Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, September 14, 2026



 




हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय पहचान की भाषा है- हरीश भारद्वाज  
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर. आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में आज हिंदी दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा भारतीय संस्कृति में हिंदी के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ और अन्य गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने कहा कि हिंदी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी भाषा और साहित्य से जोडऩे का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य पढऩे और अपनी अभिव्यक्ति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।
चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का सम्मान करने तथा दैनिक जीवन में शुद्ध और प्रभावी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर एचओडी कपिल शर्मा एवं संस्कृत अध्यापिका नीलम ने भी विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया।
फोटो कैप्शन 09: हिंदी दिवस के अवसर परसम्बोधित करते चेयरमैन हरीश भारद्वाज।





 ककराला में हिन्दी दिवस पर
हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। 
एसडीवमा विद्यालय, ककराला हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मध्यनजर रखते
हुए दिनांक 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक के समय को हिन्दी सप्ताह के रूप से मना रहा है। इस दौरान विद्यालय में कविता पठन, शुद्ध लेखन व शुद्ध हिन्दी उच्चारण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आज हिन्दी दिवस 14 सितम्बर पर विद्यालय में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दी विभाग से मुकेश शर्मा,
मंजू, सीमा, मोनिका, सज्जना व कृष्णा ने स्टेज संचालन करते हुए। इसकार्यक्रम को कार्यरूप दिया। ये प्रतियोगिता सदन-वार थी जिसमें पूरा
विद्यालय छह सदनों में बटा हुआ था। वरिष्ठ विभाग में अपने-अपने सदन क्रमश
एस्ट्रा सदन, आरव सदन, क्वांटम सदन, वरटेक्स सदन, स्काइरॉन सदन का
नेतृत्व करते हुए सभी टीमो में कांटे की टक्कर रही। ये पूरी प्रतियोगिता चार चक्रों में सम्पन्न हुई जिसमें हर चक्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिले व
अन्त में वरिष्ट विभाग से अनुस्का, दीपशिखा, जान्वी व नेहा एस्ट्रा सदन से प्रथम स्थान पर, साक्षी, तमन्ना, तन्वी व साक्षी आरव सदन से द्वितीय स्थान पर, कल्पना, कोमल, रिना, मीनाक्षी क्वांटम सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पारितोषित वितरण समारोह के बाद प्रतिभागी विजेताओ को बधाई
देते हुये विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने हमारी मातृ भाषा हिन्दी का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इस विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मातृ भाषा का हर किसी के जीवन में विशेष महत्व होता है। हम अपनी मातृ भाषा में हर विषय को बड़े अच्छे से व सहजता से समझ सकते है व समझा सकते है। जहां तक हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का प्रश्न है ये एक विकार रहित
समृद्ध व सम्पूर्ण भाषा है। हमें अपनी मातृ व राष्ट्रीय भाषा हिन्दी पर गर्व है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह,डायरेक्टर ओमप्रकाश यादव, सीईओ आरएस यादव, डिप्टी डायरेक्टर पूर्ण सिंह, कोआर्डिनेटर स्नेहलता सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो केप्शन 10: हिंदी दिवस मनाते हुए


बैंकों में जुटती है भारी भीड़
- एटीएम पर भी लगती है लंबी लाइन
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में यूं तो कई बैंक शाखाएं और उनके एटीएम स्थापित किंतु जहां भी देख बैंक शाखाओं में भारी भीड़ लगती है। एटीएम पर भी लंबी-लंबी कतारें लगती है, विशेषकर अवकाश या रविवार के बाद बैंक खुलते हैं तो लंबी कतार जुटती है। ऐसे में उपभोक्ता दिनभर परेशान रहते हैं। दूर दराज से चलकर आते हैं और उनके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होते जिससे उनमें रोष है।
 उपभोक्ता सुनील कुमार, करण सिंह, रमेश कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि कनीना में कुछ एटीएम शाखाएं और स्थापित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी एटीएम पर धनराशि समय पर उपलब्ध हो। कई एटीएम बिना राशि के खाली पड़े रहते हैं तथा अवकाश और रविवार के दिन विशेष का एटीएम में पैसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि उपभोक्ताओं की परेशानी कम हो सके।
फोटो कैप्शन 5: बैंकों में और एटीएम पर लगी लाइन






