शांतिपूर्वक मनाई गई दीपावली
***************************
*************************
*****************************
कनीना। कनीना एवं आस पास क्षेत्र में दीपावली का पर्व शांतिपूर्वक मनाई गई। इस बार कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी। न्यायालय के आदेशों के चलते पटाखों पर बैन था किंतु चोरी छिपके बहुत पटाखे चलाए गए। वैसे भी लोग कोरोना काल से परेशान थे और खुशी मनाने के लिए यह दिन नजर आया। ऐसे में जमकर पटाखे तोड़े।
सबसे बड़ा प्रभाव मार्केट में चाइनीज आइटम न खरीदे जाने व न बेचे जाने का देखने को मिला। वहां भी चाइनीज पटाखे एवं सामान नहीं देखने को मिला। इस बार पटाखे भी कम चले और देर रात तक नहीं चलाए गए। ग्राहकों को सीधे अपने घर पर बुलाकर पटाखे बेचे गए। युवा वर्ग ने पटाखे खरीदे परंतु महंगे दामों पर। देर शाम तक हल्के पटाखे चलाए गए परंतु चाइनीज आइटम नहीं खरीदे गए।
सबसे अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर देखी गई। मिठाई का लेन देन दिनभर चला। एक दीया शहीदों के नाम पर महेश बोहा, देशराज, सुमेर सिंह, कुलदीप आदि ने जलाया गया वहीं मंदिरों एवं शिवालयों में कनीना की महिलाओं शकुंतला, नीलम, कैलाश देवी, अमीशा, मोनी, आशा यादव आदि ने भी दीप जलाए।
पटाखों तथा अन्य कारणों से कनीना एवं बेवल में आगजनी की घटनाएं घटी जिनमें ईंधन एवं कड़बी जलकर राख हो गये किंतु किसी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस गश्त लगाती रही।
दो जगह लगी आग-
कनीना के फायर अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि बेवल में दीपक नामक किसान की करीब एक सौ मन कड़बी में आग लग गई जिसे मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काबू पाया वहीं कनीना में गौशाला रोड़ पर आतिशबाजी के चलते ईंधन में आग लग गई जिसके चलते फायर ब्रिगेड को बुलाया किंतु आग पर काबू पा लने से बीच रास्ते से ही फायर ब्रिगेड को वापस भेज दिया गया।
फोटो कैप्शन 5: फूलझड़ी चलाकर दीपावली मनाते बच्चे।
मनाते बच्चे। 6: दीप जलाते हुये परिजन।
अन्नकूट वितरित किया वहीं गोवर्धन पर्व की धूम रही
************************************
कनीना। क्षेत्र में गोवर्धन पूजा दिनभर चली। इस अवसर पर हवन, प्रवचन हुए तथा प्रसाद वितरित किया गया।
क्षेत्र में दीपावली पर्व के अगले दिन रविवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गौशालाओं में गायों को भोजन कराया गया वहीं गायों की पूजा की गई। मंदिरों में हवन एवं प्रसाद वितरित किए गए। मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया। विभिन्न गांवों में इस दिन प्रसाद वितरित करने की परंपरा है।
गोवर्धन पर्व के विषय में जानकारी देते हुए पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक बार इंद्र देव भगवान् श्रीकृष्ण से कुपित हो गए और मूसलाधार वर्षा करने लगे। गोकुल में इतनी भारी वर्षा देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए और चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई। जीव जल में डूबकर मरने लगे तो ग्रामीण दौड़कर भगवान् श्रीकृष्ण के पास आए। भगवान् श्रीकृष्ण ने उस वक्त गोवर्धन पर्वत ही अपनी अंगुली पर उठा लिया और गोकुलवासियों को उसके नीचे आने का आदेश दिया। इस प्रकार इंद्र का गर्व चूर-चूर हो गया और खुश होकर ग्रामीणों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की। इसी दिन आजकल गाय आदि की पूजा करने का विधान भी है।
कनीना मंडी के राधाकृष्ण मंदिर में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर निरंजनलाल अनिल गर्ग, मुकेश राकी, विनोद मित्तल आदि उपस्थित थे जिन्होंने भक्तों की सेवा की, विश्वकर्मा मंदिर कनीना मंड में गोवर्धन पर्व पर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर राव मोहर सिंह साहब, मनफूल सिंह आर्य, ओम प्रकाश आर्य, सतीश जांगड़ा, जितेंद्र कुमार, सोमदत्त जांगड़ा, पवन कुमार, विष्णु, चमन प्रकाश, हनुमान प्रसाद, वेद सिंह तवर हलवाई शैलेश कमांडो, कृष्ण कुमार विमला देवी पूर्व पार्षद आदि मौजूद थे। यहां हवन भी आयोजित किया गया।
कनीना का बड़ा मंदिर, दादा ठाकुर मंदिर में पर्व की धूम रही। दिनभर कढ़ी, खिचड़ी, भाजी एवं खीर वितरित की गई। कनीना के बड़े मंदिर में कंवरसेन वशिष्ठ के अलावा प्रवेश पंडित, पूर्ण शर्मा, भरत, ऋतु शर्मा, मनीष शर्मा, अभिषेक, नवीन कुमार, आशू, यश, नवीन शर्मा, सचिन सहित कई जनों ने दूर दराज से आए भक्तों की सेवा की और उन्हें प्रसाद वितरित किया। खाटू श्याम मंदिर कनीना में मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने मिलकर अन्नकुट का वितरण किया। दूर दराज से भक्त पहुंचे।
बड़ा मंदिर कनीना के कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि इस मंदिर में करीब 200 वर्षों से अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ठाकुर मंदिर में जहां बीकानेर महाराज आते थे। तब यहां तत्कालीन पुजारी ने उनको विशेष कढ़ी, बाजरा चावल का प्रसाद खिलाया था। वही चर्म रोग से मुक्त हो गए थे। तब से इस मंदिर में आसपास के 52 गांवों के लोग मन्नत मांगने के लिए आते हैं।
उधर उधोदास आश्रम के संत लालदास महाराज ने बताया कि उनके यहां हर वर्ष अन्नकुट बनाया जाता है जिसमें दूर दराज से भक्त आते हैं। भक्तों आकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि यहां देव उठानी एकादशी को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कनीना एवं आस पास विभिन्न गांवों में गोवर्धन पर्व की धूम रही तथा प्रसाद वितरित किया।
फोटो कैशन 7/8/9 : कनीना के विभिन्न मंदिरों में अन्नकुट वितरित करते हुए।
दो सरकारी कर्मचारियों सहित कनीना में आये 11 कोरोना संक्रमित
*****************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में दिनोंदिन कोरोना संक्रमित बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को कनीना के सरकारी स्कूल के तीन तथा कनीना के दो अन्य सहित कुल 11 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ ने बताया कि कनीना में वार्ड 11 से 4 वर्षीय बच्ची तथा 30 वर्षीय पुरुष कोरोना सं्रमित पाए गए। उन्होंने 11 नवंबर को मोबाइल टीम से टेस्ट करवाया था जो रविवार को कोरोना संक्रमित पाये गये। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 3 विद्यार्थी तथा दो कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें 17 वर्षीय,15 वर्षीय विद्यार्थी, 12 वर्षीय तथा 34 वर्षीय एक पुरुष कर्मचारी,39 वर्षीय महिला कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। उनका 12 नवंबर को मोबाइल टीम ने सैंपल लिया था। उधर सिगड़ा में सेहलांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 67 वर्षीय महिला तथा 64 वर्षीय पुरुष पाए संक्रमित पाये गये। 13 नवंबर को इनका सैंपल लिया था। झाड़ली में 30 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाया गया है 13 नवंबर को इनका सैंपल लिया गया था। विस्तृत जानकारी देते हुए डा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि त्योहारों के चलते भीड़ में न जाए अगर मजबूरी हो तो मास्क लगाकर ही जाए, हाथों में ग्लव्ज हो। डा धर्मेंद्र ने कहा कि भीड़ वाले स्थानों पर हो सके न जाए बुजुर्गों को बाहर नहीं घूमना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर कोरोना बढऩे की संभावना बन जाती है। ऐसे में भीड़ वाले क्षेत्रों से बचकर रहें। ऐतिहात के सभी सावधानियां बरतें। उधर सुनील कुमार ने बताया कि कनीना के सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कर्मियों को तोहफा दिया -बाबूलाल
-दो साल का प्रोबेशन पूरा करने वालों को किया स्थायी
**************************************
कनीना। दीवाली के पावन पर्व पर प्रोबेशन पीरियड पूरा करने वाले सभी कर्मचारियों को स्थायी कर दिया गया है । विस्तृत जानकारी देते हुए जिला प्रधान हरियाणा हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा बाबूलाल यादव ने बताया जिन कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई लंबित नहीं है, जांच जारी नहीं है, अपराधिक मामला दर्ज नहीं है या किसी प्रकार का कोई कोर्ट केस नहीं चल रहा है उन्हें निदेशक सेकंडरी हरियाणा पंचकूला ने तुरंत प्रभाव से नियमित कर दिया है। इन्हें 31 अक्टूबर 2020 तक 2 साल पूरी की हो। बाबूलाल यादव ने निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील यादव का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए दीपावली एक तोहफा है। उन्होंने कहा कि उनके वेतनमान में हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए,चुनाव घोषणापत्र में कही गई बात पूरी की जाये। उन्होंने पंजाब के समान वेतनमान लागू करने की मांग की।
कनीना की प्रथम महिला पत्रकार को दी जाएगी श्रद्धांजलि
***********************************
कनीना। कनीना कस्बा की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव की दसवीं पुण्य पर 17 नवंबर को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कंवरसेन वशिष्ठ सहित विभिन्न जन उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उनके जीवन व चरित्र को उजागर करने वाली कनीना के लेखक होशियार सिंह की कृति ' कष्टों की देवीÓ का का वितरण किया गया जिसमें सुमन यादव का संक्षिप्त जीवन का चरित्र-चित्रण किया जाएगा। 2010 को वे स्वर्ग सिधार गई। उनकी पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जहां उनके निवास मोदीका मोहल्ला में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। अपनी शादी के महज आठ वर्षों के बाद ही गहरा घाव देते हुए एक छोटे से पुत्र अमीश को छोड़कर सदा के लिए आंखों से ओझल हो गई। उनकी दो पुस्तकें 'मानव बाडी कविताएं तथा ' आस्थाÓ प्रकाशित हो चुकी हैं जिसमें उन्होंने सहायक लेखिका बतौर काम किया है। उनकी विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानी दरिंदा अति प्रसिद्ध हुई। हरियाणा सरकार ने उनकी कहानी पर प्रदेश स्तरीय द्वितीय पुरस्कार भी दिया था। उनके उदात चरित्र एवं गुणों को एक पुस्तक ' कष्टों की देवीÓ में विस्तृत प्रकाशन किया गया है।
कनीना की प्रथम महिला पत्रकार को दी जाएगी श्रद्धांजलि
**********************************
कनीना। कनीना कस्बा की प्रथम महिला पत्रकार सुमन यादव की दसवीं पुण्य पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कंवरसेन वशिष्ठ सहित विभिन्न जन उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उनके जीवन व चरित्र को उजागर करने वाली कनीना के लेखक होशियार सिंह की कृति ' कष्टों की देवीÓ का का वितरण किया गया जिसमें सुमन यादव का संक्षिप्त जीवन का चरित्र-चित्रण किया जाएगा। 2010 को वे स्वर्ग सिधार गई। उनकी पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जहां उनके निवास मोदीका मोहल्ला में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। अपनी शादी के महज आठ वर्षों के बाद ही गहरा घाव देते हुए एक छोटे से पुत्र अमीश को छोड़कर सदा के लिए आंखों से ओझल हो गई। उनकी दो पुस्तकें 'मानव बाडी कविताएं तथा ' आस्थाÓ प्रकाशित हो चुकी हैं जिसमें उन्होंने सहायक लेखिका बतौर काम किया है। उनकी विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में लेख एवं कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानी दरिंदा अति प्रसिद्ध हुई। हरियाणा सरकार ने उनकी कहानी पर प्रदेश स्तरीय द्वितीय पुरस्कार भी दिया था। उनके उदात चरित्र एवं गुणों को एक पुस्तक ' कष्टों की देवीÓ में विस्तृत प्रकाशन किया गया है।
सरसों पर आई आब, आवारा जंतुओं ने बोला धावा
********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने तथा सर्दी बढऩे से लाभ होगास वहीं आवारा जीव सक्रिय हो गये है। किसान परेशान हैं। देर सवेर ये जीव खेतों में धावा बोल सरसों को बर्बाद कर रहे हैं।
रविवार को कनीना क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई जो फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है। नील गाय, आवारा गाएं आदि किसान के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। जब जब फसल बड़ी होने लगती है ये जीव धावा बोल देते हैं। किसान को तो इन जीवों से फसल को बचाए रखने के लिए भारी धन खर्च करना पड़ रहा है।
किसान योगेश कुमार, रोहित कुमा, महेंद्र सिंह, देशराज यादव आदि ने बताया कि नील गाय और आवारा गायें सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। नील गाय झुंड के रूप में चलती हैं और जिस किसी खेत में घुस जाती हैं उसे तबाह करके ही दम लेती हैं।
20,000 हेक्टेयर पर उगाई सरसों--
कनीना की 33154 हेक्टेयर भूमि में से 20,000 हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की हुई है तथा नौ हजार हेक्टेयर पर गेहूं उगाया जाना है जिसमें से आधी बीजाई हो चुकी है और शेष 25 नवंबर तक हो जाएगी। मोटे अन्न उपजाना तो लगभग बंद हो चुका है।
विस्तृत जानकारी देते हुए कृषि अधिकारी कनीना देवराज यादव ने बताया कि बूंदाबांदी सरसों की फसल के लिए लाभकारी होगी वहीं गेहूं की फसल के लिए इतनी कम बारिश नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
फोटो कैप्शन 5 एवं 6: कनीना क्षेत्र में सरसों फसल का नजारा।
डा रामानंद यादव को मिला ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड
******************************
कनीना। कनीना के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं रेवाड़ी से उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए डा रामानंद यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वर्ण भारत परिवार की ओर से ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड से सम्मानित किया है।
डा रामानंद यादव ने बताया कि इससे पूर्व भी इंटरनेशनल गोल्ड स्टार मिलेनियम अवार्ड नेपाल, ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड थाईलैंड, एशिया पेसिफिक अवार्ड ताशकंद, स्टार आफ एशिया अवार्ड नेपाल, इंटरनेशनल एजुकेशन लीडरशिप थाइलैंड, एशिया एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल अवॉर्ड मारीशस, आर्ट ऑफ इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड थाईलैंड, ग्लोबल सोशल सर्विस अवार्ड थाईलैंड, बेस्ट सोशल सर्विस अवार्ड,महात्मा गांधी सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट इंटरनेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड दुबई, एशिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड थाईलैंड,इंटरनेशनल एचीवर्स अवार्ड रूस, ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड, ब्रिटिश पार्लियामेंट व इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जर्मनी ने उन्हें डाक्टरेट आदि कई अन्य अवार्ड मिले हुए हैं।
अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सुशोभित डॉक्टर रामानंद यादव हर क्षेत्र में अग्रणी हैं आकाशवाणी से अनेक कार्यक्रम दे चुके हैं।
फोटो कैप्शन :डा रामानंद यादव
दयानंद निर्वाण दिवस पर हवन आयोजित
**************************************
कनीना। प्रकाश के पर्व दीपावली और महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर गांव सेहलंग में आर्य सत्संग मण्डल के कार्यकत्र्ताओं ने श्रीकृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के पुरोहित मुरारी लाल आर्य थे। यजमान की की भूमिका में मा. मनोज कुमार थे।
यज्ञ पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए मुरारी लाल आर्य ने कहा कि दीपावली पर्व से हमारे अनेकों महापुरुषों की स्मृतियां जुड़ी हैं। हमें इस पावन पर्व पर उन सब महापुरुषों को याद करना चाहिए जिन्होंने भी समाज में अच्छाई का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि धर्म का कोई भेद नहीं हो सकता, मानव मात्र का धर्म एक ही है। धर्म के मार्ग पर चलते हुए हमें अपना यह लोक और परलोक दोनों संवारने चाहिए। वो सब काम जिनसे परोपकार अर्थात् दूसरे प्राणियों का भला होता है वो सब परोपकार की श्रेणी में आते हैं। तो परोपकार ही धर्म है, ओर इससे विपरीत काम करना अधर्म है। इसलिए मानव को जितना हो सके परोपकार करना चाहिए। मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि ईश्वर ने सबको अपनी प्रतिभा निखारने के समान अवसर दिए हैं। सभी को समान शरीर दिया है, अब ये निर्भर उस शरीर धारी पर है कि को अपने जीवन को किस प्रकार चलाता है। अगर वो इसका सदुपयोग करता है तो अच्छा फल मिल जाएगा अन्यथा नर्क अर्थात् दुख भोगना पड़ेगा।
इसी क्रम में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में मण्डल के कार्यकत्र्ताओं ने कनीना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में श्रमदान किया। गायों को गुड़, बाजरा आदि खिलाकर गौ सेवा की। गौशाला प्रांगण की साफ- सफाई भी की। इस दौरान सतपाल थानेदार, बाबूलाल, कुलभूषण शर्मा, अशोक आर्य, सतीश कुमार, नरवीर यादव, राहुल आर्य, कर्मपाल यादव, नीरज यादव, कुलदीप यादव, रोहित कुमार, दीपक, अंकित, नवीन, नितेश , सचिन, मोनू, योगेश , अनुज आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: सेहलंग में महर्षि दयानंद का निर्वाण दिवस मनाते हुए।















No comments:
Post a Comment