Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, May 14, 2022

 
भाविपा की बैठक में लिये गये कई निर्णय
*******************************************
*************************************************
***********************************
************
कनीना। नेताजी मैमोरियल क्लब कनीना में भारत विकास परिषद शाखा कनीना की कार्यकारिणी की बैठक मोहन सिंह प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डा. आरबी यादव  दक्षिणी हरियाणा के भारत विकास परिषद के महासचिव व गौ सेवा प्रमुख कंवर सैन वशिष्ठ ने विशेष रूप से भाग लिया।
सबसे पहले डा आरबी यादव का स्वागत किया गया। बैठक में डा आरबी यादव ने कहा कि शाखा में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को सदस्य बनाया जाए जो सामाजिक कार्य करने में रुचि रखते हो और मासिक बैठक में अधिक से अधिक सदस्य भाग लेवें। प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख कंवर सैन वशिष्ठ ने बैठक में बताया कि दक्षिणी हरियाणा के 5 जिलों में 54 गौशाला हैं सबसे अधिक गुरुग्राम में 20 गौशालाएं कार्य कर रही हैं व महेंद्रगढ़ में 18 गौशालाएं कार्यरत हैं। सभी 54 गौशालाओं में भारत विकास परिषद के सदस्य रुचि रखते हैं। वर्तमान में आए चारा संकट को हल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह सभी गौशाला में चारा, गुड़, व नगद राशि देकर गायों की सेवा करते हैं।
 इस मौके पर प्रधान मोहन लाल ने कहा कि प्रदेश सचिव डा आरबी यादव ने जो लक्ष्य हमें दिया है उसे पूरा करेंगे और जो मार्गदर्शन देते हैं इसके लिए इनका धन्यवाद करते हैं। गौशाला में भी एक-एक रिटायर डा. की समय-समय पर कनीना शाखा द्वारा गायों की देखभाल करेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्याध्यापक कृष्ण सिंह यादव, प्रेम सेठ, मोहन लाल, कंवर सैन वशिष्ठ ,लखनलाल आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01:नेताजी मेमोरियल क्लब में भाविप की बैठक का नजारा।



आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
**********************************
******************************
*********
कनीना। यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं तक बाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन तथा कक्षा छठी से आठवीं के लिए बच्चों के लिए एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। पाठ्य सहगामी गतिविधि प्रभारी ऋतु के दिशा निर्देश में किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने छोटे छोटे हाथों से बहुत ही सुंदर कार्ड बना कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के निर्देशक डा राजेंद्र यादव, यूरो स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील यादव ने बताया कि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर इस प्रकार की अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में न केवल के बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है बल्कि बच्चों में भाईचारे की भावना बढ़ती है और एक दूसरे के लिए प्रति अच्छे व्यवहार में वृद्धि होती है।
फोटो कैप्शन 02: यूरो स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित कते प्राचार्य एवं अन्य।





किसान ने पैदा किया 1 किलो 70 ग्राम का बैंगन
*******************************************
*********************************
***********
 कनीना। क्षेत्र के किसान सब्जी उगाने के लिए अग्रणी माने जाते हैं। जहां विगत वर्षों 10 किलोग्राम की लौकी, 8 किलोग्राम मूली , आधा किलो का मौसमी, तीन किलोग्राम की चुकंदर,1.070 किलोग्राम का देसी टिंडा आदि पैदा करके किसानों ने नाम कमाया है वहीं वर्तमान में मोड़ी के गजराज सिंह के निर्देश में उनके परिवार के अजय एवं कांता ने अपने सब्जी के खेत से 1 किलो 70 ग्राम की बैंगन पैदा किया है। उन्होंने बताया कि पूर्णता कच्चा है और ऐसे अनेकों बैंगन लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के फल सब्जी पैदा करके बाजार में भाव घट जाते किंतु कौतूहल का विषय जरूर बनता है।
 फोटो कैप्शन 3:  1 किलो 70 ग्राम का बैंगन।