 पूर्व संसदीय सचिव ने किया पूर्व सैनिक को याद
- गत दिनों हो गया था उनका देहांत
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के वार्ड एक के बिशन सिंह पूर्व सैनिक का गत दिनों निधन हो गया था। शोक संतृप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करने और ढांढस बढ़ाने के लिए पूर्व सीपीएस एवं अटेली की पूर्व विधायक अनीता यादव, बिशन सिंह के घर पहुंची।
 उन्होंने कहा कि वह बिशन सिंह से वे कई मौकों पर मिली है तथा असामयिक मौत परिवार के लिए दर्द गई है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को एक ना एक दिन जाना पड़ता है किंतु जल्दी चले जाने का दर्द पूरे परिवार और समाज को होता है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहायता देने की मदद की।
 इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्राध्यापक रतन सिंह, प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, बिशन सिंह के पुत्र अजय यादव, सत्य प्रकाश, नेता अनिल कुमार, कृष्ण सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 08: बिशन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व सीपीएस






कैमला स्कूल में रही हिंदी दिवस की धूम
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  सभी विद्यार्थियों के द्वारा हिंदी के गौरव ,महिमा संवर्धन, सृजन पर आधारित अनेकों  कविताएं,भाषण स्लोगन, गीत आदि के माध्यम से गुणगान  किया गया। निर्मल देवी शिक्षिका ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और उसकी महिमा का मंडन के साथ ज्ञान पर आधारित अनेकों महत्वपूर्ण बातें बताई।
 प्रमिला स्टेट अवार्डी ने बताया कि भाषा के ज्ञान को सीखने का हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए हम सबको जिज्ञासु बनकर भाषा के नवाचार और तकनीकी आधार पर प्रयोग करना चाहिए। पिंकी ने बताया की भाषा के बिना हम जीवन में उन्नति नहीं कर सकते हिंदी हमारी राजभाषा है और विश्व की श्रेष्ठ भाषा है। हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है और इसकी विशेषता यह है कि जैसा हम बोलते हैं वैसा ही लिखते हैं। सोमदत्त ने शिक्षा ,संस्कार और संस्कृति के साथ अनुशासन और नियमित अध्ययन की प्रवृत्ति पर विशेष बल देते हुए बताया कि हमें प्रतिदिन नियमित रूप से अपने गृह कार्य को पूर्ण करना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो कभी असफल नहीं होंगे और हमेशा सफलता आपके हाथ में होगी आप अपने सुखद और मंगलमय भविष्य के निर्माता है। मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने बताया कि हमारी मातृभाषा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है मातृभाषा के ज्ञान के बिना हम अपना सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमिला हिंदी अध्यापिका राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित व डा. पिंकी गणित प्रवक्ता रावमावि पाथेड़ा, डा. निर्मल देवी शर्मा प्रवक्ता हिंदी रावमावि कनीना और सोमदत्त जांगिड़ जिला मत्स्य अधिकारी सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 07: अध्यापक दिवस पर प्रमिला को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए।





कनीना में मतदाता सूची को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों को दिए गए प्रपत्र
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम कनीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र (प्रपत्र संख्या 9, 10, 11, 11-ए और 11-बी) साझा किए। इसके साथ ही इन प्रपत्रों पर अब तक हुई प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी जानकारी भी दी गई।
बैठक में क्षेत्र से प्राप्त हुए दावों, आपत्तियों और नोटिस चरण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने आगे भी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इसी तरह सहयोग देने की अपील की।
फोटो कैप्शन 06:मतदाता सूची के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते एसडीएम कनीना



अगिहार स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य एवं हिंदी की प्रवक्ता पूनम यादव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा व उसके गौरवशाली इतिहास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।  इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा हिंदी दिवस पर कविता पाठ आयोजित किया गया। कक्षा सातवीं की छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया जिसमें प्रीति को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया।
 आज ही डाइट महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में कविता पाठ में सीनियर वर्ग में साइना कक्षा नौवीं ने द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में कल्पना कक्षा सातवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
 विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने भी इस अवसर पर कविता पाठ किया तथा हिंदी की कालजयी रचनाओं से अवगत कराया। मंच संचालन विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा नरगिस व शारदा ने किया।  इस अवसर पर हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नव्या, अनामिका तथा रेणु की टीम ने प्रथम तथा साहिल, हर्ष तथा दक्ष की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कोरर की भूमिका  को विज्ञान अध्यापिका वंदना जांगिड़ ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,निशा जांगड़ा, कैलाश देवी,राकेश कुमार, धर्मेंद्र डीपीई, पूनम कुमारी, शशि कुमारी, प्रमोद कुमार तथा मुख्य शिक्षक रतनलाल सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए




श्रीकृष्ण गोशाला कनीना की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना के श्रीकृष्ण गोशाला में भरे गए 11 नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच की गई। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
 कृष्ण सिंह पर शासन एवं चुनाव अधिकारी श्रीकृष्ण गोशाला ने सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है।  उन्होंने सभी 31 मतदाताओं और प्रबुद्ध ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य में जिन्होंने उनका सहयोग किया है वो धन्यवाद का पात्र है। कनीना नगर की एकता व अखंडता को बिखरने नहीं दिया और आमराय से सभी 11 का सदस्यों की कार्यकारिणी निर्वाचित होने में अपनी अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि  नरेंद्र सिंह ठेकेदार को प्रधान पद, यादवेंद्र सिंह को उप-प्रधान, कुलदीप सिंह नंबरदार सचिव, धर्मवीर फौजी सह सचिव, मास्टर राम प्रताप कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। वहीं कार्यकारिणी में 6 सदस्यों का चुनाव होना था जिनमें 6 के 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिनमें तुलसीराम सोनी, रामपाल यादव, विजयपाल चेयरमैन, मुकेश नंबरदार, रमेश कुमार ,हनुमान प्रसाद प्रमुख हैं जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया हैं।
 फोटो कैप्शन 4: निर्वाचित सदस्यों को की घोषणा करते हुए कृष्ण सिंह डागर पूर्व प्राचार्य एवं प्रशासक





अवैध शराब के कारोबार पर सदर कनीना पुलिस की कार्रवाई
- पांच पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार; एल्टो कार भी जब्त
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
थाना सदर कनीना पुलिस ने गांव कोका में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप निवासी कोका, थाना सदर कनीना को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की एल्टो कार से पांच पेटी शराब बरामद कर शराब व कार को कब्जे में लिया है।
डीएसपी डा. कविता ने बताया कि थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के सिलसिले में गांव इसराणा के दादी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव कोका निवासी प्रदीप अवैध शराब बेचने का काम करता है और अपनी अल्टो कार में अवैध शराब लेकर आया है। सूचना के अनुसार, शराब से भरी कार उसके मकान के सामने खाली प्लाट में खड़ी थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव कोका पहुंची, जहां बताए गए स्थान पर सफेद रंग की एल्टो कार खड़ी मिली। पुलिस ने उसे कार की तलाशी लेने के संबंध में बताया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कार में कुल पांच पेटी शराब मिली।
बरामद शराब में एक पेटी देशी शराब के 48 पव्वे, तीन पेटियों में देशी शराब की 36 बोतलें तथा एक पेटी में अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें शामिल हैं। आरोपी से शराब रखने के संबंध में लाइसेंस अथवा परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने बरामद शराब के नमूने अलग निकालकर शराब तथा एल्टो कार को नियमानुसार कब्जे में लिया। आरोपी प्रदीप के विरुद्ध थाना सदर कनीना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।
 फोटो कैप्शन 01: पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब एवं अभियुक्त




चोरी की वारदात का खुलासा
शहर कनीना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- सात मोबाइल फोन व चांदी के आभूषण बरामद
************************************************************
***************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों संदीप और आतिश, दोनों निवासी कनीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा सात मोबाइल फोन और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
डीएसपी डा. कविता ने बताया कि थाना शहर कनीना पुलिस को 10 सितंबर 2026 को शाम करीब चार बजे चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि रात के समय उसके घर से दो चांदी की पायल, एक सोने की चेन, चार मोबाइल फोन तथा आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर कनीना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों तथा तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों संदीप और आतिश को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से मामले में गहन पूछताछ और चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सात मोबाइल फोन, चार जोड़ी चांदी की पायल तथा दो जोड़ी चांदी की पैरों की चुटकी बरामद की गईं। बरामद सामान को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप के विरुद्ध पूर्व में चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, शस्त्र अधिनियम और चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। वहीं, आरोपी आतिश के विरुद्ध पूर्व में चोरी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को आज पुन: अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आरोपियों की भूमिका, बरामद सामान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आगामी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
फोटो कैप्शन 02: चोरीशुदा मोबाइल एवं पकड़े गए चोर













No comments: