89 शिक्षकों का 2 दिवसीय सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण का हुआ समापन
**********************************************************************
****************************************************************************
**************************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 89 शिक्षकों का 2 दिवसीय सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में 4 मास्टर ट्रेनर विभिन्न 89 शिक्षकों को विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सिक्योरिटी की जानकारी दी। चेतन शर्मा, सूबे सिंह चौहान,खेतराम, रामकिशन को-आर्डिनेटर, ओमरती एबीआरसी, अनुराधा बीआरपी, सुरेता यादव बीआरपी, सोमबीर सिंह बीआरपी सहित विभिन्न शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 16: दो दिवसीय शिक्षक ट्रेनिंग का नजारा।
सब्जी उत्पादन से शुरू किया काम आज फलों पर आधारित उत्पाद कर कमा रहे हैं नाम
****************************************************************************
******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज। एक वक्त बागवानी के पौधे मिले थे जो आज न केवल किसान फल पैदा कर रहा अपितु फलों पर प्रोसेसिंग द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार कर बाजार में उतारकर नाम कमा रहा है।
कनीना से महज 3 किलोमीटर दूर करीरा गांव का महावीर किसान यूं तो पैतृक धंधा फसल उगाने का करता आ रहा हैं परंतु 1998 से प्याज, लहसुन, टमाटर, बैंगन, मिर्च,गोभी आदि की सब्जी पैदा करके अच्छी खासी आय प्राप्त करते रहे हैं जिसके चलते वर्ष 2002 में उन्हें बायोगैस प्लांट सरकार द्वारा मिला। तत्पश्चात 2004 में दो बेड केंचुआ पालन के उपलब्ध करवाएं गए, 2011 में उन्हें 10 बेड केंचुआ पालन के सरकार द्वारा मिले जिसके चलते उन्होंने भारी मात्रा में केंचुआ खाद/कंपोस्ट खाद तैयार किया और न केवल सब्जियों में अपितु फलदार पौधों में डालकर बेहतर दर्जे की सब्जी और फल प्राप्त किए।
तत्पश्चात सरकार द्वारा उन्हें प्याज का शेड 2013-14 में मिला जिससे उन्होंने प्याज एवं लहसुन को लंबे समय तक सुरक्षित रखकर बाजार में उतारा और मुनाफा कमाया। 2009 में बागवानी क्षेत्र को अपनाया सरकार द्वारा 2009 में 73 बेरी के पौधे, 165 नींबू के तथा कीन्नू के 110 पौधे मुफ्त उपलब्ध करवाए जिसके चलते उन्होंने 3 एकड़ खेत में विभिन्न सब्जियां, फल और मिक्स क्राप लेकर अपने परिवार को स्वावलंबी बनाया। आज पूरा ही परिवार जिसमें तीन भाई सुरेंद्र, मित्रपाल और महावीर सिंह कार्यरत हैं। उनके परिवार वाले भी विभिन्न प्रकार की मदद कर रहे हैं।
महाबीर सिंह किसान ने वर्तमान में किन्नू के 100 बेरी के 73, बेलपत्र डेढ़ सौ, आंवला के 40, करौंदा 30, चीकू 10 और नींबू के एवं अनार के 5-5 पौधे खेत में तैयार कर दिये। बेर से प्रतिवर्ष दो लाख रुपये आय होती है। उनका कहना है कि बेर अधिक मात्रा में पैदा होने पर बेरों की प्रोसेसिंग कर कैंडी बनाई अपितु अपने खेत से पैदा होने वाले आंवला से मुरब्बा, जूस, कैंडी, अचार और आंवला के लड्डू बनाकर दूर-दराज तक नाम कमाया। किसान मेलों में उन्होंने अपनी स्टाल लगाई और अपने ही खेत से उत्पादित फल सब्जियों को प्रोसेस करके मुरब्बा, जूस, कैंडी, आंवला लड्डू आदि बेचकर नाम कमाया। लेसवा और नींबू अचार में प्रयोग किया और वर्तमान में कई प्रकार के अचार तैयार कर रहा है। जामुन और किन्नू के फल बाजार में सीधे बेच दिए जाते हैं। कुल मिलाकर उन्हें बाग से दो लाख तो प्रोसेसिंग से दो लाख रुपये की आय हो रही है। उनके पुत्रों ने अब खेत से पैदा होने वाला बाजरे पर आधारित बेकरी उद्योग भी लगा लिया है। जिसके चलते परिवार आत्मनिर्भर होता जा रहा है। महावीर किसान का कहना है कि सब्जी पैदावार में उनकी अच्छी आय होती थी। बागवानी में बेशक आय कम है परंतु वे 3 एकड़ भूभाग पर विभिन्न फलों की पैदावार लेकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। छोटे से काम से शुरुआत की और बड़े स्तर तक किसान पर पहुंच चुका है।
क्या कहते हैं महाबीर सिंह-
उनका कहना कहना है कि उनके बेर दूर-दराज तक विख्यात हैं। बेर के पौधे वर्तमान में इतने झुक गए हैं कि आसानी से बेरों को तोड़ा जा सकता है वही बेेरों की कैंडी खुद बनाने लगे हैं जिनकी अच्छी खासी मांग है। जब से फलों का उत्पादन शुरू हुआ उन पर आधारित विभिन्न पदार्थ तथा खाद्य पदार्थ बनाने शुरू कर दिए। यहां तक कि अब उनका भविष्य में प्रोसेसिंग उत्पाद और बढ़ाने का है। पूरा ही परिवार इस कार्य में जुटा हुआ है और छोटे से गांव करीरा का नाम दूर-दराज तक है।
फोटो कैप्शन 7 से 15: महाबीर किसान से संबंधित हैं।
एटीएम उखाडकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपित को किया गिरफ्तार
***********************************************************************
*****************************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। एटीएम उखाडकर ले जाने के मामले में स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने एक ओर आरोपित को किया गिरफ्तार।
पुलिस द्वारा मामले में पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किय ाहै जिनसे करीब 4 लाख पांच हजार की नकदी बरामद की गई है।
एटीएम लूट की वारदात के मामले में स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम द्वारा एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित को फिरोजपुर झिरका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जफरुद्दीन वासी उटावड़ थाना उटावड़ जिला पलवल के रूप में हुई है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपित महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित नारनौल के पंचायत भवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में घुसकर बदमाश मशीन को उखाड़ ले गए थे। बदमाशों ने 24-25 अप्रैल की रात को एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बैंक के मैनेजर देवेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया।
एसपी विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशों में पुलिस द्वारा पांच आरोपितों राहुल उर्फ चौड़ा वासी अडबर जिला नूह, रफसान वासी तड़कापुर नूह, राहुल वासी गुवार का थाना तावडू, सब्बीर वासी टाई थाना नूह और अजरू उर्फ अज्जू वासी उटावड़ थाना उटावड़ जिला पलवल को पहले गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ में वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कार्पियो गाड़ी और एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए थे।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
फोटो कैप्शन 6: पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित।
27 यूनिट रक्तदान हुआ
-स्याणा के ढाब आश्रम में लगा रक्तदान शिविर
***************************************************
***********************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। स्याणा गांव के युवा ऋषि यादव एवं ग्राम वासियों की तरफ से ढाब आश्रम स्याणा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 27 यूनिट रक्तदान किया गया। ग्राम पंचायत स्याणा के सरपंच वीरपाल ने रक्तदान करके शिविर की शुरुआत की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अटेली के विधायक सीताराम यादव तथा स्वाति यादव विकलांग महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष बीजेपी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता जो कितने लोगों की जिंदगी को यह बचा सकता है। रक्तदान जरूर करना चाहिए ताकि शरीर में रक्त का संचार हो सके। इस मौके पर वीरपाल सरपंच, श्रीभगवान, सरोज देवी, सतपाल शर्मा, अनुज, गोपी शर्मा, आनंद यादव, वासुदेव संजय पटवारी, ओमप्रकाश, वीरेंद्र शर्मा, अशोक नंबरदार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4:रक्तदान करते ग्रामीण।
सरसों फसल में हुआ पाले का नुकसान
-फसल है पकान पर
********************************************
*****************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत चार दिनों तक पड़े पाले का सरसों फसल में किसान 50 से 70 फीसदी नुकसान बता रहे हैं। विगत वर्ष की तुलना में करीब 1000 हेक्टेयर अधिक सरसों की बिजाई की गई है जो आप पीले फूलों एवं फलियों लदी है और लहलहा रही है। 26 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व आ रहा है जिस पर खुशी की बजाय किसान दर्द महसूस कर रहे हैं।
किसान सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, जगदीश, कर्ण सिंह, संजीव, राजेश आदि ने बताया कि बेशक कृषि विभाग पाले से फसल पर नुकसान नहीं बता रहा है किंतु 70 फीसदी तक नुकसान हुआ है। सरसों की फलियों में दाने बन रहे थे जिनका पाले से पानी बन गया है। किसानों की मेहनत पर पाले ने पानी फेर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों के चेहरे पर खुशी झलक सके।
फोटो कैप्शन 5: सरसों फसल में नुकसान दिखाते किसान।
लग्न समारोह में भगत सिंह ने दिए कनीना गौशाला को पांच लाख रुपये
- 5 अन्य गौशालाओं को भी दिया दान
**********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के समाजसेवी भगत सिंह के पुत्र हितेश के लग्न समारोह में श्री कृष्ण गौशाला कनीना को पांच लाख दो हजार रुपये दान दिए। यही नहीं उन्होंने बूचावास, भोजावास, धनौंदा, कारोली और बाघोत की गौशालाओं के लिए भी 11-11 हजार रुपये की राशि दान दी।
उल्लेखनीय है कि भगत सिंह समाज सेवा में अग्रिम पंक्ति में है तथा गौशालाओं के लिए हर वर्ष दान देते आ रहे हैं। इस वर्ष उनके पुत्र के लग्न समारोह में जब विधायक सीताराम, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, भाजपा के नेता जसवंत सिंह बबलू, विधायक दान सिंह, रा बहादुर सिंह चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सहित भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद थे, तब उन्होंने यह दान देने की घोषणा की।
फोटो कैप्शन 2: लग्न समारोह में सीताराम विधायक एवं अन्य।
कनीना मंडी सड़क मार्ग की समस्या
-सड़क कम है तथा गड्ढे अधिक या सड़क ही है गायब
**************************************************
***************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी में पहुंचने वाला एकमात्र सड़क मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। करीब 5 वर्ष पहले सड़क निर्मित हुई थी किंतु अब यह सैकड़ों गड्ढोंवाली बन गई है तथा कुछ जगह तो सड़क ही गायब हो गई है। कनीना पुलिस स्टेशन से अनाज मंडी गेट तक बेहद जर्जर है जिस पर चलना भी कठिन है, धूल उड़ती रहती है। बार-बार प्रशासन व उच्च अधिकारियों को मंडी वासियों ने अवगत कराया परिणाम शून्य रहा। यही नहीं पीएनबी के पास व्यंग्य करता हुआ -सावधान,आगे सड़क खराब है का बैनर लिखकर भी टांगा था किंतु सुनवाई नहीं हुई है। यह सड़क मार्ग गरीब 50 गांव के किसानों के लिए काम आ रहा है। व्यापारिक प्रतिष्ठान, रेलवे स्टेशन स्कूल आदि यहां स्थित है जिनके यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का प्रयोग किया जाता है।
क्या कहते हैं मंडी वासी
योगेश अग्रवाल का कहना है कि नगर पालिका कनीना द्वारा यह सड़क मार्ग निर्मित किया जाना है किंतु अधिकांश जगह पर तो सड़क ही गायब हो गई है, मिट्टी नजर आती है, धूल उड़ती है तथा मार्ग पर गड्ढे अधिक हो गये हैं जिस पर पैदल चलना भी कठिन है। वाहन चलाना तो और भी दुष्कर कार्य है बन गया है। इस सड़क मार्ग की सुध लेने के लिए अनेक बार विधायक एवं उच्चाधिकारियों शिकायत भी की जा चुकी है।
व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल का कहना है कि व्यापारियों का व्यापारिक प्रतिष्ठान कनीना मंडी है, रेलवे स्टेशन, विभिन्न बैंकों की शाखाएं इसी अनाज मंडी में स्थित है जो कनीना की सबसे जर्जर सड़क बन गई है। बार-बार इसे रोटी डालकर ठीक करने का प्रयास किया जाता है किंतु हालात जस की तस है। उन्होंने बताया कि फसल बेचने के लिए कम से कम 50 गांवों के किसान यहां आते हैं जिनको भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
युवा राजकुमार का कहना है कि विभिन्न गांव के लोग भी इधर से गुजरते हैं। वाहनों के चलते हुए धूल उड़ती है जिससे किसी रोग होने का खतरा बढ़ रहा है। दुकानों में धूल जमा हो जाती है जिससे लोगों का जीना हराम हो गया है ।
उधर कमला देवी का कहना है कि कनीना मंडी में लड़कियों का 10 जमा दो तक का स्कूल है अधिकांश लड़कियां पैदल चलकर आती है। उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार गड्ढों में गिर जाती है। मार्ग पर गड्ढों की भरमार है जिसके चलते नहर के पुल पर पानी जमा हो जाता है बैंक शाखा के सामने नहर के पुल तथा पुलिस थाना के पास बड़े गड्ढे बन गए हैं।
फोटो कैप्शन 3: सड़क मार्ग तथा साथ में योगेश अग्रवाल, रविंद्र बंसल, कमला देवी और राजकुमार
उप नागरिक अस्पताल में डाक्टरों की कमी
-एक्सरे मशीन तक का है टोटा
*************************************
******************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना के उप नागरिक अस्पताल बने चार साल से अधिक समय बीत गया है किंतु अभी तक यहां सुविधाओं का टोटा है जिसके चलते मरीजों को दूरदराज जाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। 82 कमरों वाले, 50 बेड के तीन मंजिला बेहतर भवन में सुविधाओं की कमी है।
उप नागरिक अस्पताल में रिक्त पद-
1-कुल 11 डाक्टरों के पद जिनमें 6 कार्यरत, दो पीजी करने गये हुए तथा 3 अनुपस्थित चल रहे हँ
2-फार्मासिस्ट -एक पद रिक्त
3-एसएमओ-दो पद रिक्त
4-एसएमआई-एक पद रिक्त
5-स्टेनो टाइपिस्ट-एक पद रिक्त
6-रेडियोग्राफर-एक पद रिक्त
क्या कहते हैं कनीनावासी-
कनीना सुमेर सिंह चेयरमैन ने बताया कि कनीना उप-नागरिक अस्पताल में अभी तक कोई एमडी कार्यरत नहीं है जिसके कारण मरीजों को बड़े रोगों के इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ता है। डाक्टरों के रिक्त पद होने से इलाज संभव नहीं हो रहा।
कनीना के मोहन पार्षद का कहना है कि उप नागरिक अस्पताल होते हुए भी एक्सरे की सुविधा नहीं है,जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्र के अधिकांश मरीज गरीब तबके के होते हैं जिन्हें इलाज के लिए दूर दराज जाना पड़ता है और वह लुटते पिटते रहते हैं। एक्सरे के लिए भी दूसरे अस्पतालों या निजी संस्थानों पर मरीजों को जाना पड़ रहा है।
कनीना के महेश कुमार बोहरा का कहना है कि उप नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, ईसीजी तथा विभिन्न अन्य मशीनों का टोटा है। करीब 18 हजार आबादी का कनीना कस्बा है तथा 55 के करीब गांव इस पर निर्भर हैं। इस संबंध में कई बार विधायकों एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। संपूर्ण सुविधाओं युक्त होगा तभी यहीं पर इलाज संभव है। अकेला बेहतरीन भवन खड़ा करने से कोई काम नहीं चलता जब तक कि एक्सपर्ट और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध न करवाई जाएंगी।
फोटो कैप्शन 01: कनीना उप नागरिक अस्पताल
साथ में सुमेर चेयरमैन, मोहन पार्षद, महेश बोहरा।
100 पव्वा देसी शराब सहित दो के विरुद्ध मामला दर्ज
*****************************************************
********************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना को पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि मोनू तथा चांद कनीना ठेके से 2 पेटी शराब मोटरसाइकिल पर बूचावास बेचने जाएंगे। पुलिस ने उन्हाणी के पास नाकाबंदी करके दोनों से 100 पव्वा देसी शराब बरामद की ,मामला दर्ज कर लिया है।
भोजावास बस स्टैंड पर सरेआम शराब पीने के मामले में एक के विरुद्ध मामला दर्ज
*******************************************************************
*********************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। ए-वन होटल नजदीक गोजावास बस स्टैंड एक व्यक्ति शराब पीकर पुलिस को देखकर अभद्र गालियां दे रहा था। पुलिस पार्टी को अपनी ओर आता देख शराब को पी गया और शराब का खाली अध्धा सड़क पर फेंक फोड़ दिया। दिया पुलिस ने विक्रम भोजावास के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उधर इसी प्रकार का मामला प्रिंस होटल सुंदराह के पास देखने को मिला। पुलिस पार्टी को आता देख कर हाथ में लिया हुआ पव्वा पीकर व्यक्ति ने सड़क पर तोड़ दिया। पुलिस ने अजय सुंदराह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।






























No comments:
Post a Comment