Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, October 13, 2021

पालिका की बैठक में कनीना के विकास कार्यों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
-मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ
**************************************************
***************************************************
*********************************
*******************
कनीना। कनीना नगर पालिका कार्यालय में कनीना के विकास कार्यों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने की। इस अवसर पर कनीना पालिका के दो नव मनोनीत पार्षदों राजकुमार भारद्वाज तथा ओम प्रकाश यादव को पालिका सचिव प्रदीप कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों पाषर््दों को बधाइयां दी गई।
 तत्पश्चात पालिका की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई विशेषकर कनीना के विकास कार्यों को लेकर अनेकों प्रश्र किये गये। इस अवसर पर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए सीएम को प्रस्ताव भेजा हुआ है जब भी  ग्रांट उपलब्ध होती है तुरंत कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कनीना शिक्षा समिति महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई कार्यक्रम चलाना चाहती है। ऐसे में पुराने समय में कनीना की फाटक के स्थान पर यह केंद्र स्थापित करना चाहती है। इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पार्षदों ने सहमति भी जताई की कि कनीना में वर्षों पुराने बने फाटक के स्थान पर यह केंद्र स्थापित हो। इस मौके पर कनीना की गलियों में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। और जल्द ही विकास कार्य करवाने की बात कही गई। इस अवसर पर उपप्रधान अशोक ठेकेदार तथा सभी पार्षद उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 7: नव मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाते हुए प्रदीप कुमार सचिव।
8: विकास कार्यों को लेकर आयोजित नगर पालिका की बैठक।


कंजकों को कराया गया भोजन,  ढूंढते रहे लड़कियों को
****************************************************
********************************
************************
कनीना। दुर्गा अष्टमी पर कंजकों को भोजन कराया और उन्हें दान पुण्य किया। गुरुवार को भी भोजन कराया जाएगा । दोपहर तक कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहा। यही नहीं अपितु कुत्तों एवं कौवों ने भी जी भर के भोजन किया। एक-एक लड़की को दो तीन जगह भोजन करना पड़ा।
मंगलवार से कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी है। दुर्गा सप्तमी से सिलसिला शुरू हुआ था और दुर्गा नवमी गुरुवार को भी जारी रहेगा। वैसे तो कंजकों की कमी रही वहीं उन्हें जबरन खाना खाना पड़ा। पूरे वर्ष यूं तो भ्रूण हत्या की सूचनाएं मिलती रहती हैं किंतु इस दिन ही लड़कियों की मांग रहती है।
  नवरात्रों के आठवें दिन मंदिरों में पूजा अर्चना का जोर रहा वहीं मां की कढ़ाई की गई। विभिन्न मंदिरों में रौनक देखने को मिली।  गुरुवार को क्षेत्र में नवरात्रे पूर्ण होने जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर हवन, कढ़ाई, भजन एवं सत्संग होते रहे। नवरात्रों के अंतिम दिन तो कन्याओं को स्कूलों से, घुमंतू जाति की बस्ती से लाया जाएगा और खाना खिलाने की औपचारिकताएं पूर्ण की जाएगी। कहीं हलवा पूड़ी तो कहीं फास्ट फूड खिलाए गए।
समय के साथ बदल गया कंजकों को हलवा पूड़ी------
 इस हाइटेक युग में जहां खानपान में तीव्र गति से बदलाव आ रहा है वहीं नवरात्रों में कंजकों को खाना खिलाने में भी बदलाव आ गया है। हलवा पुड़ी की बजाय उन्हें फास्ट फूड खिलाकर प्रसन्न किया जाता है।
  हाइटेक युग में जहां हलवा पुड़ी एवं शुद्ध देशी घी से बनी वस्तुओं से इंसान का मोह भंग हो रहा है। नवरात्रों पर कंजकों को भी अब फास्ट फूड खिलाकर प्रसन्न किया जाता है। एक एक कंजक को कई कई जगह खाना पड़ता है। बेचारे कंजक मीठा हलवा पूड़ी, खा खाकर, तंग आ चुके होते हैं और वे फास्ट फूड खाने की चाहत रखते हैं। अब तो लोग भी हाइटेक हो गए हैं। तैयार फास्ट फूड  खिलाएं जाते हैं जिनको वे खाकर प्रसन्न रहते हैं। कुरकुरे, लेज, ठंडा आदि खिलाकर बच्चों को प्रसन्न किया जाता है। बच्चे भी इन चीजों को खाकर प्रसन्न होते हैं और यहां तक कि उनको भेंट में मिले पैसों से भी वे फास्ट फूड अधिक खाते हैं। अब तो घर घर में फास्ट फूड खिलाने का प्रचलन बढ़ गया है।
कंजकों को दो दिन कराया जाएगा भोजन-
 नवरात्रों के समापन उपलक्ष्य पर कंजकों को भोजन कराने और उन्हें दान पुण्य करने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो चुका है। गुरुवार को भी कंजकों को भोजन कराया जाएगा।  एक-एक लड़की को दस-दस जगह भोजन करना पड़ सकता है।
  दो दिनों तक कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार दुर्गा सप्तमी से सिलसिला शुरू होगा और दुर्गा नवमी गुरुवार तक जारी रहेगा। वैसे तो कंजकों की कमी रहती है वहीं उन्हें जबरन खाना खाना पड़ता है। दो दिनों तक विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम रहेगी।
 नवरात्रों के दिनों में फल एवं सब्जियां महंगी रही हैं। दिनोंदिन टमाटर एवं प्याज के भाव बढ़ रहे हैं। केले से लेकर सेब तक महंगे हैं। इन चीजों की जरूरत हर घर में रहती है।
फोटो कैप्शन 5: कंजकों को भोजन कराते हुए।


  दशहरे तक चलता है सांझी पर्व
********************************************
*****************************
****************
 कनीना।  गांवों में दशहरे तक चलने वाला 'सांझी का पर्व चल रहा है। एकता और भाईचारे का पर्व सांझी भगवान् राम के गुणों को बखान करने वाली रामलीला की भांति मनाया जाता है। गांवों में गोबर तथा सरकंडों से सांझी दिवार पर बनाई जाती है जिसे बच्चियां 'सिंझाÓ कहती हैं। प्रतिदिन गीत गाकर और भोजन कराकर बच्चियों का समूह अपने घर चला जाता है। दस दिनों तक शाश्वत चलने वाली क्रिया का अंत दशहरे पर होता है। राजस्थान का गणगौर का उत्सव इससे मिलता जुलता है।
    



छात्रा को किया  पुरस्कृत
***************************************
****************************
*****************
संस,कनीना। आर. आर. सी. एम. पब्लिक स्कूल, कनीना में आज जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता में सफल छात्रा  को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में छात्रा  इशिका  को रंगोली  में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ ढ्ढ
इस अवसर पर कार्यक्रम को संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाल महोत्सव में होने वाली  गतिविधियों एवम् प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सृजनशीलता व मानवीय मूल्यों का विकास होता है। आगे उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं अनुभव दोनों में वृद्धि होती है और उनके  व्यक्तित्व का संतुलित विकास होता है।  
अंत में कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम  ने भी संबोधित किया व विद्यार्थियों को पाठ्य सहगामी क्रियाओं के महत्व के बारे में बताया तथा सफल विद्यार्थियों  को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई  व शुभकामनाएं दी।




नगर पालिका कनीना में सरकार द्वारा मनोनीत दोनों पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण
****************************************************************
********************************
******************************
कनीना। नगर पालिका कनीना में सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद राजकुमार भारद्वाज कनीना और ओम प्रकाश यादव कनीना का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें नगरपालिका के सचिव ने दोनों मनोनीत पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दोनों पार्षदों का नगर पालिका के चेयरमैन सतीश जेलदार, वाइस चेयरमेन अशोक यादव कनीना द्वारा दोनों पार्षदों को गुलदस्ता भेंट किया और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका के सभी वरिष्ठ पार्षदों द्वारा भी दोनों मनोनीत पार्षदों स्वागत किया गया अटेली हलके के विधायक सीताराम यादव चंडीगढ़ में ज़रूरी मीटिंग में व्यस्त होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सके।  सभी गणमान्य लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल खट्टर का और अटेली हलके के विधायक सीताराम यादव का दोनों पार्षद मनोनीत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया। दोनों मनोनीत पार्षद भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता हैं इन्हें यह जिम्मेवारी दी है वे बड़ी ईमानदारी से और मेहनत से निभाएंगे,  समाज सेवा करेंगे इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपाध्यक्ष जिला महेंद्रगढ़  सतवीर सिंह यादव सेहलंग  मनोज यादव कनीना निगरानी समिति के सदस्य राजेंद्र भारद्वाज पोता पूर्व महामंत्री भाजपा कनीना मंडल डॉ विनोद कुमार करीरा पूर्व विस्तारक रेवाड़ी विधान सभा श्री  वेद प्रकाश बो हरा जी उपाध्यक्ष भाजपा कनीना मंडल श्री अनिल परदेसी  गाहडाभाजपा कनीना मंडल कमल यादव कनीना विनीत कुमार युवा नेता सेहलंग ठेकेदार नवीन कुमार डा रवि कौशिक कनीना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे सभी ने दोनों पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दी।




कृषि विभाग द्वारा किसानों को फ्री सरसों का बीज वितरण किया गया
********************************************************
**********************************
*********************
कनीना। कृषि विभाग द्वारा किसानों को निशुल्क सरसों का बीज बांटा गया। कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कृषि विभाग में एन एफ डी एम स्कीम के तहत किसान भाइयों को सरसों का बीज वितरण किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत कनीना ब्लॉक में 8600 सरसों की मिनी किट आलोट की गई है। जिसमें से 4300 मिनी किट कृषि विकास अधिकारी डॉ विकास कुमार को अलॉट की गई है। इन मिनी कीटों का वितरण बवानिया, खेड़ी, बुचावास, सेहलंग हेड क्वार्टर से किया जाएगा। एक किसान को 2 किलो की एक मिनी किट दी जा रही है। कृषि विभाग के इस कार्य में किसान काफी उत्साह दिखा रहे हैं। बुधवार को खेड़ी हेड क्वार्टर पर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अत्री और जिला अध्यक्ष अभिषेक ने पहुंचकर किसानों को सरसों के बीज का वितरण किया।
अब तक खेड़ी व बुचावास में 515, सेहलंग में 500 बवानिया में 490 सरसों की मिनी किट बांटी जा चुकी है। इस अवसर पर सुनील अत्री, खेड़ी के सरपंच सूबे सिंह, सुखपाल, अगियार से देवेंद्र ,बाघोत से ईश्वर नंबरदार, कैलाश, राजवीर, हेमंत, अशोक आदि किसान उपस्थित रहे।




किसानों की सुनने वाला आज देश व प्रदेश में कोई नहीं है - राव बहादुर सिंह
****************************************************************
*********************************
*******************************
कनीना। दक्षिण हरियाणा के साथ धोखा कर रही है भाजपा व जेजेपी सरकार इस क्षेत्र को राम ने भी मारा है और राज भी मार रहा है। उक्त विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक जिला महेंद्रगढ़ ने कनीना अनाज मंडी में किसानों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर बोलते हुए राव बहादुर सिंह ने कहां कि किसान की फसल को ज्यादा बारिश होने के कारण भगवान ने बर्बाद कर दिया वहीं दूसरी तरफ हरियाणा सरकार द्वारा बाजरे की खरीद न करने के कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी प्रदेश में और देश में सरकार बनती है तो हरियाणा की जनता का विशेष योगदान होता है लेकिन हरियाणा की जनता वह दक्षिण हरियाणा की जनता अगर किसी को राज राज देने की हिम्मत रखते हैं तो वह राज छीनने की भी हिम्मत रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा एक हांडी में दो पेट बनाए हुए हैं जिसके कारण दक्षिण हरियाणा को छोड़ अन्य प्रदेश के जिलों में धान की खरीद जोरों पर की जा रही है लेकिन यहां बाजरे की खरीद के लिए नहीं सरकार आगे आई और ना ही आढ़ती जिसके कारण दक्षिण हरियाणा का किसान दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश हो रहा है लेकिन इसकी सुनने वाला कोई नहीं है।  राव बहादुर सिंह ने कहा सरकार द्वारा बाजरे की खरीद न कर यह साफ दर्शा दिया है कि हमें किसानों से कोई लेना देना नहीं है।  वह बड़ी मेहनत कर उसमें फसल उगाता है और उस फसल पर अपनी बहन बेटी की शादी तथा भात वह छुछक का कार्य  कार्य करता है लेकिन अबकी बार सरकार द्वारा उसकी फसल नहीं खरीदने से किसान के सभी सामाजिक कार्य बंद हो गए और किसान परेशान है।  उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग करते हुए कहा है कि किसान का एक एक बाजरे का दाना एमएसपी रेट पर खरीदा जाए तथा किसान की बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा प्रति एकड़ 10 हजार बिना गिरदावरी कराए ही दिलाया जाए ताकि किसान अपने घर में अपनी बहन और बेटियों की शादी कर उनको इज्जत के साथ विदा कर सकें। राव बहादुर सिंह ने यह भी कहा कि दक्षिण हरियाणा द्वारा सरकार में विधायक व सांसद देकर सरकार का मान बढ़ाया है लेकिन सरकार द्वारा दक्षिण हरियाणा को बदले में जो दिया गया है वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा और किसान का एक-एक दाना एमएसपी रेट पर खरीदा जाएगा तथा किसान को किसी भी सूरत में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर इनके साथ क्षेत्र के सैकड़ों प्रमोद जैन व समाजसेवी लोग उपस्थित थे।



बाल महोत्सव में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
**********************************************
***********************************
*************
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में  सोनम को दिया डेकोरेशन में दूसरा तथा आशीष को स्केचिंग में सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ।
  इस अवसर पर कार्यक्रम को संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाल महोत्सव में होने वाली  गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सृजनशीलता व मानवीय मूल्यों का विकास होता है। आगे उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं अनुभव दोनों में वृद्धि होती है और उनके  व्यक्तित्व का संतुलित विकास होता है।  
अंत में कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम  ने भी संबोधित किया व विद्यार्थियों को पाठ्य सहगामी क्रियाओं के महत्व के बारे में बताया तथा सफल विद्यार्थियों  को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई  व शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 01: रोशनलाल चेयरमैन अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।  

 

 

पत्रकार भी हुये चूहों से तंग
******************
*******************

कनीना। अब तो गणेश जी के मूसक से पत्रकार भी तंग आने लगे हैं। चाहे चूहें अपने दांतों को घिसने के लिए धातु या अधातु सभी वस्तुओं को काटकर एवं कुतरकर अपने अगले दांतों को जबड़े से पार निकलने से बचाते हैं। अगर ये अपने दांतों को न घिसे तो उनकी मौत का कारण भी इनके दांत ही हो सकते हैं। यही कारण हैं कि ये दांतों को घिसने के लिए दिनभर वस्तुओं को काटते रहते हैं और ये रोडेंट कहलाते हैं। अब तो कनीना के एक पत्रकार इंद्रजीत सिंह के 500-500 के नोट कुतर डाले हैं। पत्रकार इन नोटों को दिखाते फिर रहे हैं किंतु अब इन चूहों पर काबू पाने के लिए कलम तो चला नहीं सकते किंतु इन्हें मारने के लिए बेहतर दवा जरूर खोज रहे हैं। फोटो में देखे चूहे के कुतरे नोट।
 

 















No comments: