Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, September 9, 2026



 



गुणी जन की पहचान- शांत स्वभाव, होठों पर मुस्कान -संत
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 बुजुर्ग कहते हैं कि गुणी व्यक्ति की पहचान होती है की उसका शांत स्वभाव का होता है तथा होठों पर मुस्कान मिलती है। लोग वर्तमान में किसी के चेहरे, किसी के कपड़े, किसी के व्यवहार से पता नहीं क्या-क्या सोच बैठते हैं जबकि हकीकत कुछ और है। जो देखने अच्छी लगती है उसमें गुण कम होने की सबसे अधिक संभावना होती है। जो देखने में अच्छी नहीं लगती उसका असर बहुत अधिक होता है। कहावत है-  थोथा चना बाजे घना। जिनमें कोई गुण नहीं है जो चोरी, डकैती का काम करते हैं या जिनके पूर्वज भी डकैत रहे हैं वो समाज में शोर अधिक करते मिलेंगे। एक ऐसे चोर साहब को मैंने देखा जो बहुत शोर करता है, परंतु जब कारनामे सुने तो पाया कि उसे चोर साहब की बजाय महाडाकू साहब कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जिसने रास्तों पर कब्जा कर रखा है, बोर्ड बैनर लगाकर किसी जगह को खराब कर रखा है, अपने घर के दरवाजों पर न जाने क्या-क्या सामान रखा है, दरवाजे सड़क पर खुलते हैं और बातें इतनी कि उससे पता चलता है कि उनके पूर्वज भी अच्छे नहीं रहे होंगे। यद्यपि इंसान की चाल, स्वभाव, रहन-सहन, चरित्र उसके  उसके कामों से पहचाने जाते हैं। उसके व्यवहार से जाना जाता है। जो इंसान पत्थर तक चोरी कर ले जाते हैं और वह समाज में बोलते हैं। जो भी सुनता है कि पत्थर की चोरी, क्या सिर में मारेगा परंतु पत्थर की एक नहीं तीन तीन ट्राली उठा ले जानाद्ध आश्चर्य यह है कि उसके जिन लोगों की बहन बेटियों पर जो गंदी नजर रखता है वो भी समाज के घटिया लोगों के समर्थक देखे गए। इससे बुरी बात क्या हो सकती है। समाज सदियों से चला रहा है और उसमें देखने में आया है जो शील स्वभाव के होते हैं वो गुणी होते हैं और जो समाज में शोर करते रहते हो अंदर से जीरो होते हैं। समाज सब कुछ देखा है सोचता है, अंदाजा लगता है, पहचानता है। जो इंसान गुणी होगा उसकी सभी सलाम करेंगे और गुणी जन झुक जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि गुणी जन झुक जाते हैं जैसे फल वाले पेड़ झुक जाते और जिसका ध्येय चोरी, डकैती होता है, दूसरे के साथ गलत व्यवहार करना, दूसरे पर लांछन लगाना, दूसरे को गाली देने का रह गया है वो समाज में ज्यादा नाम कमा रहे हैं परंतु भागवत गीता में जहां लिखा है की जीत तो सच की होती है, धर्म की जीत होती है।  ऐसे लोग धरती से ऐसे समाप्त हो जाते हैं जैसे एक कहावत गधे के सिर से सींग चले जाते हैं। ऐसे लोगों से बचकर सावधान रहना चाहिए समाज को कलंकित करते हैं। गुणी और सज्जन स्वभाव के दूसरे का हित सोचने वाले लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए। दूसरे की टांग खींचने वाले, अहित करने वाले, बुरी सोच रखने वाले लोगों को कभी भी आगे नहीं बढऩे देना चाहिए। वरना पूरा समाज कलंकित हो जाएगा।





एक ही गांव की दो अलग-अलग परिवारों की दो लड़कियां लापता
- कनीना पुलिस ने किया लापता होने का केस दर्ज
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के एक गांव से बीए प्रथम वर्ष में पढऩे वाली कालेज की छात्रा 8 सितंबर से लापता है। उसके पिता ने लापता होने का केस पुलिस में दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी लड़की 8 सितंबर को कालेज में पढऩे के लिए गई थी किंतु शाम तक घर नहीं पहुंची। जिसकी तलाश की गई किंतु कोई सुराग नहीं मिला। उसकी उम्र 18 वर्ष से कुछ अधिक है। उन्होंने अपनी लड़की को तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई है जिसके चलते पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है।
 उधर दूसरे केस में कनीना उप-मंडल के एक गांव से 10 जमा दो में पढऩे वाली एक लड़की 8 सितंबर से लापता है। उसके पिता ने लापता होने का केस दर्ज करवाया है और कहा है कि वह जमींदार है और तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की 19 वर्षीय है जो 10 जमा दो में पढ़ती है। 8 सितंबर को स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी। काफी तलाश की किंतु नहीं मिली। उनके पास कोई फोन नहीं है। कनीना पुलिस ने पिता की बयान पर पुत्री के लापता होने का केस दर्ज कर लिया है।



मोटरसाइकिल पर चलने वाला साधुवेश धारी ट्यूबवेलों पर जाकर मांग रहा है एक-एक बाल्टी अनाज
-नाम और थड़ा पूछे जाने पर भाग खड़ा हुआ
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के विभिन्न ट्यूबवेलों से एक साधु वेशधारी मोटरसाइकिल पर चलने वाला युवक अपने साथ बाल्टियां रखता है और मोटरसाइकिल पर दोनों तरफ लटकाए रखना है। ट्यूबवेलों पर जाकर एक-एक बाल्टी अनाज मांगता है।
वो विभिन्न ट्यूबवेलों पर जाता है और ऐसे ही लंबे समय से अनाज मांगता आ रहा है। कनीना के ट्यूबवेल पर रहने वाले सूबे सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने भी उन्हें कई बार अनाज दिया है। संयोगवश बुधवार को फिर से अनाज मांगने के लिए ट्यूबवेल पर आया तो घर के मालिक ने सिर्फ उनका नाम और थड़ा पूछ लिया। इतना सुनते ही वह भाग खड़ा हुआ। काफी तलाश की गई कि साधु को अनाज दिया जाए किंतु ढूंढे से भी नहीं मिला। तब जाकर पता लगा यह साधु नहीं कोई साधुवेशधारी है।
फोटो कैप्शन 07: एक एक बाल्टी अनाज मांगता साधुवेशधारी






सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल बढ़ी 13 सितंबर तक
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर इकाई कनीना की 06 अगस्त से चल रही काम छोड़ हड़ताल अब 35वें दिन भी लगातार जारी रही। सरकार अभी तक कुछ सुनवाई नहीं कर रही है जिसका कर्मियों में रोष है। कनीना में हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार मलिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सुनाई नहीं की तो यह हड़ताल और भी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार ने 13 मई का समझौता लागू नहीं किया जिसके कारण पूरे प्रदेश में हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी गई है। अब यह हड़ताल 13 सितंबर तक चलेगी।
इस मौके पर कर्मवीर, नवीन, संजय, कुलदीप, रमेश, प्रदीप, सुनील, सोनू, नरेंद्र, रमेश, शशिबाला, बिमला, रतनलाल, सुरेंद्र और अन्य सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: सफाई कर्मियों की हड़ताल






