ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, September 12, 2026
36 दिन की हड़ताल के बाद सफाई कर्मचारी लौटे काम पर
-उत्साहित दिखाई दिए कर्मचारी
********************************************************************
*************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में लगातार 36 दिन से चल रही हड़ताल आखिर शुक्रवार को समाप्त हो गई। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली थी। कनीना में शनिवार को सुबह से ही सभी कर्मचारी काम पर आ चुके थे। और सभी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। क्षेत्र में लंबे समय से कही कूड़े के ढेर तो कही नाली भरी दिखाई दे रही थी हर तरफ गंदगी दिखाई दे रही थी। रविवार को सारा दिन कनीना में हर तरफ सफाई कर्मचारी काम करते नजर आए । संघ के प्रधान अनिल मलिक ने सभी कर्मचारियों कि तरफ से सरकार का आभार व्यक्त किया। और कहा कि बहुत जल्दी कनीना को पहले जैसा चमकता हुआ बना देंगे।
कनीना वासियों को मिली राहत---
कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने से कनीना वासियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल समाप्त होने से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कनीना की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चालू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री के 17 सितंबर के आगमन को लेकर नगरपालिका कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुके है।
फोटो कैप्शन 06: सफाई कर्मी लौटे काम पर
5100 रुपए की लगाई सवामणी
- गायों को खिलाया मीठा चारा
********************************************************************
*************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला में सूबेदार कृष्ण कुमार ने अपनी मां ग्यारसी देवी की पुण्यतिथि पर गेायों के लिए 5100 रुपए की सवामणी लगाई।
सू. कृष्ण कुमार ने कहा कि गायों की सेवा सबसे बेहतर सेवा होती है। जो गाए अपने घर में नहीं पाल सकते हो गोशाला में आकर सेवा कर सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण भी गायों के सेवक थे ऐसे में गोपाल कहलाते थे। उन्होंने सभी सेवाओं में सर्वोत्तम सेवा गायों की बताई। इस अवसर पर सूबेदार कृष्ण कुमार की पत्नी, धर्मपाल, सुनील कुमार, परिवार के अन्य सदस्य, कृष्णा कुमार पूर्व प्राचार्य एवं गोशाला प्रशासक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: गायों के लिए सवामणी लगाते हुए
पिता की स्मृति में मनोज कुमार ने किया पौधारोपण
********************************************************************
*************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। पर्यावरण संरक्षण और अपने दिवंगत पिता रत्न सिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास ने गांव रामबास में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
मनोज कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पिता की स्मृति में लगाया गया यह पौधा उनके प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। बताया की पशु अस्पताल व उनके आस पास एक स्मृति वन तैयार किया गया है जिसमें फलदार व छायादार पौधे लगातार कई सालों से लगायो जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों की स्मृति में पौधे लगाएं तथा उन्हें नियमित रूप से पानी देकर सुरक्षित रखें। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी।
फोटो कैप्शन 03: मनोज कुमार पौधारोपण करते हुए
नामांकन के पहले दिन नहीं भरा गया कोई नामांकन
-सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने की बन रही है संभावना
********************************************************************
*************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर नामांकन के प्रथम दिन कोई नामांकन नहीं भरा गया। 13 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि है। कृष्ण कुमार डागर पूर्व प्राचार्य कनीना एवं गोशाला प्रशासक ने बताया किशनिवार को नामांकन का प्रथम दिन था, इसमें कोई नामांकन नहीं भरा गया। रविवार 13 सितंबर को नामांकन का अंतिम दिन होगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कितने नामांकन हो पाते हैं।
सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनने की पूरी संभावना-
उधर नगर श्रीकृष्ण गोशाला में श्रीकृष्ण गोशाला के 31 सदस्यों में से 26 सदस्यों तथा कुछ पूर्व सैनिकों ने गोशाला चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की। जिसमें सर्वसम्मति से कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें लगभग सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से नामांकन निश्चित किया गया है। एक सदस्य बनने पर सहमति नहीं बन पाई थी वह भी जल्द ही बन जाएगी और माना जा रहा है कि 13 सितंबर को सर्वसम्मति सभी पदाधिकारियों की सूची प्रशासक एवं चुनाव आरओ कृष्ण कुमार डागर को सौंप दी जाएगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला 2003 में बनी थी तब से लेकर आज तक कभी भी चुनाव नहीं हो पाए। हमेशा सर्व समिति से चुनाव संपन्न हुए हैं।
फोटो कैप्शन 04: कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में अभिभावक शिक्षक परिषद का गठन
********************************************************************
*************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक परिषद का विधिवत गठन किया गया।
परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
परिषद में महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न खंडों से कुल 15 अभिभावक प्रतिनिधियों तथा विद्यालय के 5 शिक्षक नामित सदस्यों को शामिल किया गया।
परिषद के पदाधिकारी-
परिषद के अध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य श्री बृजमोहन रावत तथा सदस्य सचिव उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य हैं। अटेली खंड से सदस्य कपिल देव, विष्णु कुमार शर्मा एवं मोनिका। कनीना खंड से सदस्य नवीन कुमार, सतेंद्र एवं वर्षा देवी। महेंद्रगढ़ खंड से प्रमोद कुमार, राकेश कुमार एवं कविता,नारनौल खंड से रेखा, भीषण कुमार एवं जितेंद्र,नांगल चौधरी खंड से निशा,महराम एवं सत्यप्रकाश मनोनीत किए गए।
शिक्षक नामित सदस्यों में विजय मोहन, लोकेश कुमार, देवी लाल,शालू, तथा रितिका प्रकाश यादव को नामित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार द्वारा किया गया। लोकेश कुमार ने उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों को अभिभावक शिक्षक परिषद के गठन, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में नरेश कौशिक, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी ने विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने अभिभावक-शिक्षक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय और परिवार के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुंदर लाल प्रवक्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सुरक्षा, संरक्षा, अनुशासन तथा विद्यालय के नियमों एवं विनियमों के कड़ाई से पालन के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा विद्यार्थियों से संबंधित किसी भी समस्या का समय रहते विद्यालय के संज्ञान में लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कुछ अभिभावक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, सुरक्षा, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में धर्मेंद्र आर्य, उप-प्राचार्य द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता विद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
फोटो कैप्शन 01: नवोदय करीरा में पीटीसी आयोजित
सांस्कृतिक अहीरवाल एक सार्थक प्रयास विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
********************************************************************
*************************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था द्वारा कनीना इकाई में सांस्कृतिक अहीरवाल एक सार्थक प्रयास विषय पर प्रबुद्ध नागरिक विचार गोष्ठी का आयोजन एआइटी कालेज कनीना में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता अतरलाल ने की।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बोलते हुए जगदेव जी यादव ने प्रबुद्ध जन से आग्रह करते हुए कहा कि सांस्कृतिक अहीरवाल के इतिहास के बारे में हमारे पास जो जानकारी है वो हमें अपनी युवा पीढ़ी को साझा करनी चाहिए ताकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर सदियों तक बनी रहे एवं हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास का ज्ञान हो। उन्होंने डिजि़टल युग की तरफ ध्यान करवाते हुये अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहरों की जानकारी सोशल प्लेटफार्म पर भी बढ़ाने का निवेदन किया।
मुख्य वक्ता एवं संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि अहीरवाल क्षेत्र का इतिहास महाभारत कालीन आभीर गणराज्य से आरंभ हुआ है अनेक प्रकार के उतार चढ़ाव के बावजूद भी एक लंबी ऐतिहासिक यात्रा रही है।
उन्होंने कहा कि अहीरवाल की भूमि ऋषियों मुनियों की भूमि रही है अनेक युग पुरुषों ने अपनी कर्तव्य परायणता से न केवल मातृभूमि को गौरवान्वित किया है बल्कि विश्व स्तर पर अहीरवाल क्षेत्र के नाम का लोहा मनवाया है।
फिर भी कहीं न कहीं वर्तमान पीढ़ी अपने अहीरवाल क्षेत्र के पूर्ण इतिहास की जानकारी से वंचित नजर आती है। इसका मूल कारण भी प्रबुद्ध वर्ग द्वारा अपने , अपने गांव के व क्षेत्र के इतिहास के बारे में जानकारी पीढ़ी को न बताना है।
उन्होंने प्रबुद्धजन से विनती कर कहा कि हम सबको अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी समझते हुए सांस्कृतिक अहीरवाल , अपने गांव व क्षेत्र का इतिहास, विशेष धरोहरों अपनी संस्कृति, खान-पान , पहनावा , भाषा , रहन सहन इत्यादि की जानकारी अपने परिवार से शुरू करके गांव मोहल्ले एवं क्षेत्र की युवा पीढ़ी एवं आने वाली पीढ़ी के साथ सांझा करना चाहिये। जिससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति,सभ्यता और इतिहास से परिचित हो सके।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नेता अतरलाल ने शेखावाटी , मारवाड़ी जैसे कुछ विशेष क्षेत्र के नागरिकों का उदाहरण देते हुये कहां की हमें भी जाति से ऊपर उठकर अपनी युवा वर्ग को सिखाना चाहिए और स्वयं भी आगे से जब कोई पूछे कि आप कहां से हैं तो गर्व से अपना परिचय अहीरवाल से हूं कहकर करवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में डा. अजय यादव एसडीओ कृषि विभाग, खंड संयोजक सत्येंद्र शास्त्री , शमशेर कोसलिया, दयानंद यादव ,महावीर पहलवान, सतीश आर्य , रामेश्वर दयाल शास्त्री ,मनोज करीरा ,प्रकाश आर्य सेहलंग ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सतीश यादव जिला संयोजक ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा विनोद ऐडवोकेट ने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में 45 गांवों के प्रमुख प्रबुद्धजन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: सांस्कृतिक अहीरवाल की बैठक में उपस्थित अहीरवाल क्षेत्र के जन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)











No comments:
Post a Comment