कब तक 172000 भेजे हैं रिलीफ फंड में
*****************************
************************************
*******************************
कनीना। कनीना खंड के सेहलंग के ग्रामीणों ने कोरोनावायरस को भगाने के लिए सहायतार्थ पीएम रिलीफ फंड में जहां 51540 तथा सीएम रिलीफ फंड के लिए 121000 चंदा एकत्रित करके कुल 172540 जमा करवाए हैं। उन्होंने यह राशि उपायुक्त जगदीश शर्मा के मार्फत भिजवाई है।
उन्होंने सरपंच विजयपाल ने बताया कि अब तक लोगों का बेहतर रुझान मिला है जिसके चलते वे गांव से यह राशि इकट्ठा कर रिलीफ फंड में भेज रहे हैं। उनके साथ मास्टर विजयपाल, हरि सिंह, धर्मपाल, ओमप्रकाश, निहाल सिंह तथा अन्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: जिला उपायुक्त को राशि भेंट करते हुए।
हैफेड ने खरीदी 9200 क्विंटल सरसों
**********************************
*************************************
कनीना। कनीना तथा इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर गुरुवार को 9200 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
विस्तृत जानकारी देते हुए सतेंद्र यादव हैफेड मैनेजर ने बताया कि सेहलंग में 65 किसानों की 1756 क्विंटल,दौंगड़ा अहीर में 70 किसानों ने 1850 क्विंटल, कनीना में 170 किसानों ने 4000 क्विंटल तो करीरा में 63 किसानों ने 1602 क्विंटल सरसों बेची है। उधर 35 किसानों ने 1336 क्विंटल गेहूं बेचा है।
फोटो कैप्शन 6: सरसों की खरीद करते अधिकारी
नेफेड टारगेट पूरा, अब हैफेड करेगा खरीद
*************************
*****************************************
कनीना। कनीना एवं इसके तहत तीन खरीद केंद्रों पर अब तक 196905 बैग सरसों के खरीदें गए हैं। नेफेड का टारगेट अब पूर्ण हुआ। अब खरीद हैफेड करेगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि नेफेड का सरसों खरीदने का टारगेट 196000 बैग का था जो पूर्ण हो चुका है। विस्तृत जानकारी देते हुए हैं हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि अब हैफेड अपने स्तर पर सरसों खरीद करेगी।
उन्होंने बताया कि कनीना के तहत तीन खरीद केंद्रों में से करीरा में वेयरहाउस सरसों की खरीद कर रहा है। अब तक 50 सुबह तो 50 शाम को किसान आ रहे थे किंतु गत दिवस से सौ-सौ किसान प्रतिदिन सुबह-शाम आने का प्रावधान कर दिया है जिसके चलते सरसों के ढेर लगने लगे हैं। भारी मात्रा में सरसों आ रही है। उन्होंने बताया कि बारदाने की कोई कमी नहीं है। सरसों की खरीद सुचारु रूप से जारी है।
मंडी सुपरवाइजर सेवानिवृत्त
*******************************
**********************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी सुपरवाइजर दशरथ 35 वर्ष की सेवा करके कनीना अनाज मंडी से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी विदाई मार्केट कमेटी में की गई। इस अवसर पर ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करते हुए चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल, हैफेड मैनेजर सत्येंद्र यादव सचिव आदित्य यादव सहित विभिन्न जन मौजूद थे। उन्होंने अपनी सेवा भली-भांति पूर्ण की है तथा कनीना के निवासी हैं।
चार चालान काटे
*********************
**************************
कनीना। कनीना पुलिस की सतर्कता के चलते जहां सड़कों पर आवागमन कम हुआ है वहीं कनीना प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है।
कनीना स्थानीय प्रशासन जहां सख्त हो गया है वही कनीना पुलिस भी सख्ती से पेश आ रही है। जिसके चलते दूसरे जिलों से लोगों का आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। गहन पूछताछ के बाद ही आने जाने दिया जाता है। कनीना पुलिस के एसआई गोविंद राम ने नियमों का पालन न करने वाले लोगों के चालान काटे।
पक्षियों को बचाने की अपील की
*****************************
*********************************
कनीना। गर्मी पूरे यौवन पर है और इस गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए शिकोरे रखे जा रहे हें वहीं उनके लिए छतों पर दाना पानी रखने का अभियान चला हुआ है। दैनिक जागरण की इस पहल को संज्ञान में लेते हुए पावर हाउस के अधिकारियों ने भी पावर हाउस परिसर में परिंडे रखकर उन्हें जल से भरा।
कनीना पावर हाउस में रामरत्न जेई गोमली ने पावर हाउस परिसर में जीवों के लिए शिकोरे रखे हैं। सेवाराम सहित विभिन्न जन उपस्थित थे। जेई का कहना है कि गर्मी में जीवों के लिए पानी की समस्या होती है। ऐसे में उनके लिए पानी का प्रबंध करना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस प्रकार पक्षियों की सेवा करने पर बल दिया।
फोटो कैप्शन 1: रामरत्न जेई गोमली पानी का प्रबंध करते हुए।
आत्मा की शांति की की प्रार्थना
****************************
***********************************
कनीना। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर में पूज्य संतों में उनके चालक के हुत महात्माओं को श्रद्धांजलि व महाराष्ट्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व उनके परिजनों ने शोक जताया। श्री बोहरा ने कहा कि संतों के साथ हुई एक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि वैसे तो हर इंसान पूजा योग्य होता है किंतु संतों को तो समाज में एक अलग दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे में उनकी निर्मम हत्या समाज के लिए कलंक का कार्य करेगी। उन्होंने उनकी आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
लोग हैं कि मानते ही नहीं
*****************************
******************************
कनीना। एक और जहां हरियाणा सरकार ने तंबाकू चबाने और बीड़ी सिगरेट पर रोक लगा रखी है वही ठेके भी बंद कर रखे हैं किंतु लोग है कि बीड़ी, सिगरेट और शराब आदि खाए पिये बगैर रह नहीं सकते। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदारों के पास अभी भी बीड़ी, सिगरेट और गुटका का स्टाक बाकी है। यूपी, बिहार तथा कुछ क्षेत्र के लोग इनके शौकीन हैं। यही कारण है कि 9 रुपये का बीड़ी का बंडल 15 रुपये तो 14 रुपये का बीड़ी का बंडल 25 रुपये में मिल रहा है वहीं पांच रुपये का गुटखा अब 40 रुपये में चोरी छिपे मिल रहा है और फिर भी लोग इन को बड़े चाव से लाकर खा पी रहे हैं। एक और जो शरीर को नुकसान कर रहे हैं वहीं अधिक धन देकर विषैली चीजों को प्राप्त कर रहे हैं।
अब जंगली भांग के पौधे बने समस्या
*****************************
*********************************
कनीना। कभी जंगली भांग के पौधे इक्का दुक्का नजर आते थे किंतु वर्तमान में जंगली भांग के पौधे समस्या बनते जा रहे और सड़क के किनारे, पुराने खेत, बंजर खेत, पुराने घर तथा नहर के किनारे पर भारी मात्रा में खड़े हैं। जिनका दुरुपयोग लोग करने लगे हैं।
उल्लेखनीय है जंगली भांग, भांग का ही रूप है जिसको लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। नशे में काम लेने लगे हैं। विभिन्न पंचायतों एवं संस्थाओं को को यदि इस पौधे को उखाडऩे का आदेश जारी किया जाए तो भविष्य में होने वाली बुराइयों एवं पौधे से छुटकारा मिल सकता है। कभी कांग्रेस घास बड़ी समस्या बनी थी उसी प्रकार की यह समस्या भांग का पौधा बनता जा रहा है। बहुत तेजी से फैलती जा रही है। इसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में संपूर्ण खेत इसी से घिर जाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि यह भांग का पौधा बहुत तेजी से वृद्धि करता है। ऐसे में इस पर रोक की रोक लगाई जानी जरूरी है। वरना धीरे-धीरे क्षेत्र में भारी मात्रा में फैल जाएगा और युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जिस प्रकार कांग्रेस घास उखाड़ी गई थी उसी प्रकार इस पौधे को उखाडऩा जरूरी हो गया है। कनीना के अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, महेश कुमार, कुलदीप बोहरा ने इसे उखाडऩे का आह्वान किया है।
फोटो कैप्शन 2: नहर के साथ खड़े भांग के पौधे।
गायों को लगाए गए बीमारी से बचने व गलघोटू के टीके
************************
*****************************
कनीना। खण्ड के गांव भोजावास में स्थित बाबा हेमदास गौशाला में लगभग 3,000 हजार गायों को बीमारी से बचाने के लिए डा पवन कांगड़ा के नेतृत्व में व गौशाला के कर्मचारियों के इस आपदा में छुट्टी पर होने के कारण सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की टीम ने गायों को बीमारी से बचाने के लिए गलघोटू के इंजेक्शन व टैग लगवाए।
डाक्टरों टीम का नेतृत्व कर रहे डा पवन कांगड़ा ने बताया कि इस महामारी के समय में गायों को कोई बीमारी न हो इसके लिए इनको इंजेक्शन लगाने की जरूरत है जो इन्हें बीमारी से बचाने में मदद करेगा।
हेमदास गौशाला के खजांची बाबूलाल व सचिव नरेंद्र ने बताया कि जब से महामारी शुरू हुई है लगभग समस्त स्टाफ अवकाश पर होने के कारण गायों के चारे और टीके लगाने के कार्य को पूरा करना एक चुनौती का कार्य था लेकिन समाज में बढ़ चढ़ कर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की टीम ने हमेशा की तरह पूरा सहयोग किया और गायों के चारे को लाने में मदद का आस्वाशन दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया जब से महामारी शुरू हुई है हम लगातार कार्य कर रहे हैं और स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि गायों सेवा का अवसर प्राप्त हुआ हमारी पूरी टीम ने फिलिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए व मास्क लगा कर गायों को इंजेक्शन लगाने में सहयोग किया। इस टीम में मुख्य सुरेश साहब, साकेत, ऋषिराज, उपेन्द्र, सूर्यकांत, रजनीश, ढिल्लू व डॉक्टर स्टाफ़ ने कार्य को पूर्ण किया।
फोटो कैप्शन 3: गौशाला में गायों के टीके लगाकर बाहर आते कर्मी एवं अधिकारी।
संतों का जीवन आमजन के लिए प्रेरणास्रोत
************************
************************************
कनीना। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा एवं उनके साथियों ने पालघर कांड में मारे गए महात्माओं की आत्मा की शांति के लिए दीये जलाकर मंगलवार रात भजन आयोजित किए। महेश बोहरा ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर में पूज्य संतों की आत्माओं को श्रद्धांजलि व महाराष्ट्र सरकार को सदबुद्धि देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने परिजनों सहित मंगलवार को रात्रि में एक दिया संतों के नाम जलाकर एक समय का उपवास रखा और हनुमान चालीसा पढ़ा। श्री बोहरा ने कई लोगों को प्रेरित कर दीया जलाने व सत्संग के विषय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहले ही प्रेरित किया था। श्री बोहरा ने कहा कि संतों के साथ हुई एक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि देवों का जीवन अमूल्य होता है। वे जन हित की बात सोचते हैं। ऐसे में उनकी हत्या करना जघन्य अपराध होता है। उन्होंने इस अमानवीय घटना पर शोक जताया।
फोटो कैप्शन 4: महाराष्ट्र में मारे गए संतों की आत्मा की शांति के लिए पाठ करते हुए महेश बोहरा।
कोरोना योद्धा......
हर प्रकार से सेवा कर रहे हैं चंद्रकांत
*****************************
******************************
कनीना। कनीना के चंद्रकांत एक ऐसी शख्सियत है जो लॉकडाउन से पहले भी जन सेवा करते आ रहे हैं और लॉकडाउन के पश्चात तेजी से जन सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने हर प्रकार से लोगों की सेवा की है। मास्क बांटना, चाय पिलाना, जलेबी, समोसे आदि का प्रबंध करना गरीबों को खाना खिलाना यहां तक कि बंदरों के लिए भी खाने का प्रबंध करना ये सभी कार्य चंद्रकांत बखूबी निभा रहे हैं।
चंद्रकांत जहां खाटूश्याम जाने वाले पदयात्रियों के लिए शिविर लगाते आए हैं और 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों पर जल पिलाकर सेवा करते आए हैं। पानी की बोतल उनको मंच पर उपलब्ध कराते आए हैं ताकि कार्यक्रम की रोचकता में कोई विघ्न न पड़े।
जब से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है तबसे मास्क बांटने शुरू किया और अब तक 1500 मास्क सरकारी तथा गैर सरकारी स्थानों पर वांट चुके हैं। यही नहीं 2000 सेट दस्ताने बांटे हैं वहीं 50 सैनिटाइजर की भी लोगों को बांटे हैं।
जनसेवा की है उन्होंने 14 अप्रैल तक एक विशेष अभियान चलाया जिसमें सुबह और शाम मजदूरों और बाहर से आए हुए लोगों को चाय पिलाई। चंद्रकांत बताते हैं कि तीन सौ चाय प्रतिदिन सुबह-शाम न केवल शेल्टर होम में अपितु शेल्टर होम,अस्पताल, पुलिस स्टेशन आदि पर जाकर भी चाय पिलाने का कार्य किया हैं।
उन्होंने समोसे और जलेबी बांटने का कार्य किया वही अभी भी जनसेवा में जुटे हुए है। वर्तमान में जहां शेल्टर होम खाली हो गए हैं बंदरों के लिए खाना डालकर आ रहे हैं। प्रतिदिन नहाड़ और नया गांव में जाकर भुने हुए चने और केले आदि डालकर बंदरों की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इंसान तो अपने भोजन का प्रबंध कर सकता है लेकिन ये बंदर नहीं। ऐसे में उन्हें खाना खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जोश से जनसेवा अभियान में जुटे हुए हैं और भविष्य में बेहतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास चंदामामा पार्क है जिसमें कई दिनों तक सफाई अभियान चलाया और इसको साफ सुथरा करके बच्चों के लिए खेलने कूदने लायक बनाया। चंद्रकांत जनसेवा में कभी पीछे नहीं हटते हैं इसलिए चंद्रकांत का नाम दूरदराज तक प्रसिद्ध है।
फोटो कैप्शन: चंद्रकांत।
मास्क नहीं हुई तो ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी- एसआई गोविंद राम
*****************************
***************************************
कनीना। कनीना कस्बा में जहां बगैर आदेश के दुकान खोले जाने पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है वहीं अब मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। एसआई गोविंद राम ने नियमों का पालन न करने वाले सात जनों के विरुद्ध पांच मामले दर्ज किए है।
उन्होंने सख्त आदेश दिया है कि कोई दुकानदार बगैर आदेश के अपनी दुकान न खोले। जिन दुकानों के खोले जाने के आदेश हैं वे निर्धारित समय पर ही खोली जाए। ग्राहक व दुकानदार दोनों मास्क लगाए हुए हो तथा निर्धारित दूरी पर खड़े होते हुए ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करें वरना दुकानदार के साथ साथ ग्राहकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
एएसआई गोविंद राम ने 7 व्यक्तियों के 5 पर्चे दर्ज किए जिसमें एक वकील भी शामिल है। मिली जानकारी अनुसार के रेवाड़ी जिला के एक वकील संजय के यहां बगैर मास्क लगाए आने पर मामला दर्ज किया है। एक तो दूसरे जिला का वहीं मास्क न होने के कारण मामला दर्ज किया है। वहीं कस्बा कनीना में कुछ दुकानदारों ने दुकान खोल रखी थी जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी दुकानें खोले जाने के आदेश नहीं थे वहीं मास्क भी नहीं लगा रखी थी।
कृष्ण कुमार बैट्री की दुकान खोले हुए था वही मास्क भी नहीं लगाए हुए था। इसी प्रकार सुरेश कुमार तथा महावीर सिंह दोनों ने नियमों का पालन न करते हुए दुकान खोल रखी थी जिसके चलते उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया है। संजय बालावास निवासी सब्जी की दुकान बगैर मास्क के चला रहा था। इसी प्रकार आनंद परचून की तो बजरंग सिंह खेल खिलौने की दुकान खोले हुए था। इसलिए उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज कर लिया है।
इस प्रकार प्रशासन सख्ती बरत रहा है। एक ओर जहां नारनौल के लगते गांव में एक कोरोना पॉजीटिव केस आने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते प्रशासन और भी सख्ती बरत रहा है।









No comments:
Post a Comment