न्यायिक परिसर के द्वार पर लगे वाटर कूलर पड़े हैं सूखे
-पेयजल की चल रही है किल्लत
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के न्यायिक परिसर तथा डीएसपी कार्यालय के प्रवेश द्वारों पर जहां पेयजल के व्यापक प्रबंध तो किए गए थे किंतु अब सारे प्रबंध सूखे पड़े हैं। जहां न्यायिक परिसर में प्रवेश द्वार पर दो वाटर कूलर लगे हैं, दोनों के दोनों सूखे पड़े  हैं वहीं डीएसपी कार्यालय को जाने वाले द्वार पर भी बड़ी पेयजल टंकी लगी हुई है किंतु सूखी पड़ी है। दूर दराज से उपभोक्ता न्यायिक परिसर में किसी काय या फिर डीएसपी कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय आदि में किसी प्रकार के कार्य के लिए आते हैं और उन्हें प्यास लग जाती है तो उन्हें प्यासा ही रहना पड़ता है। सबसे बड़ी बात है कि यहां कितने ही अधिकारी और कर्मचारी आते हैं किंतु किंतु कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वकीलों के चेंबर बने हुए जहां अपने-अपने अपने पानी के प्रबंध किए हुए हैं। सभी वाटर जग रखते हैं किंतु आम लोगों के आवागमन के लिए पेयजल का कोई प्रबंध नहीं किया गया है जिसका व्यापक रोष है।
 उपभोक्ता रमेश, दिनेश, सुरेश, महेश, जितेंद्र आदि ने बताया कि वो जब न्यायिक परिसर या डीएसपी कार्यालय जाते हैं तो द्वार पर सूखे पानी के स्रोत परेशानी बढ़ा देते हैं। यदि प्यास लगी हो तो उन्हें दूर दराज पानी के लिए जाना मजबूरी बन जाती है।
फोटो कैप्शन 04/05/06: न्यायिक परिसर में सूखे पेयजल के वाटर कूलर एवं टंकियां





आनलाइन डाक्टर अप्वाइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगी
- 1.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पहली गिरफ्तारी
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
साइबर थाना नारनौल की टीम ने 1,39,995 रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशान्त निवासी सूरजमुखी मार्ग, नजदीक आईटीआई, थाना तिजारा, जिला भिवाड़ी, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा तिजारा, भिवाड़ी (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता फूल सिंह निवासी गांव नंगल दुर्ग, थाना निजामपुर, नारनौल ने बताया कि वह गांव समालका, दक्षिणी दिल्ली में निजी नौकरी करता है तथा दिल्ली से नारनौल आना-जाना रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 को वह आनलाइन डा. से चेकअप करवाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने हेतु गूगल पर सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता के व्हाट्सऐप नंबर पर एक फाइल भेजी गई तथा अप्वाइंटमेंट के लिए उसमें आवश्यक जानकारी भरने के लिए कहा गया।
शिकायतकर्ता द्वारा उक्त फाइल खोलकर उसमें कुछ जानकारी भरने के बाद उसे बताया गया कि आनलाइन लिंक फिलहाल काम नहीं कर रहा है और बाद में दोबारा प्रयास करने के लिए कहा गया। इसके बाद दिनांक 11 जून 2026 को शिकायतकर्ता को उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 49,998-49,998 रुपये तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 19,999-19,999 रुपये कटने के संदेश प्राप्त हुए। साइबर फ्राड का पता चलने पर शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल रिसेट किया तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की जांच के दौरान साइबर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने फ्रॉड की राशि के संबंध में बैंक खातों की जांच करते हुए पाया कि ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। ठगी की रकम में से 1,00,000 रुपए एक फर्जी फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। तकनीकी एवं बैंकिंग लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर पुलिस टीम आरोपी सुशान्त तक पहुंची और उसे तिजारा, भिवाड़ी राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ एवं मामले की गहन जांच के आधार पर फ्रॉड की रकम के लेन-देन तथा इस साइबर अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 02: पकड़ा गया अपराधी




मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने 10 घंटे में दबोचा, चोरी की बाइक बरामद
**************************************************
******************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 10 घंटे में गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी खरक कलां, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को खुडाना स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार जयवीर निवासी गांव आदलपुर ने बताया कि वह दिनांक 07 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर आकोदा आया था। वह वर्षा टेंट हाउस की दुकान के पास मोबाइल रिचार्ज करवाने तथा घर का सामान लेने के लिए गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर दी। करीब 10 मिनट बाद जब वह वापस आया तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने पर उसने पुलिस को शिकायत देकर मोटरसाइकिल की तलाश करने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
शिकायत मिलते ही थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय जांच के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी प्रदीप को दिनांक 08 सितंबर 2026 को मात्र 10 घंटे के भीतर खुडाना से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को किसी की नजर में न आने देने के उद्देश्य से झाडिय़ों में छिपा दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल को उसके वास्तविक मालिक जयवीर को वापस सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो कैप्शन 01: पकड़ा गया बाइक चोर









No comments: