। संतुलित भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण, रुक्षांस व जल मिलते हैं जो सर्दियों के खाने में उपलब्ध हो जाते हैं। विशेषकर सेहत बनाने का सबसे अच्छा समय सर्दी का होता है।
डाक्टर व वैद्य मानते हैं कि सर्दियों में अनेकों शरीर में बदलाव आते हैं जिसके चलते शरीर में जहां प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने के लिए भी इन हरी पत्तेदार सब्जियों,फलों और संतुलित आहार का अहं योगदान होता है वही खाने में बदलाव करके भी रोगों से बचा जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो उनका आदर सत्कार गोंद के लड्डू से किया जाता है। यहां तक की देसी घी के पराठे अलग-अलग जायकों के बनाकर पालक या बथुवा का दही में रायता बनाकर परोसे जाते हैं। बाजरे की रोटी पर मक्खन एवं गुड़ आदि देकर उनकी सेहत को बढ़ाया जाता है। बच्चे भी इस प्रकार के खाने के लिए लालायित होते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में सेहत का राज छुपा हुआ है। ग्रामीण महिलाएं बाजरे की गर्मागर्म रोटी को चूल्हे पर बनाकर मक्खन सहित परिवार को खिलाती है। जहां वर्ष में अधिकांश समय गेहूं का प्रयोग किया जाता है परंतु कम से कम दा महीनों तक बाजरे का प्रयोग जमकर किया जाता है। वैसे भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा बहुत अधिक पैदा होता है।
आयुर्वेदिक डाक्टरों का कहना है कि शरीर में रोग रोधक क्षमता बहुत जरूरी है। सर्दी और जुकाम से बचने के लिए खट्टे फलों की भरमार होती है। ऐसे में सेब,संतरा, नींबू, कीन्नू आदि का प्रयोग अधिक करने से सर्दी जुकाम से बच सकते हैं। खट्टे फलों के अतिरिक्त जहां हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में हर प्रकार से रोग रोधक क्षमता पैदा करती है।
उधर वैद्य बालकिशन एवं श्रीकिशन शर्मा बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मक्खन पर अधिक ध्यान दिया जाता है। मक्खन को बाजरे की रोटी पर रखकर गुड़ के साथ खाने की भी एक परंपरा है। सर्दियों में अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत बताई है। बाजरा जिसमें लोहे की मात्रा बहुत अधिक होती है शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है।
फोटो कैप्शन 01: सर्दियों के भोजन से सजी प्लेट














No comments:
Post a Comment