 पंचायत भंग होने के उपरांत पंचायत फंड के पैसे का हुआ दुरुपयोग, खुली जांच की मांग
*********************************************************************
**********************************
**********************************
कनीना। गांवों में ग्राम पंचायत न होने के कारण गांव के कुछ पूर्व सरपंच व कुछ तथाकथित ठेकेदार मिलकर पंचायत फंड के पैसे का कर रहे हैं। दुरुपयोग रोकने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि आज हरियाणा प्रदेश में ग्राम पंचायतों को भंग हुए लगभग एक वर्ष से ऊपर का समय हो गया है उसके बाद कुछ गांवों के सरपंचों मिलीभगत से पंचायत फंडों के पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।
 कुछ ऐसे ही लोगों की शिकायत लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजकर की थी। उल्लेखनीय है कि एक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बीच में ही अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे चुके हैं जिससे शंका बढ़ गई है कि ग्राम पंचायत के पैसे का जरूर दुरुपयोग किया जा रहा है। कनीना उपमंडल के विभिन्न गांव में पंचायत भंग होने के बाद जो विकास कार्य हुए हैं अगर उनकी
खुली जांच कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी  हो सकता है। लोगों ने मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग कर पंचायत भंग होने के बाद गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की गुहार लगाई है।


 पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का मिला शव
******************************************************
************************************
*****************
कनीना। कस्बे के वार्ड नंबर 12 में कनीना पुलिस को पीपल के पेड़ के नीचे एक शव मिला है। स्थानीय समाज सेवक देशराज ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत करवाया। मौके पर डायल 112 ने पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। कस्बा वासियों ने बताया कि इसका नाम किशोरी है जो कि खरगापुर जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश का रहने वाला हैं। कस्बा वासियों के अनुसार मृतक मजदूरी का कार्य करता था। जांच अधिकारी रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है मृतक के परिजन रविवार सुबह तक पहुंचेंगे उसके बाद ही डेड बाडी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

 लोक आदालत में 312 मुकदमो मे से 46 मुकदमों का मौके पर ही किया गया निपटान
******************************************************************
***********************************
********************************
 कनीना। विधिक सेवा समिति की चेयरमैन मेनका सिंह एसडीजेएम कनीना के निर्देशन में कनीना में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 312 मुकदमे रखे गए। जिनमें से 46 मुकदमों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जिसमें एंट्रेस फाइल 24 रखी गई। चेक बाउंस के संबंध में 21 मुकदमे रखें जिसमें 9 मुकदमों का निपटारा किया गया। जमीन संबंधी विवाद तथा
 आपसी झगड़े के फौजदारी मुकदमें में 82 का निपटारा किया गया। मोटर व्हीकल मुकदमें  चार का समाधान कर 14,0,50 रुपये की रिकवरी हुई। लोक अदालत के माध्यम से न्यायाधीश ने बताया इस तरह की लोक अदालतों में आपसी भाईचारा कायम रहता है और समय की बचत होती है। प्रधान बार एसोसिएशन कनीना दीपक चौधरी ने कहा इस तरह की राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से लोगों जल्दी न्याय मिलता है। इस अवसर पर अधिवक्ता पूर्व प्रधान संदीप कुमार, अनिल शर्मा रसूलपुर, मनजीत कोटिया, सुभाष चंद्र शर्मा, वीरेंद्र दीक्षित, सतीश दहिया, मीनाक्षी यादव, संदीप सेहलंग, ममता यादव, नवीन कौशिक, भागीरथ, खुशबू बंसल, राकेश मानपुरा, अंकिता, दिनेश यादव, रीडर शेर सिंह, देवेंद्र नाजिर, विनय, विशाल अहमद, स्टेनो हिमांशु मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: कनीना में लगी लोक अदालत में मुकदमे सुनती हुईं विधिक सेवा समिति की चेयरमैन मेनका सिंह एसडीजेएम।







No comments: